LATEST NEWS

रेलवे में लोको पायलट लोकेश माझी को बेरहमी से पीटने वाली उसकी पत्नी ने अपने किए पर माफी मांगी

सतना  रेलवे में लोको पायलट लोकेश माझी को बेरहमी से पीटने वाली उसकी पत्नी ने अपने किए पर माफी मांगी है। बता दें कि लोकेश ने अपनी पत्नी, सास और साले पर मिलकर पीटने के आरोप लगाए थे। मारपीट का CCTV वीडियो लोकेश ने पुलिस को सबूत के तौर पर दिया था। पत्नी हर्षिता पर मारपीट और आत्महत्या की धमकी देने का आरोप है। कोर्ट में 7 अप्रैल को पेशी कोर्ट ने इस मामले में 7 अप्रैल को पेशी के आदेश दिए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पत्नी हर्षिता का बयान आया, जिसमें उसने अपनी गलती मानी और पति से प्यार करने की बात कही। सोशल मीडिया पर छिड़ गई थी बहस यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में लोकेश माझी अपनी पत्नी से बचने के लिए हाथ जोड़कर विनती करते दिख रहे हैं। उनकी पत्नी उन्हें बेरहमी से पीट रही है। इस घटना के बाद लोकेश की पत्नी हर्षिता का बयान सामने आया है। हर्षिता ने कहा कि उससे गलती हो गई है और वह अपने पति से बहुत प्यार करती है। पुलिस में दर्ज शिकायत में लिखा दर्द लोकेश माझी ने सतना कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी शादी जून 2023 में हर्षिता रैकवार से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पत्नी और उसके परिवार वाले दहेज की मांग करने लगे। लोकेश ने बताया कि उनकी पत्नी ने कई बार झूठे मुकदमे की धमकी दी और मारपीट भी की। 20 मार्च को हुई थी मारपीट लोकेश ने अपने घर में कैमरे लगवाए थे। 20 मार्च को हुई मारपीट कैमरे में कैद हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने पन्ना और सतना पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पत्नी, सास और साले को नोटिस जारी कर दिया है। लोकेश का कहना है कि उन्होंने और उनके परिवार ने कोई दहेज की मांग नहीं की थी। उन्होंने तो एक गरीब लड़की से शादी की थी। पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया मामला सतना पुलिस ने आरोपी परिवार के खिलाफ BNS की धारा 296, 115(2), 351(3), 351(5) के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में भेज दिया है। अदालत ने आरोपियों को 7 अप्रैल को पेश होने के आदेश दिए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद हर्षिता का बयान भी सामने आया है। उसने कहा कि पति ने उसे उल्टा-सीधा बोल दिया था। इसी बात पर बहस हो गई थी। पत्नी ने सफाई में क्या कहा हर्षिता ने कहा कि किसी बात पर बहस हो गई थी। मैंने अपना मंगलसूत्र मांगा उन्होंने कहा उनके पास नहीं है। गलती से पति पर हाथ उठ गया हम तो अपने पति को बहुत प्यार करते हैं। हर्षिता ने यह भी कहा कि वह अपने पति से तलाक नहीं चाहती है। उसने कहा कि मैं सबके सामने हाथ जोड़कर पैर पकड़कर माफी मांग रही हूं। आगे से कभी ऐसी गलती नहीं होगी।

इंदौर मेट्रो के लिए अंडरग्राउंड टनल का रास्ता नहीं हुआ तय, अंडरग्राउंड हुई तो एमजी रोड खराब हो जाएगी

इंदौर बंगाली चौराहे से रीगल तिराहे के बीच मेट्रो अंडरग्राउंड कहां से होगी, यह बुधवार को भी तय नहीं हो सका। 17 जून 2024 को इस मुद्दे पर मेट्रो के अफसरों के साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित शहर के अन्य जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई थी। 289 दिन बीतने के बाद भी बुधवार को मेट्रो को अंडरग्राउंड करने पर मेट्रो प्रबंधन व शहर के जनप्रतिनिधियों के बीच आम सहमति नहीं बन सकी। बुधवार को मेट्रो प्रबंधन ने हाई कोर्ट के बजाय विकल्प के रूप में एमजी रोड पर पलासिया से इंद्रप्रस्थ टावर के बीच मेट्रो को अंडरग्राउंड करने का विकल्प दिया। सभी ने नकार दिया मेट्रो के अधिकारियों ने नगरीय आवास व विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने छप्पन दुकान के सामने एमजी रोड पर मार्किंग के साथ अंडरग्राउंड करने की योजना भी समझाई, जिसे सभी ने नकार दिया। मंत्री विजयवर्गीय बोले अभी जो विकल्प मेट्रो के अफसरों ने बताए हैं, उनसे संतुष्ट नहीं हैं। हम एमजी रोड पर मेट्रो को अंडरग्राउंड नहीं करना चाहते हैं। इससे एमजी रोड खराब होगी। हमने अपने एक्सपर्ट के साथ विकल्प दिए हैं। मेट्रो शहर के लिए बोझ न बने और जनउपयोगी हो। मेट्रो के अफसर व टेक्नीकल टीम के अगले एक सप्ताह में नया विकल्प तैयार करें। घाटे का धंधा हम अपने सिर नहीं लेंगे : मंत्री मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि मेट्रो का पहले जो प्लान बना है वो अप टू द मार्क नहीं बना है। जनप्रतिनधियों से राय नहीं ली गई और न ही पूछा गया। जब एक बार प्लान पूरा प्लान बन जाएगा, उसके बाद बता पाएंगे कि मेट्रो शहर की रिंग कब तक तैयार हो पाएगी। सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर के 5.9 किलोमीटर हिस्से पर मेट्रो चलाने के पहले उसकी उपयोगिता के साथ यह देखा जाएगा, मेट्रो में कितने लोग सफर करेंगे। मेट्रो चलाकर हम रोज घाटे का धंधा हम अपने सिर लें, इतनी जल्दबाजी नहीं करेंगे। पलासिया के बाद मेट्रो को अंडरग्राउंड ले जाना शहरहित में नहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि मेट्रो को अंडरग्राउंड करने मुद्दे पर अधिकारियों को टेक्निकल एक्सपर्ट के साथ रिवाइज प्लान लाने के लिए कहा है। अभी किसी विषय पर सहमति नहीं बनी है। सभी इस बात पर एक मत है कि पलासिया के बाद मेट्रो को तुरंत अंडरग्राउंड ले जाना ले जाना शहरहित में वर्तमान में परिस्थितियों में नहीं दिखता है।

18 मृतकों की एक साथ उठीं अर्थियां, देवास और हरदा में मातम, नेमावर घाट में अंतिम संस्कार

 देवास  गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री हादसे में मारे गए 18 मृतकों के शव मध्य प्रदेश पहुंचे तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। नेमावर घाट पर एक साथ सभी कां अंतिम संस्कार हुआ। गुजरात के बनासकांठा में यह हादसा मंगलवार सुबह 8 बजे हुआ था। जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई थी। 8 मृतक हरदा जिले के हंडिया और 10 देवास के संदलपुर गांव के थे। हादसे में जान गंवाने वाले देवास जिले के 9 मजदूरों के शव पहले उनके पैतृक गांव संदलपुर और ठेकेदार का शव खातेगांव पहुंचाया गया। अंतिम दर्शन के बाद सभी के शव नेमावर घाट लाए गए। जबकि, हरदा के हंडिया निवासी श्रमिकों के शव गुजरात से सीधे नेमावर घाट लाए गए। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में सभी को एक साथ मुखाग्नि दी गई। बनासकांठा के नजदीक डीसा में मंगलवार सुबह 8 बजे पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फट गया था। धमाका इतना भीषण था कि कई मजदूरों के शरीर के अंग 50 मीटर दूर तक बिखर गए। फैक्ट्री के पीछे खेत में भी कुछ मानव अंग मिले हैं। हादसे में हरदा के हंडिया के 8 और देवास के संदलपुर के 9 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, खातेगांव के ठेकेदार की भी जान चली गई थी। 8 मजदूरों का इलाज चल रहा है। इनमें 3 की हालत गंभीर है। SP गेहलोत-पीड़ित परिवारों का किया हर संभव सहयोग देवास SP पुनीत गेहलोत ने कहा, घटना के बाद से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मृतकों के परिजनों से लगातार संपर्क में हैं। घटनास्थल से सभी मृतकों के शव नेमावर घाट लाए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के माध्यम से हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन ने करवाया अंतिम संस्कार ब्लास्ट में जान गंवाने वाले 18 लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। नर्मदा घाट (नेमावर) पर शवों को मुखाग्नि दी गई। देवास के 9 मजदूरों के शव पहले उनके पैतृक गांव संदलपुर पहुंचे। ठेकेदार का शव खातेगांव पहुंचा। अंतिम दर्शन के बाद सभी शवों को नेमावर घाट लाया गया। वहीं, हरदा के हंडिया के लोगों के शव गुजरात से सीधे नेमावर घाट लाए गए। स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। पूरे इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों की आंखें नम हैं। एम्बुलेंस के जरिए एमपी लाए गए सभी शव शवों को लेने पुलिस-प्रशासन टीम के साथ मंत्री नागर सिंह गुजरात गए थे। बुधवार सुबह देवास के 10 मजदूरों के शव उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किए गए। बाकी शव पोस्टमॉर्टम के बाद भिजवाए गए। खातेगांव और संदलपुर के लिए गुजरात से आ रहीं सभी एम्बुलेंस और उनके साथ चल रहे गुजरात प्रशासन की ओर से अश्विन सिंह राठौर, नायब तहसीलदार और उनकी टीम शाम 6 बजे दाहोद से निकलने की तैयारी में थी। इसी बीच एक एम्बुलेंस में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद एम्बुलेंस बदली गई और शवों को रवाना किया गया। देवास जिले में एक साथ इतने शवों को आइस बॉक्स में रखने की सुविधा नहीं है। इसलिए सभी शवों को इंदौर एमवाय अस्पताल की मॉर्चुरी में रखा गया। गुरुवार सुबह इंदौर से शवों को संदलपुर ले जाया। परिजन ने अंतिम दर्शन किए। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शवों को नेमावर घाट भेजा गया। वहीं, हरदा के हंडिया के परिवार के शवों को इंदौर से सीधे नेमावार घाट लाया गया। परिजन ने एम्बुलेंस में ही आखिरी शवों को देखा। हरदा जिले के हंडिया निवासी मृतक       गुड्डी बाई नायक पति भगवान सिंह, 30 वर्ष     विजय नायक पिता भगवान सिंह, 17 वर्ष     अजय नायक पिता भगवान सिंह, 16 वर्ष     कृष्णा नायक पिता भगवान सिंह, 12 वर्ष     विष्णु नायक पिता सत्यनारायण सिंह नायक​, 18 वर्ष     सुरेश पिता अमर सिंह नायक, 25 वर्ष     बबिता नायक पति संतोष नायक, 30 वर्ष     धनराज बैगा, 18 वर्ष  देवास जिले के संदलपुर गांव निवासी मृतक     लखन (24) पिता गंगाराम भोपा     सुनीता (20)​ पति लखन भोपा     केशरबाई (50)​पत्नी गंगाराम भोपा     राधा (11)​पिता गंगाराम भोपा     रुकमा (8)​पिता गंगाराम भोपा अभिषेक (5)​ पिता गंगाराम भोपा     राकेश (30)​ पिता बाबूलाल भोपा     लाली (25)​ पत्नी राकेश भोपा     किरण (5)​पिता राकेश भोपा गुजरात फैक्ट्री ब्लास्ट में घायल     राजेश नायक (22) पिता सत्यनारायण सिंह     बिट्टू नायक (14) पिता सत्यनारायण सिंह      विजय काजवे (23) पिता रामदीन काजवे मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता पटाखा फैक्ट्री संदलपुर का पूरा परिवार खत्म हो गया है। मृतकों में मां और बेटों सहित 5-8 साल के बच्चे भी शामिल हैं। चाचा-भतीजे ने भी इस हादसे में जान गंवाई है। मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार के आर्थिक सहायता की घोषणा की है। हरदा विधायक डॉ. आरके दोगने ने विधायक निधि से 20-20 हजार रुपए देंगे। गुजरात सरकार ने 4-4 लाख रुपए सहायता राशि देगी।

आधे मध्यप्रदेश में आंधी और बारिश, हरदा-बैतूल में ओले गिरने का अलर्ट! आज इन जिलों में कहर बरपाने ​​वाला है मौसम

भोपाल  मध्यप्रदेश में गुरुवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते राज्य के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। किन जिलों में होगी बारिश और ओलावृष्टि? मौसम विभाग के अनुसार, खरगोन, खंडवा, हरदा और बैतूल में ओले गिरने की संभावना है। वहीं, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मैहर, पन्ना, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। आंधी की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम में बदलाव की वजह क्या है? मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में यह बदलाव ट्रफ, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हुआ है। यही वजह है कि कई जिलों में ओलावृष्टि और आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसलिए बदल रहा मौसम सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि ट्रफ, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश में मौसम बदला है। गुरुवार को ओलावृष्टि, आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। सिवनी में तापमान 28.2 डिग्री, नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा इससे पहले बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला रहा। मंदसौर के गरोठ और शामगढ़ में शाम को ओले गिरे। वहीं, डिडौरी, छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी, उमरिया समेत कई शहरों में बारिश हुई। भोपाल में दोपहर तक बादल छाए रहे। बदले मौसम की वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट हुई है। सिवनी में पारा 28.2 डिग्री, उमरिया में 29.3 डिग्री, सीधी में 30.8 डिग्री, पचमढ़ी में 31 डिग्री, रीवा में 32 डिग्री और छिंदवाड़ा में 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, नर्मदापुरम, रतलाम, धार और शिवपुरी में पारा बढ़ा रहा। नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 36.4 डिग्री, इंदौर में 37 डिग्री, ग्वालियर में 36.7 डिग्री, उज्जैन में 38.5 डिग्री और जबलपुर में 30.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अगले 2 दिन ऐसा मौसम     3 अप्रैल: खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल में ओले गिर सकते हैं। ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मैहर, पन्ना, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर में गरज-चमक और हल्की बारिश की स्थिति बनी रहेगी।     4 अप्रैल: इस दिन मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि, भोपाल समेत कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। अप्रैल में 7 से 10 दिन चल सकती है लू मध्यप्रदेश में अप्रैल महीने में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। पहले और दूसरे सप्ताह में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, दूसरे सप्ताह से लू भी चलेगी। सबसे गर्म आखिरी सप्ताह रहेगा। दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार हो सकता है। मौसम केंद्र भोपाल के वैज्ञानिक निदेशक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया- इस बार तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं, प्रदेश में अप्रैल महीने में 7 से 10 दिन तक हीट वेव यानी लू का असर देखने को मिल सकता है।

इंदौर का बजट : कोई नया टैक्स नहीं लगेगा, महापौर ने कहा- विजन 2025 का बजट

 इंदौर इंदौर नगर निगम का वित्त वर्ष 2025-26 का बजट आज पेश होगा। कोई नया टैक्स नहीं लगेगा, लेकिन संपत्ति कर, जल कर और हरियाली उपकर में बढ़ोतरी से आम जनता की जेब पर असर पड़ेगा। जानें पूरी जानकारी!  इंदौर नगर निगम का वित्त वर्ष 2025-26 का बजट आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। लगभग ₹8200 करोड़ के इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया, लेकिन फिर भी आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। कहां बढ़ेगा टैक्स?     संपत्ति कर वृद्धि (Property Tax Hike): 500 से अधिक कॉलोनियों में 10% से 30% तक संपत्ति कर बढ़ेगा। 2024-25 के बजट में प्रस्तावित रेट जोन में बदलाव 1 अप्रैल से लागू होगा।     जल कर में बढ़ोतरी (Water tax hike): पहले प्रस्तावित जल कर की दरों को अब लागू किया जाएगा।     हरियाली उपकर (Greenery cess): 2% हरियाली उपकर लागू किया जाएगा, जिससे संपत्ति कर में वृद्धि होगी। बजट सम्मेलन की मुख्य बातें     तारीख: 2 दिन का बजट सम्मेलन (गुरुवार और शुक्रवार)     स्थान: अटल बिहारी वाजपेयी परिषद सभागृह     प्रस्ताव: 30 प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी बजट में प्रमुख परियोजनाएं     1. नर्मदा योजना का चौथा चरण     2. नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट     3. नगर निगम का नया भवन (₹250 करोड़ का लोन प्रस्तावित)     4. मास्टर प्लान की नई सड़कें और वर्कशॉप निर्माण राजनीतिक हलचल और विरोध पर भाजपा की रणनीति क्या है? भारतीय जनता पार्टी की ओर से बजट सत्र के दौरान 30 पार्षदों को बजट पर चर्चा के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। दूसरी तरफ कांग्रेस ने ड्रेनेज घोटाले को लेकर महापौर को घेरने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस की बाड़ेबंदी कतनी कारगर साबित होगी यह बजट सत्र के दौरान पता चलेगा। आम जनता पर क्या होगा असर? इंदौर नगर निगम का बजट बिना नया टैक्स लगाए भी जनता पर भारी पड़ने वाला है। संपत्ति कर, जल कर और हरियाली उपकर से आर्थिक बोझ बढ़ेगा। मास्टर प्लान और विकास परियोजनाओं के नाम पर ₹250 करोड़ का ऋण भी प्रस्तावित है। अब देखना यह होगा कि यह बजट इंदौर की जनता को राहत देगा या आर्थिक बोझ बढ़ाएगा।

आज पेश होगा भोपाल नगर निगम का बजट, फिर भी लगेगा जेब को झटका

 भोपाल भोपाल नगर निगम (बीएमसी) का गुरुवार, 3 अप्रैल को 2025-26 वित्तीय वर्ष के लिए बजट पेश करेगा। इस दौरान प्रस्तावित कर वृद्धि और बीएमसी आयुक्त के साथ असहमति को लेकर हंगामे की संभावना है। बजट परिषद की बैठक सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे आईएसबीटी में होगी, जिसकी अध्यक्षता निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी करेंगे। बजट के प्रमुख मुद्दों को लेकर भाजपा और कांग्रेस पार्षदों ने बुधवार को ही बैठकें कर रणनीति तैयार कर ली हैं। कांग्रेस ने संपत्ति कर में 10% और जल एवं सीवेज करों में 15% की संभावित वृद्धि को लेकर महापौर और सत्तारूढ़ दल को चुनौती देने की तैयारी कर ली है। इस पर हंगामा होने की संभावना है। पिछले बार से बड़ा हो सकता है बजट बैठक में दो मुख्य एजेंडे पर चर्चा होगी, जिसमें बीएमसी का बजट और नए बीएमसी कार्यालय की अंतिम तैयारियां शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार 2025-26 के बजट में 3353 करोड़ रुपए के पिछले बजट से 200-500 करोड़ रुपये की वृद्धि होने की उम्मीद है। इसके अलावा, भाजपा पार्षद ने बीएमसी कमिश्नर हरेंद्र नारायण के कथित अड़ियल रवैए के कारण उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश करने की भी तैयारी की है। शहर के विकास को ध्यान में रखकर बनाया बजट बैठक से पहले महापौर मालती राय ने बताया कि बजट शहर के विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने कहा, बजट भोपाल के विकास पर केंद्रित होगा और शहर के लोगों की जरूरतों को पूरा करेगा। बैठक में राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों के नाम बदलने के प्रस्ताव भी शामिल होंगे, जिन पर आगे और बहस होने की संभावना है। विपक्ष ने इन मुद्दों में घेरने की बनाई है रणनीति बीएमसी की नेता प्रतिपक्ष शकिता जकि ने बताया कि बैठक में करों में अपेक्षित वृद्धि के खिलाफ एक बड़ा विरोध किया जाएगा और महापौर से उनके अपने घर के संपत्ति कर के अनुचित भुगतान के बारे में सवाल पूछे जाएंगे। जकि ने आगे कहा कि वे नाम बदलने के प्रस्ताव का विरोध करेंगे और यदि भाजपा पार्षद बीएमसी आयुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश करेंगे तो वे उनका समर्थन नहीं करेंगे।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्यपूर्ति के लिए करें क्रियान्वयन : मुख्य सचिव जैन

भोपाल मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बुधवार को मंत्रालय में, वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभागीय योजनाओं की लक्ष्य पूर्ति की समीक्षा एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य निर्धारण को लेकर सभी विभागों की समीक्षा की। मुख्य सचिव जैन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में सभी विभागों की विभागीय योजनाओं की लक्ष्य पूर्ति की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक क्रियान्वयन समयपूर्वक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव जैन ने बैठक में विजन @2047 के अंतर्गत विभागीय कार्य योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। शासन के महत्वाकांक्षी “गरीब, अन्नदाता, युवा एवं नारी” मिशन के क्रियान्वयन से संबंधित कार्य योजना पर भी व्यापक चर्चा हुई। मुख्य सचिव जैन ने संकल्प पत्र में सभी विभागों से जुड़े समस्त संबंधित बिंदुओं पर चर्चा कर, उनके पालन की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यंमत्री डॉ. यादव के प्राथमिकता वालें विषयों के क्रियान्वयन समय-सीमा में सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए, केन्द्र सरकार को भेजे जाने वाले उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं मांग स्थिति की भी जानकारी ली। जनशिकायत निवारण, अंतर्विभागीय एवं विधानसभा से जुड़े विभिन्न विषयों पर बिंदुवार चर्चा हुई। मुख्य सचिव जैन ने लंबित सीएस मॉनिट, भारत सरकार से प्राप्त अर्द्धशासकीय पत्रों की समीक्षा, पेपर कटिंग, सीएम हेल्पलाईन, ई-ऑफिस, सीपी ग्राम, विधानसभा प्रश्न एवं आश्वासन सहित कैग रिपोर्ट से संबंधित विभागीय बिंदुओं पर व्यापक चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित अंतर्विभागीय समितियों की बैठक की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक क्रियान्वयन के लिए भी निर्देशित किया। बैठक में मानव संसाधनों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई, इसके अंतर्गत भर्ती, प्रशिक्षण (मिशन कर्मयोगी) एवं न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के निर्धारित लक्ष्यों की समयपूर्वक प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग सतत् क्रियान्वयन करें एवं समय-समय पर क्रियान्वयन की समीक्षा भी सुनिश्चित करें। बैठक में समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव एवं समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।  

पेयजल समस्या से निदान के लिये वृहद स्तर पर जल गंगा संवर्धन अभियान को संचालित करना : मंत्री श्रीमती उइके

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का महत्वाकांक्षी अभियान है इससे पानी का भण्डारण कर आमजन मानस को पर्याप्त पेयजल की सुविधा प्रदान की जा जायेगी। अभियान को जन प्रतिनिधियों सहित जन भागीदारी के सहयोग से वृहद रूप से संचालित करे करने के निर्देश सिंगरौली कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मंत्री लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग एवं प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा। बैठक के दौरान श्रीमती राधा सिंह राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, विधायक देवसर राजेन्द्र मेश्राम, विधायक धौहनी कुवर सिंह टेकाम, विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम सिंह, कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेंय, सुन्दर लाल शाह बैठक में उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि माह मार्च से ही पेयजल की समस्या उत्पन्न होने लगी हैं। इस समस्या को निदान के लिये वृहद स्तर पर जल गंगा संवर्धन अभियान को संचालित करना हैं। मंत्री श्रीमती उइके ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए कि जल संरक्षण के लिए अधिक से अधिक अमृत सरोवर, खेत तालाब, नदी तालाबो का गहरीकरण बोरी बंधन के साथ साथ जीर्णोद्धार कराया जायें। साथ ही जन प्रतिनिधिगण भी अपने अपने क्षेत्रो के ऐसे स्थानो के चयनित कर कार्य प्रारंभ कराए। उन्होंने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग को निर्देश दिए कि सभी हैन्डपम्पो के समीप सोकपिट का निर्माण कराएं। बिगड़े हुये हैन्डपम्पो को तत्काल चालू करे नल जल योजना को चालू करे साथ ही जल निगम के अधिकारी को निर्देश दिए कि जहा पर जल परियोजनायें चालू हो गई है टंकी या स्टोरेज की व्यवस्था नही है ऐसे क्षेत्रो में मोटर पाईप लाईन के माध्यम से पेयजल उपलंब्ध कराया जा सके। साथ ही ऐसे स्थल जहा पर हैन्डपंम्प या पेयजल पाईप लाईन की सुविधा नही है उन स्थलो पर टैंकर के माध्यम से पेयजल उपलंब्ध कराया जायें। जो भी नए हैन्डपम्प स्वीकृत हुये है उन्हे शीघ्र पूर्ण करे। मंत्री श्रीमती उइके ने लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि प्रत्येक जनपद क्षेत्र में एक हैन्डपम्प मकैनिक रखे जिसका नाम एवं मोबाईल नम्बर पंचायत भवन के दिवाल पर उल्लेख करे। साथ ही ऐसे पंचायत व्यक्ति जिन्हें हैन्डपम्प मरम्मत के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है उन जल मित्रो को भी इस कार्य में जोड़े जिससे हैन्डपम्पो के मरम्मत के संबंध में सूचना मिलते ही उनका सुधार कराया जा सके। उन्होंने कहा कि नवीन हैन्डपम्पो सहित अन्य कार्यो का भूमिपूजन लोकापर्ण कार्य में अनिवार्य रूप से संबंधित विधानसभा के विधायक, जिला पंचायत के जन प्रतिनिधि, जनपद पंचायत एवं संबंधित पंचायत के सरपंच को भी अनिवार्य रूप से आमंत्रित करें। इस तरह से नगरीय क्षेत्र में भी पेयजल की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के लिये नगर निगम के अधिकारी को निर्देश दिए गए।  

मंत्री श्रीमती उइके ने 8 करोड़ के संयुक्त तहसील भवन का किया लोकार्पण

सिंगरौली प्रदेश सरकार किसानों की सरकार है। किसानों के हितार्थ कई योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभ प्रदान किया जा रहा है। वहीं, उनकी खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। यह बात लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने संयुक्त तहसील दुधमनिया में 8 करोड़ की लागत से निर्मित भवन के लोकार्पण अवसर पर कही। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह भी उपस्थित थीं। मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि इस संयुक्त भवन के निर्माण से अब 65 गांवों के लोगों को लाभ प्राप्त होगा। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों एवं आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिये साइबर तहसील, लोक सेवा गारंटी लागू कर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जहां गरीबों के लिए आवास स्वीकृत किए जा रहे हैं ,वहीं किसानों के लिए सम्मान निधि प्रदान की जा रही है। मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि महिलाओं के सम्मान को बढ़ाने के लिए ‘लाड़ली बहना योजना’ चलाई जा रही है, जिसके माध्यम से आर्थिक सहायता देकर महिलाओं का सशक्तिकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र के विकास के लिए कॉलेज एवं अस्पताल खोले जाएंगे। सरकार प्रवेश उत्सव के माध्यम से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक ‘स्कूल चले हम’ अभियान चलाया जा रहा है। हमें बेटा-बेटी के बीच का अंतर समाप्त करना है और बेटियों को भी बेटों की तरह शिक्षा का अधिकार देना है। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी अपने बच्चों का विद्यालय में प्रवेश दिलाएं। राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार आदिवासी बहुल्य क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए सतत प्रयासरत है। विकास के कई कार्य संचालित होंगे। साथ ही, किसानों एवं नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कई योजनाएं और सुविधाएं दी जा रही हैं। आने वाले समय में दुधमनिया में भी महाविद्यालय प्रारंभ कराने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम, विधायक धौहनी कुवर सिंह टेकाम, विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम सिंह, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, सुंदरलाल शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, पूर्व विधायक अमर सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष सिया दुलारी सहित वरिष्ठ समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।  

गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि गेहूँ उपार्जन के लिये किसान अब 9 अप्रैल तक करा सकते हैं पंजीयन

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि किसानों के हित में रबी विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये पंजीयन की अवधि 9 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में पंजीयन की अवधि 31 मार्च 2025 तक निर्धारित की गई थी। मंत्री श्री राजपूत ने किसानों से आग्रह किया है कि जिन किसानों ने अभी तक पंजीयन नहीं करवाया है, वे 9 अप्रैल तक गेहूँ उपार्जन के लिये पंजीयन जरूर करायें। गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये है और राज्य सरकार द्वारा 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है। इस तरह से गेहूँ की खरीदी 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। उल्लेखनीय है कि गेहूँ उपार्जन के लिये 31 मार्च तक 15 लाख 9 हजार 324 किसान पंजीयन करा चुके हैं। गेहूँ का उपार्जन भी जारी है।  

उद्योगपतियों को दिए गए इंडस्ट्री एक्सीलेंस अवार्ड, मुख्यमंत्री का उद्योग जगत ने किया अभिनंदन

प्रधानमंत्री मोदी के विकास के मॉडल पर हो रहा मध्यप्रदेश में क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योगपति समाज और सरकार दोनों के सहयोगी, सरकार उन्हें देगी पूरा प्रोत्साहन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योगों के प्रोत्साहन के लिए प्रदेश सरकार ने दी 5 हजार 260 करोड़ की सब्सिडी राशि गत वर्ष का कोई भुगतान लंबित नहीं, वृहद और छोटे उद्योग सभी हुए लाभान्वित उद्योगपतियों को दिए गए इंडस्ट्री एक्सीलेंस अवार्ड, मुख्यमंत्री का उद्योग जगत ने किया अभिनंदन भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उद्योगों और अन्य क्षेत्रों में तीव्र विकास हो रहा है। उद्योगपति सरकारों और समाज के लिए सहयोगी हैं। वे लाखों परिवारों को रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध करवाते हैं। उद्योगपतियों के योगदान को सम्मान देने के लिए समाचार संस्थान ने इंडस्ट्री एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान कर सराहनीय कार्य किया है। अवार्ड सेरेमनी में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उद्योग जगत द्वारा सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विकास के विक्रेंद्रीकृत मॉडल को अपनाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे परिणाम लाने के लिये बेहतर वातावरण निर्मित हुआ है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में उद्योगों की स्थापना और इनके माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उद्योगपति आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने में आज पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को विभिन्न राष्ट्रों से जो सम्मान मिल रहा है, वह अद्वितीय हैं। रूस और यूक्रेन भले ही परस्पर लड़ते रहे, लेकिन दोनों देशों ने प्रधानमंत्री मोदी के आग्रह को मानते हुए भारत और अन्य देशों के विद्यार्थियों को संकट से निकालने में सहयोग दिया। जीवन मूल्यों के साथ विकास और परमार्थ के कार्यों को पूर्ण प्रोत्साहन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उद्योगों से राष्ट्र की प्रगति का कार्य हो रहा है। सरकारों का कार्य सिर्फ कानून व्यवस्था संभालना और बिजली, पानी की व्यवस्था करना नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों के साथ विकास और परमार्थ के कार्यों को प्रोत्साहित करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में जीआईएस का आयोजन अत्यंत सफल रहा। जीआईएस से सकारात्मक वातावरण बना। प्रदेश की लगभग 9 करोड़ आबादी की बेहतरी के लिए राज्य सरकार प्रोत्साहनकारी भूमिका का निर्वहन कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बीते साल हमने 5 हजार 260 करोड़ की उद्योग निवेश सब्सिडी राशि पूरी पारदर्शिता के साथ डीबीटी के जरिए निवेशकों के खातों में हस्तांतरित की। अब गत वर्ष का कोई भुगतान लंबित नहीं है। वृहद और छोटे उद्योग सभी लाभान्वित हुए हैं। राज्य सरकार ने वचनबद्धतापूर्वक यह कार्य किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जीआईएस सिर्फ एक इवेंट नहीं था, बल्कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का परिचायक आयोजन भी था। उद्योगपतियों ने किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उद्योग हितैषी नीतियों को लागू करने, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफलतम आयोजन के माध्यम से 30.77 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर क्रियान्वयन और नवाचारों से सुशासन आधारित व्यवस्था को मजबूत बनाने पर उद्योग जगत की ओर से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग राघवेन्द्र कुमार सिंह और आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सीओओ सुमित मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का नेतृत्व ऐसा है जो असंभव कार्यों को संभव बनाता है। प्रदेश में ईज ऑफ डूईंग बिजनेस और व्यवस्थाओं में पारदर्शिता लागू कर उद्योगपतियों को आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश में सहयोगी बनाया गया है। इन्हें मिले इंडस्ट्री एक्सीलेंस अवार्ड मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय स्टेट बैंक के चीफ जनरल मैनेजर चंद्रशेखर शर्मा को सम्मानित करने के अलावा जिन उद्योगपतियों को इंडस्ट्री एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किए उनमें एचईजी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनीष गुलाटी, आयनेक्स के अनिल खेमसारा, दावत राइस के राजेंद्र, प्रिज्म सीमेंट के राजेंद्र संचेती, बालाजी पैकेजिंग ग्रुप के विकास मूंदड़ा, महाकौशल शुगर एंड पॉवर इंडस्ट्री के नवाब राजा, उदीप सोशल वेलफेयर ग्रुप की सुपूनम श्रोती, गोयल पैंट के श्याम वैभव गोयल, आईसीसी इंफ्रा के आरिफ जाफरा मंसूरी, आनंदन इंडस्ट्री के अशोक आनंद, एमके इंडस्ट्रीज के मनोज जैन, समरकूल इलेक्ट्रिकल्स एंड होम अप्लायंस के आशुतोष तनुज गुप्ता, आरआरजी इलेक्ट्रिकल के रंगाराव, भंवरदीप कॉपर के आदित्य आकाश बाफना, जेके स्टोन के जितेन्द्र जैन, सुआभा जैन, बालाजी कार्पोरेशन के त्रिलोकी अग्रवाल, स्कायलार्क प्रोटीन्स के जितेंद्र, नरेंद्र ट्रेडिंग कंपनी के प्रमोद वर्मा, अलीशा फूड्स लिमिटेड के एहसान, तिरूपति इंफ्रा के दिलीप परयानी, ओटा इलेक्ट्रिकल सर्जिकल इक्विपमेंट के भूपेंद्र, संजय प्रसाद अग्रवाल, पुनीत खुराना, संदीप पाटीदार, सुनील लड्ढा, विशाल अनिल जोशी, मनीष शाह शामिल हैं।  

कलेक्टर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई समय सीमा बैठक

बड़वानी /कलेक्टर सुश्री गंुचा सनोबर की अध्यक्षता में बुधवार को शाम 4 बजे कलेक्टर कार्यालय बड़वानी के सभागृह में समय सीमा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक के दौरान कलेक्टर ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रम एवं सेवाओं की समीक्षा कर समय सीमा एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कलेक्टर द्वारा दिये गये निर्देश ऽ    सीएम हेल्प लाईन मंे लंबित शिकायतों के निराकरण के संबंध में समस्त विभाग अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूरी जिम्मेदारी से गंभीरतापूर्वक ध्यान देकर शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक बंद करवाये। अन्यथा पुरानी शिकायतों को बंद न करवाने वाले अधिकारियों के वेतन कटौती की कार्यवाही की जायेगी। ऽ    जल संरक्षण एवं जल संवर्धन का उद्देश्य लेकर 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान सम्पूर्ण राज्य सहित जिले में संचालित किया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान से संबंधित विभाग सप्ताहवार कार्ययोजना बनाये। प्रति सप्ताह होने वाली समय सीमा बैठक में इसकी प्रगति की समीक्षा की जायेगी। ऽ    जनसुनवाई में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आवेदक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर आते है। इसे औपचारिकता न बनाते हुए विभागीय अधिकारी आवेदनों का शीघ्र निराकरण करे। ऽ    जिले में बढ़ रही गर्मी के मद्देनजर धीरे-धीरे लू का प्रकोप भी बढ़ेगा। अतः लू से बचाव हेतु समय-समय पर एडवाईजरी जारी की जाये। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वे लू से पीड़ित व्यक्तियांे के उपचार हेतु जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रखे। ऽ    क्षेत्र की आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सीएचओ, एएनएम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लू के प्राथमिक उपचार के संबंध में जानकारी दी जाये। ऽ    जिले में पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पीएचई विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में पेयजल की उपलब्धता कोई कमी नही होनी चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाये कि जिले में दूषित पानी पीने से कोई बीमार न हो। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, अपर कलेक्टर श्री केके मालवीय, संयुक्त कलेक्टर श्री सोहन कनाश सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं वीसी के माध्यम से खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

मंडला कांग्रेस ने सीएम का फूंका पुतला

मंडला कांग्रेस ने सीएम का फूंका पुतला सौरभ शर्मा को जमानत लोकायुक्त की नाकामी का प्रमाण, लोकायुक्त अब पहरेदार नहीं, हिस्सेदार है: अशोक मर्सकोले  मंडला मध्यप्रदेश में सौरभ शर्मा मामला लोकायुक्त और सरकार की मिलीभगत का ताजा उदाहरण बनकर सामने आया है। पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा, जिसके पास से करोड़ों रुपये की अघोषित संपत्ति, 52 किलोग्राम सोना और 11 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद हुई थी, को लोकायुक्त पुलिस की घोर लापरवाही के चलते विशेष लोकायुक्त अदालत से जमानत मिल गई। निर्धारित 60 दिनों में चालान पेश न कर पाने की यह नाकामी कोई संयोग नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा प्रतीत होती है। इस पूरे प्रकरण में लोकायुक्त की संदिग्ध भूमिका और सरकार की चुप्पी जनता के सामने सच्चाई को उजागर कर रही है। इस हाईप्रोफ़ाइल मामले की जांच के दौरान लोकायुक्त निदेशक जयदीप प्रसाद का अचानक ट्रांसफर इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि सरकार इस मामले को दबाने में जुटी है। जयदीप प्रसाद, जिन्होंने सौरभ शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर छापेमारी की थी, को हटाना स्पष्ट करता है कि बड़े रसूखदारों को बचाने के लिए सरकार किसी भी हद तक जा सकती है। लेकिन यह कोई पहला मामला नहीं है। मध्यप्रदेश में लोकायुक्त और सरकार की मिलीभगत से भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का सिलसिला लंबे समय से जारी है। जहां लोकायुक्त अधिकांश मामलों में भ्रष्टाचारियों को बचाने का काम करती है, वहीं कार्रवाई की इच्छा होने पर भी सरकार अभियोजन की अनुमति रोककर अपराधियों की ढाल बन जाती है। लोकायुक्त की कार्यप्रणाली अब एक निकम्मी और नकारा संस्था की हो चुकी है। यह पहरेदार की जगह हिस्सेदार की भूमिका में काम कर रही है। सौरभ शर्मा जैसे हाई-प्रोफाइल मामले में इसकी नाकामी ने साबित कर दिया कि लोकायुक्त पुलिस अपनी प्रासंगिकता खो चुकी है। लोकायुक्त, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर विभाग और अन्य एजेंसियों द्वारा सौरभ शर्मा के ठिकानों से बरामद बेशुमार संपत्ति के बावजूद जांच में ढिलाई, जयदीप प्रसाद का ट्रांसफर और निर्धारित समयावधि में चालान पेश न करना इस बात का संकेत है कि सरकार और लोकायुक्त मिलकर अपराधियों को खुली छूट दे रहे हैं। ऐसे में अब जरूरी हो गया है कि लोकायुक्त जैसी भ्रष्ट और औचित्यहीन संस्था को बंद कर दिया जाए। हम सरकार से निम्नलिखित सवाल पूछते हैं:- 1.    सौरभ शर्मा मामले में चालान पेश न करने की नाकामी के पीछे कौन जिम्मेदार है? 2.    जयदीप प्रसाद का ट्रांसफर क्या इस मामले को दबाने की साजिश का हिस्सा है? 3.    भ्रष्टाचार के अनेक मामलों में अभियोजन की अनुमति रोककर सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण क्यों दे रही है? 4.    लोकायुक्त की बार-बार नाकामी के बावजूद इस भ्रष्ट संस्था को क्यों ढोया जा रहा है? हम मांग करते हैं कि:- 1.    सौरभ शर्मा मामले की निष्पक्ष जांच हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में हो। 2.       जयदीप प्रसाद के ट्रांसफर और समयावधि में चालान पेश नहीं करने के कारणों की विस्तृत जांच हो। 3.       लोकायुक्त संस्था को तत्काल भंग कर इसकी जगह एक स्वतंत्र और प्रभावी संस्था का गठन किया जाए। मध्यप्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि सौरभ शर्मा को जमानत और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने के पीछे का सच क्या है? यदि सरकार ने इस मामले में पारदर्शिता नहीं दिखाई और लोकायुक्त संस्था को बंद करने की मांग पर अमल नहीं किया, तो यह साबित हो जाएगा कि उसका भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का दावा महज एक छलावा है। हम चेतावनी देते हैं कि जनता इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका जवाब सड़कों पर और लोकतंत्र के हर मंच पर देगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश रंजन उसराठे,प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ अशोक मर्सकोले,राजेंद्र राजपूत,अदीब गौरी, सुभाष नामदेव,चंद्र मोहन सराफ,राजेश मिश्रा,महेंद्र चंद्रोल,लखन ठाकुर,ऋषि राय,विनोद चौधरी,अनिल दुबे,श्रीकांत कछवाहा, कोविद सिंह ठाकुर,अंकित रजक,आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

मध्य प्रदेश में अब तक कर्मचारियों को छठे वेतनमान के अनुसार ही भत्तों का भुगतान किया जा रहा था

भोपाल वर्ष 2016 में सातवां वेतनमान लागू करने के नौ वर्ष बाद मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को अब परिवहन, गृह भाड़ा (हाउस रेंट अलाउंस/ एचआरए) बढ़ी हुई दर से मिलेगा। राज्य सरकार ने सातवें वेतनमान के अनुरूप भत्तों में वृद्धि की है। बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए भले ही आठवें वेतनमान का गठन करने की घोषणा हो चुकी है लेकिन मध्य प्रदेश में अब तक कर्मचारियों को छठे वेतनमान के अनुसार ही भत्तों का भुगतान किया जा रहा था।

भोपाल नगर निगम का 2025-26 का बजट आज पेश होगा

भोपाल भोपाल नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट गुरुवार को पेश होगा। नगर निगम की परिषद का साधारण सम्मेलन सुबह 11 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आइएसबीटी) स्थित परिषद सभागृह में आहूत किया गया है। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी की अध्यक्षता में आहूत सम्मेलन में कार्यसूची में सम्मिलित विषयों पर चर्चा की जाएगी। महापौर मालती राय द्वारा वर्ष 2025-26 के प्रस्तावित बजट और वर्ष 2024-25 का पुनरीक्षित बजट सदन के विचारार्थ और अनुमोदनार्थ प्रस्तुत किया जाएगा। इस बजट बैठक से पहले बुधवार शाम को भाजपा और कांग्रेस पार्षद दल बैठक हुई। दोनों ही राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने बजट बैठक को लेकर रणनीति फाइनल की। बैठक में जहां निगमायुक्त हरेंद्र नारायन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव आ सकता है। कांग्रेस टैक्स वृद्धि का करेगी विरोध कांग्रेस पार्षद टैक्स वृद्धि को लेकर महापौर को घेरने की तैयारी कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार संपत्तिकर में 10 प्रतिशत और जलकर व सीवेज में 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी बजट बैठक में हंगामा का कारण बनेगी। अब देखना यह है कि क्या विपक्ष टैक्स में वृद्धि को रोक पाती है या नहीं। भाजपा और कांग्रेस पार्षद मिलकर निगमायुक्त के अड़ियल रवैया को लेकर खासे नाराज है। लिहाजा उनके खिलाफ भाजपा और कांग्रेस पार्षद निंदा प्रस्ताव लाने की मांग करेंगे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet