LATEST NEWS

रेलवे ग्रुप D भर्ती : 21997 पदों पर भर्ती का मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 9 मार्च तक बढ़ी

नई दिल्ली रेलवे में ग्रुप डी के 21997 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए 9 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले एप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 थी। वहीं फीस भुगतान की लास्ट डेट भी 4 मार्च 2026 से बढ़ाकर 11 मार्च 2026 कर दी गई है। जो अभ्यर्थी आवेदन से चूक गए हैं उन्हें एक सप्ताह की मोहलत और मिल गई है। वे जल्द से जल्द www.rrbapply.gov.in पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। आवेदन पत्र में करेक्शन करने की विंडो की अवधि का शेड्यूल भी बदला गया है। अब एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन 05 मार्च से 14 मार्च की बजाय 12 मार्च से 21 मार्च के बीच होगी। ध्यान रहे रेलवे जोन सेलेक्ट करने के बाद उसमें बदलाव नहीं कर सकेंगे। रेलवे की इस सबसे बड़ी भर्ती में करोड़ से भी ज्यादा आवेदन आने के आसार हैं। इस बार सर्वाधिक वैकेंसी 3537 चंडीगढ़/नई दिल्ली जोन यानी नॉर्दर्न जोन में हैं। 22000 रेलवे ग्रुप डी भर्ती की 15 बड़ी बातें 1. एक ही फॉर्म भर सकते हैं रेलवे भर्ती बोर्ड ने कहा है कि उम्मीदवार केवल एक ही रेलवे जोन (आरआरबी) के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक से अधिक रेलवे जोन के लिए आवेदन करने पर फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा। जिस रेलवे के लिए आप आवेदन कर रहे हैं, आप उसी रेलवे में एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पदों का प्रेफरेंस देना होगा। सेम आरआरबी में अगर आप एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करते हैं तो आपको अलग अलग आवेदन करने की जरूरत नहीं है, ऐसा करने से फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा। एक ही ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में कई पदों के लिए आवेदन करने की सुविधा है। एक ही फॉर्म में विभिन्न पदों के लिए आपको प्रेफरेंस देना होगा। 2. रेलवे ग्रुप डी फॉर्म भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स – स्कैन किया हुआ पासपोर्ट-साइज फोटो और सिग्नेचर। – शैक्षणिक योग्यता प्रूफ के लिए 10वीं सर्टिफिकेट या ITI सर्टिफिकेट। – सरकार का दिया हुआ ID प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वगैरह)। – कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)। – डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)। 3. रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026 के लिए अप्लाई करने के स्टेप्स – ऑफिशियल वेबसाइट http://www.rrbcdg.gov.in/ पर जाएं। – ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें। – एग्जाम के लिए रजिस्टर करें और नाम, जन्मतिथि और पिता का नाम, माता का नाम, आधार नंबर, SSLC/मैट्रिक रजिस्ट्रेशन नंबर, पास होने का साल, मोबाइल नंबर, ईमेल ID जैसी जरूरी डिटेल्स सबमिट करें और फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करें। – रजिस्ट्रेशन के बाद, कैंडिडेट्स को OTP के ज़रिए अपनी ईमेल ID और मोबाइल नंबर वेरिफाई करना होगा। – रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके होम पेज पर लॉगिन करें। – एप्लीकेशन पेज के पार्ट I में, कैंडिडेट्स को एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, कम्युनिटी, जेंडर, धर्म, एक्स-सर्विसमैन, CCAA, माइनॉरिटी, इकोनॉमिकली बैकवर्ड क्लास एज रिलैक्सेशन और दूसरी डिटेल्स देनी है। एप्लीकेशन पेज के पार्ट II में, कैंडिडेट्स को पोस्ट के लिए अपनी प्रायोरिटी/प्रेफरेंस बतानी है। – एप्लीकेशन डिटेल्स पूरी होने पर कैंडिडेट्स को ऑनलाइन नेट बैंकिंग/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/UPI और ऑफलाइन चालान का इस्तेमाल करके पेमेंट पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएग। – कैंडिडेट्स को एग्जाम की भाषा चुननी होगी। – कैंडिडेट्स को एक वैलिड फोटो ID कार्ड की डिटेल्स भरनी होगी। – फीस रिफंड पाने के लिए बैंक डिटेल्स डालें। – कैंडिडेट्स को फॉर्मेट के हिसाब से अपनी फोटो और सिग्नेचर की स्कैन की हुई इमेज अपलोड करनी है और SC/ST कैंडिडेट्स को कैटेगरी सर्टिफिकेट अपलोड करने है। – कैंडिडेट्स को शर्तों से सहमत होकर एप्लीकेशन फॉर्म जमा करना है। 4. रेलवे ग्रुप डी भर्ती आवेदन की नई तिथियां – ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तारीख और समय – 09.03.2026 (23:59 Hrs.) – जमा किए गए एप्लीकेशन के लिए एप्लीकेशन फीस पेमेंट की आखिरी तारीख- 11.03.2026 (23:59 Hrs.) – एप्लीकेशन फॉर्म में बदलाव के लिए मॉडिफिकेशन विंडो की तारीख और समय मॉडिफिकेशन फीस के पेमेंट के साथ। (कृपया ध्यान दें: ‘Create an Account’ फ़ॉर्म और ‘Chosen Railway’ में भरी गई डिटेल्स में बदलाव नहीं किया जा सकता) – 12.03.2026 से 21.03.2026 (23:59 Hrs.) – वे तारीखें जिनके दौरान योग्य स्क्राइब उम्मीदवारों को एप्लीकेशन पोर्टल में अपनी स्क्राइब डिटेल्स देनी होंगी 22.03.2026 से 26.03.2026 5. किस जोन में कितनी वैकेंसी, देखें ब्योरा नॉर्दर्न रेलवे (नई दिल्ली) में कुल 3537 पद हैं। इनमें 1437 अनारक्षित (UR), 530 अनुसूचित जाति (SC), 266 अनुसूचित जनजाति (ST), 956 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 348 ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए हैं। वेस्टर्न रेलवे (मुंबई) में कुल 3148 पद घोषित किए गए हैं। इनमें 1160 UR, 407 SC, 178 ST, 698 OBC और 288 EWS शामिल हैं। सेंट्रल रेलवे (मुंबई) में 2012 पद हैं। इसमें 914 UR, 318 SC, 171 ST, 407 OBC और 202 EWS के लिए हैं। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (गुवाहाटी) को कुल 1776 पद मिले हैं। इनमें 718 UR, 266 SC, 133 ST, 480 OBC और 179 EWS पद शामिल हैं। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (बिलासपुर) में कुल 1199 पद हैं। इसमें 516 UR, 184 SC, 76 ST, 281 OBC और 142 EWS के लिए पद निर्धारित हैं। नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (गोरखपुर) में 1196 पद रखे गए हैं। इनमें 537 UR, 178 SC, 109 ST, 271 OBC और 101 EWS शामिल हैं। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (प्रयागराज/इलाहाबाद) में कुल 1183 पद हैं। इसमें 570 UR, 156 SC, 89 ST, 271 OBC और 97 EWS पद शामिल हैं। ईस्टर्न रेलवे/मेट्रो कोलकाता में 1180 पद घोषित किए गए हैं। इनमें 468 UR, 157 SC, 129 ST, 297 OBC और 129 EWS शामिल हैं। वेस्ट सेंट्रल रेलवे (जबलपुर) में कुल 1147 पद हैं। इसमें 581 UR, 174 SC, 89 ST, 157 OBC और 145 EWS पद शामिल हैं। सदर्न रेलवे (चेन्नई) में 1036 पद हैं। इनमें 430 UR, 155 SC, 96 ST, 247 OBC और 108 EWS के लिए पद रखे गए हैं। साउथ सेंट्रल रेलवे (सिकंदराबाद) को 1016 पद मिले हैं। इनमें 376 UR, 151 SC, 130 ST, 258 OBC और 101 EWS शामिल हैं। ईस्ट सेंट्रल रेलवे (हाजीपुर) में कुल 976 पद हैं। इसमें 405 UR, 148 SC, 59 ST, 266 OBC … Read more

ग्रुप-डी के 22,195 पदों पर आवेदन की तिथि बढ़ाई, अब 9 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन

नईदिल्ली रेलवे में नौकरी करने के लिए तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब युवा आफिशियल वेबसाइट पर जाकर नौ मार्च तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। ग्रुप-डी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आखिरी मौका है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेद प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।  यह कर सकते हैं इस भर्ती के लिए आवेदनः ग्रुप-डी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की हो। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 33 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कैटेगरी के आधार पर आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। रजिस्ट्रेशन फीसः जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 500 रुपये और एससी/एसटी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा। ऐसे करें खुद अप्लाईः आरआरबी की ओर से ग्रुप-डी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से ग्रुप-डी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें। अब वेबसाइट के होमपेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, मोबाइन नंबर आदि को दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करके रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें। फॉर्म भरने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।

NCERT का नया कदम: 8वीं कक्षा में अब न्यायपालिका में भ्रष्टाचार पढ़ेंगे छात्र

  नई दिल्ली नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी एनसीईआरटी ने आठवीं कक्षा के सेलेबस में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार और लंबित पड़े मामलों का चैप्टर भी जोड़ा है. इस चैप्टर के बाद आठवीं कक्षा के बच्चे अब ये पड़ेंगे कि कैसे न्यायपालिका में भ्रष्टाचार और अधिक संख्या में पेंडिंग केस से न्याय प्रक्रिया पर असर पड़ता है.  NCERT की ओऱ से कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान यानी सोशल साइंस की किताब में बदलाव किया है और पेंडिंग कोर्ट केस के बारे में जानकारी शामिल की है.  सिलेबस में इस बदलाव के लिए काउंसिल के सदस्यों ने प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की थी. पिछले पाठ्यक्रम में कुछ बदलाव करते हुए नए पैराग्राफ़ को एड किया गया है जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार जैसे विषय को जोड़ा गया है और अदालतों में पेंडिंग मामले के बारे में भी बच्चों को पढ़ाने का फैसला किया गया है. इस किताब के ज़रिए आदमी के बच्चे न्याय व्यवस्था के सामने चुनौतियां के विषय के बारे में जानेंगे.  अब क्या है नया? नए चैप्टर “हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका” में न्यायपालिका में विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार को एक प्रमुख समस्या के रूप में बताया गया है. साथ ही, कोर्ट में पेंडिंग केस की संख्या को न्यायिक चुनौतियों की तरह लिस्ट किया गया है, जो कई कारणों से—जैसे जजों की कमी, जटिल कानूनी प्रक्रियाएँ और खराब आधारभूत संरचना—के चलते पैदा होती है.     इस पाठ में यह भी बताया गया है कि अकेले सुप्रीम कोर्ट में 81 हज़ार लंबित मामले हैं तो देश भर के हाई कोर्ट में 60, लाख से ज्यादा लंबित मामले हैं जिन पर सुनवाई यह फैसला नहीं हो पाया है. इसके अलावा निचली अदालतों में यह संख्या 4 करोड़ से भी ज्यादा है जिसमें फैसला नहीं हो पाया है.  लेकिन, नए कोर्स में कुछ बदलाव किए गए हैं जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का ज़िक्र किया गया है. नए संस्करण के इस अध्याय में ये भी बताया गया है कि कैसे सरकार द्वारा बनाए गए कुछ कानूनों को न्यायपालिका ने निरस्त कर दिया जबकि उन कानूनों को संसद की मंज़ूरी थी लेकिन उसे चुनौती दी गई थी जिसके बाद न्यायपालिका ने उन कानूनों पर रोक लगा दी थी. नए संस्करण को मंजूरी मिल चुकी है और जल्दी किताबें बाजार में आ जाएंगी. पहले क्या पढ़ाया जाता था? हालांकि पिछले सेशन में इसी पाठ में न्यायपालिका की कार्यप्रणाली और उसकी संरचना के साथ साथ उनके अधिकारों के बारे में पढ़ाया जाता था, लेकिन अब न्यायपालिका के भीतर भ्रष्टाचार का भी ज़िक्र किया गया है. NCERT ने इस विषय को भी जोड़ा है कि न्यायपालिका की जवाब देही की व्यवस्था कैसे होगी और हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट के जजों के कोड ऑफ़ कंडक्ट उनके ख़िलाफ़ शिकायतें और उन्हें पद से हटाने की प्रक्रिया के बारे में भी बढ़ाया जाएगा. पहले कार्यपालिका और न्यायपालिका वाले पाठ में सिर्फ ये पढ़ाया जाता था कि न्यायपालिका सरकार का वह महत्वपूर्ण अंग है जो देश के कानूनों की व्याख्या और उनका पालन सुनिश्चित करती है. यह संविधान की संरक्षक के रूप में कार्य करती है और देखती है कि विधायिका और कार्यपालिका अपने अधिकारों का सही उपयोग करें. अगर संसद में बनाया गया कोई कानून संविधान के विरुद्ध हो, तो न्यायपालिका उसे निरस्त कर सकती है.  अगर कार्यपालिका कानून लागू करते समय सीमा का उल्लंघन करे, तो न्यायालय हस्तक्षेप कर सकता है. इस प्रकार शक्तियों का विभाजन और संतुलन बना रहता है, जिससे किसी एक अंग के पास अत्यधिक शक्ति न हो और नागरिकों के मूल अधिकार सुरक्षित रहें. 

CBSE का बड़ा फैसला: मिडल ईस्ट में 10वीं–12वीं की 5–6 मार्च की परीक्षा स्थगित

नई दिल्ली केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मध्य पूर्व के कई देशों में जारी तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए वहां कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। सीबीएसई ने कहा है कि बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में चल रहे मौजूदा हालातों की समीक्षा करने के बाद बोर्ड ने इन क्षेत्रों में 5 मार्च 2026 (गुरुवार) और 6 मार्च 2026 (शुक्रवार) को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को टाल दिया है। छात्रों की सुरक्षा और वहां की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है। बोर्ड परिस्थितियों की समीक्षा करने के बाद नई तिथियां जारी करेगा। बोर्ड बृह्स्पतिवार को स्थिति की समीक्षा करेगा और 7 मार्च को होने वाली परीक्षाओं के संबंध में जल्द निर्णय लेगा। इससे पहले बोर्ड ने 2 मार्च की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। आपको बता दें कि इन देशों में बड़ी संख्या में भारतीय परिवार रहते हैं और उनके बच्चे सीबीएसई स्कूलों में पढ़ते हैं। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ”पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों – बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में मौजूदा स्थिति के कारण बोर्ड ने पांच मार्च को 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है।” भारद्वाज ने बताया कि नयी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी और आगे की परीक्षाओं के लिए स्थिति की समीक्षा पांच मार्च को की जाएगी। क्यों लिया गया परीक्षा टालने का फैसला मिडिल ईस्ट में हाल के दिनों में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं। क्षेत्रीय तनाव में ईरान, इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच बढ़ते टकराव ने सामान्य जीवन को प्रभावित किया है। कई स्थानों पर हवाई क्षेत्र बंद होने, उड़ानों के रद्द होने और आवाजाही बाधित होने जैसी समस्याएं सामने आई हैं। ऐसी स्थिति में छात्रों का परीक्षा केंद्र तक पहुंचना, पर्यवेक्षकों की उपलब्धता और परीक्षा संचालन की व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। छात्रों और स्कूलों को क्या निर्देश दिए गए प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों और छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक CBSE वेबसाइट और प्रमाणित सूचना माध्यमों पर ही भरोसा करें। स्कूल प्रशासन को छात्रों के संपर्क में रहने और उन्हें तैयारी जारी रखने के लिए मार्गदर्शन देने को कहा गया है। फर्जी नोटिस से भी बढ़ी परेशानी इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फर्जी सर्कुलर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया था कि मिडिल ईस्ट में बाकी सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं और छात्रों को वैकल्पिक मूल्यांकन के आधार पर अंक दिए जाएंगे। CBSE ने इस नोटिस को पूरी तरह झूठा बताया और कहा कि यह भ्रामक जानकारी है। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें। छात्रों में राहत भी, चिंता भी परीक्षा टलने से जहां कुछ छात्रों को अस्थायी राहत मिली है, वहीं नई तारीख को लेकर अनिश्चितता भी बढ़ गई है। कई परिवार पहले ही क्षेत्रीय तनाव से चिंतित थे और अब पढ़ाई का शेड्यूल बिगड़ने से मानसिक दबाव और बढ़ गया है। स्कूल फिलहाल छात्रों को पढ़ाई जारी रखने और संशोधित कार्यक्रम का इंतजार करने की सलाह दे रहे हैं।

यूपीएससी सिविल सेवा फाइनल रिजल्ट आने को तैयार, कौन बनेगा इस साल का टॉपर?

नई दिल्ली संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) बहुत जल्द सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी करने वाला है। नतीजे आने के बाद अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकेंगे। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू 27 फरवरी 2026 को समाप्त हो गए थे। बीते वर्षों को ट्रेंड को देखा जाए तो आमतौर पर यूपीएससी इंटरव्यू खत्म होने के एक सप्ताह के भीतर फाइनल रिजल्ट जारी कर देता है। इस लिहाज से इस सप्ताह कभी भी नतीजे जारी हो सकते हैं। मेन्स एग्जाम में प्रदर्शन के आधार पर 2,736 उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। यूपीएससी सीएसई 2025 इंटरव्यू 5 जनवरी से शुरू हुए थे। अभ्यर्थियों का चयन उनके मुख्य परीक्षा के मार्क्स व इंटरव्यू के प्राप्तांकों के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के अंदर मार्क्स वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इस बार यूपीएससी सीएसई के जरिए आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस समेत 979 पदों पर भर्ती की जाएगी। आपको बता दें कि हर वर्ष आईएएस, आईपीएस, आईएफएस ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा माना जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों — प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार– में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है। इन सर्विसेज में नियुक्ति के लिए की जाएगी सिफारिश (i) इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस; (ii) इंडियन फॉरेन सर्विस; (iii) इंडियन पुलिस सर्विस; और (iv) सेंट्रल सर्विसेज, ग्रुप A और ग्रुप B। UPSC CSE रिजल्ट 2025 लाइव अपडेट्स: फाइनल रिजल्ट कैसे चेक करें स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं स्टेप 2: होमपेज पर रिजल्ट पर क्लिक करें। स्टेप 3: UPSC CSE 2025 Final Result लिंक चेक करें स्टेप 4: पीडीएफ फाइल खुलने पर अपना नाम तलाशें। पिछले साल शक्ति दुबे ने किया था टॉप यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप ( UPSC CSE 2024 Topper ) किया था। देखना होगा इस बार कौन अव्वल आता है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के टॉपर रैंक, रोल नंबर और नाम 1 0240782 शक्ति दुबे 2 0101571 हर्षिता गोयल 3 0867282 डोंगरे अर्चित पराग 4 0108110 शाह मार्गी चिराग 5 0833621 आकाश गर्ग 6 0818290 कोमल पुनिया 7 6902167 आयुषी बंसल 8 6613295 राज कृष्ण झा 9 0849449 आदित्य विक्रम अग्रवाल 10 5400180 मयंक त्रिपाठी 11 8200949 एट्टाबॉयिना साई शिवानी 12 5809367 आशी शर्मा 13 5912548 हेमन्त 14 0818331 अभिषेक वशिष्ठ 15 1010403 बन्ना वेंकटेश 16 6907627 माधव अग्रवाल 17 0810414 संस्कृति त्रिवेदी 18 2604936 सौम्या मिश्रा 19 0833456 विभोर भारद्वाज 20 2200688 त्रिलोक सिंह 21 0859649 दिव्यांक गुप्ता 22 0865358 रिया सैनी 23 1214507 बी शिवचंद्रन 24 0334811 आर रंगमंजू 25 1202909 जी जीई ए एस 26 6618486 शिवांश सुभाष जगाड़े 27 0410502 रोमिल द्विवेदी 28 7809511 ऋषभ चौधरी 29 1203512 सुभाषकार्तिक एस 30 0109558 पंचाल स्मित हसमुखभाई 31 0510887 श्रेया त्यागी 32 1126194 उत्कर्ष यादव 33 0816777 अल्फ्रेड थॉमस 34 0413837 अभि जैन 35 0840850 श्रेयक गर्ग 36 2613856 मुस्कान श्रीवास्तव 37 0801201 शोभिका पाठक 38 6319367 अभिषेक शर्मा 39 1204543 मोनिका आर 40 3405835 इरम चौधरी 41 0815285 सचिन बसवराज गुट्टूर 42 1221566 पवित्रा पी 43 6616032 अवधिजा गुप्ता 44 0869198 मुदिता बंसल 45 1907228 मालविका जी नायर 46 8203187 रावुला जयसिम्हा रेड्डी 47 1902150 नंदना जी पी 48 0705455 रितिका रथ 49 4108641 सौरव सिन्हा 50 0823200 अंकुर त्रिपाठी  

फायर इंजीनियरिंग में भविष्य बनाएं: पढ़ाई से नौकरी तक का सफर

आग लगने पर उसे बुझाने के लिए ऐसा आदमी या ऐसी टीम चाहिए जो आग की किस्म, आग लगने के कारण, आग बुझाने के तरीके, आग बुझाने के सामान और आग में घिरे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का हुनर रखती हो। जाहिर है यह ऐसी जानकारी नहीं जिसे यूं ही पूछ कर या पढ़ कर जान लिया जाए। इसकी पढ़ाई भी होती है और इसका प्रशिक्षण भी दिया जाता है। एक गुण ऐसा है जिसके बिना यह पढ़ाई और प्रशिक्षण काम नहीं आ पाएगा-वह है साहस और सूझबूझ का सही मिश्रण। इस क्षेत्र में फायरमैन से लेकर चीफ फायर अफसर तक बन सकते हैं। जो लोग आग से उपजी चुनौतियों का सामना करते हुए करियर की बुलंदी तक पहुंचना चाहते हैं वे डिप्लोमा से लेकर बी.ई. (फायर) की डिग्री प्राप्त कर निम्न पदों तक पहुंच सकते हैं।.. फायरमैन: वह व्यक्ति जो सीधे-सीधे आग से जूझता है। फायरमैन की टीम हर फायर स्टेशन में तैनात होती है। लीडिंग फायरमैन: फायरमैन के बाद विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण कर लीडिंग फायरमैन बन सकते हैं। सब-अफसर: किसी भी फायर टैंडर का लीडर सब-अफसर होता है जिसकी कमान में फायरमैन और लीडिंग फायरमैन होते हैं। यह परिस्थिति का आकलन कर अपनी टीम का मार्गदर्शन करता है कि किस प्रकार से कम से कम नुक्सान सहते हुए आग को बुझाया जा सके। स्टेशन अफसर: किसी भी फायर स्टेशन का प्रमुख स्टेशन अफसर होता है जो न सिर्फ फायर स्टेशन की टीम को लीड करता है बल्कि पूरी जानकारी रखता है कि उसकी जिम्मेदारी के दायरे में आने वाले इलाके में किस तरह की इमारतें, फैक्ट्रियां या रिहायशी इलाका है जहां आग लग सकती है। असिस्टैंट डिवीजनल अफसर: पूरे राज्य को अलग-अलग डिवीजनों में बांटा जाता है और हर डिवीजन की जिम्मेदारी असिस्टैंट डिवीजनल अफसर की होती है जो कार्य और इलाके के हिसाब से कई हो सकते हैं। इलाके में बनने वाली इमारतों में आग बुझाने के इंतजाम सही हैं या नहीं, यह देखने-सुनने की जिम्मेदारी इन्हीं की होती है। डिवीजनल अफसर: डिवीजनल अफसर की जिम्मेदारी भी वही होती है जो असिस्टैंट डिवीजनल अफसर की होती है और तीन असिस्टैंट डिवीजनल अफसर पर एक डिवीजनल अफसर होता है। डिप्टी चीफ फायर अफसर: पूरे फायर डिपार्टमैंट के समन्वय, कार्य, क्षेत्र विभाजन व अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ यह सुनिश्चित करना कि पूरा फायर डिपार्टमैंट हर परिस्थिति से निपटने के लिए सक्षम है, डिप्टी चीफ फायर अफसर जैसा अधिकारी ही देखता है। चीफ फायर अफसर: चीफ फायर अफसर पूरे फायर डिपार्टमैंट का बॉस होता है जिसकी निगरानी, निर्देश, समन्वय और प्रेरणा से विभाग चलता है। पूरे राज्य में आग लगने की घटनाएं कम से कम हों और आग लगने पर उससे किस तरह पूरी तैयारी के साथ निपटना है, चीफ फायर अफसर की लीडरशिप तय करती है। बेहद चुनौतीपूर्ण है यह क्षेत्र:- जाहिर है इस क्षेत्र में करियर निखर सकता है लेकिन इस करियर को चुनने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहना जरूरी है। किसी भी आपात स्थिति में बड़े ही धैर्य और सूझ-बूझ से काम करना यदि आता है तो इस ओर कदम बढ़ाया जा सकता है। यह बताना जरूरी है कि आग कितना नुक्सान कर सकती है। गत कुछ महीनों में आग लगने की ऐसी घटनाएं हुई हैं जिनमें न सिर्फ लाखों का नुक्सान हुआ है बल्कि बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हुई है। कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में लगी आग अभी लोगों की याद्दाश्त में बुझी नहीं जिसमें 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा नई दिल्ली एयरपोर्ट के कार्गो डिवीजन में लगी आग ने लाखों का नुक्सान कर दिया था। दिल्ली के मुनिरका के सी.एन.जी. स्टेशन में लगी आग ने 5 लोगों को मौत की नींद सुला दिया। कहने का तात्पर्य है कि करियर का चुनाव करने से पहले खुद को इस बात के लिए तैयार करना जरूरी है कि चुनौतियों की लपटें बड़ी ऊंची हैं। कार्य का स्वरूप:- फायर डिपार्टमैंट से जुड़ना एक कामयाब करियर के साथ साथ जनसेवा भी है। फायर फाइटर्स का मुख्य काम आग लगने के कारणों का पता लगाना और उसे रोकने के उपायों का विशलेषण करना होता है। फायर फाइटिंग सिविल, इलैक्ट्रीकल, एनवायरनमैंटल इंजीनिरिंग से जुड़ा क्षेत्र है। मसलन आग बुझाने के यंत्रों की तकनीकी जानकारी, स्प्रिंक्लर सिस्टम, अलार्म, पानी की बौछार का सबसे सटीक इस्तेमाल, कम से कम समय और कम से कम संसाधनों में ज्यादा से ज्यादा जान-माल की रक्षा करना उसका उद्देश्य होता है। शैक्षणिक योग्यता:- डिप्लोमा या डिग्री में दाखिले के लिए कैमिस्ट्री, फिजिक्स या गणित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। कुछ पदों के लिए बी.ई. (फायर) डिग्री अनिवार्य है। इसमें प्रवेश के लिए ऑल इंडिया एंट्रैंस एग्जाम होता है। शारीरिक योग्यता:- शैक्षणिक योग्यता के साथ इस फील्ड में करियर बनाने के लिए शारीरिक योग्यता भी देखी जाती है। पुरुषों के लिए न्यूनतम लंबाई 165 सैंटीमीटर, वजन 50 कि.ग्रा., वहीं महिलाएं कम से 157 सैंटीमीटर लंबी हों, वजन कम से कम 46 कि.ग्रा. हो। नजरें दोनों के लिए 6ध्6 होनी चाहिएं और उम्र 19 से 23 वर्ष के भीतर हो। कौशल:- इस फील्ड के लिए जितनी जरूरत डिग्री की है, उससे ज्यादा जरूरत कुछ व्यक्तिगत योग्यताओं की भी है। आग बारूद से भरे कारखानों में लग सकती है और कैमिकल फैक्टरी में भी, घनी आबादी वाले इलाकों व जंगलों में। ऐसे में साहस, धैर्य के साथ लीडरशिप क्वालिटी, तेजी से फैसले लेने की क्षमता जरूरी है। विभिन्न कोर्स:- डिप्लोमा इन फायर एंड सेफ्टी, पीजी. डिप्लोमा इन फायर एंड सेफ्टी, बीएससी. इन फायर इंजीनियरिंग, सर्टिफिकेट कोर्स इन फायर फाइटिंग, फायर टैक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्रीयल सेफ्टी मैनेजमैंट, इंडस्ट्रीयल सेफ्टी सुपरवाइजर, रैसक्यू एंड फायर फाइटिंग जैसे कोर्स शामिल हैं। इनकी अवधि 6 महीने से लेकर 3 वर्ष तक है। कोर्स के दौरान आग बुझाने की तकनीकी जानकारी से लेकर जान-माल के बचाव के साइंटिफिक फॉर्मूले की जानकारी दी जाती है जैसे आग पर काबू पाने, खतरों से खेलने, उपकरणों का प्रयोग कैसे किया जाए आदि के गुण सिखाए जाते हैं। अवसर:- दिल्ली इंस्टीच्यूट ऑफ फायर इंजीनियरिंग के निदेशक वीरेंद्र गर्ग के मुताबिक इस फील्ड में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। पहले केवल महानगरों में फायर स्टेशन होते थे, आज हर जिले … Read more

CUET PG 2026 City Slip Out: एग्जाम सिटी जानने के लिए यहां करें डाउनलोड

नई दिल्ली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट – पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 2026) के उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। एनटीए ने उन अभ्यर्थियों के लिए ‘एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप’ जारी कर दी है, जिनकी परीक्षाएं 8, 9 और 10 मार्च 2026 को निर्धारित हैं। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/CUET-PG पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी परीक्षा देश भर के केंद्रीय, राज्य और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए प्रवेश द्वार है। इस वर्ष यह परीक्षा 6 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जा रही है। क्या है सिटी इंटिमेशन स्लिप और यह क्यों जरूरी है? अक्सर छात्र सिटी इंटिमेशन स्लिप को ही एडमिट कार्ड समझ लेते हैं, लेकिन एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह एडमिट कार्ड नहीं है। उद्देश्य: इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके परीक्षा शहर के बारे में पहले से सूचित करना है ताकि वे यात्रा और ठहरने की व्यवस्था समय रहते कर सकें। डिटेल्स: इस स्लिप में अभ्यर्थी का नाम, परीक्षा की तारीख, आवंटित शहर और राज्य की जानकारी होती है। हालांकि, इसमें परीक्षा केंद्र का सटीक नाम और पता नहीं दिया जाता है, जो केवल एडमिट कार्ड में ही होगा। 8 से 10 मार्च का परीक्षा कार्यक्रम एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 8 से 10 मार्च के बीच महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी: 8 मार्च: बी.एड (विभिन्न श्रेणियों में), जनरल मैनेजमेंट और जनरल पेपर। 9 मार्च: सांख्यिकी, बी.एड गणित, फ्रेंच, तेलुगु और क्रिमिनोलॉजी। 10 मार्च: डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, एम.ए. एजुकेशन, फॉरेंसिक साइंस और होम साइंस। एडमिट कार्ड कब आएगा? परीक्षा के लिए आधिकारिक एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से लगभग 3-4 दिन पहले जारी किए जाते हैं। यानी 8 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 4 या 5 मार्च तक आने की संभावना है। एडमिट कार्ड में ही छात्र को अपना रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, रिपोर्टिंग टाइम और शिफ्ट की सटीक जानकारी मिलेगी। CUET PG 2026: सिटी स्लिप डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स     सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/CUET-PG पर जाएं। 2. होमपेज पर ‘CUET PG 2026 City Intimation Slip’ के लिंक पर क्लिक करें। 3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। 4. स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन (कैप्चा) भरकर ‘Submit’ पर क्लिक करें। 5. आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें। मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर यदि किसी अभ्यर्थी को सिटी स्लिप डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है, तो वे एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नए अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।  

UP Police SI Exam 2026: एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने वाला, ऐसे होगा परीक्षा का पैटर्न

लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित की जाने वाली सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बोर्ड जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। बोर्ड आगामी 14 और 15 मार्च 2026 को प्रदेश भर के विभिन्न केंद्रों पर इस लिखित परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। 1.5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड मार्च के पहले सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिए जाएंगे। यह परीक्षा प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 4,543 रिक्त पदों को भरने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दो दिनों तक चलेगी परीक्षा (एग्जाम शेड्यूल) यूपी पुलिस एसआई की लिखित परीक्षा दो दिनों तक अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को देखते हुए बोर्ड ने पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। परीक्षा की तारीख: 14 मार्च (शनिवार) और 15 मार्च (रविवार), 2026। शिफ्ट टाइमिंग: परीक्षा दो शिफ्टों (सुबह और दोपहर) में आयोजित होगी। सटीक जानकारी अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगी। एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड) उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे:     सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। 2. होमपेज पर ‘Notice’ या ‘Latest News’ सेक्शन में ‘UP Police SI Admit Card 2026’ के लिंक पर क्लिक करें। 3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें। 4. स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरकर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें। 5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और रंगीन प्रिंटआउट जरूर निकाल लें। परीक्षा केंद्र पर क्या साथ ले जाएं? परीक्षा के दिन किसी भी असुविधा से बचने के लिए उम्मीदवार ये चीजें साथ रखें: एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी। एक वैलिड फोटो आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी)। हाल ही की दो पासपोर्ट साइज फोटो। ट्रांसपेरेंट पेन (निर्देशानुसार)। ध्यान दें: मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा हॉल में पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। चयन प्रक्रिया और परीक्षा का पैटर्न सब-इंस्पेक्टर पद के लिए चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से चार चरणों में पूरी होती है: लिखित परीक्षा (CBT/OMR): इसमें सामान्य हिंदी, कानून/संविधान, सामान्य ज्ञान, और रीजनिंग जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। यह 400 अंकों की होगी। 2 घंटे का समय होगा। कुल प्रश्न 160 होंगे। सामान्य हिंदी, मूलविधि/संविधान/सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक व मानसिक योग्यता परीक्षा, मानसिक अभिरुचि परीक्षा/ बुद्धिलब्धि परीक्षा/ तार्किक परीक्षा से 40-40 प्रश्न आएंगे। चारों सेक्शन 100-100 नंबर के होंगे। प्रत्येक विषय में 35 फी प्रदी अंक और कुल 50 प्रतिशत अंक प्राप्त न करने वाले अभ्यर्थी भर्ती के पात्र नहीं होंगे। फिजिकल टेस्ट शारीरिक दक्षता परीक्षा के संभावित नियम इस प्रकार है- पुरुषों के लिए – 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी। महिलाओं को 16 मिनट में 2.4 किमी दौड़ना होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और PST: शारीरिक मानक परीक्षण। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): इसमें दौड़ शामिल होती है। मेडिकल परीक्षण: अंतिम चयन से पहले स्वास्थ्य जांच।  

CUET-PG 2026 एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम सेंटर की जानकारी मिलेगी इस दिन

देशभर के विश्वविद्यालयों में पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पीजी (सीयूईटी-पीजी) 6 से 27 मार्च के बीच किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए 6 और 7 मार्च को निर्धारित परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए है। संबंधित विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  इंदौर में 3 परीक्षा केंद्र बने अन्य तिथियों की परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। इंदौर जिले में इस बार दो से तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए है। यहां करीब 15 से 20 हजार अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने का अनुमान है। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा शहर की सूचना पर्ची (एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप) परीक्षा तिथि से करीब 10 दिन पहले वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि विद्यार्थी समय रहते अपनी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था कर सकें। विषयवार परीक्षा तिथियां अलग-अलग निर्धारित एनटीए ने परीक्षा को अलग-अलग सत्रों में आयोजित करने का कार्यक्रम तय किया है। कुल 15 दिनों में 44 सत्र आयोजित होंगे। कुछ तिथियों 14, 15, 20, 21, 22, 23 और 26 मार्च को परीक्षा नहीं रखी गई है। जिन दिनों परीक्षा होगी, उन दिनों दो से तीन शिफ्ट में पेपर लिए जाएंगे। पहले दिन योग, खेल विज्ञान, संस्कृत, उर्दू और टेक्सटाइल डिजाइन जैसे विषयों की परीक्षा से शुरुआत होगी। विषयवार परीक्षा तिथियां अलग-अलग निर्धारित की गई है। बदला हुआ परीक्षा पैटर्न इस बार परीक्षा पैटर्न में संशोधन किया गया है। प्रश्नपत्र 300 अंकों का होगा, जिसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। देशभर में करीब 4 लाख 11 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। कुल 157 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। 41 भाषाओं में प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों को हिंदी और अंग्रेजी के साथ कुल 41 भाषाओं में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि, कुछ पाठ्यक्रमों के लिए भाषा संबंधी विशेष प्रावधान किए गए हैं। एमटेक और उच्च विज्ञान विषयों के प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी में होंगे। आचार्य पाठ्यक्रम के प्रश्नपत्र केवल संस्कृत में उपलब्ध रहेंगे। भारतीय ज्ञान प्रणाली और बौद्ध दर्शन के प्रश्नपत्र त्रिभाषी (हिंदी. संस्कृत और अंग्रेजी) होंगे। हिंदू अध्ययन विषय के पेपर हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध रहेंगे। 

नौकरी का मौका: रेलवे में 5349 अप्रेंटिस वैकेंसी, 10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

भोपाल रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर आया है। Railway Recruitment Cell (आरआरसी) ने पश्चिमी रेलवे में 5349 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। खास बात यह है कि इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह 10वीं और आईटीआई अंकों के औसत के आधार पर मेरिट से किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 23 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट RRC Western Railway (www.rrc-wr.com भर्ती से जुड़ी प्रमुख जानकारी भर्ती बोर्ड: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (आरआरसी) पद का नाम: अप्रेंटिस कुल पद: 5349 ट्रेनिंग अवधि: एक वर्ष स्टाइपेंड: नियमानुसार चयन प्रक्रिया: मेरिट बेस शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आवेदन शुल्क: 100 रुपये (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क) आयु सीमा और छूट उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी—एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता आवेदक का 10वीं (मैट्रिक) में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित ट्रेड—फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, वायरमैन, पाइप फिटर, प्लंबर, स्टेनोग्राफर आदि में एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई प्रमाणपत्र होना जरूरी है। जो अभ्यर्थी अभी 10वीं या आईटीआई के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक भी इस भर्ती के लिए योग्य नहीं हैं। ऐसे करें आवेदन     आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com     पर जाएं।     होमपेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।     “New Registration” पर जाकर आवश्यक विवरण भरें।     पंजीकरण के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म पूरा करें।     लागू होने पर शुल्क जमा करें।     फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें। रखें इन बातों का ध्यान     करियर काउंसलर अभिषेक खरे के अनुसार, इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं है। मेरिट 10वीं और आईटीआई अंकों के औसत से बनेगी। फार्मूला है—(10वीं प्रतिशत + आईटीआई प्रतिशत) ÷ 2 = फाइनल मेरिट प्रतिशत।     अभ्यर्थियों को अपने अंक और दस्तावेजों की शुद्धता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आवेदन फॉर्म में नाम, जन्मतिथि और अंक प्रमाणपत्र के अनुसार ही भरें। गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त हो सकता है।     डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय मूल प्रमाणपत्र अनिवार्य होंगे। साफ फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें, क्योंकि धुंधली फोटो से आवेदन रिजेक्ट हो सकता है। अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें, क्योंकि आखिरी दिन वेबसाइट धीमी हो सकती है। मोबाइल नंबर और ईमेल सक्रिय रखें, ताकि मेरिट सूची और दस्तावेज सत्यापन की सूचना समय पर मिल सके।     रेलवे में करियर की शुरुआत करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह मौका बेहद अहम है। समय रहते आवेदन कर अपने भविष्य को नई दिशा दें।

C-DAC फॉर्म भरने की आखिरी कॉल: कल बंद होंगे 805 पदों के आवेदन

नई दिल्ली भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की प्रमुख अनुसंधान एवं विकास संस्था, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर चल रही 805 भर्तियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कल, 20 फरवरी 2026 को समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार जो अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जाकर रात 11:59 बजे तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और किसी भी परिस्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। किन पदों पर निकली है वैकेंसी? इस मेगा भर्ती अभियान के माध्यम से सीडैक (C-DAC) देश भर में स्थित अपने विभिन्न केंद्रों के लिए योग्य पेशेवरों की तलाश कर रहा है। कुल 805 रिक्तियों में मुख्य रूप से ये पद शामिल हैं: प्रोजेक्ट इंजीनियर प्रोजेक्ट तकनीशियन सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर और तकनीकी सहायता कर्मचारी ये पद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सुरक्षा, सॉफ्टवेयर विकास, हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग (HPC), एम्बेडेड सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों के लिए हैं। अधिकांश पद प्रोजेक्ट-आधारित और कॉन्ट्रैक्ट पर हैं, जिनकी अवधि शुरुआत में 1 से 3 वर्ष तक हो सकती है। योग्यता और आयु सीमा विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है: प्रोजेक्ट इंजीनियर: उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में बी.ई. (BE), बी.टेक (B.Tech), एम.ई. (ME), एम.टेक (MTech), एमसीए (MCA) या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। सामान्यतः 60% अंकों की अनिवार्यता रखी गई है। प्रोजेक्ट तकनीशियन: इनके लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा या आईटीआई (ITI) प्रमाण पत्र आवश्यक है। आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तक हो सकती है, जो पद और अनुभव पर निर्भर करती है। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwD) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया चयन का तरीका: उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा या सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन जमा करने के बाद, प्राप्त फॉर्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए ईमेल के जरिए सूचित किया जाएगा। आवेदन कैसे करें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)     सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जाएं और ‘Careers’ सेक्शन में ‘Current Job Opportunities’ पर क्लिक करें। 2. नोटिफिकेशन संख्या (जैसे BLK/HYD आदि) का चयन करें और अपनी पसंद के केंद्र (नोएडा, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद आदि) के लिए रजिस्टर करें। 3. अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और कार्य अनुभव भरें। 4. अपना अपडेटेड रिज्यूमे (PDF), फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 5. आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।  

JAM 2026 Response Sheet Available: jam2026.iitb.ac.in पर कहां और कैसे देखें

नई दिल्ली देश के टॉप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) और आईआईएससी (IISc) में पोस्ट-ग्रेजुएट साइंस कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित ‘जैम’ (JAM 2026) परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। परीक्षा के आयोजक संस्थान, आईआईटी बॉम्बे ने उम्मीदवारों की ‘रिस्पॉन्स शीट’ आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जारी कर दी है। इस रिस्पॉन्स शीट के माध्यम से छात्र यह देख सकते हैं कि उन्होंने परीक्षा के दौरान किन प्रश्नों के क्या उत्तर दिए थे। यह डॉक्यूमेंट छात्रों को उनके संभावित स्कोर का अनुमान लगाने में मदद करेगा। रिस्पॉन्स शीट का महत्व और अगला कदम आईआईटी जैम (जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स) एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) है। रिस्पॉन्स शीट जारी होने का अर्थ है कि अब छात्र अपने द्वारा चुने गए विकल्पों का मिलान कर सकते हैं। जल्द ही आईआईटी बॉम्बे द्वारा ‘प्रोविजनल आंसर-की’ भी जारी की जाएगी। जब आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट दोनों उपलब्ध होंगे, तो छात्र आधिकारिक उत्तरों के साथ अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। यदि किसी छात्र को किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति होगी, तो वे निर्धारित शुल्क के साथ ऑब्जेक्शन विंडो पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। IIT JAM 2026: मुख्य तिथियां और परीक्षा डिटेल्स परीक्षा की तिथि: 8 फरवरी 2026 रिस्पॉन्स शीट की उपलब्धता: 19 फरवरी 2026 परिणाम (Result) की घोषणा: 18 मार्च 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड: 25 मार्च 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू: अप्रैल 2026 (संभावित) यह परीक्षा सात अलग-अलग विषयों (जैसे बायोटेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, मैथमैटिकल स्टैटिस्टिक्स और फिजिक्स) के लिए आयोजित की गई थी। कैसे डाउनलोड करें अपनी रिस्पॉन्स शीट? अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी रिस्पॉन्स शीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं:     सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाएं। 2. होमपेज पर ‘JOAPS’ (JAM Online Application Processing System) पोर्टल के लिंक पर क्लिक करें। 3. अपनी एनरोलमेंट आईडी / ईमेल एड्रेस और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें। 4. डैशबोर्ड पर ‘View Candidate Response’ लिंक पर क्लिक करें। 5. आपकी रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे पीडीएफ (PDF) के रूप में डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें। किन संस्थानों में मिलेगा दाखिला? जैम 2026 के स्कोर के आधार पर देश के 21 आईआईटी में एमएससी (M.Sc.), एमएससी-पीएचडी डुअल डिग्री, और अन्य पोस्ट-बैचलर प्रोग्राम में प्रवेश मिलेगा। इसके अतिरिक्त, आईआईएससी बेंगलुरु के साथ-साथ कई एनआईटी (NIT) और सीएफटीआई (CFTI) भी जैम स्कोर के आधार पर काउंसलिंग आयोजित करेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिस्पॉन्स शीट में किसी भी तकनीकी गलती के मामले में तुरंत आधिकारिक हेल्पलाइन के माध्यम से आईआईटी बॉम्बे से संपर्क करें।  

UP Job Alert 2026: 98 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, 20+ शहरों में लगेगा रोजगार मेला; अंतिम तिथि जानें

लखनऊ उत्तर प्रदेश में फ्रेशर और अनुभवी दोनों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 28 फरवरी तक राज्य के विभिन्न शहरों में 20 से अधिक रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं, जहां युवाओं को अलग-अलग सेक्टर में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। गोरखपुर, कानपुर, रायबरेली और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में 98000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार डेट और वेन्यू के अनुसार पूरी सूची देखकर अपने नजदीकी स्थल पर पहुंच सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पहले से ही rojgaarsangam.up.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा, मेले के स्थल पर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि बिना पूर्व पंजीकरण वाले उम्मीदवार भी मौके का लाभ उठा सकें। रोजगार मेले में जाने से पहले रखें ध्यान     सभी एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स और मार्कशीट साथ लेकर जाएं।     जरूरी अन्य दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी रखें।     अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड जरूर साथ रखें।     2-3 पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखें।     चयन होने की स्थिति में इन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।     अधिक जानकारी के लिए रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें। कौन कर सकता है आवेदन? इन रोजगार मेलों में 10वीं पास, 12वीं, आईटीआई, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट सभी श्रेणी के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अलग-अलग कंपनियां और सेक्टर अपनी आवश्यकता के अनुसार उम्मीदवारों का चयन करेंगे। तारीख वैकेंसी जगह पता 19 फरवरी 2026 900 देवरिया NSIC लाइवलीहुड बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर, सीसी रोड, SBI के बगल में 20 फरवरी 2026 541 प्रतापगढ़ सरयू इंद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, संग्रामगढ़ 21 फरवरी 2026 4034 प्रयागराज विवेकानंद निजी आईटीआई, भावापुर, शिवगढ़, सोरांव 21 फरवरी 2026 484 गोरखपुर राजकीय आईटीआई चरगावा 21 फरवरी 2026 464 गोंडा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करनैलगंज 21 फरवरी 2026 395 चंदौली गवर्नमेंट आईटीआई रेवसा 21 फरवरी 2026 1560 कानपुर नगर डीबीएस कॉलेज, गोविंद नगर 21 फरवरी 2026 975 पीलीभीत उपाधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय 23 फरवरी 2026 346 उन्नाव चौधरी खजान सिंह कॉलेज 24-26 फरवरी 2026 11890 मेरठ आईटीआई विश्वविद्यालय, गंगानगर 24 फरवरी 2026 4223 मुरादाबाद पॉलीटेक्निक परिसर, कॉठ रोड 25 फरवरी 2026 8631 मिर्जापुर जीडी बिनानी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज 25 फरवरी 2026 500 भदौही जिला रोजगार कार्यालय, ज्ञानपुर 25 फरवरी 2026 18020 सहारनपुर क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय व सरकारी आईटीआई 25 फरवरी 2026 9442 गौतमबुद्ध नगर विश्वेश्वर्या ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा 25 फरवरी 2026 1124 महोबा वीरभूमि गवर्नमेंट पीजी कॉलेज 26 फरवरी 2026 6448 अमेठी रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय 26 फरवरी 2026 4933 झांसी बुन्देलखंड महाविद्यालय 26 फरवरी 2026 6338 अयोध्या एमबीए विभाग, आईटीआई कैंपस, डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय 26 फरवरी 2026 6341 आजमगढ़ डीएवी पीजी कॉलेज 27 फरवरी 2026 1160 उन्नाव विरेंद्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, बंथर 27 फरवरी 2026 5945 रायबरेली कर्मयोगी डिग्री कॉलेज 28 फरवरी 2026 450 कानपुर नगर नारायण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, गंगागंज पनकी 28 फरवरी 2026 50 बुलंदशहर जी एंड आर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी 28 फरवरी 2026 3231 जौनपुर जिला सेवायोजन कार्यालय 28 फरवरी 2026 50 गोरखपुर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ऐसे करें आवेदन     सबसे पहले रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाएं।     होमपेज पर रजिस्ट्रेशन/लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।     यदि नए यूजर हैं तो पहले नया पंजीकरण (New Registration) करें।     अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और शैक्षणिक विवरण भरें।     जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और प्रोफाइल पूरा करें।     रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर जॉब फेयर/रोजगार मेला सेक्शन में जाएं।     अपनी योग्यता और जिले के अनुसार मेला चुनें।     आवेदन कन्फर्म करें और भविष्य के लिए प्रिंट या स्क्रीनशॉट अपने पास रख लें।  

झारखंड में शिक्षकों के लिए सुनहरा अवसर, लेक्चरर पदों पर भर्ती और आकर्षक सैलरी

रांची  लेक्चरर की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी के लिए झारखंड में भर्ती निकली है। जिसमें 50 हजार से अधिक वेतन मिलेगा। झारखंड लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार जेपीएससी की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार झारखंड आयोग की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर 12 मार्च, 2026 कर आवेदन कर सकते हैं।इतना मिलेगा वेतनपे लेवल-9 के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये और पे लेवल-10 के अंतगर्त 57,700 रुपये छात्रों को दिए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 65 वर्ष से ज्यादा निर्धारित की गई है।शैक्षणिक योग्यताआवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई या बीटेक या मास्टर की डिग्री पूरी की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।ऐसे करें आवेदनजो उम्मीदवार झारखंड में लेक्चरर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर विजिट करें। अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें। सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें। अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें। आवेदन करने से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.jpsc.gov.in विजिट कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल–इंटरमीडिएट परीक्षा कल से: समय, जरूरी दस्तावेज, वर्जित वस्तुएं और 10 नियम

लखनऊ यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा कल 18 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही है। पहले दिन दोनों कक्षाओं की हिन्दी की परीक्षा होगी। यूपी बोर्ड 10वीं हाईस्कूल की हिंदी एवं प्रारंभिक हिंदी की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 को प्रथम पाली में और 12वीं इंटरमीडिएट की हिंदी एवं सामान्य हिंदी की परीक्षाएं 18 फरवरी को द्वितीय पाली में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना चाहिए। डीआईओएस ने बताया कि सुबह 8.30 से शुरू होने वाली परीक्षा से आधे घंटे पहले केंद्र के गेट बंद हो जाएंगे। परीक्षार्थी समय से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंच जाएं। बोर्ड ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलमुक्त कराने के लिए विशेष व्यवस्था की है और विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विद्यार्थी इनका रखें खास ख्याल 1- अपने साथ एडमिट कार्ड और स्कूल का परिचय पत्र जरूर रखें। 2- परीक्षा के समय से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचे ताकि जांच और कक्ष खोजने में दिक्कत न हो 3- अपने बैग, कपड़े और बॉक्स अच्छी तरह जांच लें कि कोई अवांछित कागज या नोट्स न रह जांए 4- परीक्षा केंद्र पर कोई भी इलेक्ट्रानिक गैजेट, मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कैल्कुलेटर आदि न लेकर जाएं 5- सीट पर बैठने से पहले आसपास अच्छी तरह जांच लें, कागज के अवांछित टुकड़े न रहने दें 6- पेपर से पहले शुरुआती 15 मिनट कॉपी पर अपना नाम, रोल नंबर आदि भरने के साथ इसे पुन: जांच लें 7- कॉपी के पन्ने अगर फटे हों तो कक्ष निरीक्षक को सूचना देकर इसे तत्काल बदल लें 8- प्रश्नपत्र में पहले आसान और फिर बड़े उत्तर वाले प्रश्नों को हल करें, इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। पेपर की आखिरी घंटी बजने के बाद बी और सी कॉपी (यदि ली है) तो उसे सबसे पहले नत्थी जरूर कर लें। 9- बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी किसी भी स्थिति में पुरुष कक्ष निरीक्षक या अधिकारी द्वारा नहीं ली जाएगी। 10- उत्तर पुस्तिकाओं के मुख्य पृष्ठ पर यूनिक कोड (केंद्र कोड) की मुहर लगाना अनिवार्य होगा। केंद्र व्यवस्थापक के हस्ताक्षर और पदनाम की मुहर नहीं लगाई जाएगी। 52 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया पंजीकरण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, कुल 52,30,297 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। कक्षा 10 कुल विद्यार्थी: 27,50,945 लड़के: 14,38,682 लड़कियां: 13,12,263 कक्षा 12 कुल विद्यार्थी: 24,79,352 लड़के: 13,03,012 लड़कियां: 11,76,340 यूपी बोर्ड 10वीं की डेटशीट बुधवार – 18 फरवरी 2026 प्रातः 8:30 – 11:45 — हिंदी, प्रारम्भिक हिंदी सांय 2:00 – 5:15 — 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) प्रातः 8:30 – 11:45 — कंप्यूटर सांय 2:00 – 5:15 — सिलाई 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार) प्रातः 8:30 – 11:45 — सामाजिक विज्ञान सांय 2:00 – 5:15 — — 21 फरवरी 2026 (शनिवार) प्रातः 8:30 – 11:45 — गृह-विज्ञान (बालिकाओं हेतु) गृह-विज्ञान (छात्र/वे छात्राएं जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया) सांय 2:00 – 5:15 — 23 फरवरी 2026 (सोमवार) प्रातः 8:30 – 11:45 — अंग्रेज़ी सांय 2:00 – 5:15 — इलेक्ट्रीशियन, हेल्थ केयर, ऑटोमोबाइल, प्लम्बर, सुरक्षा, आईटी/आईटीईएस, मोबाइल रिपेयर, आपदा प्रबंधन, रिटेल ट्रेडिंग 24 फरवरी 2026 (मंगलवार) प्रातः 8:30 – 11:45 — एनसीसी सांय 2:00 – 5:15 — मानव विज्ञान 25 फरवरी 2026 (बुधवार) प्रातः 8:30 – 11:45 — विज्ञान सांय 2:00 – 5:15 — 26 फरवरी 2026 (गुरुवार) प्रातः 8:30 – 11:45 — गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमिया, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली सांय 2:00 – 5:15 — 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) प्रातः 8:30 – 11:45 — सांय 2:00 – 5:15 — गणित 28 फरवरी 2026 (शनिवार) प्रातः 8:30 – 11:45 — संस्कृत सांय 2:00 – 5:15 — संगीत वादन 7 मार्च 2026 (शनिवार) प्रातः 8:30 – 11:45 — वाणिज्य सांय 2:00 – 5:15 — 9 मार्च 2026 (सोमवार) प्रातः 8:30 – 11:45 — उर्दू 10 मार्च 2026 (मंगलवार) प्रातः 8:30 – 11:45 — चित्रकला, रंजनकला 11 मार्च 2026 (बुधवार) प्रातः 8:30 – 11:45 — संगीत गायन सांय 2:00 – 5:15 — पाली, अरबी, फारसी 12 मार्च 2026 (गुरुवार) प्रातः 8:30 – 11:45 — कृषि सांय 2:00 – 5:15 — यूपी बोर्ड 12वीं की डेटशीट बुधवार 18 फरवरी 2026 प्रातः 8-30 बजे से 11-45 बजे —– सायं 2 बजे से 5-15 बजे तक- हिंदी सामान्य, हिन्दी बृहस्पतिवार 19 फरवरी 2026 प्रातः 8-30 बजे से 11-45 बजे तक काष्ठ शिल्य, ग्रन्थ शिल्प, सिलाई शिल्प, फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र शास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबन्ध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्मिक मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीटपालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउन्टेन्सी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण, विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिन्दी एवं अंग्रेजी, मुद्रण,कुलाल विज्ञान, कृत्रिम अंग एवं अवयव तकनीक, इम्ब्राइडरी, हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग एवं वेजिटेबुल डाइंग, धातु शिल्प (मेटल क्राफ्ट), कम्प्यूटर तकनीक एवं मेन्टेनेन्स (डाटा एन्ट्री प्रासेस) घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा ध्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आई०टी० /आईटी० ई०एस०, हेल्थ केयरस्वास्थ्य देखमाल) प्रथम प्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के लिये) सायं 2 बजे से 5-15 बजे तक – नागरिक शास्त्र शुक्रवार 20 फरवरी 2026 प्रातः 8-30 बजे से 11-45 बजे- कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनामी)- प्रथम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1 के लिये) कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनामी -)षष्टम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिये) सायं 2 बजे से 5-15 बजे तक- अंग्रेजी शनिवार 21 फरवरी 2025 प्रातः 8-30 बजे से 11-45 बजे- फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबन्ध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्मिक मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीट पालन, वीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउन्टेन्सी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण, विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिन्दी एवं अंग्रेजी, मुद्रण,कुलाल विज्ञान, … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet