LATEST NEWS

MP : सूदखोरी के मामले में 20 दिन से फरार भाजपा मंडल अध्यक्ष, फरार आरोपियों पर 5-5 हजार इनाम

उज्जैन . फोटोग्राफर नीलेश शेल्के निवासी अभिषेकनगर की आत्महत्या के मामले में 20 दिन से फरार भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत पांच आरोपियों पर एसपी मनोज कुमार सिंह ने 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया। सूदखोरों ने एक लाख रुपए के लिए फोटोग्राफर को इतना प्रताड़ित किया कि उसका मकान तक बिकवाने पर आमदा हो गए थे। फोटोग्राफर शेल्के ने 23 सितंबर को सुसाइड नोट लिखकर धरमबड़ला के समीप जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पुलिस ने मंडल अध्यक्ष दिग्विजय निवासी प्रेमछाया मार्ग, रणदीप मक्कड़ निवासी तिरूपति हाइट्स, अतुल गेहलोत निवासी रामीनगर, विजय पटेल महूवाला निवासी इंदौर व समीर फाइनेंस के संचालक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था। उक्त मामले में घटना के बाद से फरार चल रहे पांचों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया। एसपी मनोजसिंह ने बताया कि इसके अलावा ठेकेदार शुभम खंडेलवाल की आत्महत्या के मामले में भी फरार उपयंत्री नरेश जैन व संजय खुजनेरी पर इनाम राशि 3 हजार से बढ़ाकर 5 हजार रुपए कर दी गई है। एसपी ने सोमवार को सभी सीएसपी व थाना प्रभारियों की कंट्रोल रूम पर बैठक की व निर्देश दिए कि सूदखोरी मामले में कार्रवाई करे। जो इस तरह के कृत्य में लिप्त है उनकी सूची तैयार करें ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके। इधर दुर्गा कॉलोनी निवासी संजय गुप्ता ने एसपी से शिकायत की है कि सूरज नगर निवासी राकेश नाहटा उसे प्रताड़ित कर रहा है। उससे जो लेन-देन किया था, वह वर्ष 2018 में ही पूरा हो चुका है। इसके बाद भी वह दबाव बनाए जा रहा है। कार्रवाई की मांग की है।

मंदिरों को खोलने के लिए शिरडी से सिद्धिविनायक तक BJP का मोर्चा

मुंबई . महाराष्ट्र में धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को मुंबई में प्रदर्शन किया. इसके अलावा शिरडी में साधु-संत अनशन पर बैठ गए हैं. वहीं, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी है. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर धार्मिक स्थलों को खोलने के लिए कहा है. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि 1 जून से आपने मिशन फिर से शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन चार महीने बाद भी पूजा स्थल नहीं खोले जा सके हैं. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि यह विडंबना है कि एक तरफ सरकार ने बार और रेस्तरां खोले हैं, लेकिन दूसरी तरफ, देवी और देवताओं के स्थल को नहीं खोला गया है. आप हिंदुत्व के मजबूत पक्षधर रहे हैं. आपने भगवान राम के लिए सार्वजनिक रूप से अपनी भक्ति व्यक्त की. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि आपने आषाढ़ी एकादशी पर विट्ठल रुक्मणी मंदिर का दौरा किया था, क्या आपने अचानक खुद को धर्मनिरपेक्ष बना लिया है? जिस शब्द से आपको नफरत है? दिल्ली में पूजा स्थल खोले गए हैं लेकिन कोविड -19 मामलों में वृद्धि हुई है. इस बीच साईं मंदिर खोलने के लिए बीजेपी के आध्यात्मिक प्रकोष्ठ के महंतों ने शिरडी में एकदिवसीय अनशन शुरू किया है. कोरोना के कारण सूबे में सात महीनों से सभी मंदिर बंद है. एक तरफ सरकार ने शराब की दुकानें खोल दी हैं, मगर मंदिर बंद रखने से खफा साधु संतों ने अनशन शुरू कर दिया है. पुणे में भी बीजेपी का प्रदर्शन राज्य में मंदिर खोलने के लिए भाजपा आक्रमक नज़र आ रही है. आज पुणे के साथ कई शहरों में मंदिरों के बाहर आंदोलन किया गया. अनलॉक में कई व्यवसाय और सार्वजनिक सेवा बहाल की गई, लेकिन ऐसा होने के बाद भी राज्य सरकार ने अभी तक धार्मिक स्थल नहीं खोले. राज्य सरकार के इसी निर्णय के खिलाफ भाजपा ने प्रदर्शन किया. पुणे शहर के ग्रामदैवत तांबड़ी जोगेश्वरी मंदिर के बाहर भजन कर बीजेपी ने प्रदर्शन किया. कुंभकर्ण की नींद में सोई सरकार का प्रतीकात्मक पुतला भी बनाया गया. भाजपा के शहर अध्यक्ष जगदीश मलिक के अलावा कई भाजपा कार्यकर्ता इस आंदोलन में सहभागी हुए. सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई.

कमलनाथ बोले- अभी तो मैं जवान हूं,और जनता से मिलने मंच से लगा दी छलांग

सागर। सुरखी के जैसीनगर में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनता से मिलने के लिए मंच से छलांग लगा दी। उन्हें सुरक्षा कर्मियों ने संभाला। सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ बोले- 35 साल पहले जैसीनगर आया था, तब मैं जवान था और अब भी जवान हूं। कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के जनता के सामने घुटने टेकने को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि शिवराज एक्टिंग में बड़े माहिर हैं, वे अगर मुंबई चले जाएं तो सलमान, शाहरुख भी शरमा जाएं।

MP : शिवराज के मंत्री बोले- हम घर से खींचकर जमीन में गाड़ने की रखते हैं हिम्मत

भोपाल. मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर सभी दलों के प्रत्याशी और नेता प्रचार के लिए मैदान में कूद गए हैं. इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. उच्चा शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने एक विवादित बयान दिया है. आगर मालवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरने वाले लोग हैं. हमलोग विरोधियों से किसी भी तरह से निपटना जानते हैं. उन्होंने कहा कि हम लोग कमजोर नहीं हैं और न ही नौटंकियों में विश्वास करने वाले हैं. मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि जो भी हम लोगों का बुरा करना चाहेगा, उन्हें घर से खींचकर बाहर निकाल लाएंगे और जमीन में गाड़ देंगे. उच्‍च शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमलोग बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं. यह अपने आप में कोई मामूली बात नहीं है. मोहन यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायक इसलिए नहीं होते की सरपंचों का शिकार करें. उनकी माने तो शिकार करने का दम है तो जंगल में जाओ और जानवर मारो. मंत्री ने आगे मालवा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रभारी जयवर्धन सिंह पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नकली राजा के छोकरे को लेकर आए हैं. अब हम सबको ठिकाने लगा देंगे. वहीं, मंत्री के इस बयान की कांग्रेस ने निंदा की है.

MP: मंच पर घुटनों के बल बैठे क्यों दिख रहे सीएम शिवराज?

भोपाल. उपचुनाव के मुहाने पर खड़े मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक तस्वीर पर सियासी घमासान मच गया है. इस तस्वीर में सीएम शिवराज जनता के सामने घुटने के बल बैठे दिख रहे हैं. इस तस्वीर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि काम करते तो घुटने नहीं टेकने पड़ते. जनता के सामने ऐसे घुटने टेकने की जरूरत उन्हीं नेताओं को होती है जो चुनाव से पहले लोगों के सामने झूठे वादे करते हैं. पूर्व सीएम कमलनाथ ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘यदि नेता जनता को झूठे सपने, झूठे सब्जबाग ना दिखाए, झूठी घोषणाएं ना करे, झूठे चुनावी नारियल ना फोड़े, जनता से किये अपने हर वादे को वचन समझ पूरा करे, जनता को झूठे- लच्छेदार भाषण परोसकर मूर्ख ना समझें, अपनी सत्ता लोलुपता के लिये सौदेबाजी से जनादेश का अपमान कर राजनीति को कलंकित ना करें, जनहित उसके लिये सदैव सर्वोपरि हो तो जनता उसे हमेशा सर आंखों पर बैठाती है, अपने सर का ताज बनाती है, उसको घुटने टेकने की कभी जरूरत ही नहीं पड़ती है’. वहीं बीजेपी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अपने-अपने संस्कार हैं कमलनाथ जी. कोई भारत की जनता के आगे झुकता है तो कोई इटली और चीन के आगे. हम इटली के सामने घुटने नहीं टेकते. दरअसल, मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर नवंबर महीने में उपचुनाव होना है. इसमें एक सीट मंदसौर की सुवासरा है जहां से बीजेपी ने कांग्रेस छोड़ कर आए हरदीप सिंह डंग को अपना प्रत्याशी बनाया है. डंग के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने शिवराज सिंह चौहान सुवासरा पहुंचे थे जहां भाषण देते समय वो मंच पर ही घुटनों के बल बैठ गए और शीश झुका कर जनता का अभिवादन किया था. भाषण में उन्होंने कहा कि ‘चुनाव के समय लोग कहते थे कि मंदसौर और नीमच में सूपड़ा साफ हो जाएगा, तब आपने ऐसा साथ दिया कि मैं कभी नहीं भूलूंगा और इसके लिए मैं आपका कृतज्ञ हूं. आज मेरा दिल कह रहा है कि शिवराज यहां बैठकर, शीश झुकाकर मंदसौर और नीमच की जनता को प्रणाम कर और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दे’. इसके बाद शिवराज वहीं घुटनों के बल बैठ गए और शीश झुकाकर सामने मौजूद कार्यकर्ताओं और जनता का हाथ जोड़ धन्यवाद किया. मुख्यमंत्री को अपने सामने इस तरह से देख वहां मौजूद लोग ताली बजाने लगे.

MP : ‘तुम्हारे जीतने से ज्यादा खुशी बीजेपी के मंत्री की जमानत जब्त पर मिलेगी’

ग्वालियर . कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन करने वाले नेता से मतदाता इस तरह गुस्साए हैं कि वे वोट नहीं देने के साथ-साथ जमानत जब्त करने की भी प्रार्थना कर रहे हैं. दरअसल, शुक्रवार को ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए गए कांग्रेस नेता सुनील शर्मा प्रचार के लिए गए थे. इस दौरान वे वहां मतदाताओं से बातचीत कर रहे थें. इस दौरान एक बुजुर्ग मतदाता का बीजेपी नेता और उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के खिलाफ गुस्सा देखने को मिला. कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा से बुजुर्ग ने कहा कि तुम 20 हजार से जीतोगे तो वो खुशी नहीं मिलेगी, जितना की प्रद्युम्न सिंह तोमर की जमानत जब्त होने पर मिलेगी. कांग्रेस प्रत्याशी से बुजुर्ग ने कहा कि प्रद्युम्न सिंह तोमर भी प्यारा था, लेकिन उसे हमारा वोट नहीं बेचना चाहिए था. वो कांग्रेस में रहता तब भी मंत्री रहता. आपको बता दें कि ग्वालियर विधानसभा सीट से प्रद्युम्न सिंह तोमर 2018 विधानसभा चुनाव में जीते थे. लेकिन बाद में वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए, जिसकी वजह से यह सीट रिक्त हो गई है. इस सीट से बीजेपी ने प्रद्युम्न सिंह तोमर को उतारा है, जबकि कांग्रेस ने सुनील शर्मा को मैदान में उतारा है.

सीएम शिवराज आप मामा कहलाते हो, हमें भाई-बहनों समेत इच्छा मृत्यु दे दो

भोपाल। राजधानी भोपाल में मां की मौत से आहत 27 साल की प्रियंका ने अब अपने भाई बहनों समेत इच्छा मृत्यु की मांग की है। उसने एक वीडियो जारी कर कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामा भांजी के नाम को बहुत प्रसिद्ध किया, लेकिन उनकी भांजी भटक रही है। उसकी मां की मौत जेपी अस्पताल में हो गई। कोरोना वार्ड में भर्ती थी। रिपोर्ट पता नहीं क्या रही, लेकिन मौत के बाद भी सुकून नहीं मिला। अस्पताल में उनकी मां की लाश को छुआ तक नहीं। वह खुद ही अपने चाचा के साथ शव को लेकर पूरे अस्पताल में भटकती रही। अंतिम संस्कार भी उन्होंने खुद ही किया। इससे पहले प्राइवेट अस्पताल में उनकी मां के इन इलाज के नाम पर 50-50 हजार रुपए भी लिए गए। मां ही हम चार भाई बहनों का सहारा थीं। उनकी मौत के बाद अब हमारे पास कोई रास्ता नहीं बचा है। मैं सबसे बड़ी हूं। तीनों भाई बहन उससे छोटे हैं। अब उस पर उनकी जिम्मेदारी है। जांच की बात कही गई, लेकिन आज तक किसी का फोन नहीं आया। कोरोना के नाम पर लूटा गया प्रियंका ने कहा कि वह भोपाल के कोलार रोड रहती है। प्राइवेट अस्पतालों उसकी माता संतोष रजक को कोरोना संक्रमित होने का कहकर 50-50 हजार रुपए लिए गए। भोपाल कलेक्टर से मिलने के बाद किसी तरह मां को अच्छे इलाज के लिए जेपी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन यहां तो मरीज को देखने तक वाला कोई नहीं था। ऑक्सीजन की सप्लाई अस्पताल में कभी भी रात को बंद कर दी जाती थी। 24 सितंबर 2020 की शाम मां की मौत हो गई। हमारी मां के मरने के बाद भी सुकून नहीं मिला। मां की डेड बॉडी को अस्पताल प्रबंधन ने लावारिस की तरह ऐसे ही छोड़ दिया। हम खुद अकेले अपनी मां को कपड़े पहनाते है। पीपीई किट लपेटकर स्ट्रेचर के पर मां की बॉडी को अकेले शव घर तक ले जाना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन से किसी भी प्रकार की मदद नहीं की। भाई-बहनों का क्या होगा करीब 8 साल पहले पापा की मौत के बाद हम चारों भाई बहनों का भार मां पर ही था। प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार की कोई भी सहायता नहीं की गई। मामले की जांच कर अस्पताल प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज की जाना चाहिए। अगर हमें न्याय नहीं मिलता है, तो अब हमारे पास मरने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। हम सभी भाई बहनों को इच्छा मृत्यु दी जाए।

MP : सिंधिया की जेब में पैसे के बदले बिच्छू, हर पीढ़ी गद्दार’, कांग्रेस का जोरदार हमला

भोपाल. मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज है. इन सबके बीच कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरने के लिए उनपर सीधा हमला बोला. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और जीतू पटवारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर सिंधिया परिवार पर कई आरोप लगाये. सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सिंधिया ने अपनी सम्पत्ति के बारे में कहा है कि 300 साल पुरानी मेरे परिवार की सम्पत्ति है. लेकिन बच्चा-बच्चा जानता है कि सिंधिया परिवार ने ये जमीन कैसे हड़पी. जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि सिंधिया ट्रस्ट की जांच होना चाहिए. हर एक सम्पत्ति की जांच होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी नेता प्रभात झा सिंधिया की शिकायत कर चुके हैं और झा ने सिंधिया को भूमाफिया बताया था. जीतू पटवारी और सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि यदि हमारी सरकार आएगी, तो सबसे पहले सिंधिया के ट्रस्ट की जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाएंगे. सिंधिया परिवार को बताया गद्दार सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सिंधिया कह रहे हैं कि कांग्रेस में कुछ नए महाराज हो गए हैं. सिंधिया कह रहे हैं कि मेरी क्या गलती मैं राज परिवार में पैदा हुआ? मगर सिंधिया की एक भी पीढ़ी ऐसी नहीं, जिसने गद्दारी न की हो. सिंधिया की जेब में तो बिच्छू है. कभी जेब से पैसे निकले नहीं. माधव राव सिंधिया ने भी कांग्रेस से गद्दारी कर अलग पार्टी बनाई थी. सिंधिया ट्रस्ट की जांच की मांग जीतू पटवारी ने कहा कि सिंधिया परिवार ने झांसी की रानी को मरवा डाला था. कांग्रेस मांग करती है कि सिंधिया ट्रस्ट की जांच होना चाहिए. कमलनाथ जी आने वाले हैं, शिवराज जी जाने वाले हैं. अगर हमारी सरकार आएगी, तो सिंधिया ट्रस्ट की जांच कराई जायेगी. यदि जमीन ठीक होगी, तो कोई कार्रवाई नहीं होगी. और यदि जमीन को लेकर हेराफेरी की गई होगी तो किसी को छोड़ा नहीं जाएगा.

MP : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निकली 30 लाख की आसामी

श्योपुर. ग्वालियर की लोकायुक्त टीम ने श्योपुर शहर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के घर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान कार्यकर्ता के घर आय से 30 लाख रुपये ज्यादा की संपत्ति मिली है. टीम ने आरोपी महिला के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है.अभी कार्रवाई जारी है. मामला शहर के आईडीबीआई बैंक के पीछे वाली गली का है.यहां ग्वालियर की लोकायुक्त टीम ने सुबह करीब 06 बजे शहर के 0.2 आंगनवाड़ी केंद्र पर पदस्थ कार्यकर्ता ईवा चौहान के घर छापा मारा. टीम ने मौके पर देखा है कि, बेहद कम वेतन पर नौकरी करने वाली कार्यकर्ता का शहर में मुख्य जगह पर दो मंजिला आलीशान घर है. इसके साथ लाखों रुपये की अन्य प्रॉपर्टी और सोने-चांदी के जेवरात भी टीम को मिले हैं. इस महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ लोकायुक्त टीम ने केस दर्ज कर लिया है. आय से अधिक संपत्ति ग्वालियर लोकायुक्त टीम के सब इंस्पेक्टर कविंद्र सिंह चौहान का कहना है, महिला द्वारा अब तक अपने वेतन से महज 12 लाख 70 हजार रुपये कमाए हैं लेकिन, उसके पास 43 लाख 700 रुपये की प्रॉपर्टी मिली, जो आय से अधिक संपत्ति की श्रेणी में आ रही है. इसे लेकर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

MP : मांधाता सीट पर BJP प्रत्याशी का विरोध, सत्ता रहा हार का खतरा

खंडवा. खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा सीट पापर बीजेपी को पसीना छूट रहा है। पार्टी प्रत्याशी नारायण पटेल का पार्टी के लोग ही विरोध कर रहे हैं. इससे भाजपा को हार का खतरा सता रहा है. जगह-जगह नारायण पटेल का विरोध होने के कारण भाजपा के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का मुद्दा बन गयी है. सांसद नंद कुमार सिंह चौहान के लिए भी इस सीट को जिताना चुनौतीपूर्ण है. यहां आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री की 4 सभाएं करवाने का प्लान है. दरअसल इस विरोध को सियासी कह लें या जनता के दिए जनाधार का आक्रोश, दोनों ही बात फिट बैठती है. मांधाता के मोहद गांव में रात्रि सभा करने गए सांसद नंद कुमार सिंह चौहान के भाषण और वादों को जनता सुनना नहीं चाह रही थी. नौबत ये आ गयी की कार्यकर्ताओं के बीच झूमा झटकी जैसी स्थिति पैदा हो गयी. सांसद नंद कुमार को अपना भाषण बीच में ही खत्म करना पड़ा. महिलाओं ने किया था विरोध इसके पहले भी कई गांव में महिलाओं ने नारायण पटेल को घेर कर विरोध किया था. इतना ही नहीं सांसद नंद कुमार सिंह चौहान के सामने गुराडिया गांव में कमलनाथ के जयकारे भी लोगों ने लगाए. इन घटनाक्रम से साफ प्रतीत हो रहा है कि सांसद और नारायण पटेल के खिलाफ लोगों में किस कदर आक्रोश है. हालांकि, नारायण पटेल ने इन विरोधों को दरकिनार कर दिया है.

MP : सीएम शिवराज का अनोखा अंदाज, घुटनों के बल नीचे बैठकर हुए नतमस्तक

मंदसौर। मध्यप्रदेश में उपचुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। बीजेपी की ओर से खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान मैदान में हैं। आज उन्होंने मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के कयामपुर में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह का अनोखा अंदाज देखने को मिला। सीएम शिवराज सिंह ने मंच पर घुटनों के बल नीचे बैठ गए और मंदसौर-नीमच जिले की जनता को प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व की कांग्रेस की सरकार पर जमकर निशाना साधा, सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने ये भी कहा कि 2018 के चुनाव में बीजेपी को ज्यादा वोट मिले थे। बस कुछ सीटों से पीछे रह गए थे उन्होंने कहा कि अगर वो चौथी बार सीएम बने हैं तो मंदसौर-नीमच जिले की जनता की वजह से, उन्होंने उपचुनाव में बीजेपी को जिताने की अपील की।

MP : फिर मैदान में ‘माई के लाल’, बीजेपी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

भोपाल। एमपी में 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भी सपाक्स माई के लाल नारे को बुलंद कर रही है, जिससे बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती है। 2018 के विधानसभा चुनाव में भी माई के लाल से बीजेपी को बहुत नुकसान हुआ था और प्रदेश से बीजेपी की सरकार चली गई थी। सपाक्स ने अब एक बार फिर बीजेपी के मंसूबे पर पानी फेरने की रणनीति बना ली है। मध्यप्रदेश में साल 2018 के चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बाहर कराने में माई के लालों की बड़ी भूमिका रही थी वो माई के लाल। जो आरक्षण के खिलाफ है और आरक्षण खत्म नहीं करने के शिवराज सिंह चौहान के भाषण के बाद खफा हो गए थे। और फिर सामान्य पिछड़ा वर्ग का संगठन बनाकर राजनीतिक पार्टी बना ली थी जिसकी वजह से बीजेपी को ग्वालियर चंबल में हार का सामना करना पड़ा था। सपाक्स ने अब फिर हुंकार भरी है। सपाक्स उपचुनाव में अपने प्रत्याशियों को उतारेगी। पार्टी का दावा है कि सपाक्स के प्रत्याशियों ने क्षेत्र में अपना काम भी शुरू कर दिया है। सपाक्स पार्टी उपचुनाव में एट्रोसिटी एक्ट और आरक्षण को फिर से मुद्दा बनाएगी। सपाक्स देश के सभी वर्गों और समुदायों के गरीबों को आरक्षण देने की बात करती है, जबकि जो दशकों से ऊंचे पदों पर बैठकर आरक्षण का लाभ ले रहे हैं। उनका विरोध करती है। सपाक्स ने सत्ता में आने पर अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसद आरक्षण देने का वादा किया है। साथ ही जनता से बीजेपी और कांग्रेस का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। सपाक्स की सक्रियता से बीजेपी में चिंता है तो कांग्रेस को 2018 की तरह फायदा मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। साल 2018 में वोटों के ध्रुवीकरण होने का फायदा कांग्रेस को मिला था। अब जबकि उपचुनाव में भी सपाक्स ने हुंकार भरी है। तो बीजेपी के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गई है। खासकर तब… जब उपचुनाव की 28 सीटों में से 16 सीटें ग्वालियर–चंबल संभाग से है। ऐसे में अगर माई के लाल सक्रिय हो गए तो वे बीजेपी के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है।

MP : बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन के साथ कोलकाता में मारपीट

भोपाल। बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व संगठन मंत्री अरविंद मेनन के साथ कोलकाता में मारपीट हो गई है। अरविंद मेनन ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी पर मारपीट का आरोप लगाया है। बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन को पश्चिम बंगाल में चुनाव की जिम्मेदारी मिली है। इसी सिलसिले में वे कार्यकर्ताओं के साथ कोलकाता में चुनावी रणनीति पर काम कर रहे हैं। वहीं सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन भी किए हैं। जिसके बाद उनके साथ मारपीट हुई हैं। जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। बीजेपी नेता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने मारपीट की घटना से इनकार कर दिया है।

MP : कमलनाथ की कार रोकने की कोशिश; भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पथराव किया, काले झंडे दिखाए

अनूपपुर। अनूपपुर दौरे पर गए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के काफिले को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रोकने की कोशिश की। उन्हें काले झंडे दिखाए और विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व सीएम की सुरक्षा में लगे गार्डों ने उन्हें रोका, लेकिन उनसे भी भाजयुमो कार्यकर्ता भिड़ गए और मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। इसके बाद पीछे से काफिले पर पथराव भी किया गया। कांग्रेस ने इस पर सख्त आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिले पर पथराव किया है। इसे लेकर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और पीसी शर्मा भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बुधवार को अनूपपुर में पूर्व सीएम कमलनाथ कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। यहां भाजयुमो कार्यकर्ता उनके काफिले के सामने आ गए और काले झंडे दिखाने लगे। बीच में चल रही कमलनाथ की इनोवा कार को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद सुरक्षा गार्ड आए तो उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ा। जब काफिला निकलने लगा तो वह पीछे से काले झंडे दिखाकर भाजपा कार्यालय के पास पथराव किया गया। इसके बाद कमलनाथ अनूपपुर पहुंचे। वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां पर भाजपा प्रत्याशी और मंत्री बिसाहू लाल सिंह हैं, जो मार्च में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने यहां से विश्वनाथ सिंह कुंजाम को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस नेता अरुण यादव का ट्वीट- मान.कमलनाथ जी (Z प्लस सुरक्षा) की कार पर अनूपपुर यात्रा के दौरान हुए पथराव/विरोध प्रदर्शन उसकी पराजय, हताशा का प्रतीक, हिंसा के गर्भ से उत्पन्न विचारधारा से यही उम्मीद,ध्यान रहे हम अंग्रेजों से लड़े हैं।

MP : कृषि मंत्री पटेल की विवादास्पद टिप्पणी, कमलनाथ सत्ता जाने के बाद सठिया गए

उज्जैन । मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने उज्जैन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। वे अपने जन्मदिन पर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे थे। मंत्री ने कहा कि सत्ता जाने के बाद कमलनाथ और जीतू पटवारी समेत पूरी कांग्रेस सठिया गई है। कमलनाथ छिंदवाड़ा के कुएं के मेंढक हैं। कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में बैंड बजाने का काॅलेज, ढोर चराने का ट्रेनिंग सेंटर खोला है। अब सभी कांग्रेसी बेरोजगार हो गए हैं, इसलिए कमलनाथ के साथ छिंदवाड़ा जाकर बैंड बजाने और ढोर चराने की ट्रेनिंग लेकर अपनी बेरोजगारी को दूर करें। मंत्री पटेल 59 जन्मदिन पर उज्जैन पहुंचे। यहां नागझिरी स्थित होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर का जायजा लिया। ट्रेनिंग सेंटर में प्रदेशभर से महिला होमगार्ड सैनिक ट्रेनिंग लेने आईं हैं। होमगार्ड सैनिकों को सेवा भावी बताते हुए कहा- बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आया था। बाबा से प्रार्थना की है कि मैं स्वस्थ रहूं, जिस जिम्मेदारी को मुख्यमंत्री ने मुझे दिया है, उसे अच्छे से निभा सकूं। जो महिलाएं आपदा प्रशिक्षण का प्रशिक्षण लेने आई हैं। उन्हें शुभकामनाएं देने आया हूं। अपने और अपने परिवार के लिए तो जीव-जंतु, पशु-पक्षी भी जीते हैं। जो समाज और राष्ट्र के लिए जीए, उसी का जीवन सार्थक होता है। ये महिलाएं यहां अपना जीवन सार्थक करने आई हैं। पटेल ने कहा कि सबसे अधिक मेहनत अगर कोई करता ही तो हमारे होमगार्ड के भाई और बहन हैं। कमलनाथ और पटवारी पर साधा निशाना पटेल ने कहा कि कमलनाथ किसानों के रुपए पर नाग की तरह बैठे थे, उनके बीमे की रकम जमा नहीं की थी, इसलिए किसानों को 2018 के बीमे की राशि नहीं मिल रही थी। शिवराज सरकार ने एक सप्ताह में रुपए जमा कर 30 लाख किसानों के खातों में 3100 करोड़ रुपए डाले। पटेल ने कहा – जब से सत्ता गई जीतू पटवारी सठिया गए हैं। जीतू क्या कमलनाथ भी सठिया गए हैं। पूरे कांग्रेसी सठिया गए हैं। कमलनाथ ने 15 महीने में क्या किया। कमलनाथ मप्र के मुख्यमंत्री कभी नहीं रहे। वे सिर्फ छिंदवाड़ा के कुएं के मेंढक हैं। उन्हें छिंदवाड़ा के अलावा कुछ नहीं दिखता था। इसलिए बैंड बजाने का कॉलेज छिंदवाड़ा में खोला, ढोर चराने की ट्रेनिंग छिंदवाड़ा में दी जा रही है। मंत्री बोले – मैं कमलनाथ, जीतू पटवारी से कह रहा हूं कि सभी कांग्रेसी एकत्रित हों। तुम सब बेरोजगार हो गए हो, तुम्हें सिर्फ कमलनाथ की कंपनी ही रोजगार देगी। इसलिए सब कांग्रेसी छिंदवाड़ा जाओ बैंड बजाने और ढोर चराने की ट्रेनिंग लो और अपनी बेरोजगारी दूर करो। अब तुम्हें सत्ता में आने का अधिकार नहीं है। तुम्हें जनता गलती से भी वोट नहीं देगी। तुमने किसानों, महिलाओं, युवाओं, दैनिक वेतनभोगी के साथ ही बुजुर्गों तक को नहीं छोड़ा, सभी को धोखा दिया। इसलिए सबने मिलकर तुम्हें धक्का दिया। राहुल गांधी ने तुम्हें 10 दिन में हटाने का कहा था, वे तो नहीं कर पाए, लेकिन सिंधिया ने कर दिया। राहुल से ज्यादा सच्चे नेता तो सिंधिया हैं। इसलिए मैं सिंधिया और जो मंत्री पद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सभी विधायकों का स्वागत करता हूं। जनता उन सभी को आशीर्वाद देगी, 28 की 28 सीटों पर कमल खिलेगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet