LATEST NEWS

पाकिस्तान टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना सफर खत्म

 फ्लोरिडा बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना सफर खराब प्रदर्शन के साथ खत्म कर लिया है. उसे सुपर-8 में जगह नहीं मिली है, लेकिन पहले राउंड के आखिरी मैच में पाकिस्तान ने आयरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया है. यह मैच रविवार (16 जून) को फ्लोरिडा में खेला गया. इस मैच में आयरलैंड ने 107 रनों का टारगेट दिया, जिसको हासिल करने में पाकिस्तान टीम को पसीना आ गया. वो तो अच्छी बात यह रही कि कप्तान बाबर आखिरी मौके तक डटे रहे और टीम को जीत दिलाई. यह इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की दूसरी जीत रही. बता दें कि पाकिस्तान ने शुरुआती दोनों मैच गंवा दिए थे. उसे सबसे पहले अमेरिका ने शिकस्त दी थी. इसके बाद भारतीय टीम ने रौंदा था. इस कारण पाकिस्तान टीम सुपर-8 में क्वालिफाई नहीं कर सकी. हालांकि उसने अपने आखिरी दोनों मुकाबले जीत लिए. पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे आयरलैंड पस्त आखिरी मैच में बाबर आजम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. इसके बाद तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी, मोहम्मद आमिर और स्पिनर इमाद वसीम ने जमकर कहर बरपाया. तीनों ने मिलकर 8 विकेट झटके और आयरलैंड को 9 विकेट पर 106 रनों पर रोक दिया. आयरिश प्लेयर गेराथ डेलनी ने 19 गेंदों पर सबसे ज्यादा 31 रन बनाए. जबकि पाकिस्तान टीम के लिए शाहीन और इमाद ने 3-3 विकेट झटके. जबकि आमिर को 2 सफलता मिली. एक विकेट हारिस रउफ को मिला. फिर आयरिश गेंदबाजों ने दिखाया पूरा दम 107 रनों का छोटा टारगेट मिलने के बाद पाकिस्तान टीम को जीत का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उसे यह जीत उतनी आसानी से नहीं मिली. आयरिश गेंदबाजों ने अपना पूरा जोर दिखाया और पाकिस्तान को पसीना ला दिया. पाकिस्तान टीम ने एक समय 95 रनों पर 7 विकेट गंवा दिए थे. आखिर में पाकिस्तान को 12 गेंदों पर 12 रनों की जरूरत थी. उस समय शाहीन आफरीदी ने 2 छक्के लगाकर पाकिस्तान को जीत दिलाई. कप्तान बाबर 34 गेंदों पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे. शाहीन ने 5 गेंदों पर नाबाद 13 रन जड़े. आयरलैंड के लिए बैरी मैकार्थी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. जबकि कर्टिस कैम्फर ने 2 विकेट लिए.  

डेविड वीसे संन्यास लेकर सबको चौंकाया, 2 देशों के लिए खेल चुका है क्रिकेट

Farmers will not get much benefit from the budget, companies will get profit - farmer leader Rakesh Tikait

मुंबई नामीबिया के स्टार ऑलराउंडर डेविड वीसे ने 15 जून को इंग्लैंड से मिली हार के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. साउथ अफ्रीका के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले वीसे 2021 से नामीबियाई टीम का हिस्सा थे. T20 वर्ल्ड कप 2024 में नामीबिया का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया. टीम ने चार मुकाबले खेले और सिर्फ एक मैच जीत हासिल कर सकी. वीसे ने मौजूदा वर्ल्ड कप में ओमान के खिलाफ सुपर ओवर में नामीबिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. वीसे ने कहा, “अगला T20 वर्ल्ड कप अभी दो साल दूर है, मैं अभी 39 साल का हूं, इसलिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मामले में मुझे नहीं पता कि मुझमें और कुछ बचा है या नहीं. मुझे लगता है कि नामीबिया के साथ व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए एक विशेष करियर को समाप्त करने के लिए इससे बेहतर जगह और क्या हो सकती है. मैंने उनके साथ बहुत अच्छा समय बिताया हैं और उनके लिए अपना आखिरी मैच संभवतः इंग्लैंड जैसी वर्ल्ड स्तरीय टीम के खिलाफ वर्ल्ड कप में खेलना सही समय लग रहा था.” नामीबिया का सफर समाप्त इंग्लैंड के खिलाफ अपने चौथे ग्रुप स्टेज मैच में नामीबिया को 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा. बारिश के कारण 10-10 ओवर के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर 122 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में नामीबिया की टीम 3 विकेट पर 84 रन ही बना सकी. इस मैच में विसे 12 गेंदों में 27 रन बनाए, जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे. वीसे ने नामीबिया की ओर से खेलते हुए 15 वनडे मैचों में 25.38 की औसत से 330 रन बनाए जबकि T20I में उनके नाम 40 पारियों में 24.0 की औसत से 624 रन और 59 विकेट दर्ज हैं. एंटीगुआ में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद वीसे ने कहा कि उनमें अब ज्यादा क्रिकेट नहीं बचा है क्योंकि उनका लक्ष्य कुछ और साल खेलना है.

मंधाना और आशा शोभना का कमाल, भारतीय टीम ने जीता पहला वनडे; साउथ अफ्रीका को 143 रन से हराया

मुंबई सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के छठे शतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन भारत ने रविवार को यहां तीन मैचों की श्रृंखला के पहले एकदिवसीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 143 रन से शिकस्त दी। भारत ने आठ विकेट पर 265 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका की पारी को 37.4  ओवर में 122 रन पर समेट दिया। भारतीय टीम के लिए पदार्पण कर रही शोभना आशा ने चार विकेट चटकाये। दक्षिण अफ्रीका के लिए अनुभवी सुने लूस ने 33 और मरीजान काप ने 24 रन का योगदान दिया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी टूटने के बाद भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से हावी हो गये। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद 99 रन पर पांच विकेट गंवाकर मुश्किल में थी लेकिन मंधाना ने 127 गेंद में 117 रन की पारी खेल टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाने के अलावा दीप्ति शर्मा (37) के साथ छठे विकेट के लिए 92 गेंद में 81 रन और पूजा वस्त्राकर (नाबाद 31) के साथ सातवें विकेट के लिए 54 गेंद में 58 रन की अर्धशतकीय साझेदारियों से टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। दीप्ति ने 48 गेंद की पारी में तीन चौके लगाये। पूजा ने भी 42 गेंद की नाबाद पारी में तीन चौके जड़े। बल्ले से प्रभाव छोड़ने के बाद दोनों ने गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन करते किया। दीप्ति ने दो तो वही पूजा ने एक विकेट हासिल की। दक्षिण अफ्रीका के लिए अयाबोंग खाका ने 47 रन देकर तीन जबकि मसाबाटा क्लास ने 51 रन देकर दो विकेट चटकाये। अनरी डर्कसन, नोनकुलुलेको म्लाबा और नोंडुमिसो शंघासे को एक-एक सफलता मिली। लक्ष्य का बचाव करते हुए रेणुका सिंह (30 रन पर एक विकेट) ने पहले ओवर में ही कप्तान लॉरा वुलफार्ट (चार) को बोल्ड कर भारत को शानदार शुरुआत दिलायी। पूजा ने अन्नेका बोश (पांच) को पगबाधा किया तो वहीं  दीप्ति ने 10वें ओवर में तेजमिन ब्रिट्स (18) को चलता कर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया। महज 33 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद लूस और काप ने संभल कर बल्लेबाजी की और अगले 10 ओवर तक भारतीय गेंदबाजों को विकेट से दूर रखा। आशा ने काप को कप्तान हरमनप्रीत के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। दीप्ति ने लूस को पगबाधा कर दक्षिण अफ्रीका की वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज सिनालो जाफ्ता (नाबाद 27) ने हरमनप्रीत और राधा के खिलाफ चौके लगाये लेकिन आशा ने दूसरे छोर से आखिरी तीनों विकेट चटकाकर भारत की जीत पक्की कर दी। चिन्नास्वामी स्टेडियम की धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए मंधाना ने अपना आक्रामक खेल छोड़कर समझदारी से बल्लेबाजी की। भारतीय शीर्ष क्रम की बल्लेबाज शेफाली वर्मा (सात), कप्तान हरमनप्रीत कौर (10) और जेमिमा रोड्रिग्स (17) ने आसानी से विकेट गंवा दिये। मंधाना ने एक छोर संभाले रखा। भारत ने ऋचा घोष (तीन) के रूप में अपना पांचवां विकेट गंवाया था। बायें हाथ की बल्लेबाज मंधाना ने समझदारी दिखाते हुए जोखिम लिये बिना दौड़कर रन चुराने पर ध्यान दिया और 23वें ओवर में शंघासे की गेंद पर तीन रन लेकर 61 गेंद में अपना पचासा पूरा किया। मंधाना को दूसरे छोर से दीप्ति का अच्छा साथ मिला। दीप्ति ने अपनी पारी के तीनों चौके शंघासे की गेंद पर जड़े। वह हालांकि खाका की ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद पर अपने विकेटों पर खेल बैठी। मंधाना इसके बाद तेज गेंदबाज क्लास के खिलाफ शानदार छक्का जड़कर 99 रन के स्कोर पर पहुंची। उन्होंने अगली गेंद पर एक रन दौड़कर 116 गेंद में अपना शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के बाद उन्होंने खाका के खिलाफ दो चौके जड़ रन गति बढाई। दूसरे छोर से पूजा ने डर्कसन के दो ओवरों में दो चौके जड़े। इस बीच क्लास के खिलाफ मंधाना बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में सुने लुस को कैच दे बैठी। शोभना आशा (नाबाद आठ) ने आखिरी ओवर में चौके के साथ टीम को 260 रन के पार पहुंचाया।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का रोमांचक दौर में प्रवेश, यहां देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली क्रिकेट जगत का महाकुंभ टी20 वर्ल्ड कप 2024 अब रोमांचक दौर में प्रवेश कर चुका है। ग्रुप स्टेज के मुकाबले पूरे हो चुके हैं और आठ मजबूत टीमें सुपर 8 में अपना दबदबा बनाने को तैयार हैं। भारतीय क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि टीम इंडिया का अगला मुकाबला कब और किसके खिलाफ होगा। भारत के साथ ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान शामिल हैं। चौथी टीम बांग्लादेश और नीदरलैंड्स में से कोई एक होगी, जिसका पता सोमवार को खेले जाने वाले मैच के नतीजे के बाद चलेगा। वहीं, दूसरी ओवर स्कॉटलैंड पर ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद ग्रुप-2 की चार टीमों की तस्वीर साफ हो गई है। इस ग्रुप में संयुक्त राज्य अमेरिका, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड शामिल हैं। सुपर-8 का पहला मैच 19 जून को भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से साउथ अफ्रीका और यूएसए के बीच खेला जाएगा। भारत अपना पहला मैच 20 जून को खेलेगा। पहले जानिए सुपर 8 में कौन कौन सी टीमें ग्रुप ए ग्रुप बी भारत यूएसए ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड बांग्लादेश / नीदरलैंड वेस्टइंडीज अफगानिस्तान साउथ अफ्रीका इस दिन भारत खेल सकता है सेमीफाइनल टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार 27 जून को सुबह छह बजे से खेला जाएगा। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल भी भारतीय समयानुसार इसी दिन रात आठ बजे से गयाना में खेला जाएगा। भारत अगर सेमीफाइनल में पहुंचता है तब वह गयाना में दूसरा सेमीफाइनल खेलेगा। फाइनल 29 जून को ब्रिजटाउन में रात आठ बजे खेला जाए। पहले सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है, जबकि दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। भारत का सुपर 8 शेड्यूल गुरुवार, 20 जून: भारत vs अफगानिस्तान – शाम 8:00 बजे (स्थान: केंसिंगटन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस) शनिवार, 22 जून: भारत vs (बांग्लादेश / नीदरलैंड्स) – शाम 8:00 बजे (स्थान: सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ) सोमवार, 24 जून: भारत vs ऑस्ट्रेलिया – शाम 8:00 बजे (स्थान: डेरन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्रॉस आइलेट, सेंट लूसिया) टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 मैचों का शेड्यूल 19 जून- यूएसए बनाम साउथ अफ्रीका, एंटीगा, रात 8 बजे 20 जून- इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, सेंट लूसिया, सुबह 6 बजे 20 जून- अफगानिस्तान बनाम भारत, बारबाडोस, रात 8 बजे 21 जून- ऑस्ट्रेलिया बनाम डी2, एंटीगा, सुबह 6 बजे 21 जून- इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, सेंट लूसिया, रात 8 बजे 22 जून- यूएसए बनाम वेस्टइंडीज, बारबाडोस, सुबह 6 बजे 22 जून- भारत बनाम डी2, एंटीगा, रात 8 बजे 23 जून- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, सेंट विंसेंट, सुबह 6 बजे 23 जून- यूएसए बनाम इंग्लैंड, बारबाडोस, रात 8 बजे 24 जून- वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, एंटीगा, सुबह 6 बजे 24 जून- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, सेंट लूसिया, रात 8 बजे 25 जून- अफगानिस्तान बनाम डी2, सेंट विंसेंट, सुबह 6 बजे 27 जून- सेमीफाइनल 1, गुयाना, सुबह 6 बजे 27 जून- सेमीफाइनल 2, त्रिनिदाद, रात 8 बजे 29 जून- फाइनल, बारबाडोस, रात 8 बजे *(सभी मैचों के समय भारतीय समयानुसार)

बांग्लादेश अपने कमजोर पक्षों को काबू में रखकर नेपाल के खिलाफ सुपर आठ में जगह बनाने उतरेगा

किंग्सटाउन (सेंट विंसेंट) बांग्लादेश अपने कमजोर पक्षों को काबू में रखकर नेपाल के खिलाफ सोमवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप के ग्रुप डी के मैच में जीत दर्ज करके सुपर आठ में अपनी जगह पक्की करने के लिए मैदान पर उतरेगा। बांग्लादेश के चार अंक हैं और उसका अगले दौर में पहुंचना लगभग तय है लेकिन उसे नेपाल से सतर्क रहने की जरूरत है जिसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। नेपाल की टीम भले ही अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है और सुपर 8 में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुकी है लेकिन जिस तरह से वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक समय उलटफेर करने की स्थिति में पहुंच चुकी थी, उससे उसके खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा होगा। बांग्लादेश अगर इस मैच में बड़े अंतर से हार जाता है और नीदरलैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करती है तो फिर समीकरण बदल जाएंगे। वैसे इसकी संभावना कम है लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि इस टूर्नामेंट में कुछ चौंकाने वाले परिणाम आए हैं। टीम इस प्रकार हैं: बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद ह्रदय, महमूद उल्लाह रियाद, जैकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब। यात्रा करने वाले रिजर्व: अफिफ हुसैन, हसन महमूद। नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख, अनिल कुमार साह, कुशल भुर्टेल, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, ललित राजबंशी, करण केसी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, प्रतिस जीसी, संदीप जोरा, अविनाश बोहरा, सागर ढकाल और कमल सिंह ऐरी। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5:00 बजे शुरू होगा।  

भारत ने पहले वनडे में साउथ अफ्रीका पर बनाई सीरीज में 1-0 की बढ़त

Officials of Cognizant and Hexaware IT institutes met Chief Minister Dr. Yadav

नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को पहले वनडे में रौंद डाला। भारत को एम चिन्नास्वामी में 143 रन से जीत मिली। मंधाना और आशा ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में विजयी आगाज किया है। भारत ने रविवार को पहले वनडे में साउथ अफ्रीका को 143 रन से रौंद डाला। ओपनर स्मृति मंधाना की शतकीय पारी के दम पर टीम इंडिया ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 265/8 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में साउथ अफ्रीका की पारी 37.4 ओवर में 122 रन पर सिमट गई। ऑलराउंडर आशा शोभना ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने 8.4 ओवर में महज 21 रन देकर चार विकेट चटकाए। दीप्ति शर्मा ने दो जबकि रेणुका सिंह, पूजा वस्त्रकार और राधा यादव ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। रेणुका ने पहले ओवर में कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट (4) को बोल्ड किया। पूजा ने छठे ओवर में एनेके बॉश (5) को एलबीडब्ल्यू किया। तजमीन ब्रिट्स ने 18 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका ने 33 रन पर तीन विकेट खो दिए, जिसके बाद सुने लुस (33) और मैरिजान कप्प (24) ने मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की। कप्प को आशा ने 22वें ओवर में अपना शिकार बनाया और साउथ अफ्रीका की पारी फिर से लड़खड़ा गई। साउथ अफ्रीका की सात प्लेयर दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकीं। सिनालो जाफ्ता (27) ने काफी देर एक छोर संभाले रखा। इससे पहले, भारत ने मंधाना के छठे वनडे शतक की बदौलत चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। उन्होंने 127 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 117 रन जुटाए। मंधाना की भारतीय सरजमीं पर यह पहली इंटरनेशनल सेंचुरी है। भारतीय टीम 99 रन पर पांच विकेट गंवाकर जूझ रही थी और ऐसे में मंधाना संकटमोचक बनीं। चिन्नास्वामी स्टेडियम की धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए मंधाना ने अपना आक्रामक खेल छोड़कर समझदारी से बल्लेबाजी की। भारतीय शीर्ष क्रम की बल्लेबाज शेफाली वर्मा (सात), कप्तान हरमनप्रीत कौर (10) और जेमिमा रोड्रिग्स (17) ने सस्ते में विकेट खोए। मंधाना ने दीप्ति शर्मा (37) के साथ छठे विकेट के लिए 81 और पूजा वस्त्राकर (नाबाद 31) के साथ सातवें विकेट के लिए 58 रन की अहम साझेदारी की। उन्होंने 61 गेंदों में पचासा और 116 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के बाद उन्होंने खाका के खिलाफ दो चौके जड़ रन गति बढ़ाई। दूसरे छोर से पूजा ने डर्कसन के दो ओवरों में दो चौके जड़े। इस बीच क्लास के खिलाफ मंधाना बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लुस को कैच दे बैठीं। साउथ अफ्रीका के लिए अयाबोंग खाका ने 47 रन देकर तीन जबकि मसाबाटा क्लास ने 51 रन देकर दो विकेट झटके।  

टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करके अपने अभियान का सकारात्मक अंत करने के लिए कल नीदरलैंड से भिड़ेगा श्रीलंका

ग्रॉस आइलेट (सेंट लूसिया) टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करके अपने अभियान का सकारात्मक अंत करने के लिए बेताब श्रीलंका को टी20 विश्व कप के ग्रुप डी के यहां होने वाले मैच में नीदरलैंड से सतर्क रहना होगा। श्रीलंका की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है और वह अपने ग्रुप में पांचवें स्थान पर है जबकि नीदरलैंड तीसरे स्थान पर है। श्रीलंका पहले ही सुपर 8 की दौड़ से बाहर हो चुका है लेकिन वह अपनी प्रतिष्ठा की खातिर नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में अपना सब कुछ झोंक देगा। जहां तक नीदरलैंड की बात है तो उसने अभी तक तीन मैच में से एक में जीत दर्ज की है। उसकी टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और इस मैच में भी वह बेहतर खेल का नमूना पेश करके जीत दर्ज करना चाहेगी। दक्षिण अफ्रीका ग्रुप डी से पहले ही सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुका है जबकि बांग्लादेश चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। टीम इस प्रकार हैं: श्रीलंका: वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलांका, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पथुम निसांका, कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, महेश थीक्षाना, दुनिथ वेल्लालेज, दुशमंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथेशा पथिराना, दिलशान मदुशंका। नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेट कीपर), आर्यन दत्त, बास डी लीडे, डैनियल डोरम, फ्रेड क्लासेन, लोगान वैन बीक, मैक्स ओ’डॉड, माइकल लेविट, पॉल वैन मीकेरेन, साइब्रांड एंजेलब्रेच, तेजा निदामनुरु, टिम प्रिंगल, विक्रम सिंह, विव किंगमा, वेस्ले बैरेसी। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 6:00 बजे शुरू होगा।  

भारतीय नेशनल अल्टीमेट फ्रिसबी टीम ने जीता रजत पदक

शिराहामा भारतीय नेशनल अल्टीमेट फ्रिसबी टीम ने एशिया ओसनिया बीच अल्टीमेट चैंपियनशिप (एओबीयूसी) 2024 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और कड़ी टक्कर के बाद उपविजेता रही। फिलीपींस के खिलाफ मैच करीबी और प्रतिस्पर्धी खेल के बावजूद, भारत 9-12 के अंतिम स्कोर से पिछड़ गया। कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप में एशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की 16 टीमें शामिल थीं। यह उपलब्धि अल्टीमेट फ्रिसबी खेल के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है, क्योंकि राष्ट्रीय टीम पहली बार फाइनल में पहुंची और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। फाइनल तक की यात्रा सेमीफाइनल में जापान पर उल्लेखनीय जीत से उजागर हुई, जो टीम के कौशल, रणनीति और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। फाइनल मैच एक कड़ा मुकाबला था, जिसमें दोनों टीमों ने असाधारण कौशल और निष्पक्ष खेल का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट के माध्यम से भारतीय टीम की यात्रा को प्रशंसकों और दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ फ्रिसबी समुदाय से अपार समर्थन और प्रशंसा मिली है। भारतीय राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच उदय कुमार ने कहा कि हमें अपनी टीम के प्रदर्शन पर बेहद गर्व है।हालाँकि हम चैंपियनशिप नहीं जीत पाए, लेकिन हमारे खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शित समर्पण और भावना वास्तव में प्रेरणादायक थी। इस अनुभव ने भारतीय अल्टीमेट फ्रिसबी के लिए एक नया मानक स्थापित किया है, और हम उत्कृष्टता के लिए प्रयास करना जारी रखेंगे। भारत में फ्लाइंग डिस्क स्पोर्ट्स के लिए शासी निकाय – इंडिया अल्टीमेट (आईयू) के अध्यक्ष, पुंडारी कुमार ने कहा कि फाइनल में पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि है। हमारे खिलाड़ियों ने जबरदस्त साहस और कौशल दिखाया है, हम डेज़ी, हाई राइज़, एक्विला ईवी और ऑफ-सीज़न अल्टीमेट के साथ-साथ भारत में संपूर्ण फ्रिसबी खेलने वाले समुदाय के समर्थन के लिए आभारी हैं। टीम इंडिया की ऐतिहासिक उपलब्धि आंशिक रूप से 15,000 से अधिक बेहतरीन फ्रिस्बी खिलाड़ियों के समुदाय के अविश्वसनीय क्राउडफंडिंग प्रयासों और देश भर के प्रशंसकों के सामूहिक समर्थन से संभव हुई। 2019 में अपने तीसरे स्थान के प्रदर्शन में सुधार करते हुए मजबूत रजत पदक के साथ, भारतीय टीम ने भविष्य की सफलता के लिए एक मजबूत नींव रखी है और कई युवा एथलीटों को खेल को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है।

बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने रविवार को गर्दा उड़ा दिया, वनडे मैच में शानदार शतकीय पारी खेली

नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने रविवार को गर्दा उड़ा दिया। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार शतकीय पारी खेली। बतौर ओपनर उतरीं मंधाना ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 127 गेंदों में 117 रन बनाए। उनके बल्ले से 12 चौकों और 1 छक्का निकला। मंधाने ने वनडे करियर का छठा शतक लगाया है और 11 साल से चला आ रहा एक सूखा भी समाप्त कर डाला। दरअसल, मंधाना ने भारतीय सरजमीं पर पहली इंटरनेशनल सेंचुरी ठोकी है। उन्होंने 2013 में इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था लेकिन घर पर पहले सेंचुरी को लंबे समय तक तरसना पड़ा। मंधाना ने एक और कमाल किया है। उन्होंने सात हजार इंटरनेशनल रन कंप्लीट कर लिए हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7000 या उससे अधिक रन बनाने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। उनसे ज्यादा रन मिताली राज (10868) ने बनाए हैं। भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग चुनी लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही। शेफाली वर्मा 7 रन बनाकर चौथे ओवर में पवेलियन लौट गईं। दयालन हेमलता (12), कप्तान हरमनप्रीत कौर (10), जेमिमा रोड्रिग्स (17) और ऋचा घोष (3) भी धमाल नहीं मच पाईं। भारत ने 5 विकेट 99 के स्कोर पर गंवा दिए थे। हालांकि, मंधाना ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने दीप्ति शर्मा (48 गेंदों में 37) के साथ छठे विकेट के लिए 81 रन की अहम साझेदारी की। मंधाना तेज गेंदबाज क्लास के खिलाफ शानदार छक्का जड़कर 99 रन के स्कोर पर पहुंची। उन्होंने अगली गेंद पर एक रन दौड़कर 116 गेंद में अपना शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के बाद उन्होंने खाका के खिलाफ दो चौके जड़ रन गति बढ़ाई। मंधाना 47वें ओर में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में सुने लुस को कैच दे बैठीं। उन्होंने पूजा वस्त्रकार (नाबाद 31) के संग सातवें विकेट के लिए 58 रन की पार्टनरशिप की। भारत ने 50 ओवर में 265/8 का स्कोर खड़ा किया।  

सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने वाली न्यूजीलैंड की टीम निगाहें पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ बड़ी जीत पर

टरूबा (त्रिनिदाद और टोबैगो) पिछले 10 वर्षों में पहली बार सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने वाली न्यूजीलैंड की टीम पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ यहां होने वाले मैच में बड़ी जीत दर्ज करके टी20 विश्व कप में अपने अभियान का समापन करने के लिए उतरेगी। न्यूजीलैंड का आईसीसी की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन रहा है लेकिन यहां उसने शुरू में लचर प्रदर्शन किया जिसके कारण वह सुपर आठ में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गया। न्यूजीलैंड की टीम के लिए यह मैच इसलिए महत्वपूर्ण बन गया है क्योंकि उसके तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पुष्टि कर दी है कि यह टी20 विश्व कप में उनका आखिरी मैच होगा। ऐसे में केन विलियमसन की अगुवाई वाली टीम अपने इस तेज गेंदबाज को जीत से विदाई देना चाहेगी। पापुआ न्यू गिनी की टीम ने अभी तक अपने तीनों मैच गंवाए हैं और अगर उसकी टीम न्यूजीलैंड के सामने थोड़ा भी चुनौती पेश करती है तो यह उसके लिए काफी मायने रखेगा। टीम इस प्रकार हैं: न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स (विकेट कीपर), रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी। पापुआ न्यू गिनी: असदुल्ला वाला (कप्तान), एली नाओ, चाड सोपर, सीजे अमिनी, हिला वेरे, हिरी हिरी, जैक गार्डनर, जॉन कारिको, कबुआ वागी मोरिया, किपलिंग डोरिगा (विकेट कीपर), लेगा सियाका, नॉर्मन वनुआ, सेमा कामिया, सेसे बाउ, टोनी उरा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा।  

टी20 वर्ल्ड कप के बीच स्टार ऑलराउंडर गेंदबाज डेविड वीजे ने अंतर्राष्ट्रीय करियर से संन्यास की घोषणा

नॉर्थ साउंड टी20 वर्ल्ड कप के बीच स्टार ऑलराउंडर गेंदबाज डेविड वीजे ने अंतर्राष्ट्रीय करियर से संन्यास की घोषणा कर दी है। दो देशों की टीमों के लिए खेल चुके वीजे ने अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को खेला, जिसमें उनकी टीम नामीबिया को हार का सामना करना पड़ा। वीजे ने इस मैच में 12 गेंदों में 27 रन बनाए। डेविड वीजे ने साउथ अफ्रीका के लिए अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2015 में सेंचुरियन में अपना वनडे डेब्यू किया। इसके बाद वे नामीबिया चले गए और यहां भी शानदार करियर बिताया।  वीजे ने कुल 69 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इसमें 15 वनडे मैचों में 25.38 की औसत से 330 रन और 54 टी20 में 24.0 की औसत और 127.86 के स्ट्राइक रेट से 624 रन बनाए हैं।  वहीं दूसरी तरफ गेंदबाजी में तेज गेंदबाजी ने 15 वनडे पारियों में 15 विकेट और 54 टी20 पारियों में 59 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल में आरसीबी और केकेआर के लिए किया प्रदर्शन आईपीएल में डेविड वीजे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। आरसीबी के दौर में उन्होंने विराट कोहली के सात भी काफई अच्छा समय बिताया। वीजे ने 18 आईपीएल मैचों में 11 पारियों में 29.6 की औसत से 148 रन बनाए हैं। जबकि, गेदंबाजी में 15 पारियों में 16 विकेट चटकाए हैं।  

टीम इंडिया का सफर जैसे ही टूर्नामेंट से समाप्त होगा, वैसे ही गौतम गंभीर होंगे टीम इंडिया के हेड कोच

नई दिल्ली टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर T20 World Cup 2024 राहुल द्रविड़ का आखिरी असाइनमेंट है। इसके बाद वे इस पद से हट जाएंगे। टीम इंडिया का सफर जैसे ही टूर्नामेंट से समाप्त होगा, वैसे ही द्रविड़ की जिम्मेदारी भी मुख्य कोच के तौर पर समाप्त हो जाएगी। इसके बाद टीम इंडिया को एक नया हेड कोच मिलेगा, जिसका ऐलान जून के आखिरी सप्ताह में होने की उम्मीद है। ये नया हेड कोच कोई और नहीं, बल्कि पूर्व ओपनर गौतम गंभीर होंगे। गौतम गंभीर के नाम पर मुहर लग चुकी है। रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई और गौतम गंभीर के बीच डील हो चुकी है। बीते गुरुवार को इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि गौतम गंभीर ही अगले हेड कोच होंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ठीक बाद उनके नाम का आधिकारिक ऐलान हो जाएगा। दैनिक जागरण को बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया है कि बोर्ड और गंभीर की बात हो चुकी है। वही राहुल द्रविड़ की जगह लेने वाले हैं। हालांकि, गौतम गंभीर के साथ सपोर्ट स्टाफ में कौन होगा, ये आने वाला वक्त बताएगा। मौजूदा समय में बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर हैं, गेंदबाजी कोच पारस महांब्रे और फील्डिंग कोच टी दिलीप हैं। गंभीर खुद अपने सपोर्ट स्टाफ का चयन करेंगे। राहुल द्रविड़ ने भी ऐसा ही किया था, क्योंकि उनसे पहले रवि शास्त्री की टीम में संजय बांगर बल्लेबाजी कोच, भरत अरुण गेंदबाजी कोच और आर श्रीधर फील्डिंग कोच थे। गौतम गंभीर जैसे ही टीम इंडिया के हेड कोच की गद्दी संभालेंगे तो सपोर्ट स्टाफ में तो बदलाव होंगे ही, साथ ही साथ टीम में भी बदलाव होने की संभावना नजर आ रही है, क्योंकि गौतम गंभीर का कोचिंग स्टाइल राहुल द्रविड़ से अलग है। द्रविड़ संयम वाले व्यक्ति हैं, लेकिन गंभीर आक्रामक क्रिकेट को तवज्जो देते हैं। हालांकि, द्रविड़ ने क्रिकेट के तौर पर आक्रामक भारत को बनाने के पूरे प्रयास करें और कई बार सफलता भी मिली है।  

भारत के खिलाफ मेरी वजह से हारा पाकिस्तान, मुझे इसका अफसोस हमेशा रहेगा, इमाद वसीम का कबूलनामा

For the first time, a special train of one compartment ran to bring the injured cubs.

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के आधिकारिक रूप से टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर होने के एक दिन बाद टीम के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने स्वीकार किया कि 2024 टी20 विश्व कप उनके करियर का सबसे बुरा पल था। यूएसए के खिलाफ उलटफेर झेलने के बाद पाकिस्तान की टीम के पास भारत को हारने का मौका था, क्योंकि 120 रनों का टारगेट पाकिस्तान को चेज करना था, लेकिन पाकिस्तान की टीम इसमें फेल हो गई। इमाद वसीम को इसका कसूरवार माना गया, क्योंकि उन्होंने आखिर में रन नहीं बनाए और काफी गेंदें खेल लीं। इसको लेकर उन्होंने कबूल किया है कि उनकी वजह से टीम हारी, जिसका उनको अफसोस है। कनाडा के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पाकिस्तान के आखिरी मैच से पहले इमाद वसीम ने कहा, “हां, यह सबसे खराब पल है। आप इससे नीचे नहीं जा सकते। यह सच्चाई है। मुझे पता है कि हम टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और यह खिलाड़ियों के लिए कठिन है, लेकिन अंत में यह एक अंतरराष्ट्रीय मैच है, एक विश्व कप मैच है, इसलिए हम किसी भी चीज को हल्के में नहीं लेंगे। हम वहां जाकर देश के लिए खेलेंगे और अपने देश के गर्व के लिए खेलेंगे, जैसा कि हमने पहले भी किया था, लेकिन दुर्भाग्य से परिणाम हमारे नियंत्रण में नहीं हैं, लेकिन हां हम वहां जाकर खेलेंगे जैसे कि यह एक विश्व कप मैच है।”   इमाद वसीम ने इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच को लेकर कहा, “गेम प्लान ये था कि हमें इसे डीप ले जाना था। विकेट खेलने के लिए अच्छा नहीं था। यह थोड़ा मुश्किल था। दुर्भाग्य से, मेरा प्लान प्लान के अनुसार चल रही था, लेकिन एग्जक्यूट नहीं हो रहा था, क्योंकि आमतौर पर जब मैं बल्लेबाजी करता हूं, तो मैं गेंद को गहराई तक ले जाता हूं। अगर मैं दोनों छोर पर कोई बाउंड्री लगाता, तो खेल अलग होता। आमतौर पर दबाव में गेंदबाज आपको एक गेंद दे देता है, जिस पर बाउंड्री लगा सकते हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। मैं खेल को गहराई तक इसलिए ले जा रहा था, क्योंकि मुझे उम्मीद थी कि एक नया बल्लेबाज आकर शॉट नहीं लगा सकता, लेकिन नसीम ने दो अच्छे शॉट लगाए।”   उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि 17वें ओवर में रन बनाना एक महत्वपूर्ण मोड़ था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसा नहीं हुआ, यह एक इवेंट है, लेकिन यह एक बड़ा मैच था। हमारी टीम और मैं आपसे (पत्रकार) ज्यादा निराश हैं। मैंने टीम को निराश किया, क्योंकि आमतौर पर जब मैं इस स्थिति में जाता हूं, तो मैं बहुत शांत रहता हूं और काम फिनिश करता हूं और यह मेरा काम था जिसे मैं पूरा नहीं कर सका। मुझे इसका पछतावा होगा और मुझे अभी भी इसका पछतावा है, लेकिन यह जीवन है। कभी-कभी आप गलतियां करते हैं, लेकिन जीवन ऐसा ही है। इसलिए, आप कह सकते हैं कि यह मेरे जीवन का एक ऐसा दौर था, जिसे मैं दुर्भाग्य से हासिल नहीं कर सका। मुझे इसका पछतावा होगा, लेकिन मेरा निष्पादन अच्छा नहीं था।”  

अल्बानिया के नेदिम बजरामी ने खेल शुरू होने के बाद 23वें सेकंड में गोल करके बनाया रिकॉर्ड

डॉर्टमंड (जर्मनी) अल्बानिया के नेदिम बजरामी ने खेल शुरू होने के बाद 23वें सेकंड में गोल करके यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप में सबसे तेज गोल करने का रिकॉर्ड बनाया लेकिन यह मौजूदा चैंपियन इटली पर जीत दर्ज करने के लिए पर्याप्त नहीं था जिसने 2-1 से जीत दर्ज करके अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। बजरामी ने यूरोपीय चैंपियनशिप के 64 साल के इतिहास में सबसे तेज गोल किया लेकिन अल्बानिया इसके बाद इटली पर दबाव नहीं बना पाया जिसने जल्द ही वापसी करके मैच पर अपना नियंत्रण बना दिया और उलटफेर की किसी संभावना को खारिज कर दिया। अल्बानिया के समर्थक अभी अपनी टीम की शुरुआती बढ़त का जश्न मना ही रहे थे कि एलेसेंड्रो बस्तोनी ने इटली की तरफ से बराबरी का गोल दाग दिया। बस्तोनी ने 11वें मिनट में लोरेंजो पेलेग्रिनी के क्रॉस पर हेडर से गोल किया जबकि निकोलो बरेला ने 16वें मिनट में गोल करके इटली को बढ़त दिला दी जो उसने आखिर तक बरकरार रखी। इटली के लिए यह जीत बेहद जरूरी थी क्योंकि ग्रुप बी में उसका सामना आगे तीन बार के चैंपियन स्पेन और 2022 में विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले क्रोएशिया से होगा। स्पेन ने एक अन्य मैच में शनिवार को क्रोएशिया को 3-0 से हराया। बजरामी के गोल ने हालांकि इटली को हैरत में डाल दिया। यूरोपीय चैंपियनशिप में इससे पहले सबसे तेज गोल करने का रिकॉर्ड रूस के दिमित्री किरिचेंको के नाम पर था जिन्होंने 2004 में 67 सेकंड में गोल किया था।  

भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर लेडीज इटालियन ओपन के दूसरे दौर में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर

रोम भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर लेडीज इटालियन ओपन के दूसरे दौर में इवन पार 72 का स्कोर बनाकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है। लेडीज यूरोपीय टूर पर दो जीत अपने नाम करने वाली दीक्षा ने पहले दौर में 67 का कार्ड खेला था। दूसरे दौर में उन्होंने एक बर्डी और एक बोगी की मदद से 72 का स्कोर किया।  दीक्षा का कुल स्कोर पांच अंडर 139 है और वह दो अन्य खिलाड़ियों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वह इंग्लैंड की एमी टेलर (70-67) से दो और स्विट्जरलैंड की टिफनी अराफी (66-72) से एक शॉट पीछे हैं। अन्य भारतीयों में प्रणवी उर्स (73-70) संयुक्त रूप से 17वें स्थान जबकि त्वेसा मलिक (73-72) संयुक्त 41वें स्थान के साथ कट में जगह बनाने में सफल रही। रिद्धिमा दिलावरी (75-73) और वाणी कपूर (72-77) कट से चूक गईं। कट तीन-ओवर का रहा और इसमें 67 खिलाड़ियों ने जगह बनायी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet