LATEST NEWS

MP : मंत्री बोलीं – सारे आतंकवादी मदरसों में पले, कश्मीर को आतंक की फैक्ट्री बना दिया

भोपाल.   प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने शिक्षा के संबंध में पूछे गए सवाल पर विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा- सारे आतंकवादी मदरसों में पले-बढ़े और जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद की फैक्ट्री बना डाला। पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा- सभी बच्चों को समान शिक्षा दी जानी चाहिए। धर्म आधारित शिक्षा कट्टरता फैला रही है। नफरत फैला रही है। ऐसे मदरसे जो हमें राष्ट्रवाद और समाज की मुख्यधारा से नहीं जोड़ सकते, हमें उन्हें ही सही शिक्षा से जोड़ना चाहिए और समाज को सबकी प्रगति के लिए आगे लेकर जाना चाहिए। उषा ठाकुर ने कहा- असम ने मदरसे बंद करके दिखा दिया है कि राष्ट्रवाद में बाधा डालने वाली चीजें राष्ट्रहित में बंद होनी चाहिए। मदरसों को मिलने वाली सरकारी मदद बंद होनी चाहिए। अगर कोई निजी तौर पर अपने धार्मिक संस्कार किसी को देना चाहता है तो संविधान उसे इसकी इजाजत देता है। संस्कृति मंत्री ने कमलनाथ पर भी बयान दिया उषा ठाकुर ने कहा- कमलनाथ ने कहा था कि मदरसे के इमाम को 5 हजार, मुअज्जिन को 4500 रुपए महीने सैलरी देंगे। वक्फ बोर्ड आर्थिक दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। यहां कोई व्यवस्था करनी है तो उन्हीं के माध्यम से की जा सकती है। सरकार का इस पर अतिरिक्त खर्च दूसरे वर्गों का हक छीनने वाली बात है। कांग्रेस से पूछा जाना चाहिए कि क्या निजी स्वार्थ के लिए वो धर्म, प्रथा-व्यवस्थाएं सबकुछ बलिदान कर देंगे। उन्होंने कहा- पाकिस्तान में 14% हिंदू था, ये अब एक फीसदी हो गया। ऐसे यातना सहने वालों को नागरिकता दी जाती है तो कांग्रेस को तकलीफ होती है, ऐसे राष्ट्रद्रोही चेहरे बेनकाब होने चाहिए।  

भाजपा सांसद वरुण गांधी अपने वोटर से बोले- मैं तुम्हारे बाप का नौकर नहीं

पीलीभीत। भाजपा से पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक ने रात के 9:30 बजे सांसद वरुण गांधी को फोन कर उनसे मदद लेनी चाही। लेकिन, सांसद ने उसे डांटकर कह दिया कि मैं तुम्हारे बाप का नौकर नहीं हूं। विपक्षी दलों के नेताओं ने जहां 1 मिनट 24 सेकेंड की इस ऑडियो क्लिप को वायरल कर दिया वहीं, वरुण समर्थकों ने भी एक वीडियो जारी किया है। इसमें फोन करने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में है। उसे पुलिस ने प्रोविजन स्टोर में शराब बेचते हुए पकड़ा था। समर्थक कह रहे हैं कि वरुण गांधी ने गलत काम करने वालों का कभी समर्थन नहीं किया और न ही पुलिस से सिफारिश की है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। 20 बोतल शराब के साथ पकड़ा गया था युवक वायरल ऑडियो में एक तरफ वरुण गांधी की आवाज है तो दूसरी तरफ सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के पकड़िया नौगवां गांव के रहने वाले सर्वेश की बताई जा रही है। वह अपने घर में प्रोविजन स्टोर चलाता है। रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर दुकान से 20 बोतल देशी शराब बरामद की थी। उसे पुलिस ने हिरासत में लिया था। हालांकि, उसे 20 हजार के बांड पर रिहा कर दिया गया। सर्वेश ने मदद के लिए रात साढ़े नौ बजे सांसद वरुण गांधी को फोन किया और अपना परिचय दिया। इस दौरान वरुण गांधी बेहद शांत स्वर में बोलते हुए सुने जा सकते हैं। लेकिन, एक बिंदु पर उन्होंने कहा कि सुबह बात करना। रात में मैं बात नहीं करता। मैं तुम्हारे बाप का नौकर नहीं हूं। तब सर्वेश ने कहा कि आप हमारे सांसद हैं, अगर हम अपनी समस्या आप से नहीं कहेंगे तो किससे कहें? इसके बाद वरुण ने पूछा कि क्या तुमको पुलिस पकड़ने आ रही है। इसके बाद सर्वेश ने फोन काट दिया। 2009 में पहली बार सांसद चुने गए थे वरुण गांधी वरुण गांधी वर्तमान में पीलीभीत से सांसद हैं। वे 2009 में पहली बार सांसद चुने गए थे। 2009 और 2014 में वे सुल्तानपुर के सांसद थे। लेकिन, इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी सीट उनकी मां के निर्वाचन सीट से बदल दी गई थी। अब सुल्तानपुर से उनकी मां मेनका गांधी सांसद हैं।

कोरोना : देश में नए केस में 3 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, सिर्फ 45 हजार मरीज मिले, 70 हजार ठीक हुए

नई दिल्ली . कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट आ रही है। सोमवार को सिर्फ 45 हजार 490 नए केस आए। 69 हजार 800 मरीज ठीक हो गए। इससे 24 हजार एक्टिव केस कम हो गए। अब 7.47 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। 17 सितंबर को यह आंकड़ा 10.17 लाख तक पहुंच गया था। नए केस में यह तीन महीने की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे कम केस 39 हजार 170 केस 20 जुलाई को आए थे। देश में अब तक 75.74 लाख केस आ चुके हैं, 67.30 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 1.15 लाख मरीजों की इस बीमारी ने जान ले ली है। सोमवार को 589 लोगों की मौत हुई। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं। मध्यप्रदेश : राज्य में सोमवार को 1015 लोग संक्रमित पाए गए। 1287 लोग रिकवर हुए और 13 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 61 हजार 203 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें 12 हजार 996 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 45 हजार 421 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 2786 मरीजों की मौत हो चुकी है।

MP : क्या सीएम शिवराज फिर देंगे धरना ?? मंत्री व भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल ने कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी को बताया रखैल

अनूपपुर: मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों में इन दिनों जहां एक ओर उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों का ताबड़तोड़ प्रचार अभियान चल रहा है, तो वहीं दूसरी ओर चुनावी सभा में विवादित बयानों की जैसे बाढ़ आ गई है। जी हां पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा इमरती देवी को लेकर कहे गए ‘आइटम’ को लेकर मचा बवाल अभी थमा नहीं कि भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह ने इस आग को और हवा दे दी है। दरअसल बिसाहूलाल ने कांग्रेस प्रत्यासी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी को रखैल कह डाला। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस जिला अध्यक्ष को भी चेतावनी देते हुए दुर्गति करने की बात कही है। दरअसल अनूपपुर से भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह सोमवार को अपने इलाके में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्यासी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी उनकी रखैल है, इस बात का जिक्र उन्होंने शपथ पत्र में किया है। बिसाहूलाल यहीं नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को भी चेतावनी दे डाली, उन्होंने कहा है कि 3 नवंबर के बाद जयप्रकाश अग्रवाल की दुर्गति कर दूंगा। अब देखना यह होगा कि पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा इतरती देवी को लेकर दिए बयान पर विरोध जता रहे भाजपा और सीएम शिवराज सिंह चौहान बिसाहूलाल के खिलाफ क्या एक्शन लेते हैं। जबकि सीएम शिवराज ने आज ही अपने बयान में कहा है कि मां, बहन और बेटियों का सम्मान उनके लिए सार्वोपरि है।

कवि कुमार विश्वास की 8 महीने पहले चोरी हुई कार पुलिस ने ढूंढ निकाली, अपने अंदाज में आभार जताया

नई दिल्ली . मशहूर कवि कुमार विशवास के गाजियाबाद की वसुंधरा कॉलोनी के घर से 8 महीने पहले चोरी हुई फॉर्च्यूनर एसयूवी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने बरामद कर लिया है। कुमार विश्वास ने अपने अंदाज में यह जानकारी साझा करते हुए यूपी पुलिस को शुक्रिया कहा है। कुमार विश्वास ने ट्वीट किया, ”चौर्यकला विशारद” श्रीमान कामिल उर्फ आमिर, मो०कल्लू उर्फ मोमीन, काला उर्फ आरिफ व नसीबो उर्फ नसीबुद्दीन द्वारा 8 महीने पहले मेरे द्वार पर प्रदर्शित चौर्यकौशल पर @Uppolice के खोजी-प्रयास भारी पड़े! अनेक वाहनों के साथ-साथ यह रथ भी बरामद करने के लिए आईपीएस कलानिधि नैथानी और उनकी टीम का आभार।” कुमार विश्वास को कार मिलने के बाद ट्विटर पर खूब बधाई संदेश मिल रहे हैं। डॉ. पवन विजय नाम के यूजर ने लिखा, ”मुबारक़ हो! जिसका खोया फार्च्यून अगर नवरात्र में वापस मिल जाये तो उस पर लक्ष्मी की अहेतुक कृपा है।” इसके जवाब में विश्वास ने लिखा, ”अब समझ लो बालक! नवरात्र में वह फारच्यून(र) मिला है जिसका चालक “हरि” है।” 8 महीने पहले जब कुमार विश्वास की फॉर्च्यूनर चोरी हुई थी तब भी उन्होंने दिलचस्प अंदाज में ही लोगों को इसके बारे में बताया था। उस समय कुमार विश्वास ने ट्वीट किया था, ”फॉर्च्यूनर” चोरी हुई है ”फ़ॉर्च्यून” नहीं, चिल मारो यार ”प्यार” और ”संस्कार” सलामत रहें, ”कार” बहुत मिलेगीं।”

IPL 2020 : केएल राहुल ने रचा इतिहास, दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल चल रहे हैं। आईपीएल 36 मैच खेले जा चुके हैं और इस दौरान राहुल इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके खाते में 500 से ज्यादा रन हैं, दूसरे नंबर पर किंग्स इलेवन पंजाब के ही मयंक अग्रवाल हैं, जो इस सीजन में 393 रन बना चुके हैं। राहुल ने रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 77 रनों की पारी खेली और इस दौरान इस सीजन में 500 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया। आईपीएल के लगातार तीन सीजन में 500 का आंकड़ा पार करने वाले राहुल इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने 51 गेंद पर 77 रनों की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाए। पिछले कुछ मैचों से राहुल की स्लो स्ट्राइक रेट के लिए आलोचना हो रही थी, उन्होंने इस मैच के साथ आलोचकों को भी जवाब दिया। मौजूदा सीजन में और कोई बल्लेबाज 500 के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है। इसके अलावा राहुल दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज हो गए हैं, जिन्होंने आईपीएल के बैक टू बैक तीन सीजन में 500+ रन बनाए हैं। राहुल ने 2018 में 659 रन, 2019 में 593 रन बनाए थे। इस सीजन में वह 525 रन बना चुके हैं। राहुल ने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के साथ आईपीएल करियर का आगाज किया था। इसके बाद वह सनराइजर्स हैदराबाद टीम में शामिल हुए फिर वापस आरसीबी में लौटे। 2017 में कंधे की चोट के चलते राहुल आईपीएल में हिस्सा नहीं ले सके थे और फिर 2018 में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 11 करोड़ रुपये में खरीदा था।

ख़ास तरह के 5 और 10 के सिक्कों की डिमांड, हो जायेंगे मालामाल

नई दिल्ली। पैसा कमाने का जरिया इन दिनों ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी ट्रेंड कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर आपके पास माता वैष्णो देवी के 5 और 10 के सिक्के हैं। मतलब कहने का ये हुआ कि आपके 5 और 10 के सिक्के में माता वैष्णो देवी की तस्वीर होनी चाहिए। इन सिक्कों को साल 2002 में जारी किया गया था। माता रानी की तस्वीर होने के कारण लोग इन सिक्कों को काफी लकी मान रहे हैं। हिंदू धर्म में माता वैष्णो देवी की पूजा की जाती है। इसलिए, लोग इस तरह के सिक्कों के लिए लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं। आप इन सिक्कों की ऑनलाइन वेबसाइट पर नीलामी कर सकते हैं। किसान भी अपने पुराने सिक्कों को ऑनलाइन बेचकर अमीर बनने के इस मौके को हथिया सकते हैं। इन वेबसाइट पर कर सकते हैं ऑनलाइन बिक्री https://dir.indiamart.com/impcat/old-coins.html http://www.indiancurrencies.com/

इनकम टैक्स रिटर्न 30 नवंबर तक करें दाखिल, इन लोगों के लिए ITR फाइल करना है जरूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन बढ़ाकर 30 नवंबर, 2020 कर दी है। साथ ही सेल्फ असेसमेंट टैक्स के भुगतान की सीमा भी बढ़ाई गई है। जिन लोगों की सेल्फ असेसमेंट देनदारी एक लाख रुपए तक है, वे 30 नवंबर, 2020 तक रिटर्न फाइल कर सकते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि किन लोगों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना जरूरी है? जॉब कर रहे या रिटायर हो चुके लोगों को अक्सर लगता है कि उनके इनकम से टैक्स काट लिया गया है तो उन्हें ITR फाइल करने की जरूरत नहीं है। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो आप गलत हैं। दरअसल, ITR भरने और इनकम टैक्स (Income Tax) जमा करने में फर्क है। ITR भरने का मतलब सरकार को अपने आय और खर्च की जानकारी देना है। ITR भरने के बाद अगर टैक्स की देनदारी बनती है तो आपको टैक्स चुकाना पड़ता है। अगर आपको नौकरी, कारोबार या पेशे से टैक्स छूट की सीमा से अधिक आमदनी होती है तो आपके लिए ITR भरना जरूरी है। किन्हें भरना है ITR अगर आप भारत के नागरिक हैं या फिर प्रवासी भारतीय (Overseas Indian) हैं और किसी एक वित्त वर्ष में आपकी कुल सालाना आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा है तो आपको ITR जरूर फाइल करना चाहिए। अगर आपकी सालाना कमाई 2.5 लाख से अधिक है, लेकिन टैक्स डिडक्शन इनवेस्टमेंट जैसे हेल्थ इंश्योरेंस या मेडिकल इंश्योरेंस के बाद यदि आपकी कुल आय 2.5 लाख रुपये से कम हो जाती है तब भी आपको ITR फाइल करना होगा। इसके अलावा यदि आपको टैक्स फ्री कैपिटल गेन्स (Capital gains) या इक्विटी शेयर की बिक्री से आमदनी होती है, तब भी ITR फाइल करना जरूरी है। इस स्थिति में वास्तव में आप सरकार को कोई टैक्स तो नहीं चुकाते हैं, लेकिन अपनी आमदनी का एक ठोस सबूत जमा करते हैं। इन्हें मिलती है छूट अगर आपकी उम्र 60 साल से कम है और आपकी कुल आमदनी 2.5 लाख रुपये से अधिक है तो ITR फाइल करना जरूरी है। वहीं, उम्र 60 से 80 साल के बीच होने पर 3 लाख रुपये तक की आमदनी पर ITR फाइल करने से छूट मिलती है। वहीं, उम्र 80 साल या उससे अधिक होने पर 5 लाख रुपये तक की आमदनी पर छूट मिलती है। यदि किसी एक वित्त वर्ष में आपकी कुल आमदनी सिर्फ कृषि और उससे जुड़े कार्य से होती है तो आपको ITR भरने की जरूरत नहीं है। साथ ही अगर आपकी कुल सालाना आमदनी 2.5 लाख रुपये से कम है तब भी आपके लिए आईटीआर ITR भरना जरूरी नहीं है।

कोरोना पर खुशखबरी देश में फरवरी तक पूरी तरह से काबू में होगा कोरोना

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामले में राहत भरी है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में दुनिया भर में दूसरे पायदान पर पहुंच चुके भारत के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। सरकार की ओर से बनाई गई वैज्ञानिकों के एक पैनल का कहना है कि भारत में कोरोना वायरस महामारी अपने चरम से गुजर चुकी है और अब ढलान पर है। यानी कोरोना वायरस महामारी का सबसे बुरा दौर गुजर चुका है। सरकारी पैनल तो यहां तक कह रहा है कि फरवरी 2021 तक, यानी अगले करीब सवा चार महीनों में यह महामारी काबू में आ जाएगी। सरकारी पैनल का कहना है कि भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक करोड़ छह लाख से ज्‍यादा नहीं होगी। अभी भारत में कोरोना के करीब 75 लाख केस हैं। पैनल का कहना है कि वायरस से बचाव को लेकर किए जा रहे उपाय जारी रखे जाने चाहिए। पैनल ने महामारी के रुख को मैप करने के लिए कम्‍प्‍यूटर मॉडल्‍स का इस्‍तेमाल किया है। IIT हैदराबाद के प्रोफेसर एम. विद्यासागर की अध्यक्षता में बने इस पैनल ने कहा कि वायरस से बचाव को लेकर किए जा रहे उपाय जारी रखे जाने चाहिए। देशवासियों को सभी सावधानियों जैसे- मास्‍क, सोशल डिस्‍टेंसिंग, क्‍वारंटीन का पालन करते रहना होगा। फरवरी तक महामारी पर काबू होने की भी उम्मीद है। लेकिन यह तभी संभव होगा जब लोग कोरोना से बचाव के नियमों का पूरी तरह से पालन करना जारी रखें। एक्टिव केस हो रहे हैं कम कोरोना महामारी को नियंत्रण में तभी माना जाएगा एक्टिव केस बहुत कम बचे हों। देश में एक्टिव केसों की संख्या में लगातार गिरवाट देखने को मिल रही है। जो कि अच्छे संकते मिल रहे हैं। 17 सितंबर को 10.7 लाख ऐक्टिव केसेज का पीक था। उसके बाद एक बार 26-27 सितंबर को थोड़ा उछाल देखा गया। हालांकि उसके बाद से तेजी से ऐक्टिव केसेज कम हुए हैं। 18 अक्‍टूबर तक देश में 7.83 लाख ऐक्टिव केस थे। टोटल केसेज में ऐक्टिव केसेज का हिस्‍सा अब केवल 10.45 फीसदी रह गया है। इसे 1% से कम पर लाना होगा। अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो सरकारी पैनल का अनुमान सही साबित हो सकता है।

MP : सिजेरियन से डिलीवरी के दौरान महिला के पेट में 40 सेमी लंबा कपड़ा छोड़ा

उज्जैन। सिजेरियन से डिलीवरी के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए महिला के पेट में कपड़ा छोड़ ही दिया गया, जिससे महिला की जान पर बन आई। उसके पेट पर सूजन आने से आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। ऑपरेशन कर 40 सेमी लंबा कपड़ा महिला के पेट से निकाला गया है। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. सुधाकर वैद्य ने बताया कविता पति कैलाश उम्र 25 साल निवासी आगर को परिवार के लोग झालावाड़ राजस्थान के अस्पताल में ले गए थे। यहां जांच में बच्चा उल्टा पाया तो 14 सितंबर को सीजर किया था। उसके बाद 29 सितंबर को मरीज के पेट पर सूजन आ गई, जिसके चलते उसे 10 दिनों तक आईसीयू में भर्ती रखा गया। सीटी स्कैन कराने पर पेट में कपड़े जैसा आया नजर परिवार के लोग स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर महिला को उज्जैन लेकर आए। यहां सीटी स्कैन करवाई गई, जिसमें महिला के पेट में कपड़े जैसा कुछ होना पाया गया। महिला का कोविड रैपिड एंटीजन भी पॉजिटिव पाया गया। उसके बाद 14 अक्टूबर को लैप्रोटॉमी के द्वारा पेट से 40 सेमी लंबा कपड़ा निकाला, जो ऑपरेशन में प्रयुक्त होने वाले कपड़े की तरह पाया गया। इससे आशंका है कि सीजेरियन के दौरान कपड़ा अंदर छोड़ दिया गया था। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्पना महाडि़क और डॉ. पीके राय ने ऑपरेशन कर कपड़ा निकाला।

MP : खंडवा में चुनावी सभा में किसान ने दम तोड़ा, सिंधिया ने श्रद्धांजलि दी फिर दिए भाषण

खंडवा। मांधाता विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी की चुनावी सभा में एक 70 साल के किसान की कुर्सी पर बैठे-बैठे मौत हो गई। यहां राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया सभा करने पहुंचे थे। बाद में जब सिंधिया मंच पर आए और घटना का पता चला तो पहले उन्होंने मौन श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभा को संबोधित किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीच सभा में किसान की मौत हुई। इसके बाद कुर्सी पर पड़ा रहा और बीजेपी नेताओं के भाषण चलते रहे। यह मानवीय संवेदना के साथ खिलवाड़ है। लोकतंत्र को खरीदने वालों ने राजनीति का स्तर शून्य कर दिया है। भाजपा की सभा में एक किसान की मौत हो गयी लेकिन सिंधिया जी बैठे रहे और नंदकुमार जी भाषण देते रहे। राजनीति जन सेवा का कार्य है लेकिन भाजपा और सिंधिया जी ने इसे अपने अहम की लड़ाई और राज करने का ज़रिया बना लिया है। सिंधिया रविवार दोपहर 1.10 बजे भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल के समर्थन में सभा करने मूंदी पहुंचे थे। सभा में पहुंचते ही उन्हें वहां मौजूद नेताओं ने बताया कि उंटावद निवासी 70 साल के किसान जीवन सिंह का कुछ देर पहले ही सभास्थल पर निधन हो गया। इस पर सिंधिया ने पहले घटना पर दुख जाहिर किया और दो मिनट का मौन रखा।

दिसंबर तक देश के लिए कोरोना टीके की 30 करोड़ तक खुराक बना लेंगे

नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट (एसएसआई) ने कहा कि वह दिसंबर तक कोरोना वैक्सीन के 30 करोड़ डोज बना लेगा। संस्थान के कार्यकारी निदेशक डाॅ. सुरेश जाधव ने कहा कि डीसीजीआई से लाइसेंस मिलते ही टीके लॉन्च कर दिए जाएंगे। सीरम इंस्टीट्यूट ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्रेजेनेका के साथ मिलकर वैक्सीन बना रहा है। डॉ. जाधव ने कहा कि सीरम 5 अलग-अलग उत्पादों पर काम कर रहा है। जो डोज बनेंगे, उनमें से आधे भारत व आधे मिलिंडा-बिल गेट्स की संस्था गैवी के जरिए गरीब देशों की मदद के लिए भेजे जाएंगे। रूसी वैक्सीन के ट्रायल की सिफारिश: सीडीएससीओ की एक्सपर्ट कमेटी ने भारत में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-5 के दूसरे चरण के ट्रायल की सिफारिश की है। दो दिन में मंजूरी मिल सकती है। टीका कब मिलेगा? डाॅ जाधव ने कहा- हम दिसंबर में नियामक डीसीजीआई को तीसरे चरण के ट्रायल का डेटा उपलब्ध करा देंगे। नियामक संतुष्ट होते हैं तो हमें मार्केटिंग प्राधिकार के साथ एक महीने में टीके के आपात इस्तेमाल का लाइसेंस मिल सकता है। फिर हम प्रीक्वालिफिकेशन के लिए डब्ल्यूएचओ जाएंगे। उसके बाद टीके बाजार में आ जाएंगे। पहले किसे मिलेगा? सीरम ने कहा- टीका लगाने की प्राथमिकता सूची में सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मी होने चाहिए। दूसरे नंबर पर 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग हों। 18 साल से कम उम्र वालों पर बहुत कम परीक्षण चल रहे हैं, इसलिए हो सकता है कि उनका नंबर बाद में आए। 18 से 50 साल के उम्र के नागरिकों को आिखर में टीका लगाया जा सकता है।

कोरोना वैक्सीन को लेकर PM मोदी ने की बैठक, कहा- देश में हर किसी के पास पहुंचे वैक्सीन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति और वैक्सीन की स्थिति, वितरण और प्रशासन की तैयारियों को लेकर समीक्षा की. प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि कोरोना वैक्सीन के वितरण को लेकर ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए जिससे जल्दी से जल्दी पूरे देश में कोरोना वैक्सीन पहुंच सके. साथ ही वैक्सीन का वितरण सुचारू रुप से होना चाहिए. साथ ही वितरण के लिए हमें चुनाव प्रबंधन के अनुभव का इस्तेमाल करना चाहिए. बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक समुदाय की मदद करने के प्रयास में आगे बढ़ने का निर्देश देते हुए कहा कि हमें अपने अपने प्रयासों को तत्काल पड़ोसी देशों तक सीमित नहीं रखना चाहिए. तेजी से पहुंच हो सुनिश्चितः PM मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि देश की भौगोलिक स्थिति और विविधता को ध्यान में रखते हुए वैक्सीन की पहुंच तेजी से सुनिश्चित की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि लॉजिस्टिक्स, वितरण और प्रशासन में हर कदम को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए. इसमें कोल्ड स्टोरेज चेन, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, मॉनिटरिंग मैकेनिज्म, एडवांस असेसमेंट और आवश्यक उपकरण तैयार करने की एडवांस प्लानिंग शामिल होनी चाहिए. कोरोना वैक्सीन के वितरण को लेकर पीएम मोदी ने आगे निर्देश दिया कि हमें देश में चुनाव और आपदा प्रबंधन के सफल आयोजन के अनुभव का उपयोग करना चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समान तरीके से वैक्सीन के वितरण और प्रशासन प्रणालियों को लागू किया जाना चाहिए. इसमें राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, जिला स्तरीय पदाधिकारियों, सिविल सोसाइटी के संगठनों, स्वयंसेवकों, नागरिकों और सभी आवश्यक डोमेन के विशेषज्ञों की भागीदारी होनी चाहिए. पूरी प्रक्रिया में एक मजबूत आईटी बैकबोन होना चाहिए और सिस्टम को इस तरह से डिजाइन किया जाना चाहिए ताकि हमारी स्वास्थ्य प्रणाली के लिए स्थायी मूल्य हो. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में कोरोना केस और वृद्धि दर में लगातार गिरावट को नोट किया. पीएम मोदी के साथ बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य), प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार, वरिष्ठ वैज्ञानिक, पीएमओ और भारत सरकार के अन्य विभागों के के अधिकारी हिस्सा लिया. पाकिस्तान शामिल नहीं कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए भारत समेत कई देशों में वैक्सीन की खोज का काम जारी है. भारत में तीन वैक्सीन की खोज का काम एडवांस स्तर पर चल रहा है, जिनमें से 2 दूसरे चरण में हैं और एक तीसरे चरण में है. भारतीय वैज्ञानिक और रिसर्च टीम पड़ोसी देशों अफगानिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव, मॉरीशस, नेपाल और श्रीलंका में अनुसंधान क्षमताओं को सहयोग और मजबूत कर रहे हैं. साथ ही बांग्लादेश, म्यांमार, कतर और भूटान से अपने यहां क्लीनिकल ट्रायल की गुजारिश की गई है. हालांकि इन सबमें पाकिस्तान शामिल नहीं है. वैश्विक समुदाय की मदद करने के प्रयास में प्रधानमंत्री मोदी ने आगे निर्देश दिया कि हमें अपने अपने प्रयासों को तत्काल पड़ोसी देशों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि वैक्सीन वितरण प्रणाली के लिए वैक्सीनंस, दवाइयां और आईटी प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिए पूरी दुनिया में पहुंचना चाहिए.

टीवी टीआरपी : बिग बी का कौन बनेगा करोड़पति और सलमान का बिगबॉस औंधे मुंह धराशाई

मुंबई। टीवी की दुनिया में बिग बॉस और कौन बनेगा करोड़पति जैसे शो दस्तक तो दे चुके हैं मगर अभी तक दर्शकों के मन में पूरी तरह से पकड़ नहीं बना पाए हैं. सलमान खान का पॉपुलर शो बिग बॉस और अमिताभ बच्चन का शो केबीसी इस हफ्ते भी टॉप 5 में जगह बना पाने में नाकामयाब रहा है. इसके अलावा पॉपुलर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा दो पायदान नीचे खिसक गया है. बार्क द्वारा जारी की गई ताजा लिस्ट के मुताबिक पिछले बार की तरह इस बार भी कुंडली भाग्य ने टीआरपी में बाजी मारी है और पहला स्पॉट हासिल किया है. कुंडली भाग्य को कुल 7801 इंप्रेसन्स मिले हैं. सीरियल में धीरज धूपर और श्रद्धा आर्या की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. दूसरे पर टीवी सीरियल अनुपमा है. अनुपमा को भी दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है. इस सीरियल को कुल 7292 इंप्रेसन्स मिले हैं. तीसरे स्थान पर जी टीवी का सीरियल कुमकुम भाग्य है. सृति झा और शबीर अहलुवालिया की जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक रही है. इस शो को 6257 इंप्रेसन्स मिले हैं. मलाइका अरोड़ा के इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर आने के बाद से इसकी टीआरपी में भी सुधार देखने को मिल रहा है. शो 5766 इंप्रेसन्स के साथ चौथे नंबर पर है. जबकी लोगों का चहेता कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा 5667 इंप्रेशन्स के साथ पांचवे स्थान पर है. कपिल शर्मा शो का भी अच्छा प्रदर्शन बता दें कि बार्क द्वारा जारी की गई टीवी शोज की ये टीआरपी रेटिंग्स 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक की है. इन शोज के अलावा छोटी सरदारनी, शक्ति अस्तित्व के एहसास का और द कपिल शर्मा शो भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अब फैन्स के लिए ये देखने वाली बात होगी सी सलमान खान का शो बिग बॉस इस लिस्ट में आखिर कब एंट्री मारता है.

भोपाल -दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 17 अक्टूबर से फिर दौड़ेगी, रिजर्वेशन शुरू

भोपाल। रेलवे बोर्ड ने नई दिल्ली से हबीबगंज के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को 17 अक्टूबर से चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है। इस ट्रेन के लिए 14 अक्टूबर यानि आज से रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। साढ़े सात महीने बाद इस ट्रेन का संचालन शुरू होगा। दिल्ली और भोपाल आने-जाने के लिए शहर को लोगों को बड़ी राहत मिली है। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मार्च में शताब्दी एक्सप्रेस के संचालन को बंद कर दिया गया था। लॉकडाउन खत्म होने के बाद धीरे-धीरे रेल यातायात को बहाल किया जा रहा है। पहले लंबी दूरी की ट्रेनों को चलाया गया। अभी भोपाल से दक्षिण भारत, महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेनें गुजर रही हैं। त्योहार नजदीक होने पर इन ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो गई है, जिसकी वजह से भोपाल जाने वाले यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि वेटिंग टिकट पर सफर करना फिलहाल प्रतिबंधित है। त्योहार की भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने 196 ट्रेनों को दोबारा शुरू करने की घोषणा की है, जिसमें नई दिल्ली से हबीबगंज (भोपाल) जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को भी 17 अक्टूबर से चलने की अनुमति दी है। नई दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस भोपाल के हबीबगंज स्टेशन दोपहर बाद 2.25 बजे पहुंचती है। वहीं, भोपाल से शताब्दी एक्सप्रेस दोपहर बाद 3 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है। यह ट्रेन मथुरा, आगरा कैंट, मुरैना, ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, भोपाल और हबीबगंज स्टेशन पहुंचती है। तीन ट्रेनों को चलाने का भेजा है प्रस्ताव उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल ने तीन ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव भेजा है। इसमें झांसी-पुणे एक्सप्रेस, ग्वालियर-छपरा (बरौनी मेल) एक्सप्रेस, झांसी-बांद्रा का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। इस महीने इन ट्रेनों के चलने के आसार हैं। त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। त्योहार की वजह से यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। बरौनी मेल के चलने से यूपी और बिहार के लिए ट्रेन मिल जाएगी। रेल यात्रियों को 10 ट्रेन की सौगात, भोपाल होकर जाएगी बलसाड़-पुरी विशेष ट्रेन भोपाल से बलसाड़-पुरी-बलसाड़ स्पेशल ट्रेन सप्ताह में एक दिन भोपाल से होकर चलेगी। यह गुरुवार से शुरू होगी। भोपाल मंडल से डॉक्टर अंबेडकर नगर-कामाख्या, बड़ोदरा-वाराणसी, उधना-दानापुर, सूरत-भागलपुर के मध्य स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन भी चलने लगेंगी। रेल प्रशासन द्वारा यह ट्रेन अगली सूचना तक चलाई जाएंगी। इन गाड़ियों का समय पहले से निर्धारित ट्रेन के समय के अनुसार ही चलेगा। भोपाल मंडल से होकर 6 ट्रेन सप्ताह में एक दिन रहेंगी, जबकि 4 गाड़ी सप्ताह में दो दिन रहेगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet