LATEST NEWS

भोपाल में मुस्लिम समुदाय का फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन, हजारों जुटे, सीएम शिवराज नाराज

भोपाल. राजधानी भोपाल के इकबाल मैदान में फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ हुए हजारों लोगों के विरोध प्रदर्शन पर सीएम शिवराज ने नाराजगी जताई है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि ‘मध्यप्रदेश शांति का टापू है। इसकी शांति को भंग करने वालों से हम पूरी सख्ती से निपटेंगे। इस मामले में 188 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वो चाहे कोई भी हो।’ डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि विरोध प्रदर्शन और भीड़ इकट्ठा करने वाले विधायक आरिफ मसूद समेत 400 लोगों को कार्रवाई की गई है। इसमें शामिल और लोगों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि गुरुवार को भोपाल के इकबाल मैदान में हजारों लोगों ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के विरोध में बड़ा प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने अगुवाई में किया गया। प्रदर्शन में लोगों ने फ्रांस के राष्ट्रपति से माफी मांगने की अपील की। मामले पर कार्रवाई करते हुए तलैया थाना पुलिस ने विधायक आरिफ मसूद समेत 400 अज्ञात लोगों पर कलेक्टर के आदेश और कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया। फ्रांस में की गई थी हिस्ट्री टीचर की हत्या कुछ दिन पहले फ्रांस में पैगम्बर साहब का कार्टून क्लास में दिखाने वाले एक हिस्ट्री टीचर की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से फ्रांस सरकार इस्लामिक संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। दुनिया के कई इस्लामिक देशों में फ्रांस की आलोचना की जा रही है और इसके खिलाफ प्रदर्शन भी हो रहे हैं।

MP : EXCLUSIVE 15 सीटों पर कांग्रेस तो 6 सीटों पर बीजेपी दिख रही मजबूत, सात सीटों पर कांटे की टक्कर

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर 3 नवंबर को होने जा रहे उपचुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने पूरा जोर लगा दिया है। बीजेपी की तरफ से सीएम शिवराज, सिंधिया के अलावा प्रदेश के सभी कद्दावर नेता मैदान में हैं. वहीं कांग्रेस की तरफ से पूरी कमान कमलनाथ ने अपने हाथ में ले रखी है. लेकिन देखने लायक बात यह है कि अकेले कमलनाथ बीजेपी के सभी धुरंधरों पर भरी पड़ रहे हैं। 15 सीटों पर कांग्रेस मजबूत स्थिति में दिख रही है तो 6 सीटों पर बीजेपी आगे दिख रही है। सात सीटों पर मुकाबला बेहद कड़ा दिख रहा है. अशोकनगर : कांग्रेस का पलड़ा भारी, भाजपा फंसी संकट में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए जजपाल सिंह जज्जी कमजोर नजर आ रहे हैं। उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। यहां बीजेपी में जबरदस्त भीतरघात का सामना करना पड़ रहा है। दलबदल को लेकर कांग्रेस हमलावर है। यहां सिंधिया का जादू नहीं चल पा रहा है। सीएम शिवराज भी यहां फीके साबित हो रहे हैं। मतदाताओं का रुझान कांग्रेस की तरफ ज्यादा दिख रहा है। बीजेपी के सूत्र भी इस सीट पर कांग्रेस की मजबूत स्थिति को स्वीकार कर रहे हैं। भांडेर: कांग्रेस के फूलसिंह बरैया अब मजबूत भाजपा की रक्षा सिरोनिया के मुकाबले कांग्रेस के फूलसिंह बरैया यहां मजबूत नजर आ रहे हैं। पर दलित वोटों के साथ मुस्लिम वोट भी एकजुट होते दिख हैं. इससे कांग्रेस काफी उत्साहित है. बीजेपी की रक्षा के पति के व्यवहार को लेकर लोगों में नाराजगी दिख रही है। वहीं, कांग्रेस के लिए पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध चिंता का सबब बने हुए हैं। बरैया को लेकर सामान्य वर्ग में नाराजगी देखि जा रही है। लेकिन बरैया का यहां जनाधार मजबूत है. ऐसे में कहा जा सकता है कि कांग्रेस के बरैया इस सीट को निकाल सकते हैं। पोहरी : सीएम शिवराज की चार सभाओं के बाद कांग्रेस आगे भाजपा ने यहां सुरेश धाकड़ को उतारा है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान यहां चार सभाएं कर चुके हैं। इसके बाद भी पार्टी घबराई हुई है. क्योंकि लोगों में अब शिवराज का वो जादू नहीं दिख रहा, जो पहले था। लेकिन सुरेश धाकड़ का जनाधार ठीकठाक है। इस कारण बीजेपी इस सीट पर खुद को मजबूत मानकर चल रही है. कांग्रेस ने यहां से हरिवल्लभ शुक्ला को टिकट दिया है। शुक्ला को सामान्य वर्ग का समर्थन मिल रहा है। पूरे दृश्य को देखकर लगता है कि यहां मुकाबला बहुत कांटे का है। करैरा : कांग्रेस मजबूत तो बीजेपी कमजोर इस सीट पर कांग्रेस ने बीजेपी पर काफी बढ़त बना रखी है। यहां दलबदल का मुद्दा दोनों दलों को परेशान कर रहा है। भाजपा बार बार रणनीति बना रही है लेकिन सब विफल होती दिख रही है । भाजपा से जसवंत जाटव को मैदान में उतारा है । जाटव को लेकर लोगों में नाराजगी दिख रही है। शिवराज व सिंधिया असर होता नहीं दिख रहा. कांग्रेस को यहां से काफी उम्मीदें दिख रही हैं. कमलनाथ की सभा में शिवराज की सभा में ज्यादा भीड़ दिखी। बड़ी बात कि इस सीट पर सामान्य वर्ग के मतदाता बीजेपी से नाराज हैं। इसका खामियाजा बीजेपी को उठाना पड़ सकता है। मुंगावली : कांग्रेस काफी आगे, बीजेपी संकट में कांग्रेस से लगातार दो बार चुनाव जीत चुके ब्रजेंद्र सिंह यादव अब भाजपा से भाग्य आजमा रहे हैं। यादव बहुल सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के कन्हई राम लोधी से है। बीजेपी के ब्रजेंद्र सिंह मुश्किल में दिख रहे हैं । यादव बहुल सीट होने के बाद भी ब्रजेंद्र सिंह यादव कमजोर साबित हो रहे हैं. सीएम शिवराज व सिंधिया का असर इस क्षेत्र में कम है. बूथ मैनेजमेंट में भले ही बीजेपी कुछ भी दावे करे लेकिन रुझान कांग्रेस की तरफ इशारा कर रहे हैं। बमोरी : कांग्रेस के मुकाबले बीजेपी मजबूत भाजपा प्रत्याशी और मंत्री महेंद्रसिंह सिसौदिया की हालत मजबूत दिख रही है। वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे. उन्होंने बीजेपी के बीच जगह बनाने में कामयाबी मिलती दिख रही है। बीजेपी सरकारकार में मंत्री रहे और पिछले विधानसभा चुनाव में नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ चुके कांग्रेस के केएल अग्रवाल काफी जोर लगा रहे हैं. इसके बाद भी अग्रवाल की स्थति बीजेपी के सिसौदिया के सामने कमजोर दिख रही है। बीजेपी का खेमा इस सीट को लेकर आश्वस्त दिख रहा है। ग्वालियर पूर्व : कांग्रेस मजबूत, बीजेपी कमजोर कांग्रेस से भाजपा में आए मुन्नालाल गोयल के सामने कांग्रेस ने सतीश सिकरवार हैं. शुरू में यहां मुकाबला कड़ा दिख रहा था। लेकिन जैसे जैसे प्रचार आगे बढ़ा तो कांग्रेस मजबूत होती गयी. यहां भी दलबदल को लेकर दोनों दलों में घबराहट है। गोयल का स्वाभाव सरल है जो उनका मजबूत पक्ष है लेकिन सिकरवार ने आक्रामक प्रचार कर अपनी स्थति मजबूत कर ली है. सिकरवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं का समर्थन हासिल है जो गोयल के लिए मुसीबत का सबब बनता दिख रहा है। सिकरवार का पूरा खानदान सालोंसाल से बीजेपी के लिए काम करता आ रहा है, अब वे सब सिकरवार के लिए जोर लगा रहे हैं. जिसका फायदा कांग्रेस को मिलता दिख रहा है। ग्वालियर : भाजपा मजबूत लेकिन भीतरघात का डर कांग्रेस ने यहां से सुनील शर्मा को टिकट दिया गया। भाजपा से मंत्री प्रद्युम्न तोमर उम्मीदवार हैं। कमलनाथ सरकार के दौरान तोमर मंत्री थे और अब बीजेपी सरकार में भी मंत्री हैं. तोमर को सिंधिया का बेहद खास माना जाता है. सिंधिया ने तोमर के लिए सब कुछ झोंक रखा है. तोमर जनता के बीच जाते रहते हैं जिसका फायदा उन्हें मिलता दिख रहा है। और बीजेपी मजबूत दिख रही है। पिछले चुनाव में यहां से चुनाव हारे जयभान सिंह पवैया की नाराजगी अभी तक बीजेपी ठीक नहीं कर पायी है. हालाँकि पवैया दिखने के लिए बीजेपी का समर्थन करते दिख रहे हैं लेकिन उनके समर्थकों में इस बात को लेकर बेचैनी है कि उनका क्या होगा ? भीतरघात से आशंकित बीजेपी ने यहां पवैया को साधने का प्रयास किया है। लेकिन पवैया मन से तोमर का साथ नहीं दे रहे हैं. डबरा : बीजेपी की इमरती देवी आगे, कांग्रेस प्रत्याशी कमजोर कांग्रेस से भाजपा में आई मंत्री इमरती देवी मजबूत दिख रही हैं. इमरती देवी के लिए सिंधिया पूरा जोर लगा … Read more

MP : बीजेपी नेता ने कांग्रेस के प्रत्याशी को दी धमकी, बोले- उठाकर खंडवा ले आऊंगा

खंडवा. खंडवा जिले के मांधाता विधानसभा उपचुनाव के दौरान किल्लोद में एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व विधायक हुकुमचंद यादव के पुत्र मंगल यादव ने खुलेआम मंच से मांधाता के कांग्रेस प्रत्याशी और उनके पिता को धमकी दे डाली. मंगल यादव ने कहा कि राज नारायण सिंह और उसका बेटा चुनाव के बाद खंडवा आकर बताएं अगर उन्होंने चुनाव में ज्यादा बयानबाज़ी की तो उनको उठाकर खंडवा ले जाऊंगा. बता दें कि मंगल यादव को पहलवान के नाम से जाना जाता है और उन पर कई अपराधिक प्रकरण भी दर्ज हैं. उधर कांग्रेस ने भाजपा की इस कार्यशैली पर गहरी आपत्ति जताते हुए भारत निर्वाचन आयोग से मामले की शिकायत की है. कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में संभावित हार के खतरे को देखते हुए भाजपा के नेता और प्रत्याशी धमकी देने पर उतारू हैं. पटेल ने कहा कि भमोरी में महेंद्र सिसोदिया ने कांग्रेस प्रत्याशी को धमकी दी और खंडवा में पूर्व विधायक राज नारायण सिंह को भाजपा के मंगल पहलवान ने धमकी देकर भारत निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन किया है. कांग्रेस ने इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.

MP : चुनावी सभा में खाली कुर्सी देख पूर्व सीएम उमा भारती हुई नाराज, आयोजकों को लगाई फटकार

भिंड। पूर्व CM उमा भारती की चुनावी सभा में सिर्फ खाली कुर्सी ही नजर आई। वहीं उमा भारती ये सब देख नाराज हो गई। मौके पर आयोजकों को फटकार लगाई। कहा कि मेरे पास समय कम है, मेरी गलती बिल्कुल नहीं है। हेलीकॉप्टर गोरमी में उतार दिया। हेलीकॉप्टर में टाइम कम रहता है। आगे कहा कि ऐसा हमेशा भिंड मुरैना में होता है। फायर ब्रांड नेता उमा भारती बुधवार को मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी ओपीएस भदौरिया के समर्थन में सभा करने पहुंची थीं. जहां परमिशन ना मिलने की वजह से उनका हेलीकॉप्टर सभा स्थल से 25 किलोमीटर दूर मेहगांव में उतरा गया. उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी प्रचार प्रसार अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। ऐसे में उमा भारती के चुनावी सभा में खाली कुर्सी का रहना बेहद ही चौंकाने वाला है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खाली सभा को संबोधित किया था।

MP : बीजेपी में घबराहट क्यों ? गरीब और आइटम का मुद्दा फुस्स, अब कोरोना वैक्सीन के भरोसे

भोपाल. मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी खेमे में भारी घबराहट है. इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि बीजेपी अब कोरोना वैक्सीन मुफ्त में देने की घोषणा के दम पर जीतने के सपने देख रही है. बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने विधानसभा स्तर पर अलग-अलग यह संकल्प पत्र जारी किए हैं. बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में मुफ्त कोरोना वैक्सीन का वायदा किया है. प्रदेश के लिए हमारे संकल्प शीर्षक के तहत किए गए इस वायदे में लिखा गया है कि प्रदेश सरकार कोरोना की विषम परिस्थितियों का मुकाबला कर रही है और वह यह वादा करती है कि प्रदेश की जनता को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी. इसके अलावा संकल्प पत्र में स्थानीय मुद्दों को लेकर अलग से एक कॉलम बनाया गया है जिसमें स्थानीय विकास के मुद्दों को लिखा गया है. संकल्प पत्र में किसानों के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों और योजनाओं का जिक्र भी किया गया है. कांग्रेस ने उठाए सवाल संकल्प पत्र में मुफ्त कोरोना वैक्सीन का वायदा किए जाने पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है कांग्रेस का आरोप है कि अभी वैक्सीन आई भी नहीं है और बीजेपी उसे बांटने की बात कर रही है. कांग्रेस के आरोपों के मुताबिक बीजेपी कोरोना जैसी बीमारी का भी राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है आपको बता दें कि बीजेपी के संकल्प पत्र से पहले कांग्रेस उपचुनाव के लिए अपना वचन पत्र जारी कर चुकी है.

MP : चीन व पकिस्तान पर निशाना साधकर वोट मांग रहे बीजेपी नेता

भोपाल। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सांवेर में जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने पड़ोसी देश पाकिस्तान का जिक्र कर दिया. केन्द्रीय मंत्री तोमर ने जनसभा कहा कि पाकिस्तान ने हरकत की तो पीएम नरेन्द्र मोदी उसको औकात दिखाने का काम करेंगे. बता दें कि इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर में एक सभा में चीन की हरकत को लेकर भी यही बात कही थी. एमपी के उपचुनाव में सत्ताधारी दल देश के मुद्दों पर राज्य में वोट मांगने से पीछे नहीं है. बहरहाल केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभी को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस जा जहाज़ डूब रहा है. लोग उस जहाज़ से उतरकर भाजपा में आ रहे हैं. हम सारी 28 सीटें जीतेंगे. कांग्रेस पर लगाया ये आरोप मंत्री तोमर ने कहा कि कृषि सुधार बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास कराया है. जबकि कांग्रेस ने ख़ुद अपने घोषणा पत्र में बिल पास कराने की बात कही थी, लेकिन अब उसका विरोध समझ से परे है. ये दो मुंही राजनीति है. वहीं प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर उन्होंने कहा कि एक लाख मीट्रिक टन बफर स्टॉक सरकार के पास है. उस स्टॉक को रिलीज करने का काम किया जा रहा है. समय से पहले ही प्याज के एक्सपोर्ट पर रोक लगा दी है और इंपोर्ट के रास्ते भी खोल दिए हैं, जिससे कीमतें जल्द ही स्थिर होगी. राहुल गांधी के भाजपा पर झूठ बोलने के आरोप पर तोमर ने कहा कि वे बताएं कि उनके परिवार में किसी ने कभी सच बोला है.

सीएम शिवराज पर कांग्रेस नेता हमला – मारीच, कंस और शकुनि का निचोड़ है ये मामा

भोपाल। मध्यप्रदेश उपचुनाव में नेताओं की बदजुबानी लगातार सामने आ रही है। अब कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तुलना कंस, शकुनि और मारीच से की है। इस सभा में राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी मौजूद थे। मुरैना के जौरा में सभा करने पहुंचे कृष्णम ने कहा- त्रेता में मामा मारीच हुए। द्वापर युग में कंस मामा का नाम रहा। इसके बाद शकुनि मामा ने छल और प्रपंच से पांडवों को बर्बाद कर दिया। तीनों मामाओं का कमीनापन निचोड़ दिया जाए, तो इससे मिलकर शिवराज मामा बनता है। ’15 साल में भी शिवराज की सत्ता की भूख कम नहीं हुई’ आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि पहला मामा मारीच, जिसने रूप बदलकर सीता माता का हरण कराया था। दूसरा मामा कंस, जिसने अपनी सत्ता को बचाने के लिए बहन के बच्चों को मार दिया और तीसरा मामा शकुनि, जिसने छल-फरेब कर पांडवों का सर्वनाश करना चाहा था। इन तीनों मामाओं को मिला दें तो मामा शिवराज बनता है। शिवराज ऐसे व्यक्ति हैं, जो 15 साल CM रहे, लेकिन इसके बाद भी उनकी सत्ता की भूख कम नहीं हुई। भाजपा चुनाव आयोग से शिकायत करेगी पार्टी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रमोद कृष्णन ने जो आपत्तिजनक और शर्मनाक भाषण मुरैना जिले में कांग्रेस के मंच से दिया, वह निंदनीय है। अब कमलनाथ की जिम्मेदारी है कि वे प्रदेश के भांजे-भांजियों से माफी मांगे। साथ ही कृष्णम के प्रचार करने पर रोक लगाएं। भाजपा चुनाव आयोग से कृष्णम की शिकायत करेगी।

रैली में राहुल गाँधी बोले – मोदी और नीतीश अगली बार आएं तो पकौड़ा खिला देना

पटना। बिहार में वोटिंग के बीच आज जमकर चुनाव प्रचार चल रहा है. पक्ष और विपक्ष के दोनों बड़े स्टार कैंपेनर यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार की धरती पर हैं. राहुल गांधी ने पश्चिमी चंपारण में रैली कर महागठबंधन के लिए वोट की अपील की है. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर टिप्पणी भी कीं. एनडीए के नेताओं पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए जब राहुल गांधी कह रहे थे कि हमारे अंदर कमी ये है कि हम झूठ में उनका मुकाबला नहीं कर पाते. इसी दौरान स्टेज के सामने से रैली में मौजूद एक शख्स ने पकौड़ा तलने वाली बात याद दिलाई. इस पर राहुल ने अपना भाषण रोका और शख्स से पूछा कि क्या आपने पकौड़ा बनाया है. ये कहते हुए राहुल ने शख्स से कहा कि अगली बार आएंगे तो पकौड़ा बनाकर मोदी और नीतीश को खिला देना. इससे पहले राहुल गांधी ने रोजगार से लेकर किसानों के मुद्दों पर नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर आलोचना की. साथ ही लॉकडाउन के दौरान मजदूरों की स्थिति पर भी सरकार को घेरा. राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने मजदूरों को पैदल भगाया है. वहीं, कृषि कानूनों पर किसानों के विरोध का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि पंजाब में इस बार दशहरे के मौके पर रावण की जगह पीएम मोदी का पुतला जलाया गया है. राहुल ने कहा कि ये देखकर मुझे दुख हुआ क्योंकि पीएम को पुतला ऐसे नहीं जलना चाहिए, लेकिन किसानों ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो दुखी हैं.

MP : राजपूत समाज के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम शिवराज का विरोध, हंगामा

भोपाल। भोपाल में राजपूत समाज के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होने गए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विरोध का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति सीएम से बात करने के लिए मंच की ओर जाने लगा तो पुलिस और वहां मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया। युवक का कहना है कि उपचुनाव में सीएम को हमारे वोट की चिंता सताने लगी है। मैंने अपनी बात रखनी चाही तो उन लोगों ने बाहर कर मुझे बाथरूम में बंद कर दिया। कार्यक्रम लगातार विरोध को देखते हुए शिवराज ने सभा को संबोधित किया और यहां से निकल गए। हालांकि उन्होंने मंच से कहा कि उनका आज यहां आने का कार्यक्रम नहीं था, लेकिन आपके बुलावे पर आया हूं, उन्हें और भी कई जगह पर जाना है। मनोहर रघुवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 2018 के चुनाव में कहा था कि उन्हें सामान्य वर्ग का वोट नहीं चाहिए। अब उपचुनाव में स्मारक बनाने की बात कह रहे हैं। अब इन्हें चुनाव में हार का डर सता रहा है। इसलिए वोट मांगने आए हैं। मैंने इसका विरोध किया तो पुलिस और अन्य लोगों ने मेरे साथ झूमाझटकी की। वे पकड़कर मुझे साइड में ले गए और बाथरूम में बंद कर दिया। सीएम ने रानी पद्मावती स्मारक बनाने का वादा किया मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि पद्मावती पर बनी विवादास्पद फिल्म पर बैन लगने वाला एमपी पहला राज्य था। 2018 में हमने तय किया था कि भोपाल में रानी पद्मावती का एक स्मारक बनाया जाएगा। मनुआभान टेकरी पर इसके लिए जमीन आरक्षित कर दी थी। लेकिन उसके बाद चुनाव आ गए और चुनाव के बाद मैं मुख्यमंत्री नहीं रहा। अब पांच दिन पहले मैंने उस जमीन को फिर से दिखवाया है। वहां पद्मावती का भव्य स्मारक बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्मावती फिल्म के विरोध के दौरान क्षत्रिय समाज के लोगों पर लगे सभी केस वापस लिए जाएंगे। अगले साल से रानी पद्मावती को पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जायगा। महाराणा प्रताप शौर्य पुरस्कार और रानी पद्मावती के नाम पर भी 2 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

MP : मैंने पॉलिटिक्स नहीं छोड़ी, अभी प्रचंड राजनीति करनी है : उमा भारती ने

रायसेन. मध्य प्रदेश में विधानसभा के उपचुनाव में 3 नवंबर को वोटिंग होनी है. इससे पहले सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दिए हैं. इसके तहत ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री व बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती रायसेन में सांची विधानसभा सीट से प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी के समर्थन में सभा करने पहुंची. यहां उमा भारती ने आमसभा को संबोधित किया. इस दौरान उमा भारती ने खुद की पॉलिटिकल करियर को लेकर भी बयान दिया. रायसेन में उमा भारती ने कहा कि मुझे आप गरीब लोगों की इज्जत से मतलब रहता है. देश के सम्मान स्वाभिमान से मतलब रहता है. इसलिए भाजापा में वापसी हुई. केन्द में मंत्री बनाया गया. मैंने कहा दो तीन साल चुनाव नहीं लड़ना है. मैंने राजनीति नहीं छोड़ी. अभी प्रचंड राजनीति करनी है. अभी तो 2024 का लोकसभा का चुनाव लड़ना है. 2 से 3 साल गंगा के कार्य के लिए लगाना है. वो कार्य राजनीति से नहीं हो सकता है. गंगा ऐसा विषय है, जिसमें सारे राजनीतिक दल एक हैं. कोई भी व्यक्ति राजनीति में राह कर गंगा का काम ठीक से नहीं कर पाएगा. बीजेपी का मंत्र बूथ जीता तो चुनाव जीता बीजेपी उपचुनाव में ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’ के मंत्र के साथ चुनावी रण में जुटी है. इसी के तहत 26 अक्टूबर विजयादशमी से 1 नवम्बर तक विजय जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेतागण कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर तक पहुंचकर विजय संपर्क अभियान में शामिल होंगे. बीजेपी इससे पहले मंडल सम्मेलन और बूथ सम्मेलन के ज़रिए भी अपनी चुनावी रणनीति को धार दे चुकी है.

MP : कमलनाथ का शिवराज पर बोले -आंख-कान भले ना चले मुंह बहुत चलता है

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच शब्दों जंग बढ़ती जा रही है. शनिवार को कमलनाथ ने मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के अमायन में आयोजित सभा में करीब 20 मिनिट का भाषण दिया.जहां नाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज पर जुबानी हमला बोला.नाथ ने कहा कि शिवराज सिंह के आंख, कान भले ही नहीं चलते हों, लेकिन मुंह बहुत चलता है. साथ ही कहा कि शिवराज घोषणाएं करने में माहिर हैं. वो जो कह रहे हैं कि कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में देंगे. अरे! जब अभी वैक्सीन आई ही नहीं तो उसे मुफ्त में और पैसे में देने की बात कैसे कह रहे हैं. बता दें कि अमायन को तहसील बनाए जाने की मांग लंबे समय से उठ रही है.आचार संहिता प्रभावी होने से पहले 14 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अमायन में सभा को संबोधित किया था. उस वक्त उन्होंने अमायन को न सिर्फ तहसील बनाने बल्कि कमिश्नर को बोलकर तत्काल कामकाज शुरु करने के लिए आदेशित किया था.जिसके अगले दिन अमायन आरआई दफ्तर की साफ सफाई की गई. मगर उसके बाद अमायन को तहसील बनाने का मामला ठंडा पड़ गया. मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में अमायन सर्किल में करीब 65 हजार से ज्यादा मतदाता हैं. जिन्हें लुभाने के लिए कमलनाथ ने अमायन को तहसील बनाने का मुद्दा भी छेड़ा. कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह अमायन को तहसील बनाने के लिए चाहें जितनी घोषणाएं कर गए हों, लेकिन अगर 10 के बाद हमारी सरकार बनी तो हम अमायन को तहसील हम बनाएंगे. इतना ही नहीं कमलनाथ ने आजी मां मंदिर को भव्य तीर्थस्थल बनाने की बात भी कही .

MP : मंत्री व बीजेपी प्रत्याशी समर्थन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता के चरणों में गिरे

भोपाल. ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इसमें कांग्रेस छोड़ बीजेपी में गए प्रद्युम्न सिंह तोमर कांग्रेस कार्यकर्ता के सामने घुटनों के बल बैठकर वोट मांगते नजर आ रहे हैं. शिवराज सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर कांग्रेस के कार्यकर्ता रघुनाथ सिंह तोमर के घर गए थे, यहां वो उनके चरणों में गिरकर समर्थन के लिए गिड़गिड़ाते दिखे. मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव सहित कुछ और नेताओं ने इसका वीडियो साझा करते हुए तंज कसा कि कांग्रेस के कुछ नेता बिक सकते हैं मगर कार्यकर्ता नहीं. उन्होंने ट्वीट किया, ‘देखिए कैसे एक बिकाऊ मंत्री ने कांग्रेस के टिकाऊ कार्यकर्ता के आगे घुटने टेक दिए, कांग्रेस के चंद नेता बिकाऊ हो सकते हैं मगर कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता टिकाऊ है.’ समर्थन हासिल करने के लिए एक तोमर के चरणों में गिरे दूसरे तोमरएक तोमर के चरणों में गिरते दूसरे तोमर का यह वीडियो वायरल हो रहा है और चर्चा के केंद्र में है. यह वीडियो इस बात का इशारा करता है कि कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में जाने वाले नेता किस अवस्था से गुजर रहे हैं.वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भी इस वीडियो को ट्वीट करते हुए कहा, यही फर्क है बिकाऊ और टिकाऊ में. कांग्रेस को अपने टिकाऊ कार्यकर्ताओं और नेताओं का पूरा ख्याल रखना चाहिए. अभी तो घुटने टेके हैं. तीन नवंबर तक साष्टांग करेंगे. चुनाव हारने के बाद आंख दिखाएंगे.’

MP : साँची सीट बीजेपी मुश्किल में, शेजवार की नाराजगी बरकरार

भोपाल . सांची सीट को लेकर बीजेपी मुश्किल। सांची सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रभु राम चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं. चौधरी इससे पहले कांग्रेस में थे. वो दलबदल कर के बीजेपी में शामिल हुए हैं. उनके बीजेपी में आने के बाद से ही साँची के कद्दावर नेता गौरीशंकर शेजवार नाराज माने जा रहे थे. बीच में इस तरह की खबरें भी सामने आई कि गौरीशंकर शेजवार और उनके बेटे मुदित शेजवार, प्रभु राम चौधरी के चुनाव प्रचार से दूरी बनाए हुए हैं. यह मामला केंद्रीय नेतृत्व तक भी पहुंचा. यह माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व तक मामला पहुंचने के बाद ही पिता पुत्र को प्रदेश कार्यालय में तलब किया गया. सांची सीट से बीजेपी के कद्दावर नेता गौरीशंकर शेजवार अपने बेटे मुदित शेजवार के साथ कई घंटों तक बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में मौजूद रहे. प्रदेश कार्यालय मंत्री के कक्ष में दोनों ने कई घंटे चर्चा की. हालांकि जिस वक्त गौरीशंकर शेजवार और मुदित शेजवार बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पहुंचे उस वक्त कोई भी बड़ा नेता वहां मौजूद नहीं था. लेकिन गौरीशंकर शेजवार और मुदित शेजवार की चुनावी सरगर्मी के बीच प्रदेश मुख्यालय में मौजूदगी कई सवालों को जन्म दे रही है. सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या पिता पुत्र अभी भी प्रभु राम चौधरी के लिए चुनाव प्रचार में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. सूत्रों की मानें तो यह मामला केंद्रीय नेतृत्व तक भी पहुंच चुका है.

MP : सिंधिया समर्थक मंत्री व बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी का एक और वीडियो वायरल, बोलीं- पार्टी जाये भाड़ में

भोपाल। सिंधिया समर्थक मंत्री व बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान ‘पार्टी जाये भाड़ में’ बयान दे रही हैं। इस बयान पर विपक्ष ने उन्हें निशाने पर लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि कांग्रेस के साथ गद्दारी करने वालों के भाजपा को लेकर बोल? ये तो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के लोग हैं। इन्हें किसी भी पार्टी से कोई लेना देना नहीं, ये तो सिर्फ़ अपने सीईओ के साथ हैं। उधर, कमलनाथ के बयान को आपत्तिजनक बताने वाली इमरती देवी ने अब उन्हें लेकर बेहद विवादित बयान दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कमलनाथ को लुच्चा, लफंगा और शराबी कह रही हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा अशोभनीय शब्द कहने के बाद इमरती देवी के साथ-साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कई भाजपा नेता कमलनाथ पर भड़ास निकाल चुके हैं। इसके बाद अब डबरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी ने एक सभा को संबोधित करते हुए राजनीतिक मर्यादा की हदें पार कर दी और कहा कि कमलनाथ शराबी कबाड़ी की तरह बन गए हैं। जैसे शराबी के सामने से कोई महिला निकलती है तो शराबी-कबाड़ी महिला पर अभद्र टिप्पणी करता है। ऐसे ही लुच्चा, लफंगा अब कमलनाथ भी बन गए हैं। इमरती देवी शुक्रवार को डबरा में आयोजित भाजपा के युवा सम्मेलन में जनता को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ के बयान को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि- ‘मेरे ससुर के सामने, सास ननंद, देवरानी जेठानी, बेटों के सामने कमल नाथ ने ऐसी भाषा बोली है, मैं आपके परिवार की महिला हूं और अगर 3 तारीख को आपने मेरी लाज नहीं रखी तो आप जानो और आपका काम जाने।’

मुरैना की जनसभा में शिवराज – BJP हारी तो उन्हें झोला टांगना पड़ेगा

मुरैना। शुक्रवार को मुरैना विस खरगपुर भर्राड़ में चुनावी सभा शिवराज सिंह ने कहा, ‘उपचुनाव में चुनाव प्रत्याशियों की जीत-हार का नहीं बल्कि सरकार को स्थायित्व देने का है. इसलिए 3 तारीख को आप मुरैना विधानसभा से भाजपा को जिताएं.भाजपा नहीं जीती तो मैं भी सीएम नहीं रहूंगा और मुझे झोला टांगना पड़ेगा.’ सीएम शिवराज सिंह ने जनता से कहा कि मुरैना में जितना भी विकास हुआ है, वह भाजपा के 15 वर्ष के कार्यकाल में हुआ है. सीएम ने कहा कि पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह ने अपने कार्यकाल में जितने विकास कार्य कराए हैं, उतने किसी ने नहीं कराए. साथ ही मुख्यमंत्री ने पुर्व मुख्यमंत्री पर भी कटाक्ष करने का मौका नहीं छोड़ा. सीएम ने कहा कमलनाथ ने 15 महीने में जो गरीबों की योजनाएं बंद की, हमने कोरोना काल के रहते हुए भी उन्हें नए सभी योजनाएं नए सिरे से चालू करवाईं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet