LATEST NEWS

ऐसे फल और सब्जियां जो खुद बताते हैं कि मैं किस चीज के लिए फायदेमंद हूं…

Fruits and vegetables that tell me what they are good for… हमारी प्रकृति हमें वो सब कुछ देती है जिसकी हमारे शरीर को जरूरत होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ फल और सब्जियां अपने आकार और बनावट से यह संकेत देती हैं कि वे हमारे शरीर के किस अंग के लिए फायदेमंद हो सकती हैं? प्रकृति ने हमें जो भी दिया है, वह किसी न किसी रूप में हमारे शरीर के लिए लाभकारी है। जरूरत है तो बस इसे सही तरीके से समझने और अपने आहार में शामिल करने की!

सेहत में जबरदस्त सुधार के लिए रोज खाएं एक कीवी

क्या आप जानते हैं कि कीवी विटामिन-सी का पावरहाउस है। यह छोटा, स्वादिष्ट फल पोषक तत्वों से भरा होता है, जिसे रोज खाने से आपकी सेहत में कई सुधार देखने को मिलेंगे। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-के, विटामिन-ई, फोलेट, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व कूट-कूटकर भरे होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना एक कीवी खाना शुरू कर दें, तो आपके शरीर में क्या-क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि रोज एक कीवी खाने के फायदे । इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है कीवी में विटामिन-सी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। विटामिन-सी शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जो इन्फेक्शन और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। रोजाना एक कीवी खाने से सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी समस्याओं से बचाव होता है। पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है कीवी में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों की गतिविधि को बेहतर तरीके से चलाने में मदद करता है। कीवी में मौजूद एक्टिनिडिन एंजाइम प्रोटीन को पचाने में मदद करता है, जिससे पेट संबंधी समस्याएं कम होती हैं। दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद कीवी में पोटैशियम और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके अलावा, कीवी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी सहायक होते हैं। त्वचा के लिए गुणकारी कीवी में विटामिन-सी और विटामिन-ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ये तत्व त्वचा को निखारने, झुर्रियों को कम करने और त्वचा की इलास्टिसिटी बनाए रखने में मदद करते हैं। कीवी खाने से त्वचा में नमी बनी रहती है और यह उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा करता है। नींद की गुणवत्ता में सुधार कीवी में सेरोटोनिन पाया जाता है, जो नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद करता है। रोजाना सोने से पहले एक कीवी खाने से नींद अच्छी आती है और नींद न आने की समस्या दूर होती है। आंखों के लिए लाभदायक कीवी में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। ये तत्व आंखों को मोतियाबिंद और उम्र से जुड़ी आंखों की परेशानियों से बचाने में मदद करते हैं। वजन घटाने में सहायक कीवी में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो वजन घटाने में मदद करता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और अनहेल्दी स्नैक्स खाने की इच्छा को कम करता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है कीवी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छा फल है। हड्डियों को मजबूत बनाता है कीवी में विटामिन-के और कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव करता है। तनाव कम करने में मददगार कीवी में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स तनाव को कम करने में मदद करते हैं। यह मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाता है और मूड को अच्छा रखता है।

बदलते मौसम में फ्लू और वायरल इन्फेक्शन के मामलो में तेजी, दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 3 हजार ज्यादा मामले

बदलते मौसम में फ्लू और वायरल इन्फेक्शन के मामले काफी तेजी से बढ़ने लगते हैं। अभी ठंड पूरी तरह से गई नहीं है और इस वजह से लोग ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं। बदलते मौसम की वजह से दिल्ली में भी वायरल इन्फेक्शन के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इनमें स्वाइन फ्लू के भी काफी मामले हैं (H1N1 Virus Outbreak)। भारत में दिसंबर 2024 तक लगभग 220,414 लोग स्वाइन फ्लू से इन्फेक्टेड थे और इसकी वजह से 347 लोग अपनी जान गंवा चुके थे। यह आंकड़ा छोटा नहीं है और गंभीर चिंता का मुद्दा है। दिल्ली में भी स्वाइन फ्लू के लगभग 3141 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। दिल्ली के अलावा, भारत के अन्य राज्यों में भी इसके मामले बढ़े हैं। इसलिए स्वाइन फ्लू से सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को। इसके कुछ लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में हम यहां बताने वाले हैं। क्या है स्वाइन फ्लू? स्वाइन फ्लू, जिसे H1N1 इन्फ्लूएंजा भी कहा जाता है, एक फैलने वाली बीमारी है, जो इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण होती है। यह इन्फेक्शन फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। यह वायरस मुख्य रूप से सूअरों में पाया जाता है, लेकिन यह इंसानों में भी फैल सकता है। इसलिए इसका नाम स्वाइन फ्लू रखा गया। स्वाइन फ्लू पहली बार 2009 में एक महामारी के रूप में उभरा और तब से यह दुनिया भर में फैल चुका है। यह बीमारी इन्फेक्टेड व्यक्ति के खांसने, छींकने या उसके संपर्क में आने से फैलती है। स्वाइन फ्लू के लक्षण कैसे होते हैं? स्वाइन फ्लू के लक्षण सामान्य फ्लू की तरह ही होते हैं, लेकिन कुछ मामलों में यह गंभीर भी हो सकता है।     बुखार- स्वाइन फ्लू में तेज बुखार आना एक आम लक्षण है। बुखार अचानक से शुरू हो सकता है और कई दिनों तक बना रह सकता है।     खांसी और गले में खराश- इन्फेक्टेड व्यक्ति को सूखी खांसी और गले में तेज खराश हो सकती है।     सिरदर्द और शरीर में दर्द- स्वाइन फ्लू में सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।     थकान और कमजोरी- इस बीमारी में मरीज को बेहद थकान और कमजोरी महसूस होती है।     सर्दी-जुकाम- नाक बहना, छींक आना और नाक बंद होना भी स्वाइन फ्लू के लक्षण हो सकते हैं।     उल्टी और दस्त- कुछ मामलों में रोगी को उल्टी और दस्त की समस्या भी हो सकती है।     सांस लेने में तकलीफ- गंभीर मामलों में सांस लेने में दिक्कत हो सकती है, जो एक गंभीर लक्षण है। स्वाइन फ्लू से बचाव कैसे करें? स्वाइन फ्लू एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकती है, लेकिन कुछ सावधानियां बरतकर इससे बचा जा सकता है।     हाथों की सफाई- नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोएं। अगर साबुन न हो, तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। खांसने या छींकने के बाद हाथों को अच्छी तरह साफ करें।     मास्क का इस्तेमाल- भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। अगर जाना जरूरी हो, तो मास्क पहनकर जाएं। यह इन्फेक्शन को फैलने से रोकता है।     सोशल डिस्टेंसिंग- बीमार व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। कम से कम 2 फीट की दूरी बनाए रखें।     मुंह ढंककर खांसें और छींकें- खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को टिश्यू या रुमाल से ढकें। उसके बाद टिश्यू को डस्टबिन में फेंक दें और हाथ धो लें।     इम्युनिटी बढ़ाएं- हेल्दी डाइट लें, पूरी नींद लें और नियमित एक्सरसाइज करें। विटामिन-सी और डी वाले फूड्स खाएं, ताकि इम्युनिटी मजबूत बने।     वैक्सीनेशन- स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए H1N1 वैक्सीन है। खासकर प्रेग्नेंट महिलाएं, बुजुर्ग और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को यह वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए।     डॉक्टर से संपर्क करें- अगर आपको स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। खुद से कोई दवा न लें।  

इन लक्षणों की मदद से पता करें डिहाइड्रेशन

हमारे शरीर का बड़ा हिस्सा पानी से बना है। यह न केवल शरीर के तापमान को कंट्रोल करता है, बल्कि पाचन, ब्लड सर्कुलेशन और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी अहम भूमिका निभाता है। इसलिए शरीर में पानी की कमी होना काफी खतरनाक हो सकता है। जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो इसे डिहाइड्रेशन कहा जाता है। डिहाइड्रेशन के कारण शरीर को काफी गंभीर नुकसान हो सकते हैं। हालांकि, कुछ लक्षणों की मदद से आप इसे पहचानकर इसका इलाज कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि शरीर में पानी की कमी के संकेत क्या हैं और इसे कैसे पहचाना जा सकता है। प्यास लगना प्यास लगना डिहाइड्रेशन का सबसे सामान्य और शुरुआती संकेत है। जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो दिमाग प्यास का संकेत देता है। यदि आपको बार-बार प्यास लग रही है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में पानी की कमी हो रही है। मुंह सूखना पानी की कमी होने पर मुंह और गले में सूखापन महसूस होता है। यह स्थिति तब होती है जब शरीर लार का बनाना कम कर देता है, जो मुंह को नम रखने के लिए जरूरी है। मुंह सूखने पर बोलने और निगलने में भी दिक्कत हो सकती है। थकान और कमजोरी पानी की कमी होने पर शरीर में एनर्जी लेवल गिर जाता है। इससे थकान, सुस्ती और कमजोरी महसूस होती है। अगर आप बिना किसी कारण के थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो यह डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है। सिरदर्द डिहाइड्रेशन के कारण सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या हो सकती है। पानी की कमी से दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है, जिससे सिरदर्द होता है। अगर आपको बार-बार सिरदर्द हो रहा है, तो यह पानी की कमी का संकेत हो सकता है। यूरिन का रंग गहरा होना यूरिन का रंग शरीर में पानी की मात्रा को दिखाता है। अगर यूरिन का रंग गहरा पीला या भूरा है, तो यह डिहाइड्रेशन का संकेत है। सामान्य रूप से, यूरिन का रंग हल्का पीला या साफ होना चाहिए। त्वचा का रूखापन पानी की कमी होने पर त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। त्वचा में इलास्टिसिटी कम हो जाती है और यह डिहाइड्रेशन का एक अहम लक्षण है। अगर आपकी स्किन रूखी और खिंची हुई लग रही है, तो यह पानी की कमी का संकेत हो सकता है। चक्कर आना डिहाइड्रेशन के कारण ब्लड प्रेशर कम हो जाता है, जिससे चक्कर आने की समस्या हो सकती है। यदि आपको बार-बार चक्कर आ रहे हैं, तो यह शरीर में पानी की कमी का संकेत हो सकता है। मांसपेशियों में ऐंठन पानी की कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द हो सकता है। यह स्थिति तब होती है, जब शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बिगड़ जाता है। इलेक्ट्रोलाइट्स, जैसे सोडियम और पोटेशियम, मांसपेशियों के सही फंक्शन के लिए जरूरी हैं। कब्ज की समस्या पानी की कमी होने पर पाचन तंत्र प्रभावित होता है, जिससे कब्ज की समस्या हो सकती है। पानी मल को नरम बनाने और आंतों में आसानी से मूव करने में मदद करता है। अगर आपको कब्ज की शिकायत है, तो यह डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है। हार्ट रेट बढ़ना डिहाइड्रेशन के कारण हार्ट बीट बढ़ सकती है। पानी की कमी से खून का वॉल्यूम कम हो जाता है, जिससे दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। अगर आपका दिल सामान्य से ज्यादा तेज धड़क रहा है, तो यह पानी की कमी का संकेत हो सकता है।

शार्प ने भारतीय बाजार में अपने AC को लॉन्च किया, 32,499 रुपये से शुरू है कीमत, मिलेंगे खास फीचर्स

Sharp ने भारतीय बाजार में अपनी नई AC सीरीज को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने तीन Reiryou, Seiyro और Plasma Chill सीरीज को लॉन्च किया है, जो आकर्षक कीमत पर आती हैं. कंपनी का कहना है कि ये नई सीरीज बेहतर कूलिंग के साथ ही बिजली भी बचाएगी. इसमें एडवांस फिल्टर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से यूजर्स को साफ हवा मिलेगी. लेटेस्ट AC में कंपनी ने 7 स्टेज फिल्टरेशन, 7-in-1 कन्वर्टिबल फंक्शन, सेल्फ डायग्नोसिस और सेल्फ क्लिनिंग टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलेंगे. यानी इसमें कन्फर्ट, हेल्थ और कन्वीनियंस का कैम्बो मिलता है. क्या है Sharp AC में खास? कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में कई कैपेसिटी ऑप्शन दिए हैं, जो अलग-अलग साइज के कमरों के लिए परफेक्ट हैं. कंपनी का कहना है कि उसके नए प्रोडक्ट्स में टेक्नोलॉजी के साथ इनोवेशन को ब्लेंड करना उनका कमिटमेंट दिखता है, जिससे कंज्यूमर्स को बेहतर प्रोडक्ट्स मिलेंगे. Reiryou सीरीज में कंपनी ने परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी पर फोकस किया है. इसमें आपको 1.5 टन और 2 टन की क्षमता के AC मिलते हैं, जो 5000W से 6270W की कूलिंग कैपेसिटी के साथ आते हैं. आपको 3 स्टार और 5 स्टार रेटिंग का भी विकल्प मिलेगा. इस सीरीज के साथ कंपनी 7 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी ऑफर करेगी. इसमें 7-in-1 कन्वर्टिबल 4 वे स्विंग मिलेगा. ब्रांड की मानें, तो ये AC 58 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी में काम कर सकते हैं. Seiryo सीरीज में आपको 1 टन और 1.5 टन की क्षमता वाले AC का विकल्प मिलेगा. इस सीरीज में कंपनी ने एडवांस कूलिंग और रोजमर्रा के कम्फर्ट पर फोकस रखा है. इसमें भी आपको 3-स्टार और 5-स्टार का विकल्प मिलेगा. इसके अलावा कंपनी ने Plasma Chill सीरीज को लॉन्च किया है. इस सीरीज में आपको 1 टन से 1.5 टन के 3-स्टार AC मिलेंगे. कितनी है कीमत ये सभी AC टर्बो मोड, गोल्ड फिन कोटिंग, सेल्फ क्लीनिंग टेक्नोलॉजी, रेफ्रिजरेंट लीकेज डिटेक्शन, हिडेन डिस्प्ले, हाई एम्बिएंट कूलिंग, ऑटो रिस्टार्ट, सेल्फ डायग्नॉसिस जैसे कई फीचर्स मिलते हैं. Reiryou की कीमत 39,999 रुपये से शुरू होती है. वहीं Seriyo सीरीज की कीमत 32,499 रुपये और Plasma Chill की कीमत 32,999 रुपये से शुरू होती है. इन सभी को आप प्रमुख रिटेल शॉप से खरीद पाएंगे.  

आत्मविश्वास को कमजोर कर देती हैं ये आदतें

हर इंसान में सेल्फ कॉन्फिडेंस का होना जरूरी है। ये एक ऐसी जरूरी चीज है जिसके बल पर वो दुनिया में कुछ भी हासिल कर सकता है। जिस इंसान में सेल्फ कॉन्फिडेंस की कमी होती है वो ज्यादातर सक्सेज नहीं पाते। अगर आपके अंदर भी सेल्फ कॉन्फिडेंस की कमी रहती है तो जरा इन 5 आदतों पर गौर करें। अगर ये आदते आपकी लाइफ का हिस्सा हैं तो फौरन इन्हें दूर कर दें। तभी आत्मविश्वास बढ़ पाएगा। खुद के बारे में निगेटिव सोचना अगर आप खुद के बारे में हमेशा निगेटिव बातें बोलते और सोचते हैं। खुद की कमियां निकालते हैं तो इससे आपकी सेल्फ एस्टीम प्रभावित होती है। और आपके अंदर का आत्मविश्वास कमजोर होने लगता है। आपको खुद पर विश्वास नहीं रहता कि कोई काम आप अकेले कर सकते हैं। इसलिए सेल्फ वैल्यूएशन करने और खुद को क्रिटिसाइज करने के बीच का फर्क समझकर निगेटिव सोचना बंद करें। हमेशा परफेक्ट बनने की चाह किसी भी काम में परफेक्शन अच्छी बात है लेकिन यहीं परफेक्शन की चाह कई बार आत्मविश्वास को कमजोर कर देती है। क्योंकि जरा सी कमी भी बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और कई बार सेल्फ कॉन्फिडेंस पर निगेटिव असर पड़ता है। दूसरों से तुलना दूसरों से तुलना करना अगर आदत बन जाती है तो खुद में केवल कमियां ही कमियां नजर आती हैं। जिसकी वजह से आत्मविश्वास कमजोर होता है। नए चैलेंज एक्सेप्ट ना करना अगर आप लाइफ में आने वाले नए चैलेंज को एक्सेप्ट नहीं करते हैं तो ये आपकी ग्रोथ को रोक सकती है। क्योंकि मन में बात आती है कि मुझसे ये काम नहीं होगा, जो कि पूरी तरह से कमजोर आत्मविश्वास की निशानी है। खुद को जिम्मेदार ठहराना लाइफ में और अपने आसपास आपसे जुड़े लोगों के जीवन में हो रही किसी भी समस्या के लिए अगर आप खुद को जिम्मेदार ठहराते हैं, तो ये सेल्फ कॉन्फिडेंस को कमजोर बना देती है।

न्यू Apple iPad Air भारत में लॉन्च हुआ, इतनी है कीमत और ये हैं फीचर्स

Apple ने अपना नया iPad Air लॉन्च कर दिया है, जो M3 chip के साथ आता है. इस लेटेस्ट चिप की मदद से इस लेटेस्ट प्रोडक्ट में बेहतर परफोर्मेंस और एनहेंस्ड AI फीचर्स मिलेंगे. इस नए Apple iPad को दो स्क्रीन साइज में पेश किया है. यह एक लाइटवेट प्रोडक्ट है. न्यू Apple iPad Air के अंदर नया रिडिजाइन Magic Keyboard और एडवांस्ड ग्राफिक्स आर्किटेक्चर मिलेगा. इसमें न्यू M3 चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो M1 चिप की तुलना में दोगुना फास्ट परफोर्मेंस दे सकती है. iPad Air M3 में लेटेस्ट iPadOS के साथ Apple Intelligence का सपोर्ट मिलेगा.  यहां ऑप्शनल 5G कनेक्टिविटी का ऑप्शन मिलेगा, उसके लिए यूजर्स को सेल्यूलर वेरिएंट खरीदना होगा. इस न्यू iPad में USB-C port दिया गया है. यहां दो स्क्रीन साइज 11 इंच और 13 इंच मिलेंगे. Apple Intelligence की मदद से इसमें ये फीचर्स शामिल होंगे. Clean Up in Photos : फोटो से गैर जरूरी एलिमेंट्स को रिमूव कर सकेंगे Enhanced search : फोटो और वीडियो सर्च करने के लिए सपोर्ट मिलेगा. Image Wand in Notes : अपनी स्केच को आप प्रोफेशनल टच दे सकेंगे. Image Playground : टेक्स्ट प्रोम्प्ट की मदद से इमेज जनरेट कर सकेंगे. न्यू Siri:  ChatGPT के साथ इंटीग्रेशन मिलेगा. न्यू iPad Air M3 के साथ न्यू Magic Keyboard कंपेटेबल होगा, जो 14-key Function Row के साथ आता है. यह iPad के साथ मैग्नेटिकली अटैच हो सकता है. Apple iPad Air की कीमत iPad Air M3 का प्री ऑर्डर 4 मार्च से शुरू हो चुका है और इसकी सेल 12 मार्च से शुरू होगी. यह हैंडसेट दो डिस्प्ले साइज और चार कलर वेरिएंट में आता है, जिनके नाम ब्लू, पर्पल, स्टारलाइट और स्पेस ग्रे हैं.   11-inch iPad Air (Wi-Fi) की कीमत 11-inch iPad Air (Wi-Fi) के शुरुआती वेरिएंट की कीमत  59,900 रुपये है, जिसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. 256GB storage के लिए 69,900 रुपये और 512GB स्टोरेज के लिए 89,900 रुपये खर्च होंगे. इसमें 1TB वेरिएंट 1,09,900 रुपये का मिलेगा.   11-inch iPad Air with Wi-Fi + Cellular की कीमत 11-inch iPad Air with Wi-Fi + Cellular वेरिएंट की शुरुआती कीमत 74,900 रुपये है, इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 84,900 रुपये और 512GB स्टोरेज के लिए 1,04,900 रुपये खर्च होंगे.यहां इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1,24,900 रुपये है, जिसमें 1TB स्टोरेज मिलेगी. 13-inch iPad Air (Wi-Fi)  की कीमत   13-inch iPad Air (Wi-Fi) की शुरुआती कीमत  79,900 रुपये है, जिसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. इसके अलावा 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 89,900 रुपये देने होंगे. इसके अलावा 512GB स्टोरेज के लिए 1,09,900 रुपये और 1TB storage के लिए 1,29,900 रुपये देने होंगे. 13-inch iPad Air (Wi-Fi + Cellular) की कीमत 13-inch iPad Air (Wi-Fi + Cellular) के 128GB स्टोरेज की कीमत 94,900 रुपये है. 256GB स्टोरेज के लिए 1,04,900 रुपये, 512GB स्टोरेज के लिए 1,24,900 रुपये और 1TB स्टोरेज के लिए 1,44,900 रुपये खर्च करने होंगे. 11th-generation iPad भी हुआ अनवील Apple ने 11th-generation iPad को भी लॉन्च कर दिया है, जो A16 चिप के साथ आता है. यह A13 chip के साथ आने वाले 9th-generation iPad की परफोर्मेंस की तुलना में 50 परसेंट ज्यादा फास्ट है. 11th-generation iPad की शुरुआती कीमत 34,900 रुपये है, जिसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. सेल्यूलर मॉडल की शुरुआती कीमत 49,900 रुपये है. इसके Magic Keyboard के लिए 24,900 रुपये खर्च करने होंगे.  

इन टिप्स से ब्लड शुगर वाले दुबले भी बढ़ा सकते है अपना वजन

ब्लड शुगर का असंतुलन डायबिटीज पेशेंट के शरीर की ऊर्जा को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। दरअसल, जब इंसुलिन पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज को कोशिकाओं तक पहुंचाने में असफल रहता है, तो शरीर ऊर्जा के लिए मांसपेशियों और फैट को तोड़ने लगता है। इससे व्यक्ति अचानक से दुबला और कमजोर हो जाता है। ऐसे में वजन बढ़ाने के लिए सही डाइट और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि वेट ट्रेनिंग करें, कैलोरी बढ़ाने के लिए स्मूदी और ड्राई फ्रूट्स खाएं। लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज इसके साथ ही पर्याप्त नींद लें, तनाव कम करें, और ब्लड शुगर लेवल को नियमित जांचें। डॉक्टर की सलाह से दवाइयां लें। इस लेख में वजन बढ़ाने के लिए कुछ बेहद प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से जानिए… डॉक्टर से सलाह लें वजन बढ़ाने के लिए अपनी दवाइयों और इंसुलिन का सही डोज डॉक्टर से निश्चित कराएं। संतुलित और पौष्टिक आहार लें दिनभर में छोटे-छोटे और पौष्टिक मील्स लें। प्रोटीन से भरपूर फूड्स जैसे दाल, पनीर, अंडे, चिकन और नट्स को अपनी डाइट में शामिल करें। हेल्दी फैट्स जैसे कि एवोकाडो, नारियल तेल और घी का सेवन करें। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स खाएं लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स जैसे कि ओट्स, जौ, रागी, बाजरा को अपनी डेली डाइट रूटीन में शामिल करें। ये फूड्स ब्लड शुगर को स्थिर रखते हुए वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। डाइट में कैलोरी बढ़ाएं घर का बना स्मूदी, प्रोटीन शेक और फुल क्रीम दूध का सेवन करें। ड्राई फ्रूट्स जैसे खजूर, बादाम और अखरोट के सेवन से अपनी कैलोरी बढ़ाएं। व्यायाम को प्राथमिकता दें वेट ट्रेनिंग और योगासन करें। ये मांसपेशियों को मजबूत बनाकर स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाते हैं। कार्डियो एक्सरसाइज की बजाय स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर फोकस करें। खूब पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें शरीर को हाइड्रेट रखने से पोषक तत्व सही तरीके से एब्जॉर्ब होते हैं। इसलिए प्रतिदिन आठ से दस गिलास पानी जरूर पिएं। तनाव और नींद का ध्यान रखें रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें। नींद वजन बढ़ाने में मददगार होती है। तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन और प्राणायाम करें। इन सावधानियों का भी रखें ध्यान 1.जंक फूड या शुगर रिच फूड्स को खाने से बचें। 2. जंक फूड ब्लड शुगर को कर सकते हैं असंतुलित। 3.अपने ब्लड शुगर लेवल की नियमित जांच कराएं।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से सिर्फ हृदय रोग ही नहीं इन गंभीर समस्याओं का भी बढ़ जाता है खतरा, बरतें सावधानी

नई दिल्ली कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए आवश्यक वसा (लिपिड) है, जो कोशिकाओं की संरचना, हार्मोन और पाचन के लिए जरूरी होता है। लेकिन जब इसका स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है, तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। कोलेस्ट्रॉल शब्द से हम सभी भली-भांति परिचित हैं। कोलेस्ट्रॉल का नाम सुनते ही हृदय रोगों का ख्याल आ जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सभी लोगों को ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर के साथ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कंट्रोल में रखना चाहिए। वैसे तो कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए आवश्यक वसा (लिपिड) है, जो कोशिकाओं की संरचना, हार्मोन और पाचन के लिए जरूरी होता है, लेकिन जब इसका स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है, तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, दुनियाभर में हर साल लगभग 40% हृदय रोगों के मामले हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से होते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति सिर्फ हृदय रोग ही नहीं शरीर को कई अन्य प्रकार से भी प्रभावित करने वाली मानी जाती है, इसलिए इसे कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारी कई गड़बड़ आदतें कोलेस्ट्रॉल सहित संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली हो सकती है। असंतुलित आहार (फास्ट फूड, तली-भुनी चीजें), शारीरिक गतिविधियों की कमी, मोटापा, धूम्रपान-शराब का सेवन, तनाव की समस्या के साथ कुछ अनुवांशिक कारण कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाले हो सकते हैं। इस बारे में जानना और इससे बचाव करते रहना बहुत जरूरी है।   हृदय रोगों का जोखिम हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति का सबसे ज्यादा नुकसान हृदय स्वास्थ्य पर देखा जाता रहा है। विशेषतौर पर अगर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर लगातार बढ़ा हुआ रहता है तो ये रक्त धमनियों में जमकर ब्लॉकेज बनाता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार 70% हार्ट अटैक के मामलों में कोलेस्ट्रॉल का असंतुलन देखा जाता रहा है। कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ अगर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखा जाए तो हृदय रोगों के खतरे को काफी कम किया जा सकता है। ब्रेन स्ट्रोक का खतरा हाई कोलेस्ट्रॉल के दुष्प्रभाव सिर्फ हृदय रोगों तक ही सीमित नहीं हैं, इसके कारण स्ट्रोक का भी जोखिम हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल मस्तिष्क तक जाने वाली कुछ धमनियों को भी संकीर्ण कर देता है। अगर मस्तिष्क तक रक्त ले जाने वाली कोई वाहिका पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाती है तो इसके कारण मस्तिष्क तक रक्त का प्रवाह बाधित हो जाता है, जिससे स्ट्रोक हो सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण होने वाली इन समस्याओं को भी जानिए कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण शरीर पर और भी कई तरह के दुष्प्रभाव हो सकते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल से रक्त वाहिकाएं कठोर हो जाती हैं, जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों में 60% को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है, जिससे डायबिटीज की जटिलताएं काफी बढ़ जाती हैं। कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना फैटी लिवर की वजह बनता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण नपुंसकता बढ़ने का भी जोखिम देखा जाता रहा है। लंबे समय में, कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक रहने के कारण जननांग की छोटी रक्त वाहिकाओं के संकुचित होने का भी खतरा हो सकता है इससे इरेक्शन प्राप्त करने में भी कठिनाई होती है।  

हाल ही में लॉन्च स्मार्टफोन Vivo V50 पर 23,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर

नई दिल्ली वीवो की तरफ से हाल ही में एक स्मार्टफोन Vivo V50 को लॉन्च किया गया था। यह एक मिड-बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन है, जो 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। यह कंपनी का अल्ट्रा स्लिम क्वॉड कर्व्ड डिस्प्ले फोन है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। साथ ही पावरफुल चिपसेट दी गई है। फोन में 50MP के तीन कैमरे दिये गये हैं। इस फोन को फ्लिपकार्ट से भारी डिस्काउंट ऑफर पर खरीद पाएंगे। फोन की खरीद पर 23,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। कीमत और डिस्काउंट ऑफर Vivo V50 स्मार्टफोन की कीमत 34,999 रुपये है। इस फोन की खरीद पर 23,100 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके बाद फोन की कीमत 11,888 रुपये रह जाती है। फोन की खरीद पर 1,250 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। PNB क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदने पर 500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही 5000 रुपये कैशबैक और कूपन दिया जा रहा है। फोन को 5,834 रुपये मंथली ईएमआई ऑप्शन पर खरीदा जा सकेगा। अगर आप फोन खरीदते हैं, तो 1 साल मैन्युफैक्चरिंग वारंटी के साथ 6 माह इन-बॉक्स एसेसरीज दी जाएगी। Vivo V50 के स्पेसिफिकेशन्स Vivo V50 में 6.78 इंच क्वाड-कर्व्ड FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। फोन एडॉप्टिक रिफ्रेश रेट सपोर्ट में आता है। इसमें 60 Hz से लेकर 90 Hz और 120 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। फोन में 4500 nits पीक ब्राइटनेस दिया गया है। Vivo V50 इनहैंड फील फोन टाइटेनियम ग्रे, रोज रेड और स्टाररी नाइट कलर ऑप्शन में आता है। इसमें ग्लास बैक पैनल और स्लिमर बॉडी दी गई है। इसकी थिकनेस 7.39mm है। साथ ही इसका वजन करीब 199 ग्राम है। Vivo V50 कैमरा और प्रोसेसर Vivo V50 में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। साथ ही 50MP सेकेंड्री कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Vivo V50 बैटरी फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसमें IP68 और IP69 दोनों रेटिंग्स मिलती हैं। साथ ही एआई फीचर्स के तौर पर सर्कल टू सर्च, AI ट्रांसक्रिप्ट, AI लाइव कॉल ट्रांसलेशन जैसे AI फीचर्स दिये गये हैं।

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G को

नई दिल्ली Samsung ने आज Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G को लॉन्च कर दिया है। नए Galaxy A सीरीज में इंटेलिजेंस सपोर्ट दिया गया है। साथ ही सुपर एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट दिया गया है। फोन में 50MP मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। इसमें One UI 7 सिक्योरिटी सपोर्ट दिया गया है। फोन में सर्कल टू सर्च जैसे एआई फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। फोन में ऑटो-ट्रिम और बेस्ट फेस फ्लैगशिप-लेवल AI फीचर्स दिये गये हैं। Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G को नए डिजाइन लैंग्वेज में पेश किया गया है। Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G की थिकनेस 7.4mm है। डिस्प्ले Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G दोनों में 1200 nits ब्राइटनेस दी गई है। फोन 6.7 इंच FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले में आता है। है। इसमें नए स्टीरियो स्पीकर्स दिये गये हैं। फोन में ट्रिपल कैमरा सेंसर दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50MP का है। साथ ही Galaxy A56 5G में 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। साथ ही फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। चिपसेट और अपडेट दोनों मॉडल मल्टी-टास्किंग के साथ आते हैं। Galaxy A56 5G स्मार्टफोन Exynos 1580 चिपसेट और Galaxy A36 5G स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 3 मोबाइल चिपसेट सपोर्ट दिया गया है। दोनों फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है। इन फोन्स में IP67 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस सपोर्ट मिलता है। साथ ही फोन्स एडवांस्ड Corning Gorilla Victus+ के साथ आते हैं। इसमें 6 जेनरेशन एंड्रॉइड OS और 6 साल सिक्योरिटी अपडेट्स मिलता है। Galaxy A सीरीज One UI 7 के साथ आता है। इसमें Samsung Knox Vault सिक्योरिटी मिलती है। Galaxy A56 5G     12GB + 256GB – 47,999 रुपये     8GB + 256GB – 44,999 रुपये     8GB + 128GB – 41,999 रुपये फोन की खरीद पर 3000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। फोन ऑलिव, लाइटिंग ग्रे और ग्रेफाइट कलर ऑप्शन में आएगा। Galaxy A36 5G     12GB + 256GB – 38,999 रुपये     8GB + 256GB – 35,999 रुपये     8GB + 128GB – 33,999 रुपये     इनकी खरीद पर भी 3000 रुपये की छूट दी जा रही है। यह एक लिमिटेड पीरियड डील होगी। फोन ब्लैक, लैवेंडर और व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा। डिस्काउंट ऑफर     ग्राहकों को सैमसंग की तरफ से मात्र 999 रुपये में एक साल के लिए स्क्रीन प्रोटकेसन दिया जा रहा है, जिसकी वास्विक कीमत 2,999 रुपये है। फोन को 18 माह नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। साथ ही 400 रुपये वाला अमेजन वाउचर का लुत्फ उठा पाएंगे।     दोनों फोन्स को सैमसंग वेबसाइट और सैमसंग स्टोर के साथ ऑनलाइन पोर्टल से खरीदा जा सकेगा।

दिल का ख्याल रखना है तो जरूर करें ये योगासन

दिल हमारे शरीर का सबसे अहम अंग होता है, जो पूरे शरीर में खून पहुंचाने में मदद करता है। इसके अलावा हार्ट कई सारे जरूरी काम करता है और इसलिए अपने दिल का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इन दिनों दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में हेल्दी डाइट के साथ-साथ दिल को दुरुस्त रखने के लिए फिजिकली एक्टिव रहना भी बेहद जरूरी है। इसलिए आप कुछ योगासनों की मदद से खुद को फिजिकली एक्टिव और अपने दिल को हेल्दी रख सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही आसान योगासनों के बारे में, जिन्हें आप आसानी से घर पर ही कर सकते हैं। ताड़ासन अपने दिल को हेल्दी बनाने के लिए आप ताड़ासन कर सकते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और डीप ब्रीदिंग को बढ़ावा देता है, जिससे हार्ट बीट और ऑक्सीजन का फ्लो कंट्रोल करने, तनाव को कम करने और पूरे हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देने में मदद करता है। साथ ही यह पोश्चर सही करने में भी मददगार है। अधोमुख श्वानासन अधोमुख श्वानासन ब्लड फ्लो को बढ़ाता है, रीढ़ और हैमस्ट्रिंग को फैलाता है और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। इस आसन को करने से शरीर के लचीलेपन में सुधार आता है, जिससे दिल पर दबाव कम होता है और दिल हेल्दी बनता है। त्रिकोणासन यह साइड-स्ट्रेचिंग आसन ब्लड फ्लो को बढ़ाकर, स्टीफनेस को कम करता है और छाती को खोलता है, जिससे हार्ट फंक्शनिंग में सुधार होता है। इससे दिल मजबूत होता है और पूरे लचीलेपन को बढ़ावा मिलता है। भुजंगासन भुजंगासन, जिसे कोबरा आसन भी कहते हैं, दिल को हेल्दी बनाने वाला एक जरूरी आसन है। यह आसन दिल को खोलता है और हार्ट फंक्शनिंग को बेहतर करता है, जिससे बेहतर सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है। साथ ही यह पीठ की मांसपेशियों को भी मजबूत करता है, फेफड़ों की क्षमता में सुधार करता है और हार्ट डिजीज के खतरे को कम करता है। उष्ट्रासन उष्ट्रासन यानी कैमल पोज छाती को चौड़ा करता है, फेफड़ों की फंक्शनिंग में सुधार करता है और तनाव को भी कम करता है। इसे रोजाना करने से ब्ल फ्लो बेहतर होता है और दिल की सेहत को बढ़ावा मिलता है। पश्चिमोत्तानासन एक बेहतरीन स्ट्रेस से छुटकारा दिलाने वाला आसन है, जो नर्वस सिस्टम को शांत करता है, हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है और सर्कुलेशव को बढ़ाता है, जिससे यह हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हो जाता है।

आटे में कुछ चीजें मिलाकर रोटी खाने से यूरिक एसिड से मिलेगा छुटकारा

शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ा हुआ स्तर शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसमें जोड़ों का दर्द, सूजन,गाउट, किडनी स्टोन, हार्ट डिजीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं आदि शामिल हैं, जो गंभीर स्वास्थ्य जोखिम की वजह बन सकते हैं। ऐसे में इसे कंट्रोल में करने के लिए बैलेंस्ड डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना बेहद जरूरी हो जाता है। रोटी हमारी डेली डाइट का अहम हिस्सा होती है। इसके बिना कई लोगों का खाना पूरा नहीं होता, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोटी में कुछ खास इंग्रीडिएंट्स मिलाकर आप न सिर्फ अपनी मील पूरा कर सकते हैं, बल्कि शरीर से यूरिक एसिड भी बाहर निकाल सकते हैं। आइए आपको बताते हैं आटे में क्या मिलाए, जो इसे स्वादिष्ट बनाने के साथ ही यूरिक एसिड कम करने में भी मदद करे। जौ का आटा जौ के आटे में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। इस तरह ये यूरिक एसिड को नियंत्रित करने और पाचन सुधारने में मददगार होता है। इसलिए इसे अपनी रोटी बनाने वाले गेहूं के आटे में थोड़ा- सा जौ का आटा मिलाएं और यूरिक एसिड से छुटकारा पाएं। अलसी का पाउडर अलसी में ओमेगा-थ्री फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो सूजन को कम करते हैं और यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करते हैं। ऐसे में गेहूं के आटे में 1-2 चम्मच अलसी का पाउडर मिलाकर इस्तेमाल करें। अजवाइन अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और डिटॉक्सिफाइंग गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों की सूजन को कम करती है और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ऐसे में यूरिक एसिड को कम करने के लिए आप आटे में 1-2 चम्मच अजवाइन मिला सकते हैं। मेथी पाउडर मेथी के बीजों का पाउडर भी यूरिक एसिड कम करने में मदद करेगा। मेथी के बीज शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करते हैं और सूजन को कम करते हैं। ऐसे में अगर आप भी शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा कम करना चाहते हैं, तो गेहूं के आटे में एक चम्मच मेथी पाउडर मिलाकर इसकी रोटी बनाएं। इन बातों का ध्यान रखें     रोजाना 8-10 गिलास पानी पिएं, जिससे शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा यूरिक एसिड निकल सके।     मांसाहार, शराब और जंक फूड को खाने से जितना हो सके उतना बचें।     हरी सब्जियां और फाइबर रिच डाइट को फॉलो करना फायदेमंद होगा।  

नेचुरल चीजों से बालों की समस्या का जड़ से करे इलाज, होममेड शैम्पू करें तैयार

क्या आपके बाल जल्दी-जल्दी गिर रहे हैं? डैंड्रफ ने आपको परेशान कर रखा है? या फिर आपके बाल रूखे और बेजान हो गए हैं? अगर हां, तो अब केमिकल वाले शैंपू पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं! क्योंकि हम लाए हैं एक ऐसा होममेड शैम्पू, जो एक-दो नहीं, बल्कि बालों से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान करेगा। आजकल ज्यादातर शैंपू में सल्फेट, पैराबेन और कई अन्य हार्श केमिकल्स होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। ये शैंपू शुरुआत में भले ही अच्छे रिजल्ट दें, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल करने से बाल ड्राई, बेजान और कमजोर हो जाते हैं। दूसरी ओर, प्राकृतिक और आयुर्वेदिक चीजों से बने होममेड शैंपू न सिर्फ बालों की सेहत को बेहतर बनाते हैं, बल्कि जड़ों को भी मजबूत करते हैं, जिससे बालों की हर समस्या जड़ से खत्म हो जाती है। होममेड शैम्पू बनाने के लिए जरूरी चीजें     रीठा (Soapnut) – 7 से 8 टुकड़े     शिकाकाई – 5 से 6 टुकड़े     आंवला – 4 से 5 टुकड़े     मेथी दाना – 1 चम्मच     एलोवेरा जेल – 2 चम्मच     पानी – 3 कप होममेड शैम्पू बनाने की विधि     सभी सामग्री को रातभर पानी में भिगोकर रखें।     अगली सुबह इन्हें धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए।     अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसे अच्छे से मसलकर छान लें।     इस पानी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें।     लीजिए, आपका 100% नेचुरल और केमिकल-फ्री होममेड शैम्पू तैयार है। कैसे करें इस्तेमाल?     गीले बालों पर इस शैम्पू को हल्के हाथों से लगाएं और 5-7 मिनट तक मसाज करें।     फिर गुनगुने पानी से धो लें।     हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें। होममेड शैम्पू के चमत्कारी फायदे     बालों का झड़ना कम होगा और वे मजबूत बनेंगे।     डैंड्रफ और खुजली की समस्या से छुटकारा मिलेगा।     बाल घने, मुलायम और चमकदार बनेंगे।     स्कैल्प हेल्दी रहेगा और ड्राइनेस दूर होगी।     बालों की प्राकृतिक नमी बरकरार रहेगी।  

व्यक्ति की ये बुरी आदतें जीवन में कर देती असफल

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो खुद को अपने जीवन में सफल देखने की ख्वाहिश ना रखता हो। हर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता का स्वाद चखना चाहता है। जिसके लिए वो समय-समय पर कड़ी मेहनत भी करता है। लेकिन कई बार मेहनती होने के बावजूद कुछ लोगों से सफलता कोसों दूर बनी रहती है। जिसके पीछे उनकी 4 बुरी आदतें जिम्मेदार हो सकती हैं। आइए जानते हैं व्यक्ति की उन 4 बुरी आदतों के बारे में, जो उसे जीवन में कमजोर बनाकर सफल होने से रोकती हैं। ऐसे में अगर आप अपने जीवन में सफलता का स्वाद लेते हुए आगे बढ़ते रहना चाहते हैं तो इन आदतों से समय रहते छुटकारा पा लेना चाहिए। अतीत में फंसे रहना ऐसा व्यक्ति जो हमेशा अपने अतीत में फंसा रहता है, कभी भी अपने जीवन से जुड़े बड़े फैसले आसानी से नहीं ले पाता है। ऐसा करते समय वो हमेशा खुद को कमजोर महसूस करता है, जिसकी वजह से सफलता उनसे हमेशा दूर बनी रहती है। अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो अपनी इस आदत को तुरंत बदल डालें। जितना जल्दी हो सके अपने अतीत से बाहर निकलने की कोशिश करें। अविश्वासी होना जो व्यक्ति दूसरों पर कभी विश्वास नहीं करते हैं, वो हमेशा अपने जीवन में अकेले रह जाते हैं। किसी पर भी भरोसा न कर पाने की आदत उन्हें जीवन में आगे नहीं बढ़ने देती है। जिसकी वजह से उन्हें बाकी लोगों की तुलना में सफल होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। अकेलेपन की वजह से व्यक्ति मानसिक रोग का शिकार भी हो सकता है। जबकि टीम के साथ मिलकर काम करने से आपको प्रोत्साहन और समर्थन मिलता है, जिससे आपकी उपलब्धियां और ज्यादा बढ़ती हैं। चुनौतियों का सामना करने से पीछे हटना जो व्यक्ति जीवन में चुनौतियां लेने से घबराता है, वह अंदर ही अंदर खोखला और कमजोर होता चला जाता है। अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो आपको हर चुनौती का डटकर सामना करना चाहिए। गलतियों को अनदेखा करना जो व्यक्ति अपनी गलतियों को हमेशा अनदेखा करता रहता है, उनसे कोई सीख नहीं लेता है, उसे जीवन में असफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। हर सफल व्यक्ति में अपनी गलतियों से सीखने का गुण होता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet