भोपाल के भाजपा कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते शिक्षक,
भोपाल के भाजपा कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते शिक्षक, 882 उम्मीदवारों के चयनित शिक्षकों के ओबीसी ग्रेड-3 के पदों के भर्ती पत्र की मांग करते हैं।
भोपाल के भाजपा कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते शिक्षक, 882 उम्मीदवारों के चयनित शिक्षकों के ओबीसी ग्रेड-3 के पदों के भर्ती पत्र की मांग करते हैं।
विश्व की आबादी बढ़ते बढ़ते 8 बिलियन से भी ज्यादा हो गई है । भौतिकता और आधुनिकता के इस दौर में जहां एक ओर मानवीय आबादी 800 करोड़ पहुंच रही है । मनुष्य जल , थल, नभ के बाद अंतरिक्ष में अपना एकाधिकार बताने में अनवरत लगा हुआ है । सूचना क्रांति और प्रौद्योगिकी इस युग में अपने उत्कर्ष पर है , करोड़ों लोग संपर्क क्रांति से एक दूसरे से जुड़े हुए हैं , पर मानवीय संवेदनाएं कहीं विस्मृत होती जा रही हैं । सोचने की बात है कि , इतनी जनसंख्या होने के बाद भी आज लोग सबसे अधिक अकेलापन महसूस कर रहे हैं । मनोरोग बढ़ते जा रहे हैं । सोशल मीडिया और इंटरनेट ने एक दूसरे से बातचीत और संपर्क करने का जरिया आसान कर दिया है ,परंतु फिर भी अकेलापन बढ़ क्यों रहा है ? पहले दुनिया में लोग कम थे और जीने के साधन भी कम थे , पर फिर भी मुश्किलों से भरा जीवन होने के बाद भी लोग अकेला कम महसूस करते थे । वस्तुतः जब हम इस बात का तथ्यान्वेषण करते हैं , तब समझ आता है की , पहले मानवीय सभ्यताऐं , समाजों से विकसित हुईं । जिसके कारण महानतम सभ्यताओं के विकास में मानवीय मूल्य ,विकास की धुरी का कार्य करती रहे है । इसलिए कहा गया की मानव एक सामाजिक प्राणी हैं । और हमारी सामाजिक रीति रिवाज , मान्यताएं , धारणाएं सभी सहकार या कहें की समाज को साथ लेकर चलने और कार्य करने की पद्धति से विकसित होते चले आई , जिससे 19वी वा 20 वी सदी के पूर्वार्ध में इतनी क्रांतियां , युद्ध महामारी भुखमरी जैसी विभीषिका होने पर भी कभी सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं का ऐसा अकाल जैसे आज है कभी नहीं हुआ । अब वापस विषय बिंदु पर आते हुए बात करते हैं , आज के समय की , आज इस युग में संपर्क क्रांति होने के बावजूद भी मनुष्य में अकेलापन और मनोरोग इतनी अधिक संख्या में क्यों विकसित होते जा रहें हैं ? अकेलापन एक मनः स्थिति है यह विकसित होती है निश्चित तौर पर लगातार एक सी , “लाइफ प्रैक्टिस” पर , क्योंकि जैसा जीवन हम गढ़ते हैं वैसा ही मनोविज्ञान हम अपने मानस में विकसित करते हैं । संसाधनों से सुख की अनुभूति प्राप्त करने की चाह ने मनुष्य को मानवीय संवेदना की प्राप्ति जो की सुख की है , शांति की है उसके लिए भी भगवादी बना दिया । जिससे आज मनुष्य संवेदनाओं कि अभिव्यक्ति के लिए भी यांत्रिक प्रौद्योगिकी या सूचना प्रौद्योगिकी पर निर्भर है । परिवार में लोग ज्यादा होते थे घर की अर्थव्यवस्था अच्छी ना भी हो तो भी मानसिक रोग कम थे ।पहले पड़ोस के लोग एक दूसरे की खबर रखते थे आज संपर्क करना आसान है , पर अकेलापन है शारीरिक स्वास्थ्य पर भी हम ध्यान देते हैं । पर मानसिक स्वास्थ्य के बारे में हम कितना ही जानते हैं ? भारत उत्सव का देश है पर हम कभी भी भौतिकता वादी और एकाकी नहीं थे । ” वसुदेव कुटुंबकम ” हमारी संस्कृति का आधार है , मूल तत्व है ।हम पूरी दुनिया को अपने परिवार जैसा मानते हैं और वही करने में विश्वास रखते हैं , जो सबके लिए अच्छा हो । फिर यह भौतिकता वाद कहां से आ गई । लोगों के पास दिल खोलकर अपने दुख और परेशानी बताने के लिए आज लोग ही नहीं है । सोशल मीडिया में जिस मित्र के 5000 कनेक्सशन हैं , उसके अपने माता पिता परिजन गांव में अलग घर में रह रहे हैं । सब अपने अपनी जिंदगी में इतने खोए हैं , कि रुक कर देख नहीं पा रहे हैं कि वह खुद और आसपास के लोग क्या महसूस कर रहे हैं । हम मनुष्य हैं और संवेदनाओं से भरे हुए हैं ।लोगों के प्रति संवेदनशील होना हम सबके लिए बहुत जरूरी है । जब हम सभी मानवीय संवेदनाओं को लेकर चलते हैं , तो कही ना कही हम संचार क्रांति और भौतिकता के युग में भी मानवीय पहलू के साथ जीवन यापन कर सकते हैं , जिससे हमारा मानवीय पहलू जीवित रह सके । मानसिक रोग और एकाकी पन से बचने का सबसे सरल साधन यही है । मानवीय भावनाओं के साथ साथ , हम सभी को ,मानसिक स्वास्थ्य और मानसिक रोगों के बारे में जानना जरूरी है । ताकि इन उसमें होने वाले तनावों से बच सके हमारी छोटी-छोटी और बड़ी से बड़ी समस्या हल कर सकती है । आपकी इस विषय पर आपकी क्या राय है ?
लंदन। लंदन में 70 साल पुराना ऐतिहासिक ‘इंडिया क्लब’ अब हमेशा के लिए बंद होने जा रहा है। यह क्लब कृष्ण मेनन सहित राष्ट्रवादियों के केंद्र के रूप में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी प्रारंभिक जड़ें जमाने के लिए जाना जाता था। अब एक लंबी लड़ाई हारने के बाद यह 17 सितंबर को हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। क्लब के मालिक याडगर मार्कर और उनकी बेटी फिरोजा इस ऐतिहासिक संस्थान को पिछले 26 सालों से चला रहे हैं। कुछ साल पहले उन्होंने सेव इंडिया क्लब कैंपन की शुरूआत की थी। अब उन्होंने इस कैंपन को बंद करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा बहुत भारी मन से हम इंडिया क्लब को बंद करने की घोषणा करते हैं, जिसका आखिरी दिन 17 सितंबर को जनता के लिए खुला रहेगा। क्या है इस ऐतिहासिक ‘इंडिया क्लब’ की कहानी भारत की आजादी की लड़ाई में इस इंडिया क्लब की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इंडिया लीग के लिए एक केंद्र के रूप में बनाया गया, यह क्लब लंदन में विभिन्न भारतीय संगठनों जैसे द इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, इंडियन वर्कर्स एसोसिएशन और इंडियन सोशलिस्ट ग्रुप के लिए एक मिलन स्थल के रूप में कार्य करता था। इसकी सदस्यता में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और अंतिम वायसराय की पत्नी लेडी माउंटबेटन जैसे नाम शामिल हैं। अखबार ने इसे एक रमणीय टाइम कैप्सूल बताया जो आगंतुकों को 1960 के दशक में कलकत्ता की जीवंत आभा में ले जाता है। 1951 में लंदन में भारत के पहले उच्चायुक्त कृष्ण मेनन द्वारा स्थापित, इंडिया क्लब ने एक गहन मिशन चलाया। इसका जन्म स्वतंत्रता के बाद के भारत-ब्रिटिश सौहार्द के प्रतीक के रूप में हुआ था। इसके संस्थापक सदस्यों में से एक रहे कृष्ण मेनन बाद में यूके में पहले भारतीय उच्चायुक्त भी बने थे। भारत की स्वतंत्रता और विभाजन के बाद यह तेजी से ब्रिटिश, दक्षिण एशियाई समुदाय केंद्र में बदल गया। कृष्ण मेनन इसे ऐसी जगह बनाना चाहते थे। जहां गरीबी में जीवन बसर करने वाले युवा पेशेवर भारतीय खाना खा सकें और राजनीति पर चर्चा करके अपनी भविष्य की योजना भी बना सकें। क्या बोले संस्थापक सदस्यों के परिजन क्लब के संस्थापक सदस्यों में से एक, चंद्रन थरूर की बेटी, लेखिका स्मिता थरूर ने कहा ‘मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं बेहद दुखी हूं। मेरे पिता क्लब के संस्थापक सदस्य थे कुछ दिन पहले, जब मैंने पहली बार इंडिया क्लब के बंद होने की खबर सुनी तो मेरे मन में लगातार इसके बारे में ख्याल आता रहा। स्मिता के भाई, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसके बारे में काफी भावनात्मक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा ‘मुझे यह सुनकर दुख हुआ कि इंडिया क्लब, लंदन, सितंबर में स्थायी रूप से बंद होने वाला है। इसके संस्थापकों में से एक के बेटे के रूप में, मैं उस संस्था के बंद होने पर काफी दूखी हूं, जिसने लगभग तीन-चौथाई शताब्दी तक इतने सारे भारतीयों (और न केवल भारतीयों) की सेवा की. कई छात्रों, पत्रकारों और यात्रियों के लिए, यह घर से दूर एक घर था, जहां सस्ती कीमत पर अच्छी गुणवत्ता वाला भारतीय भोजन और साथ ही दोस्ती बनाए रखने के लिए एक सौहार्दपूर्ण माहौल मिलता था।
1. चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने के स्थल का नाम शिव शक्ति होगा, 23 अगस्त का दिन राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित 2. जल शक्ति मंत्रालय ने लघु सिंचाई योजनाओं की छठी गणना की रिपोर्ट जारी की 3. आरईसी पश्चिम बंगाल के रघुनाथपुर में 1, 320 मेगावाट की ताप विद्युत परियोजना स्थापित करने के लिए दामोदर वैली कॉरपोरेशन को ऋण प्रदान करेगा 4. पंचायती राज मंत्रालय की स्वामित्व योजना ने ई-गवर्नेंस 2023 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता 5. भारत ने 2024 में जी-20 की मेजबानी के लिए ब्राजील को बी-20 यानी बिजनेस 20 की अध्यक्षता सौंपी 6. इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा – सूर्य के अध्ययन के लिए भारतीय वेधशाला आदित्य एल-1 का प्रक्षेपण सितम्बर के पहले सप्ताह में होने की आशा 7. दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण ने डीपी वर्ल्ड के साथ रियायत समझौते पर हस्ताक्षर किए 8. भारत और यूरोपीय संघ के बीच नई दिल्ली में तीसरी उच्च स्तरीय वार्ता हुई 9. जी-20: प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकारों की दूसरी बैठक गुजरात के गांधीनगर में शुरू 10. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में पीएम मोदी के भाषणों पर आधारित “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” शीर्षक की पुस्तकों का विमोचन किया 11. सिडनी में ओसइंडेक्स-23 के 5वें संस्करण का आयोजन 12. भारतीय वायुसेना ने ‘नि-क्षय मित्र’ के तहत 765 टीबी रोगियों को सहायता देने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की 13. अलबामा और न्यूयॉर्क में दुर्लभ मच्छर जनित बीमारी ईस्टर्न इक्वाइन एन्सेफलाइटिस की सूचना मिली 14. मेटा का नया AI मॉडल 100 भाषाओं के अनुवाद और प्रतिलेखन में सक्षम 15. चैल वन्यजीव अभयारण्य में दुर्लभ ब्लैक बाज देखा गया 16. जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बनिहाल रेलवे स्टेशन और खड़ी रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली रेल सुरंग पहली बार परीक्षण के तौर पर सफलतापूर्वक चलाई गई 17. नवी मुम्बई में झोपडपट्टी पुनर्वास प्राधिकरण योजना के अन्तर्गत झोपडपट्टियों का निर्माण किया जायेगा 18. वर्ष 2023 के समाप्त होने से पूर्व ही सड़कों की संचालन लागत वर्तमान 40% से घटकर 9% हो जाएगी: केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी 19. हबल स्पेस टेलीस्कोप ने अनियमित आकाशगंगा की छवि खींची 20. अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिबाधित विश्व खेल 2023 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराकर, जीता स्वर्ण पदक 21. अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिबाधित विश्व खेलों में भारतीय पुरुष दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम को रजत पदक 22. कोपेनहेगन में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में एच.एस. प्रणय ने कांस्य पदक जीता 23. वयोवृद्ध गीतकार देव कोहली का मुंबई के जोगेश्वरी में निधन हुआ 24. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीस यात्रा के दौरान अज्ञात सैनिक की कब्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की 25. मिस्र के काहिरा एयर बेस में आयोजित एक्सेरसाइज ब्राइट स्टार-23 में भारतीय वायु सेना ने भाग लिया 26. श्रीलंका के कैंडी में पवित्र दंत अवशेष मन्दिर में वार्षिक कैंडी एस्ला पेराहारा श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है 27. श्रीलंका ने अपने पहले कर्नाटक सांस्कृतिक महोत्सव की मेजबानी की 28. यूपी कैबिनेट ने 1,250 करोड़ रुपये की लागत से 18 अटल आवासीय विद्यालयों को दी मंजूरी 29. सिंगल-यूज प्लास्टिक पर बैन लगाएगा असम 30. इंडिया स्मार्ट सिटिज अवॉर्ड्स कॉन्टेस्ट (आईएसएसी) 2022 के विजेताओं की घोषणा 31. स्वच्छ वायु सर्वेक्षण- 2023 में इंदौर ने पहला स्थान हासिल किया 32. यूनेस्को और तेलंगाना सरकार की साझेदारी 33. शिक्षा मंत्रालय ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन की शुरूआत की 34. अमृत माथुर की आत्मकथा ‘पिचसाइड: माई लाइफ इन इंडियन क्रिकेट’ 35. ईरान ने मुहाजिर-10 ड्रोन का उद्धाटन किया 36. पीएस श्रीधरन पिल्लई ने प्रकृति, पेड़ और भू-राजनीति पर तीन नई पुस्तकों का विमोचन किया 37. BHEL ने भारत के पहले कैटलिस्ट सेट का निर्माण किया 38. वित्त मंत्री द्वारा HSBC इंडिया की ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी शुरू की गई 39. रिलायंस रिटेल ने लॉन्च किया ‘यूस्टा’ फैशन स्टोर 40. CCI ने भारती एयरटेल पर लगाया जुर्माना 41. UPI Lite:200 की जगह अब 500 रुपये तक कर सकेंगे ऑफलाइन 42. नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड 43. पूर्व WWE चैंपियन ब्रे वायट का हार्ट अटैक से निधन 44.कोटा 22 छात्र सुसाइड मामला: कोचिंग संस्थानों को बड़ा निर्देश- NEET, JEE अभ्यर्थियों के नहीं लिए जाएंगे रेगुलर टेस्ट 45 ‘I.N.D.I.A गठबंधन से बाहर निकलने के लिए माहौल बना रही AAP’, मुंबई की बैठक से पहले कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित का बड़ा बयान 46 ‘राज्य के पास नहीं जनगणना का अधिकार’, केंद्र ने सप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा 47 BJP इसी साल दिसंबर में करा सकती है लोकसभा चुनाव’…ममता बनर्जी का दावा 48 उत्कृष्टता का उदाहरण हैं नीरज चोपड़ा, प्रधानमंत्री मोदी समेत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दी बधाई 49 PM मोदी ने रूस के राष्ट्रपति से की फोन पर बात, पुतिन ने G20 समिट में हिस्सा नहीं लेने की बताई वजह 50 कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले महीने यूरोप जाएंगे, पांच दिन के दौरे पर रहेंगे 51 विपक्षी दलों की मीटिंग से पहले ओवैसी ने की तीसरे मोर्चे की सिफारिश, KCR से कहा- करें अगुवाई 52 ‘भारत जल्द दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा’, PM Modi ने रोजगार मेले में युवाओं को दी गारंटी 53 ED अधिकारी के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस, 5 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप 54 Chandrayaan-3 Update: चांद पर प्रज्ञान रोवर के रास्ते में आया बड़ा गड्ढा, ISRO ने दूसरे रूट पर भेजा 55 यह तो J&K के अधिकार ही छीन लेता था, आर्टिकल 35A पर ऐसा बोले CJI 56 SC ने कहा- अनुच्छेद 35A ने लोगों के अधिकार छीने:370 पर सुनवाई के दौरान CJI बोले- भारतीयों को देश में कही भी रहने, नौकरी करने का हक 57 हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन… अरुणाचल और अक्साई चिन को फिर बताया अपना हिस्सा 58 गुजरात में व्हेल के बच्चे का रेस्क्यू:वन-विभाग के साथ 24 घंटे डटा रहा पूरा गांव, मछली की जान बचाकर ही लिया दम 59 कश्मीर पहुंची मिस वर्ल्ड-2021:मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का ने कश्मीरी व्यंजनों का लुत्फ उठाया, डल झील में शिकारा की सवारी भी की 60 लोकसभा के लिए एकजुट लेकिन राज्यों में नहीं हैं एक साथ, सपा MP चुनाव अकेले लड़ने की कर रही तैयारी 61 नीरज चोपड़ा ने नहीं दिया हंगेरियन महिला को भारतीय फ्लैग पर ऑटोग्राफ, तिरंगे का मान रख जीत लिया दिल
कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार का बयान, “कर्नाटक में कांग्रेस ग्रेजुएट युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ते की योजना दिसंबर से लागू करेगी”
मासूम बच्चों के मन में भेदभाव का ज़हर घोलना, स्कूल जैसे पवित्र स्थान को नफ़रत का बाज़ार बनाना – एक शिक्षक देश के लिए इससे बुरा कुछ नहीं कर सकता। – राहुल गाँधी ये भाजपा का फैलाया वही केरोसिन है जिसने भारत के कोने-कोने में आग लगा रखी है। बच्चे भारत का भविष्य हैं – उनको नफ़रत नहीं, हम सबको मिल कर मोहब्बत सिखानी है।
वीडियो संदेश के माध्यम से जयपुर में व्यापार और निवेश मंत्रियों की जी20 बैठक को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था में वर्तमान वैश्विक आशावाद और विश्वास का उल्लेख किया, इसका श्रेय निरंतर प्रयासों और रणनीतिक सुधारों को दिया। जयपुर। G20 व्यापार एवं निवेश मंत्रालयी बैठक (टीआईएमएल) जयपुर में 24 और 25 अगस्त को आयोजित की गई। इन दोनों ही बैठकों में G20 के सदस्य देशों, आमंत्रित देशों के व्यापार मंत्रियों एवं सचिवों, क्षेत्रीय समूहों एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों सहित 300 से अधिक प्रतिनिधि भाग लिया ।इस दौरान वैश्विक व्यापार और निवेश के मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। पीएम मोदी ने G20 ट्रेड और इनवेस्टमेंट मिनिस्टर की मीटिंग को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि व्यापार और वैश्वीकरण ने करोड़ों लोगों को अत्यधिक गरीबी से बाहर निकाला है। इन विषयों पर हुई चर्चा इससे पहले G20 की व्यापार और निवेश कार्य समूह -टीआईडब्ल्यूजी की चौथी और अंतिम बैठक 21 एवं 22 अगस्त को जयपुर में हो चुकी है। पहली और दूसरी टीआईडब्ल्यूजी बैठकों के दौरान G20 के सदस्य, आमंत्रित देशों के बीच विकास एवं समृद्धि के लिए व्यापार, गतिशील व्यापार एवं वैश्विक मूल्य श्रृंखलाएं (जीवीसी), विश्व व्यापार में सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को समेकित करने, व्यापार के लिए लॉजिस्ट्क्सि तथा विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सुधार पर व्यापक रूप से चर्चा की गई थी। वैश्विक चुनौतियों ने विश्व अर्थव्यवस्था की परीक्षा ली पीएम मोदी ने कहा कि महामारी से लेकर भू-राजनीतिक तनाव तक की मौजूदा वैश्विक चुनौतियों ने विश्व अर्थव्यवस्था की परीक्षा ली है। व्यापार और वैश्वीकरण ने करोड़ों लोगों को अत्यधिक गरीबी से बाहर निकाला है। हमारे लिए एमएसएमई का मतलब सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को अधिकतम समर्थन है। पिछले नौ साल में सरकार के निरंतर प्रयास का ही नतीजा है कि देश आज पांचवीं सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत रेड टेप से रेड कार्पेट की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। भारत को खुलेपन, अवसरों और विकल्पों के संयोजन के रूप में देखा जाता है। उन्होंने कहा कि भारत डब्ल्यूटीओ के मूल में नियम-आधारित, खुली, समावेशी और बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली में विश्वास करता है। निवेश प्रक्रियाओं में विश्वास बहाल हो पीएम ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और निवेश प्रक्रियाओं में विश्वास बहाल करना एक परिवार की तरह G20 सदस्यों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वैश्विक व्यापार प्रणाली को धीरे-धीरे अधिक समावेशी भविष्य में परिवर्तित करने को सुनिश्चित करने के लिए कार्य समूह सामूहिक रूप से आगे बढ़ेगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया बैठक का महत्व केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत को विश्वास है कि मंत्रिस्तरीय बैठक से ‘ठोस कार्रवाई योग्य परिणाम’ निकलेगा जो दुनिया को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में मदद करेगा। एमएसएमई और व्यापार का विस्तार उद्योग को बढ़ावा देने के लिए G20 सदस्य देशों के समर्थन से कार्रवाई करने के लिए “जयपुर कॉल” का आह्वान किया। G20 के लिए उन व्यवधानों को दूर करना भी महत्वपूर्ण है जो अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को समेकित करने में बाधा पहुंचाते हैं। भारतीय व्यंजनों की सजी गैलरी टीआईएमएम के दौरान प्रतिनिधियों के लिए भारतीय चाय, कॉफी, मसाले और मोटे अनाजों की एक व्यापक किस्म को प्रदर्शित करने के लिए एक अनुभव क्षेत्र (एक्सपेरिएंस जोन) का निर्माण किया गया हैं। साथ ही राजस्थान की राजधानी गुलाबी नगरी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए जयपुर एक्सपेरिएंस पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो टीम की महिला वैज्ञानिकों से मुलाकात की।
विश्व कुश्ती संघ ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता को सस्पेंड कर दिया गया है. विश्व कुश्ती संघ ने 30 मई को भारतीय कुश्ती संघ को पत्र लिखा था और पत्र के जरिये विश्व कुश्ती संघ ने चेतावनी दी थी कि अगले 45 दिन में भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव सम्पन्न हो ये मियाद 15 जुलाई तक थी लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ. डब्ल्यूएफआई के निकाय में 15 पदों के लिए चुनाव 12 अगस्त को होने थे और इस दौरान सोमवार को उत्तर प्रदेश से भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह समेत 4 उम्मीदवारों द्वारा इस पद के लिए नामांकन दाखिल किया गया था.
केसी वेणुगोपाल ने कुछ खबरों का हवाला दिया जिनमें दावा किया कि अंतरिक्ष विभाग के बजट में कटौती की गई और ‘एचईसी’ (हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) इंजीनियरों को कई महीने का वेतन नहीं मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘आपको स्क्रीन पर आने और लैंडिंग के बाद श्रेय लेने की जल्दी थी, लेकिन आपकी सरकार वैज्ञानिकों और इसरो का सहयोग करने में इतनी बुरी तरह विफल क्यों रही?’’ उन्होंने ने सवाल किया, ‘‘चंद्रयान-3 पर काम करने वाले ‘एचईसी’ (हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) के इंजीनियरों को पिछले 17 महीनों से वेतन क्यों नहीं मिला? आपने इतने महत्वपूर्ण मिशनों के लिए बजट में 32 प्रतिशत की कटौती क्यों की?’’ इसरो ने बुधवार को अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस ‘एलएम’ की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिग कराई। भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ।
चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग पर यूके अंतरिक्ष एजेंसी का संदेश। यूके स्पेस एजेंसी में चैंपियनिंग स्पेस डायरेक्टर प्रोफेसर अनु ओझा ओबीई ने कहा, “इंजीनियरिंग और दृढ़ता की इस अद्भुत उपलब्धि पर भारत को बधाई। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग इस बात का सबूत है कि हम एक नए अंतरिक्ष युग में रह रहे हैं, जहां दुनिया भर की अंतरिक्ष एजेंसियां और कंपनियां चंद्रमा और उससे आगे की ओर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं।”
शिवपुरी की पिछोर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम_लोधी ने कहा- इस बार चुनाव में #कांग्रेस चंबल की गहराई में दफन हो जाएगी, हम विकास के मुद्दों के बिना सरकार बनाएंगे। भारतीय_जनता_पार्टी हमारा परिवार है, इसे सींचने में हमारे परिवार की तीन पीढ़ियों ने जीवन लगा दिया।
वैज्ञानिक समुदाय को मेरी हार्दिक बधाई”: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ “ये राष्ट्र की प्रगति का बहुत ही अहम् प्रतीक है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम ISRO और वैज्ञानिक समुदाय को मेरी हार्दिक बधाई”: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़
1 पीएम मोदी ब्रिक्स समिट के लिए साउथ अफ्रीका रवाना, जिनपिंग के साथ बैठक पर सस्पेंस; संगठन का मेंबर बनने की रेस में पाक-सऊदी समेत 40 देश 2 चंद्रयान-3 ने चांद की नई PHOTOS भेजीं, कल शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंड करेगा, ISRO ने कहा- सभी सिस्टम सही काम कर रहे 3 चांद अब दूर नहीं: चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर वैज्ञानिक आश्वस्त, बोले- गलतियों से ली सीख; किए ये बदलाव 4 अगले 25 सालों तक केंद्र में रहेगी BJP सरकार, 2024 में अधिक बहुमत से करेगी वापसी’- केंद्रीय मंत्री का दावा 5 एमपी में सरकार बनी तो जातिगत जनगणना कराएंगे’, खरगे का एलान- किसानों का कर्जा माफ, 500 में देंगे गैस सिलेंडर 6 सनी देओल लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ेंगे, गदर-2 हिट होने के बाद एक्टिंग पर फोकस करेंगे 7 चुनाव से पहले वरुण गांधी ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, क्या बीजेपी से बन जाएगी बात या रहेंगे वही तेवर!वरुण गांधी पीलीभीत पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी के खिलाफ अपने पुराने तेवर दिखाए तो वहीं कई जगहों पर वो थोड़ा सॉफ्ट होते भी दिखे, जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि वो चाहते क्या हैं 8 कीमतों पर दबाव अस्थाई, वित्त मंत्रालय बोला- एहतियाती कदमों और फसलों की नई आवक से मिलेगी राहत 9 2-4 महीने प्याज नहीं खाएंगे तो कुछ बिगड़ नहीं जाएगा’, बढ़ी कीमतों पर बोले महाराष्ट्र के पूर्व कृषि मंत्री,प्याज की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने इसके निर्यात पर 40 फीसदी शुल्क लगा दिया है. महाराष्ट्र के किसान इस फैसले का विरोध कर रहे हैं 10 ऐश्वर्या राय पर टिप्पणी कर बुरे फंसे मंत्री जी, राज्य महिला आयोग ने थमाया नोटिस; तीन दिन में मांगा जवाब 11 सर्वे रिपोर्ट में डेंजर जोन में गहलोत के मंत्री-विधायक,गहलोत की लोकप्रियता बरकरार,काफी विधायकों की टिकट काट कर इस बार चौंकाएगी कांग्रेस? 12 जयपुर में बनेगा कॉर्पोरेट ऑफिस जैसा कांग्रेस मुख्यालय, नई बिल्डिंग में कैफेटेरिया, जिम, लाइब्रेरी होंगे; राहुल-खरगे करेंगे शिलान्यास 13 राजस्थान भाजपा कांग्रेस से पहले घोषित करेगी 90-100 प्रत्याशी?, उम्र और लगातार 2 हार बनेगी टिकट में बाधा, बची सीटों पर घोषणा परिवर्तन यात्रा के बाद 14 फेमस हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का 40 साल की उम्र में निधन, CM खट्टर ने भी ट्वीट कर जताया शोक 15 आने वाले महीनों में और सताएगी महंगाई, वित्त मंत्रालय ने सरकार और आरबीआई को किया आगाह 16 शीर्ष रूसी वैज्ञानिक को लूना-25 मिशन के क्रैश होने पर पहुंचा गहरा सदमा, अस्पताल में भर्ती. 17 पूरे दिन उठापटक के बाद मामूली तेजी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स-निफ्टी, मिड कैप इंडेक्स लाइफटाइम हाई पर हुआ क्लोज
उत्तर प्रदेश | लखनऊ के इस्लामिक सेंटर में लोग 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए नमाज़ अदा की.