LATEST NEWS

भाजपा सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

मनेन्द्रगढ प्रदेश की भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों व बिजली की दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि एवं अघोषित बिजली कटौती को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के द्वारा संयुक्त रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी  के नेतृत्व में  सोमवार को प्रातः 11:00 बजे से मनेंद्रगढ़ तहसील कार्यालय के समीप पीपल झाड़ के नीचे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया . प्रदेश के राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सोपा गया । इस अवसर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव जी के मौजूदगी में  नगर पालिका अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, निर्वाचित पार्षद, मनोनीत पार्षद, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी व सदस्य, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के पदाधिकारी व सदस्य, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के पदाधिकारी व सदस्य, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व सदस्य, कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी व सदस्य, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व सदस्य, एनएसयूआई के पदाधिकारी व सदस्य, कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व सदस्य सहित सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

ईओडब्ल्यू से अभी राहत नहीं, छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाले में निलंबित IAS रानू साहू को SC से जमानत

रायपुर/बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले के आरोप में जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू और कारोबारी दीपेश टांक को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है, लेकिन निलंबित आईएएस रानू साहू को राहत नहीं मिली है। दरअसल, एसीबी और ईओडब्ल्यू ने निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर बिश्नोई और सौम्या चौरसिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराया है। तीनों के खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने निलंबित आईएएस रानू साहू पर साल 2015 से 2022 तक करीब चार करोड़ रुपए की अचल संपत्ति स्वयं के नाम से और पारिवारिक सदस्यों के नाम से खरीदने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके सेवा में आने के बाद से 2022 तक का कुल वेतन 92 लाख रुपये है। निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई का साल 2010 से 2022 तक का कुल वेतन 93 लाख रुपये है। इस अवधि में उनकी पत्नी प्रीति गोधरा के नाम से पांच करोड़ रुपये की कई अचल संपत्ति क्रय की है, जो वेतन से 500 गुना ज्यादा है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उपसचिव रही सौम्या चौरसिया ने अपने और परिवार के नाम पर नौ करोड़ 20 लाख रुपये की 29 अचल संपत्ति होना बताया है। ईओडब्ल्यू ने बताया कि साल 2021 से 2022 के बीच करोड़ों की संपत्ति खरीदी गई है। कोयला घोटाले मामले में राहू साहू एक साल से वहीं कारोबारी दीपेश टांक डेढ़ साल से जेल में बंद है। एक तरफ जहां रानू साहू को राहत मिली है। वहीं, दूसरी तरफ ईओडब्ल्यू ने उनके खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की है। ईओडब्ल्यू की नई कार्रवाई के बाद माना जा रहा है कि रानू साहू को एक बार फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट ने रानू साहू और दीपेश टांक को 7 अगस्त तक के लिए अंतरिम जमानत दी है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने बचाव पक्ष की तरफ से पैरवी की। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस भुवन की डबल बेंच ने जमानत के आदेश जारी किए। हालांकि ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज नई एफआईआर से रानू साहू, उप सचिव सौम्या चौरसिया और समीर बिश्नोई की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। तीनों पर आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है।

किसानी के मुद्दों पर होंगे फैसले, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में दोपहर तीन बजे से आयोजित होगी। इस बैठक में खेती-किसानी के मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं और कृषि के मुद्दों के लेकर साय सरकार कई अहम फैसले ले सकते हैं। कैबिनेट की बैठक में विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तैयारी की समीक्षा हो सकती है। प्रदेश में खरीफ फसलों के लिए खाद बीज की उपलब्धता पर चर्चा की जाएगी। किसानों, अधिकारी, कर्मचारी और स्कूली बच्चों के हित में भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जा सकते हैं। साथ ही बैठक में अन्य विभागों से संबंधित अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

नगरीय निकाय में ठेका प्रथा खत्म करने की मांग

मनेन्द्रगढ़  छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के सरगुजा संभाग अध्यक्ष सौरभ यादव ने जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के रेस्ट हाउस में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से सौजन्य मुलाकात कर ठेका प्रथा समाप्त किये जाने के लिये ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय में कुल 184 निकायों में 14 नगर निगम, 48 नगर पालिका और 122 नगर पंचायत में विगत 15-22 वर्षों से लगभग 25000 प्लेसमेंट कर्मचारी कार्यरत हैं जो कई वर्षों से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। पिछली सरकार में इनकी मांगों को दरकिनार कर दिया गया था जिसके लिए इन कर्मचारियों ने जिला से लेकर संभाग और राज्य स्तर पर कई बार आंदोलन भी किया। अब वर्तमान में अपनी मांगों को लेकर इनकी आशा वर्तमान सरकार पर टिकी हुई है। संभाग अध्यक्ष सौरभ यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी पांचों संभागों के नगरीय निकायों में लगभग 15 से 22 वर्षों से प्लेसमेंट कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं जबकि कोरोना महामारी का एक ऐसा दौर आया कि लोग घरों से बाहर नही निकल रहे थे। तब प्लेसमेंट कर्मचारी अपनी जान की परवाह न करते हुए निरंतर साफ-सफाई, पेयजल सप्लाई और जनहित के लिये अन्य कार्य कर रहे थे। संभाग अध्यक्ष ने कहा कि पिछली सरकार ने 4000 रुपये श्रम सम्मान राशि के रूप में देने की घोषणा की और उसे नगरीय निकाय के लिए लागू ही नही किया गया जबकि प्लेसमेंट कर्मचारी भी पात्रतानुसार कलेक्टर दर के ही श्रेणी में आते हैं जिसके लिए आज भी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। संभाग अध्यक्ष द्वारा दिये गये ज्ञापन में लेख है कि प्लेसमेंट कर्मचारियों का ठेका प्रथा बंद कर अन्य विभागों के स्वरूप निकाय से सीधा भुगतान किया जाये जिससे शासन को लगभग 110 करोड़ रुपए की बचत होगी। इस दौरान संभागीय मीडिया प्रभारी दीपेंद्र सेन, मो. अजीज, राजेश यादव, संजय ओझा, विजय कुमार, रितेश महतो, मो. सलाम, सुभाग सिंह, अर्जुन मलिक, देवेंद्र, राम कुमार, राम प्रसाद व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री ने 15 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन, छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास में राशि की कमी नहीं होगी

रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में शामिल वार्डों के विकास के लिए 14 करोड़ 73 लाख रुपए के 94 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। बिलासपुर के जिला खेल परिसर में आयोजित समारोह की अध्यक्षता विधायक सुशांत शुक्ला ने की। उप मुख्यमंत्री श्री साव की पहल और विधायक श्री शुक्ला के विशेष प्रयासों से 15वें वित्त आयोग, अधोसंरचना मद एवं निकाय मद के अंतर्गत ये विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। अधिकांश स्वीकृत कार्य सीसी रोड, नाली निर्माण तथा स्ट्रीट लाइट से संबंधित हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव एवं विधायक श्री शुक्ला ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत खेल परिसर में नीम के पौधे भी लगाए। भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि विगत पांच सालों में पहली बार विकास कार्यों के लिए लगभग 15 करोड़ की एकमुश्त राशि मिली है। हमारी सरकार नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए संकल्पबद्ध है। शहरों के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी। जनभावना के अनुरूप तमाम विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से हाल ही में मुलाकात हुई है। हमें जल्द ही और आबंटन मिलने की संभावना है। इससे हर जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्ति को रहने के लिए पक्का छत मिल सकेगा। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सभी को पेड़ लगाने का आह्वान किया। उन्होंने इसे बड़े होते तक सहेजने को भी कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव शहर की समस्याओं से अवगत हैं। धीरे-धीरे पूरी समस्याओं का समाधान होगा। इससे शहर की दशा एवं दिशा जरूर बदलेगी। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने कार्यक्रम में स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बिलासपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री राजेश सिंह, जिला पंचायत के सीईओ रामप्रसाद चौहान और प्रभारी डीएफओ अभिनव कुमार सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

नीलगिरी लकड़ी देने के नाम पर लाखों की ठगी, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में कार सहित शातिर ठग गिरफ्तार

बस्तर. बस्तर में शातिर ठग ने हैदराबाद के एक युवक को निलगिरी की लकड़ी देने के नाम पर पैसे ठग लिए जिसके बाद युवक ने मामले की रिपोर्ट परपा थाने में दर्ज किया गया। जहाँ पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, वहीं पुलिस ने प्रार्थी के पास से एक हैरियर गाड़ी भी जब्त की है। मामले की जानकारी देते हुए परपा पुलिस ने बताया कि निलगिरी पेड़ की लकड़ी देने के नाम से एडवास में पैसे लेकर ठगी करने की शिकायते अंकित यादव के खिलाफ मिल रही थी। प्रार्थी नरेन्द्र बाबू निवासी हैदराबाद ने अंकित यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया कि निलगिरी पेड़ की लकड़ी देने के नाम से एडवास पैसे लेने के बाद लकड़ी नहीं दी और बदले में फर्जी वाला एक लोड़ ट्रक की फोटो तथा माल का फर्जी बिल वॉट्सऐप के माध्यम से भेज प्रार्थी को ठग लिया। थाना प्रभारी परपा दिलबाग सिंह ने पहले शातिर ठग अंकित यादव के लिए टीम लगा कर पतासाजी की जिस पर पता चला कि आरोपी टाटा हैरियर गाड़ी में घुम रहा है।  आरोपी को थाना लाकर पूछताछ करने पर बताया कि 1 लाख 75 हजार रूपये  प्रार्थी से ठगी कर लिया और नगद 40 हजार रूपये और टाटा हैरियर गाड़ी जब्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

नक्सलियों की वारदात से इलाके में दहशत, छत्तीसगढ़-सुकमा में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सली की हत्या

सुकमा. सुकमा में एक बार फिर से नक्सलियों के द्वारा एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। जहां आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व नक्सली के घर में घुसकर दर्जन भर नक्सलियों ने पूर्व नक्सली की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार दो दर्जन से अधिक हथियारबंद नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि थाना क्षेत्र किष्टाराम के ग्राम सनमपेंटा में आत्मसमर्पित नक्सली बारसे मासा की नक्सली संगठन द्वारा हत्या करने की जानकारी प्राप्त हुई है। जिस पर थाना किष्टाराम मे अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं। गौरतलब है कि मृतक बारसे मासा ने विगत कुछ दिनों पूर्व ही आंध्र पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था तथा वहां आत्मसमर्पण करने के उपरांत अपने ग्राम सनमपेंटा कुछ दिनों से निवास कर रहा था । मृतक बारसे मासा 2010 में नक्सली संगठन मे शामिल होने के उपरांत किष्टाराम क्षेत्र में सक्रिय रहा था ।

पहले चरण में छत्तीसगढ़ी, सरगुजिहा, हल्बी, सादरी, गोंडी और कुडुख में कोर्स होंगे तैयार

छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों में स्थानीय बोली में प्रारंभिक शिक्षा जल्द नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत आदिवासी समुदायों में शिक्षा की पहुंच बढ़ाने महत्वपूर्ण कदम 18 स्थानीय भाषाओं-बोलियों में स्कूली बच्चों की पुस्तकें की जा रही तैयार पहले चरण में छत्तीसगढ़ी, सरगुजिहा, हल्बी, सादरी, गोंडी और कुडुख में कोर्स होंगे तैयार रायपुर छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों के बच्चे स्थानीय बोली व भाषा में जल्द ही पढ़ाई कर सकेंगे। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए विष्णुदेव सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके तहत सरकार आदिवासी अंचलों में बच्चों को उनकी स्थानीय बोली और भाषा में शिक्षा देने की पहल शुरू कर रही है। इसका उद्देश्य आदिवासी समुदायों में शिक्षा की पहुंच और गुणवत्ता को बढ़ाना है, जिससे बच्चे अपनी मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त कर सकें और अपनी संस्कृति से जुड़े रहें। बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें स्कूल में नामांकन के लिए प्रेरित करने के लिए नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में शाला प्रवेशोत्सव मनाया जाता है। इस बार राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के दूरस्थ आदिवासी जिले जशपुर के बगिया गांव में किया गया। राजधानी रायपुर से हटाकर इस आदिवासी बहुल क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम ने राज्य के सुदूर कोने तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्थानीय भाषाओं में प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा इससे बच्चों की समझ और सीखने की प्रक्रिया में सुधार होगा। वहीं, यह पहल स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में भी मददगार होगी। इस पहल के तहत पाठ्यपुस्तकों और शिक्षण सामग्री को स्थानीय बोलियों में अनुवादित किया जाएगा और शिक्षकों को भी इन भाषाओं में प्रशिक्षित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 18 स्थानीय भाषाओं-बोलियों में स्कूली बच्चों की पुस्तकें तैयार की जा रही हैं। पहले चरण में छत्तीसगढ़ी, सरगुजिहा, हल्बी, सादरी, गोंडी और कुडुख में कोर्स तैयार होंगे। इसके लिए प्रदेशभर के साहित्यकारों, लोक कलाकारों,  संकलनकर्ताओं की मदद ली जाएगी। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक और शिक्षकों से भी सहयोग लिया जाएगा। हाई स्कूल बगिया के प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा आदिवासी बच्चों में प्रतिभाएँ होती हैं। स्थानीय बोली में शिक्षा से आदिवासी अंचलों के ज्यादा से ज्यादा बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने जशपुर के सरकारी स्कूल के अटल टिंकरिंग लैब में रोबोटिक्स मॉडल विकसित करने वाले छात्रों के साथ बातचीत करते हुए छात्रों के साथ मिट्टी के बर्तन बनाकर प्रीवोकेशनल गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सरकारी स्कूलों में हर साल ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित किए जाने की भी घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए राज्य सरकार इस साल से दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होंगी। वहीं, मुख्यमंत्री ने बताया पीएमके तहत राज्य में प्रथम चरण में 211 स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के छात्र मोहम्मद अब्दुल्ला को मिली एक लाख की छात्रवृत्ति

मनेन्द्रगढ़ एम.सी.बी-केंद्र सरकार कीपीएस वाई (प्रतिभा सम्मान योजना) के तरह आयोजित परीक्षा जिसका आयोजन एम.सी.बी. व आस पास के विभिन्न जिलों के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए दिसंबर माह में शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय तथा शिक्षा के मानक केंद्र दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में किया गया था, में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ के दो मेधावी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मोहम्मद अब्दुल्ला को लिखित परीक्षा में स्वर्ण पदक, प्रमाण पत्र तथा एक लाख रुपये का चेक द्वारा सम्मानित किया गया इसी के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसका शीर्षक था प्रदूषित, गंगा, घाट, वाराणसी तथा जिसमें भी अनेक जिले के विद्यालय ने भाग लिया परंतु इन सभी में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ की छात्रा अनाया सिंह को उत्कृष्ट चित्रकला का प्रमाण पत्र दिया गया,, यह दोनों ही छात्र- छात्रा अपने स्तर के प्रथम चरण को पार कर, द्वितीय चरण के लिए चयनित हो चुके हैं। गौरतलब है कि *मोहम्मद अब्दुल्ला को एक लाख रुपये का त्रिवर्षीय स्कॉलरशिप * प्रदान किया जाना है और मनेंद्रगढ़- चिरमिरि- भरतपुर जिले के छात्र छात्राओं में वह ऐसा एकमात्र है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ बसंत कुमार तिवारी ने दोनों बच्चों को बधाई देते हुए कहा की बच्चों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य पर विद्यालय सदैव कहा तत्पर रहेगा। विद्यालय के निदेशक व पूर्व न्यायाधीश श्री व्यंकटेश सिंह तथा निदेशिका श्रीमती पूनम सिंह ने भी विद्यालय के छात्र- छात्रा की ऐसी उपलब्धि, 1 को, डी, डब्ल्यू, पीएस के लिए हर्ष के साथ गर्व का विषय बताया। विद्यालय के पी एस वाय समनव्यक व कला के वरिष्ठ शिक्षक श्री पृथ्वी राज परवार ने आगामी *राज्यस्तरीय * परीक्षाओं के लिए दोनो अभ्यर्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं दिया।

बरेली में आठ साल बाद दर्ज की गई रिकॉर्ड बारिश

बरेली बरेली में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आठ वर्ष बाद जुलाई के पहले सप्ताह में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। वर्ष 2016 में एक से सात जुलाई के बीच 286.6 मिमी बारिश हुई थी, जबकि इस साल यह आंकड़ा 232.8 मिमी दर्ज किया गया। बीते सात दिनों से हो रही बारिश का क्रम सोमवार को जारी है। बारिश के बीच शहर के लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने 11 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार जताए हैं।    मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक एक से सात जुलाई तक औसतन 135.2 मिमी बारिश होती है। वर्ष 2016 में इस दौरान 286.6 मिमी बारिश हुई थी। इस साल इस दरम्यान 232.8 मिमी बारिश हो चुकी है। यह औसत से 97.6 मिमी ज्यादा है। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक अबकी बार दो दिशाओं से प्रवेश कर रहे चक्रवाती परिस्थितियों की वजह से विक्षोभ की सक्रियता बढ़ी है। बारिश का क्रम जारी है। खंडवर्षा भी हो रही है। वर्ष 2016 में भी यही स्थिति थी। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। हल्की, मध्यम बारिश के आसार हैं। मंगलवार को उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने पर आसमान साफ होने के आसार हैं। सोमवार दिन में बारिश, शाम को खिली थी धूप शनिवार देर रात से जारी हल्की, तेज बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। सुबह से घने बादल मंडराते रहे। कहीं-कहीं रिमझिम होती रही। बारिश से गर्मी के तेवर ठंडे रहे। शाम को हल्की धूप निकली, हालांकि देर रात फिर बारिश शुरू हो गई। 24 घंटे में 31.7 मिमी बारिश दर्ज हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम पारा दो डिग्री लुढ़ककर 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जलभराव से बढ़ीं समस्याएं शहर की सबसे बड़ी मलिन बस्ती हजियापुर के हालात बुरे हैं। नगर आयुक्त और महापौर के आदेशों के बाद भी यहां नालों की सफाई नहीं हो सकी है। अब सड़कों पर जलभराव व कीचड़ की वजह से आवागमन मुश्किल हो गया है। रविवार को बारिश न होने से जलभराव कम हुआ, पर कीचड़ और बदबू ने लोगों का निकलना दूभर कर दिया है। हाल ही में नगर आयुक्त ने हजियापुर का दौरा कर ठेकेदारों को नालों की सफाई के निर्देश दिए थे। ठेकेदार व निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इसे अनसुना कर दिया। वहीं, आजमनगर मोहल्ले में हरी मस्जिद वाली गली जर्जर और बदहाल हो चुकी है। वार्ड संख्या 20 के इरफान कुरैशी ने कहा कि बारिश का पानी सड़क के गड्ढों में भर जाता है। कीचड़ और गंदगी की वजह से लोगों को निकलना मुश्किल हो गया है। शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने सड़क को ठीक कराने की मांग की है। दामिनी, सचेत एप डाउनलोड करने की अपील जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जिलेवासियों से मोबाइल फोन में दामिनी, सचेत एप डाउनलोड करने की अपील की है, ताकि बिजली गिरने की सूचना पूर्व में प्राप्त हो सके और लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकें। बारिश के दौरान धातु की वस्तुएं न छूने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद रखने, फोन पर बातचीत न करने आदि के सुझाव दिए हैं। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि अगर नालों की सफाई नहीं हुई है, तो निश्चित तौर पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। नालों की सफाई और आवाजाही सुचारु करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।  

मौसम विभाग का येलो अलर्ट, छत्तीसगढ़-सुकमा से खैरागढ़ तक में होगी भारी बारिश

सुकमा/बस्तर. छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून सक्रिय है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश स्थानों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आज सुबह से ही प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। राजधानी रायपुर में बूंदाबांदी भी हुई है। इसके साथ ही कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। आगामी दोनों तक कुछ जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही अधिकांश स्थानों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवती परिसंचरण दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास मध्य पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर औसत समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किलोमीटर के मध्य स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 11 जुलाई तक अधिकांश जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण भागों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, रायपुर समेत प्रदेश के कई जगहों पर बारिश रुक गई थी। इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही उमस भी बढ़ गया था। हालांकि अब मानसून सक्रिय होने से प्रदेशभर में बारिश हो रही है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी मौसम विभाग में सुकमा, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, दुर्ग, राजनंदगांव, कबीरधाम और खैरागढ़ समेत एक-दो जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट किया गया है।

माउंटेन मशीन-हाइवा समेत आठ वाहन जब्त, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में खनिज टीम का देर रात छापा

बिलासपुर. बिलासपुर खनिकर्म विभाग ने बीती रात में ग्राम कुकुर्दीकला, अमलडीहा, उदयबंद, गतौरा लोधीपारा, लोफंदी, सेंदरी, कछार निरतू और धुरीपारा मंगला क्षेत्र में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की। रात लगभग 3 बजे ग्राम कुकुर्दीकला, थाना एवं तहसील-पचपेड़ी में शिवनाथ नदी के भीतर दो नग चैन माउंटेड मशीन को खनिज रेत के अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर नदी के बाहर खड़ा कर जब्त कर सील कर दिया गया है। दो नग लोड हाइवा को नदी के रास्ते में फंसे होने के कारण चैन माउंटेड मशीन मालिक के सुपुर्दगी में दिया गया। एक हाइवा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जब्त कर पुलिस थाना पचपेड़ी की अभिरक्षा में रखा गया है। ग्राम गतौरा में मुरूम मिक्स चिल्ली पत्थर का अवैध परिवहन करते दो ट्रेक्टर को जब्तकर पुलिस थाना सरकंडा के अभिरक्षा में रखा गया है। ग्राम कछार मे खनिज रेत के अवैध परिवहन करते एक ट्रेक्टर को जब्त कर पुलिस थाना कोनी के अभिरक्षा में रखा गया है। सभी के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

महतारी वन्दन:रुपया हजार,खुशियां अपार बाजार में रौनक,महिलाओं में उत्साह और घर परिवार में खुशियां बिखेर रही है यह योजना

रायपुर यह महतारी वंदन योजना है। एक ऐसी योजना ,जिसमें सुनहरे भविष्य की उम्मीद और बेबस, लाचार महिलाओं के साथ-साथ अपने जरूरी खर्चों के लिए पैसों की मोहताज महिलाओं की खुशियां ही नहीं छिपी है, इन खुशियों के पीछे आर्थिक सशक्तिकरण का वह आधार भी है, जो कि महतारी वंदन जैसी योजना के बलबूते छत्तीसगढ़ की गरीब महिलाओं में आत्मनिर्भरता की नींव को शनैः-शनैः मजबूत करती जा रही है। महज चार महीनों में ही विष्णु सरकार की इस महतारी वंदन योजना ने छत्तीसगढ़ की न सिर्फ महिलाओं में अपितु घर-परिवार में भी खुशियों की वह मिठास घोल दी है, जिसका परिवर्तन उनके जीवनशैली में भी बखूबी नजर आने लगा है। आर्थिक रूप से सशक्तिकरण ने परिवार के बीच रिश्तों की गाँठ को और भी मजबूती से बाँधना शुरू कर दिया है। इस योजना से महिलाओं का सम्मान भी बढ़ा है।     छत्तीसगढ़ में  इस साल के 10 मार्च से महिलाओं के खाते में भेजी गई पहली किश्त एक हजार रुपए से आरंभ हुई छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना का लाभ प्रदेश की लगभग 70 लाख 12 हजार से अधिक महिलाओं को मिल रहा है। साल में 12 हजार रुपये कोई छोटी रकम नहीं है..यह जरूरतमंद गरीब महिलाओं के लिए आर्थिक आधार भी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विगत चार महीनों से लगातार हर महीने के पहले सप्ताह में महिलाओं के बैंक खाते में इस योजना अंतर्गत एक हजार की राशि ऑनलाइन माध्यम से अंतरित करते हैं। मुख्यमंत्री के बटन दबाते ही महिलाओं के खाते में पहुँचने वाली यह राशि प्रदेश की लाखों महिलाओं की खुशियों का पर्याय बन जाती है। पहले कुछ रुपयों के लिए मोहताज महिलाओं को एक हजार की राशि मिलने पर उनकी अपनी छोटी-छोटी जरूरतों का सपना भी पूरा होता है। इस राशि का उपयोग वह सिर्फ अपने ही लिए नहीं करती…घर के राशन से लेकर अचानक से पति को कुछ रुपयों की पड़ी आवश्यकता, बच्चों के लिए कुछ जरूरी सामान, नाती-नतनी की खुशियों के ख़ातिर स्नेहपूर्वक उन्हें उनकी जरूरतों का उपहार देने में भी करती हैं। महिलाओं को हर महीने इस राशि का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसी ही इस योजना की हितग्राही मीरा बाई हैं। पति शारिरिक रूप से असमर्थ है।  किसी तरह मजदूरी कर घर के खर्चों को पूरा करती है। तीन बच्चे हैं और वे स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। स्कूल खुलते ही अपने बच्चों  के लिए आई जरूरतों को पूरा करने के साथ घर की जरूरतों में भी महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग करती हैं। उन्होंने बताया कि घर के प्रति उनकी जिम्मेदारी है और हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि उनके लिए एक बहुत बड़ा योगदान है। इस राशि से ऐन वक्त पर बच्चों और पति को आई जरूरतों को भी पूरा कर पाती हैं। गाँव में रहने वाली सविता बाई के पति खेतों में काम करते हैं। बारिश में चाय की चुस्कियां लेती सविता बाई ने महतारी वंदन न्याय योजना का नाम आते ही चेहरे पर मुस्कान लाकर इस योजना से मिल रही खुशियों को प्रकट किया। उन्होंने कहा कि गाँव की महिलाओं के लिए एक हजार की राशि एक बड़ी राशि होती है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की आदत होती है कि दो-चार-पाँच रुपए बचा कर सौ-दो सौ जोड़ लें। यहां तो एक हजार रुपए मिल रहे हैं ऐसे में उनकी जरूरतों के लिए यह रकम कठिन समय में संजीवनी की तरह साबित हो रही है। बच्चों के लिए भी वह इस राशि को खर्च कर पाती है। उन्होंने बताया कि पैसा खाते में आने के बाद छोटी जरूरतों के लिए पति से अनावश्यक पैसा मांगना भी नहीं पड़ता। वनांचल में रहने वाली श्रीमती बुधवारों बाई राठिया  गाँव के हाट बाजार पहुँची थीं। अपने नाती आशीष को लेकर आईं बुधवारो बाई ने बाजार में नाती को न सिर्फ उनके पसंद का मिष्ठान खिलाया अपितु अन्य नाती-नतनिनों के लिए बाजार से मिष्ठान लिया और उनका नाती आशीष बारिश में नंगे पैर न घूमे इसे ध्यान रखते हुए महतारी वंदन योजना की राशि से स्नेहपूर्वक चप्पलें भी खरीदी। उन्होंने बताया कि उनका जो कुछ है उनके बेटे और नाती-नतनी ही हैं और बहुत ही खुशी मिलती है कि वृद्धावस्था में वह अपने नाती-नतनियों की कुछ जरूरतों को पूरा कर पाती हैं। यह सब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी सरकार की बदौलत ही हो पाया है। उन्होंने हमारे संघर्षमय जीवन में खुशियों की मिठास घोल दी है।।।

ज्यादा खर्च में भी जोखिम में पर्यटक, छत्तीसगढ़-बस्तर के तीरथगढ़ वॉटरफॉल पर सुरक्षा की गारंटी नहीं

बस्तर/जगदलपुर. बरसात के मौसम की शुरुआत होने के साथ ही बस्तर जिले के वॉटरफॉल में लोकल निवासियों के साथ ही बाहर से भी रोजाना सैकड़ों पर्यटक बस्तर के इस खूबसूरती को निहारने के लिए आ रहे है। लेकिन इस पर्यटन में सबसे बड़ी खास बात यह है कि यहां पर्यटकों अपनी जान को जोखिम में डालकर एन्जॉय तो कर रहे है। लेकिन सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नही है। यहां पर रायपुर से लेकर विशाखापत्तनम, ओड़िसा के अलावा अन्य जगहों से पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आ रहे हैं। लेकिन तीरथगढ़ वॉटरफॉल पर सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं दिख रहा है। बताया जा रहा है कि जगदलपुर शहर में चित्रकोट, मिनी गोवा, तामड़ागुमर, तोपर, बिजाकासा, गुलमी, चित्रधारा के अलावा और भी कई जगह है। जहां लोग एन्जॉय करने के लिए जाते हैं। जहां कई बार बड़ी घटनाएं घट चुकी है। तीरथगढ़ वॉटरफॉल यह जगह देखने में जितनी सुंदर है। उतना ही यहां पर दुर्घटनाएं घट चुकी हैं। जिसकी बात करें तो यहां कुछ साल पहले टॉप पर बैठे पति-पत्नी में पत्नी की फिसलकर गिर जाने से मौत हो गई थी। इसके अलावा इस जगह से नीचे एक छोटा सा झरना भी है। जिसके नीचे कुंड बना हुआ है। जहां कई हादसे हो चुके हैं और कईयों की डूबने से मौत हुई है। चित्रकोट वॉटरफॉल इस वॉटरफॉल को मिनी नियाग्रा भी कहा जाता है। लेकिन यहां पर भी कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं। अधिकतर देखा जाए तो कइयों ने इस वॉटरफॉल से छलांग लगाकर अपनी जान दे चुके हैं। इसके अलावा इस फॉल से डॉक्टर पति-पत्नी गिर गए थे। लेकिन बाद में मछुआरों की टीम ने बचा लिया था। गुलामी वॉटरफॉल ये वॉटरफॉल छत्तीसगढ़ और ओड़िसा सीमा के बीच है। यहां भी काफी संख्या में लोग जाते हैं। लेकिन इस वॉटरफॉल में भी कई युवकों की डूबने से मौत हो चुकी है। इसके अलावा कुछ वर्ष पहले घूमने आए जोड़ों से कुछ लोगों ने पैसे की मांग भी की थी। लेकिन नहीं मिलने पर हत्या तक हो चुकी है। मिनी गोवा बस्तर के युवाओं ने कुछ वर्ष पहले इसकी खोज की थी। लेकिन यह जगह इंस्ट्राग्राम में युवको के द्वारा डाले गए वीडियो के बाद काफी फेमस हुई। जहां कुछ दिन पहले नहाने गए जगदलपुर के टीम युवक बह गए थे। जिन्हें बाद में एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर रात 12 बजे सही सलामत निकाला था। पर्यटकों को देंगे समझाइश गांव के समूह के द्वारा एक जगह पैसा लिया जा रहा है। जबकि एक जगह पर टिकट चेक किया जा रहा है। पर्यटकों को समझाइश दिया जा रहा है। आज निरीक्षण किया जाएगा। खतरे वाले जगह को बंद भी किया जाएगा। – डीएफओ चुड़ामनी सिंह, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान

CG के 16 जिलों में मौसम विभाग ने हैवी रेन का यलो अलर्ट जारी

  रायपुर IMD Alert।छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में मौसम विभाग ने हैवी रेन का यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर में सुबह से बारिश हो रही है। दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी,बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा ,सुकमा, कांकेर बीजापुर और नारायणपुर में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। 11 जुलाई तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। माैसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 1 जून से 7 जुलाई तक 202.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। जो औसत से 25% कम है। अब तक 271.9 मिली मीटर बारिश हो जानी चाहिए थी। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पेंड्रा, सोनहत और कोंटा में रिकॉर्ड की गई । यहां 30 मिली मीटर बारिश हुई । गीदम, दोरनापाल, जगरगुंडा में 20 मिलीमीटर हुई। रायगढ़, मनेंद्रगढ़, मरवाही ,बरमकेला में 10 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के पूर्वानुमान के अनुसार 11 जुलाई तक प्रदेश के कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इधर मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल में लगातार चौथे दिन भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल में सुबह करीब डेढ़ घंटे बारिश हुई। इंदौर संभाग के जिलों के साथ छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सागर, शाजापुर, राजगढ़, निवाड़ी और सिवनी में भी तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव हैं। नॉर्थ-ईस्ट राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। वहीं, एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। इस वजह से ज्यादातर जिलों में तेज बारिश हो रही है, जो आगे भी जारी रहेगी। इससे पहले रविवार को भी मध्यप्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहा। सिवनी में ढाई इंच पानी गिर गया। वहीं, सतना में 1.7 इंच और खजुराहो में 1.3 इंच बारिश हुई। छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, नौगांव, बालाघाट जिले के मलाजखंड, बैतूल, धार, गुना, खरगोन समेत कई जिलों में बारिश हुई। बारिश की वजह से सिवनी में टेम्प्रेचर सबसे कम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी, मलाजखंड और खंडवा में भी पारा 30 डिग्री से कम रहा। राजस्थान में मानसून की एंट्री के बाद से लगातार बारिश हो रही है। सोमवार सुबह जयपुर के अलग-अलग इलाकों में रिमझिम बारिश की शुरुआत हुई। कभी तेज तो कभी धीमी बारिश का दौर चलता रहा। 10:30 बजे जैसलमेर के सम, मोहनगढ़, देवा, चेलक, कुम्हार कोठा, खुहड़ी, रूपसी समेत कई ग्रामीण इलाकों में हल्की बरसात शुरू हुई। बारिश से यहां मौसम सुहाना हो गया है। उधर, मौसम विभाग ने आज और कल प्रदेश में मानसून की गतिविधियां धीमी होने की संभावना जताई है। अब 10 जुलाई को प्रदेश के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अलवर, दौसा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, झुंझुनूं और श्रीगंगानगर में बरसात हुई। दौसा, श्रीगंगानगर, भरतपुर, अलवर और झुंझुनूं में 25 से लेकर 84MM तक बरसात दर्ज हुई। सबसे ज्यादा बरसात भरतपुर के भुसावर में 84MM हुई। देर शाम अजमेर और टोंक के एरिया में भी बारिश हुई थी। बारिश के बाद श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में लोगों को गर्मी से राहत मिली। यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को पारा गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। चूरू, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर के तापमान में भी 3 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई। इन शहरों में शनिवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नजदीक था, जो रविवार को गिरकर 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच आ गया। पूर्वी राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से बनास, पार्वती समेत अन्य बरसाती नदियों का जलस्तर बढ़ गया। बनास नदी में पानी आने से सवाई माधोपुर के शिवाड़ एरिया का संपर्क सवाई माधोपुर शहर से कट गया। सवाई माधोपुर-शिवाड़ रोड से क्रॉस कर रही बनास नदी की रपट पर कल पानी बहने लगा। इससे वाहनों की आवाजाही रुक गई।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet