LATEST NEWS

21 नवंबर 2024 गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन परेशान हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार का अवसर मिल सकता है। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रह सकता है। कार्यों में सफलता हासिल करने के लिए आलस्य को दूर करें। कार्यक्षेत्र में आज कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी करने वालों को ऑफिस की पॉलिटिक्स का शिकार होना पड़ सकता है। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। परिवार का कोई सदस्य अच्छी खबर दे सकता है। सेहत को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। संतान का साथ मिलेगा। जीवनसाथी कोई सरप्राइज दे सकता है। ऑफिस में टास्क को पूरा करने के लिए ज्यादा समय देना पड़ सकता है। कारोबार में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए आज निवेश वर्जित रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बन रहा है। कुछ जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। कारोबार में बदलाव की संभावना बन रही है। किसी बात को लेकर मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। रिस्क न लें। रुपए-पैसे को मामलों में सावधानी बरतें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। भावुकता में आकर कोई फैसला न लें। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। सेहत पहले से बेहतर होगी। आज धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाएंगी। कुछ लोगों का शादी-ब्याह भी तय हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यवर्धक रहेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। गुस्से पर कंट्रोल रखें। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार की स्थिति अच्छी होगी। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। निवेश से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें, वरना कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। धनु राशि- धनु राशि वालों को आज को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार में चली आ रही कोई अनबन दूर होगी। बड़े-बजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा करने वालों को उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। कारोबार में आय में वृद्धि होगी। मकर राशि- मकर राशि वालों को करियर में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। कामकाज में बिजी रहने के कारण परिवार के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल होगा। नौकरी के लिए इंटरव्यू आदि में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कुंभ राशि– कुंभ राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आज आर्थिक लाभ होगा। विवाह के लिए कुछ लोगों को अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। बिजनेस में लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपकी स्किल की तारीफ हो सकती है। धन से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर भागदौड़ ज्यादा रहेगी। मीन राशि- मीन राशि वालों को आज मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी। संतान व व्यापार अच्छा दिख रहा है। लव लाइफ को सतर्क रहें, वरना जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। आर्थिक रूप से अच्छी स्थिति रहेगी। धन का निवेश अभी टाल दें। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

मंदिर जाना सेहत के लिए भी है शुभ

आमतौर पर मंदिर में जाना धार्मिकता से जोड़ा जाता है। लेकिन मंदिर जाने के कुछ साइंटिफिक हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। अगर हम रोज मंदिर जाते हैं, तो इससे कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स कंट्रोल की जा सकती हैं। यहां जानिए ऐसे 7 फायदे, जो हमें रोज मंदिर जाने से मिलते हैं। मंदिर के अंदर नंगे पैर जाने से यहां की पॉजीटिव एनर्जी पैरों के जरिए हमारी बॉडी में प्रवेश करती है। नंगे पैर चलने के कारण पैरों में मौजूद प्रेशर प्वॉइंट्स पर दबाव भी पड़ता है जिससे हाई बीपी की प्रॉब्लम कंट्रोल होती है। एकाग्रता बढ़ाने के लिए रोज मंदिर जाने और भौहों के बीच माथे पर तिलक लगाने से हमारे ब्रेन के खास हिस्से पर दबाव पड़ता है। इससे कॉन्सेंट्रेशन बढ़ता है। एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए रिसर्च कहती है कि जब हम मंदिर का घंटा बजाते हैं, तो 7 सेकंड्स तक हमारे कानों में उसकी आवाज गूंजती है। इस दौरान बॉडी में सुकून पहुंचाने वाले 7 प्वॉइंट्स एक्टिव हो जाते हैं। इससे एनर्जी लेवल बढ़ाने में हेल्प मिलती है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए मंदिर में दोनों हाथ जोड़कर पूजा करने से हथेलियों और उंगलियों के उन प्वॉइंटस पर दबाव बढ़ता है, जो बॉडी के कई पार्ट्स से जुड़े होते हैं। इससे बॉडी फंक्शन सुधरते हैं और इम्युनिटी बढ़ती है। बैक्टीरिया से बचाव के लिए मंदिर में मौजूद कपूर और हवन का धुआं बैक्टीरिया खत्म करता है। इससे वायरल इंफेक्शन का खतरा टलता है। स्ट्रेस दूर करने के लिए मंदिर का शांत माहौल और शंख की आवाज मेंटली रिलेक्स करती है। इससे स्ट्रेस दूर होता है। डिप्रेशन दूर होता है रोज मंदिर जाने और भगवान की आरती गाने से ब्रेन फंक्शन सुधरते हैं। इससे डिप्रेशन दूर होता है।  

20 नवंबर 2024 बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहने वाला है। घर की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। वृषभ राशि- वृषभ राशि वाले आज उत्साहित रहेंगे। आज कोई रुपए-पैसे से जुड़े मामलों में जोखिम लेने से बचना चाहिए। प्रेमी के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को मुनाफा होने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ अनबन से बचें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के सितारे आज चमक रहे हैं। निवेश से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अटके हुए धन की वापसी संभव है। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापारियों के व्यापार में विस्तार संभव है। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति सामान्य रहने वाली है। कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। विरोधी परास्त होंगे। कुछ प्रभावी लोगों से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस से जुड़े कार्यों में सतर्कता बरतनी चाहिए। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सिंह राशि- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला रहने वाला है। सेहत के प्रति सतर्क रहें। आर्थिक रूप से आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। आर्थिक उन्नति के योग हैं। कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। निवेश के अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं। कन्या राशि- कन्या राशि वालों के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उत्साह से भरपूर रहेंगे। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद या मसला हल हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अटके हुए कार्य में सफलता हासिल हो सकती है। व्यापारियों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। तुला राशि- तुला राशि वाले के सितारे आज चमक रहे हैं। कारोबार में खूब लाभ होने के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ में पहले से सुधार होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को आज सतर्कता से दिन पार करना चाहिए। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी भी तरह का रिस्क न लें। धर्म-कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे। गुस्से पर काबू रखें। किसी करीबी व्यक्ति के साथ लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। यात्रा में लाभ होने के संकेत हैं। धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए कमाई के अवसर सामने आएंगे। नौकरी पेशा करने वालों को अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। कुछ जातकों का शादी-ब्याह तय हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। संतान के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मकर राशि- मकर राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी मित्र से उपहार मिल सकता है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी को रुपए-पैसे उधार देने से बचें, हानि हो सकती है। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। वमीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बौद्धिक क्षमता की तारीफ होगी। नौकरी पेशा करने वालों को उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार में चली आ रही अनबन दूर होगी। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे।

वह चीज़े जिनका टूटना अशुभ नहीं, शुभ माना जाता है

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपने काम जल्दबाजी में करता है। मगर अक्सर जल्दबाजी में किया गया आपका काम और भी बढ़ा देता है। जैसे कि रसोई में जल्दबाजी करते वक्त हाथ से कुछ गिर जाना या फिर खाना पकाते वक्त जल जाना, ऐसी कई बाते हैं जिन्हें लेकर न चाहते हुए भी लोगों के मन में वहम जाग जाता है। मगर वास्तु के अनुसार हाथ से किसी चीज का गिरना या फिर हाथ से गिरकर टूट जाना हर बार अशुभ नहीं माना जाता। वास्तु के अनुसार चीजों का हाथ से गिरकर टूट जाना हमारे ऊपर या हमारी जिंदगी में अशुभ की बजाएं शुभ प्रभाव भी डालता हैं। अब इन चीजों में कितनी सच्चाई हैं, ये तो कोई नहीं जानता। फिर भी आज हम आपको कुछ चीज़ों के गिरने या टूटने पर होने वाले हमपर प्रभाव के बारे में बताएंगे जो इस प्रकार हैं… दूध का उबलना – अक्सर लोग दूध के उबल कर गिर जाने पर चिंता करने लगते है और परेशान हो जाते हैं लेकिन इसके लिए एक धारणा है कि दूध अगर उबलकर सीधा जमीन पर गिरे तो उसे शुभ माना जाता है और अगर गैस की फ्लैम को छुएं तो वो अशुभ माना जाता है। शीशे का टूटना – कांच टूटने पर लोग इसे अपशगुन समझने लगते है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार कांच का टूट कर गिरना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक कांच आप पर आने वाली बला को खुद पर लेकर टूट जाता है लेकिन याद रखें कि टूटे हुए कांच को जितना जल्दी हो सके बाहर फेंक दे क्योंकि ऐसा करने से कांच के साथ-साथ आप पर आने वाली बला भी कांच के साथ ही घर से बाहर चली जाएगी। नमक का गिरना – नमक खाना बनाने के साथ-साथ नज़र उतारने के भी काम आता है लेकिन किसी कारणवश यह हाथों से गिर जाएं तो इसे अपशगुन माना जाता है मगर इंग्लैंड में लोकविश्वास है कि गिरे नमक में से एक चुटकी लेकर बाएं कंधे की ओर से पीछे फेंक देने पर अपशगुन नहीं होता। चप्पल का टूटना – अगर आपकी चप्पल बहुत पुरानी या आम भाषा में कहें कि घिस कर टूट गई है तो इसे शुभ माना जाता है। लोगों की इस बारे में सोच है कि चप्पल के घिसकर टूटने से उनके दुख भी टूट कर नष्ट हो जाते हैं। हाथ से चीज़ों का गिरना – अगर हाथों और पर्स से रूपए-पैसे गिर जाते है तो इसे अशुभ और धन की देवी लक्ष्मी का रुठ जाना मानते हैं। ये आर्थिक नुकसान का संकेत देता है। इससे बचने के लिए गिरे हुए रूपए-पैसों को तुरंत उठाकर सिर से लगाकर धन की देवी लक्ष्मी से क्षमा याचना करके उसे जेब में रखना चाहिए। इससे आर्थिक नुकसान से बचाव होगा।  

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, बन जाएंगे बिगड़े काम

हनुमान जी भक्ति और शक्ति के अद्भुत प्रतीक हैं. ये सरल भक्ति और प्रेम से शीघ्र प्रसन्न होते हैं. हनुमान जी ने ही संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण जी के प्राणों की रक्षा की थी इसलिए इन्हें लक्ष्मण प्राणदाता भी कहा जाता है. हनुमान जी के विशेष मंत्र और स्तुतियों के पाठ से लाभ होता है. इनमें भी अगर विशेष तरीके से हनुमान बाहुक का पाठ किया जाए तो हर बीमारी में सुधार हो सकता है. इसके अलावा हनुमान जी को कुछ चीजें भी अर्पित करना चाहिए जिनमें से एक है सिंदूर. तो चलिए जानते हैं कि हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करने से क्या लाभ और इसे अर्पित करने का सही तरीका क्या है. हनुमान जी को करें सिंदूर करें अर्पित हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए हनुमान जी को सिंदूर अर्पित किया जाता है. हनुमान जी को जो सिंदूर अर्पित करते हैं वो शुद्ध सिंदूर नारंगी रंग का होना चाहिए. हर मंगलवार को अगर हनुमान जी को सिंदूर अर्पित किया जाए तो आपके ग्रह दोष दूर होते हैं, दुर्घटनाओं से आपकी रक्षा होती है और कर्जों से आपको मुक्ति मिलती है. हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करने का सही तरीका 1. सिंदूर पीपल के पत्ते पर या पान के पत्ते पर रखकर के उनके चरणों में अर्पित करना चाहिए. 2. पुरुष अगर चाहे तो अपने हाथों से हनुमान जी के चरणों में या उनके शरीर पर सिंदूर लगा सकते हैं. 3. महिलाएं हनुमान जी को सिंदूर अर्पित नहीं करेंगी और महिलाएं हनुमान जी को सिंदूर के स्थान पर अगर लाल फूल चढ़ा कर के प्रार्थना करे तो लाभ होगा. 4. कर्ज के मामले में मंगल दोष के मामले में या ग्रहों की बड़ी बाधा के मामले में हर मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करना शुभ होता है. चमेली का तेल हनुमान जी को जो दूसरी चमत्कारी वस्तु सबसे ज्यादा अर्पित की जाती है वो है चमेली का तेल. हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाने की परंपरा भी पाई जाती है. लेकिन, चमेली का तेल सिंदूर के बिना न चढ़ाएं. दरअसल, चमेली के तेल के अंदर विशेष प्रकार की सुगंध पाई जाती है और ये औषधि के रूप में भी प्रयोग की जाती है. हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाने से मन एक विशेष तरीके से एकाग्र होता है और आंखों की ज्योति बढ़ जाती है. चमेली के तेल का दीपक जलाने से शत्रु बाधा शांत होती है. लाल झंडा हनुमान जी के मंदिर में लाल झंडा चढ़ाना लाल ध्वज चढ़ाना विशेष लाभकारी होता है. ये लाल ध्वज तिकोना होना चाहिए और इस पर राम लिखा होना चाहिए. 1. मंगलवार को अगर आप हनुमान जी के मंदिर में ध्वज यानी झंडा चढ़ाते हैं तो संपत्ति का लाभ होता है और संपत्ति संबंधी अगर कोई समस्या है तो वो समस्या दूर होती है. 2. लाल रंग का ध्वज अगर आप अपने वाहन पर लगाते हैं तो आप हमेशा दुर्घटना से बचे रहेंगे. तुलसी दल हनुमान जी को तुलसी दल अर्पित करना एक अत्यंत विशेष प्रयोग है. हनुमान जी को आप कुछ भी अर्पित कर दीजिए लड्डू, मिठाई छप्पन पकवान लेकिन हनुमान जी तुलसी दल से ही तृप्त होते हैं. हनुमान जी को तुलसी दल की बनी हुई माला हर मंगलवार को अगर आप अर्पित करें तो जीवन में हमेशा समृद्धि बनी रहेगी. तुलसी दल का सेवन करने से आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.  

मंगलवार19 नवंबर 2024 का राशिफल

मेष राशि- आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। ऑफिस में वाद-विवाद संभव है। विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। वृषभ राशि- प्रोफेशनल लाइफ में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। टीम वर्क से कार्यों के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आप सोच-समझकर निवेश का प्लान बना सकते हैं। परिजनों से वैचारिक मतभेद संभव है, लेकिन बेकार के वाद-विवाद से दूरी बनाएं। मिथुन राशि- आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। आय में वृद्धि होगी। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप दान-पुण्य के कार्य भी कर सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। परिजनों के सेहत का ख्याल रखें। कर्क राशि- लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। सिंगल जातकों को शादी-विवाह तय हो सकता है। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। धन का लेन-देन करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। सिंह राशि- पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि हो सकता है। रोमांटिक लाइफ शानदार रहेगा। प्रेमी संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। घर की जिम्मेदारियां लेने के लिए तैयार रहें। कन्या राशि- ऑफिस में कार्यों का दबाव बढ़ेगा, लेकिन सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए कार्यों के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होने लगेंगी। घर में शुभ समाचार मिलेंगे। सिंगल जातकों की किसी दिलचस्प से मुलाकात होगी। तुला राशि- अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। घर में भाई-बहनों से वाद-विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों से तनाव बढ़ सकता है। क्रोध पर काबू रखें। धैर्य के साथ समस्या का समाधान निकालें। वृश्चिक राशि– आज का दिन थोड़ा तनाव पूर्ण रहेगा। ऑफिस में कार्यों का बिजी शेड्यूल रहने वाला है। व्यापार में मुनाफा होगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। धन बचत पर फोकस करें। आय और खर्च के बीत संतुलन बनाकर रखें। धनु राशि- प्रोफेशनल लाइफ में वाद-विवाद से बचें। कॉन्फिडेंस के साथ नए कार्यों की जिम्मेदारी लें। करियर की चुनौतियों को दूर करने के लिए परिजनों की सलाह लें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। इसलिए सेहत का खास ख्याल रखें। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे तनाव कम होगा। मकर राशि- सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। परिजनों से किसी महत्वपूर्ण टॉपिक पर बातचीत हो सकती है। काफी दिन बाद आपकी पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। कुंभ राशि– आनंददायक जीवन गुजारेंगे। आपमें आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन से खुशियों का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पारिवारिक जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। मीन राशि- कार्यों का थकान महसूस हो सकता है। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें।अगर आप प्रॉपर्टी खरीदना या बेचना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपको किसी दोस्त या रिश्तेदार की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है, लेकिन यह सुनिश्चित जरूर करें कि आपको पैसा समय पर वापस मिल जाएगा।

भैरव अष्टमी को देवाधिदेव महादेव के रूद्र रूप काल भैरव की करें पूजा

ब्रह्म योग, इंद्र योग और रवि योग में 22 नवंबर को भैरव अष्टमी मनाई जाएगी। भैरव अष्टमी को देवाधिदेव महादेव के रूद्र रूप काल भैरव की पूजा की जाती है। भैरव अष्टमी का व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर काल भैरव देव की पूजा की जाती है। भैरव अष्टमी का व्रत को करने से साधक को विशेष कार्य में सफलता और सिद्धि मिलती है। तंत्र विद्या सीखने वाले साधक कालाष्टमी पर काल भैरव देव की कठिन उपासना करते हैं। धार्मिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान काल भैरव का जन्म हुआ था। इस दिन भगवान शिव के रौद्र स्वरूप काल भैरव की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान काल भैरव पूजा-पाठ, दान करने से प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी देते हैं। कालाष्टमी भैरव अष्टमी शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 22 नवंबर को शाम छह बजकर सात मिनट पर शुरू होगी। इस तिथि का समापन 23 नवंबर को शाम सात बजकर 56 मिनट पर होगा। काल भैरव देव की पूजा निशा काल में होती है। इसलिए 22 नवंबर को कालाष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी भी मनाई जाएगी। कालाष्टमी पर शुभ योग इस दिन ब्रह्म योग के साथ ही इंद्र योग का निर्माण होगा। इसके अलावा, रवि योग भी बनेगा। इन योग में भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव देव की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। काल भैरव मंदिरों में तैयारियां शुरू भैरव अष्टमी में सप्ताहभर शेष है। ग्वालियर के प्रमुख भैरव मंदिर नया बाजार चौराहा, सराफा बाजार, माधवगंज, स्टेशन पुल के नीचे मंशापूर्ण हनुमान मंदिर व सिटी सेंटर स्थित महाबली हनुमान मंदिर विराजित भैरव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। मंदिरों की साफ-सफाई की जा रही है। हनुमान जी की तरह भैरवजी की प्रतिमा सिंदुर का चोला अर्पित किया जाता है। मूंग व उड़द की दाल के मंगौड़े, ईमरती, कचौड़ी का भोग विशेष अर्पित होता है। भैरव अष्टमी के साथ 56 भोग व भंडारों का भी आयोजन किया जाएगा।  

सोमवार 18 नवंबर 2024 का राशिफल

मेष राशि-ज्यादा पैसे खर्च करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। नौकरीपेशा वालों के लिए शुभ दिन है। प्रमोशन के चांस बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगा,लेकिन धन का प्रबंधन होशियारी से करें। वृषभ राशि-आपको फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। आपमें आत्मविश्वास भरपूर होगा। निवेश करने से पहले अच्छे से रिसर्च जरूर करें। कुछ जातक दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को संभालकर रखें। मिथुन राशि-खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। परिजनों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें और सोच-समझकर धन खर्च करें। कर्क राशि-आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। फैमिली और दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान बन सकता है। कुछ जातकों को विरासत में पैतृक संपत्ति मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। प्रेमी की बातों को ध्यान से सुनें और धैर्य बनाए रखें। सिंह राशि-आर्थिक मामलों में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। जिसका असर आपके लाइफस्टाइल पर हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिजनों के साथ आनंददायक जीवन गुजारेंगे। नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। सिंगल जातकों की किसी दिलचस्प से मुलाकात होगी। कन्या राशि-स्वास्थ्य में सुधार आएगा। करियर में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। यात्रा के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। अपने करियर पर फोकस करें। दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहें। प्रेमी से अपने दिल की बात शेयर करने में संकोच न करें। तुला राशि-प्रॉपर्टी को बेचकर या किराए से धन लाभ होगा। शैक्षिक कार्यों के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। आय के कई स्त्रोतों से पैसे आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ऑफिस मीटिंग में इनोवेटिव आइडियाज के साथ शामिल हों। इससे तरक्की के कई मौके मिलेंगे। वृश्चिक राशि-पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। प्रॉपर्टी को लेकर वाद-विवाद संभव है। भावुकता से बचें और इमोशनल होकर कोई डिसीजन न लें। हेल्दी डाइट लें। रेगुलर एक्सरसाइज करें। इससे एनर्जी लेवल मेंटेन रहेगा और आप स्वस्थ रहेंगे। धनु राशि-बुरी आदतों को छोड़ने की कोशिश करें। धन बचत करें। फालतू के खर्चों को कम कर दें। प्रॉपर्टी से जुड़े फैसलों में देरी होगी। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। स्किल का प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहें। मकर राशि-व्यापार में मुनाफा होगा। घर में किसी फंक्शन या इवेंट के सेलिब्रेशन के चलते खुशियों का माहौल रहेगा। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद बढ़ सकते हैं। आध्यात्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। आज आप प्रेमी के साथ कुछ स्पेशल प्लान बना सकते हैं। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। कुंभ राशि-अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद तनाव बढ़ा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहने वाली है। करियर में तरक्की के सुनहरे मौकों का भरपूर लाभ उठाने के लिए तैयार रहें। मीन राशि-पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। शैक्षिक कार्यों की चुनौतियां दूर होंगी।। व्यापार में विस्तार होगा। अपने बजट पर ध्यान दें और बिना सोचे-समझे पैसे खर्च न करें। वाहन सावधानी से चलाएं। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।

हिंदू पंचांग का नौवां महीना मार्गशीर्ष शुरू, जाने प्रमुख व्रत-त्योहार

हिंदू पंचांग का नौवां महीना मार्गशीर्ष शुरू हो चुका है. इसे अग्रहायण या अगहन का महीना भी कहते हैं. इस महीने को हिंदू शास्त्रों में सर्वाधिक पवित्र माना गया है. इसे लेकर भगवान ने गीता में कहा है- ‘महीनों में, मैं मार्गशीर्ष हूं.’ इसी महीने से सतयुग का आरंभ माना जाता है. इस महीने को जप-तप और ध्यान के लिए सर्वोत्तम माना जाता है. इस महीने पवित्र नदियों में स्नान करना विशेष फलदायी माना जाता है. इस बार मार्गशीर्ष का महीना 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक रहने वाला है. आइए आपको इस महीने आने वाले प्रमुख व्रत त्योहारों के बारे में बताते हैं. मार्गशीर्ष माह कितना लाभकारी? इस महीने में मंगलकार्य विशेष फलदायी होते हैं. इस महीने में श्रीकृष्ण की उपासना और पवित्र नदियों में स्नान विशेष शुभ होता है. संतान के लिए वरदान बहुत सरलता से मिलता है. साथ ही, चन्द्रमा से अमृत तत्व की प्राप्ति भी होती है. इस महीने भजन-कीर्तन करने का फल अमोघ होता है. मार्गशीर्ष माह में आने वाले व्रत-त्योहार 16 नवंबर 2024 (शनिवार)- वृश्चिक संक्रांति 18 नवंबर 2024 (सोमवार)- गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 21 नवंबर 2024 (गुरुवार)- गुरु पुष्य योग 26 नवंबर 2024 (मंगलवार)- उत्पन्ना एकादशी 28 नवंबर 2024 (गुरुवार)- प्रदोष व्रत (कृष्ण) 29 नवंबर 2024 (शुक्रवार)- मासिक शिवरात्रि 1 दिसंबर 2024 (रविवार)- मार्गशीर्ष अमावस्या 5 दिसंबर 2024 (गुरुवार)- विनायक चतुर्थी 6 दिसंबर 2024 (शुक्रवार)- विवाह पंचमी 11 दिसंबर 2024 (बुधवार)- मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती 13 दिसंबर 2024 (शुक्रवार)- प्रदोष व्रत (शुक्ल), अनंग त्रयोदशी 14 दिसंबर 2024 (शनिवार)- दत्तात्रेय जयंती 15 दिसंबर 2024 (रविवार)- धनु संक्रांति, मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत, अन्नपूर्णा जयंती इस महीने किन बातों का ध्यान रखें? इस महीने तेल मालिश बहुत उत्तम होती है. इस महीने से स्निग्ध चीजों का सेवन शुरू कर देना चाहिए. इसमें जीरे का सेवन नहीं करना चाहिए. मोटे वस्त्रों का उपयोग आरम्भ कर देना चाहिए. संध्याकाल की उपासना अवश्य करनी चाहिए. नित्य गीता का पाठ करना उत्तम होता है. जहां तक संभव हो भगवान कृष्ण की उपासना करें. किसी पवित्र नदी में स्नान का अवसर मिले तो अवश्य करें.  

राशिफल रविवार 17 नवंबर 2024

मेष राशि-आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन आगमन के नए स्त्रोत बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। समाज में सराहे जाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। वृषभ राशि-भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजयी मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मिथुन राशि-शुभ समाचार मिलेंगे। घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। धन-दौलत में वृद्धि होगी। नौकरी,करियर, प्रेम और व्यापार सबकुछ अच्छा रहेगा। जीवन में जो चाहेंगे, उसकी उपलब्धता रहेगी। क्रोध से बचें। भावुक होकर कोई फैसला न लें। कर्क राशि-सुखद यात्रा के योग बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बच्चों को स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। सिंह राशि-कानूनी मामलों में विजयी मिलने की संभावना है,लेकिन अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कन्या राशि-शत्रुओं पर जीत हासिल होगी। करियर में खूब तरक्की करेंगे। हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। तुला राशि-पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। घर के किसी सदस्य का शादी-विवाह तय हो सकता है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। भावुकता से बचें। हर फैसले बहुत सोच-समझकर लें। वृश्चिक राशि-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। जीवनसाथी से अनबन संभव है। व्यापार में विस्तार होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। धनु राशि-सोच-समझकर पैसे खर्च करें। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। व्यापारिक स्थिति बढ़िया रहेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। निवेश से बचें। नए कार्यों की शुरुआत न करें। धन का लेन-देन होशियारी से करें। मकर राशि-नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम दिन है। हर क्षेत्र में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। भूमि व वाहन की खरीदारी संभव है। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा। कुंभ राशि-रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। इंकम में इजाफा होगा। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण फैसलें अभी टाल दें। मीन राशि-भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। नौकरीपेशा वालों की पदोन्नति हो सकती है। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

राजनीति में सफलता दिलाएगा बुध

आज के युग में सफल राजनीतिज्ञ वही होता है जो अपनी ओर जनता को आकर्षित कर चुनाव में अपने विरोधियों को हराकर जीत हासिल करे। जनता को आकर्षित करने एवं अच्छा भाषण देने के लिए बुध ग्रह का बलवान होना अतिआवश्यक है। बुध के प्रभाव से प्रत्याशी वाक्पटु एवं हाजिरजवाब रहता है, उसकी वाणी जनता का मन मोह लेती है इसलिए बुध बलवान वाला व्यक्ति अच्छा राजनीतिज्ञ एवं व्यापारी माना जाता है। बुध के द्वारा चुनावी प्रत्याशी सही समय पर अपनी बुद्धि-बल का प्रयोग कर सही निर्णय लेकर चुनावी संग्राम में विजय पाता है। बुध की अद्भुत क्षमता है कि यह जिस ग्रह के साथ रहता है, उसके प्रभाव में रम जाता है, शुभ ग्रहों के साथ बुध शुभ कहलाता है और पाप ग्रहों के सानिध्य में बुध पाप प्रभाव में रहता है। नवग्रह में बुध युवराज हैं, बुध की दो राशियां मिथुन और कन्या द्विस्वभाव राशियां हैं, द्विस्वभाव राशि एवं लग्न वाले जातकों को राजनीति में विशेष सफलता मिलती है क्योंकि अपने स्वभाव के दोहरेपन के कारण ये कभी भी कुछ भी निर्णय ले सकते हैं, एक पार्टी से लेकर दूसरी पार्टी में परिवर्तित हो सकते हैं। द्विस्वभाव राशियों की प्रकृति से युक्त चुनावी प्रत्याशी बड़े ही सुनियोजित तरीके से अपनी बातों से जनता को संतुष्ट कर सकता है। इन्हीं सब विशेष गुण के कारण बुध प्रधान व्यक्ति और बुध ग्रह की दोनों राशियों से संबंधित प्रत्याशी चुनावी मैदान में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं। बुध के प्रबल होने पर और जन्मकुण्डली के दशम भाव, जो राजनीति का कर्म भाव कहा जाता है, से संबंध रखने पर व्यक्ति अच्छा वक्ता होता है। बुध निर्णय क्षमता, बुद्धि देता है और गुरु ज्ञान देता है, दोनों प्रबल होने पर वाणी में ओज व विद्वत्ता का समन्वय होता है, ऐसे नेताओं अथवा चुनावी प्रत्याशियों की भाषण कला जनता में विशेष लोकप्रिय होती है, उसी के बल पर वे जनमानस में अपना स्थान बनाते हैं। लाल किताब के अनुसार बुध मौकापरस्त ग्रह है, मौका देखकर ही परिस्थितियों के अनुसार कार्य करता है इसलिए बुध प्रधान चुनावी प्रत्याशी के पास चुनाव जीतने की असीमित योजनाऐं रहती हैं। सर्वोच्च राजयोग की श्रेणी में प्रसिद्ध राजनेताओं की जन्मपत्रिका में पंचमहापुरूष राजयोगों का योगदान रहा है, किसी भी चुनावी प्रत्याशी की कुण्डली में पंचमहापुरूष नामक राजयोग होने पर साधारण से साधारण परिवार में जन्मा व्यक्ति भी अद्वितीय सफलता प्राप्त कर महलों में निवास करता है और राजकाज सम्भालाता है। बुध द्वारा पंचमहापुरूष राजयोग में भद्र नामक राजयोग आता है, बुध ग्रह जब किसी भी प्रत्याशी की कुण्डली में अपनी मिथुन अथवा कन्या राशि में स्थित होकर केन्द्र में विराजमान हो तो भद्र नामक पंचमहापुरूष राजयोग प्रत्याशी को सफल राजनेता की श्रेणी प्रदान करता है। चुनावी मैदान में प्रत्येक प्रत्याशी जी-जान से चुनाव जीतने के लिए मेहनत एवं कर्म करता है, लेकिन लाख प्रयास एवं कर्म करने के बाद सफलता या असफलता उसके सितारों पर निर्भर है। बुध के साथ सूर्य मिलकर प्रत्याशियों की कुण्डली में बुधादित्य योग का सृजन करता है। प्रत्याशी बुद्धि-बल के माध्यम से जनता का हितैषी बन जाते हैं। ज्योतिषीय योगों के प्रभाव से प्रत्याशी अपनी बुद्धि-बल के साथ-साथ सूर्य के समान तेजस्वी रहता है। बुधादित्य योग में सूर्य और बुध की युति किसी भी राशि में हो सकती है। प्रत्येक राशि में सूर्य और बुध का बुधादित्य योग एकसमान फल नहीं प्रदान करता, बुद्धि एवं चतुराई का अनुपात विभिन्न राशियों में भिन्न-भिन्न रहता है, अन्य ग्रह स्थिति भी इसे प्रभावित करती हैं।

राशिफल शनिवार 16 नवंबर 2024

मेष राशि– मेष राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ में भी वृद्धि होगी। मिथुन राशि– मिथुन राशि वालों के मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। कर्क राशि- कर्क राशि वालों का मन अशांत रहेगा। संयत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का सान्निध्य मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। सिंह राशि- सिंह राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कन्या राशि- कन्या राशि वालों का मन परेशान हो सकता है। संतान की सेहत का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। भागदौड़ अधिक होगी। तुला राशि- तुला राशि वालों का मन अशांत रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में वृद्धि होगी। वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार की वृद्धि में मित्र का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकता है। धनु राशि- धनु राशि वाले आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए कारोबार की शुरुआत के योग बन रहे हैं। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। लाभ में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मकर राशि- मकर राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख में कमी। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों की वाणी में मधुरता रहेगी। परंतु मन परेशान हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। मीन राशि : मीन राशि वालों का कार्यों के प्रति जोश व उत्साह रहेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। संपत्ति का विस्तार हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। खर्चों में वृद्धि होगी।

आज देव दिवाली पर शाम की पूजा का शुभ मुहूर्त 2 घंटे 37 मिनट का

 कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध कर देवताओं को स्वर्ग पुनः प्रदान किया और इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण कर प्रलय काल में धरती पर जीवन की रक्षा की। इस दिन को देव दिवाली नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवता धरती पर विराजते हैं। दीपक को प्रज्वलित करके उचित स्थान पर रखना दीपदान कहलाता है। देव दिवाली के दिन देव स्थान परदीपक लगानेको दीपदान कहा जाता है। देव दिवाली पूजन शुभ मुहुर्त– पूर्णिमा तिथि 15 नवंबर को सुबह 06 बजकर 19 मिनट पर प्रारंभ हो गई है और 16 नवंबर को सुबह 02 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी। प्रदोष काल देव दिवाली का मुहूर्त शाम 05 बजकर 10 मिनट से शाम 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। पूजन की कुल अवधि 02 घंटे 37 मिनट की है। कृतिका नक्षत्र में पर्व-ज्योतिषविद् ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 15 नवंबर को प्रात 06 20 बजे से रात 02 59 बजे तक रहेगी। भरणी नक्षत्र 14 नवंबर को मध्यरात्रि के बाद 12:33 बजे से लग जाएगा जो 15 नवंबर की रात 09:55 बजे तक रहेगा। फिर कृतिका नक्षत्र आरंभ होगा। देव दिवाली से जुड़े हैं तीन पौराणिक प्रसंग– देव दीपावली के उत्सव से तीन पौराणिक प्रसंग जुड़े हैं। यह प्रसंग शिव, पार्वती और विष्णु पर केंद्रित हैं। पौराणिक मान्यता यह है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही देवाधिदेव महादेव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। इसी दिन दुर्गारूपिणी पार्वती ने भी महिषासुर का वध करने के लिए शक्ति अर्जित की थी। इसी दिन सायंकाल गोधूली बेला में भगवान विष्णु ने मत्स्यावतार लिया था। इन तीनों ही अवसरों पर देवताओं ने काशी में दीपावली मनाई थी। भृगु संहिता विशेषज्ञ पं. वेदमूर्ति शास्त्री के अनुसार इस दिन देवाधिदेव महादेव और भगवान विष्णु के साथ ही शिवपुत्र कार्तिकेय की पूजा का विशेष महात्म्य है।

राशिफल शुक्रवार 15 नवंबर 2024

मेष राशि- आपके विचार आपको दूसरों के साथ बातचीत करने में सक्षम बनाते हैं। आपका व्यक्तित्व आपके दोस्तों को आकर्षित करता है, जो आपसे सलाह मांग सकते हैं। ड्राइव करते समय सावधान रहें। वृषभ राशि- अपने दिल और दिमाग को क्लियर रखना उस प्यार को पाने का एक शानदार तरीका है, जिसके आप हकदार हैं। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ेंगे, जीवन के नए सबक सीखने के लिए तैयार रहें। मिथुन राशि- जीवन का आनंद लें। अपनी एनर्जी का उपयोग करें और दुनिया को अपना व्यक्तिगत पक्ष दिखाएं। आज आपको उस व्यक्ति के साथ कुछ खास समय बिताने का मौका मिलेगा, जिसे आप पसंद करते हैं। कर्क राशि- खर्च बढ़ सकते हैं। आपके केयरिंग स्वभाव के कारण आपको कोई पसंद कर सकता है। मौजूदा संबंधों को मजबूत करने का मौका न जाने दें। अपनी पर्सनालिटी को अपनी बातचीत का हिस्सा बनने दें। सिंह राशि- आज के दिन अपने लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखें। आज आपको अपने प्रेम जीवन में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। हंसी-मजाक के लिए भी समय निकालें। कन्या राशि- खर्चों पर पकड़ बनाएं। अगर आज चीजें योजना के मुताबिक नहीं होती हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है। अपनी भावनाओं पर भरोसा रखें और अपने दिल की सुनें। तुला राशि- आज दोस्तों से मिलने-जुलने में संकोच न करें। उन चीजों पर समय बर्बाद करने के बजाय जो आपको दुखी करती हैं, अपनी एनर्जी का उपयोग ऐसी जगह करें, जिससे आपको लाभ हो सके। वृश्चिक राशि- रोमांस के मामले में कुछ लोगों को पारिवारिक हस्तक्षेप का सामना करना पड़ सकता है। याद रखें की हर कोई आपके डीसीजन को नहीं समझेगा या उसका सपोर्ट नहीं करेगा। धनु राशि- आज अपने पार्टनर के साथ अपनी खट्टी-मीठी यादों का जश्न मनाने का खास अवसर है। प्रोफेशनल लाइफ को अगले लेवल पर ले जाने के लिए सोच-विचार में कुछ समय बिताएं। मकर राशि- आज नेगेटिव सोच से बचें। अपने दिल की आवाज सुनें, तब भी जब आपकी दुनिया शोर-शराबे वाली लगती हो। बाहरी लोगों के विचारों को सही निर्णय लेने में बाधा न बनने दें। सेहत पर ध्यान दें। कुंभ राशि- छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स जो आपके करियर को मजबूत बनाते हैं, उन पर ध्यान दें। चाहे जितना प्रेशर हो, आज पार्टनर के लिए समय निकालें और अपने कनेक्शन को मजबूत होने दें। मीन राशि- याद रखें, आपका प्रेम जीवन आपका है और डीसीजन आपको खुद को ही लेना है। खुद पर और अपने दिल पर भरोसा रखें, भले ही दूसरे लोगों की राय आपके या आपके रिश्ते के खिलाफ हो।

15 नवंबर को शनि मार्गी होते ही किन राशियों की बढ़ा देंगे मुश्किलें

न्याय के देवता शनि अभी वक्री अवस्था में हैं. शनि की सीधी चाल यानि शनि 15 नवंबर से अपनी स्वराशि कुंभ में मार्गी होंगे. शनि महाराज का मार्गी होना कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है. जानते हैं किन राशियों पर शनि मार्गी का पड़ेगा दुष्प्रभाव. न्याय के देवता शनि अभी अपनी स्वराशि कुंभ में वक्री हैं यानि अभी उल्टी चाल चल रहे हैं पर 15 नवंबर को शनि सीधी चाल चलने जा रहे हैं. शनि के प्रभाव से आज तक कोई नहीं बच पाया है अगर आप पर शनि मेहरबान हैं तो आपका जीवन शांतिपूर्वक चलेगा पर कहीं अगर शनि महाराज आपसे रुष्ट हो गए तो आपका जीवन हजारों मुश्किलों से भर जाता है. कहीं आपके जीवन में उथल-पुथल मचाने तो नहीं आ रहे न्याय के देवता शनि महाराज. जानते हैं किन राशियों के जातकों को शनि मार्गी के दुष्प्रभाव से बचना चाहिए. ज्योतिष अनुसार न्याय के देवता शनि वर्तमान में अपनी स्वराशि कुंभ में वक्री अवस्था में हैं. 15 नवंबर से शनि मार्गी अवस्था में जाने वाले हैं. शनि मार्गी होना कुछ राशियों पर सकारात्मक तो कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाले हैं. कर्क राशि कर्क राशि के जातकों के लिए शनि मार्गी होना संपत्ति, ससुराल पक्ष के रिश्ते और अचानक होने वाली घटनाओं पर असर डालेगा. आपको अपने जीवन में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है आप मानसिक रूप से खुद को ओर बेहतर बना सकते हैं कर्क राशि वालों का मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है आपको व्यक्तिगत जीवन में बहुत सी तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है पर आपके दफ्तर में आपके काम के कारण बहुत तारीफ होगी घर पर शांति रखने का प्रयास रखें मीन राशि मीन राशि के जातकों के लिए शनि मार्गी होना उनके जीवन में परेशानियों को बढ़ा सकता है आपके कार्यक्षेत्र में चीजें धीमी रहेंगी और आपको ठहराव महसूस होगा आप मानसिक रूप से परेशान भी हो सकते हैं आपको कड़ी मेहनत करने से ही जीवन में सफलता हासिल होगी अपने पारिवारिक जीवन पर ध्यान देनें की जरूरत है मकर राशि मकर राशि वाले जातकों  के लिए शनि मार्गी होना हानिकारक साबित हो सकता है आपके जीवन में खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, निवेश पर भी असर होगा आपके व्यक्तिगत जीवन में भी कुछ बदलाव आएंगे आपके व्यक्तिगत जीवन में ससुराल पक्ष के कारण पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकते हैं आपको अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे को समझने की जरूरत है

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet