LATEST NEWS

संसदीय प्रक्रियाओं का रोज हम तो अपमान नहीं करते, कपिल सिब्बल का उपराष्ट्रपति धनखड़ पर तंज

नई दिल्ली. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने तंज किया। पी चिदंबरम के नए आपराधिक काननू पर दिए बयान पर उपराष्ट्रपति ने उनकी आलोचना की थी कि ऐ अंशकालिक लोगों के द्वारा बनाए गए हैं। इस पर सांसद कपिल सिब्बल नाराज हुए हैं। 1 जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू किए गए हैं। इसको लेकर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा था कि यह अकुशल लोगों ने तैयार किया था। पी चिदंबरम की इस टिप्पणी से गुस्साए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस टिप्पणी का अक्षम्य बताया। उन्होंने कहा था कि यह अपमानजनक, मानहानिकारक टिप्पणी को वापस लिया जाए। धनखड़ ने कहा कि यह संसद के लोगों का अपमान है, क्या हम लोग अकुशल हैं? उपराष्ट्रपति ने कहा था कि मेरे पास इतने मजबूत शब्द नहीं हैं कि मैं इस तरह की कहानी को फैलाए जाने और एक सांसद को अंशकालिक करार दिए जाने की निंदा कर सकूं। उन्होंने कहा कि मैं चिदंबरम इस मंच से अपील करता हूं कि कृपया सांसदों के बारे में इस अपमानजनक, मानहानिकारक और अत्यधिक अपमानजनक टिप्पणी को वापस लें। मुझे उम्मीद है कि वह ऐसा करेंगे। उनके इस बयान पर राज्यसभा सांसद ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि जगदीप धनखड़ ने पी चिदंबरम के इस बयान की आलोचना की कि अंशकालिक लोगों ने तीन आपराधिक कानूनों का मसौदा तैयार किया, यह ‘संसद की बुद्धि का अक्षम्य अपमान’ है। उन्होंने कहा कि हम सभी अंशकालिक हैं धनखड़ जी!” विपक्ष के प्रमुख स्वर और स्वतंत्र राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि “और कौन दैनिक आधार पर संसदीय प्रक्रियाओं का अपमान करता है? हम तो नहीं करते।

दानदाताओं ने दी धमकी, अमेरिकी राष्ट्रपति के बाइडन उम्मीदवार बने रहे तो फंडिंग बंद

वॉशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में चार महीने का ही समय बाकी है, लेकिन डेमोक्रेट पार्टी अपने उम्मीदवार को लेकर दुविधा में है। दरअसल पार्टी में जो बाइडन को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने के खिलाफ उठे स्वर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालांकि बाइडन ने साफ किया है कि वही रेस में हैं, लेकिन अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो पार्टी के भीतर जो बाइडन के विकल्पों पर विचार शुरू हो गया है। खासकर बीते दिनों अटलांटा में हुई पहली बहस के बाद तो बाइडन की बढ़ती उम्र की चर्चा फिर से तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डेमोक्रेट पार्टी के कई प्रमुख दानदाताओं ने धमकी दी है कि अगर जो बाइडन राष्ट्रपति पद की रेस में बने रहे तो वे फंडिंग रोक देंगे। डेमोक्रेट पार्टी के एक नेता एंजी क्रेग ने कहा है कि मुझे नहीं लगता कि राष्ट्रपति प्रभावी ढंग से चुनाव प्रचार कर सकते हैं और डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जीत सकते हैं। सदन के अल्पसंख्यक नेता हकीम जेफ्रीज ने रविवार को डेमोक्रेट प्रतिनिधियों की एक वर्चुअल बैठक निर्धारित की है। वहीं डेमोक्रेट सीनेटर मार्क वार्नर ने ऊपरी सदन में भी इसी तरह की एक बैठक आयोजित की है। इन बैठकों में जो बाइडन की उम्मीदवार पर कोई फैसला हो सकता है। कमला हैरिस के नाम की चर्चा शुरू उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नाम की भी चर्चा है कि वह जो बाइडन की जगह राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पेश कर सकती हैं। डेमोक्रेट पार्टी के भीतर ही एक वर्ग इसका समर्थन कर रहा है। हालांकि खुद कमला हैरिस और उनकी प्रचार टीम ने सार्वजनिक रूप से बाइडन का समर्थन किया है। जो बाइडन ने भी एक हालिया इंटरव्यू में कहा कि पहली बहस के दौरान उनके खराब प्रदर्शन की वजह उनकी तबीयत की खराबी थी और साथ ही उन्होंने कहा कि वह एक बुरी रात थी। उन्होंने कहा कि ‘अगर सर्वशक्तिमान भगवान नीचे आकर कहें कि राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर हो जाओ, तो मैं दौड़ से बाहर हो जाऊंगा, लेकिन भगवान नीचे नहीं आ रहे हैं।’ बाइडन की उम्मीदवारी के खिलाफ उठ रहे स्वर के बावजूद बाइडन और उनकी प्रचार टीम लगातार चुनाव प्रचार में जुटी हैं। शुक्रवार को विस्कॉन्सिन में एक रैली में बाइडन ने जोरदार भाषण दिया और कहा कि वह दौड़ में बने रहेंगे और ट्रंप को हराएंगे।

बाल बिखरे और चेहरे पर दिखी मुस्कान, नासा में मंगल जैसे घर में चार वैज्ञानिकों ने बिताए 378 दिन

वॉशिंगटन. मंगल ग्रह पर इंसानों को बसाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। अगर सब कुछ सही रहा तो अगले सात साल यानी 2030 तक वहां पर इंसानों को भेजा जाएगा। मंगल ग्रह पर इंसान कैसे रह पाएंगे, इसी को लेकर एक ट्रायल किया गया था। इसके लिए नासा ने चार लोगों को चुना था, जिसमें कनाडाई जीवविज्ञानी केली हेस्टन भी शामिल थीं। अब एक साल बाद नासा के अंतरिक्ष यात्री एक अनोखा अनुभव करके वापस आ चुके हैं। नासा के एक अंतरिक्ष यात्री ने एक दरवाजे के पीछे से तीन बार जोर से पूछा कि क्या आप बाहर आने के लिए तैयार हैं?  उनका उत्तर तब साफ सुनाई देता है, जब दरवाजा खुलता है। दरअसल, नासा के चार वैज्ञानिक एक साल तक इंसानी संपर्क से दूर रहकर वापस लौट आए हैं। उनके आते ही तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल गूंज उठता है। मंगल ग्रह जैसा घर बता दें, नासा मंगल ग्रह पर मानव अन्वेषण की तैयारी कर रहा है। इसी के लिए एक खास कमरा बनाया गया था। ह्यूस्टन के जॉनसन स्पेस सेंटर में एक घर तैयार किया गया था। इसमें चार लोगों के रहने की व्यवस्था है। इस घर को मंगल ग्रह के हालात जैसा बनाया गया था। एंका सेलारियू, रॉस ब्रॉकवेल, नाथन जोन्स और टीम लीडर केली हेस्टन ने  इस घर में करीब 378 दिन बिताए। इस दौरान इन लोगों ने सब्जियां उगाईं। वहीं मार्सवॉक भी किया। इस एक साल में सबसे ज्यादा इन लोगों के लिए कठिन था अपने परिवार से इतने दिन दूर रहना। यह एक तरह से ऐसा अनुभव था, जब महामारी के तरह लॉकडाउन लगा था। बिखरे बाल और फिर… चारों लोग जब शनिवार को इस घर से बाहर निकले तो उनके चेहरे पर मुस्कान थी। उनके बाल थोड़े अधिक बिखरे हुए थे। मगर उनकी खुशी साफ देखी जा सकती थी। केली हेस्टन ने हंसते हुए कहा, ‘हेलो, आप लोगों से फिर हेलो करना वाकई शानदार है।’ वहीं, डॉक्टर जोन्स ने कहा, ‘मैं आशा करता हूं कि आप सभी के सामने यहां खड़े होकर रोऊंगा नहीं।’ उन्होंने भीड़ में अपनी पत्नी को देखा और वैसे ही उनको रोना आ गया। क्रू हेल्थ एंड परफॉर्मेंस एक्सप्लोरेशन एनालॉग (CHAPEA) का मार्स ड्यून अल्फा ह्यूस्टन एक 3डी प्रिंटेड 1,700 वर्ग फुट का कक्ष है। इसका उद्देश्य मंगल ग्रह की सतह पर उनके आवास का अनुकरण करना है।इसमें चार बेडरूम हैं। इसके अलावा जिम, किचन, रिसर्च सेंटर बनाया गया है। इस घर को एयरलॉक द्वारा अलग किया गया। यहां पर चारों ने मार्स वॉक की भी प्रैक्टिस की। नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर के उप निदेशक स्टीव कोर्नर ने लोगों से कहा, ‘हम लोगों को मंगल ग्रह पर भेजने की तैयारी कर रहे हैं।’

स्टालिन सरकार पर बरसीं मायावती, ‘तमिलनाडु के बसपा अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की हत्या के असली अपराधी अब भी पकड़ से दूर’

चेन्नई. तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि अब तक गिरफ्तार किए गए लोग असली अपराधी नहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से पीड़िता को न्याय सुनिश्चित करने के लिए जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपने का आग्रह किया। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने तमिलनाडु बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग को श्रद्धांजलि दी। शहर के पेरंबूर में एक निजी स्कूल में 52 वर्षीय नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने यह भी कहा कि देर शाम हमलावरों के एक समूह द्वारा जिस तरह से आर्मस्ट्रांग की हत्या की गई, उससे पता चलता है कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। सीएम स्टालिन को आर्मस्ट्रांग के लिए न्याय सुनिश्चित करना चाहिए और जांच को केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ‘असली दोषियों को पकड़ा नहीं गया है। जांच सीबीआई को सौंपी जाए। हमें उम्मीद नहीं है कि राज्य सरकार न्याय सुनिश्चित करेगी। इसलिए इस मामले को तुरंत सीबीआई को सौंपा जाए।’

सिंगापुर में खतरनाक इकाइयों का खतरा बढ़ा, इंडोनेशिया में आतंकी संगठन जेआई में टूट

सिंगापुर. इंडोनेशिया में आतंकवादी समूह जेमाह इस्लामिया (जेआई) के टूटने पर सिंगापुर के गृह मंत्रालय ने चेतावनी दी है। उन्होंने जेआई के टूटने से आने वाले समय में खतरनाक इकाइयों के उभरने के खतरे को लेकर सतर्क किया है। मंत्रालय ने कहा कि बहुजातीय सिंगापुर, जो वैश्विक बहुराष्ट्रीय कंपनियों का केंद्र है, दक्षिण-पूर्व एशिया में आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ हमेशा सतर्क और चौकस रहता है। उसने चेतावनी दी है कि सिंगापुर में आतंकवाद का खतरा बना हुआ है और देश आतंकवादियों के लिए एक महत्वपूर्ण लक्ष्य बना हुआ है। सिंगापुर के गृह मंत्रालय ने जनता से सतर्क रहने को कहा। वहीं, किसी संदिग्ध गतिविधियों का पता चलने पर पुलिस या आंतरिक सुरक्षा विभाग से तुरंत संपर्क करने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि इंडोनेशिया के आतंकवादी समूह जेमाह इस्लामिया का ही दक्षिण पूर्व एशिया के कुछ सबसे घातक हमलों के पीछे हाथ है। 2002 में बाली पर किया था हमला बता दें, अमेरिका द्वारा आतंकवादी ग्रुप घोषित जेमाह इस्लामिया एक अल-कायदा से जुड़ा ग्रुप है। इसका मकसद इंडोनेशिया और पूरे दक्षिण पूर्व एशिया में एक कट्टरपंथी इस्लामी राज्य स्थापित करना है। इस आतंकवादी समूह ने 2002 में इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर बम विस्फोट कर 202 लोगों की जान ले ली थी। इस विस्फोट मरने वाले ज्यादातर विदेशी पर्यटक थे। मंत्रालय ने आगे कहा, ‘सशस्त्र संघर्ष के माध्यम से दक्षिण पूर्व एशिया में इस्लामी खलीफा की स्थापना के लक्ष्य सहित जेआई की कट्टरपंथी विचारधाराओं का कुछ समूहों और व्यक्तियों के बीच अपील जारी रहने की संभावना है।’ इंडोनेशिया में जेआई नेताओं ने इंडोनेशिया के राष्ट्रीय पुलिस आतंकवाद निरोधी दस्ते द्वारा 30 जून को आयोजित एक कार्यक्रम में समूह के टूटने का एलान किया था। सिंगापुर सरकार ने कहा कि इंडोनेशिया में जेआई का टूटना इंडोनेशियाई अधिकारियों के एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम और बड़ी उपलब्धि है।

ऑस्ट्रेलियाई महिला से मारपीट का आरोप, पापुआ न्यू गिनी के पेट्रोलियम मंत्री गिरफ्तार

सिडनी. सिडनी पुलिस ने पापुआ न्यू गिनी की सरकार के पेट्रालियम मंत्री को गिरफ्तार किया है। उन पर घरेलू विवाद का आरोप लगाया गया। हालांकि उन्हें जमानत दे दी गई है, लेकिन गुरुवार को अदालत में पेश होने को कहा गया है। पापुआ न्यू गिनी के पेट्रोलियम मंत्री जिमी मालाडिना को सुबह बोंडी में घरेलू हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दरअसल, लगभग 10 बजे बोंडी के इंपीरियल एवेन्यू स्थित एक पते पर पुलिस को बुलाया। यहां पुलिस को 31 वर्षीय महिला मिली, जिसके चेहरे पर चोटें थीं। पुलिस को बताया गया कि 58 वर्षीय परिचित व्यक्ति के साथ झगड़े के बाद आई। उसे गिरफ्तार किया गया। उसे वेवरले पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि उस मालाडीना पर शारीरिक क्षति पहुंचाने के आरोप में मुकदमा चलाया जा रहा। ऑस्ट्रेलिया पुलिस का कहना है कि प्राकृतिक गैस परियोजना पर चल रही अंतरराष्ट्रीय वार्ता में महत्वपूर्ण भूमिका में रहे जिमी मालाडीना को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया गया है। वही मालाडीना ने बताया कि वह अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। इस स्थिति की गंभीरता और चिंताओं को समझता हूं। उन्होंने कहा कि मैं एक लोक सेवक हूं और व्यक्तिग और व्यावसायिक दोनों ही रूप से आाचरण के मानकों का पालन करता हूं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि किसी भी रूप में हिंसा स्वीकार्य नहीं है, मैं इस स्थिति को स्पष्ट करने करना चाहता हूं। बता दें कि उन्हें मालाडीना को फिलाहाल जमानत दी जा चुकी है, लेकिन उन्हें गुरुवार को अदालत में पेश होना है।

72 घंटे से कीचड़ में ढूंढ रहा पिता, असम-गुवाहाटी में स्कूटी से खुले नाले में गिरा 8 साल का बच्चा

गुवाहाटी. मौसम का कहर पूर्वोत्तर पर टूट रहा है। असम में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से लोगों का बुरा हाल है। अबतक कईयों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इस बीच यहां के गुवाहाटी से एक रौंगटे खड़े देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स हीरालाल सरकार खुले नाले में गिरे अपने 8 साल के बेटे अभिनाश की पिछले तीन दिनों से तलाश कर रहा है। इस पिता की कोशिश ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा भी उन्हें सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने उस शख्स को अपने छोटे बेटे की खातिर रात को घर लौटने की गुजारिश की। दरअसल, असम के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी के कुछ हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं। यहां गुवाहाटी के पहाड़ी इलाके ज्योतिनगर में गुरुवार शाम को अभिनाश अपने पिता की स्कूटी से फिसलकर खुले नाले में गिर गया था। अपने बेटे को ढूंढने के लिए उन्होंने भी छलांग लगा दी थी, लेकिन कामयाब नहीं हुए। तभी से पिता हीरालाल अपने बच्चे की  तलाश में जुटे हैं। इस घटना का पता चलने के बाद से प्रशासन भी मुस्तैदी से उस बच्चों को ढूंढने में जुट गया और कई मशीनों के साथ-साख खोजी कुत्तों को भी नाले में गिरे बच्चे की तलाश में लगाया गया है।

‘सुनक सरकार की ये नौटंकी जारी नहीं रखेंगे’, रवांडा बिल योजना को ब्रिटेन के नई पीएम कीर स्टार्मर ने किया बंद

लंदन. ब्रिटेन के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने शनिवार को बतौर पीएम अपना कार्यभार संभाल लिया। अपने कार्यकाल के पहले ही दिन उन्होंने पूर्ववर्ती ऋषि सुनक सरकार की महत्वकांक्षी योजना रवांडा बिल को बंद करने का एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि यह योजना शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई है और इसे दफन कर दिया गया है। कीर स्टार्मर ने अपने दिन की शुरुआत कैबिनेट की बैठक के साथ की और अपनी सरकार की वित्त मंत्री रेसेल रीव्स और नए विदेश मंत्री डेविड लैमी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘हमारे पास करने के लिए बहुत काम है, इसलिए अब हमें काम पर जुट जाना चाहिए।’ बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कीर स्टार्मर ने रवांडा बिल योजना को बंद करने का एलान किया। उन्होंने कहा ‘रवांडा योजना शुरू होने से पहले ही खत्म होकर दफन हो गई है। मैं इस नौटंकी को जारी रखने के पक्ष में नहीं हूं।’ क्या थी रवांडा योजना ब्रिटेन में अवैध अप्रवासियों का आगमन एक बड़ी समस्या है और आम चुनाव के दौरान भी यह एक प्रमुख मुद्दा रहा। इस समस्या से निपटने के लिए सुनक सरकार ने रवांडा योजना पेश की थी। बता दें कि साल 2022 में तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन और रवांडा के बीच पांच वर्षीय समझौता किया था। इस समझौते का मकसद असुरक्षित और अनधिकृत रास्तों से ब्रिटेन में हो रहे अवैध अप्रवासन को रोकना था। खासकर उस अप्रवासन को रोकना जो छोटी नावों के ज़रिए इंग्लिश चैनल (समुद्री मार्ग) के रास्ते से होता है। गैरकानूनी तरीके से ब्रिटेन में घुसने के लिए अत्यधिक ज़ोखिम वाले रास्तों का सहारा लिया जाता है तो इससे कई बार मौतें भी होती हैं और इस क्षेत्र में मानव तस्करी को भी बढ़ावा मिलता है। यही वजह है कि रवांडा प्लान के तहत ब्रिटेन में गैरकानूनी तरीके से आ चुके लोगों को प्रवासन की प्रक्रिया के तहत शरण देने और कुछ को रंवाडा भेजने की योजना थी। रवांडा ने शुरुआती पांच साल तक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर हर साल 1,000 शरणार्थियों को लेने पर सहमति दी थी। हालांकि मानवाधिकार समूहों और वकीलों ने इस योजना का विरोध किया और इसे अदालत में चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट ने नॉन रिफॉलमेंट सिद्धांत के उल्लंघन पर चिंता जताई। नॉन रिफॉलमेंट सिद्धांत के मुताबिक अगर कोई नागरिक किसी देश में शरण मांगता है तो फिर उसके और शरण देने वाले देश के बीच एक तरह ये अनुबंध हो जाता है कि उसे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर उस देश में वापस नहीं भेजा जाएगा, जहां से वो आया है और जहां जाति, धर्म, नस्ल, राष्ट्रीयता, किसी खास सामाजिक समूह का सदस्य होने या किसी राजनीतिक मत की वजह से उसकी ज़िंदगी और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को ख़तरा है। मानवाधिकार को लेकर रवांडा का जितना घटिया रिकॉर्ड है, उसे देखते हुए ये कहा जा सकता है कि ब्रिटेन में शरण मांगने वालों को तीसरे देश के तौर पर भी रवांडा में पुनर्वास करना सही नहीं होगा। कोर्ट के इस फैसले को नाकाम करने के लिए सुनक सरकार ने अपनी ‘स्टॉप द बोट’ मुहिम के लिए बिल पेश किया। सरकार ने रवांडा सुरक्षा (शरण और अप्रवासन) विधेयक पेश करके तीसरे देश के तौर पर रवांडा को शरणार्थियों के लिए सुरक्षित देश घोषित कर दिया। जनवरी 2024 में इस विधेयक को हाउस ऑफ लॉर्ड्स में पहले दौर की मंजूरी मिल चुकी थी। नए मंत्रियों की नियुक्ति कीर स्टार्मर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास में आयोजित हुई बैठक में अपने मंत्रिस्तरीय दल की नियुक्ति की। कोरोना महामारी के दौरान मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार पैट्रिक वैलेंस को विज्ञान मंत्री बनाया गया है। जेम्स टिम्पसन को जेल मंत्री बनाया गया है। कीर स्टार्मर की सरकार के सामने कई चुनौतियां हैं, जिनमें एक स्थिर अर्थव्यव्सथा, चरमराती सार्वजनिक सेवाएं और महंगाई आदि शामिल हैं। कीर स्टार्मर को दुनियाभर के नेताओं से बधाई संदेश मिल रहे हैं। शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने उन्हें फोन करके बधाई दी। साथ ही उन्होंने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात की। गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कीर स्टार्मर को बधाई नहीं दी, लेकिन ट्रंप ने रिफॉर्म यूके पार्टी के नेता निगेल फराज को जरूर बधाई दी। 

पुणे जैसे हादसे में महिला की मौत, मुंबई में तेज रफ्तार बीएमडब्लू ने बाइक को टक्कर मारी

मुंबई. मुंबई में पुणे जैसा कार हादसा सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आज सुबह मुंबई के वर्ली में एक तेज रफ्तार बीएमडब्लू कार ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। हादसे में मृत महिला का पति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है और अभी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके की है। बाइक सवार दंपति मछली खरीदने के लिए ससून डॉक गए थे, जब वे मछली पकड़कर लौट रहे थे तो उनके दोपहिया वाहन को एक तेज रफ्तार बीएमडब्लू कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पलट गई और पति-पत्नी दोनों कार के बोनट पर गिर गए। खुद को बचाने की कोशिश में पति बोनट से कूदने में कामयाब रहा, लेकिन उसकी पत्नी इतनी भाग्यशाली नहीं थी। घटना के बाद मची अफरा-तफरी में आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पति का फिलहाल इलाज चल रहा है, साथ ही हिट-एंड-रन मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि बीते दिनों पुणे में भी एक ऐसा हादसा सामने आया था, जिसमें एक लग्जरी कार सवार नाबालिग ने बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें बाइक सवार दो इंजीनियर्स की मौत हो गई थी। 

बिना शर्त स्थायी युद्ध विराम की करेगा बातचीत, इस्राइल से जंग के बीच हमास का रुख नरम

गाजा. हमास और इस्राइल बीते नौ महीने से जंग लड़ रहे हैं। इस्राइल द्वारा हमास को खत्म करने का संकल्प गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रहा है। गाजा में पैदा हुई मानवीय परिस्थितियों को लेकर देशभर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस बीच, हमास का रुख कुछ नरम होता दिख रहा है। वह किसी भी समझौते पर पहुंचने से पहले इस्राइल पर लगातार स्थायी युद्धविराम के लिए दबाव डालने की अपनी जिद पर पुनर्विचार करने के लिए तैयार है। गाजा में युद्ध विराम तक पहुंचने के लिए चल रहे प्रयासों में यह बयान एक महत्वपूर्ण पल है। हमास लगातार कई मांगे रखता आ रहा है। हालांकि अब वह बिना किसी शर्त के एक अस्थायी युद्ध विराम पर बातचीत शुरू करने के लिए तैयार है। हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि संशोधित दृष्टिकोण से समझौते के प्रारंभिक चरण के दौरान स्थायी युद्धविराम पर बातचीत जारी रखने की अनुमति मिल जाएगी, जिसके छह सप्ताह तक चलने की उम्मीद है। महत्वपूर्ण बात यह है कि मध्यस्थ अस्थायी युद्धविराम के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करेंगे, गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने में सुविधा प्रदान करेंगे, तथा वार्ता जारी रहने तक इस्राइली सैनिकों की वापसी की निगरानी करेंगे। मसौदे में कहा गया है कि 16वें दिन से पहले, इस समझौते के दूसरे चरण के कार्यान्वयन की शर्तों को अंतिम रूप देने के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हो जाएगी। पहले चरण के पांचवें सप्ताह के अंत से पहले यह बातचीत पूरी हो जानी चाहिए। कतर में हो रहीं बैठक हमास के रुख में यह बदलाव कतर में इस्राइल और हमास के प्रतिनिधियों के बीच फिर से शुरू हुई वार्ता के बीच आया है। बता दें, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से व्यापक समझौते पर मध्यस्थता के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा करने की अनुमति मिलने के बाद यह बातचीत फिर से शुरू हुई। एक रिपोर्ट के अनुसार, मोसाद के निदेशक डेविड बार्निया ने मध्यस्थों से मिलने तथा युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई को शामिल करते हुए संभावित नए समझौते की शर्तों पर चर्चा करने के लिए कतर की यात्रा की। वहीं एक इस्राइली मसौदा प्रस्ताव का विवरण स्थानीय मीडिया में सामने आया है। इसमें एक तय समय सीमा के भीतर बातचीत शुरू करने के प्रावधान शामिल हैं। हालांकि, इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन दस्तावेजों की प्रामाणिकता की पुष्टि करने से परहेज किया है। हमास और इस्राइल के बीच एक समझौते को सुरक्षित करने के प्रयासों को हाल के महीनों में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। नेतन्याहू पर इस्राइली बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए दक्षिणपंथी मंत्रियों और बंधकों के परिवारों सहित विभिन्न क्षेत्रों से दबाव है। यह है मामला हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइली शहरों पर पांच हजार से ज्यादा रॉकेट दागकर हमले की शुरुआत की थी। इसके बाद हमास के आतंकियों ने इस्राइल में घुसकर लोगों को मौत के घाट उतारा। इसके जवाब में इस्राइल ने हमास आतंकियों के खिलाफ गाजा में ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में गाजा स्थित हमास के ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की गई है, जिससे अधिकतर गाजा खंडहर में तब्दील हो गया है। अब तक इस्राइल और गाजा में कुल मिलाकर 37000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

कंपनियों को Bold और बड़े अक्षरों में बतानी होगी नमक-चीनी और फैट की मात्रा, FSSAI लाया पैकेज्ड फूड के नए नियम

नई दिल्ली. भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों (Packaged Food) के लेबल पर नमक, चीनी और संतृप्त वसा (Saturated Fat) के बारे में बोल्ड अक्षरों के साथ ही बड़े फॉन्ट में जानकारी देने को अनिवार्य करने की तैयारी कर रहा है. नियामक ने शनिवार को इस संबंध में लेबलिंग के नियमों में बदलाव को मंजूरी दी है. एफएसएसएआई के अध्यक्ष अपूर्व चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित खाद्य प्राधिकरण की 44वीं बैठक में यह फैसला लिया गया. इसमें पोषण संबंधी जानकारी लेबलिंग के संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं मानक (लेबलिंग और प्रदर्शन) विनियम, 2020 में संशोधन को मंजूरी देने का निर्णय लिया गया. संशोधन का मकसद उपभोक्ताओं को उत्पाद के पोषण मूल्य को अच्छी तरह समझने और बेहतर निर्णय लेने में सक्षम बनाना है. मोटे अक्षरों में देनी होगी जानकारी इस संशोधन से संबंधित मसौदा अधिसूचना अब सुझावों एवं आपत्तियों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से सार्वजनिक डोमेन में रखा जाएगा. कुल चीनी, कुल संतृप्त वसा और सोडियम सामग्री की जानकारी प्रतिशत में दी जाएगी और इसे मोटे और बड़े अक्षरों में लिखा जाएगा. आपको बता दें कि एफएसएसएआई झूठे और भ्रामक दावों को रोकने के लिए समय-समय पर सलाह जारी करता है. इनमें ‘हेल्थ ड्रिंक’ शब्द को हटाने के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट को भेजी गई सलाह शामिल है. इसके अलावा, सभी खाद्य व्यवसाय ऑपरेटरों (एफबीओ) को फलों के रस के लेबल एवं विज्ञापनों से ‘शत-प्रतिशत फलों के रस’ से संबंधित किसी भी दावे, गेहूं का आटा/परिष्कृत गेहूं का आटा जैसे शब्द के उपयोग, खाद्य वनस्पति तेल आदि के लिए पोषक तत्व संबंधी दावे को हटाना अनिवार्य करने का निर्देश दिया गया है. ये सलाह और निर्देश एफबीओ द्वारा भ्रामक दावों को रोकने के लिए जारी किए गए हैं. खतरनाक है पैक्ड फूड मार्केट में तमाम ऐसे प्रोडक्ट बिकते हैं, जिनकी पैकेजिंग तो हेल्थी चॉइस के रूप में होती है, लेकिन उनमें कई ऐसे इंग्रेडिएंट्स होते हैं, जो नुकसान पहुंचाते हैं. हालांकि, सभी प्रोडक्ट्स खुद को हेल्दी बताकर ही अपनी मार्केटिंग करते हैं. आप कभी भी कोई पैकेज्ड फूड खरीदते हैं तो उसके लिए लेबल जरूर चैक करना चाहिए. 0- पैक्‍ड फूड को लंबे समय तक सुरक्षित बनाएं रखने के लिए इसमें केमिकल का इस्‍तेमाल किया जाता है जो हमारे शरीर के लिए हानिकारक होते हैं. 0- कई तरह के पैक्‍ड फूड में सोडियम की मात्रा बहुत ज्‍यादा होती है इसलिए इन्‍हें खरीदते समय न्‍यूट्रीशियस फैक्‍ट्स को जरूर चेक कर लें. 0- जिन डिब्‍बाबंद खाने की चीजों में फ्रक्‍टोज कॉर्न सीरप और नमक मौजूद हो ऐसी खाने की चीजों को न खरीदें या इनका इस्‍तेमाल कम करें. 0- पैक्‍ड केक, कुकीज, हाई कैलोरी चिप्‍स, कैंडी आदि चीजों को लेबल देखकर ही खरीदें. 0- फ्रेश न होने के कारण ऐसी खाने की चीजों में पोषक पदार्थों की कमी होती है और इनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी बहुत अधिक होती है.

विमान में महिला की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टर ने स्मार्टवॉच के इस्तेमाल से दिक्कत का पता लगाया और तुरंत किया इलाज

नई दिल्ली दिल्ली से सैन फ्रैंसिस्को जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान में महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इमर्जेंसी स्थिति में विमान में मौजूद केरल के एक डॉक्टर की सूझबूझ से उसकी जान बच गई और उड़ान में भी देरी नहीं हुई। विमान में चिकित्सा उपकरणों के अभाव में डॉक्टर ने स्मार्टवॉच का इस्तेमाल करके महिला की दिक्कत का पता लगाया और तुरंत किट में उपलब्ध दवाइयां और इंजेक्शन देकर उसका इलाज किया। केरल के राजागिरी अस्पताल में काम करने वाले डॉ. गिगी वी कुरुत्तुकुलम ने जब देखा कि महिला की तबीयत बिगड़ रही है तो वह मदद के लिए तुरंत आगे आ गए। हालांकि उस समय उनके पास कोई भी मेडिकल इक्विपमेंट नहीं था। उन्होंने महिला को लेटने के लिए कहा। वहीं महिला ने ऐपल की स्मार्टवॉच पहन रखी थी। डॉ. ने उसी का इस्तेमाल करके उसी पल्स रेट और ब्लड प्रेशर का पता किया। डॉ. ने स्मार्टवॉच की ही मदद से इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम टेस्ट किया। डॉ. को पता चला कि महिला का ऑक्सीजन सैचुरेशन कम हो गया है और उसका ब्लड प्रेशर लगातार बढ़ रहा है। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें जरूरी इंजेक्शन दिए। डॉ, कुरुत्तिकुलम के इलाज के बाद मरीज की हालत बेहतर होनी शुरू हो गई। विमान के कैप्टन ने भी महिला की हालत को देखते हुए पास के एयरपोर्ट पर डाइवर्ट करने का प्लान बना लिया था। हालांकि जब उसकी स्थिति में सुधार हो गया तो विमान ने अपनी यात्रा जारी रखी। सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद मेडिकल टीम तत्काल महिला को लेकर अस्पताल पहुंची। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक महिला की स्थिति बेहतर हो रही है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। विमान में आपात स्थिति में स्मार्टवॉच ने भी कमाल कर दिया। स्मार्टवॉच ने मॉनिटर का काम किया और डॉक्टर ने उसका इस्तेमाल करके महिला की जान बचा ली।  

लोकसभा का दूसरी बार अध्यक्ष चुने जाने के बाद कोटा-बूंदी के दौरे पर बिरला, जगह-जगह हुआ स्वागत, निकला लंबा रोड शो

कोटा लोकसभा का लगातार दूसरी बार स्पीकर चुने जाने के बाद ओम बिरला पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। तीन दिवसीय दौरे पर कोटा-बूंदी पहुंचे लोकसभा स्पीकर का जगह-जगह स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में लंबा रोड शो भी किया। हिंडोली से कोटा तक के रास्ते में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। कई जगहों पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी किया। कोटा में भी कई जगहों पर उनका स्वागत होना है। आपको बता दें कि, हिंडोली से कोटा तक ओम बिरला की स्वागत यात्रा का मार्ग कुल 80 किमी से ज्यादा है और इसके देर रात तक चलने की संभावना है। ओम बिरला ने रोड शो के दौरान आईएएनएस से खास बात करते हुए अपने संसदीय क्षेत्र और राजस्थान के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एनडीए की सरकार है और राज्य में भी भाजपा की सरकार है, इससे निश्चित रूप से विकास कार्यों में तेजी आएगी और वे जनता से किए वायदे एवं उनकी आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। सदन में विपक्षी सांसदों की संख्या बढ़ने और सदन के संचालन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पहले भी विपक्ष बड़ी संख्या में रहा है और सबसे यह अपेक्षा की जाती है कि सदन में सकारात्मक वातावरण रहे। सदन में अच्छी बहस हो, उच्च कोटि की चर्चा हो और सबका विचार सामने आए। 18 वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर उनके द्वारा सदन में जताई गई नाराजगी के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सभी दलों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे संसदीय मर्यादाओं का पालन करें। इससे पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोटा-बूंदी और छात्र जीवन से उन्हें सामाजिक, राजनीतिक अनुभव मिला। यहां की जनता का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद मिला। उन्होंने यहीं से सब कुछ सीखा और इस क्षेत्र में जनता की कठिनाइयों के लिए संघर्ष भी किया। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में तीसरी बार भाजपा व एनडीए की सरकार बनी है। उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ता रहेगा और नए कीर्तिमान हासिल करेगा। केंद्र और राज्य, दोनों जगहों पर भाजपा की सरकार है, यह संयोग लंबे वर्षों बाद राजस्थान को मिला है और हम कोशिश करेंगे कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर काम करें। राजस्थान का विकास हो और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले। लोकसभा की कार्यवाही और सदन में हंगामे को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए स्पीकर बिरला ने कहा कि लोकसभा लोकतंत्र का मंदिर और लोगों की आस्था एवं विश्वास का केंद्र है। हम संसद को देर रात तक चलाने की कोशिश करते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा चर्चा- संवाद हो और सबका मत सामने आए। जिससे हम सब मिलकर देश के विकास को सामूहिक रूप से एक नई दिशा दे पाएं।

पहाड़ से लेकर मैदान तक हर जगह तबाही का मंजर, मोहान के पास पुल टूटकर नदी में गिर

अल्मोड़ा/रानीखेत उत्तराखंड में मानसून की बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हर जगह तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। अल्मोड़ा-रानीखेत में भारी बारिश के कारण रामनगर – भतरौंजखान मोटर मार्ग पर मोहान के पास पुल टूटकर नदी में गिर गया। पुल गिरने की वजह से रामनगर से वाया मोहान रानीखेत अल्मोड़ा को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग बंद हो गया है। इसके बाद यहां यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है। इस मार्ग से जाने वाले वाहन अब रामनगर से मोहान और मोहान से चिमटाखाल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी हालात पर नजर बनाए हैं। उन्होंने आपदा विभाग और आपदा कंट्रोल रूम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अलर्ट मोड पर रहने के आदेश जारी कर दिए हैं। आपदा प्रबंधन और आपदा कंट्रोल रूम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी अलर्ट मोड पर रहने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, प्रदेश में अलकनंदा, मंदाकिनी, काली, गंगा सहित सभी नदियों का जलस्तर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तेजी से बढ़ रहा है। गंगा नदी जहां ऋषिकेश में खतरे के निशान के करीब हैंं, तो वहीं काली नदी और अलकनंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जो लोग नदियों के किनारे या उसके आसपास रह रहे हैं उनसे सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।

प्रदेश में भारी बारिश का कहर देखने को मिला, आदि कैलाश यात्रा मार्ग बंद, तवाघाट में फंसे 23 यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़ उत्तराखंड में इस बार मानसून ने आते ही अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पूरे प्रदेश में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। सभी नदियां उफान पर हैं। पहाड़ तिनके की तरह नदियों में समा रहे हैं, तो कहीं सड़कों पर गिरा मलबा मार्गों को बंद कर रहा है। आदि कैलाश यात्रा मार्ग तीन-चार दिनों से बंद है। इसके चलते तवाघाट में फंसे 23 यात्रियों को कोतवाली धारचूला पुलिस, एसएसबी व एनडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पिथौरागढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण हुए भूस्खलन से भारत- चीन अंतर्राष्ट्रीय सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट- लिपुलेख सड़क मार्ग तपोवन, दोबाट, कूलागाड़ आदि जगहों पर बंद है। इसके कारण श्री आदि कैलाश यात्रा से वापस आ रहे 23 यात्री तीन-चार दिनों से तवाघाट में फंसे हुए थे। यात्रियों के फंसे होने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के आदेशानुसार, शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, परवेज अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला,विजेंद्र शाह एसएसबी व एनडीआरएफ टीम के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर मार्ग में फंसे सभी यात्रियों को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।सभी यात्रियों ने पुलिस, एनडीआरएफ व एसएसबी टीम के इस कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet