LATEST NEWS

बर्थ एनिवर्सरी : रोमांटिक हीरो के रूप में पहचान बनाई शशि कपूर ने

मुंबई, बॉलीवुड में शशि कपूर का नाम एक ऐसे अभिनेता के तौर पर याद किया जाता है जिन्होंने अपने रोमांटिक अभिनय के जरिये लगभग तीन दशक तक सिने प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया। 18 मार्च 1938 को जन्में शशि कपूर मूल नाम बलबीर राज कपूर का उनका रूझान बचपन से ही फिल्मों की ओर था और वह अभिनेता बनना चाहते थे।उनके पिता पृथ्वीराज कपूर और भाई राजकपूर और शम्मी कपूर फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता थे। उनके पिता यदि चाहते तो वह उन्हें लेकर फिल्म का निर्माण कर सकते थे लेकिन उनका मानना था कि शशि कपूर संघर्ष करें और अपनी मेहनत से अभिनेता बनें।शशि कपूर ने अपने सिने कैरियर की शुरूआत बाल कलाकार के रूप में की। चालीस के दशक में उन्होंने कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया। इनमें 1948 में प्रदर्शित फिल्म आग और 1951 में प्रदर्शित फिल्म आवारा शामिल है, जिसमें उन्होंने अभिनेता राजकपूर के बचपन की भूमिका निभाई। पचास के दशक में शशि कपूर अपने पिता के थियेटर से जुड़ गये। इसी दौरान भारत और पूर्वी एशिया की यात्रा पर आई बर्तानवी नाटक मंडली शेक्सपियेराना से वह जुड़ गये, जहां उनकी मुलाकात मंडली के संचालक की पुत्री जेनिफर केडिल से हुई। वह उनसे प्यार कर बैठे और बाद में उनसे शादी कर ली। शशिकपूर ने अभिनेता के रूप में सिने कैरियर की शुरूआत वर्ष 1961 में यश चोपड़ा की फिल्म धर्म पुत्र से की।इसके बाद उन्हे विमल राय की फिल्म प्रेम पत्र में भी काम करने का अवसर मिला लेकिन दुर्भाग्य से दोनों ही फिल्में टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयीं। इसके बाद शशि कपूर ने मेंहदी लगी मेरे हाथ, होली डे इन बांबे और बेनेजीर जैसी फिल्मों में भी काम किया लेकिन ये फिल्में भी टिकट खिड़की पर बुरी तरह नकार दी गई। वर्ष 1965 शशि कपूर के सिने करियर का अहम वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी फिल्म जब जब फूल खिले प्रदर्शित हुई। बेहतरीन गीत, संगीत और अभिनय से सजी इस फिल्म की जबर्दस्त कामयाबी ने ने शशि कपूर को भी .स्टार. के रूप में स्थापित कर दिया। वर्ष 1965 मे शशि कपूर के सिने कैरियर की एक और सुपरहिट फिल्म फिल्म वक्त प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में उनके सामने बलराज साहनी, राजकुमार और सुनील दत्त जैसे नामी सितारे थे। इसके बावजूद वह अपने अभिनय से दर्शको का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहे।इन फिल्मों की सफलता के बाद शशि कपूर की छवि रोमांटिक हीरो की बन गई और निर्माता-निर्देशकों ने अधिकतर फिल्मों में उनकी रूमानी छवि को भुनाया 1वर्ष 1965 से 1976 के बीच कामयाबी के सुनहरे दौर में शशि कपूर ने जिन फिल्मों में काम किया, उनमें अधिकतर फिल्में हिट साबित हुयीं।  

श्रद्धा कपूर की शादी की योजना, 39 की उम्र में राहुल मोदी के साथ बांधेंगी शादी का बंधन

मुंबई बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन श्रद्धा कपूर अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. लंबे समय से श्रद्धा का नाम राइटर राहुल मोदी संग जुड़ रहा है. दोनों अपनी शादी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. फैंस को भी श्रद्धा को दुल्हन के जोड़े में देखने का इंतजार है. अब श्रद्धा की शादी पर उनकी मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने चुप्पी तोड़ी है।  कब दुल्हन बनेंगी श्रद्धा? फ्री प्रेस जर्नल संग बातचीत में श्रद्धा कपूर की मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने एक्ट्रेस की शादी को लेकर बात की. श्रद्धा की वेडिंग न्यूज पर उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा- सच में? मुझे इस बारे में नहीं पता. मुझे तो कोई आइडिया ही नहीं है।  तेजस्विनी कोल्हापुरे ने श्रद्धा की तारीफ करते हुए ये भी कहा कि उन्हें गर्व है कि एक्ट्रेस अपने परिवार की लीगेसी को आगे लेकर गई हैं. उन्होंने कहा कि श्रद्धा ने जिस ग्रेस के साथ परिवार के नाम को रोशन किया है उससे वो बहुत ज्यादा खुश हैं। श्रद्धा संग कैसा है बॉन्ड? श्रद्धा कपूर की मौसी, तेजस्विनी कोल्हापुरे ने ये भी बताया कि वो और श्रद्धा एक दूसरे के काम को डिस्कस करती हैं. दोनों सेट से तस्वीरें, वीडियो और अलग-अलग फिल्मों में एक-दूसरे के लुक शेयर करती हैं. तेजस्विनी ने यह भी बताया कि वो और श्रद्धा एक-दूसरे को सलाह तभी देती हैं, जब उन्हें लगता है कि किसी चीज में वाकई सुधार किया जा सकता है। श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की बात करें तो 2024 से दोनों की डेटिंग की चर्चा है, जब उन्हें डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था. दोनों वेकेशन से लेकर कई इवेंट्स तक साथ नजर आते हैं. हालांकि, श्रद्धा और राहुल ने कभी ऑफिशियली अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है. मगर दोनों की केमिस्ट्री चर्चा में बनी रहती है. फैंस को अब उन दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है। श्रद्धा के बॉयफ्रेंड राहुल मोदी पेशे से एक राइटर और फिल्ममेकर हैं. श्रद्धा की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘ईथा’ में नजर आने वाली हैं।  

‘धुरंधर 2’ पर सेंसर बोर्ड का फैसला, हिंसक दृश्यों पर आपत्ति

मुंबई बस 1 दिन का इंतजार और… फिर आदित्य धर की मचेअवेटेड फिल्म धुरंधर 2 पर्दे पर होगी. रणवीर सिंह की मूवी को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट दिया है. मूवी पहले पार्ट से लंबी होगी. इसका रनटाइम 229.6 मिनट यानी 3 घंटे और 50 मिनट के करीब है. CBFC ने कई सारे कट्स मेकर्स को सुझाए थे. इनमें गालियां म्यूट करना और ड्रग्स के सीन्स को लेकर चेतावनी देना, हिंसा को कम करना शामिल हैं।  धुरंधर 2 में सेंसर बोर्ड ने लगाए कट सीबीएफसी ने खूनखराबे वाले सीन्स को कुछ सेकंड कम करने को कहा. इसके अलावा गालियां म्यूट करना, सबटाइटल्स में डिमोनेटाइजेशन की डेट में बदलाव, फिल्म में पीएम मोदी का रेफरेंस यूज करने के लिए ऑफिशियल सर्टिफिकेट सबमिट करने जैसे आदेश थे।  फिल्म में किए गए अहम बदलाव: -कंटेंट को लेकर चेतावनी और ड्रग डिस्क्लेमर स्लाइड्स को जोड़ना. -गालियों और कुछ खास शब्दों/नामों को म्यूट करना या बदलना. -वॉइलेंस के सीन्स को कम करना (जिसमें सिर की चोट, सिर काटना और आंख फोड़ने वाले सीन भी शामिल हैं) -सबटाइटल्स में एडिटिंग, जैसे गलत टेक्स्ट हटाना और उसमें सुधार करना (जैसे लाहौर को दिल्ली करना) -न्यूज रेफरेंस और पीएम के जिक्र को लेकर परमिशन मांगना. -सॉन्ग सबटाइटल्स को जोड़ना. साथ ही हिंदी चैप्टर टेक्स्ट और ऑफिशियल टाइटल फॉर्मेटिंग शामिल करना. -एनिमल वेलफेयर क्लियरेंस या दूसरे जरूरी सर्टिफिकेट को जमा करना. CBFC ने ‘धुरंधर 2’ में 1 मिनट 34 सेकंड की फुटेज पर कैंची चलाई है. इसका फाइनल रनटाइम 229 मिनट है. सेंसर बोर्ड ने कुल 21 कट लगाए हैं. कुछ दिनों पहले मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था. इसे देखने से साफ मालूम पड़ा कि सेकंड पार्ट में पहले से ज्यादा वॉयलेंस दिखने वाला है. रणवीर सिंह फुलऑन एग्रेशन में नजर आए. मूवी में उनके किरदार हमजा अली मजारी के जसकीरत सिंह रंगी बनने की जर्नी को दिखाया जाएगा.  धुरंधर 2 पैन इंडिया मूवी है. इसकी एडवांस बुकिंग के तगड़े आंकड़े सामने आ रहे हैं. फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला सकती है. मूवी पहले दिन 200 करोड़ से ज्यादा के आंकड़े के साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर सकती है. फिल्म को ईद रिलीज का तगड़ा फायदा मिलता दिख रहा है.  

LPG किल्लत पर Akshay Kumar ने बताया घरेलू जुगाड़, बोले- बीवी ने ऑर्डर किए 2 इंडक्शन

मुंबई पिछले कुछ दिनों से एलपीजी सिलेंडर को लेकर जो किल्लत हो रही है उसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। अब अक्षय कुमार ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। दरअसल, अक्षय हाल ही में बीएमसी के हेडक्वार्टर में गए और इस दौरान उन्होंने मुंबई क्लीन लीग की अनाउंसमेंट की। अक्षय ने क्या कहा एलपीजी सिलेंडर को लेकर मीडिया से बात करते हुए अक्षय से एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘अभी तक तो नहीं है कोई दिक्कत। मेरी पत्नी ने कल ही 2 इंडक्शन ऑर्डर किए हैं। वो घर पर पहुंचे हैं नहीं अब तक, वो मुझे नहीं पता।’ अक्षय अब प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसका नाम है भूत बंगला। वह बोले, ‘मैं शूटिंग से ब्रेक लेकर यहां आया हूं क्योंकि ये मुद्दा काफी जरूरी है। हमें आगे बढ़ने के लिए पॉजिटिव माइंडसेट रखना चाहिए।’ धुरंधर की तारीफ की थी बता दें कि अक्षय ने कुछ दिनों पहले धुरंधर की तारीफ भी की थी। वह बोले थे, ‘धुरंधर एक फुल एक्शन फिल्म है। लोगों को बहुत पसंद आई है और सबने काफी एंजॉय किया। वहीं फिर इसमें रणवीर सिंह हैं जिन्होंने इन्टेंस एक्शन सीन किए हैं और उनकी एनर्जी काफी हाई थी। उन्होंने एंग्री यंग मैन की पूरी इमेज बनाए रखी। तो सब बदलता रहता है। अब हॉरर कॉमेडी का टाइम चल रहा है। लोगों को हॉरर कॉमेडी पसंद आई थी। स्त्री बड़ी हिट थी। सब बदलता रहता है और हम नहीं जानते दर्शकों को अब आगे क्या पसंद आएगा।’ अक्षय के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स बता दें कि अक्षय अब भूत बंगला के अलावा रोहित शेट्टी वेलकम टू द जंगल, हैवान, हेरा फेरी 3 और गोलमाल 5 में नजर आएंगे। वेलकम टू द जंगल में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई स्टार्स हैं। हेरा फेरी 3 में वह सुनील और परेश रावल के साथ नजर आएंगे। वहीं हैवान में सैफ अली खान और अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। गोलमाल 5 में वह पूरी कास्ट अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू के साथ नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक हैवान और गोलमाल 5 में वह नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। भूत बंगला रिलीज डेट भूत बंगला अब 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव अहम किरदार में हैं। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है।  

सोशल मीडिया पर ‘आयुष्मान खुराना एरा’ का जादू, ‘साड़ी गली’ के नए वर्ज़न ने जीता दिल

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना ने अपने सुपरहिट गाना ‘साड़ी गली’ का नया वर्ज़न सोशल मीडिया पर साझा किया है। आयुष्मान खुराना के संगीत को हमेशा से दर्शकों के दिलों में खास जगह मिली है। उनकी पहली फिल्म विकी डोनर के गीत ‘पानी दा रंग’ से शुरू हुआ यह सफर आगे चलकर ‘मिट्टी दी खुशबू’, ‘इक वारी’, ‘साड़ी गली’ जैसे कई लोकप्रिय गीतों तक पहुंचा। पिछले कुछ हफ्तों से इंस्टाग्राम पर एक दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जहां फैंस आयुष्मान के पुराने गानों को दोबारा सुनते और शेयर करते हुए “आयुष्मान खुराना एरा” को सेलिब्रेट कर रहे हैं। कई पोस्ट्स में कैप्शन लिखा जा रहा है।“अनुव जैन से पहले हमारे पास आयुष्मान खुराना थे।” इन पोस्ट्स के जरिए यह बताया जा रहा है कि कैसे आयुष्मान के संगीत ने मेनस्ट्रीम में भावनात्मक और एकॉस्टिक स्टोरीटेलिंग की जगह बनाई। फैंस के इस ऑर्गेनिक ट्रेंड को देखते हुए आयुष्मान खुराना ने अब अपने सोशल मीडिया पर ‘साड़ी गली’ का एक नया वर्ज़न साझा किया है। इस वीडियो के जरिए वह अपने संगीत के सफर का जश्न मनाते हुए उस सिंगर-सॉन्गराइटर को फिर से सामने लाते हैं, जिसने पहली बार दर्शकों का दिल जीता था। ‘साड़ी गली’ का यह नया वर्ज़न उनके शुरुआती हिट गानों से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा करता है और यह भी साबित करता है कि सोशल मीडिया के दौर में भी उनके संगीत का श्रोताओं से गहरा जुड़ाव बना हुआ है।  

डिजिटल दुनिया में ऋतिक रोशन की वापसी: प्राइम वीडियो संग ‘मेस’ का ऐलान

मुंबई,  प्राइम वीडियो आने वाली ऑरिजनल फिल्म ‘मेस’, ऋतिक रोशन और ईशान रोशन द्वारा उनके बैनर ‘एचआरएक्स फिल्म्स’ (फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस की एक डिवीजन) के तहत बनाई जा रही है। इस प्रोजेक्ट में राजेश ए. कृष्णन की ‘सोडा फिल्म्स लैब’ भी उनके साथ जुड़ी है।राजेश ए. कृष्णन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का प्रोडक्शन जल्द ही शुरू होने वाला है। यह कॉमेडी फिल्म स्ट्रीमिंग सर्विस और एचआरएक्स फिल्म्स (फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस की एक डिवीजन) के बीच दूसरा कोलैबोरेशन है, इससे पहले थ्रिलर सीरीज ‘स्टॉर्म’ का एलान हो चुका है। इस फिल्म की ओरिजिनल पटकथा अमेरिकी लेखक पॉल सोटर ने लिखी है, जबकि अडैप्टेड स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स कपिल सावंत ने लिखे हैं। ‘मेस’ की कहानी लुटेरों के एक ऐसे अजीबोगरीब ग्रुप के बारे में है, जो एक ओसीडी से पीड़ित आदमी के घर में घुस जाते हैं। धीरे-धीरे उन्हें एहसास होता है कि खतरा उस परिवार को नहीं, बल्कि खुद उन्हें है और इस रात भर चलने वाली खींचतान में उनका बचना मुश्किल है। निर्माता ऋतिक रोशन ने कहा, “‘स्टॉर्म’ के साथ प्राइम वीडियो के साथ एक खास सफर की शुरुआत हुई थी और ‘मेस’ हमारी कंपनी ‘एचआरएक्स फिल्म्स’ के लिए एक अगला और स्वाभाविक कदम है।” उन्होंने कहा, “प्राइम वीडियो के साथ हमारी साझेदारी ने हमें कुछ अलग और नया कर दिखाने का मौका दिया है, और यह प्रोजेक्ट उसी सोच को पूरी तरह से दर्शाता है। राजेश (राजेश ए. कृष्णन) एक प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर अपनी एक अलग पहचान रखते हैं; उनके पास कॉमेडी को एक बेहतरीन कहानी के साथ जोड़ने का शानदार हुनर है। ‘मेस’ के लिए उनका नजरिया शुरू से ही कमाल का रहा है। जैसे-जैसे फिल्म का काम आगे बढ़ रहा है, मैं और ईशान इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। हमारा मानना है कि यह फिल्म उन दर्शकों को बहुत पसंद आएगी जो लीक से हटकर और नई तरह की कहानियों को देखना पसंद करते हैं।”  

एक बार फिर करुणा पांडे संग स्क्रीन शेयर, मुस्कान बामने ने जताई खुशी

मुंबई, अभिनेत्री मुस्कान बामने का कहना कि करुणा पांडे के साथ एक बार फिर स्क्रीन शेयर करना उनके लिये बेहद खास अनुभव रहा है। सोनी सब के शो पुष्पा इम्पॉसिबल की कहानी के केंद्र में है पुष्पा (करुणा पांडे), जिसकी ताक़त, अपनापन और हिम्मत हर मुश्किल में परिवार को एकजुट रखती है। शो में एक और भावनात्मक परत जोड़ रही हैं मुस्कान बामने, शनाया मेहता का किरदार निभा रही हैं, जो पुष्पा के मूल्यों और विश्वासों को चुनौती देती है। करुणा पांडे के साथ एक बार फिर स्क्रीन शेयर करना मुस्कान के लिए बेहद खास अनुभव रहा है।मुस्कान के लिए करुणा के साथ दोबारा काम करना एक ‘फुल-सर्कल मोमेंट’ जैसा है। दोनों कलाकारों ने पहले भी साथ काम किया था, जब करुणा ने मुस्कान की ऑन-स्क्रीन माँ का किरदार निभाया था। करुणा पांडे के साथ दोबारा काम करने के अनुभव पर मुस्कान बामने ने कहा, “पुष्पा इम्पॉसिबल में करुणा मैम के साथ फिर से काम करना मेरे लिए बेहद खास एहसास है। सालों पहले उन्होंने मेरी ऑन-स्क्रीन माँ का किरदार निभाया था और अब हम एक बिल्कुल अलग डायनामिक में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इसे और दिलचस्प बनाता है कि हमारे किरदार लगातार एक-दूसरे से टकराते रहते हैं। शनाया बाग़ी और ज़िद्दी है, जबकि पुष्पा अनुशासन और मूल्यों में गहरा विश्वास रखती है, इसलिए उनकी पर्सनैलिटी नैचुरली क्लैश करती है। लेकिन बतौर कलाकार करुणा मैम बेहद गर्मजोशी से भरी और सपोर्टिव हैं, जिसकी वजह से इन इंटेंस सीन को निभाना और भी मज़ेदार हो जाता है। ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे सोनी सब पर प्रसारित होता है।  

जाट की मिट्टी से जुड़ा किरदार निभाएंगे रणदीप हुड्डा

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा अपनी आने वाली फिल्म में हरियाणवी जाट के किरदार में नजर आयेंगे। रणदीप हुड्डा ने हाल ही में श्रद्धा कपूर के साथ अपनी आने वाली फिल्म ईथा की शूटिंग खत्म करने के बाद अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। यह नई फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक कंटेंट-ड्रिवन कहानी है, जिसमें रणदीप अपने हमेशा वाले हटके और दमदार अंदाज़ में नजर आने वाले हैं।इस फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है और अब वह अगले शेड्यूल की तैयारी में जुट गए हैं। इस बार रणदीप एक हरियाणवी जाट के किरदार में दिखेंगे, जो एक ऐसी कहानी का हिस्सा है जो रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालने वाले भ्रामक विज्ञापनों की सच्चाई उजागर करती है। फिल्म की कहानी पूरी तरह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। अंजीत भटनागर निर्देशित इस फिल्म में पांच नेशनल अवॉर्ड विनिंग टीम मेंबर्स शामिल हैं, जो इसकी कहानी और विजन को और भी मजबूत बनाते हैं। साथ ही, फिल्म को साउथ इंडस्ट्री के एक बड़े प्रोड्यूसर का सपोर्ट भी मिला है, जिससे इसका स्केल काफी बड़ा नजर आ रहा है।फिल्म का दूसरा शेड्यूल मार्च के आखिर में हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में शुरू होगा।  

आफ्टर पार्टी में प्रियंका चोपड़ा का ग्लैम लुक वायरल, Wonder Woman से तुलना पर छिड़ी बहस

लॉस एंजिल्स 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय एक्ट्रेस बन चुकी हैं जिन्हें ऑस्कर जैसे ग्लोबल अवॉर्ड फंक्शन में अवॉर्ड प्रेजेंट करने का मौका मिला। उन्होंने जेवियर बार्डेम के साथ मिलकर बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को दिया। प्रियंका ने ऑस्कर्स के बाद की पार्टी की कुछ झलकियां भी शेयर की हैं जिनमें पियानो बजाते निक के पीछे उनके कंधे पर हाथ रखी दिख रही हैं। बता दें कि लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में 98वें ऑस्कर समारोह का आयोजन हुआ। इस साल ऑस्कर समारोह की मेजबानी लेट-नाइट होस्ट कॉनन ओ’ब्रायन ने की, जिन्होंने 2025 के शो को भी होस्ट किया था। इस अवॉर्ड समारोह को होस्ट करने से पहले की भी कई झलकियां प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस रात की कई झलकियों में प्रियंका और निक समारोह के रेड कार्पेट पर बेहद खूबसूरत दिख रहे थे। प्रियंका ने दिखाई अवॉर्ड शो से पहले की तैयारी प्रियंका ने इस ऑस्कर्स अवॉर्ड शो के लिए अपनी तैयारियों के कुछ खूबसूरत पल की झलकियां शेयर की हैं जिनमें वो सफेद गाउन में दिख रही हैं। उनके चारों तरफ मेकअप आर्टिस्ट और डिजाइनर उन्हें तैयार करते दिख रहे हैं। वहीं उनसके इर्द-गिर्द काफी सारे कैमरामैन भी दिख रहे हैं। निक जोनस पियानो बजाती दिख रहे हैं और पीछे दिख रहीं प्रियंका इसी के साथ प्रियंका ने कुछ और खूबसूरत झलकियां दिखाई हैं जो आफ्टर पार्टी की हैं। प्रियंका इन तस्वीरों में पति के साथ दिख रही हैं। एक तस्वीर में निक जोनस पियानो बजाते दिख रहे हैं और प्रियंका उनके कंधे पर हाथ रखी दिख रही हैं। इन तस्वीरों पर लोगों ने प्रियंका की जमकर तारीफ की है। जेवियर बार्डेम के साथ स्टेज पर पहुंची थीं प्रियंका चोपड़ा वहीं ऑस्कर्स के अवॉर्ड शो में ही प्रियंका स्टेज पर पहुंचीं और वैसी ही जेवियर बार्डेम ने माइक पर गरजते हुए कहा, ‘युद्ध नहीं, फिलिस्तीन को आजाद करो।’ प्रियंका ने भी सिर हिलाकर उनके बयान पर सहमति जताई। लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में 98वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। इस साल ऑस्कर समारोह की मेजबानी लेट-नाइट होस्ट कॉनन ओ’ब्रायन ने की, जिन्होंने 2025 के शो की भी मेजबानी की थी। लोगों ने कहा- ये Daal Gadot काफी सारे यूजर उनकी तुलना वंडर वुमन से करते हुए उनके लिए दाल गदोत लिख रहे हैं। एक ने लिखा, ‘देखो, ये Daal Gadot की तरह दिख रही हैं! मुझे खेद है कि जेवियर ने आपको इतना असहज महसूस कराया। मुझे उम्मीद है कि वो फिर से ऐसा ही करेगा।’ एक और ने कहा- वो Gal Gadot हैं आप Daal Gadot लग रहीं।

नोरा के ‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर यूट्यूब ने लिया एक्शन, हटाया गया अश्लील सॉन्ग

मुंबई ‘सरके चुनर तेरी सरके…’  इंटरनेट पर इन दिनों नोरा फतेही के इस आइटम सॉन्ग ने बवाल मचा रखा है. संजय दत्त की पैन इंडिया फिल्म केडी- द डेविल के गाने ने फिल्मी से लेकर राजनीतिक गलियारों में भूचाल मचा है. तमाम विरोध और आलोचनाओं के बाद मेकर्स ने इसके हिंदी वर्जन को ऑफिशियली यूट्यूब से हटा दिया है।  लेकिन हैरानी इस बात की है कि ये गाना दूसरी भाषाओं में अभी भी यूट्यूब पर देखा जा सकता है. इसका तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम वर्जन बिना किसी बदलाव के यूट्यूब पर देखा जा रहा है. गाने के खिलाफ लिया गया ये आधा-अधूरा एक्शन लोगों की समझ से परे हैं. दूसरी तरफ, गाने के अश्लील और फूहड़ कंटेंट को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने इस संदर्भ में नोटिस भेजा है।  नोरा के गाने के खिलाफ हुआ एक्शन रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल एक्टिविस्ट और एडवोकेट ने सॉन्ग ‘सरके चुनर’ के खिलाफ दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायच दर्ज कराई थी. उन्होंने गाने से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की थी. शिकायत में आरोप था कि ये गाना सेक्सुअली को प्रमोट करता है. इसके फूहड़ लिरिक्स समाज पर गलत छवि छोड़ती है. गाने को तुरंत सभी प्लेटफॉर्म से हटाने की अपील की गई थी।  यूट्यब से हटा नोरा का गाना कहा गया कि नोरा के फूहड़ गाने का यूथ पर निगेटिव इंफ्लुएंस पड़ेगा. इस गाने के लिरिसिस्ट रकीब आलम, डायरेक्टर प्रेम, कंपोजर अर्जुन जान्या और सिंगर मंगली पर भी एक्शन लेने की मांग की गई. जिंदल ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पास भी शिकायत दर्ज कराई।  मनी कंट्रोल रिपोर्ट के मुताबिक, मूवी के मेकर्स ने यूट्यूब से इस गाने को हटा लिया है. 16 मार्च 2026 तक ये गाना यूट्यूब पर नजर आ रहा था. लेकिन अब ऑफिशियल गाने को सर्च करने पर ‘कंटेंट उपलब्ध नहीं है’ लिखा हुआ आता है. इस पूरे विवाद पर अभी तक फिल्म के मेकर्स, संजय दत्त और नोरा फतेही ने रिएक्ट नहीं किया है. नोरा ने इंस्टा अकाउंट से भी इस गाने के वीडियो को हटा लिया है।  सेलेब्स ने भी किया ट्रोल नोरा के गाने को इंटरनेट पर बुरी तरह बैश किया गया. लोगों का कहना है जितने फूहड़ इसके लिरिक्स हैं, उतने ही वल्गर नोरा के डांस स्टेप्स. हुक स्टेप में वो अपना पल्लू सरका कर डांस कर रही हैं. उनके एक्सप्रेशंस को भी अश्लील और चीप बताया गया. यूजर्स ने नोरा से कहा, अगर कमबैक करना ही था तो अच्छे गाने से करतीं, उन्होंने ऐसे वल्गर गाने को क्यों चुना? संजय दत्त को भी यूजर्स ने नहीं बख्शा. सेलेब्स ने भी इस गाने को क्रिटिसाइज किया है. सिंगर अरमान मलिक का कहना है इस गाने ने सॉन्ग राइटिंग का स्टैंडर्ड ही गिरा दिया है. पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी गाने को ट्रोल किया है।   

सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, जंग की टेंशन से जुड़ा क्या असर? नया पोस्टर देखें

मुंबई  बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मच-अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदल गया है. सलमान की फिल्म अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से रिलीज की जाएगी. मेकर्स ने ऑफिशियली फिल्म का नया नाम अनाउंस कर दिया है। फिल्म का नया पोस्ट आया सामने फिल्म से सलमान खान का एक बहुत ही दमदार नया पोस्टर रिलीज करके फिल्म के बदले हुए नाम की घोषणा की गई है. इस नए टाइटल की सबसे खास बात इसकी टैगलाइन है “May War Rest in Peace” (युद्ध को शांति मिले).  इस सोच के साथ, सलमान खान ने एक बहुत बड़ी और गहरी बात कही है, जो सिर्फ लड़ाई-झगड़े की बात न करके, पूरी दुनिया में शांति की उम्मीद को जगाती है. बता दें कि फिल्म का नाम चीन की प्रतिक्रिया पर कई दिनों से चल रहे विवाद के बाद बदला गया है।   बता दें कि सलमान खान की यह फिल्म गलवान घाटी की ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है. मगर इसके नाम के पीछे छिपा संदेश रणभूमि की सीमाओं से कहीं आगे जाता है. ​’मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के जरिए सलमान खान एक ऐसी सोच सामने लाए हैं, जो दर्शकों के दिलों को गहराई से छू रही है। सोशल मीडिया पर इस ऐलान ने अभी से चर्चा छेड़ दी है और लोग फिल्म के नाम के पीछे की ताकतवर भावना और इस साहसी कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सलमान का दिखेगा खास अंदाज फिल्म के अब तक कई गाने रिलीज हो चुके हैं. टीजर को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह अहम रोल में नजर आएंगी. सलमान खान की इस फिल्म का उनके सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार है. देखना दिलचस्प होगा कि देशभक्ति के रंग में रंगे सलमान मातृभूमि के जरिए फैंस को कितना इंप्रेस कर पाते हैं।

ऑस्कर पहुँचने से पहले खतरे में पड़े Priyanka Chopra-Nick Jonas, आखिरी पल में टला बड़ा हादसा

लॉस एंजिल्स ग्लोबल पॉवर कपल निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा रेड कार्पेट पर साथ पोज कर फिर से फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं। मगर इस आइकॉनिक मूमेंट के पहले दोनो के साथ एक हादसा होते होते रह गया। जिससे इनकी यादों में ऑस्कर का एक खास किस्सा भी जुड़ गया। निक-प्रियंका का वीडियो वायरल 15 मार्च को हुए 98वें ऑस्कर अवॉर्ड में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हिस्सा लेने पहुंचे थे। रेड कार्पेट पर जाने के लिए कपल काफी लेट हो रहा था। जिससे लिए वो गोल्फ कार्ट उन्हें ले जा रही थी। टीएमजेड के साझा किए वीडियो में काफी कुछ नजर आ रहा है। कपल गोल्फ कार्ट पर बैठा मगर लेट होने की वजह से ड्राइवर ने उसकी स्पीड तेज कर दी। जिसके बाद एक मोड़ आता है जिसमें कार्ट का बैलेंस बिगड़ गया और उसका एक पहिया जमीन से उठ गया। जिसके बाद जोड़े ने कार्ट को पकड़ लिया। ड्राइवर ने कुछ ही सेकेंड में उसपर काबू पा लिया। पर्सनल गाड़ी को इजाजत नहीं 8वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन अमेरिका के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में हुआ। इस दौरान थिएटर के सुरक्षा घेरे के अंदर किसी भी निजी वाहन को आने की अनुमति नहीं थी। समारोह में दुनिया भर से सेलिब्रिटीज के आने से वाहनों के मेनेज करना मुश्किल होता है। जिसके बाद आयोजकों ने उन्हें ले जाने के लिए गोल्फ कार्ट की इंतजाम करा था। 

Oscars 2026: ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ की शानदार जीत, ‘सिनर्स’ के लिए माइकल बी जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर

लॉस एंजिल्स 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का मेन इवेंट यूएस के लॉस एंजेलिस में, डॉल्बी थिएटर में पूरा हो चुका है. दुनिया भर के सिनेमा को सेलिब्रेट करने वाले इस इवेंट में सबकी नजरें दो फिल्मों पर लगी थी- सिनर्स और वन बैटल आफ्टर एनदर। रायन कूगलर की ‘सिनर्स’ 16 नॉमिनेशंस के साथ, ऑस्कर में सबसे ज्यादा नॉमिनेटेड फिल्म बनकर इस इवेंट में पहुंची थी. इस फिल्म को शुरू से ही ऑस्कर्स के लिए फेवरेट माना जा रहा था. मेन कैटेगरीज से लेकर, टेक्निकल कैटेगरीज तक ‘सिनर्स’ का जलवा देखने लायक था. मगर इस फिल्म के हाथ 4 ही ऑस्कर आए। नॉमिनेशंस में दूसरे नंबर पर 13 नॉमिनेशन के साथ पॉल थॉमस एंडरसन की ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ थी. ये फिल्म अवार्ड सीजन में अचानक से सभी की फेवरेट बनकर उभरी थी. फिल्म की एंडरसन की सबसे एनर्जेटिक फिल्म कही जा रही ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ 6 ऑस्कर्स के साथ इस साल की सबसे बड़ी विनर साबित हुई।  फ्लोरल विंटेज गाउन-डायमंड नेकलेस में दिखा ईशा का रॉयल अंदाज एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 यानी ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर कई बड़े सितारे नजर आए, लेकिन अंबानी फैमिली की लाडली ईशा अंबानी ने अपने फैशनेबल अंदाज से सारी लाइमलाइट चुरा ली. अपने स्टाइल और फैशनेबल चॉइसेज से अक्सर लोगों का दिल जीतने वाली ईशा अंबानी ने जैसे ही पति आनंद पीरामल के साथ ऑस्कर्स 2026 के रेड कार्पेट पर एंट्री ली सब देखते ही रह गए। ईशा ने अपने सादगी भरे लेकिन बेहद एलिगेंट लुक से खास ध्यान खींच लिया. फ्लोरल डिजाइन वाली खूबसूरत ड्रेस में ईशा का लुक बहुत ही फ्रेश और स्टाइलिश लग रहा था. उन्होंने इस बेहद खास इवनिंग के लिए विंटेज ड्रेस पहनना चुना, जिसने उनके स्टाइल में चार चांद लगा दिए। विंटेज Valentino गाउन में दिखीं बेहद ग्रेसफुल रेड कार्पेट के लिए ईशा अंबानी ने मशहूर फैशन हाउस Valentino का एक विंटेज स्ट्रैपलेस कॉलम गाउन चुना. ये ड्रेस Valentino के फॉल 2006 कूचर कलेक्शन का हिस्सा है। इस गाउन की खासियत इसकी खूबसूरत फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी है, जो ईशा के लुक को अलग ही लेवल पर पहुंचा रही है. लाइट आइवरी कलर के बेस पर लाइलैक, गुलाबी, नीले और हरे रंग के फूलों की कढ़ाई की गई है, जो पूरे आउटफिट को बहुत ही फ्रेश और सॉफ्ट लुक दे रही है। डायमंड जूलरी ने बढ़ाई लुक की खूबसूरती अंबानी फैमिली अपने शानदार जूलरी कलेक्शन के लिए जाना जाता है. हर इवेंट में उनकी जूलरी की चर्चा होना आम बात है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. ईशा ने अपने पूरे लुक को बेहद एलिगेंट और बैलेंस्ड रखा. उन्होंने भारी-भरकम जूलरी की जगह मिनिमल एक्सेसरीज को चुना, जिससे उनका स्टाइल और भी क्लासी नजर आया. इस लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने फेमस ज्वेलरी डिजाइनर Lorraine Schwartz की शानदार डायमंड जूलरी पहनी थी, जिसने उनके आउटफिट में एक रॉयल टच जोड़ दिया। ‘सिनर्स’ के लिए माइकल बी जॉर्डन को उनका पहला बेस्ट एक्टर ऑस्कर मिला, जिन्हें कई सालों से क्रिटिक्स इस अवॉर्ड के लिए मजबूत दावेदार मान रहे थे. उन्हीं की तरह इस अवॉर्ड के मजबूत दावेदार माने जा रहे यंग स्टार टिमाथी शैलमे को इस बार भी निराशा हाथ लगी। पेश है ऑस्कर्स 2026 के विनर्स की पूरी लिस्ट: बेस्ट पिक्चर- वन बैटल आफ्टर एनदर बेस्ट एक्ट्रेस- जेसिका बकली बेस्ट एक्टर- माइकल बी जॉर्डन (सिनर्स) बेस्ट डायरेक्टर- पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर एनदर) बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग- गोल्डन (के-पॉप डेमन हंटर्स) बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- सेंटिमेंटल वैल्यू बेस्ट ऑरिजिनल स्क्रीनप्ले- रायन कूगलर (सिनर्स) बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ (सिनर्स) बेस्ट फिल्म एडिटिंग- एंडी जर्गेनसन (वन बैटल आफ्टर एनदर) बेस्ट साउंड- F1 बेस्ट ऑरिजिनल स्कोर- लडविग गोरानसन (सिनर्स) बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- शॉन पेन (वन बैटल आफ्टर एनदर) बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले- पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर एनदर)  बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- फ्रैंकेंस्टीन बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग- फ्रैंकेंस्टीन बेस्ट कास्टिंग- कसांद्रा कुलुकुंडिस (वन बैटल आफ्टर एनदर) बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- एमी मैडिगन (वेपन्स) बेस्ट एनिमेटेड फीचर- के-पॉप डेमन हंटर्स बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म- The Girl Who Cried Pearls बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म- The Singers और Two People Exchanging Saliva बेस्ट विजुअल इफ़ेक्ट्स- अवतार: फायर एंड ऐश  बेस्ट डाक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म- ऑल द एम्पटी रूम्स  बेस्ट डाक्यूमेंट्री फीचर- मिस्टर नोबडी अगेन्सट पुतिन 

जरीन खान ने साझा किया इंडस्ट्री का काला सच, ‘हर दूसरे सीन में किस या ब्रा दिखाने को कहा गया

मुंबई एक्ट्रेस जरीन खान ने हाल ही में हेट स्टोरी 3 और अक्सर 2 को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा कि हेट स्टोरी 3 के बाद उन्होंने इंडस्ट्री में आलोचना झेली. साथ ही उन्हें बहुत जज किया गया था।   बता दें कि जरीन खान ने 2010 में सलमान खान के अपोजिट फिल्म वीर में 2010 में डेब्यू किया था. इसके बाद वो हाउसफुल 2, हेट स्टोरी 3 जैसी फिल्मों में दिखीं. दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया।  ‘बॉलीवुड ने दिखाया नीचा’ हालांकि, हेट स्टोरी 3 में बोल्ड सीन्स की वजह से उन्होंने निगेटिविटी झेली. पूजा भट्ट के साथ पॉडकास्ट में जरीन ने इसके बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘जब मैंने हेट स्टोरी की तो लोगों ने मुझे बहुत नीचा दिखाया. खासतौर पर इंडस्ट्री से. वो कहते थे क्योंकि ये एक्ट नहीं कर सकती थी तो इसीलिए इसने कपड़े उतारे।  सेट पर हो गई थी टेंशन हेट स्टोरी 3 के बाद जरीन को अक्सर 2 के लिए अप्रोच किया. ये 2006 की अक्सर की सीक्वल फिल्म थी. फिल्म को अनंत महादेवन ने डायरेक्ट किया है।  इसके बारे में जरीन ने कहा, ‘उन्होंने बहुत पॉलिश इंग्लिश में स्क्रिप्ट सुनाई. हम हेट स्टोरी नहीं बना रहे हैं. हम क्राइम जॉनर की फिल्म बना रहे हैं और उसी से रिलेटेड लाइन्स पर. तो मैंने बोला ओके. लेकिन जब मैं सेट पर पहुंची तो र दूसरा सीन किस पर खत्म हो रहा था. अचानक से मुझे सीन के लिए ब्रा या उसके जैसे कपड़ों में चाहते थे. मैंने कहा कि मुझे ऐसे सीन से दिक्कत नहीं है, लेकिन आपने मुझे बिल्कुल अलग स्क्रिप्ट दी थी. अब क्योंकि आपने वो फिल्म देखी है तो आप ये सब एड करना चाहते हैं. मुझे एहसास हुआ कि डायरेक्टर के रीढ़ की हड्डी नहीं थी. उन्होंने स्टोरी को लेकर एक विजन प्रोडूसर्स को सुनाया. दूसरा मुझे और मेरे कॉस्ट्यूम डिजाइनर को. उस वक्त सेट पर टेंशन पैदा हो गई थी। 

‘कनैडियन’ कहने वालों को Akshay Kumar का जवाब, देशभक्ति फिल्मों पर बोले एक्टर

मुंबई साल 2023 से पहले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के पास कनाडा का पासपोर्ट था। इस वजह से ट्रोल्स अक्षय कुमार को ट्रोल करते थे और क्रिटिक्स उनकी आलोचना करते थे। अब अक्षय कुमार ने इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके पास कनाडा का पासपोर्ट क्यों था? इसी के साथ अक्षय ने इस बात का जवाब भी दिया कि क्या खुद को कनैडियन कहे जाने की वजह से उन्होंने देशभक्ति वाली फिल्में कीं? देशभक्ति वाली फिल्में क्यों करते थे अक्षय कुमार? इंडिया टुडे के एक इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने इस बारे में बात की। उनसे पूछा गया कि क्या वो जानबूझकर देशभक्ति वाली फिल्में (एयरलिफ्ट, केसरी, मिशन मंगल) करके अपनी नेशनलिस्ट हीरो वाली छवि बना रहे थे, खासकर तब जब क्रिटिक्स उन्हें कैनेडियन कह रहे थे? इस बात का जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने कहा, “मैं जो भी काम करता हूं, अपनी छवि बनाने के लिए नहीं करता हूं। मैं बहुत काम करता हूं,लेकिन देशभक्त की इमेज बनाने के लिए काम नहीं करता हूं।मैं काम करता हूं क्योंकि मुझे जो लगता है, मैं कर लेता हूं।” अक्षय के पास क्यों था कनाडा का पासपोर्ट अपने कैनेडियन पासपोर्ट के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, अपने कैनेडियन पासपोर्ट के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, “वैसे तो मैं ये पहले कई बार कह चुका हूं कि हां कैनेडियन मेरा पासपोर्ट था…क्योंकि मेरी जिंदगी में एक ऐसा भी दौर आया था, जब मेरी लगातार 16-17 फिल्में फ्लॉप हुई थीं। मेरे पास काम था लेकिन मेरी 3-4 फिल्में बची हुई थी तो मैंने सोचा कुछ तो करूं। ऐसा नहीं है कि हमारे देश से बाहर जाकर लोग काम नहीं करते तो मुझे भी कनाड़ा में काम मिल रहा था, तो मैंने वहां छोटा सा बिजनेस करने का प्लान बनाया था।” अक्षय ने आगे कहा कि उसी दौरान उन्हें वहां का पासपोर्ट मिला। उन्होंने कहा, “तो उसी दौरान मुझे पासपोर्ट मिल गया। उसके बाद कमाल की बात ये थी कि जो फिल्में मेरी 3 रिलीज होने वाली थी कि वो तीनों ही हिट हो गईं। मुझे फिर से काम मिलने लग गया। मैंने अपने दोस्त से कह दिया कि मैं नहीं आ रहा हूं। मैं भारत में ही रहूंगा। उस बीच मैं भूल गया और मेरे लिए बस वो एक पासपोर्ट ही था। मैंने इतना नहीं सोचा।” अक्षय बोले- मैंने कनाडा में कभी टैक्स नहीं भरा अक्षय ने खुद को कैनेडियन कहे जाने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बाद में लोग उन्हें कैनेडियन-कैनेडियन कहने लगे। तब अक्षय ने सोचा कि वो अपना पासपोर्ट भी बदल लेते हैं। पासपोर्ट बदलने के बाद सब बातें खत्म हो गईं। अक्षय ने कहा कि उन्हें नहीं समझ आता है कि लोग इतना क्यों बोलना चाहते हैं? वो वो सिर्फ एक पासपोर्ट है, मैं तो टैक्स भरता हूं। जब मैं कैनेडियन था, तभी मैंने सबसे ज्यादा टैक्स भरा। जबकि मैंने कनाडा में कभी टैक्स नहीं भरा, उसकी बात कोई नहीं करता है। बात वो ही है कि आदमी के अंदर 20 गुण अच्छे हो लेकिन एक गंदा गुण को पकड़ लेते हैं। उसी को घुमाते रहते है। अब वो बात भी खत्म हो गई।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet