LATEST NEWS

पाकिस्तान में ‘धुरंधर 2’ का क्रेज, पाइरेसी के जरिए देख रहे लोग, भारत में जमकर ट्रोलिंग

मुंबई धुरंधर पार्ट वन की तरह इसका दूसर पार्ट द रिवेंज पाकिस्तान में बैन है। मूवी को लेकर पड़ोसी देश में इतना जबरदस्त क्रेज है कि वहां इसका पाइरेटेड वर्जन धड़ाधड़ देखा जा रहा है। पाकिस्तान से एक जर्नलिस्ट ने ट्विटर (X) पर क्लिप शेयर की है। इसमें दिखा रहे हैं कि वह लाहौर में टीवी पर धुरंधर 2 देख रहे हैं। इस पोस्ट पर भारत और पाकिस्तान के लोगों के मजेदार कमेंट्स दिख रहे हैं। रिलीज होते ही पाइरेसी शुरू धुरंधर का पहला पार्ट पाकिस्तानी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उस वक्त कई पोस्ट और वीडियोज वायरल थे जिसमें लोग रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म धुरंधर की तारीफ करते दिखे थे। इसके बाद पाकिस्तान की गलियों में धुरंधर की पाइरेटेड सीडीज भी बिकती दिखी थीं। अब पार्ट 2 आते ही इसका पाइरेटेड वर्जन पाकिस्तान पहुंच गया और वहां की जनता इस भारतीय फिल्म के मजे ले रही है। लोगों ने लिए मजे खालिद महमूद खालिद नाम के ट्विटर हैंडल से क्लिप शेयर की गई है जिसमें धुरंधर द रिवेंज की शुरुआत का एक सीन दिख रहा है। खालिद ने ट्वीट किया है, लाहौर में धुरंधर 2 देख रहा हूं। इस पर कई सारे कमेंट्स हैं। एक यूजर ने मजे लेने की कोशिश की है। लिखा है, टीवी स्क्रीन में थोड़ा क्रैक है लगता है T20 वर्ल्डकप मैच देख लिया। एक ने लिखा है, ब्रह्मोस की तरह धुरंधर भी उनके लिए फ्री है। एक ने लिखा है, खुलेआम पाइरेसी। इंडियन सिनेमा से प्यार एक और कमेंट है, लाहौर में बैठकर पाकिस्तान की ही बर्बादी देख रहा है। पाकिस्तान की तरफ से कमेंट है, हां देख रहे हैं क्योंकि हमें मनोरंजन की जरूरत है और दुनिया में भारत के कॉन्टेंट से ज्यादा हंसने लायक और क्या है। एक ने लिखा है कि धुरंधर की पाइरेसी वहां इतनी जल्दी पहुंच गई, पॉलिटिकल टेंशन के बावजूद ये इंडियन सिनेमा के लिए प्यार को दिखाता है। पाकिस्तान के मार्केट में खूब बिकी सीडीज पाकिस्तान में धुरंधर के पहले पार्ट की सीडी 50 रुपये में बिक रही थी। न्यूजीलैंड के एक यूट्यूबर ने क्लिप शेयर की थी जिसमें सीडी मार्केट दिखाया था। वहां दुकानदार से दाम भी पूछे थे। धुरंधर का भारत में क्रेज धुरंधर 2 आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी और लीड रोल में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी हैं। धुरंधर द रिवेंज नाम से फिल्म रिलीज हुई है जिसकी टैगलाइन है हौसला ईधन बदला। मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और पहले दिन इसकी भारत में कमाई 145 करोड़ नेट पहुंच चुकी है।

हमज़ा का हमसाया रिजवान: ‘धुरंधर 2’ में खुला आदित्य धर और रणवीर सिंह से जुड़ा राज

मुंबई ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद से ही ‘धुरंधर 2’ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। दूसरे पार्ट के लिए यह क्रेज फिल्म की रिलीज के बाद और बढ़ गया। एक तरफ दर्शक हमजा अली मजारी के असली किरदार जसकीरत सिंह रंगी को देख चौंके, तो वहीं उजैर बलोच ने भी चौंका दिया। पर इन दो किरदारों के बीच एक और किरदार रहा, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। यह किरदार है रिजवान का, जो ‘धुरंधर’ में अरशद पप्पू गैंग का हिस्सा था, और दूसरे पार्ट यानी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में हर कदम हमजा का हमसाया बन खड़ा नजर आया। ‘धुरंधर’ में रिजवान का था कम रोल, अब ‘धुरंधर 2’ में छाया ‘धुरंधर 2’ के टीजर में ही रिजवान की एक झलक ने सनसनी मचा दी थी। दरअसल, रिजवान भी हमज़ा और आलम (गौरव गेरा) की तरह अंडरकवर एजेंट है, पर ल्यारी में किसी को भी इसकी भनक नहीं है। एक खास मकसद के तहत रिजवान अरशद पप्पू के गैंग में शामिल होता है। लेकिन जब हमजा, रहमान डकैत को मारने के बाद अरशद पप्पू गैंग का भी सफाया कर देता है, तो रिजवान उसके साथ आ जाता है आखिर तक उसके साथ रहता है। जानते हैं कि यह किरदार किसने निभाया है? ये हैं एक्टर मुस्तफा अहमद। मुस्तफा अहमद बने ‘रिजवान’, रणवीर सिंह को कर चुके ट्रेन मालूम हो कि ‘धुरंधर’ में रिजवान का किरदार काफी कम समय के लिए दिखाया गया था, जबकि दूसरे पार्ट में वह काफी लंबे समय तक हैं, बल्कि आखिर तक हैं। रिजवान, हमजा यानी जसकीरत सिंह रंगी को ट्रेनिंग की शुरुआत के दिनों से जानता है। फिल्म में भी इसे दिखाया गया है। पर आपको जानकर हैरानी होगी कि रिजवान का किरदार निभाने वाले मुस्तफा अहमद का असल में ‘धुरंधर’ से पहले से ही रणवीर सिंह संग नाता है। वह पहले से ही उन्हें जानते हैं। कौन हैं मुस्तफा अहमद? विक्की कौशल, यामी गौतम को भी किया ट्रेन ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में तो मुस्तफा अहमद एक एक्टर के रूप में नजर आए हैं, पर असल में वह एक जिम ट्रेनर हैं। वह बॉलीवुड में स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच के रूप में जाने जाते हैं। मुस्तफा अहमद ने कई बॉलीवुड एक्टर्स को ट्रेन किया है, जिनमें रणवीर सिंह का भी नाम शामिल है। उन्होंने रणवीर को ‘पद्मावत’ के लिए ट्रेन किया था। और तो और ‘धुरंधर’ के लिए भी मुस्तफा ने उन्हें ट्रेनिंग दी। इसी तरह विक्की कौशल को फिल्म ‘सरदार ऊधम’ और यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ के लिए ट्रेन किया था। आदित्य धर के साथ तो मुस्तफा अहमद का बेहद पुराना कनेक्शन है। उन्होंने आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘धूम धाम’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसमें आदित्य की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम भी थीं। बाद में वह ‘धुरंधर’ और अब ‘धुरंधर 2’ में नजर आ रहे हैं। एक समय पर मुस्तफा अहमद, ऋतिक रोशन के पर्सनल ट्रेनर भी रहे, और उन्हें चोट से उबरने में मदद की थी।

200 करोड़ के आंकड़े को पार किया धुरंधर 2 ने, रणवीर सिंह और आदित्य धर का जश्न

मुंबई आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ और 19 मार्च को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ‘धुरंधर’ की तरह ‘धुरंधर 2’ को भी फैन्स का बेहतरीन रिसपॉन्स मिल रहा है. लोग अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर थिएटर फिल्म देखने पहुंच रहे हैं. मेकर्स और स्टारकास्ट फिल्म की सक्सेस से बेहद खुश हैं. खुशी में रणवीर सिंह तो डांस किए बिना नहीं रह पाए।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ओपनिंग डे वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ से ऊपर जा रहा है. फिल्म रिलीज के बाद मुंबई में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. स्क्रीनिंग में फिल्म की स्टारकास्ट को जश्न में डूबा देखा गया।  रणवीर का डांस वायरल  आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ साल की सबसे बड़ी हिट मानी जा रही है. फिल्म में हमजा के किरदार में रणवीर सिंह ने बेहतरीन एक्टिंग की है. उन्होंने सिर्फ हमजा का रोल निभाया नहीं, बल्कि उसे जिया है. इसलिए फिल्म की सक्सेस के बाद रणवीर Fa9la सॉन्ग पर डांस करते दिखे. रणवीर का बेफिक्र होकर डांस करना बताता है कि वो ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस काफी खुश हैं।  रणवीर सिंह का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो आदित्य धर से कुछ बात करते दिख रहे हैं. रणवीर ने फिल्म को प्यार देने के लिए फैन्स का शुक्रिया भी अदा किया. आदित्य धर के चेहरे पर भी फिल्म के सक्सेस की खुशी है।  एक वीडियो में आदित्य धर, उनकी पत्नी यामी गौतम और ‘धुरंधर 2’ की लीड एक्ट्रेस सारा अर्जुन तीनों साथ में चहकते दिख रहे हैं. ‘धुरंधर 2’ स्टार्स के ये वीडियो बताते हैं कि इन्हें पहले से ही अंदाजा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाएगी. आदित्य धर ‘धुरंधर 2’ की जो आंधी लाए हैं. देखकर लगता है कि ये जल्दी थमने वाली नहीं है।  ये भी कहना गलत नहीं होगा कि आदित्य धर ने जितनी इंटेलीजेंस के साथ फिल्म बनाई है, उतनी ही इंटेलीजेंस के साथ इसे रिलीज भी किया है. फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज किया गया, जिसका इसकी कमाई में बड़ा फायदा होता दिख रहा है। 

धुरंधर 2 में बड़ा सरप्राइज! बड़े साहब की एंट्री से मचा तहलका, दाऊद की जिंदगी से जुड़े नए राज

मुंबई धुरंधर 2 देखने वालों के मन में बड़े साहब को लेकर जो सवाल था उसका जवाब तो मिल गया। अब दाऊद को लेकर लोगों के मन में कई सवाल रह गए हैं। दाऊद अब कहां है, जिंदा है या नहीं, कैसा दिखता है, उम्र क्या है। ये तो सब जानते हैं कि दाऊद इंडिया का मोस्ट वॉन्टेड अपराधी है। उस पर 1993 में हुए मुंबई सीरियल ब्लास्ट्स सहित कई संगीन आरोप हैं। धुरंधर के पहले पार्ट में उसे बड़े साहब के नाम से बुलाया जाता है लेकिन चेहरा रिवील नहीं किया गया। धुरंधर द रिवेंज में दाऊद दिखाया गया है। हालांकि लुक ऐसा जो ज्यादातर लोगों के लिए शॉकिंग था। भारत में था दाऊद का परिवार दाऊद इब्राहिम का जन्म भारत में हुआ लेकिन वह इंडिया का ही दुश्मन बन गया। दाऊद 80 के दशक में भारत से भागा। ऐसा भी नहीं था कि वह रातोंरात बिना कुछ लिए भागा हो। उसे पाकिस्तान का सपोर्ट था और प्लानिंग के साथ तगड़ा पैसा लेकर भारत से भागा। मुंबई के पूर्व कमिश्नर डी शिवनंदन उन लोगों में से हैं जिन्हें मुंबई से अंडरवर्ल्ड का सफाया करने का क्रेडिट दिया जाता है। वह एएनआई के पॉडकास्ट में बता चुके हैं कि 1984 में दाऊद इब्राहिम अरेस्ट हुआ था। उसने बेल ली और तभी वो दुबई भाग गया था। जब डी शिवनंदन से पूछा गया कि क्या दाऊद का परिवार भी दुबई में है? इस पर डी शिवनंदन ने जवाब दिया कि दाऊद का परिवार भारत में ही था। उसके भाई अनीस, नूरा, इकबाल। अनीस दुबई में था, नूरा मर चुका है। दाऊद के पिता थे हलवदार शिवनंदन ने बताया कि दाऊद के 12 भाई-बहन थे। उसके पिता इब्राहिम कासकर क्राइम ब्रांच में हलवदार थे। उन्होंने बताया कि दाऊद दुबई भाग गया। उसे किसी ने सलाह दी थी जिस वजह से कभी टीवी पर नहीं दिखा। उन्होंने यह भी बताया कि किसी ज्ञानी ने उसको स्ट्रैटजी दी थी कि किसी एफआई आर में नाम नहीं आना चाहिए। शिवनंदन का यह पॉडकास्ट नवंबर 2025 का है। कैसा दिखता है दाऊद दाऊद इब्राहिम की उम्र अब 70 साल के आसपास है। उसका जन्म 26 जनवरी 1955 में हुआ था। दाऊद अब कैसा दिखता है, ये किसी को नहीं पता। शारजाह के एक मैच में दाऊद की फोटो कैप्चर की गई थी। यह 1986 की बात है। साल 2015-16 के आसपास दाऊद की एक धुंधली सी तस्वीर मीडिया में आ चुकी है। कहां है दाऊद? आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, दाऊद का ठिकाना पाकिस्तान का कराची शहर है। पाकिस्तानी दस्तावेज में दाऊद इब्राहिम का पता कराची में वाइट हाउस, सऊदी मस्जिद के पास बताया गया है। इसके अलावा कराची के डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी इलाके और नूराबाद में भी उसकी संपत्तियों का जिक्र किया गया है। दाऊद इब्राहिम के खिलाफ जारी इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस में कराची में उसके दो पते दर्ज हैं, डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी इलाके में मकान नंबर 37 और शहर के पॉश क्लिफ्टन रोड इलाके में सऊदी मस्जिद के पास वाइट हाउस। बताया जाता है कि ये दोनों जगहें एक-दूसरे से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर हैं।

सेंसर बोर्ड ने कसा शिकंजा: धुरंधर 2 में 21 बदलाव, तब जाकर मिला A सर्टिफिकेट

मुंबई,  धुरंधर 2 को CBFC ने 21 कट्स के बाद A सर्टिफिकेट दिया। रणवीर सिंह की इस फिल्म में वायलेंट सीन और गालियों पर कैंची चली। फिल्म का रनटाइम करीब 3 घंटे 50 मिनट ही रखा गया है। धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को लेकर जहां फैंस में जबरदस्त उत्साह है, वहीं अब सेंसर बोर्ड के फैसले ने भी इसे चर्चा का विषय बना दिया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है, लेकिन इसके लिए मेकर्स को कुल 21 कट्स और कई अहम बदलाव करने पड़े हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने फिल्म के करीब 1 मिनट 34 सेकंड के फुटेज पर कैंची चलाई है। खासतौर पर फिल्म में दिखाए गए वायलेंट सीन्स पर सख्ती बरती गई है। कुछ सीन, जिनमें अत्यधिक हिंसा दिखाई गई थी, उन्हें छोटा या एडिट किया गया है। एक सीन में हथौड़े से सिर पर वार दिखाया गया था, जिसे कम किया गया, वहीं सीमेंट ब्लॉक से हमला करने और आंखों को कुचलने जैसे दृश्यों में भी कटौती की गई है। धुरंधर 2 के कई डायलॉग्स को किया गया म्यूट सबसे बड़ा बदलाव उस सीन में किया गया है, जिसमें सिर काटने और मारपीट का लंबा दृश्य था। इस हिस्से से लगभग 24 सेकंड हटाए गए हैं। इसके अलावा फिल्म में इस्तेमाल की गई गालियों और अपशब्दों पर भी बोर्ड ने आपत्ति जताई है। कई डायलॉग्स को म्यूट किया गया है या उन्हें बदला गया है ताकि फिल्म को प्रमाणन मिल सके। सिर्फ वायलेंस ही नहीं, बल्कि फिल्म के कुछ किरदारों के नाम, सबटाइटल्स और एक शहर के नाम को भी संशोधित करने के निर्देश दिए गए हैं। धुरंधर 2 को मिली रिलीज की मंजूरी मेकर्स को फिल्म की शुरुआत में ‘डिस्टर्बिंग कंटेंट’ और ‘ड्रग्स’ से जुड़े डिस्क्लेमर जोड़ने को कहा गया है। फिल्म के कुछ दृश्यों में दिखाए गए न्यूज फुटेज और राजनीतिक संदर्भों के लिए आधिकारिक अनुमति पत्र भी जमा करना पड़ा। वहीं, जानवरों से जुड़े दृश्यों के लिए एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (AWBI) का सर्टिफिकेट भी प्रस्तुत किया गया है। इन सभी बदलावों के बाद फिल्म को आखिरकार रिलीज की मंजूरी मिल गई है। कब होगा धुरंधर 2 का पेड प्रीव्यू दिलचस्प बात यह है कि इतने कट्स के बावजूद फिल्म के रनटाइम पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कुल लंबाई लगभग 3 घंटे 50 मिनट है, जो इसे एक लंबी फिल्म बनाती है। बताया जा रहा है कि धुरंधर 2 का पेड प्रीव्यू 18 मार्च की शाम से शुरू होगा, जबकि यह 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स के चलते धुरंधर 2 पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है।  

‘धुरंधर 2’ पर सेंसर बोर्ड का फैसला, हिंसक दृश्यों पर आपत्ति

मुंबई बस 1 दिन का इंतजार और… फिर आदित्य धर की मचेअवेटेड फिल्म धुरंधर 2 पर्दे पर होगी. रणवीर सिंह की मूवी को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट दिया है. मूवी पहले पार्ट से लंबी होगी. इसका रनटाइम 229.6 मिनट यानी 3 घंटे और 50 मिनट के करीब है. CBFC ने कई सारे कट्स मेकर्स को सुझाए थे. इनमें गालियां म्यूट करना और ड्रग्स के सीन्स को लेकर चेतावनी देना, हिंसा को कम करना शामिल हैं।  धुरंधर 2 में सेंसर बोर्ड ने लगाए कट सीबीएफसी ने खूनखराबे वाले सीन्स को कुछ सेकंड कम करने को कहा. इसके अलावा गालियां म्यूट करना, सबटाइटल्स में डिमोनेटाइजेशन की डेट में बदलाव, फिल्म में पीएम मोदी का रेफरेंस यूज करने के लिए ऑफिशियल सर्टिफिकेट सबमिट करने जैसे आदेश थे।  फिल्म में किए गए अहम बदलाव: -कंटेंट को लेकर चेतावनी और ड्रग डिस्क्लेमर स्लाइड्स को जोड़ना. -गालियों और कुछ खास शब्दों/नामों को म्यूट करना या बदलना. -वॉइलेंस के सीन्स को कम करना (जिसमें सिर की चोट, सिर काटना और आंख फोड़ने वाले सीन भी शामिल हैं) -सबटाइटल्स में एडिटिंग, जैसे गलत टेक्स्ट हटाना और उसमें सुधार करना (जैसे लाहौर को दिल्ली करना) -न्यूज रेफरेंस और पीएम के जिक्र को लेकर परमिशन मांगना. -सॉन्ग सबटाइटल्स को जोड़ना. साथ ही हिंदी चैप्टर टेक्स्ट और ऑफिशियल टाइटल फॉर्मेटिंग शामिल करना. -एनिमल वेलफेयर क्लियरेंस या दूसरे जरूरी सर्टिफिकेट को जमा करना. CBFC ने ‘धुरंधर 2’ में 1 मिनट 34 सेकंड की फुटेज पर कैंची चलाई है. इसका फाइनल रनटाइम 229 मिनट है. सेंसर बोर्ड ने कुल 21 कट लगाए हैं. कुछ दिनों पहले मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था. इसे देखने से साफ मालूम पड़ा कि सेकंड पार्ट में पहले से ज्यादा वॉयलेंस दिखने वाला है. रणवीर सिंह फुलऑन एग्रेशन में नजर आए. मूवी में उनके किरदार हमजा अली मजारी के जसकीरत सिंह रंगी बनने की जर्नी को दिखाया जाएगा.  धुरंधर 2 पैन इंडिया मूवी है. इसकी एडवांस बुकिंग के तगड़े आंकड़े सामने आ रहे हैं. फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला सकती है. मूवी पहले दिन 200 करोड़ से ज्यादा के आंकड़े के साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर सकती है. फिल्म को ईद रिलीज का तगड़ा फायदा मिलता दिख रहा है.  

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने पहले दिन ही रच डाला इतिहास, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ और भारत में 150 करोड़ की कमाई की उम्मीद

मुंबई  रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लेकर सिनेमाप्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जबकि 18 मार्च को इसके पेड प्रीमियर शो आयोजित किए जाएंगे। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्सुकता है और कई जगहों पर प्रीमियर शो के लिए तेज़ी से एडवांस बुकिंग हो रही है। ट्रेड सर्कल में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि यह फिल्म अपने पहले ही दिन कमाई के मामले में नया इतिहास रच सकती है। पहले भाग की सफलता से बढ़ी उम्मीदें ‘धुरंधर’ के पहले भाग को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला था। दमदार कहानी, प्रभावशाली एक्शन और मुख्य किरदार की प्रस्तुति ने फिल्म को खास पहचान दिलाई थी। इसी वजह से इसके दूसरे भाग से भी दर्शकों और फिल्म कारोबार से जुड़े लोगों की अपेक्षाएं काफी बढ़ गई हैं। निर्माताओं ने इस बार कहानी को और बड़े स्तर पर पेश करने की कोशिश की है, जिससे दर्शकों को पहले से अधिक रोमांचक अनुभव मिल सके। एडवांस बुकिंग से मिल रहे मजबूत संकेत फिल्म के ट्रेलर और प्रचार सामग्री सामने आने के बाद दर्शकों की दिलचस्पी और भी बढ़ गई है। कई शहरों में पेड प्रीव्यू शो के लिए टिकटों की अच्छी मांग देखी जा रही है। ट्रेड से जुड़ी चर्चाओं के अनुसार मौजूदा एडवांस बुकिंग ट्रेंड को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर दुनिया भर में करीब 200 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर सकती है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की इंटरनेशनल मार्केट में एडवांस टिकट बिक्री पहले ही लगभग 50 करोड़ रुपये के ग्रॉस आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि इस आंकड़े में अभी भारत की पहले दिन की पूरी प्री-सेल्स शामिल नहीं हैं, क्योंकि देश में व्यापक स्तर पर बुकिंग अभी शुरू होनी बाकी है। इसके बावजूद फिल्म के लिए दिख रहा उत्साह यह संकेत देता है कि भारत और विदेश दोनों बाजारों में इसकी मांग काफी मजबूत है। भारत में पेड प्रीमियर से 40 करोड़ से ज्यादा की संभावना ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म भारत में पेड प्रीमियर शोज से ही लगभग 40 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है। इंटरनेशनल मार्केट की मजबूत एडवांस बुकिंग को जोड़ दिया जाए तो फिल्म रिलीज से पहले ही दुनिया भर में लगभग 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई दर्ज कर सकती है। 19 मार्च को रिलीज के दिन भारत में ही फिल्म के 100 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन करने की संभावना जताई जा रही है। इस तरह घरेलू ओपनिंग डे का कुल कारोबार करीब 150 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए बेहद बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी। बॉक्स ऑफिस पर बन सकता है नया कीर्तिमान ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, खासकर नॉर्थ अमेरिका में प्री-सेल्स काफी मजबूत बताई जा रही हैं। अनुमान है कि इंटरनेशनल मार्केट से ओपनिंग डे पर करीब 50 करोड़ रुपये या उससे अधिक का कारोबार हो सकता है। यदि ये अनुमान सही साबित होते हैं तो ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ पहले ही दिन दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर हिंदी सिनेमा के लिए एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर सकती है। फिल्म के सामने फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा हिंदी मुकाबला नहीं है, हालांकि तेलुगु राज्यों में पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का असर देखने को मिल सकता है। अब दर्शकों और फिल्म कारोबार से जुड़े लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ अपनी चर्चाओं के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल सेंचुरी लगा पाती है या नहीं।

‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा टिकट बिक्री का रिकॉर्ड, 3100 रुपये में भी सब सीटें भरी

मुंबई ‘धुरंधर 2’ अब सिर्फ एक फिल्म नहीं बची, बल्कि भारत का सबसे बड़ा पॉप कल्चर इवेंट बनने जा रही है. 19 मार्च को रिलीज होने जा रही रणवीर सिंह की फिल्म के लिए अभी पूरी एडवांस बुकिंग खुली भी नहीं है. ट्रेलर आने के साथ सिर्फ 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यूज के लिए ही बुकिंग शुरू की गई है. इन प्रीव्यू शोज की एडवांस बुकिंग से ही ‘धुरंधर 2’ के धमाके सुनाई देने लगे हैं. इस फिल्म ने भारत में सबसे महंगा फिल्म टिकट बेचने का रिकॉर्ड बना लिया है।  ‘धुरंधर 2’ के लिए बिका 3100 रुपये का टिकट जहां दिल्ली-बेंगलुरु के ही प्रीमियम थिएटर्स में ‘धुरंधर 2’ के टिकट 2500 तक मिल रहे हैं. लेकिन फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज में से सबसे महंगा टिकट मुंबई की एक प्रीमियम प्रॉपर्टी में बिका है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट बताती है कि मुंबई में बोरिवली के स्काई सिटी मॉल में बने आईनॉक्स मेगाप्लेक्स में, INSIGNIA क्लास के थिएटर में ‘धुरंधर 2’ के टिकट सबसे ज्यादा महंगे हैं।  हमने खुद चेक करने पर पाया कि इस प्रॉपर्टी के INSIGNIA थिएटर में ‘धुरंधर 2’ के 10:15pm और 11:15pm के शोज में रिक्लाइनर सीट्स का टिकट 2900 रुपये में अवेलेबल है. जबकि प्राइम रिक्लाइनर सीट्स के टिकट का दाम 3100 रुपये है. टिकटों के ये दोनों प्राइस बिना किसी टैक्स के हैं. इतने महंगे दाम के बावजूद जहां 10:15pm के शो में प्राइम रिक्लाइनर सीट्स सोल्ड आउट हैं. वहीं ये खबर लिखे जाने तक 11:15pm के शो में केवल एक प्राइम रिक्लाइनर सीट अवेलेबल है. आपके ये खबर पढ़ने तक अगर वो एक सीट भी बिक चुकी हो तो हैरान न हों, ‘धुरंधर 2’ का क्रेज तो ऐसा ही चल रहा है! देश का सबसे महंगा फिल्म टिकट 3100 रुपये के टिकट के साथ, अब भारत में सबसे महंगा रेगुलर फिल्म टिकट बेचने का रिकॉर्ड ‘धुरंधर 2’ के नाम हो गया है. इससे पहले ये सबसे महंगा रेगुलर फिल्म टिकट अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के लिए बिका था. मुंबई के ही Maison PVR में ‘पुष्पा 2’ का एक प्रीमियम टिकट 3000 रुपये का बिका था. इसी थिएटर में ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ के टिकट 2700 रुपये तक में बिके थे।  ‘धुरंधर 2’ के लिए थिएटर्स में पहली बार ‘सुपर ब्लॉकबस्टर प्लस’ रेट्स लागू किए गए हैं. यानी इस बार टिकटों के प्राइस रेगुलर से थोड़े महंगे हैं. इसके बावजूद 18 मार्च के पेड प्रीव्यूज के लिए ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग का क्रेज अद्भुत नजर आ रहा है।  सैकनिल्क की एक रिपोर्ट बताती है कि फिल्म के 4 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हो चुके हैं. और इस ताबड़तोड़ बुकिंग से रिलीज के हफ्ते भर पहले ही ‘धुरंधर 2’ ने 20 करोड़ से ज्यादा एडवांस ग्रॉस कलेक्शन कर डाला है. देखना है कि आने वाले दिनों में ‘धुरंधर 2’ और क्या-क्या कमाल करती है।   

धुरंधर 2 का ट्रेलर देख फैंस बोले – अब असली खेल शुरू, ये सिर्फ वॉर्निंग है!

  मुंबई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के ट्रेलर का फैंस को कबसे बेसब्री से इंतजार था। बीते दिन यानी शुक्रवार को रणवीर ने अनाउंस किया था कि शनिवार को ट्रेलर आएगा। इसके बाद से फैंस का काउंटडाउन शुरू हो गया था। अब ट्रेलर रिलीज के बाद बताते हैं कि लोगों का इस पर क्या रिएक्शन है। लोगों के रिएक्शन एक ने लिखा कि इसे कहते हैं कि ट्रेलर…3 मिनट के ट्रेलर में बिना स्टोरी के बारे में ज्यादा रिवील किए भी दर्शकों में एक्साइटमेंट कर दिया। पीक ए़डिटिंग…इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं दूसरे ने लिखा कि ये सिर्फ ट्रेलर नहीं…बॉलीवुड और साउथ को दिया गया वॉर्निंग है। रणवीर की हो रही तारीफ रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस भी दर्शकों को पसंद आई। एक ने कमेंट किया कि एक्टिंग नहीं कर रहे हैं, वह तो किरदार को जी रहे हैं। डबल अवतार बराबर है डबल गूजब्म्प्स के। लोग इस डायलॉग की भी तारीफ कर रहे हैं कि पाकिस्तान का मुस्तकबिल अब हिंदुस्तान तय करेगा। एक ने लिखा कि बॉलीवुड को इस तरह की इन्टेंसिटी चाहिए। धुरंधर बदले के लिए नहीं डॉमिनेशन के लिए आ रहा है। एक ने लिखा कि रणवीर सिंह इस किरदार के लिए ही बने हैं। वहीं एक ने लिखा कि मैंने पहली बार देखा कि इतनी बड़ी बड़ी फिल्मो ने अपनी रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है, डर सबको लग रहा है। कब रिलीज हो रही धुरंधर 2 बता दें कि धुरंधर 2 रिलीज हो रही है 19 मार्च को। इस फिल्म की पहले यश की मूवी टॉक्सिक से टक्कर होने को थी, लेकिन हाल ही में यश और टॉक्सिक के मेकर्स ने अनाउंस किया कि वे मूवी को पोस्टपोन कर रहे हैं। धुरंधर का रिकॉर्ड धुरंधर के पहले पार्ट की बात करें तो यह मूवी 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी पिछले साल। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ कमाई की थी। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी अहम किरदार में थे। वहीं आदित्य धर ने फिल्म को डायरेक्ट किया था। पहले पार्ट का एंड पहला पार्ट रहमान डकैत की मौत पर एंड हुआ जिसे हमजा ने मारा। इसके अलावा यह भी लास्ट में रिवील हुआ था कि हमजा रियल में जस्किरत है जिसे अजय सान्याल ने पाकिस्तान में बतौर स्पाई भेजा था। साउथ में भी धमाल करेगी धुरंधर 2 धुरंधर 2 रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार साउथ इंडियन भाषा में भी रिलीज होगी। फिल्म को लेकर काफी उम्मीद है। साउथ में इस फिल्म का सिर्फ पवन कल्याण की मूवी उस्ताद भगत सिंह के साथ होगी। हालांकि यह कॉम्पटीशन सिर्फ तेलुगु स्टेट्स में है। वहीं राम चरण की पेड्डी और नानी की द पैराडाइस ने भी अपनी मार्च की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया है।  

‘ये नया हिंदुस्तान है’—धुरंधर 2 का धमाकेदार टीजर, 1 मिनट 12 सेकेंड का वीडियो वायरल

मुंबई   आखिरकार रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का टीजर सामने आ चुका है. आज यानी 3 फरवरी मंगलवार को ही रणवीर सिंह ने पोस्ट शेयर कर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया था. अपनी पोस्ट में ही उन्होंने जानकारी दी थी फिल्म का टीजर 12.12 पर जारी किया जाएगा. अब टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस इस पर प्यार लुटा रहे हैं. इस मच अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार टीजर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है. रणवीर सिंह का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है. लोग रणवीर सिंह के इस इंटेस लुक पर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं.  ‘धुरंधर 2’ जिसे ‘धुरंधर द रिवेंज’ कहा जा रहा है उसका पोस्टर आउट के बाद अब फिल्म का टीजर भी मेकर्स ने जारी कर दिया है.  आज (3 फरवरी) 12 बजकर 12 मिनट पर इसका टीजर भी रिलीज किया गया. आदित्य धर के निर्देशन में बन रही ‘धुरंधर 2’ के टीजर का लोगों को बेसब्री से इतंजार था. क्योंकि 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ‘धुरंधर 1’ ने भारतीय सिनेमा के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. फिल्म ने बंपर कमाई के बाद इतिहास रच दिया  था, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी लगातार ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया पर आते ही हुआ वायरल मेकर्स ने जैसे ही ये टीजर जारी किया. फैंस ने इस पर कमेंट की बाढ़ ला दी. इस टीजर के जरिए मेकर्स ने फिल्म के पार्ट-2 से रणवीर सिंह का लुक तो जारी किया ही, साथ ही मेकर्स ने ये भी हिंट दे दिया कि टीजर में ये साफ है कि  धुरंधर 2 में रणवीर का रोल और भी धांसू होने वाला है. सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रणवीर की तारीफ कर रहे हैं और फिल्म के प्रति अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं. कैप्शन भी जीत रहा दिल कुछ देर पहले रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना पोस्टर शेयर किया था.  फोटो ने जहां सभी का ध्यान खींचा , वहीं पोस्टर के कैप्शन ने तो सभी को रणवीर का मुरीद बना दिया है.  धुरंधर – द रिवेंज का टीजर की जानकारी देते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा है कि अब बिगड़ने का वक्त आ गया है. उनके इस अंदाज को भी काफी पसंद किया जा रहा है. बता दें कि धुरंधर: द रिवेंज एक हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन थ्रिलर है, जिसे आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं. जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज  के बैनर तले बनी यह फिल्म 19 मार्च 2026 से सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार है. ‘धुरंधर’ जहां हर दिन उम्मीदों से बढ़कर कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. वहीं रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त के करियर को भी नई दिशा मिली है. फिल्म अपने नौवें वीकेंड में भी शानदार परफॉर्म कर रही है. फिल्म OTT पर रिलीज हो चुकी है. रिलीज के 59वें दिन भी इसने 45 लाख का कलेक्शन किया है. अब पार्ट 2 यानी ‘धुरंधर 2’ के पोस्टर के बाद भी लोग इसी तरह की उम्मीद करने लगे हैं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet