LATEST NEWS

प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी विधानसभा, अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सदन में उठाएगे विधायक

जयपुर राजस्थान विधानसभा की कार्रवाई आज प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। इसके बाद शून्यकाल में विधायकों को अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सदन में उठाने का अवसर मिलेगा। इस दौरान स्थगन प्रस्ताव, नियम 295 के प्रस्ताव और ध्यान आकर्षण प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। विधानसभा में सोमवार को उद्योग एवं वन एवं पर्यावरण विभाग की अनुदान मांगों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। सरकार का उद्देश्य औद्योगिक विकास को गति देना और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत बनाना है। इस संदर्भ में सदन में अहम बहस होने की संभावना है, जिसमें सरकार की नीतियों और योजनाओं पर चर्चा होगी। राज्य सरकार का ध्यान उद्योगों में निवेश को बढ़ावा देने और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने पर केंद्रित है। ऐसे में अनुदान मांगों के जरिए सरकार इन क्षेत्रों में सुधार और नए कदम उठाने की दिशा में आगे बढ़ेगी। राज्य की औद्योगिक नीतियों और पर्यावरणीय सुधारों से जुड़े इन अहम मुद्दों पर विधानसभा में क्या रुख अपनाया जाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

रजिस्ट्रार और दलाल को दबोचा, बैक डेट में फर्जी डिग्री घोटाला में SOG ने JS विश्वविद्यालय के चांसलर

जयपुर शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में बैक डेट में फर्जी डिग्री जारी करने के मामले में SOG ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन प्रमुख अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद स्थित JS विश्वविद्यालय के चांसलर सुकेश कुमार, रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा और दलाल अजय भारद्वाज शामिल हैं। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एटीएस एवं SOG के अनुसार, यह कार्रवाई प्रकरण संख्या 13/2024 के तहत की गई, जिसमें अब तक कुल 16 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। ऐसे हुआ फर्जीवाड़ा SOG की जांच में सामने आया कि JS विश्वविद्यालय ने दलालों के माध्यम से पैसे लेकर सैकड़ों अभ्यर्थियों को बैक डेट में फर्जी डिग्री जारी की। इस फर्जीवाड़े के जरिए सैकड़ों अभ्यर्थी शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में चयनित हो गए। जांच के दौरान सामने आया कि JS विश्वविद्यालय की सिर्फ 100 सीटें मान्य थीं, लेकिन 2022 में 107 अभ्यर्थियों ने यहां से डिग्री लेने का दावा किया। गिरफ्तार आरोपी और उनकी भूमिका :-सुकेश कुमार (JS विश्वविद्यालय चांसलर) – फर्जी डिग्री घोटाले का मास्टरमाइंड, विदेश भागने की फिराक में था, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। नंदन मिश्रा (JS विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार) – फर्जी डिग्रियों के सत्यापन में अहम भूमिका निभाई। अजय भारद्वाज (दलाल) – पहले भी फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार हो चुका, कई विश्वविद्यालयों से बैक डेट में डिग्री दिलवाने में संलिप्त। ऐसे सामने आया डिग्री घोटाला SOG की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि JS विश्वविद्यालय के 2067 अभ्यर्थियों ने परीक्षा फॉर्म में खुद को विश्वविद्यालय का छात्र बताया, जो अनुमोदित सीटों से कई गुना अधिक है। यही नहीं, कई अभ्यर्थियों ने आवेदन के समय किसी अन्य विश्वविद्यालय का नाम दिया, लेकिन चयन के बाद JS विश्वविद्यालय की डिग्री पेश की। SOG ने अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है। गिरफ्तार तीनों आरोपी 12 मार्च 2025 तक पुलिस रिमांड पर हैं। SOG अब इस पूरे नेटवर्क के अन्य लिंक तलाशने में जुटी है ताकि भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का यह खेल पूरी तरह बेनकाब हो सके।

राहुल गांधी क्या कहते हैं और क्या करते है, ये सब जानते है, उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता है: मंत्री अर्जुन राम मेघवालल

बीकानेर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है क‍ि कांग्रेस के कुछ नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मिले हुए हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि वो क्या कहते हैं और क्या करते है, ये सब जानते है। उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता है। मेघवाल ने कहा क‍ि राहुल गांधी की बातों को कांग्रेस वाले ही गंभीरता से नहीं लेते, इसल‍िए दूसरों को भी उनकी बातों पर ध्‍यान नहीं देना चाह‍िए। आरोप लगाने से पहले राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि वह क्या बोल रहे हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रव‍िवार काे बीकानेर में आयोजित मजदूर संघ के दूसरे दिन के अधिवेशन में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने रेलवे से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी बात की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेल मंत्री के निर्देश पर रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ब‍िट्टू शन‍िवार को बीकानेर आए थे। बीकानेर में अधूरे पड़े रेलवे के कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा। बीकानेर में रेलवे की कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है और इन कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर मेघवाल ने बताया कि इस विषय पर जयपुर में एक संगोष्ठी भी आयोजित की गई थी और इस बारे में विचार-विमर्श जारी है। यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, जिसे लेकर सरकार सकारात्मक दृष्टिकोण रखती है। हमारी सरकार देश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनता की भलाई के लिए प्रयासरत है।

कोचिंग सेंटर रेगुलेटिंग बिल को राजस्थान कैबिनेट ने दे दी मंजूरी

जयपुर राजस्थान कैबिनेट ने कोचिंग सेंटर रेगुलेटिंग बिल को मंजूरी दे दी है। इस बिल का उद्देश्य राज्य के कोचिंग सेंटर्स को विनियमित करना और छात्रों को सुरक्षित एवं उनके अनुकूल वातावरण प्रदान करना है। अब राज्य में 50 या उससे अधिक विद्यार्थियों वाले कोचिंग सेंटर कानूनी जांच के दायरे में आएंगे। अधिकारियों ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ‘राजस्थान कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक-2025’ का ड्राफ्ट केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस, राज्य की विशिष्ट आवश्यकताओं और विभिन्न हितधारकों के साथ विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया था। कैबिनेट की बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि प्रस्तावित कानून के लागू होने के बाद सभी कोचिंग संस्थानों के लिए खुद को पंजीकृत करना अनिवार्य होगा। इसके तहत राज्य में 50 या उससे अधिक छात्रों वाले कोचिंग सेंटर कानूनी जांच के दायरे में आएंगे। राज्य स्तरीय पोर्टल स्थापित किया जाएगा संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कोचिंग सेंटरों के प्रबंधन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक राज्य स्तरीय पोर्टल स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही छात्र काउंसलिंग के लिए 24×7 हेल्पलाइन और राजस्थान कोचिंग संस्थान (नियंत्रण और विनियमन) प्राधिकरण की स्थापना की जाएगी। कौशल विकास नीति को भी मंजूरी कैबिनेट ने राज्य की कौशल विकास नीति को भी मंजूरी दी, जिसका उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों की मांगों को पूरा करने के लिए युवाओं को विशेष कौशल में प्रशिक्षित करना है। यह नीति राज्य के औद्योगिक विकास में मदद करेगी और युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का आधुनिकीकरण किया जाएगा और उन्हें नवीनतम उद्योग आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया जाएगा। कौशल प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए सभी संभागीय मुख्यालयों में ‘मॉडल करियर’ केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जो करियर संबंधी परामर्श, इंटर्नशिप और रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। मंत्री ने कहा कि इस नीति के तहत एआई, मशीन लर्निंग, स्मार्ट विनिर्माण और साइबर सुरक्षा जैसी आधुनिक प्रौद्योगिकियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय औद्योगिक स्थलों में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे और इन उद्योगों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा। पटेल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि नीति में कौशल उन्नयन कार्यक्रमों पर जोर दिया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि श्रमिक बदलते औद्योगिक वातावरण के अनुकूल स्वयं को ढाल सकें। दिव्यांग व्यक्तियों के लिए समान अवसर नीति भी मंजूर कैबिनेट ने दिव्यांग व्यक्तियों के लिए समान अवसर नीति को भी मंजूरी दी, जो दिव्यांगजन (समान अवसर, अधिकारों का संरक्षण और पूर्ण भागीदारी) अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप है। इस नीति को राज्य सरकार के नियंत्रण में आने वाले सभी सरकारी विभागों, स्वायत्त निकायों और संस्थानों में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह नीति सरकारी कार्यालयों में बाधा रहित पहुंच सुनिश्चित करती है और दिव्यांग कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान करती है।

बांसवाड़ा में चर्च को बनाया मंदिर, विराजेंगे भैरव बाबा

बांसवाड़ा चर्च बन गया मंदिर, प्रार्थना की जगह होगी आरती, पादरी समेत 30 लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म, आज मंदिर में भैरव बाबा की प्रतिमा की स्थापना। यह कोई अफवाह नहीं है। मध्यप्रदेश और गुजरात की सीमा से सटे  दक्षिणी राजस्थान के आदिवासी बहुल बांसवाड़ा जिले में यह सब हो रहा है। जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर सोडलादूधा गांव में एक चर्च को मंदिर में बदल दिया गया है। धर्म बदलकर ईसाई बने 30 से  अधिक लोगों ने घर वापसी कर हिंदू धर्म अपना लिया है। आज रविवार को पूरे विधि-विधान से चर्च से मंदिर बने स्थान पर भैरव भगवान की प्रतिमा स्थापना की जाएगी। इसका अनुष्ठान शाम को शुरू होगा।    दरअसल, बांसवाड़ा की गांगड़तलाई पंचायत समिति के सोडलादूधा गांव में रहने वाले करीब 45 परिवारों ने कई साल पहले ईसाई धर्म अपना लिया था। आसपास के क्षेत्र में भी कई परिवार ईसाई धर्म अपना चुके थे। ऐसे में जिले में जनजाति वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के सहयोग से कार्यरत भारतमाता मंदिर परियोजना ने इन परिवारों को पुनः हिंदू धर्म में लाने के प्रयास किए। इन प्रयासों को सफलता मिला और करीब 30 परिवारों ने घर वापसी कर हिंदू धर्म अपना लिया है। जिसके बाद यहां बने चर्च को मंदिर में बदल दिया गया। आज मंदिर में भैरवजी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 39 साल पहले छोड़ा था हिंदू धर्म अब तक चर्च के पादरी रहे गौतम ने हिंदू धर्म में वापसी कर चर्च को मंदिर में बदलने का काम शुरू कराया था जो अब पूरा हो गया। आदिवासी गोत्र गरासिया से जुड़े गौतम ने बताया कि उन्होंने 30 साल पहले ईसाई धर्म अपनाया था। इसके बाद इस धर्म से जुड़े पदाधिकारी गांव में आने लगे। प्रार्थना और सभा होने लगी। उनके दो बेटे, बहुओं और अन्य परिवार भी ईसाई धर्म से जुड़े तो उन्हें पादरी बना दिया गया। लेकिन, भारत माता परियोजना के तहत गांव के अधिकांश परिवारों ने अपने धर्म में वापसी कर ली है।   स्वयं की जमीन पर बनाया था चर्च गौतम ने बताया कि उन्होंने पादरी बनने के बाद खुद की जमीन पर करीब तीन साल पहले चर्च बनाया था। चर्च बनने के बाद धर्मसभा में अन्य पादरी भी आने लगे थे। वह चर्च में हर रविवार को प्रार्थना सभा भी करता था। उसके धर्म बदलने पर 45 अन्य ग्रामीणों ने भी धर्म बदला था। गौतम के हिंदू धर्म में वापसी करने के बाद उसके परिवार समेत 30 परिवारों ने भी हिंदू धर्म अपनाया है। चर्च से मंदिर बनने पर उसके शिखर पर धार्मिक ध्वज फहरा रहा हैं। भगवा रंग में रंगा मंदिर जो बिल्डिंग अब तक चर्च के रूप में जानी जाती थी। अब वह मंदिर बन गई है। मंदिर को भगवा रंग में रंग दिया गया है। ईसाई धर्म से जुड़े पवित्र चिंह हटा दिए गए हैं। भैरव जी महाराज की प्रतिमा स्थापना के लिए चबूतरा बनाया गया है। आज होगी भैरव बाबा की स्थापना गौतम ने बताया कि आज रविवार शाम को मंदिर में भैरव बाबा की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। जिले के तलवाड़ा कस्बे से भैरवजी की प्रतिमा धूमधाम से सोडलादूधा गांव लाई जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिंदू धर्म में लौटने वाले परिवार शामिल होंगे। साथ ही कई अन्य लोग भी जुटेंगे। सभी की सहमति से ही भैरव बाबा की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।  

उदयपुर में सनसनीखेज वारदात: घर में घुसकर युवक की हत्या

उदयपुर उदयपुर के हिरण मगरी थाना इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक की उसके घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना पानेरियों की मादड़ी इलाके के होली चौक की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान डूंगरपुर निवासी के रूप में हुई है, जो इस मकान में किराए से रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही हिरण मगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में भिजवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या में एक युवक और एक युवती शामिल हो सकते हैं। पुलिस फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके। मामले को लेकर पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

भजनलाल शर्मा ने सितारों, प्रोड्यूसर्स और फिल्ममेकर्स को राजस्थान में फिल्मों की शूटिंग के लिए खुला न्योता दिया

जयपुर राजस्थान की धरती पर एक ऐतिहासिक लम्हा! आईफा अवॉर्ड्स 2025 की भव्यता गुलाबी नगरी जयपुर में बिखरने को तैयार है। इस शानदार मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बॉलीवुड के सितारों, प्रोड्यूसर्स और फिल्ममेकर्स को राजस्थान में फिल्मों की शूटिंग के लिए खुला न्योता दिया। यहां आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में तमाम सितारों के बीच सीएम शर्मा ने कहा, “यह सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा और संस्कृति के वैश्विक विस्तार का प्रतीक है। राजस्थान को इंटरनेशनल फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को ग्लोबल एंटरटेनमेंट हब बनाने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, और आईफा का यह आयोजन उसी का प्रतिबिंब है।” राजस्थान : बॉलीवुड का परफेक्ट शूटिंग डेस्टिनेशन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा-बॉलीवुड और राजस्थान का रिश्ता दशकों पुराना है। ‘पद्मावत’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘जोधा अकबर’, ‘कच्चे धागे’, और ‘रेस 3’ जैसी दर्जनों फिल्में यहां की ऐतिहासिक लोकेशंस पर शूट हुई हैं। सीएम शर्मा ने इस मौके पर जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, जैसलमेर और शेखावाटी को प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बताया। उन्होंने कहा, “यहां के भव्य महल, सुनहरी रेत के टीले, विशाल किले और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर किसी भी फिल्म के लिए परफेक्ट बैकड्रॉप देते हैं।” उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया कि कैसे कोरिया के बड़े उद्योगपति राजस्थान में शादी करना चाहते थे, लेकिन बुकिंग दो साल तक फुल थी। यह दिखाता है कि राजस्थान डेस्टिनेशन वेडिंग और मेगा इवेंट्स के लिए कितनी बड़ी पसंद बन चुका है। बॉलीवुड स्टार्स के लिए ‘सपनों की भूमि’ राजस्थान राजस्थान की खूबसूरती सिर्फ ऐतिहासिक स्थलों तक सीमित नहीं, बल्कि यहां का वाइल्डलाइफ, पहाड़, झीलें और ग्रामीण जीवन भी अनोखा आकर्षण रखते हैं। रणथंभौर और सरिस्का में शूट होने वाली वाइल्डलाइफ डॉक्यूमेंट्रीज़ इंटरनेशनल लेवल पर सराही गई हैं। केवलादेव नेशनल पार्क और चंबल घाटी नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट हैं। बॉलीवुड सितारे यहां के ब्रांड एंबेसडर हैं! जब वे राजस्थान में कदम रखते हैं, तो ‘पधारो म्हारे देश’ की गूंज ग्लोबल लेवल तक सुनाई देती है। फिल्ममेकर्स के लिए आसान प्रक्रिया राजस्थान सरकार फिल्म इंडस्ट्री को हर संभव सुविधा देने के लिए तैयार है। सिंगल विंडो सिस्टम के तहत 15 दिनों के अंदर फिल्म शूटिंग की परमिशन दी जाती है। हवाई, सड़क और रेल कनेक्टिविटी भी शानदार है। जयपुर बना ग्लोबल एंटरटेनमेंट हब डिप्टी सीएम दीया कुमारी और सीएम शर्मा ने इस अवसर पर कहा, “आईफा सिर्फ अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि राजस्थान के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। यह प्रदेश को ग्लोबल इवेंट्स, डेस्टिनेशन वेडिंग और फिल्म शूटिंग के सबसे बड़े हब के रूप में स्थापित करेगा।”

विधान सभा अध्‍यक्ष श्री देवनानी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं

जयपुर, राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्‍या पर राजस्‍थान विधान सभा में महिला विधायकगण का सम्‍मान किया। श्री देवनानी ने महिला विधायकों के साथ ही प्रदेश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधान सभा अध्‍यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि महिलाएं मूलत: भारतीय संस्‍कृति की रक्षक है। उन्‍होंने कहा कि महिलाएं सकारात्‍मक सोच और अपनी योग्‍यताओं को व्‍यवहार में लाए तथा सामाजिक विसंगतियों को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। श्री देवनानी ने कहा कि महिलाएं प्रोफेशनल के साथ ईमोशनल बने। महिलाएं ही महिलाओं की भावनाओं को अच्‍छी तरह समझ सकती है। श्री देवनानी ने कहा कि महिलाएं बेटियों के साथ बेटों को भी संस्‍कारित करें। श्री देवनानी ने कहा कि भारतीय संस्‍कृति में नारी को पूरा सम्‍मान दिया जाता है। श्री देवनानी ने कहा कि बच्‍चों के साथ अधिक से अधिक समय व्‍यतीत करने का प्रयास करें। प्रात: और सांयकाल में तो आवश्‍यक रूप से बच्‍चों के साथ बैठें, उनसे बाते करें और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में बच्‍चा हो या बडा सभी मन ही मन अपनी समस्‍याओं से जूझते रहते हैं। बच्‍चों को अवसाद से बचाने के लिए उनके मन की बातों को समझना आवश्‍यक है। श्री देवनानी ने इस मौके पर राजस्‍थान विधान सभा की महिला विधायकों को सम्‍मानित किया। इस मौके पर सरकारी मुख्‍य सचेतक श्री जोगेश्‍वर गर्ग और प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा सहित राजस्‍थान विधान सभा की महिला अधिकारीगण मौजूद थी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी शुभकामनाएं

जयपुर, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं के अधिकारों, उनके सशक्तिकरण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने का अवसर है। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्वावलंबन और सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह संकल्पित है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने के लिए महिलाओं की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। जिससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है और वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं। इन योजनाओं का महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए बजट 2025-26 में कई विशेष प्रावधान किए गए हैं। सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर राज्य और देश की प्रगति में भागीदार बन सकें। उन्होंने कहा कि एक सशक्त महिला ही सशक्त परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकती है।

विधान सभा में स्वर्गीय महारावल को पुष्पांजलि

जयपुर, राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को यहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्री लक्ष्‍मण सिंह महारावल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयन्ती पर पुष्‍पाजंलि अर्पित की। नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली, संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, सरकारी मुख्‍य सचेतक श्री जोगेश्‍वर गर्ग, प्रतिपक्ष के मुख्‍य सचेतक श्री रफीक खान, पूर्व विधायक श्री नवरंग सिंह, प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक श्री के. के. शर्मा, वरिष्‍ठ उप सचिव श्री पुरूषोत्‍तम शर्मा, विधान सभा अधिकारी परिषद् अध्‍यक्ष श्री लोकेश जैन स्व. महारावल के परिजन सहित विधान सभा के अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने पूर्व विधान सभा अध्‍यक्ष के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय विश्‍नोई 18 जुलाई 1977 से 20 जून 1979 तक विधान सभा अध्‍यक्ष रहे।  

फिल्मी अभिनेता शाहरुख, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस, 19 मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए आदेश जारी, यह है वजह?

 जयपुर  जिला उपभोक्ता आयोग-जयपुर द्वितीय ने गुटखे में केसर का दम बताने संबंधी विज्ञापन को लेकर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ तथा गुटखा कंपनी के चेयरमैन को नोटिस जारी कर 19 मार्च तक जवाब मांगा है। आयोग अध्यक्ष ग्यारसीलाल मीणा और सदस्य हेमलता अग्रवाल ने योगेन्द्र सिंह बडियाल के परिवाद पर यह आदेश दिया। विज्ञापन में गुटखे के दाने-दाने में केसर के मिश्रण होने का दावा परिवाद में कहा कि जेबी इंडस्ट्रीज गुटखे का निर्माण कर उसे बाजार में सप्लाई करती है। तीनों अभिनेता इसकी बिक्री बढ़ाने के लिए विज्ञापन करते हैं। विज्ञापन में गुटखे के दाने-दाने में केसर का मिश्रण होने का दावा किया जाता है, जबकि केसर की कीमत करीब चार लाख रुपए प्रति किलो है और गुटखा पांच रुपए में बिकता है। ऐसे में इसमें केसर मिलाना तो दूर उसकी खुशबू भी नहीं होती। भ्रामक विज्ञापन दिखाकर गुटखे की बिक्री बढ़ाकर निर्माता को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, आयोग के अध्यक्ष ग्यारसीलाल मीना और सदस्य हेमलता अग्रवाल ने जयपुर निवासी योगेंद्र सिंह बडियाल द्वारा दायर एक शिकायत की समीक्षा करते हुए यह आदेश जारी किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जेबी इंडस्ट्रीज विमल पान मसाला का उत्पादन करती है और इसे बिक्री के लिए पूरे देश में वितरित करती है। याचिकाकर्ता ने कहा, “शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ समेत तीनों अभिनेता इसकी बिक्री बढ़ाने के लिए इसका विज्ञापन करते हैं। विज्ञापन में दावा किया जाता है कि इसमें केसर है। जबकि सच्चाई यह है कि केसर की कीमत करीब 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है और उनका पान मसाला विद टोबैको पाउच 5 रुपये का आता है। ऐसे में केसर डालना तो दूर, इसकी खुशबू भी इसमें नहीं डाली जा सकती। कैंसर जैसी बीमारियों को करता है आमंत्रित शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भ्रामक विज्ञापन अधिक लोगों को पान मसाला और तंबाकू का कॉम्बो खरीदने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिससे अंततः निर्माता को लाभ होता है। इसमें आगे कहा गया है कि अभिनेता यह कहकर झूठे दावों को बढ़ावा देते हैं कि पान मसाला के हर दाने में केसर होता है। याचिकाकर्ता ने कहा, “निर्माता कंपनी करोड़ों रुपये का कारोबार कर रही है और दूसरी ओर आम लोग पान मसाला और तंबाकू के हानिकारक और जानलेवा मिश्रण गुटखा का सेवन कर कैंसर जैसी बीमारियों को आमंत्रित कर रहे हैं। परिवाद में विज्ञापन पर रोक लगाने का आग्रह अभिनेताओं की ओर से इस पान मसाले में दाने-दाने में केसर का दम दिखाकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। इससे कंपनी करोड़ों का व्यापार कर रही है, वहीं आमजन को गुटखे के सेवन से बीमारी की चुनौती मिल रही है। परिवाद में विज्ञापन पर रोक लगाने का आग्रह किया है। झूठा प्रचार करने का लगाया आरोप शिकायतकर्ता ने बताया कि जेबी इंडस्ट्रीज विमल पान मसाला बनाती है और पूरे देश में इसकी बिक्री करती है. याचिकाकर्ता ने कहा, ‘शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ समेत तीनों सितारे इसकी बिक्री बढ़ाने के लिए इसका ऐड करते हैं. ऐड में दावा किया जाता है कि इसमें केसर है. जबकि सच्चाई यह है कि केसर की कीमत करीब 4 लाख रुपये प्रति किलो है और उनका पान मसाला तंबाकू पाउच के साथ 5 रुपये में आता है. ऐसे में केसर डालना तो दूर, इसकी खुशबू भी इसमें नहीं डाली जा सकती.’  यह भ्रामक ऐड इसलिए दिखाया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पान मसाला और तंबाकू पाउच का यह कॉम्बो खरीदें और इसके निर्माता को मुनाफा हो. शिकायत में कहा गया है कि एक्टर इस पान मसाले के हर दाने में केसर की मौजूदगी दिखाकर झूठा प्रचार कर रहे हैं.  ऐड पर रोक लगाने की कि मांग शिकायतकर्ता ने कहा कि,’निर्माता कंपनी करोड़ों रुपए का कारोबार कर रही है और दूसरी ओर आम लोग पान मसाला और तंबाकू के हानिकारक और जानलेवा मिश्रण गुटखा का सेवन कर कैंसर जैसी बीमारियों को न्योता दे रहे हैं. गुटखा के नाम से जाना जाने वाला यह मिश्रण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और निर्माता कंपनी को भी इस बात की जानकारी है. ऐसे में वह आम लोगों को गुमराह करने के लिए जानबूझकर इसमें केसर होने का दावा कर इसका विज्ञापन कर रही है. ऐसे में इसके ऐड पर रोक लगाई जानी चाहिए.’

एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन, मुख्य अतिथि ने युवाओं को किया प्रेरित

सिरोही कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, सिरोही के तत्वावधान में बेरोजगार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण एवं शिक्षुता के अवसर प्रदान करने के लिए जिला मुख्यालय स्थित जिला रोजगार कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिलेभर से 350 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 155 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक रूप से रोजगार के लिए, 12 को प्रशिक्षण के लिए और 30 को स्वरोजगार के लिए चयनित किया गया। मुख्य अतिथि ने युवाओं को किया प्रेरित शिविर में मुख्य अतिथि ने युवाओं को रोजगार के नए अवसरों को अपनाने और अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए कठोर परिश्रम आवश्यक है और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। जयगोपाल पुरोहित ने युवाओं को स्वरोजगार की संभावनाओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रमुख कंपनियों की भागीदारी इस रोजगार मेले में विभिन्न नामी कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें शामिल हैं:   एनएनबी पेपर प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड, सरूपगंज पिंडवाड़ा      भंसाली पॉलिमर्स प्राइवेट लिमिटेड, आबूरोड      मॉडर्न इंसुलेटर, आबूरोड      प्रिस्टाइन पॉलिमर्स प्राइवेट लिमिटेड, आबूरोड      भारत फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, सिरोही      एल एंड टी स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, आबूरोड      यशा सॉल्यूशन, अहमदाबाद      टीमलीज प्राइवेट लिमिटेड, गुजरात      चेकमेट सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड, अहमदाबाद      टाटा एआईए इंश्योरेंस, सिरोही      जिनटॉक/हाईली इलेक्ट्रॉनिक्स, अहमदाबाद      एसबीआई आरसेटी, सिरोही शिविर का विधिवत उद्घाटन और सम्माननीय उपस्थिति इससे पूर्व सिरोही जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल एवं जयगोपाल पुरोहित ने फीता काटकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उपायुक्त सहीराम विश्नोई, सहायक आयुक्त जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के अनंत आर्य, लीड बैंक अधिकारी उम्मेदराम, उप निदेशक समाज कल्याण राजेंद्र पुरोहित, जिला कौशल समन्वयक प्रवीण कुमार, आईटीआई बरलूट के प्रधानाचार्य भरत कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में जताया आभार शिविर के सफल आयोजन में भरत कुमार रावल, जगदीश कुमार रावल, योगेंद्र सिंह, चंदूलाल, बसंत कुमार और विक्रम कुमार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर जिला रोजगार अधिकारी राजूसिंह चौहान ने सभी उपस्थितजनों और सहभागी कंपनियों का आभार व्यक्त किया।

विधायक उदयलाल का दोषियों के खिलाफ आर्थिक बहिष्कार का किया आग्रह

भीलवाड़ा  बिजयनगर में नाबालिग लड़कियों के साथ यौन दुराचार और भीलवाड़ा में गैंगरेप की घटना कथित ‘लव जिहाद’ के बाद बीजेपी विधायक का विवादित बयान सामने आया है। भीलवाडा जिले की मांडल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड विधायक उदयलाल भड़ाना ने महिलाओं के एक समारोह में संबोधित करते हुए कहा है कि ‘बुरी नजर वालों की आंखें निकाल लो’। उन्हाेनें कहा कि बहन-बेटियों पर गलत नजर डालने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने अपील की कि ऐसे आरोपियों का आर्थिक बहिष्कार किया जाए और उनकी दुकानों से कोई सामान न खरीदा जाए। विधायक भड़ाना ने भीलवाड़ा शहर के चर्चित कैफे ब्लैकमेल और गैंगरेप मामले, साथ ही विजयनगर में हुए रेप और ब्लैकमेल कांड को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। संगठित रहने का दिया संदेश, बुरी नजर वालों की आंखें निकालने का बयान अपने संबोधन में विधायक भड़ाना ने कहा, ‘यदि आप ताकत और संगठन के साथ नहीं रहेंगे, तो कोई भी आपके साथ अन्याय कर सकता है। यदि आप कमजोर रहेंगे, तो लोग आप पर आक्रमण करेंगे और गलत काम करेंगे।’ उन्होंने विवादित बयान देते हुए यह भी कह दिया कि बुरी नजर वालों की आंखें निकाल लो। गुरुवार को भीलवाड़ा के ग्रामीण हाट बाजार में राजीविका द्वारा आयोजित ‘सखी मेला’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक भड़ाना ने उपस्थित महिलाओं से संगठित रहने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘मैं आपसे निवेदन करता हूं कि आप एकजुट रहें और अपनी शक्ति को पहचानें, ताकि कोई भी आपकी ओर बुरी नजर न डाल सके। बहन-बेटी की सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर सोचें, क्योंकि यदि हमारी बहन-बेटियों पर संकट आता है, तो हमारा जीना व्यर्थ है।’ आंदोलन और कड़ी कार्रवाई की मांग विधायक भड़ाना ने कहा कि भीलवाड़ा और विजयनगर में हुई घटनाओं को लेकर संत समाज 10 मार्च को आंदोलन करेगा और जनता को संतों के साथ इस आंदोलन में भाग लेना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि दोषियों के मकानों को ‘योगी मॉडल’ पर गिराया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे ऐसे अपराधियों की दुकानों से सामान खरीदना बंद करें और उनका आर्थिक बहिष्कार करें। उन्होंने कहा, ‘जब वे आर्थिक रूप से कमजोर हो जाएंगे, तो गलत काम करने की ताकत भी नहीं रहेगी।’ राजस्थान की महिलाओं के समर्थन में खड़े रहने का संकल्प भड़ाना ने स्पष्ट किया कि वे न केवल भीलवाड़ा, बल्कि पूरे राजस्थान की माताओं और बहनों के लिए खड़े हैं। उन्होंने कहा, ‘आज मैं विधायक हूं, कल नहीं रहूं, लेकिन जब तक जिंदा हूं, माताओं, बहनों और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहूंगा।’

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान में महिलाओं के लिए फ्री रहेगी रोडवेज बस

राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर राजस्थान सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को विशेष उपहार दिया है। सरकार ने घोषणा की है कि इस दिन सभी महिलाएं और बालिकाएं राजस्थान रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह पहल महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यात्रा के लिए लागू होंगी कुछ शर्तें राजस्थान रोडवेज प्रबंधन के अनुसार, यह सुविधा सिर्फ साधारण और एक्सप्रेस बसों में उपलब्ध होगी। वातानुकूलित (AC) और वोल्वो बसों में यह छूट लागू नहीं होगी।     यह सुविधा 8 मार्च को रात 12:00 बजे से लेकर 23:59 बजे तक मान्य होगी।     केवल राजस्थान राज्य की सीमा के भीतर यात्रा करने वाली महिलाएं ही इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।     यदि कोई महिला राजस्थान से बाहर यात्रा कर रही है (जैसे जयपुर से दिल्ली), तो राजस्थान की अंतिम बस स्टॉप तक की यात्रा नि:शुल्क होगी। इसके बाद का किराया यात्रियों को स्वयं वहन करना होगा। महिलाओं के लिए एक बड़ा अवसर राजस्थान रोडवेज की कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान ने बताया कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से लागू की गई है। इससे महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान वित्तीय राहत मिलेगी और वे बिना किसी खर्च के आवश्यक कार्यों के लिए यात्रा कर सकेंगी।

थाईलैंड में बीकानेर की बेटी एंजिला स्वामी ने रचा इतिहास, बनीं मिसेज यूनिवर्स 2025

 बीकानेर  बीकानेर की एंजिला स्वामी ने मिसेज यूनिवर्स 2025 का खिताब जीतकर न केवल अपने शहर बल्कि पूरे देश को गर्व महसूस कराया है। यह प्रतियोगिता 24 से 28 फरवरी 2025 के बीच थाईलैंड की राजधानी पटाया में आयोजित हुई थी, जिसमें दुनिया भर की प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लिया। एंजिला ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के बल पर प्रथम स्थान हासिल किया और यह गौरवशाली खिताब अपने नाम किया। पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर चमक चुकी हैं एंजिला यह पहली बार नहीं है जब एंजिला ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया हो। इससे पहले, उन्होंने मिसेज इंडिया ऑरा ग्लोबल 2024 का खिताब जीतकर अपनी पहचान बनाई थी। अब मिसेज यूनिवर्स 2025 बनने के बाद उन्होंने वैश्विक स्तर पर भी अपनी क्षमता को साबित कर दिया है। परिवार को दिया अपनी सफलता का श्रेय अपनी इस असाधारण जीत का श्रेय एंजिला ने अपने परिवार को दिया है। उनके पति हेमंत स्वामी, जो वर्तमान में एनटीपीसी नागपुर में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं, ने हर कदम पर उनका समर्थन किया। उनके पिता सत्यनारायण स्वामी और ससुर सूर्यनारायण स्वामी ने भी उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। परिवार के स्नेह और समर्थन के बलबूते ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं- एंजिला स्वामी आज के दौर में सौंदर्य प्रतियोगिताएं केवल सुंदरता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनमें बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास, संवाद कौशल और संपूर्ण व्यक्तित्व को भी परखा जाता है। एंजिला स्वामी ने अपनी प्रतिभा और कुशाग्रता से साबित कर दिया कि बीकानेर जैसे सांस्कृतिक शहर की महिलाएं भी वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं। उन्होंने यह प्रेरणादायक संदेश दिया है कि अगर आत्मविश्वास, समर्पण और मेहनत हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। उनकी सफलता उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को साकार करने की दिशा में प्रयासरत हैं। बीकानेर में जश्न का माहौल एंजिला की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बीकानेरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। शहर में जश्न का माहौल बना हुआ है और विभिन्न संगठनों तथा संस्थानों ने उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet