LATEST NEWS

आवंटन समिति अध्यक्ष हों पर भी सरकारी गाड़ी-आवास से दूर, राजस्थान कैबिनेट तक पहुंचे मंत्री किरोड़ी लाल

जयपुर. मौजूदा भजनलाल सरकार में बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के साथ सब कुछ ठीक नहीं है। मंत्री पद से इस्तीफा देने के चलते सरकारी दफ्तर से पहले ही दूरी बना रखी है, दूसरी तरफ उन्हें जो मंत्री श्रेणी वाला सरकारी बंगला आवंटित है उसमें भी वे शिफ्ट नहीं हो पा रहे क्यूंकि बंगला खाली नहीं है। ऐसा नहीं है कि किरोड़ी लाल मीणा को आवास आवंटित नहीं हुआ। खुद किरोड़ी लाल मीणा ही आवास आवंटन समिति के अध्यक्ष हैं, लेकिन दिक्कत यह है कि उन्हे आवंटित आवास में अब भी पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत का परिवार रहता है। भजनलाल सरकार की तरफ से 14 जनवरी को 17 मंत्रियों को राजकीय आवास आवंटन किया गया था। इसके बाद 9 फरवरी को 6 मंत्रियों को सरकारी बंगलों का आवंटन हुआ, जिसमें खुद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा को 14 सिविल लाइंस आवंटित किया गया। गौरतलब है कि यह बंगला पूर्व उपराष्ट्रपति और पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत की मृत्यु के बाद उनके परिजनों के पास है। जिसमें बीजेपी के पूर्व विधायक नरपत सिंह राजवी का परिवार रहता है। अब बार-बार किरोड़ी लाल मीणा के लिए सरकारी आवास आवंटन को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग में मशक्कत जारी है। मशक्कत इसे लेकर भी है कि यदि किरोड़ी लाल को आवंटित 14 सिविल लाइंस खाली नहीं हो पाया तो, उन्हें सरकारी आवास कहां पर दिया जाए ? इसका कारण यह है कि कैबिनेट मंत्री के हिसाब से उनकी श्रेणी का सरकारी आवास कमोबेश उपलब्ध नहीं है। सिविल लाइंस में तो इसकी उपलब्धता लगभग शून्य है और गांधीनगर व अन्य स्थानों पर भी उपलब्धता की समस्या है।

बांदीकुई को बड़ा इंडस्ट्रियल हब बनाएंगे, राजस्थान-दौसा पहुंचे मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने की घोषणा

दौसा. दौसा में आज राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ दौसा पुलिस लीग के उद्घाटन मौके पर दौसा पहुंचे थे। उन्होंने जहां पुलिस और आमजन के बीच हो रहे इस T20 क्रिकेट मैच का टॉस करते हुए खिलाड़ियों से परिचय लिया और उन्हें खेल को खेल की तरह कहने की बात भी कही। इस मौके पर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दौसा एसपी रंजीता शर्मा को खेल आयोजन के लिए बधाई भी दी। इधर, राइजिंग राजस्थान पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने कहा कि अब ERCP आने के बाद दौसा जिले सहित कई जिलों में पानी की समस्या खत्म हो जाएगी। जिसका सीधा लाभ दौसा जिले को मिलेगा और उसी के चलते हम लोग बांदीकुई में एक बड़ा इंडस्ट्रियल हब तैयार करने पर काम कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि बांदीकुई से गुजरे एक्सप्रेस हाईवे का फायदा दौसा जिले को सीधा मिले। क्योंकि जयपुर दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे पर अब बड़े उद्योग निकाल कर आएंगे, जिसके चलते यहां बेरोजगारी की समस्या भी खत्म हो जाएगी। मंत्री राठौर ने कहा कि करीब साढ़े 12 लाख करोड़ के MOU हमने पहले ही साल में साइन कर दिए है, वह भी इसलिए किया है कि ऐसा नहीं कि पहले चौथे साल उतरे थे। अब हमारी योजना है कि पहले साल मनाई गई योजनाओं को हमारे समय में इंप्लीमेंट करके लोगों को रोजगार दिया जाए साथ ही हम रोजगार के लिए पूरे राजस्थान भर में काम कर रहे हैं। उधर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान भर में लगने वाले इंडस्ट्रियल को हमने 400 जगह पार्क के माध्यम से बसाने की योजना पर भी काम किया है। इसके अलावा हम प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क की भी जगह देंगे और पहले साल साइन हुए एमओयू को धरातल पर उतारेंगे। जिस रोजगार के और अवसर बढ़े। हमने जो एमओयू साइन किए हैं, उनमें मेडिसिन इक्विपमेंट बनने के पार्क, टेक्सटाइल पार्क के साथ डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग पार्क सहित शहीद कई जगहों पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।

108 टीमों की छात्राएं दिखाएंगी दमखम, राजस्थान-केकड़ी में होगी राज्य सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता

केकड़ी. 68वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय 17 व 19 वर्ष छात्रा सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के तत्वावधान में आगामी 4 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रही है, जिसमें प्रदेश की कुल 108 टीमें हिस्सा लेंगी। संयोजिका व प्रधानाचार्य हेमन पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान के 50 जिलों से 17 व 19 वर्ष की 100 टीमें व स्पोर्ट्स अकादमी की 8 टीमें मिलाकर कुल 108 टीमें भाग ले रही है। खिलाड़ियों के आवास के लिए केकड़ी में राजकीय व निजी विद्यालयों में व्यवस्था की गई है। रजिस्ट्रेशन, मैदान संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा, संयुक्त निदेशक प्रतिनिधि विष्णु शर्मा, संयोजिका हेमन पाठक, उप जिला शिक्षा खेल अधिकारी भंवर नरेंद्र सिंह, खेल अधिकारी व निर्णायक गुलाब चंद मेघवंशी, महेश शर्मा, सत्यनारायण जाट, अरविंद अग्रवाल, कमलेश अहीर, हरिनारायण बिदा, कैलाश जैन व जोरावर सिंह की मौजूदगी में आज बुधवार को मैचों के ड्रॉ निकाले गए तथा प्रत्येक टीम की व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए। खेल मीडिया प्रभारी पारस जैन ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मैच अजमेर रोड स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में खेले जाएंगे।

बांदीकुई के अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप, राजस्थान-दौसा में महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

दौसा. बांदीकुई के सिकंदरा रोड स्थित मधुर अस्पताल में बुधवार को एक महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया था। जिसके बाद उसकी तबियत लगातार खतरे में बनी रही तो मधुर अस्पताल ने उस महिला को जयपुर रेफर कर दिया, जहां उसकी आज मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसके परिजन मृतक महिला को एसएमएस जयपुर से बांदीकुई मधुर अस्पताल लेकर आए, जहां परिजनों ने जमकर बवाल काटा। बांदीकुई थाना अधिकारी प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि बवाल की सूचना पर बांदीकुई थाना पुलिस मधुर अस्पताल पहुंची, जहां मृतक महिला के परिजन मृतक महिला की डेड बॉडी को लेकर अस्पताल पर प्रदर्शन कर रहे थे। थाना अधिकारी ने बताया कि बांदीकुई के मधुर अस्पताल में मंगलवार मानोता गांव की निवासी महिला गुड्डी देवी को सीने में अचानक दर्द होने के कारण भर्ती करवाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर रेफर किया गया। जहां महिला ने उपचार के बाद दम तोड़ दिया। उधर मृतक गुड्डी देवी के ससुर ने बताया कि रेफर करने से पहले गुड्डी को तीन गलत इंजेक्शन लगा दिए थे, जिसके चलते वह अपना होश यही खो बैठी थी और उसके बाद जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में अस्पताल प्रशासन और परिजनों समझाइश के कई दौर चले, लेकिन बेनतीजा निकला। गुस्साए परिजनों ने बांदीकुई सिकंदरा मार्ग पर जाम करने की कोशिश भी की। इस दौरान तीन थानों का पुलिस जाब्ता सहित अतिरिक्त आरएसी दल मौजूद रहा। इस मौके पर बांदीकुई एसडीएम राम सिंह राजावत भी मौजूद रहे और बाद में दोनों ही पार्टियों ने राजीनामा कर अंतिम संस्कार के लिए मृतक की डेड बॉडी को परिजनों को सौंप दिया।

सदस्यता अभियान को लेकर 5 को लेंगे बैठक, राजस्थान-जयपुर आएँगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा

जयपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 5 अक्तूबर शनिवार को जयपुर प्रवास पर रहेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार शाम 7 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर आएंगे। इस दौरान सांगानेर एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा का भव्य स्वागत किया जाएगा। राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम 7.30 बजे से स्टेच्यू सर्किल स्थित एक होटल में जयपुर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से संवाद करेंगे और सदस्य बनाएंगे। भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रात 8.30 बजे से भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के जनप्रतिनिधियों से सदस्यता अभियान को लेकर संवाद करेंगे। इस दौरान बैठक में सांसद, पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक, जिला प्रमुख, मेयर, उप महापौर के साथ प्रदेश सदस्यता अभियान की टोली, प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक के साथ आगामी रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

महिलाओं से अभद्रता पर मारपीट से था आहत, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में नशेड़ी ने खुद का गला काटा

चित्तौड़गढ़. प्रारंभिक जांच में युवक के मारपीट से आहत होकर खुद का गला काटने की बात सामने आई है। वहीं यह नशे का आदी भी बताया है। रात को ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल इस मामले में कोई प्रकरण कोतवाली थाने में दर्ज नहीं हुआ है। युवक के बयान या रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में शिवाजी सर्कल पर यह मामला सामने आया। बुधवार रात करीब 9 गंभीर अवस्था में घायल युवक लोगों को मिला। इसके गले में चोट का निशान होकर काफी रक्त बह रहा था। लोगों ने इसको जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। यहां इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार शुरू किया। मामले की जानकारी मिली तो कोतवाली थाना प्रभारी संजीव कुमार स्वामी मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे हैं। युवक ने खुद को घायल किया था। शहर में रेलवे स्टेशन के समीप रहने वाला शकील कोतवाली थाना क्षेत्र में मोक्षधाम की तरफ गया था। इसके बाद में घायल अवस्था में चिकित्सालय में लाया गया। युवक ने खुद के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने से आहत होकर कांच की बोतल से गला काट लिया। जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद आगे उपचार के लिए इसको उदयपुर रेफर किया है। इस मामले में पुलिस उप अधीक्षक चित्तौड़गढ़ तेज कुमार पाठक ने बताया कि चिकित्सकों से इसके स्वास्थय को लेकर बात की है। इसके गले में ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इधर, कोतवाली थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि पुलिस ने इसके मामले की जांच की है। युवक नशे का आदी होकर एक ठेले पर महिलाओं से अभद्रता की थी। इसके कारण यहां विवाद हुआ। थोड़ी देर बाद खुद का गला काट कर आया। पुलिस ने इसके विडियो बयान दर्ज किए हैं। यह पहले भी इस तरह का कदम उठा चुका है।

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन दर्शन करने लगा तांता, राजस्थान-जयपुर के ज्वाला माता मंदिर में उमड़ी भीड़

जयपुर. शारदीय नवरात्रि के पहले दिन जोबनेर कस्बे में स्थित पहाड़ी पर बने ज्वाला माता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। देशभर से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे हैं, जहां भक्ति का माहौल चरम पर है।नवरात्रि के मौके पर ज्वाला माता मंदिर में आज अखंड दीप और आरती हुई। इस दौरान भक्त उपवास रखते हुए माता से अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की कामना कर रहे हैं। वहीं नवरात्रि के दौरान भक्तों की सेवा के लिए मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही, ध्वज लहराते हुए भक्त जागरण में माता की भक्ति में लीन हो गए हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम जोबनेर ज्वाला माता मंदिर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये गए हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।ऐसे इसलिए ताकि भक्तों को दर्शन करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

चौहान वंश की कुलदेवी हैं मां चामुंडा, राजस्थान-अजमेर महाराज पृथ्वीराज युद्ध से पहले करते थे दर्शन

अजमेर. अजमेर के फायसागर रोड स्थित बोराज गांव की पहाड़ी पर विराजमान चामुंडा माता का मंदिर है। जहां पर साल भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। यह लाखों लोगों का आस्था का केंद्र है। बता दें कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने इस मंदिर की स्थापना की थी और वे स्वयं यहां पूजा अर्चना किया करते थे। मंदिर के पुजारी मदन रावत ने बताया कि मंदिर की स्थापना 1160 वर्ष पूर्व हुई थी। तब से लेकर आज तक चामुंडा माता की पूजा अर्चना नित्य होती है। मंदिर प्रांगण में गंगा मैया, भगवान भोलेनाथ, हनुमान जी और भैरव बाबा का भी मन्दिर है। गंगा मैया के मंदिर में जल का एक छोटा सा कुंड है, जिसका पानी कभी भी समाप्त नहीं होता। इस कुंड के जल को गंगा के समान पवित्र माना जाता है। पृथ्वीराज चौहान की है कुलदेवी चामुंडा माता मंदिर को सम्राट पृथ्वीराज चौहान की कुल देवी माना जाता है। स्थानीय लोग चामुंडा माता को चामुंडा माई कह कर पुकारते है। कहा जाता है कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान माता के अनन्य भक्त थे। यहीं, वह स्थान है जहां माता ने उन्हें दर्शन दिये थे। बोराज गांव से मंदिर के सेवादार पूजा अर्चना किया करते है। पृथ्वीराज चौहान इस चामुंडा माता मंदिर युद्ध का आशीर्वाद लेने के लिए युद्ध में जाने से पहले माता का आशीर्वाद लेने इसी चामुंडा माता मंदिर में जाते थे। यह ऐतिहासिक मंदिर अजमेर के एक झील फॉयसागर के पास में पहाड़ी के ऊपर स्थित है, जहां तक गाड़ी भी जाती है और ऊंचाई से बहुत ही सुंदर दिखाई देता है। पहाड़ी पर बने इस मंदिर को 1000 से भी ज्यादा वर्ष बीत चुके हैं। बताया जाता हैं कि यहां सम्राट पृथ्वीराज चौहान आते थे और विशेष तौर से युद्ध में जाने से पहले माता का आशीर्वाद लेने के लिए और पूजा-अर्चना करते थे। पृथ्वीराज चौहान से भी पहले का यह मंदिर है जो मंदिर के ऊपर लिखे शिलालेख बताते हैं। मंदिर में एक ऐसा माता गंगा का कुंड है जिसमें पानी कभी समाप्त नहीं होता जितना उसमें से पानी निकालो आ जाता है। मंदिर में महादेव का स्थान भी है। कहा जाता है यहां पर सिर्फ माता का मुख ही बाहर की तरफ है बाकी शरीर धरती माता के अंदर है। यहां बहुत ही धूमधाम से आरती की जाती है नवरात्रा में विशेष तौर से मेला लगता है। कहा जाता है कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान माता के अनन्य भक्त थे, यही वह स्थान है जहां माता ने उन्हें दर्शन दिये थे। आज भी माना जाता है कि चामुंडा माता मंदिर में आने वाले हर भक्त के दुख दर्द को हर लेती है और मनवांछित फल प्रदान करती है। कुंड का पानी नहीं होता खत्म मंदिर प्रांगण में गंगा मैया, भगवान भोलेनाथ, हनुमान जी और भैरव बाबा का भी मन्दिर है । गंगा मैया के मंदिर में जल का एक छोटा सा कुंड है, जिसका पानी कभी भी समाप्त नहीं होता, इस कुंड के जल को गंगा के समान पवित्र माना जाता है। आज शारदीय नवरात्रि के पहले दिन चामुंडा माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और नवरात्रि में माता रानी का विशेष श्रृंगार कर उनकी पूजा-अर्चना की गई, आने वाले दिनों में मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा।

धरना देकर एसपी व सीईओ को सौंपा ज्ञापन, राजस्थान-करौली में ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट का विरोध

करौली. ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ का जिला मुख्यालय पर पंचायत समिति में अनिश्चितकालीन धरना 21वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान राजकीय दायित्वों के क्रियान्वयन एवं अभियान का भी पूर्ण बहिष्कार किया। ग्राम विकास अधिकारियों ने सीईओ एवं एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी आनंद सिंह अलीपुरा 10 सितंबर की शाम भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र अलीपुरा ग्राम पनवेडे होते हुए ग्राम सिकंदरपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवेदन व स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ब्लैक स्पॉट के फोटो लेने जा रहा था। इस दौरान सिकंदरपुर श्मशान के पास उदयराज मीणा निवासी सिकंदरपुर ने आनंद सिंह को रोककर मारपीट की और राजकीय दस्तावेज छीनकर नष्ट कर दिए। साथ ही सोने की चेन व घड़ी लूटकर ले गया। पीड़ित ने सदर थाना हिंडौन में एफआईआर दर्ज कराई है। ग्राम विकास अधिकारियों की ओर से प्रशासन को ज्ञापन भी दिया गया लेकिन 21 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, इससे ग्राम विकास अधिकारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि आरोपी पीड़ित को वीडियो के माध्यम से लगातार धमकियां भी दे रहा है। जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक अनिचितकालीन धरना जारी रहेगा।

माहौल बिगाड़ने कीं मूर्तियां खंडित, राजस्थान-उदयपुर के रजवाडिया समाज के मंदिर में तोड़फोड़

उदयपुर. बीते कुछ महीनों से उदयपुर क्षेत्र से लगातार सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। पिछले दिनों जहां भीलवाड़ा में एक धार्मिक स्थल के बाहर पशुओं अवशेष मिलने से माहौल बिगड़ गया था, वहीं अब उदयपुर के एक देवरे ( मंदिर) पर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। यह देवरा उदयपुर के स्वरूप सागर झील के पास स्थित है, जो रजवाडिया समाज का बताया जा रहा है। मंदिर में तोड़फोड़ किए जाने की बात पता चलते ही समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना मिलने के बाद हाथीपोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की रजवाडिया समाज ने कड़ी निंदा की है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। तोड़फोड़ कब और किसने की अब तक इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। खबर अपडेट की जा रही है।

संभागीय आयुक्त राजेंद्र विजय के ठिकानों पर चल रही तलाशी, राजस्थान-कोटा में एसीबी का छापा

कोटा/जयपुर. कोटा के राजस्थान में कोटा के संभागीय आयुक्त राजेंद्र विजय के ठिकानों पर एसीबी ने छापे मारे है। राजेंद्र विजय के जयपुर स्थित आवास पर छापामारी की गई है। एसीबी जयपुर स्थित आवास पर सर्च कर रही है। बता दें राजेंद्र विजय प्रमोटी आईएएस है।एसीबी से जुड़े सूत्रों के अनुसार आय से अधिक संपत्ति के मामले में दौसा और जयपुर सहित पांच जगहों पर छापेमारी चल रही है। दौसा एसीबी उपाधीक्षक नवल मीणा अपनी टीम के साथ कार्रवाई में जुटी है। IAS राजेंद्र विजय मूल रूप से दौसा जिले के दुब्बी गांव के रहने वाले हैं। दुब्बी स्थित आवास पर ना तो राजेंद्र विजय और ना ही उनके परिजन मिले। आईएएस राजेंद्र के आवास पर रहने वाला गार्ड तक नहीं मिला। घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं होने के कारण एसीबी ने घर के अंदर सर्च नहीं किया। एसीबी ने राजेंद्र विजय के अन्य आवासों पर भी छापेमारी की है। एसीबी द्वारा यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। राजेंद्र विजय कोटा के संभागीय आयुक्त है। उल्लेखनीय है कि राजेंद्र विजय ने 7 दिन पहले ही कोटा के डिविजनल कमिश्नर का पदभार ग्रहण किया था। इसके बाद वे सरकारी आवास में शिफ्ट नहीं हुए थे। वर्तमान में राजेंद्र विजय कोटा में ही हैं और सर्किट हाउस में ठहरे हैं। कोटा के सर्किट हाउस पर भी एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा टीम के साथ पहुंचे। जिस समय एसीबी की टीमों ने उनके ठिकानों पर दबिश दी, तब वो कोटा सर्किट हाउस में ही थे। उन्हें सुबह 8 बजे गांधी जयंती के अवसर पर चंबल गार्डन में पुष्पांजलि कार्यक्रम में जाना था। उसके लिए उन्होंने जिले के एक प्रशासनिक अधिकारी को सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर बुलाया था, लेकिन बाद में सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। उन्होंने किसी से भी मिलने से इनकार कर दिया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के अनुसार उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिकायत मिली थी। इस मामले में न्यायालय के जरिए सर्च वारंट लिया गया था। इसके आधार पर आज जांच शुरू की गई है। इसके लिए पहले ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पूरा फीडबैक ले लिया था, जिसके बाद सुबह 6 बजे कार्रवाई को अंजाम दिया। इसकी मॉनिटरिंग खुद एसीबी के डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा कर रहे हैं। सभी टीमों को एक दिन पहले ही ब्रीफ कर दिया गया था और सुबह होते ही छापेमारी की कार्रवाई की गई है। कांग्रेस शासन में राजेंद्र विजय 1 साल तक बारां जिले के कलेक्टर पद पर रहे। 7 दिन पहले ही जॉइन किया था कार्यभार आईएएस राजेंद्र विजय प्रमोटी आईएएस हैं। उन्हें वर्ष 2010 का बैच मिला है। 7 दिन पहले ही 25 सितंबर को उन्होंने कोटा संभागीय आयुक्त का पदभार ग्रहण किया था। 17 दिन पहले उनका ट्रांसफर राजस्थान शहरी पेयजल सीवरेज एवं अवसंरचना निगम लिमिटेड में कार्यकारी निदेशक के पद पर किया गया था लेकिन 22 सितंबर को जारी ट्रांसफर लिस्ट में उन्हें कोटा का संभागीय आयुक्त बना दिया था। इससे पहले वे करीब 8 महीने तक नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में स्पेशल सेक्रेटरी रहे

सामान्य से 58.5% अधिक वर्षा, राजस्थान में बारिश थमते ही चढ़ा पारा

जयपुर. मानसून सीजन खत्म होने के साथ मौसम में बदलाव शुरू हो गया। अब दिन-रात के तापमान में अंतर बढ़ना शुरू हो गया है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अक्टूबर में गर्मी के प्रभाव को देखते हुए इस बार स्कूलों ने शीतकालीन कैलेंडर में भी बदलाव किया गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने अक्टूबर में सामान्य ज्यादा तापमान रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। बीते 24 घंटों में राजस्थान के सभी शहरों में मौसम साफ रहा और धूप निकली। जयपुर, पिलानी, सीकर, कोटा, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, जैसलमेर, चूरू, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, धौलपुर, बारां, डूंगरपुर, करौली, जालौर और अजमेर में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। इस मानसून सीजन में हुई बारिश की बात करें तो यह सामान्य से 58.5 प्रतिशत अधिक रही है। सामान्य तौर पर प्रदेश में सामान्य वर्षा का स्तर 417.46 एमएम माना जाता है जबकि इस सीजन में प्रदेश में 662.78 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है। हालांकि पोस्ट मानसून भी पूर्वी राजस्थान के पहले सप्ताह में कहीं-कहीं हल्की तथा मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है। करौली में सबसे ज्यादा वर्षा – पूरे सीजन की बात करें तो करौली में सबसे ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है, यहां 1931 एमएम वर्षा हुई है। एक ही दिन में सर्वाधिक वर्षा का रिकॉर्ड भी करौली जिले के ही नाम रहा। यहां एक दिन में सर्वाधिक 380 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।  प्रदेश के बांधों की स्थिति – प्रदेश के बांधों में पानी की आवक जोरदार रही। मानसून सीजन के शुरू होने पर प्रदेश में सिर्फ 5 बांध ही पूरी तरह भरे हुए थे, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 405 हो चुकी है। इसके अलावा 169 बांधों में भी आंशिक रूप से पानी आया है। इन 27 जिलों में सामान्य से अत्यधिक वर्षा – जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में इस सीजन में 27 जिलों में सामान्य से अत्यधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। वहीं 15 जिलों में सामान्य से अधिक तथा 8 जिलों में सामान्य वर्षा हुई है। जिन जिलों में सामान्य से अत्यधिक वर्षा हुई है। उनमें अजमेर, अलवर, अनूपगढ़, ब्यावर, भरतपुर, बीकानेर, दौसा, डीग, डीडवाना-कुचामन, धौलपुर, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, करौली, केकड़ी, खैरतल, तिजारा, नागौर, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटपूतली-बहरोड़, बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर ग्रामीण, फलौदी और बूंदी शामिल हैं।

कार्यों में अनियमितता पर कार्रवाई, राजस्थान-दौसा की महवा नगर पालिका अध्यक्षा निलंबित

दौसा. दौसा जिले कि महवा पालिका क्षेत्र मे नगर पालिका महवा में करवाये गये अनेक कार्यों में की गई अनियमितता की शिकायत के चलते महवा नगर पालिका की अध्यक्ष नर्मदा देवी गुर्जर को निलंबित कर दिया है। महुआ नगर पालिका क्षेत्र में हुए कार्यों की जांच उप निदेशक (क्षेत्रीय) स्थानीय निकाय जयपुर की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी का गठन कर कई शिकायती मामलों की जांच करवाई गई थी। जिसके चलते जांच कमेटी ने जब अपनी जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया प्रकरण में अनियमितताएं एवं पद का दुरूपयोग किया जाना पाया। अनियमितताएं एवं पद का दुरूपयोग पाने पर उक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नर्मदा देवी गुर्जर, अध्यक्ष, नगर पालिका महवा को सुनवाई का अवसर देते हुए राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 39 (1) के तहत विभाग द्वारा स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया। इधर महवा नगर पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष नर्मदा देवी गुर्जर के द्वारा स्पष्टीकरण नोटिस का जवाब दिया गया, लेकिन नर्मदा देवी गुर्जर के जवाब विभाग को संतोषजनक नही लगा। जिस से नर्मदा देवी गुर्जर के आचरण और व्यवहार नगर पालिका की अध्यक्षा एव सदस्य की पद का का दुरूपयोग मानते हुए राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 के तहत कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार एवं पद के अन्यथा दुरूपयोग तथा उसके व्यवहार की श्रेणी में माना है। उधर, राज्य सरकार द्वारा राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 39 (3) के तहत उपरोक्त प्रकरण की न्यायिक जांच करवाने का निर्णय लिया गया। इस मामले की न्यायिक जांच के लिए विधि विभाग को भी भेजा गया है। नर्मदा देवी गुर्जर, अध्यक्ष, नगर पालिका महवा (दौसा) के पद पर बने रहने से विचाराधीन न्यायिक जांच को प्रभावित करने की संभावना है। स्वायत शासन विभाग जयपुर को प्राप्त रिपोर्ट एवं संबंधित और नर्मदा देवी गुर्जर के अध्यक्षा के पद पर बने रहने से विचाराधीन न्यायिक जांच को प्रभावित करने की संभावना को ध्यान में रख कर राजस्थान नगर पालिका अधिनियम अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार नर्मदा देवी गुर्जर अध्यक्ष, नगर पालिका को पद से तुरन्त प्रभाव से निलंबित किया गया।

दो महिलाओं सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान-सीकर में पकड़ा हनी ट्रैप गिरोह

सीकर. सीकर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हनी ट्रैप करने वाले ग्रहों का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल सभी लोग महिलाओं को आगे करके वारदात को अंजाम देते थे और शिकार को हनी ट्रैप में फंसाकर लाखों रुपये लूट लेते थे। हनी ट्रैप में फंसे परिवादी बरकत अली निवासी मुंडवाड़ा ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई की 31 अगस्त को सांवली सर्किल पर उन्हें दो लड़कियां मिलीं। जिन्होंने उनसे लिफ्ट मांगी तो सहानुभूति के तौर पर उन्होंने दोनों लड़कियों को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद दोनों ने गाड़ी को किराए पर ले लिया और गाड़ी को कुंडलपुर की तरफ ले जाने को कहा। जैसे ही गाड़ी आगे पहुंची तो दोनों लड़कियों के साथी पांच पुरुष और एक अन्य महिला साथी वहां आए। जिन्होंने बरकत के साथ मारपीट की इसके बाद बरकत को दूसरी गाड़ी में डालकर कोछोर के रास्ते खंडेला में धर्मपूरा गांव की तरफ ले गए। इसके बाद बदमाशों ने गाड़ी के डॉक्यूमेंट सहित अन्य दस्तावेज भी छीन लिए। गैंग से जुड़े लोगों ने बरकत से 10 लाख रुपये मांगे। पैसे नहीं देने पर रेप जैसे केस में फंसाने की धमकी और जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों के द्वारा डराने और धमकाने के बाद 26 हजार रुपये बरकत ने ट्रांसफर किए। इसके बाद बदमाश बरकत की गाड़ी को खराब होने पर खंडेला के पास ही छोड़कर चले गए। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की। पुलिस के पास इस केस में कोई भी क्लू नहीं था। जिससे कि पुलिस सीधे आरोपियों तक पहुंच सके। ऐसे में पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए और परिवादी के मोबाइल नंबरों के आधार पर एक आरोपी की पहचान की। फिर पुलिस थाने के कांस्टेबल बाबूलाल को बोगस ग्राहक बनाया गया। पहचान किए अपराधी के द्वारा कांस्टेबल बाबूलाल के नंबर गैंग की महिला के पास पहुंचाए गए। गैंग की महिला ने कांस्टेबल बाबूलाल को मिलने के लिए खाटू मोड़ पर बुलाया। गैंग से जुड़े लोगों को शक नहीं हो इसके लिए कांस्टेबल ने मिलने में कई बार आना कानी की और गैंग के बारे में अन्य जानकारी जुटाई। जब गैंग की महिला को विश्वास हुआ तो कांस्टेबल बाबूलाल सहित अन्य टीम को गिरफ्तारी के लिए भेजा गया। गैंग की महिला ने कांस्टेबल को मिलने के लिए खाटू मोड़ पर बुलाया। 25 सितंबर को मिलना तय हुआ तो गैंग की महिला ने पहले खाटू मोड़ पर मिलने के लिए बुलाया लेकिन यहां भीड़ ज्यादा होने के चलते बाईपास पर मिलने की बात कही। जैसे ही कांस्टेबल बाबूलाल बाईपास पहुंचा तो गैंग की महिला उसकी गाड़ी में आकर बैठ गई और गाड़ी को खंडेला रोड की तरफ ले चलने के लिए कहा। गाड़ी करीब 1 किलोमीटर चली इसके बाद एक स्विफ्ट गाड़ी में तीन युवक और एक महिला आए और बोगस ग्राहक बने कांस्टेबल को गाड़ी से नीचे उतारने का प्रयास किया। इसी बीच कांस्टेबल के साथ मौजूद टीम के लोग वहां पहुंच गए। जिन्होंने गैंग की दोनों महिलाओं को पकड़ लिया लेकिन गैंग से जुड़े तीन बदमाश वहां से फरार हो गए। इन बदमाशों की गाड़ी का करीब 10 किलोमीटर बाद में टायर भी फट गया लेकिन वह फसल में छुपकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं से पूछताछ की। इसके साथ ही महिलाओं को परिवादी बरकत के नंबर उपलब्ध करवाने वाले आरोपी शंकरलाल बावरिया निवासी मुंडवाड़ा को गिरफ्तार किया। आज पुलिस को सूचना मिली कि गैंग से जुड़े रामकरण, कृष्ण उर्फ टमका, गणेश बावरिया और अजीत कुमार किसी घटना को अंजाम देने की इराक में रींगस के पास जालपाली मोड पर घूम रहे हैं। ऐसे में पुलिस वहां पहुंची जहां से चारों को गिरफ्तार कर लिया। इस तरह मामले में कुल सात आरोपी शंकरलाल बावरिया (22) निवासी मुंडवाड़ा, ममता बावरिया (25) निवासी नीमकाथाना, बबली बावरिया (19) निवासी कोटपूतली, अजीत कुमार बावरिया (21), गणेश उर्फ डूंगरिया बावरिया (38) रामकरण बावरिया (19), कृष्ण उर्फ टमका(20) को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया की गैंग से जुड़े सभी लोग आपस में रिश्तेदार और परिचित है। जो अलग-अलग इलाकों में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से कांटेक्ट करके उन्हीं के परिचित लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। इनका रिश्तेदार ही गैंग को नंबर प्रोवाइड करवाता है। इसके बाद गैंग से जुड़ी महिलाएं उनसे बातचीत करके अपने जाल में फंसाती है और फिर उन्हें मिलने के लिए खाटूश्यामजी के पास बुलाती है। जब गैंग की महिला पीड़ित के साथ बैठती है तो गैंग से जुड़े अन्य लोग वहां आते हैं और मारपीट करके उन्हें लूट लेते हैं। इसके बाद उन्हें डरा धमकाकर पैसे भी वसूलते हैं। यहां तक कि गैंग के लोग अपने शिकार की गाड़ी और अन्य डॉक्यूमेंट भी साथ ले जाते हैं और उन्हें वापस देने के बदले भी रुपए वसूलते हैं। पुलिस पूछताछ में इस गैंग के द्वारा सीकर के अलावा नीमकाथाना, जयपुर,कोटपूतली और दौसा में भी इसी तरह की वारदात करना कबूला गया है। वहीं पुलिस सब गिरफ्त में आए सारे आरोपियों से कड़ी पूछताछ करने में जुटी है।

जैश-ए-मोहम्मद के नाम की चिट्ठी से फैली सनसनी, राजस्थान के रेलवे स्टेशनों को धमकी

जोधपुर, बीकानेर. जैश-ए-मोहम्मद के नाम से लिखे गए पत्र में धमकी दी गई है कि ‘आने वाले 30 अक्टूबर को गंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, बूंदी, उदयपुर, जयपुर के रेलवे स्टेशन और जगहों को बम से उड़ा दिया जाएगा.’ जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन है. मीणा ने कहा कि खत की जानकारी के बाद से सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी),स्थानीय पुलिस, बीएसएफ के जवानों ने कई जगह तलाशी ली है. जीआरपी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पत्र भेजने वाले का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है. प्राइवेट स्कूलों को मिली थी धमकी — राजस्थान में इससे पहले भी कई बार ऐसी धमकियों भरे मेल और चिट्ठियां मिली है. इससे पहले इसी साल मई में  जयपुर में प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया था. यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई थी जिसके बाद स्कूलों को खाली करवा लिया गया. सबसे पहले धमकी भरा मेल एमपीएस स्कूल के प्रिंसिपल को मिला जिसके बाद तुरंत उन्होंने पुलिस को इन्फॉर्म किया. मौके पर पुलिस और एटीएस कमांडो ने मोर्चा संभाला ही था कि पता चला जयपुर में ही माहेश्वरी स्कूल, विद्या आश्रम, सेंट टेरेसा सहित करीब 44 स्कूलों को भी ऐसा मेल भेजा गया है. धमकी भरे ई-मेल में लिखा था, ‘स्कूल की बिल्डिंग में बम है, जो कि कभी भी फट सकता है’. इसके बाद पुलिस ने सभी स्कूलों को खाली करवा सभी बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित जगह ले जाया गया. वहीं, बम निरोधक दस्ते ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ स्कूलों में घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन किसी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet