LATEST NEWS

हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

ईडन गार्डन्स वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए हैं। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेस (40) और शाई होप (32) ने 68 रन की पहले विकेट की साझेदारी की। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट लिए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को रोस्टन चेज और शाई होप ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 53 गेंद में 68 रन की साझेदारी हुई। होप 33 गेंद में 32 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। बुमराह ने शिमरन हेटमायर (27) और रोस्टन चेज (40) को एक ही ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखाया। हार्दिक पांड्या ने रदरफोर्ड को आउट किया। इसके बाद पॉवेल और होल्डर के बीच पांचवें विकेट के लिए 35 गेंद में 76 रन की साझेदारी हुई। रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंद में 34 और जेसन होल्डर ने 22 गेंद में 37 रन बनाे। भारत के लिए बुमराह ने तीन, हार्दिक और वरुण को एक एक सफलता मिली।  दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (विकेट कीपर), रोस्टन चेस, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ

विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने भारत के खिलाफ होबार्ट में जारी तीसरे वनडे मैच में शतक जड़ अपने फेयरवेल मैच को खास बनाया। बता दें, हीली इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट कर चुकी है, भारत के खिलाफ जारी यह मल्टी फॉर्मेट सीरीज उनके करियर की आखिरी सीरीज है। सीरीज के पहले दो मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। अब तीसरे और आखिरी मैच में कप्तान हीली ने शतक जड़ ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। हीली ने भारत के खिलाफ 79 गेंदों पर शतक जड़ा, वहीं 95 गेंदों पर 150 रन का आंकड़ा पार किया। एलिसा हीली की आखिरी वनडे पारी का अंत 158 के निजी स्कोर पर हुआ। स्नेह राणा की गेंद पर रिवर्स स्वीप लगाने के चक्कर में वह क्लीन बोल्ड हो गई। हीली ने अपनी पारी में 98 गेंदों का सामना किया जिसमें 27 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए। एलिसा हीली के शतक पर मिचेल स्टार्क का रिएक्शन एलिसा हीली के इस फेयरवेल मैच के दौरान उनके पति मिचेल स्टार्क कमेंट्री कर रहे हैं। स्टार्क असर पत्नि हीली के मैच के दौरान मैदान पर नजर आते हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने जैसे ही चौके के साथ अपना शतक पूरा किया, वैसे ही स्टार्क के चहरे पर अलग ही मुस्कान नजर आई। हीली के शतक पर स्टार्क का ये रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है। टीम इंडिया ने एलिसा हीली को दिया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ तीन मैच की इस सीरीज के पहले दो मैच हारकर सीरीज गंवा चुकी टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। भारतीय टीम जब मैदान पर उतरी तो उन्होंने दो लाइन में खड़े होकर एलिसा हीली को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। भारतीय टीम के इस जेस्चर की तारीफ हर जगह हो रही है। एलिसा हीली ने जनवरी में ही सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था, भारत के खिलाफ जारी यह मल्टी फॉर्मेट सीरीज उनके करियर की आखिरी सीरीज है। वनडे के बाद हीली 6 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले एकमात्र डे नाइट टेस्ट के दौरान आखिरी बार पीली जर्सी में ऑस्ट्रेलिया के लिए मैदान पर दिखेगी। एलिसा हीली ने फरवरी 2010 में 19 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था और ODI में 3500 से ज्यादा रन बनाए हैं। T20I में उनके नाम 25.45 की औसत से 3054 रन दर्ज है, इस दौरान उनका हाईस्ट स्कोर 148 नॉट आउट का है, जो फुल मेंबर टीमों में सबसे ज्यादा निजी स्कोर है। उन्होंने 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 में विमेंस T20 वर्ल्ड कप और 2013 और 2022 में ODI वर्ल्ड कप जीता। हीली 2018 और 2019 में ICC की T20I क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर भी थीं।

सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

नई दिल्ली पाकिस्तान की टीम ने शनिवार 28 फरवरी को टी20 विश्व कप 2026 के अपने आखिरी सुपर 8 के मैच में जीत दर्ज की। हालांकि, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ जीत काफी नहीं थी, बल्कि 65 रनों का अंतर भी जरूरी था। पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के खिलाफ महज 5 रन से जीत पाई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। बावजूद इसके पाकिस्तान की टीम आईसीसी की ओर से प्राइज मनी में से कई करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। आईसीसी ने वैसे तो अभी तक आधिकारिक तौर पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए प्राइज मनी का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 की अपेक्षा इस बार के मेगा इवेंट की प्राइज मनी में 20 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। विजेता टीम को 3 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब साढ़े 27 करोड़ रुपये, जबकि उपविजेता को 1.6 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 14 करोड़ 65 लाख रुपये मिलने वाले हैं। अब सवाल है कि पाकिस्तान की टीम को कितनी रकम मिलने की संभावना है? इसका जवाब है कि सुपर 8 में पहुंचकर ही पाकिस्तान ने 3 लाख 80 हजार डॉलर की इनामी राशि पक्की कर ली थी, जो करीब साढ़े 3 करोड़ के आसपास बैठती है। इसके अलावा टीम ने टूर्नामेंट में 4 मैच जीते थे, जिसके लिए बोनस होगा करीब 1.19 करोड़ रुपये, क्योंकि एक मैच जीतने पर आईसीसी करीब 26 लाख रुपये देती थी। इस तरह करीब पाकिस्तान की टीम को करीब 5 करोड़ रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिलेंगे। पाकिस्तान की टीम ने ग्रुप फेज में नीदरलैंड, यूएसए और नामीबिया को हराया था, जबकि सुपर 8 के मैच में श्रीलंका को मात दी। सुपर 8 का एक मैच बारिश में धुल गया था। इसके अलावा ग्रुप फेज में पाकिस्तान को भारत और सुपर 8 स्टेज में इंग्लैंड के हाथों हार मिली थी।

ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम

दिल्ली  आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 के एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से करारी शिकस्त से देकर सेमीफाइनल के लिए तैयारी कर ली है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले मेंटॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने अफ्रीका को 154 रनों का छोटा लक्ष्य दिया, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 17.5 ओवर में पांच विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रजा ने 43 गेंदों में ताबड़तोड़ 73 रन बनाए जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 के आंकड़े को नहीं छू सका और पूरी टीम 7 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 153 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मफाका और कॉर्बिन बॉश ने 2-2 विकेट लिए वहीं, लुंगी एनगिड़ी, लिंडे और नॉर्खियां को एक-एक विकेट मिले। 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान सिकंदर रजा ने मार्करम और डिकॉक को सस्ते में पवेलियन भेज दिया। जिम्बाब्वे की टीम ने कड़ी टक्कर दी और एक वक्त में 100 रनों के स्कोर पर 5 विकेट भी गिरा दिए थे, लेकिन बाद में दक्षिण अफ्रीका ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को 17.5 ओवर में हासिल कर लिया। दक्षिण अफीका की ओर से डेवाल्ड ब्रेबिस ने सर्वाधिक 42 रन बनाए, जबकि रिकल्टन ने 31 और लिंडे ने 30 रनों की पारी खेली। बाकी बल्लेबाजों ने निराश किया। जिम्बाब्वे की और से सिकंदर रजा ने 3, मुजरबानी और इवांस ने 1-1 विकेट हासिल किए। सिकंदर रजा को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हार के बाद भी प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बल्ले से 73 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में 3 विकेट झटके। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हरा दिया। सिकंदर रजा हार के बावजूद प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। (73 रन बनाए, 3 विकेट लिए) ZIM- 153/7 (20 ओवर) SA- 154/5 (17.5 ओवर) जिम्बाब्वे की प्लेइंग XI- तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुन्योंगा, क्लाइव मदांडे, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ग्रीम क्रीमर और ब्लेसिंग मुज़ारबानी। दक्षिण अफ्रीका XI – एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका और लुंगी एनगिडी।

महामुकाबले की शुरुआत: टॉस भारत के नाम, कैरेबियाई टीम को मिला बैटिंग न्योता

कलकत्ता  भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड. दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें पहुंच चुकी हैं और अब अंतिम स्थान के लिए भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने हैं। ईडन गार्डन्स में होने वाले इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, उसके सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा। वेस्टइंडीज और भारत ने सुपर-8 में एक-एक मुकाबले जीते हैं, जबकि दोनों टीमों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (विकेट कीपर), रोस्टन चेस, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ IND vs WI Live Score: भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह  

दुख को ताकत बनाया: पिता को मुखाग्नि देकर क्रिकेट की जिम्मेदारी निभाने लौटे रिंकू सिंह

अलीगढ़ पिता को मुखाग्नि देने के बाद रिंकू सिंह अपने कर्तव्य पथ पर लौट गए। शनिवार को वह कोलकाता में टीम से जुड़ गए। पिता के निधन से दुखी रिंकू सिंह ने कहा कि पापा के लिए रन बनाऊंगा। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद का शुक्रवार को नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उन्होंने मां बीना देवी और छोटी बहन नेहा सिंह को संभालते हुए कहा कि हिम्मत बनाए रखें। बड़े भाई सोनू सिंह को जिम्मेदारी सौंपते हुए रिंकू ने कहा कि अब घर की बागडोर उन्हें संभालनी है और मां का विशेष ध्यान रखना है। पारिवारिक कर्तव्यों का निर्वहन करने के बाद रिंकू सिंह शनिवार सुबह 11:30 बजे ओजोन सिटी अलीगढ़ से रवाना हुए और कोलकाता पहुंचकर भारतीय टीम के साथ दोबारा जुड़ गए। विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्रीय दायित्व को रखने की उनकी भावना की क्रिकेट जगत में सराहना हो रही है। इधर, ओजोन सिटी में दूसरे दिन रिंकू के परिवार को सांत्वना देने पहुंचने वाले लोगों का तांता लगा रहा। सपा सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज, हाथरस सांसद अनूप प्रधान, विधायक अनिल पारासर, विधायक रविंद्र पाल सिंह, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, आगरा के सपा नेता रामजी लाल सुमन, सुमित सराफ, संजय माहेश्वरी, विनीत मोटर्स आदि ने परिवार को ढांढस बंधाया। लीवर कैंसर के स्टेज-4 से थे पीड़ित, दी जा रही थी रिप्लेसमेंट थेरेपी रिंकू सिंह के पिता खानचंद को मंगलवार को नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया और रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी। खानचंद लीवर कैंसर के स्टेज-4 से पीड़ित थे। रिंकू के भाई सोनू अस्पताल में मौजूद रहे और पिता की देखरेख करते रहे। पिता की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को रिंकू भी उनसे मिलने आए थे। जानकारी के अनुसार, शुरुआत में पिता बेटे के क्रिकेट के खेलने के खिलाफ थे लेकिन एक बार रिंकू को मैच में इनाम के तौर पर बाइक मिली थी। उसके बाद आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने रिंकू को क्रिकेटर बनने के लिए हर संभव सहयोग किया है। बीते वर्ष रिंकू ने अपने पिता को 3.19 लाख रुपये की कावासाकी निंजा बाइक उपहार में दी थी। 

एयरस्ट्राइक के बाद पीवी सिंधू के कोच का पहला रिएक्शन, बोले- ‘सुरक्षित हैं, मगर डर अभी भी कायम’

दुबई दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू को ट्रेनिंग देने वाले इंडोनेशियाई कोच इरवांस्याह आदि प्रतामा उस समय बाल-बाल बच गए जब ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के लिए बर्मिंघम जाते हुए दुबई हवाई अड्डे पर उनके करीब धमाका हुआ। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू को ट्रेनिंग देने वाले इंडोनेशियाई कोच इरवांस्याह आदि प्रतामा उस समय बाल-बाल बच गए जब ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के लिए बर्मिंघम जाते हुए दुबई हवाई अड्डे पर उनके करीब धमाका हुआ। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण उड़ाने रद्द होने के बाद सिंधू और इरवांस्याह दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंस गए हैं। टूर्नामेंट मंगलवार से शुरू होना है। ईरान के मिसाइल हमलों के बाद खाड़ी देशों के कुछ हिस्सों में धमाकों की खबरें आई हैं जिसमें संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबु धाबी और दुबई भी शामिल हैं। इसके बाद दुबई हवाई अड्डे पर सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है। इरवांस्याह ने पीटीआई को बताया, ”इस समय दुबई में उड़ानें रद्द हो रही हैं। हवाई अड्डे पर धमाका हुआ है इसलिए हम इस समय यहीं फंसे हुए हैं।” उन्होंने कहा, ”उन्होंने हमें होटल में रखा है। हम ठीक हैं लेकिन फिर भी थोड़ी चिंता है। हम ऑल इंग्लैंड के लिए जाना चाहते हैं। मुझे उम्मीद है कि हम आज उड़ान ले पाएंगे क्योंकि सिंधू का मैच बुधवार को है।” सिंधू ने शनिवार रात सोशल मीडिया पर तनावपूर्ण पलों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ”सिंधू ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”मुश्किल बढ़ती जा रही है और हालात हर घंटे डरावने होते जा रहे हैं। कुछ घंटे पहले हवाई अड्डे पर जहां हम रुके हुए थे उसके पास एक धमाका हुआ।” सिंधू ने लिखा, ”मेरे कोच को जल्दी से उस जगह से भागना पड़ा क्योंकि वह धुएं और मलबे के सबसे करीब थे। यह हम सभी के लिए बहुत तनावपूर्ण और डरावना पल था।” भारत के अधिकतर खिलाड़ी पहले ही बर्मिंघम पहुंच चुके हैं। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी, पुरुष एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन, युवा आयुष शेट्टी, गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली की महिला युगल जोड़ी बर्मिंघम पहुंच चुके हैं। मालविका बंसोड़ भी पहुंच गई हैं लेकिन उन्नति हुड्डा अब भी भारत में हैं क्योंकि नयी दिल्ली से बर्मिंघम के लिए उनकी सीधी उड़ान आखिरी समय में रद्द हो गई थी। उन्नति ने कहा, ”मुझे आज करीब 11 बजे यात्रा करनी थी लेकिन सुबह-सुबह पता चला कि उड़ान रद्द हो गई है। अन्य उड़ानों में सीटें खाली नहीं हैं। मैं बीएआई के संपर्क में हूं और वे बीडब्ल्यूएफ से बात कर रहे हैं कि शायद मेरे मैच देर से कराए जाएं।” भारत के पूर्व कोच विमल कुमार को भी शनिवार को निकलना था लेकिन बेंगलुरु में विमान में सवार होने से कुछ देर पहले उन्हें उड़ान के रद्द होने के बारे में पता चला। युगल कोच बी सुमीत रेड्डी के साथ रोहन कपूर और रुतविका शिवानी की मिश्रित युगल जोड़ी सिंगापुर के रास्ते यात्रा करेगी। भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव संजय मिश्रा ने कहा, ”कुछ खिलाड़ी हैं जिन्हें हम सिंगापुर के रास्ते भेजने की कोशिश कर रहे हैं, कुछ पहुंच गए हैं। सात्विक और चिराग पहुंच गए हैं।” अमेरिका और इजराइल ने शनिवार को ईरान पर बड़ा हमला किया जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी जनता से इस्लामिक नेतृत्व को उखाड़ फेंकने की अपील की। सैन्य हमलों की वजह से खाड़ी क्षेत्र में वायु क्षेत्र बंद हो गया है और एमिरेट्स तथा एयर इंडिया सहित कई उड़ानों में रुकावट आई है। एयर इंडिया ने खाड़ी क्षेत्र से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ाने रद्द कर दी हैं विशेषकर अबु धाबी, दम्मम, दोहा, दुबई, जेद्दा, मस्कट, रियाद और तेल अवीव से जुड़ी। अमेरिका, इजराइल और ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद वायु क्षेत्र बंद होने की वजह से दुबई हवाई अड्डे ने सभी तरह का संचालन अनिश्चित काल के लिए रोक दिया है।

भारत की गेंदबाजी फेल, हीली के बाद मूनी ने मचाई तबाही, 409 रन से बने कई नकारात्मक रिकॉर्ड

नई दिल्ली एलिसा हीली और बेथ मूनी के शतकों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में निर्धारित 50 ओवर में 409 रन बोर्ड पर लगाए। सीरीज के पहले दो मैच हारकर अजेय बढ़त बना चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी। हरमनप्रीत कौर का यह फैसला गलत साबित हुआ और भारत को अब सीरीज में अगर वाइटवॉश से बचना है तो 410 रन चेज करने होंगे। अपने वनडे करियर का आखिरी मैच खेल रहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने 158 रन बनाए, जबकि बेथ मूनी ने 106 रनों की नाबाद पारी खेली। भारतीय टीम के नाम इस दौरान कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुए। वुमेंस वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह भारतीय टीम द्वारा एक पारी में लुटाए गए दूसरे सबसे ज्यादा रन है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने ही 2025 में टीम इंडिया के खिलाफ 412 रन बनाए थे। टीम इंडिया इसी के साथ दूसरी ऐसी टीम बन गई है, जिसके खिलाफ वनडे क्रिकेट के इतिहास में दो बार 400 से अधिक रन बने हो। आयरलैंड की टीम चार बार तो पाकिस्तान एक बार एक पारी में 400 से अधिक रन लुटा चुका है। वनडे क्रिकेट में भारत का हाईएस्ट स्कोर 435 रन भी आयरलैंड के खिलाफ दर्ज है। श्री चरणी ODI में 100+ रन देने वाली सिर्फ तीसरी बॉलर बनी हैं। वहीं सिर्फ छह बार भारत के किसी बॉलर ने महिलाओं की ODI इनिंग में 80 से ज्यादा रन दिए हैं, जिनमें से तीन आज आए हैं। पिछले 15 महीनों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी छह रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं। टीम इंडिया ने एलिसा हीली को दिया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ तीन मैच की इस सीरीज के पहले दो मैच हारकर सीरीज गंवा चुकी टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। भारतीय टीम जब मैदान पर उतरी तो उन्होंने दो लाइन में खड़े होकर एलिसा हीली को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। भारतीय टीम के इस जेस्चर की तारीफ हर जगह हो रही है। एलिसा हीली ने जनवरी में ही सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था, भारत के खिलाफ जारी यह मल्टी फॉर्मेट सीरीज उनके करियर की आखिरी सीरीज है। वनडे के बाद हीली 6 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले एकमात्र डे नाइट टेस्ट के दौरान आखिरी बार पीली जर्सी में ऑस्ट्रेलिया के लिए मैदान पर दिखेगी। एलिसा हीली ने फरवरी 2010 में 19 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था और ODI में 3500 से ज्यादा रन बनाए हैं। T20I में उनके नाम 25.45 की औसत से 3054 रन दर्ज है, इस दौरान उनका हाईस्ट स्कोर 148 नॉट आउट का है, जो फुल मेंबर टीमों में सबसे ज्यादा निजी स्कोर है। उन्होंने 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 में विमेंस T20 वर्ल्ड कप और 2013 और 2022 में ODI वर्ल्ड कप जीता। हीली 2018 और 2019 में ICC की T20I क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर भी थीं।

WI के खिलाफ सिर्फ एक जीत, इतिहास ने बढ़ाई सूर्या-गंभीर की मुश्किलें

कोलकाता इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मैच आज यानी रविवार, 1 मार्च को खेला जाना है। IND vs WI मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाना है। यह मैच एक तरह से वर्चुअल क्वार्टर फाइनल जैसा है, भारत और वेस्टइंडीज में से जो टीम आज जीतेगी उसे सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा। इस मुकाबले से पहले हर किसी की नजरें दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर है। T20I के ऑलओवर रिकॉर्ड में तो टीम इंडिया का दबदबा नजर आता है, मगर जब बात टी20 वर्ल्ड कप में हेड टू हेड की आती है तो आंकड़े हैरान कर देने वाले हैं। IND vs WI T20I हेड टू हेड रिकॉर्ड T20I में भारत और वेस्टइंडीज के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो, दोनों टीमों के बीच अभी तक 30 मैच खेले गए हैं। भारत ने इस दौरान 19 मैच जीतकर अपना दबदबा बनाया हुआ है, वहीं वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ 10 बार जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 1 मुकाबले का रिजल्ट नहीं निकल पाया था। IND vs WI T20 वर्ल्ड कप हेड टू हेड रिकॉर्ड मगर जब बार टी20 वर्ल्ड कप में हेड टू हेड रिकॉर्ड की आती है तो यहां हैरान कर देने वाले आंकड़े दिखाई देते हैं। भारत और वेस्टइंडीज का टी20 वर्ल्ड कप में आमना-सामना 4 बार हुआ है, जिसमें टीम इंडिया को एक ही बार जीत नसीब हुई है, वहीं वेस्टइंडीज ने भारत को 3 बार धूल चटाई है। जी हां, भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ एकमात्र जीत 2014 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान नसीब हुई थी। T20 वर्ल्ड कप में इंडिया Vs वेस्टइंडीज: 2009 – वेस्टइंडीज़ जीता। 2010 – वेस्टइंडीज जीता। 2014 – इंडिया जीता। 2016 – वेस्टइंडीज जीता। इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज स्क्वॉड इंडिया स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव वेस्टइंडीज स्क्वॉड: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, अकील होसेन, जेडन सील्स, क्वेंटिन सैम्पसन  

टॉस जीतते ही जिम्बाब्वे का अटैक मोड ऑन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी

नई दिल्ली आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला होने जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मैच सेमीफाइनल की तैयारियों को अंतिम रूप देने जैसा है, क्योंकि वे पहले ही टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। जिम्बाब्वे की प्लेइंग XI- तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुन्योंगा, क्लाइव मदांडे, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ग्रीम क्रीमर और ब्लेसिंग मुज़ारबानी। दक्षिण अफ्रीका XI – एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका और लुंगी एनगिडी। टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही प्रोटियाज टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और लीग स्टेज के बाद सुपर-8 में भारत और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमों को भी मात दी है। दूसरी ओर, जिम्बाब्वे के लिए यह इस विश्व कप के सफर का आखिरी मैच है, क्योंकि सुपर-8 के शुरुआती मैचों में वेस्टइंडीज और भारत से मिली हार के बाद वे सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुके हैं। जिम्बाब्वे के लिए यह मुकाबला सम्मान बचाने के लिए है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी दिग्गज टीमों को हराकर सभी को हैरान किया था, लेकिन भारतीय पिचों पर उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही संघर्ष करती दिखी हैं। कप्तान सिकंदर रज़ा की टीम के लिए ब्रायन बेनेट बल्ले से और ब्लेसिंग मुज़ारबानी गेंद से सबसे बड़े सितारे बनकर उभरे हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिन के मैच अक्सर ‘स्टिकी’ और धीमे रहे हैं, जहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है क्योंकि यहां पिछले पांच में से चार मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते हैं। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा।  

सेमीफाइनल का टिकट दांव पर: वेस्टइंडीज से आर-पार की भिड़ंत में टीम इंडिया

नई दिल्ली टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को ‘करो या मरो’ के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में कैरेबियाई टीम के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। टीम इंडिया ने सुपर-8 राउंड का आगाज साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के साथ किया था। प्रोटियाज टीम के खिलाफ मिली 76 रनों की बड़ी हार से भारतीय टीम के नेट रन रेट पर भी बुरा असर पड़ा था। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को खेले गए मुकाबले में सूर्या की सेना ने शानदार वापसी की थी। भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को एकतरफा अंदाज में 72 रनों से हराया था। बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने टूर्नामेंट में अपना पहला अर्धशतक जमाया था। वहीं, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए बल्ले से अहम योगदान दिया था। भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने सिर्फ 24 रन देकर 3 विकेट निकाले थे, जबकि वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने भी दमदार प्रदर्शन किया था। दूसरी ओर, सुपर-8 राउंड के पहले मैच में जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदने के बाद वेस्टइंडीज को साउथ अफ्रीका के हाथों 9 विकेट की करारी हार झेलनी पड़ी थी। टीम के गेंदबाज 177 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे थे। वहीं, कैरेबियाई टीम का टॉप ऑर्डर भी बुरी तरह से विफल रहा था। जेसन होल्डर ने 31 गेंदों में 49 रनों की दमदार पारी खेली थी, तो रोमारियो शेफर्ड ने 37 गेंदों में 52 रन बनाए थे। टी20 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 19 मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं, वेस्टइंडीज ने 10 मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। ग्राउंड पर बढ़िया बाउंस होने की वजह से गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है। हालांकि, शुरुआती ओवर्स के बाद स्पिन गेंदबाजों को भी पिच से मदद मिलती है। ईडन गार्डन्स में पहली पारी का औसतन स्कोर 161 रन रहा है। वहीं, दूसरी पारी में औसत स्कोर 139 रन है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले अहम मुकाबले में बारिश होने की आशंका न के बराबर है। रविवार को यहां का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी। यानी फैंस को पूरे 40 ओवरों का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

साउथ अफ्रीका चुनौती बड़ी, लेकिन जिम्बाब्वे का इरादा अभियान को शानदार अंजाम देने का

नई दिल्ली सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाने के बावजूद जोश से भरी जिम्बाब्वे की टीम को अगर टी20 विश्व कप में अपने अभियान का शानदार अंत करना है तो उसे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले सुपर आठ के मैच में अपनी गेंदबाजी की कमजोरियों को दूर करना होगा। जिम्बाब्वे ने लीग चरण में अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहकर सुपर आठ में जगह बनाई थी लेकिन इस चरण में उसे वेस्टइंडीज और भारत के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद सिकंदर रजा की अगुवाई वाली यह टीम दक्षिण अफ्रीका को कड़ी टक्कर देने के लिए प्रतिबद्ध होगी। आईसीसी के इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका को हराना मुश्किल है और अगर जिम्बाब्वे को उसे चुनौती देनी है तो उसके गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा जिन्होंने वेस्टइंडीज और भारत के खिलाफ पिछले दो मैच में 250 से अधिक रन लुटाए। रजा को पता है कि वे बड़ी टीमों से तभी मुकाबला कर सकते हैं जब वे तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन करें। रजा ने कहा, ‘‘विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ आपको अपने तीनों विभागों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। दुर्भाग्य से अगर एक भी विभाग कमजोर पड़ता है तो मैच आपके हाथ से खिसक जाता है। उम्मीद है की आखिरी मैच में हम तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे।’’ जिम्बाब्वे कि गेंदबाजों ने पिछले दो मैच में काफी ढीली गेंदें फेंकी। उन्हें उसी अनुशासन के साथ गेंदबाजी करने की जरूरत है जैसा उन्होंने ग्रुप चरण में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ किया था। ग्रुप चरण में वह श्रीलंका की धीमी पिचों पर अजेय रहा, लेकिन बल्लेबाजी के लिए अनुकूल भारतीय परिस्थितियों में गलतियों की गुंजाइश काफी कम हो जाती है, जैसा कि उसने मुंबई और चेन्नई में की। बल्लेबाजी की बात करें तो ब्रायन बेनेट और तादिवानाशे मारुमानी की सलामी जोड़ी को पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाना होगा। टूर्नामेंट में अब तक आउट नहीं होने वाले बेनेट ने भारत के खिलाफ यह साबित कर दिया कि वे छक्के भी लगा सकते हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने छक्के लगाने का कोई न कोई तरीका ढूंढना होगा। मार्को यानसन और लुंगी एनगिडी (प्रत्येक ने 11 विकेट लिए) अब तक दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा, कॉर्बिन बॉश और मुख्य स्पिनर केशव महाराज ने उनका बखूबी साथ दिया है। दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष तीन बल्लेबाज कप्तान एडन मार्क्रम, क्विंटन डीकॉक और रयान रिकेल्टन बेहतरीन फॉर्म में हैं। रजा और उनकी टीम को उन्हें रोकने के लिए गेंदबाजी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और डेवाल्ड ब्रेविस सहित मध्य क्रम ने भी सुपर आठ में अपना प्रभाव दिखाया है। दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट में अब तक केवल अहमदाबाद और दिल्ली में ही मैच खेले हैं। दिल्ली मंक पांच मैचों में से केवल एक बार ही 200 रन का आंकड़ा पार हुआ है, जब भारत ने नामीबिया के खिलाफ 209 रन बनाए थे। यह मैच एक तरह से औपचारिकता मात्र है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है और जिम्बाब्वे लगातार दो हार के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गया है। टीम इस प्रकार हैं: जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, बेन कुरेन। दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्क्रम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डीकॉक, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्किया, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स। मैच दोपहर तीन बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा।  

भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

नई दिल्ली टी20 विश्व कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में रार मची हुई है। पहले पूर्व क्रिकेटरों ने मौजूदा टीम और मौजूदा क्रिकेटरों की आलोचना की। उन्हें कमतर बताया। जवाब में मौजूदा टीम के अहम सदस्य शादाब खान ने शेखी बघारी कि हमने तो कम से कम एक बार वर्ल्ड कप में भारत को हराया भी है, आप तो एक बार भी नहीं जीते। अब पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने शादाब को नसीहत देते हुए पूर्व क्रिकेटरों के कद का अपने अंदाज में जिक्र किया है। वहीं वर्ल्ड कप में भारत के हाथों हार के बाद मोहम्मद आमिर ने कहा है कि एक दौर था जब भारत हमसे खौफ खाता था। अब तो वे हमें गंभीरता से लेते तक नहीं। मोहम्मद आमिर ने हाल ही में पाकिस्तान की मौजूदा क्रिकेट टीम और 1990 के दशक की टीम से तुलना की। उन्होंने दावा किया कि एक दौर में पाकिस्तानी टीम को जो इज्जत मिलती थी, अब वह कम हो गई है। तब भारत हमसे खौफ खाता था: आमिर आमिर ने एक टीवी शो पर कहा, ’90 के दशक की पाकिस्तान टीम और मौजूदा टीम में फर्क है। भारत तब हमसे खौफ खाता था, अब तो वे हमें गंभीरता से लेते तक नहीं। अब वे हमारे विकेट लेने और यहां तक कि मैच जीतने के बाद भी जश्न तक नहीं मनाते।’ आमिर ने ये बातें टी20 वर्ल्ड कप में भारत के हाथों पाकिस्तान को 61 रनों से मिली हार के बाद कही थी। उस मैच के बाद पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी तो इतना भड़क गए थे कि टीम में बदाव की मांग कर दी। उन्होंने अपने दामाद शाहीन शाह अफरीदी तक को नहीं बख्शा। अफरीदी ने शाहीन, बाबर आजम और शादाब को टीम से बाहर करने की मांग कर दी। उन्होंने कहा कि अगर उनके हाथ में होता तो वे इन तीनों को ड्रॉप कर देते। सकलैन मुश्ताक की जेब में 10 शादाब खान आ जाएं: बासित शाहिद अफरीदी के बयान पर शादाब खान का पलटवार पूर्व क्रिकेटर बासित अली को तनिक भी रास नहीं आया। उन्होंने खान को नसीहत देते हुए कहा है, ‘मेरी राय में शादाब खान को इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। सकलैन मुश्ताक तो ऐसा गेंदबाज था कि उनकी जेब में 10 शादाब आ जाएं।’ बासित अली ने उसके बाद एक घटना का जिक्र करते हुए शादाब के ‘बचकानेपन’ का किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, ‘मैं अब एक ऐसी चीज का खुलासा करने जा रहा हूं जिसके बारे में कोई नहीं जानता है। मैं पाकिस्तान ए टीम को लेकर इंग्लैंड गया था। वह (शादाब) हर समय फोन पर ही लगा रहता था। मुझे उसके दोनों फोन छीनने पड़े थे।’ शादाब खान ने आखिर कहा क्या था? शाहिद अफरीदी की तल्ख टिप्पणी से शादाब खान को मिर्ची तो बहुत लगी लेकिन उन्होंने तत्काल कोई जवाब नहीं दिया। बाद में बुधवार को नामीबिया के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने अफरीदी को बहुत ही तीखा जवाब दिया। मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया को एकतरफा हराया। शादाब खान ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। 36 रन बनाए और तीन विकेट भी झटके। नामीबिया के खिलाफ जीत के बाद शादाब खान ने शाहिद अफरीदी को टारगेट करते हुए कहा, ‘हमारे पूर्व क्रिकेटरों की अपनी राय है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए अच्छा किया और यह भी सही है कि आखिरकार उन्होंने भारत को विश्व कप में कभी नहीं हराया।’ शादाब खान ने आगे कहा था, ‘हम ही थे जिन्होंने 2021 के वर्ल्ड कप में भारत को हराया था। वर्ल्ड कप में हमने भारत को सिर्फ एक बार ही हराया है। हां, वे (पूर्व क्रिकेटर) दिग्गज हैं लेकिन उन्होंने वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ कुछ भी खास नहीं किया है।’

जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

नई दिल्ली लुधियाना में खेले जा रहे किला रायपुर स्पोर्ट्स गेम्स में फतेहगढ़ साहिब की जैस्मीन कौर का जलवा देखने को मिला। 15 साल की लड़कियों के बीच खेले गए मुकाबले में जैस्मीन ने शॉर्ट पुट एथलेटिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। जैस्मीन अंडर-14 नेशनल गेम्स में भी अपना दमखम दिखा चुकी हैं, लेकिन यहां वह शॉर्ट पुट गेम्स में हिस्सा लेने पहुंची थीं। जीत के बाद जैस्मीन ने बताया कि उन्हें पहला स्थान हासिल करने के लिए बाकी खिलाड़ियों से जबरदस्त टक्कर मिली। पहले स्थान पर रहने के बाद जैस्मीन अपने प्रदर्शन से काफी खुश नजर आईं। जैस्मीन ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि यहां पर मुकाबला इतना मुश्किल होगा। उन्होंने बाकी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी सराहना की। जैस्मीन ने बताया कि वह राज्य स्तर पर सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। इसके साथ ही वह जिला स्तर पर कांस्य पदक भी जीत चुकी हैं। अंडर-14 स्तर पर जैस्मीन इससे पहले कई बड़ी उपलब्धियों को अपने नाम कर चुकी हैं। किला रायपुर स्पोर्ट्स गेम्स की शुरुआत 17 फरवरी से हुई है और यह टूर्नामेंट 19 फरवरी तक खेला जाना है। पहले दिन हॉकी और एथलेटिक्स के मुकाबले खेले गए। इस बार टूर्नामेंट में बैलगाड़ी की रेस भी कराई जा रही है, जो विशेष रूप से चर्चा का विषय बनी हुई है। दूसरे दिन शॉट पुट के अलावा 100 मीटर की रेस, लंबी कूद और कबड्डी के मैचों का भी आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के आखिरी दिन की शुरुआत अंडर-17 कैटेगरी में लड़कियों के बीच कबड्डी मुकाबले के साथ होगी। इसके बाद शॉट पुट, हाई जंप, साइकिल रेस और 200 मीटर की दौड़ का आयोजन किया जाएगा। आखिरी दिन वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल रेस भी आयोजित की जाएगी। रायपुर स्पोर्ट्स गेम्स के तीनों ही दिन कई मशहूर कलाकार अपनी प्रस्तुति से समां बांधते हुए नजर आएंगे।  

जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

कोलंबो जिम्बाब्वे ने किया एक और उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब श्रीलंका को भी रौंदा गुरुवार (19 फरवरी) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर एक और बड़ा उलटफेर किया है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया कौ रौंदा था और अब श्रीलंका पर जीत हासिल करके ग्रुप स्टेज में अजेय रहते हुए सुपर-8 के लिए धमाकेदार एंट्री मारी है। मैच में श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट पर 178 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 62 रनों की बेहतरीन पारी खेली। मध्यक्रम में पावन रत्नायके ने केवल 25 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों के साथ 44 रन बनाकर टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। कुसल परेरा ने भी शुरुआत में 14 गेंदों पर 22 रन जोड़कर टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। श्रीलंका की टीम ने पावरप्ले में 61 रन जोड़े थे, लेकिन वे अंतिम ओवरों में जिम्बाब्वे की सधी हुई गेंदबाजी के सामने और बड़ा स्कोर नहीं बना सके। जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में अनुशासित प्रदर्शन किया और श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। अनुभवी लेग स्पिनर ग्रीम क्रेमर सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने अपने 4 ओवरों में मात्र 27 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने भी अपनी गति का अच्छा इस्तेमाल किया और 38 रन देकर श्रीलंका के 2 खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। ब्रैड इवांस ने अपनी गेंदबाजी से 2 विकेट लिए जबकि रयान बर्ल ने भी एक विकेट लेकर श्रीलंका की रन गति पर लगाम लगाई। जिम्बाब्वे की फील्डिंग भी काफी चुस्त रही जिसके कारण उन्होंने सह-मेजबान श्रीलंका को 180 के स्कोर के नीचे रोकने में सफलता प्राप्त की। श्रीलंकाई पारी के अंत में दुनिथ वेलालगे ने नाबाद 15 रन बनाकर अपनी टीम को एक लड़ने लायक लक्ष्य तक पहुंचाया था। 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और पावरप्ले में 55 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने एक छोर संभालकर रखा और 48 गेंदों में नाबाद 63 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली जिसमें 8 चौके शामिल थे। तदिवानाशे मारुमनी ने 34 रन और रयान बर्ल ने 23 रन बनाकर मध्यक्रम में रन गति को बनाए रखने में बेनेट का अच्छा साथ निभाया। कप्तान सिकंदर रजा ने मात्र 26 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 45 रनों की तूफानी पारी खेलकर मैच का मैच का पासा पलट दिया। कप्तान रजा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। श्रीलंका के लिए दुशान हेमंथा ने 2 विकेट लेकर मैच में वापसी की कोशिश की लेकिन वे जिम्बाब्वे की जीत को टाल नहीं सके। मैच के आखिरी ओवर में जिम्बाब्वे को जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी और गेंदबाजी का जिम्मा महीश तीक्षणा के हाथों में था। टोनी मुनयोंगा ने तीक्षणा की पहली ही गेंद पर शानदार छक्का लगाकर श्रीलंकाई समर्थकों को पूरी तरह खामोश कर दिया। अगली दो गेंदों के बाद ब्रायन बेनेट ने एक्स्ट्रा कवर की ओर बेहतरीन चौका लगाकर जिम्बाब्वे को 19.3 ओवरों में ही यादगार जीत दिला दी। यह टी20I इतिहास में जिम्बाब्वे का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज है जिसने विश्व क्रिकेट में उनकी बढ़ती ताकत का अहसास कराया है। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ग्रुप बी में अजेय रहते हुए शीर्ष पर पहुंच गया है और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड जैसी टीमों को पीछे छोड़ दिया है। 2024 में वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई ना कर पाने वाली जिम्बाब्वे की टीम ने इस साल शानदार वापसी कर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet