LATEST NEWS

जायरीनों के चुराए 21 मोबाइल बरामद, राजस्थान-अजमेर में पांच बदमाश गिरफ्तार

अजमेर। अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज के 811वें सालाना उर्स के मौके पर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इस बार पुलिस ने मोबाइल चोरों को पकड़ने के लिए खास इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र में सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। इधर, दरगाह थाना पुलिस ने बीते शुक्रवार को उर्स मेले में जायरीनों का मोबाइल चोरी करने वाली गैंग के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 6.30 लाख रुपए कीमत के 21 मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों ने भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। दरगाह थानाधिकारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया कि उर्स को देखते हुए अजमेर एसपी वंदिता राणा की ओर से एक टीम का गठन किया था। साथ ही उर्स में सक्रिय होने वाली गैंग पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए और मुखबिरों के जरिए होटल संचालकों से संपर्क कर संदिग्ध व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की। कार्रवाई के दौरान अजमेर निवासी इमरान अली उर्फ पटेल, सलमान पुत्र मोहम्मद जहांगीर, शाहिद पुत्र मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद आमिर पुत्र मोहम्मद सलीम और मोहम्मद शफीक पुत्र मोहम्मद हसन को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 21 कीमती मोबाइल बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत करीब 6 लाख रुपए है। फेस मैच ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा उर्स मेले में जेबतराशी और मोबाइल चोरी रोकने के लिए पुलिस ने इस बार हाईटेक इंतजाम किए हैं। पुराने जेबतराशों और मोबाइल चोरों पर नजर रखने के लिए फेस मैच ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा है। यदि कोई शातिर अपराधी मेला क्षेत्र में दिखता है, तो पुलिस तुरंत हरकत में आएगी। सीसीटीवी कैमरों से नजर मेला क्षेत्र में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। चार वॉच टावर और दरगाह क्षेत्र की छतों पर पुलिस तैनात है। दरगाह के भीतर 57 और बाहरी हिस्सों में 16 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम सालाना उर्स के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पुलिस का जाब्ता बुलाया गया है। करीब 5000 से अधिक पुलिसकर्मी, आरपीएससी और आईपीएस अधिकारी मेले में ड्यूटी दे रहे हैं। सीआईडी, आईबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी मेले पर नजर बनाए हुए हैं।

वारदात सीसीटीवी में कैद, राजस्थान-जयपुर में बिजली के खंभों के मेटल कवर चोरी

जयपुर. राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल इलाके में राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम के दौरान बिजली के खंभों पर लगाए गए मेटल कवर चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर ने बड़ी चालाकी से बिजली पोल के नीचे लगे मेटल कवर को चुराया और फरार हो गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक ई-रिक्शा सवार व्यक्ति वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज में वह साफ तौर पर ई-रिक्शा में रखकर मेटल कवर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस जांच में पता चला कि चोरी में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा आदर्श नगर निवासी रईस अहमद के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस अब ई-रिक्शा के नंबर के आधार पर चोर की पहचान कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश की जा ही है। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल वहीं, इस घटना से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। वहीं, पुलिस का दावा है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने मार्चपास्ट की ली सलामी, राजस्थान-जयपुर में वनरक्षक प्रशिक्षण सत्र की पास आउट परेड

जयपुर। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने शुक्रवार को राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण संस्थान अजमेर जिले के किशनगढ़ में वानिकी सैटेलाइट प्रशिक्षण संस्थान सिलोरा एवं जेटीआई द्वारा आयोजित 119वें वनरक्षक आधारभूत प्रशिक्षण सत्र की पास आउट परेड में भाग लिया। इसके साथ ही उन्होंने 120वें वनरक्षक आधारभूत प्रशिक्षण सत्र का विधिवत उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले वनरक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने परेड और मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम में अजमेर के मुख्य वन संरक्षक शारदा प्रताप सिंह, वन संरक्षक सुगनाराम जाट, प्रशिक्षु वनरक्षक, उनके परिजन, वन विभाग के अधिकारी, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वनरक्षकों का उत्साह और समर्पण सराहनीय केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि वनरक्षकों के उत्साह और समर्पण को देखकर मुझे अत्यंत गर्व महसूस हो रहा है। ये युवा न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रहरी है। बल्कि सतत विकास और हरित भारत की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता के प्रतीक भी हैं। उन्होंने वन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल इन युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा। बल्कि हमारे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएगा। केंद्रीय मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि वनरक्षक केवल वन और पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास में भी योगदान देते हैं। उनकी मेहनत और समर्पण हमारे देश को हरित और समृद्ध भारत बनाने में सहायक होंगे।

राज्य सरकार एवं विधानसभा के पत्रों को प्राथमिकता से करें डिस्पोजल, राजस्थान-प्रमुख सचिव ने सहकारिता विभाग में कार्य संस्कृति सुधार के दिये टिप्स

जयपुर। प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारिता मंजू राजपाल ने कहा कि वर्ष 2025 में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक संकल्प लेना चाहिये कि वे विभाग में राज्य सरकार, लोकायुक्त, विधानसभा आदि के स्तर से प्राप्त पत्रों, प्रश्नों एवं निर्देशों के संबंध में त्वरित कार्यवाही करेंगे और इनके निस्तारण में लगने वाले समय को न्यूनतम स्तर तक लायेंगे और सहकारिता विभाग को एक उदाहरण के रूप में पेश करेंगे। राजपाल ने शुक्रवार को नेहरू सहकार भवन स्थित सभागार में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुये कहा कि सभी फंक्शनल अधिकारी अनुभाग में प्राप्त पी.यू.सी. के निस्तारण के लिये साप्ताहिक कार्य योजना बनाकर काम करें और उनका दैनिक मॉनिटरिंग भी करें ताकि उनका समयबद्ध तरीके से डिस्पोजल हो सके। उन्होंने कहा कि इसके लिये अपने कार्मिकों के बीच कार्य विभाजन को परिभाषित करें और उनके मध्य रोटेशन ऑफ ड्यूटीज भी करते रहें ताकि किसी विशिष्ट अवधि में कार्मिक की अनुपस्थिति से अनुभाग का कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, लोकायुक्त कार्यालय एवं विधान सभा से प्राप्त पत्रों, प्रश्नों, निर्देशों के संबंध में संबंधित संस्थाओं और कार्यालयों से सामंजस्य स्थापित करते हुये टाइम बाउण्ड तरीके से निस्तारण किया जावे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकरण में सारगर्भित कार्यालय टीप अंकित की जावे तथा उससे संबंधित विषयों और पत्रों को सही ढंग से फ्लेग किया जावे। ऐसा करने से उच्च स्तर पर त्वरित निर्णय संभव हो सकेंगे। रजिस्ट्रार ने कहा कि सहकारिता विभाग राज्य की कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में एक महत्वपूर्ण विभाग है और विभाग सहकारी संस्थाओं के सहयोग से लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग के कार्य निष्पादन प्रदर्शन में सुधार का सीधा प्रभाव योजनाओं के क्रियान्वयन पर पडता है। इसलिये यह हमारी सबकी जिम्मेदारी है कि हम सभी एक टीम के रूप में कार्य करें और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य कर आमजन को अधिक से अधिक राहत दें।

राष्ट्रीय सुरक्षा माह के तहत अभिनव पहल, राजस्थान-जयपुर परवाह अभियान की सड़क सुरक्षा जागरुकता में अहम भूमिका

जयपुर। यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने, सड़क हादसों में कमी लाने एवं  जन-जन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में जिला प्रशासन द्वारा जयपुर परवाह (केयर) अभियान का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी (जयपुर प्रथम) श्री राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत संचालित जयपुर परवाह (केयर) अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत संचालित जयपुर परवाह (केयर) अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के लिए जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन में विभिन्न जन जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की जा रही है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जयपुर जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल करते हुए गुरुवार को जयपुर परवाह (केयर) अभियान का आगाज किया गया। जिला स्तरीय युवा महोत्सव में जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा ने जयपुर परवाह के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती कुंतल विश्नोई, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी (जयपुर प्रथम) श्री राजेन्द्र सिंह शेखावत सहित अन्य संबंधित विभागों के कार्मिक मौजूद रहे।

लम्बित प्रश्नों पर जीरो पेंडेन्सी के साथ आदर्श बनाये, राजस्थान-विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव सहित अधिकारियों की बुलाई उच्च बैठक

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधानसभा आमजन की समस्या के समाधान का सशक्त प्लेटफार्म है। विधायकों द्वारा जन समस्याओं के संबंध में उठाये गये मुद्दों के निराकरण विधानसभा के पवित्र सदन में होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अधिकारीगण समस्याओं के निराकरण करने में सहयोगी बने और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन समय सीमा में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मिशन रूप में कार्य करने से ही राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों का परिणाम धरातल पर दिखाई दे सकेगा। श्री देवनानी ने कहा कि विधानसभा से संबंधित प्रश्नों के जवाब के मामले में उल्लेखनीय सुधार हुए है, लेकिन अभी और अधिक बेहतर किये जाने की आवश्यकता है। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी शुक्रवार को यहां विधानसभा में लम्बित प्रश्नों, ध्यानाकर्षण प्रस्तावों, विशेष उल्लेख प्रस्तावों, आश्वासनों एवं याचिकाओं के संबंध में राज्य सरकार के मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। अधिकारियों को दिये सख्‍त निर्देश, जवाब समय सीमा में भेजे- श्री देवनानी ने कहा कि प्रश्नों के जवाब लम्बे समय तक विधानसभा को प्राप्त नहीं होना चिन्ता का विषय है। उन्होंने अधिकारियों को सख्‍त निर्देश दिये कि विधानसभा के प्रश्नों के जवाब समय सीमा में भेजा जाना सुनिश्चित करें। यह महत्वपूर्ण कार्य है। सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के तीसरे सत्र से पहले 20 जनवरी तक सभी प्रश्नों के जवाब  विधानसभा को आवश्यक रूप से भेजे। श्री देवनानी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, स्वायत्त शासन विभाग, शिक्षा विभाग, ऊर्जा विभाग, नगरीय विकास विभाग और गृह विभाग का नाम प्रमुखता से लेकर कहा कि इन विभागों में विधानसभा के प्रकरण अधिक संख्या में लम्बित है। श्री देवनानी ने कहा कि इन विभागों को प्राथमिकता से गम्भीर होकर विधानसभा के मामलों का निस्तारण समय सीमा में करना होगा। श्री देवनानी अधिक प्रश्नों के बकाया जवाबों वाले विभागों के अधिकारियों से रूबरू हुए और उनसे प्रश्नों के जवाब नहीं आने के कारणों की जानकारी ली। श्री देवनानी ने कहा की विधानसभा की समितियों की कार्यवाही को भी प्रशासनिक अधिकारी गंभीरता से लें ताकि ऑडिट पैराओ पर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध समय पर कार्रवाई हो सके। प्रश्नों के मामले में दुबारा ना बुलानी पडे बैठक- श्री देवनानी ने कहा कि अधिकारी विधानसभा से संबंधित मामलों में इस तरह की मॉनिटरिंग करें की लम्बित प्रश्नों के मामले में भविष्य में अन्य बैठक बुलाने की आवश्यकता ही ना हो। जनहित के मामलों का निस्तारण विधानसभा में समय सीमा में कराया जाना सशक्त लोकतंत्र के लिये आवश्यक है। कैम्प लगाये और निस्तारण करें- श्री देवनानी ने कहा कि विधानसभा से संबंधित प्रश्नों के मामले में विभाग के अधिकारियों के साथ कैम्प लगाकर युद्ध स्तर पर कार्य निस्तारण की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि यह गभीर मामले है इन्हें समय से निर्णित किया जाना आवश्यक है। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि यदि इन मामलों में कोई समस्या है तो बताये और उसके साथ ही समस्या के निराकरण के मार्ग भी सुझाये, ताकि परिणामदायक कार्य हो सके। विधानसभा के प्रति संवेदनशील बने- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि अधिकारीगण विधानसभा के प्रति संवेदनशील बने। सदन में 200 विधायकगण बैठते हैं। राज्य सरकार भी यहां राज्य कार्यों को सम्‍पादित करती है। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण विधानसभा को गम्भीरता से ले। अधिनस्थ अधिकारियों की कार्य व्यवस्था को प्रभावी बनाये और परिणाम देने वाला परिश्रम करें। यह विधानसभा है यहां परिणाम धरातल पर आने चाहिए- श्री देवनानी ने कहा कि विधानसभा का सदन आमजन का सदन होता है। आमजन विधायकों को निर्वाचित कर विधानसभा में भेजते है। जन समस्याओं का निराकरण आवश्यक रूप से प्रभावी तरीके से किया जाना आवश्यक है, ताकि धरातल पर परिणाम दिखाई दे सके। देवनानी ने कहा कि तीस दिन विधानसभा चलती है। एक विभाग के लिये पांच दिन का ही समय आता है। विधानसभा से अधिक महत्वपूर्ण कोई कार्य नहीं हो सकता है। विधानसभा में बैठकों के दौरान वरिष्ठ अधिकारीगण दीर्घा में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जनता को यथा समय जवाब मिलने पर सन्तुष्टि होती है। प्रदेश के अधिकारीगण अनुभवी है। उनके अनुभवों का लाभ राज्य को होना चाहिए। श्री देवनानी ने कहा कि राजस्थान के लोग धैर्यवान है। उनकी कठिनाईयों का निराकरण करना हम सभी का प्रथम दायित्व है। बोर्ड निगमों के प्रतिवेदन नहीं आने पर जिम्मेदारी तय करें- श्री देवनानी ने कहा कि विधानसभा में राज्य के निगमों, बोर्ड आदि के प्रतिवेदन समय पर नहीं आते है। यह ठीक नहीं है। इसे गम्भीरता से ले और जिम्मेदारी तय करें।विभागों में बने प्रकोष्ठों को सुदृढ करें- श्री देवनानी ने अधिकारियों से पूछा कि प्रश्नों के जवाब भेजने में क्या कठिनाई है? क्यों प्रश्नों के जवाब लम्बित रहते है। किस स्तर पर विधानसभा के कार्यों को गम्भीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे पीडा है कि प्रश्नों के जवाब निर्धारित समय सीमा में नहीं आ रहे है। श्री देवनानी ने कहा कि प्रत्येक विभाग में विधानसभा प्रकोष्ठ संचालित होने के बावजूद भी प्रश्नों के जवाब नहीं आना दु:खद है। राज्य सरकार और विधानसभा का उद्देश्य एक ही है- श्री देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार और विधानसभा के कार्यों का उद्देश्य एक ही है। विधायकों द्वारा पूछे जा रहे प्रश्नों के जवाब तय समय सीमा में आये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और विधानसभा के अधिकारीगण प्रश्नों के जवाब में आ रही कठिनाइयों को मिलकर दूर करें और समय पर प्रश्नों के जवाब भेजे जाना सुनिश्चित करें। लोकतंत्र के प्रति लोगों के विश्वास को बनाये रखें- श्री देवनानी ने कहा कि लोकतंत्र में जन महत्वपूर्ण होता है। जनता का लोकतंत्र के प्रति विश्वास को बनाये रखने में हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आप और हम सभी मिलकर लोकतंत्र के लिए प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रहे है। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। श्री देवनानी ने कहा कि विधानसभा के सदन संचालन से संबंधित किसी भी कार्य में ढिलाई बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारी पर सख्त कार्यवाही होगी। बैठक में मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने कहा कि प्रश्नों के सन्दर्भ में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अनेक बार समीक्षा की जा रही है। राज्य सरकार उनके इस कदम में पूरी तरह से सहभागी … Read more

नियम पालन न करने वाले वेटेरिनरी कॉलेजों पर होगी कार्रवाई, राजस्थान-पशुपालन सचिव ने समीक्षा बैठक में दी हिदायत

जयपुर। शुक्रवार को शासन सचिवालय में पशु चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता और भविष्य में सुधार की संभावनाओं पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। अक्टूबर में इस विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया था। उसी के फॉलोअप के लिए यह बैठक हुई। बैठक में राज्य के पशु चिकित्सा संस्थानों के अधिष्ठाताओं ने अपने कॉलेजों की प्रस्तुति दी। बैठक में शासन सचिव, पशुपालन, गोपालन और डेयरी डॉ समित शर्मा ने प्रस्तुितयों की सराहना करते हुए कहा कि आप सबने अपना काम शुरू कर दिया है, विश्वास है कि हम जल्द ही अपने लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। वेटरिनरी कॉलेज को उत्कृष्टता का केंद्र बनाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। डॉ शर्मा ने भौतिक और मानव संसाधन के बीच संतुलन पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता के लिए क्षेत्र में काम कर रहे पशु चिकित्सा अधिकारियांे और शिक्षा संस्थानों के बीच तालमेल होना आवश्यक है। उन्हांेने कहा कि विभाग द्वारा ई- नॉलेज बैंक बनाया जा रहा है जिससे कोई भी चिकित्सक अगर कोई सर्जरी कर रहा है और उसे किसी इनपुट की आवश्यकता है तो वह इनपुट उसे ऑनलाइन उपलब्ध हो सके। उन्होंने हैंड्सऑन ट्रेनिंग को भी आवश्यक बताते हुए कहा कि बिना पानी में उतरे कोई व्यक्ति तैरना नहीं सीख सकता। राष्ट्रीय पशु चिकित्सा परिषद के मापदंडों पर काम करते हुए राज्य के पशु चिकित्सा संस्थानों को देश में सर्वाेच्च स्थान पर लाना है। इससे किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कॉलेजों में आधुनिक संरचना के विकास पर जोर देते हुए कहा कि हमें एप आधारित पठन- पाठन सामग्री का उपयोग करना चाहिए, जिससे हमारे भावी पशु चिकित्सकों में उच्च स्तर की व्यवसायिक दक्षता आ सके। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों का समय- समय पर रिफ्रेशर कोर्स और एक्सपोजर विजिट होना चाहिए जिससे उनमें और अच्छा काम करने की ललक पैदा होगी। उन्होंने सभी कॉलेजों को सभी प्रकार के उपकरण और औजार की उपलब्धता और उनका उपयोग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए और कहा कि कॉलेज के संचालन और विद्यार्थियांे की एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने मैनेजमेंट कोटे की सीटों को भरने में मनमानी फीस न लेने के सख्त निर्देश दिए और कहा कि ऐसा होने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि सभी कॉलेजों को एमएसवीई निर्देशिका एवं वीसीआई रेगुलेशन, 2016 के अनुसार बायोमीट्रिक उपस्थिति, अध्यापकों की पारदर्शी सूची, आम जनता के लिए कॉलेज स्थित पशु अस्पतालों का उपयोग आदि निर्देशों का पालन करें अन्यथा नियमानुसार कॉलेजों की एनओसी निरस्त करने की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि अपनी कमियों को स्वीकार करने में हमें कोई गुरेज नहीं करना चाहिए बल्कि उन कमियों को दूर करने का प्रयास करते हुए हमें ऊंचाई की तरफ बढ़ना चाहिए। समस्याएं भी आएंगी पर उन सबका मिलकर सामना करते हुए हम निश्चित रूप से प्रदेश को पशु चिकित्सा के क्षेत्र में सर्वाेच्च स्थान दिलाने में कामयाब होंगे। बैठक में शासन उप सचिव श्रीमती संतोष करोल, पशुपालन निदेशक  डॉ आनंद सेजरा, राजुवास के प्रो वाइस चांसलर डॉ हेमंत दाधीच, राज्य के विभिन्न पशु चिकित्सा महाविद्यालयों के अधिष्ठाता और पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

‘पूर्ण निष्ठा से करें प्रकृति संरक्षण कार्य’, राजस्थान-119वें वनरक्षक प्रशिक्षण के दीक्षांत समारोह में पहुंचे केन्द्रीय पर्यटन मंत्री

जोधपुर/जयपुर। जोधपुर के राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, मंडोर में शुक्रवार को आयोजित 119वीं फॉरेस्ट गार्ड ट्रेनिंग पासिंग आउट परेड में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने पास आउट वन रक्षकों की परेड का निरीक्षण किया एवं परेड की सलामी ली। साथ ही, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने नवप्रशिक्षित वन रक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें वन और वन्यजीव संरक्षण का जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, उसे पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी से निभाना होगा। वन संरक्षण की प्रेरणा: अमृता देवी बिश्नोई का स्मरण— केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने कहा कि यह गौरवपूर्ण क्षण है कि आप सभी को प्रशिक्षण उस पवित्र धरती पर मिला है, जहां पर्यावरण रक्षा के लिए श्रीमती अमृता देवी बिश्नोई ने 363 लोगों के साथ अपने प्राणों की आहुति दी थी। हमारी संस्कृति ने हमेशा जल, जंगल, जमीन और जीव-जंतुओं को देवताओं के समान पूजा है, लेकिन समय के साथ भौतिकवाद और गुलामी के कारण हमने अपने इन आदर्शों से दूरी बना ली। पर्यावरण संरक्षण में भारत की भूमिका— श्री शेखावत ने कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व पर्यावरणीय संकट का सामना कर रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण में ही इस संकट का समाधान निहित है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में वन संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के “मां के नाम एक पौधा” अभियान से पौधारोपण के प्रति आमजन का उत्साह बढ़ा है। 491 फॉरेस्ट गार्ड्स ने पूरा किया प्रशिक्षण— 491 चयनित फॉरेस्ट गार्ड्स को 12 सप्ताह का गहन प्रशिक्षण मिलने पर श्री शेखावत ने उन्हें एक नए जीवन अध्याय की शुभकामनाएं दीं और इस बैच को सौभाग्यशाली बताया तथा कहा कि उन्हें ऐसे परिसर में प्रशिक्षण का अवसर मिला, जिसका नाम स्वर्गीय सुल्तान सिंह से जुड़ा है। वनरक्षक भर्ती परीक्षा—2022 भर्ती के तहत चयनित 141 प्रशिक्षणार्थियों का नवीन बेच आगामी 7 जनवरी से आरपीटीसी मण्डोर जोधपुर में प्रारंभ होने जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान 120वें वनरक्षक आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ भी मुख्य अतिथि श्री शेखावत द्वारा किया गया। इस दौरान उप वन संरक्षक एवं कोर्स निदेशक श्री अमित चौहान ने नव प्रशिक्षित वनरक्षकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवायी। प्रशिक्षण का प्रतिवेदन उप वन संरक्षक एवं कोर्स निदेशक श्री दीपक गुप्ता ने प्रस्तुत किया। सुल्तान सिंह स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में जोधपुर संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह, रेंज आईजी श्री विकास कुमार, जिला कलेक्टर श्री गौरव अग्रवाल, मुख्य वन संरक्षक श्री आर.के. जैन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शौर्य घाट चम्बल रिवर फ्रंट पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया संवाद, राजस्थान-कोटा एवं हाड़ौती में पर्यटन विकास की विपुल सम्भावनाएं

जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि कोटा समेत समूचा हाड़ौती अंचल पर्यटन की विपुल सम्भावनाएं समेटे हुए है। कोटा में चम्बल रिवर फ्रंट एक यूनिक डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। पर्यटन विकास के लिए सरकार के स्तर पर हर सम्भव प्रयास एवं सहयोग किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को शौर्य घाट चम्बल रिवर फ्रंट पर आयोजित हाड़ौती पर्यटन विकास पर संवाद कार्यक्रम में शिरकत कर रही थी। समारोह में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कोटा में पर्यटन विकास के लिए सबकुछ है। कोटा और बूंदी जिलों में कई हैरिटेज स्थल हैं। यहां अध्यात्मिक टूरिज्म के साथ-साथ वाईल्ड लाईफ और एडवेंचर पर्यटन की भी व्यापक सम्भावनाएं हैं। हमें इन खूबियों की वैश्विक स्तर पर ब्राडिंग करने की जरूरत है । उन्होंने कहा कि शीघ्र ही राज्य सरकार द्वारा पर्यटन नीति जारी की जाएगी जिसमें पर्यटन विकास के विविध आयामों को ध्यान में रखा जायेगा। हाड़ौती के पर्यटन के विकास के लिए पर्यटक अथवा ट्रेवल मार्ट के आयोजन किए जाने चाहिए जिनसे यहां पर्यटन स्थलों का प्रभावी तरीके से प्रमोशन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि कोटा में एयरपोर्ट निर्माण प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है। एयरपोर्ट बनने के बाद कनेक्टिविटी होने से देश-विदेश के पर्यटक अच्छी तादाद में यहां आ सकेंगे। सड़कों की स्थिति में भी व्यापक सुधार लाया गया है और आगे भी इस दिशा में ठोस कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अतिथि देवो भवः की भावना राजस्थानवासियों में कूट-कूटकर भरी है। इसी का नतीजा है कि पर्यटक यहां खिंचे चले आते हैं। इस बार राजस्थान में पर्यटकों की बम्पर आवक हुई है जो उत्साहजनक है। राईजिंग राजस्थान में भी सबसे ज्यादा एमओयू पर्यटन क्षेत्र में हुए हैं। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि उप मुख्यमंत्री ने सकारात्मक एवं संवेदनशीलता के साथ हमारी भावनाओं को समझा है। हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले बजट में हमारी अपेक्षाएं अवश्य पूरी होंगी। इस अवसर पर एडीएम सीलिंग श्री कृष्णा शुक्ला, एडीएम सिटी श्री अनिल कुमार सिंघल एवं अन्य अधिकारी, होटल एसोसिएशन एवं पर्यटन से जुड़े कोटा-बूंदी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। होटल एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष श्री हुसैन खान ने कोटा एवं हाड़ौती में पर्यटन एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं हाड़ौती में पर्यटन की सम्भावनाओं पर प्रकाश डाला। एसोसिएशन के कोटा सम्भाग के श्री अशोक माहेश्वरी ने भी कोटा में रिवर फ्रंट सहित अन्य पर्यटक स्थलों को रेखांकित करते हुए पर्यटन विकास की सम्भावनाओं की ओर ध्यान आकृष्ट किया और सुविधाओं के विस्तार का अनुरोध किया। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान एवं व्यापार महासंघ, व्यापार महासंघ अध्यक्ष श्री क्रांति जैन, होटल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रणविजय सिंह ने उप मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। लाइन प्रोड्यूसर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री सुभाष सोरल ने फिल्म व वेब सीरीज की शूटिंग के मध्यनजर जिलों में एकल खिड़की उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया ताकि राजस्थान में अधिक से अधिक निर्माता शूटिंग के लिए आकर्षित हो।

राजस्थान पुलिस में पहली बार किसी इंस्पेक्टर ने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और वो भी विजेता बनी, थानेदार ने रच दिया इतिहास

राजस्थान  राजस्थान पुलिस ने एक नई मिसाल पेश की है दरअसल वैशाली नगर थाने में पोस्टेड महिला सब इंस्पेक्टर हेमलता शर्मा ब्यूटी कांटेस्ट जीत गईं। ‘मिसेज इंडिया ग्लैम’ का टाइटल जीतकर हेमलता ना सिर्फ पुलिस महकमे बल्कि समाज में भी एक प्रेरणास्त्रोत बन चुकी है । यह पहली बार था जब हेमलता ने किसी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और वो भी विजेता बनकर उभरीं। पहली बार किया पार्टिसिपेट, जीता टाइटल हेमलता शर्मा, जो जयपुर के वैशाली नगर थाने में सब इंस्पेक्टर के रूप में तैनात हैं, इस इवेंट के पहले किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में शामिल नहीं हुई थीं। हालांकि आयोजकों से संपर्क होने के बाद उन्होंने अपनी नकारात्मक सोच को बदलते हुए इस प्रतियोगिता में भाग लेने का निर्णय लिया। इवेंट के आयोजकों ने हेमलता को आश्वासन दिया कि इस प्रतियोगिता में दो श्रेणियाँ हैं, जिनमें से एक मिसेज कैटेगरी में वे भाग ले सकती हैं। घरवालों का मिला साथ, प्रैक्टिस से मिली जीत हेमलता ने जब अपने घरवालों को इस इवेंट के बारे में बताया, तो उन्होंने भी उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद हेमलता ने रैंप वॉक की प्रैक्टिस की और एक्सपर्ट से मार्गदर्शन लिया। हालांकि शुरुआत में वह थोड़ी नर्वस भी थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करती रहीं। जयपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में 15 प्रतियोगी थे, लेकिन हेमलता का रैंप वॉक सभी से अलग था और सबसे ज्यादा सराहा गया। परिणामस्वरूप, उन्हें ‘मिसेज इंडिया ग्लैम’ का खिताब जीतने का गौरव प्राप्त हुआ। उनकी जीत ने यह साबित कर दिया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में मुकाम हासिल कर सकती हैं, चाहे वो पुलिस विभाग हो या फिर ब्यूटी कॉन्टेस्ट। पुलिस विभाग की ओर से बधाई हेमलता शर्मा की इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनकी मेहनत व समर्पण को सराह रहे हैं। हेमलता की जीत ना केवल उनके लिए बल्कि पूरे राजस्थान पुलिस के लिए गर्व की बात है।

ट्रेलर का ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ दर्दनाक हादसा, छह लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

उदयपुर राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा ट्रेलर का ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ है। इस हादसे का सीएम भजनलाल शर्मा ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। उदयपुर सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “उदयपुर में गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाइवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति व घायलों को शीघ्रातिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।” दरअसल, उदयपुर के गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर और टेंपो की बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई।हालांकि, इस घटना के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची बेकरिया थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, अजमेर-भीलवाड़ा हाईवे पर शुक्रवार सुबह कोहरे के कारण कई वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में घायल चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह अजमेर-भीलवाड़ा हाईवे पर स्थित कोठारी नदी की पुलिया पर घने कोहरे के कारण एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आपस में टकराई गाड़ियों को रास्ते से हटवाया। साथ ही उन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। भीलवाड़ा के मेयर राकेश पाठक ने बताया कि शुक्रवार सुबह घने कोहरे की वजह से कोठारी नदी की पुलिया पर सड़क हादसा हुआ। मैं दमकल कर्मियों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने हादसे की जानकारी तुरंत मिलने के बाद ही राहत अभियान चलाया और घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी घायलों की हालत ठीक है।  

भजनलाल शर्मा की पहल पर वर्षाजल सहेजने की परम्परा को पुनर्जीवित करने के लिए शुरू किया गया

जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर वर्षाजल सहेजने की परम्परा को पुनर्जीवित करने के लिए शुरू किया गया “कर्मभूमि से मातृभूमि“ अभियान प्रदेश में भूजल स्तर की गिरावट को रोकने में महती भूमिका निभायेगा जिसके तहत राज्य सरकार भामाशाहों और प्रवासी राजस्थानियों को साथ लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रिचार्ज शाफ्ट संरचनाओं का निर्माण करेगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह अभियान जल संचयन में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अनूठी संकल्पना “कैच द रेन” से प्रेरित है। गत अक्टूबर में सूरत में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने ’जन्मभूमि से कर्मभूमि-जल संचय- जनभागीदारी- जनआंदोलन’ कार्यक्रम की रूपरेखा रखी थी। शुरुआती स्तर पर इस अभियान के तहत सिरोही, पाली, जोधपुर, भीलवाड़ा, झुंझुनूं और जयपुर जिलों में कार्य प्रारम्भ किए गए हैं। अन्य प्रदेशों को अपनी कर्मभूमि बना चुके प्रवासी राजस्थानी व्यवसायी, उद्यमी एवं अन्य अग्रणी लोगों को जोड़कर भावनात्मक रूप से प्रेरित करते हुए राजस्थान में अपने गांव में जल संरक्षण गतिविधियों में शामिल होकर वर्षा जल संचयन और जल पुनर्भरण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्थानीय भामाशाहों के अलावा प्रवासी राजस्थानी क्राउड फंडिंग के माध्यम से और कॉरपोरेट्स सीएसआर फंडिंग के माध्यम से इस अभियान के तहत रिचार्ज शाफ्ट संरचनाओं के निर्माण में सहयोग दिया जा सकता हैं। उल्लेखनीय है कि भूजल पर अत्यधिक निर्भरता के कारण 216 पंचायत समितियां यानी प्रदेश का 72 प्रतिशत भाग अतिदोहित श्रेणी में आ गया है, जिसमें भूजल की गुणवत्ता भी खराब हुई है। इस अभियान से भूजल स्तर में गिरावट रोकने के साथ-साथ घरेलू उपयोग तथा कृषि कार्यों के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी। अभियान में पर्यावरण अनुकूल रिचार्ज शाफ्ट संरचनाओं से व्यर्थ बह जाने वाले वर्षा जल और भाप बन कर उड़ जाने वाले सतही जल की एक-एक बूंद के संचय, संग्रहण एवं पुर्नभरण पर बल दिया जाएगा।  

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देर रात रैन बसेरा का दौरा किया, लोगों से की बात और बांटे कंबल

जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देर रात गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित रैन बसेरा गृह का दौरा किया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत की और कंबल बांटे। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, जिस तरह से हम इस मौसम में देख रहे हैं कि लोग ठंड से परेशान हैं, किसी को कोई  परेशानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र के माध्यम से बी हम सभी लोगों की मदद कर रहे हैं। हमारी नगर पालिका ने नाइट शेल्टर होम बनाए हैं और उन्होंने बहुत अच्छी व्यवस्था की है। किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों के नाम एक पत्र लिखा और विश्वास जताया कि 2025 में सभी प्रदेशवासी नयी ऊर्जा, नए संकल्प और नए उत्साह के साथ विकसित राजस्थान की ओर अग्रसर होंगे तथा नववर्ष प्रदेश के लिए उपलब्धियों भरा रहेगा। सीएम ने लिखा पत्र मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा, ‘‘वर्ष 2024 हमारे देश और राजस्थान के लिए अनेक उपलब्धियों और गर्व से भरा रहा। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।’’ उन्होंने कहा कि इसी वर्ष 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ और करोड़ों देशवासियों की अभिलाषा पूरी हुई।’’ शर्मा ने कहा, ‘‘राजस्थान के लिए भी 2024 उपलब्धियों का वर्ष रहा। वर्षों से लंबित ईआरसीपी (पीकेसी) लिंक परियोजना की सौगात हमें इस वर्ष मिली। साथ ही, देवास परियोजना का काम शुरू होने तथा यमुना जल समझौते से प्रदेश के विकास तथा जल संकट के स्थायी समाधान का मार्ग प्रशस्त हुआ।’’ मुख्यमंत्री ने पेपरलीक पर क्या कहा? मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘सरकार बनते ही हमने युवाओं को पेपरलीक के अभिशाप से मुक्ति दिलाते हुए भर्ती माफिया तंत्र का अंत किया और पेपरलीक मुक्‍त परीक्षाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया।’’ उन्होंने कहा कि सरकार ने पहली बार भर्ती परीक्षाओं का दो साल का कैलेंडर जारी कर युवाओं को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के माध्यम से रोजगार भी प्रदान किए। शर्मा ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए हमने ‘राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश सम्मेलन’ का सफल आयोजन किया, जिसमें 35 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तो मैदानी क्षेत्रों में सर्द हवा और कोहरे से आम जन जीवन अस्त व्यस्त, कोहरे को लेकर येलो अलर्ट

जयपुर देश के कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। उत्तर भारत में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तो मैदानी क्षेत्रों में सर्द हवा और कोहरे से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नए वर्ष का आगाज शीतलहर से हुआ है। एक जनवरी को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ठंड ने गलन बढ़ा दी। अगले एक हफ्ते तक पारा और लुढ़क सकता है। इसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में गुरुवार को तापमान में सुधार के संकेत दिए गए हैं। सुबह के समय यहां तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस होने के आसार जताए गए हैं। इससे जहां दिन में सर्दी से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी, तो वहीं रात के समय सर्दी बढ़ेगी। श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी सहित अन्य जिलों में तीन जनवरी के लिए मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, उत्तर प्रदेश के छोटे शहरों और कस्बों में भी सर्दी ने लोगों को परेशान कर दिया है। फिरोजाबाद और जौनपुर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोग परेशान हैं। सुबह खेत खलिहानों में विजिबिलिटी बेहद खराब रही और दूर तक कोहरे की घनी चादर दिखी। स्थानीय निवासी ने बताया कि नए साल का दूसरा दिन है और भयंकर कोहरा पड़ रहा है। दूर-दूर तक कुछ भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। सड़कें सुनसान पड़ रही है। इस ठंड की वजह से बुजुर्गों और बच्चों को खासा परेशानी हो रही है। तीन जनवरी से उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी गलन बढ़ गई है। लोग सर्दी के कहर से खुद को बचाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। सीकर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा है। अजमेर में बुधवार रात तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी भी जारी की है। कोहरे का प्रभाव आज उत्तरी-दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान बताया जा रहा है। वहीं, पंजाब के अमृतसर का भी कुछ ऐसा ही हाल है। दूर-दूर कुछ नजर नहीं आ रहा है। कोहरे की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस सर्दी के कहर की वजह से लोग अपने घरों से भी बाहर निकलने से बच रहे हैं। लोग यहां ठंड से बचने के लिए आग सेंक रहे हैं। सड़कों पर वाहनों की संख्या भी कम है। गिने चुने वाहन ही नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने बठिंडा, मोगा, मानसा, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बरनाला में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, पंजाब के कई जिलों में कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है। कई जिलों में विजीबिलिटी जीरो पर पहुंच गई है। मौसम विभाग ने बताया कि चार जनवरी को मौसम फिर करवट बदल सकता है। चार जनवरी को पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन और होशियारपुर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।  

प्रदेश के विकास और खुशहाली की कामना की, राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल ने श्रीनाथ जी एवं गणेश मन्दिर में किए दर्शन

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नववर्ष 2025 के प्रथम दिन बुधवार को सपत्नीक डीग जिले के श्रीनाथ जी मन्दिर, मुकुट मुखारविंद मन्दिर तथा जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मन्दिर में दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश के विकास और आमजन की खुशहाली की कामना की। शर्मा ने डीग जिले के श्रीनाथ जी मन्दिर में मंगला आरती में शामिल होकर दर्शन किए। उन्होंने मुकुट मुखारविंद मन्दिर में श्री गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जयपुर पहुंचकर मोतीडूंगरी गणेश मन्दिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने आमजन से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet