LATEST NEWS

MP : BHOPAL में संक्रमित बैंककर्मी का शव लेकर भटकती रही बेटी, PPE किट भी नहीं

भोपाल। भोपाल के जेपी हॉस्पिटल 1250 में कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत के बाद उनकी बेटी ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि अपने चाचा के साथ वह मां का शव लेकर भटकती रही। पहले तो इलाज में देरी की गई। ऑक्सीजन सप्लाई सही से नहीं हुई। अस्पताल प्रबंधन ने कोई जवाब नहीं दिया राजधानी भोपाल निवासी प्रियंका ने बताया कि वह अस्पताल से कलेक्टर और मंत्री के दरवाजे तक खटखटा आई, लेकिन मदद नहीं मिली। मौत के बाद भी उसकी मां को सुकून नहीं मिला और उन्हें यूं ही छोड़ दिया गया। परिजनों ने ही रात में शव को मोर्चरी में रखा। 43 साल की मां संतोष भोपाल कोऑपरेटिव सेंट्रल बैंक कोटरा सुल्तानाबाद ब्रांच में कार्यरत थीं। पिता की 8 साल पहले मौत के बाद मां को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। वह 14 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। दो प्राइवेट अस्पतालों में उनसे 50-50 हजार महज 18 घंटे के अंदर ले लिए गए, लेकिन इलाज अच्छे से नहीं किया गया। मजबूर होकर मैं अपनी मां को एंबुलेंस में बिठाकर करीब 13 घंटे तक शहर में इधर से उधर घूमती रही, लेकिन कहीं भी उनकी मां को भर्ती नहीं किया गया। उन्होंने कलेक्टर से गुहार लगाई, तब जाकर जेपी अस्पताल में मां को भर्ती किया गया, लेकिन भर्ती करने के अलावा उनका किसी तरह का इलाज नहीं किया गया। मैं दिन भर अस्पताल के बाहर रहती थी। जरूरत पड़ने पर आईसीयू में जाकर मां की मदद करती थी। खाना-पीना भी उनकी तरफ से ही दिया जाता था। प्रियंका ने आरोप लगाया कि गुरुवार रात मां की मौत हो गई उसके बाद डॉक्टरों ने कहा कि अब तुम शव को ले जाओ। उन्होंने ना तो मां को पीपीई किट पहनाई और ना ही वार्डबॉय तक दिया। प्रियंका ने बताया कि इलाज में लापरवाही को देखते हुए वह मंत्री विश्वास सारंग से भी मिलने गई थी। उन्होंने आश्वासन दिया था कि वह दिखाते हैं, लेकिन उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। मां को काफी तकलीफ हो रही थी। शाम 4:00 बजे मां से मिली थीं। उस दौरान वे ठीक लग रही थीं। उन्होंने बताया कि बीच-बीच में ऑक्सीजन नहीं मिलती है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन उनसे ही ऑक्सीजन के सिलेंडर भी यहां से वहां रखवाया गया।

ग्वालियर में दंपति के साथ वहशीपन के 5 आरोपियों में से एक रईसजादा गिरफ्तार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में गोविंदपुरी में दंपती के साथ हैवानियत करने वाले कार सवार सिरफिरे बदमाशों में से पुलिस ने एक को थाटीपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है वही कार चला रहा था और उसी ने महिला के पति के सिर पर बोतल फोड़ी थी। अब पुलिस बदमाश के साथ रदात में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सितंबर को जब सोशल मीडिया पर महिला के साथ सड़क पर बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ तब इस मामले ने तूल पकड़ा। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और 24 घंटे में एक आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। मंगलवार की सुबह पुलिस ने आरोपित विक्की सिंह उम्र 21 साल निवासी थाटीपुर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी आरोपित के घर से बरामद हो गई है। आरोपित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कार में 5 लोग सवार थे और वह खुद गाड़ी चला रहा था। दंपती पर कमेंट किया तो पति ने उसका जवाब दिया, जिससे वह और उसके दोस्त भड़क गए। आरोपित ने यह भी कबूल किया कि उसी ने बीयर की बोतल महिला के पति के सिर पर फोड़ी थी और आंख को सिगरेट से जलाया था। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अब तक अधिकारिक रूप से इसका खुलासा नहीं किया है।

नहाते समय भाभी का वीडियो बनाता था देवर, सोते समय बड़े भाई ने गला रेत दिया

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां सिंधौली पुलिस ने चार दिन पहले हुई एक युवक की हत्या का खुलासा किया है। हत्या करने वाला कोई दुश्मन नहीं बल्कि उसका बड़ा भाई है। मृतक अपनी भाभी के निजी पलों के वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता था। सोते समय हुई थी युवक की हत्या थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव कटौल में बीते गुरुवार रात गांव में रहने वाले अरविंदर की रात में सोते वक्त धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में जांच की तो मृतक के बड़े भाई सुखविंदर पर शक हुआ। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना आरोप कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया की पत्नी का छोटे भाई से अवैध संबंध होने का शक था। छोटा भाई मेरी पत्नी की नहाते वक्त वीडियो बनाता था। उसके बाद मेरी पत्नी को ब्लैकमेल करता था। इसी शक के आधार पर रात में सोते समय छोटे भाई हत्या कर दी। आरोपी को भेजा गया जेल एसपी एस आनन्द ने बताया कि, अवैध संबंध के शक में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी थी। हत्या करने वाले भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

MP : दामाद ने ससुर और साली पर चाकू से किये ताबड़तोड़ वार, दोनों की मौत पत्नी गंभीर

दमोह. जिले के हटा थाना अंतर्गत संकुईया गांव में पारिवारिक विवाद के चलते पन्ना जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत कोनी गांव से दमोह पहुंचे आरोपी बुठिया अहिरवार ने ससुराल में अपने ससुर मुन्नीलाल अहिरवार और 16 वर्षीय साली अनिता को मौत के घाट उतार दिया तो वहीं पत्नी द्रोपती को गंभीर रूप से घायल कर दिया जो अब जिला अस्पताल में अपनी जिंदगी के लिए जूझ रही है. इस पूरे घटनाक्रम में बताया जाता है कि आरोपी बुठिया अहिरवार पन्ना जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत कोनि गांव का रहने वाला है. वह मंगलवार देर शाम जिले की हटा तहशील अंतर्गत हटा थाना क्षेत्र के संकुईया गांव पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक आरोपी की शादी करीब 3 वर्ष पहले इसी गांव की द्रोपती से हुई थी और शादी के कुछ ही दिन बाद दोनों के बीच आपसी मदभेद के चलते द्रोपती, बुठिया को ससुराल में ही छोड़कर अपने पिता मुन्नीलाल अहिरवार के यहां रहने लगी थी. लेकिन कुछ समय के बाद से ही आरोपी बुठिया अहिरवार अपनी पत्नी द्रोपती पर ससुराल को आने के लिये दवाव बनाने लगा. द्रोपती, बुठिया के साथ रहना नहीं चाहतीं थी. बाद में बुठिया द्वारा अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी जाने लगी. इस बात की जानकारी परिवार में सभी को थी, लेकिन किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि बुठिया इस स्तर की शर्मनाक घटना को अंजाम देते हुये अपने ससुर मुन्नीलाल और 16 वर्षीय साली अनिता को मौत घाट उतार देगा. पन्ना जिले की सिमरिया थाना अंतर्गत आने वाले गांव कोनि निवासी बुठिया अहिरवार बीते रोज अपनी ससुराल संकुईया गांव पहुंचा. स्थानीय लोगों के मुतबिक वह रात करीब 10 बजे वह अपने ससुराल पक्ष पर हमले की घात लगाकर गांव में घूम रहा था और जैसे ही उसको मौका मिला उसने अपने ससुर मुन्नीलाल पर चाकुओं से ताबड़ तोड़ हमले शुरू कर दिए. जिसके बचाव में उतरी उसकी छोटी बेटी अनिता पर भी हमला कर दिया. हमले में पिता-पुत्री की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और आरोपी ने अपनी पत्नी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी हैं. जब इस पूरी घटना के बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह से बात की गई तो उनका कहना है आरोपी बुठिया अहिरवार पन्ना जिले के कोनी गांव का निवासी है जो कल बीती रात जिले के हटा थाना अंतर्गत आने वाले संकुईया गांव अपनी पत्नी को लेने पहुंचा था. जिसके विवाद में उसने अपने ससुर मुन्नी लाल अहिरवार एवं साली अनीता अहिरवार की हत्या कर दी. वहीं अपनी पत्नी द्रोपती को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिसके बाद वह घटना के बाद फरार हो गया था, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है. जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी.

MP : इंदौर बुजुर्ग के शव को चूहों ने कुतरा, एक लाख जमा करने के बाद ही दिया शव

इंदौर में कोरोना के मरीजों का इलाज करने वाले एक और अस्पताल ने सोमवार को मानवता को शर्मसार कर दिया। अन्नपूर्णा इलाके में स्थित यूनीक अस्पताल में तीन दिन पहले भर्ती हुए 87 साल के बुजुर्ग की रविवार देर रात मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि अस्पताल ने शव को रखने में लापरवाही दिखाई। पूरी बॉडी को चूहों ने कुतर दिया। परिजन को शव तभी सौंपा गया, जब उन्होंने एक लाख का बिल चुका दिया। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर मनीष सिंह ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। जांच एडीएम अजय देव शर्मा करेंगे। इतवारिया बाजार के रहने वाले नवीन चंद जैन (87 साल) को सांस लेने में तकलीफ होने पर 17 सितंबर को यूनीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। परिजन के अनुसार, बुजुर्ग का कोविड वार्ड में इलाज चल रहा था। रविवार रात करीब 3 बजे उनकी मौत की सूचना दी गई। कहा गया कि निगम की गाड़ी उन्हें अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाएगी। जब हम दोपहर 12 बजे अस्पताल पहुंचे तो हमने देखा कि शव को जगह-जगह चूहों ने कुतर रखा है। हमने प्रबंधन से बात की तो उनका कहना था कि हमसे गलती हो गई। एक लाख रुपए का बिल थमाया, शव पर गंभीर घाव थे परिजन प्राची जैन का कहना है, ‘जब अस्पताल पहुंचे तो एक लाख से ज्यादा का बिल थमा दिया गया। बिल जमा करने के बाद शव दिया गया। शव देखकर तो हमारे होश उड़ गए। चेहरे और पैर में गंभीर घाव थे। अस्पताल प्रबंधन ने शव को कहीं ऐसी जगह पटक दिया था, जहां चूहों ने कुतर दिया। आंख पर गंभीर घाव हो गया था।’ आक्रोशित परिजन ने शव अस्पताल के बाहर रखकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश दी। हालांकि, काफी देर होने के बाद भी अस्पताल की तरफ से कोई जिम्मेदार नहीं आया, जो परिजन को पूरी जानकारी दे सके। हमें मिलने नहीं दिया गया, शाम को अच्छे से बात की थी परिजन के अनुसार, अस्पताल वालों ने भर्ती करने के बाद हमें मिलने नहीं दिया। रविवार शाम 4 बजे फोन पर बात हुई तो वे अच्छे से बात कर रहे थे। रात साढ़े 8 बजे अस्पताल वालों ने हमें बुलाया और हालत गंभीर बताते हुए हमसे कागज पर साइन करवा लिए। देर रात साढ़े 3 बजे हमें बताया कि उनकी मौत हो गई। यदि वे कह देते तो हम रात में ही शव लेकर चले जाते। अस्पताल वालों ने इस तरह से बॉडी क्यों छोड़ा? हमारे साथ अन्याय हुआ है। इंदौर में दो मामले पहले भी सामने आए थे 9 सितंबर को एमवायएच में एक कोरोना मरीज की मौत हो गई थी, लेकिन परिजन को उनकी मौत का पता 10 दिन बाद चला। परिजन को लगता रहा कि मरीज का इलाज चल रहा है। (पूरी खबर यहां पढ़ें)

भाजपा नेता की धमकी के बाद सीएसपी का ट्रांसफर, थाना प्रभारी से धक्का-मुक्की

उज्जैन . मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के उज्जैन आगमन के दौरान हेलीपेड पर शुक्रवार सुबह भाजपा नेताओं से विवाद के बाद 24 घंटे में सीएसपी ऋतु केवरे का ग्वालियर तबादला कर दिया गया है। मप्र शासन के गृह विभाग ने शनिवार शाम सीएसपी केवरे का तबादला आदेश जारी किया। उन्हें तत्काल प्रभाव से आईजी कार्यालय ग्वालियर भेजा है। दो साल के दौरान भाजपा व कांग्रेस नेता वीआईपी की अगवानी के दौरान हुए विवाद के बाद तीन एएसपी का भी तबादला करवा चुके है। शनिवार को तबादला आदेश के बाद सीएसपी केवरे ने कहा कि भाजपा नेता संक्रमित पार्षद की पत्नी को सीएम से मिलाने हेलीपेड के अंदर ले जा रहे थे। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर उन्हें रोका तो विवाद किया, मुझे अपशब्द कहे व ट्रांसफर की धमकी दी थी। सीएसपी ने कहा कि नेता सिर्फ तबादला ही करवा सकते है लेकिन कहीं भी भिजवा दे, मैं नौकरी तो दमखम से ही करूंगी। मैं तो इसी दमदारी से ही नौकरी करूंगी..धन्यवाद उज्जैन-सीएसपी हेलीपेड पर भाजपा नेताओं के अपशब्दों का शिकार हुई नानाखेड़ा सीएसपी केवरे ने कहा कि फिलहाल तबादला आदेश मुझे नहीं मिला है लेकिन अगर नेताओं ने ग्वालियर तबादला करवा दिया तो कोई फर्क नहीं पड़ता। ड्यूटी यहां भी कर रही थी और ड्यूटी वहां भी इसी दमखम से करूंगी। मेरे काम पर इस तबादले का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उज्जैन में अच्छा-बुरा सारे अनुभव मिले, धन्यवाद उज्जैन। सांसद ने एएसपी को धमकाया था-तवज्जो नहीं दे रहे हो पुलिस अधिकारियों से वीआईपी ड्यूटी के दौरान विवाद करना भाजपा नेताओं का ही शगल नहीं है बल्कि यही स्थिति कांग्रेस की भी है। इससे पूर्व कांग्रेस की प्रदेश में सरकार रही तो यहां के कांग्रेस नेता व जनप्रतिनिधि भी विवाद करने में पीछे नहीं रहे। इसी का नतीजा का है कि वीआईपी के आगमन के दौरान नेताओ को रोकने-टोकने पर दो साल में उज्जैन से यह चौथे पुलिस अधिकारी का तबादला हुआ है। दिसंबर 2018 में शिवराजसिंह महाकाल दर्शन करने आए थे तब हेलीपेड पर एएसपी अभिषेक दीवान से सांसद चिंतामणि मालवीय व अन्य भाजपा नेता भिड़ गए थे। दीवान से यह तक बोले थे कि हमारी सरकार जाने वाली है इसलिए तवज्जो नहीं दे रहो हो। इस घटना के बाद भी एएसपी दीवान का भोपाल एआईजी रेडियो में तबादला करवा दिया था।

अवैध खनन से अकूत साम्राज्य बनाने वाले पूर्व MLC इकबाल की संपत्तियां जब्त करेगा ईडी

लखनऊ . खनन के कारोबार से अकूत संपत्ति बनाने वाले बसपा के पूर्व एमएलसी मो. इकबाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके विरुद्ध मनी लांड्रिंग के आरोपों की जांच कर रहा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जल्द ही उनकी कई संपत्तियां जब्त कर सकता है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार ईडी को इकबाल की दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों का पता चला है। अवैध खनन के आरोपों से घिरे रहे इकबाल की सहारनपुर जिले में यूनिवर्सिटी भी है, जो लगभग 700 एकड़ में फैली है। इसी तरह इकबाल के होटल भी हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर नामी-बेनामी संपत्तियों का भी पता चला है। सपा सरकार में इकबाल की गिनती बेहद प्रभावशाली लोगों में होती थी। वह तत्कालीन खनन मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के भी बेहद करीब थे। बसपा शासनकाल में हुए बहुचर्चित एनआरएचएम और खनन घोटाले के अलावा चीनी मिलों की बिक्री में हुए घोटाले में भी इकबाल का नाम आया था। माना जाता है कि इकबाल ने अपनी काली कमाई विश्वविद्यालय के निर्माण और होटल के कारोबार में लगाई। सीबीआई के बाद उन पर ईडी ने भी शिकंजा कसा। गहन जांच में आय से अधिक संपत्ति का मामला पाए जाने के बाद अब संपत्तियों को अटैच करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

फर्जी कंपनी बनाकर लोगों से की 60 करोड़ की ठगी, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

लखनऊ . उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अलास्का रियल स्टेट प्राइवेट लिमिटेड, अलास्का कमोडिटीज व अलास्का इंटरप्राइजेज के माध्यम से 60% प्रतिवर्ष लाभ यानी प्रतिमाह 5% का लाभांश देने का प्रलोभन देकर सैकड़ों लोगों से लगभग 60 करोड़ रूपये इनवेस्ट कराकर, हड़पने वाले गिरोह के सरगना अभियुक्त हरिओम यादव को लखनऊ से एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है. पिछले काफी समय से मल्टी लेवल मार्केटिंग के माध्यम से जनता से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले इस गिरोह की सूचना एसटीएफ को प्राप्त हो रही थी. जिसके चलते एसटीएफ की एक टीम को कार्रवाई हेतु पीछे लगाया गया था. जानकारी के मुताबिक एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया हरिओम यादव अलास्का रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड का एमडी है. उसकी कंपनी अलास्का कमोडिटीज और अलास्का इंटरप्राइजेज के जरिए लगभग 600 लोगों से 60 करोड़ रुपए हड़प लिए गए थे. जिसके कारण अभी हाल ही में लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में मुकदमा पंजीकृत किया गया था. मुकदमा पंजीकृत करने के बाद गोसाईगंज पुलिस को इस कंपनी में काम करने वाले सभी लोगों की तलाश थी और 9 लोगों की गिरफ्तारियां भी की गई थी. लेकिन मुख्य आरोपी हरिओम यादव फरार हो गया था. शनिवार को मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ की टीम द्वारा इसे धर दबोचा गया है. दरअसल राजधानी लखनऊ में फर्जी रियल एस्टेट कंपनी खोलकर लोगों से 59 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाभोड़ करते हुए कंपनी से जुड़े 9 लोगों को बीते 15 तारीख को गिरफ्तार किया गया था. वहीं मुख्य आरोपी हरिओम यादव पुलिस की गिरफ्त से दूर था. अलास्का रियल स्टेट के नाम से बनाई गई कंपनी के एजेंट्स लोगों को गुमराह कर पैसे ऐंठ लिया करते थे. 15 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने कहा था कि तकरीबन साढ़े पांच सौ लोग इस कंपनी में पैसा इंवेस्ट किए हुए थे जो कुल 59 करोड़ रुपए के आसपास का इंवेस्टमेंट है. प्रेस वार्ता के दौरान डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस साउथ, रईस अख्तर ने बताया था कि इन लोगों का नेटवर्क उत्तर प्रदेश के कई जिलों के अलावा गुजरात के सूरत तक फैला हुआ है. ये लोग गुजरात के सूरत में भी लोगों को गुमराह करके पैसा इंनेस्ट करवाकर गबन कर लिया करते थे और वहीँ देश के बाहर दुबई में भी ये लोग पैसा इंवेस्ट किए थे और वहां के लोगों को भी इंवेस्टमेंट करवा कर उनको गुमराह करके पैसा हड़प लेते थे. पुलिस के मुताबिक कंपनी के एजेंट लोगों से कहते थे कि इनकी रियल स्टेट की कंपनी काफी बड़ी है जो ट्रेडिंग करती है. एजेंट लोगों को बताते थे कि कंपनी का मालिक हरिओम यादव, एशिया के टॉप 20 ट्रेडर्स में एक है. इनको प्रतिमाह 20 प्रतिशत लाभ मिलता है. उसी लाभ के चलते वह आप सभी को अलास्का रियल स्टेट कंपनी में इंवेस्ट करने पर 5% देते हैं. शुरुआत के 2-3 महीने कंपनी ने लोगों को 5% प्रॉफिट पर रुपए भी दिए, जिसके कारण कई लोगों ने झांसे में आकर करोड़ों रुपए इस कंपनी में लगा दिए थे. जिसके कुछ महीने बाद ये लोग कंपनी बंद करके फरार हो गए थे.

देवरिया में जिला पंचायत अध्यक्ष की 16 करोड़ की संपत्ति कुर्क, लगा सरकारी बोर्ड

लखनऊ . उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस ने शुक्रवार को काली कमाई से अर्जित गैंगस्टर और सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष राम प्रवेश यादव की संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार की शाम पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट अमित किशोर के आदेश पर सपा नेता की 16 करोड़ की संपत्ति पर ताला जड़ा है। इसमें मकान, ईंट भट्ठा, खेत, वाहन और पोल्ट्री फार्म शामिल है। लोगों का कहना है कि जिले में पहली बार किसी राजनीतिक व्यक्ति की संपत्ति कुर्क हुई है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने इस कार्रवाई को राजनीतिक षडयंत्र करार दिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के अमेठी (देवरिया खास) गांव के रहने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष राम प्रवेश यादव पर तीन मामले दर्ज हैं। साल 2018 में अपहरण कर जमीन बैनामा करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। 20 मार्च को देवरिया खास के रहने वाले दीपक मणि का सलेमपुर रेलवे स्टेशन से अपहरण हुआ था। एक माह 12 दिन बाद दीपक को पुलिस ने मुक्त कराया था। जिला पंचायत अध्यक्ष की गिरफ्तारी नेपाल से हुई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने उसे भूमाफिया घोषित करते हुए उस पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। पुलिस ने गैंगस्टर के रुप में अर्जित कमाई को कुर्क करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट अमित किशोर के यहां रिपोर्ट सौंपी थी। शुक्रवार की शाम एएसपी शिष्यपाल और एसडीएम सदर सौरभ सिंह फोर्स के साथ अमेठी गांव पहुंचे। सबसे पहले पैतृक आवास को कुर्क किया गया। इसके बाद अन्य संपत्तियों पर सरकारी ताला लगाया गया। ये संपत्तियां हुई कुर्क 21 अदद भूमि/प्लॉट, जिसकी कीमत 11,75,13,000 रुपए है। देवरिया खास अमेठी में 5351213 रुपए का मकान, जिसके भूमि की कीमत 22,32,000 रुपए है। जय मां अमेठी ब्रिक फील्ड नाम से ईंट भट्ठा, जिसकी कीमत 62,94,000 रुपए है। पोल्टीफार्म की कीमत 1,95,38,000, जमीन की कीमत 65,21,000 रुपए है। फारच्यूनर, स्कॉर्पियो, ट्रैक्टर-ट्राली, चार दोपहिया वाहन जिसकी कीमत 43,12,027 रुपए है।

पत्नी के चरित्र पर शक, कुल्हाड़ी से मार डाला; 7 साल के बेटे को भी मौत के घाट उतारा

प्रयागराज . प्रयागराज में पति ने पत्नी और बेटे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना कोरांव थाना इलाके के बड़ाेखर कस्बे की है। आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक था। घटना के बाद से आरोपी फरार है। आरोपी पुष्पराज पेशे से ट्रक ड्राइवर है। वह खेत में घर बनाकर रहता था। गुरुवार रात उसका पत्नी से झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने पत्नी सुनीता (32) और दोनों बेटों रतन (10) व राज (7) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे तीनों बुरी तरह घायल हो गए। कोरांव थाने की पुलिस के साथ एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा मौके पर पहुंचे। घायलों को पहले नजदीक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छोटे बेटे राज को मृत घोषित कर दिया। सुनीता और बड़े बेटे रतन को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कुछ देर बाद सुनीता की भी मौत हो गई।

पति ने होटल में रेड मारकर आशिक संग रंगरेलियां मनाती बीवी को रंगे हाथ पकड़ा

आगरा . शहर के ताजगंज क्षेत्र के एक होटल में पति ने पत्नी को उसके आशिक के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया जिसके बाद आशिक तो वहां से भाग खड़ा हुआ. पति ने होटल में तमाशा खड़ा कर दिया. चप्पल से पत्नी को धुन डाला. उसके मुंह पर कई बार चप्पलों से प्रहार किया.दो दिन पुरानी इस घटना का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया वारयल हो गया. ताजगंज पुलिस महिला से संपर्क का प्रयास कर रही है. घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.आरोप यह भी है कि महिला का आशिक कोई और नहीं उसके पति का ही एक दोस्त है. जानकारी के मुताबिक ताजगंज क्षेत्र के होटल अंबिका पैलेस ताजगंज क्षेत्र के ही एक गांव की निवासी महिला मंगलवार को अपने पति के दोस्त के साथ होटल में आई थी. होटल से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ने बिना आईडी दिखाए घंटों के हिसाब से कमरा लिया था. पति को पहले से पत्नी पर शक था. कुछ ही देर में कमरे के दरवाजे पर दस्तक हुई. जिसके बाद महिला के आशिक ने दरवाजा खोला. दरवाजे पर महिला के पति को देखकर वह हड़बड़ा गया. मौके पर पति को धक्का देकर आशिक ने दौड़ लगा दी. पति ने कमरे में आकर पत्नी को पहले तो गालियां दी. उसके बाद महिला के ससुरालीजन भी पति के साथ आ आए थे. होटल में हंगामा खड़ा हो गया. शोर सुनकर होटल कर्मचारी भी वहां आ गए और उन्होंने सभी को बाहर जाने के लिए कहा. यह सुनते ही पति ने चप्पल उतार कर पत्नी को बेरहमी से पीटा. पति के कहने पर परिवार के ही किसी सदस्य ने घटना का वीडियो बनाया. इस दौरान किसी कर्मचारी ने भी वीडियो बना लिया. मारपीट के बाद मामला ताजगंज थाने की बसई चौकी पर पहुंचा. पुलिस के हस्तक्षेप बाद महिला के मायके वालों को भी बुलाया गया. पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है. महिला ने पति के खिलाफ कुछ भी लिखकर देने से इनकार कर दिया. गौरतलब है कि गुरुवार को पति द्वारा पत्नी की चप्पल से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस एक मिनट से अधिक के वीडियो में कई लोगों की आवाजें सुनाई दे रही हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि पति ने कई बार पत्नी के चेहरे पर चप्पलों से मारा है. वीडियो वायरल होने की जानकारी पुलिस को भी मिली. पुलिस ने बताया कि महिला और उसके मायके वालों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है.अगर महिला चाहेगी तो उसके पति के खिलाफ मुकदमा लिखा जाएगा. इसके साथ ही होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है.

एसडीएम को कालिख पोतने के विरोध में काम बंद, 60 हजार अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर

भोपाल. मध्य प्रदेश के चौरई ब्लॉक के छिंदवाड़ा एसडीएम सीपी पटेल के मुंह पर कालिख पोतने के विरोध में अब मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारी (डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, अपर कलेक्टर) तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक संघ, पटवारी संघ समेत प्रदेश के 60 हजार अधिकारी और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे सबसे ज्यादा आम लोगों को परेशानी होने वाली है। सोमवार से आय प्रमाण पत्र से लेकर जाति प्रमाण पत्र और बाढ़ से होने वाले नुकसान का सर्वे तक सभी सरकारी काम नहीं होंगे। इस हड़ताल को कई और संगठनों का भी समर्थन है। कर्मचारियों का आरोप है कि राजनीतिक दल सिर्फ चर्चा में आने के लिए इस तरह की बदसलूकी करते हैं। इसी कारण अब आमजनों की तरह ही राजनीतिक पार्टियों को भी ज्ञापन कोर्ट में आकर ही अकेले देना होगा। भीड़ में जाकर किसी तरह के ज्ञापन नहीं लिए जाएंगे। हमें सुरक्षा मिलना जरूरी मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष जीपी माली ने कहा कि प्रदेश में लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। कहीं यह नियम नहीं है कि भीड़ में जाकर ज्ञापन लिया जाए। जिस तरह सामान्य लोग सामान्य तरीके से आकर ज्ञापन देते हैं, उसी तरह अब इस तरह के प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल आकर ज्ञापन दें। बस, हम इतना ही चाहते हैं। यह किसी दल के खिलाफ नहीं है। यह व्यवस्था के खिलाफ हड़ताल है। हम नियमानुसार कार्य करते हैं, लेकिन हमेशा हम ही निशाना बनते हैं। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, निशाना कर्मचारी ही कर्मचारियों ने कहा कि प्रदर्शन चाहे सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का- निशाना सिर्फ कर्मचारी और अधिकारी ही बनते हैं। पिछली सरकार में भांडेर में इसी तरह की घटना हो चुकी है। दो दिन पहले उज्जैन में पुलिस अधिकारी से बदसलूकी हुई, लेकिन उनका ही तबादला कर दिया गया। राजनीतिक दबाव के कारण कर्मचारी और अधिकारी विरोध नहीं कर सकते हैं, इसलिए उनका फायदा उठाया जाता है। जेल जा चुका है आरोपी नेता छिंदवाड़ा में शुक्रवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नेता बंटी पटेल और पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया था। ज्ञापन लेने पहुंचे चौराई तहसील के एसडीएम सीपी पटेल के चेहरे पर बंटी ने कालिख पोत दी थी। पुलिस प्रशासन के जवाबी कार्रवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पथराव कर दिया था। पुलिस ने आरोपी कांग्रेसी नेता बंटी पटेल पर हत्या के प्रयास समेत 11 धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। उस पर एनएसए की कार्रवाई भी की गई। इसके बाद पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह पर भी केस दर्ज कर लिया है।

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा

सभी राजनीतिक दल रणनीति बनाने में जुटे हैं। हालांकि, अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। इस बीच संसद के उच्च सदन राज्यसभा में बिहार की दो धुर विरोधी पार्टी जेडीयू  और आरजेडी  के बीच बड़ा मुकाबला देखने मिलेगा। 245-सदस्यीय राज्यसभा में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के सदस्यों की संख्या 116 है। बीजेपी नेताओं को उम्मीद है कि वाईएसआर कांग्रेस, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और बीजू जनता दल एनडीए उम्मीदवार का ही समर्थन करेंगे। राज्यसभा में वाईएसआर कांग्रेस के नौ, टीआरएस के 6 और बीजेडी के सात सदस्य हैं। बीजेपी के रणनीतिकारों का अनुमान है कि हरिवंश को करीब 140 सदस्यों का साथ मिल सकता है।

कंगना ने ली शिवसेना से टक्कर

पांच  दिन बाद अभिनेत्री कंगना राणावतमुंबई से हिमाचल लौटीं, उन्होंने कहा- सोनिया की सेना ने आजाद कश्मीर के नारे लगवाए, वो दिन दूर नहीं जब आजादी की कीमत सिर्फ खून होगी|

सलमान खान की पेशी

काले  हिरण शिकार एवं  आर्म्स एक्ट प्रकरण में फिल्म अभिनेता सलमान खान को जिला एवं सेशन न्यायालय जोधपुर ने 28 सितम्बर को पेश होने के आदेश दिए हैं। मामले में आज सुनवाई चल रही थी। आज सलमान की याचिका पर काला हिरण शिकार प्रकरण व राज्य सरकार की याचिका पर आर्म्स एक्ट प्रकरण की सुनवाई पूरी नहीं हो पाई और सलमान को अगली सुनवाई तिथि पर खुद कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88