LATEST NEWS

अमेरिका की टीम अहम मुकाबले में आज आयरलैंड का सामना करेगी

फ्लोरिडा  घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन से प्रभावित करने वाली अमेरिका की टीम शुक्रवार को आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए के अहम मुकाबले में आयरलैंड का सामना करेगी तब इस मैच के परिणाम पर पाकिस्तान की भी नजर होगी। अमेरिका के तीन मैचों में चार अंक है और इस मुकाबले के जीतकर उसके पास सुपर आठ में पहुंचने का सुनहरा मौका है। इससे 2009 की चैम्पियन पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जायेगी। पाकिस्तान को हराने के बाद भारत को कड़ी टक्कर देने वाले अमेरिका के लिए हालांकि यह आसान नहीं होगा क्योंकि आयरलैंड की टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं। यह टीम शुरुआती दो मैचों में मिली हार को पीछे छोड़कर जीत की राह पर लौटने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगायेगी। आयरलैंड के बल्लेबाजों ने भारत और फिर कनाडा के खिलाफ न्यूयॉर्क में काफी खराब बल्लेबाजी की है। फ्लोरिडा की पिच हालांकि बल्लेबाजी के लिए आसान है और ऐसे में मैच में बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। अमेरिका के लिए हालांकि नियमित कप्तान मोनाक पटेल की वापसी राहत की बात होगी जो चोट के कारण भारत के खिलाफ नहीं खेल सके थे। इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है और मैच रद्द होने पर पाकिस्तान की टीम सुपर आठ की दौड़ से बाहर हो जायेगी। इस स्थिति में अमेरिका के पांच अंक हो जायेंगे और पाकिस्तान अधिकतम चार अंक तक ही पहुंच पायेगा।   टी20 विश्व कप 2024 में रोमांच का दौर बढ़ता जा रहा है। जैसे-जैसे सुपर-8 राउंड की तारीखें नजदीक आ रही हैं, चारों ग्रुप में मुकाबले और रोमांचक होते जा रहे हैं। इस टी20 विश्व कप मे 20 टीमें खेल रही हैं। हालांकि, पहले राउंड के बाद सिर्फ आठ टीमें ही सुपर-8 राउंड में पहुंचेंगी। 12 टीमें एलिमिनेट हो जाएंगी। इन 12 टीमों में से कई बड़ी टीमों पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इनमें पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसे बड़े देश शामिल हैं। पाकिस्तान की उम्मीदों पर जहां बारिश पानी फेर सकती है, वहीं इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के लिए यहां से हर मुकाबले करो या मरो वाले हैं। हारने पर टीम की उम्मीदें समाप्त हो जाएंगी। टीमें अमेरिका: मोनाक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स, एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नीतीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्रवलकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर। आयरलैंड: आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे शुरू होगा।  

भारतीय टीम वेस्टइंडीज पहुंचेगी तो कुलदीप यादव टीम के पसंदीदा स्पिनर होंगे- पीयूष चावला

Bhim Army members submitted a memorandum to the Municipal Corporation Commissioner and Mayor

मुंबई  पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला का मानना है कि भारतीय टीम टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के मैचों के लिए जब वेस्टइंडीज पहुंचेगी तो कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव टीम के पसंदीदा स्पिनर होंगे। न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम की मुश्किल पिच पर स्पिनरों के लिए ज्यादा मदद नहीं थी और भारत ने इस दौरान टीम में कुलदीप और युजवेंद्र चहल की जगह रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल पर ज्यादा भरोसा दिखाया। चावला ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘न्यूयॉर्क की पिच बहुत खतरनाक थी और जिस तरह से भारत ने उस पिच पर प्रदर्शन किया और तीन में से तीन मैच जीते, उससे आगे बढ़ने की बहुत अच्छी संभावना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क में स्पिनरों की उतनी जरूरत नहीं थी, लेकिन एक बार जब आप सुपर आठ चरण में प्रवेश करते हैं, तो वेस्टइंडीज में स्पिनरों की बड़ी भूमिका होगी। हमारे स्पिनरों को अब मौका मिलेगा।’’ चहल ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग में ज्यादा विकेट चटकाये लेकिन चावला ने भारतीय टीम के लिए कुलदीप को अपनी पहली पसंद के रूप में चुना। उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो दोनों में से केवल एक ही खेलेगा और पिछले डेढ़ साल के प्रदर्शन को देखे तो मुझे लगता है कि कुलदीप टीम की पहली पसंद होंगे। आपके पास अक्षर और जडेजा हैं जो आपको बल्लेबाजी में गहराई दे सकते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि कुलदीप को टीम में जगह मिलेगी।’’            

गेंदबाज अर्शदीप सिंह निचले क्रम का विश्वसनीय बल्लेबाज बनना चाहते हैं

न्यूयॉर्क  भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं लेकिन वह इतने से ही संतुष्ट नहीं हैं और निचले क्रम का विश्वसनीय बल्लेबाज बनना चाहते हैं जिसके लिए बल्लेबाजी को विक्रम राठौर के साथ कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। अर्शदीप ने अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में 9 रन देकर चार विकेट लिए और भारत की सात विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत की यह लगातार तीसरी जीत है जिससे उसने अंतिम आठ में अपनी जगह सुरक्षित की। अर्शदीप ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘हम हमेशा कुछ नया सीखने का प्रयास करते हैं। हम सभी विभागों फिर चाहे वह गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी या फिर क्षेत्ररक्षण, में बेहतर बनने का प्रयास करते हैं क्योंकि आप नहीं जानते कि टीम को कब आपसे कुछ रन की जरूरत पड़ जाए।’’ उन्होंने कहा,‘‘यह दो या चार रन भी हो सकते हैं। इसलिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है। जहां तक मेरी बल्लेबाजी का सवाल है तो मैं विक्रम भाई के साथ जितना संभव हो कड़ी मेहनत करने की कोशिश करता हूं।’’ अर्शदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को नौवें नंबर के बल्लेबाज के रूप में उतरकर 13 गेंद पर नौ रन की उपयोगी पारी खेली थी। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कहा कि उस मैच में उन्होंने ही जसप्रीत बुमराह से पहले बल्लेबाजी के लिए उतारने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा,‘‘जस्सी भाई को मुझसे पहले बल्लेबाजी के लिए उतरना था लेकिन मैं रोहित (शर्मा) से पूछकर पहले गया। वह इससे हैरान थे लेकिन मैंने उनसे कहा कि आप कुछ भी कहो मैं पहले बल्लेबाजी के लिए जाऊंगा। मुझे अपनी बल्लेबाजी पर पूरा विश्वास है। फिर चाहे फील्डिंग हो या गेंदबाजी आप बेहतर बनने की कोशिश करते हैं।’’ अर्शदीप ने टूर्नामेंट के बारे में कहा कि परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना सफलता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारत को ग्रुप ए का अपना अंतिम मैच कनाडा के खिलाफ फ्लोरिडा के लाडरहिल में खेलना है। इसके बाद टीम सुपर 8 के मैच खेलने के लिए वेस्टइंडीज जाएगी। अर्शदीप ने कहा,‘‘सबसे महत्वपूर्ण यह कि आप परिस्थितियों से कैसे तालमेल बिठाते हैं। अगर विकेट से गेंदबाजों को मदद मिल रही हो तो हम शुरू में विकेट लेने की कोशिश करते हैं और अगर हम पहले बल्लेबाजी करते हैं तो अधिक से अधिक रन बनाने का प्रयास करते हैं ताकि गेंदबाजों को बड़े लक्ष्य का बचाव करने को मिले।’’

पाकिस्तान को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए आयरलैंड को हराना होगा, भारत की जीत से पाकिस्तान को हुआ फायदा

नई दिल्ली भारत ने अमेरिका को पहले क्रिकेट मैच में 7 विकेट से हराया। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के सुपर-8 में जगह बना ली है। यूएएस की हार से पाकिस्तान के अगले राउंड में पहुंचने की उम्मीद जिंदा है। हालांकि बाबर सेना को आखिरी मैच जीतने के साथ अमेरिका के अगले मैच में हारने की दुआ करनी होगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा। वहीं, भारतीय टीम सुपर-8 में पहुंचने वाली तीसरी टीम है। ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया, ग्रुप डी से दक्षिण अफ्रीका और ग्रुप सी से वेस्टइंडीज अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। भारत की जीत से पाकिस्तान को फायदा मंगलवार तक ग्रुप-ए में भारत और यूएएस के चार-चार अंक थे। बुधवार को टीम इंडिया ने अमेरिका को हराया और 6 प्वाइंट्स हासिल कर सुपर-8 में जगह पक्की की। यूएएस का अगला मुकाबला 14 जून को आयरलैंड से होगा। अगर अमेरिका मैच हार जाता है तो उसके 4 अंक ही रह जाएंगे। जिसका फायदा पाकिस्तान को होगा। पाकिस्तान के दो हार और एक जीत से दो ही प्वाइंट्स है। टीम का अगला मैच 16 जून को आयरलैंड से है। इस मैच को जीतने पर पाक के यूएएस के बराबर चार अंक हो जाएंगे। ऐसे में बेहतर रन रेट वाली टीम सुपर-8 में जगह बनाएगी। मैन इन ग्रीन का मैच अमेरिका के बाद है। कनाडा को अमेरिका और पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की है। उनके खाते में दो अंक है। टीम का अगला मुकाबला भारत से है और क्वालिफाई करने के लिए बड़े अंतर से जीतना होगा। वहीं, आयरलैंड को कनाडा और भारत ने हरा दिया है। उनके अगले दो मैच पाकिस्तान और अमेरिका से हैं। टीम को सुपर-8 में पहुंचना है तो दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। टी20 विश्व कप में अन्य टीमों का हाल ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया ने नामीबिया, इंग्लैंड और ओमान को शिकस्त देकर सुपर-8 में जगह बना ली है। उनका अगला मैच स्कॉटलैंड से है। स्कॉटलैंड स्कॉटलैंड ने नामीबिया और ओमान को बड़े अंतर से हराया। इंग्लैंड के खिलाफ मैच बेनतीजा रहा। टीम के पांच प्वाइंट्स है। उनका अगला मैच 16 जून को ऑस्ट्रेलिया से है। इसे जीतकर सुपर-8 में जगह बना लेगी। इंग्लैंड इंग्लैंड का पहला मैच बेनतीजा रहा। फिर ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली। अब इंग्लैंड के मैच नामीबिया और ओमान से है। टीम दोनों मुकाबले जीतकर पांच अंक तक पहुंचेगी। उन्हें क्वालिफाई करने के लिए रन रेट स्कॉटलैंड से अच्छा रखना होगा। ओमान ओमान ग्रुप स्टेज से बाहर हो चुका है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड और नामीबिया ने हराया। वेस्टइंडीज वेस्टइंडीज ने युगांडा, पापुआ न्यू गिनी और न्यूजीलैंड को हराकर सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। विंडीज को अगला मैच 18 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ है। अफगानिस्तान अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप में धमाकेदार शुरुआत की। शुरुआती दो मैचों में युगांडा और न्यूजीलैंड को हराया। टीम के अगले मैच वेस्टइंडीज और पापुआ न्यू गिनी से है। दोनों मैच जीतकर क्वालिफाई कर जाएगी। न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड के लिए सुपर-8 में पहुंचना थोड़ा मुश्किल है। टीम को अपने अगले मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। उसे 14 जून को युगांडा और 17 जून को पापुआ न्यू गिनी का सामना करना है। दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका श्रीलंका, नीदरलैंड और बांग्लादेश को हराकर सुपर-8 में पहुंच गया है। श्रीलंका श्रीलंका सुपर-8 से बाहर हो गई है। उसे दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश ने हराया। फिर नेपाल के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। टीम अपना आखिरी मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी।

खेल मंत्री मांडविया ने आईओए अध्यक्ष उषा से मुलाकात की, ओलंपिक की तैयारियों का जायजा लिया

नई दिल्ली खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पदभार संभालने के एक दिन बाद गुरुवार को यहां भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा के साथ बैठक करके इस साल होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए भारत की तैयारियों का जायजा लिया। अनुराग ठाकुर की जगह खेल मंत्री का पद संभालने वाले मांडविया ने ओलंपिक भवन में उषा सहित आईओए के शीर्ष पदाधिकारियों से मुलाकात की। एक घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी, भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान सहित अन्य अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान मांडविया को पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए भारत की तैयारियों के बारे में बताया गया। मांडविया ने बाद में पत्रकारों से कहा, ‘‘आज मैंने पहली बार आईओए के अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने मुझे पेरिस ओलंपिक खेलों की तैयारी की जानकारी दी। सरकार हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ आईओए अध्यक्ष उषा इस बैठक से संतुष्ट दिखी और उन्होंने कहा कि मंत्री के साथ बातचीत पेरिस जाने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा,‘‘खेल मंत्री ने आज खेल राज्य मंत्री के साथ ओलंपिक भवन का दौरा किया तथा मुझे बहुत खुशी हुई कि वे आईओए और पेरिस ओलंपिक खेलों की तैयारी के बारे में जानना चाहते थे। हमने इस बार सब कुछ अच्छा किया है और मैंने उन्हें सारी चीजों के बारे में बताया। हम हर सप्ताह संपर्क में रहेंगे और मुझे उम्मीद है कि ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छा होगा।’’ उषा ने कहा, ‘‘हमने इस बार खिलाड़ियों के लिए सब कुछ किया है। हमारी पहली प्राथमिकता खिलाड़ी हैं और इस बार खिलाड़ियों ने जो कुछ भी चाहा हमने उन्हें मुहैया कराया है। इसलिए उम्मीद है कि हम इस बार पिछले ओलंपिक की तुलना में अधिक पदक जीतेंगे। मैं कोई संख्या तय करके खिलाड़ियों पर दबाव नहीं बनाना चाहती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे 97 खिलाड़ी पहले ही ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। हमें उम्मीद है कि पेरिस ओलंपिक में भारत के 115 से 120 खिलाड़ी भाग लेंगे।’’ पेरिस ओलंपिक खेल इस साल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे।  

भारत के पुखराज सिंह पहले दौर के बाद बढ़त पर

लांग एन  भारतीय गोल्फर पुखराज सिंह गिल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले दौर में आठ अंडर 64 का कार्ड खेला जिससे वह वियतनाम मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट में दो शॉट की बढ़त हासिल करने में सफल रहे। इस 85000 डालर इनामी प्रतियोगिता में कुल 142 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिनमें सात भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। भारत के अन्य खिलाड़ियों में अक्षय शर्मा (69) संयुक्त नौवें, सुनहित बिश्नोई (70) संयुक्त 18वें, अर्जुन प्रसाद और सप्तक तलवार (71) संयुक्त 33वें, खलिन जोशी (72) और अमन राज (72) संयुक्त 46वें स्थान तथा अनुभवी राहिल गंगजी (74) संयुक्त 77वें स्थान पर हैं।  

टी20 विश्व कप में निकोलस पूरन ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, की बड़ी उपलब्धि हासिल

अमेरिका वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 ग्रुप सी मुकाबले के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। पूरन वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने गुरुवार 13 जून को त्रिनिदाद के तारोबा स्थित ब्रायन लारा स्टेडियम में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जोकि टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थी। वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 13 रन से हराया और सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया। न्यूजीलैंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने 79 मैच में 1899 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 27.92 और स्ट्राइक रेट 137.50 का रहा। उन्होंने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 14 अर्धशतक और दो शतक लगाए हैं। वह वर्तमान में युवराज सिंह, उसैन बोल्ट और युवराज सिंह के साथ विश्व कप के एंबेसडर में से एक हैं। काफी समय से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेलने के बावजूद गेल क्रिकेट जगत में सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं।   न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले निकोलस पूरन को ये उपलब्धि हासिल करने के लिए सिर्फ दो रन की जरूरत थी। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट के ओवर में चौका लगाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। हालांकि वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनने वाले पूरन न्यूजीलैंड के खिलाफ ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके। टिम साउदी ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। पूरन ने 12 गेंद में तीन चौके की मदद से 17 रन बनाए। 91 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पूरन ने 25.52 की औसत से 1914 रन बनाए हैं। पूरन टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरा करने के करीब हैं। वह इस आंकड़े को छूने वाले पहले बल्लेबाज होंगे।  

न्यूयॉर्क के आइजनहावर पार्क के नसाउ में स्टेडियम का नहीं बचेगा नामोनिशान, अब नहीं खेला जायेगा कोई मैच

नई दिल्ली न्यूयॉर्क के आइजनहावर पार्क के नसाउ में आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट तैयार कराया था। ये एक अस्थायी स्टेडियम था। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के कुल 8 मैच यहां खेले जाने थे और इन सभी मैचों का आयोजन हो चुका है। एक भी मैच हाई स्कोरिंग नहीं था, फिर भी कांटे के मुकाबले हुए। हालांकि, फैंस इस तरह के मैच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में देखना पसंद नहीं करते। इसके लिए आईसीसी की आलोचना भी हुई, क्योंकि इस स्टेडियम में 4 ड्रॉप इन पिचों का इस्तेमाल किया गया था, जो कुछ ही महीने पहले एडिलेड से मंगवाई गई थीं। ड्रॉप-इन पिचों को सेट होने में 8 से 10 महीने लगते हैं, लेकिन न्यूयॉर्क में 8 से 10 सप्ताह भी नहीं हुए कि टी20 वर्ल्ड कप के मैचों का आयोजन करना पड़ा। यही वजह रही कि इस मैदान का औसत स्कोर पहली पारी का 108 रन था। आईसीसी ने इस स्टेडियम को बनाने के लिए करीब 250 करोड़ रुपये खर्च किए। ये स्टेडियम 106 दिनों में बनकर तैयार हुआ था, लेकिन अब इस स्टेडियम को डिस्मेंटल किया जाएगा, क्योंकि ये अस्थायी स्टेडियम था। इंडिया वर्सेस यूएसए मैच के ठीक बाद इस स्टेडियम को डिस्मेंटल करने का काम शुरू हो गया है, जो करीब 6 सप्ताह में खत्म हो जाएगा। मैच के बाद ही स्टेडियम को डिस्मेंटल करने के लिए बुल्डोजर आ गए थे।   एक तरह से कहा जाए तो अगले महीने के आखिर तक इस स्टेडियम का नामोनिशान नहीं बचेगा। फिर से वही पार्क नजर आएगा, जो इसी साल जनवरी की शुरुआत में था। हालांकि, यहां क्या ड्रॉप-इन पिच लगी रहेंगी? इसका भविष्य अभी तय नहीं हुआ है। आईसीसी के अधिकारियों ने क्रिकबज को बताया है कि अगर नसाउ काउंटी के अधिकारी चाहते हैं कि ये पिच लगी रहें और इनकी मैंटेनेंस होता रहे तो यह लगी रह सकती हैं। अन्यथा इन पिचों को री-लोकेट किया जाएगा। हालांकि, आउटफील्ड यहां रहेगा। इसे भी बाहर एक नर्सरी की तरह तैयार किया गया था।    

शार्दुल ठाकुर के पैर की हुई सफल सर्जरी, सोशल मीडिया हैंडल पर प्लास्टर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की

नई दिल्ली भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर के पैर की सर्जरी हुई है। शार्दुल ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने दाहिने पैर में प्लास्टर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल में खेलने के बाद लंदन में उनकी सर्जरी हुई थी, जिसमें उनके टखने में दर्द था। ठाकुर की सर्जरी उसी चिकित्सक ने की थी, जिसने पहले मोहम्मद शमी का ऑपरेशन किया था। ठाकुर बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी हैं, जिसका मतलब है कि इस सर्जरी पर होने वाले सभी खर्च बोर्ड उठाएगा। तेज गेंदबाज मौजूदा भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में खेल चुके हैं। भारतीय घरेलू सत्र तीन महीने में शुरू होने वाला है, जो क्रिकेट में उनकी वापसी का रास्ता हो सकता है। ठाकुर की इससे पहले 2019 में सर्जरी हुई थी। उन्होंने आखिरी बार पिछले साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इस सर्जरी से उनके ठीक होने में लगभग आठ सप्ताह लगने की उम्मीद है।  

टी20 विश्व कप : अर्शदीप सिंह ने तोड़ा अश्विन का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

World Blood Donor Day special

न्यूयॉर्क भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी 20 विश्व कप में एक खास उपलब्धि हासिल करते हुए ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।  अर्शदीप ने चल रहे टी-20 विश्व कप 2024 में बुधवार को यूएसए के खिलाफ अपने 4 ओवरों में 9 रन देकर 4 विकेट लिए और अश्विन के दस साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अश्विन ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मीरपुर में 11 रन देकर 4 विकेट हासिल थे, जो भारत के लिए विश्व कप में उनका सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा था। हरभजन सिंह तीसरे स्थान पर खिसक गए, जिन्होंने 2012 में कोलंबो में इंग्लैंड के खिलाफ 12 रन देकर 4 विकेट लिया था। अर्शदीप को सबसे ज्यादा फायदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के फैसले से मिला। उन्होंने खेल के पहले ही ओवर में यूएसए को दोहरा झटका दिया, जब उन्होंने शायन जहांगीर को शून्य पर और एंड्रीस गौस को 2 रन पर आउट कर दिया, जिससे मेजबान टीम दबाव में आ गई। हालांकि इसके बाद स्टीवन टेलर और नितीश कुमार ने यूएसए को मैच में वापसी दिलाई, रोहित यहां फिर से अर्शदीप को आक्रमण पर वापस लाए और उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज नितीश को 27 रन पर आउट कर दिया, जिससे यूएसए की टीम ने 81 रनों पर 5 विकेट खो दिये। अर्शदीप ने हरमीत सिंह को आउट कर मैच में अपना चौथा विकेट लिया और उन्होंने 4/9 के आंकड़े के साथ अपने स्पैल का समापन किया। आखिरी ओवर में, यूएसए के बल्लेबाज जसदीप सिंह और शैडली वान शल्कविक 7 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 110/8 तक ले गए। जवाब में भारत ने विराट कोहली (00), रोहित शर्मा (03) और ऋषभ पंत (18) के विकेट केवल 39 रनों पर खो दिये। यहां से सूर्यकुमार यादव (50 रन, 49 गेंद 2 चौके और 2 छक्के) के नाबाद अर्धशतक और शिवम दुबे (नाबाद 31 रन, 35 गेंद, 1 चौका और 1 छक्का) की बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने 18.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।  

लियोनेल मेसी का अपने देश अर्जेंटीना के किसी क्लब से जुड़कर खेल को अलविदा कहने का कोई इरादा नहीं

अटलांटा दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी का अपने देश अर्जेंटीना के किसी क्लब से जुड़कर खेल को अलविदा कहने का कोई इरादा नहीं है और उन्होंने कहा कि इंटर मियामी उनका अंतिम क्लब होगा। अर्जेंटीना के कप्तान ने ईएसपीएन से कहा,‘‘मुझे लगता है कि इंटर मियामी मेरा अंतिम क्लब होगा। आज की तारीख में मैं यही सोचता हूं कि यह मेरा अंतिम क्लब होने जा रहा है।’’ मेसी अमेरिका में अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ कोपा अमेरिका की तैयारी कर रहे हैं। अर्जेंटीना इस टूर्नामेंट का पिछला चैंपियन है। मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना ने 2022 में कतर में विश्व कप जीता था। बार्सिलोना के पूर्व स्टार मेसी का इंटर मियामी के साथ अनुबंध 2025 के सत्र के समापन तक है। उन्होंने कहा,‘‘यूरोप से यहां आने का फैसला मुश्किल था। विश्व चैंपियन बनने से बहुत मदद मिली, और चीजों को अलग तरह से देखने का मौका भी मिला। लेकिन मैं इस बारे में नहीं सोचता। मैं खेल का आनंद लेने का प्रयास करता हूं। ’’ अर्जेंटीना के कई प्रशंसकों को उम्मीद थी कि मेसी अपने पहले क्लब न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज़ की तरफ से खेलकर अपने करियर का अंत करेंगे।  

सूर्यकुमार ने दिखाया कि वे अलग शैली में भी खेल सकते है : रोहित

Fraud in Bhopal Municipal Corporation,

न्यूयॉर्क भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि सूर्यकुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में अनुभवी खिलाड़ी की तरह एक अलग शैली का खेल दिखाया है। मैच के बाद पत्रकारों से बातचीत में रोहित ने सूर्यकुमार की बल्लेबाजी को लेकर कहा, “उन्होंने दिखाया कि वह एक अलग तरह की शैली के साथ भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। आप अनुभवी खिलाड़‍ियों से यही उम्मीाद करते हैं। मैदान पर उतरने के बाद अक्सर आप परिस्थितियों के हिसाब से बल्लेबाजी करने का प्रयास करते हैं। सूर्यकुमार ने आज कुछ वैसा ही किया। सूर्यकुमार और शिवम दुबे के बीच हुई, 67 रनों की साझेदारी हमारे लिए अहम थी। अंत में वह हमें जीत तक लेकर गए और यह एक शानदार प्रयास था।” उन्होंने कहा, “हम जानते थे कि ये 111 रन हमारे लिए मुश्किल चुनौती है, लेकिन इसका श्रेय हमें जाता है। अंत में हमनें संयम बरता और साझेदारी भी की। शुरुआत में हमने विकेट खोए लेकिन इसका श्रेय सूर्यकुमार और शिवम को जाता है जिन्होंीने परिपक्ववता दिखाई और हमें जीत तक लेकर गए।” रोहित ने दुबे के ऑलराउंड प्रदर्शन पर कहा, “हम चाहते हैं कि हमारे पास इसी तरह के विकल्प मौजूद हों। हालांकि एक बात यह भी है कि हमें पता होना चाहिए कि हमें कहां उनका प्रयोग कर सकते हैं। आज मुझे लगा कि हम उनका उपयोग कर सकते हैं, क्यों्कि पिच उस तरह की ही थी।” उन्होंने कहा, “हम जानते थे कि गेंदबाजो को सामने से हमारी टीम को नेतृत्व करना होगा। हम पता था कि इस पिच पर रन बनाना मुश्किल है। दोबारा कहूंगा कि हमारे गेंदबाजों ने शानदार काम किया। जिस तरह से उन्हें रन बनाने से रोका वह देखना शानदार था। यहां पर क्रिकेट खेलना आसान नहीं है। यह किसी भी मैच में किसी के साथ भी हो सकता है।”उन्होंने कहा, “तीनों ही मैचों में यहां पर हमें अंत तक डटे रहना था और खेल को गहराई तक लेकर जाना था। हम खु़शकिस्मंत रहे कि तीनों ही मैच जीते, जिससे हमें बहुत आत्मतविश्वाीस मिला है।” उन्होंने कहा, “कई लड़के हैं जिनके साथ हमने काफी क्रिकेट खेला है। लेकिन मैं उनको देखकर काफी खुश हूं। पिछले साल हमने उनको मेजर क्रिकेट लीग में भी देखा, वह ताकत के साथ आगे बढ़े हैं और मैं उम्मीाद कर सकता हूं कि इससे बेहतर उनके लिए कुछ नहीं है। वे कड़ी मेहनत करके ही अमेरिका में अपनी पहचान बना पाए हैं।”  

मेजबान विंडीज 13 रनों की जीत के साथ ही सुपर-8 में पहुंची

त्रिनिदाद  टी20 विश्व कप 2024 में एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। न्यूजीलैंड को सह-मेजबान वेस्टइंडीज ने 13 रनों से हराते हुए न केवल सुपर-8 में एंट्री मार ली, बल्कि यह भी सुनिश्चित कर दिया कि भारत का सबसे बड़ा दुश्मन न्यूजीलैंड लगभग सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो जाए। वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए खराब शुरुआत की, लेकिन वह शेरफेन रदरफोर्ड थे, जिनकी विध्वंसक 39 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्के के दम पर खेली गई नाबाद 68 रनों की पारी के दम पर टीम 9 विकेट पर 149 रनों तक पहुंची। जवाब में न्यूजीलैंड टीम बड़ी मुश्किल से 136 रनों तक पहुंच सकी। इस तरह उसे 13 रनों से हार मिली। इसलिए भारत का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान को भारतीय टीम का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है, लेकिन असल में ऐसा है नहीं। न्यूजीलैंड ने जितना दर्द दिया है उसके आगे पाकिस्तान कुछ भी नहीं। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का 100% हार का रिकॉर्ड है। माना जा रहा था कि इस टूर्नामेंट में आगे चलकर न्यूजीलैंड से उसकी भिड़ंत हो सकती है। क्रिकेट फैंस इस बात को लेकर चिंता में थे, लेकिन अब वे राहत महसूस कर रहे होंगे। न्यूजीलैंड को पहले मुकाबले में अफगानिस्तान से हार मिली थी, जबकि अब उसे विंडीज ने हरा दिया है। गिर चुके थे 9 विकेट, रदरफोर्ड ने फिर आखिरी 2 ओवरों में ठोके 37 रन वेस्टइंडीज की टीम को शुरुआती झटके लगे। ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन और जिमी नीशम बेहद हमलावर थे। विंडीज का स्कोर देखते ही देखते 30 रन पर 5 विकेट, जबकि 112 रन पर 9 विकेट हो गया। लेकिन एक छोर पर खड़े शेरफेन रदरफोर्ड ने 19वें ओवर में डेरिल मिचेल को 3 छक्के उड़ाए और 19 रन कूट डाले। इसके बाद आखिरी ओवर करने आए मिचेल सेंटनर को दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 18 रन ठोके। इस तरह से आखिरी दो ओवरों में उनके बल्ले से 37 रन निकले और टीम पहुंच गई 149 रन पर। न्यूजीलैंड की टीम ताश के पत्ते की तरह ढह गईलक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम वेस्टइंडीज के आगे ताश के पत्तों की तरह ढह गई। उसे पहला झटका अकील हुसैन ने डेवॉन कोन्वे को 5 रन पर आउट करते हुए दिया। इसके बाद तो विकेटों की झड़ी लग गई। बाद में हालांकि, ग्लेन फिलिप्स ने जरूर कुछ अच्छे शॉट खेले और 33 गेंदों में सबसे अधिक 3 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 40 रन बनाए, लेकिन यह टीम के लिए काफी नहीं था। उसके आखिरी 3 विकेट 10 रन के अंदर गिर गए। अल्जारी जोसेफ ने 4 और मोती ने 3 विकेट अपने नाम किए।

वर्ल्ड कप सुपर-8 में भारतीय टीम, इंडिया की जीत से पाकिस्तान भी खुश

न्यूयॉर्क रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में एंट्री कर ली है. बुधवार (12 जून) को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने अमेरिका को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. यह भारत की लगातार तीसरी जीत है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जा रहा है. यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका ने 111 रनों का टारगेट दिया. जवाब में भारतीय टीम ने 3 विकेट गंवाकर यह मैच अपने नाम कर लिया. सूर्या ने जमाई मैच विनिंग फिफ्टी एक समय भारतीय टीम ने 39 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने जुझारुपन दिखाया और अमेरिका को ढेर कर दिया. सूर्या ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी चौथी फिफ्टी भी जमाई. मैच में सूर्या ने 49 गेंदों पर नाबाद 50 और दुबे ने 35 गेंदों पर नाबाद 31 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. सूर्या और शिवम ने चौथे विकेट के लिए 65 गेंदों पर नाबाद 67 रनों की पार्टनरशिप की. इनके अलावा ऋषभ पंत ने 18 और रोहित शर्मा ने 3 रन बनाए. जबकि विराट कोहली खाता भी नहीं खोल सके. अमेरिका के लिए सौरभ नेत्रवलकर ने 2 और अली खान ने 1 विकेट लिया. भारतीय टीम का स्कोरकार्ड: (111/3, 18.2 ओवर) बल्लेबाज     रन     गेंदबाज     विकेट पतन विराट कोहली     0     सौरभ नेत्रवलकर     1-1 रोहित शर्मा     3     सौरभ नेत्रवलकर     2-10 ऋषभ पंत     18     अली खान     3-39 अर्शदीप-पंड्या के सामने अमेरिकी टीम पस्त मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी अमेरिकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी. पहला ओवर अर्शदीप सिंह ने किया, जिसमें अमेरिका ने 2 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद टीम संभली और उसने 8 विकेट पर 110 रन बनाए. टीम के लिए नीतीश कुमार ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए. उनके अलावा स्टीवन टेलर ने 24 रन बनाए. जबकि कोरी एंडरसन 15 रन ही बना सके. भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप ने 9 रन देकर 4 विकेट झटके. जबकि हार्दिक पंड्या को 2 सफलताएं मिलीं. एक विकेट स्पिनर अक्षर पटेल ने लपका. इस मैच से ठीक पहले अमेरिकी टीम को एक तगड़ा झटका लगा. रेग्युलर कप्तान मोनांक पटेल चोट के कारण बाहर हुए. उनकी जगह एरॉन जोन्स कप्तानी संभाली. दूसरी ओर भारतीय कप्तान ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया. अमेरिकी टीम का स्कोरकार्ड: (110/8, 20 ओवर) बल्लेबाज     रन     गेंदबाज     विकेट पतन शयन जहांगीर     0     अर्शदीप सिंह     1-0 एंड्रीज गौस     2     अर्शदीप सिंह     2-3 एरॉन जोन्स     11     हार्दिक पंड्या     3-25 स्टीवन टेलर     24     अक्षर पटेल     4-56 नीतीश कुमार     27     अर्शदीप सिंह     5-81 कोरी एंडरसन     14     हार्दिक पंड्या     6-96 हरमीत सिंह     10     अर्शदीप सिंह     7-98 जसदीप सिंह     2     रनआउट     8-110 भारत की इस जीत से पाकिस्तान टीम भी खुश मुश्किल स्थिति में घिरी पाकिस्तान टीम ने भी इस मुकाबले में भारत की जीत की दुआ की थी. दरअसल, पाकिस्तान को क्वालिफाई करना है, तो उसे अपना बाकी बचा एक मैच जीतना होगा, साथ ही दुआ करनी होगी कि अमेरिका अपने बाकी बचे सभी मुकाबले गंवा दे. फिलहाल, इस ग्रुप-ए में भारतीय टीम 6 अंक के साथ टॉप पर है, जबकि दूसरे नंबर पर अमेरिका के 4 अंक हैं. भारत की जीत से पाकिस्तान की उम्मीद जगी है. टी20 इंटरनेशनल में कोहली को 14 साल पूरे विराट ने 12 जून 2010 के दिन ही जिम्बाब्वे के ख‍िलाफ हरारे में टी20 डेब्यू किया था. अपने डेब्यू मैच में विराट ने 21 गेंदों पर 26 रन बनाए थे. टी20 में विराट को 14 साल हो गए हैं. इस मैच में किंग कोहली के पास एक और इत‍िहास रचने का मौका था. बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल में 122 मैच खेलकर सबसे ज्यादा 4113 रन बनाए हैं. जबकि कोहली के 120 मैचों में 4042 रन हैं. ऐसे में अब आगे कोहली के पास बाबर को पछाड़ने का मौका रहेगा. कोहली अब बाबर आजम से 71 रन पीछे हैं. अमेरिकी-भारतीय ख‍िलाड़ी साथ में खेल चुके अमेरिका की टीम में कई भारतीय मूल के ख‍िलाड़ी हैं. अमेरिकी गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर और हरमीत सिंह भारत के कई ख‍िलाड़‍ियों के साथ खेल चुके हैं. सौरभ और हरमीत तो भारत के कप्तान रोहित शर्मा के साथ भी खेल चुके हैं. वहीं नेत्रवलकर सूर्यकुमार यादव संग भी खेल चुके हैं. यदि इन कमियों को ठीक नहीं किया गया, तो सुपर-8 या फिर सेमीफाइनल में भारतीय टीम को यह भारी पड़ सकती हैं. कप्तान रोहित, कोच राहुल द्रविड़ और टीम मैनेजमेंट को इन 4 गलतियों पर सजग होकर काम करना होगा. आइए जानते हैं क्या हैं ये 4 गलतियां… 1. ओपनिंग में बदलाव IPL की तर्ज पर ही टी20 वर्ल्ड कप में भी विराट कोहली से ओपनिंग कराई जा रही है. मगर वो अब तक सफल होते नहीं दिखे हैं. इसका असर टीम पर पड़ रहा है. कोहली की जगह स्क्वॉड में शामिल यशस्वी जायसवाल से भी रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कराई जा सकती है. जबकि कोहली पहले की तरह नंबर-3 पर मोर्चा संभाल सकते हैं. 2. कोहली का खराब फॉर्म ओपनिंग में कोहली का फॉर्म लगातार खराब ही नजर आ रहा है. वर्ल्ड कप में कोहली ने अब तक 3 मैचों में ओपनिंग की है, जिसमें वो सिर्फ 5 ही रन बना सके हैं. एक बार (मौजूदा मैच में) जीरो पर भी आउट हुए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने 4 ही रन बनाए थे. ऐसे में कोहली के खराब फॉर्म ने भी टीम की टेंशन बढ़ा रखी है. 3. पंत को नंबर-3 पर उतारना बेजा प्रयोग इन सबके अलावा टीम मैनेजमेंट ने एक नया और बेजा प्रयोग भी किया है. उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को नंबर-3 पर उतारा है. इस नंबर पर पंत ने रन जरूर बनाए हैं, लेकिन उनमें वो आत्मविश्वास नहीं दिखा है, जो नंबर-5 या 6 पर दिखता है. पंत ने प्रैक्टिस मैच में फिफ्टी जमाई थी. इसके … Read more

वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्सुक हैं युवा टीटी खिलाड़ी पोयमंती बैस्या

कोलकाता युवा पैडलर पोयमंती बैस्या 12 से 23 जून तक रूस के कजान में होने वाले ब्रिक्स स्पोर्ट्स गेम्स के लिए भारतीय टीम में शामिल किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के अपने सपने को पूरा करने के लिए उत्सुक हैं। फीडर टूर्नामेंट में लगातार पदक हासिल करने से पोयमंती का आत्मविश्वास बढ़ा है। वह डब्ल्यूटीटी फीडर कैप्पाडोसिया 2024 (तुर्की) में दो पदक जीतकर लौटीं। उन्होंने आकाश पाल के साथ मिक्स्ड डबल्स में स्वर्ण और कृत्विका रॉय के साथ महिला डबल्स में रजत पदक जीता। अदाणी समूह की #गर्वहै पहल का हिस्सा, 21 वर्षीय इस खिलाड़ी को घरेलू सर्किट में जीत की आदत है और अब वह इसे अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में भी जारी रखने की कोशिश में जुटी हैं। पोयमंती ने अदाणी समूह की ओर से जारी एक बयान में कहा, “इन टूर्नामेंटों को जीतने से मैं कठिन टूर्नामेंटों के लिए तैयार हो जाऊँगी। मैं ब्रिक्स स्पोर्ट्स गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए रूस जाऊंगी। यह मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि और जीवन भर का सपना है। उसके बाद, मैं अल्टीमेट टेबल टेनिस लीग और अन्य अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों का इंतजार कर रही हूं।” हालांकि, पोयमंती बहुत आगे की सोचने को लेकर सावधानी बरत रही हैं। उन्होंने कहा, “सबसे पहले, मुझे अपनी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार करने की जरूरत है। मैं चीजों को चरण-दर-चरण देख और कर रही हूं। मुझे और अधिक टूर्नामेंट खेलने हैं, लेकिन अभी मेरा लक्ष्य खुद को और अपनी रैंकिंग को बेहतर बनाना है।” पोयमंती की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग ऊपर की ओर बढ़ रही है, और उन्हें उस गति को बनाए रखने के लिए विदेशों में अधिक टूर्नामेंटों में भाग लेना होगा। यहीं पर अदाणी समूह के समर्थन ने उनकी मदद की है। उन्होंने कहा, “मुझे अदाणी समूह से जबरदस्त समर्थन मिला है। उन्होंने मुझे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की तैयारी में मदद की है और आवश्यक चीजों की मुझ तक पहुँच सुनिश्चित करने के लिए समर्थन दिया है। इस तरह के मजबूत समर्थन के बिना, यह कठिन हो जाता है। मैं अपनी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार करना जारी रखना चाहती हूं ताकि मैं अंततः भारत के लिए पुरस्कार जीत सकूं।” पोयमंती बैस्या ने आगे कहा, “अदाणी समूह के साथ जुड़ने से पहले, मैंने एक साल में केवल दो अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे, लेकिन अदानी समूह के साथ जुड़ने के बाद, मैंने जिन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग लिया, उनकी संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।” तुर्की की पोयमंती की सफल यात्रा सही दिशा में उठाया गया एक कदम है। मिक्स्ड डबल्स में आकाश पाल के साथ स्वर्ण पदक जीतने से जुड़ी अपनी साझेदारी को लेकर उन्होंने कहा, “आकाश और मैं बचपन से ही साथ में अभ्यास करते आ रहे हैं। 2023 में, हमने एक राष्ट्रीय रैंकिंग टूर्नामेंट में युगल मुकाबला खेला। 2024 में, आकाश और मैंने लेबनान के बेरूत में एक साथ अपना पहला फीडर टूर्नामेंट खेला, जहाँ हमने कांस्य पदक जीता।” उन्होंने आगे कहा, “ कृत्विका रॉय के साथ डबल्स में रजत पदक जीतकर मुझे बहुत खुशी हुई, क्योंकि यह पहली बार था जब हम एक साथ खेले थे। आकाश और मैंने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता और फिर लगातार खिताब जीते, जिससे हमारी रैंकिंग में काफी सुधार हुआ। पहले दो अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट से पहले हमारी रैंकिंग कम थी, लेकिन उसके बाद इसमें काफी सुधार हुआ।”    

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet