LATEST NEWS

यह बातें होंगी कैरियर के लिए फायदेमंद…

यह ऑफिस है, न की आपका घर। यह छोटा-सा जुमला हमें अकसर सुनने को मिलता है। इस बात के एक नहीं कई संदर्भ हो सकते है। आज वक्त की मांग ऐसी है कि हर इंसान कार्यस्थल पर खुद को अच्छा प्रोफेशनल साबित करना चाहता है और इसके लिए वह जी जानसे मेहनत भी करता है। लेकिन इसके लिए केवल मेहनत की काफी नहीं है, बल्कि कैरियर में सफल होने के लिए अपनी भावनाओं को सही ढंग से अभिव्यक्ति और उन पर नियंत्रण भी बहुत जरूरी हैसही तरीके से जीवन को जीने के लिए पैसे की अहम भूमिका होती है और पैसा तभी आएगा जब आप अपनी पूरी ईमानदारी से काम करेंगी। इसलिए आप भी कुछ ऐसा करें जिससे आपका कैरियर भी संवर जाए और आपके जीवन जीने का स्टाइल भी। आप खुद को अपडेट करती रहें इस प्रतियोगिता के दौर में हमेशाा कुछ न कुछ नया सीखना जरूरी है। काम में सुस्ती न लाएं कैरियर सुस्ती मतलब बे्रक हो जाना। जो कि ठीक नहीं होता। महिलाओ बेहतर इसलिए नहीं मिल पाता क्योंकि वे लोगों के संपर्क में कम रहती है आप किसी भी तरीके से लोगों के साथ रहें चाहे तो ई-मेल से जुडी रखें और उनका जवाब तुरंत दें।   ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बैठा कर काम करें। अपनी टीम वर्क के महत्व को समझें और अपने कार्य में ज्यादा पारदर्शिता लाएं। ऑफिस में लडाई-झगडे के चलते आप मानसिक तौर कमजोर बन रहे हैं तो अब तय कर लें कि अबसे आप को ऑफिस की राजनीति से दूर रह कर अपना काम पूरी ईमानदारी से करना है इन सबसे आपको कोई मतलब नहीं।  

Railways ने निकाली बंपर भर्ती, 32 हजार से अधिक पद रिक्त, 23 जनवरी से आवेदन शुरू, जानें पात्रता, वेतन और फीस

 सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी लेवल-1 भर्ती की घोषणा कर दी है। इस संबंध में शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। ऑफिशियल पर जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन उपलब्ध हो सकता है। अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को आरआरबी के क्षेत्रीय ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक रिक्त पदों की संख्या 32,438 है। उम्मीदवारों की नियुक्ति ट्रैफिक, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और एस एंड टी विभागों में की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 22 फरवरी 2025 रात 12:00 बजे से पहले फॉर्म भर पाएंगे। कौन कर सकता है आवेदन? किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उनके पास एनसीवीटी द्वारा प्राप्त नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा 1 जुलाई 2025 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। चयन प्रक्रिया और वेतन उम्मीदवारों का चयन  कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, मेडिकल या दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग,  जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों की संख्या 100 और कुल अंक 100 होंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। नियुक्ति के बाद 7 सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल 1  तहत 18000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। आवेदन फीस और प्रोसेस पीडबल्यूडी, महिला, ट्रांसजेंडर, एक्स सर्विसमैन, एससी, एसटी, अल्पसंख्यक और ईबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। सबसे पहले आरआरबी के क्षेत्रीय ऑफिशियल  वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर सीईएन 8 /2024 के लिंक पर क्लिक करें।  ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें। उसके बाद आवेदन पत्र को भरें। सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें। सही साइज और फॉर्मेट में दस्तावेज, हस्ताक्षर  और फोटोग्राफ अपलोड करें। शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें। भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर उम्मीदवार अपने पास रख सकते हैं।

UPMSP ने जारी किया साल 2025 की प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल

आगरा  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से साल 2025 की कक्षा 12वीं का प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो स्टेज में होने वाली हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन में लिखा है, ‘उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज, वर्ष 2025 की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षाएं दो स्टेज में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, संबंधित मंडलों के अंतर्गत जिलों में आयोजित की जाएंगी।’ यानी आधिकारिक टाइम टेबल के अनुसार, पहला चरण 23 जनवरी से 31 जनवरी, 2025 तक चलेगा। पहले चरण की प्रैक्टिकल परीक्षाओं में झांसी, चित्रकूट, आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल शामिल हैं। दूसरा चरण में 1 फरवरी से 8 फरवरी, 2025 के बीच कानपुर, प्रयागराज, अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित होंगे। यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा टाइम टेबल प्रैक्टिकल एग्जाम डेट्स 2025 कक्षा 12वीं प्री बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 4 जनवरी से 10 जनवरी 2025 कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम (फेज-1) 23 जनवरी से 31 जनवरी 2025 कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम (फेज-2) 1 फरवरी से 8 फरवरी 2025 कक्षा 9वीं से 11वीं वार्षिक परीक्षाएं 11 जनवरी से 21 जनवरी 2025 कक्षा 10वीं से 12वीं प्री–बोर्ड लिखित परीक्षाएं 11 जनवरी से 21 जनवरी 2025 अंक अपलोड होने की शुरुआती डेट 10 जनवरी 2025 इंटरमीडिएट प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्कूल स्तर पर प्रधानाचार्यों की निगरानी में आयोजित होंगी जोकि 4 जनवरी से 10 जनवरी, 2025 तक चलेंगी। UPMSP ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं के साथ-साथ कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षा डेट्स घोषित कर दी है। याद रखें, ये परीक्षाएं आपके स्कूल में ही होंगी। ये परीक्षाएं 11 जनवरी से 21 जनवरी, 2025 तक चलेंगी और ये भी आपके स्कूल की ओर से ही आयोजित होंगी। हाई स्कूल की प्रैक्टिकल परीक्षाएं बीते सालों की तरह इंटरनल असेसमेंट मॉडल पर आधारित होंगी, जिसमें प्रोजेक्ट वर्क भी शामिल होगा। यूपी बोर्ड स्कूल के प्रधानाचार्य इन अंकों को UPMSP की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 10 जनवरी, 2025 से अपलोड कर सकेंगे। यूपी बोर्ड की ओर से निर्देश दिया गया है कि UPMSP से जुड़े सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं CCTV निगरानी में आयोजित करें।

एग्जाम में पूछे जा सकते हैं ब्रेन रोट, माओरी हाका और डिजिटल अरेस्ट जैसे शब्दों से जुड़े सवाल

नई दिल्ली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने कैंडिडेट्स के लिए जनरल अवेयरनेस का सेक्शन बेहद अहम रहता है। ऐसे में इस भाग की तैयारी के लिए आज, हम आपको कुछ ऐसे शब्दों और टॉपिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आगामी परीक्षा में पूछा जा सकता है। इसलिए एसएससी, बैंकिंग या फिर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ध्यान से इन टॉपिक्स के बारे में पढ़ लें और तैयारी कर लें। ब्रेन रोट ब्रेन रोट शब्द को ऑक्सफोर्ड ने साल 2024 का वर्ल्ड ऑफ द ईयर घोषित किया है। इस शब्द को ऐसे लोगों के लिए यूज किया जाता है, जो सोशल मीडिया पर घंटो-घंटो रील्स या शार्ट वीडियोज देखते रहते हैं। इन वीडियोज को सही मायने में कोई मतलब नहीं होता है लेकिन फिर भी लोग बस आदतन घंटो रील्स को स्क्रॉल करते रहते हैं। इसी आदत को ब्रेन रोट कहा गया है। साथ ही ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने इसे इस साल का वर्ल्ड ऑफ द ईयर चुना है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आज से करीब 170 साल पहले भी इस शब्द का इस्तेमाल किया गया था। इसके तहत, साल 1854 में लिखी हेनरी डेविड की किताब वाल्डेन में इस शब्द का जिक्र किया गया था। माओरी हाका माओरी हाका एक पारंपरिक युद्ध नृत्य है। न्यूजीलैंड की युवा सांसद हाना मैपी-क्लार्क ने पिछले महीने संसद में एक विधेयक के खिलाफ अपना विरोध जताते इस बिल की कॉपी फाड़ फेंक दी थी। साथ ही संसद में पारंपरिक हाका नृत्य करना शुरू कर दिया था। सदन में अन्य नेताओं ने भी उनका साथ दिया था। इसके बाद स्पीकर ने सत्र रोक दिया था। साथ ही युवा सांसद के खिलाफ एक्शन लेते हुए निलंबित कर दिया था। ऑक्सफोर्ड की ओर से ब्रेन रोट को वर्ल्ड ऑफ द ईयर चुनने के बाद डिक्शनरी डॉट कॉम ने साल 2024 के लिए Demure को यह खिताब दिया था। इस शब्द का इस्तेमाल अमेरिकी इन्फ्लुएंसर जूल्स लेब्रोन द्वारा एक वीडियो में किया गया था। इसके बाद से यह शब्द वायरल हो गया था। आपरेशन सद्भाव भारत ने यागी तूफान से जूझ रहे वियतनाम, लाओस और म्यांमार को सहायता और तत्काल आपूर्ति प्रदान करने के लिए ऑपरेशन “सद्भाव” की शुरुआत की थी। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने म्यांमार को राशन, कपड़े और दवाओं सहित अन्य जरूरी सामान भेजा गया था।

रेलवे मिनिस्टीरियल आइसोलेटेड भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी, आयु में 3 साल की छूट

नई दिल्ली. रेलवे भर्ती बोर्ड ने मिनिस्टीयल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती 2024 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत टीजीटी व पीजीटी शिक्षकों, चीफ लॉ असिस्टेंट, पब्लिक प्रोसीक्यूटर, प्राइमरी रेलवे टीचर, लैब असिस्टेंट, म्यूजिक टीचर समेत 1036 पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं। इस भर्ती (विज्ञापन संख्या 07/2024) के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 जनवरी 2025 से शरू होंगे। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 06 फरवरी 2025 तय की गई है। अभ्यर्थी जल्द ही अपने अपने आरआरबी की रीजनल वेबसाइट्स पर इस भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकेंगे। आयु सीमा में 3 साल छूट रेलवे भर्ती बोर्ड ने कोरोना महामरी के चलते सभी पदों की अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट दी है। आरआरबी ने कहा है कि एक बार के लिए यह छूट दी गई है। उपरोक्त अधिकतम आयु सीमा तीन साल की छूट लगाकर दी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से होगी। किन किन पदों पर निकली हैं वैकेंसी स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी शिक्षक) – 187 साइंटिफिक सुपरवाइजर (एर्गोनॉमिक्स एंड ट्रेनिंग)- 3 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी शिक्षक) – 338 पीटीआई (इंग्लिश मीडियम)- 18 साइंटिफिक असिस्टेंट / ट्रेनिंग- 2 जूनियर अनुवादक हिंदी – 130 सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर – 03 स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर – 59 म्यूजिक शिक्षिका महिला – 03 प्राइमरी रेलवे शिक्षक – 188 सहायक शिक्षिका महिला जूनियर स्कूल – 02 लैब असिस्टेंट / स्कूल – 07 लैब असिस्टेंट ग्रेड III (केमिस्ट व मेटालर्जिकल ) – 12 शिक्षकों के पद के लिए बीएड व डीएलएड डिग्री डिप्लोमा धारियों को आवेदन का अच्छा मौका मिलेगा। एनसीटीई नियमों के मुताबिक पात्रता नियम तय होंगे। इससे पहले रेलवे इस वर्ष असिस्टेंट लोको पायलट, टेक्नीशियन, जेई, एनटीपीसी ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट लेवल, आरपीएफ कांस्टेबल और आरपीएफ सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाल चुका है। देश के लाखों अभ्यर्थियों को अब ग्रुप डी भर्ती का इंतजार है। लाखों युवा इसमें आवेदन करते हैं।

Transport department में कांस्टेबल की कितनी होती है सैलरी, कैसे मिलती है इसमें नौकरी?

भोपाल मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में कांस्टेबल की नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का सपना हर 12वीं पास देखता है. अगर आप भी इन पदों पर नौकरी पाने का मन बना रहे हैं, तो व्यापम के जरिए आयोजित परीक्षा को पास करना होता है. परिवहन विभाग में कांस्टेबल की सैलरी 1900 ग्रेड के अनुसार हो सकती है. लेकिन लोकायुक्त पुलिस के छापे में भोपाल में परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के ठिकानों से तीन करोड़ रूपये से ज्यादा नगदी मिली है. तो आइए जानते हैं कि परिवहन विभाग में कांस्टेबल की कितनी सैलरी होती है और नौकरी पाने की क्या एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया होती है. परिवहन विभाग कांस्टेबल की कैसे मिलती है नौकरी उम्मीदवार जो भी परिवाहन विभाग में नौकरी पाना चाहते हैं, तो उनके पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेंडरी (10+2) पास या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. साथ ही दोपहिया, हल्के, या भारी वाहन का वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य होना चाहिए. परिवहन विभाग कांस्टेबल में कितनी होनी चाहिए हाइट सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों की हाइट: न्यूनतम 1.68 मीटर एससी/एसटी: न्यूनतम उम्मीदवारों की हाइट- 1.60 मीटर छाती (अनफैली हुई/फैली हुई) सामान्य/ओबीसी: 81 सेमी/86 सेमी एससी/एसटी: 76 सेमी/81 सेमी विजन: दोनों आंखों का विजन 6/9 या एक आंख की न्यूनतम विजन 6/12 होनी चाहिए. कलर डिसऑर्डर नहीं होनी चाहिए. क्या होती है आयुसीमा परिवहन विभाग में कांस्टेबल बनने की ख्वाहिश रखने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट है. परिवहन विभाग में कांस्टेबल को मिलने वाली सैलरी सैलरी: 5200 रुपये से 20200 रुपये ग्रेड पे: 1900 रुपये परिवहन विभाग में कांस्टेबल के फॉर्म भरने के लिए देना होता है आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 500 रुपये एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 250 रुपये भुगतान विकल्प: क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, या एमपी ऑनलाइन के माध्यम से किया जाता है.

एचआर करे नौकरी देने में आनाकानी तो अपनाएं ये स्ट्रैटजी

अगर जॉब के लिए क्वॉलिफिकेशन पूरी न हो, तो परेशान होना लाजमी है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि आपकी क्वॉलिफिकेशन ज्यादा हो जाती है और आप एचआर मैनेजर की आंखों में खटकने लगते हैं। दरअसल, एचआर मैनेजर जहां कम क्वॉलिफिकेशन वाले कैंडिडेट्स को रिजेक्ट कर देते हैं, वहीं ओवर क्वॉलिफिकेशन वाले कैंडिडेट्स से भी परहेज करते हैं। जॉब नहीं दे सकते अमूमन कम पढ़े लोगों को ही जॉब मिलने में परेशानी होती है। पर स्थिति तब अजीब हो जाती है जब रिक्रूटर आपसे यह कह दे कि आपने कुछ अधिक ही पढ़ाई कर ली है। हम आपको जॉब नहीं दे सकते। सैलरी ज्यादा देने में दिक्कत एचआर मैनेजर का यह भी मानना होता है कि अगर वे ओवर क्वॉलिफाइड एंप्लाई को रिक्रूट करते हैं तो उन्हें उसको ज्यादा सैलरी देनी पड़ेगी। जब कर दें रिजेक्ट जब एचआर मैनेजर आपको ओवर क्वॉलिफाइड कहकर रिजेक्ट कर दे, तो आपको समझना होगा। बेहतर होगा कि उससे पूछें कि वह आपको रिजेक्ट क्यों कर रहे हैं? पॉजिटिविटी पर करें फोकस आपको बताना होगा कि आप बेहतर क्वॉलिफिकेशन होने की वजह से जॉब को बेहतर तरीके से हैंडल कर पाएंगे। और हां सैलरी पॉइंट को डिसकस करना न भूलें।  

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, MP लोक सेवा आयोग ने जारी किया अगले साल होने वाली भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल

इंदौर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने अगले साल होने वाली परीक्षा को लेकर शेड्यूल (कार्यक्रम) जारी किया है। फरवरी में राज्य सेवा व वन सेवा परीक्षा और मई में मुख्य परीक्षा होगी। सहायक प्राध्यापक की परीक्षा दो चरणों में करवाई जाएगी। आयोग के मुताबिक अगले कुछ दिन में परीक्षा की तारीखें तय की जाएंगी। ये रहेगा परीक्षा कार्यक्रम राज्य व वन सेवा प्री-2025 16 फरवरी सहायक संचालक उद्यान-2023 मार्च सहायक संचालक संस्कृति-2023 अप्रैल असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2024 (15 विषय) मई राज्य सेवा मुख्य-2025 जून (प्रथम सप्ताह) खाद्य सुरक्षा अधिकारी-2024 जून तृतीय सप्ताह सहायक यंत्री-2024 जुलाई पुरालेख अधिकारी-संस्कृति विभाग-2024 जुलाई मुद्राशास्त्री-2024 जुलाईपुरालेखवेत्ता-2024 जुलाई पुरातत्वीय अधिकारी जुलाई सहायक संचालक मत्स्योद्योग अगस्त सहायक अनुसंधान अधिकारी-जनजातीय कार्य सितंबर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2024(12 विषय) अक्टूबर सहायक नियंत्रक (नापतौल) 2024 अक्टूबर एसएससी जीडी फाइनल रिजल्ट पर बड़ा अपडेट एसएससी जीडी फाइनल रिजल्ट 2024 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। कर्मचारी चयन आयोग ने फाइनल रिजल्ट 2024 को जारी कर दिया गया है। इस रिजल्ट में कुल 39375 पुरुष और 4891 महिलाओं का चयन किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। इस रिजल्ट में 845 उम्मीदवारों का रिजल्ट रोका गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद कई और प्रोसेस हैं, जिन्हें चयनित उम्मीदवारों को फालो करना है।आगे का यह होगा प्रोसेसएसएससी जीडी फाइनल रिजल्ट में उन सभी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है, जो लिखित परीक्षा पीईटी, पीएसटी, डीवी, मेडिकल एग्जामिनेशन जैसे चरणों को पास किया है। अब इसके बाद कुछ प्रोसेस और हैं, जिन्हें छात्रों को फालो करके जाइनिंग दी जाएगी। इनमें डाक्युमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। उसके बाद चयनित उम्मीदवारों को जाइनिंग दी जाएगी। जाइनिंग के बाद ट्रेनिंग दी जाएगी। डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होगा अगला चरण फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। जाइनिंग से पहले यह अंतिम चरण होगा, जिससे उम्मीदवारों को फालो करना है। इस प्रोसेस में शैक्षणिक डिग्रियों की जांच की जाएगी। सफलता पूर्वक इस प्रोसेस को पास करने वाले उम्मीदवार ड्यूटी ज्वाइन करेंगे, जिसके बाद उन्हें नौकरी के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।

अब आरआरबी की ओर से आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा के लिए आंसर की जारी, 22 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

नई दिल्ली रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा का आयोजन 2, 3, 9, 12 और 13 दिसंबर को 2024 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब आरआरबी की ओर से प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। परीक्षार्थी तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने के लिए आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी। 22 दिसंबर तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका आंसर की द्वारा अभ्यर्थी अपने सभी प्रश्न उत्तरों का मिलान अच्छे से कर लें। इस दौरान अगर वे इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो वे 22 दिसंबर 2024 रात्रि 12 बजे तक उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए आपको 50 रुपये प्रति प्रश्न का भुगतान करना होगा। कैसे डाउनलोड करें आंसर की आरपीएफ एसआई एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आपको पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर एसआई CEN RPF 01/2024 पर क्लिक करें। अब अभ्यर्थी आंसर की के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई डिटेल दर्ज करके सबमिट करें। अब आप आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप यहीं से आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।  

वायु प्रदूषण के चलते एयर क्वालिटी मैनेजमेंट में बढ़े करियर विकल्प

अगर आप एक हाइली क्वालिफाइड जॉब सीकर हैं और एनवायरनमेंट पॉल्यूशन से आप अपने शहर को बचाना चाहते हैं या आप हायर एजुकेशनल डिग्रीज़ हासिल करने के लिए अपना विचार बना रहे हैं तो ग्रीन सेक्टर अर्थात इको-फ्रेंडली एनवायरनमेंट के क्षेत्र में हमारे देश में आपके लिए काफी आशाजनक संभावनाएं हैं. भारत में आप एनवायरनमेंट की रक्षा और संरक्षण के लिए कई बेहतरीन डिग्री/डिप्लोमा कोर्सेज कर सकते हैं.    कंजरवेशनिस्ट ये पेशेवर मुख्य रूप से वाटर/सोल/फ़ॉरेस्ट कंजर्वेशन और प्रिजर्वेशन के कार्य करते हैं और एनवायरनमेंट को सुरक्षित रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. व्हीकल एनर्जी एनालिस्ट ये पेशेवर व्हीकल एनर्जी एनालिसिस के माध्यम से एयर पॉल्यूशन को कम करने के लिए स्मार्ट चार्जिंग जैसे ऑप्शन्स के लाभ बताते हैं. इलेक्ट्रिक व्हीकल सॉफ्टवेयर डेवलपर ये पेशेवर ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए इलेक्ट्रिकल व्हीकल सॉफ्टवेयर डिज़ाइन और डेवलप करते हैं ताकि व्हीकल्स के इन नए डिज़ाइन्स से व्हीकल पॉल्यूशन को कम किया जा सके. एनवायरनमेंट इंजीनियर ये पेशेवर एनवायरनमेंट को सुरक्षित रखने के लिए और प्रदूषण की समस्या के स्थाई समाधान के लिए इको-फ्रेंडली टेक्नीक्स विकसित करते हैं. एनर्जी एंड सस्टेनेबिलिटी इंजीनियर/मैनेजर ये पेशेवर एनर्जी के नॉन-कन्वेंशनल तरीकों जैसेकि सोलर एनर्जी, विंड एनर्जी, बायो फ्यूल्स को बढ़ावा देने के लिए नई टेक्नोलॉजी को विकसित करने और इस्तेमाल करने से संबंधित कामकाज देखते हैं. रिस्क मैनेजमेंट एक्सपर्ट ये पेशेवर विभिन्न कंपनियों और दफ्तरों में रोज़ाना होने वाले काम-काज और प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े रिस्क या खतरों से कंपनी और कर्मचारियों की रक्षा करते हैं. प्रोडक्शन मैनेजर इन पेशेवरों का प्रमुख काम विभिन्न उद्योगों में होने वाले प्रोडक्शन को इको-फ्रेंडली बनाना है ताकि हमारा एनवायरनमेंट सुरक्षित रहे. भारत में स्टूडेंट्स के लिए ग्रीन सेक्टर या एनवायरनमेंट की फील्ड से संबंधित विभिन्न एजुकेशनल कोर्सेज और एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया निम्नलिखित हैं: बीएससी/बीई/बीटेक– एनवायरनमेंटल साइंस -स्टूडेंट्स ने किसी मान्यताप्राप्त एजुकेशनल बोर्ड से अपनी 12वीं क्लास साइंस स्ट्रीम में पास की हो. इन कोर्सेज की अवधि 3 वर्ष है. इसी तरह, इस फील्ड में सर्टिफिकेट कोर्सेज की अवधि 6 महीने से 1 वर्ष तक हो सकती है. बीई/बीटेक– एनवायरनमेंट इंजीनियरिंग -स्टूडेंट्स ने किसी मान्यताप्राप्त एजुकेशनल बोर्ड से अपनी 12वीं क्लास साइंस स्ट्रीम में पास की हो. इन कोर्सेज की अवधि 4 वर्ष है. एमएससी/एमई/एमटेक– एनवायरनमेंटल साइंस – स्टूडेंट्स ने किसी मान्यताप्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से साइंस स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो. इन कोर्सेज की अवधि 2 वर्ष है. एमई/एमटेक– एनवायरनमेंटल -स्टूडेंट्स ने किसी मान्यताप्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से साइंस स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो. इन कोर्सेज की अवधि 2 वर्ष है. एमफिल– एनवायरनमेंटल साइंस –स्टूडेंट्स के पास किसी मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से साइंस की स्ट्रीम में पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री हो. इस कोर्स की अवधि 2 वर्ष है. पीएचडी– एनवायरनमेंटल साइंस –स्टूडेंट्स के पास एमफिल की डिग्री हो और इस कोर्स की अवधि 3 – 5 वर्ष है. भारत के ये टॉप एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स करवाते हैं विभिन्न कोर्सेज आप निम्नलिखित एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स से एनवायरनमेंट की फील्ड से संबंधित विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज कर सकते हैं: -दिल्ली यूनिवर्सिटी, दिल्ली -इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली -जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली -टेरी स्कूल ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज़, नई दिल्ली -चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ -इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली -इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंसेज, बैंगलोर -इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मुंबई/खड़गपुर -वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया, उत्तरांचल -इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, लखनऊ/मुंबई/खड़गपुर/दिल्ली/रुड़की/कलकत्ता/बैंगलोर  

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में बिना लिखित परीक्षा नौकरी पाने का अवसर, 75000 मिलेगी मंथली सैलरी

CRPF Recruitment 2024: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है. इसके लिए सीआरपीएफ ने वेटरनरी के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. जिन उम्मीदवारों के पास इन पदों से संबंधित योग्यता है और यहां आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं, वे सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सीआरपीएफ के इस भर्ती के लिए जो कोई भी आवेदन करने का मन बना रहे हैं, वे 6 जनवरी तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. यह भर्ती 5वीं और 10वीं एनडीआरएफ बटालियनों के लिए की जा रही है. अगर आपका भी मन इन पदों पर नौकरी पाने का है, तो आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें. सीआरपीएफ में नौकरी पाने की आयु सीमा सीआरपीएफ के इन पदों के लिए जो कोई भी उम्मीदवार आवेदन करने पर विचार कर रहे हैं, उनकी अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष होनी चाहिए. सीआरपीएफ में नौकरी पाने की क्या है शैक्षणिक योग्यता इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से वेटरनरी साइंस और लाइवस्टॉक में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही भारतीय वेटरनरी परिषद से पंजीकरण होना अनिवार्य है. सीआरपीएफ में चयन होने पर मिलेगी सैलरी जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन इन पदों के लिए होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर 75,000 रुपये महीने का भुगतान किया जाएगा. इसके अतिरिक्त भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेच्युटी, चिकित्सा सुविधाएं, सीनियरिटी लाभ और पदोन्नति के अवसर है. सीआरपीएफ में ऐसे होगा चयन जो कोई भी सीआरपीएफ के इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. इंटरव्यू के बाद उम्मीदवारों की मेडिकल जांच भी होगी. वॉक-इन-इंटरव्यू का विवरण: तारीख और समय स्थान 06 जनवरी 2025, सुबह 9 बजे कम्पोजिट अस्पताल, सीआरपीएफ, जीसी कैंपस, तालेगांव, पुणे, महाराष्ट्र – 410507 06 जनवरी 2025, सुबह 9 बजे कम्पोजिट अस्पताल, सीआरपीएफ, हैदराबाद, तेलंगाना – 500005   ऐसे करें आवेदन इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स (शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण, अनुभव प्रमाण पत्र) की मूल और फोटोकॉपी के साथ वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं. साथ में: एक साधारण कागज पर आवेदन फॉर्म तीन पासपोर्ट साइज फोटो उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के बाद इंटरव्यू में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी.

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड ने 60244 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के डीवी व पीएसटी की डेट जारी

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड ने 60244 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (डीवी / पीएसटी ) की तिथि घोषित कर दी है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कहा है कि कांस्टेबल भर्ती के डीवी पीएसटी 26 दिसंबर से शुरू होंगे। डीवी पीएसटी राउंड के एडमिट कार्ड 16 दिसंबर 2024 से डाउनलोड कर सकेंगे। लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर डीवी व पीएसटी राउंड के लिए 174316 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। नोटिस में बोर्ड ने कहा, ‘आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की दिनांक 23, 24, 25 30 व 31 अगस्त 2024 को सम्पन्न लिखित परीक्षा में अभिलेखों की संवीक्षा तथा शारीरिक मानक परीक्षण (DV / PST) हेतु अर्ह पाए गए अभ्यार्थियों की DV/ PST दिनांक 26 दिसंबर 2024 से आरम्भ की जाएगी। इस प्रक्रिया में सम्मिलित होने हेतु अर्ह अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जाने हेतु वेब लिंक दिनांक 16/12/2024 को बोर्ड की वेबसाईट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।’ बोर्ड ने कहा है कि अगर किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत होती है तो वह हेल्पलाइन नंबर 8867786192 पर संपर्क कर सकता है। एडमिट कार्ड का लिंक uppbpb.gov.in पर जारी होगा। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र पर तय तिथि व समय पर प्रवेश पत्र में दिए गए संबंधित डॉक्यूमेंट्स व ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स की एक सेल्फ अटेस्टेड कॉपी के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। यूपी पुलिस कांस्टेबल के पीएसटी में पास होने के लिए कद काठी के नियम यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और एससी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार का सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। एससी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी निर्धारित है। इसके साथ सीना बिना फुलाए 77 सेमी एवं फुलाकर 82 सेमी होना चाहिए। महिला वर्ग की बात करें तो सेलेक्ट होने वाली कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी तय की गई है। वहीं एसटी वर्ग से आने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी निर्धारित है। महिलाओं का न्यूनतम वजन 40 किलो होना चाहिए। यदि कोई अभ्यर्थी जो अपनी पीएसटी से संतुष्ट न हो तो ठीक परीक्षण के बाद उसी दिन अपील कर सकता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में करीब 48 लाख पंजीकृत थे जिसमें से लगभग 32 लाख ने एग्जाम दिया। यूपी पुलिस कांस्टेबल री-एग्जाम का आयोजन 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त 2024 को कुल 10 पालियों में कराया गया था। पीएसटी डीवी में सफल होने के बाद होगा पीईटी फिजिकल टेस्ट सफल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी वहीं महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करना अनिवार्य होगा।

​27 फरवरी को होगी REET की परीक्षा, 16 दिसंबर से आवेदन शुरू, लास्ट डेट 15 जनवरी

जयपुर राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा का इंतजार खत्म हो गया है और 27 फरवरी 2025 को परीक्षा आयोजित होगी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को परीक्षा की डेट का ऐलान करते हुए बताया कि 16 दिसंबर से आवेदन प्रकिया शुरू होगी और लास्ट डेट 15 जनवरी 2025 है। बोर्ड सचिव ने बताया- परीक्षा की वैलिडिटी पहले की तरह ही लाइफटाइम रहेगी। इस बार ओएमआर शीट में 5 ऑप्शन मिलेंगे और हर सवाल का जवाब देना जरूरी। खाली छोड़ने पर नंबर कटेंगे। आवेदशन शुल्क-रीट लेवल वन और टू के लिए अलग-अलग अप्लाई करना होगा। एक के लिए 550 रुपए शुल्क दोनों के लिए 750 रुपए शुल्क लगेगा। 43 दिन बाद होगा एग्जाम 16 दिसंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 15 जनवरी अंतिम तिथि है। आवेदन करने की लास्ट डेट से एग्जाम डेट में 43 दिन का समय है इस बार तैयारी के लिए सबसे कम समय दिया गया है। चार की जगह पांच ऑप्शन इस बार चार की जगह ओएमआर शीट में पांच ऑप्शन है। हर सवाल का जवाब देना जरूरी है नहीं तो नंबर काटे जा सकते है। 10 फीसदी से अधिक सवालों के जवाब में 5 विकल्प में से एक भी नहीं चुना तो अयोग्य घोषित किया जाएगा। 2 पारी में एग्जाम दो लेवल के लिए अलग-अलग पारी में एग्जाम होगा। पहली पारी में सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक, दूसरी पारी में दोपहर ढाई से शाम 5 बजे तक।

फोटोनिक्स भी हैं फिजिक्स पसंद करने वालों के लिए अच्छा विकल्प

सभी करियर कोर्सेस में सफलता के अवसर उपलब्ध होते हैं। पर कुछ ऐसे कोर्सेस भी होते हैं जिनके बारे में अधिक जानकारी नही होती हैं। ऐसे ही कोर्सेस में से 1 कोर्स हैं फोटॉनिक्स। इस फील्ड में स्पेशलाइज्ड कैंडिडेट्स की कमी हैं। यह आज के समय की हाई टेक इंडस्ट्रीज में से एक हैं। यह उन युवाओ के लिए सफल करियर साबित हो सकती हैं जिनकी रूचि फिजिक्स विषय में हैं। फोटॉनिक्स:- फिजिक्स का ही एक पार्ट होता है फोटॉनिक्स जिसके तहत फोटॉन्स की स्टडी, प्राइमरी पार्टिकल ऑफ लाइट, इंफॉर्मेशन को कन्वे और ऑब्टेन करने के प्रॉसेस की स्टडी की जाती हैं। वैसे तो फोटोनिक्स साइंस की ही टेक्नीक है जिससे आप लाइट के एमिशन, डिटेक्श्न, ट्रांसमिशन और मॉड्यूलेशन की टेक्नीक्स को मास्टर करने का तरीका सीखते हैं। करियर:- इस फील्ड में ग्रेजुएशन करने के लिए आपको फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमैटिक्स विषयो के साथ 12वीं 55 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी हैं। इस फील्ड में क्वॉलिफाइड प्रोफेशनल्स की मांग दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैं जिसकी वजह से इस क्षेत्र में करियर के अपर अवसर उपलब्ध हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज:- ऐसे स्टूडेंट्स जो की फोटॉनिक्स, अप्लाइड फिजिक्स और मैथमैटिक्स या अप्लाइड फिजिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्रेजुएशन कर चुके हैं उनके लिए फोटॉनिक्स या ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स में एमएससी के लिए इलिजिबल होंगे। इसके अलावा फोटॉनिक्स में एमटेक कोर्स भी उपलब्ध होता हैं। जॉब:- इस फील्ड में करियर के कई अवसर हैं। इसमें आप एनर्जी जनरेशन, मैन्यूफैक्चरिंग, हेल्थ केयर और इंफॉर्मेशन प्रॉसेसिंग, टेलीकम्यूनिकेशन कंपनीज, रिसर्च एंड डेवलपमेंट कंपनीज में भी जॉब पा सकते हैं। फोटॉनिक्स में करियर बनाने के लिए जरूरी स्किल्स -साइंस से रिलेटेड नई चीजे सर्च करने में इन्ट्रेस्ट -किसी भी डीटेल को स्टडी कर पाने की एबिलिटी -साइंस-सेंटर्ड क्वेश्चंस को सॉल्व करने में एबल -फिजिक्स और मैथमैटिक्स का अच्छा नॉलेज -ब्रॉड थिंकिंग  

PNB में बिना Exam नौकरी पाने का मौका, बस पूरी करी होगी ये शर्तें, 100000 है मंथली सैलरी

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में नौकरी (Sarkari Naukri) की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. इसके लिए पंजाब नेशनल बैंक ने साइकोलॉजिस्ट और महिला साइकोलॉजिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए भर्तियां निकाली है. जिन उम्मीदवारों के पास इन पदों से संबंधित योग्यता है, वे पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. पंजाब नेशनल बैंक भर्ती 2024 के जरिए जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, वे 16 दिसंबर तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप भी बैंक में काम करने के इच्छुक हैं, तो आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें. पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी पाने की क्या है आयु सीमा पंजाब नेशनल बैंक के इस भर्ती के माध्यम से जो कोई भी आवेदन कर रहे हैं, उनकी अधिकतम आयु 69 वर्ष होनी चाहिए. क्योंकि पैनल में शामिल साइकोलॉजिस्ट की अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष निर्धारित की गई है. पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी पाने की शैक्षणिक योग्यता बैंक में नौकरी पाने की ख्वाहिश रखने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से साइकोलॉजिस्ट में पोस्ट ग्रेजुएट (M.A.) की डिग्री होनी चाहिए. पीएचडी या एम.फिल धारकों को वरीयता दी जाएगी. काउंसलिंग थेरेपी, विशेष रूप से CBT (कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी) में सर्टिफिकेशन रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी. साथ ही संबंधित क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव भी होना चाहिए. पंजाब नेशनल बैंक में चयन होने पर मिलेगी सैलरी जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन पंजाब नेशनल बैंक के इस भर्ती के लिए होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर 100,000 रुपये प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा. यह एक समेकित वेतन होगा और इसमें किसी प्रकार के अतिरिक्त भत्ते/सुविधाएं शामिल नहीं होंगी. पंजाब नेशनल बैंक में ऐसे होगा चयन पंजाब नेशनल बैंक के इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों चयन आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet