LATEST NEWS

परिजन और समर्थकों ने सबसे माँगा समर्थन, राजस्थान-टोंक में थप्पड़ कांड के आरोपी नरेश की रिहाई को लेकर महापंचायत कल

टोंक। टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा में उपचुनाव के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की रिहाई को लेकर कल टोंक के नगर फोर्ट में महापंचातय होगी। मीणा के परिजन और समर्थक महापंचायत को सफल बनाने के लिए कई नेताओं से समर्थन मांग चुके हैं। इनमें आरएलपी के हनुमान बेनीवाल और बीएपी के राजकुमार रोत ने नरेश मीणा के समर्थन में बयान भी दिया था। हालांकि, इनमें से कोई भी नेता महापंचायत में आएगा, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है। महापंचायत की तैयारियों को लेकर बैठक महापंचात की तैयारियों को लकर लबान गांव में बैठक बुलाई गई है। हाड़ौती के दिग्गज कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने इस बैठक को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि समरावता केस के पीड़ितों को जल्दी न्याय के साथ नुकसान का पर्याप्त मुआवजा मिलना चाहिए। लाखेरी क्षेत्र के लबान रेलवे स्टेशन के सामने हनुमान मंदिर में समरावता केस को लेकर सर्व समाज की बैठक हुई। इसमें केस के पीड़ितों को जल्दी न्याय और मुआवजे की मांग उठी। बैठक में प्रहलाद गुंजल ने कहा कि समरावता गांव के लोगों को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए। इस केस में जिन लोगों का नुकसान हुआ है उन्हें पर्याप्त मुआवजा समय पर मिले। इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। गुंजल ने कहा कि समरावता केस में निर्दोषों को शीघ्र रिहाई होनी चाहिए। न्यायिक जांच की मांग, महापंचायत में फैसला गुंजल ने कहा कि पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच करवाई जाए। जब तक राज्य सरकार ये बात नहीं मानेगी तब तक संघर्ष जारी रखेंगे। इसके साथ ही गुंजल ने नगर फोर्ट में 29 दिसंबर को आयोजित महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे क्या करना है इसका फैसला महापंचायत के बाद ही किया जाएगा। इस दौरान देईखेड़ा सरपंच राजकुमार मीना, पार्षद उमेश मीना, खरायता सरपंच बद्रीलाल मीना, अशोक मीना सहित सर्व समाज के लोग मौजूद रहे। बैठक के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

कैबिनेट में परीक्षा समिति की सिफारिश पर विचार, राजस्थान-एसआई भर्ती पर आज फैसला संभव

जयपुर। राजस्थान पुलिस में एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में नकल प्रकरण को लेकर राज्य सरकार आज फैसला कर सकती है। सूत्रों के अनुसार शनिवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में परीक्षा को लेकर बनी मंत्रिमंडलीय समिति की सिफारिश पर विचार होगा। इसमें तय होगा कि परीक्षा रद्द होगी या नहीं। इस भर्ती में भी पेपर लीक और नकल के आरोपों को लेकर एसओजी 50 से अधिक गिरफ्तारियां कर चुकी हैं, जिनमें प्रशिक्षणाधीन उप निरीक्षक भी शामिल हैं। राजस्थान में राजस्व अधिकारी (आरओ) एवं अधिशासी अधिकारी (ईओ)-2022 भर्ती परीक्षा में नकल और पेपरलीक प्रकरण में एसओजी ने शुक्रवार को दो कोर्ट कर्मचारियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि इस मामले में नागौर के कुचेरा निवासी दीपक प्रजापत (26), रामप्रकाश जाट (26) और लूणकरणसर निवासी विकेश कुमार मान (28) को गिरफ्तार किया गया है। रामप्रकाश अभी उदयपुर की पोक्सो कोर्ट और विकेश जालोर की डीजे कोर्ट में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। ब्लूटूथ से नकल कर परीक्षा पास करने का आरोप अभियुक्त दीपक पर आरोप है कि उसने परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल कर परीक्षा पास की। रामप्रकाश और विकेश ने नकल में काम आई सिम उपलब्ध कराई। बता दें राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 14 मई 2023 को हुई इस परीक्षा में 1.96 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अंतिम परिणाम जारी होने से पहले ही एसओजी ने इसी साल 19 अक्टूबर को परीक्षा में नकल और पेपरलीक का खुलासा कर दिया था। अब तक 23 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सरकार यह भर्ती रद्द कर दुबारा कराने का निर्णय कर चुकी है।

घर के बाहर से उठा ले गया आरोपी, राजस्थान-भरतपुर में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म

भरतपुर। भरतपुर संभाग के डीग जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां पर एक नाबालिग के साथ उसके गांव के ही रहने वाले युवक ने दुष्कर्म कर डाला। मामला कामां थाना इलाके में एक आठ साल की बच्ची से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पेट में दर्द की शिकायत होने पर बच्ची को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल पुलिसकर्मी और परिजन लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टर ने उसे जनाना अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बता दें कि जहां डॉक्टर को दिखाने के बाद परिजन बच्ची को अपने साथ ले गए। जनाना अस्पताल  की लेडीज डॉक्टर ने नाबालिग को भर्ती करने की बात कही। लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया और नाबालिग बच्ची को अपने साथ वापस लेकर चले गए। जानकारी के अनुसार, बच्ची जब घर के बाहर खेल रही थी, उस समय गांव का युवक उसे उठाकर अपने साथ ले गया। इस मामले को लेकर कामां थाना अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि आज बच्ची के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। इसमें बताया गया है कि बच्ची 25 दिसंबर को घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान करीब एक बजे गांव का युवक उसे घर के बाहर से उठाकर ले गया। युवक की उम्र लगभग 18 साल है। उसने सुनसान जगह ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। करीब तीन बजे बच्ची रोते हुए घर पहुंची, जिसके बाद बच्ची ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। आज बच्ची के परिजनों ने कामां थाने में बच्ची से दुष्कर्म की शिकायत दी, जिसके बाद बच्ची का कुम्हेर के अस्पताल में डॉक्टर प्रियंका ने मेडिकल किया। बच्ची के पेट में दर्द हो रहा था, जिसके बाद बच्ची को भरतपुर के जनाना अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां डॉक्टर ने उसे देखा और बच्ची के परिजनों को बच्ची के लिए एडमिट करने को कहा लेकिन, बच्ची के परिजन उसे अपने साथ ले गए। थाना अधिकारी मनीष शर्मा ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। नाबालिग बच्ची के पिता करते हैं बाहर मजदूरी नाबालिग बच्ची के पिता घटना के समय घर पर नहीं थे। वह गुजरात में मजदूरी करते हैं। आज घटना का जब उनको पता लगा, तब वह भरतपुर पहुंचे और जनाना अस्पताल में नाबालिग बच्ची अपने पिता से फूट-फूट कर रोई और अपने साथ हुई घटना के बारे में अपने पिता को पूरी जानकारी दी।

मकर संक्रांति पर पतंगबाजी को लेकर जारी हुआ आदेश, राजस्थान-जालौर में चाइनीज मांझा पर रोक

जालौर। जालौर जिले में मकर संक्रांति के पर्व पर पतंगबाजी के लिए धातुओं के मिश्रण से निर्मित पतंगबाजी में प्रयुक्त लिए जाने वाले मांझा (चाइनीज मांझा) के उपयोग और बिक्री को लेकर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा पतंगबाजी का समय भी प्रशासन की ओर से तय किया गया है। अब मकर संक्रांति के दिन सिर्फ नौ घंटे ही पतंगबाजी कर सकेंगे। जालौर जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के गावंडे ने जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत धातु निर्मित मांझे के उपयोग और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस प्रकार के मांझे का भंडारण, विक्रय परिवर्तन तथा उपयोगकर्ता पाया गया तो उसके विरुद्ध दर्ज सम्यक कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पक्षियों के विचारण की गतिविधि मुख्यतः प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक एवं शाम 5 बजे से 7 बजे के मध्य होती है। इस समय पतंग उड़ाने पर भी प्रतिबंध रहेगा, जो 31 जनवरी तक यह आदेश प्रभावी रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. प्रदीप के गावंडे ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर पतंगबाजी के लिए धातुओं के मिश्रण से निर्मित ‘धातु निर्मित मांझा’ (चाइनीज मांझा) प्रयुक्त किया जाने लगा है। यह मांझा विभिन्न धातुओं के मिश्रण के प्रयोग से तैयार किया जाता है, जो पतंग के पेंच लगाने में अधिक कारगर होता है। इस कारण से इसका प्रयोग अधिक किया जाने लगा है। यह मांझा विभिन्न धातुओं के मिश्रण से निर्मित होने से धारदार तथा विद्युत सुचालक होता है। इसके उपयोग के दौरान दोपहिया वाहन चालकों तथा पक्षियों को इससे अत्यधिक जान-माल का नुकसान होना संभव है। साथ ही विद्युत का सुचालक होने के कारण विद्युत तारों के संपर्क में आने पर विद्युत प्रवाह होने से पतंग उड़ाने वाले को भी नुकसान पहुंचाना एवं विद्युत सप्लाई में बाधा उत्पन्न होना संभव है। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. प्रदीप कुमार गावंडे ने धारा-163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के निहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए लोक स्वास्थ्य एवं विद्युत संचालन रहित बनाए रखने एवं पशु पक्षियों के लिए बड़े पैमाने पर खतरा बन चुके ‘धातु निर्मित मांझा’ पतंग उड़ाने के लिए पक्का धागा नायलॉन प्लास्टिक मांझा चाइनीज मांझा जो सिंथेटिक टॉक्सिक मटेरियल यथा आयरन पाउडर ग्लास पाउडर का बना हो की थोक एवं खुदरा बिक्री तथा उपयोग जालौर के क्षेत्राधिकार में निषेध व पूर्ण प्रतिबंधित किया है।

मां बोली-तड़प रही मेरी बच्ची, राजस्थान-जयपुर में बोरवेल में चेतना को बचाने सुंरग खोदने नीचे उतरे जवान

जयपुर। राजस्थान के कोटपूतली में 700 फीट गहरे बोरवेल में फंसी तीन साल की चेतना को आज छठवां दिन है। मासूम बच्ची 120 फीट की गहराई पर एक हुक से लटकी हुई है। इतने दिन से न तो उसने कुछ खाया और न ही पिया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि चेतना को रेस्क्यू करने के लिए बोरवेल के पास खोदे गए गड्ढे में रेस्क्यू टीम के जवानों को नीचे उतारा गया है। यह जवान बोरवेल तक सुरंग खोदेंगे। हालांकि, यह अधिकारी भी नहीं बता रहे हैं कि चेतना कब तक निकल आएगी। उधर, चेतना की मां धोली देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार हाथ जोड़कर एक ही विनती कर ही हैं कि मेरी बेटी को बाहर निकाल दो। मासूम बच्ची चेतना को बाहर निकालने में हो रही देरी पर परिवार प्रशासन और कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगा रहा है। परिवार का कहना है कि पहले तो कलेक्टर छुट्टी पर थी। लेकिन, आने के बाद भी वे एक बार भी परिवार से मिलने तक नहीं आई हैं।  मीडिया को दिए बयान में चेतना के ताऊ शुभराम ने कहा कि अधिकारियों से कुछ पूछो तो वे जवाब नहीं देते हैं। अधिक सवाल करने पर कहते है- जो भी बताएंगी कलेक्टर मैडम ही बताएंगी। अब क्या है बच्ची को निकालने का प्लान? जानकारी के अनुसार बच्ची को निकालने के लिए एनडीआरएफ के 6 जवानों की तीन टीमें में बनाई गई हैं। एक बार में दो जवान को 170 फीट गहरे गड्ढे में उतरेंगे और बोरवेल तक सीधी खुदाई करेंगे। दो जवानों की एक टीम करीब 20-25 मिनट अंदर रहेगी, फिर उन्हें बाहर निकालकर दूसरी टीम को नीचे भेजा जाएगा। इसी तरह सुरंग बनाने का सिलसिला जारी रहेगा। अगर, नीचे खुदाई में पत्थर मिलता है तो ड्रिल मशीन समेत अन्य उपकरणों का प्रयोग किया जाएगा।

नहीं होंगे कार्यक्रम, राजस्थान-पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राजकीय शोक

जयपुर। राज्य सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश में सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। स्वर्गीय मनमोहन सिंह के सम्मान में राज्य में 26 दिसंबर, 2024 से 1 जनवरी 2025 तक सात दिन के राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन गुरुवार को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में हो गया। भारत सरकार द्वारा स्व. डॉ. मनमोहन सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। अंतिम संस्कार के दिन सभी राजनयिक मिशनों एवं विदेशों में भी उच्चायोगों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

खतरों और रोकथाम के संभावित तरीकों की बढ़ेगी जागरूकता, राजस्थान-सरकार ने डीपफेक से बचाव की जारी की एडवाइजरी

जयपुर. राजस्थान सरकार ने डीपफेक- खतरों और जवाबी उपायों पर एक एडवाइजरी जारी की है, जिसका फोकस जमीनी स्तर पर आम जनता के बीच प्रभावी साइबर स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है। एडवाइजरी के अनुसार पहचाने गए लक्षित दर्शकों या संभावित लाभार्थियों में व्यक्ति और संगठन दोनों शामिल हैं। यह एडवाइजरी “साइबर सुरक्षा: उभरती चुनौतियाँ” थीम के तहत मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान साइबर सुरक्षा उपायों या कार्रवाई योग्य बिंदुओं के अनुरूप जारी की गई थी। एडवाइजरी में डीपफेक तकनीक को वीडियो, छवियों और यहां तक ​​कि ऑडियो में हेरफेर करने में एआई के अनुप्रयोग के रूप में समझाया गया है। डीपफेक तकनीक से जुड़े प्रमुख जोखिम गलत सूचना का प्रसार, धोखाधड़ी या घोटाले और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना हैं। एडवाइजरी में डीपफेक के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों अनुप्रयोगों की पहचान की गई है। जबकि फिल्मों में विशेष प्रभाव उत्पन्न करने और आकर्षक या इंटरैक्टिव शैक्षिक सामग्री के रूप में सकारात्मक अनुप्रयोग देखे जा सकते हैं, इसके कई नकारात्मक उपयोग भी हैं। प्रतिरूपण के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी का जोखिम है, जनता की राय में हेरफेर करने के लिए गलत सूचना, साथ ही गैर-सहमति वाली स्पष्ट सामग्री के माध्यम से भावनात्मक और वित्तीय जबरन वसूली। डीपफेक तकनीक के बारे में निवारक उपाय संबंधित सलाह में कुछ निवारक कदमों पर भी प्रकाश डाला गया है, जिनका उल्लेख डीपफेक तकनीक और इसके नकारात्मक अनुप्रयोगों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए व्यक्तियों और संगठनों दोनों द्वारा किया जा सकता है। व्यक्तियों और संगठनों को सलाह दी जाती है कि वे हर जानकारी के लिए क्रॉस-रेफ़रेंसिंग करें और व्यक्तिगत जानकारी के मामले में अत्यधिक सावधानी बरतें। मल्टी-फ़ैक्टर ऑथेंटिकेशन या MFA, मज़बूत गोपनीयता सेटिंग्स, सत्यापन प्रोटोकॉल और लगातार सुरक्षा ऑडिट जैसे कुछ उपाय आम जनता को डीपफेक तकनीक के दुष्प्रभावों से निपटने में सहायता कर सकते हैं। व्यक्तिगत स्तर पर, आम जनता को डिजिटल स्पेस में कोई भी जानकारी साझा करते समय सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। संबंधित जानकारी के स्रोत की प्रामाणिकता का आकलन करने की सलाह दी जाती है। संगठनों के लिए विशिष्ट उपाय संबंधित सलाह में संगठनों के लिए विशेष रूप से कुछ निवारक उपाय भी दिए गए हैं। बड़ी मात्रा में कंपनी और ग्राहक डेटा से निपटने वाले संगठनों के लिए, डेटा के सुरक्षित उपयोग, भंडारण और हस्तांतरण को सुनिश्चित करने के लिए मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन या MFA का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। संगठनों को संचार के एन्क्रिप्टेड तरीकों के उपयोग के साथ-साथ नियमित अंतराल पर सुरक्षा ऑडिट करने की भी सलाह दी जाती है। सलाह में किसी भी दुर्घटना की स्थिति में संकट प्रबंधन योजना तैयार करने का भी सुझाव दिया गया है। आगे की सहायता और जानकारी के लिए, सलाह आम जनता के संदर्भ के लिए उपलब्ध है।

निवेश करारों को धरातल पर उतारने के दिये निर्देश, राजस्थान-जयपुर कलेक्टर ने की ‘राइजिंग राजस्थान’ की समीक्षा

जयपुर। जयपुर जिले में निवेश को प्रोत्साहित करने एवं रोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित करने के लिए विभागीय अधिकारी राइजिंग राजस्थान के तहत हुए निवेश करारों को धरातल पर उतारने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बना कर समस्त एमओयू का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को यह दिशा निर्देश प्रदान किये। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में राइजिंग राजस्थान के तहत हुए निवेश करारों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान कलक्टर ने अधिकारियों को निवेश करारों को धरातल पर उतारने एवं निवेश करारों के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए भू आवंटन सहित समस्त प्रकार की आवश्यक कार्यवाहियों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के भी निर्देश प्रदान किये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विनिता सिंह, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र श्रीमती शिल्पी आर. पुरोहित सहित रीको, जयपुर विकास प्राधिकरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा विभाग, शिक्षा विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

80 दिन में होंगे 210 प्रश्नपत्र, राजस्थान-लोक सेवा आयोग 31 भर्तियों के लिए करवाएगा 162 परीक्षाएं

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2025 के जनवरी से दिसंबर माह तक आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया गया है। कार्यक्रमानुसार जनवरी से दिसंबर माह तक 31 भर्तियों के अन्तर्गत कुल 162 परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें आयोग द्वारा 210 प्रश्नपत्रों की परीक्षाओं का आयोजन 80 दिवसों में किया जाएगा। आयोग की परीक्षाओं के संदर्भ में विगत समय से अभ्यर्थियों की अपेक्षा रही है कि संघ लोक सेवा आयोग की भांति राजस्थान लोक सेवा द्वारा भी भर्ती परीक्षाओं का कैलेण्डर जारी किया जाए ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा की तैयारी हेतु समुचित समय मिल सके। इसीके दृष्टिगत आयोग द्वारा परीक्षा की प्रस्तावित परीक्षा दिनांक विज्ञापन के साथ अथवा कुछ समय के बाद ही जारी करते हुए नियत कार्यक्रमानुसार परीक्षाओं के आयोजन का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोग द्वारा वर्ष 2025 में प्रस्तावित परीक्षाओं के कार्यक्रम में 10 भर्ती परीक्षाओं की पूर्व में प्रस्तावित दिनांक में संशोधन एवं 7 अन्य भर्ती परीक्षाओं की प्रस्तावित परीक्षा तिथि को सम्मिलित किया गया है। उक्त सभी परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा।                        आयोग द्वारा घोषित आगामी परीक्षाओं की प्रस्तावित परीक्षा दिनांकः- क्रंसं  परीक्षा का नाम                                                                    प्रस्तावित परीक्षा दिनांक 1      असिस्टेंट प्रोसेक्यूशन ऑफिसर (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा-2024                   19/01/2025 2      राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024    2/02/2025 3      लाइब्रेरियन ग्रेड-।। (स्कूल एजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा-2024    16/2/2025 4      आरओ ग्रेड-द्वितीय, ईओ ग्रेड-चतुर्थ प्रतियोगी परीक्षा-2024    23/3/2025 5      एग्रीकल्चर ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2024    20/04/2025 6      पीटीआई एंड लाइब्रेरियन (संस्कृत कॉलेज एजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा-2024     4 से 6 मई 2025 7     असिस्टेंट माइनिंग इंजिनियर, जियोलोजिस्ट (माइंस एंड जियोलोजी डिपार्टमेंट) प्रतियोगी परीक्षा- 2024                                                                                    7/5/2025 8    सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2024    12 से 16 मई 2025 9    असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल ऐजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा: वि.सं 18/2024-25     12 से 16 मई 2025 10    पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2024    17 /05/ 2025 11    असिस्टेंट प्रोसेक्यूशन ऑफिसर (मुख्य) प्रतियोगी परीक्षा-2024                        1 /06/ 2025 12    असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल एजुकेशन) परीक्षा: वि.सं 23/2024-25        23 जून सेे 6 जुलाई 2025 13    लेक्चरर एंड कोच- (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024                       23 जून सेे 6 जुलाई 2025 14    टेक्निकल असिस्टेंट (जियोफिजिक्स) प्रतियोगी परीक्षा-2024                  7/07/2025 15    बायोकेमिस्ट प्रतियोगी परीक्षा-2024                                                  7/07/2025 16    जूनियर केमिस्ट प्रतियोगी परीक्षा-2024 8/07/2025 17    असिस्टेंट टेस्टिंग ऑफिसर (पीडब्ल्यूडी) प्रतियोगी परीक्षा-2024             8/07/2025 18    असिस्टेंट डायरेक्टर (साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024                                                                                        9/07/2025 19    रिसर्च असिस्टेंट (मूल्यांकन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024                    10/07/2025 20    डिप्टी जेलर प्रतियोगी परीक्षा-2024                                                     13/07/2025 21    असिस्टेंट फिशरीज डवलेपमेंट ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2024               29/07/2025 22    ग्रुप इंस्ट्रक्टर/सर्वेयर/असिस्टेंट अप्रेंटशिप प्रतियोगी परीक्षा-2024              29/07/2025 23    वाइस प्रिंसीपल/सुपरीटेंडेंट आइटीआई प्रतियोगी परीक्षा-2024                 30 जुलाई सेे                                                                                                            1 अगस्त 2025 24    एनालिस्ट कम प्रोग्रामर प्रतियोगी परीक्षा-2024                                      17/08/2025 25    सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024                7 से 12 सितंबर 2025 26    प्रोटेक्शन ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2024                                            13/09/2025 27    सहायक अभियंता (प्रारंभिक) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024                      28/09/2025 28    सहायक सांख्यिकी अधिकारी (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग)         प्रतियोगी परीक्षा-2024                                                                        12/10/2025 29    एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट परीक्षा-2024                                                    12 से 19 अक्टूबर 2025 30    सब इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) प्रतियोगी परीक्षा-2024                                      09/11/2025 31    असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024              1 से 12 दिसंबर,                                                                                                             15 से 19 दिसंबर एवं                                                                                                             22 से 24 दिसंबर 2025

सुपेला अंडरब्रिज के पास एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, युवक था पहले से शादीशुदा, पुलिस कर रही जांच

भिलाई एक प्रेमी जोड़े ने सुपेला अंडरब्रिज के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह पुलिस को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद सुपेला पुलिस ने उनके शवों को चीरघर भिजवाया। दोपहर बाद उनकी पहचान हो सकी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। युवती की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। वहीं युवक पहले से शादीशुदा था। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुरुवार को दोनों हुए थे लापता पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय युवती श्रेया फर्नांडिज बीएमवाय चरोदा और 30 वर्षीय युवक राहुल कुमार सिंह हॉस्पिटल सेक्टर का रहने वाला था। श्रेया आकाशगंगा सुपेला के एक मोबाइल दुकान में काम करती थी। वहीं राहुल शेयर ट्रेडिंग का काम करता था। दोनों ने गुरुवार की रात को ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। क्रिसमस सेलिब्रेशन पर निकली थी बाहर दोनों की पहचान होने के बाद पुलिस की सिर्फ श्रेया के परिवार वालों से बात हो सकी है। श्रेया के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वो गुरुवार की सुबह घर से स्कूटी लेकर निकली थी। गुरुवार को घर पर क्रिसमस सेलिब्रेशन रखा गया था। शाम को उसके घर वालों ने उसे फोन किया तो उसका मोबाइल बंद बताने लगा। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई। वहीं मृतक राहुल के परिवार वालों से पूछताछ नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच कब से संबंध था और इस घटना का कारण क्या है, ये स्पष्ट नहीं हो सका है। सुपेला पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

महाकुंभ को सफल बनाने उप्र सरकार और भारत सरकार मिलकर व्यापक स्तर पर काम कर रही : गजेंद्र सिंह शेखावत

जोधपुर  केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने  कहा कि इस बार का महाकुंभ दिव्य और भव्य होगा। इस दौरान भारत की सांस्कृतिक धरोहर की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वैदिक सभ्यता से लेकर के महाभारत काल में गुप्त शासन काल में चालुक्य वंश के समय में और उसके बाद पूरे मध्यकालीन भारत इतिहास में कुंभ का उल्लेख मिलता है। पिछले कुंभ में लगभग 20 करोड़ लोगों ने स्नान किया था। इस बार लगभग 45 करोड़ लोग महाकुंभ का गवाह बनेंगे। इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार मिलकर व्यापक स्तर पर काम कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि वहां डेढ़ लाख से ज्यादा शौचालय बनाए गए हैं। कुंभ में आने वाले कल्पवासी जो पूरे समय में रहकर के वहां पर कल्प साधना करते हैं, उनकी संख्या 10 लाख की बजाय 20 लाख के आसपास रहने वाली है। जो पूरे समय में एक स्थान पर रहेंगे। उन सबके लिए कुंभ एक अच्छा अनुभव देने वाला ऐसा कुंभ बने, इसको लेकर के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय कम कर रहा है। वहीं 20 लाख विदेशी सैलानी महाकुंभ में आने वाले है। इस बार का कुंभ दुनिया के लिए ऐसा अवसर होगा, जहां भारत की सांस्कृतिक धरोहर की झलक देखने को मिलेगी। हर 12 साल में एक बार आयोजित होने वाला महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी 2025 को प्रयागराज में समाप्त होने वाला है। महाकुंभ मेला न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता और श्रद्धा का भी प्रतीक है। इस बार महाकुंभ मेला 2025 में प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले 2013 में प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हुआ था। महाकुंभ में विभिन्न अखाड़ों के साधु-संत भी जुटते हैं। इस दौरान वह हवन, पूजा और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं। महाकुंभ में कुछ विशिष्ट दिनों को शाही स्नान के रूप में मनाया जाता है। इसमें श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता है।    

राजस्थान के 90 हजार छात्रों को सर्जरी की जरूरत, शिक्षा और चिकित्सा विभाग मिलकर कराएगा उपचार

जयपुर  सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले करीब 90 हजार छात्रों को किसी न किसी तरह की सर्जरी की जरूरत है. इनमें से अधिकतर के हृदय की स्थिति, कटे होंठ, क्लब्स पैर जैसी समस्याएं पाई गई हैं. जिनका उपचार अब चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग मिलकर करवाएगा. प्रदेश के छात्रों के सर्वांगिण विकास को ध्यान में रखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने अगस्त-सितंबर महीने में पैपरलैस डिजीटल स्वास्थ्य सर्वे कराया था. जिसमें सरकारी स्कूलों के सभी विद्यार्थियों का हैल्थ सर्वे कर ऐसे छात्रों की पहचान की गई जिन्हें मेडिकल नीड्स है. इस डिजीटल सर्वे से मिले आंकड़ों के अनुसार करीब 90 हजार छात्रों में हृदय की स्थिति, कटे होंठ, क्लब्स पैर जैसी समस्याएं सामने आई है. सर्जिकल रिक्वायरमेंट वाले इन छात्रों का डेटा स्थानीय स्तर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को उपलब्ध करवा दिया गया है. इस संबंध में शिक्षा शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत अब चिकित्सीय सहायता के लिए पहले चरण में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा विभाग के समन्वय से सर्जरी की आवश्यकता वाले छात्रों की कार्ययोजना बनाकर त्वरित रूप से क्रियान्वयन किया जाना है. इसके लिए ब्लॉक स्तर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी चिह्नित छात्रों की सर्जरी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की टीम के जरिए करवाया जाना सुनिश्चित करेंगे. वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ब्लॉक स्तर से जिले पर भेजे गए चिह्नित विद्यार्थियों की सर्जरी जिला अस्पतालों में कराएंगे और जो सर्जरी जिला अस्पताल स्तर पर उपलब्ध न हो उसे राज्य स्तर पर करवाया जाएगा. उन्होंने बताया कि यदि किसी छात्र का परिवार RBSK के अन्तर्गत पात्र नहीं है, तो उन्हें आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत जोड़कर योजनाबद्ध तरीके से लाभ पहुंचाया जाएगा. इस कार्ययोजना के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग हर 15 दिन में जिला कलेक्टर करेंगे. आपको बता दें कि शाला स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम के तहत लगभग 75 लाख छात्रों का स्वास्थ्य और स्वच्छता स्थितियों से संबंधित 70 प्रश्नों के जरिए सर्वेक्षण किया गया. जिसमें विद्यार्थियों के प्रमुख लक्षणों, पोषण संबंधी कमियों, शारीरिक मापदंडों और भावनात्मक मुद्दों सहित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी ली गई थी. 15 दिन में कलेक्टर करेंगे मॉनिटरिंग शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने बताया- इसके साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ब्लॉक स्तर से जिले पर भेजे गए स्टूडेंट्स की सर्जरी जिला हॉस्पिटल में कराएंगे। इसके साथ ही जो सर्जरी जिला हॉस्पिटल स्तर पर उपलब्ध नहीं है, उसे राज्य स्तर पर करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी स्टूडेंट का परिवार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के पात्र नहीं है। उन्हें आयुष्मान भारत योजना से जोड़कर इलाज कराया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग हर 15 दिन में जिला कलेक्टर करेंगे। बता दें कि शाला स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम के तहत लगभग 70 लाख छात्रों का स्वास्थ्य और स्वच्छता स्थितियों से संबंधित 70 सवालों के जरिए सर्वे किया गया था। इनमें स्टूडेंट्स को अलग-अलग तरह की समस्या आई थी। इसके बाद 90 हजार स्टूडेंट्स की अलग-अलग तरह से सर्जरी कराने का फैसला किया था।

रिटायरमेंट पार्टी में सायलेंट अटैक से पत्नी की मौत, राजस्थान-कोटा में बीमार पत्नी के लिए लिया वीआरएस

कोटा। कोटा में 50 वर्षीय महिला की अपने पति की सेवानिवृत्ति की पार्टी में अचानक मौत हो गई। दंपति के करीबी लोगों ने बताया कि देवेंद्र संदल अपनी पत्नी दीपिका की देखभाल के लिए समय से पहले सेवानिवृत्ति ले रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। बता दें कि दीपिका की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह कुर्सी पर बैठ गईं तथा सामने मेज पर गिर गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि कोटा के दादाबाड़ी में शास्त्री नगर के निवासी देवेंद्र ने अपनी पत्नी की देखभाल के लिए अपनी कार्यावधि के पूरा होने से तीन साल पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का अनुरोध किया था। उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को मंजूरी दे दी गई और मंगलवार को पद पर उनका आखिरी दिन था।

पिछले 70 घंटे से बच्ची भूखी-प्यासी है तीन साल की चेतना , अभी तक निकाला नहीं जा सका, अब सुरंग बनाई जाएगी

जयपुर राजस्थान के कोटपूतली में चार दिन के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी तीन साल की चेतना को बोरवेल ने निकाला नहीं जा सका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मगर हर बीतते पल के साथ लोगों की उम्मीदें भी कम होती जा रही हैं। इसकी वजह यह है कि बोरवेल में गिरने के बाद बच्ची तक खाना और पानी पहुंचाया नहीं जा सका। पिछले 70 घंटे से बच्ची भूखी-प्यासी है। वहीं हादसे के बाद से मां धोली देवी ने भी कुछ नहीं खाया है। खेलते हुए बोरवेल में गिरी बच्ची तीन साल की चेतना पिछले चार दिन से 150 फुट गहरे बोरवेल में फंसी है। गुरुवार को बच्ची को बचाने का अभियान जारी रहा। दरअसल, सोमवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सरुंड थाना अंतर्गत बडियाली ढाणी में अपने पिता के कृषि फार्म में खेलते समय चेतना बोरवेल में गिर गई थी। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की मदद से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं। बोरवेल के बगल में 170 फुट गहरा खड्ढा खोदा जा चुका है। अब रैट माइनर्स को इस गड्ढे में उतारा जाएगा। इसके बाद होरिजेंटल खुदाई की जाएगी। सलामती के लिए प्रार्थना भी जारी उधर, मां धोली देवी समेत सभी लोग चेतना की सलामती की खातिर प्रार्थना करने में जुटे हैं। शुरुआत में रिंग की मदद से बच्ची को बोरवेल से बाहर निकालने की कोशिश की गई। दो दिन तक लगातार कोशिशों के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद बुधवार सुबह एक पाइलिंग मशीन घटनास्थल पर लाई गई। इसके माध्यम से बोरवेल के समानांतर 170 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया। सुरंग से बच्ची तक पहुंचेंगे विशेषज्ञ सरुंड एसएचओ मोहम्मद इमरान का कहना कि अब एक होरिजेंटल सुरंग बनाई जाएगी। इसके माध्यम से विशेषज्ञ लड़की तक पहुंचेंगे। बच्ची को बाहर निकालने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बोरवेल संकरा होने की वजह से सफलता नहीं मिली है। मौके पर डॉक्टरों की एक टीम एंबुलेंस के साथ मौजूद है। कलेक्टर भी घटनास्थल पर पहुंचीं कोटपूतली-बहरोड़ जिले की कलेक्टर कल्पना अग्रवाल बुधवार देर रात गांव पहुंचीं। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। अग्रवाल ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। काफी तैयारी के बाद खेत तक पाइलिंग मशीन पहुंची है। बता दें कि दो सप्ताह पहले दौसा जिले में एक पांच साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया था। यहां रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग 55 घंटे तक चला। मगर जब तक बच्चे को बाहर निकाला गया तब तक वह जिंदगी की जंग हार चुका था।

घायलों का हाल जानने एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचे मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष, राजस्थान-जयपुर टैंकर हादसे में अब तक 15 की मौत

जयपुर। भांकरोटा अग्निकांड में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान दो और घायलों यूसुफ और नरेश बाबू की मौत हो गई। अब तक इस हादसे में 15 लोगों की जान जा चुकी है। घायलों का इलाज एसएमएस अस्पताल में जारी है, जहां चिकित्सा विभाग के सभी डॉक्टर कैजुअल्टी रोकने के लिए सतर्क हैं। गौरतलब है कि 20 दिसंबर को भांकरोटा में एलपीजी टैंकर फटने के बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने इसकी जांच के लिए संयुक्त जांच कमेटी का गठन किया है। झुलसे हुए कई मरीजों का एसएमएस अस्पताल में इलाज जारी है। प्रशासन और चिकित्सा विभाग द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। राजस्थान मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष घायलों के हालचाल जानने के लिए आज एसएमएस अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रशासन से उपचार की स्थिति और घायलों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। आयोग अध्यक्ष ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उन्हें उचित मदद का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि इस भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों को प्रभावित किया है। आयोग ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए स्थानीय प्रशासन से घटना की पूरी रिपोर्ट मांगी है। कल आयोग ने जिला प्रशासन और पुलिस को निर्देश दिए थे कि प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए और हादसे के कारणों की गहन जांच की जाए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet