LATEST NEWS

आगर मालवा में बेमौसम बारिश ने व्यापारियों की मेहनत और अनाज दोनों पर पानी फेर दिया

आगर मालवा मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में बेमौसम बारिश ने व्यापारियों की मेहनत और अनाज दोनों पर पानी फेर दिया. जिले की मुख्य अनाज मंडी में खुले में रखा गया हजारों क्विंटल गेहूं मंगलवार और बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश में पूरी तरह भीग गया. अचानक बदले मौसम के कारण हुई तेज बारिश से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. बुधवार को तेज धूप और करीब 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच दोपहर में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई. इससे पहले मंगलवार को भी इसी तरह की बेमौसम बारिश ने अनाज मंडी में रखे गेहूं को नुकसान पहुंचाया था. व्यापारियों ने उम्मीद की थी कि मंगलवार के बाद मौसम साफ रहेगा और वे गेहूं को समेट सकेंगे, लेकिन बुधवार को हुई बारिश ने उनकी बाकी उम्मीदें भी तोड़ दीं. मंडी के व्यापारी संजय बंसल, विजय कोठारी और बंटी ने कहा कि लगातार दो दिनों से हुई बारिश ने अनाज को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है. खुले में रखा गया गेहूं पूरी तरह पानी में भीग चुका है और आशंका है कि इतनी नमी के बाद गेहूं सड़ सकता है, जिससे यह किसी काम का नहीं रहेगा. व्यापारियों ने प्रशासन से इस नुकसान का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की है. व्यापारियों का कहना है कि अनाज मंडी में पर्याप्त गोदामों की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें गेहूं खुले में रखना पड़ा था. अब जब मौसम ने इस तरह धोखा दिया है, तो लाखों रुपये का माल खराब हो गया है. फिलहाल व्यापारी नुकसान के आकलन में जुटे हुए हैं. बेमौसम बारिश ने जहां किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है, वहीं मंडी में खुले में रखा गया अनाज भी इसकी चपेट में आ गया है.  

डॉक्टर पत्नी के पास करोड़ों की संपत्ति, आय लाखों में, कोर्ट ने भरण-पोषण का आवेदन किया खारिज

इंदौर इंदौर के कुटुंब न्यायालय ने एक अहम फैसले में करोड़ों की संपत्ति की मालिक एक महिला डॉक्टर का अंतरिम भरण-पोषण का आवेदन खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि पति के समान डिग्रीधारी और उच्च शिक्षित पत्नी को भरण-पोषण दिलाना आवश्यक नहीं है. तलाकशुदा पति-पत्नी दोनों ही उच्च शिक्षित हैं और डॉक्टरी के पेशे से जुड़े हैं. इंदौर निवासी महिला डॉक्टर ने अपने केरल के निवासी पति के खिलाफ भरण-पोषण की राशि की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया था. डॉ पति की ओर से अधिवक्ता योगेश गुप्ता ने पैरवी करते हुए दस्तावेज प्रस्तुत किए. वकील ने अदालत को बताया कि डॉक्टर ने पत्नी के साथ सुखी जीवन व्यतीत किया और उन्हें 36 लाख रुपए कीमत का एक क्लिनिक भी बनाकर दिया. डॉक्टर पत्नी के आयकर दस्तावेज भी कोर्ट में पेश किए गए, जिनके अनुसार वह सालाना 8 लाख रुपए से अधिक की आय अर्जित करती हैं, यानी उनकी मासिक आय लगभग 71 हजार 250 रुपए है. इसके बाद जज ने अपने आदेश में उल्लेख किया कि उच्च शिक्षित और पति के समान व्यावसायिक डिग्रीधारी पत्नी को भरण-पोषण राशि दिलाना आवश्यक नहीं है. कोर्ट ने कहा कि इस प्रकरण में आवेदिका स्वयं अपने पति की तरह डिग्रीधारी हैं. डॉक्टर पति की ओर से अधिवक्ता योगेश गुप्ता ने कोर्ट को यह भी बताया कि महिला डॉक्टर स्वयं BDS और MDS डॉक्टर हैं. वह अपने चिकित्सकीय व्यवसाय से वर्तमान में प्रतिमाह लाखों रुपए की आय अर्जित करती हैं और उनके पास इंदौर शहर में करोड़ों की संपत्ति भी है. आवेदन की जांच के बाद कोर्ट ने भरण-पोषण का आवेदन निरस्त कर दिया.

विशेष पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवायें) पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर का निरीक्षण

अनूपपुर गुरुवार की दोपहर विशेष पुलिस महानिदेशक महोदय (तकनीकी सेवायें) पुलिस मुख्यालय भोपाल श्री योगेश मुदगल जी द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के साथ थाना कोतवाली अनूपपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कोतवाली भवन एवं परिसर में साफ सफाई, थाना मालखाना एवं बलवा ड्रिल सामाग्री का रख रखाव एवं पीने के पानी की सुविधा का निरीक्षण किया गया। विशेष पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा थाने के विभिन्न रजिस्टरों जरायाम पंजी,  निगरानी पंजी, गुण्डा पंजी इन्डेक्स टू हिस्ट्रीशीट, गुण्डा चेकिंग रजिस्टर एवं अन्य रजिस्टरों का अवलोकन किया जाकर थाने का रिकार्ड विधिवत संधारित पाये जाने से प्रशंसा की गई। विशेष पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा थाना में पदस्थ समस्त अधिकारी –  कर्मचारियो से वार्तालाप कर कर्मचारियो की डियुटी एवं परेशानियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर लगातार जनहित में अच्छी पुलिसिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

मध्यप्रदेश में मई खूब तपेगा, पारा 48 डिग्री पहुंचेगा, इस हफ्ते बारिश- ओले के आसार, बैतूल में तेज आंधी से टावर गिरा

भोपाल अमूमन मई-जून में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। इस बार भी मध्यप्रदेश में मई महीना खूब तपने वाला है। इस सब के बावजूद मई के पहले हफ्ते में बारिश और ओले गिरने के आसार हैं। महीने के अंतिम सप्ताह में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी। कुछ जिलों में पारा 48 डिग्री तक पहुंच सकता है। गुरुवार, को बैतूल में BSNL का टावर गिरने से चार मवेशियों की मौत हो गई। मध्यप्रदेश में मई महीने में भीषण गर्मी पड़ने का ट्रेंड है। पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो राजस्थान और उत्तर प्रदेश बॉर्डर से जुड़े एमपी के जिलों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। इस बार भी ऐसी ही गर्मी पड़ सकती है। खरगोन, खंडवा और रतलाम में 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा बुधवार को सबसे गर्म मालवा-निमाड़ यानी इंदौर और उज्जैन संभाग के शहर रहे। खरगोन में 43.2 डिग्री सेल्सियस, खंडवा में 43.1 डिग्री, रतलाम-शाजापुर में 43 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान पहुंच गया। वहीं, गुना, नरसिंहपुर, धार, सागर, शिवपुरी, टीकमगढ़, रायसेन और दमोह में पारा 41 डिग्री से ऊपर ही रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल-इंदौर में 41.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 39.3 डिग्री, उज्जैन में 42.5 डिग्री और जबलपुर में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक प्रदेश में बारिश, ओले और आंधी का अलर्ट जारी किया है। बैतूल में BSNL का टावर गिरा बुधवार को दिनभर की गर्मी के बाद शाम को कई शहरों में तेज आंधी आई। बैतूल के भीमपुर खंड के पिपरिया गुरुवा में 100 फीट ऊंचा BSNL का टावर गिर गया। इस हादसे में एक किसान के चार बैल मारे गए और दो घायल हुए। हालांकि, किसी इंसान के घायल होने की खबर नहीं है। वहीं, इंदौर में भी शाम को तेज हवा चलने लगी, जिससे एक पेड़ गिर गया। भोपाल में शाम 4 बजे के बाद बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए बारिश, ओले और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इंदौर-उज्जैन में सबसे ज्यादा गर्मी बुधवार को इंदौर और उज्जैन के शहरों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। खरगोन में तापमान 43.2 डिग्री, खंडवा में 43.1 डिग्री और रतलाम-शाजापुर में 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं गुना, नरसिंहपुर, धार, सागर, शिवपुरी, टीकमगढ़, रायसेन और दमोह में तापमान 41 डिग्री से ऊपर चला गया। बड़े शहरों में भोपाल-इंदौर में 41.6 डिग्री, ग्वालियर में 39.3 डिग्री, उज्जैन में 42.5 डिग्री और जबलपुर में 39 डिग्री सेल्सियस का तापमान देखा गया। इस महीने 48 डिग्री पहुंचेगा टेम्प्रेचर मौसम विभाग के मुताबिक, मई का महीना गर्मी के लिए बहुत खास होता है। इस महीने में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। पिछले 10 सालों के आंकड़ों के अनुसार, कई शहरों में तापमान 47-48 डिग्री तक पहुंच चुका है। दिन में हीट वेव चलेगी तो रातें भी गर्म रहेंगी। मई में बारिश का भी एक ट्रेंड होता है। इस बार मई की शुरुआत में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि, 30 अप्रैल को प्रदेश में गर्मी, आंधी और बारिश का मौसम रहा। मई में पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में मई के महीने में ही सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। पिछले 10 साल का ट्रेंड देखें तो कई शहरों में पारा 47-48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। दिन में हीट वेव चलेगी तो रातें भी गर्म रहेंगी। मई में बारिश का भी ट्रेंड रहता है। इस बार मई की शुरुआत में ही मौसम बदला हुआ रहेगा। हालांकि, एक दिन पहले 30 अप्रैल को प्रदेश में गर्मी, आंधी और बारिश वाला मौसम रहा। पहले सप्ताह में ओले और बारिश का अलर्ट मई के पहले सप्ताह में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। अगले 4 दिन यानी 1 से 4 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बादल, बारिश, आंधी, गरज-चमक और ओले गिरने की संभावना है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने से अगले 24 घंटे में सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और डिंडोरी में हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, धार, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी आंधी-बारिश का अलर्ट है। इस हफ्ते ओले-बारिश का अलर्ट मई के पहले हफ्ते में मौसम का मिक्स असर देखने को मिलेगा। अगले 4 दिन, यानी 1 से 4 मई तक, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल, बारिश, आंधी, गरज-चमक और ओले गिरने की उम्मीद है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने से अगले 24 घंटे में सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और डिंडोरी में हवा की स्पीड 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, धार, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी आंधी-बारिश का अलर्ट है। अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम ? 1 मई को सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और डिंडौरी में हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, धार, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 2 मई को जबलपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, सागर में आंधी और बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, भोपाल, शाजापुर, सीहोर, इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल में भी आंधी चल सकती है। 3 मई को छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओले गिरने की चेतावनी है। वहीं ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, हरदा, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी और अनूपपुर में … Read more

शादी समारोह से लौटते समय बेकाबू कार पुलिया से टकराई, 4 युवकों की मौत, तीन घायल

गुना गुना जिले के भदौरा इलाके में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बेकाबू कार पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में शादी समारोह से लौट रहे चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। बारात से लौटते समय हुआ हादसा यह हादसा बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात लगभग 2:30 बजे हुआ। शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र स्थित रिजौदा गांव से बारात गुना जिले के मावन गांव आई थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद कुछ युवक कार से अपने गांव रिजौदा लौट रहे थे, तभी भदौरा के पास यह दुर्घटना हो गई। गंभीर घायल का इलाज जारी हादसे में जिन चार युवकों की मौत हुई है, वे सभी रिजौदा गांव के निवासी हैं। मृतकों की पहचान गोविंद रघुवंशी (28), सोनू रघुवंशी (35), वीरू कुशवाह (24), और हितेश बैरागी (24) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल हुए युवकों में सुदीप रघुवंशी (24), सुमित रघुवंशी (24) और रवि रघुवंशी (22) शामिल हैं। सुदीप की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस कर रही जांच म्याना थाना प्रभारी एसआई गोपाल चौबे ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर यह हादसा तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि किसी अन्य वाहन की टक्कर की संभावना को भी खारिज नहीं किया जा सकता। कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार पीछे की तरफ से पुलिया से टकराई है, क्योंकि कार का अगला हिस्सा सुरक्षित है। वहीं पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया है। गाड़ी का कांच पुलिया पर भी बिखरा हुआ है। वहीं कार के आसपास युवकों के जूते बिखरे हुए हैं। दो घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज म्याना थाना प्रभारी SI गोपाल चौबे ने बताया कि शिवपुरी जिले से गुना जिले में बारात आई थी। रात लगभग 2:30 बजे एक गाड़ी से कुछ लोग वापस अपने गांव जा रहे थे। भदौरा के पास उनकी गाड़ी पुलिया से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन घायल हैं। दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

गढ़ाकोटा के सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में आयोजित विवाह सम्मेलन में तीन हजार जोड़े विवाह के बंधन में बंधें, CM ने दिया आशीर्वाद

गढ़ाकोटा सागर के गढ़ाकोटा में आज गुरुवार को 23वां पुण्य सामूहिक विवाह सम्मेलन अयोजित हुआ। सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में आयोजित इस विवाह सम्मेलन में करीब तीन हजार जोड़े शामिल विवाह के बंधन में बंधेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद देने सागर पहुंचे हैं। सम्मेलन में शामिल होने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गढ़ाकोटा पहुंचे। सुबह 9.30 बजे भोपाल से हवाई मार्ग से रवाना होकर वे सुबह 10.20 बजे गढ़ाकोटा हेलीपेड पहुंचें। जहां सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम के बाद सीएम जबलपुर के लिए रवाना होंगे। इस आयोजन में सागर जिले के साथ-साथ संभाग के दमोह, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, निवाड़ी और छतरपुर जिले के वर-वधू भी होंगे शामिल। 25 हजार कन्याओं के विवाह कराने का रिकॉर्ड गढ़ाकोटा में रहली विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव वर्ष 2001 से पुण्य सम्मेलन सम्मेलन का आयोजन कराते आ रहे हैं। इसमें रहली विधानसभा में 25 हजार से अधिक कन्याओं के विवाह कराने का रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। वर-वधु को दिए जाएंगे उपहार सम्मेलन में विवाह करने वाले वर-वधु को 49 हजार रुपए की राशि के साथ ही 51 बर्तन, वर-वधु को शगुन के पकड़े, एक हॉटपॉट, बैग, दीवार घड़ी, 80 ग्राम वजन के गोल्ड प्लेटेड गहने (चूड़ी, मंगलसूत्र) समेत टीका की राशि भेंट स्वरूप दी जाएगी। दूल्हों की बारात घोड़ों पर निकाली जाएगी। सात ही घरातियों और बारातियों के स्वागत के लिए बुंदेली व्यंजन दाल, चावल, कड़ी, सब्जी, पूड़ी, रसगुल्ला, रसना, जलजीरा जैसे अन्य स्वादिष्ट पकवानों की व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने ग्राम दाउदखेड़ी में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर 70 नव-दम्पतियों को दिया आशीर्वाद

सामूहिक विवाह सामाजिक सुधार का है महत्वपूर्ण कदम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के सभी केन्द्र धार्मिक केन्द्रों के रूप में किए जाएंगे विकसित- मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने ग्राम दाउदखेड़ी में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर 70 नव-दम्पतियों को दिया आशीर्वाद भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश एवं प्रदेशवासियों को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महाकाल महालोक कॉरिडोर की सौगात के बाद से उज्जैन ने विकास के नित नए आयाम स्थापित किए हैं। उज्जैन को धर्म और धार्मिक पर्यटन का मुख्य केन्द्र बनाया जा रहा है। धर्म ही समाज को एक सूत्र में पिरोता है। सामूहिक विवाह का आयोजन सामाजिक सुधार का महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दाउदखेड़ी में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विवाह का आयोजन सामूहिक रूप से करने से मितव्ययता आती है और वैवाहिक कार्यक्रम के लिए अनावश्यक कर्ज का बोझ नहीं पड़ता है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रत्येक वधु को 49 हजार रूपये एवं आयोजनकर्ता निकाय को प्रति कन्या 6 हजार रूपये प्रदान किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना हुई एक वरदान साबित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने त्रिकालदर्शी महामृत्युंजय बाबा महाकाल को दंडवत प्रणाम करते हुए कहा कि अक्षय तृतीया के पुण्य अवसर पर आज प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब परिवार की कन्याओं का विवाह कराने के लिए माता-पिता कर्ज में डूब जाया करते थे। बेटी के जन्म के साथ ही उसकी शादी की चिंता सताने लगती थी, लेकिन अब सरकार बेटियों का कन्यादान कर रही है। माता-पिता अब बेटियों के जन्म पर उदास नहीं होते, बधाई गीत गाते हैं। निर्धन परिवारों की बेटियों के वि वाह के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना एक वरदान साबित हुई है। सामूहिक विवाह आज समाज में परिवर्तन का माध्यम बन रहे हैं, इन आयोजनों के माध्यम से समाज में समरसता और अपनत्व की भावना भी बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल 70 नवदंपत्तियों को बधाई एवं आशीर्वाद दिया। हमारा प्रदेश महिला सशक्तिकरण का रोल-मॉडल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश में हो रहे प्रयासों को देश भर में सराहा जा रहा है। मध्यप्रदेश मॉडल को विभिन्न राज्यों ने अपनाया है। कई राज्य हमारी योजनाओं का अनुसरण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ज्ञान (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) के सशक्तिकरण का जो संकल्प लिया है, हमारी सरकार उसी के अनुरूप महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक संबल देने एवं नारी सशक्तिकरण के लिए हर कदम उठा रही है। प्रदेश में नारी शक्ति के कल्याण और विकास के लिए वर्ष 2025-26 के बजट में 27 हजार 147 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में 5 लाख 3 हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों का गठन किया गया है। इन स्व-सहायता समूहों से 62 लाख 30 हजार से अधिक महिला सदस्य जुड़ी हैं और सरकार की आजीविका विकास योजनाओं से लाभान्वित हो रही हैं। बहनों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। सड़कों और सेतु निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास ने पकड़ी नई रफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण पाथेय न्यास अंतर्गत भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के स्थानों को धार्मिक केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है। ग्रामीण अंचलों में सड़क,सेतु और आधारभूत संरचनाओं का विकास कर ग्रामीण अंचलों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी कुंवर,जनपद अध्यक्ष उज्जैन श्रीमती भंवरबाई,जनप्रतिनिधी संजय अग्रवाल,शोभाराम मालवीय, दीपक चौधरी,सरपंच पुष्पा उदय सिंह सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ब्रह्म भट्ट क्षत्रिय समाज के 38वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुए सम्मिलित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में अखिल भारतीय ब्रह्म भट्ट क्षत्रिय समाज के 38वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 23 नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने वाले समाजसेवी राधेश्याम परमार एवं उनकी टीम को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव-दम्पत्तियों को उपहार स्वरूप चांदी की पायजेब भेंट की। उन्होंने नव-दम्पत्तियों से चर्चा कर उनके सुखद वैवाहिक मंगलमय जीवन के लिए मंगलकामनाएं दी। समारोह में ब्रह्मभट्ट समाज ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।  

श्योपुर मेंसामूहिक विवाह में पुरोहितों की जगह मुस्लिम शिक्षकों ने पढ़े वैदिक मंत्र, बिना फेरे लिए लौटे जोडे़

श्योपुर मध्यप्रदेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां श्योपुर जिले में अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत कन्याओं के विवाह कराए गए। इस दौरान जिला मुख्यालय पर आयोजित हुए सामूहिक विवाह समारोह में बड़ी सरकारी चूक नजर आई। जानकारी के अनुसार विवाह वेदी पर पुरोहित का काम 10 मुस्लिम शिक्षकों ने किया। ऐसे में इस सरकारी कार्यक्रम में कुछ जोड़े बिना फेरे लिए ही लौट गए। इन जोड़ों ने बाद में किसी दूसरे सम्मेलन में जाकर सनातन संस्कृति के अनुसार विवाह किया। अफसर बोले- सभी जोड़ों ने लिए फेरे इस मामले को लेकर अफसरों का कहना है कि सम्मेलन में गायत्री परिवार से जुड़े लोगों ने सभी संस्कार पूरे करवाएं। मुस्लिम शिक्षकों की तो व्यवस्था के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार श्योपुर के सीईओ ने बताया कि मुस्लिम शिक्षकों को वेदी पर मंत्र नहीं पढ़े, वे तो सिर्फ व्यवस्था के लिए बैठे थे। शादी तो गायत्री परिवार के सदस्यों ने कराई। मेरी जानकारी के अनुसार तो सभी की शादी हुई है। बिना फेरे के लौटे कुछ जोड़े बता दें कि श्योपुर शहर के हैवी मशीनरी टीनशेड परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 231 जोड़ों का विवाह कराया गया था। सम्मेलन की जिम्मेदारी नगरपालिका और पंचायत की थी। इस दौरान सम्मेलन में 10 मुस्लिम शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई गई। आरोप है कि विवाद वेदी पर पुरोहित का काम 10 मुस्लिम शिक्षकों ने किया। ऐसे में सम्मेलन में कुछ जोड़े बिना फेरे लिए ही लौट गए। इसलिए लगाई गई शिक्षकों की नियुक्ति गौरतलब है कि विवाह सम्मेलन कराने की जिम्मेदारी गायत्री परिवार की थी। उनके द्वारा नियुक्त किए गए पुरोहितों ने ही मंत्र पढ़ें। इस दौरान कुछ जोड़ों के साथ गायत्री परिवार की ओर से बताई जाने वाली विधि पूरी कराने के लिए ड्यूटी पर लगाया गया। इसमें 10 मुस्लिम शिक्षक भी शामिल थे।

मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना में 27 हजार से अधिक हितग्राहियों को 600 करोड़ रुपए किए अंतरित

कपास उत्पादक किसानों को मिलेगा पीएम मित्र पार्क से लाभ, 3 लाख रोजगार होंगे सृजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने उमरबन में सामूहिक विवाह सम्मेलन में 2123 नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना में 27 हजार से अधिक हितग्राहियों को 600 करोड़ रुपए किए अंतरित 85 लाख से अधिक किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की प्रथम किश्त की 1704.94 करोड़ राशि ट्रांसफर 1870 करोड़ लागत की धार माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना और 277 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए नि:शुल्क एयर एंबुलेंस की व्यवस्था भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार ने गरीब, युवा, अन्नदाता (किसान), और नारी सशक्तिकरण के लिए 4 मिशन लॉन्च किए हैं। हितग्राहियों को कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र से राज्य सरकार प्रदेश को समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए संकल्पित है। युवाओं को रोजगार, लाड़ली बहनों को आर्थिक सहायता, गरीब जरूरतमंदों के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था है। जनजातीय क्षेत्रों सहित प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं का जाल बिछाया है। हमारा लक्ष्य प्रत्येक खेत तक पानी पहुंचाकर प्रदेश के सिंचित रकबे को 55 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 1 लाख हेक्टेयर करना है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए केन-बेतवा लिंक और पार्वती-चंबल-कालीसिंध लिंक परियोजनाओं की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि धार को पीएम मित्र पार्क की सौगात केन्द्र से मिली है। यहां 2100 करोड़ से औद्योगिक पार्क आकार लेगा और लगभग 3 लाख रोजगार सृजित होंगे। धार अंचल के किसान कपास की खेती करेंगे तो उन्हें भी अधिक लाभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को धार के उमरबन में आयोजित सामूहिक विवाह एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी, विधायक हीरालाल अलावा, विधायक कालू सिंह ठाकुर ,श्रीमती रंजना बघेल, चंचल पाटीदार, सरदार सिंह सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे। उमरबन में परिणय सूत्र में बंधे 2123 जोड़े मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उमरबन में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन में परिणय सूत्र में बंधे 2123 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि आज उमरबन की धरती से प्रदेश को कई सौगातें मिली हैं। कन्या विवाह योजना में बेटियों को प्रावधान के अनुसार 49 हजार का लाभ दिया जा रहा है। इसके साथ ही सामूहिक विवाह सम्मेलन में कल्याणी विवाह और अन्तर्जातीय विवाह करने पर राज्य सरकार की ओर से 2-2 लाख रुपए की सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विवाह में गैर-जरूरी खर्च से बचा जाए और यह राशि परिवार और बच्चों की पढ़ाई जैसे जरूरी कार्यों पर खर्च किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बहनों का भाई गरीब से गरीब की बेटी का विवाह कराएगा। 27 हजार से अधिक संबल हितग्राहियों को 600 करोड़ रूपए अंतरित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना में प्रदेश के 27 हजार से अधिक संबल हितग्राहियों को 600 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संबल योजना से जुड़ने वाले सभी परिवारों को मुश्किल समय में सहायता प्रदान करती है। पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड योजना का भी लाभ मिल रहा है। हितग्राहियों का 5 लाख रुपए तक का इलाज फ्री है। हमारी सरकार ने सभी आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए नि:शुल्क एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की है। गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में संकट या कोई कष्ट आएगा तो सरकार हर संभव सहायता करेगी। लाड़ली बहनों के खातों में भी हर महीने 1250 रुपए आते रहेंगे। 1870 करोड़ लागत की धार माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का किया भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1870 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली धार माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना एवं धार जिले के लिए 277 करोड़ के लागत से विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने प्रदेश के 85 लाख से अधिक किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वर्ष 2025-26 की प्रथम किश्त के रूप में 1704.94 करोड़ रुपए की राशि हितग्राहियों के बैंक खातों में सीधे अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में नदी जोड़ो परियोजनाओं के कार्य प्रदेश में समृद्धि लाएंगे। प्रदेश का सिंचाई रकबा 55 लाख हेक्टेयर हो चुका है, अब इसे 1 लाख करोड़ हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य है। उमरबन के 1 लाख 3 हजार किसानों को भी नई सिंचाई परियोजना का लाभ मिलेगा। जनजातीय समुदाय के विकास का संकल्प पूर्ण कर रही प्रदेश सरकार केंद्रीय महिला बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में केन्द्र की सभी कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में हो रहा है। धार जिले में हर खेत तक पानी पहुंचाने का कार्य हो रहा है। जनजातीय समुदाय के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को पूरा किया जा रहा है। बुजुर्गों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ जनकल्याणकारी कार्यों में लगी है। नारी सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को स्व-सहायता समूह से जोड़कर विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर कृषि विभाग सहित अन्य विभागों की विकास प्रदर्शनी में विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन धार की ओर से प्रकाशित “देवस्थानम” पुस्तक का विमोचन भी किया।  

मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति-2025 को मिलेगा राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय मंच

WAVES-2025: वैश्विक मंच पर मध्यप्रदेश की रचनात्मकता को मिलेगा नया आयाम “अमृतस्य मध्यप्रदेश” से झलकेगी प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति-2025 को मिलेगा राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय मंच “अतुलनीय मध्यप्रदेश” पेवेलियन मे जानेंगे प्रदेश के आकर्षक पर्यटन स्थलों को AVGC-XR नीति-2025: मध्यप्रदेश बनेगा रचनात्मक उद्योगों का केंद्र डिजिटल सपनों और सिनेमाई दृष्टिकोण के साथ मध्यप्रदेश बनेगा अगला रचनात्मक केंद्र भोपाल वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में मध्यप्रदेश अपनी रचनात्मकता, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं के साथ वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट 2025 (WAVES) का आयोजन मुंबई में 1 से 4 मई 2025 तक किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 मई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। मध्यप्रदेश इस अयोजन में वैश्विक मीडिया, मनोरंजन और रचनात्मक नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करने का प्रयास करेगा। मध्यप्रदेश “अतुलनीय मध्यप्रदेश” पेवेलियन, “अमृतस्य मध्यप्रदेश” नृत्य-नाटिका, नई मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति-2025 और नई एवीजीसी-एक्सआर नीति 2025 जैसे नवाचारों के साथ प्रमुख भागीदार रहेगा। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश को विश्वस्तर पर अग्रणी पर्यटन राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए कई नवाचार किए हैं। मध्यप्रदेश की समृद्ध संस्कृति और विरासत को वेव्स के मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। यहां एक ओर एमपी पवेलियन के माध्यम से आगंतुकों को प्रदेश के पर्यटन स्थलों और सांस्कृतिक विरासत से परिचय कराया जाएगा। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में फिल्म, एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एवीजीसी-एक्सआर के क्षेत्र में संभावनाओं की दृष्टि से हम विभिन्न हितधारकों से जुड़ेंगे। प्रदेश की लोक कला, संस्कृति और आध्यात्मिक स्थलों को आकर्षक समवेत नृत्य प्रस्तुति “अमृतस्य मध्यप्रदेश” के जरिए विदेश और देश के अतिथियों से जोड़ेंगे।  इस अवसर पर हम मध्यप्रदेश की नई फिल्म पर्यटन नीति-2025 और नई एवीजीसी-एक्सआर नीति-2025 को भी सांझा करेंगे। “अमृतस्य मध्यप्रदेश ” नृत्य नाटिका की ओजपूर्ण प्रस्तुति वेव्स में 2 मई को शाम को 4:30 बजे से “अमृतस्य मध्यप्रदेश ” नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, विविधता और पर्यटन स्थलों की खूबसूरती को प्रसिध्द कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी के निर्देशन में 100 से अधिक कलाकार अनूठे रूप में दर्शित करेगें। अमृतस्य मध्यप्रदेश एक मनमोहक नृत्य-प्रस्तुति है जो अतिथियों को भारत के हृदय मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक धरोहर से जोड़ेगी। यह प्रदर्शन केवल नृत्य नहीं, बल्कि एक यात्रा है जो प्रदेश के हजारों वर्षों पुराने इतिहास, संस्कृति, अध्यात्म और प्रकृति प्रेम को प्रदर्शित करेगी मध्यप्रदेश बनेगा देश का रचनात्मक केंद्र कार्यक्रम के तीसरे दिन 3 मई को दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में “डिजिटल सपनों और सिनेमाई दृष्टिकोण के साथ: मध्यप्रदेश — अगला रचनात्मक केंद्र” विषय पर पैनल डिस्कशन होगा। इस सत्र में मध्यप्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव आईटी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी संजय दुबे, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शुक्ला, फिल्म प्रोड्यूसर व डायरेक्टर सुएकता कपूर, फिक्की एवीजीसी फोरम एवं एमसीसीआईए एनिमेशन व गेमिंग कमेटी के चेयरमैन आशीष एस. कुलकर्णी, अगस्त मीडिया ग्रुप के फाउंडर व सीईओ ज्योर्तिमय सहा और प्रोड्यूसर शोभा संत सम्मिलित रहेंगे। मॉडरेडर की भूमिका लेखक व पत्रकार  नमन रामचंद्रन निभाएंगे। इस  पैनल डिस्कशन का उद्देश्य अग्रणी उ‌द्योग हितधारकों के साथ जुड़ना और मध्यप्रदेश में फिल्म, एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एवीजीसी-एक्सआर क्षेत्रों में  संभावनाओं और अवसरों को प्रोत्साहित करना है। फिल्म पर्यटन में अग्रणी है मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश को फिल्म पर्यटन अनुकूल राज्य बनाने और फिल्म उद्योग के माध्यम से अधिकाधिक निवेश एवं रोजगार के अवसर उत्पन्न करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति-2025 लागू की गई है। इस नीति के तहत समग्र सिनेमा उद्योग का विकास, स्थानीय प्रतिभाओं, क्षेत्रीय भाषाओं, महिलाओं के सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी गई है। इसे भी वेव्स में आए फिल्म प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और अन्य लोगों से सांझा किया जाएगा एवीजीसी-एक्सआर नीति-2025 होगी प्रदर्शित पैनल डिस्कशन के दौरान मध्यप्रदेश सरकार ने रचनात्मक अर्थव्यवस्था के लिए नए आयाम स्थापित करने की दिशा में तैयार की गई  एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी AVGC-XR नीति-2025 को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रसिद्ध प्रोड्यूसर व डायरेक्टर सुएकता कपूर इसे सांझा करेंगी। इस नीति के तहत 2029 तक 2,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने, 20 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने और 150 से अधिक स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने का लक्ष्य है। इस नीति के केंद्र में एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी के बुनियादी ढांचे के विकास की परिकल्पना की गई है। “अतुलनीय मध्यप्रदेश” पेवेलियन मे जानेंगे प्रदेश के आकर्षक पर्यटन स्थलों को इस चार दिवसीय आयोजन में कार्यक्रम स्थल पर एमपी टूरिज्म द्वारा अतुलनीय मध्यप्रदेश को प्रदर्शित करने के लिए 60 वर्ग मीटर का पेवेलियन भी तैयार किया गया है। यहां इंट्रेक्टिव मैप के माध्यम से मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित किया जाएगा। एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से मध्यप्रदेश के प्रमुख विडियोज और टीवीसी को प्रचारित किया जाएगा। विशेष रूप से इस पेवेलियन में एनामॉर्फिक स्क्रीन होगी, जहां आंगतुक पर्यटन स्थलों, वन्य क्षेत्रों और वन्य जीवों का रोमांचक अनुभव ले पाएंगे। मध्यप्रदेश टूरिज्म पॉलिसी और मध्यप्रदेश की फिल्म पॉलिसी से अवगत कराने के लिए टच स्क्रीन लगाई जाएगी, जहां इच्छुक पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से बिंदुवार जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। इसके साथ ही सभी आंगतुकों को ब्रोसर, मध्यप्रदेश का पर्यटन मैप, साहित्य और सोवेनियर भी प्रदान किए जाएंगे।  

मंत्री सिंह ने निर्देश दिए कि भवन की ड्राइंग एवं डिजाइन में हो रही देरी के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा

इंदौर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बुधवार को इंदौर के पीपल्या हाना क्षेत्र में निर्माणाधीन जिला न्यायालय भवन का भौतिक निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण में उन्होंने कार्य की वर्तमान प्रगति की जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यह परियोजना शासन की प्राथमिकताओं में है तथा इसे तय समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जायें। मंत्री सिंह ने निर्देश दिए कि भवन की ड्राइंग एवं डिजाइन में हो रही देरी के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। सभी डिजाइन एवं ड्राइंग 7 मई तक आर्किटेक्ट से प्राप्त करें। अन्यथा अनुबंध समाप्ति की कार्रवाई की जाएं। उन्होंने निर्माण सामग्री के अनुमोदन में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि अप्रूवल में विलंब के कारण निर्माण कार्य में रुकावट आती है, तो संबंधित अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मंत्री सिंह ने पुनरीक्षित एस्टीमेट के अनुमोदन की प्रक्रिया को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा ठेकेदार के रनिंग बिलों के शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए, जिससे निर्माण कार्य की गति बनी रहे। मंत्री सिंह ने निर्देश दिए कि इंदौर के मुख्य अभियंता (भवन) निर्माण कार्य की साप्ताहिक समीक्षा स्वयं करें और प्रमुख अभियंता के माध्यम से प्रत्येक सोमवार को निर्माण की प्रगति रिपोर्ट मंत्रालय को प्रस्तुत की जाएं। साथ ही इस रिपोर्ट की एक प्रति उनके विशेष सहायक को भी भेजी जाए। मंत्री सिंह ने ठेकेदार को निर्देशित किया कि कम से कम 2 शिफ्टों में कार्य किया जाए और पर्याप्त मैन पॉवर तैनात रहे। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य की प्रगति का विश्लेषण साप्ताहिक आधार पर पर्ट चार्ट के माध्यम से करने के भी निर्देश दिए गए ताकि संभावित अवरोधों की पूर्व पहचान कर उनके निराकरण की योजना बनाई जा सके। लोक निर्माण मंत्री सिंह द्वारा पहले ली गई बैठक में निर्देश दिए गए थे कि निर्माण कार्य को प्रतिदिन 3 शिफ्टों में संचालित किया जाए तथा कार्य की सतत निगरानी हेतु निर्माण स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। साथ ही, निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु प्रयोगशाला में सभी आवश्यक परीक्षण उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। परियोजना के लिए नियुक्त एसडीओ और सब-इंजीनियर को पूर्णकालिक रूप से केवल इसी कार्य पर तैनात रहने और किसी अन्य कार्य में संलग्न नहीं करने के भी निर्देश दिए गए थे। निरीक्षण में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (भवन) एस आर बघेल, मुख्य अभियंता सुरेंद्र राव गोरखेडे के साथ इंदौर लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर कंसलटेंट एवं ठेकेदार के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के शिवपुरी, इंदौर, धार, हरदा, छिंदवाड़ा और पन्ना जिलों में हुए कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 6 जिलों के सामूहिक विवाह सम्मेलनों को वर्चुअली किया संबोधित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत हुए कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधे 2205 जोड़े मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के शिवपुरी, इंदौर, धार, हरदा, छिंदवाड़ा और पन्ना जिलों में हुए कार्यक्रम भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मनुष्य जन्म वर्षों के पुण्य का फल है और सनातन संस्कृति में प्रत्येक व्यक्ति को जीवनकाल में 16 संस्कारों से होकर गुजरना होता है। इसमें विवाह संस्कार सबसे बड़ा संस्कार है। अग्नि को साक्षी मानकर 7 फेरों के माध्यम से 7 जन्मों का संकल्प लिया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अक्षय तृतीया पर 6 जिलों में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलनों में शामिल नव दंपतियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से शामिल होकर आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज अक्षय तृतीया है और इस दिन जो मिलता है वो हमेशा बढ़ता ही जाता है। जिसका कभी क्षय नहीं हो, वो अक्षय है। उन्होंने छिंदवाड़ा में 929, पन्ना में 915, आनंदधाम शिवपुरी में 80, इंदौर में 121, पंधानिया जिला धार में 80 एवं ग्राम नया गांव जिला हरदा में 80 नव दंपतियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विवाह बंधन में बंध रहे सभी जोड़ों के उज्जवल, सुखद-स्वस्थ जीवन और उनके दीर्घायु होने की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस वर्ष बजट में बेटी-बहनों के कल्याण के लिए 27 हजार 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मध्यप्रदेश के महिला सशक्तिकरण के मॉडल का कई राज्य अनुसरण कर रहे हैं। राज्य सरकार औद्योगिक विकास और महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण और कृषकों की आय बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की हैं। राज्य सरकार भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत ग्राम परिच्छा पौहरी, जिला शिवपुरी, ग्राम झलारिया, तह. सांवेर, जिला इन्दौर, ग्राम पंधानिया, धरमपुरी, जिला धार, ग्राम नयागांव तह. टिमरनी, जिला हरदा, इनर ग्राउंड (डी.डी.सी कॉलेज) नयापुर रोड, छिंदवाड़ा और ग्राम पंचायत बनौली, कुआंताल धाम, पवई, जिला पन्ना में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलनो में उज्जैन से वर्चुअली शामिल हुऐ। एनआईसी कक्ष उज्जैन में विधायक श्री अनिल जैन कालुहेड़ा मौजूद थे।  

कर्नाटक के राज्यपाल गेहलोत के साथ नागदा में सामूहिक विवाह समारोह में हुए शामिल

 नागदा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर अत्यंत हर्ष की बात है कि नागदा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। आज के दिन शुभ मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है। पाणिग्रहण संस्कार का हमारी भारतीय संस्कृति में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत बुधवार को नागदा के अटल खेल मैदान परिसर में नगर पालिका परिषद नागदा के द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समारोह में हर विवाहित कन्या के माता-पिता अपनी बेटी को एक नए जीवन की शुरुआत के लिए आशीर्वाद दे रहे है। विवाह संस्कार और रीति-रिवाज हमारी गौरवशाली परंपरा का हिस्सा रहे हैं। विवाह संस्कार जन्म से पहले ही तय हो जाता है। नागदा में काफी समय से इस प्रकार के सामूहिक विवाह के कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। यह एक बहुत अच्छी पहल है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ो को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कर्नाटक के राज्यपाल गेहलोत ने समारोह में उपस्थित वर-वधु के बीच पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद दिया। नव दंपत्तियों को मुख्यमंत्री विवाह योजना में शासन की ओर से दी जाने वाली राशि के चेक वितरित किये और उन्हें पौधे भी भेंट किये। समारोह में 74 जोड़ो का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह और एक मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया गया। विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, राजेश धाकड़, नागदा नगर पालिका अध्यक्ष संतोष ओपी गेहलोत, विजय पटेल, प्रकाश जैन, सुभाष चंद्र शर्मा, दौलत राम प्रजापत, सुल्तान सिंह शेखावत, लाल सिंह जी राणावत एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।  

सामूहिक विवाह फिजूलखर्ची को रोकने, आडम्बर और दिखावे पर नियंत्रण और समय की बचत की दृष्टि से उपयोगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सामूहिक विवाह फिजूलखर्ची को रोकने, आडम्बर और दिखावे पर नियंत्रण और समय की बचत की दृष्टि से उपयोगी हैं। ऐसे विवाह समारोह सरकार द्वारा प्रोत्साहित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा इंदौर में सोनकर समाज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।  

रामपुरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 1247 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ

देश की संस्कृति उदार एवं महान है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने नवदम्पत्तियों को दी शुभकामनाएं कालापीपल के रामपुरा में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में सम्मिलित हुए रामपुरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 1247 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ भोपाल हमारी संस्कृति उदार और महान है। दुनिया में ऐसी कोई संस्कृति नहीं है, जिसमें भारत की तरह हर कार्य संस्कार के अनुसार होते हैं। हमारी संस्कृति में जन्म से लेकर मृत्यु तक संस्कार हैं, जिसमें पाणिग्रहण संस्कार भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को शाजापुर जिले की कालापीपल तहसील के ग्राम रामपुरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत संपन्न हुए सामुहिक विवाह सम्मेलन में संबोधित करते हुए यह बात कही। सामुहिक विवाह में कुल 1247 विवाह हुए, जिसमें 1133 कन्याओं का विवाह हिन्दु रीति रिवाज के साथ तथा 114 निकाह हुए। कार्यक्रम में नवविवाहित दम्पत्तियों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि 49 हजार रूपये के चेक प्रदान किए गये। अन्तर्राष्ट्रीय कथावाचक प. प्रदीप मिश्रा, संतकल्याणदास महाराज, महामण्डलेश्वर संतश्यामदास महाराज, महामण्डलेश्वर संतरामगिरी महाराज, रघुनाथदास महाराज, विष्णुपुरी महाराज, सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चन्द्रवंशी, शाजापुर विधायक अरूण भीमावद, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, डॉ. रवि पाण्डे एवं अशोक नायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवविवाहित दम्पत्तियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि बेटियां नए परिवार की सदस्य बनने जा रही है, जहां उसे नए माता-पिता मिलेंगे। उन्होंने कहा कि बेटी को नए परिवार के सदस्य आदर एवं सम्मान दें। बेटियां भी नए परिवार के सदस्यों का आदर करें। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुनिया आज हमारी संस्कृति की तरफ बड़ी आशा भरी निगाहों से देखती है, वो हमारी संस्कृति को जानना एवं समझना चाहती है। हमारी तो संस्कृति इतनी उदार और महान है कि जो व्यक्ति अपना घर, संसार सब छोड़ देते हैं, उसके चरणों में प्रणाम करके अपना जीवन धन्य मानती है। यह हमारी संस्कृति वह है जो संग्रह करने में विश्वास नहीं करती, अपितु अपनी वस्तु दूसरों को देकर सुख महसूस करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार की दिशा क्या होना चाहिए? सरकार की सोच क्या होना चाहिए, सरकार के मनोभाव क्या होना चाहिए, इसका आदर्श उदाहरण हमारे अपनी संस्कृति से आता है। प्रदेश में जहां-जहां भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं हुई है, उन स्थानों पर धार्मिक तीर्थ स्थल बनाएंगे। भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव को विकसित किया जायेगा। प्रदेश के प्रत्येक नगरीय निकाय में एक गीता भवन बनाएंगे, जहां युवाओं को पढ़ने का स्थान उपलब्ध कराने के लिए अच्छी लायब्रेरी बनाई जायेगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश ना केवल फल-फूल रहा है, बल्कि सुख, आनन्द, वैभव के साथ विकास के समृद्धि के सारे द्वार भी खोल रहा है। देश के दुश्मनों को नेस्तनाबूत करने के लिए देश के खिलाफ काम करने वाले आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने में हमारी सरकार सक्षम है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य गरीबों, महिलाओं, किसानों एवं समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए उनका विकास करना एवं बेहतर जीने के संसाधन मुहैया कराना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में आने वाले वर्षों में किसानों से 2700 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीदी होगी। वर्तमान में 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीदी हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को सिंचाई के संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे समृद्धशाली बनें। किसानों के लिए 05 रूपये में बिजली का कनेक्शन देने का निर्णय लिया गया है। शाजापुर जिले में नदी जोड़ो अभियान के तहत पार्वती-कालीसिंध-चम्बल परियोजना से किसान लाभांवित होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों को एक-एक खेत को पानी उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए 5 लाख रूपये लगते हैं, सरकार 10 प्रतिशत की राशि में यानी की 50 हजार रूपये में सोलर पंप देगी, इससे किसानों को बिजली के बिल से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सोलर पंप के उपयोग के उपरांत बची हुई बिजली को सरकार भी खरीदेगी, इससे किसानों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि आधारित उद्योगों के लिए इन्दौर-उज्जैन संभाग के सभी किसानों को लेकर मन्दसौर के सीतामऊ में 03 मई को मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें किसानों के लिए उन्नत खेती, उद्योग आदि की जानकारी उपलब्ध रहेगी। किसानों को फसलों की बेहतर कीमत उपलब्ध कराने के लिए संभागों में कृषि का महाकुम्भ लगाकर किसानों की बेहतरी के लिए काम किया जा रहा है। प्रदेश सरकार गौ-पालन को प्रोत्साहन देने का कार्य कर रही है। सरकार के माध्यम से गौशालाएं संचालित होगी। गौ-शालाओं को 40 रूपये प्रति गाय की दर से अनुदान दिया जायेगा। सरकार दूध उत्पादन की क्षमता बढ़ाने के लिए विभिन्न उपाय कर रही है। प्रदेश दूध उत्पादन के क्षेत्र में देश में तीसरे स्थान पर है। सरकार इसे पहले स्थान पर लाने के लिये काम करेगी। अन्तर्राष्ट्रीय कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने कालापीपल क्षेत्र के रामपुरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत संपन्न हुए सामुहिक विवाह सम्मेलन में 1247 कन्याओं के विवाह पर स्थानीय विधायक घनश्याम चन्द्रवंशी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सामुहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है। यहां 114 मुस्लिम कन्याओं का निकाह भी संपन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकास के क्षेत्र में प्रदेश को नम्बर वन बनाया है। प्रदेश में सार्वजनिक स्थलों पर माँस का विक्रय बंद कराया, वही धार्मिक स्थलों एवं नगरों में शराब का विक्रय बंद कराकर नशामुक्त क्षेत्र बनाया है। उन्होंने दम्पत्तियों को शुभकामनाएं एवं अशीर्वाद दिया। कार्यक्रम ओएमजी के पर्यवेक्षक प्रो. डॉ. दिनेश गुप्ता ने विश्व रिकार्ड का प्रमाण पत्र भी दिया। उन्होंने यह प्रमाण पत्र सामुहिक विवाह सम्मेलन में बड़ी संख्या में हुए सामुहिक विवाह और कम समय में विवाह संपन्न कराने तथा कई लोगों को एक साथ भोजन कराने पर बने रिकार्ड पर दिया।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet