LATEST NEWS

बच्चों के गिरने की घटनाओं पर प्रशासन सतर्क, राजस्थान-राज्य सरकार के निर्देश पर 746 खुले बोरवेल और कुंए ढकवाए

जयपुर। खुले बोरवेल में बच्चों के गिरने की घटना को लेकर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा बेहद संवेदनशील हैं। राज्य सरकार के निर्देशों की अनुपालन में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं ऐसे हादसों को रोकने के लिए जयपुर जिला प्रशासन ने मुहिम के तहत विगत दो दिनों में कुल 746 खुले बोरवेल एवं कुंए ढकवाए। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री मुकेश कुमार मूंड ने बताया कि अभियान के तहत जयपुर तहसील में 13,‌ आमेर तहसील में 30, कालवाड़ तहसील में 33, तूंगा तहसील में 69, जमवारामगढ़ तहसील में 24, माधोराजपुरा तहसील में 26, बस्सी तहसील में 30, चाकसू तहसील में 63, आंधी तहसील में 30, किशनगढ़- रेनवाल तहसील में 36 खुले बोरवेल एवं कुंए लोहे की प्लेट एवं जालियों से ढकवाए गए हैं। कोटखावदा तहसील में 11, सांभर तहसील में 68, जोबनेर तहसील में 16, रामपुरा डाबड़ी तहसील में 17, सांगानेर तहसील में 22, शाहपुरा तहसील में 82, चौमूं तहसील में 20, जालसू तहसील में 30, दूदू तहसील में 58, फागी तहसील में 27 और मोजमाबाद तहसील में 41 खुले बोरवेल एवं कुंए कवर करवाए गए। वहीं, राज्य सरकार के निर्देश पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को 328 तो वहीं 418 खुले बोरवेल एवं कुंए कवर करवाए।

सिविल डिफेंस के जवानों ने आपदा नियंत्रण में निभाई अहम जिम्मेदारी, राजस्थान-फैक्ट्री में लगी आग

जयपुर। जयपुर जिले में नागरिक सुरक्षा के साहसिक एवं समर्पित जवान आपदा प्रबंधन में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। अपनी जान की परवाह किये बगैर सिविल डिफेंस के जांबाज जवान जिला कलक्टर के निर्देशन एवं उप नियंत्रक श्री अमित शर्मा के नेतृत्व में बेमिसाल कार्य कर रहे हैं। विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर 14 स्थित एक फैक्ट्री में रविवार को सुबह करीब 8 बजे आग लगने की सूचना नियंत्रण कक्ष में प्राप्त हुई। सूचना मिलने के पश्चात उप नियंत्रक अमित शर्मा के नेतृत्व में सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीम मौके के लिए तत्काल रवाना हुई एवं नागरिक सुरक्षा अग्निशमन सेवा के वाहनों को भी मौके पर रवाना किया गया। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी फैक्ट्री का सर्च किया। इसके अतिरिक्त फायर कर्मियों का फायर फाइटिंग करने में सहयोग किया। 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। इससे पूर्व शनिवार रात को करीब 10 बजे नियंत्रण कक्ष को टाटीयावास टोल के पास सीकर रोड पर एक सीएनजी का टैंकर पलटने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचे और टोरेंट गैस कंपनी की टेक्निकल टीम से समन्वय स्थापित करते हुए मौजूद गैस के प्रेशर को डॉउन करवाया। रेस्क्यू कार्य के दौरान जयपुर सीकर हाईवे को दोनों साइड से वाहनों की आवाजाही को बंद किया गया एवं बड़ी दुर्घटना पर समय रहते काबू पा लिया। ऑपरेशन पूरा होने के पश्चात हाईवे को आवागमन के लिए खोल दिया गया।

‘सरकार का लक्ष्य है जनआकांक्षाओं को पूरा करना’, राजस्थान-मुख्यमंत्री ने भरतपुर संभाग के विधायकों के साथ की बैठक

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र की जनआकांक्षाओं को पूरा करते हुए प्रदेश के विकास को गति प्रदान करना राज्य सरकार का लक्ष्य है। इसी दिशा में सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास की भावना के साथ सभी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, पानी, बिजली, सड़क आदि मूलभूत सुविधाओं एवं विभिन्न विकास कार्यों की बजटीय घोषणाएं राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। शर्मा रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर भरतपुर संभाग के विधायकों के साथ बजट वर्ष 2024-25 में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधायक, सरकार एवं जनता के बीच की अहम कड़ी है। ऐसे में सभी विधायक क्षेत्र के लोगों के साथ संवाद करने से लेकर बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन तक सक्रिय जनप्रतिनिधि की भूमिका निभाएं। ईआरसीपी से बहेगी विकास की गंगा- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से विधायकों ने कहा कि संशोधित पीकेसी-ईआरसीपी परियोजना का मार्ग प्रशस्त होने से पूर्वी राजस्थान के लोगों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी। मुख्यमंत्री ने भरतपुर संभाग के विधायकों से विधानसभावार बजट घोषणाओं की अनुपालना में होने वाले विकास कार्यों की वित्तीय स्वीकृति, भूमि आवंटन और प्रगतिरत कार्यों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने विधायकों से कहा कि क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप आगामी बजट में शामिल किए जाने वाले जनहित के विकास कार्यों के सुझाव भी देवें। पंचगौरव के प्रोत्साहन से जिले को मिले नई पहचान- मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में एक उपज, एक उत्पाद, एक प्रजाति, एक पर्यटन एवं एक खेल को बढ़ावा देने के लिए पंच गौरव कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित जिले में इन श्रेणियों में चयनित तत्वों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि इनके संरक्षण और प्रोत्साहन को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने अटल ज्ञान केन्द्रों की स्थापना तथा मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्रों के संचालन के संबंध में भी विधायकों से विस्तृत चर्चा की। स्थानीय उद्योग क्षेत्र के विकास की धुरी- श्री शर्मा ने कहा कि स्थानीय उद्योगों का क्षेत्र के विकास में अहम योगदान होता है। इसी कड़ी में हाल ही में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत जिला स्तर पर भी एमओयू किए गए हैं। उन्होंने विधायकों से कहा कि समिट के दौरान हुए एमओयू की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए, ताकि समय पर इनकी क्रियान्विति सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म, विधायक श्री जगत सिंह, डॉ. शैलेश सिंह, श्री बहादुर सिंह, श्री जितेन्द्र गोठवाल, श्री दर्शन सिंह, श्री हंसराज मीना एवं डॉ. ऋतु बनावत उपस्थित रहे।

दिल्ली ड्रम सर्कल के ताल वादकों ने जाकिर हुसैन को दी श्रद्धांजली, राजस्थान-बीकानेर हाउस के संडे मार्केट में संगीत वाद्यों की गूंज

जयपुर। नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में हर रविवार को लगने वाली संडे मार्केट में इस रविवार विभिन्न संगीत वाद्यो की गूंज ने उपस्थित आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिल्ली की गुलाबी ठंड के इस मौसम में सैकड़ों पर्यटकों और आगंतुकों ने संडे मार्केट में आकर विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों का आनंद लिया। आवासीय आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि इस साप्ताहिक संडे मार्केट में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के आकर्षण के लिए बीकानेर हाउस को नए वर्ष की थीम के अनुसार सजाया गया था। आगंतुकों के मनोरंजन के लिए प्रसिद्ध दिल्ली ड्रम सर्कल के तालवादकों द्वारा तबलों पर एक विशेष प्रस्तुति आयोजित की। यह प्रस्तुति तबला वादक जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि के रूप में आयोजित की गई थी। इसके अतिरिक्त इस संगीतमय प्रदर्शन में सैक्सोफोन वादक के साथ तालवादकों का एक समूह शामिल था। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के अंतिम रविवार को आयोजित इस साप्ताहिक बाजार में विभिन्न वर्गो की सैकड़ों की भीड़ और सर्दी की मौसम को देखते हुए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई थी। जिसके स्वाद को सभी लोगों ने खूब सराहा। उन्होंने बताया कि इस बाज़ार में जैविक उत्पाद, बैग, ऊनी कपड़े, टिकाऊ फैशन, कारीगर चॉकलेट, प्राचीन वस्तुएँ और अन्य उत्पादों के स्टॉलों के प्रति लोगों में बाजार के प्रति जबरदस्त उत्साह और उमंग दिखा। उन्होंने बताया कि 10 नवम्बर से शुरू हुए इस साप्ताहिक बाजार में आने वाले पर्यटकों और आगंतुकों की सप्ताह दर सप्ताह बढ़ती संख्या इसकी प्रसिद्धि का प्रमाण है।

रेस्क्यू टीम कमांडर बोले- जल्द पहुंचेगी टीम, राजस्थान-जयपुर में बोरवेल में अब डेढ़ फीट दूर है बच्ची

जयपुर। बीते 8 दिन से लगातार जिस मासूम चेतना को बोरवेल से निकालने लिए कोशिशें की जा रही है, वह आज लगभग पूरी होती नजर आ रही है। रेस्क्यू टीमें चेतना के करीब पहुंच चुकी है। करीब 170 फीट गहराई में मौजूद टीम के कमांडर का दावा है कि आज दोपहर तक चेतना तक हम पहुंच जाएंगे। एनडीआरएफ की टीम सोमवार सुबह 6:30 बजे तक करीब 7 फीट टनल की खुदाई कर चुकी है। अब सिर्फ 1.5 फीट चौड़े चट्टान को ड्रिल करना बाकी है। हालांकि चेतना किस स्थिति में है, इस पर अभी प्रशासन की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया है। कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने दावा किया है कि ये राजस्थान का सबसे मुश्किल ऑपरेशन है। 23 दिसंबर को हुआ था हादसा बता दें कि 23 दिसंबर की दोपहर चेतना खेलते हुए बोरवेल में गिर गई थी। वह करीब 170 फीट की गहराई में फंसी थी। बोरवेल में गिरने के बाद से उसे पानी तक नहीं पहुंचाया जा सका है। इसके बाद बारिश के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में कुछ दिक्कतें और आईं। मंगलवार (24 दिसंबर) शाम से वह कोई मूवमेंट भी नहीं कर रही है। अधिकारी बीते कई दिनों से उसके कैमरे की इमेज या विजुअल को भी नहीं दिखा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, राजस्थान-बीकानेर में रंजिशन युवक की हत्या कर रेल की पटरियों पर रखा शव

बीकानेर। बीकानेर के महाजन थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल शुक्रवार रात को रेल की पटरियों पर शेरपुरा निवासी सुनील मेघवाल का शव मिला था। पहले पुलिस आत्महत्या का मामला समझकर जांच कर रही थी। घटनास्थल के पास मृतक की बोलेरो गाड़ी भी लावारिस हालत में मिली, जिसमें खून के धब्बे मौजूद थे। यह गाड़ी मोखमपुरा के पास से बरामद हुई। मृतक के पिता ओमप्रकाश मेघवाल ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए महाजन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा शुक्रवार शाम से लापता था और रात को उसका शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने सुनील के दोस्तों से पूछताछ शुरू की तो सामने आया कि उसे आखिरी बार नेतराम जाखड़ के साथ देखा गया था। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने आरोपी नेतराम जाखड़, निवासी शेरपुरा को गिरफ्तार कर लिया। महाजन थाना प्रभारी कश्यप सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। फिलहाल महाजन थाना पुलिस नेतराम जाखड़ से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

मदन राठौड़ का गहलोत पर तंज, राजस्थान-अल्पमत सरकार के सहयोगी विधायकों को खुश करने बनाए थे नए जिले

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि गहलोत अपनी अल्पमत सरकार को सहयोग करने वाले विधायकों को खुश करने के लिए आनन-फानन में नए जिलों की घोषणा कर दी थी। इतना ही नहीं, गहलोत ने पूर्व सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी रामलुभाया की अध्यक्षता में समिति तो गठित की, लेकिन नए जिलों की घोषणा के बाद स्वयं रामलुभाया ने आश्चर्य व्यक्त किया था। इसका मतलब साफ है कि गहलोत ने समिति को भी अंधेरे में रखकर विधायकों को खुश करने के लिए जिलों की रेवडियां बांटी थी ताकि उनकी अस्थिर सरकार को सहारा मिल सकें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी जिलों की समीक्षा करने के बाद भूपपूर्व प्रशासनिक अधिकारी ललित के पंवार की अध्यक्षता में समिति का गठन किया। मंत्रीमंडल की समिति बनाई और इनकी रिपोर्ट के बाद कैबिनेट बैठक में 9 जिलें एवं 3 संभाग समाप्त करने का प्रस्ताव किया है। समिति के साथ भाजपा सरकार ने राजस्थान की भौगोलिक, सांस्कृतिक और जनसंख्या के आधार पर जनता की मांग को देखते हुए 41 जिले और सात संभाग रखने का फैसला किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि गहलोत सरकार ने नए जिले तो घोषित कर दिए, लेकिन उन जिलों को चलाने के लिए ना तो आर्थिक प्रबंधन किया और ना ही उनके कार्यालय संसाधन आदि की व्यवस्था की। गहलोत तो 5 साल तक सरकार बचाने में जुटे रहे। सचिन पायलट के बीच शीत युद्ध जनता के सामने है। गहलोत और पायलट दोनों अपने खेमों के विधायकों को लेकर होटलों में कैम्प चलाते रहे। ऐसे में गहलोत विधायकों को संतुष्ट करने में जुटे रहे और गहलोत सरकार ने बिना गहन चिंतन किये चुनावी आचार संहिता लगने से एक दिन पूर्व अचानक नए जिलों की घोषणा कर दी। गहलोत ने ऐसे भी नए जिले बना दिए जिसकी कभी किसी ने कोई मांग तक नहीं की। क्या था अशोक गहलोत ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा था कि हमारी सरकार द्वारा बनाए गए नए जिलों में से 9 जिलों को निरस्त करने का भाजपा सरकार का निर्णय अविवेकशीलता एवं केवल राजनीतिक प्रतिशोध का उदाहरण है। हमारी सरकार के दौरान जिलों का पुनर्गठन करने के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रामलुभाया की अध्यक्षता में 21 मार्च 2022 को समिति बनाई गई थी जिसको दर्जनों जिलों के प्रतिवेदन प्राप्त हुए। इन्हीं प्रतिवेदनों का परीक्षण कर समिति ने अपनी रिपोर्ट दी,. जिसके आधार पर नए जिले बनाने का निर्णय किया गया। मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ के अलग होने के बाद राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य बन गया, परन्तु प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन उस अनुपात में नहीं हुआ था। राजस्थान से छोटा होने के बाद भी मध्य प्रदेश में 53 जिले हैं। नए जिलों के गठन से पूर्व राजस्थान में हर जिले की औसत आबाादी 35.42 लाख व क्षेत्रफल 12,147 वर्ग किलोमीटर था (हालांकि त्रिपुरा राज्य का क्षेत्रफल 10,492 वर्ग किलोमीटर, गोवा राज्य का क्षेत्रफल 3,702 वर्ग किलोमीटर, दिल्ली केन्द्र शासित प्रदेश का क्षेत्रफल 1,484 वर्ग किलोमीटर है) जबकि नए जिले बनने के बाद जिलों की औसत आबादी 15.35 लाख व क्षेत्रफल 5268 वर्ग किलोमीटर हो गया था। जिले की आबादी व क्षेत्र कम होने से शासन-प्रशासन की पहुंच बेहतर होती है एवं सुविधाओं व योजनाओं की बेहतर डिलीवरी सुनिश्चित हो पाती है। छोटी प्रशासनिक इकाई होने पर जनता की प्रतिवेदनाओं का निस्तारण भी शीघ्रता से होता है। भाजपा सरकार द्वारा जिन जिलों को छोटा होने का तर्क देकर रद्द किया है वो भी अनुचित है। जिले का आकार वहां की भौगोलिक परिस्थितियों के आधार पर होता है। हमारे पड़ोसी राज्यों के जिले जैसे गुजरात के डांग (2 लाख 29 हजार), पोरबंदर (5 लाख 85 हजार) एवं नर्बदा (5 लाख 91 हजार), हरियाणा के पंचकुला (5 लाख 59 हजार) एवं चरखी दादरी (लगभग 5 लाख 1 हजार), पंजाब के मलेरकोटला (लगभग 4 लाख 30 हजार), बरनाला(5 लाख 96 हजार) एवं फतेहगढ़ साहिब (6 लाख) जैसे कम आबादी वाले जिले हैं। कम आबादी वाले जिलों में सरकार की प्लानिंग की सफलता भी ज्यादा होती है। छोटे जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति को बहाल रखना भी आसान होता है क्योंकि वहां पुलिस की पहुंच अधिक होती है। परिस्थितियों के आधार पर जिलों की आबादी में भी अंतर होना स्वभाविक है जैसे उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले की आबादी करीब 60 लाख है जबकि चित्रकूट जिले की आबादी 10 लाख है। परन्तु सरकार के लिए प्रशासनिक दृष्टि से छोटे जिले ही बेहतर लगते हैं। सरकार की तरफ से एक तर्क यह दिया जा रहा है कि एक जिले में कम से कम 3 विधानसभा क्षेत्र होने चाहिए जबकि भाजपा द्वारा 2007 में बनाए गए प्रतापगढ़ मे परिसीमन के बावजूद भी केवल दो विधानसभा क्षेत्र हैं। सरकार द्वारा जहां कम दूरी का तर्क दिया जा रहा है वो भी आश्चर्यजनक है क्योंकि डीग की भरतपुर से दूरी केवल 38 किमी है जिसे रखा गया है परन्तु सांचौर से जालोर की दूरी 135 किमी एवंअनूपगढ़ से गंगानगर की दूरी 125 किमी होने के बावजूद उन जिलों को रद्द कर दिया गया। हमारी सरकार ने केवल जिलों की घोषणा ही नहीं की बल्कि वहां कलेक्टर, एसपी समेत तमाम जिला स्तरीय अधिकारियों की नियुक्ति दी एवं हर जिले को संसाधनों के लिए बजट भी दिया। हम भाजपा सरकार द्वारा उठाए गए इस अदूरदर्शी एवं राजनीतिक प्रतिशोध के कारण लिए गए निर्णय की निंदा करते हैं। “”हमारी सरकार द्वारा बनाए गए नए जिलों में से 9 जिलों को निरस्त करने का भाजपा सरकार का निर्णय अविवेकशीलता एवं केवल राजनीतिक प्रतिशोध का उदाहरण है।    हमारी सरकार के दौरान जिलों का पुनर्गठन करने के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रामलुभाया की अध्यक्षता में 21 मार्च 2022 को समिति बनाई गई…””     — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 28, 2024

विधानसभा अध्यक्ष ने जताई नाराजगी, राजस्थान-अजमेर में इमरजेंसी वार्ड से डॉक्टर गायब और सोनोग्राफी कक्ष पर मिला ताला

अजमेर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार शाम जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की कई अव्यवस्थाएं उजागर हुईं। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में तैनात दोनों चिकित्सा अधिकारी ड्यूटी पर अनुपस्थित मिले, जिनमें से एक डॉक्टर की गैरमौजूदगी की कोई जानकारी नहीं थी, जिस पर उनकी गैरहाजिरी दर्ज की गई। वहीं सोनोग्राफी कक्ष पर भी ताला लटका मिला, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। निरीक्षण के दौरान डॉ. सुभाष सैनी और डॉ. मोनिका बिना सूचना के ड्यूटी से गायब मिले। स्टाफ ने बताया कि डॉ. सैनी दूसरे वार्ड में गए थे, जबकि दूसरे डॉक्टर के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने हाजिरी रजिस्टर में डॉक्टर की गैरहाजिरी दर्ज करवाई। अस्पताल में सोनोग्राफी सेंटर पर भी ताला लगा मिला। मरीजों ने बताया कि दो घंटे से कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं है। देवनानी ने तुरंत अधिकारियों से बात कर कक्ष का ताला खुलवाया और मरीजों की जांच शुरू करवाई। आपातकालीन वार्ड में अधिकतर नर्सिंग स्टूडेंट तैनात पाए गए। विधानसभा अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि नर्सिंग स्टूडेंट के साथ सीनियर नर्सिंग स्टाफ भी मौजूद रहना चाहिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि स्टाफ यूनिफॉर्म में रहे ताकि मरीज उन्हें आसानी से पहचान सकें। देवनानी ने अस्पताल प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया और अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे को निर्देश दिए कि अस्पताल में नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाहियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

आश्रम एक्सप्रेस से ले जा रहा था गुजरात, राजस्थान-सिरोही में 45 हजार की अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सिरोही। रेलवे राजस्थान के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र साहू, पुलिस अधीक्षक जीआरपी (उत्तर) जोधपुर अभिजीत सिंह तथा पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें ट्रेनों में अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, शराब, मादक पदार्थ, हथियार, बहुमूल्य सामग्री एवं नकदी परिवहन को रोकने उद्देश्य से वृत्ताधिकारी जीआरपी वृत्त जोधपुर संदीपसिंह  के सुपरविजन में चलती ट्रेन दिल्ली-साबरमती आश्रम एक्सप्रेस में चेकिंंग की गई। साधारण कोच से गश्त चेकिंग के दौरान रेलवे सुरक्षा बल टीम द्वारा रेलवे स्टेशन फालना से निकलने के बाद अहमदाबाद, गुजरात निवासी राठौड़ अतूल कुमार पुत्र केवलसिंह राठौड़ के पास से 2 ट्रोली बैग व 1 पीठू बैग में छिपाकर अहमदाबाद, गुजरात अग्रेजी शराब की 96 बोतलें पाई गई। पूछताछ के दौरान कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाने पर शराब को जब्त कर गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद गिरफ्तार आरोपी एवं जब्त शराब को रेलवे पुलिस थाने लाया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद इस मामले की जांच आबूरोड रेलवे पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल मंसाराम आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर ये शराब कहां से लाई गई थी तथा इसे अहमदाबाद, गुजरात में कहां डिलेवरी की जानी थी, इसका पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायाकि मजिस्ट्रेट महानगर रेलवे जोधपुर के समक्ष कल 30 दिसंबर 2024 को प्रस्तुत किया जाएगा।

गंभीर हालत में रेफर, राजस्थान-बीकानेर में महिला हेड कांस्टेबल की रसोइया महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

बीकानेर। सदर थाना के अग्रसेन नगर में महिला हेड कांस्टेबल के घर खाना बनाने वाली 34 वर्षीय महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में महिला को उसके परिचितों ने निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया, मगर हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बीकानेर रेफर कर दिया। सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि अग्रसेन नगर निवासी नीतू सैनी घरों में खाना बनाकर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। नीतू सैनी एक महिला हेड कांस्टेबल सहित अन्य घरों में खाना बनाना व झाड़ू पोछे का काम करती है। रविवार को नीतू ने किसी बात को लेकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर उसके परिचित ने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने पर सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह, कोतवाली थाना के एएसआई लक्ष्मण सिंह, सदर थाना की हेड कांस्टेबल कविता, कांस्टेबल मनोज कुमार, नवीन कुमार सांगवान, सरजीत सिंह अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। जिस महिला हेड कांस्टेबल के घर नीतू खाना बनाती थी, वह भी पहुंच गई। महिला की हालत गंभीर होने पर डाॅक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे बीकानेर रेफर कर दिया। इधर, अस्पताल सदर व कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने महिला के पर्चा बयान भी लिए हैं। महिला के साथ हेड कांस्टेबल भी बीकानेर गई हैं। फिलहाल महिला की हालत नाज़ुक बनी हुई है।

नीचे जहरीली गैस की पाइप लाइन से हो सकता है रिसाव, राजस्थान-जैसलमेर में रेगिस्तान फाड़कर निकला पानी

जैसलमेर। जैसलमेर में मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में शनिवार को ट्यूबवेल खुदाई के दौरान पानी का फव्वारा फूट गया। पानी करीब 50 घंटों तक लगातार उसी रफ्तार से बाहर निकलता रहा। किसी के समझ नहीं आया है कि आखिर ये कैसे हो रहा है? शनिवार सुबह पांच बजे धरती फाड़कर निकलना शुरू हुआ पानी सोमवार की सुबह सात बजे अपने आप बंद हो गया। इधर, उप तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट ललित चारण ने बताया कि जैसलमेर के मोहनगढ़ उप तहसील के 27 बीडी के जोरा माइनर पर ट्यूबवेल खोदते समय जमीन से पानी निकलने की घटना हुई थी। इसके बाद पानी का रिसाव अपने आप बंद हो गया है। फिर रिसाव की आशंका हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इस जगह किसी भी वक्त रिसाव फिर से शुरू हो सकता है। ऐसे में जमीन के नीचे जहरीली गैस का भी रिसाव हो सकता है। उन्होंने कहा कि जमीन धंसने और विस्फोट होने की संभावना बनी हुई है। इसलिए जिला कलेक्टर ने क्षेत्र में धारा 163 लगाई थी, जोकि अभी भी प्रभावी है। ग्रामीणों में खौफ बता दें कि एक किसान के खेत में ट्यूबवेल के लिए बोरिंग का काम चल रहा था। इस दौरान अचानक जमीन फट गई और पानी का तेज फव्वारा फूट पड़ा। ऐसे में मशीन और ट्रक जमीन में दफन हो गए। वहीं जमीन से भारी प्रेशर के साथ पानी निकलने लगा। यह मंजर देखकर ग्रामीण भी डर गए। आमजन के आवागमन पर अस्थाई रोक जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रताप सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत आदेश जारी कर मोहनगढ़ की सुथार मंडी के 27 बीड़ी क्षेत्र में पानी की अनियतंत्रित निकासी वाले बोरवेल के 500 मीटर परिधि को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर आम नागरिकों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर पवन कुमार ने बताया कि अनियंत्रित निकासी वाले बोरवेल का रविवार को केयर्न एनर्जी कंपनी के विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया है।अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि मोहनगढ़ विकास अधिकारी द्वारा भराव क्षेत्र से पानी निकासी के लिए प्रबंध किए जा रहे हैं। वहीं जोधपुर विद्युत वितरण निगम के द्वारा जलभराव क्षेत्र में आने वाली बिजली लाइनों की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

विकास कार्यों से क्षेत्र में बदलाव और जनता का बढ़ा विश्वास, राजस्थान-मुख्यमंत्री ने जोधपुर एवं उदयपुर के विधायकों के साथ की बैठक

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन से सर्वांगीण विकास करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए आधारभूत विकास के साथ ही प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लक्ष्य समाज के अन्तिम व्यक्ति को राहत पहुंचाते हुए उत्थान और कल्याण सुनिश्चित करना है। शर्मा रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर जोधपुर एवं उदयपुर संभाग के विधायकों के साथ बजट वर्ष 2024-25 में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें। इसके लिए जिला प्रशासन के साथ निरन्तर बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति का फीडबैक भी लेवें। उन्होंने कहा कि इन घोषणाओं को धरातल पर उतारना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने जोधपुर एवं उदयपुर संभाग के विधायकों से बजट घोषणाओं केे विकास कार्यों की वित्तीय स्वीकृति, जमीन आवंटन और प्रगतिरत कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विधायकों से कहा कि आमजन के कल्याण एवं क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप जनहित के विकास कार्यों की सूची बनाकर भेजें ताकि इन्हें आगामी बजट में शामिल किया जा सके। मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्रों का करें प्रभावी संचालन— मुख्यमंत्री ने विधायकगणों को मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्रों के संचालन, अटल ज्ञान केन्द्रों की स्थापना और खेलो इंडिया अभियान की तैयारी के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देंश दिए। साथ ही, उन्होंने राज्य सरकार के कार्यों, योजनाओं, नीतियों व उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए। श्री शर्मा ने कहा कि विधायकों के कार्यों से ही क्षेत्र में बदलाव आता है और जनता का विश्वास कायम होता है। उन्होंने विधायकों के सुझावों का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत निर्माण कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निवेश प्रस्तावों के उठाएं आवश्यक कदम— श्री शर्मा ने विधायकों से कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत हुए एमओयू को अपने क्षेत्र में धरातल पर उतारने के लिए जिला कलक्टर के साथ निरन्तर बैठक करें। साथ ही, प्रत्येक जिले में पंच गौरव कार्यक्रम के तहत एक जिला-एक उपज, एक जिला-एक प्रजाति, एक जिला-एक उत्पाद, एक जिला-एक पर्यटन स्थल और एक जिला-एक खेल की नियमित मॉनिटरिंग कर इन्हें बढ़ावा देवें। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जारी 10 नवीन नीतियों का भी प्रचार-प्रसार किया जाए। लखपति दीदी योजना के तहत लाभार्थियों से संवाद स्थापित कर निरन्तर कार्यक्रम की समीक्षा करें। इस अवसर पर जोधपुर व उदयपुर संभाग से आने वाले मंत्रिगण एवं विधायकगण उपस्थित रहे।

लोग बोले- ‘ऐसा लग रहा मानो हम हम कश्मीर आए’, राजस्थान-माउंट आबू में बिछी बर्फ की चादर

आबू. राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में रविवार को एक बार फिर मौसम का बदला मिजाज देखने को मिला। चल रही सर्द हवा के साथ यहां का तापमान -4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके चलते सुबह घरों के बाहर खड़े वाहनों और खुले मैदान में बर्फ की चादर बिछ गई। माउंटआबू घूमने आए पर्यटक इस सर्द मौसम का जमकर मजा ले रहे हैं। दरअसल, हिल स्टेशन माउंट आबू में शनिवार शाम से ही तेज ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया था। रात में कड़ाके की ठंड के बाद सुबह-सुबह जागे लोगों को बर्फ की चादर बिछी मिली। पोलो ग्राउंड, ओरिया, गुरुशिखर, अचलगढ़ अैर देलवाड़ा जैन मंदिर समेत शहर के खुले मैदानों, पार्कों और पार्किंग स्थलों पर खड़े वाहनों पर बर्फ नजर आई। वहीं, नलों और बर्तनों में रखा गया पानी जम गया। तापमान में आई गिरावट से सुबह धूप खिलने तक बर्फ की धुंध बनी रही। इससे विजिबिलिटी भी काफी कम रही। नक्की लेक सहित विभिन्न  पर्यटकों ने बोटिंग का लुत्फ उठाया और प्रकृति के नजारों का मजा लिया।  लगातार हो रही है पर्यटकों की आवाजाही उधर, शनिवार और रविवार वीकेंड पर समीपवर्ती गुजरात सहित विभिन्न क्षेत्रों से पर्यटकों की लगातार आवाजाही हो रही है। यहां का खुशनुमा मौसम पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना है। अहमदाबाद के जितेशभाई जैन ने बताया कि यहां का मौसम अकल्पनीय है। रविवार को बर्फ देखकर ऐसा लग रहा है कि वे कश्मीर में घूमने आए हैं। वहीं, मोनिका ने कहा कि माउंटआबू किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

‘रसायन रहित बागवानी ही कारगर, प्राकृतिक उद्यानिकी को बढ़ाएं: राज्यपाल’, राजस्थान-अखिल भारतीय कृषि विश्वविद्यालय कुलपति संघ की संगोष्ठी

जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कृषि उद्यानिकी के अंतर्गत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिए जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालयों को देश में रसायन रहित कृषि के लिए वातावरण निर्माण किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अधिक प्रयोग से रोग बढ़ रहे, धरती की उर्वरा शक्ति भी नष्ट हो रही है। उन्होंने उद्यानिकी फसलों की संरक्षित खेती के लिए कार्य किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने पानी बचाकर उसके निर्माण के लिए भी देशभर में कार्य करने का आह्वान किया।राज्यपाल श्री बागडे रविवार को अखिल भारतीय कृषि विश्वविद्यालय कुलपति संघ द्वारा “उद्यानिकी फसलों के संरक्षण”  विषयक आयोजित 16 वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कम पानी से होने वाली फसलों, फल, फसलों को प्राकृतिक प्रकोप से बचाने के लिए सभी स्तरों पर प्रयास किए जाने पर भी जोर दिया।  उन्होंने सभी कृषि विश्वविद्यालयों में  सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए भी आवश्यक रूप से कार्य करने की आवश्यकता जताई।राज्यपाल ने प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक स्वामीनाथन द्वारा 2008 में प्रस्तुत कृषि सुधारों की बनी समिति के सुझावों पर चर्चा करते हुए कहा कि लाभकारी कृषि के लिए केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कृषि उद्यानिकी के प्राचीन ज्ञान के आलोक में कृषि की नवीन तकनीक से खेती को लाभकारी किए जाने पर जोर दिया। श्री बागडे ने कहा कि हमारे यहां धीरे धीरे जंगल कम होता जा रहा है। पहले अनाज जब नहीं होता था और खेती की पैदावार नहीं थी तब उद्यानिकी फसलों पर ही मनुष्य निर्भर था। पर धीरे धीरे इस दिशा में ध्यान नहीं देने के कारण जंगलों में बहुत सी उद्यानिकी फसलें लोप हो गई। उन्होंने स्थान विशेष की जलवायु के अनुरूप उद्यानिकी फसलों के अधिकाधिक उत्पादन के लिए कार्य किए जाने का आह्वान किया। राज्यपाल ने आरंभ में विश्वविद्यालय के अंतर्गत सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी फॉर टिश्यू कल्चर का शिलान्यास किया। उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत गेहूं और अन्य नवीन कृषि उत्पाद प्रौद्योगिकी का भी शुभारंभ किया।  वहीं उन्होंने माइक्रोस्कोप से फसलों में सूक्ष्म कीट परीक्षण भी किया और विश्वविद्यालय के प्रकाशनों का लोकार्पण किया। आरंभ में श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलराज सिंह ने संरक्षित खेती के साथ राष्ट्रीय सिंपोजियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर पद्मश्री डा. बी. एस. ढिल्लो, अखिल भारतीय कृषि विश्वविद्यालय के अध्यक्ष और बागवानी विश्वविद्यालय,  उत्तराखंड के  कुलपति प्रो. परविंदर कौशल, अखिल भारतीय कृषि विश्वविद्यालय कुलपति संघ के कार्यकारी सचिव प्रो. दिनेश कुमार ने भी विचार रखे। सभी का आभार डा. एन. के. गुप्ता ने जताया।

हॉस्टल एसोसिएशन का एलान, राजस्थान-कोटा में कोचिंग विजिट पर आने वाले पेरेंट्स को रहना और खाना फ्री

कोटा। मेडिकल और इंजीनियरिंग कोंचिंग संस्थानों में बच्चों का एडमिशन कराने के लिए देश भर से पेरेंट्स कोटा जिले में आते हैं। इन पेरेंट्स को सुविधा देने के लिए कोटा हॉस्टल एसोसिएशन ने एक अभियान की शुरूआत की है। इसके तहत उन्हें एक दिन का रहना और खाना फ्री उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे बेफिक्र होकर यहां बच्चों का दाखिला करवा सकें। कोटा हॉस्टल एसोसिएशन ने इसकी घोषणा की है। एसोसिएशन अध्यक्ष नवीन मित्तल ने कहा, बच्चों का कोटा में एडमिशन करवाने आने वाले पेरेंट्स सबसे पहले तो रहने और खाने की सुविधा को लेकर ही परेशान रहते हैं। इस परेशानी से मुक्ति के लिए उन्होंने यह विशेष अभियान चलाया है, ताकि वे अपने बच्चों का दाखिला आसानी से करवा सकें और उन्हें हॉस्टल और कोचिंग विजिट के लिए पर्याप्त समय मिले सके। मित्तल का कहना था कि एसोसिएशन से जुड़े हुए सभी हॉस्टल संचालक यह सुविधा पेरेंट्स को मुहैया कराएंगे, इसके लिए सभी ने सहमति दे दी है। पहले पेरेंट्स को होती थी परेशानी एसोसिएशन से राजीव गांधी नगर, जवाहर नगर, इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया, इंद्र विहार, तलवंडी और महावीर नगर प्रथम के हॉस्टल संचालक जुड़े हुए हैं। बता दें कि कोटा में हर साल एक लाख से ज्यादा बच्चे पढ़ाई करने आते हैं। उनके पैरेंट्स उन्हें दाखिला कराने के लिए आते हैं। ये लोग जनवरी और फरवरी से ही आना शुरू हो जाते हैं और बोर्ड परीक्षाओं के बाद इनकी संख्या बढ़ जाती है। फिलहाल, विजिट पर आने वाले पेरेंट्स को होटल में रुकने की व्यवस्था करनी होती है। इसके अलावा रहने के लिए हॉस्टल और खाने का मेस को पैसा देना पड़ता है। ऐसे में उन्हें राहत देने और कोटा केयर्स अभियान के तहत यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet