LATEST NEWS

भारतीय टीम ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड के मामले में पाकिस्तान को पछाड़ दिया

  बारबाडोस रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने धांसू प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में एंट्री की है. इसी दौरान टीम ने एक ऐसा धांसू रिकॉर्ड बनाया है, जिसने उसे टी20 का बॉस बना दिया है. साथ ही भारतीय टीम ने इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के मामले में पाकिस्तान को पछाड़ दिया है. जबकि न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमें आसपास भी नहीं हैं. भारतीय टीम ने इन्हें कोसों पीछे छोड़ दिया है. हम बात कर रहे हैं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने के रिकॉर्ड की. इस मामले में भारत टॉप पर काबिज है. भारतीय टीम ने जीते सबसे ज्यादा टी20 मैच दरअसल, भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट अब तक 222 मुकाबले खेले, जिसमें सबसे ज्यादा 143 मैच जीत लिए हैं. इस मामले में उसने पाकिस्तान को पछाड़ दिया है, जिसने अब तक 245 में से 142 टी20 मुकाबले जीते हैं. तीसरे पर न्यूजीलैंड (111) और चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम (104) है. पांचवें नंबर की टीम साउथ अफ्रीका है, जिसने अब तक (18 जून) 100 टी20 मुकाबले जीते हैं. इन पांचों टीमों के अलावा अन्य कोई टीम जीत का शतक नहीं लगा सकी. छठे नंबर पर इंग्लैंड है, जिसने 98 मुकाबले जीते हैं. हालांकि सबसे ज्यादा टी20 मैचों में हार के मामले में बांग्लादेश टॉप पर है, जिसने 101 मैच हारे हैं. वर्ल्ड रैंकिंग में भी नंबर-1 है भारतीय टीम ICC की वर्ल्ड टी20 रैंकिंग में भी भारतीय टीम बॉस है. वो अभी टॉप पर काबिज है. फिलहाल भारतीय टीम के 265 रेटिंग अंक हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसके 259 रेटिंग अंक हैं. इस तरह दोनों टीमों के बीच काफी अंतर है. वेस्टइंडीज इस रैंकिंग में तीसरे नंबर पर काबिज है. टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय स्क्वॉड रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, व‍िराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हार्द‍िक पंड्या और मोहम्मद सिराज. रिजर्व खिलाड़ीः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान

भारतीय टीम सुपर-8 में पहला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ केनिंग्सटन ओवल मैदान पर खेलेगी

नई दिल्ली रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में एंट्री कर ली है. यहां उसका पहला मुकाबला 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ होगा. यह मैच बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाउन के केनिंग्सटन ओवल मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय टीम के लिए यह मैदान अब तक बेहद अनलकी रहा है. उसने इस मैदान पर अब तक एक भी टी20 मुकाबला नहीं जीता है. यानी जीत का खाता तक नहीं खुला. ऐसे में टीम के लिए पहले ही खतरे की घंटी बज गई है. ब्रिजटाउन में भारत अब तक टी20 मैच नहीं जीता भारतीय टीम ने ब्रिजटाउन के केनिंग्सटन ओवल मैदान पर अब तक 2 ही टी20 मुकाबले खेले हैं और दोनों में हार मिली. यह दोनों मुकाबले मई 2010 में खेले थे. इसके बाद से अब तक टीम ने यहां कोई भी टी20 मैच नहीं खेला. यानी भारतीय टीम इस मैदान पर 14 साल बाद कोई टी20 मैच खेलने उतरेगी. भारतीय टीम ने इस मैदान पर दो टी20 मैच खेले – ब्रिजटाउन के केनिंग्सटन ओवल मैदान पर भारतीय टीम ने अपना पहला टी20 मैच 7 मई 2010 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जिसमें 49 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. तब महेंद्र सिंह धोनी ही कप्तान थे. – इसके बाद केनिंग्सटन ओवल मैदान पर भारतीय टीम ने अपना दूसरा टी20 मुकाबला 9 मई 2010 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 14 रनों से हार मिली थी. यानी कि दोनों ही मुकाबलों में भारतीय टीम ने बाद में बल्लेबाजी की. टी20 में भारत-अफगान के बीच हेड-टु-हेड कुल टी20 मैच: 8 भारत जीता: 7 अफगानिस्तान जीता: 0 बेनतीजा: 1 टी20 वर्ल्ड कप में भारत-अफगानिस्तान के स्क्वॉड भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, व‍िराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हार्द‍िक पंड्या और मोहम्मद सिराज. रिजर्व खिलाड़ीः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान अफगानिस्तान टीम: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी और फरीद अहमद मलिक. रिजर्व खिलाड़ीः सेदिक अटल, हजरतुल्लाह जजई और सलीम सफी.

भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा का वनडे में लगातार खराब प्रदर्शन

बेंगलुरु पहले मैच में बड़ी जीत से उत्साहित भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखकर श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने की कोशिश करेगी। भारत ने पहले मैच में 143 रन से जीत दर्ज की लेकिन टीम कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर चिंतित होगी। भारत ने पहला मैच स्मृति मंधाना के शतक और स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जीता। बल्लेबाजी में हालांकि उसकी कुछ कमजोरियां खुलकर सामने आई। भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा का वनडे में लगातार खराब प्रदर्शन है। उन्होंने वनडे में अपना आखिरी अर्धशतक 2022 में लगाया था। पिछले छह मैच में वह दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच पाई। उन्हें टीम ने अपनी जगह बनाए रखने के लिए बड़ी पारी खेलने की जरूरत है। कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्ला भी नहीं चल पा रहा है। पिछले 5 मैच में उन्होंने 14, 9, 5, 3 और 10 रन बनाए। चोट से उबर कर वापसी करने वाली शीर्ष क्रम की एक अन्य बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स भी प्रभावित करने में नाकाम रही। इन सभी को मंधाना से सीख लेने की जरूरत है जिन्होंने वनडे में छठा शतक लगाया। यह बाएं हाथ की बल्लेबाज अच्छी लय में है। उन्होंने फरवरी 2022 के बाद वनडे में सात अर्धशतक और दो शतक लगाए हैं। भारतीय टीम को उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। गेंदबाजों में अपना पहला मैच खेल रही लेग स्पिनर आशा शोभना ने 21 रन देकर चार विकेट लिए लेकिन टीम प्रबंधन तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर की फिटनेस को लेकर चिंतित होगा जो दक्षिण अफ्रीका की पारी के दौरान 18वें ओवर में मैदान छोड़कर चली गई थी। उनके नहीं खेलने पर अरुंधति रेड्डी को टीम में लिया जा सकता है। जहां तक दक्षिण अफ्रीका का सवाल है तो अगर उसे श्रृंखला जीवंत रखती है तो उसके बल्लेबाजों को भारतीय स्पिनरों का डटकर सामना करना होगा । पिछले मैच में भारतीय स्पिनरों आशा, दीप्ति शर्मा और राधा यादव ने मिलकर सात विकेट लिए थे। टीम इस प्रकार हैं: भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), उमा छेत्री (विकेट कीपर), दयालन हेमलता, राधा यादव, आशा शोभना, श्रेयंका पाटिल, साइका इशाक, पूजा वस्त्रकार, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, प्रिया पुनिया। दक्षिण अफ्रीका: लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, तजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, मिके डी रिडर, सिनालो जाफ्ता, मारिजाने काप, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, सुने लुस, एलिज-मारी मार्ज, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुकुने, नोंडुमिसो शंगासे, डेलमी टकर। मैच दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा।    

टी20 विश्व कप के सुपर 8 के चरण में वेस्टइंडीज की पिचों से टर्न मिलने की संभावना: स्टीफन फ्लेमिंग

नई दिल्ली  न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है कि टी20 विश्व कप के सुपर 8 के चरण में वेस्टइंडीज की पिचों से टर्न मिलने की संभावना है और ऐसे में विकेट लेने की अपनी क्षमता के कारण बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। भारत अभी तक टूर्नामेंट में तीन तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह तथा दो स्पिनरों रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल के साथ मैदान में उतरा है। फ्लेमिंग ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, अगर विकेटों से टर्न मिलता है जैसा कि टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ उम्मीद की जा रही है, तो फिर कुलदीप इसमें विकेट लेने की अतिरिक्त क्षमता जोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, उनके पास अभी दोनों तरह के संयोजन आजमाने का मौका है जो कि अच्छा है लेकिन खेल में आप लकीर का फकीर बनकर नहीं रह सकते जिससे कि आप परिस्थितियों का फायदा उठाने से चूक जाओ। भारत को सुपर 8 में अपना पहला मैच गुरुवार को बारबाडोस में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। भारत अभी तक बाएं हाथ के दो स्पिनर के साथ उतरा है। इनमें अक्षर को सफलता मिली लेकिन जडेजा तीन मैच में केवल तीन ओवर ही कर पाए। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लंबे समय से कोच रहे फ्लेमिंग को एक ही विधा के दो खिलाड़ियों को टीम में रखने में कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा, मिशेल सेंटनर और जडेजा चेन्नई के लिए इसी तरह की भूमिका निभाते हैं और कुछ अवसरों पर हमारे लिए एक ही तरह के गेंदबाजों से आठ ओवर करवाना मुश्किल काम हो जाता है। वे एक ही तरह के कौशल वाले गेंदबाज हैं लेकिन उनमें भिन्नता भी है और अगर परिस्थितियों अनुकूल हों तो दोनों खतरनाक साबित हो सकते हैं। फ्लेमिंग ने कहा, इसलिए भारत उनके ऑलराउंड कौशल और गेंदबाजी कौशल के कारण उन्हें मौका दे रहा है। जडेजा परिस्थितियां अनुकूल होने पर बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं जैसा कि हम वर्षों से देख रहे हैं। जहां तक अक्षर का सवाल है तो वह न्यूयॉर्क जैसी कुछ अलग तरह की परिस्थितियों में आक्रमण को मजबूत बनाते हैं।    

अमेरिका के खिलाफ अपनी ताकत दिखाने दक्षिण अफ्रीका टीम

Hindu Chetna Manch Candle March: Protest against atrocities on Hindus

नॉर्थ साउंड  दक्षिण अफ्रीका के विश्व स्तरीय बल्लेबाज बुधवार को यहां टी20 विश्व कप के अपने शुरुआती सुपर आठ मैच में आत्मविश्वास से भरे अमेरिका के खिलाफ अपनी ताकत दिखाने उतरेंगे तो टीम के पास गलती करने की कोई गुंजाइश नहीं होगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है और उसके गेंदबाजों ने सभी चार मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। न्यूयॉर्क के चुनौतीपूर्ण विकेट पर तीन मैच और किंग्सटाउन में एक मैच खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने एक बार भी 120 रन के आंकड़े को पार नहीं किया है। हालांकि उनका बल्लेबाजी प्रदर्शन उस टीम की छवि पेश नहीं करता जिसमें क्विंटन डिकॉक, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर जैसे कुछ बड़े हिटर हैं। लेकिन फिर भी डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स और कप्तान एडेन मार्कराम की मौजूदगी वाले शीर्ष क्रम पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा। दक्षिण अफ्रीका अपने पिछले मैच में नेपाल के खिलाफ सिर्फ एक रन से जीता था और गत चैंपियन इंग्लैंड तथा मेजबान वेस्टइंडीज की मौजूदगी वाले ग्रुप दो में होने के कारण वह अमेरिका को हल्के में नहीं ले सकता। टीम सुपर आठ चरण में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी चिंता एनरिच नोर्किया की खराब फॉर्म थी लेकिन इस स्टार तेज गेंदबाज ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन किया और अभी नौ विकेट लेकर टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। नोर्किया ने अपने साथी तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन के साथ मजबूत जोड़ी बनाई है जबकि मार्को यानसेन और कागिसो रबादा भी अमेरिका के अनुभवहीन बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए तैयार होंगे। सह मेजबान अमेरिका की टीम में आठ भारतीय, दो पाकिस्तानी, एक वेस्टइंडीज, एक न्यूजीलैंड, एक दक्षिण अफ्रीकी और एक नीदरलैंड का खिलाड़ी शामिल है और टीम टूर्नामेंट में पदार्पण करते हुए सुपर आठ में जगह बनाकर उत्साह से लबरेज हैं। टीम ने आक्रामक क्रिकेट खेला है। अमेरिका की नजरें कप्तान मोनांक पटेल की फिटनेस पर होगी जो भारत के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे और हल्की चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ भी उन्हें नहीं खेलना था। लीग चरण में पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को हराने के बाद अमेरिका एक और उलटफेर करने के लिए तैयार होगा। हालांकि यह आसान नहीं होगा लेकिन अमेरिका की टीम चुनौती के लिए तैयार होगी। टीमें इस प्रकार हैं: दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिच नोर्किया, कागिसो रबादा, रेयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी और ट्रिस्टन स्टब्स। अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स, एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नितीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्रवलकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर। समय: मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे शुरू होगा।  

टी20 विश्व कप सुपर 8 मैचों से पहले बोले रोहित शर्मा- थोड़ा व्यस्त कार्यक्रम लेकिन हम तैयार

Jabalpur: City passes through Bol Bam Ke Jai Karo

ब्रिजटाउन (बारबडोस) भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि टी20 विश्व कप का सुपर आठ चरण ‘थोड़ा व्यस्त’ होने वाला है लेकिन उनके खिलाड़ी इसके लिए तैयार हैं क्योंकि उनमें ‘कुछ खास’ करने को लेकर ‘वास्तविक उत्सुकता’ है। भारत अपने सुपर आठ अभियान की शुरुआत 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ करेगा। टीम इसके बाद बांग्लादेश (22 जून को एंटीगा) और ऑस्ट्रेलिया (24 जून को सेंट लूसिया) के खिलाफ खेलेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा अपलोड किए गए एक वीडियो में रोहित ने कहा, ‘पहला मैच खेलने के बाद हम अगले दो मैच तीन या चार दिन के अंतराल में खेलेंगे।’ इस 37 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, ‘यह थोड़ा व्यस्त होने वाला है लेकिन हम इन सभी चीजों के आदी हो चुके हैं। हम बहुत यात्रा करते हैं और बहुत खेलते हैं इसलिए यह कभी बहाना नहीं बनने वाला।’ भारतीय टीम ने सोमवार को लंबे अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया जिसमें विराट कोहली और रोहित जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने सामान्य से अधिक समय नेट पर बिताया। रोहित ने कहा, ‘टीम में कुछ खास करने को लेकर बहुत उत्सुकता है। यह दूसरे चरण की शुरुआत करने का एक अच्छा तरीका है। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि हर कोई अंतर पैदा करना चाहता है और हम अपने कौशल सत्रों को काफी गंभीरता से लेते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हर कौशल सत्र में हासिल करने के लिए कुछ होता है।’ आयोजकों द्वारा इस्तेमाल की गई ड्रॉप इन पिचों (दूसरे स्थान पर तैयार करके लाई गई पिच) के कारण भारतीय टीम को अमेरिकी चरण के दौरान प्रतिकूल बल्लेबाजी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। रोहित ने कहा कि कैरेबियाई चरण अपने साथ परिस्थितियों से पहचान की भावना लेकर आता है और उनकी टीम इसका अधिकतम लाभ उठाने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा, ‘हमने यहां बहुत सारे मैच देखे हैं, हमने यहां बहुत सारे मैच खेले हैं। इसलिए हर कोई समझता है कि परिणाम को अपने पक्ष में करने के लिए क्या करना है।’ भारतीय टीम ने लीग चरण में आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका को हराया जबकि कनाडा के खिलाफ उनका अंतिम ग्रुप मैच फ्लोरिडा में गीली आउटफील्ड के कारण रद्द हो गया।

पाक क्रिकेटर हारिस रऊफ ने खोया आपा,बीच सड़क पर फैन को मारने दौड़े

CF-DFO will not be able to add unreasonable tender conditions for suppliers

 नई दिल्ली पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का टी20 वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन की वजह से तो सुर्खियों में रहे नहीं लेकिन अब वो लड़कर जरूर चर्चाओं में आ रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें हारिस रऊफ एक फैन के साथ तीखी बहस करते नजर आ रहे हैं।हारिस रऊफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो एक शख्स को मारने के लिए दौड़ रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी उन्हें बहुत रोकने की कोशिश कर रही है, साथ ही कुछ और लोग उन्हें रोक रहे हैं लेकिन हारिस हैं कि मान ही नहीं रहे। जब एक फैन ने उनसे सेल्फी की मांग की। किसी बात पर बहस बढ़ गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि रऊफ अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सके और फैन को मारने की कोशिश करने लगे। यह घटना तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गई, जिससे रऊफ की काफी आलोचना हो रही है। टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद अब कई खिलाड़ी पाकिस्तानी टीम से बाहर हो सकते हैं. इनमें हारिस रऊफ का नाम भी बताया जा रहा है. शादाब खान, आजम खान भी इनमें शामिल हैं. हालांकि उससे पहले हारिस रऊफ ने लड़ाई कर अपने लिए ही सिरदर्दी और बढ़ा ली है. अब देखना ये है कि हारिस का क्या होता है?

T20 WC: स्टीफन फ्लेमिंग ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्या टीम इंडिया का सुपर-8 में न्यूयॉर्क जैसा होगा हाल?

नई दिल्ली रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 राउंड का पहला मैच 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। भारत को इस राउंड में अफगानिस्तान के अलावा बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है। सुपर-8 के साथ-साथ सेमीफाइनल और फाइनल का आयोजन वेस्टइंडीज में होगा। भारत ने लीग चरण के अपने सभी मैच अमेरिका में खेले थे। न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज स्टीफन फ्लेमिंग ने भविष्यवाणी की है कि टीम इंडिया, अमेरिका की तुलना में कैरिबयाई सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि उसके खिलाड़ी वेस्टइंडीज की परिस्थितियों से वाकिफ हैं। फ्लेमिंग ने शो में कहा, “वाकई में ऐसा नहीं है और ऐसा होना भी नहीं चाहिए, क्योंकि चुनने के लिए बहुत सारे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। न्यूयॉर्क में कठिन परिस्थितियां रहीं, जहां गेंद सीम हो रही थी और तेज गेंदबाजी के दृष्टिकोण से आपको थोड़ा असमान उछाल मिला। हालांकि, उन्होंने यहां काफी अच्छी तरह से निपटा।” बता दें कि भारत के न्यूयॉर्क में तीनों मैच लो स्कोरिंग रहे। रोहित ब्रिगेड ने तीसरे मैच में अमेरिकी टीम को 7 विकेट से मात दी। अमेरिका ने भारत को 111 रन का टारगेट दिया था। भारत को अपना चौथा और आखिरी लीग मैच फ्लोरिडा में कनाडा के विरुद्ध खेलना था, जो बारिश की भेंट चढ़ गया। 51 वर्षीय फ्लेमिंग का कहना है कि भारत ने अमेरिका के सामने अच्छी परिपक्वता दिखाई। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि भारत आखिरी गेम में काफी परिपक्व तरीके से खेला। इसलिए वे सफल रहे और मुझे उम्मीद है कि अगर कुछ प्रमुख वेन्यू पर (वेस्टइंडीज में) परिस्थितियां वैसी ही हैं जैसी हम उम्मीद करते हैं तो उन्हें सभी बेसिस को कवर करना चाहिए। मुझे लगता है कि डेंजर पीरियड वास्तव में न्यूयॉर्क था, जहां नहीं पता था कि कैसे खेलना है। लेकिन वहां मौजूद चुनौतियों से निपटते हुए उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इसलिए मुझे उम्मीद है कि टीम और उनकी प्रतिभा थोड़ी और मजबूत होगी”  

चेन्नईयिन एफसी ने युवा फारवर्ड गुरकीरत सिंह से करार किया

Government Ambedkar College: Youth Congress Amla submitted a memorandum

चेन्नई चेन्नईयिन एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के आगामी सत्र के लिए प्रतिभावान युवा फारवर्ड गुरकीरत सिंह के साथ करार किया है। गुरकीरत आगामी सत्र के लिए चेन्नईयिन से करार करने वाले आठवें खिलाड़ी हैं। मैदान में बाएं छोर से खेलने की क्षमता रखने वाले पंजाब के 20 साल के गुरकीरत दो साल के करार पर मुंबई सिटी एफसी से चेन्नईयिन एफसी से जुड़े हैं। वह 2026 तक क्लब के साथ रहेंगे। गुरकीरत ने मुंबई सिटी एफसी के साथ आईएसएल में पदार्पण किया और वह 2023 में आईएसएल लीग शील्ड और 2024 में आईएसएल खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे।

एक ओपनर की जिम्मेदारी होती है कि वह टीम के लिए मैच की टोन सेट करे, इस काम में कप्तान बाबर आजम बुरी तरह फेल

नई दिल्ली एक ओपनर की जिम्मेदारी होती है कि वह टीम के लिए मैच की टोन सेट करे। चौके-छक्के लगाए और टीम के लिए तेज गति से रन बनाए। फिर चाहे बात पहले बल्लेबाजी करनी हो या फिर रन चेज करते हैं। हालांकि, इस काम में पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम बुरी तरह फेल नजर आ रहे हैं। बाबर आजम ने तीन टी20 वर्ल्ड कप खेले हैं और एक बार भी वे पावरप्ले में एक छक्का तक नहीं जड़ पाए हैं। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाबर आजम टी20 स्टार हैं या नहीं? बाबर आजम ने तो यहां तक कहा है कि वे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में किसी एक प्लेयर की वजह से नहीं, बल्कि टीम के तौर पर मैच हारे। बाबर आजम के इस बयान से ये मायने निकाले जा सकते हैं कि जब आप इतनी धीमी बल्लेबाज पावरप्ले में और मैच में बतौर ओपनर करोगे तो टीम को इससे क्या लाभ होगा? क्योंकि आंकड़े बताते हैं कि 207 गेंदें बाबर आजम ने तीन टी20 वर्ल्ड कप (2021, 22 और 2024) के 17 मैचों में पावरप्ले में खेली हैं, जहां फील्डर क्लोज होने के बावजूद वह एक छक्का तक नहीं जड़ सके हैं। इतना ही नहीं, एकमात्र मैच में उन्होंने 130 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट (वह भी 130.77) से बल्लेबाजी की, जो भारत के खिलाफ 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया था। इसके अलावा बाकी के 16 मैचों में उनका स्ट्राइक रेट औसत तौर पर 111.36 का है। ये आंकड़ा इस बात को भी दर्शाता है कि भले ही वह पारी को एंकर करने का बात करते हों, लेकिन इतनी धीमी गति से टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी टीम के लिए कोई फायदा नहीं कराएगी। 8 छक्के 17 मैचों में उन्होंने लगाए हैं, जहां वे ओपनर या नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे हैं। अब ऐसा भी नहीं है कि आप पारी को एंकर करते हैं तो दूसरे छोर से तेज गति से रन बनते हैं। मोहम्मद रिजवान उनके साथ ओपनर के तौर पर बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन उनका हाल भी ऐसा ही है। रिजवान 113 के स्ट्राइक रेट के करीब से टी20 वर्ल्ड कप में रन बनाने में सफल हुए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले साल पाकिस्तान की टीम ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पावरप्ले में 1000 से ज्यादा गेंदों का सामना किया था, लेकिन एक भी छक्का नहीं जड़ा था। अब अंदाजा लगा सकते हैं कि इस तरह की अप्रोच से आप अगर व्हाइट बॉल क्रिकेट को खेलोगे तो फिर कैसे सफलता मिलेगी? पाकिस्तान की टीम बाबर आजम की कप्तानी में तीन टी20 विश्व कप में कुल 17 मुकाबलों में से 11 मुकाबले जीती है और 6 मैच टीम हारी है। इनमें से दो मैच भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने गंवाए हैं, जबकि एक-एक मैच पाकिस्तान ने यूएसए, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ गंवाया है।  

लॉकी फर्ग्यूसन टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक स्पेल में चार मेडन ओवर फेंकने वाले पहले गेंदबाज बने

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक स्पेल में चार मेडन ओवर फेंकने वाले दूसरे और पुरुष टी-20 विश्व कप के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 में न्यूजीलैंड के आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ अपने 4 ओवर में बिना कोई रन दिये 3 विकेट लिए। यह टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड का आखिरी मैच भी है, क्योंकि वे अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज से हार के बाद बाहर हो गए थे। यह उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र अन्य गेंदबाज कनाडा के साद बिन जफर हैं, जिन्होंने 2021 में कूलिज में टी20 विश्व कप अमेरिका क्षेत्र क्वालीफायर मैच में पनामा के खिलाफ अपने 4 ओवर में बिना कोई रन दिये 2 विकेट लिये थे। मैच की बात करें तो इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) की टीम 19.4 ओवर में केवल 78 रनों पर सिमट गई। पीएनजी के लिए चार्ल्स अमिनी ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने 4 ओवर के स्पैल में बिना कोई रन दिये 3 विकेट हासिल किये। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और ईश सोढ़ी ने 2-2 और मिशेल सेंटनर ने 1 विकेट लिया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 12.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाकर मैच जीत लिया। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे ने 35, कप्तान केन विलियमसन ने नाबाद 18 औऱ डेरिल मिचेल ने नाबाद 19 रन बनाए। पीएनजी के लिए काबुआ मोरिआ ने 2 और सेमो कामिया ने 1 विकेट लिया।  

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा- टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने भविष्य को लेकर अनिश्चित

Strange news of MP- SP enjoying holidays in America removed from Sagar

तारोबा (त्रिनिदाद) न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि टी20 विश्व कप से जल्द बाहर होने के बाद टीम को फिर से एकजुट होने के लिए कुछ समय की जरूरत है। उन्होंने साथ ही 2026 में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपनी वापसी को लेकर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई। आधुनिक क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले सभी प्रारूपों के खिलाड़ी विलियमसन एक दशक से अधिक समय से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ रहे हैं। विलियमसन की मौजूदगी में न्यूजीलैंड तीन बार विश्व कप फाइनल में पहुंचा जिसमें 2015 और 2019 में एकदिवसीय विश्व कप और 2021 में टी20 विश्व कप शामिल हैं। इसके अलावा पहला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताब भी जीता। इन चार टूर्नामेंट में से तीन में विलियमसन ने टीम की कप्तानी की। जब विलियमसन से पूछा गया कि क्या वे 2026 के टूर्नामेंट में वापसी करेंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘ओह, मुझे नहीं पता।’’ न्यूजीलैंड का अभियान पापुआ न्यू गिनी पर सात विकेट की आसान जीत के साथ समाप्त हुआ। वे 10 वर्षों में पहली बार सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाए। तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि मौजूदा टी20 विश्व कप उनका आखिरी होगा। विलियमसन ने कहा, ‘‘अभी और तब के बीच थोड़ा समय है इसलिए यह एक टीम के रूप में फिर से एकजुट होना है। और हां, हमें अगले साल मुख्य रूप से लाल गेंद का क्रिकेट खेलना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अन्य प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलूंगा और फिर देखता हूं कि चीजें कैसे रहती हैं।’’ टी20 विश्व कप से न्यूजीलैंड के जल्द बाहर होने पर इस 34 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा ‘‘मुझे लगता है कि चाहे कुछ भी हो जाए आप हमेशा कुछ अधिक करना चाहते हैं।’’ विलियमसन ने कहा, ‘‘लेकिन यह वास्तव में अनोखा रहा है, सभी लोगों के लिए एक अनूठा अनुभव। मुझे लगता है कि बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रही हैं, लेकिन यह बस एक रास्ता खोजने की कोशिश करने के बारे में है।’’ न्यूजीलैंड अपने अभियान की शुरुआत करने वाली आखिरी टीम थी। वे चार दिनों के भीतर सुपर आठ की दौड़ से बाहर हो गए क्योंकि उन्हें अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार मैचों में हार का सामना करना पड़ा।  

विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा ने बर्लिन में जीत के साथ की ग्रास कोर्ट सत्र की शुरुआत

बर्लिन विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा ने अपने ग्रास कोर्ट सत्र की शुरुआत बर्लिन लेडीज ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में क्वालीफायर रेबेका मसारोवा के खिलाफ सीधे सेट में जीत के साथ की। पांचवीं वरीय वोंद्रोसोवा ने रेबेका को 6-4, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। वोंद्रोसोवा ने तीन बार रेबेका की सर्विस तोड़ी और फोरहैंड विनर लगाकर जीत हासिल की। चेक गणराज्य की वोंद्रोसोवा ने फ्रेंच ओपन के पहले दौर में भी स्पेन की इस खिलाड़ी को हराया था। वोंद्रोसोवा दूसरे दौर में अन्ना केलिन्सकाया से भिड़ेंगी। पिछले साल वोंद्रोसोवा विंबलडन खिताब जीतने वाली पहली गैरवरीय महिला खिलाड़ी बनीं थी। उन्होंने फाइनल में 2022 की उप विजेता ओन्स जेब्युर को 6-4, 6-4 से हराया था।  

ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन आर्यना सबालेंका और दो बार की विंबलडन फाइनलिस्ट ओन्स जाबूर पेरिस ओलंपिक से हट गई

Politics of Madhya Pradesh heated up due to Pragya Thakur's statement. he is not a hindu

बर्लिन ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन आर्यना सबालेंका और दो बार की विंबलडन फाइनलिस्ट ओन्स जाबूर पेरिस ओलंपिक से हट गई हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने कहा कि वे घास के कोर्ट पर होने वाले विंबलडन के तुरंत बाद क्लेकोर्ट पर नहीं खेलन चाहतीं। बेलारूस की विश्व में तीसरे नंबर की खिलाड़ी सबालेंका ने कहा कि वह पेरिस ओलंपिक में खेलने के बजाय आराम करना चाहेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘कार्यक्रम बहुत व्यस्त है और मैंने अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर यह फैसला किया। मैं अगली प्रतियोगिताओं के लिए शारीरिक और स्वास्थ्य स्तर पर तैयार होने के लिए आराम करने को प्राथमिकता दूंगी।’’ ट्यूनीशिया की विश्व में दसवें नंबर की खिलाड़ी जाबूर ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि लगातार चौथे ओलंपिक में नहीं खेल पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा,‘‘हमने फैसला किया कि कोर्ट में अचानक बदलाव करने और शरीर का भिन्न परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने से मेरे घुटने को लेकर जोखिम बढ़ सकता है। मुझे किसी भी प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करना पसंद है लेकिन मुझे अपने शरीर का ध्यान रखना होगा और चिकित्सा टीम की सलाह माननी होगी।’’ जाबूर ने पिछले तीन ओलंपिक में भाग लिया लेकिन वह कभी पदक नहीं जीत पाई।  

युवा फारवर्ड शर्मिला देवी का मानना है कि खुद को बेहतर बनाने की चाहत ने उन्हें हॉकी टीम में वापसी करने में मदद की

नई दिल्ली युवा फारवर्ड शर्मिला देवी का मानना है कि खुद को बेहतर बनाने की चाहत ने उन्हें भारतीय महिला हॉकी टीम में वापसी करने में मदद की और वह अपने खेल में निरंतरता बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगी। हरियाणा की इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने इस साल फरवरी में चीन के खिलाफ एफआईएच हॉकी प्रो लीग मैच के साथ करीब नौ महीने बाद भारतीय टीम में वापसी की। हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में शर्मिला के हवाले से कहा गया, ‘‘यह आसान नहीं था। मुझे करीब नौ महीने तक राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला (मई 2023) के बाद मुझे फरवरी 2024 में एफआईएच हॉकी प्रो लीग में राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने का मौका मिला लेकिन मैं एशियाई खेलों और ओलंपिक क्वालीफायर से चूक गई। वह मुश्किल समय था लेकिन मैं मानसिक रूप से मजबूत रही और कड़ी ट्रेनिंग करते हुए धैर्यपूर्वक अपने मौके का इंतजार किया।’’ शर्मिला ने कहा ‘‘मैंने दिन-रात अपने खेल पर काम किया। मैं इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट थी कि वापसी का यही एकमात्र रास्ता है और मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। फारवर्ड के रूप में अपने कौशल पर काम करने के अलावा मैंने रक्षात्मक पहलुओं पर भी काम किया।’’ जब भारत ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023-24 के अपने पहले मैच में चीन का सामना किया तो शर्मिला को आखिरकार मैदान पर उतरने का मौका मिला। उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक बार फिर भारतीय जर्सी पहनकर बहुत उत्साहित थी। यह मेरे द्वारा की गई मेहनत का इनाम था। अगर हम वह मैच जीत जाते तो मुझे बहुत खुशी होती लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो सका।’’  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet