LATEST NEWS

39 दिन का नवजात कोविड पॉजिटिव, अब तक 15 कोरोना संक्रमित आए सामने

जोधपुर प्रदेश में रविवार को कोरोना के तीन नए केस सामने आए हैं, जिनमें सबसे चौंकाने वाला मामला जोधपुर एम्स से सामने आया है। यहां 39 दिन का एक नवजात कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जिसका जन्म 16 अप्रैल को हुआ था। फिलहाल नवजात को एम्स के एनआईसीयू (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। नवजात के माता-पिता नागौर जिले के डीडवाना कस्बे के निवासी हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार को जोधपुर एम्स में भर्ती नवजात के अलावा उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज में एक युवक और जयपुर में अजमेर के केकड़ी निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट भी कोविड पॉजिटिव पाई गई है। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि राज्य में कोविड का खतरा पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। प्रदेश में बीते चार माह और 25 दिनों के भीतर अब तक कुल 15 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें फलौदी, बीकानेर और सवाई माधोपुर से एक-एक केस, कुचामन, अजमेर और जोधपुर से दो-दो केस तथा जयपुर और उदयपुर से तीन-तीन मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। जोधपुर एम्स में अभी तक कुल पांच कोविड पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से अधिकतर सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती थे। चिंता की बात यह है कि नवजात शिशु का जन्म ही एम्स में हुआ था और जन्म के बाद से ही उसे एनआईसीयू में रखा गया था। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि संक्रमण नवजात तक कैसे पहुंचा? इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। वहीं बाकी चार मरीजों की ट्रेवल या कॉन्टेक्ट हिस्ट्री भी फिलहाल अस्पष्ट है। स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि हाल ही में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल में विशेषज्ञों की बैठक हुई थी, जिसमें मौजूदा संक्रमण को ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट JN.1 से जुड़ा बताया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वैरिएंट घातक नहीं है और इससे घबराने की जरूरत नहीं है। मरीज सामान्य लक्षणों के साथ डॉक्टर से परामर्श लेकर रूटीन दवाइयों से ठीक हो सकते हैं। गौरतलब है कि JN.1 वैरिएंट ओमिक्रॉन के BA.2.86 स्ट्रेन से विकसित हुआ है और इसे दिसंबर 2023 में WHO ने वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट घोषित किया था। इसमें करीब 30 म्यूटेशन्स हैं, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित कर सकते हैं। यह वैरिएंट तेजी से फैलता है लेकिन गंभीर लक्षण कम दिखाता है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि कोविड के लक्षण कई दिनों या हफ्तों तक बने रहें तो वह  लॉन्ग कोविड की स्थिति हो सकती है। ऐसे मामलों में विशेष निगरानी और देखभाल की आवश्यकता होती है। भले ही कोविड का यह नया वैरिएंट ज्यादा खतरनाक न हो लेकिन राज्य में एक बार फिर से इसके मामले सामने आना सतर्कता बरतने की जरूरत को रेखांकित करता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संक्रमण की चेन को समझने और नियंत्रण की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

साइबर ठगी के बढ़ते जाल को लेकर जयपुर कमिश्नरेट की तरफ से नई पहल

जयपुर राजधानी जयपुर के पुलिस कमिश्नरेट में आज से साइबर सपोर्ट सेंटर शुरू किया गया है। इस सेंटर के जरिए राजस्थान में साइबर ठगी के शिकार लोगों की मदद की जाएगी और उनकी काउंसिंग की जाएगी ताकि वे भविष्य में इस तरह की ठगी का शिकार होने से बचें। अक्सर साइबर क्राइम का शिकार बच्चे, महिलाएं एवं बुजुर्ग अवसाद में भी चले जाते हैं। ऐसे में यह सेंटर इस तरह के पीड़ित लोगों की काउंसिलिंग करेगा, जिससे वे मानसिक अवसाद से बाहर निकल सकें। डीजीपी यूआर साहू व डीजी साइबर क्राइम हेमंत प्रियदर्शी ने इस सेंटर की शुरुआत की है। यह सेंटर मुंबई स्थित एनजीओ रेस्पांसिबल नेटिजन्स द्वारा संचालित किया जाएगा। कोगटा फाउंडेशन इसमें आर्थिक सहयोग करेगा। यह सेंटर ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए लोगों को मुकाबला करने, साइबर अपराधों के पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने और #CyberSafe Jaipur अभियान के अंतर्गत साइबर वेलनेस को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया है। जानकारी के अनुसार साइबर अपराध के सबसे ज्यादा शिकार बच्चे होते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार साइबर स्पेस का उपयोग करने वाले 3 में से 1 बच्चे को ऑनलाइन बुलिंग का सामना करना पड़ता है। करीब 70 प्रतिशत बच्चों को साइबर खतरों का हर स्टेज पर सामना करना पड़ रहा है। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार फाइनेंस से जुड़े साइबर अपराधों में 24.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। साइबर धोखाधड़ी के कारण 2024 में 2054 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। राजस्थान में हर रोज 3 हजार साइबर मामले दर्ज हो रहे हैं। इनमें से 45.25 प्रतिशत अपराध पैसों के लेन-देन, 30.16 प्रतिशत यूपीआई घोटाले से संबंधित हैं। वहीं लगभग 12 प्रतिशत अपराध सोशल मीडिया  व 11 प्रतिशत यौन उत्पीड़न से संबंधित हैं। साइबर अपराध के शिकार लोगों ने बीते 3 साल में 1581 करोड़ रुपए गंवा दिए, वहीं समय पर पुलिस के हस्तक्षेप के कारण 676 करोड़ रुपए बैंकों से निकाले जाने बचा लिए गए। यह केंद्र रिस्पॉन्सिबल नेटिजन्सव के तहत संचालित होगा। इस टीम में परियोजना समन्वयक, वरिष्ठ परामर्शदाता और मनोवैज्ञानिक, कानूनी और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ, प्रशिक्षित प्रशिक्षक और कार्यशाला संचालक एवं केस डॉक्यूमेंटेशन के लिए फ्रंट डेस्क अधिकारी शामिल होंगे।  इस सेंटर में साइबर ठगी के शिकार लोगों को ऑनलाइन उत्पीड़न, ट्रोलिंग और इंटरनेट की लत के मामलों के लिए परामर्श व मनोवैज्ञानिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही तकनीकी और कानूनी सहायता के तहत अकाउंट रिकवरी, धोखाधड़ी रोकथाम, पुलिस रेफरल उपलब्ध कराई जाएगी।  जागरूकता कार्यक्रम- छात्रों, कानून प्रवर्तन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ऑनलाइन सुरक्षा सत्र, जन जागरूकता अभियान- साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु पहल। साइबर वेलनेस सहायता- तत्काल हस्तक्षेप और दीर्घकालीन पीड़ित सहायता दिए जाने की योजना है।  

जालौर में 44.4 के पार पहुंचा पारा, 27 के बाद हल्की बारिश की संभावना

जालौर जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को इस सीजन की अब तक की सबसे भीषण गर्मी दर्ज की गई। सुबह से ही तेज धूप और उमस ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस वर्ष का अब तक का सर्वाधिक तापमान रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राजस्थान की तीसरी सबसे गर्म रात रही। इससे पहले बारां में 31.8 और जैसलमेर में 31.5 डिग्री सेल्सियस की गर्म रात रिकॉर्ड की गई थी। रविवार को सुबह से ही शहर और जिले के अन्य क्षेत्रों में चिलचिलाती धूप के कारण आमजन बेहाल नजर आए। आसमान पूरी तरह साफ रहा और हवा न चलने से उमस और भी अधिक बढ़ गई। दोपहर 1 से 3 बजे के बीच सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और जगह-जगह मृग-मरीचिका जैसे दृश्य नजर आए, मानो सड़क पर पानी बह रहा हो। बाहर निकलने वाले लोग गर्मी से बचने के उपाय करते दिखाई दिए। कई क्षेत्रों में कूलर और एसी तक बेअसर हो गए। विशेषकर पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। स्वर्णगिरी पहाड़ी के आसपास दो किलोमीटर के दायरे में दिन के साथ-साथ रात भी भट्टी जैसी गर्म रही। दिनभर सूर्य की तपिश झेलने के बाद रात को भी पहाड़ों से गर्म हवा निकलती रही, जिससे तापमान में गिरावट नहीं आ सकी और लोग रात में भी बेचैनी महसूस करते रहे। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों 26 और 27 मई को भी भीषण गर्मी और हीटवेव का असर बना रहेगा। इन दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि 27 मई की शाम के बाद मौसम में परिवर्तन की उम्मीद जताई गई है। बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। जालौर जिले के कुछ क्षेत्रों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। 28 और 29 मई को तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और मौसम थोड़ा सामान्य हो सकता है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलने की संभावना है। प्रशासन और मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि अत्यधिक गर्मी के मद्देनजर दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें। विशेषज्ञों ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, हल्का और सुपाच्य भोजन करने तथा खुले में काम करते समय छाया, टोपी और सनग्लासेस का प्रयोग करने की सलाह दी है।

बजरी माफिया का आतंक, डंपर चालक ने भागते समय पुलिस जवान को रौंदा

जोधपुर जोधपुर में अवैध बजरी खनन और परिवहन को लेकर प्रशासनिक सख्ती के बावजूद बजरी माफिया का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना में बजरी से भरा एक डंपर पुलिस से बचने के प्रयास में पुलिस जवान के ऊपर चढ़ गया। यह हादसा सरदार समद रोड क्षेत्र में हुआ, जहां लूणी थाना पुलिस अवैध डंपर को रोकने के लिए नाकाबंदी कर रही थी।   जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब लूणी थाना क्षेत्र के खेजड़ली के पास पुलिस की टीम नाकाबंदी कर रही थी। एसीपी बोरानाडा आनंद सिंह के अनुसार, एक संदिग्ध डंपर को देखकर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और डंपर को लेकर भागने लगा। पुलिस ने लगभग एक किलोमीटर तक उसका पीछा किया। गुलजी की प्याऊ के पास वह एक संकरी सड़क पर मुड़ गया और वहीं बीच सड़क पर डंपर से बजरी खाली करने लगा।   जैसे ही पुलिस जवान सुनील खिलेरी डंपर के पास पहुंचे, चालक ने अचानक वाहन को तेज गति से भगाया और इसी दौरान डंपर पुलिस जवान पर चढ़ गया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सुनील को तुरंत मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।   यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि एक गंभीर संकेत है कि किस प्रकार अवैध बजरी माफिया कानून की धज्जियां उड़ाते हुए न केवल प्राकृतिक संसाधनों की लूट में लगे हैं, बल्कि पुलिस बल पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे। इससे पहले भी जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों में बजरी से भरे डंपरों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस कर्मियों पर हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।   एसीपी आनंद सिंह ने बताया कि इस घटना के बाद डंपर चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस की टीमें विभिन्न इलाकों में छापामारी कर रही हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।   माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उठ रही मांग यह घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस महकमे में रोष है। मथुरादास माथुर अस्पताल के बाहर पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती है और आला अधिकारी खुद मौके की निगरानी कर रहे हैं। कई सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने मांग की है कि इस प्रकार के माफिया तंत्र के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए।   राजस्थान में विशेषकर जोधपुर और मारवाड़ क्षेत्र में अवैध बजरी खनन पिछले कुछ वर्षों से बड़ा मुद्दा बना हुआ है। इसके पीछे राजनीतिक, आर्थिक और आपराधिक गठजोड़ की भी आशंका जताई जाती रही है।  

राजस्थान के कई हिस्सों में तेज आंधी, गिरे पेड़-खंभे, भिवाड़ी में दीवार गिरने से दो की मौत

जयपुर राजस्थान के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी में एक घर की दीवार गिरने से 21 साल की महिला सुमैया और उसकी एक साल की बेटी की मौत हो गई। हादसे में महिला का पति भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीकानेर, सीकर और झुंझुनूं में आंधी की वजह से कई बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए। इससे इन इलाकों में बिजली सप्लाई रुक गई। सीकर में आंधी के कारण एक बड़ा बिजली का टावर भी गिर गया। आंधी के कारण बड़े बड़े होर्डिंग्स भी बिजली की तारों पर गिर गए, जिससे कई जगह बिजली बंद हो गई। हालांकि कुछ इलाकों में बाद में बिजली की सप्लाई दोबारा शुरू कर दी गई। बाड़मेर और जैसलमेर में तेज आंधी के कारण धूल बहुत ज्यादा उड़ गई, जिससे देखने में दिक्कत हुई। झुंझुनूं में तेज हवा और बारिश की वजह से कई जगह बिजली चली गई। गंगानगर और हनुमानगढ़ में भी खराब मौसम का असर दिखा। जोधपुर और जैसलमेर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। हनुमानगढ़ के नोहर में सबसे ज्यादा 53 मिमी बारिश हुई। झुंझुनूं के पिलानी में 49.8 मिमी, सीकर में 38 मिमी और तिजारा में 35 मिमी बारिश दर्ज हुई। शनिवार को बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.3 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए चेतावनी दी है। जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर के लिए रेड अलर्ट है, जहां बहुत ज्यादा गर्मी पड़ेगी। जोधपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट और नागौर, पाली, जालोर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।  

पशु आहार की आड़ में छुपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब को पुलिस ने किया जब्त

श्री गंगानगर पशु आहार की आड़ में पंजाब निर्मित शराब तस्करी का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल हो रहे ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। उप महानिरीक्षक पुलिस, सह जिला पुलिस अधीक्षक श्री गंगानगर गौरव यादव ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तथा अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत राजियासर एसएचओ हनुमान प्रसाद ने कार्रवाई की। इसमें एनएच 62 पुलिस थाना राजियासर के सामने नाकाबंदी करवाई गई थी। इस दौरान एक संदिग्ध ट्रक की तलाशी में पशु आहार के नीचे पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त की गई। इस शराब की बाजार में अनुमानित कीमत 62 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए आरोपी जितेन्द्र सिंह उर्फ रमन पुत्र बलवंत सिंह उम्र 32 साल निवासी भगताना पुलिस, अमृतसर, पंजाब तथा शेरसिंह उर्फ धर्मेन्द्र पुत्र स्वर्ण सिंह, उम्र 30 साल निवासी मुले चक, अमृतसर, पंजाब को गिरफ्तार किया है। वहीं परिवहन में प्रयुक्त वाहन ट्रक को भी जब्त किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

एमएलए जयकृष्ण की सदस्यता रद्द करने की मांग, बीजेपी ने विधानसभा अध्यक्ष के नाम सौंपा ज्ञापन

बांसवाड़ा बांसवाड़ा जिले के छोटी सरवन उपखंड मुख्यालय पर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के विधायक जयकृष्ण पटेल की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार जनाक्रोश रैली निकाली। इस रैली में पूर्व मंत्री, भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।   ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई रैली, जमकर लगाए नारे भाजपा नेताओं ने छोटी सरवन कस्बे में ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली, जिसमें जयकृष्ण पटेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। रैली उपखंड कार्यालय पहुंची जहां भाजपा प्रतिनिधियों ने तहसीलदार को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विधायक की तत्काल सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है। विधायक पर लगे गंभीर आरोप, एसीबी कर चुकी है गिरफ्तार सभा को संबोधित कर पूर्व राज्यमंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि बीएपी विधायक जयकृष्ण पटेल को प्रश्न लगाने के नाम पर 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधायक बनने से पहले पटेल ने फर्जी मार्कशीट के आधार पर नौकरी हासिल की, जिसका खुलासा हो चुका है।   भाजपा नेताओं ने बीएपी पर लगाए तीखे आरोप भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य मंत्री दलीचंद मईडा ने कहा कि भारत आदिवासी पार्टी के लोग आदिवासी समाज को दुष्प्रचार से गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीएपी आज प्रश्न लगाकर पैसे वसूलने वाली पार्टी बन गई है। वहीं, जिला परिषद सदस्य और पूर्व प्रधान राजेश कटारा ने आरोप लगाया कि पहले बीएपी नेताओं ने गहलोत सरकार को बचाने के लिए रुपये लिए थे, अब विधानसभा में सवालों के जरिए करोड़ों की मांग कर रहे हैं।   सभा में यह भी घोषणा की गई कि भाजपा आने वाले समय में गांव-गांव जाकर बीएपी के कथित भ्रष्टाचार और कथित काले कारनामों को उजागर करेगी। जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष परमेश्वर मईडा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान में जुटे हुए हैं।

राजस्थान में हीट स्ट्रोक का जबरदस्त असर, 48 डिग्री पहुंचा तापमान

जयपुर राजस्थान इस वक्त मौसम विभाग के रडार पर लाल नजर आ रहा है। यहां पारा हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। शुक्रवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। जैसलमेर में सर्वाधिक तापमान 48 डिग्री दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान इस वक्त धधक रहा है और मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों तक दिन के साथ यहां रात के समय भी जबरदस्त हीट वेव्स चलेंगी। पाकिस्तान की सीमा से सटे राजस्थान के बीकानेर, बाड़मेर और जैसलमेर में शनिवार को हीट वेव्स का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे यहां पर तापमान में कुछ कमी आ सकती है। पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में आज तेज आंधी व वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 40 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के 7 शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा। इसमें जैसलमेर में सर्वाधिक 48 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि 48 घंटों में बीकानेर, जोधपुर संभाग व शेखावाटी के कुछ भागों में अधिकतम तापमान में राहत मिलने के आसार नहीं हैं और इस दौरान यहां दिन के साथ रात में भी तेज लू चलेगी। सीमावर्ती क्षेत्रों में धूल भरी हवाएं चलेंगी। राजधानी जयपुर में शुक्रवार के मुकाबले तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी जयपुर में अगले कुछ दिन तापमान में गिरावट आ सकती है लेकिन पश्चिमी राजस्थान में अगले 4 से 5 दिन जबरदस्त हीट वेव्स चलेंगी। बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में 43.1, भीलवाड़ा में  41.1, वनस्थली 46.1, अलवर में 40.5, जयपुर में 43.2, पिलानी में 45.7, कोटा में 42.3, बाड़मेर में 47.5, जैसलमेर में 48, जोधपुर में 44.5, चूरू में 45.6 तथा बीकानेर में 46.4 व गंगानगर में 44.1 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

राज्य सरकार की तरफ से निवेश के दावे किए जाने को खोखला बताया: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

जयपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार की तरफ से निवेश के दावे किए जाने को शनिवार को खोखला बताया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री जी यह सब अपने मन से नहीं कह रहे हैं, बल्कि उनसे कहलवाया जा रहा है। वह जो कुछ भी बोल रहे हैं, उसकी सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने प्रदेश में लोगों को हो रही पेयजल समस्या का भी जिक्र किया। गहलोत ने कहा कि प्रदेश में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, सरकार का दोहरा पैमाना देखिए कि एक तरफ जहां ये लोग सार्वजनिक मंचों पर बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ आम जनता को किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है? उन्होंने मनरेगा श्रमिकों पर कहा कि मौजूदा समय में उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, प्रशासन की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रशासन को चाहिए कि श्रमिकों से एक घंटा कम काम कराया जाए। हमारे श्रमिकों के ऊपर काम का अत्यधिक बोझ डाला जा रहा है, जिससे उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक सोची-समझी साजिश के तहत हमारी पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। उन पर राजनीतिक हमले करके हमारे हौसले को पस्त करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हमारा हौसला पस्त नहीं होगा। उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई को भाजपा की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि आज से 90 साल पहले हमने इस अखबार को शुरू किया था। इसके बाद यह किसी कारणवश बंद हो गया, लेकिन अब हम इसे फिर से शुरू करने जा रहे हैं। जिससे भाजपा परेशान हो चुकी है। भाजपा को इस बात का डर है कि अगर नेशनल हेराल्ड को फिर से शुरू किया गया, तो कांग्रेस खुलकर अपने विचार प्रकट करेगी, जिससे उन्हें समस्या होगी। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संबंध में राहुल गांधी के सवालों की आलोचना किए जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं। अगर वे सवाल नहीं करेंगे तो कौन करेगा? अगर वे सवाल नहीं करेंगे, तो कल को जनता पूछेगी कि आप तो विपक्ष के नेता थे, लेकिन आपने आज तक कोई सवाल ही नहीं किया। आपने अपनी भूमिका का निर्वहन ढंग से किया ही नहीं। उन्होंने कहा कि आप इतिहास देख लीजिए। अमेरिका ने कभी हमारा साथ नहीं दिया। जब कारगिल युद्ध हुआ था, तब भी उसने हमारा साथ नहीं दिया था। ऐसी स्थिति में भारत को हिम्मत दिखानी चाहिए और उसे अमेरिका को दो टूक जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आखिर किस हैसियत से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीजफायर का ऐलान करते हैं। सीजफायर का ऐलान भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी सहमति से होना चाहिए था। लेकिन, ऐसा हुआ नहीं, अमेरिका ने इस मामले में दखल दे दिया।

नाकाबंदी के दौरान एक कार से 47.100 किलो डोडा पोस्त किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सिरोही उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर हिमावाफली घरट के पास की गई नाकाबंदी के दौरान पिंडवाड़ा पुलिस और डीएसटी टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार से 47.100 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिले में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया और पिंडवाड़ा वृत्ताधिकारी भंवरलाल चौधरी के सुपरविजन में पिंडवाड़ा थानाधिकारी भवानीसिंह राजावत के नेतृत्व में शुक्रवार को हिमावाफली घरट के समीप नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी के दौरान उदयपुर की ओर से आ रही एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसमें छिपाकर रखा गया 47.100 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में कार सवार मीरपुरा, गुदाऊ, थाना करड़ा, जिला जालौर निवासी विक्रम कुमार पुत्र डुगराराम और प्रकाशचन्द्र पुत्र मानसिंह रावणा राजपूत कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 7.65 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में पिंडवाड़ा थानाधिकारी भवानीसिंह राजावत, उपनिरीक्षक राजेन्द्रसिंह, डीएसटी टीम प्रभारी अमराराम, कांस्टेबल अभयसिंह, राकेश कुमार, शैलेष कुमार और चालक सवाराम शामिल रहे। गौरतलब है कि उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी का प्रमुख मार्ग बना हुआ है। हालांकि पुलिस और डीएसटी टीम समय-समय पर कार्रवाई करती रही है, फिर भी तस्करी पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा इस मार्ग पर लगातार निगरानी बनाए रखने की आवश्यकता बनी हुई है।

बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस में बड़ी लापरवाही, गलत खून चढ़ाने से हुई प्रसूता की मौत, फाइल भी गायब

जयपुर राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस में एक बार फिर ऐसी लापरवाही सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। अस्पताल में 11 दिन से भर्ती महिला को गलत ब्लड चढ़ाने से उसकी मौत हो गई। हैरान करने वाली बात ये है कि अब उस महिला की मेडिकल फाइल तक अस्पताल में मौजूद नहीं है। मौजूदा मामला न सिर्फ लापरवाही की कहानी है, बल्कि पूरे सिस्टम की सड़ांध की गवाही देता है। जब भास्कर ने इस मामले की तह तक जाने की कोशिश की तो सामने आया कि मौत के 35 घंटे बाद भी अस्पताल प्रशासन यह तय नहीं कर पाया कि गलती किसकी थी, ड्यूटी पर कौन था और किसने ब्लड चढ़ाया। सबके पास एक ही जवाब था कि महिला सीरियस थी। दरअसल हकीकत ये है कि अस्पताल में ब्लड चढ़ाने की प्रक्रिया में कई स्तर पर जांच और पुष्टि होनी चाहिए। रेजिडेंट डॉक्टर और नर्स को मिलकर यह देखना होता है कि जो ब्लड मंगवाया गया है, वही ब्लड मरीज को चढ़ाया जा रहा है या नहीं लेकिन सिस्टम की खामियां इतनी हैं कि जवाबदेही कहीं तय ही नहीं होती। ब्लड बैंक में 70 प्रतिशत स्टाफ ठेके पर है, जिसके पास यदि पर्ची आई तो एंट्री की और बिना पुष्टि के ब्लड दे दिया गया। जिसे ब्लड वार्ड तक पहुंचाना होता है, वह वार्ड बॉय भी ठेके पर ही है। यानी पूरी जिम्मेदारी एक ऐसे ढांचे पर टिकी है, जहां न कोई स्थायित्व है, न जवाबदेही। यह कोई पहला मामला नहीं है। फरवरी 2024 में 23 साल के सचिन को गलत ब्लड चढ़ाया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। दिसंबर में भरतपुर का 10 साल का मुस्तफा भी इसी लापरवाही का शिकार हुआ और अब यह प्रसूता, जिसकी मौत को पहले छुपाने की कोशिश हुई और अब उसकी फाइल तक ‘गायब’ कर दी गई। मानवाधिकार आयोग ने इस गंभीर मामले पर संज्ञान लिया है। आयोग ने एसएमएस के अधीक्षक और प्राचार्य को नोटिस जारी कर 12 जून तक तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है लेकिन सवाल यह है कि क्या सिर्फ एक और जांच कमेटी इस मौत का जवाब दे पाएगी? या फिर कार्रवाई की घोषणा से कर्तव्य की इतिश्री हो जाएगी।

27 मई को होगी आरयूएचएस सीयूईटी की परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी

जयपुर राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने कॉमन अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बीएससी, बीपीटी, बी.फार्मा और डीफार्मा जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org और ruhscuet2025.com से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा तिथि और समय आरयूएचएस सीयूईटी 2025 परीक्षा का आयोजन 27 मई, 2025 को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा, और यह परीक्षा विशेष रूप से जयपुर में आयोजित होगी। परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों से संबंधित कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड करें और उसमें दिए गए सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (ID Proof) ले जाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आरयूएचएस सीयूईटी 2025 के एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक सत्यापित कर लें। इसमें उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, आवेदन आईडी/फॉर्म नंबर, श्रेणी (वर्ग), परीक्षा केंद्र का नाम व पता, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा समय, साथ ही उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर शामिल हैं। यदि एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की विसंगति या गलती पाई जाती है, तो तुरंत सुधार के लिए RUHS से संपर्क करें। परीक्षा दिवस के निर्देश     एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।     परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचना सुनिश्चित करें।     एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें।     परीक्षा के दौरान सभी नियमों और दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करें।     साथ में एक वैध फोटो पहचान पत्र (ID Proof) भी अवश्य ले जाएं।  

बीजेपी विधायक कंवरलाल मीणा की विधानसभा सदस्यता समाप्त, विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना की जारी

जयपुर राजस्थान विधानसभा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंता से विधायक कंवरलाल मीणा की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी है। विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। मीणा को एसडीएम पर पिस्टल तानने के मामले में अदालत ने तीन साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। 1 मई से माना जाएगा सदस्यता समाप्त होना विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस संबंध में राज्य के महाधिवक्ता और वरिष्ठ विधिवेताओं से राय लेने के बाद फैसला लिया। कानूनी राय में स्पष्ट किया गया था कि जब तक सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक नहीं लगती, तब तक सदस्यता खत्म करना ही एकमात्र विकल्प है। इसके आधार पर यह निर्णय लिया गया कि कंवरलाल मीणा की विधायकी 1 मई 2025 से समाप्त मानी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर हुई कार्रवाई मीणा ने सुप्रीम कोर्ट में सजा पर रोक लगाने के लिए याचिका लगाई थी, जिसे खारिज कर दिया गया। कोर्ट ने उन्हें दो सप्ताह में सरेंडर करने का आदेश दिया था, जिसके अनुपालन में 21 मई को उन्होंने अकलेरा कोर्ट में आत्मसमर्पण किया और फिलहाल वे जेल में हैं। उपचुनाव पर फैसला सुप्रीम कोर्ट की समीक्षा याचिका पर निर्भर कंवरलाल मीणा ने सुप्रीम कोर्ट में एक रिव्यू पिटिशन (पुनर्विचार याचिका) भी दायर की है। यदि कोर्ट उनकी सजा स्थगित करता है या कम करता है, तो उपचुनाव नहीं होंगे। फिलहाल, विधानसभा सचिवालय ने चुनाव आयोग को विधायकी समाप्ति की सूचना भेज दी है। आयोग तय करेगा कि अंता सीट पर उपचुनाव कराने हैं या नहीं। यदि उपचुनाव होते हैं तो छह महीने के भीतर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 8 साल में दूसरी बार हुई विधायकी समाप्त यह घटना राजस्थान विधानसभा में ऐसी दूसरी मिसाल है। इससे पहले 2016 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक बीएल कुशवाह को हत्या के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द की गई थी। उस समय धौलपुर सीट पर उपचुनाव कराए गए थे, जिसमें उनकी पत्नी शोभारानी कुशवाह ने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। राजनीतिक हलचल और विपक्ष का दबाव स्पीकर के फैसले से पहले इस मुद्दे पर राजनीतिक खींचतान भी सामने आई। कांग्रेस पार्टी लगातार स्पीकर पर देरी को लेकर निशाना साध रही थी। दो दिन पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने स्पीकर को ज्ञापन सौंपा था। इसके अलावा जूली ने हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की थी, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए तारीख तय कर दी थी। इसी दिन स्पीकर की ओर से सदस्यता समाप्त करने की घोषणा सामने आई। कंवरलाल मीणा की सदस्यता समाप्त होना राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। यह न केवल जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही को रेखांकित करता है, बल्कि कानून के सामने सभी के समान होने की संवैधानिक भावना को भी पुष्ट करता है। अब निगाहें सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई और चुनाव आयोग के फैसले पर टिकी हैं।

पत्नी से विवाद के बाद आवेश में आकर फंदे पर झूला युवक

अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के माचड़ी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां 26 वर्षीय युवक राकेश जाटव ने पत्नी से विवाद के बाद आवेश में आकर उसके सामने ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश जाटव की शादी दो साल पहले महाराष्ट्र की एक युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही दंपति के बीच रिश्तों में खटास बनी हुई थी। गुरुवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद राकेश ने आवेश में आकर आत्मघाती कदम उठा लिया। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से कलह चल रही थी, जिसका अंत इतना दुखद हुआ। मृतक का एक सवा साल का मासूम बेटा भी है। घटना के समय पत्नी मौके पर मौजूद थी, लेकिन वह न तो उसे रोक सकी और न ही समय रहते किसी को बुला सकी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह को मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य कोणों से भी मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध तो नहीं थे, जिसके बारे में राकेश को जानकारी हो गई हो और इसी कारण विवाद बढ़ा हो। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। गांव के लोगों का कहना है कि राकेश शांत और सरल स्वभाव का युवक था, लेकिन पिछले कुछ समय से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोगों के घरों में चूल्हा तक नहीं जला।

जोधपुर में अवैध रूप से रह रहे 153 बांग्लादेशियों को किया डिपोर्ट

जोधपुर राजस्थान में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को 153 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया गया। इन्हें सीकर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जोधपुर लाया गया, जहां से जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन के जरिए पश्चिम बंगाल भेजा गया। वहां से इन्हें भारत-बांग्लादेश सीमा पार कराकर उनके देश वापस भेजा जाएगा। सरकार की ओर से यह सख्त संदेश दिया गया है कि नया भारत अब अवैध प्रवास को बर्दाश्त नहीं करेगा। देश में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। यह कार्रवाई भी उसी नीति का हिस्सा है। राजस्थान पुलिस ने हाल ही में एक विशेष अभियान के तहत प्रदेशभर में अवैध प्रवासियों की पहचान की थी। इस दौरान कुल 1008 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। इनमें से अकेले जयपुर रेंज से 761 और सीकर से 394 अवैध नागरिक चिन्हित किए गए। पहले चरण में 148 नागरिकों को डिपोर्ट किया गया था। अब दूसरे चरण में 153 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा गया है। यह कार्रवाई सीकर पुलिस की निगरानी में की गई, जिसमें नागरिकों को सीकर से जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन लाया गया और फिर वहां से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना किया गया। सरकार को खुफिया एजेंसियों से लगातार इनपुट मिल रहे थे कि राजस्थान में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं। इसके बाद ही यह व्यापक अभियान चलाया गया और विभिन्न जिलों से इन नागरिकों को पकड़ा गया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet