LATEST NEWS

मुख्यमंत्री ने संबल योजना अंतर्गत जिले के 115 हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया अनुग्रह सहायता राशि का अंतरण

मुख्यमंत्री ने संबल योजना अंतर्गत जिले के 115 हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया अनुग्रह सहायता राशि का अंतरण मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखने एवं सुनने जिले में की गई थी व्यवस्था अनूपपुर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना अंतर्गत अनूपपुर जिले के 115 हितग्राहियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल 2 करोड़ 60 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। योजनांतर्गत दुर्घटना में मृत्यु होने पर हितग्राहियों को 4-4 लाख रुपये तथा सामान्य मृत्यु होने पर हितग्राहियों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि दी जाती है।    इस कार्यक्रम को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष सहित जिले के जनपद व नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में देखने एवं सुनने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। जिला स्तर पर एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती वाल्मीकि राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, श्रम निरीक्षक श्रीमती स्नेहा जायसवाल सहित मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना के हितग्राही उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, सीईओ जिला पंचायत ने हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप अनुग्रह सहायता राशि के प्रमाण पत्र भी सौंपे। इस दौरान कलेक्टर ने श्रमिकों के परिजनों को दी जा रही अनुग्रह सहायता राशि का सदुपयोग करने और जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी।

हाईकोर्ट ने सुनाई ख़ास सजा, दोषी युवक को रोपने होंगे स्वदेशी प्रजाति के 50 पौधे

 जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश संजीव सचदेवा व न्यायमूर्ति विनय सराफ की युगलपीठ ने न्यायालय के विरुद्ध अनर्गल टिप्पणी वाली पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर डालने के आपराधिक अवमानना प्रकरण में आरोपित युवक को दोषी पाते हुए सजा बतौर 50 स्वदेशी प्रजाति के पौधे रोपने के आदेश दिए हैं। इसके लिए 15 दिन की समय-सीमा निर्धारित की है। हाई कोर्ट ने यह भी कहा है कि वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी आरोपित को बताएंगे कि वह कहां पर किस प्रजाति के पौधे लगा सकता है। इसके साथ ही युवक को चेतावनी दी कि वह भविष्य में ऐसी गलती न दोहराए। मुरैना जिले के संबलगढ़ न्यायालय का मामला प्रकरण मुरैना जिले के संबलगढ़ न्यायालय द्वारा हाई कोर्ट को भेजे गए पत्र से संबंधित था। इसमें अवगत कराया गया था कि राजस्थान के जयपुर जिले के त्रिवेणी नगर निवासी आरोपित राहुल साहू के विरुद्ध प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक कुमार के न्यायालय में भरण-पोषण का मामला विचाराधीन था। राहुल की पत्नी पूजा राठौर वादी है। सात मई, 2024 को पूजा ने न्यायालय को सूचित किया कि राहुल ने उसके और न्यायालय के विरुद्ध अनर्गल टिप्पणी वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर अपलोड की है। पूजा ने उस पोस्ट का साक्ष्य भी न्यायालय में प्रस्तुत किया। युगलपीठ ने सजा के सिलसिले में सुझाव मांगा न्यायालय ने इस जानकारी को अभिलेख पर लेकर आरोपित राहुल को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया, लेकिन न तो आरोपित की ओर से जवाब प्रस्तुत किया गया और न ही वह उपस्थिति हुआ। इस रवैये को पर आपराधिक अवमानना प्रकरण चलाने के लिए न्यायालय ने हाई कोर्ट को पत्र भेज दिया। प्रकरण हाई कोर्ट में सुनवाई में आया तो कोर्ट रूम में उपस्थित अधिवक्ता आदित्य संघी से युगलपीठ ने सजा के सिलसिले में सुझाव मांगा। अधिवक्ता ने कहा कि सुझाव दिया कि आरोपित की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसे सुधारात्मक रूप से प्रतीकात्मक सजा दी जा सकती है। इसके अंतर्गत समाज सेवा करना बेहतर होगा। मसलन, भंवरताल पार्क में पौधारोपण कराया जाए। हाई कोर्ट को यह सुझाव पसंद आया।

जिले में राजस्व प्रकरणों का किया जा रहा तेजी से निराकरण

शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मागर्दशन मे जिले में राजस्व महा अभियान 3.0 के अंतर्गत राजस्व  प्रकरणों का तेजी से निराकरण किया जा रहा है। राजस्व विभाग के मैदानी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा खेत खलिहानों में पहुंचकर राजस्व प्रकरणों का तेजी से निराकरण किया जा रहा है।

बिन अनुमति के खोद दी प्रधानमंत्री सड़क की पटरी, नही चला, रोलर प्रोजेक्ट मैनेजर की चल रही मनमानी नही दिया जा रहा ध्यान

मंडला  विकासखण्ड निवास के आसपास क्षेत्र में जल निगम के तहत गांव गांव पाइप लाइन का कार्य नेटवर्क कंपनी के द्वारा किया जा रहा है जिसमें देखने को आया है, कि ग्रामीणों के आवागमन के लिए बनाई गई प्रधानमंत्री सड़क की पटरी पर कंपनी के द्वारा गढ्ढा खोद कर रोड को पूरी तरह खराब कर दिया गया है। जब टीम ने गांव-गांव दौरा किया तो पाया कि कंपनी ने जेसीबी की सहायता से रोड की पटरी खोदी तो गई और पाइप डालकर उसे बंद कर दिया गया है न ही उस पर रोलर चलाया गया न ही किसी प्रकार से लेवल किया गया है। जिसके कारण पूरी सड़क जर्जर दिख रही है, आए दिन सड़क में दुर्घटना हो रही है मगर ध्यान देने वाला कोई नही है । जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़क की पटरी खोदने की परमीशन भी नही लिए गए हैं और बिना परमीशन के निवास विकासखंड के अनेकों गांवों में पटरी खोद कर जस के तस छोड़ दिया गया है। वहीं प्रोजेक्ट मैनेजर और इंजीनियर का कहना है कि हमारे द्वारा रोलर चलवाया गया है मगर गांव के लोग बता रहे है कि कोई रोलर नहीं चला है अगर रोलर चला होता तो इस तरह से मलमा ऊपर न दिखता और घटना न होती । रोलर के नाम पर खाना पूर्ति—–बता दें कि कहीं कहीं थोड़ी बहुत रोलर चलाकर जियो टेगिंग वाली वीडियो और फ़ोटो बना ली गई है।  ताकि उसे लगाकर पैसा ले सके मगर रोलर हकीकत देखने पर पता चलता है कि रोलर कितना और कहा चला है । सड़क पर आ रहे बड़े बड़े पत्थर—-रोड की पटरी खोदने के कारण गड्ढे से बड़े बड़े पत्थर निकले थे, जिसको कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा इसी तरह से छोड़ दिया गया है जिसके कारण दुर्घटना हो रही है । कंपनी के इंजीनियर और प्रोजेक्ट मैनेजर से बात की गई तो वो रोलर चल रहा है कह कर अपना पल्ला झाड़ रहा है । इनका कहना है ——- आप मेरे को गांव और जगह बता दीजिए मैं वहां रोलर भेजकर चलवा देता हूँ मेरी जानकारी के अनुसार रोलर चला है। और मैं सूची देख लेता हूँ।। आलोक तिवारी प्रोजेक्ट मैनेजर नेटवर्क कंपनी रोलर चलाया गया है हमारे पास दो रोलर है अभी एक कुंडम  में रोलर चल रहा है और दूसरा बीजाडांडी में है शिकायत तो मेरे पास भी आई है कि दुर्घटना हो रही है मगर रोलर चला है और अगर ऐसा है तो दोबारा चला देंगे। कमलेश सिरशयाम साइड इंजीनियर

राज्यपाल पटेल ने क्रांतिसूर्य टंट्या भील का किया पुण्य स्मरण

राज्यपाल पटेल ने क्रांतिसूर्य टंट्या भील का किया पुण्य स्मरण राजभवन में बलिदान दिवस पर मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम के जनजातीय नायक क्रांतिसूर्य टंट्या भील के बलिदान दिवस पर आज उनका पुण्य स्मरण किया। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल पटेल ने राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ दो मिनट का मौन रखकर जनजातीय नायक को श्रद्धांजलि दी। राजभवन के बेंक्वेट हॉल में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अरविंद पुरोहित, डॉ बी.के. श्रीवास्तव, नियंत्रक श्रीमती शिल्पी दिवाकर, लाइब्रेरियन अमित दीक्षितऔर अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।  

बॉक्स में मांस मुंबई ले जाते तीन इंदौर में गिरफ्तार, काले हिरण का होने का शक

महू  इंदौर के महू में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने कार में वन्य प्राणी का मांस ले जाते तीन लोगों को मंगलवार अलसुबह गिरफ्तार कर लिया। करीब 60 किलो यह मांस काले हिरण का बताया जा रहा है, लेकिन इसकी अधिकृत पुष्टि करने के लिए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। शक इसलिए- एक पैकेट पर लिखा था काली हड्‌डी हर पैकेट पर एक व्यक्ति का नाम लिखा ​था। एक पैकेट पर काली हड्डी लिखा था। इसी में काले हिरण का मांस होने की आशंका है। कार सवारों ने बताया कि लटेरी में उन्हें एक व्यक्ति मिला। उसने मांस खरीदने का ऑफर दिया। उसने यह नहीं बताया कि मांस किस जानवर का है, पर ताजा था तो हमने खरीद लिया। दो बक्सों में भरा था मांस आरोपित मांस को भोपाल से मुंबई जा रहे थे। उनकी कार में थर्माकोल के दो बड़े बाक्स में यह रखा था। एक बाक्स में ‘काली हड्डी’ लिखी हुई पर्ची भी मिली है। तीनों को सफेद इनोवा कार में एक होटल के पास पकड़ा गया। आरोपितों ने पुलिस और वन विभाग की पूछताछ में बताया कि वह भोपाल में आयोजित आलमी तब्लिगी इज्तिमा में शामिल होकर मुंबई लौट रहे थे। आरोपितों के अनुसार, इज्तिमा में उन्हें बिलाल नाम का व्यक्ति मिला। वह खुद को लटेरी का रहने वाला बता रहा था। उसने अपने फार्म हाउस पर बकरे का मांस होने की बात कही। हमने उससे 20 हजार रुपये में मांस लिया और मुंबई लौट रहे थे। वन विभाग ने आरोपितों को गिरफ्तार कर मंगलवार दोपहर न्यायालय में पेश किया। पेशेवर तरीके से तस्करी आरोपित इम्तियाज पुत्र शकील खान निवासी इंदिरा नगर दर्शन जवल अंधेरी वेस्ट मुंबई, सलमान पुत्र हारुन पियारजी निवासी मुनावरा बिल्डिंग मोमिन नगर ग्रेटर मुंबई और जौहर पुत्र इब्राहिम हुसैन निवासी मिल्लत नगर मुंबई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वन विभाग अधिकारियों के अनुसार, बक्से की पैकिंग से प्रतीत हुआ कि आरोपित पेशेवर तरीके से यह कार्य करते रहे हैं। पुलिस व वन विभाग की टीम को प्रलोभन देने का किया प्रयास आरोपित भोपाल से मुंबई मांस का परिवहन कर ले जा रहे हैं। इसकी सूचना इंदौर क्राइम ब्रांच को मिली थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच की गाड़ी क्षिप्रा थाने से पीछे लगी हुई थी। किशनगंज पुलिस को भी सूचना मिली तो आरोपित होटल के पास पकड़े गए। सूत्रों के अनुसार, आरोपितों ने पुलिस और वन विभाग टीम को रुपयों का प्रलोभन देने का प्रयास किया।

जब भारत में चीतों की संख्या 500 तक पहुंचेगी, तब सफल माना जाएगा प्रोजेक्ट चीता

भोपाल  देश में चीतों के इकलौते रहवास मध्य प्रदेश के कूनो पालपुर नेशनल पार्क में चीतों की संख्या बीते दो वर्ष में बढ़ गई है। वर्तमान में शावकों सहित 24 चीते यहां हैं। हालांकि इसे विशेषज्ञ प्रोजेक्ट की आंशिक सफलता ही मान रहे हैं। जानकारों के अनुसार, जब तक चीतों की संख्या 500 तक नहीं पहुंचती, तब तक प्रोजेक्ट को पूर्ण सफल नहीं माना जाएगा। इसमें भी 15 वर्ष का समय लग सकता है। विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि अब चीतों का कुनबा तेजी से बढ़ेगा। 20 चीते कूनो लाए गए, आठ की मौत     17 सितंबर, 2022 को नामीबिया से आठ और 18 फरवरी, 2023 को दक्षिण अफ्रीका से 12, इस तरह 20 चीते कूनो लाए गए थे। अब तक आठ वयस्क चीतों की मौत हो गई है।     इस बीच भारत की धरती पर 19 शावकों ने जन्म भी लिया। इनमें से सात शावकों की मौत हो गई। अब यहां 12 चीता शावक और 12 वयस्क को मिलाकर कुल 24 चीता हैं।     प्रदेश में तीसरी बार चीतों को केन्या से लाने की भी तैयारी है। इन्हें मंदसौर जिले के गांधीसागर अभयारण्य में रखा जाएगा। कूनो के चीतों की निगरानी और संरक्षण के लिए मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश मिलकर काम कर रहे हैं। एक साल में नर और डेढ़ साल में माता चीता हो जाती है वयस्क चीता का नर शावक करीब एक साल में और मादा शावक डेढ़ साल में वयस्क हो जाते हैं। इन चीता शावकों को प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की आशा के तौर पर देखा जा रहा है। यहां जन्म लेने वाली एक मादा चीता वयस्क भी हो चुकी है। दरअसल, इन सभी शावकों के सामने नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों की तरह जलवायु अनुकूलता न होने जैसी चुनौती नहीं है। ये सभी यहां की जलवायु में पूरी तरह से रचे-बसे होने के साथ बड़े हो रहे हैं। इसी के साथ कूनो वन्यप्राणी वनमंडल श्योपुर के क्षेत्रफल को नए इलाके शामिल कर बढ़ा दिया गया है। अब कूनो का कुल वन क्षेत्र एक लाख 77 हजार 761 हेक्टेयर हो गया है। दो नर चीतों को खुले जंगल में छोड़ा जाएगा दो चीतों को कूनो के खुले जंगल में छोड़ने से पूर्व चीता स्टीयरिंग कमेटी की बैठक होगी। नर चीता अग्नि और वायु को छोड़ा जाएगा। अगले चरण में प्रभाष और पावक को छोड़े जाने की तैयारी है। अब खुले जंगल में पर्यटक चीतों की झलक देख सकेंगे। इनके नाम हुए हैं तय कुनो के सूत्रों से मिली जानकारी  के अनुसार चीता कमेटी लंबे समय से बाड़े में कैद करके रखे गए चीतों मे से दो नर और एक मादा चीता को खुले जंगल मे छोड़े जाने को लेकर सहमति दे सकती है. फिलहाल जिन चीतों को खुले जंगल मे आजादी की रफ्तार भरने के लिए छोड़ा जा सकता है, उनमें अग्नि वायु या फिर प्रभास और प्रभात के नाम शामिल हैं. कुछ समय पहले भी कुछ चीतों को पर्यटको के दीदार के लिए खुले जंगल मे आजाद किया गया था, लेकिन कुछ सुरक्षा कारणों की वज़ह से चीतों को वापस बाड़े मे लाकर कैद कर लिया था. अभी कुनो मे 12 छोटे ओर 12 वयस्क चीते हैं.

बहुत समय बाद आपको एक महत्वपूर्ण समाचार प्रकाशित करने हेतु भेज रहा हूं

भोपाल आज भोपाल में हरियाणा और पंजाब में राज्यपाल रहे माननीय महामहिम श्री कप्तान सिंह सोलंकी जी द्वारा डा अजित बाबू जैन लिखी गई पुस्तक मप्र वेतन निर्धारण नियम 2025 का विमोचन किया गया। इस अवसर पर भोपाल की ACP महोदय भी उपस्थित थीं। माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा डा अजित जैन को बधाई देते हुए कहा कि कर्मचारियों अधिकारियों को अधिक भुगतान वसूली से बचाने हेतु लेखक ने सराहनीय प्रयास किया है। इस पुस्तक में नियम और शासनादेशो का सरलीकरण किया गया है और काव्य कला का उपयोग करते हुए इस पुस्तक को आकर्षक बनाया गया है। उन्होंने कहा शासकीय कार्यालयों के लिए यह पुस्तक उपयोगी बने यही कामना है । पुस्तक लेखक ने अपने उदबोधन में बताया कि इस पुस्तक को लिखने में  3 वर्षों से अधिक समय लगा है। यह पुस्तक अधिक भुगतान वसूली की समस्या समाप्त करने के उद्देश्य से लिखी गई है। क्यों कि ऐसे लगभग 5000  प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष लंबित है।  

देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में विशेष प्रसाद ले जा रहे महाकाल मंदिर के आशीष पुजारी

उज्जैन  देवेंद्र फडणवीस पांच दिसंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी को फोन कर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया है। महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी अब शपथ ग्रहण समारोह में जाने की तैयारी में जुटे हैं। साथ ही वह शपथ ग्रहण के लिए विशेष प्रसाद लेकर जाएंगे। पुजारी को आया निमंत्रण उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी आशीष गुरु के पास शपथ विधि में शामिल होने का आमंत्रण आया है। खास बात तो यह है कि यह आमंत्रण खुद देवेंद्र फडणवीस की ओर से दिया गया है। पुजारी द्वारा आमंत्रण स्वीकार करते ही देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस से पुजारी की फ्लाइट की टिकट करवा दी गई है। वह आज मुंबई पहुंचेंगे और कल शपथ विधि समारोह में शामिल होंगे। रुद्राक्ष की माला और भस्मी लेकर जाएंगे वहीं, देवेंद्र फडणवीस के लिए पुजारी आशीष गुरु ने खास तैयारी की है। वह यहां से बाबा महाकाल का प्रसाद, रुद्राक्ष की माला और भस्म आरती में चढ़ने वाली भस्मी के साथ ही बाबा महाकाल को अर्पित किया गया दुपट्टा लेकर जाएंगे। महाकाल के दरबार में 15 सालों से आ रहे देवेंद्र फडणवीस आशीष पुजारी ने बताया कि पिछले 15 सालों से देवेंद्र फडणवीस बाबा महाकाल के दरबार में आ रहे हैं। उनका पूजन आशीष पुजारी ही करवाते हैं। फडणवीस की बाबा महाकाल में गहरी आस्था है । यही कारण है कि वे वर्ष में दो से तीन बार बाबा महाकाल के दर पर मत्था टेकने जरूर आते हैं। इसके साथ ही कोई भी शुभ कार्य हो वह उसे करने से पहले बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते हैं।

11 से 26 दिसंबर तक सभी जिलों जन कल्याण दिवस के रूप में बनाया जाएगा, सीएम वीडियो कॉन्फेसिंग लेंगे

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज बुधवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में 11 बजे मंत्रालय में अहम कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई । इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए ।इसके अलावा मंत्रालय में हुई बैठक में सीएम मोहन यादव के जर्मनी और लंदन दौरे के दौरान मध्य प्रदेश में निवेश के लिए मिले 78 हजार करोड़ को लेकर चर्चा की गई। कैबिनेट बैठक के बाद ब्रीफिंग करते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि आने वाले समय में भोपाल के इन्वेंस्टर मीट में यूनाइडेट किंगडम और जर्मनी के निवेशक इसमें शामिल होंगे।सीएम के विदेश दौरे से इस मंदी के दौर में मध्य प्रदेश में निवेश के लिए 78 हजार करोड़ के प्रस्ताव मिले है। उद्योग विभाग से संबंधित रियायतों और आगामी विधानसभा शीतकालीन सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर भी मंत्रियों से विचार-विमर्श किया गया। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि सरकार 25 करोड़ के निवेश वाला थर्मल पावर प्लांट स्थापित करेगी. इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा. इसके लिए केंद्र ने भी मंजूरी दे दी है. 11 से 26 दिसंबर तक प्रदेश में जनकल्याण पर्व मनाया जाएगा. सरकार की कमेटी शराब नीति को लेकर काम करेगी. कैबिनेट मंत्री ने बताया कि उज्जैन सिंहस्थ बाईपास को फोरलेन किया जा रहा है. यह सड़क पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ेगी. उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश विकास की नई गाथा लिखेगा. नर्मदापुरम के बाबई में मेगा औद्योगिक पार्क बनेगा. सिंहस्थ महाकुंभ को देखते हुए उज्जैन-इंदौर की टू लेन सड़क को फोरलेन किया जाएगा. इसके लिए कैबिनेट ने प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है. हिंगोरिया-देपालपुर की सड़क को भी फोरलेन किया जाएगा. इस पर 239.8 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. नवीनीकरण ऊर्जा में लगने वाले उपकरण के पार्क के लिए मध्य प्रदेश का चयन हुआ है. इसके लिए केंद्र सरकार 300 करोड़ की राशि देगी. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संभागों में जाकर निवेश को लेकर बैठक की थी. इसके अलावा उन्होंने पिछले दिनों यूके और जर्मनी में भी निवेशकों से बातचीत की थी. इस तरह आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश विकास का बहुत बड़ा डेस्टिनेशन बनने वाला है. विदेशी निवेश राज्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि- विजयवर्गीय विदेश के उद्योगपति मध्य प्रदेश में होने वाले निवेश में पार्टनर भी होंगे. सीएम यादव की इस विदेश यात्रा के बाद प्रदेश को 71000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. यह राज्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. मंदी के वातावरण में अगर मध्य प्रदेश में विदेशी निवेश आता है तो औद्योगिक क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान होगा. आने वाले दिनों में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा Mohan Cabinet Meeting के अहम फैसले     11 से 26 दिसंबर तक सभी जिलों जन कल्याण दिवस के रूप में बनाया जाएगा।इसमें सीएम वीडियो कॉन्फेसिंग भी लेंगे।     साल 2025 को प्रदेश में रोजगार और उद्योग वर्ष के रुप में बनाया जाएगा। जिसमें एमएसएमई और उद्योग विभाग के साथ विज्ञान टेक्नोलॉजी, कुटीर और ग्राम उद्योग, माइनिंग, नवीनीकरण ऊर्जा , उद्यानिकी, फूड प्रोसेसिंग आदि विभाग की साल भर गतिविधियां संचालित की जाएगी। किस क्षेत्र में कैसे निवेश आए, इसके लिए विभागों को जवाबदारी दी गई है चुनौती के रुप में।     7 दिसंबर को नर्मदापुर में रीजनल इन्वेस्टर सम्मिट का आयोजन किया जाएगा।     धान और सोयाबीन खरीदी जारी है, सीएम ने  सभी मंत्रियों को अपने अपने प्रभार के जिले में समीक्षा करने को कहा है।     पूरे प्रदेश में गीता जंयती धूमधाम से बनाई जाएगी ।8 से 11 दिसंबर तक उज्जैन में और 11 दिसंबर को भोपाल और अन्य जिलों में गीता जंयती के उपलक्ष्य में भव्य समारोह आयोजित किए जाएंगे।     हर वर्ष की तरह 15 से 19 दिसंबर तक ग्वालियर में तानसेन समारोह आय़ोजित किया जाएगा।     रातापानी में बहुत जल्द माधव टाइगर रिजर्व के लिए स्वीकृति देने जा रहे हैं।एनटीसीए से अनुमति प्राप्त हो चुकी है।आसपास के ग्रामीण क्षेत्र को बफर जोन के रुप में विकसित किया जाएगा।     भारत सरकार ने 41 हजार मेगावाट थर्मल पॉवर प्लांट के लिए कोयले की स्वीकृति दी है।इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।     पार्वती कालीसिंध और चंबल नदी जोड़ो अभियान को लेकर मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच 75 हजार करोड़ का एमओयू साइन हो चुकी है। इससे प्रदेश के 11 जिले गुना शिवपुरी सीहोर देवास राजगढ़ उज्जैन, आगर मालवा शाजापुर इदौर मंदसौर और मुरैना के 2094 गांवों में 6 लाख हेक्टेयर सिंचाई होगी।पेयजल की भी व्यवस्था होगी इसके लिए बजट शासन द्वारा जल्द स्वीकृत किया जाएगा।     उज्‍जैन सिंहस्‍थ से पहले इंदौर से उज्‍जैन के बीच के करोड़ों रुपयों के फोरलेन और टूलेन बनाएं जाएंगे। इससे उद्योगों के साथ-साथ रोजगार को भी लाभ मिलेगा।ईंदौर के देपालपुर से उज्जैन के हिंगोरिया तक 2 लेन 32 किमी की सड़क बनेगी।फोरलेन से पीथमपुर का औद्योगिक विकास भी होगा।     मध्य प्रदेश में बाबा साहब के पंच तीर्थ का किया जाएगा निर्माण,     नवीनीकरण ऊर्जा में लगने वाले उपकरण के पार्क के लिए मप्र का चयन हुआ है। इसके लिए केंद्र सरकार 300 करोड़ की राशि देगी।     नर्मदापुरम के बाबई में मेगा औद्योगिक पार्क बनाया जाएगा।     शराब नीति को लेकर कमेटी काम करेगी।

इंदौर कोर्ट ने चूड़ीवाले तस्लीम अली को किया बरी, पीड़िता भी आरोपी को कोर्ट में नहीं पहचान पाई

इंदौर:  इंदौर की एक अदालत ने चूड़ी बेचने वाले तस्लीम अली को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। तस्लीम पर 2021 में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और फर्जी नाम से व्यापार करने का आरोप था। यह मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी तस्लीम के साथ हुआ था। इस घटना के बाद बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। तस्लीम के समर्थन में प्रदर्शन करने वालों को भी गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष तस्लीम पर लगे आरोप साबित करने में नाकाम रहा है। चूड़ी बेचने के दौरान लगा था छेड़छाड़ का आरोप 22 अगस्त 2021 को, उत्तर प्रदेश के हरदोई के 25 वर्षीय तस्लीम अली, इंदौर के बाणगंगा इलाके में चूड़ियां बेच रहे थे। तभी भीड़ ने उन पर फर्जी पहचान और नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस स्टेशन पर देर रात विरोध प्रदर्शन हुआ। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सरकार से रिपोर्ट मांगी। कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कथित आरोपियों की हुई थी गिरफ्तारी तस्लीम ने भी अपने ऊपर हुए हमले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उनके कथित हमलावरों को भी गिरफ्तार किया गया। तत्कालीन मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आरोप लगाया था कि तस्लीम ‘एक अलग समुदाय से होने के बावजूद हिंदू नाम से व्यापार कर रहा था’। उन्होंने कहा था कि ‘दोनों पक्षों के खिलाफ’ कार्रवाई की गई है। पॉक्सो के तहत हुई थी कार्रवाई तस्लीम पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करना), 354-A (यौन उत्पीड़न), 467 (जालसाजी), 468, 471, 420 (धोखाधड़ी), 506 (धमकी) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 8 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया था। चार महीने तक जेल में रहा तस्लीम तस्लीम को लगभग चार महीने जेल में बिताने पड़े। 2021 में एमपी हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। हाईकोर्ट ने कहा कि आरोपों की प्रकृति को देखते हुए उन्हें हिरासत में रखने की आवश्यकता नहीं है। हाईकोर्ट ने यह भी नोट किया कि तस्लीम का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। नाम गलत हो गया था दर्ज सुनवाई के दौरान, हरदोई के बीरैचमऊ ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने अदालत को बताया कि वे तस्लीम को ‘मुस्लिम बंजारा’ के रूप में जानते हैं। वह विभिन्न राज्यों में चूड़ियां बेचता है। अदालत ने पाया कि तस्लीम के पास दो आधार कार्ड थे। एक में उसका नाम ‘गोलू सिंह’ लिखा था। वकील शेख अलीम ने स्पष्ट किया कि ‘गोलू’ एक उपनाम था। ‘सिंह’ गलती से उनके पिता के उपनाम से लिया गया था, जो एक आधिकारिक दस्तावेज में गलत दर्ज हो गया था। अधिकारी ने कहा कि हो जाती हैं ऐसी गलतियां अदालत ने यह भी देखा कि एक स्थानीय अधिकारी ने अपने बयान में स्वीकार किया कि मतदाता पहचान पत्र अक्सर आधिकारिक दस्तावेजों के मिलान के बजाय नामों की यादों के आधार पर जारी किए जाते हैं। इस प्रथा के कारण औपचारिक नामों और उपनामों के बीच अक्सर विसंगतियां होती हैं। इसके अलावा, अदालत ने इस बात पर प्रकाश डाला कि तस्लीम के पिता के पहचान दस्तावेजों में भी ऐसी ही त्रुटियां थीं। उनकी संपत्ति के रिकॉर्ड में एक तकनीकी गलती के कारण, तस्लीम के पिता, मोहर अली, को आधिकारिक कागजात में ‘मोहर सिंह’ के रूप में दर्ज किया गया था। तस्लीम के आधार कार्ड में दिखी यह गलती यह त्रुटि बाद में तस्लीम के आधार कार्ड में दिखाई दी, जहां उनके पिता का नाम ‘मोहर अली’ के बजाय ‘मोहर सिंह’ के रूप में दर्ज था। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि तस्लीम के परिवार ने गांव में एक घर बनाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसके नाम पर 1.2 लाख रुपये मंजूर किए गए थे। ऋण प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड का उपयोग किया गया था, लेकिन ऋण राशि अभी जारी नहीं हुई है। पीड़िता भी आरोपी को नहीं पहचान पाई अपने फैसले में, जस्टिस रश्मि वाल्टर ने कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में विफल रहा कि आरोपी ने लड़की से छेड़छाड़ की थी। लड़की भी तस्लीम की पहचान करने में विफल रही। जज ने कहा कि लड़की के माता-पिता ने आरोपी द्वारा दी गई धमकियों के बारे में कुछ नहीं बताया। हरदोई के गवाहों के बयानों को देखते हुए जाली दस्तावेजों (आधार कार्ड) के आरोप भी साबित नहीं हुए। इसलिए तस्लीम को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया। तस्लीम के वकील शेख अलीम ने बताया कि हमले का मामला, जिसमें तस्लीम शिकायतकर्ता हैं, जिला अदालत में लंबित है।  

टीचर ने छुट्टी के लिए बनाया छात्र की मौत का बहाना, ‘दाह संस्कार’ के नाम पर निकल लिया, हुआ सस्पेंड

रीवा  मऊगंज में एक शिक्षक ने छुट्टी लेने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने एक जिंदा बच्चे को मरा हुआ बता दिया। शिक्षक हीरालाल पटेल ने स्कूल रजिस्टर में लिखा कि वह छात्र जितेंद्र कोरी के अंतिम संस्कार में जा रहे हैं। लेकिन जितेंद्र एकदम स्वस्थ था। इस झूठ का पता चलने पर बच्चे के पिता ने शिकायत की। कलेक्टर ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं। छुट्टी के लिए स्टूडेंट को बता दिया मरा हुआ मऊगंज जिले के नईगढ़ी इलाके में स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय चिगिरका टोला में यह अजीबोगरीब वाकया हुआ। तीसरी कक्षा के छात्र जितेंद्र कोरी को शिक्षक हीरालाल पटेल ने मृत घोषित कर दिया। हीरालाल पटेल छुट्टी चाहते थे। इसलिए उन्होंने स्कूल रजिस्टर में लिखा, ‘मैं हीरालाल पटेल प्राथमिक शिक्षक, छात्र जितेंद्र कोरी के निधन के कारण उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा हूं।’ परिजनों के उड़े होश जब यह बात जितेंद्र के परिवार वालों को पता चली तो उनके होश उड़ गए। जितेंद्र तो बिल्कुल ठीक था। उसके पिता रामसरोज कोरी को शिक्षक की यह हरकत बिल्कुल रास नहीं आई। उन्होंने नईगढ़ी थाने में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। रामसरोज ने शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर ने की कार्रवाई मामला जिला कलेक्टर अजय श्रीवास्तव तक पहुंचा। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने शिक्षक हीरालाल पटेल को निलंबित कर दिया। साथ ही, मामले की जांच के आदेश भी दिए। डीपीसी सुदामा लाल गुप्ता को इस मामले की जांच की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने शिक्षक की इस हरकत को बेहद गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि एक जीवित बच्चे को मृत बताकर छुट्टी लेना सरकारी कामकाज के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

नारायणगंज में विनोद अग्रवाल और निवास में सुनील अग्रवाल बने तहसील अध्यक्ष

नारायणगंज में विनोद अग्रवाल और निवास में सुनील अग्रवाल बने तहसील अध्यक्ष नए वर्ष के कैलेंडर का विमोचन पश्चात आजीवन सदस्यों को किया गया वितरण मंडला  वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के मंडला-बालाघाट के संभाग अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया – विगत संभागीय बैठक  प्रदेश कार्यकारिणी के नेतृत्व में दोनों जिला मंडला -बालाघाट  के कोर ग्रुप सदस्यों की उपस्थिति में  होटल उत्सव मंडला में संपन्न हुई। उपरोक्त  बैठक में निर्णय लिया गया था कि माह दिसंबर में मंडला एवं बालाघाट जिले की समस्त तहसील में तहसील के आजीवन सदस्यों का सम्मेलन किया जाना है । इसी तारतम्य में  रविवार, दिनांक 1 दिसंबर 2024 को दोपहर 3 बजे निवास में और शाम 5 बजे नारायणगंज  में “आजीवन सदस्यों का तहसील सम्मेलन” किया गया साथ ही  वैश्य महासम्मेलन का केलेंडर 2025 विमोचन के पश्चात सभी आजीवन सदस्यों को वितरित किया गया। वैश्य महासम्मेलन के जिला प्रभारी सुनील अग्रवाल ने बताया- वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा गैर राजनैतिक संगठन है। इसका  वार्षिक कैलेंडर जिसमें आगामी पूरे वर्ष की कार्ययोजना के साथ पूरे प्रदेश के  महत्वपूर्ण संपर्क सूत्र, पदाधिकारियों की जानकारी के साथ- साथ और भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रकाशित होती है ।  कारणवश, कैलेंडर का महत्व और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है।  साथ ही भोपाल में नवनिर्मित विशाल पांच मंजिला भवन निर्माण हेतु मध्य प्रदेश  वैश्य कल्याण ट्रस्ट को आर्थिक सहयोग किए जाने हेतु आग्रह किया गया है। निवास एवं नारायणगंज तहसील सम्मेलन में संभागीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल संभागीय महामंत्री रंजीत कछवाहा, मंडला जिला प्रभारी सुनील अग्रवाल, मंडला तहसील अध्यक्ष अखिलेश सोनी उपरोक्त दोनों तहसील सम्मेलन की बैठक इन्हीं प्रमुख पदाधिकारियों के नेतृत्व में संपन्न हुई सबकी एकमत सहमति से निवास तहसील अध्यक्ष  सुनील अग्रवाल को पुनः इसी दायित्व पर मनोनीत किया गया। तहसील प्रभारी- प्रदीप जैन, तहसील युवा प्रभारी- श्रेयस (शालू) जयसवाल को मनोनीत किया गया इसी तरह  नारायणगंज तहसील अध्यक्ष के पद पर सबने  विनोद अग्रवाल को एवं  तहसील प्रभारी पद पर राकेश अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष अभिनेष साहू के साथ साथ नारायणगंज तहसील युवा प्रमुख के पद पर सुधीर अग्रवाल को सबकी सहमति और पदाधिकारियों के नेतृत्व में मनोनीत किया गया। उपरोक्त दोनों तहसील में हुई नियुक्ति  तहसील क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ कार्यकारिणी का विस्तार हो। प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार वर्ष में किए जाने वाले आवश्यक आयोजन होते रहे। सबने ऐसी अपेक्षा जाहिर की। भोपाल कार्यालय में उपरोक्त जानकारी को  सूचना दी गई प्रदेश कार्यालय से भी नई नियुक्ति पर पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की गई। सबको कैलेंडर वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मंत्री काश्यप ने अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में प्राप्त स्वर्ण पदक किया भेंट

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को केबिनेट बैठक में एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने विगत दिनों नई दिल्ली में ‘भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2024’ में भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन द्वारा मध्यप्रदेश राज्य मण्डप को सब्जेक्टिव केटेगरी में प्राप्त स्वर्ण पदक और प्रशस्ति-पत्र भेंट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्री काश्यप और उनकी पूरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उल्लेखनीय है कि इस बार व्यापार मेले की थीम “विकसित भारत@2047 थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेले का नई दिल्ली में उद्घाटन किया था। इसमें मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थानीय उत्पादों सहित ‘एक जिला-एक उत्पाद’ को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया था। मेले में स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। म.प्र. मण्डप को मेले में दर्शकों द्वारा सराहा गया।  

“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत कोतवाली पुलिस ने 7 दिन में 12 गुमशुदा महिला एवं पुरुष को तलाश कर परिजनों को सौंपा, लौटाई खुशियां

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत थाने में दर्ज गुमशुदगी के विभिन्न प्रकरणों में लापता महिला और पुरुषों की तलाश कर उन्हें परिजनों को सुपुर्द किया गया। दिनांक 28.11.2024 से 04.12.2024 के बीच 7 दिन के इस अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक आशीष सिंह, सहायक उपनिरीक्षक संतोष पांडेय, प्रधान आरक्षक राजकुमार साहू, रीतेश साहू और आरक्षक अमित यादव की टीम ने 12 गुमशुदा व्यक्तियों को खोजकर उनके परिजनों को सौंपा।  इनकी तलाश में मिली सफलता: पुलिस टीम ने रजनी बाई (32 वर्ष) निवासी ग्राम दुधमनिया  , सुनैना कोल (19 वर्ष) निवासी ग्राम पिपरिया , गडुल सिंह (24 वर्ष) निवासी ग्राम बड़हर, दुर्गावती सिंह (28 वर्ष) निवासी ग्राम सकरा,  गिरजा सिंह उर्फ गुड्डू (28 वर्ष) निवासी ग्राम खांडा,   राजेश साहू (44 वर्ष) निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर , कंचन कोल (23 वर्ष) निवासी ग्राम कांसा , संतोषी कोल (21 वर्ष) निवासी ग्राम लखनपुर , लवकेश केवट (24 वर्ष) निवासी ग्राम कोलमी , आर्यन उर्फ जयेश सैनी (22 वर्ष) निवासी पटोराटोला अनूपपुर , सुमित्रा कोल (30 वर्ष) निवासी ग्राम परसवार और रश्मि यादव (19 वर्ष) ग्राम सीतापुर को विभिन्न स्थानों से बरामद कर उनके परिजनों को सुरक्षित सौंपा।  परिजनों की खुशी: अपने लापता प्रियजनों के घर लौटने पर परिजनों ने  पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं कोतवाली पुलिस का आभार व्यक्त किया और उनके इस प्रयास की सराहना की।  पुलिस का अभियान जारी रहेगा: पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने बताया कि गुमशुदा महिला एवं पुरुषों की तलाश के लिए “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान निरंतर जारी रहेगा। पुलिस का यह प्रयास परिवारों को राहत पहुंचाने और समाज में विश्वास कायम करने का कार्य करेगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88