LATEST NEWS

11 दिसम्‍बर से 26 जनवरी 2025 तक चलेगा अभियान

भोपाल. राज्‍य शासन के निर्देशानुसार मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्‍वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों के अंतर्गत राज्‍य शासन एवं कंपनी द्वारा चलाई जा रही विभिन्‍न जनकल्‍याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत हितग्राहियों को पहॅुंचाने के उद्देश्‍य से ‘’मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण अभियान’’ चलाया जाएगा। यह अभियान कंपनी कार्यक्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान के तहत कंपनी द्वारा हितग्राही संबंधित योजनाओं का लाभ उनके पात्र हितग्राहियों को दिलाये जाने के लिये शिविर लगाए जाएंगे तथा बिजली उपभोक्ताओं को हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी साथ ही बिजली संबंधित योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्‍ताओं से अपील की है कि वे जिलों में प्रशासन द्वारा आयोजित ‘’मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण अभियान’’ के दौरान 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक आयोजित शिविर के माध्‍यम से योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उठाएं।

डोर-टू-डोर योजना बुजुर्ग उपभोक्ताओं के लिए बनी वरदान

भोपाल. इंदौर शहर के बुजुर्ग बिजली उपभोक्ता दयाराम हो या फिर महू क्षेत्र के सदाशिव देवास जिले के ग्रामीण क्षेत्र के रफीक भाई… इनके जैसे करीब आठ लाख बिजली उपभोक्ता इस बात से प्रसन्न है कि बिजली कंपनी बिल भुगतान के लिए डोर-स्टेप सुविधा प्रदान कर रही है। इस सेवा से बुजुर्ग, वयोवृद्ध, वे उपभोक्ता सबसे ज्यादा प्रसन्न है, जिन्हें ज्यादा उम्र के होने के कारण जोन वितरण केंद्र जाने में परेशानी होती है और उन्हें स्मार्ट फोन चलाना भी नहीं आता है। मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी की प्रबंध निदेशक सुरजनी सिंह ने बताया कि बिजली बिल भुगतान को लेकर केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण और मप्र विद्युत नियामक आयोग के आदेशों का गंभीरता से पालन किया जा रहा हैं। उन्होंने बताय़ा कि इंदौर शहर सहित सभी सर्कल, जिलों में डोर-टू-डोर एप से भी बिजली बिलों का भुगतान संबंधित पंजीकृत अभिकर्ता उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर प्राप्त करते है। बिल में दर्ज राशि के अतिरिक्त कोई अन्य राशि नहीं ली जाती है। ली गई राशि की हाथों-हाथ ई-रसीद भी प्रदान की जाती है। इससे जहां एक ओर अंतिम तिथि या उससे पहले भुगतान घर बैठे ही हो जाने से उपभोक्ता को न तो कनेक्शन कटने का डर सताता है, न हीं उन्हें अधिभार लगने संबंधी चिंता निर्मित होती है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि शहर की स्लम बस्तियों में, कस्बों की साथ ही यह सेवा गांवों में ज्यादा लोकप्रिय हो रही है। औसत हर माह आठ लाख उपभोक्ताओं से पंजीकृत अभिकर्ता बिल राशि प्राप्त करते हैं। इससे एक ओर जहां कंपनी को समय पर राजस्व संग्रहण करने में मदद मिल रही है, वहीं समय पर घर बैठे राशि चुकाने से बिजली कनेक्शन कटने और अधिभार लगने से भी निजात मिल रही है। सुरजनी सिंह ने बताया कि कंपनी उपभोक्ताओं की सुविओं में बढ़ोत्तरी के लिए समय समय पर निर्णय लेती है, आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। गांव वालों को विशेष राहत ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत केंद्रों के अधीन 15-20 गांव आते हैं। कई गांव, विद्युत केंद्र वाले गांव से 10-15 किमी तक दूर होते हैं। ऐसे में दूरस्थ गांवों के बिजली उपभोक्ताओं के लिए डोर-टू-डोर एप योजना राहत प्रदान कर रही हैं। अब उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिये लंबी दूरी तय करना पड़ती है। भुगतान की ये सुविधाएं उपलब्ध बिजली बिल भुगतान की ऑन लाइन कैशलेस सुविधा पेटीएम, फोन पे, गुगल पे, अमेजन, बिजली कंपनी के पोर्टल, ऊर्जस ऐप इत्यादि माध्यमों से उपलब्ध हैं। सभी वितरण केंद्र जोन काउंटर पर कार्यालय अवधि में भुगतान स्वीकारा जाता है। ड़ोर-टू-डोर ऐप के माध्यम से कार्मिक बगैर अतिरिक्त शुल्क के घर बैठे बिजली बिल भुगतान राशि प्राप्त करते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “राईजिंग राजस्थान – ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट” के लिए दी शुभकामनाएं

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सभी राज्य औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए कदम उठा रहे हैं। राजस्थान में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए 9, 10 और 11 दिसम्बर 2024 को जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हो रहा है। राजस्थान और मध्यप्रदेश सगे भाईयों के समान हैं। दोनों राज्यों की अधिकांश जनसंख्या में सांस्कृतिक समानता होने के परिणामस्वरूप संबंधों में प्रगाढ़ता भी है। सौभाग्य का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी की गरिमामय उपस्थिति भी इस कार्यक्रम में रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राईजिंग राजस्थान – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में सभी राज्यों को समान रूप से अपने प्रयत्नों की आहूति देनी है। मध्यप्रदेश में संभाग स्तर पर आरंभ की गई रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की श्रृंखला में अगली कॉन्क्लेव शहडोल में जनवरी-2025 में होगी। इसके बाद फरवरी-2025 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन भोपाल में किया जाएगा। हमारे लिए गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हम भारत की प्रगति में सहभागी होंगे।

CM डॉ. मोहन यादव बोले – प्रदेश के नगरीय निकायों में गीता भवन बनाए जाएंगे

मध्यप्रदेश, गीता जयंती पर गीता पाठ का बनाएगा विश्व रिकार्ड अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन में मध्यप्रदेश सहभागी बनने को इच्छुक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत समाज को सिंहस्थ: 2028 के लिए किया आमंत्रित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुरूक्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में संत सम्मेलन को किया संबोधित भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में अगले तीन साल में गीता भवन बन कर तैयार हो जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। भगवान श्री कृष्ण के मुखारविंद से निकली श्रीमद्भगवद् गीता से कर्मवाद की शिक्षा प्राप्त होती है। केवल भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व में लोग गीता की शिक्षाओं का अनुसरण कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में श्री कृष्ण पाथेय का निर्माण किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रदेश में विद्यमान भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। मध्यप्रदेश में गीता जी को पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि 11 दिसम्बर को गीता जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भोपाल और उज्जैन में 5 हजार से अधिक भगवत भक्तों के माध्यम से गीता पाठ का विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजकों से गीता पाठ से वर्चुअली जुड़ने का आव्हान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अगले वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन में मध्यदेश को सहभागी बनाने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुरूक्षेत्र (हरियाणा) में जारी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत संत सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया, स्वामी अवधेशानंद, स्वामी रामदेव, स्वामी ज्ञानानन्द और विश्व हिन्दू परिषद के श्री चम्पत राय के साथ भोज में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गीता ज्ञान संस्थान का किया अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर गीता ज्ञान संस्थान स्थित मंदिर में दर्शन किए और संग्रहालय का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर कुरूक्षेत्र में बने हरियाणा पेवेलियन और महोत्सव के साझेदार उड़ीसा राज्य के पेवेलियन का अवलोकन भी किया। उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन श्रीमद्भगवद् गीता की जयंती के अवसर पर हरियाणा सरकार द्वारा किया जाता है। गीता महोत्सव के दौरान श्रीमद्भगवद्गीता केन्द्रित विभिन्न सांस्कृतिक धार्मिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा के महत्व को स्थापित किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता के प्रकाश से विश्व प्रकाशमान हो रहा है। सभी ओर सनातन संस्कृति की ध्वजा लहरा रही है, और श्रीमद्भगवद् गीता की शिक्षाओं से सम्पूर्ण धरा लाभान्वित भी हो रही है। भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा के महत्व को स्थापित किया। भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण करने के लिए संदीपनि आश्रम पधार कर उज्जैन को गौरवान्वित किया साथ ही यह भी स्थापित किया कि व्यक्ति कितने महत्वपूर्ण पद पर हो, उसे शिक्षा ग्रहण करने के लिए अवश्यक प्रयास करना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिष्य की पहचान उसके गुरू से होती है, इस दृष्टि से श्रीमद्भगवद गीता, आचार्य संदीपनि की महानता और गुरूकुल पद्धति की पवित्रता और उसके उन्नत स्वरूप को प्रकट करती है। भीषण युद्ध के बीच भगवान श्रीकृष्ण के मुख से गीता के ज्ञान का होना भारत भूमि पर शिक्षा के गौरव और सांस्कृतिक समृद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जानकारी दी कि भगवान श्रीकृष्ण की समस्त लीलाओं से जन सामान्य को परिचित कराने की व्यवस्था संदीपनि आश्रम में की गई है। इसके साथ ही उज्जैन में कृष्णायन नाम से संग्रहालय विकसित किया गया है। गौ-शालाओं का अनुदान किया गया दोगुना मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में जन्माष्टमी पर शैक्षणिक संस्थाओं में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से संबंधित विभिन्न प्रसंगों पर गतिविधियां संचालित की गईं। राज्य शासन द्वारा प्रदेश में जन्माष्टमी का आयोजन धूमधाम से किया गया। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पूजा के माध्यम से प्रकृति की पूजा का विलक्ष्ण मार्ग बताया है। इसे ग्रहण करते हुए मध्यप्रदेश में सर्वत्र गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। अपाहिज, बेसहारा, बीमार गायों की देखभाल के लिए निर्णय लिया गया कि प्रदेश में गौ-शालाओं का संचालन राज्य शासन द्वारा किया जाएगा। सामाजिक संगठनों द्वारा चलाई जाने वाली गौ-शालाओं के अनुदान को दोगुना किया गया है। इसे 20 रुपए के स्थान पर प्रति गाय 40 रुपए किया गया है। दुग्ध उत्पादन के लिए 10 से अधिक गाय पालने वालों को राज्य शासन की ओर से अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। इससे गौ-वंश के साथ-साथ प्रदेश की दुग्ध उत्पादन की क्षमता में वृद्धि होगी और घर-घर गोकुल विकसित करने में भी मदद मिलेगी। देश के दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश का 9 प्रतिशत का योगदान है, जिसे हम 20 प्रतिशत तक ले जाने के लिए संकल्पित हैं। वर्षा जल से प्रवहमान होगी क्षिप्रा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में वर्ष-2028 में होने वाले सिंहस्थ की तैयारी आरंभ कर दी गई है। उज्जैन में सिंहस्थ में लगने वाले अस्थाई कैंपों के स्थान पर आश्रम, अखाड़ों, महामंडलेश्वर आदि को स्थाई रूप से स्थान उपब्ध कराने के लिए विस्तारित योजना बनाई गई है। इससे हरिद्वार के समान पूरे साल सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सभी संतों को सिंहस्थ में पधारने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्षिप्रा नदी में जल का प्रवाह सीमित होने के कारण सिंहंस्थ स्थान के लिए विशेष व्यवस्था करनी होती है, गत वर्षों में गंभीर बांध और नर्मदा नदी से जल लेकर यह व्यवस्था की गई। अब राज्य सरकार का प्रयास है कि वर्षा जल को संग्रहित कर क्षिप्रा नदी को निरंतर प्रवहमान बनाया जाए। इससे पूरे साल श्रद्धालु स्नान का पुण्य प्राप्त कर सकेंगे।

कलेक्टर ने किया कनिष्ठ सहायक डब्ल्यूएलसी व एससीएससी को निलंबित

शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने भंडारित खराब खाद्यान्न में अत्यंत गंभीर अनियमितता पर म.प्र.सिवल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत श्रीमती सुधा रघु, शाखा प्रबंधक एमपीडब्ल्यूएलसी बुढार मूल पद कनिष्ठ सहायक एवं सुश्री आगरवती बैगा कनिष्ठ सहायक  एमपीएससीएससी बुढार को तत्काल प्रभाव से निलंबित  कर दिया है।

जिले में 3 सरपंच व 01 पंच पद हेतु उप निर्वाचन के तहत मतदान शांतिपूर्वक संपन्न

अनूपपुर मध्‍यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों के रिक्त पदों के लिए उप निर्वाचन के घोषित कार्यक्रम के अनुसार सरपंच एवं पंच पद हेतु मतदान संपन्न हुआ। जिसके अंतर्गत जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत परासी में सरपंच पद हेतु 80.96 प्रतिशत एवं ग्राम पंचायत बदरा में पंच पद हेतु 63.20 प्रतिशत, जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत चोरभठी में सरपंच पद हेतु 63.94 प्रतिशत तथा जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत गिरारी खुर्द में सरपंच पद हेतु 67.79 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान कार्य सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की सतत निगरानी से निर्वाचन क्षेत्र में चौकस व्यवस्थाओं से निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ तथा पंचायत उप निर्वाचन में मतदाताओं में उत्साह देखा गया। सरपंच पदों के मतों की गणना संबंधित विकासखंड मुख्यालय में 13 दिसंबर 2024 को प्रातः 8:00 बजे की जाएगी एवं पंच पद का सारणीकरण एवं परिणाम घोषणा 16 दिसंबर 2024 को प्रातः 10:30 बजे किया जाएगा।

शराब के नशे में वाहन चलाने वाले तीन वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक  महोदय अनूपपुर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई हेतु अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत अनूपपुर पुलिस द्वारा माह सितंबर 2024 से माह नवंबर 2024 तक शराब के नशे में वाहन चलाने वाले  103 वाहन चालकों  पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 44 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन हेतु संबंधित आर टी ओ कार्यालय भेजे गए है दिनांक 09/12/24  को थाना यातायात द्वारा एक डंपर चालक, एक बाइक चालक एवं एक कार चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया,  उपरोक्त वाहन चालकों  पर कार्यवाही करते हुए वाहन जप्त कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ,माननीय न्यायालय द्वारा 55,000 का जुर्माना लगाया गया। शराब के नशे में वाहन चलाना  सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण है तीनों वाहन चालकों के लाइसेंस भी निलंबन हेतु जिला परिवहन अधिकारी के कार्यालय भेजे जाएंगे। तेज गति से वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों पर इंटरसेप्टर की मदद से की गई चालानी कार्यवाही            तेज गति से वाहन चलाना  दुर्घटना का  मुख्य कारण है, जिस पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर के निर्देश अनुसार इंटरसेप्टर व्हीकल एवं स्पीड डिटेक्टर मशीन से वाहनों की स्पीड पर नजर रखी जा रही है, निर्धारित गति से अधिक गति पर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 08/12/24 यातायात पुलिस द्वारा दो कार चालकों पर तेज गति से वाहन चलाने पर जुर्माना लगाया गया।   नो एंट्री में प्रवेश करने पर हाइवा चालक पर लगाया 5000का जुर्माना अनूपपुर शहर में प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक हैवी व्हीकल के लिए नो एंट्री लागू है ,नो एंट्री का उल्लंघन कर शहर में प्रवेश करते हुए एक हाईवे को पकड़ा गया ,जिस पर 5000 का जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस अनूपपुर

एमपी मौसम विभाग का अलर्ट 20 दिसंबर के बाद कोल्ड डे, कोहरे और शीतलहर की स्थिति

भोपाल पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 48 घंटों के अंदर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में बर्फीली हवाएं चलेंगी और तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी।हालांकि कहीं कहीं बादल छा सकते है और  कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो 15-20 दिसंबर के बाद कोल्ड डे, कोहरे और शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है।आज सोमवार को सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिलों के अलग अलग हिस्सों में गरज चमक हल्की बारिश हो सकती है। खास करके दिसंबर अंत और जनवरी में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाओं के साथ घने कोहरे की भी स्थिति बन सकती है। वर्तमान में अलग अलग स्थानों चार मौसम प्रणालियां सक्रिय है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम, बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र ,मध्य पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और पाकिस्तान पर भी एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इसके असर से हवाओं के साथ प्रदेश में कुछ नमी आ रही है और पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल बारिश की स्थिति बनी हुई है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी होने से सोमवार से न्यूनतम तापमान में कमी आने के आसार हैं। हालांकि जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कही आंशिक बादल बने रह सकते हैं।     प्रदेश के टीकमगढ़ में सबसे कम तापमान 9 डिग्री दर्ज ।     भोपाल में 12.1 डिग्री, उज्जैन में 12.8 डिग्री जबलपुर में 13.8 डिग्री और इंदौर में 14.3 डिग्री दर्ज हुआ।     ग्वालियर में 9.3 डिग्री, राजगढ़ में 9.6 डिग्री, गिरवर (शाजापुर) में 9.7 डिग्री, खजुराहो (छतरपुर) में 10.2 डिग्री और चित्रकूट (सतना) व नौगांव (छतरपुर) में 10.3 डिग्री दर्ज ।     ग्वालियर में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री, इंदौर में 27.5 डिग्री, भोपाल में 27.8 डिग्री उज्जैन में 28 डिग्री और जबलपुर में 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

सीएम मोहन यादव से ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात

भोपाल  विजयपुर उपचुनाव में हार के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बयानों में मतभेद सामने आया था. इसके बाद पहली बार दोनों दिग्गज नेताओं की मुलाकात दिल्ली में हुई. दोनों ने एक दूसरे का अभिनंदन किया और यह तस्वीर भी सबके सामने आई. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निवास पर हुई मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने आधे घंटे तक बातचीत की. उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए विजयपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद यह सवाल उठा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्टार प्रचारक में शामिल होने के बावजूद विजयपुर प्रचार प्रसार करने नहीं पहुंचे. दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उन्हें पार्टी ने विजयपुर उपचुनाव में प्रचार के लिए नहीं बुलाया था, इसलिए वे नहीं पहुंचे. वहीं, पार्टी की ओर से भगवानदास सबनानी ने स्पष्ट रूप से कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री को आमंत्रित किया था, मगर व्यस्तता की वजह से वे नहीं जा पाए थे. दोनों दिग्गज नेताओं की ओर से चल रही बयानबाजी में साफ तौर पर मतभेद देखने को मिला. इस बयानबाजी के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहली बार दिल्ली में मुलाकात हुई. वरिष्ठ पत्रकार सुनील जैन के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान भले ही विजयपुर उपचुनाव की हार पर मंथन ना हुआ हो लेकिन दोनों नेताओं की आमने-सामने आई तस्वीर इतना बताने का जरूर प्रयास कर रही है कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं है. सिंधिया ने गुलदस्ता दिया तो सीएम ने पहनाया दुपट्टा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की आधे घंटे तक वार्तालाप हुई. जब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और सिंधिया की मुलाकात हुई तो केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गुलदस्ता देकर डॉक्टर मोहन यादव का अभिनंदन किया, जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सिंधिया को दुपट्टा पहन कर उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री मोहन यादव बताई मुलाकात की वजह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनकी मुलाकात के दौरान क्या बात हुई है? उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा है, “केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से नई दिल्ली स्थित उनके निवास पर सौजन्य भेंट की, इस अवसर पर समसामयिक एवं मध्य प्रदेश के विकास संबंधित विषयों पर सार्थक चर्चा हुई”.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “राईजिंग राजस्थान – ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट” के लिए दी शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सभी राज्य औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए कदम उठा रहे हैं। राजस्थान में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए 9, 10 और 11 दिसम्बर 2024 को जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हो रहा है। राजस्थान और मध्यप्रदेश सगे भाईयों के समान हैं। दोनों राज्यों की अधिकांश जनसंख्या में सांस्कृतिक समानता होने के परिणामस्वरूप संबंधों में प्रगाढ़ता भी है। सौभाग्य का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी की गरिमामय उपस्थिति भी इस कार्यक्रम में रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राईजिंग राजस्थान – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में सभी राज्यों को समान रूप से अपने प्रयत्नों की आहूति देनी है। मध्यप्रदेश में संभाग स्तर पर आरंभ की गई रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की श्रृंखला में अगली कॉन्क्लेव शहडोल में जनवरी-2025 में होगी। इसके बाद फरवरी-2025 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन भोपाल में किया जाएगा। हमारे लिए गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हम भारत की प्रगति में सहभागी होंगे।  

इंदौर में गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के विरोध का बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने समर्थन किया

इंदौर  इंदौर में गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के विरोध का बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने समर्थन किया है. कॉन्सर्ट को लेकर हिंदू संगठनों के विरोध पर बीजेपी विधायक ने कहा है कि यह हमारी संस्कृति के अनुरूप नहीं है. इस विरोध का नेतृत्व करने वाले संगठन सही हैं. इस शांतिपूर्ण क्षेत्र में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि मालवा एक ऐसा क्षेत्र है जहां किसी भी तरह की अशांति की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि कॉन्सर्ट के दौरान शराब परोसना बिल्कुल गलत है. हम लोग 2047 के स्वर्णिम भारत की ओर बढ़ रहे हैं. इस तरह के कार्यक्रम हमारी संस्कृति के लिए ठीक नहीं हैं. इससे व्यक्तिगत विकास में भी बाधा आती है. मैं समझती हूं कि इस तरह के कार्यक्रम की अनुमति कहीं भी नहीं दी जानी चाहिए. गौरतलब है कि रविवार की सुबह गायक दिलजीत दोसांझ इंदौर की ’56 दुकान’ पहुंचे. यहां उन्होंने पोहे का स्वाद चखा. साथ ही इंदौर वासियों को कुछ हेल्थ टिप्स भी दिए. दोसांझ ने अपने एक्स हैंडल पर एक मिनट का वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह बता रहे हैं कि यहां का पोहा बहुत ही मशहूर है, जो कि मुझे हर रोज खाना होता है.पोहे का स्वाद चखने के बाद सिंगर कहते हैं, वाह, वाह! वीडियो में जहां वह खुद पोहा खाते नजर आ रहे हैं, वहीं एक बुजुर्ग को भी प्यार से पोहा खिलाते दिख रहे हैं. स्टार के हाथों पोहा खाने के बाद बुजुर्ग के चेहरे पर मुस्कान दिख रही है. वीडियो में दिलजीत कुछ फैंस से भी बड़े प्यार से मिलते दिख रहे हैं. एक महिला उन्हें बड़े अदब से फूलों का गुलदस्ता भेंट करती है, जिसे दोसांझ सम्मानपूर्वक स्वीकार करते हैं. इसके बात सिंगर साइकिलिंग करते कुछ लोगों से मुखातिब भी देखे जा सकते हैं. इसमें एक खूबसूरत हसीना भी दिखती है, जिससे एक्टर कहते हैं मैंने आपका वीडियो देखा, बहुत ही प्यारा है. जवाब में वह लड़की दिलजीत दोसांझ को धन्यवाद देती है.

छतरपुर एसपी अगम जैन के निर्देशन मे बमीठा टी आई की कार्यवाही

छतरपुर वारदात को अंजाम देने की फिराक मे अवैध कट्टा कारतूस लिए घूम रहे आरोपी को बमीठा थाना टीआई आशुतोष श्रोत्रिय एवं टीम ने पकड़ा आरोपी अशोक पटेल पिता दयाराम पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी नन्दलालपुरा को अवैध कट्टा एवं एक 315 का जिन्दा कारतूस लिए गिरफ्तार किया है

श्रीमद्भगवद्गीता जीवन की सार्थकता को सिद्ध करने का मार्ग है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन प्रसन्नता और गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन प्रसन्नता और गर्व का विषय श्रीमद्भगवद्गीता जीवन की सार्थकता को सिद्ध करने का मार्ग है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं शुभकामनाएं भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन प्रसन्नता और गर्व का विषय है। इस आयोजन को मूर्त रूप देने में हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गीता महोत्सव और गीता जयंती की देशवासियों, प्रदेशवासियों और हरियाणा सरकार को शुभकामनाएं दीं। प्रदेश में 12 दिसम्बर तक होंगे विविध कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हरियाणा स्थित कुरूक्षेत्र वही स्थान है, जहां भगवान श्रीकृष्ण द्वारा 5 हजार वर्ष पहले कौरव-पांडवों के युद्ध के बीच अर्जुन को कर्मवाद की शिक्षा प्रदान करने से धर्म ग्रंथ “गीता” की रचना हुई। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक द्वारा कर्मवाद की शिक्षा के आधार पर की गई पुस्तक की रचना से शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरू जैसे क्रांतिकारियों ने प्रेरणा लेकर देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा पवित्र भाव से जीवन के रहस्य की व्याख्या करने वाला संवाद श्रीमद्भगवद्गीता आज भी सबके लिए पाथेय और समसामयिक हैं। हमारे लिए श्रीमद्भगवद्गीता न केवल पवित्र ग्रंथ अपितु जीवन की सार्थकता को सिद्ध करने का मार्ग भी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 8 से 12 दिसम्बर तक गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इसमें श्रीमद्भगवद्गीता पर केन्द्रित विविध कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवेन्द्र सिंह तोमर के निधन पर किया शोक व्यक्त

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी के ज्येष्ठ भ्राता देवेन्द्र सिंह तोमर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देवेन्द्र जी का सम्पूर्ण जीवन जन सेवा के प्रति समर्पित रहा। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत की पुण्यात्मा को शान्ति और शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।  

“जय श्री राम” के नारे का इस्तेमाल आजकल हिंसा और लिंचिंग के लिए हो रहा है, हिंदुत्व को एक

रतलाम पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती के हिंदुत्व और हिंदू धर्म पर दिए बयान ने राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है. मध्य प्रदेश के रतलाम से सामने आए वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए इल्तिजा ने हिंदुत्व को एक बीमारी बताया था. उनके इस बयान के सामने आने के बाद अब भाजपा नेताओं ने उन्हें आड़े हाथों लिया है. इल्तिजा ने हिंदुत्व को नफरत फैलाने वाली विचारधारा बताया और आरोप लगाया कि “जय श्री राम” के नारे का इस्तेमाल आजकल हिंसा और लिंचिंग के लिए हो रहा है. उन्होंने हिंदुत्व को एक “बीमारी” बताते हुए कहा कि इसका इलाज जरूरी है. इल्तिजा ने कहा, “हिंदुत्व और हिंदू धर्म में फर्क है. हिंदुत्व तो भारत में सावरकर लेकर आए थे. यह नफरत वाली फिलॉसफी है. जय श्री राम का नारा अब रामराज्य तक सीमित नहीं है. इसका उपयोग अब किसी मुस्लिम बच्चे को मारने के लिए किया जाता है.” भाजपा नेताओं ने उनके इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “हिंदुत्व देश की संस्कृति है. इल्तिजा को सनातन संस्कृति पढ़नी चाहिए. उन्हें हिंदुत्व-फोबिया हो गया है.” रवींद्र रैना ने कहा, अमर्यादित बयान इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रविंद्र रैना ने उनके बयान को अमर्यादित बताया. उन्होंने कहा, “भगवान राम का नाम लेकर उन्होंने जो बोला, वह सही नहीं है. राजनीति में ऐसी भाषा नहीं बोली जानी चाहिए. इल्तिजा मुफ्ती को माफी मांगनी चाहिए.” कांग्रेस ने किया समर्थन कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने हालांकि इल्तिजा के बयान का समर्थन करते हुए इसे संतुलित बताया. उन्होंने कहा, “इल्तिजा ने हिंदू धर्म की तारीफ की है. वह उभरती हुई नेता हैं और हर धर्म का सम्मान करना चाहिए.” क्या थी इल्तिजा मुफ्ती की पोस्ट जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने राम के नाम पर कथित रूप से मुस्लिम बच्चों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि, “यह सब देखकर राम भी बेबसी और शर्म से सिर झुका लेंगे, कि उनके नाम का इस्तेमाल करके नाबालिग मुस्लिम बच्चों को सिर्फ इसलिए चप्पलों से मारा जा रहा है क्योंकि उन्होंने राम का नाम लेने से इनकार किया. हिंदुत्व एक बीमारी है जिसने लाखों भारतीयों को प्रभावित किया है और भगवान के नाम को कलंकित किया है.”

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet