LATEST NEWS

सीएमएचओ ने नोटिस में 5 दिन में मांगा जवाब, राजस्थान-उदयपुर के मैगनस हॉस्पिटल में मरीजों की भर्ती पर रोक

उदयपुर. जिला रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शंकरलाल बामनिया ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए शहर के भुवाणा क्षेत्र के मीरा नगर स्थित मैगनस हॉस्पिटल के प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में अस्पताल में नवीन मरीजों की भर्ती पर तत्काल प्रभाव से अस्थाई रोक लगाई है एवं जांच कमेटी की रिपोर्ट के संबंध में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शंकरलाल बामनिया ने बताया कि जिला कलेक्टर एवं जिला रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद पोसवाल द्वारा गत दिनों श्रीमती अपूर्वा जोशी पत्नी श्री योगेश जोशी के पुत्र के इलाज में कथित घोर लापरवाही बरतने के आरोप में एक जांच कमेटी गठित की गई थी। इस जांच कमेटी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के संबंध में हॉस्पिटल के प्रबंधक से अपना प्रत्युत्तर देने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि बच्चे के इलाज में लापरवाही बरतने को लेकर बच्चे के माता-पिता ने जिला कलेक्टर को एक शिकायती पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने अस्पताल की लापरवाही के कारण बच्चे की दोनों आंखों की रोशनी जाने का जिक्र किया था। सतर्कता समिति में दर्ज इस शिकायत के संबंध में गठित जांच कमेटी ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट देते हुए कहा है कि अस्पताल के इस कृत्य से चिकित्सा विभाग की छवि धूमिल हुई है एवं आम जनता पर उनके हॉस्पिटल की कार्यप्रणाली में गैर जिम्मेदारपूर्ण रवैया एवं इलाज में कथित घोर लापरवाही प्रदर्शित हुई है, जिससे प्रार्थी एवं आमजन में विपरीत प्रभाव पड़ा है। सीएमएचओ डॉ. बामनिया ने जांच कमेटी द्वारा अपनी जांच में पाए गए तथ्यों पर 4 बिन्दुओं में दी गई रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि जांच कमेटी के तथ्यों से ज्ञात होता है कि उनके द्वारा चिकित्सालय में मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ एवं इलाज में गंभीर लापरवाही की जा रही है, ऐसे में क्यों नहीं उनके विरुद्ध नैदानिक स्थापना (रजिस्ट्रीकरण और विनियम) अधिनियम 2010 के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की जाए? उन्होंने इस संबंध में नोटिस जारी करते हुए जिला रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण की आगामी बैठक में अंतिम निर्णय होने तक अस्पताल में पूर्व में भर्ती मरीजों का इलाज जारी रखते हुए नए मरीजों की भर्ती पर नोटिस प्राप्ति की दिनांक से तुरंत प्रभाव से अस्थाई रोक लगा दी है। साथ ही निर्देशित किया है कि जिला रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण द्वारा अनुमति के पश्चात ही नए रोगियों की भर्ती प्रारंभ करेंगे। उन्होंने नोटिस में कहा है कि इस संदर्भ में यदि वे कोई जवाब रखते हों तो आगामी पांच कार्यदिवस में अपना जवाब मय दस्तावेज प्रस्तुत करें।

कई शहरों में कीं वारदातें, राजस्थान-दौसा में हथियार के बल पर लूट के चार बदमाश गिरफ्तार

दौसा. पुलिस ने हथियारों के बल पर रात में बाइक, जेवरात, नकदी और मोबाइल लूट करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए 02 देशी कट्टे और तीन कारतूस सहित गैंग के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश दौसा सहित भरतपुर, जयपुर ग्रामीण में एक दर्जन से अधिक वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इनके पास से लूटी गई 04 बाइक, 07 मोबाइल फोन, जेवरात सहित कई बाइकों की नंबर प्लेट भी बरामद की गई हैं। दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश आस-पास पढ़ाई के नाम पर कमरा किराए पर लेकर वारदात को अंजाम देते थे। मामले के आनुसार एक जुलाई 2024 को संजय ने अपने पिता कैलाश निवासी गणेशपुरा दौसा ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में कहा गया कि 30 जून 2024 को उसके दोस्त का फोन आया कि सोमनाथ चौराहे पर मोमोज खाने चलना है। तो प्रार्थी और दोस्त नरेन्द्र बाइक से सोमनाथ चौराहा पर चले गए। वहां सूरजपुरा रोड की तरफ से अज्ञात लड़के आए। उन्होंने मोबाइल, बाइक, सोने की बाली, चांदी की चेन डरा धमका कर ले ली। इसी पर मामला दर्ज कर जांच शरू की गई। वहीं, 30 जून 2024 को थाना कोतवाली दौसा और 02 जुलाई 2024 को थाना सदर दौसा में हाईवे पर भी इस प्रकार की बाइक, मोबाइल, जेवरात आदि लूट की घटना हुई। इस मामले में टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त हेमराज पुत्र संजय सिंह जाट, कृष्णकान्त पुत्र नवल सिंह जाट, सचिन पुत्र निरंजन, रवि जांगिड़ पुत्र रजनेश को गिरफ्तार कर बाइक, जेवरात, अवैध हथियार, मोबाइल बरामद किया है। बदमाशों से ये हुआ बरामद दो देशी कट्टा 315 बोर, दो कारतूस 315 बोर और एक कारतूस 12 बोर, चार बाइक, सात मोबाइल फोन, एक चांदी चेन, दो सोने बाली, लूटी गई बाइक की नंबर प्लेट।

पूर्व विधायक अमृता मेघवाल ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया, अस्पताल में भर्ती, ससुराल पक्ष पर केस भी दर्ज करवा दिया

जालोर  राजस्थान के जालोर की पूर्व विधायक अमृता मेघवाल के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। मेघवाल ने एक दिन पहले अपने पति एडवोकेट बाबूलाल मेघवाल के घर का ताला तोड़ घर में घुसने का प्रयास किया था। इसी दौरान कथित मारपीट का आरोप लगाया और खुद ही अस्पताल में भर्ती हो गईं। साथ ही ससुराल पक्ष पर केस भी दर्ज करवा दिया। अब इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। ससुराल पक्ष ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस को वीडियो दिखाते हुए अमृता पर केस दर्ज कराया। उनका आरोप है कि पूर्व विधायक दबंगई दिखाते हुए जबरन घर में घुस रही थी। रोकने पर गाली गलाेच करते हुए धमकियां दी और मारपीट भी की। अब जालोर पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच में जुटी है। पूर्व विधायक अमृता मेघवाला ने बुजुर्ग ससुर का धक्का मारा, धमकाया ससुराल पक्ष की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार तलाक होने के करीब सवा साल बाद रविवार शाम को जालोर पहुंची अमृता मेघवाला ने घर काताला तोड़कर बंद घर में घुसने का प्रयास किया। इस दौरान वहां भाई के घर मौजूद अमृता मेघवाल के चचेर ससुर शिवलाल और ससुर हेमाराम ने मना किया तो आपस में कहासुनी भी हुई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें अमृता मेघवाल किसी बुजुर्ग को धक्का मारकर गाड़ी में बैठ रही हैं। घटना के वक्त बाबूलाल मेघवाल घर पर नहीं थे। दोनों पक्षों की ओर से परस्पर मामला दर्ज करवाया गया है। अमृता मेघवाल रात को ही अस्पताल में भर्ती हो गई थीं और उन्होंने ससुराल पक्ष पर भी कई आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चुनाव में टिकट कटने के बाद हुआ पारिवारिक विवाद, बढ़ी दूरियां जालोर जिले के नोरवा हाल रामदेव कॉलोनी जालोर निवासी एडवोकेट बाबूलाल मेघवाल की 21 अप्रैल 2008 को अमृता के साथ शादी हुई थी। अमृता जब ससुराल आईं तब से राजनीति में रुचि थी, इस कारण एक बार जिला परिषद सदस्य भी निर्वाचित हुईं। बाबूलाल मेघवाल ने भी पत्नी का साथ दिया और पार्टी में पैठ बनाते हुए वर्ष 2013 में विधानसभा चुनाव में भाजपा से अमृता मेघवाल के लिए टिकट की मांग की। पार्टी ने विश्वास जताया और अमृता मेघवाल ने जालोर एससी आरक्षित सीट पर रेकॉर्ड तोड़ मतों से जीत हासिल की। सरकार भी भाजपा की थी, इस कारण पांच साल विधायकी जमकर की, अमृता के साथ साथ बाबूलाल भी राजनीति में पूरे सक्रिय रहे। इसी कारण वर्ष 2018 में पार्टी में इनका विरोध हुआ और अमृता मेघवाल का टिकट काटकर जोगेश्वर गर्ग को पार्टी ने टिकट दे दिया। इससे पति पत्नी में विवाद बढ़ने लगा। एक दूसरे पर आरोप, 2019 में दूरिया बढ़ी और 2023 में तलाक अमृता और बाबूलाल इसके बाद एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। अंत में 21 जनवरी 2019 को दोनों के बीच इतना विवाद हुआ कि मिलना भी बंद हो गया। करीब तीन साल बाद अंत में पति बाबूलाल ने पारिवारिक न्यायालय जालोर में वैवाहिक सम्बन्ध विच्छेद के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया, जिसके बाद न्यायालय ने अमृता मेघवाल को कई नोटिस भेजकर उपस्थित होने को कहा। लेकिन अमृता मेघवाल न्यायालय में उपस्थित नहीं हुईं। जिस पर पारिवारिक न्यायालय ने 4 मई 2023 को वैवाहिक तलाक का फैसला बाबूलाल के पक्ष में दे दिया। अमृता मेघवाल इस अवधि अपनी बेटी के साथ जयपुर और दिल्ली रहने लगी। जयपुर में हमले की सच्चाई नहीं आई सामने विधायक कार्यकाल के बाद से अमृता मेघवाल जयपुर शिफ्ट हो गई थीं। इसके बाद कई बार विवाद सामने आए। एक बार जयपुर में एक पार्क में अमृता मेघवाल की गाड़ी पर कुछ युवकों ने हमला करने का प्रयास का मामला भी अमृता ने दर्ज कराया। लेकिन हमलावर कौन थे ? उसका पता अभी तक नहीं लग पाया है। उसकी सच्चाई सामने नहीं आई है।

अनुमति नहीं देने पर बरसे गहलोत, राजस्थान की भजनलाल सरकार को धरने-प्रदर्शन से डर

जयपुर. नई सरकार के गठन के बाद हुए फैसलों को लेकर युवाओं के अलग-अलग संगठन जनवरी से प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन लोकसभा चुनाव की अचार संहिता लगने के कारण सभी प्रकार के धरने और प्रदर्शनों पर रोक लगा दी गई थी। अब चुनाव संपन्न होने के साथ ही एक बार फिर से ये सभी संगठन आंदोलन की राह पकड़ना चाहते हैं परंतु इन्हें सरकार और प्रशासन द्वारा धरने की अनुमति नहीं मिल रही है। राजीव गांधी युवा मित्र संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष संजय मीणा ने बताया कि उनके द्वारा दो बार प्रशासन को धरना देने की अनुमति के लिए पत्र दिया गया परंतु दोनों बार बिना किसी कारण बताए उनकी अनुमति को निरस्त कर दिया गया। बार-बार पूछने पर यह बताया गया कि ऊपर से यह आदेश हैं कि किसी प्रकार का धरना-प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी जाए। राजस्थान सरकार के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम को जब अमर उजाला ने इस मामले में प्रतिक्रिया जानने के लिए फोन किया तो उनके फोन पर उनके सहयोगी ने बताया कि साहब मीटिंग में जोधपुर हैं इसलिए अभी बात नहीं हो पाएगी। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने X पर लिखा है कि कई युवाओं एवं एक्टिविस्टों ने मेरे कार्यालय में आकर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि वो बेरोजगारी भत्ता, रोजगार, राजीव गांधी युवा मित्र बहाली, भर्तियों की घोषणा जैसे मुद्दों पर जयपुर में धरना प्रदर्शन करना चाहते हैं परन्तु प्रशासन उन्हें सरकार के दबाव में अनुमति नहीं दे रहा है। धरना प्रदर्शन के लिए आरक्षित शहीद स्मारक से भी उन्हें बार-बार बलप्रयोग करके भगा दिया जाता है,यह उचित नहीं है। लोकतंत्र में अपने हक के लिए शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन जनता का अधिकार है। उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य है। मैं सरकार एवं पुलिस प्रशासन से आग्रह करता हूं कि इस तरह की अलोकतांत्रिक कार्यप्रणाली ना अपनाएं एवं जनता को उनका लोकतांत्रिक हक प्रयोग करने दें।

मेडिकल बोर्ड ने जांच के लिए भेजा विसरा, राजस्थान-सवाई माधोपुर में टाइगर टी 58 की हार्ट अटैक से मौत

सवाई माधोपुर. सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क में रविवार को टाइगर टी 58 की आकस्मिक रूप से मौत होने से वन अधिकारी सकते में आ गए। वन विभाग ने टाइगर टी 58 का शव अपने कब्जे में लिया और राज बाग नाका चौकी पहुंचाया, जहां आज मेडिकल बोर्ड की मौजूदगी में टाइगर के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पशु चिकित्सकों के मुताबिक प्रथम दृष्टया टाइगर की मौत अचानक हृदयघात के कारण हुई है। पशु चिकित्सकों का कहना है कि जहर व अन्य कारणों की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। टाइगर के शव से सेम्पल विसरा लिया गया है, जिसे बरेली एवं भरतपुर में जाँच के लिए भेजा जाएगा। दरअसल रविवार को टाइगर टी 58 का मूवमेंट हिंदवाड़ गांव के नजदीक था। बताया जा रहा है कि इस दौरान टाइगर ने वहां एक भैंस का भी शिकार किया था। हिंदवाड़ गांव के नजदीक ही टाइगर टी 58 एक खेत में बैठा हुआ था, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। सूचना पाकर वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे थे और टाइगर की मॉनिटरिंग भी की जा रही थी लेकिन रविवार शाम को अचानक टाइगर की मौत हो गई, जिससे मौत की दूसरी संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता। मेडिकल बोर्ड द्वारा विसरा लेकर जांच रिपोर्ट के लिए प्रयोगशाला को भेजा गया है। प्रमुख रूप से विसरा की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही टाइगर की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पोस्टमार्टम करने के बाद टाइगर के शव का विधिवत रूप से अंतिम संस्कार कर दिया गया।

भजनलाल सरकार की वित्तीय व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, राजस्थान की पंचायतों पर तालाबंदी

जयपुर. जिस राजस्थान से देश में पंचायती राज की शुरुआत हुई आज वहां पंचायतों पर तालाबंदी की नौबत आ गई है। बीते 2 सालों से वित्त विभाग ने इन पंचायतों को उनके हक का पैसा जारी नहीं किया है, इसके विरोध में आज राजस्थान के सरपंचों ने पंचायतों में तालाबंदी का ऐलान कर दिया है। प्रदेश भर के सरपंच सोमवार को ग्राम पंचायतों में एक दिन की सांकेतिक तालाबंदी करेंगे। इसके बाद 10 जुलाई को पंचायत समिति स्तर पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे, इसके बाद 18 जुलाई को जयपुर में विधानसभा का घेराव करेंगे। केंद्र तथा राज्य वित्त आयोग की ग्रांट, नरेगा के लिए केंद्र सरकार की ओर से समय-समय पर जारी किश्तें आखिर कहां गईं? यह बड़ा सवाल अब सरकार के सामने है। बकाया राशि जारी नहीं किए जाने के विरोध में आज राजस्थान के गांवों में पंचायतों पर तालाबंदी की नौबत आ गई है। पिछले साल मिली थी 22 हजार करोड़ की ग्रांट केंद्र सरकार की तरफ से राजस्थान को लगातार पंचायतों की ग्रांट का पैसा जारी किया जाता रहा। पिछले साल लगभग 22 हजार करोड़ रुपये और इस साल अप्रैल-मई मिलाकर 1600 करोड़ रुपये राजस्थान को दिए जा चुके हैं। बावजूद इसके यह राशि गांवों को ट्रांसफर नहीं की जा रही है, जिसके चलते गांवों में चलने वाली योजनाएं ठप पड़ चुकी हैं। ये हैं प्रमुख मांगें – 0- राज्य वित्त आयोग के 2022- 23  के करीब 600 करोड़ व वित्त वर्ष 2023-24 के करीब 2800 करोड़ रुपए बकाया हैं, इन्हें जल्द जारी किया जाए। 0- मनरेगा की सामग्री भुगतान का 4000 करोड़ रुपये 2 साल से बकाया। 0- केंद्रीय वित्त आयोग की प्रथम तथा द्वितीय किश्त के 2900 करोड़ रुपए बकाया। 0- प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास की किश्त जारी नहीं की जा रही है। इनका कहना है – हमने अपनी मांगों को लेकर मुख्य सचिव से बात की है। इसके बाद पंचातयी राज मंत्री मदन दिलावर से भी मिले लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अब हम विधानसभा का घेराव करेंगे। – बंशीधर गड़वाल, अध्यक्ष, सरपंच संघ, राजस्थान

शिक्षकों के तबादलों पर जारी रहेगी रोक, राजस्थान के शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने की पुष्टि

जयपुर. शिक्षा विभाग से जुड़े तबादलों पर प्रतिबंध विधानसभा सत्र पूरा होने तक जारी रहेगा। इस विषय में मुख्यमंत्री स्तर पर मंजूरी मिलने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने रविवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान तबादलों पर पूरी तरह से रोक लागू रहेगी और यह रोक थर्ड ग्रेड शिक्षकों पर भी लागू होगी। उन्होंने कहा कि जब भी तबादलों से प्रतिबंध हटेगा, इसकी सूचना सार्वजनिक की जाएगी। इसके साथ ही डेपुटेशन को लेकर कहा गया कि 1 जनवरी से पहले के सभी डेपुटेशन पूरी तरह से रद्द रहेंगे। तबादलों पर प्रतिबंध का मुख्य कारण सियासी फायदा-नुकसान माना जा रहा है। पिछली गहलोत सरकार ने भी तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों को रोका हुआ था। लोकसभा चुनाव के बाद रोक हटने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक यह नहीं हो सका है। अब बड़ा सवाल यह है कि उपचुनाव सिर पर होने के बावजूद तबादले कब होंगे? शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस पर फैसला मुख्यमंत्री स्तर पर किया जाएगा। माना जा रहा है कि इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस मामले पर मंथन विधानसभा के मानसून सत्र के बाद होगा।

रथयात्रा में उमड़े लाखों लोग, राजस्थान-उदयपुर में राजपरिवार के विश्वराज सिंह और महिमा कुमारी ने खींचा रथ

उदयपुर. अवकाश के बावजूद मुख्य शहर के बाजारों, सड़कों, चौराहों पर रथयात्रा में शामिल होने की उत्सुकता दिखाई दी। उदयपुर में प्रतिवर्ष यह रथयात्रा धूमधाम से निकली जाती है। इस बार रथयात्रा में मेवाड़ राजघराने के सर्वसम्मत प्रमुख महेन्द्र सिंह मेवाड़ के पुत्र और पुत्रवधू गर्मजोशी से भगवान के रथ का रस्सा खींचने पधारे। इससे पहले रथयात्रा का रथ राजघराने के द्वितीय पुत्र अरविंद सिंह मेवाड़ खींचते थे। उनके अस्वस्थ रहने के बाद उनके पुत्र लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ रथ का रस्सा खींचते हैं। भगवान जगन्नाथ राय जिस रथ में बिराजकर नगर भ्रमण करते हैं वह 80 किलो चांदी से बनवाया गया था। कल दोपहर 3 बजे जगदीश चौक से रवाना हुई रथयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करती हुई रात 11 बजे पश्चात जगदीश चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान के दर्शन किए।

पुराने विवाद में हुए हमले में एक की हालत गंभीर, राजस्थान-बीकानेर कृषि विवि के छात्रों में चाकूबाजी

बीकानेर. कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों के दो गुटों के बीच पुराने विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में दो छात्र घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि छात्रों के बीच कुछ दिन पहले भी झगड़ा हुआ था लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने हिदायत देकर राजीनामा करवा दिया था। शहर के बीछवाल थाना इलाके में पुराने विवाद को लेकर छात्रों के एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला बोल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि विश्वविद्यालय के बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र हनुमानगढ़, पीलीबंगा के बलदेव नगर निवासी हितेश और अनुज कॉलेज जा रहे थे, इसी दौरान प्राइवेट बस स्टैंड के पास छात्रों के दूसरे गुट ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में हितेश गंभीर रूप से घायल हो गया, हमलावरों ने उसकी पीठ पर चाकू के वार भी किए हैं। साथी छात्र अनुज को भी चोटें आई हैं। दोनों घायलों को अन्य छात्र पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना की सूचना पर बीछवाल थाना पुलिस भी पीबीएम अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है। एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि इन छात्रों में कुछ दिन पहले भी झगड़ा हुआ था, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को हिदायत देकर राजीनामा करवा दिया था। छात्रों के एक गुट ने हितेश से रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया है, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दर्दनाक हादसा: रोड़वेज बस का भीषण एक्सीडेंट, ट्रेलर में जा घुसी बस, 3 की मौत, 20 घायल, 11 की हालत गंभीर

जयपुर जयपुर-दिल्ली हाईवे पर ट्रक में रोडवेज बस जा घुसी। बस में सवार पति-पत्नी व बेटे की मौत हो गई, जबकि 20 सवारियां घायल हैं। इनमें से 11 लोगों की हालत गंभीर है। एक यात्री (मृतक) का पैर कटकर अलग हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 20 लोग घायल है इनमें 11 लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है. हादसा सुबह 4 बजे शाहपुरा में हुआ है, इस दौरान रोडवेज बस दिल्ली से जयपुर जा रही थी. हादसे के दौरान बस के अंदर लगभग सभी यात्री सो रहे थे. बस सीमेंट से भरे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी. भीषण हादसे को देख आसपास के लोग चकित हैं. ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा शाहपुरा थानाधिकारी रामलाल मीणा के मुताबिक हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ. इस दौरान आगे चल रहे ट्रेलर में रोडवेज बस जा घुसी. हादसा भीषण था जिसके कारण ट्रेलर में लदे सीमेंट के कट्टे बस में भी जा गिरे. जिससे कई सवारियों को चोटें आई है. सभी घायलों को उपचार के लिए शाहपुरा उपजिला हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बस ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा होने की संभावना है. घायलों का इलाज जारी पुलिस के मुताबिक इस हादसे में एक ही परिवार के माता-पिता और बेटे की मौत हो गई. जबकी करीब 20 लोग घायल है, इनमें 11 लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जयपुर रेफर किया गया है. हादसे में दिल्ली के रहने वाले विजय अग्रवाल, टीना अग्रवाल और बेटे प्रीतम अग्रवाल की मौत हुई है. एक घंटा जाम लगा रहा शाहपुरा थाना SHO रामलाल मीणा ने बताया- ओवरटेक करने से हादसा हुआ है। घायलों को शाहपुरा के उपजिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे में दिल्ली निवासी विजय अग्रवाल (40) उसकी पत्नी टीना अग्रवाल (35) और बेटे प्रीतम अग्रवाल (16) की मौत हो गई। प्रीतम का पैर कटकर अलग हो गया था। पुलिस ने बताया- दोनों दोनों वाहनों को साइड में कराकर यातायात सुचारु करवाया गया। इससे पहले करीब एक घंटा जाम लगा रहा। ये लोग हुए घायल सड़क हादसे में जयपुर निवासी विहान (3), अनीश (24), लाडो रानी (55), ममता (30), दिल्ली निवासी सलमा (35), इमरान (30), नसरुद्दीन (50), रमजान (89), टोडी निवासी बिमला (40), मंगलचंद (46), नांगल चौधरी (हरियाणा) निवासी धनराज (35), महुआ (दौसा) निवासी अनीशा (32), अन्नू (35), दीपक (28), नगर (भरतपुर) निवासी लोकेश (31), जोधपुर निवासी भूपेंद्र (23), कुंभवाड़ा निवासी निखिल (21), पवन (43) घायल हो गए।

उपचुनाव से पहले वसुंधरा राजे को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

जयपुर  भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे के बाद भाजपा में गहमागहमी का दौर है। आगामी दिनों में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इससे ठीक पहले डॉ. मीणा के इस्तीफे से पार्टी में खलबली मची हुई है। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे को वसुंधरा राजे से जोड़कर भी देखा जा रहा है क्योंकि 4 जुलाई को जब इस्तीफे की बात सामने आई। उस दिन डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया था। दोनों नेताओं की ओर से एक ही दिन में शंकराचार्य से आशीर्वाद लेने की तस्वीरें सामने आई तो नई चर्चाएं शुरू हो गई कि क्या पार्टी में कोई नई खिचड़ी पकने जा रही है। वसुंधरा से मिलने पहुंचे भजनलाल  7 जुलाई को सीएम भजनलाल शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिलने के लिए उनके बंगले पर पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा की पूर्व सीएम राजे से यह दूसरी मुलाकात थी। इससे पहले लोकसभा चुनाव से पूर्व भी जनवरी में सीएम भजनलाल शर्मा राजे से मिलने के लिए उनके बंगले पर पहुंचे थे। रविवार को भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे के बीच करीब एक घंटे तक दोनों में बातचीत हुई। मुलाकात की वजह आगामी दिनों में होने वाले उपचुनाव को लेकर रणनीति और बजट पर चर्चा करना बताया गया। चूंकि राजे दो बार प्रदेश की सीएम रही हैं। उनके नेतृत्व में लड़े गए चुनावों में दो बार प्रदेश में भाजपा को रिकॉर्ड सीटें मिली थी। उपचुनाव में उन्हें सक्रिय करके पार्टी फायदा लेने की कोशिशें कर रही है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दूर रही राजे नवंबर 2023 में हुए राजस्थान विधानसभा के चुनाव और अप्रैल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ज्यादा एक्टिव नहीं दिखीं। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राजे को कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी। ऐसे में राजे असहज सी रही। राजे के एक्टिव नहीं होने से पार्टी को नुकसान भी भुगतना पड़ा। लोकसभा चुनाव में राजे सिर्फ झालावाड़ तक सीमित रही। पार्टी को 11 सीटें खोनी पड़ी। कई लोगों का कहना है कि अगर राजे लोकसभा चुनाव में एक्टिव रहती तो पार्टी का काफी फायदा मिलता लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब पांच सीटों पर उपचुनाव हैं तो पार्टी राजे की भागीदारी फिर से बढ़ाने की कोशिश में हैं। राजे का अलग ग्लैमर है राजस्थान में राजस्थान भाजपा में वसुंधरा राजे एक ऐसी नेता हैं जिनका पूरे प्रदेश में अलग ही ग्लैमर है। वर्ष 2003 में जब राजे के चेहरे पर चुनाव लड़ा गया तो प्रदेश की जनता ने दिल खोलकर राजे का समर्थन किया। 2013 में भी वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके चुनाव लड़ा गया था। दूसरी बार भी भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला। राजस्थान की 200 विधानसभा क्षेत्रों में राजे कहीं भी जाती है तो भीड़ खींची चली आती है क्योंकि उनका अलग ही आकर्षण है। सभी 200 विधानसभाओं में राजे के कट्टर समर्थकों की फौज खड़ी है जो उनके लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। विगत दो चुनावों में राजे एक्टिव नहीं रही तो उनके समर्थकों में भी काफी निराशा रही। उपचुनाव में फायदा लेने की कोशिश में पार्टी राजस्थान की जिन पांच सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। उनमें से तीन सीटें दौसा, झुंझुनूं और देवली उनियारा कांग्रेस के पास थी जबकि खींवसर आरएलपी और चौरासी बीएपी के पास थी। चूंकि पांच में से एक भी सीट भाजपा के पास नहीं थी। ऐसे में भाजपा को उपचुनाव में भी हार का डर सता रहा है। भजनलाल के सत्ता में आने के बाद पार्टी लोकसभा चुनाव में बड़ा झटका झेल चुकी है। अब उपचुनाव में भी खतरा नजर आ रहा है। ऐसे में चुनावी फायदे के लिए पार्टी एक बार फिर राजे को मनाने की कोशिश कर रही है। अगर राजे एक्टिव होती हैं तो निश्चित रूप से पार्टी को फायदा मिलेगा लेकिन वे कितनी एक्टिव होती हैं और पार्टी उन्हें क्या जिम्मेदारी देती है। यह गौर करने वाली बात होगी।

एसडीएम बयाना के निर्देश पर गांव मुर्रीकी में दरबार सजाने वाले अनिल कुमार नाम के एक बाबा को पाबंद कर दिया

भरतपुर यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान हुए हादसे के बाद अब भरतपुर के बयाना में भी पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है । बयाना पुलिस ने एसडीएम बयाना के निर्देश पर बयाना पंचायत समिति के गांव मुर्रीकी में दरबार सजाने वाले अनिल कुमार नाम के एक बाबा को पाबंद कर दिया है। यह बाबा भी सीआरपीएफ में सिपाही रह चुका है और अब खुद को हनुमान भक्त बताते हुए कैंसर जैसे गम्भीर बीमारियों का इलाज का दावा करता है, वह भी गुलाब की पंखड़ियों व लोंग खिलाकर। इस बाबा के दरबार मे भी सैंकड़ो की संख्या में लोग इलाज के लिये पहुचंते है और बाबा की कृपा से खुद को ठीक होने का दावा करते है। बाबा अनिल कुमार ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गांव सारुपुरा के निवासी हैं। वह जगह-जगह जाकर लोगो को सभी प्रकार की बीमारी से निजात दिलाने के लिए दरबार लगाते हैं।अब दरबार बयाना तहसील के गांव मुर्रकी में करीब डेढ़ माह से लगा रखा है। बाबा का दावा है कि दरबार में आने वाले लोगो को अपनी मर्जी से नहीं बल्कि हनुमान जी की कृपा से मरीजों को गुलाब के फूल की पंखुड़ियां एवं लौंग को दवा के रूप में देकर कैंसर, टीवी, लकवा, हार्टअटैक, पथरी, शुगर, ब्लडप्रेशर, बांझपन, नामर्दी, रीढ़, हाथ, पैर, सिर, मुंह, पेट, पीठ, कमर, घुटने सहित अन्य सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज कर रहे है। बाबा का दावा है कि इस गांव में डेढ़ माह में करीब 1लाख 70 हजार लोगो का ईलाज कर चुके हैं। ऐसे तमाम रोगी है जो अपनी बीमारियों का इलाज होने का दावा कर रहे है। यहां इलाज कराने के लिए लोग मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, सहित देशभर के अन्य प्रांतों से लोग पहुंच रहे थे। वैज्ञानिक युग में भी बाबा के द्वारा हर लाइलाज बीमारी के इलाज़ का दावा करना अंधविश्वास या आस्था है।अब यह फैसला आपको करना है इसे चमत्कार माना जाए या अंधविश्वास ! यहां स्पष्ट कर दें कि खास खबर ऐसे किसी भी दावे को सही नहीं ठहराता है। बाबा के दरबार को लेकर एसडीएम राजीव कुमार से जब परमिशन के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि बाबा ने किसी भी प्रकार की कोई परमिशन नहीं ली है। संबंधित थाने को निर्देश देकर के बाबा अनिल कुमार को पाबंद करवा दिया गया है और जो लोग वहां मौजूद थे उन्हें समझ करके घर भेज दिया है।

राजस्थान-करौली के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति ठप, पंप हाउस में पानी भरा

करौली. शहर में बारिश के बाद आमजन को हो रही परेशानी के बीच शहरवासियों को नई परेशानी झेलनी पड़ेगी। शहर की बग्गी खाना क्षेत्र स्थित पेयजल आपूर्ति के पंप हाउस में जल भराव होने से पैनल और मोटर पानी में डूब गई, इसके चलते जलदाय विभाग ने पेयजल आपूर्ति करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। पंप हाउस पर जल भराव का कारण रियासतकालीन नाले और जल बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण होना बताया जा रहा है। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता परसराम मीणा ने बताया कि बारिश के दौरान पंप हाउस में पानी भर गया, इसके चलते तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई है। अब पैनल मोटर आदि की भली भांति जांच करने के बाद ही आपूर्ति संभव हो सकेगी। उन्होंने बताया कि शहर के मदन मोहनजी मंदिर के समीप स्थित ओवर हेड टंकी और होली खिड़कियां बाहर स्थित टंकी से होने वाली पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी। शहरवासियों को पेयजल सुविधा के लिए जिला प्रशासन से 40 टैंकर से आपूर्ति करने का आग्रह किया गया है।

स्कूल से लौटते समय नहाने के दौरान हादसा, राजस्थान-करौली के तालाब में डूबा बच्चा

करौली. करौली सदर थाने के अकोलपुरा गांव में बारिश के दौरान तालाब में नहाते समय 8 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक बालक कौशल का शव करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी में पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बालक स्कूल से घर लौटते समय बारिश में नहाने रुक गया था। करौली सदर थाना अधिकारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि अकोलपुरा गांव निवासी कौशल पुत्र मगन जागा उम्र 8 साल कक्षा 4 में एक निजी विद्यालय का छात्र था। शुक्रवार को तेज बारिश के कारण स्कूल वाहन नहीं आने के चलते बालक स्कूल से पैदल अपने घर लौट रहा था। रास्ते में बारिश आने के कारण दोस्तों के साथ तालाब में नहाने रुक गया। बाद में उसका साथी घर लौट गया, लेकिन बालक के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। सब जगह तलाश करने के बाद भी बालक के नहीं मिलने पर परिजनों ने शनिवार सुबह करौली सदर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सदर थाना पुलिस अकोलपुरा गांव पहुंची और बालक की तलाश की। बालक का शव गांव के तालाब में मिला। मृतक का शव तालाब से निकालकर करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक के एक बड़ा भाई भी है, जो मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर साइबर ठगी, राजस्थान-अलवर में दो बदमाश गिरफ्तार

अलवर. साइबर ठगी के खिलाफ एसपी आनंद शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत अलवर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एनईबी थाने के ट्रांसपोर्ट नगर से पुलिस ने 2 साइबर ठगों आरिफ व वसीम को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर अनजान नंबरों पर ठगी को अंजाम देते थे। आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर पुलिस अधिकारियों की फोटो लगाकर, ओएलएक्स और सेक्सटोरशन कर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपी के पास से 4 एन्ड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस को जब्त मोबाइल में पुलिस अधिकारियों की फोटो और ठगी की चैट सहित अन्य कई सामग्रियां मिली हैं। आरोपियों से पुलिस पूछताछ की जा रही है, जिसमें और अधिक साइबर ठगी की वारदातें खुलने की पूरी संभावना है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet