LATEST NEWS

जबलपुर में घरों और दुकानों से संचालित निजी स्कूलों पर उठे सवाल, कलेक्टर से जांच और कार्रवाई की मांग

Questions raised about private schools operating from homes and shops in Jabalpur, demand for investigation and action from the Collector विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव ,अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में घरों, दुकानों और अनुपयुक्त भवनों में संचालित निजी (प्राइवेट) स्कूलों को लेकर एक गंभीर शिकायत कलेक्टर जबलपुर को सौंपी गई है। शिकायतकर्ता घनश्याम सिंह लोधी ने आरोप लगाया है कि जिले के कई निजी विद्यालय शिक्षा विभाग के निर्धारित मानकों का पालन किए बिना संचालित हो रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा और शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं। शिकायत पत्र में कहा गया है कि शाहपुरा (भिटौनी), बरगी, सिहोरा, तेंदूखेड़ा, मझौली, मनकड़ी, बरेला सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई स्कूल किराए के मकानों, दुकानों अथवा छोटे परिसरों में संचालित किए जा रहे हैं। आरोप है कि इन विद्यालयों में न तो पर्याप्त खेल मैदान हैं और न ही विद्यार्थियों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। शिकायत में लगाए गए प्रमुख आरोप शिकायतकर्ता के अनुसार— कई विद्यालय घनी आबादी वाले क्षेत्रों में संचालित हो रहे हैं, जहां पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। स्कूल परिसरों में निर्धारित मानकों के अनुरूप खेल मैदान उपलब्ध नहीं हैं। कई भवनों में पर्याप्त हवा और प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। कुछ विद्यालयों में बी.एड. और डी.एड. जैसी आवश्यक योग्यता वाले शिक्षकों की कमी है। विद्यार्थियों के परिवहन में उपयोग किए जा रहे वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं। कुछ स्कूल संचालकों द्वारा स्कूल परिसर से अलग स्थानों को खेल मैदान बताकर मान्यता लेने का आरोप लगाया गया है। 22 विद्यालयों की सूची भी सौंपी शिकायत के साथ 22 निजी विद्यालयों की सूची भी संलग्न की गई है, जिनके संबंध में जांच की मांग की गई है। इनमें शाहपुरा, बरगी, गांगई, भेड़ाघाट और आसपास के क्षेत्रों के कई निजी विद्यालय शामिल हैं। जांच कर कार्रवाई की मांग शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से मांग की है कि जिले में संचालित निजी विद्यालयों की मान्यता संबंधी सभी आवश्यक मापदंडों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि किसी विद्यालय में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। यह मामला सामने आने के बाद जिले में निजी स्कूलों की मान्यता, सुरक्षा मानकों और बुनियादी सुविधाओं को लेकर बहस तेज होने की संभावना है। अब निगाहें जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। नोट: शिकायत में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के हैं। इनकी पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

जबलपुर में “एक शाम खाटूवाले के नाम” भजन संध्या का हुआ भव्य आयोजन

A grand ‘Ek Shaam Khatuwale Ke Naam’ bhajan evening was organized in Jabalpur. जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर। शहर के मानस भवन में सोमवार शाम आयोजित एक शाम खाटूवाले के नाम भव्य कीर्तन एवं भजन जागरण संध्या श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने उपस्थित होकर बाबा श्याम के दरबार में भजनों और संकीर्तन का आनंद लिया। कार्यक्रम में भजन प्रवाहक नयन कपूर (जबलपुर), राहुल मिश्रा (दिल्ली) एवं प्रीति सरगम (जबलपुर) ने अपने मधुर भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले भजन-कीर्तन में श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारों के साथ भक्ति रस में सराबोर नजर आए। इस अवसर पर सामूहिक श्याम नाम संकीर्तन, मनमोहक भजन जागरण एवं बाबा श्याम के दिव्य दरबार का विशेष आयोजन किया गया। भजनों की प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालु झूमते और नाचते हुए बाबा का गुणगान करते रहे। कार्यक्रम का आयोजन “करने वाले श्याम, कराने वाले श्याम” के तत्वावधान में किया गया, जबकि अपना श्याम परिवार, जबलपुर द्वारा इसकी व्यवस्था की गई। आयोजकों ने सभी श्याम भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिकता और एकता का संदेश प्रसारित होता है। पूरे आयोजन के दौरान मानस भवन श्याम भक्तों की श्रद्धा और भक्ति से गुंजायमान रहा तथा कार्यक्रम का समापन बाबा श्याम की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

एडीजी प्रमोद वर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई 25वीं पूर्वी जोन पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता

25th Eastern Zone Police Sports Competition Concludes Under the Chief Guestsip of ADG Pramod Verma जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर। 25वीं पूर्वी जोन अंतर जिला पुलिस वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन समारोह जबलपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में पूर्वी जोन के विभिन्न जिलों से आए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, जबलपुर जोन, जबलपुर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि अतुल सिंह (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज, जबलपुर उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि प्रमोद वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। पुलिस बल में खेल गतिविधियां शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के साथ-साथ बेहतर कार्यक्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विशिष्ट अतिथि अतुल सिंह ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन के सफल समापन पर सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति को बधाई दी गई।

जबलपुर- बरेला में शारदा मंदिर के पास सड़क हादसा, कार सवार दो लोगों की जलने से मौत

Jabalpur- Road accident near Sharda temple in Barela, two people in a car died due to burning. विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा मंदिर के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना शाम करीब 5:30 बजे की है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक डंपर और स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत के बाद वाहन में आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की जा रही है, जबकि वाहन में अन्य लोगों के भी फंसे होने और उनके हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों की पहचान भी अभी नहीं हो सकी है। पुलिस और प्रशासन वाहन के अवशेषों की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसे के समय वाहन में कुल कितने लोग सवार थे। सूत्रों के अनुसार रेत से भरा डंपर मंडला की तरफ से आ रहा था, जबकि स्कॉर्पियो जबलपुर से मंडला की ओर जा रही थी। नागा घाटी के पास रेत से भरे डंपर ने ओवरटेक कर स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी जिसकी वजह से स्कॉर्पियो में आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने से उसमें सवार लोग निकल नहीं पाए और आग में जल गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके बाद दो लोगों के शव निकाले गए। स्कार्पियाें हरियाणा की बताई जा रही है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग द्वारा “सोशल मीडिया वॉरियर्स” अभियान का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा मंच

Madhya Pradesh Congress Social Media Department launches “Social Media Warriors” campaign, providing platform to youth विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशभर के युवाओं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, लेखकों, ब्लॉगर्स, मोटिवेशनल स्पीकर्स, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा कला एवं मनोरंजन जगत की प्रतिभाओं को जोड़ने के लिए “सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा एक खोज” अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान का उद्देश्य समाज की सकारात्मक और जागरूक आवाज़ों को कांग्रेस संगठन से जोड़कर जनहित, संविधान और लोकतंत्र की लड़ाई को मजबूत करना है। पूरे मध्य प्रदेश में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आज सोशल मीडिया जनमत निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में कांग्रेस उन युवाओं और प्रतिभाशाली लोगों को मंच देना चाहती है जो समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाने का साहस रखते हैं। अभियान के अंतर्गत 1 जून से 15 जून तक इच्छुक युवा ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद आवेदनों की जांच और स्क्रूटनी की जाएगी तथा 20 से 23 जून के बीच साक्षात्कार आयोजित होंगे। चयनित प्रतिभाओं की अंतिम सूची 30 जून को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी की जाएगी। कांग्रेस पार्टी केवल राजनीतिक कार्यकर्ताओं का संगठन नहीं, बल्कि देश के संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की विचारधारा का आंदोलन है। संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवाओं और प्रतिभाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़कर उन्हें समाज और राष्ट्रहित में काम करने का अवसर दिया जाएगा। आज देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान और आम जनता के अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसे समय में जागरूक और रचनात्मक युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी ऐसे युवाओं को आगे लाकर उनकी ऊर्जा और प्रतिभा को जनहित की लड़ाई में शामिल करना चाहती है। कांग्रेस का यह अभियान केवल सदस्यता अभियान नहीं, बल्कि नई सोच, नई प्रतिभाओं और नई ऊर्जा को संगठन से जोड़कर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एक मजबूत सामाजिक-राजनीतिक मंच तैयार करने की पहल है।

जबलपुर में RTO का बड़ा एक्शन: स्कूल बसों की सख्त जांच, कई में मिली गंभीर सुरक्षा खामियां

Jabalpur RTO takes major action: School buses are rigorously inspected, with several found to have serious safety flaws. नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं—खामियां दूर होने तक संचालन पर रोक, उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही तय विशेष संवाददाता:  जितेन्द्र श्रीवास्तव/ अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर। शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा अभियान चलाया। परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश (ग्वालियर) उमेश जोगा के निर्देश पर एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रिंकू शर्मा के नेतृत्व में संभागीय परिवहन सुरक्षा उड़नदस्ता टीम ने 24 अप्रैल 2026 को स्कूल वाहनों की व्यापक जांच की। यह कार्रवाई दमोह नाका क्षेत्र स्थित सेंट वेंडर किड्स जोन स्कूल, वर्धमान एवं आदित्य कॉन्वेंट स्कूल सहित विभिन्न संस्थानों में संचालित बसों पर केंद्रित रही। जांच में बड़ा खुलासा: कई स्कूल वाहनों में फिटनेस, परमिट, पीयूसी, फर्स्ट एड बॉक्स, पैनिक बटन जैसी अनिवार्य सुरक्षा व्यवस्थाओं में गंभीर कमी पाई गई। इतना ही नहीं, कुछ वाहनों पर स्कूल का नाम और संपर्क नंबर तक अंकित नहीं था—जो सीधे तौर पर सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है। RTO की सख्त चेतावनी: सभी संबंधित स्कूल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कमियां दूर होने तक वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रखा जाए। आदेश की अवहेलना पर नियमानुसार कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। ड्राइवर-कंडक्टर को सख्त निर्देश: चालकों एवं परिचालकों को हाईकोर्ट द्वारा निर्धारित सुरक्षा गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि छात्र-छात्राओं का सुरक्षित परिवहन हो सके। एलपीजी वाहनों पर प्रतिबंध के बावजूद उल्लंघन: कलेक्टर जबलपुर के 23 फरवरी 2026 के आदेश के अनुसार एलपीजी संचालित वाहनों से स्कूली बच्चों का परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ वाहनों द्वारा नियमों की अनदेखी सामने आई। अभिभावकों से अपील: प्रशासन ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों को केवल मानक अनुसार सुरक्षित वाहनों से ही स्कूल भेजें। अभियान रहेगा जारी: आरटीओ विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे। कार्यवाही में शामिल टीम: इस विशेष अभियान में प्रभारी राजेंद्र साहू, उप निरीक्षक अक्षय पटेल, परिवहन आरक्षक इम्तियाज हुसैन, पीयूष मरावी, आशुतोष मोघे, उमाशंकर उपाध्याय, अशोक खार्पडे, निमिषा तिवारी सहित समस्त स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।

जबलपुर में स्कूल बसों एवं यात्री बसों पर RTO की बड़ी कार्यवाही, 8 बसें जब्त, बिना पंजीयन व ओवरएज वाहनों पर सख्ती

RTO takes major action against school buses and passenger buses in Jabalpur, seizing 8 buses, cracking down on unregistered and overage vehicles विशेष संवाददाता : जितेन्द्र श्रीवास्तव / अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर। परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश (ग्वालियर) उमेश जोगा के निर्देशानुसार एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रिंकू शर्मा के नेतृत्व में संभागीय परिवहन सुरक्षा उड़नदस्ता टीम द्वारा स्कूल बसों एवं यात्री वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान प्रभारी राजेंद्र साहू के नेतृत्व में 08 स्कूल बसों को आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में जब्त कर संबंधित स्कूल प्रबंधन को सुपुर्द किया गया। साथ ही 03 बिना पंजीयन संचालित बसों को तत्काल प्रभाव से रजिस्ट्रेशन के बिना संचालन न करने के सख्त निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त 15 वर्ष पूर्ण कर चुकी 02 बसों को दीनदयाल बस स्टैंड में जब्त कर उनके संचालन पर रोक लगाने की हिदायत दी गई। उड़नदस्ता टीम द्वारा इस दौरान लगभग 70-80 स्कूल बसों एवं यात्री बसों की गहन जांच की गई।प्रभारी राजेंद्र साहू ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान में प्रभारी राजेंद्र साहू, परिवहन आरक्षक इम्तियाज हुसैन, आशुतोष मोघे, उमाशंकर उपाध्याय, अशोक खार्पडे, वंदना परतेती सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

15 वर्ष पुराने वाहनों पर सख्ती: RTO जबलपुर की कार्रवाई, 4 यात्री वाहन जब्त

Strict action against vehicles older than 15 years: RTO Jabalpur takes action, seizes 4 passenger vehicles विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव/ अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश (ग्वालियर) उमेश जोगा के निर्देशानुसार एवं क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी रिंकु शर्मा के नेतृत्व में स्थाई अनुज्ञापत्र पर संचालित उन वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी गई है, जिनकी आयु 15 वर्ष पूर्ण हो चुकी है। ऐसे सभी वाहन स्वामियों को पूर्व में कार्यालय द्वारा सूचनापत्र जारी कर वाहन प्रतिस्थापन हेतु निर्देशित किया गया था, बावजूद इसके कई वाहन स्वामियों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया गया। इसी क्रम में दिनांक 16/04/2026 को की गई कार्रवाई के दौरान 4 यात्री वाहनों को जब्त किया गया। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश मोटरयान नियमों के तहत की गई। सम्भागीय उड़न दस्ता प्रभारी राजेंद्र साहू की जानकारी के अनुसार, इस प्राधिकार द्वारा जारी स्थाई अनुज्ञापत्रों में से 49 अनुज्ञापत्र ऐसे हैं, जिनमें संचालित यात्री वाहनों की 15 वर्ष की अवधि पूर्ण हो चुकी है, लेकिन संबंधित अनुज्ञापत्रधारियों द्वारा अब तक वाहन प्रतिस्थापन नहीं कराया गया है।  सतत जारी रहेगी कार्रवाई परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले ऐसे वाहनों के विरुद्ध जप्ती एवं वैधानिक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। विभाग द्वारा सभी वाहन स्वामियों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपने वाहनों का प्रतिस्थापन कर नियमों का पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा उक्त जप्ती की कार्यवाही आगे भी सतत जारी  रहेगी

ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, कहा-जागरूकता भी जरूरी; डीजे की तेज आवाज यहां बनी खतरा

The High Court is strict on noise pollution, saying awareness is essential; loud DJ music poses a threat here. ध्वनि प्रदूषण के कारण बढ़ती बीमारियों तथा डीजे की तेज आवाज से लोगों को हार्ट अटैक आने और ब्लड प्रेशर बढ़ने को चुनौती देते हुए याचिका दायर की गई थी। याचिका की सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से पेश किए गए जवाब में बताया गया कि कान फाड़ देने वाली डीजे की तेज आवाज जनसमस्या बन गई है। कोलाहल एक्ट के तहत निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाती है।हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा तथा जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए तल्ख टिप्पणी की कि इस समस्या के समाधान के लिए नागरिकों का जागरूक होना आवश्यक है। नाना देशमुख वेटनरी यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति गोविंद प्रसाद मिश्रा (उम्र 83 वर्ष), सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी आर.पी. श्रीवास्तव (उम्र 100 वर्ष) सहित अन्य चार की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि शादियों व धार्मिक आयोजनों के दौरान बहुत तेज आवाज में डीजे बजाए जाते हैं। मानव शरीर 75 डेसिबल तक की आवाज की तीव्रता सहन कर सकता है। इससे अधिक आवाज ध्वनि प्रदूषण की श्रेणी में आती है। डीजे की आवाज की तीव्रता 100 डेसिबल से अधिक होती है, जिससे लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है। तेज आवाज के कारण हार्ट अटैक से मौत के मामले भी सामने आए हैं। इसके अलावा लोग बहरेपन और उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) जैसी समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। याचिका पर गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से पेश जवाब में इसे जनसमस्या बताते हुए कहा गया कि कोलाहल एक्ट के तहत जुर्माने की कार्रवाई की जाती है। याचिकाकर्ताओं का पक्ष रखते हुए युगलपीठ को बताया गया कि सर्वोच्च न्यायालय ने भी ध्वनि प्रदूषण को गंभीर समस्या माना है, जिसका प्रतिकूल असर मानव जीवन पर पड़ रहा है और लोग विभिन्न बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। डीजे की तेज आवाज के कारण हार्ट अटैक से कई लोगों की मौत भी हुई है। केवल जुर्माने की कार्रवाई से इस समस्या पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगाया जा सकता।

जबलपुर में भव्य भागवत कथा एवं धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला 28 मार्च से

A series of grand Bhagwat Katha and religious events will begin in Jabalpur from March 28. विशेष संवाददाता : जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर ! विजय नगर क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत धार्मिक आयोजनों की भव्य शुरुआत 28 मार्च 2026 से होने जा रही है। कार्यक्रम के तहत सात दिवसीय भागवत कथा, विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक आयोजन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम का शुभारंभ 28 मार्च, शनिवार को कलश यात्रा एवं भागवत महाकथा के साथ होगा। इसके बाद 29 मार्च को भगवान मंगलाचरण, भोग सज्जा एवं ध्वजारोहण का आयोजन किया जाएगा। 30 मार्च को विभिन्न धार्मिक संस्कार एवं रस्में होंगी, जबकि 31 मार्च को रास उत्सव, गोवर्धन पूजा और श्रीराम जन्म एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जैसे प्रमुख आयोजन संपन्न होंगे। आगे 1 अप्रैल को नंदोत्सव, फूल बंगला एवं गोवर्धन धाम (छप्पन भोग) का आयोजन होगा। 2 अप्रैल को महारास लीला, गोपी उत्सव संवाद एवं रुक्मिणी विवाह जैसे आकर्षक कार्यक्रम होंगे। 3 अप्रैल को सुदामा चरित्र और सुदामा मिलन कथा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। अंतिम दिन हवन, पूर्णाहुति एवं भंडारा दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन विजय नगर, 90 क्वार्टर, कचनार गेट नंबर 2, ओल्ड किराना, जबलपुर में आयोजित होगा। आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।

मां बूड़ी खरमाई के जवारों का श्रद्धा और आस्था के साथ विसर्जन

Immersion of the Jawaras of Mother Budi Kharmai with reverence and faith विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर ! नगर में चैत्र नवरात्रि के समापन अवसर पर मां बूड़ी खरमाई के जवारों का विसर्जन पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद जवारों को विसर्जन यात्रा के लिए तैयार किया गया। भक्तजन ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा के रूप में जवारों को लेकर निकले। पूरा मार्ग “जय माता दी” के उद्घोष से गूंज उठा। महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए, वहीं युवाओं और बच्चों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निर्धारित विसर्जन स्थल तक पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ जवारों का विसर्जन किया गया। इस दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में आस्था, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। भक्तों ने मां से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विवेकानंद विजडम स्कूल में प्रेक्षा गृह का उद्घाटन, 151 कन्याओं का पूजन व कन्या भोज

Inauguration of auditorium at Vivekananda Wisdom School, worship of 151 girls and Kanya Bhoj विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर ! आज विवेकानंद विजडम इंटरनेशनल पब्लिक विद्यालय में प्रथम तल पर नव निर्मित “विवेकानंद प्रेक्षा गृह” का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस पावन अवसर पर 151 कन्याओं का पूजन एवं कन्या भोज का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नई साज-सज्जा से सुसज्जित विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक वातावरण का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। उपस्थित बालिकाओं ने आयोजन का भरपूर आनंद लिया और विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की।कार्यक्रम में विद्यालय की प्रशासनिक प्रमुख श्रीमती सविता श्रीवास्तव सहित स्टाफ सदस्य—प्रगति पांडे, रिया राय, महिमा चौबे, स्वाति मैडम, आस्था मैडम, अल्पना मैडम, आदर्श सर, दीपक सर एवं लक्ष्मीकांत पटेल ने सक्रिय सहभागिता निभाई। आयोजन को सफल बनाने में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

माढ़ोताल में जल गंगा संवर्धन अभियान से बदलेगी तस्वीर, 10 हजार पौधों के साथ होगा समग्र विकास

The picture will change with the Jal Ganga Samvardhan Abhiyan in Madhotal, overall development will take place with 10 thousand plants. विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर। मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav के नेतृत्व में संचालित जनभागीदारी आधारित “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अभिलाष पांडे द्वारा क्षेत्र के माढ़ोताल में व्यापक स्वच्छता एवं पुनरुद्धार अभियान का सफल संचालन किया गया। यह पहल केवल सफाई अभियान तक सीमित नहीं रही, बल्कि जल संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। अभियान के अंतर्गत माढ़ोताल क्षेत्र में जल स्रोतों की सफाई, गाद निकालने और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने का कार्य किया गया। स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया, जिससे क्षेत्र में जागरूकता और सहभागिता दोनों में वृद्धि हुई है। उत्तर विधानसभा क्षेत्र 5S—सेवा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, समर्पण और संस्कार के सिद्धांतों पर आधारित विकास मॉडल के साथ निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। इसी कड़ी में माढ़ोताल को जल्द ही एक आधुनिक और सुव्यवस्थित जनोपयोगी स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना के तहत यहां 10,000 पौधों का रोपण कर हरितावरण को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वॉकिंग ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए फूड ज़ोन विकसित किया जाएगा, जबकि बच्चों के मनोरंजन हेतु लघु रेल (ट्रेन) जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। यह समग्र विकास योजना न केवल पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देगी, बल्कि क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं में भी उल्लेखनीय वृद्धि करेगी। माढ़ोताल का यह रूपांतरण उत्तर विधानसभा के विकास को नई दिशा देने के साथ ही जनकल्याण की अवधारणा को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

नन्हे कदमों का स्वागत: आंगनबाड़ी बच्चों का भव्य विद्यारंभ समारोह

Welcoming Little Steps: Grand Vidyarambh Ceremony for Anganwadi Children विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर। हनुमानताल साड़ियां कुआं स्कूल और खरमाई भानतलैया स्कूल में आंगनबाड़ी के नन्हे बच्चों के लिए सेक्टर स्तरीय विद्यारंभ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और उनके शिक्षा के प्रथम कदम को उत्सव के रूप में मनाना रहा। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती कविता रैकवार एवं हनुमानताल के पार्षद गोवर्धन कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, अभिभावक और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। आयोजन में बच्चों और उनके अभिभावकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गीत, कविताएं और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की मासूम अदाएं और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावुक और आनंदित कर दिया। इस अवसर पर एसडीएम पंकज मिश्रा ने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा में माताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल बच्चों को विद्यालय से जोड़ते हैं, बल्कि उनके परिवारों को भी शिक्षा के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाते हैं। परियोजना अधिकारी रितेश दुबे ने बताया कि विद्यारंभ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पहली कक्षा में प्रवेश के समय एक सकारात्मक और आनंददायक वातावरण देना है, ताकि वे बिना किसी भय के शिक्षा की ओर अग्रसर हो सकें। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र, ग्रेजुएशन कैप और स्टेशनरी किट वितरित की गई। सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस पहल की सराहना की।

जबलपुर में गूंजा भक्ति का स्वर—महिला समिति ने निकाली भव्य महाआरती यात्रा

The voice of devotion resonated in Jabalpur – the women’s committee organized a grand Maha Aarti procession. विशेष संवाददाता : जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर: शहर में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब श्री बड़ी खेरमाई मंदिर महिला समिति द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन दुर्गा चौक स्थित दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर श्री बड़ी खेरमाई मंदिर तक पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाला गया। महिलाओं की बड़ी भागीदारी इस आयोजन की विशेष आकर्षण रही। पूरे मार्ग में भक्तिमय भजनों, जयकारों और दीपों की रोशनी से माहौल पूरी तरह भक्तिरस में डूबा नजर आया। श्रद्धालुओं ने मां खेरमाई की आराधना करते हुए सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन महिला समिति की अध्यक्ष रीता पाल के नेतृत्व में हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और एकता का संदेश प्रसारित हुआ। यह भव्य महाआरती न केवल आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि समाज में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी का भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet