LATEST NEWS

एस्केड योजना के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

जयपुर पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारियों को जहर से पशुओं की मौत और जहर के फॉरेंसिक पहलुओं के साथ—साथ डीएनए फिंगर प्रिटिंग और पशुपालन मामलों के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय पुनश्चर्या प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के 100 पशु चिकित्सकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के आयोजन में राज्य फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान तथा वन विभाग की भी सहभागिता रही। भारत सरकार की असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कंट्रोल ऑफ एनिमल डिजीज (एस्केड) योजना के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के चार बैचों में कुल 400 पशु चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पशु चिकित्सकों को संबोधित करते हुए विभाग के निदेशक डॉ. आनंद सेजरा ने कहा कि विभाग के अधिकारियों के क्षमतावर्द्धन के लिए इस तरह के पुनश्चर्या प्रशिक्षण के कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इस तरह के आयोजनों से हमें नई जानकारियां तो मिलती ही हैं साथ ही कई्र ऐसी बातें जो हम जानते हैं पर उपयोग में न आने के कारण हम उन्हें भूल जाते हैं वे बातें भी हमें रिकॉल हो जाती हैं। कई बार किसी दुर्घटना में पशु की मौत हो जाने पर कानूनी मामला बन जाता है ऐसे में पशु चिकित्सा के साथ साथ हमें इसके कानूनी पहलुओं की जानकारी होना भी आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि एस्केड योजना का मुख्य उद्देश्य प्रमुख रोगों की रोकथाम व नियंत्रण हेतु टीकाकरण, टीका उत्पादन तथा रोग निदान की सुविधाएं पशुपालकों को उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक हानि से बचाना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशुओं के दुर्घटना के दौरान सैंपल लेने, पोस्टमार्टम में ली जाने वाली सावधानियां, कोर्ट में प्रमाण पेश करते समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बिंदुओं जैसे विषयों पर राज्य फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान तथा वन विभाग के साथ पशुपालन विभाग के विशेषज्ञ विभिन्न सत्रों में अपने अपने विचार रखेंगे और प्रशिक्षणार्थियों के सवालों के जवाब देंगे।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: राज्य स्तरीय शिकायत निराकरण समिति की बैठक

जयपुर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत फसल कटाई प्रयोगों पर एग्रीकल्चर इन्श्योरेन्स कम्पनी द्वारा लगाये गये आपत्तियों के निस्तारण हेतु बीमा कम्पनी के प्रतिनिधियों एवं राज्य स्तरीय शिकायत निराकरण समिति के सदस्यों के साथ मंगलवार को पंत कृषि भवन के सभा कक्ष में शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी श्री राजन विशाल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय शिकायत निराकरण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शासन सचिव ने नागौर और डीडवाना-कुचामन जिलों के खरीफ 2023 की फसल कटाई प्रयोगों की आपत्तियों के निस्तारण हेतु इन जिलों के अधिकारियों एवं बीमा कम्पनी प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर योजना प्रावधान के अनुरूप कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। श्री राजन विशाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे फसल कटाई प्रयोगों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की गाईडलाइन के अनुसार पूर्ण ईमानदारी से समय पर संपादित करें।   उल्लेखनीय है कि खरीफ 2023 का 1 हजार 603 करोड़ रूपये एवं रबी 2023-24 के 1 हजार 52 करोड़ रूपये के क्लेम पात्र फसल बीमा पॉलिसी धारक कृषकों को वितरित किये जा चुके हैं। शेष फसल बीमा क्लेम की राशि अतिशीघ्र किसानों को वितरित कर दी जायेगी। वर्तमान सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत कृषकों को अब तक लगभग 3 हजार 349 करोड़ रूपये की राशि वितरित की जा चुकी है। बैठक में आयुक्त कृषि सुश्री चिन्मयी गोपाल, आयुक्त उद्यानिकी श्री सुरेश कुमार ओला, अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) सीकर श्री रामनिवास पालीवाल, संयुक्त निदेशक कृषि (फसल बीमा) डॉ. जगदेव सिंह, संयुक्त निदेशक कृषि (नागौर) श्री हरीश मेहरा, संयुक्त निदेशक कृषि (डीडवाना-कुचामन) श्री शंकर लाल बेड़ा, सब डिविजनल अधिकारी श्री ओमप्रकाश, आर्थिक एवं सांख्यिकी उप निदेशक श्री रामकुमार राव सहित विभागीय अधिकारी और इन्श्योरेन्स कम्पनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा- ‘हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व सुख, समृद्धि व सौभाग्य से परिपूर्ण हो’

डीग नगर, गृह, गौ पालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म नगर विधानसभा के ग्राम खोह में आयोजित हुए होली मिलन समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंचे। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व सभी आमजन के जीवन में नई उमंग और उत्साह लाने के साथ ही सुख, समृद्धि व सौभाग्य से परिपूर्ण हो, कार्यक्रम में  गृह राज्य मंत्री ने यह कामना की । ब्रज क्षेत्र के प्रमुख तीर्थ स्थल आदिबद्री के लक्ष्मण झूला पर आश्रम की देखभाल करते हुए ब्रज यात्रियों की भी निरंतर सेवा कर रहे साधु संतों का भी गृह राज्य मंत्री ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सभा में नगर सहित जिले के प्रत्येक कोने से आए हुए लोगों द्वारा हृदय से सम्मान किए जाने के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मात्र 14 महीनों में युवाओं से लेकर बुजुर्गों सहित सभी वर्गों की बात संवेदनशीलता, गंभीरता और धैर्यपूर्वक रूप से सुनी गई। साथ ही इस दौरान हर संभव प्रयास किया गया कि अधिकाधिक आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा, यह मेरा सौभाग्य रहा कि आम लोगों के दुख-दर्द में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ और उनके निराकरण का मौका मिला। विकास के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राजस्थान में भागीरथी प्रयास किए जा रहे है। नगर विधानसभा क्षेत्र में विकास परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री ने हमेशा दस कदम अधिक उठाकर क्षेत्र के लोगों के लाभान्वित करने का अथक प्रयास किया है।   कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री ने कहा कि 1952 से लेकर आज तक कोई न कोई व्यक्ति चुन कर राजस्थान की विधानसभा में गया और वहां जाकर अपने क्षेत्र के विकास के लिए चर्चा निश्चित रूप से की है। मेरे से पूर्व रहे समस्त विधायक सम्माननीय है। लेकिन इस बार के चुनाव में जो नगर क्षेत्र के मतदाताओं ने कड़ी मेहनत कर गर्मी सर्दी और सभी मौसमों में परिश्रम कर मुझे जो आशीर्वाद दिया है और विधानसभा तक पहुंचाया उसके लिए मैं उनका हमेशा हृदय से आभारी रहूंगा। उन्होंने कहा कि सभी राजनेताओं के कार्यों से सीख कर सभी से अच्छा कैसे किया जा सकता है, इसके लिए कार्य निरंतर किया जा रहा है। खोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महाविद्यालय, पसोपा आवासीय विद्यालय, 132 केवी जीएसएस, पंचायतों का विकास, नगर में फोर लेन सड़क निर्माण आदि कार्य विकास गाथा में कुछ बिंदु है। इसके अतिरिक्त भी अनेकों विकास कार्य आगामी समय में धरातल पर उतरते नज़र आएंगे।

जोगाराम पटेल ने टीकाराम जूली के बयान किया पलटवार, बोले- लोगों की आदत होती है बैंड बजाने और गमछा हिलाने की

  जोधपुर राजस्थान में हुए उपचुनाव और राजनीतिक घटनाक्रमों पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बयान का कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर में जवाब दिया। उन्होंने कहा, “कुछ लोगों की आदत होती है बैंड बजाने, गमछा हिलाने और ईंट से ईंट बजाने की। लेकिन इसका परिणाम सभी के सामने है, चाहे राजस्थान हो या उपचुनाव की तीन सीटें। किसकी बैंड बजी, किसका गमछा हिला, यह जनता जानती है। महाराष्ट्र, हरियाणा या दिल्ली हर जगह नतीजे स्पष्ट हैं। हाल ही में हुए नगर निकाय और पंचायत चुनावों में भी सब कुछ साफ हो गया है।” जोधपुर दौरे पर क्या बोले मंत्री जोगाराम पटेल? कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल जोधपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने जनसुनवाई की और अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को होली और रमज़ान की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “राजस्थान में दोनों त्योहार प्रेम और भाईचारे के साथ मनाए गए। सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। सरकार ने भी व्यवस्था सुनिश्चित की, जिसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार। मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर भी आमजन के साथ बधाइयों और रंग-गुलाल का कार्यक्रम किया, जिससे पूरे प्रदेश में सौहार्दपूर्ण माहौल बना। मैं कामना करता हूँ कि यह प्रेम और भाईचारा यूं ही बना रहे।” मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक बजट दिया पटेल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने लगातार दो ऐतिहासिक बजट दिए हैं। उन्होंने कहा, “बीते तीन दिनों में हजारों ग्रामवासी मुख्यमंत्री का आभार जताने आ रहे हैं। सरकार विकास कार्यों को लेकर प्रतिबद्ध है। हम ‘विकसित और समृद्ध राजस्थान 2047’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।” टीकाराम जूली पर साधा निशाना नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पटेल ने कहा, “शब्दों के चयन में सावधानी बरतनी चाहिए। यह हमारी संस्कृति नहीं कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री या प्रदेश अध्यक्ष के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया जाए। हमने पांच साल तक देखा कि कुछ लोग होटलों में बैठकर राजनीति कर रहे थे और कुर्सी की खींचतान में लगे थे, लेकिन फिर भी जनता ने उन्हें नकार दिया। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है ‘राजस्थान का विकास, जनता की सेवा और प्रदेश को समृद्ध बनाना।’

भड़काऊ रैलियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर को सौंपा पत्र

जयपुर जयपुर में 14 मार्च को धुलंडी के दिन जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, हवामहल, चांदी की टकसाल और आमेर रोड सहित कई क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों द्वारा मोटरसाइकिल और कारों के झुंड में रैली निकालने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस दौरान देशविरोधी और भड़काऊ नारेबाजी की गई, जिससे आमजन में भय और अशांति का माहौल बन गया। इस घटना को लेकर हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। महिलाओं और पर्यटकों से अभद्रता का आरोप विधायक बालमुकुंदाचार्य ने बताया कि रैली में शामिल उपद्रवी चार-चार लोगों के समूह में मोटरसाइकिल पर सवार थे। इन तत्वों ने स्थानीय नागरिकों, देशी-विदेशी पर्यटकों से दुर्व्यवहार किया, मकानों के बाहर खड़े वाहनों के शीशे तोड़ दिए और गोविंद देव जी मंदिर आने वाली महिलाओं से अभद्रता व आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से जयपुर की छवि धूमिल हुई है और सनातन धर्मावलंबियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। 16 मार्च को भी दोहराई गई घटना विधायक ने आरोप लगाया कि 16 मार्च को भी आमेर रोड और रामगढ़ मोड़ पर इसी तरह की रैली निकालकर फिर से आपराधिक कृत्यों को अंजाम दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या प्रशासन ने ऐसी भड़काऊ रैलियों की अनुमति दी थी? यदि नहीं, तो 14 मार्च की घटना के बावजूद 16 मार्च को दोबारा रैली निकालने की अनुमति कैसे दी गई? दोषियों और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग विधायक बालमुकुंदाचार्य ने प्रशासन से मांग की है कि  दोनों दिन की घटनाओं में शामिल दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। बिना अनुमति इस तरह की रैली निकालने वाले तत्वों पर कार्रवाई हो। वहीं, पुलिस प्रशासन की लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर भी सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आमजन के बीच असंतोष बढ़ सकता है और प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंच सकता है।  

छात्राओं ने शिकायत में बताया कि प्रिंसिपल उन्हें अपने घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था

जयपुर राजस्थान के जयपुर में सांगानेर पॉलिटेक्निक कॉलेज के तत्कालीन प्रिंसिपल सैयद मशकूल अली पर छात्राओं के साथ यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। छात्राओं ने शिकायत में बताया है कि प्रिंसिपल उन्हें अपने घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। इसके साथ ही व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजता था। इन गंभीर आरोपों के बाद तकनीकी शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया है। छात्राओं ने बताया कि प्रिंसिपल सैयद मशकूल अली उनके व्हाट्सएप स्टेटस पर ‘हॉट’ और ‘सेक्सी’ जैसे भद्दे कमेंट करता था। इससे छात्राएं काफी असहज महसूस करती थीं। इसके अलावा हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को अपनी मर्जी से बाहर ले जाता था। आनंदम क्लास के बहाने बुलाता था निजी कमरे में छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल आनंदम क्लास के बहाने उन्हें लाइब्रेरी या अपने निजी कमरे में बुलाता था। वहां उनसे मोबाइल नंबर एक्सचेंज करने के लिए दबाव डालता था। इसके साथ ही बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड जैसे विषयों पर अनर्गल बातें करता था। जवाब न देने पर कॉलेज में डांटता था। प्रिंसिपल सैयद मशकूल अली ने छात्राओं के सोशल मीडिया अकाउंट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजी थी। इससे छात्राएं काफी डरी हुई थीं। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल कॉलेज में ज्यादातर समय लाइब्रेरी में बैठा रहता था और छात्राओं को घूरता था। शिकायत के बाद जांच कमेटी गठित छात्राओं की शिकायत के बाद तकनीकी शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में प्रिंसिपल को दोषी पाया था। इसके बाद विभाग ने प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया था। विभाग ने अब एक और जांच कमेटी गठित की है। इससे छात्राओं और अभिभावकों में रोष है। उनका कहना है कि जब पहली जांच में प्रिंसिपल दोषी पाया गया तो दूसरी जांच क्यों कराई जा रही है। उनका आरोप है कि प्रिंसिपल को क्लीन चिट देने की साजिश रची जा रही है। एबीवीपी ने किया प्रदर्शन छात्राओं के समर्थन में एबीवीपी कार्यकर्ता भी उतर आए हैं। उन्होंने प्रिंसिपल के खिलाफ प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। छात्राओं ने हॉस्टल छोड़ा प्रिंसिपल के व्यवहार से परेशान होकर कई छात्राओं ने हॉस्टल छोड़ दिया है। उन्होंने अपनी शिकायत में व्हाट्सएप पर भेजे गए अश्लील मैसेज और कॉल्स की जानकारी भी दी है। छात्राओं द्वारा लगाए गए अन्य आरोप कॉलेज में शाम 5 बजे के बाद रुककर छात्रावास की छात्राओं को पार्किंग क्षेत्र में बुलाना और उनसे बात करना। छात्रावास की छात्राओं को महिला वार्डन की अनुमति के बिना बाहर भेजना और उनके साथ जाना। कॉलेज कक्षा में जांच के नाम पर जाना और अनुचित बातें करना। वार्षिक उत्सव के दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद रखना और गोपनीयता भंग करना।  

राज्यपाल बागडे से मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने की मुलाकात, राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा

जयपुर, मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने रविवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर राज्यपाल से चर्चा की। राज्यपाल बागडे से मुख्यमंत्री शर्मा की यह शिष्टाचार भेंट थी।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने राज्यपाल बागडे से शिष्टाचार भेंट की

जयपुर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से रविवार को राजभवन में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने मुलाकात की। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार मुलाकात थी। दोनों ने इस दौरान जैविक खेती और कृषि विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर संवाद किया।  

दिशा की त्रैमासिक बैठक, जोधपुर एवं फलोदी जिलों की योजनाओं व विकास गतिविधियों पर चर्चा

जयपुर, जोधपुर एवं फलोदी जिलों की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की वर्ष 2024-25 त्रैमास की संयुक्त बैठक केन्द्रीय पर्यटन एवं सस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में रविवार को महिला पोलिटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित मारवाड़ इंटरनेशनल सेन्टर में आयोजित हुई। केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत ने बैठक में जोधपुर एवं फलोदी जिले में संचालित केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, परियोजनाओं, अभियानों सहित लोक कल्याण एवं सामुदायिक विकास की गतिविधियों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा एवं समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। श्री शेखावत ने जोधपुर एवं फलोदी जिलों में पेयजल प्रबन्धन गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहरबन्दी तथा ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत आगामी चार माह में पेयजल उपलब्धता के लिए उपयुक्त कंटीन्जेन्सी प्लान के अनुरूप निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में प्राथमिकता से कार्य किया जाए। -बेहतर बनाएं ग्रीष्मकालीन पेयजल प्रबन्धन श्री शेखावत ने जल जीवन मिशन से संबंधित विभिन्न विषयों के निस्तारण को दृष्टिगत रखते हुए समुचित कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बंद पड़े हैंड पम्पों तथा ट्यूबवेल्स को युद्धस्तर पर सुचारू करने के लिए जनता जल योजना अंतर्गत कारगर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि हर क्षेत्र में इस प्रकार से व्यवस्था सुनिश्चित करें कि गर्मियों के दिनों तथा नहरबन्दी के समय पेयजल वितरण में किसी भी प्रकार की दिक्कतें सामने न आएं। श्री शेखावत ने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से कहा कि पेयजल से संबंधित तमाम गतिविधियों और योजनाओं की माइक्रो लेवल पर समीक्षा करें और गत वर्ष के अनुभवों को ध्यान में रखकर बेहतर प्रबन्धन तंत्र विकसित करें। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि कंटीन्जेंसी प्लान के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मार्च माह के अन्त तक सभी अधिकारियों के साथ पारस्परिक समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करें। इसके उपरान्त समीक्षा बैठक आयोजित कर इनकी समीक्षा की जाएगी। -निक्षय मित्र योजना में शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करें श्री शेखावत ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभागीय अधिकारियों से कहा कि आगामी तीन महीने में टीबी रोगियों तथा निक्षय मित्र के गैप को खत्म करते हुए जोधपुर और फलोदी में निक्षय मित्र योजना अंतर्गत शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिलों में आ रहे मौसमी बीमारियों एवं वायरल केसेस पर विस्तृत चर्चा की और हर स्तर पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत ने नगर निगम आयुक्त को शहर के सीवरेज तंत्र के सुधार, साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा अतिक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। डबल इंजन की सरकार ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए कृत संकल्पित —संसदीय कार्य मंत्री संसदीय कार्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी जनप्रतिनिधियों से समन्वय रखकर योजनाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और जनता से जुड़ी परियोजनाओं को तय समयावधि में पूरा करें। -सरकार ग्रामीण विकास और किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध–सांसद,पाली पाली सांसद श्री पीपी चौधरी ने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास और कृषक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर दिया कि कृषि क्षेत्र में सुधार और आधुनिक तकनीक के उपयोग से किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में जिला कलक्टर एवं जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) जोधपुर के सदस्य सचिव श्री गौरव अग्रवाल और फलोदी के जिला कलेक्टर श्री हरजीलाल अटल ने अपने-अपने जिलों में संचालित विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति के बारे में जानकारी दी। -इन योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण 2.0, सांसद आदर्श ग्राम योजना, सांसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, गांवों की आबादी का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, डिजिटल इंडिया भूमि-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, एकीकृत वाटरशेड प्रबन्धन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी योजना, कृषि अवसंरचना निधि योजनाएँ, कृषि क्लिनिक और कृषि व्यवसाय केंद्र योजना, किसान कॉल सेंटर, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना- प्रति वृंद अधिक फसल, अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एण्ड अर्बन ट्रान्सफोरमेशन, प्रधानमंत्री आवास योजना वित्त (अल-अरबन),स्वच्छ भारत मिशन – शहरी, स्मार्ट सिटी मिशन, सतही लघु सिचाई योजना, त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम जल निकायों की मरम्मत, नवीनीकरण और पुनरुद्धार, एकीकृत बाल विकास योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिला संरक्षण एवं सुरक्षा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल संरक्षण एवं सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वामीण पेयजल कार्यक्रम, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्याह्न भोजन योजना),समग्र शिक्षा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, दीनदयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना पे, सुगम्य भारत अभियान, विशिष्ट धिकलांगता आईडी, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री एम्पलोयमेन्ट जनरेशन प्रोग्राम, डिजिटल इण्डिया, पब्लिक इन्टरनेट एक्सेस प्रोग्राम, प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामान्य सेवा केन्द्र उपलब्ध कराना, प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान, टेलिकॉम रेल्वेज, हाईवेज, वाटरवेज, माइन्स आदि जैसे- अवसंरचना सम्बन्धी कार्यक्रम, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, का कार्यान्वयन, राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, राष्ट्रीय गोकुल मिशन, डेयरी विकास के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति, पोस्ट-बैट्रिक छात्रवृत्ति, एमसीएम छात्रवृत्ति, खेलो इंडिया, समर्थ योजना, ई-श्रम पोर्टल आदि की समीक्षा की गई तथा इनकी प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, पाली सांसद श्री पी पी चौधरी, सूरसागर विधायक श्री देवेंद्र जोशी, बिलाड़ा विधायक श्री अर्जुनराम गर्ग, भोपालगढ़ विधायक श्रीमती गीता बरबड़, जिला कलेक्टर जोधपुर श्री गौरव अग्रवाल, जिला कलक्टर फलोदी श्री हरजीलाल अटल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. धीरज कुमार सिंह, जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री उत्साह चौधरी, नगर निगम (उत्तर-दक्षिण) आयुक्त श्री सिद्धार्थ पालानीचामी, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री राजऋषि वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा  सहित जनप्रतिनिधिगण एवं जोधपुर व फलोदी के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलें बर्बाद, कलेक्टर ने लिया जायजा

जयपुर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीते दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण जयपुर समेत कई जिलों में फसलें बर्बाद हो गई हैं। वर्तमान में प्रदेश में रबी फसलों की कटाई का सीजन चल रहा है, खासकर गेहूं और चने की कटाई शुरू हो चुकी है। लेकिन अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलें बिछ गईं, जिससे उत्पादन पर गंभीर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रभावित इलाकों का निरीक्षण जयपुर जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने खेतों में जाकर ओलावृष्टि, बारिश और तेज हवाओं से हुई क्षति का निरीक्षण किया। स्वयं जिला कलक्टर भी रामपुरा, सोनकोटड़ा, डागरवाड़ा सहित अन्य प्रभावित तहसीलों में पहुंचे और किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों को मिलेगी मदद कलेक्टर डॉ. सोनी ने फसल बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर प्रभावित किसानों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को भी इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं ताकि किसानों को समय पर राहत मिल सके। इसके अलावा, किसानों को टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई, जिससे वे अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा सकें। सरकार से राहत की उम्मीद क्षेत्रीय किसान सरकार से मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठे हैं। प्रशासन द्वारा तैयार की जा रही रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। किसानों के लिए महत्वपूर्ण सलाह विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे बारिश के पानी की निकासी का प्रबंध करें और प्रभावित फसलों की स्थिति का आंकलन कर बीमा कंपनियों से शीघ्र संपर्क करें। प्रशासन भी हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है। प्रदेश में मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में प्रशासन और सरकार की त्वरित कार्यवाही ही किसानों को इस संकट से उबारने में मदद कर सकती है।  

जयपुर स्थित पीसीसी वॉर रूम में होगी कांग्रेस की अहम बैठक, पूर्व सीएम, प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

जयपुर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज रविवार को आयोजित की जा रही है। यह बैठक दोपहर 2 बजे जयपुर स्थित पीसीसी वॉर रूम में होगी, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा करेंगे। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों और समसामयिक विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सह-प्रभारी रित्विक मकवाना, चिरंजीव राव, पूनम पासवान सहित प्रदेश पदाधिकारी, कांग्रेस विधायक, सांसद और जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। कांग्रेस के नए भवन पर भी होगी चर्चा सूत्रों के अनुसार, बैठक में कांग्रेस के नए भवन को लेकर भी मंथन होगा। पिछली बैठक में इस संबंध में संबंधित नेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। शाम को होगा होली स्नेह मिलन समारोह बैठक के बाद शाम 5:30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश महासचिव और मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम में शेखावाटी के प्रसिद्ध लोक कलाकारों और कवियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।  

महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का सिटी पैलेस में निधन, उदयपुर और मेवाड़ राजघराने में शोक की लहर

उदयपुर मेवाड़ राजवंश के संरक्षक महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का रविवार तड़के उनके निवास सिटी पैलेस में निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिवार के अनुसार, डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज उनके निवास पर ही चल रहा था। मेवाड़ राजवंश के प्रमुख स्तंभ थे अरविंद सिंह अरविंद सिंह मेवाड़ का जन्म 13 दिसंबर 1944 को उदयपुर के सिटी पैलेस में हुआ था। वे महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ और महारानी सुशीला कुमारी मेवाड़ के छोटे बेटे थे। उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन पिछले साल 10 नवंबर 2024 को हुआ था। अरविंद सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अजमेर के प्रतिष्ठित मेयो कॉलेज से पूरी की। इसके बाद उन्होंने उदयपुर के महाराणा भूपाल कॉलेज से आर्ट्स में स्नातक किया। उच्च शिक्षा के लिए वे यूके गए, जहां उन्होंने सेंट एल्बंस मेट्रोपॉलिटन कॉलेज से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में कुछ समय काम भी किया। एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष रहे अरविंद सिंह मेवाड़ न केवल मेवाड़ राजवंश के संरक्षक थे, बल्कि उन्होंने पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में भी अपनी खास पहचान बनाई। वे एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे, जो राजस्थान के कई ऐतिहासिक होटलों का संचालन करता है। इसके अलावा, वे महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ट्रस्ट, महाराणा मेवाड़ ऐतिहासिक प्रकाश ट्रस्ट और राजमाता गुलाब कुंवर चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष भी थे। उदयपुर में शोक की लहर महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन से उदयपुर और मेवाड़ राजघराने से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं और बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जुट रहे हैं। वसुंधरा राजे ने जताया दुख वसुंधरा राजे ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि महाराज श्री अरविन्द सिंह जी मेवाड़ के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने उदयपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पर्यटन के क्षेत्र में उन्होंने जो प्रयास किए वह सदैव याद रहेंगे। शोक संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि वह दिवंगत की आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें। 

पांच महीनों में 4,907 लोग कुत्तों ने काटा, केंद्रीय मंत्री ने नगर निगम को दिए नसबंदी और टीकाकरण अभियान के निर्देश

अलवर अलवर में आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर होती जा रही है। पिछले पांच महीनों में 4,907 लोग कुत्तों के काटने का शिकार हुए हैं। स्थिति इतनी खराब हो गई कि खुद केंद्रीय मंत्री को नगर निगम को नसबंदी और टीकाकरण अभियान शुरू करने के निर्देश देने पड़े। नगर निगम की लापरवाही पशुपालन विभाग ने तीन बार नगर निगम को पत्र लिखकर नसबंदी कार्यक्रम शुरू करने की मांग की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बजट न होने की वजह से अभियान रुका हुआ था। हाल ही में केंद्रीय मंत्री की सख्ती के बाद बजट जारी किया गया, जिससे नसबंदी और टीकाकरण अभियान शुरू होने की संभावना बनी है। आवारा कुत्तों के हमले बढ़े अलवर: कुछ दिनों पहले आठ-दस कुत्तों ने एक छात्रा पर हमला कर दिया और उसे कई जगह काट लिया। खेरथल: पिछले डेढ़ महीने में नौ-दस बच्चों को कुत्तों ने काटा, जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई।   बता दें कि हर दिन औसतन 32 लोगों को कुत्ते काट रहे हैं। अस्पतालों में एंटी-रेबीज वैक्सीन की मांग बढ़ रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नसबंदी और टीकाकरण से ही संभव है। पशु प्रेमियों का विरोध कुछ पशु प्रेमी नसबंदी अभियान का विरोध कर रहे हैं। वे कुत्तों को निर्दोष बताते हुए नगर निगम के प्रयासों में रुकावट डाल रहे हैं। हाल ही में जब नगर निगम की टीम कुत्तों को पकड़ने स्कीम नंबर-2 पहुंची, तो कुछ पशु प्रेमियों ने हंगामा कर दिया और टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। स्ट्रीट डॉग्स को लेकर विवाद अलवर के शालीमार इलाके में स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने को लेकर विवाद बढ़ गया। एक महिला ने चार लोगों पर मानसिक उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला का कहना है कि वह लंबे समय से कुत्तों को खाना खिला रही थी, जिससे कुछ स्थानीय लोग नाराज थे। सोसाइटी अध्यक्ष ने इन आरोपों को गलत बताया और इसे निजी दुश्मनी से जुड़ा मामला कहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नसबंदी अभियान की योजना नगर निगम के अनुसार, 2024 में 1,220 कुत्तों की नसबंदी की गई थी, लेकिन इस साल कोई विशेष अभियान नहीं चला। अब केंद्रीय मंत्री के निर्देश के बाद हर सप्ताह 100 कुत्तों की नसबंदी का लक्ष्य रखा गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रक्रिया को और तेज करने की जरूरत है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि अगले कुछ महीनों में नसबंदी और टीकाकरण अभियान को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि शहर में कुत्तों की समस्या को नियंत्रित किया जा सके।  

एकमुश्त समझौता योजना से भूमि विकास बैंकों को मिलेगी संजीवनी

जयपुर, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भूमि विकास बैंकों के ऋणों के लिए एकमुश्त समझौता (OTS) योजना लाए जाने से किसानों और लघु उद्यमियों को तो बड़ी राहत मिलेगी ही कमजोर आर्थिक स्थिति से जूझ रहे भूमि विकास बैंकों के लिए भी राज्य सरकार का यह कदम संजीवनी साबित होगा।       सहकारिता मंत्री ने बताया कि प्रदेश के सहकारी भूमि विकास बैंकों द्वारा किसानों और जरूरतमंद लघु उद्यमियों को दीर्घकालीन ऋणों के माध्यम से प्रदेश के कृषि और आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाई जाती रही है। लेकिन विगत कुछ वर्षों में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के कारण ऋणी किसानों द्वारा बैंक के ऋण की किश्तें नहीं चुकाई जा सकीं, जिसके परिणामस्वरूप इन बैंकों का अवधिपार ऋण लगभग 760 करोड़ रुपये हो गया। अब मुख्यमंत्री द्वारा एकमुश्त समझौता योजना लागू करने की घोषणा करते हुए इसके लिए 200 करोड़ रुपये का व्यय प्रस्तावित किया गया है, जिससे भूमि विकास बैंकों के ऋणों की वसूली आसान होगी और उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।       श्री दक ने कहा कि राज्य सरकार के ‘सुराज संकल्प’ में किसानों की भूमि नीलाम नहीं होने देने का प्रावधान है जिसके अंतर्गत भूमि विकास बैंकों द्वारा वसूली के लिए की जाने वाली नीलामी कार्यवाही को भी स्थगित किया हुआ है। उन्होंने कहा कि किसानों का यह वर्ग आशान्वित था कि राज्य सरकार उन्हें राहत देते हुए एकमुश्त समझौता योजना लागू करेगी। मुख्यमंत्री ने उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देने के दौरान यह बड़ी घोषणा की है। सहकारिता मंत्री ने बताया कि इस घोषणा के तहत भूमि विकास बैंकों के 1 जुलाई, 2024 को अवधिपार हो चुके मध्यकालीन एवं दीर्घकालीन ऋण की मूल धन की 100 प्रतिशत राशि जमा करवाने पर अवधिपार ब्याज में 100 प्रतिशत की राहत दी जाएगी।       सहकारिता मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्रदेश के भूमि विकास बैंकों से जुड़े हुए 36,351 अवधिपार ऋणी सदस्यों को अवधिपार ब्याज में शत प्रतिशत राहत का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके परिणामस्वरूप उक्त ऋणी सदस्यों को नवीन कृषि और अकृषि गतिविधियों के लिए राज्य सरकार की 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान योजना में ऋण दिया जाकर लाभान्वित किया जा सकेगा, जिससे उनका आर्थिक उन्नयन होगा और वे पुनरू मुख्यधारा में लौटेंगे।

जोधपुर – दिशा की बैठक 16 मार्च को

जयपुर, जिला जोधपुर एवं फलोदी की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) वर्ष 2024-25 त्रैमास की संयुक्त बैठक केन्द्रीय पर्यटन एवं सस्कृति मंत्री, भारत सरकार एवं सांसद लोकसभा क्षेत्र, जोधपुर गजेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में 16 मार्च को प्रातः 10.30 बजे महिला पोलिटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित मारवाड़ इंटरनेशनल सेन्टर में आयोजित होगी। बैठक की जानकारी जिला कलक्टर एवं सदस्य सचिव, जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) जोधपुर श्री गौरव अग्रवाल द्वारा दी गई।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet