LATEST NEWS

राजस्थान-अलवर में सड़क धंसने से महिला घायल, सड़क की सीवरेज लाइन में लीकेज से हादसा

अलवर. भारत टॉकीज पुलिया के समीप निर्वाणा होटल के बाहर की सड़क अचानक तीन-चार फीट धंस गई। जिसमें एक महिला गंभीर घायल हो गई और एक टेम्पो क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क धंसने पर यातायात डायवर्ट किया गया। सड़क धंसने की सूचना के बाद मौके पर नगर विकास न्यास अधिकारी पहुंचे और गड्ढे में जेसीबी से मिट्टी रोड़ी डालकर सड़क को सही कराया गया। जिस जगह सड़क धंसी, उसके नीचे से सीवरेज की लाइन जा रही है। सीवरेज लाइन में अंदर से लीकेज होने के कारण पानी सड़क के नीचे भरता गया और अचानक सड़क पोली होकर जमीन में धंस गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और टेम्पो क्षतिग्रस्त हो गया। नगर विकास न्यास के एक्सईएन योगेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क धंसने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और मौके पर ही मिट्टी रोड़ी से सड़क को सही करने का कार्य शुरू कराया गया। उन्होंने बताया कि सड़क काफी पुरानी है और सड़क के नीचे से सीवरेज लाइन होकर निकल रही है जिसमें लीकेज के कारण सड़क पोली होती चले गई और अचानक जमीन में धंस गई। उन्होंने बताया कि अभी बारिश का मौसम है इसलिए मिट्टी और रोड़ी डालकर सड़क को दुरुस्त कराया जा रहा है। बाद में बारिश बंद होने पर भगतसिंह सर्किल से लेकर भारत टॉकीज ओवर ब्रिज पुलिया तक सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा।

विश्व हिन्दू परिषद ने बताया की मकान के अंदर धर्म परिवर्तन चल रहा था, 20 लोग पुलिस हिरासत में

भरतपुर शहर में एक बार फिर से धर्म परिवर्तन का सेंटर पकड़ा गया। एक मकान से करीब 20 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिसमें एक व्यक्ति और एक महिलाएं घायल हैं। महिला के कपड़े भी फट गए हैं। विश्व हिन्दू परिषद का कहना है कि मकान के अंदर धर्म परिवर्तन चल रहा था। वहीं पुलिस द्बारा हिरासत में लिए गए लोगों का कहना है कि यहां पर भगवान की प्रार्थना की जा रही थी। विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि इससे पहले सोनार हवेली से एक धर्म परिवर्तन का मामला पकड़ा था। प्रशासन ने उस मामले की जांच को लेकर SIT की टीम का गठन किया था लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज हमें सूचना मिली कि मथुरा गेट थाना इलाके में फाटक नंबर 39 के पास एक मकान में धर्मान्तरण हो रहा है। इसमें करीब 100 शामिल थे। जब हमने विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य को इस घर में भेजा तो घर से निकली महिला ने कहा कि यहां लाइब्रेरी चल रही है। लेकिन, जब हम घर के अंदर घुसे तो ईसाईकरण चल रहा था। 500-500 रुपए का लालच देकर बुलाए लोगः घर के अंदर मौजूद लोगों ने बताया कि हमें यहां आने के लिए 500-500 रुपए दिए गए हैं। घर का मालिक रवि कुमार निवासी अजान का रहने वाला है। इसे गांव से इसलिए भगाया गया था क्योंकि, इसने हिन्दू देवी देवताओं को घर से निकालकर नाली में फेंक दिया था। गांव से आकर यह एकता विहार कॉलोनी में रहा। वहां भी इसने धर्म परिवर्तन करवाया। जिसके बाद आसपास के रहने वाले लोगों ने इसे वहां से भगाया। अब पिछले 4 साल से रवि यहां रहता है। यह यहां पर ईसाईकरण का काम करता है। इसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा समझाया गया था कि आप हिन्दू हो तो हिन्दुओं को बरगलाओ मत। एक व्यक्ति ने खुद को अलवर CMHO का भाई बतायाः जब रवि कुमार नहीं माना तो विश्व हिन्दू परिषद द्वारा इस सेंटर को पकड़ा गया। यहां से कुछ लोग चले गए और कुछ लोगों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है। घर के अंदर ईसा मसीह के पोस्टर लगे हुए हैं। पकड़े गए लोगों में एक व्यक्ति अपने आप को अलवर CMHO का भाई बता रहा था। घर के अंदर ईसा मसीह के छपे हुए कैलेंडर मिले हैं। विश्व हिन्दू परिषद के लोगों ने मारपीट कीः पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति ने बताया की, हमारे साथ विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट की गई है। हम अपने भाई के यहां आये हुए थे। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने चर्च में घुसकर मारपीट की है। हम लोग चर्च में प्रार्थना कर रहे थे। चर्च के अंदर 10 से 15 लोग मौजूद थे। मेरी भतीजी के कपड़े फाड़ दिए। मेरी भतीजी को पीटा गया।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत और वसुंधरा कर चुकी हैं तारीफ, राजस्थान-जोधपुर में एक रुपये में शादी

जोधपुर. महंगाई के इस दौर में जहां शादी-विवाह के नाम पर लोग लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर देते हैं। लेकिन राजस्थान के जोधपुर जिले में एक ऐसा संस्थान है, जो विवाह के नाम पर फिजुल खर्च को रोकने के लिए गरीब परिवारों के लोगों का मात्र एक रुपये में शादी करवाता है। बता दें कि जोधपुर में मुस्लिम समाज के लोगों के लिए यह अनूठी पहल चलाई जा रही है, जिसे ‘मारवाड़ शेख सय्यद मुगल पठान विकास संस्थान’ चला रही है। संस्थान ने बीते नौ साल में अब तक करीब 110 लोगों का निकाह करवाया है। इस शादी का खर्च मुस्लिम समाज के 140 लोगों द्वारा अपने स्तर पर उठाया जाता है। जबकि शादी के लिए गरीब जरूरतमंद लोग केवल एक रुपये का खर्च देते हैं। संस्थान द्वारा हर साल करीब 15 से 20 जोड़ों का निकाह नवाचार के आधार पर कराया जाता है। आगामी 20 अक्तूबर 2024 को संस्थान अपना 10वां सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस आयोजन में करीब 15 से अधिक जोड़ों का निकाह कराया जाएगा। क्या है संस्थान का उद्देश्य संस्थान का उद्देश्य है, जिस प्रकार से शादी के नाम पर चार से पांच दिन तक कई वैवाहिक आयोजन होते हैं। साथ ही दिखावटी की प्रतिस्पर्धा में लाखों रुपये की फिजूल खर्च किए जाते हैं। इससे निम्न मध्यम वर्ग परिवारों पर इसका काफी असर दिखता है। ऐसे में महज एक रुपये में गरीब और जरूरतमंद की शादी करवाना अनूठी पहल है। शादी करवाने के अलावा हर जोड़े को घरेलू जरूरत के समान और दुल्हन को आवश्यक श्रृंगार के समान भी तोहफे स्वरूप दिए जाते हैं। इस अनूठी पहल के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे भी प्रशंसा पत्र के जरिए उनकी कार्यों की सराहना कर चुके हैं। अब तक इतने लोगों की हुई शादी मुस्लिम समाज के हाजी हमीम बख्श ने बताया, साल 2002 में हमने इस पहल की शुरुआत की। इसका उद्देश्य समाज के गरीब जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना है। समाज में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले वह लोग जो आर्थिक रूप से अपने बच्चों की शादी कराने में असमर्थ हैं। ऐसे लोगों के लिए हमने इसकी शुरुआत की और मात्र एक रुपये के नाम मात्र शुल्क में उनका निकाह भी करवाते हैं। उनके घर गृहस्थी के जरूरत के सामान भी उनको तोहफे स्वरूप देते हैं। अब तक करीब 150 जोड़ों का निकाह करवा चुके हैं। 20 अक्तूबर को फिर एक बार गरीब जरूरतमंद परिवारों का एक रुपये में निकाह करवाएंगे। इसके जरिए वह जनता में भी हम यह संदेश देना चाहते हैं कि विवाह के नाम पर फिजूल खर्च को रोकें। समारोह में आए लोगों को भोजन भी करवाते हैं हमारे इस प्रयास से निकाह करवाने वाले वर और वधू के 100-100 पारिवारिक सदस्यों को भोजन की व्यवस्था भी दी जाती है। जहां करीब 10 से 15 हजार लोगों का खाना इस सामूहिक विवाह में किया जाता है और निकाह करने वाले दूल्हा-दुल्हन को जरूरी घरेलू सामान भी हमारे द्वारा दिए जाते हैं। कई बार ऐसा देखा जाता है, परिवार की आर्थिक स्थितियां संपन्न नहीं होती। उनके घर परिवार में बच्चियों शादी की उम्र भी निकल जाती है। ऐसे लोगों को हम प्राथमिकता के साथ निकाह मात्र एक रुपये में करवाते हैं।

16 साल पहले मची थी हाथरस जैसी भगदड़, राजस्थान में भी 216 लोगों ने गंवाई थी जान

जोधपुर. हाथरस में बाबा नारायण हरि साकार उर्फ भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस भगदड़ की न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया है। हादसे के बाद बुधवार को हाथरस पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। सीएम योगी ने घटना में साजिश की तरफ इशारा करते हुए कहा, यह हादसा था या कोई साजिश और अगर साजिश थी तो इसमें किसका हाथ है। इन सभी पहलुओं को जानने के लिए हम न्यायिक जांच भी कराएंगे, जो उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश की अध्यक्षता में की जाएगी। हाथरस के हादसे ने राजस्थान के जोधपुर स्थित मेहरानगढ़ किले में हुए हादसे की याद दिला दी। बता दें कि साल 2008 में जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में नवरात्रि के पहले दिन चांमुडा माता के दर्शन के लिए भारी भीड़ जुटी थी। इसी दौरान वहां भी भगदड़ मची और उस भगदड़ में 216 बेकसूर लोग बेमौत मारे गए। 16 साल बाद भी नहीं आई जांच रिपोर्ट जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में हुए हादसे के अब 16 साल बीत चुके हैं। हाथरस वाले हादसे की तरह ही मेहरानगढ़ दुखांतिका की जांच के लिए हाईकोर्ट के रिटायर जज जस्टिस जसराज चोपड़ा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन हुआ था। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 216 लोगों की मौत मामले में हुई जांच की रिपोर्ट आज 16 साल बाद भी सार्वजनिक नहीं हो सकी है। मेहरानगढ़ हादसे की जांच रिपोर्ट सामने नहीं आने से अब यह सवाल उठता है कि हाथरस भगदड़ पर गठित होने वाली कमेटी की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होगी या नहीं। मालूम हो कि हाथरस वाले मामले में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, इसमें प्रशासन और पुलिस के सेवानिवृत अधिकारियों को रखकर घटना की तह में जाएंगे, जो भी इसके लिए दोषी होगा उन सभी को सजा दी जाएगी। ‘ऐसी घटनाएं फिर न हो, इसके लिए बनेगी एसओपी’ योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जाएगी। ताकि भविष्य में होने वाले इस तरह के किसी भी बड़े आयोजन में उसे लागू किया जा सके, इन सभी चीजों को सुनिश्चित किया जाएगा। अब बात जोधपुर के मेहरानगढ़ किले के हादसे की जोधपुर शहर में एक सालों पुराना किला है मेहरानगढ़ किला। जोधपुर रेलवे स्टेशन से यह किला करीब तीन-चार किलोमीटर दूर है। इस किले में चामुंडा माता का एक बहुत प्रसिद्ध मंदिर है। नवरात्र में यहां चामुंडा माता की पूजा के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटती है। 30 सितंबर 2008 को यहां नवरात्र के पहले दिन पूजा करने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा थी। इसी दौरान अचानक भगदड़ मच गई और इस भगदड़ में 216 लोगों की मौत हो गई। मेहरानगढ़ किले में हुए इस दु:खद घटना को दुखांतिका कहते हैं। यह हादसा मेहरानगढ़ दुर्ग में हुई थी, इसलिए इस घटना को मेहरानगढ़ दुखांतिका कहा जाता है। रिपोर्ट ठंडे बस्ते में साल 2008 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे। 30 सितंबर को हुई इस दुर्घटना के बाद दो अक्तूबर को सरकार ने जस्टिस जसराज चोपड़ा की अध्यक्षता में एक न्यायिक जांच आयोग का गठन किया। जांच आयोग ने करीब ढाई साल बाद अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी। लेकिन जब रिपोर्ट सौंपी गई कि तब राज्य में बीजेपी की सरकार थी। कहा जाता है कि सरकार ने उस रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया और इस घटना के पीड़ितों के परिवारजन न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। अगली सुनवाई 29 जुलाई को इसी साल मई में राजस्थान हाईकोर्ट खंडपीठ में जोधपुर के मेहरानगढ दुखांतिका को लेकर चोपड़ा आयोग की रिपोर्ट एवं दो कैबिनेट उप समितियों की रिपोर्ट को पेश किया गया था। इस दौरान महाधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद ने कहा, अब इस मामले को 16 साल हो चुके हैं। इसीलिए सामाजिक सद्भाव और शांति-व्यवस्था को देखते हुए इस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करना चाहिए। इस पर याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि पूरी रिपोर्ट को राज्य सरकार को सार्वजनिक करना चाहिए। अब मामले की अगली सुनवाई 29 जुलाई को है।

IG ने बताया कानून का राज, राजस्थान-भरतपुर में ठगों ने खुद ही अपना घर गिराया

भरतपुर. भरतपुर आईजी राहुल प्रकाश और डीग एसपी राजेश कुमार मीणा ने मेवात में साइबर ठगों के विरुद्ध ऑपरेशन एंटी वायरस आभियान चलाकर साइबर ठगों की कमर को तोड़कर रख दिया है। जहां डीग मेवात पूरे देश में जामताड़ा के बाद साइबर ठगी के मामलों में अपना पहला स्थान बना चुका था। अब फिर से साइबर ठगी के मामलों में गिरावट आने लगी है। आईजी राहुल प्रकाश ने ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत कार्रवाई करते हुए साइबर ठगों को चिन्हित कर उनके द्वारा अवैध रूप से सरकारी जमीनों पर साइबर ठगी के रुपये से अर्जित करके आलीशान मकानों के ऊपर बुलडोजर कार्रवाई चालू की, जिसके तहत कुछ दिन पूर्व सिकरी के बनेनी ढोकला और कामा के लेवड़ा गांव में तीन मकानों को बुलडोजर कार्रवाई के तहत जमींदोज किया गया था। इसी प्रकार कैथवाड़ा थाने के अंतर्गत आने वाले गांव झेझपुरी में साइबर ठगी के रुपयों से अर्जित करके अवैध रूप से सरकारी जमीन पर आलीशान मकान बनाया गया था, जिसको नियमानुसार चार जुलाई को बुलडोजर कार्रवाई करके जमींदोज करने से पहले ही अतिक्रमकारियों ने अपना अतिक्रमण स्वयं ही तोड़ दिया। आईजी राहुल प्रकाश ने एक्स सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, कानून का राज इसको कहते हैं। झेंझपुरी कैथवाड़ा में साइबर अपराधियों के अवैध निर्माण तोड़ा जाना था। लेकिन अतिक्रमणकारियों ने अपना अतिक्रमण स्वयं ही तोड़ दिया।

पूर्वी राजस्थान में तापमान गिरा, राजस्थान में कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बदरा

जयपुर. राजस्थान में मानसून झूमकर बरस रहा है। बारिश की मेहरबानी से पूर्वी राजस्थान में तापमापी पारा सामान्य से नीचे आ चुका है। जबकि पश्चिमी राजस्थान गर्मी और उमस से जूझता रहा। मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों में सामान्य से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को राजधानी जयपुर समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। जयपुर में करीब डेढ़ घंटे तक हुई तूफानी बारिश में लगभग तीन इंच पानी गिरा। बारिश से हुए जलभराव के कारण शहर की प्रमुख सड़कों पर घंटों जाम लगा रहा। मौसम विभाग ने आज जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभागों में बारिश होने की चेतावनी दी है। अलवर, भरतपुर और धौलपुर में भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है। पूर्वी इलाका रहा ठंडा प्रदेश में हुई इस बारिश के कारण पूर्वी राजस्थान के इलाकों में तापमापी पारा जबर्दस्त तरीके से गिर गया। वहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री से नीचे रहा। दूसरी तरफ पश्चिमी राजस्थान में गर्मी ने तीखे तेवर दिखाए। श्रीगंगानगर में तो तापमापी पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। गंगानगर सबसे गर्म शहर रहा। इससे सटे इलाकों में भी पारा हाई रहा।

चोरी गया माल बरामद, राजस्थान-सिरोही में चार नकबजन गिरफ्तार

सिरोही. पुलिस के अनुसार इस मामले में बरलूट थानाधिकारी गोपाललाल की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक वगताराम, हेड कांस्टेबल सुरेशदान, हर्षण रेबारी एवं डीसीआरबी सिरोही के कांस्टेबल रमेश कुमार की टीम द्वारा वराडा, पुलिस थाना बरलूट, जिला सिरोही निवासी जगदीश घांची उर्फ रेक्सी उर्फ राकेश पुत्र मगनलाल घांची, दीपक हीरागर उर्फ दीपु पुत्र गलबाराम हीरागर, मुकेश घांची पुत्र सवाराम घांची एवं महिपाल उर्फ महिपालसिंह पुत्र खीमाराम पुरोहित को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर चुराया गया माल जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में गत 5 जून 2024 को मनोरा निवासी कमलेश कुमार पुत्र शंकरलाल सुथार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 3 जून 2024 की रात को उसके बड़े भाई लकमाराम इलाज के लिए गुजरात गए हुए थे। उस दौरान रात को उनके घर पर अज्ञात चोर घर की छत की रोशनदानी का ताला तोड़कर अंदर उत्तरे। चोरों ने वहां ताले तोड़े और फिर घर में चोरी कर ली। चोरी में 25000 रूपए कैश जो तिजोरी में रखे हुए थे, गुल्लक में लगभग 4000-5000 रुपए के करीब, कंदोरा चांदी का 7-8 तोले का लगभग, 8-10 चांदी के सिक्कों की चोरी करके ले गए।

दो बच्चियों को टांके में डुबोकर मारा, राजस्थान-जोधपुर में महिला को कुल्हाड़ी से काटा

जोधपुर. जोधपुर में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की गई है, जबकि 2 मासूम बच्चियों के शव घर के टांके में मिले हैं। एक महिला घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बनाड़ थाना क्षेत्र के गांव नांदड़ी खुर्द का है। डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि 5 बजे के करीब नांदड़ी खुर्द में डबल मर्डर की सूचना मिली थी। यहां पहुंचे तो पता चला कि यहां तीन डेड बॉडी हैं। भंवरी देवी (68) और दो बच्चियों भावना (5) और लक्षिता (3.5) के शव मिले हैं, जबकि संतोष (27) घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया- बुजुर्ग और घायल महिला पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है, जबकि बच्चों को पानी में डुबो कर मारा गया है। पुलिस को शक है कि हत्याकांड में परिवार का कोई व्यक्ति शामिल है।

कार सवार लोग बाल-बाल बचे, राजस्थान-सिरोही में अज्ञात बदमाशों ने किया पथराव

सिरोही. आबूरोड-रेवदर मार्ग पर तलवरनाका-मुंगथला के बीच बीती रात अज्ञात बदमाशों ने रोड पर अवरोध लगकर एक कार पर अंधाधुंध पथराव किया। गनीमत यह रही कि कार के सवार लोग समीप के ही गांव के बाशिंदे होने से वे रुके नहीं, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे गिरवर निवासी दो दोस्त अपने रिश्तेदार को अहमदाबाद-दिल्ली (आश्रम एक्सप्रेस) ट्रेन में बिठाकर अपने घर लौट रहे थे। तलवरनाका-मुंगथला के बीच रोड पर पत्थर डालकर किए गए अवरोध को देखते ही जैसे ही उन्होंने कार की स्पीड थोड़ी कम की, रोड के आसपास अंधेरे में छिपे अज्ञात बदमाशों ने कार पर अंधाधुंध पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद भी दोनों दोस्तों ने सूझबूझ एवं हिम्मत दिखाते हुए रुकने की बजाय साइड में से कार को निकाल लिया। घटना की सूचना मिलने पर गिरवर चौकी पुलिस के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा आसपास में बदमाशों की तलाश ली। गिरवर चौकी प्रभारी नरेंदसिंह ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वे वहां पहुंच गए थे, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश वहां से भाग गए थे। बदमाशों की तलाश कर रहे हैं।

गुणवत्ता जांची व मिलावट पर कार्रवाई, राजस्थान-अजमेर में फूड सेफ्टी टीम ने लिए मसाले व तेल के सैंपल

अजमेर. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय गहलोत ने बताया कि विभाग द्वारा प्रत्येक खाद्य सुरक्षा अधिकारी को तेल की गुणवत्ता मौके पर जांचने के लिए टी पी सी मीटर दिए गए हैं। टीम ने कचोरी, समोसे, नमकीन की दुकानों पर टी पी सी मीटर से उपयोग में लिए जा रहे खाद्य तेल की जांच की। नियमानुसार टीपीसी यानि टोटल पोलर कंपाउंड्स की रीडिंग अधिकतम 25 हो सकती है। इस से ज्यादा होने पर तेल खाने योग्य नहीं रहता। तेल को बार बार गर्म करने और लगातार उपयोग में लेने से इसमें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ट्रांस फैट और अनेक प्रकार के अन्य पदार्थ बन जाते हैं। विक्रेताओं को बताया गया कि तेल को किस प्रकार उपयोग में लेना है और खराब हो चुके तेल को इकठ्ठा कर निर्धारित एजेंसी को ही विक्रय करना है जो कि इस तेल से बायो फ्यूल तैयार करते हैं। चांग गेट अंदर स्थित मैसर्स बाबा नमकीन भंडार एवं शांति टावर के पास स्थित मैसर्स लोकेश कचोरी वाला से कचोरी तैयार करने में उपयोग में लिए जा रहे तेल की विस्तृत जांच हेतु सैंपल लिए गए। जिन दुकानों पर तेल की जांच की गई उनमें तेल का टी पी सी 25 से कम रहा। एक अन्य कार्रवाई में शिकायत के आधार पर बुरड़ मार्केट स्थित मैसर्स गोपाल जी प्रभातीलाल से मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर के नमूने लिए गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी,अजय गोयल सहायक राजकुमार इंदौरिया शामिल रहे।

संभागीय आयुक्त से बात विफल होने पर कोटा की तरफ बढ़े किसान, राजस्थान-बूंदी में नहरी पानी की मांग

कोटा/बूंदी. कोटा बूंदी के किसानों ने 1 जुलाई से धान की फसल के लिए नहरी पानी की मांग को लेकर महापड़ाव कर रखा था। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर सरकार ने नहरो में जल का प्रवाह नहीं किया तो किसान ट्रैक्टर लेकर कोटा बैराज पर पहुंचेंगे और स्वयं ही बैराज के गेट खोल देंगे। किसानों की चेतावनी के बाद से लगातार पुलिस प्रशासन वहां किसानों पर नजर रखे हुए था। आंदोलनकारी को पुलिस टीम ने दो दिन से रोक रखा था आज जैसे ही सीएड़ी प्रशासन के साथ वार्ता विफल हुई तो उसके बाद आंदोलनकारी ने कोटा की ओर रुख करने लगे पुलिस ने आंदोलनकारी किसानों को वही रोक दिया और गिरफ्तारियां की गई। पुलिस बसों में किसानों को लेकर केशोरायपाटन थाने चली गई। शुगर मिल संयुक्त किसान समन्वय समिति के अध्यक्ष गिरिराज गौतम ने बताया कि हमने दो माह पूर्ण 1 जुलाई से केशोरायपाटन क्षेत्र में खरीफ की फसल के लिए नेहरू पानी छोड़ने की मांग की थी। विभाग ने हमें टोस आश्वासन भी दिया था। लेकिन 1 जुलाई होने जाने के बावजूद भी पानी नहीं छोड़ा है जिसके चलते किसानों में आक्रोश है। जिले में मानसून की एंट्री होने के साथ ही खेतों में फसल की तैयारी में जुट गए हैं। मानसून की बारिश भी अभी तक नहीं हुई है। उन्हें पहले पानी की आवश्यकता है लेकिन विभाग पानी को नहरों में छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। हाडोती के सबसे बड़े बांध कोटा बैराज से दो दरवाजा को खोलकर 10 हजार क्यूसेक सबसे अधिक पानी की निकासी की गई थी इसी की निकासी के बाद से ही किसान नाराज है। किसानों का कहना है कि उस पानी को सीआईडी प्रशासन ने व्यर्थ बहा दिया जबकि उसे पानी का उपयोग हो सकता था। व्यर्थ बहने की बजाय व किसानों को नहरी पानी की उपयोग में दिया जा सकता था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया और पानी व्यर्थ बह गया। जबकि खरीफ की फसल का सीजन शुरू हो चुका है इस सीजन में पानी की ज्यादा आवश्यकता होती है किस मानसून पर डिपेंड रहता है, लेकिन मानसून को एक सप्ताह हो गया लेकिन अभी तक पानी नहीं आया है तो नेहरू पानी ही फसलों को जीवन दान दे सकता है। संभागीय आयुक्त से दो दिनों तक चली वार्ता, नहीं बन पाई सहमति किसानों ने 2 जुलाई को कोटा बैराज के गेट खोलने की चेतावनी देने के बाद बूंदी जिला पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया था। मौके पर लालसोट मेगा हाइवे पर किसान ट्रैक्टर लेकर कोटा की तरफ कूच करने निकल पड़े तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया था। एक प्रतिनिधि मंडल को संभागीय आयुक्त से वार्ता करने के लिए कोटा ले जाया गया। जहां पर सुबह से लेकर शाम तक चली वार्ता के बाद कोई हल नहीं निकला। आज सुबह फिर आयुक्त उर्मिला राजोरिया से किसानों की बातचीत चली लेकिन वह सफल नहीं रही। ऐसे में किसानों का प्रतिनिधिमंडल वापस धरना स्थल पर पहुंचा और कोटा की तरफ कुछ करने के लिए बड़ा तो पुलिस ने किसानों को हिरासत में लिया है। प्रशासन किसानों से अपील कर रहा है की जरूरत के अनुसार समय पर पानी भेज दिया जाएगा लेकिन किसान 2 जुलाई से ही पानी की मांग पर अड़े रहे जिस पर बात नहीं बन सकी। किसान गिरिराज गौतम ने कहा कि किसान नहरी पानी को लेकर आर पार की लड़ाई के मूड में है। प्रशासन जैसे चाहे वैसे किसानों से निपट सकता है।

राजस्थान-अलवर में जमीनी झगड़े में महिलाओं के सिर फोड़े, परिवार पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास

अलवर. लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के लीली गांव निवासी विश्वेंद्र और उसके परिवार के लोगों के बीच दो बीघा जमीन को लेकर विवाद है। बुधवार शाम को वह बाइक से घर जा रहा था। परिवार के ही दीपचंद, गुड्डू और किशन सिंह ने पहले उनकी बाइक को ट्रैक्टर से टक्कर दी। वह गंभीर घायल हो गया। उसके बाद परिवार के लोगों को लाठियों से पीटा। महिलाओं के सिर फोड़ दिए। जिसमें विश्वेंद्र उसकी भाभी मीरा पत्नी पुष्पा और 12 साल की बेटी मोनिका घायल हो गई। जिनको गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल लेकर आया गया। यहां उन्होंने  अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनको भर्ती नहीं किया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद भर्ती करने में आनाकानी करते रहे। जबकि उनके एक मरीज की अधिक तबीयत बिगड़ती रही।

झोलाछाप डॉक्टर के शिकार अनुज ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

रायपुर मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में आज तिल्दा नेवरा इलाके के ग्राम तुलसी निवासी श्री अनुज बंजारे अपनी पत्नी श्रीमती पूर्णिमा और बेटे दीपेश बंजारे के साथ पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि वो तिल्दा के सब्जी मंडी में हमाल का काम करते हैं। 24 अगस्त 2023 को उनके पुत्र का बायां हाथ खेलते हुए फैक्चर हो गया। तुरंत उन्होंने स्थानीय चिकित्सक के क्लिनिक जाकर उसका इलाज करवाया, जहां डॉक्टर ने 1700 रुपए लेकर प्लास्टर किया। आराम ना मिलने पर बेटे को दूसरे अस्पताल ले गए, जहां पता चला कि प्लास्टर गलत तरीके से किया गया है, जिसके कारण हाथ में मवाद और सूजन आ गया है। वहां से रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया। बेटे का इलाज के लिए एम्स रायपुर गए तो वहां के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का हाथ कभी ठीक नहीं होगा और अब उसका बायां हाथ काम करना बंद कर दिया है । वापिस आकर ईलाज के लिए हम उसी डॉक्टर के पास गए तो उन्होंने 3 माह तक फिजियोथैरिपी करवाने कहा। हमने फिजियोथैरिपी करवाया पर फ़िर भी हाथ में कोई सुधार नहीं हुआ और अब ईलाज से उसने मना कर दिया। मैने डॉक्टर के खिलाफ एफ आई आर कराया है, परंतु अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

राजस्थान भजनलाल शर्मा सरकार को आज बड़ा झटका लगा, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दिया इस्तीफा

जयपुर  राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार को गुरुवार को बड़ा झटका लगा है। मंत्री मंडल के वरिष्ठ सदस्य डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। डॉ. मीणा के इस्तीफे से भाजपा में खलबली मच गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को पिछले कई दिनों से मनाने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि डॉ. मीणा पहले ही कह चुके थे कि वे इस्तीफा देंगे। कई नेताओं ने सोचा था कि यह केवल बयानबाजी है लेकिन मंत्री पद से इस्तीफा देकर डॉ. मीणा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी चौंका दिया है। यह भी बताया गया है कि डॉ. मीणा ने सरकार को अपना इस्तीफा 20 जून को ही सौंप दिया था। इसी वजह से वो पिछले दिनों हुई सरकार की अहम बैठकों में भी शामिल नहीं हुए। लोकसभा चुनाव में पूर्व राजस्थान में हुई हार की ली जिम्मेदारी हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में पूर्व राजस्थान में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। डॉ. किरोड़ीलाल को पूर्व राजस्थान की सात लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी पीएम नरेंद्र मोदी ने दी थी। इन सात सीटों में से तीन सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। दौसा और टोंक लोकसभा क्षेत्र में उनका बड़ा प्रभाव है। चुनाव के दौरान उन्होंने दावा किया था कि दौसा और टोंक में भाजपा प्रत्याशियों की भारी मतों से जीत होगी। अगर भाजपा के प्रत्याशी जीत नहीं पाते हैं तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। भाजपा के प्रत्याशी दोनों ही सीटों पर हार गए। बताया जा रहा है डॉ. किरोड़ी लाल मीणा दो दिन पहले ही मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके थे। किरोड़ीलाल मीणा का 4 जून वाला ट्वीट। लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के दिन 4 जून की दोपहर को जब रिजल्ट आने शुरू हुए तो पता चल गया था कि दौसा और टोंक सीट से भाजपा के प्रत्याशी चुनाव हारने वाले हैं। इस स्थिति को देखते हुए डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने ट्वीट किया जिसमें लिखा कि ‘प्राण जाय पर वचन ना जाए।’ डॉ. मीणा के इस ट्वीट से भी भाजपा में खलबली मच गई थी। पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हें मनाने की कोशिशें करते रहे। मीडिया के सामने डॉ. मीणा ने चुप्पी साध ली थी और अब उन्होंने अपना वचन निभाते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। सरकारी सुविधाएं पहले ही छोड़ चुके डॉ. मीणा लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान मंत्रियों को सरकारी वाहन नहीं मिला था। चुनाव परिणाम आने के बाद यानी आचार संहिता हटने के बाद सभी मंत्रियों ने सरकारी वाहन और अन्य सुविधाओं का उपयोग शुरू कर दिया था लेकिन डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने ना तो सरकारी वाहन का इस्तेमाल किया और ना ही अन्य कोई सरकारी सुविधाएं ली। डॉ. मीणा ने सचिवालय स्थित कृषि विभाग के दफ्तर भी जाना छोड़ दिया था। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठकों में डॉ. मीणा शामिल नहीं हुए। यहां तक कि भाजपा विधायक दल की बैठक और बजट की तैयारी के लिए हुई मंत्रिमंडल और कैबिनेट की बैठकों से भी दूरी बना ली थी। किरोड़ी के इस्तीफे पर विपक्ष लगातार रहा हमलावर लोकसभा चुनाव में दौसा और टोंक सहित अन्य सीटों पर हुई हार के बाद कांग्रेस के नेता डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पर लगातार हमलावर रहे। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेता बार बार डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को उनका वचन याद दिलाते रहे। ‘रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाय पर बचन न जाय’ के वादे को निभाने को लेकर बयान देते रहे। डोटासरा ने तो यहां तक कि कहा था कि डॉ. मीणा अपने वचन के पक्के हैं। उन्हें इस बार भी बचन निभाना चाहिए। वहीं हुआ, डॉ. मीणा 20 जून को ही अपना इस्तीफा दे चुके। मुख्यमंत्री को इस्तीफा सौंपने के बाद वे दिल्ली भी गए और दिल्ली में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात भी कर चुके।  

हाथरस हादसे का लोगों ने बताया आंखों देखा हाल, राजस्थान-भरतपुर की महिला की मौत

भरतपुर. कल हाथरस जिले के फुलरई गांव में साकार हरि बाबा का सत्संग के दौरान मंगलवार को हुए हादसे में राजस्थान के भरतपुर और डीग जिले की तीन महिला घायल हो गईं, जिसमें से डीग जिले की घायल महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक भरतपुर और डीग से 800 से अधिक लोग इस सत्संग में शामिल होने गए थे। मिली जानकारी के अनुसार फुलरई गांव में साकार हरि बाबा का सत्संग में शामिल होने के लिए एक बस गई थी, बाकी लोग अपनी छोटी गाड़ियों से गए थे। सत्संग में हुई भगदड़ के दौरान भरतपुर की दो और डीग जिले की एक महिला घायल हो गई, जिनमें से से डीग जिले के कुम्हेर थाने के गांव साबोरा निवासी राजेन्द्री पत्नी परसादी जाटव ने अस्पताल में इलाज कर दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा मलाह गांव की एक महिला रानी घायल हो गई, उसे एटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश दिगम्बर ने बताया कि मृत महिला के शव को कुम्हेर अस्पताल थोड़ी देर में लाया जाएगा, जहां महिला का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सत्संग में गए सुल्तान सिंह ने बताया कि सत्संग के समापन के बाद जब बाबा वहां से निकल गए तो लोग उनके दर्शन और सड़क पर पड़े पैरों के निशान को छू रहे थे। इस दौरान वहां भगदड़ मची और कुछ लोग दलदल में फंस गए। जो लोग दलदल में फंसे हुए थे, उनके ऊपर से लोग निकलते चले गए। इन लोगों ने बताया कि सत्संग में करीब 1 लाख के आसपास भीड़ थी। एक महिला सत्संगी ने बताया कि हम सत्संग के बाद एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे, कुछ पुलिस वाले एक लड़की को भीड़ में से निकालकर ला रहे थे और हमने पूछा तो कहा गर्मी के कारण यह बेहोश हुई है। हम लोग वहां से निकलने वाले थे तो उसी जगह कुछ लोग मौत की बात कह रहे थे लेकिन हमने उनकी बातों पर विश्वास नहीं किया और वहां अग्निशमन भी आई थी तो सोचा कहीं आग लग गई होगी। जब हम लोग अपनी गाड़ियों में बैठ गए तब मोबाइल पर हमें हादसे के बारे में जानकारी मिली। हाथरस के हादसे से हिंडौन का कनेक्शन हिंडौन के मंडावरा, कैलाश नगर, बडकापुरा, रेवई, जाटव बस्ती से सत्संग में  100 से अधिक महिला-पुरुष गए थे। घायलों में मंडावरा के गोपीपुर की रहने वाली अर्चनादेवी जाटव भी घायल हुई हैं। पूरी घटना का आंखों देखा हाल बताते हुए प्रत्यक्षदर्शी अर्चना के पति वीरसिंह जाटव की आंखों में आंसू आ गए। फिलहाल शहर के एक निजी अस्पताल में अर्चना देवी को भर्ती कराया गया है। ज्ञातव्य है कि हाथरस के फुलरई गांव में आयोजित नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में 122 लोगों की मौत हो गई थी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet