LATEST NEWS

नेता प्रतिपक्ष व सांसद 8 व 9 को कोरबा में,जुराली में पीडि़त परिवार से भी मिलेंगे

रायपुर  विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा लोकसभा से दूसरी बार निर्वाचित सांसद ज्योत्सना महंत 8 जुलाई की शाम कोरबा पहुंचकर कार्यकर्ताओं व आमजनों से सांसद निवास में मुलाकात करेंगे। पीसीसी के संयुक्त महासचिव हरीश परसाई ने बताया कि कोरबा आने के दौरान 8 जुलाई को ही नेता प्रतिपक्ष व सांसद कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुराली के डिपरापारा के कुएं में 4 ग्रामीणों की मौत के दु:खद हादसे पर पीडि़त परिजनों को ढांढस बंधाने उनके निवास पहुंचेंगे। ग्राम कसनिया में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। 9 जुलाई को कोरबा में आमजनों से मुलाकात के लिए मौजूद रहेंगे।

गर्लफ्रेंड की बॉडी होटल में तो बॉयफ्रेंड की लाश स्‍टेशन के पास मिला, 2 मौत से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक होटल के कमरे में महिला का शव मिला, जबकि उसके बॉयफ्रेंड का रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा मिला. पुलिस ने शुरुआती जांच का हवाला देते हुए कहा कि रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने से पहले युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाणी गोयल (26) का शव होटल के एक कमरे के अंदर मिला था, जबकि विशाल गर्ग (30) उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मृत पड़े थे. वाणी के परिजनों ने सरस्वती पुलिस थाने में शनिवार को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की.   नागपुर में ट्रैक की गई थी युवती की लोकेशन उन्होंने कहा, “वाणी की मोबाइल लोकेशन पड़ोसी महाराष्ट्र के नागपुर में ट्रैक की गई थी, जिसके बाद एक पुलिस टीम वहां पहुंची. पुलिसकर्मियों को उसका मोबाइल फोन तो मिला, लेकिन वाणी का पता नहीं लगा पाए.” उन्होंने बताया कि इस बीच गर्ग का शव खमतराई पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास एक रेलवे ट्रैक पर मिला. विशाल सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर के रहने वाले थे. अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि वाणी का शव रायपुर के जेल रोड इलाके में होटल बेबीलोन इन के एक कमरे में पड़ा हुआ है. पहले महिला की पिटाई फिर हत्या ! न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि महिला की पिटाई की गई और फिर गला घोंटकर हत्या की गई. हालांकि मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगी. दस्तावेजों और सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि दोनों ने शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे होटल के अंदर चेक इन किया था. उन्होंने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि विशाल गर्ग ने आत्महत्या करने से पहले कथित तौर पर महिला की हत्या की. हालांकि, मामले की जांच जारी है.”  

26.41 लाख का सामान और नगदी बरामद, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में तीन चोर गिरफ्तार

कबीरधाम. कबीरधाम एएसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि पीड़ित लखेश्वर चन्द्रवंशी निवासी कचहरी पारा कवर्धा ने बीते साल एक मई 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने अपने शिकायत में बताया था कि वे परिवार के सभी सदस्य भतीजी की शादी कार्यक्रम में कवर्धा के जी-श्याम पैलेस चले गए थे। घर पर कोई नहीं था। दो मई 2023 को सुबह घर वापस आकर देखा तो घर के अंदर कमरों का ताला टूटा हुआ था। अज्ञात चोर लगभग 44 तोला सोना के गहने, 177 तोला चांदी के गहने, नगद 7 लाख 45 हजार रुपये, कुल कीमत 30 लाख रुपए की चोरी कर ली। इस मामले में पुलिस की जांच जारी थी। जांच के दौरान पुलिस ने करीब एक साल बाद 6 जुलाई 2024 आरोपी दीपक चन्द्रवंशी पिता रवि चन्द्रवंशी उम्र 23 निवासी ग्राम रूसे थाना पांडातराई वर्तमान निवास विद्यानगर वार्ड नंबर 07 कवर्धा थाना कवर्धा, प्रफुल्ल चन्द्रवंशी पिता राजेश चन्द्रवंशी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मजगांव थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा वर्तमान निवास रायपुर बायपास रोड कवर्धा व अभिषेक चन्द्रवंशी पिता कृष्णा चन्द्रवंशी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम डौकाबांधा थाना पिपरिया जिला कबीरधाम को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में चोरी करना स्वीकार किया है। इन आरोपियों ने सोना-चांदी के गहने को रतलाम (एमपी) में बेच दिया था। इससे प्राप्त राशि को आपस में बांट लिया। इन रुपयों से बीते एक साल से ऐश कर रहे थे। सभी आरोपी ने बाइक व कार की खरीदी की थी। इसके अलावा ब्याज में रुपए बांट रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की रुपए से खरीदी गए बाइक व कार समेत अन्य सामान को जब्त किया है।

बीजाकुरा गांव में मिड डे मील में मिल रहा जानवरों जैसा भोजन, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में भूख से मौत पर पहुंचे थे पीएम

बलरामपुर. बलरामपुर जिले का बीजाकुरा गांव जहां 1992 में भूख से मौत की खबर ने देश के प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को यहां आने के लिए मजबूर कर दिया था और इसके बाद देश में खाद्य सुरक्षा को लेकर नियम कानून बनने शुरू हुए लेकिन आज भी इस गांव में बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील में बड़ा घोटाला किया जा रहा है। यहां बच्चों को मिड डे मील के नाम पर चावल में घटिया किस्म का दाल मिलाकर खिचड़ी के रूप में भरोसा जा रहा है। बलरामपुर जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित है बीजाकुरा गांव, जहां स्थित सरकारी स्कूल में सबसे अधिक विशेष पिछड़ी जनजाति यानी पंडो जनजाति के बच्चे पढ़ने के लिए पहुंचते हैं लेकिन इस स्कूल में बच्चों को मध्यान्ह भोजन के नाम पर छलावा किया जा रहा है। बच्चे बेहद ही घटिया भोजन करते हुए मिले, यहां चावल में कुछ दाल मिलाकर दिया गया था और हल्दी का पाउडर इससे खिचड़ी नुमा चावल पीले रंग का दिख रहा था लेकिन खाने में बिल्कुल बे स्वाद वहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि यहां शिक्षा विभाग की जिम्मेदार अफसर निगरानी के लिए नहीं आते हैं यही वजह है की मनमाने तरीके से बच्चों को ऐसा घटिया भोजन मिड डे मील के नाम पर परोसा जा रहा है। दूसरी तरफ महिला समूह के सदस्यों का कहना है कि सरकार से इतना कम पैसा मिलता है कि वे मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम चलाने में समर्थ नहीं है। ऐसे हाल में शिक्षक महिला समूह की लापरवाही बता रहें हैं। बीजाकुरा गांव की प्राथमिक पाठशाला में पढ़ने वाले इन बच्चों को अब तक स्कूली ड्रेस तक नहीं मिला है बच्चे यहां फटे पुराने कपड़े पहनकर नंगे पैर स्कूल आने के लिए मजबूर हैं वहीं दूसरी तरफ बच्चों के पास किताब और कॉपी तक नहीं है स्कूल की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं तो दूसरी तरफ यहां जागरूकता की भी बड़ी कमी है। ऐसे हाल में देखना होगा कि आखिर पांडू जनजाति के इन बच्चों को सही शिक्षा मिल सके इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारी क्या कदम उठाते हैं हालांकि अफसरों का कहना है कि उनके द्वारा यहां की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा और स्कूलों का जायजा लिया जाएगा।

खड़े वाहन से टकराया स्कूटी सवार, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में यूक्रेन से एमबीबीएस पास युवक की मौत

जांजगीर/चांपा. जिले के नेशनल हाईवे 49 में सड़क किनारे खड़े हाईवा वाहन में टकराने से स्कूटी सवार युवक की मौत हुई है। गांव अफरीद से जांजगीर आने के दौरान हुआ हादसा। यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर कोरबा जिले के 100 बेड में इंटर्नशिप कर रहा था। घटना सारागांव थाना क्षेत्र के अफरीफ और हाथनेवार NH 49 की घटना है। मिली जानकारी अनुसार, मृतक युवक चनद्रभान लाठिया 33 वर्ष जोकि 6 जुलाई की रात्रि गांव अफरीद में अपने रिश्तेदार की यह शादी में गया हुआ था। जिसके बाद वह रात्रि में ही वापस जांजगीर आने को निकाला था। नेशनल हाईवे 49 में पहुंचा था की सड़क किनारे खड़ी हाईवा वाहन की पीछे जा टकराई, जिसमे स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और युवक स्कूटी से 20 मीटर दूर सड़क के बीच जा सामने मुंह के बल जा गिरा, जिसे युवक के चेहरा,सिर, सिने और अन्य जगहों में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। सारागांव पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है। जहां आज रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने हईवा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया की सड़क किनारे खड़ी कर कोई भी साइड लाइट नहीं जलाया गया था जिससे यह हादसा हुआ है पुलिस ने वाहन को जब्त किया है। परिजन ने बताया की युवक चंद्रभान लाठिया ने यूक्रेन से अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी और कोरबा जिले के 100 बेड अस्पताल में अपना इंटरशिप कर रहा था। 30 जून को ही इंटरशिप खत्म किया और आज 8 जुलाई को मेडिकल की लायसेंस के लिए उसे रायपुर जाना था।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर, छत्तीसगढ़-सुकमा में दुकान का ताला तोड़कर लाखों का माल पार

सुकमा. सुकमा जिले के नगर पंचायत कोण्टा में बीती रात दुकान का ताला तोड़कर एक अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और मोबाइल डीएसएलआर समेत लाखों रुपये के सामान की चोरी की हालांकि चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अगले दिन जब दुकान के मालिक को चोरी की खबर लगी तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कोण्टा थाने पहुंचे मामले पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि कोटा में चोरी की घटना कोई नई बात नहीं है पिछले दो महीने में कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है जहां उड़ीसा और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली शबरी नदी में पुल बनने के बाद इन घटनाओं में इजाफा नजर आया है लगातार बढ़ते चोरी की वारदात को देखते हुए पुलिस ने नाइट पेट्रोलिंग बढ़ा दी है वही बाहर से आने वाले अनजान लोगों पर भी अब नजर बनाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया की जितनी भी चोरी की वारदातें हुई हैं उनमें ज्यादातर में बाहर से आ रहे लोगों पर शक जताया जा रहा है। शाम होते ही उड़ीसा पार से प्रोफेशनल चोर दुकानों की रेकी करते हैं और सूनसान माहौल होने के बाद घटना को अंजाम देते हैं। इससे पहले भी चोरी की एक घटना में शामिल आरोपी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था वह भी उड़ीसा का बताया जा रहा है।

परिजनों ने लिखाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट, रायपुर के होटल में मिली युवती की लाश

रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर स्थित एक होटल में युवती की लाश मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेल रोड स्थित बेबीलॉन इन होटल में युवती की लाश मिली है। युवती मोबाइल भी बंद करके शुक्रवार से लापता थी। परिजनों ने गुमशुदगी का रिपोर्ट कराई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजनों ने होटल में जमकर तोड़फोड़ की है। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के जेल रोड स्थित होटल बेबीलोन इन के 416 नंबर के रूम में युवती की लाश मिली। मृतका का नाम वाणी गोयल बताया जा रहा है। वह शुक्रवार से लापता थी। खबर है कि मृत हालत में मिली युवती के साथ एक युवक भी होटल पहुंचा था। वह युवक होटल से गायब हो गया। गायब युवक की लाश उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास मिला है। मामले में पुलिस को आशंका है कि युवक ने युवती की हत्या कर आत्मघाती कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक, फोन बंद होने की वजह से परिजनों ने रायपुर के सरस्वती नगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शुक्रवार की रात युवती की लोकेशन होटल बेबीलोन इन मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर वहां पहुंची, लेकिन होटल मालिक मैनेजर ने रूम नहीं खोलने दिया। आज शनिवार को भी पुलिस को उसी जगह का लोकेशन मिलने पर फिर पुलिस की टीम पहुंची। रूम खोला, तो कमरे में युवती की लाश जमीं पर पड़ी थी। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

डा. मुखर्जी की जयंती पर जुटे भाजपाई, मनाई गई जयंती भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी संख्या में रहे मौजूद

मनेन्द्रगढ़ एम.सी.बी.जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाटिका में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती भाजपा के कार्यकर्त्ता व पदाधिकारियो की मौजूदगी में मनाई गई, इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा नेता कीर्ति वासु समेत सभी कार्यकर्त्ताओं ने डा. मुखर्जी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। अपने उद्बोधन में वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश्वर मिश्रा ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी (6 जुलाई 1901 – 23 जून 1953) एक भारतीय राजनीतिज्ञ, बैरिस्टर और शिक्षाविद् थे, जिन्होंने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में भारत के पहले उद्योग और आपूर्ति मंत्री (वर्तमान में वाणिज्य और उद्योग मंत्री के रूप में जाना जाता है) के रूप में कार्य किया। वें सदैव देश हित में कार्य करते रहे। अपने उद्बोधन में कीर्ति वासु ने कहा कि डा. मुखर्जी जनसंघ के संस्थापक रहे,आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटा दी, लेकिन प्रश्न उठता है कि इसे किसने लगाया,जब देश आजाद हुआ तब वैकल्पिक सरकार के प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की सरकार ने इसे लागू किया, तब डा. मुखर्जी ने इसका खुल कर विरोध किया और सरकार से अपना इस्तीफा दे दिया।भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक जायसवाल ने भी अपने विचार रखते हुये डा. मुखर्जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन महेंद्र प्रताप सिंह ने किया.इस अवसर पर पूर्व नपा उपाध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव,भाजपा नेता रामचरित द्विवेदी ,जे.के. सिंह, धर्मेंद्र पटवा, जया कर, गीता पासी, सुनैना विश्वकर्मा,गंगा यादव, गंभीर सिंह, जयंती यादव,जमील शाह,प्रतिमा पटवा,पूजा घोषाल, कमल सोनी, अपूर्व कर,हीरालाल रजक, रोहित वर्मा, आदित्य अग्रवाल, हिमांशु श्रीवास्तव,मुकेश सोनी, विजय पाठक समेत भाजपा कार्यकर्त्ता काफी संख्या में मौजूद रह।

बछड़े को बचाने उतरा था गड्ढे में, छत्तीसगढ़-जशपुर में आठ फ़ीट गहरे गड्ढे में डूबा दसवीं का छात्र

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां पानी से भरे गड्ढे में डूब रहे बछड़े को निकालने में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घरवाले इस मौत की वजह मकान बनाने वाले की लापरवाही को मान रहे हैं। दरअसल घटना बीते शाम की है जब तपकरा थाना इलाक़े के केरसई गांव का बालक प्रेम कुमार गुप्ता घर के बछड़े को ढूंढने निकला था। मृतक के पिता प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मृतक प्रेम केरसई शासकीय हाईस्कूल में कक्षा दसवीं में पढ़ रहा था। स्कूल से घर लौटा था लगभग पांच बजे वह बछड़े को घर लाने निकला और कन्हैयालाल के घर के पीछे गड्ढे में गिरे बछड़े को डूबने से बचाने के लिए पानी में उतरा लेकिन वह तैरना नहीं जानने के कारण डूब गया। थोड़ी देर में माँ सुकांति गुप्ता जब उधर बछड़े के रम्भाने की आवाज सुनकर गड्ढे के पास पहुंची तो बेटे का चप्पल देखकर गड्ढे में कूद गई। जिसे देखकर कुछ लोग दौड़े सभी ने मिलकर बच्चे और बछड़े को बाहर निकाल लिया लेकिन पानी के अंदर ज्यादा देर तक डूबे रहने से बच्चा बेसुध हो गया था। उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना का चश्मदीद और बच्चे को बाहर निकालने में मदद करने वाले सुकेश्वर कुंजाल ने बताया कि गड्ढे में 8 फीट पानी था और प्रेम गुप्ता तैरने नहीं जानता था जिसके कारण बछड़े को बचाने के चक्कर में वह डूब गया। बछड़े को बचा लिया गया लेकिन प्रेम को नहीं बचा सके। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।

छत्‍तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बढ़ी, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में तो भारी बारिश की संभावना: मौसम विभाग

रायपुर छत्‍तीसगढ़ में रविवार से मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली है और इसके चलते प्रदेश भर में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर व दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में तो भारी बारिश की संभावना है। अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई। हालांकि तापमान में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा और मौसम में ठंडकता बनी रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहेगा। बारिश व बादल के चलते वातावरण की ठंडकता और बढ़ेगी। विभाग के अनुसार जुलाई में अच्छी बारिश होन की उम्मीद है। इस महीने की बारिश जून में हुई कम बारिश की कमी पूरी कर देगी।naidunia_image मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर बीकानेर, जयपुर, ग्वालियर, सतना, बगाति और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से रविवार 7 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। उत्तर व दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के भी आसार है। इन क्षेत्रों में हुई वर्षा शनिवार को ओरछा में 5 सेमी, जगदलपुर में 4 सेमी, छोटेडोंगर-कोंडागांव में 3 सेमी, पखांजुर-पेंड्रारोड-बलरामपुर-रायगढ़ में 2 सेमी वर्षा हुई। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

रायपुर में सीएम विष्णुदेव ने की छेरपहरा की रस्म, भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को रथयात्रा धूमधाम से मनाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथ यात्रा में शामिल हुए। जगन्नाथ मंदिर में विशेष रस्म के साथ रथ यात्रा निकाली गई है। रथ यात्रा शुरू करने से पहले भगवान की प्रतिमा को रथ तक लाया गया और रास्ते को सोने के झाड़ से साफ भी किया गया। इस रस्म को छेरापहरा रस्म कहा जाता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी प्रदेशवासियों को रथयात्रा की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व ओडिशा के लिए जितना बड़ा उत्सव है, उतना ही बड़ा उत्सव छत्तीसगढ़ के लिए भी है। महाप्रभु जगन्नाथ जितने ओडिशा के लोगों को प्रिय हैं। उतने ही छत्तीसगढ़ के लोगों को भी प्रिय हैं। उनकी जितनी कृपा ओडिशा पर रही है। उतनी ही कृपा छत्तीसगढ़ पर रही है। सीएम साय ने कहा कि भगवान जगन्नाथ किसानों के रक्षक हैं। उन्हीं की कृपा से बारिश होती है। उन्हीं की कृपा से धान की बालियों में दूध भरता है। उन्हीं की कृपा से किसानों के घर समृद्धि आती है। मैं भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि इस साल भी छत्तीसगढ़ में भरपूर फसल हो। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा से मेरी प्रार्थना है कि वे हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हमें शांति, समृद्धि और खुशहाली की ओर अग्रसर करें। राजधानी रायपुर के गायत्री मंदिर में पुरी के जगन्नाथ रथ यात्रा की तर्ज पर पुरानी परंपरा निभाई जाती है।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छेरापहरा की रस्म पूरी कर सोने की झाड़ू से बुहारी लगाकर रथ यात्रा की शुरुआत की।  इसके बाद उन्होंने प्रभु जगन्नाथ की प्रतिमा को रथ तक लेकर गए। रथ यात्रा के लिए भारत में ओडिशा राज्य को जाना जाता है। ओडिशा का पड़ोसी राज्य होने के नाते छत्तीसगढ़ में भी इसका काफी बड़ा प्रभाव है। आज निकाली गई रथयात्रा में प्रभु जगन्नाथ, भैया बलदाऊ और बहन सुभद्रा की खास अंदाज में पूजा-अर्चना की गई।  जगन्नाथ मंदिर के पुजारी के अनुसार उत्कल संस्कृति और दक्षिण कोसल की संस्कृति के बीच की यह एक अटूट साझेदारी है। ऐसी मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ का मूल स्थान छत्तीसगढ़ का शिवरीनारायण-तीर्थ है, यहीं से वे जगन्नाथपुरी जाकर स्थापित हुए। शिवरीनारायण में ही त्रेता युग में प्रभु श्रीराम ने माता शबरी के मीठे बेरों को ग्रहण किया था। यहां वर्तमान में नर-नारायण का मंदिर स्थापित है।

जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-रायपुर में दफ्तर की चौथी मंजिल से कूदा कर्मचारी

रायपुर. सगढ़ में चौथे मंजिल से छलांग लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। नवा रायपुर स्थित पर्यावास भवन के चौथे मंजिल से एक युवक ने कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक उसी बिल्डिंग में हाउसिंग बोर्ड के अकाउंट शाखा में पदस्थ था। घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं अब तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आया है। मृतक का नाम नरेश साहू 35 साल बताया जा रहा है। वह नवा रायपुर के पर्यावास भवन में हाउसिंग बोर्ड के अकाउंट शाखा के पद पर काम करता था। मृतक पचपेड़ी नाका में अपने परिवार के साथ रहता था। 3-4 साल पहले उसकी शादी हुई थी और एक बच्ची भी है। मृतक मूल निवासी सुपेला भिलाई का था।

कुआं हादसे में सीएम साय ने की घोषणा, छत्तीसगढ़-जांजगीर-चांपा में मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 5-5 लाख रुपए

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला के बिर्रा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम किकिरदा में कुएं में उतरे पांच लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री साय ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि जांजगीर के ग्राम किकिरदा में कुंए की जहरीली गैस की चपेट में आने से पांच लोगों की दु:खद मौत की सूचना मिली थी। इस घटना में मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा करता हूं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा है कि हमारी सरकार पीड़ित परिजनों के हर संभव मदद के लिए तत्पर है। हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। उन्होंने बताया कि गांव में एक पुराना कुआं है। जिसे काफी समय से उपयोग में नहीं लाया जा रहा था। गांव के ही लोगों ने पुरानी लकड़ियों का छप्पर बनाकर कुएं को ढंक दिया था। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में बारिश और तेज हवा चलने के कारण कुएं के ऊपर बना लकड़ी का छप्पर कुएं के अंदर गिर गया था। जिसे निकालने गांव का एक आदमी कुएं के अंदर गया, जो काफी देर तक वापस नहीं आया। इसके बाद एक-एक कर 4 लोग और कुएं में उतरे और वापस बाहर नहीं आ सके। आशंका जताई जा रही है कि काफी दिनों से बंद रहने के कारण कुएं में जहरीली गैस निकलने लगी है, जिसकी चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई।

अब मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना से होगा इलाज, छत्तीसगढ़ में कैंसर से पीड़ित महिला ने लगाई गुहार

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आम जनता को समस्याओं को सुनने के लिए मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम रखा है। जनदर्शन कार्यक्रम प्रत्येक गुरुवार को होगा। प्रदेश के आम जनता अपनी समस्या लेकर सैकड़ों-हजारों की भीड़ में पहुंच रहे हैं। वहीं सीएम साय समस्या का समाधान निकल रहे हैं। इसी क्रम में सक्ती जिले से पहुंची एक महिला कैंसर से पीड़ित है। उसके पति नहीं है, बच्चा भी साथ नहीं रहता। पीड़ित महिला ने मदद के लिए सीएम साय को आग्रह किया। मुख्यमंत्री जनदर्शन में ग्राम परसा विकासखंड मालखरौदा, सक्ती जिले से मितानीन उर्मिला देवी आई। उन्होंने अपनी समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि मेरे पति नहीं है। बच्चा भी साथ नहीं रहता। कैंसर से पीड़ित हूं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत उर्मिला देवी की मदद करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में मोतीलाल पटेल अपनी 5 साल की बिटिया डॉली को लेकर पहुंचे। डोली को थैलेसीमिया की समस्या है और हर 20 दिन में खून लगता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इलाज में सहायता की मांग की। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डॉली के उचित इलाज के लिए निर्देश दिए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet