LATEST NEWS

कलेक्टर लंगेह ने बीएमओ को लगाया फटकार, ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता को निलंबित करने का आदेश

बैकुंठपुर  कोरिया कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय तथा राज्य स्तरीय विभिन्न योजनाओं के बाकी। सोनोग्राफी संस्था को बंद करने के निर्देश बैठक में पीसीपीएनडीटी (प्री-कॉन्सेप्शन और प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक) नर्सिंग होम एक्ट के दायरे में काम नहीं करने वाले संस्थानों पर कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर लंगेह ने,,बैकुण्ठपुर स्थित बी.सी.सोनोग्राफी-डॉ.शालिनी षर्मा का नवीनीकरण नहीं करने तथा होल्ड करके रखने का आदेश दिया, वहीं छिंदडांड स्थित करण एक्सरे एण्ड सोनोग्राफी संस्था को बंद करने का आदेश दिया गया है। कलेक्टर लंगेह ने जिले में बिना अनुमति के कोई भी नर्सिंग होम संचालित नहीं करने तथा नर्सिंग एक्ट के तहत ही संचालित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। लंगेह ने कहा यह आदिवासी बहुल जिला है, स्वास्थ्य अधोसंरचना को बढ़ावा देने के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने की जिम्मेदारी सबकी है साथ ही शासन के मंशानुरूप कार्य किया जाना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। निर्माणाधीन एम.सी.एच. को स्वास्थ्य विभाग को सौंपने के निर्देश जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास के बारे में समीक्षा करते हुए कलेक्टर विनय कुमार,लंगेह ने 200 बेड के नए जिला चिकित्सालय भवन के निर्माण के बारे में जानकारी प्राप्त की। संबंधित अधिकारी ने बताया कि दिसम्बर तक यह कार्य पूर्ण कर ली जाएगी, वहीं बहुप्रतीक्षित निर्माणाधीन 50 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एम.सी.एच.) केन्द्र को इस माह तक पूरा करके स्वास्थ्य विभाग को सौंपने के निर्देश संबंधित नोडल एजेंसी को दी गई। बता दें पुराने जिला अस्पताल में लगातार मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नए जिला अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। लंगेह ने जिले के सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि निर्माणाधीन स्वास्थ्य केन्द्रों का लगातार निरीक्षण करें तथा गुणवत्तायुक्त सामग्री का उपयोग करने पर जोर दिया, कार्य व गुणवत्ता में कोताही बरतने पर संबंधित अधिकारियों तथा ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं साथ ही लोक निर्माण विभाग, हाउसिंग बोर्ड आदि को नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता को निलंबित करने का आदेश,कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले में संचालित स्वास्थ्य संबंधी राष्ट्रीय तथा राज्यस्तरीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। विकासखण्ड स्वास्थ्य अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि महत्वपूर्ण योजनाओं को आम लोगों तथा जरूरतमंद तबकों तक पहुंचाने में जिस तरह लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए। इसी कड़ी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर/हेल्थ वेलनेस सेंटर, खरवत में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आर.एच.ओ.) अनुराग गौतम को कार्य में उदासीनता तथा लापरवाही बरतने पर तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया गया। संस्थागत प्रसव को बढ़ाने तथा कुपोषण दर को कम करने के निर्देश जिले में संस्थागत प्रसव, प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल, बच्चों एवं गर्भवती माताओं को टीकाकरण, पोषण पुनर्वास केन्द्र, एनीमिया, जन्म दर, शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर, कुपोषण आदि के बारे में लंगेह ने समीक्षा की। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए वहीं 5 वर्ष की आयु तक की आयु के गंभीर कुपोषण से पीड़ित बच्चों को विशेष देखभाल तथा स्वास्थ्य सुविधाएं देने के निर्देश दिए। विनय कुमार लंगेह ने सभी नोडल अधिकारियों को सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों को नियमित रूप से खोलने के साथ डॉक्टर व स्टॉफ को रहने की हिदायत भी दिए। विनय कुमार लंगेह ने सभी बीएमओ को निर्देश दिए हैं कि नियमित रूप से स्टॉफ का बैठक लेकर वस्तुस्थिति से अवगत हों तथा इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अवगत कराने के निर्देश भी दिए। जीवन दीप समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय जीवन दीप समिति की बैठक के दौरान महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए लंगेह ने जिला चिकित्सालय में सुरक्षा गार्ड हेतु निविदा आमंत्रित करने, जिला अस्पताल में बरसों अनुपयोगी लोहे का पलंग इत्यादि सामानों की नीलामी, सायकल वाहन स्टैंड की निविदा, रसोई घर को आउटसोर्सिंग के माध्यम से संचालित करने पर चर्चा की गई। अस्पताल में सिविल सर्जन कक्ष के सामने, गहन चिकित्सा केन्द्र के सामने एवं ड्रेसिंग कक्ष के सामने चैनल गेट लगाए जाने, महिला वार्ड, शिशु वार्ड के गैलरी, एवं एस.एन.सी.यू. इकाई के मदर कक्ष के छत को मरम्मत करने, जिला चिकित्सालय हेतु दो एम्बुलेंस एवं दो 108 एम्बुलेंस उपलब्ध कराये जाने, निजी वार्ड के शौचालयों में वेस्टर्न कम्बोर्ड लगाये जाने, ऑक्सीजन प्लांट का सर्विसिंग कार्य कराये जाने, नवीन 22 विस्तरीय आई.सी.यू. के सामने शेड निर्माण कार्य कराये जाने की सहमति दी गई। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सर्जरी विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट एवं निश्चेतना चिकित्सक की भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के दिए गए। इसके अलावा जीवन दीप समिति के आय को अधिक बढ़ाने के बारे में सुझाव दिए गए तथा समिति के आय-व्यय विवरण पर चर्चा की गई। एसएल सावन महीने में शिव महापुराण कथा महोत्सव के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सेंगर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अशरफ अंसारी, लेप्रोसी कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी, कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी, बीएमओ, ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, सेक्टर सुपरवाइजर, सेक्टर प्रभारी आदि उपस्थित थे।

मनेंद्रगढ़ में सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान का हुआ शुभारंभ

मनेंद्रगढ़  जिला एम,सी बी नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में राज्य शहरी विकास अभिकरण छत्तीसगढ़ के दिशा निर्देशानुसार नपाध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल जी के मार्गदर्शन में एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री इसहाक खान जी के निर्देश अनुसार स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गतकी मार्गरेखा पर “सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का क्रियान्वयन 1 जुलाई से 31 अगस्त तक किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत शहर के समस्त जीवीपी का चिन्हांकन कर सफाई, सार्वजनिक सह सामुदायिक शौचालयों की साफ सफाई, शुद्ध पेयजल की गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित करने, आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों में स्वच्छता सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर स्वच्छता प्रभारी विनोद चतुर्वेदी, विजय मिश्रा, सफाई दरोगा मुनताज अहमद, शिवलाल, राकेश, सेंटर प्रभारी मो. अजीज, मनीष कुशवाहा, समस्त सफाई कर्मचारी एवं स्वच्छता दीदी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कृषि मंत्री नेताम ने तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर तथा निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, स्कूल बैग एवं गणवेश प्रदान

  रायपुर, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम बलरामपुर जिले में आयोजित  जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। शाला प्रवेश उत्सव बलरामपुर के स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में आयोजित की गई थी। मंत्री श्री नेताम द्वारा इस दौरान नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर तथा निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, स्कूल बैग एवं गणवेश प्रदान कर शाला प्रवेश कराया गया। साथ ही कक्षा 9वीं में प्रवेशित छात्राओं को सरस्वती सायकल योजनान्तर्गत सायकल प्रदान किया गया। इसी प्रकार 10वीं एवं 12वीं कक्षा के राज्य स्तरीय टॉपर छात्र-छात्राओं को लैपटॉप तथा जिला स्तर पर 10वीं एवं 12वीं में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सामरी विधायक श्रीमती उधेश्वरी पैकरा विशेष रूप से उपस्थित थी। जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि बच्चों के नौनिहाल बच्चों के भविष्य निर्माण में अभिभावकों की महत्वूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए उन्हें पढ़ने-लिखने के लिए प्रोत्साहित करें। यह एक ऐतिहासिक क्षण है, जिसमें नवप्रवेशी स्कूली बच्चे, अभिभावक तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार विगत 26 जून 2024 से ही शाला प्रारंभ हो चुकी हैं तथा संकुल स्तर पर शाला प्रवेश उत्सव प्रारंभ है। श्री नेताम ने कहा कि पहले बच्चे स्कूल जाने से डरते थे, परन्तु अब स्कूलों को आकर्षक एवं सर्वसुविधायुक्त बनाया गया है तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो रहा है, जिसके कारण अब बच्चे स्वयं से स्कूल आना प्रारंभ कर दिये हैं। सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे नियमित रूप से अपने बच्चों को स्कूल भेजें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि ऐसे बच्चे जो प्रवेश से छुटे हुए हैं, उन समस्त बच्चों को नजदीकी विद्यालय में प्रवेश कराने की जिम्मेदारी लें। इस मौके पर इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पुष्पा नेताम, कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील, जनपद पंचायत सदस्य श्री भानु प्रकाश दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात शिक्षा विभाग द्वारा न्योता भोज का आयोजन किया गया। न्योता भोज में प्रदेश के आदिम जाति कल्याण व कृषि विभाग के मंत्री श्री रामविचार नेताम, सामरी विधायक श्रीमती उधेश्वरी पैकरा, क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री रिमिजीयूस एक्का, वरिष्ठ पुलिश अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने जमीन पर बच्चों के साथ बैठकर न्योता भोजन किया।

जल जीवन मिशन अंतर्गत एजेंसियो के कार्यो की कलेक्टर ने की समीक्षा

रायपुर,   बलौदाबाजार  कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने जिले में जल जीवन मिशन कार्य के लिए अनुबंधित एजेंसियो की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की।  उन्होने सभी एजेंसियो के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कम प्रगति वाले एजेंसी का भुगतान रोका जाएगा, इसके  बाद भी  सुधार नही लाने पर  एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड  करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कमजोर फिल्ड वर्क के कारण हेल्प एंड हेल्प एजेंसी के कोऑर्डिनेटर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं । कलेक्टर ने बैठक के दौरान  एजेंसियों के कार्य की जमीनी हकीकत जानने फिल्ड पर काम कर रहे कर्मचारियों से सीधे फोन पर बात कर जानकारी ली और जरुरी निर्देश दिए। उन्होने सभी एजेंसियो से प्रतिदिन किये गए कार्य की रिपोर्ट जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होने ऐसे एजेंसी जिनके पास आवंटित गांव की संख्या अधिक और  कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण कार्य की प्रगति बहुत धीमी है उनसे गाँव की संख्या कम कर बेहतर प्रगति वाले  एजेंसी को देने कहा। कलेक्टर ने कहा कि सभी एजेंसी गुणवत्तापूर्ण काम करें, अब तक जो काम अधूरे है उसे जल्द पूरा करें तथा पाईप बिछाने खोदे गए गड्ढों को ठीक करें। उन्होंने कहा कि  सभी जल स्रोतों का टेस्टिंग किट से जल की गुणवत्ता  जाँच   एवं क्लोरीनिकरण करें। जल जीवन मिशन में सबसे पहले गुणवत्तापूर्ण कार्य हो उसके बाद ग्रामवासियों को यूजर चार्ज के लिए प्रोत्साहित करें। बरसात के मौसम में जलजनित बीमारियों से बचने सभी गांव में बैठक लेकर लोगों को समझाईश दें कि पानी उबालकर ठंडा होने के बाद पीने के लिए उपयोग में लाएं। बताया गया कि विकासखंड बलौदाबाजार में एजेंसी उपवन महिला बाल विकास को 146 गाँव, पलारी में एजेंसी हेल्प एंड हेल्प को 132 गाँव, भाटापारा में एजेंसी कामगार फाउंडेशन को 108 गाँव, कसडोल में एजेंसी विकास आशा सेवा समिति को 117 एवं एजेंसी प्रतीक्षा को 110 गांव कार्य करने हेतु आवंटित किया गया है।

पक्का आवास लाभार्थियों ने बांस से बने टोकरी में आम, फल्ली और केला भेंटकर मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

  रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बगिया प्रवास के दौरान अपने निवास में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में पीएम जनमन योजना के तीन लाभार्थियों को नवनिर्मित घर की चाबी सौंपी। इस दौरान तीनों लाभार्थियों ने बांस से बनी टोकरी में आम, फल्ली और केला भेंटकर मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया। आदिवासी समुदाय के आर्थिक-सामाजिक उत्थान के लिए शुरू की गई पीएम जनमन योजना के तहत जिले के पहाड़ी कोरवा, बिरहोर लोगों को लाभ मिल रहा है। जशपुर जिले के जनपद बगीचा के ग्राम पंचायत सुलेसा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत 2016-23 तक कुल 90 आवास स्वीकृत किये गये थे। जिसमें 82 आवास अच्छी गुणवत्ता के साथ बनाकर पूर्ण हो गए हैं। शेष 08 आवास का कार्य प्रगति पर है। वर्ष 2023-24 में पी.एम. जनमन आवास योजना के तहत कुल 07 हितग्राहियों का आवास स्वीकृत किया गया, जिसमें 03 आवास अच्छी गुणवत्ता के साथ बनाकर पूर्ण कर दिया गया है। शेष 04 आवास की ढलाई का कार्य पूर्ण हो गया है। प्लास्टर कार्य प्रगति पर है। आगामी वर्ष में पीडब्ल्यूएल सूची के बचे सभी शेष हितग्राहियों को आवास प्रदान कर पक्का मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। लाभार्थी आलू राम पहाड़ी पिता कोटेंग ने आवास बनने पर कहा कि हर एक नागरिक का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, जिसमें वह अपने परिवारजनों के साथ सुकून से जीवन यापन कर सके। लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण हर किसी का यह सपना साकार नही हो पाता। गरीब असहाय के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना वरदान साबित हो रही है। जिसके लिये हम परिवार सहित माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इसी तरह बगीचा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सुलेसा (महुआपानी) निवासी लाभार्थी श्री बैशाखू राम पिता झिंगो राम जिसकी उम्र 50 वर्ष हो चुकी है, उसके पास अपना पुश्तैनी कच्चा आवास था। जिसमें वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुश्किल से जीवन यापन कर रहा था और बरसात के मौसम में उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में पक्का आवास बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। शासन से अनुदान में मिली राशि से अपना पक्का मकान बना कर अब वह अपने परिवार  के साथ पक्के मकान में रहते हैं। श्री बैसाखू राम ने बताया कि मेरा कच्ची दीवार वाला पुराना घर था, जिसके ऊपर पन्नी तान कर गुजर-बसर चल रहा था बरसात के दिनों में जब मूसलाधार बारिश होती थी तो मेरे घर के चारों तरफ पानी ही पानी भर जाता था। आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण घर बनवाने की दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं दिख रही थी। एक दिन ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक मेरे घर आये और उन्होंने मेरा आधार कार्ड और बैंक पास बुक मांगा और मेरा मोबाईल पर पंजीयन कराया। कुछ दिनों बाद मुझे मेरा आवास स्वीकृत होने की सूचना मिली।     पहली बार में मुझे यकीन नहीं हुआ लेकिन मैंने बैंक जाकर पता किया तो मेरे खाते में पैसे आ गये थे। मैने अपना घर बनवाना शुरू कर दिया। आवास की धन राशि तथा मनरेगा की मजदूरी मिलाकर मिले पैसों से अपना आवास बनवाया। मैं सरकार का शुक्रगुजार हूँ जिन्होंने घर बनवाने के लिये धनराशि उपलब्ध कराकर मेरी अंधेरी जिन्दगी में रोशनी लाने का काम किया।     इसी तरह पीएम जनमन योजना के तहत योजना सुलेसा निवासी श्री सोंगलत राम पिता लब्जी राम को भी पक्का आवास मिला है। श्री सोंगलत बताते हैं कि गरीबी के कारण कच्चे मकान में रहना एक मजबूरी बन गयी थी। जब बरसात होती थी तो पानी टपकने से रात भर बच्चों सहित जागकर रात बितानी होती थी। परन्तु अब प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अन्तर्गत वर्ष 2023-24 में मेरा आवास स्वीकृत हुआ और आज हमारा पक्का मकान बन कर तैयार है। हम आभारी है माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के जिन्होंने गरीबों को उनके सपने पूरे करने का अवसर दिया।

क्रेडा विभाग के कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन, सिर मुंडवा कर जताया विरोध

रायपुर छत्तीसगढ़ के क्रेडा विभाग के टेक्नीशियन कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं. हड़ताल के बीच कर्मचारियों ने शुक्रवार को मुंडन करा कर अनोखा प्रदर्शन किया. बता दें, क्रेडा के कुल 540 कर्मचारियों को संविदा अनुबंध के बजाय ठेकेदारी में बदल दिया गया है, जिसके विरोध में वे तूता नया रायपुर में प्रदर्शन कर रहे हैं. कर्मचारियों के संविदा अनुबंध को ठेकेदारी में बदलने से उन्हें कई सुविधाएं नहीं मिलेंगी. स्वयं अपने व्यय से दुर्घटना बीमा का कराना होगा, जिससे किसी भी दुर्घटना के मामले में विभाग की जिम्मेदारी खत्म हो जाएगी. अनुबंध के तहत, कर्मचारियों को किसी भी प्रकार के अन्य भत्तों जैसे नक्सल भत्ता, EPF, ESIC, और मेडिकल सुविधाओं की सुविधा नहीं मिलेगी. इसके अलावा, उन्हें यात्रा भत्ता और मानदेय भुगतान के संबंध में भी चिंता है. क्रेडा विभाग के इन कर्मचारियों ने अपने मुद्दों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर चर्चा करने की मांग की है. वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हड़ताल जारी रखेंगे जब तक कि उनकी मांगों पर समाधान नहीं हो जाता. बता दें, विभाग के अधिकारियों की मनमानी और बार-बार नियम कानून बदलने के चक्कर में 120 संविदा कर्मचारियों को 2014 से 2016 तक संविदा में कार्य पर रखा गया. इसके बाद फिर नियम में संशोधन करते हुए इनको फिर कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान करने के लिए मजबूर किया गया. बार-बार अधिकारी नियम कानून मनमाने ढंग से बदल रहे हैं, जिसकी वजह से विभाग में जो कार्यरत 560 कर्मचारी हैं वह बहुत मानसिक रूप से परेशान हैं. जबरदस्ती दबाव बनाया जा रहा है कि अगर आप अनुबंध नहीं करेंगे, तो आपको नौकरी से निकाल दिया जायेगा. हड़तालियों की प्रमुख मांगें     तकनीशियनों से अनुबंध कराने प्रथा तत्काल बंद किया जाए.     पूर्व में जिनकी नियुक्ति संविदा में हुआ था उसी को आधार मानते हुए सभी तकनीशियनों को संविदा दर पर वेतन भुगतान करें.     विभाग में 2012 में अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया गया उसी अनुरूप में तकनीशियनों को भी नियमित किया जाए.     अन्य संविदा प्लेसमेंट कर्मचारियों के अनुरूप शासकीय अवकाश का लाभ दिया जाए.     क्रेड़ा विभाग इंश्योरेंस स्वयं कराएं जो वर्तमान में कर्मचारियों से कराया जा रहा है.     वर्तमान स्थिति में प्रतिमाह 3000 यात्रा भत्ता दिया जाय।इसमें प्रतिवर्ष 20% वृद्धि किया जाए.  

रावतपुरा सरकार विवि के स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल उप मुख्यमंत्री

रायपुर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज रायपुर के धनेली स्थित श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में श्री सदगुरू प्राकट्य महोत्सव और स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों और इंडो-नेपाल यूथ गेम्स में पदक जीतने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय ने छत्तीसगढ़ और भारत में पिछले सात वर्षों में अपनी अलग पहचान बनाई है। यह विश्वविद्यालय शिक्षा और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के साथ ही संस्कार और आध्यात्म से भी जुड़ा है। यहां विदेशों से भी विद्यार्थी अध्ययन के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय से ही भारत पूरी दुनिया को देते आया है। चिकित्सा, विज्ञान, वेद, आध्यात्म जैसी चीजें भारत ने दुनिया को दी हैं। हमारी संस्कृति और कल्पना इतनी व्यापक है कि श्वसुधैव कुटुंबकमश् को अपनाते हुए हम पूरी दुनिया को अपना परिवार मानते हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश बीते दस वर्षों में विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ा है। मजबूत भारत के निर्माण की नींव इन दस वर्षों में रखी गई है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन के लिए कोई लक्ष्य निर्धारित कर अपने लिए सीमा मत बांधिए। आप अपने विषय और अपने क्षेत्र में समर्पण और निष्ठा से काम करें। एक दिन आप शिखर पर होंगे। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय श्री ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया कि अपने क्षेत्र में कड़ी मेहनत और लगन से आप भी शीर्ष पर पहुंच सकते हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.के. सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया। प्रति-कुलाधिपति श्री हर्ष वर्धन ने समारोह में स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कुल सचिव डॉ. सौरभ कुमार शर्मा ने विश्वविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा। विश्वविद्यालय के डीन (एकेडमिक्स) सहित सभी प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

नेत्रउत्सव के बाद सात जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा, छेरापहरा की रस्म पूरी करेंगे डिप्टी सीएम

बिलासपुर गुरुवार को अणसार कक्ष में सेवा में जुटे विशेष पुरोहितों के चेहरे में खुशी झलक रही। औषधीय जड़ी बुटी असरकारक रही। महाप्रभु अब स्वस्थ हो रहे हैं। प्रतिदिन फलों का रस भी अर्पित किया जा रहा है। बता दें कि अणसार कक्ष में अभी 56 भोग नहीं लग रहा। स्वास्थ्य ठीक होने के बाद ही अर्पित किया जाएगा। इधर मंदिर परिसर को सजाने संवारने के साथ रंग-रोगन का कार्य अंतिम चरण में है। रथ प्रतिष्ठा छह जुलाई को की जाएगी। इसी दिन भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर पुनः खोला जाएगा। सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक पूजा-अर्चना होगी। इस दिन को नेत्रउत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल रथयात्रा का आयोजन सात जुलाई को होगा। भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र के साथ रथयात्रा पर निकलेंगे और भक्तों को दर्शन देंगे। रथयात्रा का होगा भव्य स्वागत रथयात्रा रेलवे क्षेत्र के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर तितली चौक, रेलवे स्टेशन, तारबाहर, गांधी चौक, तोरवा थाना काली मंदिर होते हुए गुडिचा मंदिर पहुंचेगी। नौ दिनों तक भगवान गुडिचा मंदिर में रहेंगे, जहां विभित्र धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 15 जुलाई को बहुड़ा यात्रा के साथ भगवान वापस मंदिर लौटेंगे। जहां सभी चौक-चौराहों में महाप्रभु का भव्य स्वागत होगा। क्यों पड़ गए थे भगवान बीमार मान्यता के अनुसार देव पूर्णिमा के अवसर पर भगवान श्री श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को पुरोहितों द्वारा 108 कलश जल और 64 प्रकार की जड़ी-बूटियों से महास्नान कराया गया। इसके बाद महाप्रभु बीमार हो गए और अणासार कक्ष में विश्राम के लिए चले गए। इस अवधि के लिए मंदिर के पट भक्तों के लिए बंद कर दिए गए हैं। यहां यहां गुप्त अनुष्ठान के साथ 64 औषधीय जड़ी बुटियों से सेवकों द्वारा इलाज जारी है। मंदिर में लहराएगा नया ध्वज मंदिर के सचिव एस बेहरा ने बताया कि मंदिर की स्थापना के बाद रथयात्रा की परंपरा शुरू हुई, जो अब अपने 28वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। पिछले 20 सालों तक पुरी के कारीगर दास इस रथ का निर्माण करते थे, लेकिन पिछले डेढ़ दशक से उनके सहयोगी राजकुमार इस कार्य को संभाल रहे हैं। आज के समय में रथ निर्माण में एक लाख से अधिक का खर्च आता है और हर साल रथ के कपड़े और झंडे बदलते हैं। मौसी मां के घर जाएंगे भगवान भगवान स्वस्थ होने के बाद सात जुलाई को गुडिचा यात्रा (रथयात्रा) निकाली जाएगी। वे बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र के साथ भक्तों को दर्शन देते हुए मौसी मां के घर जाएंगे। वहां वे नौ दिन रहेंगे। मौसी मां के घर में विभित्र धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समिति की ओर से इसके लिए विशेष इंतजाम भी किए गए हैं। मौसी के घर में महाप्रभु के आगमन को लेकर जोरशोर से तैयारी चल रही है।

बिहार भाजपा के दिग्गज नेता नबीन किशोर सिन्हा के बेटे नितिन को मिली CG की जिम्मेदारी

रायपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने छत्तीसगढ़ समेत कई प्रदेशों में प्रदेश प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति की है. छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी बिहार के विधायक नितिन नबीन को दी गई है. बता दें कि इससे पहले वे सह प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. वहीं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी को ओडिशा का सह प्रभारी बनाया गया है. जानिए कौन हैं नितिन नबीन? नितिन नबीन की बात करें तो वे बिहार भाजपा के दिग्गज नेता नबीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं. नितिन नबीन चार बार बांकीपुर से विधान सभा सदस्य (एमएलए) चुने गए हैं. 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत हासिल की थी. ​​इसके अलावा, इसी सीट से प्लुरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी को भी इसी चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था. नितिन नबीन भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव का पद संभाल चुके हैं. उन्होंने 9 फरवरी, 2021 से 9 अगस्त, 2022 तक बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री के रूप में कार्य किया है.

धरमजयगढ़ बस स्टैंड के पास एक दुकान में लगी आग, दकमल व पुलिस टीम लगी आग को बुझाने में जुटे

रायगढ़ बस स्टैंड में ड्रीम गर्लं कलेक्शन के नाम से संचालित दुकान में आज सुबह 9 बजे के आसपास दुकान से धुंआ बाहर आ रहा था। जब तक दुकानदार सुबह दुकान खोलने आता और उसे इस घटना की जानकारी होती तब तक धुंआ आग में तब्दील हो गई। आग की लपटे दुकान में फैल गई। इस इलाके में अक्सर भीड़ रहती है। सुबह के समय होने के कारण चहलकदमी कम थी। बस स्टैंड में मौजूद दुकान में इस तरह की घटना को देखकर लोग सकते में आ गए। स्थानीय दुकानदारों का हुजूम मौके पर उमड़ गया। दुकान संचालक को पूरे घटना के बारे मव जानकारी देते हुए आग को बुझाने का प्रयास कर दमकल विभाग को सूचित किए। ततपश्चात नगर पंचायत की दमकल वाहन मौके पर आई। जिस बुझाने के लिए पुलिस प्रशासन एवं नगर पंचायत की टीम जुट गई। जहां भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं आग का लपटे इतनी तेज थी की बगल के मोबाईल दुकान को भी अपने चपेट में ले लिया। बारिश के मौसम में यह आगजनी से लोगो मे हड़कंप मचाकर रख दिया। वहीं,आगजनी शाट सर्किट से लगने की आशंका दुकानदार तथा स्थानीय लोग जता रहे है। फिलहाल पुलिस पहुंचकर आगे की जांच कार्यवाही में जुटी हुई है।

ज्वेलरी दुकान से 10 लाख के जेवर पार, पत्थर और सब्बल के साथ आए थे चोर

रायपुर राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र की ज्वेलरी दुकान में चोरों ने धावा बोलकर 20 हजार रुपये नकद सहित 10 लाख सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसमें तीन चोर अर्ध नग्न हालत में और एक पेंट, शर्ट पहने हुए दिख रहा है। आशंका जताई गई है कि चोर चड्डी-बनियान गिरोह के हो सकते हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कमल विहार गेट-1 स्थित प्रभुचंदा ज्वेलर्स के संचालक कमल बघेल की दुकान में चोरी हुई है। कमल ने पुलिस को बताया है कि वह किराए की दुकान लेकर ज्वेलरी शाप संचालित कर रहा है। बुधवार को वह दुकान बंद करके गया। दूसरे दिन तड़के छह बजे उसे उसके मकान मालिक ने दुकान के शटर का ताला टूटे होने के साथ शटर ऊपर उठे होने की जानकारी दी। दुकान के कैश काउंटर, डिसप्ले और बाक्स में रखे जेवर के साथ नकदी गायब मिली। चोरों ने दुकान में लगे तीन सीसीटीवी कैमरे चोरी कर अपने साथ ले गए। आसपास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पुलिस को जो फुटेज मिले हैं, उसमें एक चोर के हाथ में सब्बल दिख रहा है। इसके साथ ही एक अन्य चोर के हाथ में चाकूनुमा हथियार और दो अन्य चोरों के हाथ में पत्थर रखा है। चोरों ने दुकान में चोरी की घटना तीन से साढ़े तीन बजे के आसपास की है। कमल के अनुसार जहां उसकी ज्वेलरी शाप है, वहां देर रात लोगों की आवाजाही होती रहती है। दुकान मेन रोड पर है। इसे देखते हुए कमल ने चोरी की घटना रात दो बजे के बाद होने की आशंका व्यक्त की है।

नारायणपुर में पांच दिन के भीतर नक्‍सली वारदात की यह दूसरी घटना

नारायणपुर छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्‍सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। यहां नक्‍सलियों ने एक ग्रामीण की डंडे से पीट-पीटकर हत्‍या कर दी है। बताया जा रहा है कि नक्‍सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में नक्‍सलियों ने ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इसी इलाके में नक्‍सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने पांच नक्‍सलियों को मार गिराया था। वहीं नारायणपुर में पांच दिन के भीतर नक्‍सली वारदात की यह दूसरी घटना है। इससे पहले सोमवार एक जुलाई को नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के बटुमपारा में नक्सलियों ने सन्नू उसेंडी नाम के एक ग्रामीण की हत्या कर दी थी। वह नेलांगुर थाना क्षेत्र के कोहकामेटा का निवासी था। हत्या के बाद नक्सलियों ने उसका शव ओरछा के बटुमपारा चौक की सड़क पर रख दिया था। घटनास्थल पर नक्सली पर्चा भी पाया गया था, जिसमें नक्सलियों ने युवक को पुलिस का भेदिया व बस्तर फाइटर का जवान बताया था। पर्चे में युवक पर 15 जून को अबूझमाड़ के फरसबेड़ा कोड़तामेटा में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पुलिस को देने का आरोप लगाया गया था। बता दें कि उक्त मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए थे। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक का शव व पर्चा पुलिस को मिला है। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नक्सलियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस के अनुसार इस वर्ष मार्च तक नक्सलियों ने 18 नागरिकों की हत्या की है। गौरतलब है कि भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार बनने के बाद नक्सलियों पर लगातार प्रहार किया जा रहा है। पिछले पांच महीनों में 100 से अधिक नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। जिसके बाद नक्सली बौखलाए हुए हैं।

मुस्लिम समाज ने की गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की मांग, CM साय बोले- हम सनातनी गाय को मानते हैं माता

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गृह जिले जशपुर के दौरे पर रवाना हुए. सीएम साय बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल होंगे. रवानगी से पहले रायपुर पुलिस ग्राउंड में सीएम साय से पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समाज के गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की मांग पर कहा कि हम सनातनी लोग हैं, गाय को माता मानते हैं. मुख्यमंत्री ने दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि बगिया में शाला प्रवेषोत्सव 18 जून को होना था. लेकिन गर्मी ज्यादा थी इस वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया. प्रदेश में 26 जून से स्कूल का शुभारंभ हुआ है. आज जशपुर में शाला प्रवेश उत्सव है, कार्यक्रम में शामिल होने जशपुर के प्रभारी और वित्त मंत्री ओपी चौधरी और विधायक खुशवंत साहेब भी जा रहे हैं. रायपुर में गुरुवार को मुस्लिम महासभा सम्मेलन का आयोजन हुआ. जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से मुस्लिम समाज के वरिष्ठ लोग शामिल हुए. सम्मेलन में मुस्लिम समाज ने गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने और केंद्र सरकार से सभी स्लाटर हाउस को बंद करने की मांग की. साथ ही गाय, बैल और अन्य पशुओं की बेहतर देखरेख किए जाने समेत कई प्रस्ताव पारित किए. इसके साथ ही आरंग में तीन मुसलमान युवकों की मौत मामले पर सीबीआई जांच की मांग की है.

ऐसे ही गढ़ेंगे विकसित छत्तीसगढ़ का रूप….

जशपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के ग्राम बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सपत्नीक शामिल हुए। यहां उन्होंने प्रवेशोत्सव पर आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, इसी बीच स्टाल पर रखे चाक देखकर वह अपने आपको नहीं रोक पाए और उन्होंने कुम्हार की तरह मिट्टी से दीया बनाया। शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम है और मुख्यमंत्री के सामने कुम्हार का चाक है और आसपास ढेर सारे बच्चे। मुख्यमंत्री विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के विजन पर काम कर रहे हैं। विकसित छत्तीसगढ़ को भी अपने विजन के अनुरूप आकार देना है जैसे चाक से दीया तैयार हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर छत्तीसगढ़ में जितनी मेहनत और जतन किये जा रहे हैं उससे निश्चित ही स्वर्णिम भविष्य के लिए ठोस नींव रखी जा रही है जिस तरह कुम्हार चाक में मिट्टी को आकार देता है, उसी तरह से जन-जन के सपनों के छत्तीसगढ़ को भी आकार मिलेगा।

कोरिया जिले के कटकोना कॉलरी के खदान में हुई कॉपर केबल की चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार

कोरिया 09 मार्च  को प्राथी राम कुमार  सूर्यवंशी पिता स्व. धर्मजीत सूर्यवंशी उम्र 55 वर्ष निवासी एकटकोना कॉलिरी, पटना ने थाना व में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कटकोना के जंगल में स्थित खदान नम्बर 03 हुए एवं 04 में दिनांक 02 मार्च एवं 2024 को अज्ञात लोगो द्वारा से खदान के विद्युत पावर स्टेशन के क्यों अन्दर ट्रांसफर में लगे कॉपर केबल को चोरी करने से उद्देश्य से मुझे एवं मेरे गॉर्ड साथी की पावर सप्लाई में लगे जमफर को काटने के लिए बोले, हमारे द्वारा इन्कार करने पर मेरे और मेरे गॉर्ड साथी को डंडे से मारकर एक कमरे में बंद कर दिए एवं स्वयं के द्वारा पावर सप्लाई काटकर सब स्टेशन के अन्दर लगे ट्रांसफार्मर के कॉपर केबल लगभग 40 मीटर चोरी कर ले गए है। उक्त चोरी की रिपोर्ट पर थाना पटना में अपराध क्रमांक 56/2024 धारा 458 एवं 380 भादवि का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान माना की टीम द्वारा चोरी की निरंतर पतासाजी की जा रही थी, जिस पर दिनांक 02 जुलाई को मुखबीर से सूचना मिली की चोरी द्वारा चोरी किये गए सामग्री को बेचने की तैयारी कर रहे है एवं मोटर सायकल से चौरी की हुई सामग्री को अपने निवास स्थान से लेकर चरचा की और जाने वाले है। जिसकी सूचना के आधार पर कोरिया पुलिस की टीम द्वारा चोरो के निवास स्थान पूटा तुम्मीवारी बसोरपारा से चारों आरोपियों कुंवर सिंह बसोर, करन बसौर, मुकेश कुमार एवं मुकेश बसौर को गिरफ्तार किया गया एवं चोरी की गई कुछ सामग्री भी उनके घर से बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि कटकोना कॉलिरी में कॉपर केवल चौरी करने के उद्देश्य से कटकोना खदान में गए हुए थे, जहाँ गार्ड के द्वारा पावर कनेक्शन काटने से मना किया गया था। जिसके कारण हमने उन्हें डंडे से मारकर कमरे में बंद कर दिया और फिर खुद से पावर कनेक्शन को काटकर कॉपर केबल की चोरी किये है। हिरासत में लेने के पश्चात चारों आरोपियों ने उक्त चोरी को स्वयं के द्वारा घटित करना स्वीकार किया है। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन में बताया कि चोरी हुई सामग्री कॉपर केवल के ऊपर पर के हिस्सी को जंगल में जलाकर उसके अंदर के कॉपर को छोटे-छोटे हिस्से में काट कर बेचने जाते थे। प्रकरण में आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल वारंट बनने पर जेल दाखिल किया गया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet