LATEST NEWS

SSC GD परीक्षा 4 फरवरी से शुरू, एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें लिंक और स्टेप्स

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (SSC GD Exam 2025) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडीडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र की अतिरिक्त कॉपी प्रिन्ट करके रखने की सलाह दी है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, अभिभावकों का नाम, कैरेगरी, फोटोग्राफ, एप्लीकेशन नंबर, विषय और बारकोड जैसी जानकारी उपलब्ध होती है। इसके अलावा एग्जाम से संबंधित गाइडलाइंस भी मौजूद होती है। परीक्षा केंद्र पर दिशानिर्देशों का अनुपालन जरूरी होता है। कब होगी परीक्षा? एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 21 और 25 फरवरी को देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक एग्जाम से 4 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी होंगे। वहीं सिटी स्लिप 10 दिन पहले जारी होंगे। कुल 39,481 पदों पर भर्ती होगी।  परीक्षा का पैटर्न एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक मिलते हैं। इसमें 4 सेक्शन शामिल होंगे हैं। 0.25 अंक की कटौती होगी। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित होगा। ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड     सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं।     होमपेज पर Log in/Register के टैब पर क्लिक करें।     लॉग इन मॉड्यूल खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।     होमपेज पर एडमिट कार्ड दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।     भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार एडमिट कार्ड का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

बनें साइबर सुरक्षा के मास्टर

पिछले एक दशक में देश में कंप्यूटर का चलन तेजी से बढ़ा है। बड़ी से बड़ी कंपनी और छोटे से छोटे ऑफिस तक की सारी गोपनीय जानकारियां कंप्यूटर में रखी जा रही हैं। सुरक्षा को ध्यान में रख कर कंप्यूटर पर पासवर्ड सेट किये जा रहे हैं। पासवर्ड ज्यादा सुरक्षित हों, इसके भी तरीके उजागर किये जा रहे हैं। साइबर सुरक्षा के तमाम उपाय करते हुए भी उनकी जानकारियां पलक झपकते ही सात समंदर पार बैठे लोगों तक आसानी से पहुंच जा रही हैं। यह काम कंप्यूटर के जानकारों द्वारा ही किया जाता है। इन्हें रोकने का जिम्मा एथिकल हैकर का होता है और इस पूरी प्रक्रिया को एथिकल हैकिंग का नाम दिया गया है। हालिया कुछ वर्षो में इमेल हैकिंग, गोपनीय दस्तावेज लीक होने, आतंकी हमले आदि की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इससे व्यक्ति विशेष, संस्थान के अलावा पूरे देश की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न होने की संभावना भी बढ़ी है। क्यों पड़ी इसकी जरूरत:- नासकॉम की एक रिपोर्ट की मानें, तो देश में 77 हजार एथिकल हैकरों की प्रतिवर्ष आवश्यकता है, जबकि सिर्फ 25-30 हजार प्रोफेशनल्स प्रतिवर्ष सामने आ रहे हैं। यानी इसकी जरूरत से काफी कम लोग हर साल यह कोर्स कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एथिकल हैकर की मांग आनेवाले समय में और अधिक बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि हर क्षेत्र में कंप्यूटर का दखल बढ़ता जा रहा है और लोग अपनी सारी गोपनीय जानकारियां कंप्यूटर में ही रखना चाह रहे हैं। कब करें यह कोर्स:- एथिकल हैकिंग से संबंधित बैचलर, मास्टर, पीजी डिप्लोमा और डिप्लोमा कई तरह के कोर्स मौजूद हैं। कुछ कोर्स ऐसे भी हैं, जिनमें एथिकल हैकिंग एक विषय के रूप में पढ़ाया जाता है। बैचलर कोर्स में दाखिला 12वीं के बाद, मास्टर व पीजी में प्रवेश ग्रेजुएशन के बाद और डिप्लोमा में बारहवीं के बाद प्रवेश ले सकते हैं। इन योग्यताओं के साथ-साथ इसमें कंप्यूटर की जानकारी को सर्वोपरि रखा जाता है। बैचलर व मास्टर कोर्स कंप्यूटर एप्लीकेशन से संबंधित होते हैं। बैचलर कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा पास करना जरूरी है। अंकित फाड़िया सर्टिफाइड एथिकल हैकर कोर्स भी प्रचलन में है। कोर्स से जुड़ी जानकारी:- कोर्स के दौरान छात्रों को कंप्यूटर सिक्योरिटी से जुड़ी पूरी जानकारी प्रदान की जाती है। क्लास में प्रेजेंटेशन टेस्ट, गैजेट्स की जानकारी, हैकिंग, पासवर्ड क्रैकिंग, मालवेयर एनालिसिस, पोर्ट स्कैनिंग, बफर ओवरफ्लो आदि के बारे में विस्तार से बताया जाता है। कोर्स के दौरान ही छात्र सिक्योरिटी से संबंधित समस्याओं की रिपोर्ट करने, नियम के दायरे में रह कर काम करने, बायोमेट्रिक्स सिस्टम पर प्रोजेक्ट तैयार करने और हालिया घटित हैकिंग के नये मामलों पर चर्चा करते हैं। इसमें संभावनाएं हैं अपार:- कोर्स समाप्त होने के बाद प्रोफेशनल्स को किसी कंपनी में सिक्योरिटी एनालिस्ट, चीफ इन्फार्मेशन ऑफिसर, प्रेजेंटेशन टेस्टर व नेटवर्किग स्पेशलिस्ट के रूप में काम करने का अवसर मिलता है। प्रेजेंटेशन टेस्टर के रूप में प्रोफेशनल्स फायरवाल की जांच करते हैं, जिससे कि गैरजरूरी चीजों का प्रवेश रोका जा सके। जबकि नेटवर्किग स्पेशलिस्ट के अंतर्गत संस्थान के कंप्यूटर नेटवर्क की सुरक्षा, सॉफ्टवेयर आदि की सुरक्षा का जिम्मा होता है। साइबर विशेषज्ञ पवन दुग्गल के अनुसार इस क्षेत्र में शुरुआती दौर में 40 से 60 हजार रुपये प्रतिमाह की सैलरी आसानी से मिलती है। यदि प्रोफेशनल्स के अंदर स्किल्स हैं, तो वे 80 से 90 हजार प्रतिमाह का भी पैकेज पा सकते हैं। कहां मिलते हैं रोजगार:- एथिकल हैकिंग का कोर्स करने के बाद उम्मीदवार बैंक,  एयरलाइंस, होटल्स, टेलीकॉम कंपनी, आउटसोर्सिग यूनिट्स, आइटी सर्विस कंपनी, रिटेल चेन, इंटरनेट फम्र्स आदि में काम कर सकते हैं। कंप्यूटर नेटवर्किग नॉलेज है जरूरी:- इस प्रोफेशन में सबसे जरूरी है कंप्यूटर नेटवर्किग नॉलेज। बिना इसके लंबी रेस का घोड़ा नहीं बना जा सकता। इसके अलावा प्रोफेशनल्स को जावा, यूनिक्स व सी$$ में भी दक्ष होना जरूरी है। साथ ही उसे अपना दिमाग हमेशा खुला रखना होगा और नेटवर्किग से जुड़ी हर जानकारी को आत्मसात करना होगा। प्रॉब्लम सॉल्विंग, एनालिटिकल स्किल्स, सिक्योरिटी सिस्टम और कंप्यूटर का गहरा ज्ञान भी काफी ऊंचाई तक ले जा सकता है। मुख्य संस्थान:- आइआइआइटी, इलाहाबाद और हैदराबाद इनोबुज नॉलेज सॉल्यूशन, नयी दिल्ली इंडियन सेंटर ऑफ इसी काउंसिल सर्टिफाइड एथिकल हैकर, हैदराबाद अंकित फाड़िया सर्टिफाइड एथिकल हैकर  

रूल्स फॉर कॅरियर ग्रोथ

कॅरियर में आगे बढ़ने के लिए यूं तो सभी मेहनत करते हैं, लेकिन कुछ लोग ही ऐसे होते हैं, जो वास्तव में आगे बढ़ पाते हैं। दरअसल, वे लोग आगे बढ़ने के लिए दूसरों से हटकर कुछ नया करने का प्रयास करते हैं, इसीलिए वे आगे बढ़ पाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ नियमों के बारे में जो आपको आगे ले जा सकते हैं। इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के इस दौर में प्रतिस्पर्धा भी एक नया रूप ले रही है। शायद ही कोई ऐसा सेक्टर हो, जहां दूसरों से आगे निकलने के लिए कड़ी चुनौती का सामना न करना पड़ रहा हो। हालांकि आगे निकलने की इस दौड़ में सक्सेस सभी को नहीं मिल पाती। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ बातें जो आपको दूसरों से आगे कर सक्सेस दिला सकती हैं। काम में रहें अव्वल:- आप को जो भी जिम्मेदारी दी जाती है आप उसे पूरी ईमानदारी व मेहनत के साथ निभाएं। आप जिस प्रोसेस में काम करते हैं, उसकी आपको पूरी-पूरी जानकारी होनी चाहिए। आगे बढ़ने के लिए भी जरूरी है कि आप अपने काम में पूरी तरह से पारंगत हों। साथ ही अगर कोई नई चीज सीखने का मौका मिलता है, तो उससे पीछे न हटें। यह चीज आपको दूसरों से आगे ले जा सकती है। अवसर की तलाश:- यदि आपको कोई एक्स्ट्रा असाइनमेंट मिलता है, तो इसे एक अवसर की तरह लें। इस तरह के मौकों को खोना नहीं चाहिए, क्योंकि ये आपको एक अच्छा एक्सपोजर दिला सकते हैं। इस तरह के असाइनमेंट को लेने से आपकी लीडरशिप, मैनेजमेंट व इंटरपर्सनल स्किल भी डेवलॅप होगी। आप मैनेजमेंट की नजरों में भी आएंगे। समस्याएं हल करें:- किसी भी कंपनी में समस्याएं खोजना आसान है। लेकिन इसके विपरीत आप किसी भी समस्या का समाधान खोजने वाले बनें। इसके लिए आप सबसे पहले परिस्थिति का विश्लेषण करें और इसके बाद समस्या का समाधान करने की पहल करें। इन समस्याओं को संबंधित पक्ष के साथ बातचीत कर आसानी के साथ सुलझाया जा सकता है। परिवर्तन को रहें तैयार:- कंपनी में कई काम और डिपार्टमेंट होते हैं। ऐसे में कंपनी की जरूरत के हिसाब से अगर आपको किसी दूसरे डिपार्टमेंट में शिफ्ट किया जाता है, तो आपको भी उसके अनुरूप अपने वर्क स्टाइल में परिवर्तन लाना चाहिए। कंपनी की जरूरत जानें:- जब आप किसी कंपनी को ज्वाइन करें, तो कुछ समय यह जानने में लगाएं कि कंपनी का लक्ष्य क्या है? यदि कंपनी किसी समस्या से जूझ रही है और आप समस्या के हल के बारे में बता सकते हैं, तो मान लें कि आप ने सफलता हुए। नेटवर्किग गु्रप से जुड़ें:- आजकल लगभग सभी कंपनियां ट्रेनिंग व कॅरियर प्रोग्राम्स संचालित करती हैं। अपने कॅरियर ग्रॉफ को आगे ले जाने के लिए इनमें जरूर हिस्सा लें। इससे मैनेजमेंट को भी मालूम होगा कि आप कुछ अलग करने की चाहत रखते हैं। इस तरह मैनेजमेंट आपके स्किल्स देखते हुए महत्वपूर्ण असाइनमेंट का हिस्सा भी बना सकता है। यह सब चीजें ही आपके कॅरियर ग्रॉफ को आगे ले जाती हैं।  

अविभावक अपने बच्चों को सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश दिलवाना चाहते हैं वे 13 जनवरी तक आवेदन करे

नई दिल्ली ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम (AISSEE 2025) के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2025 निर्धारित है। ऐसे में जो छात्र या अविभावक अपने बच्चों को सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश दिलवाना चाहते हैं वे अंतिम दिनों में वेबसाइट पर होने वाली परेशानियों से बचने के लिए तुरंत ही आवेदन कर लें। एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/aissee पर जाकर भरा जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी आवेदन का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है। आवेदन के लिए योग्यता यहां से करें चेक सैनिक स्कूल कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्र का 5वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही आयु 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा कक्षा 9 में प्रवेश के लिए छात्र का 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है और साथ ही उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 31 मार्च 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी। एप्लीकेशन प्रॉसेस ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम 2025 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aissee2025.ntaonline.in पर विजिट करें। वेबसाइट के होम पेज पर न्यू कैंडिडेट रजिस्टर हियर लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरें और पंजीकरण कर लें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें। अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें। आवेदन शुल्क आवेदन पत्र भरने के साथ अविभावक निर्धारित शुल्क अवश्य जमा करें। एप्लीकेशन फीस कैटेगरी के अनुसार अलग अलग तय की गई है। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 800 रुपये का भुगतान करना होगा वहीं एससी/ एसटी के लिए एप्लीकेशन फीस 650 तय की गई है। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम (AISSEE 2025) से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स या माता पिता ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने निकाली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, 25 प्रतिशत सीट गेस्ट लेक्चरर के लिए रिजर्व

 भोपाल  मध्य प्रदेश के 562 सरकारी कॉलेजों में प्राध्यापकों के आधे से अधिक पद खाली है। मप्र लोक सेवा आयोग(एमपीपीएससी) ने सरकारी कॉलेजों में रिक्त सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसमें अतिथि विद्वानों के लिए 25 फीसद पद आरक्षित किए गए हैं। साथ ही इन्हें आयु सीमा में भी एक से 10 वर्ष तक छूट दी गई है, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शैक्षणिक सत्र में अध्यापन कराया या चार अंक अर्जित किए हों। अतिथि विद्वानों को इस आरक्षण का लाभ अगली तीन भर्तियों तक ही मिलेगा। 1923 पदों के लिए होगी परीक्षा इनमें से दो परीक्षाएं इसी साल (मई-अक्टूबर 2025) में होगी। ये परीक्षा 1923 पदों के लिए होगी। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने मध्य प्रदेश शैक्षणिक सेवा(महाविद्यालयीन शाखा) सेवा भर्ती नियम 1990 में संशोधन किया है। बता दें, कि वहीं प्रदेश के कालेजों में करीब 4500 अतिथि विद्वान पढ़ा रहे हैं। इनमें से करीब 500 अतिथि विद्वानों के लिए सीटें आरक्षित होंगी। बता दें, कि प्रदेश में प्राध्यापक के 457 और सहायक प्राध्यापक के 3675 पद रिक्त हैं। इन विषयों के लिए होगी परीक्षा इसमें सहायक प्राध्यापक(क्रीड़ा अधिकारी, प्राणी शास्त्र, भौतिक शास्त्र, राजनीति शास्त्र, गणित, हिंदी, भूगोल, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, भौतिक रसायन, वाणिज्य रसायन शास्त्र, इतिहास, समाज शास्त्र, कम्प्यूटर विज्ञान विषय) के लिए मई में परीक्षा आयोजित होगी। वहीं अक्टूबर में यौगिक विज्ञान केंद्र, उर्दू, सांख्यिकी, संस्कृत, व्याकरण, संस्कृत साहित्य, संस्कृत प्राच्य, संस्कृत ज्योतिष, संगीत, कंप्यूटर एप्लीकेशन, मराठी, भूगर्भ शास्त्र की परीक्षा होगी। 1100 से अधिक अतिथि विद्वान होंगे पात्र अतिथि विद्वान प्रदेश में संघ के अध्यक्ष डॉ. देवराज सिंह ने बताया कि 4500 अतिथि विद्वान कार्यरत हैं।इनमें 25 प्रतिशत आरक्षण मिलने से 1100 से अधिक अतिथि विद्वानों को ही लाभ मिल पाएगा, क्योंकि सैकड़ों अतिथि विद्वान उम्र की सीमा को पार कर चुके हैं। उन्हें भी मौका मिलना चाहिए, इसलिए उम्र की सीमा में और छूट मिलनी चाहिए। इससे पहले 2017 में परीक्षा कराई गई थी। इतने सालों बाद परीक्षा कराई जाएगी तो अतिथि विद्वान ओवर एज हो जाएंगे और वे कभी नियमित नहीं हो पाएंगे।

मध्य प्रदेश में साल 2025 में 15 हजार प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती होगी, 28 जनवरी से कर सकेंगे अप्लाई

भोपाल सरकारी स्कूलों में इस साल करीब 15 हजार प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती होगी। इसके लिए कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा के लिए समय-सारिणी जारी कर दिया है। साथ ही दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इसके तहत स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक (विषय, खेल एवं संगीत गायन वादन) और प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत गायन- वादन एवं नृत्य) और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक (विषय) और प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत गायन-वादन एवं एवं नृत्य) चयन परीक्षा-2024 के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा शुरू होने की संभावित तारीख 20 मार्च से इसके तहत संबंधित अभ्यर्थी 28 जनवरी से 11 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र में संशोधन 28 जनवरी से 16 फरवरी तक होंगे। परीक्षा शुरू होने की संभावित तारीख 20 मार्च से है। इस परीक्षा के लिए नियम पुस्तिका जनवरी में ईएसबी की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। अनारक्षित वर्ग को 500 रुपये शुल्क लगेंगे इस परीक्षा में अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र और एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये प्रति प्रश्न पत्र रहेगा। इस परीक्षण नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान संबंधित विभाग द्वारा किया जाएगा। 13 शहरों में होगी परीक्षा यह परीक्षा प्रदेश के 13 शहरों में आयोजित होगी। इनमें भोपाल,बालाघाट, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन है। दो पालियों में होगी परीक्षा यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ से 11 बजे और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। पहली पाली के लिए अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग का समय सुबह सात से आठ बजे तक रहेगा, जबकि दूसरी पाली के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर एक से दो बजे तक होगा।

मध्यप्रदेश में शिक्षक पद के लिए बंपर भर्ती निकली, आवेदन की प्रक्रिया 28 जनवरी, 2025 से शुरू होगी

भोपाल शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है। दरअसल, मध्यप्रदेश में इन दिनों शिक्षक पद के लिए बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 जनवरी, 2025 से शुरू होगी। अप्लाई करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारि वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/e_default.html पर एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने के बाद आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के जरिए की जाएगी।  जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक स्कूल शिक्षा विभाग के तहत माध्यमिक शिक्षक (विषय, खेल एवं संगीत गायन वादन) और प्राथमिक शिक्षक (खेल संगीत गायन-वादन व नृत्य) और जनजातीय विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक (विषय) और प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत, गायन वादन , नृत्य) की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए 28 जनवरी से 11 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 28 जनवरी से 16 फरवरी तक आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। परीक्षा 20 मार्च से शुरू होगी। एग्जाम दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 11 बजे तक होगी जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। बता दें कि मध्यप्रदेश में शिक्षकों की भर्ती में अतिथि शिक्षकों को अब 50% आरक्षण मिलेगा। इसके लिए वहीं अतिथि शिक्षक पात्र होंगे, जिन्होंने 3 शैक्षणिक सत्रों में 200 दिन सरकारी स्कूलों में पढ़ाया हो। इसका लाभ अतिथि शिक्षकों को हाल ही में होने वाली शिक्षकों की भर्ती में मिलेगा। राज्य कर्मचारी चयन मंडल ने 10 हजार शिक्षकों की भर्ती का कार्यक्रम घोषित किया है।

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की ओर से जल्द ही ग्रुप डी के 32 हजार पदों पर नीकाली भर्ती

नई दिल्ली रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की ओर से जल्द ही ग्रुप डी के 32 हजार पदों पर भर्ती नीकाली जानी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जनवरी/ फरवरी माह में शुरू की जा सकती है। ऐसे में जो भी रेलवे में सरकारी नौकरी पाने की चाह रखते हैं वे तय तिथियों में इंडियन रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। पात्रता एवं मापदंड इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित योग्यता हासिल करना अनिवार्य होगा। ग्रुप डी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से ग्रेजुएट होना आवश्यक होगा। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने आईटीआई (NCVT/ SCVT) सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया हो। अभ्यर्थी की आयु निर्धारित कटऑफ डेट से न्यूनतम 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए वहीं अधिकतम आयु 33 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। कैसे होगा ग्रुप डी पदों पर चयन आरआरसी ग्रुप डी भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT-1) से होकर गुजरना होगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे वे भर्ती के अगले चरण की परीक्षा CBT 2 में भाग ले पाएंगे। सीबीटी 2 के बाद क्वालीफाई अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए आमंत्रित किया जायेगा। अंत में सभी चरणों के अनुसार उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी और सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी। एप्लीकेशन प्रॉसेस आपको बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया का जिम्मा प्रयागराज डिवीजन को दिया जा सकता है। आवेदन शुरू होते ही अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकेंगे। आवेदन के लिए आपको पहले मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर पाएंगे। एप्लीकेशन फीस आवेदन पत्र भरने के साथ अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क का भुगतान अनिवार्य रूप से करना होगा। बिना शुल्क जमा किये आपके फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे। जनरल, ओबीसी वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये तय की गई है वहीं एससी, एसटी एवं महिला उम्मीदवारों को आवेदन के साथ 250 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क के भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि माध्यमों के किया जा सकता है। ध्यान रखें कि यह शुल्क पिछली भर्ती के मुताबिक है, नई नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसमें किसी प्रकार का बदलाव होने पर फीस को अपडेट कर दिया जायेगा।

ये है बेहतर करियर ऑप्शन, मिलेगा बढ़िया जॉब और शानदार पैकेज

अगर आप बेहतर करियर ऑप्शन की तलाश में हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही विकल्पों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यह ऑप्शन न केवल आने वाले वक्त में बेहद डिमांड में रहेंगे, बल्कि बढ़िया पैकेज भी दिलाएंगे तो आइए डालते हैं इन पर एक नजर। डेटा साइंस डेटा साइंस आज के वक्त का सबसे ज्यादा डिमांडिंग करियर ऑप्शन है। इस बात की जानकारी समय-समय पर वाले रिसर्च से साबित हो रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार, लिंक्डइन ने कहा है कि डेटा साइंस 37% वार्षिक वृद्धि दर के साथ सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक है। साथ ही एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, ब्यूरो ऑफ लेबर Statistics (BLS) के अनुसार, साल 2026 तक डाटा साइंटिस्ट की मांग 27.9% बढ़ने का अनुमान है। ऐसे में यह फील्ड आने वाले समय में ढेरों मौके हैं। दरअसल, तमाम बड़े- बड़े आर्गनाइजेशन से लेकर एमएनसीज कंपनीज आज बड़ी संख्या में डेटा जेनरेट करती हैं और फिर उसे कलेक्ट करते हैं, जिसे वे कस्टमर की दिलचस्पी को पहचान सके। साथ ही ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बना सके। इसी वजह से, ऐसे प्रोफेशनल्स की तत्काल आवश्यकता पैदा हो रही है, जो इस Data को प्रभावी ढंग से एनालाइज करके इसका यूज कर सके। बता दें कि आने वाले दिनों में एग्रीकल्चर, हेल्थकेयर, एविएशन सहित अन्य सेक्टर में भी इनकी मांग बढ़ेगी, क्‍योंकि इन फील्ड में डाटा को एनलाइज करके इनसाइट्स तैयार किए जाएंगे। साइबर सिक्योरिटी कोविड काल के बाद से, जितनी तेजी से देश डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ा है, उतनी ही तेजी से साइबर फ्रॉड भी हो रहे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें 21 साइबर अपराधियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों से 16,788 लोगों को करोड़ो का चूना लगा दिया है। यह कोई पहला केस नहीं है, आज कल साइबर अपराध की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके चलते इन अपराधियों को पकड़ने के लिए इनके प्रोफेशनल्स की आवश्यकता भी तेजी से बढ़ रही है। अगर रिसर्च पर गौर करें तो साइबर सिक्योरिटी जॉब मार्केट के 2029 तक 31% बढ़ने की उम्मीद है, जिससे यह सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक बन जाएगा। इसके अलावा, साथ ही, बड़ी-बड़ी कंपनीज भी अपने डेटा और सिस्टम की सिक्योरिटी के लिए साइबर सुरक्षा में तेजी से इनवेस्ट कर रही हैं। इसलिए इस क्षेत्र में भी करियर बनाना एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

AIIMS में बिना written exam के नौकरी पाने का मौका, 39000 से अधिक है सैलरी

लखनऊ  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का एक सुनहरा अवसर है. जिस किसी के भी पास इन पदों से संबंधित योग्यता है, वे एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimskalyani.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए एम्स कल्याणी ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक) के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. एम्स के इस भर्ती के जरिए कुल 45 पदों पर बहाली की जाने वाली है. जो कोई भी एम्स में नौकरी करने की सोच रहे हैं, वे 21 जनवरी 2025 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर अप्लाई करने से पहले नीचे दिए गए बातों को गौर से पढ़ें. एम्स में नौकरी पाने की क्या है योग्यता उम्मीदवार जो कोई भी एम्स के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए. फॉर्म भरने के लिए आयुसीमा जो कोई भी उम्मीदवार एम्स कल्याणी में इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी अधिकतम आयुसीमा 45 वर्ष होनी चाहिए. एम्स में चयन होने पर मिलेगी सैलरी एम्स में जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन इस पद के लिए होता है, तो उन्हें सैलरी के तौर पर 15,600 रुपये से 39,100 रुपये + ग्रेड पे 6,600 रुपये दिया जाएगा. एम्स में फॉर्म भरने के लिए देना होगा आवेदन शुल्क अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 1000 रुपये एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: कोई शुल्क नहीं. अन्य जानकारी इंटरव्यू का तरीका: ऑनलाइन और ऑफलाइन (हाइब्रिड मोड) तिथि: 21 जनवरी 2025 से 22 जनवरी 2025 समय: प्रातः 9:30 बजे से स्थान: प्रशासनिक भवन, प्रथम तल, समिति कक्ष, एम्स कल्याणी, पिन कोड – 741245 यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक   महत्वपूर्ण सूचना भर्ती से संबंधित सभी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें. इच्छुक उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे सभी योग्यता मानदंडों को पूरा करते हैं. आवेदन से पहले संपूर्ण जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

मप्र लोक सेवा आयोग इसी माह खाली पदाें पर अधिसूचना जारी करेगा, 1459 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकलेगी वैकेंसी

इंदौर मध्यप्रदेश के शासकीय कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पदों पर भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग (MPPSC) इसी माह अधिसूचना जारी करने वाला है। इस बार कुल 1459 पदों के लिए भर्ती की जाएगी, जिसमें सबसे ज्यादा 158 पद केमेस्ट्री विषय के हैं। पिछली बार दिसंबर 2022 में आई वैकेंसी में सबसे अधिक 200 पद अंग्रेजी विषय के थे, जबकि इस बार अंग्रेजी में 96 पद उपलब्ध हैं। छह विषयों में केवल एक-एक पद होगा, और कुछ विषयों जैसे लॉ में एक भी पद नहीं है। पिछली बार 1669 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई थी, जबकि इस बार संख्या कम है। अंतिम समय में 150 पद और जोड़े जाने की संभावना है। अंतिम समय में बढ़ सकते हैं पद इस बार लाइब्रेरियन के लिए कोई पद नहीं है, जबकि पिछली बार 255 पद थे। कुल 35 विषयों के लिए पिछली अधिसूचना आई थी, जबकि इस बार 26 विषयों के लिए जारी होगी। स्पोर्ट्स ऑफिसर के 128 पद उपलब्ध हैं, जबकि बायोटेक्नोलॉजी जैसे विषय अभी अधिसूचना में शामिल नहीं हैं, लेकिन अंतिम समय में इन पदों को जोड़ा जा सकता है। प्रोफेसरों के रिटायरमेंट के कारण खाली पदों की संख्या में वृद्धि उच्च शिक्षा विभाग में कुल 12,389 स्वीकृत पद हैं, जिनमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, स्पोर्ट्स ऑफिसर और लाइब्रेरियन शामिल हैं। वर्तमान में लगभग 6,823 पदों पर फैकल्टी कार्यरत हैं, जबकि 5,566 पद खाली हैं। इनमें से 2,053 पदों की परीक्षा हो चुकी है और आगामी दिनों में 1,542 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बावजूद लगभग 2,000 पद खाली रह जाएंगे। प्रोफेसरों के रिटायरमेंट के कारण खाली पदों की संख्या में वृद्धि हो रही है। कॉलेजाें में 5566 पद खाली, भर्ती के बाद भी 2 हजार खाली रहेंगे उच्च शिक्षा विभाग के 12 हजार 389 पोस्ट स्वीकृत हैं। इनमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, स्पोर्ट्स ऑफिसर, लाइब्रेरियन पद शामिल हैं। वर्तमान में करीब 6823 पद फैकल्टी कार्यरत हैं। करीब 5566 पद खाली हैं। इनमें से 2053 पदों के लिए परीक्षा कराई जा चुकी है। आने वाले दिनों में 1542 पदों के लिए भर्ती आएगी। इसके बाद भी करीब 2 हजार पद खाली रह जाएंगे। प्रोफेसर्स के रिटायरमेंट से पद भी लगातार खाली हो रहे हैं।

सुकून के साथ करियर की उड़ान भरे मानव अधिकारों में

भारत में सांविधिक सरकारी निकाय एवं निगम जैसे राष्ट्रीय एवं राज्य आयोग (महिला, बाल, मानवाधिकार, मजदूर, कल्याण, अल्पसंख्यक समुदाय, अजा एवं अजजा आयोग), सैन्य, अर्ध-सैन्य तथा पुलिस विभाग, पंचायती राज संस्था, स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान निकाय और उत्कृष्टता केन्द्र, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी तथा जिला शहरी विकास एजेंसी, वकीलों तथा विधिक विशेषज्ञों द्वारा चलाए जाने वाले मानवाधिकार परामर्शदाता संगठन कुछ अन्य ऐसे स्थान हैं जहां करियर के अवसर तलाश सकते हैं, बाल-अपराध एवं बाल-दुव्र्यवहार जैसी सुधार संस्थाओं और महिला सुधार केन्द्रों, कारागार एवं बेघर गृहों में भी कार्य किया जा सकता है। मानव अधिकार एक चिर-परिचित क्षेत्र है। परन्तु, यह जानना व समझना सचमुच महत्वपूर्ण है कि मानव अधिकारों की पकड़ व समझ आपको बेहतर भविष्य के साथ-साथ मानवता के कल्याण का सहभागी भी बना सकती है। राजगार विशेषज्ञ मनु सिंह बताते हैं कि मानवाधिकार राष्ट्रीयता, निवास-स्थान, लिंग, राष्ट्रीय या नैतिक स्रोत, रंग, धर्म, भाषा या किसी अन्य स्थिति से परे सभी व्यक्तियों में निहित अधिकार हैं। हम सभी, बिना किसी भेदभाव के अपने मानवाधिकार के समान रूप से हकदार हैं। ये अधिकार परस्पर संबंधी, एक-दूसरे पर आश्रित होते हैं। सार्वभौमिक मानवाधिकारों को प्रायः समझौतों, प्रचलित अंतर्राष्ट्रीय विधि, सामान्य सिद्धांतों तथा अंतर्राष्ट्रीय विधि के अन्य स्रोतों के रूप में विधि द्वारा अभिव्यक्त किया जाता है तथा इनका आश्वासन दिया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार विधि व्यक्तियों या समूहों के मानवाधिकारों तथा मूलभूत स्वतंत्रता को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के लिए कई रूपों में कार्य करने एवं कई कृत्यों से दूर रहने के दायित्व निर्धारित करते हैं। आखिर मानव अधिकार क्या हैं? सबसे पहले यह जान लें कि मानवाधिकार संविधान में निम्नलिखित बातें शामिल हैंः-सुरक्षा अधिकार-जो व्यक्तियों की, हत्या, जनसंहार, उत्पीड़न तथा बलात्कार जैसे अपराधों से रक्षा करते हैं। स्वतंत्रता अधिकार-जो विश्वास एवं धर्म, संगठनों, जन-समुदायों तथा आंदोलन जैसे क्षेत्रों में स्वतंत्रता की रक्षा करते हैं। राजनीतिक अधिकार-जो स्वयं को अभिव्यक्ति, विरोध, वोट देकर तथा सार्वजनिक कार्यालयों में सेवा द्वारा राजनीति में भाग लेने की स्वतंत्रता की रक्षा करते हैं। उपयुक्त कार्यवाही अधिकार-जो मुकदमे के बिना कैद करने, गुप्त मुकदमे चलाने तथा अधिक सजा देने जैसी विधिक प्रणाली के दुरूपयोग से रक्षा करते हैं। समानता अधिकार-जो समान नागरिकता, विधि के समक्ष समानता एवं पक्षपात रहित होने का आश्वासन देते हैं। कल्याण अधिकार (ये आर्थिक तथा सामाजिक अधिकारों के रूप में जाने जाते हैं)। जिनमें शिक्षा का तथा अत्यंत निर्धनता और भुखमरी से रक्षा का प्रावधान है। सामूहिक अधिकार-जो विजाति-संहार के विरुद्ध एवं देशों द्वारा उनके राष्ट्रीय क्षेत्रों तथा संसाधनों के स्वामित्व के लिए समूहों को रक्षा प्रदान करते हैं। पारस्परिक निर्भरता व निष्पक्षता सभी मानवाधिकार अविभाज्य हैं, भले ही वे नागरिक या राजनीतिक अधिकार हों, ऐसे ही अधिकार विधि के समक्ष जीवन, समानता के अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार, आर्थिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक अधिकार, कार्य करने, सामाजिक सुरक्षा तथा शिक्षा के अधिकार और इसी तरह विकास एवं स्व-निर्धारण के अधिकार अहरणीय, परस्पर एक दूसरे पर निर्भर और परस्पर जुड़े हुए हैं। एक अधिकार में सुधार लाने से अन्य अधिकारों के विकास में सहयता मिलती है। इसी तरह एक अधिकार के हरण से अन्य अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। निष्पक्षता अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार विधि में एक मजबूत सिद्धांत है। यह सिद्धांत सभी बड़े मानवाधिकार समझौते में व्याप्त है और कुछ अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सम्मेलनों जैसे कि सभी प्रकार के जातीय भेदभावों के उन्मूलन से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और महिलाओं के विरुद्ध सभी प्रकार के भेदभावों ने उन्मूलन से जुड़े सम्मेलन के मुख्य उद्देश्य को प्रस्तुत करता है। यह सिद्धांत सभी मानवाधिकारों तथा स्वतंत्रता के संबंध में सभी पर लागू होता है और यह सिद्धांत, लिंग, जाति, रंग तथा ऐसे अन्य वर्गों की सूची के आधार पर भेदभाव का निषेध करता है। समानता का सिद्धांत निष्पक्षता के सिद्धांत का पूरक है। यह सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणा में उल्लिखितय इस अनुच्छेद-1 में उल्लिखित इस तथ्य से भी प्रकट होता है कि सभी मनुष्य जन्म से ही स्वतंत्र होते हैं तथा मान-सम्मान तथा अधिकारों में भी समान होते हैं। अधिकार और जिम्मेदारी भी मानवाधिकार अधिकारों तथा दायित्वों-दोनों को अपरिहार्य बनाते हैं। राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय विधि के अंतर्गत दायित्वों तथा कार्यों को, मानवाधिकारों को आदर देने, उनकी रक्षा करने तथा उन्हें पूरा करने वाला मानते हैं। आदर देने के दायित्व का अर्थ है कि राष्ट्रों को मानवाधिकारों के प्रयोग में हस्तक्षेप करने से अथवा उसके प्रयोग को घटाने से बचना चाहिए। रक्षा के दायित्वों के संबंध में राष्ट्रों को, मानवाधिकारों के दुरूपयोगों से व्यक्तियों या समूहों की रक्षा करनी चाहिए। पूरा करने के दायित्व का अर्थ है कि राष्ट्रों को मूल मानवाधिकारों के प्रयोगों के कारगर बनाने के लिए सकारात्मक रूख अपनाना चाहिए। व्यक्तिगत स्तर पर, जब कि हम अपने मानवाधिकारों के हकदार हैं, हमें अन्यों के मानवाधिकारों का भी सम्मान करना चाहिए। मानवाधिकार संगठन भारत में मानवाधिकार अभी भी अपने विकास चरण में है। फिर भी इस क्षेत्र में विशेषज्ञता कर रहे छात्रों के लिए अनेक अवसर खुले हुए हैं। विकलांगों, अनाथ, दीन-हीन, शरणार्थियों, मानसिक विकलांगों तथा नशीले पदार्थ सेवियों के साथ कार्य करने वाले समाजसेवी संगठनों तथा गैर-सरकारी संगठनों में करियर के अवसर उपलब्ध हैं। मानवाधिकार व्यवसायी सामान्यतः मानवाधिकार एवं नागरिक स्वतंत्रता के क्षेत्र में कार्य करने वाले स्थापित गैर-सरकारी संगठनों में भी कार्य कर सकते हैं। ये गैर-सरकारी संगठन मानवाधिकार सक्रियतावाद, आपदा एवं आपातकालीन राहत, मानवीय सहायता बाल एवं बंधुआ मजदूरों, विस्थापित व्यक्तियों, संघर्ष समाधान तथा अन्यों में सार्वजनिक हित के मुकदमेबाजी के क्षेत्र में भी कार्य करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय संगठनों तथा गैर-सरकारी संगठनों को, मानवाधिकार में विशेषज्ञता करने वाले व्यक्तियों की निररंतर तलाश रहती है। इसमें संयुक्त राष्ट्र संगठन भी शामिल हैं। भारत में सांविधिक सरकारी निकाय एवं निगम जैसे राष्ट्रीय एवं राज्य आयोग (महिला, बाल, मानवाधिकार, मजदूर, कल्याण, अल्पसंख्यक समुदाय, अजा एवं अजजा आयोग), सैन्य, अर्ध-सैन्य तथा पुलिस विभाग, पंचायती राज संस्था, स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान निकाय और उत्कृष्टता केन्द्र, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी तथा जिला शहरी विकास एजेंसी, वकीलों तथा विधिक विशेषज्ञों द्वारा चलाए जाने वाले मानवाधिकार परामर्शदाता संगठन कुछ अन्य ऐसे स्थान हैं जहां करियर के अवसर तलाश सकते हैं, बाल-अपराध एवं बाल-दुव्र्यवहार जैसी सुधार संस्थाओं और महिला सुधार केन्द्रों, कारागार एवं बेघर गृहों में भी कार्य किया जा सकता है। मानवाधिकार विशेषज्ञों की मांग शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ने की संभावना है। पाठ्यक्रम अवधि … Read more

4 जनवरी में होगा BPSC 70वीं परीक्षा का री-एग्जाम, 13 दिसंबर को बापू सेंटर में रद्द हुई थी परीक्षा

 पटना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा पटना के बापू सेंटर पर रद्द की गई 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अब 4 जनवरी 2025 को किया जाएगा. इस परीक्षा के लिए उन सभी अभ्यर्थियों को नया एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा जिन्होंने पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर परीक्षा दी थी. बीपीएससी ने री-एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि भी घोषित कर दी है. यह हॉल टिकट 27 दिसंबर 2024 को जारी होगी, जिन्हें अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे. ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें: Step 1- सबसे पहले उम्मीदवार (bpsc.bih.nic.in) पर जाएं. Step 2- होमपेज उपलब्ध एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें. Step 3- अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें. Step 4- सबमिट पर क्लिक करें. Step 5- अब स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा, उसे चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें. परीक्षा का पैर्टन बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा अधिकतम 150 अंकों की होगी. प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक दिया जाएगा। 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ होगी और निगेटिव मार्किंग होगी, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई (1/3) अंक काटा जाएगा. जारी है अभ्यर्थियों का प्रदर्शन बिहार में परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का धरना लगातार जारी है. प्रदर्शनकारियों का कहना है, कि जब तक आयोग पूरी परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करने की घोषणा नहीं करता, उनका आंदोलन जारी रहेगा. हालांकि, बीपीएससी अध्यक्ष ने 13 दिसंबर की परीक्षा रद्द करने से इनकार किया है. साथ ही 34 अभ्यर्थियों भेजा कारण बताओ का नोटिस जारी किया.  

नाबार्ड की ओर से स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती निकाली गई, 5 जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाई, जाने डिटेल

नई दिल्ली सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए खुशखबरी है। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट की ओर से स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस 21 दिसंबर से शुरू कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 5 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट www.nabard.org पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थी पात्रता की जांच अवश्य कर लें। कौन ले सकता है भर्ती में भाग इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार ग्रेजुएट/ बीई/ बीटेक/ एमटेक/ एमसीए/ एमएसडब्ल्यू आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी न्यूनतम उम्र 24 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 55 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। कैसे होगा चयन इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को इंटरव्यू प्रक्रिया में भाग लेना होगा। इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को एक्सपीरियंस, शैक्षिक योग्यता आदि के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। भर्ती विवरण इस भर्ती के माध्यम से कुल 10 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से ETL डेवलपर के लिए 01 पद,डाटा साइंटिस्ट के लिए 02 पद, सीनियर बिजनेस एनालिस्ट के लिए 01 पद, बिजनेस एनालिस्ट के लिए 01 पद, UI/UX डेवलपर के लिए 01 पद, स्पेशलिस्ट डाटा मैनेजमेंट के लिए 01 पद, प्रोजेक्ट मैनेजर- एप्लीकेशन मैनेजमेंट के लिए 01 पद, सीनियर एनालिस्ट- नेटवर्क / SDWAN Operations के लिए 01 पद, सीनियर एनालिस्ट- साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशन के लिए 01 पद आरक्षित है। कैसे करें आवेदन     इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर विजिट करें।     वेबसाइट के होम पेज पर करियर बटन पर क्लिक करके अगले पेज पर भर्ती से सम्बंधित अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।     अब आप Click here for New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।     इसके बाद अन्य जानकारी के साथ हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।     अंत में निर्धारित आवेदन शल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।  

मध्य प्रदेश में 12वीं पास के लिए बिजली कंपनी में नौकरी का मौका, फटाफट कर दें अप्‍लाई

भोपाल मध्‍यप्रदेश राज्‍य विद्युत बोर्ड में नौकरी का सुनहरा मौका है. अगर आप भी निर्धारित मापदंड पूरा करते हैं, तो ऑफ‍िस असिस्‍टेंट समेत अन्‍य पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. इस वैकेंसी के बारे में पूरी डिटेल्‍स mponline.gov.in पर देखी जा सकती है. इस बात का ध्‍यान रखें कि 23 जनवरी 2025 से पहले इन पदों के लिए अप्‍लाई कर दें.  कितने पदों पर वैकेंसी मध्‍यप्रदेश राज्‍य विद्युत बोर्ड ने कुल 2573 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इसमें कुछ वैकेंसी जनरेशन कंपनी ट्रांसमिशन कंपनी और पॉवर मैनेजमेंट कंपनी आदि के लिए है. कई रिपोर्ट में बताया गया है कि इन कंपनियों में ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्तियां निकली हैं. इसके तहत कार्यालय सहायक श्रेणी 3, लाइन परिचालक, सुरक्षा उप निरीक्षक, सीनियर इंजीनियर मैकेनिकल, सीनियर इंजीनियर सिविल आदि के पदों पर नियुक्‍तियां होनी हैं. इसके अलावा टेक्‍निशियन, रेडियोग्राफर, ईजीसी टेक्‍निशियन, अग्निशमक आदि पदों पर भी नौकरियां हैं.  कौन कर सकता है अप्‍लाई मध्‍यप्रदेश राज्‍य विद्युत बोर्ड में निकली इन भर्तियों के लिए सामान्‍य योग्‍यता 12वीं पास रखी गई है मतलब इंटरमीडिएट परीक्षा पास अभ्‍यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. लेकिन कुछ पदों के लिए उससे संबंधित योग्‍यता मांगी गई है. अगर आपके पास संबंधित विषय में डिग्री डिप्‍लोमा है, तो ही आवेदन कर सकते हैं. अलावा अभ्‍यर्थी की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. आवेदन mponline.gov.in के माध्‍यम से की जा सकती है.  सेलेक्‍शन और सैलेरी मध्‍यप्रदेश राज्‍य विद्युत बोर्ड इन पदों के लिए ऑनलाइन टेस्‍ट कराएगा. इसके बाद फ‍िजिकल टेस्‍ट भी होगा, जिसके आधार पर फाइनल सेलेक्‍शन होगा. सेलेक्‍ट होने वाले उम्‍मीदवारों को 19500 से लेकर 42700 तक की सैलेरी मिलेगी.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet