LATEST NEWS

अधिवक्ताओं ने किया श्रम न्यायालयों के विखंडन की तैयारी का विरोध

भोपाल। श्रम न्यायालय के विखंडन की तैयारी का विरोध तेज हो गया है। श्रम विभाग के अधिकारियों को न्यायिक अधिकार देने की तैयारी का अधिवक्ताओं ने पुरजोर विरोध किया है। गुरुवार को औद्योगिक व श्रम न्यायालय (प्रकोष्ठ) बार एसोसिएशन की बैठक में केंद्र सरकार के इस फैसले का विरोध कर आगे की रणनीति बनायीं गयी। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता जी.के. छिब्बर ने बताया कि केंद्र सरकार ने विभिन्न श्रम कानूनों का एकीकरण कर श्रम विधि के सरलीकरण का प्रयास किया है। उक्त कानूनों में राज्य सरकार को अपने नियम बनाने का अधिकार भी दिया है। मजदूरी संहिता धारा, औद्योगिक सम्बन्ध अधिनियम धारा, उपजीविका स्वास्थ्य और कार्य दशा संहिता, सामाजिक सुरक्षा धारा, इन अधिकारों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार ने श्रम आयुक्त कार्यालय इंदौर को नए कानूनों के अनुसार नियम बनाने के लिए अधिकृत किया है। वर्तमान में श्रम न्यायालय को विभिन्न प्रकरणों के निराकरण के अधिकार हैं। लेकिन नयी संहिता के तहत श्रम न्यायालय से ये अधिकार वापस लेकर श्रम विभाग के अधिकारियों को प्रकरण के निराकरण हेतु अधिकृत किया जा रहा है। यह काम विधि सम्मत नहीं है। साथ ही अवैध व व अनुचित है। अधिवक्ताओं का कहना है कि केंद्र व् राज्य सरकार की मंशा श्रमिकों की भावना के विपरीत है। इससे श्रमिकों का शोषण बढ़ेगा।

केजरीवाल ने विधानसभा में कृषि कानून की कॉपी फाड़ दी, कहा- अंग्रेजों से बदतर न बने सरकार

नई दिल्ली . दिल्ली विधानसभा में नए कृषि कानून पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान केजरीवाल ने कृषि कानून की कॉपी फाड़ी दी. उन्होंने कहा कि सरकार और कितनी जान लेगी? अब तक 20 से ज्यादा किसान इस आंदोलन में शहीद हो चुके हैं. एक-एक किसान भगत सिंह बनकर आंदोलन में बैठा है. अंग्रेजों से बदतर न बने सरकार. सीएम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने बरेली में रैली की और तीनों बिलों के फायदे समझाने लगे कि तुम्हारी जमीन नहीं जाएगी, मंडी बंद नहीं होगी. भाजपा वाले बताएं इस कानून से फायदा क्या है? भाजपा वालों को एक लाइन रटवा दी गई है कि किसान देश में कहीं भी फसल बेच सकता है. हवा में बात करने से क्या होगा? किसानों को नहीं भाजपाइयों को भ्रमित किया गया है, भाजपाइयों को अफीम खिला दी गई है. कोरोना काल में क्यों ऑर्डिनेंस पास किया? अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में हमारे वकील ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया है. कोरोना काल में क्यों ऑर्डिनेंस पास किया? पहली बार राज्यसभा में बिना वोटिंग के 3 कानून को कैसे पास कर दिया गया? ये कानून भाजपा के चुनाव के फंडिंग के लिए बने हैं. जय जवान, जय किसान के नारे लगे बता दें कि कृषि कानून को लेकर दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया था. सत्र की शुरुआत होने पर मंत्री कैलाश गहलोत ने एक संकल्प पत्र पेश किया, जिसमें तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की बात कही गई. इसके बाद हर वक्ता को बोलने के लिए पांच मिनट का वक्त दिया गया. इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल, सोमनाथ भारती ने सदन में कृषि कानून की कॉपी को फाड़ा. उन्होंने इस दौरान जय जवान, जय किसान के नारे लगाए और कहा कि जो कानून किसानों के खिलाफ है, हमें उसे स्वीकार नहीं करेंगे.

धोनी के फार्म की सब्‍ज‍ियां मार्केट में उतरीं, सस्‍ते दामों में बिके ऑर्गेनिक टमाटर और गोभी

रांची। क्रिकेट में शानदार पारी खेलने के बाद अब महेंद्र सिंह धोनी एक मंझे हुए खिलाड़ी के तरह ही फार्म बिज़नेस में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत कर रहे हैं. धोनी के फार्म में उगाई गई ऑर्गेनिक सब्जी अब मार्केट में बिक रही है और ग्राहकों को पसंद भी आ रही हैंं. मार्केट शेयरिंग के लिए धोनी मंझे बिजनेसमैन के तरह पेनेट्रैटिंग प्राइस पर भरोसा करते दिख रहे हैं. पेनेट्रैटिंग प्राइस का मतलब है शुरुडेली मार्केट में राजधानी रांची का होलसेल सब्जी मार्केट है. यहां फल मंडी से थोड़ा से आगे ये धोनी का कियोस्क है जिसमें उनके फार्म में उगाई गईं सब्जियों की बिक्री हो रही है.आत में कि‍सी भी प्रॉडक्‍ट को बाजार भाव से सस्‍ता बेचना. ऑर्गेनिक होते हुए भी उनके फार्म के गोभी और दूसरी सब्जियां बाजार की सब्जियों से सस्ती हैं. गोभी सिर्फ 10 रुपये प्रति किलो जबकि टमाटर सिर्फ 30 रुपये किलो बिक रहा है. होलसेल मात्रा में लेने पर ये और सस्ता मिलेगा. लिहाज़ा मार्केट में सब्जियों का रिस्पांस अच्छा है. दुकानदार अरशद आलम ने बताया कि सब्जियां ऑर्गेनिक हैं तो भी ग्राहक को भा रही हैं. बड़ी बात ये है कि बाजार से यहां की सब्जियां सस्ती भी हैं. धोनी का टैग और सब्जियां को ब्रांड धोनी खास भी बना रही है. ये हम नहीं, खुद ग्राहक कह रहे हैं. जल्द ही बाजार में मटर, स्ट्रॉबेरी और कड़कनाथ अंडा भी धोनी के फार्म से उपलब्ध करवाया जाएगा. पूरे फार्म से लेकर बाजार के आउटलेट पर खुद धोनी ही नज़र रख रहे हैं.

IND vs AUS डे-नाइट टेस्ट :पहले दिन टीम इंडिया का स्कोर 233/6

एडिलेड। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में खेले जा रहे 4 टेस्ट की सीरीज के पहले मैच का पहला दिन खत्म हो गया। इस डे-नाइट टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहले दिन 6 विकेट गंवाकर 233 बनाए। कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट करियर की अपनी 23वीं फिफ्टी लगाई। ऋद्धिमान साहा (9) और रविचंद्रन अश्विन (15) नाबाद हैं। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें.. कोहली ने 180 बॉल पर सबसे ज्यादा 74 रन की पारी खेली। उन्होंने एडिलेड में अपने टेस्ट करियर के 500 रन भी पूरे कर लिए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। कोहली का यह एडिलेड में चौथा टेस्ट है। उन्होंने अब तक 7 पारियों में 505 रन बनाए। इस दौरान 3 शतक और एक अर्धशतक भी जड़ा। कोहली के बाद राहुल द्रविड़ ने 4 टेस्ट की 8 पारियों में 401 रन बनाए हैं। पृथ्वी शॉ मैच की दूसरी बॉल पर आउट मैच में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 32 रन पर ही दो विकेट गंवा दिेए। ओपनर पृथ्वी शॉ मैच की दूसरी बॉल पर ही बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। मिचेल स्टार्क ने उन्हें बोल्ड किया। इसके बाद मयंक अग्रवाल भी 17 रन बनाकर चलते बने। तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। पुजारा ने 18 रन बनाने के लिए 100 बॉल खेली तीसरा विकेट 100 रन पर गिरा। चेतेश्वर पुजारा 160 बॉल पर 43 रन बनाकर आउट हुए। नाथन लियोन की बॉल पर मार्नस लाबुशाने ने उनका कैच लिया। पुजारा ने कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 191 बॉल पर 68 रन की पार्टनरशिप की। पुजारा ने शुरुआती 18 रन बनाने के लिए 100 बॉल खेली थीं। कोहली और रहाणे के बीच 88 रन की पार्टनरशिप कप्तान विराट कोहली चौथे विकेट के तौर पर आउट हुए। उन्होंने रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिए 168 बॉल पर 88 रन की जरूरी पार्टनरशिप की। पांचवां विकेट अजिंक्य रहाणे का गिरा। वे 92 बॉल पर 42 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल स्टार्क ने उन्हें LBW किया। इसके बाद हनुमा विहारी 16 रन बनाकर जोश हेजलवुड की बॉल पर LBW हुए। कोहली को मिला जीवनदान भारतीय पारी के 36वें ओवर में कोहली आउट होने से बच गए। दरअसल, स्पिनर नाथन लियोन की बॉल कोहली के ग्लव्ज में लगकर विकेटकीपर टिम पेन के हाथों में चली गई थी। पेन और शॉर्ट लेग पर खड़े मैथ्यू वेड ने अपील की, जिसे अंपायर ने नकार दिया। वेड ने डिसिजन रिव्यू सिस्टम (DRS) लेने की बात कही, लेकिन कप्तान पेन ने मना कर दिया। हालांकि, बिग स्क्रीन पर जब रिव्यू दिखाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कोहली का कैच छूटा मैच के 27वें ओवर में पैट कमिंस की बॉल पर कोहली का कैच छूटा। कमिंस की बॉल कोहली के बैट और पैड में लगकर शॉर्ट लेग पर खड़े मैथ्यू वेड के पास गई। हालांकि गेंद उनके पास पहुंचने से पहले ही ड्रॉप हो गई। कोहली उस वक्त 5 रन बनाकर खेल रहे थे। कोहली का रिकॉर्ड भारतीय कप्तान कोहली के लिए टेस्ट में अब तक टॉस जीतना लकी रहा है। कोहली ने 2015 के बाद से अब तक जितनी बार भी टेस्ट में टॉस जीता है, तब भारत मैच हारा नहीं है। कोहली ने 2015 में टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली थी। तब से अब तक 25 मैच (मौजूदा एडिलेड टेस्ट को छोड़कर) में टॉस जीता है। इस दौरान उन्होंने 21 टेस्ट जीते और 4 ड्रॉ खेले।

गृहमंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे से पहले टीएमसी विधायकों बागी तेवर, सीएम ममता की नींद उड़ी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ नंदीग्राम के विधायक शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर तृणमूल कांग्रेस से नाता तोड़ने की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है, वहीं कुछ अन्य विधायकों और एक लोकसभा सांसद ने भी गृहमंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे से पहले बागी तेवर दिखाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ा दीं। इनमें से ज्यादातर नेता दक्षिण बंगाल के हैं, जहां बीजेपी का प्रदर्शन लोकसभा चुनाव में ठीक नहीं रहा था। उत्तर बंगाल में बीजेपी ने स्वीप किया था और उसे 7 में से छह सीटों पर जीत मिली थी। ये घटनाक्रम ऐसे समय में हुए जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल में रैलियां करने में जुटी थीं। एक के बाद एक कई टीएमसी नेता पार्टी और नेतृत्व के खिलाफ असंतोष जाहिर कर रहे हैं। बर्दवान पूर्व लोकसभा सीट से दो बार के सांसद सुनील मंडल ने पार्टी में सुधार की जरूरत बताते हुए प्रशांत किशोर की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। 2014 में मंडल की जीत से पहले यह सीट मार्क्सवादियों के सबसे मजबूत गढ़ों में से एक था । पार्टी में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और उनकी कंपनी आई-पैक की आवश्यकता पर सवाल उठाते हुए मंडल ने कहा, ”क्या यह स्वीकार्य है कि हम में से जिन लोगों ने लोगों के बीच जमीन पर काम किया और कार्यकर्ता के रूप में का करते हुए यहां तक पहुंचे, आई-पैक के पेड कर्मचारियों से निर्देश लें कि कहां और कैसे प्रदर्शन करना है?” मंडल ने कहा, ”बंगाल के लोग संवेदनशील और बुद्धिमान हैं। प्रदर्शन ही वोट नहीं दिला सकते हैं।” पूर्व बर्दवान में मंडल के समर्थन में कई पोस्टर देखे जा सकते हैं। अटकलें हैं कि अधिकारी और कुछ अन्य असंतुष्ट विधायक उनसे मुलाकात कर सकते हैं।” 24 परगना जिले में डायमंड हार्बर से विधायक दीपक हलधर, पूर्व बर्दवान जिले के कलना से विधायक बिश्वजीत कुंडु, पश्चिमी बर्दवान जिले के पंडाबेश्वर से विधायक जितेंद्र तिवारी ने भी पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी की है। तिवारी ने बुधवार सुबह एक रैली में कहा, ”जहां तक बंगाल में पब्लिक सपोर्ट की बात है, ममता बनर्जी के बाद जो नाम आता है वह है शुभेंदु अधिकारी।” एक अन्य घटनाक्रम में वन मंत्री राजीब बनर्जी के समर्थकों ने पूर्वी मिदनापुर सहित कई जिलों में प्रदर्शन किए हैं। मंत्री ने मंगलवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कई बड़ी बातें कही थीं। उधर पार्टी में मची भगदड़ के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूच बिहार में एक रैली में कहा, ”लोग हर दिन अपना चरित्र नहीं बदल सकते हैं। आप हर दिन कपड़े बदल सकते हैं लेकिन विचारधारा नहीं। क्या आप लोगों, आम आदमी का मुझ में विश्वास है? जो लोग शुरुआत से पार्टी के साथ हैं, अब भी हैं। कुछ लोग जो बाद में आए, वे हमें छोड़ रहे हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।” बता दें, कूच बिहार साउथ सीट से टीएमसी के विधायक मिहिर गोस्वामी पिछले महीने ही बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

EPFO : इसी महीने आएगा PF खाते में पैसा, एक मिस्ड कॉल देकर जान सकते हैं अपना बैलेंस

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) वित्त वर्ष 2019-20 के लिए करीब छह करोड़ अंशधारकों के कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खातों में दिसंबर के अंत तक एकमुश्त 8.5 प्रतिशत का ब्याज डालेगा। इससे पहले सितंबर में श्रम मंत्री संतोष गंगवार की अगुवाई में हुई न्यासियों की बैठक में ईपीएफओ ने ब्याज को 8.15 प्रतिशत और 0.35 प्रतिशत की दो किस्तों में डालने का फैसला किया था। एक उच्चपदस्थ सूत्र ने कहा कि श्रम मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को 2019-20 के लिए ईपीएफ में एक बार में 8.5 प्रतिशत का ब्याज डालने का प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव इसी महीने भेजा गया है। सूत्र ने कहा कि इस प्रस्ताव पर वित्त मंत्रालय की मंजूरी कुछ दिन में मिलने की उम्मीद है। ऐसे में अंशधारकों के खातों में ब्याज इसी महीने डाला जाएगा। मिस्ड कॉल के जरिए जानें पीएफ का बैलेंस यूएएन पोर्टल पर रजिस्टर्ड सदस्य मिस्ड कॉल देकर अपना बैलेंस जान सकते हैं। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें। इसके बाद ईपीएफओ के संदेश के जरिए पीएफ की डिटेल मिल जाएगी। यहां भी आपका बैंक अकाउंट नंबर, पैन और आधार यूएएन से लिंक होना जरूरी ही। – ये कॉल दो घंटी के बाद अपने आप कट जाएगा। – इस सर्विस के लिए कोई भी पैसा नहीं लगेगा। मिस्ड कॉल सुविधा का फायदा उठाने के लिए पहले करना होगा ये काम 1 पोर्टल पर यूएएन के साथ मोबाइल नंबर एक्टिवेट होना चाहिए। 2 यूएएन की बैंक अकाउंट नंबर, आधार या पैन नंबर में से किसी एक से केवाईसी (KYC) होनी चाहिए। क्या होता है यूएएन नंबर- ईपीएफओ यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) की सर्विस देता है जिसके जरिए खाता धारक अपने पीएफ अकाउंट बैलेंस देख सकते हैं। ये नंबर बैंक अकाउंट की तरह ही होता है। अपने यूएएन नंबर को एक्टिवेट करने के लिए इस लिंक https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर क्लिक कर सकते हैं।

MP : BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले, अवॉर्ड वापसी करने वालों से छीन लो अवॉर्ड्स

रीवा। किसानों को समझाने के लिए बीजेपी एमपी के विभिन्न जिलों में किसान सम्मेलन कर रही है। एमपी बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा रीवा में किसान सम्मेलन के दौरान भड़क गए हैं। किसानों के समर्थन में कई लोग अपने अवॉर्ड लौट रहे हैं। उसी को लेकर वीडी शर्मा ने कहा है कि उनसे अवॉर्ड्स छीन लो। रीवा किसान सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। यह कार्यक्रम रीवा शहर के एनसीसी ग्राउंड में आयोजित किया गया था। किसानों को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि ये वहीं लोग हैं जो मोदी जैसे देश भक्त को रोकने के लिए अवॉर्ड वापसी कर रहे हैं। अवॉर्ड वापसी का किसानों के आंदोलन से क्या संबंध हैं। ये लौटाने वाले लोगों का खेती और किसान से क्या संबंध है। छीन लें अवॉर्ड्स वीडी शर्मा ने कहा कि मैं देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि ऐसे देश घातक लोगों से अवॉर्ड्स छीन लेना चाहिए। इनसे कहना चाहिए कि तुम अवॉर्ड वापस करो। ये लोग देश के अंदर गलत व्यवस्था लाना चाहते हैं।

सीएम शिवराज के बयान से सिंधिया समर्थकों को लगा झटका

भोपाल. शिवराज कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक बयान ने निगम मंडलों में नियुक्ति की बाट जो रहे नेताओं को तगड़ा झटका दिया है. मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक से पहले अपने मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब निगम मंडलों को भी संबंधित विभाग के मंत्री संभालेंगे.अब तक अधिकारी निगम मंडल का काम देखते थे. लेकिन मेरा मानना है कि मंत्री ही निगम मंडल का प्रभार देखें. यह काम पॉलिटिकल लीडरशिप से ही होने चाहिए. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस फैसले के मायने अब ये निकाले जा रहे हैं कि फिलहाल निगम मंडलों में नियुक्तियां नहीं होंगी. मंत्री ही इनका काम देखेंगे. लिहाजा अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आखिरकार सिंधिया समर्थक उन नेताओं का एडजस्टमेंट कैसे होगा जो चुनाव हार गए हैं और बीजेपी के उन नेताओं का क्या होगा जिन्होंने उपचुनाव के दौरान राजनीतिक कुर्बानी दी थी. सकते में दावेदार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान के बाद निगम मंडलों के दावेदार नेताओं में खलबली मची हुई है. यह माना जा रहा था कि सिंधिया समर्थक जो तीन मंत्री उपचुनाव हारे हैं उनमें से इमरती देवी और गिर्राज दंडोतिया को निगम मंडलों में एडजस्ट किया जा सकता है. वहीं बीजेपी के वह नेता भी निगम मंडलों में नियुक्त किए जा सकते हैं जो उपचुनाव के दौरान नाराज माने जा रहे थे, लेकिन अब हाल फिलहाल निगम मंडलों में नियुक्ति के संकेत दिखाई नहीं पड़ रहे.

मैहर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, 3 की मौत 18 घायल

सतना.सतना (Satna) के मैहर में देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से (Road Accident) 3 लोगों की मौत और करीब 18 लोग घायल हो गए. घायलों में चार की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. सभी पीड़ित लोग उत्तर प्रदेश के कौशांबी के रहने वाले थे और एक ही परिवार के नाते-रिश्तेदार थे. सतना चित्रकूट मार्ग पर नया गाँव थाना क्षेत्र के बटोही मोड़ के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गयी. हादसा इतना भीषण था कि 3 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गयी. इस हादसे में करीब डेढ़ दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए. इनमें से चार की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. उत्तर प्रदेश का है परिवार सड़क हादसे का शिकार ये सभी श्रद्धालु उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले के रहने वाले हैं. ये लोग मैहर में शारदा माता मंदिर के दर्शन के बाद चित्रकूट लौट रहे थे. ट्रैक्टर-ट्रॉली में 35 से ज़्यादा लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की रफ्तार ज़्यादा थी. उसी दौरान वो सड़क से नीचे उतर गया और पलट गया. ट्रैक्टर पलटते ही घटना स्थल पर चीख पुकार मच गयी. ट्रॉली में सवार लोग उसके नीचे दब गए. उनमे से तीन ने तो वहीं दम तोड़ दिया. बाकी बचे 6 लोगों को जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकाला गया. मौके पर पहुंचे अधिकारी खबर मिलते ही एसडीएम, एसडीओपी, नायब तहसीलदार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और फौरन बचाव कार्य शुरू किया गया. घायलों को सदगुरु चिकित्सालय जानकीकुंड और मझगंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

गैस सिलेंडर फिर 50 रुपए महंगा, सब्सिडी का अब भी कोई अता-पता नहीं

भोपाल। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने 15 दिन के भीतर दूसरी बार रसोई गैस के दाम 50 रुपए बढ़ा दिए हैं। राजधानी में अब 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 700 रुपए का पड़ेगा। इससे पहले 2 दिसंबर को भी रसोई गैस के दाम 50 रुपए ही बढ़ाए गए थे। इसे मिलाकर रसोई गैस 100 रुपए महंगी हो चुकी है। दाम बढ़ाने के बावजूद कंपनियों ने अब तक अपनी गैस एजेंसी संचालकों के पोर्टल में सब्सिडी की कोई जानकारी नहीं भेजी है। है। एलपीजी विक्रेता संघ (भोपाल) के अध्यक्ष आरके गुप्ता के मुताबिक दाम 700 रुपए होने के बाद सब्सिडी मिलेगी या नहीं, यह एक या दो दिन में पता चलेगा। कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा सरकार ने आठ माह से रसोई गैस पर कोई सब्सिडी जारी नहीं की है। तेल कंपनियों ने 5 किग्रा वाले रसोई गैस के छोटू सिलेंडर के दाम भी 18 रुपए बढ़ाए हैं। अब यह सिलेंडर 241.50 रुपए की जगह 259.50 रुपए का आएगा। व्यावसायिक उपयोग वाले 19 किग्रा के कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 36 रुपए की ही बढ़ोतरी की गई है। अब यह सिलेंडर 1301.50 रुपए की जगह 1337.50 रुपए का मिलेगा। 30 नवंबर के बाद से अब तक दामों में 14.28 फीसदी का इजाफा 15 दिसंबर 2 दिसंबर 30 नवंबर अंतर रसोई गैस (14.2 किग्रा) 700 रु. 650 रु. 600 रु. 100 (14.28%) छाेटू रसोई गैस (5 किग्रा) 259.50 रु. 241.50 रु. 223.50 रु. 36 (13.87%) कमर्शियल सिलेंडर (19 किग्रा) 1337.50 रु. 1301.50 रु. 1247.50 रु. 90 (7.21%)

UP के संभल में रोडवेज की बस टैंकर से टकराई; 8 शव निकाले गए, 25 घायल

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार रोडवेज बस और टैंकर की भीषण टक्कर हो गई। इसमें बस में सवार आठ लोगों की मौत हो गई। 25 यात्री जख्मी हैं। इनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। हादसा मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर धनारी थाना इलाके में हुआ। हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि मानकपुर की मढ़इयां गांव के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। टैंकर ने इसे ओवरटेक किया, तभी बस सामने आ गई। बस में करीब 45 लोग सवार थे। यह चंदौसी से अलीगढ़ जा रही थी। मृतकों में बस के कंडक्टर और ड्राइवर भी शामिल हैं। हादसा इतना भीषण था कि टैंकर बस को चीरता हुआ चला गया। इससे बस का आधा हिस्सा सड़क पर बिखर गया। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अफसरों को पीड़ितों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है।

विदिशा: नई संसद की तरह हूबहू दिखता है ये मंदिर, औरंगजेब ने तोप से बरसाए थे गोले

विदिशा . मध्य प्रदेश के विदिशा के विजय मंदिर और भारत के नए संसद भवन की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं. तस्वीर को देखकर कई यूजर्स भारत के नये संसद भवन को अमेरिका के पेंटागन की नकल बता रहे हैं. लेकिन इसका डिजाइन विदिशा के विजय मंदिर से मिलता जुलता दिखाई दे रहा है. सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले नए संसद भवन की आकृति विदिशा के बीजा मंडल यानी विजय मंदिर से हूबहू मिलती है. भव्य विजय मंदिर त्रिभुजाकार है जिसकी आकृति साफ देखी जा सकती है. मंदिर के ऊंचे बेस को देखकर इसका आकार और नई संसद भवन की आकृति एक जैसी दिखती है. इस भव्य मंदिर को मुगल आक्रमण में तोड़ा गया था. इस मंदिर को परमार काल में परमार राजाओं ने बनवाया था. जिसे बाद में औरंगजेब ने ध्वस्त कर दिया था. अब यह मंदिर बीजा मंडल एएसआई के संरक्षण में है पिछले कुछ दिनों से यहां साफ-सफाई एवं जीर्णोद्धार के काम चल रहे हैं. इतिहास कारों का कहना है कि औरंगजेब ने इसे 1682 के लगभग तोपों से उड़वा दिया था. जिसके बाद मालवा का राज्य जब मराठों के पास आया. फिर से इसे खड़ा करने का प्रयास किया गया. इसकी ऊंचाई 100 मीटर के लगभग थी. इसका आधा मील में फैलाव बताया जाता है. देश का वर्तमान संसद भवन का डिजाइन भी मुरैना के 64 योगिनी मंदिर से मिलता है. अब नए भवन का डिजाइन भी मध्य प्रदेश के विदिशा के विजय मंदिर से मिलता-जुलता है.

अगले महीने से भारत में भी वैक्सीन लगने लगेगी

नई दिल्ली । सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) दिसंबर के अंत तक अपनी वैक्सीन कोवीशील्ड के अंतिम फेज के क्लिनिकल ट्रायल्स के डेटा को रेगुलेटर को सौंप देगी। अगर डेटा संतोषजनक रहता है तो कोवीशील्ड को जनवरी के पहले हफ्ते में इमरजेंसी अप्रूवल मिल सकता है। यानी जनवरी से वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू हो सकती है। इस वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश फर्म एस्ट्राजेनेका ने मिलकर डेवलप किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, SII अगले दस दिन में अंतिम डेटा रेगुलेटर को सौंप देगा। दरअसल, पिछले हफ्ते ही ड्रग रेगुलेटर सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) की मीटिंग हुई। इसमें कोवीशील्ड के साथ ही भारत बायोटेक की कोवैक्सिन और फाइजर की वैक्सीन के डेटा पर चर्चा हुई। इन तीनों वैक्सीन के लिए इमरजेंसी अप्रूवल मांगा गया है। कमेटी ने तीनों ही वैक्सीन कैंडिडेट्स के इमरजेंसी अप्रूवल के आवेदन पर कुछ सवाल उठाए और कंपनियों से जवाब मांगे थे। फाइजर, सीरम और भारत बायोटेक ने मांगा इमरजेंसी अप्रूवल; कुछ ही हफ्तों में मिलेगी वैक्सीन कमेटी ने SII से कहा था कि भारत में चल रहे फेज-2/3 क्लिनिकल ट्रायल्स का सेफ्टी डेटा अपडेट किया जाए। साथ ही, UK और भारत में हुए क्लिनिकल ट्रायल्स का इम्युनोजेनेसिटी डेटा पेश किया जाए। इसके अलावा ब्रिटेन में ड्रग रेगुलेटर के इमरजेंसी अप्रूवल पर फैसले के बारे में भी पूछताछ की गई थी। फाइजर ने कमेटी से कुछ समय मांगा था। वहीं, भारत बायोटेक के कोवैक्सिन के फेज-3 ट्रायल्स के डेटा के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। भारत की टॉप वैक्सीन साइंटिस्ट और वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर डॉ. गगनदीप कांग के मुताबिक, पिछले साल ही भारत के नए क्लिनिकल ट्रायल्स के नियम बने हैं। इसमें रेगुलेटर को आपात परिस्थितियों में बिना ट्रायल के भी दवा या वैक्सीन को इमरजेंसी यूज के लिए मंजूरी देने का अधिकार दिया है। डॉ. कांग के मुताबिक, इमरजेंसी यूज की परमिशन देने के बाद भी मॉनिटरिंग क्लिनिकल ट्रायल्स जैसी ही होती है। हर पेशेंट के डिटेल्स जरूरी होते हैं। उन पर नजर रखी जाती है। जिस कंपनी को अपने प्रोडक्ट के लिए कहीं और लाइसेंस मिला है, उसे प्री-क्लिनिकल और क्लिनिकल ट्रायल्स का पूरा डेटा रेगुलेटर को सबमिट करना होता है। जब कंपनी इमरजेंसी रिस्ट्रिक्टेड यूज की परमिशन मांगती है, तो रेगुलेटर के स्तर पर दो स्टेज में वह प्रोसेस होती है। सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी उस एप्लिकेशन पर विचार करती है। उसके अप्रूवल के बाद मामला अपेक्स कमेटी के पास जाता है। इस कमेटी में स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े विभागों के सचिव भी होते हैं।

MP : बोले शिवराज, किसान की ताकत बनेगा नया कानून, आर्थिक मजबूती मिलेगी

भोपाल। केंद्र सरकार का नया कृषि बिल न केवल किसान की ताकत बनेगा, बल्कि वह किसान को आर्थिक रूप से मजबूती भी देगा। जो भ्रम फैलाया जा रहा है कि मंडियां बंद हो जाएंगी, ऐसा भी नहीं होगा। किसान चाहें तो वह मंडियों से बाहर अनाज बेच सकेंगे। कृषि बिल को लेकर कांग्रेस व विरोधी लोग ढोंग कर रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को भोपाल में कही। इस मौके पर उन्होंने 50 सिंचाई परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि यह तो शुरुआत है। भाजपा जब सत्ता में आई थी, तब 7-8 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी, जिसे 40 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाया। अब लक्ष्य 65 लाख हेक्टेयर का है। सीएम ने यह भी जोड़ा कि अगले साल 30 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण होगा। कृषि बिल को लेकर उन्होंने कहा कि मप्र में किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) अनुबंध मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा अधिनियम 2020 का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। मंडी के अलावा फसल को बेचने के वैकल्पिक उपायों का लाभ किसानों को मिलेगा। भगवान के बाद मेरे लिए किसान है। प्रधानमंत्री मोदी भी किसानों की आय दो गुनी करना चाहते हैं। सिंचाई के बारे में सीएम ने बताया कि मप्र में 27 बड़ी, 47 मध्यम और 287 लघु सिंचाई परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। इनकी लागत 60 हजार 737 करोड़ है। इन सभी की सिंचाई क्षमता 24 लाख हैक्टेयर होगी। इस लक्ष्य को पूरा करने का काम शुरू हो चुका है। आज लोकार्पित 50 योजनाओं की लागत 384.35 करोड़ है। कंपनियां भी खरीदी से मना नहीं कर पाएंगी मुख्यमंत्री ने बताया कि निजी कंपनी से फसल खरीदी का पूर्व अनुबंध होने के बाद वह इससे पलट नहीं सकती। फिर चाहे बाजार भाव कम भी क्यों न हों। होशंगाबाद में एक राइस मिल के मामले में प्रशासन ने किसानों के पक्ष में ही निर्णय दिया है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान किसानों से बात भी की। भोपाल-उज्जैन में किसान सम्मेलन आज कृषि कानूनों के बारे में किसानों को बताने के लिए भाजपा मंगलवार से किसान सम्मेलन कर रही है। भोपाल के भेल दशहरा मैदान में सुबह 11 बजे भोपाल व नर्मदापुरम संभाग का कार्यक्रम होगा। इसे मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे उज्जैन में यह कार्यक्रम होगा। 16 दिसंबर को बचे हुए पांच संभागों में किसान सम्मेलन होगा।

मध्यप्रदेश श्रम अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी गठित

भोपाल। श्रम न्यायालय व औद्योगिकी न्यायालय संघ मध्यप्रदेश की कार्यकारिणी गठित का गठन मंगलवार को इंदौर में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अधिवक्ता गिरीश एस पटवर्धन को अध्यक्ष व अधिवक्ता गोपाल कृष्ण छिब्बर को उपाध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारियों का भी चयन निर्विरोध चयन किया गया। अधिवक्ता रविंद्र सिंह गौड़ व सुनील गुप्ता को संरक्षक चुना गया। अधिवक्ता आनंद अधिकारी को सचिव, अधिवक्ता सुधीर शाह को सहसचिव, अधिवक्ता बीएल नागर और कीर्ति पटवर्धन को संगठन महामंत्री चुना गया। आठ अधिवक्ताओं को संघ का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88