LATEST NEWS

खराब मौसम के चलते जिले में धान की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्था

Arrangements made for protection of paddy in the district due to bad weather कटनी ! खराब मौसम में धान को बचाने उपार्जन केंद्रों में तिरपाल से ढंक कर रखी गई धान समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान को बेमौसम बारिश से सुरक्षा के लिए उपार्जन केंद्रों पर समस्त उपाय किए गए हैं । परिवहन कार्य में तेजी लाई गई है, वहीं खरीदी केंद्र में परिवहन से बची धान को तिरपाल से ढंक कर सुरक्षित किया गया है। कलेक्टर अवि प्रसाद ने मौसम के वर्तमान हालात को देखते हुए समुचित सुरक्षा के उपाय करने जिला पंजीयक सहकारी समिति, धान खरीदी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है। साथ उपार्जन केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने और बारिश होने की स्थिति में धान की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश दिए हैं।

नशे के सौदागरों पर कुठला पुलिस की कार्यवाही

Kuthla police action against drug dealers कटनी। कुठला पुलिस ने मुखबिरोंं की सूचना पर इंद्रानगर क्षेत्र में दबिश देकर जबलपुर व लखनादौन निवासी दो युवकों को मोटर सायकल में प्रतिबंधित गांजा की तस्करी करते गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 55 हजार रूपए कीमती साढ़े पांच किलो प्रतिबंधित गांजा बरामद किया गया है। साथ ही दोनों के कब्जे से 50 हजार रूपए कीमती मोटर सायकल भी जप्त की गई है। कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के मुताबिक जबलपुर के रांझी मानेगांव क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय अमित पिता दयाराम काछी व लखनादौन निवासी 32 वर्षीय सतीश पिता कैलाश कुशवाहा मोटर सायकल क्रमांक एम.पी.20एमएन-7828 में प्रतिबंधित गांजा की खेप लेकर इंद्रानगर में डिलेवरी देने आए थे। इसके पूर्व मुखबिरों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी और पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट की धारा 8, 20 के तहत कार्रवाई की गई है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर स्त्री रोग विशेषज्ञ करेंगी हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच व उपचार हर माह की 9 तारीख एवं 25 को.

Specialist gynecologists will conduct examinations and provide treatment for high-risk pregnant women at community health centers on the 9th and 25th of every month. कटनी। जिले में सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने और मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडो में प्रत्येक माह की 9 व 25 तारीख को हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु स्त्री रोग विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई गई है।कलेक्टर श्री प्रसाद प्रसव के रेफरल मामलों की भी सतत् समीक्षा करते हैं। इसके पहले बीते दिसम्बर माह में कलेक्टर के निर्देश पर मातृत्व सुरक्षा की दृष्टि से शासकीय और निजी चिकित्सकों की कार्यशाला आयोजित की गई थी। इसमें उपसंचालक मातृ स्वास्थ्य डॉ. अर्चना मिश्रा और डॉ. अनुपमा प्रसाद भी मौजूद रहीं। इसी कार्यशाला में निजी व शासकीय चिकित्सकों ने विकासखंडो में हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच व उपचार हेतु जाने की सहमति प्रदान की थी। डॉक्टर देंगे सेवायेंकलेक्टर के निर्देश पर सी.एम.एच.ओ द्वारा स्त्री रोग विशेषज्ञों की हर माह की 9 व 25 तारीख के लिए डॉक्टर्स की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें माह की 9 तारीख को जिला चिकित्सालय कटनी में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा द्विवेदी, सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. धनेश्वरी सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रीठी में डॉ. हर्षा बत्रा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहोरीबंद में डॉ. सीमा शिवहरे, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान में डॉ. उमा निगम तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरही में डॉ. हर्षिता गुप्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहाड़ी में डॉ. सुनीता वर्मा और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़वारा में डॉ. वंदना गुप्ता की ड्यूटी रहेगी। इसी प्रकार हाईरिस्क महिलाओं की जांच 25 तारीख को जिला चिकित्सालय में डॉ. सुनीता वर्मा, सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ में डॉ. धनेश्वरी सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रीठी में डॉ. स्वाती चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहोरीबंद में डॉ. नीतू जैन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान में डॉ. शानू अग्रवाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरही में डॉ. नम्रता जायसवाल और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहाड़ी में डॉ. अनीता जैन तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़वारा में डॉ. निधि बजाज हर माह की 25 तारीख को उपस्थित रहकर गर्भवती महिलाओं की जांच व उपचार करेंगे। इसके अलावा रिजर्व में भी 8 स्त्री रोग विशेषज्ञों का दल रखा गया है।विदित हो कि प्रत्येक गर्भवती माता की 4 जांच किये जाने का प्रावधान हैं, जिसमें से एक जांच स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा ही की जानी है। रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्थामातृ मृत्यु दर में कमी लाने संवेदनशील कलेक्टर श्री प्रसाद ने गर्भवती माताओं की सोनोग्राफी के माध्यम से जांच हेतु पिछले माह ही स्वास्थ्य आयुक्त को रेडियोलॉजिस्ट की पदस्थापना हेतु पत्र लिखा है।

धान के अवैध परिवहन पर वसूला गया 34 हजार 591 रूपये का दांण्डिक मंडी शुल्क कलेक्टर के निर्देश पर कार्यवाही

Action has been taken on illegal transportation of rice, and a penalty of Rs. 34,591 has been imposed as market fees under the Collector’s instructions. कटनी । जिले में अन्य जिलों से शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए लाई जाने वाली अवैध कृषि उपज पर सख्ती से रोकथाम के लिए कलेक्टर अवि प्रसाद ने जांच नाकों मे कृषि उपज मंडी के उडनदस्ता दल तैनात कर वन एवं खनिज जांच नाकों में कृषि उपज मंडी के उडनदस्ता दल को बैठाकर वाहनों को रोकने और अवैध परिवहन पर नियंत्रण रखा जा सके।कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर विगत दिवस अनुविभागीय अधिकारी एवं भारसाधक अधिकारी कृषि उपज मंडी प्रदीप मिश्रा द्वारा जांच की कार्यवाही के दौरान ट्रक वाहन द्वारा ग्राम हरदुआ, तहसील मझौली, जिला जबलपुर से कटनी के ग्राम बाकल के लिए कृषि उपज धान 245 क्विंटल अवैध धान पाये जाने पर ट्रक को धान सहित जब्ती की कार्यवाही करते हुए कृषि उपज मंडी सचिव राकेश कुमार पनिका को प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। कृषि उपज मंडी समिति के मंडी सचिव श्री पनिका के निर्देशन में वाहन क्रमांक एम.पी. 20 एच.बी. 3799 द्वारा कृषि उपज धान का अवैध परिवहन करते हुए पकडे पाये जाने पर दाण्डिक मंडी शुल्क, निराश्रित शुल्क एवं समझौता शुल्क के रूप कुल 34 हजार 591 रूपये की वसूली की जाकर कार्यालय में जमा कराई गई है।जांच दल मे सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार मांझी, राजेन्द्र कुमार चौधरी, सुधीर कुमार त्रिपाठी की सहभागिता में कार्यवाही की गई।

सुविधा सड़क हादसों को देखते हुए एक नई पहल जुहला बाईपास मे खुलेगी यातायात पुलिस चौकी

In view of road accidents, a new initiative will open traffic police post in Juhla bypass. कटनी। 10 साल पहले वर्ष 2013 में राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाईवे चौकी बनाने के लिए जुहला बाईपास यातायात चौकी स्वीकृत की गई थी। स्वीकृति मिल जाने एवं जमीन आवंटित हो जाने के बावजूद स्वीकृति के 10 साल बाद भी चौकी शुरू नहीं कराई जा सकी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के प्रयासों से आखिरकार अब यह चौकी शुरू होने जा रही है। बताया जाता है की नए वर्ष पर इस चौकी को शुरू करने की कवायत प्रारंभ कर दी गई है। हालांकि अभी तिथि निर्धारित नहीं है लेकिन जल्द से जल्द चौकी का उद्घाटन किया जाएगा। लोगों को मिलेगी सुविधाराष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने, बढ़ते यातायात दबाव साथ ही यात्री सुविधाओं एवं शिकायतों के निराकरण के उद्देश्य से वर्ष 2013 में जुहला बाईपास यातायात चौकी बनाने की स्वीकृति विभाग द्वारा दी गई थी। 2013 में चौकी स्वीकृत हो जाने के बाद 2022 में चौकी बनाने के लिए मड़ई ग्राम पंचायत की ग्राम पोड़ी में चौकी के लिए भूमि भी स्वीकृत कर दी गई। भूमि स्वीकृत हो जाने के बावजूद अब तक चौकी का शुभारंभ नहीं कराया जा सका था। चौकी स्वीकृत होने एवं भूमि आवंटित होने की जानकारी जब पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन को लगी तो उन्होंने इस दिशा में प्रयास प्रारंभ कर दिए। पुलिस अधीक्षक श्रीरंजन के प्रयासों के परिणाम स्वरूप नए वर्ष के प्रथम सप्ताह में ही जुहला बाईपास यातायात चौकी का शुभारंभ किया जा सकता है।सामुदायिक भवन में शुरू होगी चौकी विभागीय सूत्रों के मुताबिक जुहला बाईपास यातायात चौकी का शुभारंभ फिलहाल ग्राम पोड़ी स्थित सामुदायिक भवन में किया जाएगा। जिसकी तैयारियां विभाग के द्वारा की जा रही हैं। जब तक जुहला बाईपास यातायात चौकी की अपनी बिल्डिंग बनकर तैयार नहीं हो जाती तब तक चौकी सामुदायिक भवन में ही संचालित की जाएगी।मोनिका बनेगी पहली प्रभारी

रेत का बैखौप उत्खनन नदियां हो रही बर्बाद पर्यावरण को भी भारी नुकसान

बड़वारा क्षेत्र के संगम घाट में रेत का बैखौप उत्खनन नदियां हो रही बर्बाद पर्यावरण को भी भारी नुकसान नियमों की उड़ रही धज्जियां जिम्मेदारों ने शादी चुप्पी कटनी । रेत के अवैध उत्खनन को लेकर जिला वैसे भी विख्यात है नदियों को उजाड़ कर ऐसो आराम की जिंदगी जीने वाले किस तरह प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं यह सभी जानते हैं मजे की बात तो यह है कि इनके रखवाले जिम्मेदार अधिकारी कोई ध्यान नहीं देते हैं जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए रेत का अवैध उत्खनन कर रहे हैं जिले के बड़वारा तहसील क्षेत्र के महानदी के संगम घाट,नया नौआ , पुराना नौआ घाट और बंदर कूदनी घाट में धनलक्ष्मी कंपनी के कर्मचारी बंदूक की दम पर अवैध रेत उत्खनन कर रहे है। रात्रि में संगम घाट से लाई जा रही अवैध रेत के वाहनों को ग्रामीणों ने रोक लिया। कंपनी के हथियारों से लैस कर्मचारी ग्रामीणों से विवाद करने लगे। ग्रामीणों का कहना है की बंदूक की नोक पर प्रशासन की नाक के नीचे अवैध रेत उत्खनन हो रहा है। खनिज विभाग और पुलिस के संरक्षण में राजस्व का चूना सरकार को जमकर लगाए जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वाहन रोकने पर हथियारों से लैस कर्मचारी मारपीट करने लगते हैं। नदियों का सीना चीर के रेत को इस तरह निकाला जा रहा है नदियां खून के आंसू रो रही हैं आसपास के जंगली जानवर पशु पक्षियों पर भी भारी खतरा मंडरा रहा है लेकिन जिम्मेदार विभाग के कानों में जू तक नहीं रेंगती है

कलेक्टर ने आदतन अपराधी योगेश दीक्षित के विरूद्ध की जिला बदर की कार्यवाही

Collector took action against habitual criminal Yogesh Dixit in District Badar कटनी । जिला दण्डाशिकारी एवं कलेक्टर अवि प्रसाद ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए ग्राम हरदी थाना उमरिया पान निवासी योगेश दीक्षित उम्र 40 वर्ष को 24 घंटे के भीतर कटनी जिले की राजस्व सीमाओं तथा समीपवर्ती जबलपुर, मैहर, दमोह, पन्ना एवं उमरिया की राजस्व सीमाओं से 7 माह की अवधि के लिए निष्काशित किया है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गय प्रतिवेदन के आधार पर किया है। योगेश वर्ष 2013 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न है। उसके द्वारा आम जनता को बका जराही लेकर धमकाना, गुंडा गर्दी करना एवं मारपीट कर आम जनता के बीच दहशत फैलाना, चोरी करने एवं अवैध शराब विक्रय करने, कानून व्यवस्था भंग करने के कारण योगेश मोहल्ले तथा आस पास के क्षेत्रों में आतंक का पर्याय बन चुका है। योगेश के विरूद्ध गलियां देकर जान से मारने,धारदार हथियार रखनें, जुंआ एक्ट, मोबाइल टावर की बैटरी चोरी करने, जनरेटर की बैटरी एवं तांबे की पट्टियां चोरी करने, तेल चोरी करने सहित कई आपराधिक प्रकरण अब तक पंजीबद्ध हुए है। इसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई लेकिन कोई सुधार परिलक्षित नहीं होने पर इसके कृत्य को रोकने तथा क्षेत्र की शांति व्यवस्था के मद्देनजर योगेश के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गई है। योेगेश को न्यायालय में चल रहे मामलों में नियत पेशी पर उपस्थित होने की सशर्त अनुमति दी गई है लेकिन थाना प्रभारी को लिखित में सूचना देनी होगी तथा पेशी होने के तुरंत पश्चात न्यायालय के आदेश का पालन करना होगा।

छात्र-छात्राओं को स्व सहायता समूहों के द्वारा प्रदाय किए जाएंगे निःशुल्क गणवेश

Free uniforms will be provided to students by 118 self-help groups. कटनी । चयनित पात्र समूहों के संबंध में शुक्रवार 5 जनवरी, शाम पांच बजे तक सुसंगत दस्तावेजों और तथ्यों के साथ प्रस्तुत की जा सकेंगी दावा आपत्तियां कटनी जिले के शासकीय विद्यालयों (सी एम राइज स्कूलों को छोड़कर) में कक्षा पहली से आठवीं तक के अध्यनरत छात्र-छात्राओं को चयनित स्व सहायता समूहों के माध्यम से सिलाई उपरांत गणवेश प्रदाय किए जाएंगे। जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने बताया कि वर्ष 2023- 24 में गणवेश सिलाई कार्य हेतु राज्य शासन के पोर्टल पर विकासखंड बड़वारा के 30, बहोरीबंद के 22, ढीमरखेड़ा के 19, कटनी के 29, रीठी के 23 और विजयराघवगढ़ के 20 अर्थात कुल 143 इच्छुक स्व सहायता समूहों के द्वारा इस कार्य हेतु पंजीयन किया गया था। सीईओ श्री गेमावत से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजीकृत समूह का शासन के निर्धारित मापदंडों के अनुसार परीक्षण कराए जाने के उप रांत बड़वारा के 25, बहोरीबंद के 21, ढीमरखेड़ा के 17, कटनी के 15, रीठी के 21 एवं विजयराघवगढ़ के 19 इस प्रकार कुल 118 पुराने और नए समूह पात्र पाए गए है। उन्होंने कहा कि पात्र स्व सहायता समूहों के संबंध में यदि किसी को दावा आपत्ति प्रस्तुत करना है तो शुक्रवार,5 जनवरी की शाम 5 बजे तक जिला पंचायत कटनी कार्यालय में उपस्थित होकर सुसंगत, आवश्यक दस्तावेजों और तथ्यों के साथ दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

जिन ठेकेदारों ने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया उनको मिलेगा नोटिस आयुक्त ने लोकनिर्माण विभाग-जलप्रदाय विभाग की बैठक में दिये निर्देश

Contractors who have not started the construction work will get notice. Commissioner gave instructions in the meeting of Public Works Department-Water Supply Department. कटनी। नगर पालिक निगम में आज 3 जनवरी को निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल ने आयुक्त कक्ष में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने वाले कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में निगम के इंजीनियरों को स्वीकृत कार्यो की प्रक्रिया पूर्ण कराकर ठेकेदार से कार्य पूर्ण कराने ठेकेदारों द्धारा कार्य समयावधि में पूर्ण कराने एवं जिन ठेकेदारों को कार्यादेश जारी हो चुके है उन्हें निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने व निर्माण कार्य प्रारंभ न करने वाले ठेकेदार मेसर्स अमेन आई टी एण्ड प्रोजेक्ट साल्यूशन कटनी एवं मेसर्स ग्रेविटी कंस्ट्रक्शन करौदी खुर्द पोस्ट बरही जिला कटनी को नियमानुसार नगर निगम कटनी के कार्यो में सहभागी न बनने के कारण 2 वर्ष के लिए प्रतिबंधित करने की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। जिन वार्डो में सीवर लाइन का कार्य होना शेष है उन वार्डो में सीवर लाइन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा सीवर लाइन कार्य पूर्ण होने के उपरांत रोड/नाली निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने शहर के प्रत्येक शाला भवनों में महिला एवं पुरूष प्रसाधन का निर्माण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक के दौरान कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा सहायक यंत्री सुधीर मिश्रा सुनील सिंह अनिल जायसवाल कार्यालय अधीक्षक नागेन्द्र पटेल स्टेनो आलोक तिवारी उपयंत्री अश्विनी पाण्डेय जेपी बघेल संजय मिश्रा पवन श्रीवास्तव शैलेन्द्र पयासी एवं विभाग के लिपिकों की उपस्थिति रही। ग्रीष्म ऋतु के लिये पेयजल संकट वाले क्षेत्रों को चिन्हित करने निर्देश आयुक्त ने जल प्रदाय विभाग की बैठक में स्वीकृत कार्यो की समीक्षा की जिसमें निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुये पेयजल संकट संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर नवीन नलकूप खनन कराकर वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था बनाने की कार्यवाही मार्च 2024 तक पूर्ण कराने प्रत्येक वार्ड में फायर हाईड्रेन्ट बनाने नलकूपों को चिन्हित कर उन्हें सौर ऊर्जा से संचालित कराये जाने का प्रस्ताव बनाने अवैध नल कनेक्शन के खिलाफ अभियान चलाकर दल गठित करने एवं पैनाल्टी अधिरोपित करते हुये उन्हें नियमित किया जाकर शत-प्रतिशत जलकर वसूल किये जाने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिये गये। समीक्षा बैठक में सहायक यंत्री/विभाग प्रमुख सुधीर मिश्रा उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव प्रभारी जलकर शाखा विनोद सिंह चैाहान एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रहीं

सवा दो लाख से अधिक मैट्रिक टन धान की हुई खरीदी

More than 2.25 lakh metric tons of paddy purchased 150 करोड़ का हुआ भुगतान 73 फीसदी उपार्जित धान का हुआ परिवहन सवा दो लाख से अधिक मैट्रिक टन धान की हुई खरीदी मनमोहन नायककटनी। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 से अब तक 25हजार 675 कृषकों से 2 लाख 31 हजार 470 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। साथ ही अभी तक कृषकों को 150 करोड़ रूपये का भुगतान भी किया जा चुका है।

पुलिस के अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला

Police Captain calls for stars on promotion to be done with devotion and honesty कटनी ! कटनी पुलिस के पांच अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। गुरुवार को एसपी अभिजीत रंजन ने एस आई (उपनिरीक्षक) पद से कार्यवाहक निरीक्षक हुए अधिकारियों को स्टार लगाकर सम्मानित किया। एसपी अभिजीत रंजन ने अधिकारियों से पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि हमारे पास बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है किसी पीड़ित को न्याय दिलाये। अपने सेवाकाल के दौरान हमेशा बेहतर काम करते हुए अपनी अलग पहचान बनाएं। इस अवसर पर उन्होंने पदोन्नत हुए अधिकारियों को निरीक्षक पद के स्टार लगाए। मौके पर एएसपी मनोज केडिया मौजूद रहे। इस अवसर पर उपनिरीक्षक नितिन कमल, रेणू त्रिपाठी, हरबचन कुडापे, गायत्री गुप्ता, अनिल काकडे को कार्यवाहक निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है।

कलेक्टर ने ली पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी संचालकों की बैठक

Collector took meeting of petrol pump and gas agency operators कलेक्टर ने ली पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी संचालकों की बैठक, पेट्रोल , डीजल और रसोई गैस की सतत् आपूर्ति के दिए निर्देश दूरभाष नंबर 07622-220071 और 220072 पर बताई जा सकेगी समस्याकटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने सोमवार को आज पेट्रोल और डीजल प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों, पेट्रोल पंप एवं रसोई गैस एजेंसियों के संचालकों को निर्देशित किया कि जिले में डीजल-पेट्रोल को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इसके मद्देनजर सभी जरूरी व्यवस्थाएं और इंतजाम सुनिश्चित किया जाए। उन्‍होनें कहा है कि आयल डिपो से डीजल-पेट्रोल प्रोवाईडर अपने वाहनों से पेट्रोल पम्‍पों में डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति करने की व्यवस्था करें। इस पर पंप एवं गैस एजेंसी संचालकों ने बताया कि हड़ताली ड्राइवरों द्वारा जगह -जगह वाहन को रोक कर वाहन चालकों को जबरन उतार लिया जाता है।इस पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिले की राजस्व सीमा के भीतर जबरदस्ती ट्रकों को रोकने और जबरन ड्राइवरों को उतारने वाले स्थानों की जानकारी संचालकों से ली। संचालकों ने बस स्टैंड चौकी, पन्ना मोड़, पीर बाबा सहित कई अन्य स्थानों की जानकारी दी।इस पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने बैठक से ही पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन से दूरभाष पर चर्चा कर ऐसे स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने की बात कही। ताकि आमजन को ईंधन को लेकर किल्‍लत न हो। कलेक्टर श्री प्रसाद ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस एजेंसियों के संचालकों की ट्रांसपोर्टेशन में आ रही समस्या के निराकरण हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिये। सातों दिन 24 घंटे चलने वाले इस कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0 7622-220071 और 07622-220072 है। भिटौनी आयल डिपो से समन्वय करेंगे जेएसओ ट्रक ड्राइवरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जिले में एल.पी.जी. गैस सिलेण्डर एवं डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रविन्द्र पटेल को भिटौनी डिपो जबलपुर में उपस्थित रहकर ऑयल कंपनी से समन्वय स्थापित करते हुये जिले में एल.पी.जी. गैस सिलेण्डर एवं डीजल-पेट्रोल की उपलव्धता सुनिश्चित कराने का दायित्व सौंपा है। कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी बालेन्द्र शुक्ला को भी लगातार निगरानी रखते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये की पेट्रोल पम्‍पों में समुचित डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति बनीं रहे।

हिट एंड रन कानून के विरोध में ड्राइवरों द्वारा चक्का जाम हड़ताल

Chakka jam strike by drivers in protest against hit and run law केंद्र सरकार के तीन कृषि काले कानून के बाद हिट एंड रन कानून के विरोध में ड्राइवरों द्वारा चक्का जाम हड़ताल दिनेश राज शर्मा जबलपुर ! केंद्र सरकार ने तीन कृषि काले कानून के बाद हिट एंड रन कानून के विरोध में गाड़ी चलाको, ड्राइवरों ने चक्का जाम कर हड़ताल पर बाघ्य हुए सरकार ने बिना सोचे समझे मोटर कानून में बदलाव करके चालक से एक्सीडेंट होने पर 10 साल की सजा और 5 लाख का जुर्माना का प्रावधान किया जाना पूर्णतःगलत है कोई भी ड्राइवर या गाड़ी चालक जानबूझकर एक्सीडेंट नहीं करता जब गाड़ी का मालिक गाड़ी का इंश्योरेंस कराकर हर साल 25 से ₹30000 इसलिए चुकता है, कि रिस्क कवर हो गाड़ी का इंश्योरेंस है तो ड्राइवर से 5 लाख का जुर्माना लेने का प्रावधान क्यों किया गया?कांग्रेस पूर्व प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने जो इंश्योरेंस कंपनियों का प्राइवेटीकरण किया है उसको फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से एक तरफा कानून में बदलाव कर गाड़ी मालिक और ड्राइवर का गाड़ी का चक्का जाम के लिए मजबूर किया।कांग्रेस नेता टीकाराम कोष्टा ने कहा कि सोशल मीडिया पर ट्रक ड्राइवर एवं बस चालक सोशल मीडिया पर हड़ताल पर जाने की विगत कई दिनों से चेतावनी दे रहे थे उसके बावजूद शासन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। और आम जनता को पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कमी से जूझने के लिए मजबूर कर दिया। अभी तो शुरुआत है शासन प्रशासन से मांग है कि ड्राइवर की मांगों पर तत्काल ध्यान दें । और आम जनता को राहत पहुचाने आवश्यक कदम शीघ्र उठाये।

6 साल से दो थानों की पुलिस को चकमा देने वाले बदमाश को किया गिरफ्तार

The criminal who had been dodging the police of two police stations for 6 years was arrested कटनी ! कोर्ट से जमानत मिलने के बाद लगातार 6 साल तक दो थानों की पुलिस को चकमा देने वाले एक शातिर बदमाश को आज कोतवाली पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए शातिर बदमाश के खिलाफ माननीय न्यायालय ने पांच बार गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। कोतवाली पुलिस ने शातिर बदमाश राजा मद्रासी को खिरहनी फाटक क्षेत्र से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। प्रकरण के संबंध में जानकारी देते हुए शहर कोतवाल आशीष शर्मा ने बताया कि बालाघाट निवासी 37 वर्षीय राजा मद्रासी पिता रामू मद्रासी माधव नगर एवं कोतवाली क्षेत्र में वारदातों को अंजाम देता था। दोनों ही थानों की पुलिस इसकी पिछले 6 साल से तलाश कर रही थी। शातिर बदमाश राजा के खिलाफ माननीय न्यायालय के द्वारा पांच बार स्थाई वारंट भी जारी किए गए थे लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। आज कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर खिरहनी फाटक क्षेत्र में शातिर बदमाश राजा मद्रासी को गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है। शातिर बदमाश की गिरफ्तारी में खिरहनी चौकी एवं कोतवाली थाने के स्टाफ ने अहम भूमिका अदा की।

सीईओ ने निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर लिया जायजा

CEO made surprise inspection of construction works मनमोहन नायक कटनी ! विजराघवगढ़ जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत के निर्देश पर जनपद पंचायत के सीईओ द्वारा निर्माण एवं विकास कार्यों में प्रगति लाते जाने हेतु निरंतर भ्रमण कर निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए जा रहे हैं। शुक्रवार को जनपद पंचायत विजराघवगढ़ के सीईओ ब्रतेश जैन ने ग्राम पंचायत खेरवा नंबर एक और बंजारी में प्रगतिरत निर्माण एवं विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। विजिट के दौरान उन्होंने पुष्कर धरोहर तालाबों के प्रगतिरत अपूर्ण कार्यों को नियत समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाने के निर्देश ग्राम पंचायत निर्माण एजेंसी को दिए। श्री जैन ने कहा कि निर्माण कार्यों की पूर्णता के साथ-साथ तकनीकी मानकों का पालन किया जाए ताकि कार्यों के पूर्ण होने पर जनमानस को इसका भरपूर लाभ मिल सके। उन्होंने सख्ती से कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet