LATEST NEWS

वर्ल्ड कप से इंग्लैंड-पाकिस्तान हो सकते हैं बाहर, दोनों ने खेला था पिछला फाइनल

नई दिल्ली T20 World Cup Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के 19वें मुकाबले में भारतीय टीम (Team India) ने पाकिस्तान को 6 रन से हरा दिया। इस जीत ने जहां भारतीय टीम के अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदों को मजबूत कर दिया है तो पाकिस्तान पहले राउंड से ही बाहर होने के कगार पर खड़ी है। भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) का मुकाबला भी लो स्कोरिंग रहा लेकिन अंत में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। ग्रुप A से भारत के साथ अमेरिका (IND vs USA) के अगले दौर में पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है तो ग्रुप B में स्कॉटलैंड 2 जीत और एक ड्रॉ के सहारे पहले स्थान पर है और ऑस्ट्रेलिया के साथ दूसरे दौर में पहुंच सकता है।   Babar Azam की टीम पहले दौर से बाहर? डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड बाहर होने के कगार पर है तो ग्रुप C से अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के अगले दौर में पहुंचने की उम्मीद ज्यादा है। दोनों टीमों ने अपने दो दो मैच जीत लिए हैं और एक एक जीत से अगले दौर का सफर तय कर सकती हैं हालांकि न्यूजीलैंड की उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई है और वो भी तीनों बचे हुए मैच बड़े अंतर से जीतकर अगले दौर में जा सकती है लेकिन अफगानिस्तान से शिकस्त खाने के बाद उनके हौसले पस्त जरूर हुए होंगे। ग्रुप D से 2014 की चैंपियन श्रीलंका बाहर हो चुकी है तो साउथ अफ्रीका के साथ बांग्लादेश के अगले दौर में पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है। ग्रुप A से सुपर 8 की दावेदार टीमें टीम    जीत    हार    अंक भारत    2    0    4 USA    2    0    4 कनाडा    1    1    2 पाकिस्तान    0    2    0 आयरलैंड    0    2    0 ग्रुप B से सुपर 8 की दावेदार टीमें टीम    मैच    जीत    हार    अंक स्कॉटलैंड    3    2    0    5 ऑस्ट्रेलिया    2    2    0    4 नामीबिया    2    1    1    2 इंग्लैंड    2    0    0    1 ओमान    3    0    3    0 ग्रुप C से सुपर 8 की दावेदार टीमें टीम    मैच    जीत    हार    अंक अफगानिस्तान    2    2    0    4 वेस्टइंडीज    2    2    0    4 युगांडा    3    1    2    2 पापुआ न्यू गिनी    2    0    2    0 न्यूजीलैंड    1    0    1    0 ग्रुप D से सुपर 8 की दावेदार टीमें टीम    मैच    जीत    हार    अंक साउथ अफ्रीका    2    2    0    4 बांग्लादेश    1    1    0    2 नीदरलैंड्स    2    1    1    2 नेपाल    1    0    1    0 श्रीलंका    2    0    2    0

पाक की सुपर-8 की उम्मीदें कायम, कनाडा को दी करारी शिकस्त

  न्यूयॉर्क  अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए पहली खुशखबरी सामने आई है. मंगलवार (11 जून) को न्यूयॉर्क में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने कनाडा को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ पाकिस्तान की अब सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीदें बरकरार हैं. बता दें कि बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवा दिए थे. अब तीसरे मैच में जीत का खाता खोला है. सुपर-8 के लिए पाकिस्तान का समीकरण पाकिस्तान को पहले मैच में अमेरिका ने करारी शिकस्त दी थी. इसके बाद दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम के हाथों 6 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. अब पाकिस्तान टीम को ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला 16 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है. सुपर-8 में एंट्री के लिए पाकिस्तान को अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा. साथ ही दुआ करनी होगी कि अमेरिका अपने बचे हुए बाकी दोनों मुकाबले गंवा दे. यदि अमेरिकी टीम के अगले दोनों मैचों में से कोई भी मुकाबला बारिश से धुलता है, तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा. कनाडाई जॉनसन ने जमाई फिफ्टी इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा टीम ने 7 विकेट पर 106 रन बनाए थे. टीम के लिए एरॉन जॉनसन ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 44 गेंदों पर 52 रन जड़ दिए. जॉनसन ने 4 छक्के और 4 ही चौके जमाए. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा नहीं छू सका. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर और हारिस रउफ ने 2-2 विकेट लिए. रिजवान ने जमाया मैच विनिंग अर्धशतक 107 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम ने 7 विकेट से यह मैच जीत लिया. पाकिस्तान ने 17.3 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर मुकाबला जीता. विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने दमदार फिफ्टी जमाई. उन्होंने 53 गेंदों पर नाबाद 53 रनों की पारी खेली. उनके अलावा कप्तान बाबर आजम ने 33 गेंदों पर 33 रन बनाए. दोनों ने 1-1 छक्का जमाया. कनाडा के लिए गेंदबाज अपना कमाल नहीं दिखा सके. सिर्फ डिलन हेलिगर ने 2 और जेरेमी गॉर्डन ने 1 विकेट लिया.  

वर्ल्‍ड कप में ऑस्‍ट्रेलिया ने जीत की हैट्रिक के साथ सुपर-8 में की धांसू एंट्री, नामीबिया को दी करारी शिकस्‍त

एंटीगा ऑस्ट्रेल‍िया (Australia) ने आज (12 जून) नामीबिया (Namibia) को टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया को 9 विकेट से रौंद दिया. खास बात यह रही कि इस मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेल‍िया ने सुपर 8 में अपनी  सीट बुक कर ली है. इस मुकाबले में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ एडम जाम्पा ने नामीबिया के ख‍िलाफ शानदार गेंदबाजी की. ग्रुप बी के मुकाबले में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेल‍िया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मैच में नामीबिया की टीम महज 72 रनों पर लुढ़क गई. जवाव में ऑस्ट्रेल‍िया ने इस टारगेट को महज 5.4 ओवर्स में प्राप्त कर लिया. एंटीगा के सर व‍िव‍ियन रिचर्ड्स स्टेडियम (Sir Vivian Richards Stadium) में हुए इस मुकाबले में नामीबिया की शुरुआत बेहद खराब रही. उनकी टीम के एक के बाद एक विकेट गिरते गए. कप्तान गेरार्ड एरासमुस ने सर्वाध‍िक 36 रन बनाए. दूसरा सबसे योगदान माइकल वान लिंगन का रहा, ज‍िन्होंने 10 रन बनाए. इसके बाद सबसे ज्यादा 9 रनों का योगदान एक्स्ट्रा का रहा. ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ एडम जाम्पा रहे, ज‍िन्होंने 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट हास‍िल किए. वहीं एडम जाम्पा ने इस मैच में टी20 फॉर्मेट में भी 100 विकेट पूरे कर लिए. जाम्पा के अलावा जोश हेजलवुड, मार्कस स्टोइन‍िस को दो-दो विकेट मिले. वहीं पैट कम‍िंस और नाथन इल‍ियस को एक-एक सफलता मिली. जवाब में रनचेज करने उतरी ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम ने महज 34 गेंदों में रनचेज पूरा कर लिया. डेव‍िड वॉर्नर (20) आउट होने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे. वहीं ट्रेव‍िस हेड (34), और म‍िचेल मार्श (18) दोनों ही नॉट आउट लौटे. ऑस्ट्रेल‍िया की टीम साउथ अफ्रीका के बाद सुपर 8 राउंड में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है. आज (12 जून) को यद‍ि भारतीय टीम अमेरिका को हरा देती है तो वह भी सुपर 8 राउंड में पहुंच जाएगी. टी20 वर्ल्ड में पावरप्ले में स्कोर में सबसे ज्यादा अंतर 57 नामीबिया (17/3) बनाम ऑस्ट्रेलिया (74/1) नॉर्थ साउंड (एंटीगा) 2024 55 स्कॉटलैंड (27/2) बनाम नामीबिया (82/2) दुबई 2021 48 ऑस्ट्रेलिया (35/3) बनाम वेस्टइंडीज (83/0) द ओवल 2009 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का पावरप्ले में सबसे ज्यादा स्कोर 74/1 ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया, एंटीगा, 2024 74/2 बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन 2024 67/2 बनाम बांग्लादेश, दुबई 2021 63/0 बनाम श्रीलंका, दुबई 2021 62/0 बनाम बांग्लादेश, केपटाउन 2007 62/1 बनाम वेस्टइंडीज, कोलंबो आरपीएस 2012 टी20 वर्ल्ड में सबसे ज्यादा शेष गेंद रहते हुए जीत 90 श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स, चटगांव, 2014 86 ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया, एंटीगा, 2024 82 ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, दुबई 2021 81 भारत बनाम स्कॉटलैंड, दुबई 2021 77 श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स, शारजाह 2021

न्यूयॉर्क में होगी अब भारत के सामने USA की चुनौती, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

न्यूयॉर्क  रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने एक और वर्ल्ड कप में दमदार शुरुआत की है। उनके सामने दुश्मनों के पैर थर-थर कांप रहे हैं। भारत ने अब तक आयरलैंड और पाकिस्तान को धूल चटाई है। वहीं अब टीम इंडिया का सामना 12 जून को सह मेजबान अमेरिका से है। दूसरी ओर, अमेरिका भी प्रचंड फॉर्म में चल रही है। वह भी कनाडा और पाकिस्तान को शिकस्त देकर आ रहे हैं। अमेरिका का आत्मविश्वास भी इस वक्त सातवें आसमान पर होगा। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक टक्कर का मैच देखने को मिल सकता है। तो आइये जानते हैं कि भारत और अमेरिका के बीच होने वाले मैच में पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है। पहले दो मैचों में एक ही लाइन-अप के साथ खेलने के बाद, भारत संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ़ खेल के लिए प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकता है और शिवम दुबे की जगह संजू सैमसन या यशस्वी जायसवाल में से किसी एक को शामिल कर सकता है। दुबे पिछले कुछ समय से बल्ले से आउट ऑफ़ फॉर्म हैं और रोहित शर्मा ने पहले दो मैचों में उन्हें गेंदबाज़ के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया। उनकी जगह भारत एक विशेषज्ञ बल्लेबाज़ को शामिल कर सकता है। यशस्वी जायसवाल को मिल सकता है मौका शिवम दुबे की जगह कौन टीम में शामिल होगा इस रेस में सबसे आगे यशस्वी जायसवाल चल रहे हैं। जायसवाल एक शानदार ओेपनर हैं और टीम को तेज शुरुआत दे सकती है। भारतीय टीम फिलहाल रोहित-कोहली की जोड़ी से ओपनिंग करवा रही है हालांकि विराट अभी तक ओपनर के तौर पर कुछ कमाल नहीं कर पाए हैं। ऐसे में टीम उन्हें फिर से अपनी फेवरेट पोजिशन नंबर 3 पर भेज सकती है। गेंदबाजी में नहीं होगा कोई बदलाव जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज की तेज गेंदबाज तिकड़ी ने भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, साथ ही ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल भी कमाल कर रहे हैं। लेकिन रवींद्र जडेजा के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता है। 35 वर्षीय स्टार क्रिकेटर पाकिस्तान के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हो गए और मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं। लेकिन उनके साधारण फॉर्म के बावजूद टीम उन्हें एक और मौका दे सकती है। अमेरिका बनाम भारत पिच रिपोर्ट अमेरिका और भारत का मैच भी न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक इस मैदान की पिच पर काफी सवाल उठे हैं। यहां की पिच गेंदबाजों के हक में है। न्यूयॉर्क में बल्लेबाजों का रन बनाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन सा लगता है। हाल ही में भारत-पाकिस्तान का मैच भी इसी मैदान पर खेला गया था। यूएसए के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11 रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली,ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

कल भारत के चोटी के बल्लेबाज अमेरिका के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने उतरेगा

न्यूयॉर्क भारत के चोटी के बल्लेबाज अमेरिका के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप के मैच में बेहतर प्रदर्शन करके आगे के कड़े मैचों के लिए लय हासिल करने की कोशिश करेंगे। अमेरिका की टीम भले ही अनुभवहीन है लेकिन उसने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और भारत उसे किसी भी तरह से कम आंकने की कोशिश नहीं करेगा। भारत के कितने भी अंक हों उसे अगले चरण के लिए ए1 के रूप में वर्गीकृत किया गया है और वह अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज करके सुपर 8 में अपनी जगह सुनिश्चित करना चाहेगा। नासाउ काउंटी मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल नहीं रही है लेकिन भारतीय बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ अपने प्रदर्शन को दोहराने से बचना चाहेंगे जब टीम ने 30 रन के अंदर अपने अंतिम सात विकेट गंवा दिए थे। अमेरिका के खिलाफ ढीला रवैया भारत को भारी पड़ सकता है क्योंकि यह टीम पहले पाकिस्तान को भी हरा चुकी है। अमेरिका की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका भारत की तरफ से खेलने का सपना पूरा नहीं हो पाया था। इनमें सौरभ नेत्रवलकर और हरमीत सिंह भी शामिल हैं जिन्होंने अपनी टीम की तरफ से अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। पिच के व्यवहार ने भले ही टीमों के बीच अंतर को कम कर दिया है लेकिन अमेरिका के लिए भारतीय टीम से पार पाना आसान नहीं होगा। अमेरिका की टीम दूसरी भारतीय टीम की तरह नजर आती है क्योंकि उसमें भारतीय मूल के आठ खिलाड़ी हैं। इसके अलावा पाकिस्तानी मूल के दो तथा वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड का एक खिलाड़ी उसकी टीम का हिस्सा है। पाकिस्तान पर सुपर ओवर में जीत दर्ज करने के बावजूद अमेरिका के खिलाड़ियों की खास चर्चा नहीं है लेकिन भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन उन्हें क्रिकेट जगत में पहचान दिला सकता है। मोनंक पटेल, हरमीत, नेत्रवलकर, जेसी सिंह और नोशतुश केंजीगे की भारत से जुड़ी अपनी-अपनी कहानी हैं लेकिन जब सामने रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी हों तो मुकाबला आकर्षक होना लाजमी है। कोहली और रोहित जैसे बल्लेबाजों को गेंदबाजी करना या बुमराह जैसे गेंदबाज का सामना करने का मौका हमेशा नहीं मिलता है और ऐसे में अमेरिकी खिलाड़ियों के लिए यह यादगार मौका होगा। भारतीय टीम टॉस जीतने पर निश्चित तौर पर पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी। अगर भारत पहले गेंदबाजी करता है तो फिर बुमराह, मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा जैसे गेंदबाजों के सामने अमेरिका के लिए तिहरे अंक में पहुंचना भी मुश्किल होगा। पिछले मैच में शिवम दुबे भारत की कमजोर कड़ी साबित हुए थे। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने वाला यह आक्रामक बल्लेबाज यहां की परिस्थितियों से सामंजस्य से बिठाने में नाकाम रहा है। ऐसे में दुबे के लिए टीम में जगह बनाए रखना आसान नहीं होगा क्योंकि यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाज अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव जैसे कलाई के स्पिनरों को भी सुपर आठ से पहले मौका मिलना चाहिए। ऐसे में दुबे की जगह इन दोनों में से किसी एक को मौका मिल सकता है। टीम इस प्रकार हैं : भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद. सिराज अमेरिका : मोनंक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स, एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नीतीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्रवलकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर। समय : रात 8 बजे।  

बल्लेबाज लॉरेन डाउन न्यूजीलैंड क्रिकेट की अनुबंधित महिला खिलाड़ियों की सूची में वापसी करने के लिए तैयार

वेलिंगटन बल्लेबाज लॉरेन डाउन न्यूजीलैंड क्रिकेट की अनुबंधित महिला खिलाड़ियों की सूची में वापसी करने के लिए तैयार हैं। वह 2024-25 के लिए केंद्रीय अनुबंध की पेशकश करने वाली 17 खिलाड़ियों में से एक हें। डाउन ने पिछले सीजन में मातृत्व अवकाश के दौरान अनुबंध की पेशकश को अस्वीकार कर दिया था, लेकिन इस महीने के अंत में इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे टीम में उनका नाम शामिल किया गया।डाउन, जिन्होंने 28 एकदिवसीय और 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, ने आखिरी बार दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया था। 2024-25 अनुबंध अवधि 1 अगस्त से शुरू होगी, जिसमें खिलाड़ियों के पास प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए 17 जून तक का समय होगा। अनुबंध सूची में विकेटकीपर-बल्लेबाज पॉली इंगलिस का भी नाम है, जिन्हें पहली बार प्रस्ताव मिला है। इंगलिस ने मार्च में घरेलू मैदान पर इंग्लैंड ए के खिलाफ तीन एक दिवसीय मैचों में न्यूजीलैंड ए के लिए 103 रन बनाए, जिसमें मेजबान टीम ने 2-1 से श्रृंखला जीती। इससे पहले, उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट की महिला वन-डे प्रतियोगिता में 324 रन बनाए थे – जो महिलाओं के लिए घरेलू 50 ओवर का टूर्नामेंट है। न्यूजीलैंड की महिला टीम के मुख्य कोच बेन सॉयर ने एक आधिकारिक बयान में कहा, हमने 17 नामों की एक मजबूत सूची बनाई है, जो हमें लगता है कि अगले 12 महीनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे… इस साल चयन प्रक्रिया का एक बड़ा हिस्सा यह देखना था कि 2025 के वनडे विश्व कप में कौन हिस्सा ले सकता है। 2023-24 के लिए केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों में से विकेटकीपर-बल्लेबाज बर्नाडिन बेजुइडेनहाउट – जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुकी हैं – और बल्लेबाज केट एंडरसन, को अनुंबध से बाहर कर दिया गया है। 2024-25 के लिए केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची: सुजी बेट्स, ईडन कार्सन, सोफी डिवाइन, लॉरेन डाउन, इज़ी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, पॉली इंगलिस, हेले जेन्सेन, फ्रैन जोनास, जेस केर, अमेलिया केर, रोज़मेरी मैयर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे और ली ताहुहू।  

इस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बॉलर्स का जलवा, नहीं चल रहे बल्लेबाज

नई दिल्ली टी20 क्रिकेट को बल्लेबाजों का खेल माना जाता है। लेकिन इस टी20 वर्ल्ड कप में गेंदबाजों का बोलबाला नजर आ रहा है। आलम यह है कि यहां पर बल्लेबाजों के बजाए, गेंदबाज गेम फिनिश करते नजर आ रहे हैं। अभी तक खेले गये 21 लीग मुकाबलों में गेंदबाज इस कदर हावी रहे कि कोई भी बल्लेबाज सैकड़े तक नहीं पहुंच सका है। फिर चाहे कमजोर टीम के साथ मुकाबला रहा हो या धुरंधर के साथ। यहां तक कि कुछ मैचों को छोड़ दें तो हाई स्कोरिंग मैच भी देखने को नहीं मिल रहे हैं। खासतौर पर यूएसए के मैदानों में तो गेंदबाजों की तूती बोल रही है। सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में अफगानिस्तान के गेंदबाज फजलहक फारुकी दो मैचों में नौ विकेट लेकर सबसे आगे चल रहे है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नॉर्खिया तीन मैचों में नौ रन प्रति ओवर की औसत के साथ आठ विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के अकील हुसैन दो मैचों में सात की औसत से छह विकेट के साथ तीसरे, चौथे स्थान पर अफगानिस्तान के राशिद खान दो मैचों में आठ रन की औसत के साथ छह विकेट लिये है। ओमान के मेहरान खान तीन मैच आठ रन प्रति ओवर की औसत से छह विकेट पांचवें स्थान पर है। भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दो मैच में 8.40 की औसत से छह विकेट चटका कर छठें स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका के ओट्टनील बार्टमैन तीन मैच 14.40 के साथ पांच विकेट के साथ सातवें स्थान पर है। श्रीलंका के नुवान तुषारा और नीदरलैंड के लोगन वैन वीक दो मैच में 8.40 की औसत से पांच-पांच विकेट के साथ संयुक्त रुप से आठवें और नौवें स्थान पर है। युगांडा के ब्रायन मसाबा तीन मैच 14.40 की औसत के साथ पांच विकेट लेकर दसवें स्थान पर है। टी-20 वर्ल्ड कप में कुल सात गेंदबाज को सबसे अधिक विकेट लेने की उपलब्धि हासिल है, जिसमें चार गेंदबाज एशिया से हैं। 2007 और 2009 में पाकिस्तान के उमर गुल, साल 2021 और 2022 में श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा दो ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने इस प्रतियोगिता में दो बार सबसे अधिक विकेट हासिल करने की उपलब्धि हासिल थी। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत और जून से हुई है। इसका फाइनल 29 जून को केनसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।  

महिला खिलाड़ी डिंग निंग को एशियाई ओलंपिक परिषद की एथलीट समिति का अध्यक्ष चुना गया

बीजिंग चीनी टेबल टेनिस की दिग्गज महिला खिलाड़ी डिंग निंग को एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) की एथलीट समिति का अध्यक्ष चुना गया है। डिंग ने अपने उम्मीदवारी भाषण में कहा, एक एथलीट के रूप में मेरे करियर ने मेरी ज़िंदगी बदल दी, मुझे मजबूत बनाया और एथलीटों के लिए काम करने का जुनून दिया। डिंग ने ओलंपिक खेलों, विश्व कप और विश्व चैंपियनशिप में कुल 21 स्वर्ण पदक जीते हैं। वह 2016 रियो ओलंपिक में महिला एकल में तीन स्वर्ण पदक और लंदन 2012 और रियो 2016 में महिला टीम के लिए सबसे ज़्यादा पदक जीतने वाली खिलाड़ी हैं। डिंग ने कहा, मुझे उम्मीद है कि मैं अपने कौशल, अनुभव और जुनून का इस्तेमाल बदलाव लाने के लिए कर पाऊँगी। डिंग ने अपने उम्मीदवारी भाषण में एथलीट समिति के लिए अपने दृष्टिकोण को भी रेखांकित किया, जिसमें एथलीट कल्याण, प्रशिक्षण की स्थिति और प्रतिस्पर्धा के माहौल को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। डिंग ने राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों के बीच खेल आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करने तथा एशियाई एथलीटों के बीच संवाद को बढ़ावा देने का भी संकल्प लिया।  

यूरोपीय चैंपियनशिप में खेलना संदिग्ध, पोलैंड के स्ट्राइकर लेवांडोव्स्की और स्वाइडरस्की चोटिल

वारसॉ (पोलैंड) पोलैंड के स्टार स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की और करोल स्वाइडरस्की तुर्की के खिलाफ अभ्यास मैच में चोटिल हो गए और उनका यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप में खेलना संदिग्ध है। पोलैंड ने यह मैच 2-1 से जीता लेकिन दो प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल हो जाने से यूरो 2024 के शुरू होने से पहले उसकी चिंता बढ़ गई है। स्वाइडरस्की ने लेवांडोव्स्की की मदद से 12वें मिनट में पहला गोल किया लेकिन जश्न मनाते समय उनके टखने में चोट लग गई और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। पोलैंड की तरफ से सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड रखने वाले कप्तान लेवांडोव्स्की भी 32 मिनट तक ही मैदान में रहे। उन्हें दाहिने पांव में चोट लगने के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। लेवांडोव्स्की और स्वाइडरस्की के पास रविवार तक फिट होने का समय है, जब पोलैंड हैम्बर्ग में नीदरलैंड के खिलाफ यूरोपीय चैंपियनशिप में अपने अभियान की शुरुआत करेगा।  

यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप में नहीं खेल पाएंगे मिडफील्डर फ्रेंकी डी जोंग

रोटरडम (नीदरलैंड) नीदरलैंड के मिडफील्डर फ्रेंकी डी जोंग टखने की चोट के कारण यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप में नहीं खेल पाएंगे जिससे टीम की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। नीदरलैंड के फुटबाल महासंघ ने बताया कि बार्सिलोना की तरफ से खेलने वाला यह स्टार फुटबॉलर जर्मनी में होने वाले यूरो 2024 के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा। नीदरलैंड की आइसलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में 4-0 से जीत के दौरान डी जोंग बाहर बैठे रहे। नीदरलैंड के कोच रोनाल्ड कोमैन ने कहा,‘‘वह अगले तीन सप्ताह तक शीर्ष स्तर की फुटबॉल खेलने के लिए पर्याप्त फिट नहीं हैं। उन्हें टीम में बनाए रखने का कोई मतलब नहीं बनता है।’’ यूरोपीय चैंपियनशिप में 1988 का विजेता नीदरलैंड यूरो 2024 में अपना पहला मैच रविवार को पोलैंड के खिलाफ खेलेगा।  

हेनरिक क्लासेन ने नासाउ काउंटी क्रिकेट ग्राउंड की पिच और आउटफील्ड की कड़ी आलोचना की

न्यूयॉर्क दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने नासाउ काउंटी क्रिकेट ग्राउंड की पिच और आउटफील्ड की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टी20 क्रिकेट के लिए अमेरिका में बाजार तलाश रहा है तो इस तरह की परिस्थितियों में ऐसा करना बेहद मुश्किल होगा। इस मैदान की ड्रॉप इन पिचों पर बल्लेबाजी करना बेहद मुश्किल है। भारत ने टी20 विश्व कप में इस पिच पर 119 जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 113 रन का सफलतापूर्वक बचाव किया। क्लासेन ने बांग्लादेश के खिलाफ 44 गेंद पर 46 रन बनाए और आखिर में उनकी यह पारी निर्णायक साबित हुई। क्लासेन ने दक्षिण अफ्रीका की चार रन से जीत के बाद कहा,‘‘निश्चित तौर पर अगर आप दुनिया को दिखाना चाहते हैं और यहां बाजार तलाश रहे हैं तो मुझे नहीं लगता कि इस तरह की परिस्थितियों में ऐसा करना संभव होगा। क्रिकेट के लिहाज से यह कड़ी प्रतिस्पर्धा है। इससे शीर्ष टीमों और अन्य टीमों के बीच अंतर कम हो गया है।’’ इस आक्रामक बल्लेबाज ने कहा कि बल्लेबाज इस तरह की पिच पर खेलना पसंद नहीं करेंगे जबकि गेंदबाज ऐसी पिचों पर खेलना चाहेंगे। आईसीसी पहले ही स्वीकार कर चुका है कि उसने जिस तरह की पिचों की उम्मीद की थी यह वैसी नहीं हैंं। क्लासेन ने कहा,‘ईमानदारी से कहूं तो ‘मुझे लगता है कि सभी बल्लेबाज इस स्थान से बाहर निकलना चाहेंगे लेकिन गेंदबाज यही बने रहना चाहेंगे। लेकिन हमने अपनी भूमिका निभाई और हमारा लक्ष्य यहां तीनों मैच में जीत दर्ज करना था। निश्चित तौर पर जितना हमने सोचा था जीत हासिल करना उससे अधिक मुश्किल रहा।’’ उन्होंने कहा,‘‘हमारे लिए यहां काफी तनाव भरा रहा क्योंकि मैच वास्तव में काफी करीबी बन गए। हमारे लिए कोई भी मैच आसान नहीं रहा लेकिन इसके बावजूद यह अच्छा मनोरंजक क्रिकेट है। कोई भी टीम इस मैदान पर किसी भी टीम को हरा सकती है।’’पिछले साल मेजर लीग क्रिकेट में खेलने वाले क्लासेन ने कहा,‘‘मैं डलास और उत्तरी कैरोलिना में खेला था। वहां विकेट इससे बेहतर थे और उस तरह की परिस्थितियों में क्रिकेट का प्रसार करना थोड़ा आसान हो जाता है।’’  

कामरान अकमल ने भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के खिलाफ अनुचित टिप्पणी के लिए माफी मांगी

लाहौर पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के खिलाफ की गई अपनी अनुचित टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में खेले गए मैच का विश्लेषण करते हुए कामरान ने अर्शदीप के सिख धर्म का मजाक बनाया जिसका वीडियो वायरल हो गया था। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया की थी। कामरान ने हरभजन को टैग करते हुए एक्स पर लिखा, ‘‘मुझे हाल में की गई अपनी टिप्पणियों पर गहरा खेद है और मैं हरभजन सिंह और सिख समुदाय से ईमानदारी से माफी मांगता हूं। मेरे शब्द अनुचित और अपमानजनक थे। मैं दुनिया भर के सिखों का बहुत सम्मान करता हूं और मेरा कभी किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। मैं सच में माफी चाहता हूं।’’ कामरान ने पाकिस्तान की पारी के दौरान यह टिप्पणी की। पाकिस्तान को तब 120 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम ओवर में 17 रन की जरूरत थी। अर्शदीप ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई और भारत ने यह मैच 6 रन से जीता। अकमल ने ओवर से पहले अर्शदीप को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी। पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा था,‘‘कुछ भी हो सकता है। देखिए अंतिम ओवर अर्शदीप सिंह को ही करना है। वह अच्छी लय में नहीं दिख रहा है और 12 बज गए हैं।’’ हरभजन ने यह वीडियो रिपोस्ट किया जिसमें अकमल के साथ बैठे अन्य लोगों को भी हंसते हुए दिखाया गया है। भारतीय ऑफ स्पिनर ने इसके लिए अकमल की कड़ी आलोचना की। हरभजन ने कहा,‘‘आपको अपना गंदा मुंह खोलने से पहले सिखों का इतिहास जान लेना चाहिए। हम सिखों ने आपकी माताओं और बहनों को बचाया जब उन्हें आक्रमणकारियों ने अगवा कर लिया था। समय 12 बजे का था। शर्म आनी चाहिए आप लोगों को.. कुछ तो आभार मानिए।’’  

भारतीय निशानेबाजी महासंघ ने पेरिस ओलंपिक के लिए 15 सदस्यीय राइफल और पिस्टल टीम की घोषणा की

नई दिल्ली भारतीय निशानेबाजी महासंघ ने पेरिस ओलंपिक के लिए मंगलवार को 15 सदस्यीय राइफल और पिस्टल टीम की घोषणा की जिसमें स्टार पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर अकेली ऐसी खिलाड़ी है जो दो स्पर्धाओं में भाग लेगी। टीम का चयन वर्चुअल बैठक में किया गया। टीम में आठ राइफल और सात पिस्टल निशानेबाज शामिल हैं। चयन समिति ने ट्रायल्स के परिणामों को प्राथमिकता देने का फैसला किया जिससे विश्व चैंपियन रुद्राक्ष पाटिल जैसे निशानेबाजों के लिए दरवाजे बंद हो गए। पाटिल अपनी पसंदीदा 10 मीटर एयर राइफल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन इसके बावजूद वह ओलंपिक टीम में शामिल करने की गुहार लगा रहे थे क्योंकि उन्होंने कोटा हासिल किया था। निशानेबाजी में कोई व्यक्तिगत खिलाड़ी नहीं बल्कि देश को कोटा दिया जाता है। टीम के सभी सदस्य, कोच और सहयोगी स्टाफ अभी फ्रांस के वोल्मेरेंज लेस माइंस में शिविर में भाग ले रहे हैं। इसका उद्देश्य परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना है। ओलंपिक में जाने से पहले सभी खिलाड़ी दो सप्ताह के लिए स्वदेश लौटेंगे। शॉटगन टीम की घोषणा इटली के लोनाटो में होने वाले विश्व कप के बाद की जाएगी, जिसमें प्रतियोगिताएं बुधवार से शुरू होकर 18 जून तक चलेंगी। पेरिस ओलंपिक खेल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। भारतीय निशानेबाजों ने इस बार संभावित 24 में से 21 कोटा स्थान हासिल किए हैं। राइफल और पिस्टल में उसने सभी आठ आठ कोटा स्थान हासिल किए हैं। भारत ने इससे पहले कभी इतनी अधिक कोटा स्थान हासिल नहीं किए थे। तोक्यो ओलंपिक के लिए भारत ने 15 कोटा स्थान हासिल किए थे। पेरिस ओलंपिक के लिए भारत की राइफल और पिस्टल निशानेबाजी टीम इस प्रकार हैं राइफल: संदीप सिंह, अर्जुन बबूता (10 मीटर एयर राइफल पुरुष), एलावेनिल वलारिवन, रमिता (10 मीटर एयर राइफल महिला), सिफ्ट कौर समरा, अंजुम मौदगिल (50 मीटर राइफल 3 पोजिशन महिला), ऐश्वर्य तोमर, स्वप्निल कुसाले (50 मीटर राइफल 3 पोजिशन पुरुष) पिस्टल: सरबजोत सिंह, अर्जुन चीमा (10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष), मनु भाकर, रिदम सांगवान (10 मीटर एयर पिस्टल महिला), अनीश भानवाल विजयवीर सिद्धू (25 मीटर आरएफपी पुरुष), मनु भाकर, ईशा सिंह (25 मीटर पिस्टल महिला)।  

बल्लेबाज तौहीद हृदय ने कहा- डीआरएस के कारण लेग बाय के चार रन गवाए यह हमारे लिए अच्छा फैसला नहीं था

न्यूयॉर्क बांग्लादेश के युवा बल्लेबाज तौहीद हृदय ने कहा है कि अनुभवी बल्लेबाज महमूदुल्लाह रियाद को पगबाधा देने का मैदानी अंपायर का फैसला बुरा निर्णय था जिसके कारण उनकी टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच गंवाना पड़ा। डीआरएस का सहारा लेने पर इस फैसले को बदल दिया गया। दक्षिण अफ्रीका के 114 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने सात विकेट पर 109 रन बनाए। आईसीसी के एक विवादास्पद नियम के कारण बांग्लादेश ने लेग बाय के चार रन गंवाए जब ओटनील बार्टमैन की गेंद पर अंपायर सैम नोगास्की ने महमूदुल्लाह को पगबाधा आउट दिया। गेंद बाउंड्री के पार चली गई लेकिन महमूदुल्लाह के डीआरएस लेने के कारण इसे ‘डेड’ (जिस पर रन नहीं बन सकते) माना गया। महमूदुल्लाह तो नॉटआउट करार दिए गए लेकिन बांग्लादेश ने चार रन गंवा दिए। आईसीसी के नियमों के अनुसार अगर मैदानी अंपायर बल्लेबाज को पगबाधा आउट देता है तो तीसरे अंपायर द्वारा फैसला पलटने की स्थिति में भी कोई अतिरिक्त रन (लेग बाय या बाय) नहीं मिलेगा। बांग्लादेश को नहीं मिले चार रन के बारे में पूछने पर हृदय ने कहा, ‘‘असल में ईमानदारी से कहूं तो यह एक अच्छा फैसला नहीं था। यह एक कड़ा मुकाबला था। मेरे दृष्टिकोण से, अंपायर ने आउट दिया, लेकिन यह हमारे लिए थोड़ा मुश्किल है क्योंकि उन चार रन से मैच का परिदृश्य बदल जाता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मेरे पास इसके बारे में कहने के लिए कुछ नहीं है।’’ हालांकि 23 वर्षीय हृदय ने इस सवाल को टाल दिया कि वह नियम से सहमत हैं या नहीं। हृदय ने कहा, ‘‘देखिए, नियम आईसीसी ने बनाए हैं जो मेरे हाथ में नहीं है लेकिन उस समय वे चार रन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण थे। मुझे लगता है कि अंपायर ने फैसला सुनाया है और अंपायर फैसला सुना सकते हैं। वे भी इंसान हैं और उनसे गलती हो सकती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमें दो-तीन और वाइड मिलने चाहिए थे जिन्हें नहीं दिया गया। इसलिए इस तरह के मैच में, जहां कम स्कोर वाले मैच में मुश्किल से रन बनते हैं, वहां एक या दो रन बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।’’ इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘इसलिए मुझे लगता है कि वे चार रन या दो वाइड रन करीबी फैसले थे। यहां तक कि मेरा आउट भी अंपायर कॉल था। इसलिए मुझे लगता है कि इन क्षेत्रों में सुधार की गुंजाइश है।’’  

पीसीबी ने अगले वर्ष देश में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को 19 फरवरी से शुरू कराने का प्रस्ताव रखा

लाहौर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अगले वर्ष देश में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को 19 फरवरी से शुरू कराने का प्रस्ताव रखा है। प्रस्ताव के तहत बोर्ड ने टूर्नामेंट का आयोजन 19 फरवरी से नौ मार्च के बीच कराची, रावलपिंडी और लाहौर में कराने का विचार बनाया है। कराची में टूर्नामेंट का उद्घाटन और सेमीफाइनल सहित तीन मैच होंगे। वहीं लाहौर में फाइनल समेत कुल सात मैच तथा पिंडी क्रिकेट ग्राउंड में कुल पांच मैच होंगे जिसमें दूसरा सेमीफाइनल भी होगा। रिपोर्ट के अनुसार भारत का हर मैच लाहौर में कराने की तैयारी है। इसका मतलब है कि यदि भारत सेमीफाइनल में जाता है तो एक सेमीफाइनल में कराची या रावलपिंडी से निकालकर लाहौर लाना होगा। सुरक्षा के मद्देजनर भारतीय टीम को अधिक यात्रा से बचाते हुए मैचों एक ही शहर में कराये जाने की योजना है। लाहौर बाघा बॉर्डर के पास भी है तो भारतीय प्रशंसकों के लिए वहां पहुंचना आसान भी होगा। हालांकि अभी तक यह निश्चित नहीं है कि भारत टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा। वर्ष 2008 में एशिया कप के बाद से ही भारत ने पाकिस्तान में कोई मैच नहीं खेला है और 2012-13 के बाद से दोनों टीमों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज़ भी नहीं खेली गई है। पिछले वर्ष जब पीसीबी ने एशिया कप होस्ट किया था तो भारत के सभी मैच श्रीलंका में खेले गए थे। भारत ने फाइनल में जीत दर्ज की थी। भारतीय क्रिकेेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) बार-बार कहता रहा कि भारतीय टीम का पाकिस्तान जाना भारत सरकार के निर्णय पर निर्भर है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet