LATEST NEWS

शिवसेना बोली – UPA की जिम्मेदारी शरद पवार को सौंप देनी चाहिए, मोदी-शाह के सामने विपक्ष बेअसर

मुंबई। दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के बीच शिवसेना ने UPA अध्यक्ष को बदलने की मांग की है। शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में शिवसेना ने कहा कि UPA की कमान शरद पवार को सौंपी जानी चाहिए। वर्तमान में सोनिया गांधी UPA की चेयरपर्सन हैं। शिवसेना की इस मांग के बाद एक बार फिर शिवसेना-कांग्रेस के बीच खटास बढ़ सकती है। कुछ दिन पहले सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिख उनसे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए योजनाओं को लागू करने को कहा था। सामना में छपे संपादकीय में लिखा है कि सोनिया ने अब तक UPA अध्यक्ष की भूमिका बखूबी निभाई, लेकिन अब बदलाव करना होगा। दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों का साथ देने के लिए आगे आना होगा। राहुल किसानों के साथ, लेकिन पवार सर्वमान्य नेता संपादकीय में लिखा गया है कि कई विपक्षी दल हैं जो यूपीए में शामिल नहीं हैं। उन दलों को साथ लाना होगा। कांग्रेस का अलग अध्यक्ष कौन होगा, यह साफ नहीं है। राहुल गांधी किसानों के साथ खड़े हैं, लेकिन कहीं कुछ कमी लग रही है। ऐसे में शरद पवार जैसे सर्वमान्य नेता को आगे लाना होगा। मोदी-शाह के आगे विपक्ष बेअसर सामना में लिखा गया कि अभी जिस तरह की रणनीति विपक्ष ने अपनाई है, वह मोदी और शाह के आगे बेअसर है। सोनिया गांधी का साथ देने वाले मोतीलाल वोरा और अहमद पटेल जैसे नेता अब नहीं रहे। इसलिए पवार को आगे लाना होगा। सरकार के मन में विरोधी दल का अस्तित्व ही नहीं दिल्ली की सीमा पर किसानों का आंदोलन शुरू है। इस आंदोलन को लेकर दिल्ली के सत्ताधीश बेफिक्र हैं। सरकार की इस बेफिक्री का कारण देश का बिखरा हुआ और कमजोर विरोधी दल हैं। फिलहाल, लोकतंत्र में जो गिरावट आ रही है, उसके लिए भाजपा या मोदी-शाह की सरकार नहीं, बल्कि विरोधी दल सबसे ज्यादा जिम्मेदार हैं। वर्तमान स्थिति में सरकार को दोष देने की बजाय विरोधियों को आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है। देश का विरोधी दल पूरी तरह से दिवालिएपन के हाशिए पर खड़ा है।

MP : कुर्सी पीछे मिली तो भड़कीं प्रज्ञा ठाकुर; CM शिवराज के आने से पहले कार्यक्रम से चली गईं

भोपाल। राजधानी में शुक्रवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर भाजपा के जिला कार्यालय में नवनिर्मित ‘अटल भवन’ का लोकार्पण CM शिवराज सिंह चौहान ने किया। इसी कार्यक्रम में कुर्सी पीछे मिलने पर भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर भड़क गईं और CM शिवराज के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही चली गईं। भाजपा के जिला कार्यालय के नए भवन के उद्घाटन पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। ज्यादातर के चेहरे पर मास्क नहीं था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। भाजपा के जिला कार्यालय के नए भवन के उद्घाटन पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। ज्यादातर के चेहरे पर मास्क नहीं था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। सांसद प्रज्ञा ठाकुर इससे पहले अटल जी की प्रतिमा के उद्घाटन के दौरान CM शिवराज, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, संगठन मंत्री सुहास भगत और अन्य भाजपा नेताओं के साथ मौजूद थीं। कार्यक्रम के बाद ही पुराने शहर में इमामी गेट स्थित भाजपा के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह में सभी नेताओं को पहुंचना था। इसमें सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी शामिल थीं। वह कार्यक्रम में पहुंचीं, लेकिन मंच पर उन्हें पीछे की कतार में कुर्सी दी गई, इससे वह भड़क गईं। उन्होंने बैठने से इनकार कर दिया। स्थानीय भाजपा नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन वह कार्यक्रम में CM शिवराज के पहुंचने से पहले ही रवाना हो गईं। नेताओं की सभा के लिए कोरोना नहीं भाजपा के जिला कार्यालय में नवनिर्मित ‘अटल भवन’ का लोकार्पण CM शिवराज सिंह चौहान ने किया। इस दौरान इमामी गेट से जुमेराती तक हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और लोग एकत्र हो गए। इनमें ज्यादातर लोगों के चेहरे पर मास्क नहीं था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। सवाल ये है कि क्या नेताओं की सभा के लिए, जिसमें खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद हों, वहां कोरोना को लेकर एहतियात नहीं बरता जाना चाहिए। ‘अटल भवन’ एक भवन है और कार्यकर्ता आत्मा सीएम शिवराज ने कहा कि यह ‘अटल भवन’ एक भवन है और कार्यकर्ता उसकी आत्मा है। यह सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करवाने का केंद्र बने। जनता को अगर कोई तकलीफ हो तो वो कार्यालय में बेधड़क आएं और उनकी तकलीफ दूर की जाए। इसके लिए हर वॉर्ड में 11 लोगों की दीनदयाल समिति बनेगी।

सीएम शिवराज ने चेताया- आजकल अपन खतरनाक मूड में हैं

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने होशंगाबाद के बाबई में अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर एक फिर से गुंडों को प्रदेश छोड़ने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश छोड़ देना, नहीं तो 10 फीट जमीन के नीचे गाड़ दूंगा। सीएम शिवराज शुक्रवार को किसान सम्मान कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। CM शिवराज ने कहा कि ‘आजकल अपन खतरनाक मूड में हैं, गड़बड़ करने वालों को छोड़ेंगे नहीं। पूरे फॉर्म में है मामा अभी। एक तरफ माफियाओं के खिलाफ अभियान चल रहा है। मसल पावर का, रसूख का इस्तेमाल करके कहीं अवैध कब्जा कर लिया। कहीं भवन बना दिया। कहीं ड्रग माफिया है। सुन लो रे! मध्यप्रदेश छोड़ देना,10 फीट नीचे जमीन में गाड़ दूंगा। सुशासन का मतलब जनता परेशान न हो, गुंडे, बदमाश, फन्ने खां यह कोई नहीं चलने वाले अब।’ सुशासन का मतलब है, बिना परेशानी के काम हो जाए CM ने कहा कि सुशासन का मतलब है, बिना लिए दिए, निश्चित समय सीमा में सरकार द्वारा दी गई सेवाओं का लाभ जनता को मिल जाए और यह मैं सुनिश्चित करूंगा। गड़बड़ करने वालों को छोड़ेंगे नहीं। पावर, रसूख का इस्तेमाल करने वाले, जनता को परेशान करने वाले प्रदेश छोड़ दें।

कमलनाथ बोले- बहन, बेटियां ही सबसे ज्यादा असुरक्षित, क्या सिर्फ कन्या पूजन करना ही काफी है

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध को लेकर सरकार पर हमला बोला है। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज के हर कार्यक्रम से पहले कन्या पूजन के फैसले को लेकर ट्वीट किया है। कमलनाथ ने कहा कि हमारे समाज में बेटियों की सर्वत्र पूजा होती है। उनका सम्मान किया जाता है, यह हमारे सामाजिक संस्कार भी है। लेकिन क्या सिर्फ़ कन्या पूजन करना ही काफ़ी है। क्या उन्हें सुरक्षा देने का दायित्व सरकार का नहीं है? आंकड़ें ख़ुद स्थिति बया कर रहे है कि आपकी पूर्व की सरकार की बात करे या वर्तमान सरकार की। बहन-बेटियां ही सबसे ज़्यादा असुरक्षित रही है। प्रदेश में प्रतिदिन मासूम बच्चियां दरिंदगी का शिकार हो रही है। उन्हें आज सुरक्षा की सबसे ज़्यादा आवश्यकता है। एक तरफ़ आपकी सरकार हर कार्यक्रम से पहले कन्या पूजन का आदेश निकाल रही है। वहीं दूसरी तरफ़ शहडोल में एक माह में 30 मासूम बच्चे मौत की आग़ोश में समा चुके है। आपकी सरकार इस दिशा में गंभीर लापरवाह बनी हुई है। ऐसा लग रहा है कि स्थिति सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। मौत का आंकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है। एक समीक्षा बैठक के बाद आप भी ग़ायब है। ज़रा उन मासूमों को सुरक्षा व समुचित इलाज देने का अपना दायित्व भी निभाइये। शिवराज जी आप प्रदेश में हर कार्यक्रम के पूर्व कन्या पूजन का निर्णय लीजिये , उसका सदैव स्वागत है क्योंकि हमारे समाज में बेटियों की सर्वत्र पूजा होती है , उनका सम्मान किया जाता है ,यह हमारे सामाजिक संस्कार भी है।

अरुणाचल में बीजेपी ने जेडीयू को तोड़ा : बिहार की राजनीति पर क्या होगा असर ?

नई दिल्ली/ पटना। अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के 6 विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बिहार में बीजेपी के साथ सरकार चला रही जेडीयू के लिए यह अरुणाचल में एक बड़े झटके की तरह है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बिहार की राजनीति पर भी इसका असर होगा? हालांकि, बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से शुक्रवार को जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार दिया है। शुक्रवार को पटना में नीतीश कुमार ने सिर्फ इतना ही कहा कि कल से हम लोगों का कॉन्फ्रेंस (राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक) है। इसके अलावा उन्होंने कुछ भी नहीं कहा। बीजेपी के साथ जेडीयू सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि केंद्र की मोदी सरकार में भी शामिल है। नीतीश कुमार के बयान से स्पष्ट है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जेडीयू इस मुद्दे पर चर्चा करेगी। गौरतलब है कि बिहार में बीजेपी और जेडीयू ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा और बहुमत के साथ सरकार बनाई है, लेकिन पहले लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से नुकसान पहुंचाए जाने को लेकर जेडीयू के कुछ नेताओं के मन में बीजेपी के प्रति नाराजगी दिखी तो अब कैबिनेट विस्तार को लेकर भी काफी दिनों से बात अटकी हुई है। बिहार में इस बार नीतीश कुमार की पार्टी बीजेपी से पिछड़ गई है। ऐसे में तोलमोल की शक्ति जेडीयू की कुछ कम हो सकती है। लेकिन राजनीतिक जानकार मानते हैं कि नीतीश को यह बात चुभी जरूर होगी और वह इसका बदला भी लेना चाहेंगे। अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के 7 विधायक थे। 6 विधायकों के पाला बदलने से सिर्फ एक विधायक ही पार्टी में बचा है। अरुणाचल विधानसभा द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार रमगोंग विधानसभा क्षेत्र के तालीम तबोह, चायांग्ताजो के हेयेंग मंग्फी, ताली के जिकके ताको, कलाक्तंग के दोरजी वांग्दी खर्मा, बोमडिला के डोंगरू सियनग्जू और मारियांग-गेकु निर्वाचन क्षेत्र के कांगगोंग टाकू भाजपा में शामिल हो गए हैं। जेडीयू ने 26 नवंबर को सियनग्जू, खर्मा और टाकू को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था और उन्हें निलंबित कर दिया था। इन छह विधायकों ने इससे पहले पार्टी के परिष्ठ सदस्यों को कथित तौर पर बताए बिना तालीम तबोह को विधायक दल का नया नेता चुन लिया था। अरुणाचल प्रदेश के प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बीआर वाघे ने कहा कि हमने पार्टी में शामिल होने के उनके पत्रों को स्वीकार कर लिया है।

MP : शुरू हुआ ठगी का नया खेल, फेक हेल्थ अफसर के झांसे से ऐसे बचा छात्र, आप भी रहें सतर्क

भोपाल। कोरोना कहर के बीच अब ठगों ने कोविड वैक्सीन को ठगी का नया हथियार बनाया है। भोपाल में एक छात्र को वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर ठगी का शिकार बनाने का प्रयास किया गया। आरोपी ने छात्र को जल्दी रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर वैक्सीन खत्म होने का झांसा देते हुए ओटीपी नंबर मांगा था। हालांकि, छात्र की समझदारी से वह ठगी का शिकार होने से बच गया। उसने इसकी शिकायत साइबर सेल में की है। एएसपी रजत सकलेचा ने बताया कि शहर में रहने वाले एक छात्र को बुधवार को कॉल आया। कॉलर ने खुद को केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताया। उसने कहा- भारत में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इसी के संबंध में आपको कॉल किया गया है। रजिस्ट्रेशन फीस के 500 रुपए भरे जाने हैं। बाकी रुपए वैक्सीन लगाने के दौरान लिए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए आपके मोबाइल पर ओटीपी नंबर आएगा। आपको उसे शेयर करना है। इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। छात्र ने कॉलर से कहा कि अभी तो वैक्सीन ही नहीं आई, तो रजिस्ट्रेशन कैसे होने लगे? उसने समझदारी दिखाई और फोन काट दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। ऐसे फोन अटेंड न करें एएसपी सकलेचा के मुताबिक, कोरोना वैक्सीन के लिए आए फोन कॉल को अटेंड न करें। रजिस्ट्रेशन के नाम पर आप का आधार नंबर मांगा जाएगा। फिर कहेंगे कि आप के मोबाइल पर OTP आएगा, वो बताओ, रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और वैक्सीन जल्द मिल जाएगी। OTP बताते ही ठग एकाउंट को हैक कर लेगा। इस तरह से फंसाते हैं जाल में साइबर ठग किसी भी तरह ओटीपी नंबर हासिल करना चाहते हैं। इसके लिए एटीएम कार्ड से लेकर क्रेडिट कार्ड एक्सपायर होने, खाता सीज होने, ऑन ऑन लाइन पेमेंट एप बंद होने और खाते में रुपए ट्रांसफर करने के नाम पर लिंक को क्लिक करने तक का झांसा देते हैं। इसलिए किसी को भी एटीएम नंबर, खाता नंबर, पिन (पासवर्ड) और ओटीपी नंबर शेयर नहीं करना चाहिए।

RSS प्रमुख मोहन भागवत खिलाफ हो जाएं तो मोदी सरकार उनको भी आतंकी बता देगीः राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के मसले पर एक बार फिर सरकार को जमकर घेरा है. गुरुवार को राहुल गांधी ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर इन मसलों को उठाया. इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जो भी मोदी सरकार के खिलाफ बोलता है, ये उन्हें आतंकी बताना शुरू कर देते हैं. राहुल ने इसी दौरान कहा कि अगर कल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत खिलाफ हो जाएंगे, तो उन्हें भी आतंकी बता दिया जाएगा. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा लगाए गए किसान आंदोलन में खालिस्तानी समर्थकों का हाथ होने के आरोप पर राहुल गांधी ने जवाब दिया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, ‘बीजेपी, नरेंद्र मोदी जी का एक ही लक्ष्य है और वो किसान-मजदूर समझ गया है. उनका लक्ष्य अपने अमीर दोस्तों को फायदा पहुंचाना है, जो भी नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़े होते हैं वो उनके बारे में कुछ ना कुछ गलत बोलते रहते हैं.’ राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘किसान खड़े हो जाएंगे तो उसे आतंकवादी बोलेंगे, मजदूर खड़े हो जाएंगे तो उन्हें आतंकवादी बोलेंगे और एक दिन अगर मोहन भागवत खड़े हो जाएंगे तो कहेंगे ये भी आतंकवादी हैं. जो भी नरेंद्र मोदी जी से सवाल पूछने की कोशिश करेगा वो आतंकवादी है और नरेंद्र मोदी सिर्फ अपने दो-तीन लोगों के लिए काम कर रहे हैं जिनको वो पूरा हिंदुस्तान पकड़ा रहे हैं.’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को राष्ट्रपति से मुलाकात कर कृषि कानून के खिलाफ ज्ञापन सौंपा. इससे पहले भी राहुल गांधी विपक्ष के नेताओं के साथ मिलकर राष्ट्रपति से मुलाकात कर चुके हैं. राहुल ने गुरुवार को अपने बयान में कहा कि देश का किसान तबतक पीछे नहीं हटेगा, जबतक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे. आज किसानों को पता है कि ये कानून उनके लिए नहीं हैं, ऐसे में कांग्रेस पार्टी किसानों की लड़ाई में उनके साथ है. केंद्र सरकार को तुरंत संसद का सत्र बुलाकर तीनों कानूनों को रद्द करना चाहिए. बता दें कि एक तरफ राहुल गांधी ने गुरुवार को राष्ट्रपति से मुलाकात की, तो वहीं राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में भी लिया गया, इनमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल थीं.

हरियाणा: किसानों ने खोद डाला दुष्यंत चौटाला के लिए बनाया गया हेलीपैड

चंडीगढ़। हरियाणा के जींद में किसानों का उग्र प्रदर्शनदुष्यंत चौटाला के लिए बनाया गया हेलीपैड खोदामुख्यमंत्री के काफिले के आगे दिखाए थे काले झंडे हरियाणा के जींद जिले के उचाना में किसानों ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आने से पहले बनाए गए हेलीपैड को फावड़े से खोद डाला. इतना ही नहीं किसानों ने दुष्यंत चौटाला गो बैक के नारे भी लगाए. दरअसल दुष्यंत चौटाला के हेलिकॉप्टर को आज इस हेलीपेड पर लैंड करना था. किसानों के विरोध को देखते हुए दुष्यंत चौटाला का दौरा रद्द कर दिया गया. किसानों का कहना है कि जब तक दुष्यंत चौटाला किसानों का समर्थन नहीं करते तब तक उन्हें इस क्षेत्र में घुसने नहीं देंगे. किसानों का कहना था कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला इस्तीफा देकर किसानों के बीच में आएं. उन्होंने कहा कि यहां जो भी नेता आएगा उसका इसी तरह विरोध किया जायगा. हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर को दिखाए थे काले झंडे किसानों ने एक दिन पहले ही केंद्र सरकार के नए कृषि कानून का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के काफिले को रोक कर काले झंडे दिखाए थे और लाठियां भी चलाई थीं. इस मामले में हरियाणा पुलिस ने 13 किसानों के खिलाफ हत्या और दंगे के प्रयास का मामला दर्ज किया है. किसानों के खिलाफ अंबाला में ही मामला दर्ज किया गया है. जहां मंगलवार को प्रदर्शनकारी किसानों के एक समूह ने मुख्यमंत्री खट्टर को उस वक्त काले झंडे दिखाए थे, जब उनका काफिला अंबाला शहर से गुजर रहा था. खट्टर आगामी निकाय चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए शहर में आए थे. ठीक उसी वक्त अग्रसेन चौक पर किसानों ने मुख्यमंत्री के काफिले को देखकर काले झंडे लहराए थे. उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की थी. पुलिस ने बुधवार को कहा कि कुछ किसानों ने काफिले की ओर बढ़ने की कोशिश की और कुछ समय के लिए रास्ता अवरुद्ध कर दिया था. पुलिस के मुताबिक उनमें से कुछ प्रदर्शनकारियों ने कुछ वाहनों पर लाठियां भी बरसाईं.

ग्वालियर : प्रेमी को बचाने के लिए नाबालिग ने थाने के बाथरूम में खाया जहर, बोली- अब दर्ज करो केस

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी को बचाने के लिए पहले पिता से भिड़ी फिर उसने बहोड़ापुर थाने के टॉयलेट में जाकर जहर खा लिया. बताया जा रहा है कि पुरानी छावनी मोतीझील निवासी 17 साल की लड़की का पास ही रहने वाले रिंकू जाटव (19) से प्रेम प्रसंग चल रहा था. परिजन को इस बारे में पता लगा, तो उन्होंने लड़की की डांट लगाई और लड़के से कभी न मिलने के लिए कहा. इस पर दोनों ने भागने का मन बना लिया. बताया जा रहा है कि 13 दिसंबर को नाबालिग बहोड़ापुर क्षेत्र में एक शादी समारोह में आई थी. यहीं से वो अपने प्रेमी रिंकू के साथ भाग गई. लड़की के नाबालिग होने से पुलिस ने रिंकू के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया. दोनों पहले आगरा गए फिर कुछ दिन दिल्ली में रहे. पैसे खत्म होने के बाद ग्वालियर वापस लौट गए. इधर पुलिस दोनों को लगातार ढूंढ रही थी. मंगलवार रात 1 बजे दोनों ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना पहुंचे और पुलिस ने दोनों को पकड़कर बहोड़ापुर पहुंचा दिया. लड़की ने थाने के बाथरूम में जाकर खाया जहर पुलिस ने किशोरी के परिजन को बुलवा लिया और बेटी से रिंकू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की बात कही, तो बेटी ने मना कर दिया. विवाद बढ़ा तो किशोरी ने बाथरूम जाने के लिए कहा. जिसके बाद महिला सिपाही उसे लेकर थाने के बाथरूम में पहुंची. जहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया. कुछ देर बाद लड़की बाहर निकलकर पिता से बोली, “करा दो मामला दर्ज, मैंने जहर खा लिया है, अब मैं हमेशा के लिए जा रही हूं.” ये बात सुनकर थाने में अफरा-तफरी मच गई. तुरंत ही लड़की को अस्पताल ले जाया गया. लड़की अपने प्रेमी और उसके घरवालों के खिलाफ कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहती है. लड़की की हालत अब ठीक है. उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. लेकिन पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

ब्रह्मलीन हुए बर्फानी बाबा, भक्तों का दावा- 150 साल थी उम्र

जयपुर। बर्फानी बाबा महाराज बुधवार देर रात अहमदाबाद में ब्रह्मलीन हो गए। गुरुवार को उनकी पार्थिव देह मेहंदीपुर बालाजी स्थित आश्रम में लाई गई। यहां शुक्रवार को आश्रम में उनको समाधि दी जाएगी। बर्फानी बाबा के अंतिम दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त आश्रम पहुंचे हैं। बाबा के कुछ भक्तों का दावा है कि कुछ दिन पहले ही बाबा ने अपना समाधि स्थल मेहंदीपुर बालाजी में बनाने के लिए कहा था। यहां उनका आश्रम भी है। भक्तों का दावा- 150 साल थी उम्र बर्फानी दादा के भक्तों का दावा है कि उनकी उम्र करीब 150 साल थी। उन्होंने कुंडलिनी जागरण में सिद्धी पा रखी थी। 1962 में भारत-चीन युद्ध के समय बर्फानी बाबा मानसरोवर में साधना कर रहे थे। जिसके बाद युद्ध के अशांत माहौल को छोड़कर हरिद्वार आ गए थे। जहां से अमरकंटक पहुंचे और फिर वहां साधना की। अनुयायियों का दावा- पहले भी शरीर छोड़ चुके हैं बाबा अनुयायियों का दावा है कि बाबा पहले भी अपना शरीर छोड़ चुके हैं। इसके बाद वे नए शरीर में फिर से प्रकट होते हैं। कुंडलिनी जागरण के जरिए ही उन्होंने ये सिद्धी प्राप्त की है। इंदौर के मालवीय नगर में भी बर्फानी धाम की स्थापना की गई। जहां हर साल शरद पूर्णिमा पर हजारों अस्थमा रोगियों को औषधियुक्त खीर का वितरण किया जाता है।

बुलंद हौसले ….. कठुआ से जम्मू के बीच बस दौड़ा रहीं सांधर की पूजा

कठुआ । अगर कोई महिला सार्वजनिक परिवहन की चालक बनती है तो निसंदेह एक बुलंद हौसले का काम है। कठुआ जिले के पहाड़ी क्षेत्र बसोहली के गांव सांधर की पूजा निजी बस चालक है। उसकी हर कोई सराहना कर रहा है। वह कठुआ जिला ही नहीं, बल्कि जम्मू-कठुआ रूट पर निजी यात्री बस की पहली महिला चालक है। कठुआ-जम्मू रूट पर कोई भी उसे बस चलाते देखता है तो उसकी तारीफ किए बिना नहीं रहता। पूजा ने यात्री बस का स्टेयरिंग पकड़ कर साबित कर दिया है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। गांव सांधर की रहने वाली पूजा कहती हैं कि उन्हें पहले से ही बड़ी गाड़ी चलाने का शौक था, लेकिन परिवार वाले ऐसा नहीं चाहते थे। मैं ज्यादा पढ़ी लिखी भी नहीं हूं। इसके चलते उसके लिए ये काम सही था। कुछ साल पहले उन्होंने ड्राइविंग सीखने के लिए टैक्सी चलाई। इसके बाद जम्मू में ट्रक चलाया और अब स्थानीय ट्रांसपोर्टर ने बस चलाने का मौका देकर सपना पूरा कर दिया है। आज वह काफी खुश है। बचपन से ही बड़ी गाड़ी चलाने का शौक था मैं उन सभी महिलाओं को संदेश देती हूं, जो घर परिवार से ऐसा काम करने से पीछे रहती हैं। उन्हें भी मेरी तरह घर से ऐसा काम करने के लिए इजाजत नहीं मिलेंगी, लेकिन ऐसा नहीं है। मेरा बचपन से ही बड़ी गाड़ी चलाने का शौक था, लेकिन परिवार वाले ऐसा नहीं चाहते थे। मैं ज्यादा पढ़ी लिखी भी नहीं हूं, जिसके चलते उसके लिए ये काम सही था। कुछ साल पहले उसने ड्राइविंग सीखने के लिए टैक्सी चलाई, उसके बाद जम्मू में ट्रक चलाया और अब उसे स्थानीय एक ट्रांसपोर्टर ने उनकी ड्राइविंग को देखते हुए उसे अपनी लाखों की बस चलाने का मौका देकर उनका सपना पूरा कर दिया है। काफी मेहनत से इस मुकाम पर पहुंची आज वो पहली बार बस चलाकर काफी खुश है। काफी मेहनत से इस मुकाम पर पहुंची है। वह उन सभी महिलाएं को संदेश देती हूं, जो घर परिवार से ऐसा काम करने से पीछे रहती हैं हालांकि उन्हें भी मेरी तरह घर से ऐसा काम करने के लिए इजाजत नहीं मिलेंगी ,लेकिन ऐसा नहीं है,महिलाएं सब कुछ कर सकती है,इसलिए महिलाएं जो जिस क्षेत्र मेेंं रुचि रखती है,उसमें आगे आएं, मेरा परिवार भी, जो मेरे खिलाफ था, आज उसे देखकर खुश हो रहा होगा।

मंगल ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगी तरक्की और होगा जबरदस्त लाभ

भोपाल।  मंगल ग्रह का 24 दिसंबर को राशि परिवर्तन होने जा रहा है। मंगल ग्रह, मेष राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में मंगल ग्रह 22 फरवरी 2020 तक रहेंगे। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में नीच और मकर राशि में उच्च के माने जाते हैं। मंगल ग्रह का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए अच्छी खबर लेकर आएगा तो कुछ राशियों के लिए परेशानियां पैदा होंगी। मंगल देव का यह राशि परिवर्तन कुछ जातकों के लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। जानिए किन राशियों के जातकों को राशि परिवर्तन का मिलेगा लाभ- 1. मेष- मेष राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में प्राप्ति होगी। इस गोचर के दौरान नए कार्य शुरू करना शुभ होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का भी निपटारा होगा। उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध होंगे। 2. मिथुन- इस राशि के जातकों की परेशानियों का अंत होगा। नौकरी और बिजनेस में तरक्की होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। 3. कर्क- नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन संभव है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। इस राशि के जातकों को सरकारी नौकरी मिलने का भी योग बन सकता है। 4. सिंह- इस राशि के जातकों की धर्म और अध्यात्म में गहरी रुचि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सफलता की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। किसी बड़े सम्मान को प्राप्त कर सकते हैं। 5. धनु- छात्रों को सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनी में नौकरी का प्रयास कर रहे हैं तो सफल होंगे। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। 6. कुंभ- इस गोचर के दौरान आपके फैसले और कार्यों की प्रशंसा होगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति रूचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने की संभावना है।

किसानों ने सरकार के बातचीत के न्यौते को किया खारिज, कहा- आग से न खेलें

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन पर बैठे किसानों ने बुधवार को कहा है कि केंद्र सरकार सरकार आग से ना खेलें। आंदोलन को हल्के में ना लें। संयुक्त किसान मोर्चा का प्रेस कांफ्रेस कहा कि वो सरकार की ओर से मिले बातचीत के न्योते को खारिज करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव पर कोई बातचीत संभव नहीं है। बता दें कि किसान सरकार के प्रस्ताव को पहले भी खारिज कर चुके हैं। किसानों का कहना है कि सरकार तीनों कृषि कानूनों में संशोधन नहीं, रद्द करे। किसान नेताओं ने कहा कि हम तीनों कानून को रद्द करने के नीचे हम तैयार नहीं है। सरकार इस तरह के प्रस्ताव भेजकर सिर्फ साजिश रच रही है। हम पहले ही भी इसे खारिज कर चुके है। किसान सिर्फ अन्न पैदा नहीं करता है। उनके बेटे देश की सीमा पर सुरक्षा घेरा बनाते है। सीमा पर तैनात बेटों का भी मनोबल गिर रहा है। उनके मां-बाप सड़कों पर है। हम सरकार को चेतावनी देते है कि वह आग से ना खेलें। किसान जो कि सड़कों पर आया है उसे सम्मान पूर्वक मान ले। किसान नेताओं का कहना है कि सरकार गुमराह कर रही है कि किसानों की हमने सारी बात मान ली है। किसान कभी भी बातचीत के लिए मना नहीं कर रहा है। मगर सरकार असल मुद्दे पर बात करें। किसान नेता शिवकुमार ने कहा कि केंद्र को प्रदर्शनकारी किसानों के साथ वार्ता के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम गृह मंत्री अमित शाह को पहले ही बता चुके हैं कि प्रदर्शनकारी किसान संशोधनों को स्वीकार नहीं करेंगे। किसान नेता शिव कुमार कक्का ने कहा कि सरकार को अपना हठी रवैया छोड़ देना चाहिए और किसानों की मांगों को मान लेना चाहिए। ऑल इंडिया किसान सभा के नेता हन्नन मोल्ला ने कहा कि सरकार हमें थकाना चाहती है ताकि किसानों का आंदोलन खत्म हो जाए।

कर्ज से बचने के लिए रची अपनी हत्या की साजिश, दोस्त को उतार दिया मौत के घाट

पुणे । पुणे पुलिस ने एक ऐसे हत्यकांड का पर्दाफाश किया है जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. 52 साल के एक शख्स ने अपने एक करोड़ रुपये के कर्ज को निपटाने के लिए खुद की ही हत्या की साजिश रच दी और उसे सच साबित करने के लिए अपने ही दोस्त को बलि का बकरा बना दिया और उसकी हत्या कर दी. पुणे के पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने कहा कि 20 नवंबर को हिंजवडी पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया था. जांच अधिकारी बालकृष्ण सावंत को उदांशावाली दरगाह के मौलाना ने अधजले शव और कपड़े के बारे में जानकारी दी थी. पुलिस टीमों ने घटनास्थल से दो मोबाइल नंबर और आधे जले हुए कपड़े के साथ एक कागज भी बरामद किया. जो अधजला शव मिला था उसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि व्यक्ति की मौत छुरा घोंपने की वजह से हुई थी और बाद में शव को जला दिया गया था. तीन दिनों की पूछताछ के बाद, एक व्यक्ति के पास वही मोबाइल नंबर मिला जो पुलिस ने अधजले शव के पास से बरामद किया था. पूछताछ में उस शख्स ने पुलिस को बताया कि वाईसीएम अस्पताल के बाहर एक भिखारी ने उसका नंबर मांगा था. इसके बाद पुलिस ने हिंजेवडी और पिंपरी-चिंचवाड़ क्षेत्र के आसपास से लापता लोगों के बारे में जानकारी हासिल की और ऐसे लोगों के आवासों के पास उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की स्क्रीनिंग शुरू की. इस बीच, एक पुलिस टीम ने वाईसीएम अस्पताल के गेट के बाहर एक लापता भिखारी के बारे में पुष्टि की. आस-पास के सीसीटीवी फुटेज ने पुष्टि की कि लापता भिखारी और वक्कड़ क्षेत्र के एक लापता व्यक्ति को एक-दूसरे से बात करते हुए देखा गया था. पुलिस को तब शक हुआ कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे दो लोगों में से एक ने ही दूसरे की हत्या की होगी. इस बीच लापता व्यक्ति के सूटकेस से एक नोट भी बरामद हुआ जिसमें उन 7-8 लोगों के नामों का उल्लेख किया गया था जिन्हें लापता होने या हत्या होने की स्थिति में संभावित दोषी ठहराया गया था. कर्ज से बचने के लिए रची अपनी हत्या की साजिश पुलिस ने इन लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि लापता व्यक्ति महबूब दस्तगीर शेख है. उसने लोगों से करीब 80 लाख रुपये का उधार लिया था. इसके बाद पुलिस को उसपर शक हो गया कि शेख ने उसी कर्जे से मुक्ति पाने के लिए अपनी मौत की साजिश रची.पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस ने आखिरकार दाउद रेलवे स्टेशन पर 52 वर्षीय शेख का पता लगाने में कामयाबी हासिल कर ली. उसकी पत्नी ने ही वाकाड पुलिस के पास एक गुमशुदगी दर्ज करवाई थी. हालांकि वो पुलिस को यह नहीं बता पाई थी कि उसका पति कब और कहां से लापता हुआ था. कर्ज से बचने के लिए रची अपनी हत्या की साजिश जांच के दौरान, महबूब शेख ने खुलासा किया कि उसने अपने दोस्त संदीप पुंडलिक मैनकर की हत्या की योजना बनाई थी. मेहबूब शेख संदीप को अपनी बाइक से अलग-अलग स्थानों पर ले गया. वहीं एक जगह उसने अपने दोस्त की चाकू से हत्या कर दी और फिर बानर क्षेत्र में उदांशावाली दरगाह के पास शव को जला दिया.जांच में यह भी सामने आया कि महबूब शेख के खिलाफ थाने में पहले भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हुए थे. हत्या के मामले में गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट ने पांच दिनों के पुलिस रिमांड में भेज दिया है.

सेना के जवानों संग अश्लील वीडियो बनाकर करती थी ब्लैकमेल, मेरठ में गिरोह का भंडाफोड़

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सेना के जवानों को हनीट्रैप में फंसाने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने मास्टरमाइंड युवती और उसके गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने साइबर सेल की मदद से युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, सोशल मीडिया के माध्यम से मोबाइल नबंर बांटकर हनीट्रैप में फंसाने वाली युवती और उसके गिरोह का खुलासा हुआ है. पुलिस ने युवती और उसके साथी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साइबर सेल और मेरठ पुलिस के साझा प्रयास में यह कार्रवाई हुई है. इस गैंग ने सेना के जवानों से ठगी भी की है. एसपी सिटी मेरठ अखिलेश नारायण ने बताया कि एक शख्स ने साइबर सेल और नौचंदी थाने में शिकायत की थी कि एक युवती और युवक ने गैंग बनाया हुआ है, जो कि हनीट्रैप से ब्लैकमेल करते हैं. वे कई लोगों को अपना शिकार बना चुके है. आश्चर्य की बात है कि ये लोग ज्यादातर सेना के जवानों को जाल में फंसाते हैं.इस मामले का खुलासा करते हुए थाना पुलिस ने क्षेत्र के कुटी चौराहे से आरोपी युवती और उसके साथी को गिरफ्तार किया. नौचंदी पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने कई वारदात करने की बात कबूल की है. इस गैंग की सरगना पहले दोस्ती करती थी, फिर सेना के जवान का अश्लील वीडियो बनाती थी, उसके बाद ब्लैकमेलिंग शुरू होती थी. इस गिरोह की तलाश में नौचंदी थाने की पुलिस लगी हुई थी. आरोपी युवती की कई फर्जी आईडी मिली है. मोबाइल फोन्स और सिम कार्ड्स भी मिले हैं. अलग-अलग आईडी से युवती लोगों से बात करती थी. अब पुलिस ने युवती द्वारा हनीट्रैप में फंसे पीड़ितों का पता लगाना शुरू कर दिया है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet