LATEST NEWS

UP के संभल में रोडवेज की बस टैंकर से टकराई; 8 शव निकाले गए, 25 घायल

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार रोडवेज बस और टैंकर की भीषण टक्कर हो गई। इसमें बस में सवार आठ लोगों की मौत हो गई। 25 यात्री जख्मी हैं। इनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। हादसा मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर धनारी थाना इलाके में हुआ। हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि मानकपुर की मढ़इयां गांव के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। टैंकर ने इसे ओवरटेक किया, तभी बस सामने आ गई। बस में करीब 45 लोग सवार थे। यह चंदौसी से अलीगढ़ जा रही थी। मृतकों में बस के कंडक्टर और ड्राइवर भी शामिल हैं। हादसा इतना भीषण था कि टैंकर बस को चीरता हुआ चला गया। इससे बस का आधा हिस्सा सड़क पर बिखर गया। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अफसरों को पीड़ितों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है।

विदिशा: नई संसद की तरह हूबहू दिखता है ये मंदिर, औरंगजेब ने तोप से बरसाए थे गोले

विदिशा . मध्य प्रदेश के विदिशा के विजय मंदिर और भारत के नए संसद भवन की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं. तस्वीर को देखकर कई यूजर्स भारत के नये संसद भवन को अमेरिका के पेंटागन की नकल बता रहे हैं. लेकिन इसका डिजाइन विदिशा के विजय मंदिर से मिलता जुलता दिखाई दे रहा है. सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले नए संसद भवन की आकृति विदिशा के बीजा मंडल यानी विजय मंदिर से हूबहू मिलती है. भव्य विजय मंदिर त्रिभुजाकार है जिसकी आकृति साफ देखी जा सकती है. मंदिर के ऊंचे बेस को देखकर इसका आकार और नई संसद भवन की आकृति एक जैसी दिखती है. इस भव्य मंदिर को मुगल आक्रमण में तोड़ा गया था. इस मंदिर को परमार काल में परमार राजाओं ने बनवाया था. जिसे बाद में औरंगजेब ने ध्वस्त कर दिया था. अब यह मंदिर बीजा मंडल एएसआई के संरक्षण में है पिछले कुछ दिनों से यहां साफ-सफाई एवं जीर्णोद्धार के काम चल रहे हैं. इतिहास कारों का कहना है कि औरंगजेब ने इसे 1682 के लगभग तोपों से उड़वा दिया था. जिसके बाद मालवा का राज्य जब मराठों के पास आया. फिर से इसे खड़ा करने का प्रयास किया गया. इसकी ऊंचाई 100 मीटर के लगभग थी. इसका आधा मील में फैलाव बताया जाता है. देश का वर्तमान संसद भवन का डिजाइन भी मुरैना के 64 योगिनी मंदिर से मिलता है. अब नए भवन का डिजाइन भी मध्य प्रदेश के विदिशा के विजय मंदिर से मिलता-जुलता है.

MP : पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताजसिंह फिर भाजपा के साथ

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताजसिंह फिर भाजपा के साथ हो गए हैं। दो दिन पहले उनकी मुलाकात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से हुई थी। सिंह भोपाल के दशहरा मैदान में आयोजित बीजेपी के किसान सम्मेलन में पहुंचे। पिछले दिनों राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल प्रवास पर आए थे, तब सरताज सिंह ने उनसे सीएम हाउस में मुलाकात की थी। वे मध्यप्रदेश में सत्ता पलट के बाद ही स्पष्ट रूप से यह संकेत दे चुके थे और ज्योतिरादित्य सिंधिया की वकालत करने में भी कभी पीछे नहीं रहे। यह जानते हुए भी कि वे कांग्रेस में थे। सरताजसिंह मध्यप्रदेश के उपचुनाव खत्म होने का ही इंतजार कर रहे थे, यह बात उनके समर्थक भी बता चुके हैं। 2018 के चुनाव में अपनी परंपरागत सीट सिवनी मालवा से टिकट नहीं मिलने से वे भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे। यहां कांग्रेस ने उन्हें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और होशंगाबाद विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के सामने होशंगाबाद से लड़ाया था। हालांकि भाजपा में भारी भितरघात और गुटबाजी के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी सरताजसिंह यह चुनाव हार गए थे। इससे पहले भी अनौपचारिक चर्चा में सरताजसिंह चुनाव के मद्देनजर ‘वेट एन वॉच’ की बात मान चुके हैं लेकिन यह कहकर बात को पलटते रहे हैं कि जो भी होगा, पता चल जाएगा। उम्र के आधार पर कटा था टिकट भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके सरताजसिंह का टिकट 2018 के चुनाव में अधिक उम्र बताकर काटा गया था। इससे नाराज होकर कांग्रेस में चले गए लेकिन विधानसभा चुनाव हारने के बाद कभी होशंगाबाद सहित प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के सक्रिय नहीं दिखाई दिए। नौ महीने पहले ही दे दिए थे संकेत मध्यप्रदेश सरकार को लेकर तख्ता पलट को लेकर सरताज सिंह ने नौ महीने पहले कहा था कि ज्याेतिरादित्य सिंधिया का भाजपा में जाने वाला कदम सही है। वे उनके साथ हैं। तभी से उनके भाजपा में लौटने की अटकलें थीं लेकिन कमलनाथ का सत्ता में वापसी का आत्मविश्वास देखकर उन्होंने तत्काल कांग्रेस छोड़ने का फैसला टाल दिया था। वे सिंधिया से मिलना चाहते थे लेकिन टलता रहा। अब विधानसभा में पूर्ण बहुमत में आने के बाद उन्होंने यह फैसला किया। केंद्र और राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं सरताज सरताज सिंह भाजपा से 5 बार सांसद, 2 बार विधायक रह चुके हैं। वे केंद्र में एक बार स्वास्थ्य मंत्री तथा प्रदेश में वन व लोक निर्माण मंत्री रह चुके हैं। होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र से 1989 से 1996 तक की अवधि में तीन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर नीखरा को लगातार हराया। 1998 में लोक सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन सिंह को हराया। 1999 में लोक सभा चुनाव नहीं लड़ा। 2004 में पुन: लोक सभा चुनाव में विजयी रहे। 2008 में होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और कांग्रेस प्रत्याशी एवं तत्कालीन विधान सभा उपाध्यक्ष हजारी लाल रघुवंशी को हराया। 2018 में वे सीतासरन शर्मा से हार गए।

MP : बोले शिवराज, किसान की ताकत बनेगा नया कानून, आर्थिक मजबूती मिलेगी

भोपाल। केंद्र सरकार का नया कृषि बिल न केवल किसान की ताकत बनेगा, बल्कि वह किसान को आर्थिक रूप से मजबूती भी देगा। जो भ्रम फैलाया जा रहा है कि मंडियां बंद हो जाएंगी, ऐसा भी नहीं होगा। किसान चाहें तो वह मंडियों से बाहर अनाज बेच सकेंगे। कृषि बिल को लेकर कांग्रेस व विरोधी लोग ढोंग कर रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को भोपाल में कही। इस मौके पर उन्होंने 50 सिंचाई परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि यह तो शुरुआत है। भाजपा जब सत्ता में आई थी, तब 7-8 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी, जिसे 40 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाया। अब लक्ष्य 65 लाख हेक्टेयर का है। सीएम ने यह भी जोड़ा कि अगले साल 30 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण होगा। कृषि बिल को लेकर उन्होंने कहा कि मप्र में किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) अनुबंध मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा अधिनियम 2020 का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। मंडी के अलावा फसल को बेचने के वैकल्पिक उपायों का लाभ किसानों को मिलेगा। भगवान के बाद मेरे लिए किसान है। प्रधानमंत्री मोदी भी किसानों की आय दो गुनी करना चाहते हैं। सिंचाई के बारे में सीएम ने बताया कि मप्र में 27 बड़ी, 47 मध्यम और 287 लघु सिंचाई परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। इनकी लागत 60 हजार 737 करोड़ है। इन सभी की सिंचाई क्षमता 24 लाख हैक्टेयर होगी। इस लक्ष्य को पूरा करने का काम शुरू हो चुका है। आज लोकार्पित 50 योजनाओं की लागत 384.35 करोड़ है। कंपनियां भी खरीदी से मना नहीं कर पाएंगी मुख्यमंत्री ने बताया कि निजी कंपनी से फसल खरीदी का पूर्व अनुबंध होने के बाद वह इससे पलट नहीं सकती। फिर चाहे बाजार भाव कम भी क्यों न हों। होशंगाबाद में एक राइस मिल के मामले में प्रशासन ने किसानों के पक्ष में ही निर्णय दिया है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान किसानों से बात भी की। भोपाल-उज्जैन में किसान सम्मेलन आज कृषि कानूनों के बारे में किसानों को बताने के लिए भाजपा मंगलवार से किसान सम्मेलन कर रही है। भोपाल के भेल दशहरा मैदान में सुबह 11 बजे भोपाल व नर्मदापुरम संभाग का कार्यक्रम होगा। इसे मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे उज्जैन में यह कार्यक्रम होगा। 16 दिसंबर को बचे हुए पांच संभागों में किसान सम्मेलन होगा।

कमलनाथ का बड़ा बयान, बोले- अब मैं आराम करना चाहता हूं, मैंने काफी कुछ हासिल किया

छिंदवाड़ा. मध्‍य प्रदेश के उपचुनावों में करारी हार झेलने वाले पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) ने बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने छिंदवाड़ा के सौसर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजनीति छोड़ने के संकेत दिए हैं. कमलनाथ ने कहा कि अब मैं आराम करना चाहता हूं, मुझे किसी भी पद की कोई महत्वाकांक्षा और लालच नहीं है, मैंने काफी कुछ हासिल किया है. मैं घर पर रहने के लिए तैयार हूं. हालांकि कमलनाथ के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी मैदान में आ गई. पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि कमलनाथ के बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. साथ ही उन्‍होने दावा किया कि 2023 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी कमलनाथ के नेतृत्व में ही लड़ेगी. जबकि कमलनाथ के मीडिया कोऑर्डिनेटर नरेंद्र सलूजा ने सफाई जारी करते हुए कहा है कि कमलनाथ ने छिंदवाड़ा की जनता से कहा कि जिस दिन जनता चाहेगी, उस दिन ही संन्यास ले लूंगा. कमलनाथ के इतना कहते ही छिंदवाड़ा की जनता ने कमलनाथ के पक्ष में जोरदार नारेबाजी कर कहा कि हम आपको एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं. नरेंद्र सलूजा ने सफाई देते हुए कहा की कमलनाथ राजनीति में रहते हुए जन सेवा का कार्य जारी रखेंगे. कमलनाथ के बयान के कई मायने मध्‍य प्रदेश उपचुनाव में 28 सीटों में से सिर्फ 9 पर जीत हासिल करने के कारण कमलनाथ के खिलाफ राज्‍य में आवाज उठ रही हैं. हालांकि छिंदवाड़ा में जनसभा में दिए उनके बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं. कांग्रेस के दिग्‍गज नेता कमलनाथ सिर्फ कोई पद छोड़ने की बात कर रहे हैं या राजनीति से विदाई लेने की बात कर रहे हैं, इस पर कयास लग रहे हैं. आपको बता दें कि मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री इन दिनों अपने बेटे के साथ छिंदवाड़ा के दौरे पर हैं, जो कि कमलनाथ और कांग्रेस का गढ़ माना जाता है.

प्रशिक्षण शिविर में मंच पर नहीं गए CM शिवराज , कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर वक्ताओं को सुना

भोपाल। टीटी नगर मंडल का प्रशिक्षण शिविर नर्मदा भवन में हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। मुख्‍यमंत्री मंच पर जाने के बजाय कार्यकर्ताओं के बीच बैठ गए। सीएम 11:30 बजे प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे थे। इस दौरान टीकमगढ़ के पूर्व अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह आत्मनिर्भर भारत सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों केवल सुना ही नहीं, बल्कि डायरी में नोट भी किया। मुख्यमंत्री यहां करीब 30 मिनट रुके। बता दें कि प्रदेश के एक हजार मंडलों में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर चल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविर प्रदेशभर में चल रहे हैं। मैं भी कार्यकर्ता हूं। हर कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री हो या प्रदेश अध्यक्ष, सभी पहले पार्टी के कार्यकर्ता हैं। सीएम होने के यह मतलब नहीं कि केवल भाषण देना है। मैं इस मंडल के प्रशिक्षण में इसलिए शामिल हुआ, क्योंकि मेरा निवास इस क्षेत्र में आता है। उन्होंने कहा कि वैचारिक प्रशिक्षण देकर हमारे कार्यकर्ता केवल इसलिए नहीं है कि बीजेपी में हमें पद प्राप्त करना है। सत्ता के स्वर्ण सिंहासन पर बैठना है। विशिष्ट लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बीजेपी है। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह करनावती विधानसभा में पेज प्रभारी हैं। मैं भी बुधनी विधानसभा क्षेत्र में पेज प्रभारी बनूंगा। घर-घर जाना केवल कार्यकर्ता का काम नहीं, नेताओं की जिम्मेदारी भी है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा 3 दिसंबर को पंचशील नगर मंडल के प्रशिक्षण शिविर में बतौर प्रशिक्षार्थी शामिल हुए थे। टीटी नगर के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया गया। वक्ताओं ने बताया कि चीन के सामान का बहिष्कार करें। स्वदेशी सामान का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करने के लिए लोगों में जनजागरण अभियान चलाएं। लोकल के लिए वोकल का प्रचार कैसे किया जाए, इसकी जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से मोदी सरकार के अहम फैसलों की जानकारी दी गई। कृषि कानूनों को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम काे दूर करने के लिए किसानों के बीच जाकर उन्हें बताने को कहा गया कि किस तरह यह कानून उनके जीवन में बदलाव ला सकता है।

नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए प्रभारी, प्रत्याशी चयन के लिए समितियां

भोपाल । नगरी निकाय चुनाव के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत सोमवार को पार्टी ने नगर निगमों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। भोपाल में पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, इंदौर में डॉक्टर विजय लक्ष्मी साधो, जबलपुर में हिना कांवरे और ग्वालियर में बृजेंद्र सिंह राठौर को प्रभारी बनाया गया है। सभी निकायों में प्रत्याशी चयन के लिए स्थानीय स्तर पर समितियां गठित की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि समितियां पैनल बनाने की जगह एक नाम का चयन करके प्रदेश कांग्रेस को भेजें। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर और संगठन महामंत्री राजीव सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रत्याशी चयन के लिए जिला स्तर पर समिति बनाई है। इसका अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को बनाया गया है। समितियां स्थानीय स्तर पर सभी पहलुओं को देखते हुए सर्वसम्मति से एक नाम तय करके प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अनुमोदन के लिए भेजेंगी। समिति में जिले के सभी विधायक युवा कांग्रेस सेवादल महिला कांग्रेस भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष के अलावा प्रदेश कांग्रेस द्वारा मनोनीत प्रभारी सह प्रभारी सदस्य रहेंगे लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी और विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को भी समिति में रखा गया है। संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मध्य प्रदेश के प्रभारी मुकुल वासनिक 16 दिसंबर से 19 दिसंबर तक प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे भोपाल, जबलपुर, रीवा और सागर संभाग मुख्यालय पर जिला कोंग कमेटी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान संगठन और नगरीय निकाय चुनाव को लेकरफीडबैक लिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 12 नगर निगमों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी मनोनीत किए हैं। मुरैना के लिए प्रियव्रत सिंह को प्रभारी और रश्मि पवार को सह प्रभारी बनाया है। इसी तरह सागर नगर निगम के लिए पीसी शर्मा प्रभारी और मनीष दुबे सह प्रभारी, रीवा नगर निगम के लिए हर्ष यादव प्रभारी और जमुना मरावी सह प्रभारी, सतना नगर निगम के लिए तरुण भनोत प्रभारी और पदमा शुक्ला सह प्रभारी, कटनी के लिए कमलेश्वर पटेल को प्रभारी और पुष्पा बिसेन को सह प्रभारी, छिंदवाड़ा के लिए सुखदेव पांसे को प्रभारी और नेहा से को सह प्रभारी, देवास के लिए उमंग सिंघार को प्रभारी और यास्मीन शेरानी को सह प्रभारी, बुरहानपुर नगर निगम के लिए सुरेंद्र बघेल को प्रभारी और छाया मोरे को सह प्रभारी मनोनीत किया गया है।

बीजेपी ने डैमेज कंट्राेल का मेगा प्लान बनाया, 15 व 16 दिसंबर को प्रदेश में 7 किसान सम्मेलन

भोपाल. कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन के चलते बीजेपी ने डैमेज कंट्राेल का मेगा प्लान बनाया है। इसके तहत 15 व 16 दिसंबर को प्रदेश में 7 किसान सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें किसानों को केंद्रीय कृषि कानून के फायदे बताने की कोशिश होगी। किसानों को बिल से जुड़े ‘झूठ’ और ‘सच’ के बारे में बताया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा खुद मोर्चा संभालेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इन सम्मेलनों में मौजूद रहेंगे। पार्टी की रणनीति के मुताबिक हर संभाग में क्षेत्रीय बड़े नेताओं को मंच दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सागर और फग्गन सिंह कुलस्ते को जबलपुर में होने वाले सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। बीजेपी ने अपने सभी विधायकों, सांसद और जिला स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों को एक्टिव कर दिया है। भोपाल में 15 दिसंबर को सम्मेलन किसान सम्मेलन भोपाल में 15 दिसंबर को होगा। यहां भेल दशहरा मैदान में आयाेजित होने वाले सम्मेलन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा संबोधित करेंगे। कृषि मंत्री कमल पटेल ने रविवार को सम्मेलन स्थल का निरीक्षण किया। यहां हाेंगे सम्मेलन 15 दिसंबर, उज्जैन – मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा व केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत शामिल होंगे। 16 दिसंबर, जबलपुर- मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा व केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते संबोधित करेंगे। 16 दिसंबर, रीवा- मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा संबोधित करेंगे। 16 दिसंबर, ग्वालियर- केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल होंगे। 16 दिसंबर, सागर- केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, मंत्री गोपाल भार्गव संबोधित करेंगे। 16 दिसंबर, इंदौर- राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री नरोत्तम मिश्रा संबोधित करेंगे। 14 से 16 दिसंबर तक जनजागरण अभियान किसान सम्मेलन के पूर्व 14 से 16 दिसंबर तक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता किसानों को कृषि बिल से होने वाले लाभ की जानकारी देंगे और किसानों को समझाने की कोशिश करेंगे कि कृषि कानून को लेकर विपक्षी दलों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है।

फाेटो वायरल ….. ड्रग आंटी प्रीति जैन का बेटा यश जैन खड़ा है सीएम शिवराज, विधायक मेंदोला और रंजना बघेल के साथ

भोपाल। शहर में पकड़ाई ड्रग आंटी प्रीति जैन के मामले में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हो गई है। प्रीति जैन के बेटे यश जैन के फोटो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई भाजपा नेताओं के साथ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि भाजपा के कनेक्शन ड्रग माफियाओं से हैं। वह भाजपा के सम्मेलनों में बड़े नेताओं के साथ सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता के रूप में भी दिखाई दे रहा है। नशे के कारोबार को भाजपा का संरक्षण सलूजा का कहना है कि इससे समझा जा सकता है कि वर्षों से ड्रग के नशे का अवैध कारोबार किसके संरक्षण में पनपा। अब आंटी के पकड़े जाने के बाद बचने के लिए ड्रग माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का दिखावटी ऐलान किया। आपात बैठक बुलाई गई। आरोप है कि पर्दे के पीछे भाजपा का खुला संरक्षण है। एक ओर जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में ड्रग माफियाओं के खिलाफ एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद कांग्रेस ने फोटो वायरल कर निशाना साधा है। आईजी को दी थी बधाई कुछ दिन पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान निजी कार्यक्रम में इंदौर आए थे। उन्होंने आईजी योगेश देशमुख को ड्रग माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए बधाई भी दी थी। दूसरी ओर, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मुझे मामले की जानकारी नहीं है। वो इस मामले पर कुछ भी कहने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि जानकारी लेने के बाद ही आपको बता सकता हूं।

BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर फिर विवादों में, कहा- राष्ट्र की रक्षा के लिए ज्यादा बच्चे पैदा करें क्षत्रिय

सीहोर. सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादों से नाता टूट ही नहीं रहा. अब उन्होंने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि क्षत्रियों को ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता तो राष्ट्र की रक्षा कौन करेगा. इसलिए क्षत्रिय ज्यादा बच्चे पैदा करें और उन्हें सैनिक बनाएं. ठाकुर ने यह बात सीहोर में आयोजित कार्यक्रम में कही. उन्होंने कहा जनसंख्या नियंत्रण कानून उन लोगों पर लागू होना चाहिए जो देश के विरोध में है. राष्ट्रहित की रक्षा के लिए ही क्षत्रियों को ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए. गौरतलब है कि सांसद पहले ही नाथूराम गोडसे और शहीद हेमन्त करकरे पर बयान देकर विवादों में आ चुकी हैं. मीडिया से चर्चा के दौरान सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने समाज की पुरानी वर्ण व्यवस्था का समर्थन किया और कहा कि अगर किसी जाति के व्यक्ति को उसकी जाति के नाम से संबोधित किया जाए तो उसमें बुरा मानने वाली बात नहीं. मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि देश में आरक्षण आर्थिक हालात पर आधारित हो. जो वास्तव में गरीब हैं उन्हें आरक्षण मिलना ही चाहिए.

बंगाल दौरे के 3 दिन बाद भाजपा अध्यक्ष नड्डा कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने ये जानकारी ट्विटर पर शेयर की है. उन्होंने कहा कि उनके संपर्क में आए लोग अपनी कोरोना जांच कराएं. फिलहाल जेपी नड्डा घर पर ही आइसोलेट हैं. बीजेपी अध्यक्ष ने ट्वीट करके कहा कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा हूं. मेरा अनुरोध है, जो भी लोग कुछ दिनों में संपर्क में आएं हैं, वो स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं. कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा- निर्देशो का पालन कर रहा हूँ। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं। हाल में जेपी नड्डा बंगाल के दौर पर थे. इस दौरान उनके काफिले पर हमला भी हुआ था. जिस वक्त बीजेपी अध्यक्ष डायमंड हार्बर की ओर जा रहे थे, तब रास्ते में उनके काफिले पर पत्थर फेंके गए और हमला किया गया था. इस दौरान जेपी नड्डा तो सुरक्षित रहे, लेकिन कैलाश विजयवर्गीय को चोट आई थी. वहीं, सीएम ममता बनर्जी ने हमले को बीजेपी की नौटंकी करार दिया था. इस पर भड़के बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि ममता बनर्जी को प्रशासन के बारे में पता नहीं है. हमलावरों को रोकना पुलिस का काम है. बंगाल में कानून व्यवस्था की हालत बेहद खराब है. तीन दिन के महाराष्ट्र दौरे पर जाने वाले थे नड्डा जेपी नड्डा 18 दिसंबर से तीन दिन के लिए महाराष्ट्र दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन कोरोना के चलते ये दौरा लगभग रद्द है. बीजेपी अध्यक्ष का ये दौरा कई मायनों में खास था, क्योंकि उनके दौरे से पहले हाल ही में केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल ने दावा किया था कि राज्य में आने वाले दो-तीन महीने में ही बीजेपी की सरकार बन सकती है.

राजस्थानः निकाय चुनाव में बड़ा उलटफेर, निर्दलीयों का दबदबा, बीजेपी तीसरे स्थान पर पहुंची

जयपुर. राजस्थान के शहरी निकाय चुनावों के अब तक आए नतीजों के मुताबिक बड़ा उलटफेर नजर आ रहा है. रविवार दोपहर 1:30 बजे तक 50 शहरी निकायों के कुल 1775 वॉर्डों में से 791 वार्डों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. नतीजों के मुताबिक, निर्दलीयों ने कांग्रेस और बीजेपी को दूसरे और तीसरे स्थान पर धकेल दिया है. इनमें से 296 वॉर्डों में निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है, जबकि 268 पर कांग्रेस और 224 पर बीजेपी ने कब्जा जमाया है. अभी पूरे नतीजे आने बाकी हैं. बता दें कि राजस्थान में आज 12 जिलों के पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के परिणाम भी आ रहे हैं. कांग्रेस और BJP के अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी इन चुनाव परिणामों पर नजर जमाए हुए हैं. इन 12 जिलों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह जिला जोधपुर भी है. इसके अलावा सिरोही को छोड़ दें तो बाकी सभी जिले सचिन पायलट के गढ़ माने जाते हैं. पहले ही 21 जिलों में चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए पक्ष में नहीं आए हैं. ऐसे में अगर इन 12 जिलों में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर नहीं मिलती है तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है. इन चुनावों में 79.90 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. 50 निकायों के लिए 7249 उम्मीदवार मैदान में थे.

MP : मंत्री भार्गव के बंगले में चोरी, सरकारी बंगले में दीवार फांदकर चोर घुसे

भोपाल। भोपाल में पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के शासकीय बंगले में देर रात करीब 2 बजे चोर घुस गए। चोरों ने परिसर में लगे तीन में से चंदन के दो पेड़ों को निशाना बनाया। एक को तो उन्होंने काट दिया, लेकिन दूसरा पूरी तरह नहीं काट पाए। कर्मचारियों के आने के कारण चोर मौके पर ही लकड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इससे पहले पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के बंगले से भी चोर चंदन का पेड़ काटकर ले गए थे। पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव का टीटी नगर थाना क्षेत्र के 74 बंगले में B-1 सरकारी आवास मिला है। भार्गव के निजी सहायक रामेश्वर रावत ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 2 बजे चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे थे। बंगले में तीन चंदन के पेड़ लगे हैं। इसमें से एक पेड़ को चोरों ने काट दिया। उसके गिरने की आवाज आने पर संतरी को चोरी का पता चला। संतरी जब तक वहां पहुंचता चोर दूसरे पेड़ को भी काट रहे थे, लेकिन संतरी के पहुंचने पर वे भाग गए। चोर अपने साथ कुछ भी नहीं ले जा पाए।

MP : कर्ज के बोझ में दबे एक और किसान ने खेत में लगे आम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या की

तेंदूखेड़ा। फसल खराब और कर्ज के बोझ में दबे एक किसान ने शुक्रवार को अपने ही खेत में लगे आम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान की मौत के बाद परिजन व अहिरवार समाज के लोगों ने आक्रोशित होकर दोपहर डेढ़ बजे शव बस स्टैंड चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगभग आधा घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगा रहा। जबलपुर दमोह मुख्य मार्ग होने के कारण सड़क दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर थाना प्रभारी नीतू खटीक ने पहुंचकर किसान के परिजनों को जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोला। जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम और तहसीलदार नहीं पहुंच सके थे, बताते हैं कि शुक्रवार को अधिकारी कलेक्टर तरूण राठी के साथ धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कराने आए थे। किसान के लिए चिंता की बात यह थी कि उसकी पत्नी के नाम किसान क्रेडिट कार्ड पर 96 हजार रुपए कर्ज को लेकर कोर्ट परिसर में पेश होने का नाेटिस मिला था, शनिवार को उसे पेश होना था, लेकिन उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। ग्राम बैलबाड़ा में रूपलाल पिता हलके अहिरवार 40 ने ही खेत में लगे आम पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान के पुत्र राहुल अहिरवार ने बताया कि उसके पिता ग्राम में ही खेती करते थे। उनके पास सिर्फ ढा़ई एकड़ जमीन है। पिछली धान की फसल की उपज नहीं हुई सिर्फ 15 क्विंटल धान हुई थी, जिसका भी कर्ज बाकी था। वर्तमान में गेंहू की फसल भी सूख रही थी। इसके अलावा लगभग 15 एकड़ जमीन अदिया-बटिया पर ले ली थी, पूरे खेत में गेंहू की बोवनी की थी, लेकिन पानी के अभाव के कारण फसल सूख गई थी। कनेक्शन न लेने पर बिजली कंपनी के कर्मचारी पंप की लाइन भी ले गए थे। कुछ साहूकारों से 5 प्रतिशत ब्याज से लोगों से लाखों रुपए का कर्ज लिया था, बेटे का आरोप है कि पता पर लगभग 3 लाख रुपए से अधिक का कर्ज हो गया था और कर्ज भी बढ़ता जा रहा था। जिसकी चिंता पिता को लगी हुई थी। गुरूवार को खेत गए थे, लेकिन लौटे नहीं। सुबह जाकर देखा तो खेत पेड़ से लटके हुए थे। तीन दिन पहले मिला था नोटिस : बैंक कर्मचारियों ने घर आकर दिया था नोटिस मृतक के छोटे भाई तुलसी राम ने बताया कि भाई पर करीब तीन लाख रुपए का कर्ज हो गया था। तीन दिन पहले घर पर बैंक के कर्मचारी आए थे और नोटिस देकर चले गए थे, मृतक की पत्नी माया से पति के बारे में जानकारी ली थी, जिस पर महिला ने बताया था कि वे खेत पर गए हैं, इससे पहले शनिवार को विद्युत कंपनी के कर्मचारी आए थे और पंप का तार काटकर ले गए थे। कर्मचारियों में एक कर्मचारी पवन केवट नाम का था। इस बार 11 बोरा गेहूं बोया था, लेकिन बोवनी के बाद सिंचाई न होने से फसल सूख रही थी। जब भी भाई बैठते थे तो एक ही बात करके थे, पहले धान का कर्ज था, अब गेहूं के लिए कर्ज लिया, तीन लाख रुपए का कर्ज कहां से देंगे। मृतक की पत्नी माया बाई के नाम पर एक नोटिस भी घर में मिला है। जिसमें लोक अदालत के माध्यम से 96 हजार 81 रुपए 75 पैसे के ब्याज की वसूली का मुकदमा होने की बात कही गई है। किसान को 12 दिसंबर को 11 बजे तेंदूखेड़ा कोर्ट परिसर में उपस्थित की बात कही गई थी।

चुनाव हारने के बाद भी कैबिनेट बैठक में शामिल हुए होने की आखिर क्या है हकीक़त ?

भोपाल . मध्यप्रदेश (MP) में विधानसभा का उप चुनाव हारने के बावजूद प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी सुमन (Imarti devi) आखिरकार कैबिनेट की बैठक में कैसे शामिल हो रही हैं? यह सवाल इन दिनों मध्य प्रदेश की राजनीति में सबसे चर्चित बना हुआ है. कांग्रेस ने तो इसको लेकर सरकार से सीधे सवाल किया है.उसने पूछा है कि आखिर किस कानूनी प्रावधान के तहत इमरती देवी कैबिनेट की बैठक में शामिल हो रही हैं. कांग्रेस का तो यहां तक भी आरोप है कि इमरती देवी चुनाव हारने के बावजूद विभागीय फाइलें निपटा रही हैं. वहीं इमरती देवी भी यह साफ कर चुकी हैं कि वह अपने पद से इस्तीफा दे चुकी हैं.फिर आखिरकार कैबिनेट की बैठक में शामिल होने की सच्चाई क्या है ? इमरती, गिर्राज दोनों मौजूद दरअसल बीते मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इमरती देवी शामिल हुई थीं. उससे पहले भी हुई कैबिनेट की बैठक में इमरती देवी के अलावा चुनाव हारने वाले मंत्री गिर्राज दंडोतिया शामिल हुए थे. सवाल यह उठ रहा है कि आखिरकार जब यह दोनों चुनाव हार चुके हैं और इस्तीफा दे चुके हैं तो फिर कैबिनेट की बैठक में शामिल कैसे हो रहे हैं? इस्तीफा दिया पर मंजूर नहीं कैबिनेट की बैठक में शामिल होने को लेकर जब इमरती देवी से सवाल किया गया था तो उन्होंने यह साफ किया था कि वह अपने पद से इस्तीफा दे चुकी हैं. लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है. इस्तीफा मंजूर कब करना है ये सीएम का विशेषाधिकार है. लिहाजा वह अभी भी मंत्री हैं और अपने पद पर रहते हुए वह कैबिनेट की बैठक में शामिल हो सकती हैं.वहीं गिर्राज दंडोतिया और एदल सिंह कंसाना भी चुनाव हारने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं. लेकिन मुख्यमंत्री की ओर से अभी इनके इस्तीफे स्वीकार नहीं किए गए हैं. यही वजह है कि यह मंत्री चुनाव हारने के बाद भी कैबिनेट की बैठक में शामिल हो रहे हैं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet