LATEST NEWS

ऑस्ट्रेलिया की जीत से इंग्लैंड पहुंचा सुपर आठ में

ग्रॉस आइलेट ट्रैविस हेड (68) और मार्कस स्टॉयनिस (59) रनों की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 विश्वकप के 35वें मुकाबले में दो गेंदे शेष रहते स्कॉटलैंड को पांच विकेट से हरा दिया है, और स्कॉटलैंड की हार का फायदा इंग्लैंड को हुआ, वह रनरेट के आधार पर पांच अंक के साथ सुपर आठ में पहुंच गया है। आज यहां डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में माइकल जोंस (2) का विकेट गवां दिया। उन्हें ऐश्टन एगार ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये ब्रैंडन मक्मलेन ने जॉर्ज मंसी के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिये 89 रनों की साझेदारी हुई। नौवें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने जॉर्ज मंसी (31) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान रिचर्ड बेरिंग्टन ने मोर्चा संभाला। 13वें ओवर में एडम एम्पा ने ब्रैंडन मक्मलेन को स्टार्क के हाथों कैच आउट कराया। ब्रैंडन मक्मलेन ने 34 गेंदों में दो चौके और छह छक्के लगाते हुये (60) रन बनाये। मैथ्यू क्रॉस(18), माइकल लीस्क (5) रन बनाकर आउट हुये। रिचर्ड बेरिंग्टन ने 31 गेंदों में नाबाद (42) और क्रिस ग्रीव्स ने नाबाद (9) रन बनाये। स्कॉटलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 180 का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने दो विकेट लिये। ऐश्टन एगार, नेथन एलिस और एडम जम्पा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। 180 रनों के स्कोर के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में डेविड वॉर्नर (1) का विकेट गवां दिया था इसके बाद छठें ओवर में कप्तान मिचेल मार्श (5), ग्लेन मैक्सवेल (11) रन बनाकर आउट हुये। एक समय ऑस्ट्रेलिया ने 8.2 ओवर में 60 रन पर अपने तीन विकेट गवां दिये थे। ऐसे समय में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आये मार्कस स्टोयनिस ने 29 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 59 रन की पारी खेली। स्टोयनिस और ट्रैविस हेड के बीच चौथे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी हुई। स्टोयनिस ने महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने49 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के लगाते हुये (68) रन बनाये। टिम डेविड 14 गेंदों में 24 रन और मैथ्यू वेड चार रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया ने 19.4 ओवर में 186 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया। स्टोयनिस को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ मैच से नवाजा गया। स्कॉटलैंड की ओर से मार्क वॉट और साफ्यान शरीफ ने दो-दो विकेट लिये। ब्रैड व्हील ने एक बल्लेबाज को आउट किया।  

एमेच्योर अवनि प्रशांत ने चेक लेडीज चैलेंज के कट में प्रवेश किया

चेकिया अवनि प्रशांत चेक लेडीज चैलेंज गोल्फ में निराशाजनक शुरुआत करने के बाद भी संयुक्त 45वें स्थान के साथ कट में जगह बनाने में सफल रही। पहले दौर में 79 का कार्ड खेलने वाली इस भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे दौर में 74 का कार्ड खेला। इस स्पर्धा में चुनौती पेश कर रही एक अन्य भारतीय दुर्गा निटुर कट में जगह बनाने से चूक गयी।  

आने वाले दिनों में ग्वालियर में 50 हजार दर्शक क्षमता का स्टेडियम भी बनाया जायेगा – केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्वालियर में मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 210 करोड़ रूपए की लागत से 20 हजार दर्शक क्षमता वाला अत्याधुनिक स्टेडियम का निर्माण पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत स्व्. माधवराव सिंधिया के नाम किया है। यह स्टेडियम न केवल ग्वालियर, प्रदेश व देश में भी अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को ग्वालियर में नवनिर्मित स्टेडियम के लोकार्पण एवं एमपीएल-2024 मध्यप्रदेश लीग – सिंधिया कप के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, क्षेत्रीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, देश के पूर्व क्रिकेट कप्तान श्री कपिल देव, बीसीसीआई के अध्यक्ष श्री जय शाह, मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अभिलाष खाण्डेकर, उपाध्यक्ष श्री महाआर्यमान सिंधिया सहित जीडीसीए के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि क्रिकेट आज हर युवा के दिल में बसता है। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा ग्वालियर सहित मध्यप्रदेश में क्रिकेट के उत्थान एवं स्टेडियमों के निर्माण के लिए जो भी सहयोग चाहेगा, मध्यप्रदेश सरकार उसे पूरा करेगी। केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिल में खेलों के लिये असीम प्यार है। वे खेलों को बढ़ावा देने के लिये हर संभव सहयोग कर रहे हैं। ग्वालियर के लिये ऐतिहासिक दिन है। आज मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 210 करोड़ रूपए की लागत से 20 हजार दर्शक क्षमता वाला स्टेडियम लोकार्पित किया जा रहा है। यह स्टेडियम मेरे पूज्य पिताजी स्व. माधवराव सिंधिया के नाम से किया गया है। उनका सपना था कि ग्वालियर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बने। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन देश का पहला ऐसा एसोसिएशन है जिसके ग्वालियर शहर में दो स्टेडियम हैं। ग्वालियर में आने वाले दिनों में हम सभी के सहयोग से 50 हजार क्षमता वाला एक अत्याधुनिक स्टेडियम का निर्माण भी करेंगे। इसमें मध्यप्रदेश शासन का सहयोग अपेक्षित है। ग्वालियर में पहली बार मध्यप्रदेश लीग – सिंधिया कप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश की पाँच टीमें अपनी खेल क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगीं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी आने वाले दिनों में देश की टीम में शामिल होकर सम्पूर्ण देश का नाम भी गौरवान्वित करेंगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में जीडीसीए के अध्यक्ष श्री अभिलाष खाण्डेकर एवं उपाध्यक्ष श्री महाआर्यमान सिंधिया ने भी अपने विचार रखे। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर आतिशबाजी का भी प्रदर्शन किया गया।  

भारतीय टीम में हुई अनबन बातों पर बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने लगाया विराम, दोनों खिलाड़ियों को भेजा घर

नई दिल्ली टी20 वर्ल्ड कप 2024 लीग स्टेज के खत्म होने से पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि सुपर-8 से पहले दो भारतीय खिलाड़ी -शुभमन गिल और आवेश खान- टीम का साथ छोड़ स्वदेश लौटेंगे। यह दोनों ही रिजर्व खिलाड़ियों का हिस्सा थे। हालांकि इसके बाद एक और रिपोर्ट सामने आई जिसमें दावा किया गया था कि गिल को अनुशासनहीनता के कारण घर भेजा जा रहा है और रोहित शर्मा के साथ उनकी अनबन भी हो गई है। दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। मगर अब इन सभी खबरों पर विराम लगाते हुए भारतीय बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने बयान दिया है कि दो भारतीय खिलाड़ियों की घर वापसी का फैसला टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही ले लिया गया था। इंडिया वर्सेस कनाडा मैच रद्द होने के बाद विक्रम राठौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यह प्लान शुरू से ही था। जब हम अमेरिका आएंगे, तो चार (रिजर्व) खिलाड़ी साथ आएंगे। उसके बाद दो को स्वदेश लौटेंगे और दो हमारे साथ वेस्टइंडीज जाएंगे। तो, यह योजना शुरू से ही बनी हुई थी जब से टीम का चयन हुआ था। यह योजना बनाई गई थी इसलिए हम बस उसी का पालन कर रहे हैं।” 15 खिलाड़ियों के स्क्वॉड के अलावा बीसीसीआई ने 4 रिजर्व खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुना था। रिजर्व खिलाड़ियों में शुभमन गिल और आवेश खान के अलावा रिंकू सिंह और खलील अहमद थे। रिंकू और खलील अब टीम इंडिया के साथ सुपर-8 के लिए वेस्टइंडीज रवाना होंगे, वहीं गिल-आवेश की घर वापसी होगी। राठौर ने आगे कहा, “कुछ रिजर्व खिलाड़ियों को रिलीज किया जा रहा है। बेशक, यह चिंता हमेशा बनी रहती है जब आप ऐसी परिस्थितियों में खेलते हैं जो आदर्श नहीं होती हैं। इसलिए, खेलने या न खेलने का फैसला मैच अधिकारियों पर छोड़ दिया जाता है। इसलिए एक टीम के तौर पर हमें इसमें कुछ कहने का अधिकार नहीं था। लेकिन अगर मैच होता तो इससे हमें वाकई मदद मिलती। हम वाकई मैच खेलने के लिए, क्रिकेट का अच्छा खेल खेलने के लिए उत्सुक थे।” बैटिंग कोच ने कहा, “जब आप ऐसी परिस्थितियों में खेलते हैं तो हमेशा यह चिंता बनी रहती है कि कहीं कोई चोट न लग जाए। आप पहले से ही सुपर 8 में हैं और आप नहीं चाहते कि ऐसा हो।”  

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में किंग कोहली का बल्ला अभी तक खामोश, चिंता में टीम इंडिया?

नई दिल्ली टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। बतौर ओपनर इस टूर्नामेंट में किंग कोहली का बल्ला अभी तक खामोश रहा है। अभी तक खेले तीन मुकाबलों में उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 1 तो पाकिस्तान के खिलाफ 4 रन बनाए, वहीं यूएसए के खिलाफ तो वह खाता भी नहीं खोल पाए। उम्मीद जताई जा रही थी कि सुपर-8 के मुकाबलों से पहले विराट कनाडा के खिलाफ कुछ रन बनाकर आत्मविश्वास हासिल करना चाहेंगे, मगर यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। हालांकि भारतीय टीम मैनेजमेंट को विराट कोहली की फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं है। बैटिंग कोच विक्रम राठोर ने इंडिया वर्सेस कनाडा मैच के रद्द होने के बाद उनकी फॉर्म को लेकर बात की है। इंडिया वर्सेस कनाडा मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में विक्रम राठौर ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लगता है जब मुझसे विराट कोहली के बारे में सवाल पूछे जाते हैं कि वह अच्छा कर रहे हैं या नहीं। चिंता की कोई बात नहीं है। वह (कोहली) आईपीएल से खेलकर आया है और शानदार बल्लेबाजी कर रहा है। यहां दो तीन बार इस तरह आउट होने से कुछ नहीं बदलता। वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “वह बेहतर बल्लेबाजी के लिए भूखा है और इसके लिए तैयार है। मुझे लगता है कि एक बल्लेबाज के तौर पर यह अच्छी चीज है। हम कुछ अच्छे मैच के लिए तैयार हैं। हमने उसकी कुछ अच्छी पारियां देखी हैं।” बता दें, भारत ने लीग स्टेज का अंत बिना कोई मैच हारे किया है। ग्रुप स्टेज में उनका कोई सानी नहीं था। ग्रुप स्टेज में भारत का एकमात्र कड़ा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ हुआ जिसमें टीम इंडिया ने 6 रनों से जीत दर्ज की। इसके अलावा उन्होंने आयरलैंड और यूएसए को आसानी से हराया।  

अब ऑस्ट्रेलिया ही लगा पाएगा बेड़ा पार , नामीबिया को रौंदकर भी इंग्लैंड के सिर पर लटकी तलवार

नई दिल्ली जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के 34वें मुकाबले में नामीबिया को 41 रन से रौंदकर अपना आखिरी कदम सुपर-8 की ओर बढ़ा दिया है, अब उनकी नजरें ऑस्ट्रेलिया वर्सेस स्कॉटलैंड मुकाबले पर टिकी है। अगर कंगारू इस मैच में स्कॉटलैंड को शिकस्त देते हुए तो गत चैंपियन इंग्लैंड सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगा, नहीं तो उन्हें टूर्नामेंट के पहले ही राउंड से बाहर होना पड़ेगा। दरअसल, नामीबिया पर इस जीत के बाद इंग्लैंड के 4 मैचों में 5 अंक हो गए हैं, जबकि स्कॉटलैंड के 3 मैचों में इतने ही अंक है। अगर ऑस्ट्रेलिया वर्सेस स्कॉटलैंड मैच भी बारिश की वजह से धुलता है तो इंग्लैंड टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। बात इंग्लैंड वर्सेस नामीबिया मुकाबले की करें तो, बारिश से बाधित इस मुकाबले में इंग्लिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 122 रन बोर्ट पर लगाए। टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने अदा की। ब्रूक ने 20 गेंदों पर 4 चौकों और 2 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 47 रनों की धुआंधार पारी खेली। उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 18 गेंदों पर 31 रन बनाए। इस स्कोर का पीछा करने उतरी नामीबिया को अच्छी शुरुआत तो मिली, मगर उनके बल्लेबाज इंग्लैंड की तरह आक्रामक बल्लेबाजी नहीं कर पाए। नामीबिया 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 84 ही रन बना सकी और 41 (DLS) रनों से जोस बटलर की टीम ने जीत दर्ज की। इंग्लैंड इस जीत के साथ ग्रुप-सी की पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। अब उनकी सारी उम्मीदें ऑस्ट्रेलिया पर टिकी है।  

इंग्लैंड ने बारिश से बाधित मुकाबले में नामीबिया को हराया, सुपर-8 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा

'Your complexion is black…', wife refuses to live with husband after a year of marriage

नई दिल्ली इंग्लैंड ने नामीबिया को 41 (DLS) रनों से हराकर सुपर-8 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। अब उनकी नजरें ऑस्ट्रेलिया वर्सेस स्कॉटलैंड मैच पर टिकी है। इंग्लैंड की इस जीत के बाद उनके 5 अंक हो गए हैं और वह दूसरे पायदान पर है।  वहीं स्कॉटलैंड इतने ही अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। अगर ऑस्ट्रेलिया स्कॉटलैंड को हराने में कामयाब रहता है तो बेहतर नेट रन रेट के चलते इंग्लैंड सुपर-8 में पहुंच जाएगा, वहीं अगर स्कॉटलैंड उलटफेर कर कंगारुओं को हैरान करता है तो उन्हें अगले राउंड का टिकट मिल जाएगा। बात मुकाबले की करें तो बारिश से बाधित यह मैच 10-10 ओवर का हुआ। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 122 रन बनाए, जिसके जवाब में नामीबिया 84 ही रन बना सका।

न्यूजीलैंड ने युगांडा को 40 पर निपटाकर 32 गेंदों में जीता मैच, साउदी ने रचा इतिहास

नईदिल्ली न्यूजीलैंड ने युगांडा के खिलाफ दिलचस्प जीत हासिल की है. उसने युगांडा को पहले 40 रनों के स्कोर पर ढेर किया और इसके बाद 32 गेंदों में मैच जीत लिया. न्यूजीलैंड ने पूरे 6 ओवर भी बैटिंग नहीं की. इस बीच टीम के घातक गेंदबाज टिम साउदी ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने टी20 विश्व कप के इतिहास का सबसे किफ़ायती स्पेल डाला है. साउदी की घातक गेंदबाजी के आगे युगांडा के खिलाड़ी बेबस नजर आए. साउदी ने युगांडा के खिलाफ 4 ओवर फेंके. उन्होंने इस दौरान महज 4 रन देकर 3 विकेट झटके. साउदी ने 1 मेडन ओवर भी निकाला. यह टी20 विश्व कप के इतिहास का सबसे क़िफायती स्पेल रहा. न्यूजीलैंड के लिए इस मैच में ट्रेंट बोल्ट और मिचेल सैंटनर ने भी अच्छी बॉलिंग की. बोल्ट ने 4 ओवरों में 7 रन देकर 2 विकेट लिए. सैंटनर ने 3.4 ओवरों में 8 रन देकर 2 विकेट लिए. न्यूजीलैंड के नाम भी दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड – न्यूजीलैंड ने भी इस मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उसने टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा गेंदें रहते हुए मैच जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है. न्यूजीलैंड ने 88 गेंदें रहते हुए मैच जीता है. ऑस्ट्रेलिया ने नामीबिया के खिलाफ 86 गेंदें रहते हुए मैच जीता था. इस लिस्ट में इंग्लैंड टॉप पर है. उसने ओमान के खिलाफ 101 गेंदें रहते हुए मैच जीत लिया था. टी20 विश्व कप से एलिमिनेट हो चुकी है न्यूजीलैंड – न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम सुपर 8 की दौड़ से बाहर हो चुकी है. उसने टी20 विश्व कप 2024 में 3 मैच खेले हैं. इस दौरान एक मैच जीता है और 2 में हार का सामना किया है. उसका आखिरी ग्रुप मैच पीएनजी से है. न्यूजीलैंड ग्रुप सी में है. इस ग्रुप से अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया है. युगांडा भी एलिमिनेट हो चुकी है.

विराट कोहली और सूर्यकुमार के फैन हैं कनाडा के क्रिकेटर, मैच से पहले मिलने के लिए हैं बेताब

लॉडरहिल भारत और कनाडा के बीच टी20 विश्व कप 2024 का 33वां मैच शनिवार को लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारतीय टीम टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर चुका है, जिसकी वजह से इस मैच में टीम कुछ नए चेहरों को मौका दे सकती है। इस मुकाबले से पहले कनाडा के कुछ खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों की प्रशंसा की है और उनसे मिलने के लिए बेताब हैं। दोनों टीमें पहली बार टी20 फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेगी। साद बिन जफर के नेतृत्व में खेलने वाली कनाडा की टीम के लिए भारत के खिलाफ खेलने का बहुत बड़ा मौका है। क्योंकि भारत की टीम में ऐसे विश्वस्तरीय खिलाड़ी मौजूद हैं, जोकि शायद आखिरी बार खेलते हुए नजर आ रहे हैं। कनाडा के खिलाड़ियों ने इसे सपने के सच होने जैसा क्षण बताया, क्योंकि वे नंबर वन टी-20 टीम के खिलाफ खेलने उतरेंगे। स्टार स्पोर्ट्स द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में कनाडा के खिलाडि़यों ने कोहली के कवर ड्राइव के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव के रिवर्स स्कूप की भी सराहना की। साद बिन जफर ने कहा, “विराट कोहली ने जो कुछ किया है, उसके लिए वह मेरे पसंदीदा हैं, न केवल भारतीय क्रिकेट के लिए बल्कि विश्व क्रिकेट के लिए भी। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।” निकोलस किर्टन ने कहा, “कोहली होंगे, बस उसे खेलते देखना पसंद है। जाहिर है, जिस तरह से वह विकेट के दोनों तरफ खेलता है। ईमानदारी से कहूं तो कोहली की तरह कवर ड्राइव एक क्लासिक है।” जेरेमी गॉर्डन ने कहा, “सूर्यकुमार यादव, मेरा मतलब है, वह जिस स्थिति में आते हैं, वह उसे बहुत सहज बना देते हैं।” आरोन जॉनसन ने कहा, “हमारे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। आप जानते हैं, यह एक सपना सच होने जैसा है। उनके पास अपना कौशल है। हमने साबित कर दिया है कि वे क्या कर सकते हैं, और यह साबित करना हमारे ऊपर है कि हम क्या कर सकते हैं।”   लॉडरहिल मियामी से लगभग 50 किमी दूर है जो उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण आई बाढ़ से जूझ रहा है। यह टूर्नामेंट के आयोजकों के लिए चिंता की स्थिति है जो अमेरिकी बाजार में क्रिकेट के लिए जगह बनाने की उम्मीद कर रहे हैं। इस मैदान पर टी20 विश्व कप के दो मैच बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण रद्द हो चुके हैं।

पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप 2024 लीग स्टेज से बाहर होने के बाद पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने अपनी टीम को जमकर ट्रोल किया

Rahul Gandhi wrote a letter to CM Yogi in Hathras stampede case, made this big demand

नई दिल्ली पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप 2024 लीग स्टेज से बाहर होने के बाद पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने अपनी टीम को जमकर ट्रोल किया है। शुक्रवार 14 जून को यूएसए वर्सेस आयरलैंड मैच बारिश के चलते रद्द होने के कारण मेजबान अमेरिका को सुपर-8 का टिकट मिला और पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट से बाहर हुई। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह तीसरा मौका है जब मैन इन ग्रीन टूर्नामेंट के पहले राउंड से बाहर हुई है। पाकिस्तान के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वसीम अकरम ने सबसे पहले यूएस की टीम को बधाई दी है और इस दौरान उन्होंने अपनी टीम को ट्रोल भी किया है। वसीम अकरम ने अमेरिकी टीम को इस बड़े टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंचने के लिए बधाई दी क्योंकि यूएसए ने सुपर-8 में पहुंचने के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है। आईसीसी द्वारा पोस्ट की गई वीडियो में वसीम अकरम कहते नजर आ रहे हैं, “हां, बिल्कुल। और यूएसए की टीम को बधाई। जब आप खेल के वैश्वीकरण की बात करते हैं तो उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। यूएसए ने सुपर आठ के लिए क्वालीफाई किया है। वे वहां पहुंचने के हकदार हैं। उन्होंने राउंड मैच में पाकिस्तान को हराया था। इसलिए वे वहां पहुंच गए हैं। और पाकिस्तान के लिए प्लान ये है कि वह EK 601 से पहले दुबई जाएं और फिर पाकिस्तान। और फिर हम देखते हैं कि वहां से आगे क्या होता है।”   बता दें पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए यह टूर्नामेंट किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में यूएसए के हाथों उन्हें बड़े उलटफेर का शिकार होना पड़ा, इसके बाद टीम को भारत के हाथों दूसरी हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों हार के बाद पाकिस्तान की टीम लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी, मगर उनकी आखिरी उम्मीद यूएस वर्सेस आयरलैंड मैच पर टिकी थी, मगर इस मुकाबले के रद्द होने के बाद टीम पूरी तरह से टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।  

गंभीर चोट से उबर कर वापसी के बाद से ऋषभ पंत की बल्ले से साहसिक पारी टीम के लिए खुशी की बात है

लॉडरहिल (फ्लोरिडा) सड़क दुर्घटना में गंभीर चोट से उबर कर वापसी के बाद से ऋषभ पंत की बल्ले से साहसिक पारी टीम के लिए खुशी की बात है लेकिन भारतीय टीम के क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप घुटने की सर्जरी के बावजूद विकेट के पीछे उनकी क्षमता को देख कर आश्चर्यचकित है। पंत दिसंबर 2022 में एक भयानक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल हो गये थे। उन्होंने लंबे इलाज और रिहैबिलिटेशन के बाद इस साल आईपीएल से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने की। पंत इस टी20 विश्व कप में तीसरे क्रम पर कुछ महत्वपूर्ण पारियों के साथ टीम के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहे हैं। विकेट के पीछे उन्होंने अपने काम से सबसे अधिक प्रभावित किया है। दिलीप ने कनाडा के खिलाफ भारतीय टीम के ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले से पहले कहा, ‘‘सबसे अच्छी बात यह है कि ऋषभ ने अपनी वापसी के बाद कमाल का प्रदर्शन किया है। उनकी बल्लेबाजी पहले से ही काफी अच्छी मानी जाती है. लेकिन उनके बारे में एक अच्छी बात यह है कि उन्होंने विकेटकीपर के रूप में गजब का प्रदर्शन किया है।’’ क्षेत्ररक्षण कोच ने कहा कि घुटने की सर्जरी के बाद किसी के लिए भी विकेट के दोनों ओर डाइव लगाना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘चोट लगने के बाद विकेटकीपर के रूप में उनकी वापसी कमाल की है। वह विकेट के दोनों ओर फुर्ती से गेंद को लपक रहे हैं।’’  

जमाल मुसियाला के पहले हाफ में किए गए गोल की मदद से जर्मनी ने स्कॉटलैंड को 5-1 से करारी शिकस्त दी

Every third Indian is in the grip of this dangerous disease, know what is this disease

म्यूनिख फ्लोरियन विर्ट्ज़ और जमाल मुसियाला के पहले हाफ में किए गए गोल की मदद से जीत का मंच तैयार करने वाले मेजबान जर्मनी ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे स्कॉटलैंड को 5-1 से करारी शिकस्त देकर यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप (यूरो 2024) में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। विर्ट्ज़ ने दसवें मिनट में जर्मनी के लिए पहला गोल किया जबकि मुसियाला ने 19वें मिनट में उसकी बढ़त दोगुनी कर दी। काई हैवर्ट ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में पेनल्टी को गोल में बदलकर मध्यांतर तक जर्मनी को 3-0 से आगे कर दिया। जर्मनी को डिफेंडर रयान पोर्टियस की गलती के कारण यह पेनल्टी मिली थी, जिन्हें रेफरी ने लाल कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया था। इस कारण स्कॉटलैंड को दूसरे हाफ में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा था। मध्यांतर के बाद सब्सटीट्यूट निकोलस फुलक्रग ने 68वें मिनट और एमरे कैन ने इंजरी टाइम में गोल करके जर्मनी की बड़ी जीत सुनिश्चित की। स्कॉटलैंड एंटोनियो रोडिगर के 87वें मिनट में किए गए आत्मघाती गोल से खाता खोल पाया। जर्मनी के कप्तान इल्के गुंडोगन ने मैच के बाद कहा,‘‘हम वास्तव में इसी तरह की शुरुआत चाहते थे। मैं मैच से पहले भी जीत के प्रति अश्वस्त था। हमें दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा था और हमने वैसा प्रदर्शन किया जैसा हम चाहते थे।’’  

अफगानिस्तान को सुपर-8 की खुशी के बाद मिला बड़ा गम, स्पिनर मुजीब टी20 विश्व कप से बाहर

Union Minister Bhupendra Yadav visited Mahakal with Chief Minister Dr. Mohan Yadav

ग्रॉस आइलेट अफगानिस्तान के ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान उंगली की चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई को टीम में शामिल किया गया है। तेईस वर्षीय मुजीब अफगानिस्तान की तरफ से टूर्नामेंट में केवल एक मैच खेल पाए थे। वह युगांडा के खिलाफ पहले मैच में खेलने के बाद अगले दो मैच में नहीं खेले थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बयान में कहा, ‘‘आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की टूर्नामेंट की तकनीकी समिति ने मुजीब उर रहमान की जगह हजरतुल्लाह जजई को अफगानिस्तान की टीम ने रखने की मंजूरी दे दी है।’’ अफगानिस्तान पहले ही सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुका है। वह ग्रुप चरण का अपना अंतिम मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा। अफानिस्तान टीम ने लगाई हैट्रिक अफगानिस्तान ने मौजूदा टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है। अफगानिस्तान ने अभी तक ग्रुप चरण के तीन जीते हैं। ग्रुप सी का हिस्सा अफगानिस्तान ने पहले मैच मैं युगांडा को 125 रन और दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 84 रन से धूल चटाई। अफगानिस्तान ने किसी भी फॉर्मेट में पहली बार न्यूजीलैंड को हराया था। वहीं, राशिद खान की अगुवाई वाली अफगानिस्तान टीम ने तीसरे मैच में पापुआ न्यू गिनी को सात विकेट से मात दी। ग्रुप सी में टॉप पर है राशिद ब्रिगेड राशिद ब्रिगेड आखिरी लीग मैच में संयुक्त मेजबान वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। यह मैच 17 जून को डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के खाते में 6-6 अंक हैं। लेकिन अफगानिस्तान बेहतर नेट रनरेट (+4.230) के कारण ग्रुप सी में टॉप पर है। वेस्टइंडीज का नेट रनरेट प्लस 2.596 का है। वेस्टइंडीज ने भी सुपर-8 में जगह बना ली है। बता दें कि टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया गया है। एक ग्रुप से दो टीम अगले राउंड में जाएंगी।  

भारतीय टीम शनिवार को कनाडा के खिलाफ खेलती नजर आएगी, मैच से पहले शिवम दुबे ने जीता दिल

नई दिल्ली भारतीय टीम शनिवार को कनाडा के खिलाफ खेलती नजर आएगी। इस मैच में विराट कोहली से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दरअसल, पिछले तीन मैचों में वह सिर्फ पांच रन बना पाए हैं। सलामी बल्लेबाजी करते हुए वह अमेरिका के खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे। टी20 विश्व कप के इतिहास में वह पहली बार गोल्डन डक का शिकार हुए थे। हालांकि, कनाडा के खिलाफ मैच से पहले शिवम दुबे ने किंग कोहली की फॉर्म में वापसी पर बड़ी बात कही है। विश्व कप में नहीं चल रहा कोहली का बल्ला आईपीएल में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 700 से अधिक रन बनाने के बाद कोहली टी20 विश्व कप में आए थे लेकिन शुरुआती मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। वह अब अब तीन मैच में 1.66 के औसत से पांच ही रन बना पाए हैं जिसमें अमेरिका के खिलाफ पहली गेंद पर खाता खोले बिना आउट होना भी शामिल है। उम्मीद है कि वह एक बार फिर आईसीसी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे जो 13 साल बाद भारत के लिए एक और आईसीसी खिताब जीतने का उनका संभवत: आखिरी मौका है। दुबे का बयान टी20 विश्व कप 2024 के 33वें मैच से पहले शिवम दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किंग कोहली की फॉर्म पर बात की। उन्होंने उम्मीद जताई कि भले ही विराट ने पिछले तीन मैचों में रन नहीं बनाए लेकिन अगले तीन मैचों में वह शतक बना सकते हैं। दुबे ने कहा, “मैं कौन होता हूं कोहली के बारे में बात करने वाला? यदि उन्होंने तीन मैचों में रन नहीं बनाए, तो हो सकता कि अगले तीन मैचों में वे तीन शतक बना लें और फिर कोई चर्चा नहीं होगी।” कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज कर रहे कोहली के जल्दी आउट होने से टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल रही और बाद में आने वाले बल्लेबाजों पर दबाव बन रहा है। न्यूयॉर्क में कोई टीम नहीं बना सकी 150 से ज्यादा रन भारत ने अब तक विश्व कप में अपने तीनों मैच न्यूयॉर्क में खेले हैं। नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए एक बुरा सपना रही। इस अस्थायी मैदान पर खेले गए आठ मैचों में कोई भी टीम 150 से अधिक रन नहीं बना सकी। अब भारत का सामना लॉडहरिल में कनाडा से होगा। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।  

मुकाबले महज 1 रन से जीता दक्षिण अफ्रीका, दूसरा बड़ा उलटफेर करने से चूका नेपाल

 नईदिल्ली नेपाल की टीम ने साउथ अफ्रीका को हराने के करीब थी लेकिन आखिरी गेंद पर मैच का फैसला हुआ . नेपाल ने साउथ अफ्रीका से एक रन से हार गया, साउथ अफ्रीका ने नेपाल को 116 रनों का टारगेट दिया था जिसे नेपाल की टीम बनाने से एक रन से पीछे रह गई. इस मैच में आखिरी ओवर का रोमांच (Thrilling Last Over) भी देखने को मिला था. जब नेपाल को जीत के लिए 1 गेंद पर 2 रन चाहिए थे. ऐसे बैटर Gulsan Jha  के सामने गेंदबाज ओट्टनील बार्टमैन थे. आखिरी गेंद ओट्टनील बार्टमैन ने शॉट गेंद फेंकी जिसपर बैटर बल्ला नहीं लगा पाया लेकिन रन लेने के लिए भागा, ऐसे में विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक ने गेंद को बॉलर एंड की ओर फेंकी, गेंदबाज ने गेंद पकड़ी और स्टंप पर लगा दिया. गुलशन झा क्रीज पर नहीं पहुंच पाए और रन आउट हो गए. नेपाल रोमांचक मैच में एक रन से हार गया. ऐसा था आखिरी 6 गेंद का रोमांच आखिरी ओवर में नेपाल को 8 रन चाहिए थे. क्रीज पर गुलशन झा और सोमपाल कामी क्रीज पर थे. साउथ अफ्रीका के लिए आखिरी ओवर की जिम्मेदारी ओट्टनील बार्टमैन को दी गई. फैन्स की सांस रूक गई थी. नेपाल इतिहास रचने के करीब थी.  ऐसा था पूरा रोमांच ओट्टनील बार्टमैन की पहली गेंद पर – कोई रन नहीं (0) दूसरी गेंद- गुलशन झा दूसरी गेंद पर भी रन नहीं बना सके (0) मैच का रोमांच चरम पर पहुंच गया था. 4 गेंद पर नेपाल को 8 रन चाहिए थे. तीसरी गेंद – गुलशन झा ने लगाया चौका (4) ओट्टनील बार्टमैन की गेंद पर गुलशन ने कवर के ऊपर से चौका लगाकर नेपाल की उम्मीद को पंख लगा दिए थे. नेपाल के फैन्स की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई थी. अब नेपाल को 3 गेंद पर 4 रन चाहिए थे. गेंदबाज ओट्टनील बार्टमैन के माथे पर शिकन साफ झलक रही थी. चौथी गेंद – गुलशन झा लिए 2 रन (2) अब नेपाल को 2 गेंद पर 2 रन चाहिए थे. नेपाल जीत के करीब थी. पांचवीं गेंद – ओट्टनील बार्टमैन की शानदार गेंद, कोई रन नहीं (0) अब आखिरी गेंद पर नेपाल को 2 रन चाहिए थे. सुपर ओवर की उम्मीद बंध रही थी. गेंदबाज ओट्टनील बार्टमैन पर दबाव था, दोनों टीमों का खेमा एक टक लगाए मैच को देख रहा था. फैन्स की सांसे रूक गई थी. आखिरी गेंद- गुलशन शॉट गेंद को नहीं खेल पाए, गेंद विकेटकीपर के पास गई. बल्लेबाज रन के लिए भागे. विकेटकीपर ने गेंद को गेंदबाजी एंड की ओर फेंका, वहां, हेनरिक क्लासेन मौजूद थे. क्लासेन गेंद को पकड़ा और स्टंप पर लगा दिया. बल्लेबाज गुलशन क्रीज में पहुंच पाने में असफल रहे. साउथ अफ्रीका रोमांच मैच को एक रन से जीतने में सफल रहा. नेपाल जीत के करीब आककर मैच हार हार, बल्लेबाज मायूस हो गए. साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी खुशी से जश्न मनाने लगे. किस्मत ने नेपाल को आखिरी समय में दगा दे दिया. जीतने वाला मैच नेपाल एक रन से हार गया था, भले ही नेपाल की टीम मैच हार गई. लेकिन क्रिकेट की जीत हो गई.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet