LATEST NEWS

राजस्थान विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए एडमिट कार्ड किया जारी, वेबसाइट से प्रवेश पत्र करें डाउनलोड

जयपुर राजस्थान विश्वविद्यालय (UNIRAJ) ने स्नातक प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष (पूर्व छात्र), और तृतीय वर्ष के सभी नियमित, पूर्व छात्र और स्वाध्यायी उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूजी पाठ्यक्रमों के नियमित, पूर्व छात्रों और प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के स्वयंपाठी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 19 मार्च, 2025 से शुरू होगी। जरूरी निर्देश     अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय पोर्टल पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके प्रवेश पत्र की दो प्रतियां डाउनलोड करनी होंगी।     प्रवेश पत्र डाक या किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे, इसे केवल ऑनलाइन ही प्राप्त किया जा सकता है।     फोटो अनिवार्य है। प्रवेश पत्र की दोनों प्रतियों में अभ्यर्थी का फोटो निर्दिष्ट स्थान पर स्पष्ट रूप से होना चाहिए।     यदि एडमिट कार्ड पर फोटो उपलब्ध नहीं है, तो अभ्यर्थी को अपना नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो चिपकाकर, परीक्षा केंद्र जाने से पहले इसे संबंधित प्रधानाचार्य से सत्यापित कराना होगा।     प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम और माता का नाम स्पष्ट और सही तरीके से अंकित होना चाहिए। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाए, तो इसे तुरंत विश्वविद्यालय प्रशासन से ठीक करवाएं।  ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड यदि आप राजस्थान विश्वविद्यालय (UNIRAJ) की स्नातक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, तो अपना एडमिट कार्ड आसानी से नीचे दिए गए चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:     सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (uniraj.ac.in) पर जाएं।     होमपेज पर दाईं ओर मौजूद परीक्षा पोर्टल (Examination Portal) के विकल्प पर क्लिक करें।     नए पेज पर आपको थ्योरी एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।     अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और अन्य विवरण दर्ज करने होंगे।     सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें, इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।     एडमिट कार्ड की सभी जानकारियां जांचें और फिर इसे डाउनलोड कर लें।     भविष्य की जरूरत के लिए प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।  

होली पर भांग का नशा विदेशी मेहमानों पर पड़ा भारी

जयपुर जयपुर में होली की मस्ती में डूबे विदेशी पर्यटकों को भांग का नशा भारी पड़ गया। धुलंडी के दिन रंग खेलते समय पांच विदेशी मेहमानों ने भांग का सेवन कर लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। नशा इतना ज्यादा हो गया कि उन्हें तुरंत एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, करीब दो घंटे तक उपचार के बाद जब उनका नशा कुछ कम हुआ, तो उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि भांग का असर शरीर पर अलग-अलग तरीकों से पड़ सकता है, जिससे उल्टी, घबराहट और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। धुलंडी पर हुड़दंग बना मुसीबत, 30 लोग अस्पताल पहुंचे होली के जश्न में मस्ती और हुड़दंग कई लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर गया। धुलंडी के दिन अति उत्साह और लापरवाही के कारण करीब 30 घायल मरीजों को एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में लाया गया। इनमें से ज्यादातर को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। एसएमएस ट्रॉमा सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि 27 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि तीन घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भर्ती किया गया है। चिकित्सक उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

टीकाराम जूली बोले -माधुरी दीक्षित आजकल सेकेंड ग्रेड में हैं, BJP की तीखी प्रतिक्रिया

जयपुर राजस्थान में हाल ही में संपन्न हुए IIFA 2025 समारोह को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की ओर से फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को ‘सेकेंड ग्रेड एक्ट्रेस” कहे जाने पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और जयपुर की मेयर सौम्या गुर्जर ने जूली के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है. यह विवाद तब शुरू हुआ, जब जूली ने IIFA में बड़े सितारों की भागीदारी पर सवाल उठाते हुए माधुरी दीक्षित पर टिप्पणी की. जूली का बयान और विवाद की शुरुआत टीकाराम जूली ने विधानसभा में IIFA 2025 के आयोजन पर तंज कसते हुए कहा, “जयपुर में IIFA में कौन-सा बड़ा नाम आया? शाहरुख खान के अलावा तो सब सेकेंड ग्रेड के एक्टर्स आए थे. फर्स्ट ग्रेड वाला तो कोई नहीं आया. माधुरी दीक्षित आजकल सेकेंड में ही हैं. गया समय माधुरी जी का. ‘दिल’ और ‘बेटा’ फिल्म के समय माधुरी दीक्षित थीं. बड़े स्टार तो आए ही नहीं, अमिताभ बच्चन नहीं आए तो क्या आया?” जूली के इस बयान ने सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में हंगामा मचा दिया. BJP की तीखी प्रतिक्रिया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जूली पर पलटवार करते हुए कहा, “फिल्मी सितारों की ग्रेडिंग करना टीकाराम जूली का अधिकार नहीं है. उन्हें A-ग्रेड, B-ग्रेड कहने का हक नहीं. हम अपना काम संभाल लें तो काफी है. फिल्मी सितारों पर अप्रिय टिप्पणी से बचना चाहिए. जूली ही बता सकते हैं कि वह ग्रेडिंग कैसे करते हैं. कांग्रेस का यह रवैया उनकी संस्कृति विरोधी सोच को दर्शाता है.” प्रदेश की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने इसे शर्मनाक करार देते हुए कहा, “सभी कलाकारों का सम्मान होना चाहिए. कला की इज्जत करनी चाहिए. एक महिला कलाकार के लिए ऐसी बात कहना निंदनीय है. कांग्रेस नेता को यह शोभा नहीं देता.” वहीं, जयपुर की मेयर सौम्या गुर्जर ने कहा, “ऐसा कहना बेहद शर्मनाक है. कांग्रेस कला और संस्कृति का अपमान कर रही है. जयपुर में IIFA जैसा भव्य आयोजन हुआ, लेकिन कांग्रेस लगातार बयानबाजी कर रही है.” IIFA 2025 का भव्य आयोजन जयपुर में 8-9 मार्च को आयोजित IIFA 2025 का पहला चरण इसकी रजत जयंती का हिस्सा था. यह आयोजन भारतीय सिनेमा के 25 साल के गौरव को सेलिब्रेट करने के लिए था. जयपुर में शुरू हुआ यह उत्सव पूरे साल भारत के विभिन्न शहरों में तीन भव्य समारोहों के साथ जारी रहेगा और अंत में लंदन में समाप्त होगा, जहां 25 साल पहले IIFA की शुरुआत हुई थी. इस समारोह में माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान, करीना कपूर, शाहिद कपूर जैसे सितारों ने शिरकत की और अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया. कांग्रेस का तंज और बीजेपी का जवाब जूली ने IIFA में बड़े सितारों की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया था, जिसके जवाब में राठौड़ ने कहा, “हमें नहीं पता कि जूली किसे बड़ा और किसे छोटा मानते हैं. यह उनकी अपनी सोच है.” बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह आयोजन राजस्थान की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक मंच पर ले जाने का मौका था, जिसे कांग्रेस नकारात्मक बयानों से कमजोर करने की कोशिश कर रही है. सियासी घमासान जारी जूली के बयान के बाद यह मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है. जहां बीजेपी इसे कला और महिला सम्मान से जोड़कर कांग्रेस पर हमला बोल रही है, वहीं कांग्रेस का कहना है कि उनकी आलोचना IIFA के आयोजन में कथित अनियमितताओं पर थी.  

यूको बैंक की शाखा वाली इमारत की पहली मंजिल पर स्थित गोदाम में लगी आग, लोगों को निकाला बाहर

जयपुर जयपुर के मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में स्थित रोड नंबर 12 के पास मौजूद फैन बेल्ट के गोदाम में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि मौके पर दमकल की 30 से अधिक गाड़ियां मौजूद हैं। दरअसल, सर्किल इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुरील को आग लगने की सूचना सबसे पहले मिली थी। घटना का पता चलते ही वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद दमकल की 30 से अधिक गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और उन्होंने आग को बुझाने का प्रयास किया। सीआई कुरील के अनुसार, दमकल विभाग को तुरंत सूचना दी गई और वे आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।  है। आग लगने के बाद एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके से लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया। हालांकि, दमकल की 30 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। अधिकारियों ने बताया कि फैन बेल्ट गोदाम यूको बैंक के ऊपर बना था और भीषण आग के कारण वहां अफरा-तफरी मच गई। इस बीच, पुलिस ने दोनों तरफ का ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। इसके अलावा, पुलिस ने इलाके की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आसपास की बिजली सेवाओं को बंद कर दिया है। साथ ही प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी की गई है। वहीं, आग के कारण स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन अधिकारियों ने तुरंत ही आसपास की जगहों को खाली कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। अग्निशमन अभियान को सुविधाजनक बनाने के लिए घटनास्थल की ओर जाने वाले यातायात को भी डायवर्ट कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास अभी भी जारी हैं। बता दें कि कुछ महीने पहले भी एक भीषण आग में कुल 21 लोगों की जान चली गई थी। पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) ले जा रहा एक टैंकर हाईवे पर यू-टर्न ले रहा था और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से वह टकरा गया था।

अब जयपुर में इन 5 जगहों पर दौड़ेगी मेट्रो विस्तार परियोजना, लाखों लोगों को मिलेगा इसका फायदा

जयपुर जयपुर में मेट्रो विस्तार परियोजना को गति देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने फेज-2 कॉरिडोर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को 31 मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि कार्य को निर्धारित समय पर आगे बढ़ाया जा सके। मुख्यमंत्री ने सिविल कार्यों के टेंडर 15 अगस्त से पहले जारी करने का भी आदेश दिया, जिससे निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू हो सके। सीतापुरा-अंबाबाड़ी कॉरिडोर से जुड़ेंगे प्रमुख इलाके जयपुर मेट्रो के फेज-2 के तहत सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक मेट्रो संचालन की योजना को तेजी से लागू करने की तैयारी है। इस परियोजना से प्रतापनगर, टोंक रोड, सीकर रोड, विद्याधर नगर और सीतापुरा क्षेत्र मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। इससे यात्रियों को तेज, सुगम और सुविधाजनक परिवहन की सुविधा मिलेगी, जिससे शहर की ट्रैफिक समस्या भी कम होने की संभावना है। यात्रियों की सुविधाओं का रखा जाएगा विशेष ध्यान मुख्यमंत्री ने मेट्रो कॉरिडोर पर प्रस्तावित स्टेशनों पर बेहतर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही, उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए पैड टैक्सी सिस्टम को स्टेशनों से जोड़ने के निर्देश दिए, जिससे यात्रियों को अंतिम गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद इस बैठक में एसीएम (सीएमओ) शिखर अग्रवाल, प्रमुख सचिव आलोक गुप्ता, जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के सीएमडी वैभव गालरिया, जेडीए आयुक्त आनंदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जयपुर मेट्रो का यह विस्तार शहरवासियों के लिए सुविधाजनक और आधुनिक परिवहन प्रणाली की दिशा में एक बड़ा कदम होगा, जिससे ट्रैफिक दबाव कम होगा और शहर का विकास नए आयाम पर पहुंचेगा।

आईफा अवॉर्ड्स के आयोजन को लेकर नेता प्रतिपक्ष जूली ने विधानसभा में सरकार को घेरा

जयपुर विधानसभा में एप्रोप्रिएशन बिल पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आईफा अवॉर्ड्स को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आईफा के आयोजन पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए, लेकिन धार्मिक स्थलों खाटू श्यामजी और गोविंददेवजी के लिए 100 करोड़ रुपये नहीं दिए। जूली ने कहा कि आईफा के लिए फाइल को बुलेट ट्रेन की तरह चलाया गया, लेकिन जब जनता के हित की बात आती है तो सरकार की रफ्तार धीमी हो जाती है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि आयोजन के लिए 7 लाख रुपये के गोल्डन पास जनता की गाढ़ी कमाई से बांटे गए, लेकिन यह पास मंत्रियों तक को नहीं मिले। विपक्ष के नेताओं को तो पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। जूली ने कहा कि आईफा में कोई भी फर्स्ट ग्रेड का अभिनेता नहीं आया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ शाहरुख खान को छोड़कर बाकी सभी सेकंड ग्रेड के कलाकार ही थे। जब किसी ने माधुरी दीक्षित का नाम लिया तो उन्होंने कहा कि अब माधुरी दीक्षित भी सेकंड ग्रेड में आ गई हैं, उनका समय खत्म हो चुका है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि इन्वेस्टर समिट में सोनू निगम को बुलाया गया, लेकिन आईफा में क्यों नहीं बुलाया? उन्होंने कहा कि यदि किसी ने कोई सुझाव दिया या कोई आपत्ति जताई, तो उसे नजरअंदाज कर दिया गया। गौरतलब है कि सोनू निगम ने एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर आईफा आयोजन को लेकर सवाल उठाए थे।

हम सब राष्ट्र रंग में रंगें, देश के विकास का लें संकल्प : मंत्री शेखावत

जयपुर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार केवल रंगों का नहीं, बल्कि आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और राष्ट्र प्रेम का भी प्रतीक है। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि इस होली पर हम सब लोग राष्ट्र रंग में रंगें और देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने का संकल्प लें। गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान शेखावत ने कहा कि भारत उत्सवों, तीज-त्योहारों और परंपराओं की धरती है। यहां के त्योहार न केवल उल्लास और उमंग का संचार करते हैं, बल्कि पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य भी करते हैं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं है, बल्कि यह त्योहार हमें भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश भी देता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि होली का त्योहार विशिष्ट इसलिए भी है क्योंकि यह विभिन्न रंगों के माध्यम से समाज में एकरूपता का संदेश देता है। शेखावत ने कहा कि इस बार होली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के साथ जुड़कर अमृतकाल में भारत को विकसित बनाने की दिशा में हम सभी को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे रंग हमें एक नई ऊर्जा और उमंग प्रदान करते हैं, वैसे ही हमें राष्ट्र निर्माण के रंग से सराबोर होकर विकास के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए। शेखावत ने देशवासियों से आग्रह किया कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित और संयमित तरीके से होली मनाएं और इस पर्व को सकारात्मकता और ऊर्जा के साथ मनाने का संकल्प लें।

उद्योगों की स्थापना में विभिन्न संवर्गों की आरक्षित दर पर भूखंडों का आवंटन : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री

जयपुर, उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि रीको के औद्योगिक क्षेत्रों में एससी/एसटी वर्ग के लिए 6 प्रतिशत,महिलाओं के लिए 5 प्रतिशत, बैंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति को 3 प्रतिशत, पूर्व सैनिकों के लिए 2 प्रतिशत एवं सर्वोच्च बलिदानियों के आश्रितों को 1 प्रतिशत की आरक्षित दर पर भूखंड आवंटन किया जाता है। प्रदेश में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 2022 से फरवरी, 2025 तक 62 पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया गया है। इसी तरह डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत 2022 से फरवरी, 2025 तक 98 पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया गया है। उद्योग मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 2022 से फरवरी, 2025 तक 62 पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया गया है। इसी तरह डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत 2022 से फरवरी, 2025 तक 98 पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया गया है। इससे पहले विधायक श्री कैलाशचंद्र मीणा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उद्योग मंत्री ने जानकारी दी कि वर्तमान में बांसवाडा के परतापुर गढी रीको औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार हेतु कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। उन्होंने बताया कि रीको द्वारा स्थापित औद्योगिक क्षेत्रों में रीको भू-निपटान नियम, 1979 के नियम 3 (ए) (iv) के तहत आरक्षित औद्योगिक भूखण्डों पर ई-नीलामी में सफल बोलीदाता द्वारा प्रस्तुत दर पर उद्यमियों को  एससी/एसटी वर्ग को 50 प्रतिशत, एक्स.सर्विसमेन को 25 प्रतिशत, डिपेण्डेन्ड ऑफ disesed आर्मड फॉरसेस सर्विस पर्सनल/पैरामिलिट्री पर्सनल को 50 प्रतिशत, बैंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति को 50 प्रतिशत एवं महिला उद्यमियों को 25 प्रतिशत की रियायत प्रदान की जाती है। नियम की प्रति उन्होंने सदन के पटल पर रखी। उन्होंने बताया कि टीएसपी क्षेत्र जिला बांसवाडा एवं विधानसभा गढी में बेरोजगार युवाओं हेतु स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने एवं उद्यम स्थापना तथा संचालन में सहयोग प्रदान करने के उद्द्देश्य से वर्तमान में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आवेदकों हेतु डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। उद्योग मंत्री ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत विभिन्न वर्गों को परियोजना लागत पर 15 से 35 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को उद्यम लगाने हेतु परियोजना लागत पर 25 प्रतिशत (अधिकतम 25 लाख) मार्जिन मनी अनुदान एवं ऋण पर 6 से 9 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाता है। इसी प्रकार रीको द्वारा जिला बांसवाडा एवं डूंगरपुर में जनजाति बाहुल्य क्षेत्रीय औद्योगीकरण प्रोत्साहन योजना 2009-10 के तहत औद्योगिक प्रयोजनार्थ आवंटित भूमि पर 1 वर्ष में उत्पादन प्रारम्भ करने एवं 3 वर्ष तक निरन्तर उत्पादनरत रहने पर प्रथम वर्ष भूखण्ड की कीमत का 15 प्रतिशत, द्वितीय वर्ष भूखण्ड की कीमत का 15 प्रतिशत एवं तृतीय वर्ष भूखण्ड की कीमत का 20 प्रतिशत राशि के पुर्नभरण का प्रावधान है। योजना की प्रति उन्होंने सदन के पटल पर रखी।

राज्यपाल बागडे की होली एवं धुलण्डी पर बधाई और शुभकामनाएं

जयपुर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने रंगो के पर्व होली एवं धुलण्डी (13-14 मार्च) की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि होली रंग अबीर के जरिए उमंग और उत्साह को प्रकट करने के साथ परस्पर सद्भाव से मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देने वाला पर्व है। यह भक्त प्रहलाद की भक्ति की विजय के रूप में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व है। राज्यपाल श्री बागडे  ने  राग- रंग – संग उल्लास के इस पर्व पर सभी के मंगल की कामना की है। उन्होंने  रंगों के इस पर्व को आपस में हिल मिलकर मनाने का आह्वान करते परस्पर बंधुता, प्रेम और सद्भाव के लिए सतत कार्य करने की अपील की है।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को ‘वीमन टूरिज्म मिनिस्टर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड की सौंपी ट्राफी

जयपुर, पेसिफिक एशिया ट्रैवल राइटर्स एसोसिएशन ने राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए सराहनीय कार्यों के लिए उप मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दिया कुमारी को इसी महीने गुरुवार को मिले “वीमन टूरिज्म मिनिस्टर ऑफ द ईयर, इंडिया” की ट्राफी बुधवार को शासन सचिव श्री रवि जैन ने सौंपी। उल्लेखनीय है कि यह सम्मान आईटीबी बर्लिन, जर्मनी में सेशेल्स के पूर्व पर्यटन मंत्री, डॉ. एलन सेंटएन्ज द्वारा दिया गया। जिसे उप मुख्यमंत्री की ओर से पर्यटन विभाग के अधिकारी, अतिरिक्त निदेशक पर्यटन आनंद त्रिपाठी, उप निदेशक पर्यटन उपेन्द्र सिंह शेखावत ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया था। राजस्थान सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्कर्ष्ठ कार्य कर रही हैं। राज्य सरकार, केंद्र सरकार के साथ मिलकर राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाकर काम कर रही है। राजस्थान के पर्यटन विभाग द्वारा देश और दुनिया के विभिन्न पर्यटन मंचों पर राजस्थान के पर्यटन की ब्रांडिंग की जा रही है। इसी के तहत पेसिफिक एरिया ट्रैवल राइटर्स संगठन (पटवा) ने राजस्थान को यह सम्मान प्रदान किया हैं।

दलित महिला से पुलिस कांस्टेबल द्वारा दुष्कर्म का मामला राजस्थान विधानसभा में जोरशोर से उठा, जाने पूरा मामला?

जयपुर सांगानेर में एक दलित महिला से पुलिस कांस्टेबल द्वारा दुष्कर्म का मामला राजस्थान विधानसभा में जोरशोर से उठा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार को घेरते हुए कहा, “जब रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं, तो प्रदेश में कानून-व्यवस्था कैसे कायम रहेगी?” उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी जयपुर में, जो मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र भी है, अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है। यह मुद्दा तब उठा जब कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर स्थगन प्रस्ताव के तहत बोल रहे थे। इसी दौरान, टीकाराम जूली खड़े हुए और इस मामले पर सरकार से जवाब मांगा, लेकिन इससे पहले कि वे अपनी बात पूरी कर पाते, उनका माइक बंद कर दिया गया। इस पर कांग्रेस विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई और सरकार पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को दबाने का आरोप लगाया। गहलोत का सरकार पर हमला इस घटना को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सरकार की आलोचना करते हुए इसे कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति करार दिया। हालांकि, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने सफाई देते हुए कहा कि सरकार ने तत्काल कार्रवाई की है आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। क्या है पूरा मामला? जयपुर के सांगानेर में 8 मार्च (महिला दिवस) को एक गर्भवती दलित महिला से पुलिस कांस्टेबल भागाराम ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि कांस्टेबल महिला का बयान दर्ज कराने के बहाने उसे घर से ले गया। इस दौरान, महिला का तीन साल का बेटा भी मौजूद था। आरोपी ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दुष्कर्म किया। महिला के पति ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके बाद उसे निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया।

आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना और नंदीशालाओं के बजट आवंटन को लेकर गहन चर्चा हुई, दिया कुमारी ने दिया जवाब

जयपुर राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना और नंदीशालाओं के बजट आवंटन को लेकर गहन चर्चा हुई। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा ने प्रदेश में नवीन आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना और बजट खर्च को लेकर सरकार से सवाल पूछा। बजट खर्च पर क्या बोलीं दिया कुमारी? विधायक रोहित बोहरा ने सरकार से यह जानकारी मांगी कि पिछले बजट में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए आवंटित राशि में से कितना धन खर्च किया गया है। इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना के लिए तय मानकों की जानकारी दी। जब विधायक बोहरा ने दोबारा यह सवाल किया कि आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों पर कितना बजट खर्च हुआ है, तो दिया कुमारी ने इसे मूल प्रश्न से अलग बताते हुए कहा कि इस पर अलग से जानकारी दी जाएगी। विधायक ने सरकार पर इस दिशा में खर्च न करने का आरोप लगाया, जिस पर दिया कुमारी ने स्पष्ट किया कि सरकार ने 365 आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी की है। नंदीशालाओं के बजट पर भी हुआ सवाल-जवाब चित्तौड़गढ़ जिले में नंदीशालाओं के बजट को लेकर विधायक श्रीचंद कृपलानी ने सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि चित्तौड़गढ़ में नंदीशालाओं से जुड़े आवेदन लंबित क्यों हैं और उनकी वर्तमान स्थिति क्या है? इसके जवाब में मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि जिले में कई आवेदकों के मापदंड पूरे न करने के कारण उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। सरकार इस दिशा में काम कर रही है और उचित मापदंड पूरे करने वाले आवेदनों पर विचार किया जाएगा।

राजस्थान :हाईकोर्ट का फैसला, 13 साल की रेप पीड़िता को मिला गर्भपात का अधिकार

जयपुर राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच ने 13 साल की नाबालिग रेप पीड़िता को गर्भपात की इजाजत दे दी है. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि यदि पीड़िता को जबरन बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर किया गया तो उसे जीवन भर मानसिक और शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ेगी. इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. जस्टिस सुदेश बंसल की अदालत ने महिला चिकित्सालय सांगानेर (जयपुर) की अधीक्षक को निर्देश दिया है कि मेडिकल बोर्ड गठित कर गर्भपात की प्रक्रिया पूरी की जाए. कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भ्रूण जीवित मिलता है तो उसे जिंदा रखने की पूरी व्यवस्था की जाएगी और उसका पालन-पोषण राज्य सरकार के खर्च पर होगा. वहीं, अगर भ्रूण जीवित नहीं पाया जाता है तो उसकी डीएनए रिपोर्ट के लिए टिश्यू को संरक्षित किया जाएगा. 13 साल की रेप पीड़िता को गर्भपात की इजाजत पीड़िता की वकील सोनिया शांडिल्य ने बताया कि पीड़िता 27 हफ्ते 6 दिन की गर्भवती थी और उसके माता-पिता भी गर्भपात के पक्ष में थे. उन्होंने कोर्ट में तर्क दिया कि इससे पहले भी देश में ऐसे कई मामलों में गर्भपात की अनुमति दी गई है, यहां तक कि 28 हफ्ते की गर्भवती पीड़िताओं को भी कोर्ट ने राहत दी है. पीड़िता के माता-पिता भी गर्भपात के पक्ष में थे पिछली सुनवाई में कोर्ट ने तीन विशेषज्ञों की मेडिकल रिपोर्ट मंगवाई थी, जिसमें बताया गया था कि गर्भपात में जोखिम जरूर है, लेकिन इसे किया जा सकता है. कोर्ट ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट 1971 का हवाला देते हुए कहा कि बलात्कार के कारण हुए गर्भ से पीड़िता के मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर क्षति पहुंचेगी. इसलिए गर्भपात की अनुमति दी जाती है.

जमानत मिलने के बावजूद गरीब आरोपी आज भी जेल बंद , सिस्टम की नाकामी बताते हुए, इसमें सुधार की जरूरत: न्यायाधीश श्रीवास्तव

जयपुर राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव ने रविवार को एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गरीब व्यक्ति को जमानत मिलने के बावजूद वह जेल से बाहर नहीं आ पाता। मुख्य कारण उसकी आर्थिक तंगी है, जिसके चलते वह बेल बॉन्ड नहीं भर पाता और सिक्योरिटी जमा करने में असमर्थ रहता है। मुख्य न्यायाधीश श्रीवास्तव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लीगल एड डिफेंस कौंसिल के लिए आयोजित कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गरीब आरोपी न्याय प्रणाली में लीगल एड मिलने के बाद भी न्याय से वंचित रह जाता है, क्योंकि वह जमानत की शर्तें पूरी नहीं कर पाता। मुख्य न्यायाधीश ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा कौन-सा सिस्टम है, जो इस समस्या को समझ ही नहीं पाया। उन्होंने कहा- आरोपी को लीगल एड मिली, बेल का ऑर्डर हो गया, परिजनों को बेल ऑर्डर दे दिया गया लेकिन जब वे जेल अथॉरिटी के पास पहुंचे तो पता चला कि वे बेल बॉन्ड नहीं भर सकते। मामला वहीं खत्म हो गया और आरोपी जेल में ही रह गया। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर सिस्टम फेल्योर है, जिसे सुधारने की आवश्यकता है। उन्होंने लीगल एड क्लिनिक जेल प्रशासन और अदालतों को इस दिशा में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की सलाह दी। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि लीगल एड डिफेंस कौंसिल को सिर्फ बेल दिलाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि आरोपी जेल से बाहर आ पाए। अगर वह जमानत की शर्तें पूरी नहीं कर पा रहा है तो कोर्ट को सूचित कर शर्तों में बदलाव करवाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोर्ट यह समझता है कि गरीब व्यक्ति 25 हजार रुपए की सिक्योरिटी नहीं दे सकता। अगर यह मामला कोर्ट के सामने रखा जाएगा तो इस संबंध में आदेश पारित किया जा सकता है। मुख्य न्यायाधीश ने लीगल एड वकीलों से अपील की कि वे इस मिशन को सेवा भाव से लें और गरीबों को न्याय दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण इस दिशा में हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

जयपुर में धूमधाम से मनाया आईफा अवॉर्ड्स के 25 वर्षों की विरासत का ऐतिहासिक जश्न

जयपुर इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवॉर्ड्स ने अपने 25 साल पूरे होने का जश्न राजस्थान की शाही राजधानी जयपुर में धूमधाम से मनाया। ‘सिल्वर इज द न्यू गोल्ड’ थीम के तहत यह सिल्वर जुबली एडिशन भारतीय सिनेमा की शानदार स्टोरी टेलिंग, आर्ट और इनोवेशन को समर्पित रहा। नेक्सा आईफा अवॉर्ड्स में करण जौहर और कार्तिक आर्यन की मजेदार होस्टिंग के साथ, शाहरुख खान, शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर और कृति सेनन ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दीं। करीना ने अपने दादा राज कपूर को ट्रिब्यूट दिया, जबकि माधुरी और शाहिद की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस ने समां बांध दिया। आईफा 2025 में बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट लीडिंग रोल (मेल/फीमेल) सहित कई कैटेगरीज में अवॉर्ड्स दिए गए। प्रतिभा रांटा और लक्ष्य लालवानी को बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड्स मिले, जबकि कुणाल खेमू को ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के लिए बेस्ट डायरेक्टोरियल डेब्यू का सम्मान मिला। राकेश रोशन को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया गया। जयपुर में इस भव्य आयोजन को लेकर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि आईफा के 25वें एडिशन से राजस्थान के पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान मिली। आईफा के को-फाउंडर आंद्रे टिमिंस ने इसे भारतीय सिनेमा के 25 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। शाहरुख खान, करण जौहर, शाहिद कपूर, करीना कपूर और कृति सेनन ने आईफा 2025 का हिस्सा बनने पर खुशी जताई। जयपुर की ऐतिहासिक भव्यता और आईफा की ग्लैमर से भरी दुनिया का यह संगम अभूतपूर्व रहा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet