LATEST NEWS

पशु चिकित्सा संस्थानों को बेहतर बनाने शुरू करेंगे नवाचार, राजस्थान-पशुधन भवन में नव वर्ष मिलान में पशुपालन सचिव बोले

जयपुर। पशुपालन सचिव डॉ समित शर्मा ने कहा है कि 1 जनवरी 2025 से विभाग में तीन नई व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को पशुपालन विभाग के टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान जैसे सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के लिए सभी संभागों और जिलों के लिए मुख्य निष्पादन सूचकांक यानी परफॉरमेंस इंडिकेटर बेस्ड मासिक रिपोर्ट कार्ड तैयार की जाएगी जिससे योजनाओं का बेहतर संचालन हो सके, समय पर समस्याओं का पता लगाया जाकर उनका निराकरण किया जा सके। वे टोंक रोड स्थित पशुधन भवन में नव वर्ष के अवसर पर विभाग के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। डॉ समित शर्मा ने विभाग के अधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें विभाग के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करते हुए अनुशासन और समयबद्धता के साथ आगे बढ़ना है और उत्कृष्ट राजकीय सेवाएं हमारे लाभार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास करना है। डॉ शर्मा ने बताया कि विभाग के वेटरिनरी संस्थाओं जैसे पॉलीक्लिनीक, वेटरिनरी चिकित्सालय एवं पशु चिकित्सा उपकेंद्रों को बेहतर बनाने के लिए उन संस्थाओं को क्रमशः 100, 65 और 50 बिंदुओं पर मॉनिटर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था पशु चिकित्सा संस्थानों में स्थानीय स्तर पर गतिविधियों के क्रियान्वयन में तो मददगार साबित होगी ही साथ ही, राज्य स्तर पर होने वाली समीक्षा बैठकों में भी संस्थानों के कार्य मूल्यांकन में इससे बहुत सहायता मिलेगी। डॉ शर्मा ने बताया कि वर्ष भर में उत्कृष्ट रहने वाले पशु चिकित्सा संस्थानों और अधिकारियों को विश्व पशु चिकित्सा दिवस (अप्रैल माह के अन्तिम शनिवार) के अवसर पर प्रशस्ति पत्र सम्मानित भी किया जाएगा। इससे संस्थानों में बेहतर करने की स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा विकसित होगी और पशुपालकों और पशुओं को भी गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्राप्त होंगी। डॉ शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा चलाए जा रहे मोबाइल वेटरिनरी यूनिट्स को अब 1962 कॉल सेंटर पर प्राप्त कॉल आधारित संचालन के अतिरिक्त प्रतिदिन सुबह के समय लगभग 3 से 4 घंटे पशु चिकित्सा शिविरों का किया जाएगा। शिविर के आयोजन से एक दिन पहले इसकी सूचना नजदीकी विभागीय संस्था के प्रतिनिधि द्वारा ग्रामीणों को दी जाएगी। शिविर स्थल पर विभाग और शिविर से संबंधित आईईसी सामग्री का प्रदर्शन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एमवीयू सप्ताह के सभी दिवसों में बिना किसी अवकाश के कार्य करेंगी और शिविर के आयोजन के लिए विभाग तथा संचालनकर्ता फर्मों की भूमिका तय कर दी गई है।

एक हजार करोड़ के निवेश का बनेगा रोडमैप, राजस्थान-निवेश एमओयू के क्रियान्वयन की मुख्यमंत्री करेंगे त्रि-स्तरीय समीक्षा

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतरीन विजन एवं रोडमैप के साथ कार्य कर रही है। इसी दिशा में कार्यकाल के पहले ही वर्ष में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के सफल आयोजन के बाद हस्ताक्षरित हुए एमओयू के समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने त्रि-स्तरीय समीक्षा व्यवस्था की पहल की है। एमओयू की त्रि-स्तरीय समीक्षा व्यवस्था के अनुसार, एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि वाले एमओयू की समीक्षा मुख्यमंत्री स्तर पर मासिक रूप से की जाएगी। वहीं, 100 करोड़ से लेकर 1 हजार करोड़ रुपये तक की राशि वाले एमओयू की समीक्षा मुख्य सचिव स्तर पर पाक्षिक रूप से की जाएगी। साथ ही, 100 करोड़ रुपये से कम राशि वाले एमओयू की समीक्षा विभागीय सचिव स्तर पर साप्ताहिक रूप से की जाएगी। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत कुल 35 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू किए गए थे। जिनमें से लगभग 32 लाख करोड़ रुपये के 261 एमओयू एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि वाले हैं। इसी तरह, 100 करोड़ से अधिक एवं 1 हजार करोड़ रुपये से कम की राशि वाले एमओयू की संख्या 1 हजार 678 तथा इनकी कुल राशि 3.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। साथ ही, 100 करोड़ रुपये तक के एमओयू की संख्या 9 हजार 726 तथा इनकी कुल राशि लगभग 90 हजार करोड़ है। उल्लेखनीय है कि 9 से 11 दिसंबर तक जयपुर में आयोजित राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में मुख्यमंत्री ने हस्ताक्षरित हुए एमओयू की प्रगति-रिपोर्ट दिसंबर 2025 में प्रदेशवासियों के सामने रखने की घोषणा करते हुए अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी थी। इस दिशा में त्रि-स्तरीय समीक्षा व्यवस्था की पहल कारगर साबित होगी।

ऑक्शन में जुटेंगे देश-प्रदेश के मिनरल शोध विशेषज्ञ, राजस्थान-जयपुर में जनवरी के तीसरे सप्ताह अधिकारी लेंगे बैठक

जयपुर। राज्य में खनिज संपदा की वैज्ञानिक तरीके से एक्सप्लोरेशन संभावनाओं पर मंथन करने के लिए जनवरी के तीसरे सप्ताह में देश व प्रदेश की सरकारी-गैरसरकारी संस्थाओं के विशेषज्ञ प्रतिनिधि जयपुर में जुटेंगे। राज्य के माइंस, जियोलोजी और पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकान्त ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य की विपुल खनिज संपदा के एक्सप्लोरेशन कार्य को गति देने और इसमें केन्द्र व राज्य की संस्थाओं के साथ ही निजी क्षेत्र की एक्सप्लोरेशन संस्थाओं की भागीदारी की संभावनाओं पर भी मंथन किया जाएगा। उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मंथन को उपादेय व विशेषज्ञों की भागीदारी तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें भारत सरकार के नेशनल मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट की सहभागिता भी रहेगी। प्रमुख सचिव माइंस श्री टी. रविकान्त ने बताया कि प्रदेश में 82 प्रकार के खनिज उपलब्ध है उनमें से अभी 57 खनिजों का ही खनन हो रहा है। केन्द्र सरकार के नए प्रावधानों के अनुसार क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक मिनरल्स के ऑक्शन का कार्य पहली बार केन्द्र सरकार ने अपने हाथ में लिया है। इसके लिए केन्द्र सरकार ने प्राइवेट सेक्टर में एक्सप्लोरेशन का कार्य कर रही संस्थाओं की भी भागीदारी तय करने का निर्णय किया है। इसी कड़ी में एक्सप्लोरेशन लाइसेंस ईएल के लिए भी खनिज ब्लॉकों की नीलामी की जाने लगी है। टी. रविकान्त ने बताया कि जयपुर में आयोजित एक दिवसीय मंथन में केन्द्र सरकार के माइंस मंत्रालय, जियोलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, एमईसीएल, इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस, एटोमिक मिनरल डिपार्टमेंट के साथ ही केन्द्र सरकार की एंपेनल्ड निजी क्षेत्र की एक्सप्लोरेशन संस्थाएं और विभाग के अधिकारियों की भागीदारी तय की जाएगी।  इसके साथ ही इस क्षेत्र में कार्य कर रही प्रादेशिक संस्थाओं के साथ ही केन्द्र सरकार द्वार अधीकृत संस्थाओं के हिस्सा लेने से प्रदेश में मिनरल एक्सप्लोरेशन की संभावनाओं के साथ ही भविष्य के रोड़मेप तैयार करने में भी सहायता प्राप्त होगी। रविकान्त ने बताया कि मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान समूचे देश में शीर्ष पर आ गया है। प्रदेश में क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक मिनरल्स के भी अच्छे संकेत मिले हैं। ऐसे में प्रदेश की खनिज संपदा के एक्सप्लोरेशन में नवीनतम तकनीक के उपयोग और एक्सप्लोरेशन के सटीक विश्लेषण में सहयोग प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इससे प्रदेश में खनिज खोज कार्य को गति मिलेगी। माइंस व भूविज्ञान विभाग स्तर पर आवश्यक तैयारियों की मॉ​निटरिंग निदेशक माइंस श्री भगवती प्रसाद कलाल कर रहे हैं। वहीं विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की कोर टीम का गठन किया गया है।

10 दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन, राजस्थान-जयपुर में बोरवेल में फंसी चेतना बाहर निकली लेकिन नहीं बची जान

जयपुर। राजस्थान के कोतपूतली में बोरवेल में गिरी तीन साल की चेतना को बाहर निकाल लिया गया है। लेकिन, चेतना में कोई चेतना नहीं बची है। बुधवार को 10वें दिन बोरवेल से उसकी लाश बाहर निकली है। बेटी की मौत से मां और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम की मौत से किरतपुरा के बड़ियाली की ढाणी में मातम छाया हुआ है। परिवार के साथ गांव वाले भी मायूस हैं। दरअसल, तीन साल की चेतना 23 दिसंबर को खेलते समय 700 फीट गहरे बोरवेल में गिरी थी। वह 150 फीट की गहराई पर अटक गई थी। देसी जुगाड़ के जरिए उसे तीस फीट ऊपर खींच लिया गया था। लेकिन, फिर उसे देसी जुगाड़ से और ऊपर नहीं लाया जा सका। इसके बाद बोरवेल के पास एक 170 फीट गहरा गड्ढा किया और फिर बोरवेल तक सीधी सुरंग बनाकर एनडीआरएफ के जवान चेतना तक पहुंचे। जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चेतना सबको छोड़कर जा चुकी थी। परिवार लगातार रेस्क्यू अभियान में लापरवाही बरतने के आरोप लगा रहा था।      अब जानिए, किस दिन क्या हुआ? 23 दिसंबर: कोटपूतली के किरतपुरा क्षेत्र के बड़ीयाली ढाणी में दोपहर करीब 1:50 बजे तीन साल की बच्ची चेतना बोरवेल में गिरी थी। करीब 10 मिनट बाद परिजनों को बच्ची के राने की आवाज सुनाई दी, तब उन्हें पता चला कि वह बोरवेल में गिर गई है। तत्काल परिजनों ने प्रशासन को सूचना दी। दोपहर 2:30 बजे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। 3:20 बजे मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंची। 3:45 पर पाइप के जरिए बच्ची को ऑक्सीजन पहुंचाई गई। 5:15 पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रात 8:45 पर देसी जुगाड़ के एक्सपर्ट जगराम अपनी टीम के साथ बच्ची को रेस्क्यू करने पहुंचे। इसी दिन रात तीन बजे तक अंब्रेला और रिंग रॉड से बच्ची को रेस्क्यू करने के दो प्रयास किए गए, लेकिन दोनों ही असफल रहे। 24 दिसंबर: सुबह 5:30 बजे से प्रशासन फिर सक्रिय हुआ। अधिकारियों ने परिजनों से चेतना को हुक में फंसाकर बाहर निकालने की अनुमति ली। 9:30 बजे तक बच्ची को 15 फीट ऊपर खींचा गया। लगातार अफसल होने के बाद प्रशासन ने हरियाणा के गुरुग्राम से पैरलल गड्डा खोदने के लिए पाइलिंग मशीन मंगवाई। रात करीब 11 बजे मशीन मौके पर पहुंची। 25 दिसंबर: 8:00 बजे से पाइलिंग मशीन से गड्ढा खोदने का काम शुरू किया गया। दोपहर एक बजे तक 40 फीट सुरंग करने के बाद पाइलिंग मशीन बंद की गई। शाम पांच पाइलिंग मशीन के साथ 4 फीट मोटा बिट असेंबल किया गया है। 5:30 बजे रेस्क्यू अभियान एक बार फिर से शुरू किया गया। शाम छह बजे 200 फीट क्षमता की एक और पाइलिंग मशीन मौके पर पहुंची। इसे चलाने के लिए गुजरात से एक और टीम भी पहुंची। आठ बजे रेट माइनर की टीम पहुंची। नौ बजे बच्ची की माता घोली देवी की तबीयत बिगड़ी। रात 11 बजे कोटपूतली-बहरोड़ कलेक्टर कल्पना अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंची। 26 दिसंबर: सुबह 10 बजे पत्थर आने के कारण पाइलिंग मशीन को रोका गया। छह घंटे में मशीन से पत्थर को काटा गया। शाम करीब छह बजे गड्ढे की गहराई चेक की गई, इसके बाद पाइलिंग मशीन को हटाया गया। 6:30 बजे से क्रेन से गड्ढे में सेफ्टी पाइप लगाना शुरू किए गए। 27 दिसंबर: दोपहर करीब 12  बजे तक 170 फीट गहरे खोदे गए गड्ढे में लोहे के पाइप फिट किए गए। 12:40  बजे इन पाइप का वजन उठाने के लिए 100 टन क्षमता की मशीन मौके पर बुलाई गई। करीब एक बजे मौसम बदलने के कारण हुई बारिश से पाइप वेल्डिंग का काम रुक गया। शाम पांच बजे वेल्डिंग का काम दोबारा शुरू किया गया, जो देर रात तक चलता रहा। 28 दिसंबर: एनडीआरएफ के 6 जवानों की टीम बनाई गई। दो-दो जवानों को सुरंग खोदने के लिए 170 गहरे गड्ढे में उतारा गया। इन जवानों ने चार फीट सुरंग खोदी।       29 दिसंबर: सुरंग की खोदाई जारी रही, बीच में आ रहे पत्थरों को तोड़ने के लिए कंप्रेसर मशीन मंगवाई गई। मांइस एक्सपर्ट को बुलाकर पत्थर काटने की तकनीक समझी।   30 दिसंबर: प्रशासन और एनडीआरएफ के अधिकारियों ने दावा किया कि चेतना को आज (सोमवार को) बाहर निकाल लेंगे। लेकिन, पत्थरों और अन्य कारणों से इसमें फिर देरी हो गई। सुरंग खोद रहे जवानों को अंदर सांस लेने में भी परेशानी हुई। 31 दिसंबर: एनडीआरएफ के जवानों ने 10 फीट गहरी सुरंग की खोदाई पूरी की। लेकिन, सुरंग की खोदाई गलत दिशा में हो गई। जवानों को बोरवेल नहीं मिला। इसके बादा जीपीआर मशीन की मदद से बोरवेल की लोकेशन को ट्रेस कर फिर सुरंग खोदी गई। 01 जनवरी 2025: 10 दिन बाद चेतना को बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चेतना की मौत हो चुकी थी।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसे में 12 गंभीर, राजस्थान-दौसा में ट्रक से बस भिड़ने से 30 यात्री घायल

दौसा। राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर आज सुबह अत्यधिक कोहरे के कारण बस और ट्रेलर की भिड़ंत में करीब 30 यात्री घायल हो गए। कुछ गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बस मध्य प्रदेश के उज्जैन से देश की राजधानी दिल्ली की ओर जा रही थी। हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर नांगल राजावतान के नजदीक पिलर नंबर 198 के पास लाडली का बास गांव के पास एक वोल्वो बस ट्रक से टकरा गई। नांगल राजावतान की डिप्टी एसपी चारुल गुप्ता ने बताया कि यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है। उज्जैन की तरफ से आ रही वोल्वो बस आगे चल रहे ट्रक में जा टकराई। धार्मिक नगरी उज्जैन से लौट रहे थे यात्री बस में सवार घायल बृजमोहन और उमेर खान ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय सभी लोग नींद में थे। बृजमोहन ने बताया कि वह उज्जैन दर्शन करके दिल्ली लौट रहे थे। अचानक झटका लगा तो पता लगा कि बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद जैसे तैसे यात्री बस के पीछे के दरवाजे से बाहर निकले। घायलों को उपचार के लिए दौसा के जिला अस्पताल में लाया गया, जहां से 9 गंभीर घायलों को जयपुर के एसएमएस के लिए रेफर कर दिया गया। महाकाल ही नहीं चिंतामण और काल भैरव के भी किए थे दर्शन बस में सवार बृजमोहन ने बताया कि सभी दर्शनार्थी इस वर्ष बाबा महाकाल के दर्शन कर नववर्ष की शुरुआत करना चाहते थे। इसीलिए वह बस से धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे थे। जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन करने के साथ ही उनके सेनापति काल भैरव, बाबा मंगलनाथ, चिंतामन गणेश, मां हरसिद्धि व अन्य तीर्थ स्थलों के दर्शन किए थे। साथ ही शिप्रा तट पर होने वाली संध्या आरती भी देखी थी।

13 युवतियों सहित 40 गिरफ्तार, राजस्थान-उदयपुर के होटल में रेव पार्टी पर स्पेशल पुलिस का छापा

उदयपुर। उदयपुर पुलिस ने शहर के एक होटल में छापामार कार्रवाई की है। होटल में रेव पार्टी चल रही थी और नशा भी परोसा जा रहा था। कार्रवाई में पुलिस ने 13 युवतियों सहित 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें आयोजनकर्ता भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार प्रताप नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में होटल केशर विला में अवैध तौर पर युवक और युवतियां रेव पार्टी कर रहे हैं। पार्टी में नशीले पदार्थों का भी सेवन किया जा रहा है। इस पर पुलिस ने रात में ही होटल में दबिश दी और कार्रवाई करते हुए 13 युवतियों सहित 40 जनों को गिरफ्तार किया है। वेश्यावृत्ति के लिए बुलाया युवतियों को रेव पार्टी में पकड़ी गई युवतियों को आयोजनकर्ताओं द्वारा वेश्यावृत्ति के लिए बुलाया गया था। जब पुलिस ने छापा मारा तब पार्टी में शामिल होने आए लोग युवतियों पर नोट उछल रहे थे और नशे में डूबे हुए थे। ये लोग थे पार्टी के आयोजक अरमान उर्फ आशू हुसैन उर्फ उस्मान अली पिता रियासत हुसैन, रामसिंह पिता अनाडसिंह, जितेन्द्र मेवाड़ा उर्फ जीतू मेवाड़ा, सलीम पिता मुबारिक मोहम्मद निवासी भीलवाड़ा, ज्योति अरोड़ा उर्फ सोनिया निवासी भुवाणा, हुसैन मोहम्मद अरमान उर्फ आशू, ज्योति अरोड़ा व मोहम्मद हुसैन द्वारा की गई है। आयोजकों द्वारा पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर उक्त रेव पार्टी का विज्ञापन दिया गया है। इस पार्टी के लिए थ्री स्टार केटेग्ररी रूम, इवनिंग पार्टी, खानपान, शराब, मुजरा इत्यादि के लिए 11,999 रूपये के पास आयोजकों द्वारा बेचे जा रहे है।

कलेक्टर बोलीं- जनता के सहयोग की जरूरत, राजस्थान-अलवर को स्वच्छ बनाने टूरिज्म पोर्टल और ऑटो टिपर लाइव ट्रैकिंग सिस्टम जोड़ा

अलवर। अतुल्य अलवर अभियान में नए साल पर दो नई सुविधाओं को जोड़ा गया है, जिनमें टूरिज्म पोर्टल और ऑटो टिपर लाइव ट्रैकिंग सिस्टम शामिल हैं। जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने बताया कि अलवर के विकास कार्यों और उनकी निगरानी के लिए अब एक अंब्रेला पोर्टल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि क्लीन अलवर पोर्टल पर पिछले तीन महीनों से काम चल रहा है, जहां कचरे की शिकायतें मिलते ही तुरंत निस्तारण किया जा रहा है। हालांकि, शिकायतें यह भी आ रही थीं कि ऑटो टिपर समय पर नहीं पहुंचते या हर घर तक नहीं पहुंच पाते। इसे ध्यान में रखते हुए अब अतुल्य अलवर पोर्टल पर लाइव ट्रैकिंग सिस्टम लॉन्च किया गया है। इसके तहत, लोग घर बैठे यह देख सकते हैं कि उनके क्षेत्र में ऑटो टिपर कब पहुंचेगा, वर्तमान में कहां है और कचरा कहां डंप किया गया है। साथ ही, अगर कोई शिकायत है तो उसे पोर्टल पर दर्ज किया जा सकता है। यह सुविधा अलवर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में मदद करेगी। कलेक्टर ने बताया कि टूरिज्म पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर अलवर की पर्यटन स्थलों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा, लोग अपने सुझाव और शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं। यह पोर्टल अलवर के पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। जिला कलेक्टर ने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाने के प्रयासों में प्रशासन पूरी तरह जुटा हुआ है। अतुल्य अलवर अभियान के तहत सभी अधिकारियों को लगाया गया है, जो हर शनिवार अपने क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लेते हैं। जहां कमियां पाई जाती हैं, वहां सुधार के निर्देश दिए जाते हैं। हालांकि, लोगों के सहयोग की कमी इन प्रयासों में बाधा बन रही है। प्रशासन की कोशिश है कि जनता भी इन अभियानों में सक्रिय रूप से हिस्सा ले, ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने कहा कि प्रशासन अपनी ओर से पूरी मेहनत कर रहा है, लेकिन जनता के सहयोग के बिना यह सपना अधूरा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने और शहर की दशा सुधारने में प्रशासन का साथ दें।

विधायक भी रहे मौजूद, राजस्थान-जैसलमेर में भू-जल मंत्री कन्हैयालाल ने किया जलधारा फूटने के स्थान का निरीक्षण

जैसलमेर। जैसलमेर के मोहनगढ़ क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व खुदाई के दौरान जमीन से गैस के साथ पानी की धार फूटने एवं इसमें ट्रक धंसने की घटना के बाद लगाए जा रहे विभिन्न तरह के कयासों के बीच राजस्थान के जलदाय एवं भू-जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी मौका-मुआयना करने पहुंचे। भू-जल मंत्री ने खेत के मालिक एवं आसपास बसे ग्रामीणों से इस घटना की बारीकी से जानकारी ली। चूंकि भू-जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी जैसलमेर जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं, ऐसे में इनके मौके पर पहुंचने से प्रशासनिक अमला अलर्ट नजर आया। हालांकि भू-गर्भशास्त्री एवं इतिहासकार जैसलमेर-बाड़मेर के रेगिस्तानी इलाके में बरसों पूर्व विलुप्त हो चुकी सरस्वती नदी के एक जमाने में बहने के दावे करते आए हैं और मोहनगढ़ में जिस स्थान पर गैस एवं पानी की धार फूटी, वहां विशेषज्ञों की टीम दौरा भी कर चुकी है। इसके बावजूद फिलहाल सभी तरह के कयासों को नकारते हुए फाइनल रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। भू-जल मंत्री के साथ जैसलमेर विधायक छोटू सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रारंभिक तौर पर पानी खारा एवं गैस अनुपयोगी हालांकि विशेषज्ञ अलग-अलग तरह के दावे करते नजर आ रहे हैं, लेकिन प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा कि ट्यूबवेल खुदाई से फूटी जलधारा का पानी खारा है और इसके साथ तेज दबाव से निकलने वाली गैस भी उपयोगी नहीं मानी जा रही है। आमतौर पर बाड़मेर एवं आसपास भू-गर्भ से अथाह तेल भंडार मिलने बाद कुछे विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे हैं कि मोहनगढ़ में घटनास्थल पर भी तेल के या कोई उपयोगी गैस के भंडार मिल सकते हैं, लेकिन फिलहाल इस तरह की संभावना को लेकर सारे विशेषज्ञ एकराय नहीं हैं। जमीन से फूटी जलधारा का पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है और जांच रिपोर्ट का आने पर ही किसी तरह के निष्कर्ष तक पहुंचा जा सकेगा।

बजरी माफिया और साइबर ठगों पर एक्शन की तैयारी, राजस्थान-टोंक के एसपी विकास सांगवान ने बनाया नया प्लान

टोंक। टोंक जिले में अब बजरी माफियाओं और साइबर ठगों की खैर नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने पुलिस लाइन में जिलेभर के सर्किल ऑफिसर और थानाधिकारियों की बैठक लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। एसपी विकास सांगवान ने पुलिस अधिकारियों को नए साल में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि नए साल के मौके पर एक बैठक की, जिसमें साल 2024 में हुए अपराध और अपराधियों को लेकर समीक्षा की गई है। साथ ही नए साल 2025 में अपराध पर नियंत्रण लाने को लेकर भी चर्चा की गई है। जिले में अवैध बजरी खनन के सवाल पर एसपी सांगवान ने कहा कि जिला कलेक्टर की ओर से एसआईटी टीम की बैठक भी हुई है, जिसमें विस्तार से चर्चा की गई है। अवैध बजरी खनन और परिवहन को लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लगातार बढ़ते साइबर अपराध और अपराधियों को लेकर एसपी विकास ने कहा कि साइबर ठगों और अपराधियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एक विशेष टीम गठित की जा चुकी है।

बच्चों को बाहर निकाला, राजस्थान-उत्कर्ष कोचिंग सेंटर के जोधपुर सहित कई शहरों में ठिकानों पर IT का छापा

जोधपुर। राजस्थान में उत्कर्ष कोचिंग के सेंटरों पर गुरुवार को आयकर विभाग ने छापामार कार्रवाई की। एक साथ प्रदेश के जोधपुर, कोटा, अजमेर और जयपुर समेत कई जिलों में संस्थान के ठिकानों पर छापा मारा गया। जोधपुर के जालोरी गेट स्थित उत्कर्ष कोचिंग संस्थान पर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची। टीम ने दस्तावेज और कंप्यूटर हार्ड डिस्क को अपने कब्जे में लिया।  आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह जालोरी गेट स्थित उत्कर्ष कोचिंग संस्थान पर छापा मारा। रेड के दौरान क्लास चल रही थी, जिसे तत्काल रोक दिया गया और छात्रों को बाहर भेज दिया गया। इसके बाद टीम ने संस्थान के दस्तावेजों और कंप्यूटरों की जांच शुरू की। जांच के दौरान कोचिंग सेंटर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जोधपुर के अलावा कोटा, अजमेर और जयपुर समेत प्रदेश के अन्य शहरों में भी कोचिंग के सेंटरों पर छापे मारे गए। इस दौरान आईटी टीम ने संस्थानों से कई दस्तावेज और कंप्यूटर हार्ड डिस्क जब्त किए हैं। अनियमितताओं के कारण रेड आयकर विभाग की यह कार्रवाई कोचिंग संस्थान में पाई गई अनियमितताओं के कारण होना सामने आया है। हालांकि, अभी तक रेड में मिले साक्ष्यों के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इस छापेमारी से अन्य कोचिंग संस्थानों में भी हड़कंप मच गया है। यह पहला मामला नहीं है जब आयकर विभाग ने कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की हो। इससे पहले भी आयकर विभाग ने कई बड़े कोचिंग संस्थानों पर छापेमारी की है।

‘कहीं दिखें तो कहना- विधानसभा क्षेत्र में जाएं’, राजस्थान-जोधपुर/सरदारपुरा में गहलोत के लापता के पोस्टर लगे

जोधपुर/सरदारपुरा। पूर्व मुख्यमंत्री और सरदारपुरा विधायक अशोक गहलोत के लापता होने के पोस्टर उनके विधानसभा क्षेत्र में लग गए हैं। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया है। लोगों का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद गहलोत ने अपने क्षेत्र का दौरा नहीं किया, जिससे विकास कार्य ठप पड़े हैं। इसी आक्रोश के चलते सरदारपुरा विधानसभा के वार्ड नंबर 69, रातानाडा स्थित सांसी कॉलोनी में उनके लापता होने के पोस्टर लगाए गए। सांसी बस्ती के निवासी अजय सांसी ने बताया कि गहलोत ने चुनाव के दौरान वादे किए थे कि वह क्षेत्र की समस्याओं को हल करेंगे, लेकिन चुनाव जीतने के बाद से उन्होंने क्षेत्र का दौरा नहीं किया। इसलिए हमनें उनके लापता होने के पोस्टर लगाए हैं। जिन पर लिखा गया है कि “विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद से अशोक गहलोत लापता हैं। कहीं दिखें तो बोलिए कि विधानसभा में जाएं और विकास के लिए कुछ करें।” क्षेत्र में आएं और समस्याओं का समाधान करें क्षेत्र के लोगों ने विधायक अशोक गहलात से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आएं और जनता की समस्याओं का समाधान करें। क्षेत्रीय विकास कार्यों की गति रुकने से जनता में आक्रोश का माहौल है। बता दें कि हाल ही में अशोक गहलोत जोधपुर गए थे, लेकिन उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा नहीं किया था। उनके नहीं जाने से जनता में असंतोष फैल गया। समस्याओं की अनदेखी हो रही लोगों का कहना है कि विधायक के सक्रिय न होने से क्षेत्र के विकास कार्य जैसे सड़क, पानी और बिजली की समस्याओं की अनदेखी हो रही हैं। क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट किया है कि वे विधायक की सक्रियता चाहते हैं ताकि उनके क्षेत्र का विकास हो सके।

खुद भी दे दी जान, राजस्थान-सिरोही में मां ने सवा साल के जुड़वां बेटों को खिलाया जहर

सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले के शिवगंज शहर में नए साल के पहले दिन बुधवार देर शाम एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। जहां, एक मां ने अपने दो जुड़वां बच्चों के साथ जहर खा लिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, महिला ने बच्चों से परेशान होकर यह खौफनाक कदम उठाया है। शिवगंज पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार देर शाम की है। सेवाड़ी जिला पाली निवासी रेखा (38), पत्नी योगेश छीपा वर्तमान में शिवगंज में अपने पीहर में मां के पास रह रही थी। उसके सवा साल के जुड़वां बेटे पूर्वांश और पूर्वित भी उसके साथ रहते थे। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे रेखा ने अपनी मां को बच्चों के लिए सामान लेने के बहाने घर से बाहर भेज दिया। इसके बाद उसने दोनों बच्चों को जहर खिलाया और फिर खुद भी खा लिया। रेखा की मां बाजार से लौटकर घर पहुंची तो बेटी और उसके दोनों बच्चे उन्हें बेहोशी की हालत में मिले। वह चिल्लाते हुए घर के बाहर भागीं, उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी और मोहल्लेवासी भी वहां पहुंचे। बच्चों की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत इसके बाद तीनों को सुमेरपुर स्थित भगवान महावीर अस्पताल ले जाया गया। जहां, जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रेखा को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। लेकिन, काफी प्रयास के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। रात करीब साढ़े आठ बजे रेखा की भी मौत हो गई। पुलिस आज तीनों शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप देगी। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है मुंबई में रहकर काम करता है पति   जानकारी के अनुसार रेखा की शादी करीब सात साल पहले सेवाड़ी निवासी योगेश कुमार से हुई थी। योगेश मुंबई में रहकर काम करता है। उसकी पत्नी रेखा कुछ महीने से अपनी मां के पास पीहर रह रही थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि  रेखा ने बच्चों से परेशान होकर उन्हें जहर दिया, इसके बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली।हर पहलू की कर रहे जांच   शिवगंज पुलिस थानाधिकारी बाबूलाल ने बताया कि टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। आसपास के लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटाई गई है। मृतका के पति और ससुराल पक्ष को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मां के जुड़वां बच्चों से परेशान होने की बात सामने आई है।

‘पशु पालकों के विकास के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित’, राजस्थान-पशुपालन निदेशक का डॉ. आनंद सेजरा ने संभाला कार्यभार

जयपुर। डॉ. आनंद सेजरा ने बुधवार को पशुपालन विभाग के निदेशक का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने डॉ सेजरा को बधाई दी। डॉ. सेजरा ने 1992 में आरपीएससी से चयनित होकर पशुपालन विभाग में अपनी सेवा की शुरूआत की। इसके बाद 1996 में सीधी भर्ती से सहायक निदेशक के पद पर चयनित हुए। पशुपालन निदेशालय में लंबे समय से कार्यरत डॉ सेजरा ने कई महत्वपूर्ण अनुभागों का दायित्व बहुत कुशलता से संभाला है। वे आयोजना तथा विधानसभा मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। वर्तमान में कई अनुभागों के दायित्व के साथ साथ आरएलडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार भी डा.ॅ सेजरा के पास है। कार्यभार संभालते हुए डॉ सेजरा ने कहा कि राज्य सरकार पशुपालकां के विकास के लिए कृत संकल्पित होकर काम कर रही है। विकसित और समृद्ध राजस्थान बनाने तथा विभाग को एक नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए पशुपालन विभाग अपना भरपूर प्रयास करेगा। उन्होंने विभाग के सभी कार्मिकों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए नए साल में नई ऊर्जा के साथ काम करने का आग्रह किया। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. सेजरा को निदेशक पद का कार्य भार ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामना दी।

लोक देवताओं, वीर- वीरांगनाओं और महापुरुषों की प्रमुखता से दी है जानकारी, राजस्थान-विधानसभा कैलेण्डर का विमोचन

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को विधानसभा में राजस्थान विधानसभा वार्षिक कैलेण्डर 2025 का विमोचन किया। श्री देवनानी ने कहा कि वर्ष 2025 के कैलेण्डर में लोक देवताओं, वीर-वीरागंनाओ और महापुरुषों का प्रमुखता से उल्लेख किया गया है। उन्होंने बताया कि महापुरुषों के आदर्श आम जन के प्रेरणा स्त्रोत होते हैं। जिस माह में जिन लोकदेवताओं, वीर-वीरागंनाओ और महापुरुषों के पर्व, जयंती आते हैं, उसी माह में उनका उल्लेख किया गया है। इससे आम जन को स्थानीय लोक देवताओं के साथ वीर-वीरागंनाओं के ‌द्वारा किये गये राष्ट्र के लिये बलिदान और त्याग की जानकारी मिल सकेगी। इस मौके पर विधान सभा के विशिष्ट सचिव श्री भारत भूषण शर्मा और विशिष्ट सहायक श्री के. के. शर्मा मौजूद थे। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन का किया अवलोकन – राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को राजस्थान विधान सभा के सदन को हाईटेक बनाने के लिये किये जा रहे कार्य का अवलोकन किया। श्री देवनानी ने सदन में विधान सभा के प्रत्येक सदस्य की सीट पर लगाये जा रहे टैब, उसके स्टैण्ड और उसको उचित दिशा में लगाये जाने के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिये। श्री देवनानी ने सदन में किये जा रहे अपग्रेडेशन कार्य की विस्तार से जानकारी ली। इस मौके पर विधान सभा के अधिकारीगण मौजूद थे।

सहकारिता के त्वरित एवं स्वतः प्रसार के लिये किये जायेंगे प्रावधान: राज्यमंत्री, राजस्थान-नया कोऑपरेटिव कोड तैयार करने की ब्रेन स्टॉर्मिग बैठक

जयपुर। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने बताया कि प्रदेश में सहकारी संस्थाओं की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता स्थापित करने एवं त्वरित कार्य निष्पादन के लिये नये सहकारी कोड में प्रावधान किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रदेश में सहकारिता को सर्वसुलभ बनाते हुये इसके सहज एवं स्वतः विस्तार को सुनिश्चित करना है। प्रदेश का कोई भी नागरिक सहकारिता के माध्यम से मिलने वाले लाभ से वंचित नही रहना चाहिये इसके लिये सहकारी कानून में समयबद्ध सीमा में सदस्यता प्रदान करने का प्रावधान किया जावे। सहकारिता विभाग के अधिकारियों सहित अभिभाषकों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ अपेक्स बैंक में आयोजित ब्रेन स्टॉर्मिंग बैठक में सहकारिता मंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, गुजरात सहित मध्यप्रदेश राज्यों के सहकारी कानूनों का अध्ययन कर सहकारिता प्रसार के लिये युक्तियुक्त प्रावधानों का राजस्थान के परिपेक्ष्य में उनका मसौदा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गृह निर्माण सहकारी समितियों और क्रेडिट सहकारी सोसाइटियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता स्थापित करने के लिये प्रावधानों पर विचार किया गया। इसके लिये संबंधित विभागों के प्रावधानों और सहकारिता की भूमिका के मध्य सामंजस्य स्थापित करते हुये कोऑपरेटिव कोड में अध्याय जोड़े जायेंगे। दक ने बताया कि नये कोऑपरेटिव कोड में सहकारिता के मूल सिद्धान्तों को आधार बनाते हुये खुली एवं स्वैच्छिक सदस्यता, सदस्यों की आर्थिक सहभागिता, सदस्यों का लोकतांत्रिक नियंत्रण, सदस्यों एवं पदाधिकारियों को सहकारी शिक्षा एवं प्रशिक्षण तथा सहकारी संस्थाओं के मध्य सहकारिता को सुनिश्चित करने के लिये प्रावधानों को संशोधित एवं परिवर्धित करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार श्रीमती मंजू राजपाल ने कहा कि नये कोऑपरेटिव कोड में हमारा फोकस कार्य निष्पादन सीमा को न्यूनतम स्तर तक लाते हुये सदस्यों को त्वरित एवं न्याय संगत कार्यवाही को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि आमजन को सहकारी सुविधाओं और योजनाओं तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिये सभी जिला इकाइयों एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों में हेल्प डेस्क बनाई जायेंगी। मंजू राजपाल ने कहा कि नये कोऑपरेटिव कोड को इस प्रकार बनाया जा रहा है जिसमें सहकारी संस्थाओं की स्वायत्तता को अक्षुण्ण बनी रहे और निर्वाचित पदाधिकारी संस्था की निर्णय प्रक्रिया में अधिकाधिक भाग लेकर एक सबके लिये, सब एक के लिये के मूलमंत्र के आधार पर कार्य कर सकें।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet