LATEST NEWS

अगर सतना की जनता कहेगी तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे

अगर सतना की जनता कहेगी तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे सतना सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पं.कमलाकर चतुर्वेदी के बेटे शिवा चतुर्वेदी को सतना विस से टिकट न मिलने पर शिवा ने दुख जाहिर किया है उन्होंने कहा कि अगर सतना की जनता कहेगी तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।शिवा BJYM व सतना सहकारी बैंक के अध्यक्ष रह चुके है।

भाजपा की दूसरी सूची आते ही भाजपा में पहली बगावत सीधी में।

सीधी, भाजपा की दूसरी सूची आते ही भाजपा में पहली बगावत सीधी में। भाजपा की दूसरी सूची आते ही भाजपा में पहली बगावत सीधी में। पूर्व जिलाध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र। विधायक केदार शुक्ला की टिकट कटी है। अभी उनकी प्रतिक्रिया आना बाकी है।

रीवा के लिए अनुपम सौगात है ईको-पार्क – विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम पर्यटन को नई गति प्रदान करेगा ईको-पार्क

भोपाल : 24 सितंबर, 2023 विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने कहा है कि रीवा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। रीवा निरंतर प्रगति कर रहा है। हरित, उद्योग क्षेत्र में विकास के साथ पर्यटन के क्षेत्र में भी रीवा समृद्धशाली हो रहा है। रीवा को पर्यटन के क्षेत्र आज एक नयी सौगात मिली है। विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने रीवा में ईको-पार्क का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में जनसंपर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, सांसद रीवा श्री जनार्दन मिश्र सहित स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि रीवा को उंचाईयों तक पहुँचाने में मंत्री श्री शुक्ल सतत प्रयास किया है। वह रीवा के शिल्पकार हैं। उन्होंने कहा कि रीवा में पर्यटन गतिविधियों की ब्राडिंग से पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होगी। रोज़गार का होगा सृजन जनसंपर्क मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि पर्यटन की गतिविधियों को ईको-पार्क से नई गति मिलेगी। यहां रोजगार के अवसरों का भी सृजन होगा। उन्होंने कहा कि विन्ध्य क्षेत्र के पूर्व मंत्री श्री महेन्द्र कुमार मानव के मन में कभी बीहर नदी के बीच में बने टापू को विकसित करने की परिकल्पना आयी थी। यह बात शहर के वरिष्ठ समाजसेवी पंडित रामसागर शास्त्री ने मुझे बतायी थी। आज यह काम पूर्ण होकर मूर्तरूप में सबके सामने है। मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि नैसर्गिक व प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण ईको-पार्क में रीवा निवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति यह दर्शाती है कि जनता को इसका बड़ी बेसब्री से इंतजार था। उन्होंने कहा कि अभी ईको-पार्क के एक भाग का लोकार्पण हुआ है। आगामी समय में दूसरे भाग में वेलनेस सेंटर सहित अन्य सुविधाएँ विकसित की जायेंगी। जनसंपर्क मंत्री श्री शुक्ल ने अपने इष्ट देवताओं को याद करते हुए कुंडलेश्वरनाथ महादेव के मंदिर में परिवार सहित रूद्राभिषेक तथा हवन पूजन किया। श्री शुक्ल ने उपस्थित साधु-संतों से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि महानगर की तर्ज पर रीवा में निजी पूंजी निवेश से बना ईको-पार्क प्रदेश का पहला ईको-पार्क है। 5.2 हेक्टेयर क्षेत्र में निर्मित विश्व स्तरीय ईको-पार्क के निर्माण में ईको टूरिज्म बोर्ड व वन विभाग का सहयोग है। जिसमें देश के साथ-साथ अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटक को ध्यान रखकर सुविधाएँ विकसित की गयी हैं। ईको-पार्क में जिप लाइन, स्काई साइकिलिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, कमाण्डो क्रॉसिंग, बर्मा ब्रिज, रोप कोर्स, छोटे बच्चों के लिये अत्याधुनिक झूले के साथ कई मनोरंजक सुविधाएँ हैं। पर्यटकों के लिये शानदार विश्व-स्तरीय कैफे, मल्टी क्यूजिन रेस्टोरेंट हैं। जिसमें विंध्य के व्यंजनों के अलावा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ भी पर्यटक उठा सकेंगे। ईको पार्क के लोकार्पण अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों सायली कांबले, ऋषि सिंह एवं हर्षी मड ने आकर्षक संगीतमय प्रस्तुतियाँ दी।

कांग्रेस को जन आक्रोश यात्रा नहीं,जन क्षमा याचना यात्रा निकालना चाहिए-जयभान सिंह

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री व महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया ने मीडिया से बात करते हुए अपने चिर-परिचित अंदाज में कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर एक के बाद एक कई तंज कसे हैं। जयभान सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने सनातन धर्म का अपमान किया है। इसलिए उनको जन आक्रोश यात्रा नहीं बल्कि जन क्षमा याचना यात्रा निकालना चाहिए। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अयोध्या न जाने पर भी सवाल खड़े किए हैं। इस पर उनका कहना है कि वहां राम मंदिर है इसलिए यह नहीं जा रहे, क्योंकि बाबर के वंशज नाराज हो जाएंगे। शनिवार को ग्वालियर में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री व कट्टर हिंदूवादी छवि के नेता साथ ही महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया कांग्रेस के खिलाफ काफी मुखर नजर आए हैं। जयभान सिंह पवैया ने कहा कि हमारी (भारतीय जनता पार्टी) जन आशीर्वाद यात्राओं की सफलता से बौखला कर कांग्रेस ने नकल करने के लिए जन आक्रोश यात्रा शुरू की है। मेरा कहना यह है हमने 18 वर्षों में जो विकास के काम किए और बीते तीन वर्षों में हमने जनता के कल्याण के लिए जो काम किए हैं उसके बदले जनता का आशीर्वाद लेने सड़कों पर निकले। हमारी यात्रा में आशीर्वाद और विनम्रता से भरा हुआ भाव है। हमने हाथ जोड़े हमारे ऊपर जनता ने समर्थन के फूल बरसाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी यात्रा का नाम रखा है जन आक्रोश यात्रा। मध्य प्रदेश में जन आक्रोश किसके खिलाफ है? कांग्रेसियों की दगाबाजी के खिलाफ है। कांग्रेसियों ने जो सनातन संस्कृति और सनातन धर्म का अपमान किया है। कांग्रेस के नेतृत्व में जो I.N.D.I.A. गठबंधन है उसने अपमान किया है। उसके खिलाफ आक्रोश है। जयभान सिंह पवैया ने कांग्रेस को सलाह दी है कि वह अपनी जन आक्रोश यात्रा का नाम बदलकर, क्षमा याचना यात्रा करें निकालें। जयभान सिंह पवैया ने कहा कांग्रेस क्षमा मांगे मध्य प्रदेश के 95 फीसदी सनातनियों से, जिनकी भावनाओं को जूते तले रौंदा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में बोला-अगर मोदी का राज आया तो सनातन धर्म का राज हो जाएगा इसे रोको। उदयनिधि ने बोला- सनातन धर्म डेंगू और मलेरिया के मच्छर हैं इन्हें मसलो, इनको मार डालो। वह भी कांग्रेस का ही हिस्सा हैं। जयभान सिंह ने कहा कि मेरा कहना है कि मल्लिकार्जुन खड़गे सनातनियों से माफ़ी मांगेंगे क्या? क्या कांग्रेस, उदयनिधि की पार्टी से अपना पल्ला झाड़ने को तैयार है, उनसे गठबंधन तोड़ने को तैयार है। यदि तैयार नहीं है तो कांग्रेस को क्षमा याचना यात्रा निकालने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता है। PCC चीफ कमलनाथ पर भी इशारों-इशारों में जमकर निशाना साधते हुए जयभान सिंह ने कहा की वे राम जन्मभूमि के दर्शन करने नहीं गए। वह केवल अयोध्या में राम जन्मभूमि है, इसलिए नहीं जा रहे हैं। क्योंकि बाबर के समर्थक नाराज हो जाएंगे। करोड़ों हिंदुस्तानियों का सपना पूरा हुआ है। आप खुशियां मनाने नहीं जा सकते और इसलिए कांग्रेस के पास वोट लेने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। यह कांग्रेस की यात्रा भाड़े की भीड़ की यात्रा है। यह कांग्रेस की यात्रा दावेदारों की हिंसक प्रदर्शन को दिखाने वाली यात्रा साबित होगी। जयभान सिंह पवैया ने मध्य प्रदेश में बीजेपी की डेढ़ सौ से अधिक सीटें जीतने का दावा किया। जयभान सिंह ने कहा हमें जो जन आशीर्वाद यात्रा में जो समर्थन मिला है उस आधार पर मैं कह रहा हूं कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा 150 से ज्यादा सीट जीत रही है। संसद में बीएसपी सांसद दानिश अली पर बीजेपी सांसद बिधूड़ी के असंसदीय टिप्पणी करने के मामले में सवाल पूंछे जाने पर पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा इस मामले में देश के रक्षा मंत्री ने स्वयं खेद प्रकट कर दिया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने सांसद को नोटिस जारी कर दिया है, उनसे जवाब मांगा है। बीजेपी कभी इस तरह की भाषा की समर्थक नहीं रही है। संसद में इस परंपरा को कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है, उन पर उचित कार्रवाई पार्टी करने वाली है, प्रक्रिया पूर्ण हो रही है।

कांग्रेस पार्टी में परिवारवाद चरम पर है – लाल सिंह आर्य

ग्वालियर/मुरैना। कांग्रेस पार्टी में परिवारवाद चरम पर है। जबकि भाजपा में परिवार बाद को पूरी तरीके से नकार दिया गया है, क्योंकि परिवार वाद देश को पीछे कर देता है। यह बात पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही। वे शनिवार को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के समापन के अवसर पर मुरैना में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए लाल सिंह आर्य ने कहा कि भाजपा हमेशा से महिलाओं के पक्ष में रही है। हाल ही में संसद में बिल पास करके महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करवाया गया है, यह केवल भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा के बारे में बोलते हुए बताया कि पूरे प्रदेश भर से जन आशीर्वाद यात्रा को प्रबल समर्थन मिला है। लोगों ने जन आशीर्वाद यात्रा को भरपूर सहयोग किया है। लाल सिंह आर्य ने बताया कि लाड़ली बहना योजना से महिलाओं को काफी शक्ति मिली है। महिलाओं के खाते में रुपए पहुंचने से वे अपने आप को शक्तिशाली महसूस कर रही हैं। उन्होंने भाजपा का हवाला देते हुए कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो महिला सशक्तिकरण के लिए हमेशा से वचनबद्ध रही है।

कांग्रेसी विधायक अजब सिंह एमपी एमएलए कोर्ट से बरी।

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह को विधानसभा चुनाव के ठीक पहले बड़ी राहत मिली है। ग्वालियर में एमपी एमएलए कोर्ट ने तीन दिन में लगातार दो गंभीर आपराधिक मामलों में सुमावली विधायक को दोषमुक्त कर दिया। जून 2016 में बहोड़ापुर थाना में कब्रिस्तान की करोड़ों रुपए की जमीन के विवाद पर गोलीबारी में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में कोर्ट ने फैंसला सुनाते हुए विधायक को निर्दोष करार देकर दोषमुक्त कर दिया है। कांग्रेस विधायक अजब सिंह के साथ ही उनके साथियों को भी कोर्ट ने राहत दी है। अजब सिंह को दो दिन पहले बुधवार को हजीरा में एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी के षड़यंत्र के मामले में भी दोषमुक्त किया गया था। दो दिन में यह दूसरा मामला सामने आया है जिसमें कांग्रेस नेता को दोषमुक्त किया गया है। मुरैना के सुमावली से कांग्रेस विधायक व प्रॉपर्टी कारोबारी अजब सिंह कुशवाह के लिए बीते दो दिन बड़ी राहत लेकर आए हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 20 सितंबर 2023 को हजीरा में जमीन की धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने विधायक को निर्दोष करार देते हुए दोषमुक्त कर दिया है। विधायक के साथ ही उनके दामाद रंजीत सिंह भी इस मामले में आरोपी थे इसलिए उनको भी राहत मिली है। कोर्ट ने किसी तरह का कोई जुर्माना नहीं लगाया है। इसके ठीक दो दिन बाद 22 सितंबर 2023 को बहोड़ापुर में जमीन को लेकर हत्या के प्रयास के मामले में भी कांग्रेस विधायक अजब सिंह को कोर्ट ने दोषमुक्त घोषित किया है। यह था पूरा मामला शहर के बहोड़ापुर थानाक्षेत्र स्थित शील नगर सागरताल रोड अंबेड़कर पार्क किन्नर कब्रिस्तान के पास कब्रिस्तान की जमीन है। 18 जून 2016 को इस जमीन पर JCB, ट्रैक्टर चलाने की सूचना मिलने पर आरिफ और रज्जाक वहां पहुंचे तो आरोपी अजब सिंह कुशवाह ट्रैक्टर चलवाते हुए मिला था। जिस पर आरिफ ने कहा कि कब्रिस्तान की जमीन कैसे उसकी हो गई। इस पर अजब सिंह ने कहा था कि एक काम करते हैं मैं और तुम दोनों कागज लेकर बैठ जाते हैं। जिसके पास कागज होंगे वह जमीन का मालिक होगा। इसके बाद दोनों पक्ष चले गए, लेकिन अगले दिन 19 जून 2016 को जब सुबह 9.45 बजे जब आरिफ और रज्जाक जमीन पर पहुंचे तो वहां अजब सिंह JCB, ट्रैक्टर चलवाते मिला। इस पर आरिफ ने टोका कि कागज लेकर बातचीत की बात हुई थी फिर यह काम क्यों करवा रहे हो। इस समय अजब सिंह के साथ दयानंद यादव, शैलू व इन्द्रजीत व अन्य लोग थे। सभी के हाथ में बंदूकें थीं। यहां दयानंद ने गोली मारी जो आरिफ के पेट में लगी। इस झगड़े में अजब सिंह की ओर से तीन फायर हुए थे। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।

मकान कुर्की और कब्जा पंचनामा की एवज में मांगी थी रिश्वत, 12 हजार हाथ में लेते ही बाबू चढ़ा पुलिस के हत्थे

मकान कुर्की और कब्जा पंचनामा की एवज में मांगी थी रिश्वत, 12 हजार हाथ में लेते ही बाबू चढ़ा पुलिस के हत्थे मनासा तहसील में लोकायुक्त पुलिस का छापा, बाबू ने मकान कुर्की और कब्जा पंचनामा की एवज में मांगी थी रिश्वत, 12 हजार हाथ में लेते ही बाबू चढ़ा पुलिस के हत्थे, बैंक के वकील को ही बना रहा था शिकार

मतदाता सूची के लिए अनिवार्य नहीं रहेगा आधार नंबर, नामांकन के लिए जारी फॉर्म में होगा बदलाव

सोर्स – लाइव लॉ सुप्रीम कोर्ट को भारत के चुनाव आयोग ने अंडरटेकिंग दिया कि वह फॉर्म 6 और 6बी (ई-रोल में रजिस्ट्रेशन के लिए) में उचित स्पष्टीकरण परिवर्तन जारी करेगा, जिसमें नए मतदाता सूची प्रमाणीकरण के उद्देश्य से मतदाता का आधार नंबर का विवरण आवश्यक है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की खंडपीठ को चुनाव आयोग की ओर से पेश सीनियर वकील ने यह भी बताया कि मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन (संशोधन) नियम 2022 के नियम 26-बी के तहत आधार संख्या जमा करना अनिवार्य नहीं है।

कुलियों के बीच पहुँचे राहुल गांधी।

नई दिल्ली। राहुल गांधी कुलियों की लाल कमीज पहने, हांथ में 756 नंबर का बिल्ला और सिर पर सामान उठाये हुए, भीड़ में राहुल गांधी और उनके साथ तमाम कुलियों की भीड़ और रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के चेहरों पर मुस्कान देखकर अमिताभ बच्चन की फिल्म कुली का वो दृश्य याद आ गया जिसमें अमिताभ बच्चन सिर पर समान उठाकर (सारी दुनिया का बोझ हम उठाते हैं।)गाना गाते हुए दिखाई देते हैं। लोगों के मुस्कुराने की एक बजह और भी नजर आई वो ये की शायद बोझा उठाये हुए कुली के साथ जेड प्लस सिक्योरिटी पहली बार देखी होगी। दरअसल गुरुवार की सुबह अचानक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचकर कुलियों से मुलाकात करने पहुंचे थे। जहां राहुल गांधी कुलियों के रंग में रंगे नजर आए। इस दौरान राहुल कुलियों के साथ बैठ गए और उनसे उनकी समस्याएं पूछीं। पिछले कुछ महीनों से राहुल गांधी इसी तरह कई बार अचानक कभी खेतों में काम करते हुए तो कभी ट्रक में सवार तो कभी डिलेवरी बॉय के स्कूटर पर बैठे और कभी स्टूडेंट्स के बीच में सड़क पर नजर आए और मोटरसाइकिल मैकेनिक के रूप में बाइक रिपेयरिंग करते हुए भी दिखाई दिए। राहुल गांधी जिस तरह से अचानक लोगों के बीच में पहुंचकर जिस तरह से उनके रंग में रंगने का प्रयास करते हैं। इसे देखकर समझ नहीं आता की राहुल गांधी लोगों से जुड़कर अपनी पप्पू वाली छवि को खत्म कर एक जिम्मेदार राजनेता बनकर उभरने की कोशिश कर रहे हैं या फिर यह दिखावा केवल गरीब आम जनता को बहला-फुसला कर कांग्रेस पार्टी का बोट बैंक बढ़ाने और सत्ता पर काविज होने के लिए कर रहे हैं। खैर जो भी हो लेकिन आज कुलियों के बीच मे राहुल गांधी के पहुंचने के बाद उस वक्त राजनीति गर्म गई जब कांग्रेस ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर अपने कुली मित्रों से मिले। राहुल गांधी के पहिए वाले सूटकेस के सिर पर उठाने को लेकर बीजेपी ने तंज कसते हुए सवाल पूछे। वहीं कांग्रेस की ओर से भी पलटवार किया गया। इसे लेकर कांग्रेस ने ट्वीट किया- ‘जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। आज राहुल जी उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी। भारत जोड़ो यात्रा जारी है। इसके बाद बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि केवल राहुल गांधी जैसा व्यक्ति ही सिर पर सूटकेस ले जाएगा, जबकि उसमें पहिए हों। अमित मालवीय ने कहा कि यह स्पष्ट है कि वह पिछले कुछ समय से किसी रेलवे स्टेशन पर नहीं गए। अब यात्रियों और कुलियों की सुविधा के लिए एस्केलेटर या रैंप हैं। ये सब ड्रामा के अलावा कुछ नहीं है। हम आपको याद दिला दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। जिसके चलते राहुल गांधी मिस्त्रियों से लेकर छात्रों तक, समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बातचीत कर चुके हैं। उनका कहना है कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक की उनकी भारत जोड़ो यात्रा इस तरह की बातचीत के माध्यम से जारी रहेगी। राहुल गांधी ने हाल में लद्दाख पहुंचकर विभिन्न सामाजिक समूहों से बातचीत की थी। हाल में एक वीडियो काफी प्रसारित हुआ था जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली मित्रों ने उनसे मिलने की इच्छा जताई थी। अब देखना यह है कि इस तरह लोगों के बीच में पहुंचकर और आम जनता से मेलजोल बढ़ाकर राहुल गांधी क्या अपनी पार्टी को सत्ता में ला पाएंगे ? क्या राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखने का कांग्रेसी नेताओं का सपना पूरा होगा ? क्या राहुल गांधी कांग्रेस नीत गठबंधन I.N.D.I.A. की सनातन विरोधी विचारधारा को बदल पाएंगे।

क्या पार्टी में कमलनाथ की पकड़ ढीली हो गई है..?

भोपाल. जैसे-जैसे विधानसभा के चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे मध्य प्रदेश कांग्रेस में दिल्ली की दखल बढ़ती जा रही है. इसका ताजा उदाहरण जीतू पटवारी है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नापसंद नेता जीतू पटवारी को अब चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बना दिया है. हाई कोर्ट जबलपुर से एफआईआर रद्द होने के बाद युवा आदिवासी नेता एवं पूर्व मंत्री उमंग सिंघार को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के संकेत मिले है. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में ऊपर से जितनी एकता दिखाई दे रही है, वह नहीं है और यही वजह से अब दिल्ली से हाईकमान द्वारा सबकुछ कंट्रोल में रखने की कोशिश की जा रही है. प्रदेश प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला कैंप कर रहे हैं और लगातार नेताओं, लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. सुरजेवाला हरियाणा में जिस तरह मुख्यमंत्री को दो बार हराकर विधायक बने थे, वह उनके चुनाव लड़ने का तरीका दर्शाता है और मध्य प्रदेश में वे अपनी रणनीति के तहत काम में जुटे हैं. प्रदेश कांग्रेस की डे-टू-डे की वर्किंग में भले ही हस्तक्षेप नहीं करें मगर कंट्रोल में सब चीजें रख रहे हैं. मध्य प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं को कमजोर करने के लिए जिस तरह के फैसले लिए गए उससे संतुलन बनाने के लिए पिछले दिनों अजय सिंह, अरुण यादव और सुरेश पचौरी को चुनाव समिति में समिति की घोषणा के कुछ दिन बाद ही शामिल किया गया. अब पटवारी को चुनाव अभियान समिति को चुनाव अभियान समिति में सह अध्यक्ष बनाकर संतुलन का बनाने के प्रयासों का दूसरा फैसला माना जा रहा है. संतुलन बनाने एक और फैसला मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के युवा नेताओं की उपेक्षा जैसे स्थितियां बनने की वजह से एआईसीसी ने जीतू पटवारी को चुनाव अभियान कमेटी का सह अध्यक्ष बनाया है. कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ विधायक कांतिलाल भूरिया हैं. वे भी दिग्विजय सिंह के समर्थक कहे जाते हैं लेकिन यह कहा जा रहा है कि जीतू पटवारी की दिल्ली को कहीं न कहीं उपेक्षा होने की खबरें मिली होंगी तभी उन्हें चुनाव कमेटियों से जुड़े महत्वपूर्ण काम को सौंपने का फैसला किया गया. उमंग सिंघार को मिल सकती है नई जिम्मेदारी पत्नी की कथित प्रताड़ना के मामले मे हाई कोर्ट जबलपुर ने पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर रद्द कर दिया है. हाई कोर्ट के इस निर्णय के बाद हाई कमान युवा आदिवासी नेता एवं पूर्व मंत्री उमंग सिंघार को नई जवाबदारी देने पर मंथन कर रही है. सिंघार एकमात्र ऐसे आदिवासी नेता है, जिनका पूरे प्रदेश में युवाओं और आदिवासियों के बीच लोकप्रिय है. वे प्रदेश के बड़े नेताओं के सामने आदिवासियों के हित में साफगोई से अपनी बात रखते हैं. प्रदेश कांग्रेस के पास ऐसे आदिवासी नेताओं का अभाव है, जो बिना लाग-लपेट के अपने समाज और संगठन के हित में खुलकर बात करें. वर्तमान में दिग्विजय सिंह के एसमैन कांतिलाल भूरिया और उनके बेटे के सहारे कांग्रेस चुनाव में आदिवासियों के वोट साधने में लगी है. प्रदेश की राजनीति में कांतिलाल भूरिया की छवि चुके हुए नेता की है. उनके गृह जिले झाबुआ के आदिवासी ही उन्हें अपना नेता नहीं मानते हैं. इसकी वजह भी स्पष्ट है कि वे कांग्रेस की पट्ठावाद संस्कृति से नेता बने हैं.

बालाघाट के बडे़ बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बोध सिंह भगत कांग्रेस में शामिल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले दल बदल का सिलसिला तेजी से जारी है। कभी कांग्रेस बीजेपी के खेमें में सेंध लगा रही है तो कभी बीजेपी कांग्रेस के किले को भेद रही है। इसी कड़ी में आज बुधवार को एक बार फिर कांग्रेस ने महाकौशल में बीजेपी को बड़ा झटका दे दिया है। बालाघाट के बडे़ बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बोध सिंह भगत कांग्रेस में शामिल हो गए है

चुनाव आयोग के निर्देश पर किए गए तबादले: रामविशाल पटैरिया

छतरपुर। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अंतर्गत आने वाली विभिन्न तहसीलों के अंतर्गत स्थित सहकारी बैंक की शाखाओं के शाखा प्रबंधक कई वर्षों से जमे हुए थे। सेवा नियम के शर्तों के अनुुसार एवं चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार तीन वर्ष से अधिक एक ही जगह पदस्थ कर्मचारियों के स्थानांतरण किए जाने थे। सहकारी बैंक के महाप्रबंधक रामविशाल पटैरिया ने बैंक के अध्यक्ष करुणेन्द्र प्रताप सिंह की अनुशंसा पर जिले की विभिन्न शाखाओं में पदस्थ शाखा प्रबंधकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए। जिसमें अजय असाटी को बिजावर से नौगांव, सुरेन्द्र सुल्लेरे को बड़ामलहरा से बिजावर, आनंद मोहन खरे को राजनगर से बमीठा, सुनील रावत को बमीठा से राजनगर, हरिशंकर तिवारी को छतरपुर से महाराजपुर, संतोष सेन जो कि वरिष्ठ शाखा प्रबंधक हैं उन्हें नौगाांव से छतरपुर की मैन शाखा में पदस्थ किया है। इसी प्रकार संतोष पांडे जो कि अभी जिला मुख्यालय में पदस्थ थे उन्हें बड़ामलहरा में पदस्थ किया गया है। देवेन्द्र सोलंकी जो कि महाराजपुर में थे उन्हें जिला सहकारी बैंक में पदस्थ किया है। गौरतलब हो कि सभी शाखाओं के शाखा प्रबंधक विभिन्न शाखाओं में विगत 4 और 5 वर्षों से पदस्थ थे। सेवा शर्त नियम के अनुसार किसी भी कर्मचारी को तीन वर्ष से ज्यादा एक स्थान पर नहीं रखा जा सकता है। हालांकि अभी आगामी चुनाव विधाानसभा के होने वाले हैं और चुनाव आयोग के स्पष्ट निर्देश हैं कि तीन वर्ष से ज्यादा एक ही जगह कर्मचारी पदस्थ है उसे तत्काल हटाया जाए। जिला बैंक के अध्यक्ष करुणेन्द्र प्रताप सिंह ने चुनाव आयोग के निर्देश एवं सेवा शर्त नियम के अनुसार इन सभी शाखा प्रंधकों के स्थानांतरण किए हैं।

न्यायालय कलेक्टर के आदेश पर दर्ज हुआ मामला, अवैध कालोनाइजर पर कसा शिकंजा, रीठी की अवैध कॉलोनी का मामला

शब्द पावर न्यूज कटनी।रीठी में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी और अवैध प्लाटिंग के प्रकरण में न्यायालय कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा हाल ही में कालोनाइजर के विरुद्ध कार्रवाई के दिए गए निर्णय के बाद से इस प्रकार के कृत्यों में लिप्त तमाम लोगों में हड़कंप व्याप्त है। न्यायालय कलेक्टर के निर्देश के बाद रीठी में अवैध आवासीय कॉलोनी निर्माण एवं विक्रय के मामले मे रीठी निवासी राजेश पटेल के विरुद्ध मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम की धारा 61 (घ) एक ,दो एवं तीन के तहत मंगलवार को पुलिस थाना रीठी में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कलेक्टर न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय के परिप्रेक्ष्य में नायब तहसीलदार बड़गांव की ओर से राजस्व निरीक्षक शिव प्रसाद कोरी ने पुलिस थाना रीठी में जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराते हुए कृषि भूमि के 0.26 हेक्टेयर रकवा में अवैध आवासीय कॉलोनी निर्माण एवं प्लाटिंग कर विक्रय करने वाले रीठी निवासी राजेश पिता मोहन पटेल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया। इस आधार पर रीठी पुलिस थाना ने मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत थाना में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। रीठी में अवैध प्लाटिंग और प्लाट बिक्री के इस मामले की सुनवाई करते हुए कलेक्टर अवि प्रसाद के कोर्ट ने निर्णय दिया था कि मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम की धारा के तहत अवैध कॉलोनी निर्माण करने वाला कोई व्यक्ति यदि नियमों का उल्लंघन करके यदि किसी भूमि या उसके भाग को व्यपवर्तित करता है तो वह भूमि के अवैध व्यपवर्तन का अपराध करता है ।इसी मामले में भूमि के खसरे अभिलेख में प्रबंधक कलेक्टर की प्रविष्टि दर्ज किए जाने हेतु विधिवत कब्जा भूमि स्वामी से प्राप्त किए जाने का न्यायालय कलेक्टर ने आदेश भी पारित किया था। 5 व्यक्तियों को बेचे गए भूखंड ग्राम रीठी पटवारी हल्का नंबर 23 की भूमि खसरा नंबर 727/3/1/1/1/1 रकवा 0.26 हे. सुहागा बाई, भूरी बाई, रैना बाई, राजेश पिता मोहन पटेल के नाम पर दर्ज है। जिसमें राजेश पटेल द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग कर उक्त प्लॉटों में से कुछ भूखंड अलग अलग तिथियों को 5 अलग अलग व्यक्तियों हैप्पी अग्रवाल, अनिला विश्वकर्मा, अभिषेक जैन, सोमवती और रामसुजान को बेचे गए। कालोनी निर्माण और विकास से संबंधित दस्तावेज नहीं किए प्रस्तुत प्रतिवेदन पर प्रकरण पंजीबद्ध कर मप्र ग्राम पंचायत (कालोनियों का विकास) नियम 2014 के नियम 21(1) के तहत अनावेदक को कारण बताओ नोटिस जारी कर अनावेदक के विरुद्ध कार्यवाही करने, कालोनी का प्रबंध ले लिए जाने के आशय से जवाब प्रस्तुत करने निर्देशित करते हुए कालोनी विकास से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया था। जिसमें अनावेदक द्वारा 5 व्यक्तियों को भूखंड विक्रय करना स्वीकार करते हुए कालोनी निर्माण और विकास से संबंधित कोई दस्तावेज कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत नही किए गए। प्रबंधक कलेक्टर की प्रविष्टि दर्ज कराने के आदेश पारित आदेश में न्यायालय कलेक्टर श्री प्रसाद ने धारा 61(च) की उपधारा 3 के प्रावधानों के अनुसार विहित प्राधिकारी को पक्षकारों को कारण दर्शित करने की सूचना देने के पश्चात उस भूमि का प्रबंध धारण करने, उस क्षेत्र के संबंध में योजना बनाने और उसे विकसित करने के उद्देश्य से भूमि का प्रबंधक ग्रहण करने का आदेश दिया गया था ।रीठी तहसीलदार को खसरे में प्रबंधक कलेक्टर की प्रविष्टि दर्ज करने और विधिवत भूमि का कब्जा भूमि स्वामी से प्राप्त करने के आदेश भी दिए गए हैं।

कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित 4 को कलेक्टर ने थमाया कारण बताओ नोटिस

कटनी। जिले के स्लीमनाबाद स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के नवीन छात्रावास भवन में गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य पाए जाने पर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कटनी के कार्यपालन यंत्री सहित 4 को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही 3 दिन में जवाब सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री प्रसाद ने यह कार्यवाही विगत दिवस स्लीमनाबाद भ्रमण दौरान नवीन छात्रावास भवन में पाई गई तकनीकी खराबी पर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग से कराई गई जांच की रिपोर्ट के आधार पर की है। 24 अगस्त को निरीक्षण में पाई थी जगह जगह दरारें गत 24 अगस्त को स्लीमनाबाद भ्रमण पर गए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के नवीन छात्रावास का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण दौरान छात्रावास के डोरमेट्री, स्टडी रूम, डाइनिंग रूम सहित अन्य कक्षों की दीवारों में छोटी बड़ी दरारें और जगह जगह से प्लास्टर की परत उतरते हुए पाई गई थी। इसके अलावा निर्माण सामग्री के उपेक्षा पूर्ण रखरखाव के कारण भवन की दीवारों में सीलन भी मिली थी। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा नवनिर्मित छात्रावास भवन में गुणवत्ता हीन कार्य पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसकी जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को दिए थे। जांच प्रतिवेदन के अवलोकन में कलेक्टर ने पाई कर्तव्य के प्रति लापरवाही कलेक्टर के निर्देश पर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग कटनी ने जांच कर 13 सितंबर को अपना प्रतिवेदन कलेक्टर श्री प्रसाद के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रतिवेदन का अवलोकन करने पर कलेक्टर ने पाया कि निर्माण कार्य के दौरान ही संबंधित विभाग ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारियों द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरती गई और गुणवत्ता को नजर अंदाज किया गया। फलस्वरूप तकनीकी खराबी के चलते निर्माण के महज 2 वर्ष से भी कम समय में भवन में जगह जगह दरारें और सीलन आ गई। उल्लेखनीय है कि उक्त भवन का निर्माण 25 नवंबर 2021 को हुआ था। एक सेवानिवृत एई सहित 4 को नोटिस कलेक्टर श्री प्रसाद ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर उक्त लापरवाही, उदासीनता और वित्तीय अनियमितता पूर्ण कार्य के लिए जिम्मेदार जी एस खटीक, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सेवानिवृत हो चुके तत्कालीन सहायक यंत्री उपसंभाग ग्रामीण यांत्रिकी सेवा आरपी मेहरा, तत्कालीन सहायक यंत्री उपसंभाग ग्रामीण यांत्रिकी सेवा टीपी गुरुदत्त और शिवम सोनी तत्कालीन उपयंत्री उपसंभाग ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने चारों को 3 दिवस के भीतर जवाब सहित प्रस्तुत होने के निर्देश दिए हैं।

आदिवासी की सरेआम चप्पलों से पिटाई, BJP नेता पर आरोप

आदिवासी की सरेआम चप्पलों से पिटाई, BJP नेता पर आरोप मध्य प्रदेश में फिर आदिवासी की सरेआम चप्पलों से पिटाई, BJP नेता पर आरोप, कांग्रेस ने शिवराज को घेरा यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए एक्स पर लिखा कि सीएम शिवराज एक तरफ तो आदिवासियों को चप्पल बांटने का ढोंग करते हैं और दूसरी तरफ बीजेपी का अनूपपुर मंडल अध्यक्ष बुजुर्ग आदिवासियों को चप्पल से पिटता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet