LATEST NEWS

EXCLUSIVE : टीम इंडिया में कलह, रोहित को उपकप्तानी से हटाना चाहते थे कोहली

नई दिल्ली। विराट कोहली ने गुरुवार को टीम इंडिया के टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया। कोहली अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ देंगे। हालांकि वे टेस्ट और वनडे मैचों के कप्तान बने रहेंगे। कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कप्तानी छोड़ने के फैसले की जानकारी दी और सभी को हैरानी में डाल दिया। विराट के कप्तानी छोड़ने के ऐलान के बाद एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के मुताबिक विराट कोहली उपकप्तानी के पद से रोहित शर्मा को हटाना चाहते थे। विराट लिमिटेड ओवर्स में रोहित को उपकप्तानी से हटाने के प्रस्ताव के साथ चयनकर्ताओं के पास गए थे। भारतीय कप्तान का ऐसा कहना था कि रोहित अब 34 साल के हो गए हैं। ऐसे में वनडे में केएल राहुल और टी-20 में ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाना चाहिए। हालांकि कोहली का यह प्रस्ताव बोर्ड को पसंद नहीं आया, क्योंकि उनका मानना था कि विराट वास्तव में अपना कोई उत्तराधिकारी नहीं चाहते। पहले भी आई विवादों की बात वैसे से ये कोई पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच विवादों की खबरें सामने आई हो। 2019 के वनडे वर्ल्ड कप के दौरान ऐसी खबरें आई थी कि विराट और रोहित एक दूसरे से बात तक नहीं करते। हालांकि बाद में हेड कोच रवि शास्त्री ने इन सभी बातों से इनकार किया था। इतना ही नहीं एक खबर तो ये भी सामने आई थी कि रोहित ने विराट को सोशल मीडिया पर अनफॉलो तक कर दिया है। इस बात में कोई सच्चाई नहीं निकली थी। युवा खिलाड़ियों पर भरोसा नहीं करते कोहली रिपोर्ट में साथ ही ये भी कहा गया है कि भारतीय कप्तान को टीम में सभी खिलाड़ियों को समर्थन हासिल नहीं है। खासतौर पर विराट टीम के जूनियर खिलाड़ियों को बीच मझधार में छोड़ देते हैं। पीटीआई से बात करते हुए एक पूर्व क्रिकेटर ने कहा- विराट के साथ समस्या संवाद की है। महेंद्र सिंह धोनी का कमरा 24 घंटे खुला रहता था और कोई भी खिलाड़ी अंदर जा सकता था। उनके साथ वीडियो गेम खेल सकता था, खाना खा सकता था और जरूरत पड़ने पर क्रिकेट के बारे में बात भी कर सकता था, लेकिन मैदान के बाहर कोहली से संपर्क कर पाना बेहद मुश्किल काम है। उपकप्तानी के लिए 3 दावेदार विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने पर रोहित शर्मा को टी-20 टीम का कप्तान बनाए जाने के पूरे चांस है और उपकप्तानी की जिम्मेदारी ऋषभ पंत और केएल राहुल को मिल सकती है। साथ ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस पद के रेस में आगे रहेंगे। BCCI के सूत्र ने कहा- पंत का दावा मजबूत है लेकिन लोकेश राहुल को नकारा नहीं जा सकता क्योंकि वह भी IPL कप्तान है। इतना ही नहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी छुपा रुस्तम साबित हो सकते हैं।

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पर संकट:पंत समेत 2 खिलाड़ियों के बाद एक कोचिंग स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव

लंदन। इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया कोरोना के चपेट में आ गई है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत समेत 2 खिलाड़ियों का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। अब टीम इंडिया का एक सपोर्टिंग स्टाफ भी संक्रमित मिला है। थ्रो-डाउन एक्सपर्ट दयानंद गरानी की बुधवार को टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दयानंद के संपर्क में आए विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा, बॉलिंग कोच भरत अरुण और अभिमन्यु ईश्वरन को आइसोलेट कर दिया गया है। भारतीय खिलाड़ियों और स्टाफ को गुरुवार को ही डरहम में क्वारैंटाइन होना है। पर पंत, दयानंद, साहा, अरुण और ईश्वरन लंदन में ही क्वारैंटाइन रहेंगे। साहा IPL 2021 के दौरान एक बार कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। 10 दिन के आइसोलेशन पीरियड से गुजरना होगा आइसोलेट हुए किसी भी खिलाड़ी या स्टाफ को डरहम नहीं भेजा जाएगा। इन सभी को 10 दिन के आइसोलेशन पीरियड से गुजारना होगा। इस दौरान इनकी कोरोना जांच भी की जाएगी। 10 दिन के बाद ही ये टीम को जॉइन कर पाएंगे। BCCI की मेडिकल टीम इनका ध्यान रख रही है। वहीं, पंत को आइसोलेशन में 8 दिन हो चुके हैं। उन्हें 2 निगेटिव RT-PCR टेस्ट लाने के बाद ही डरहम भेजा जाएगा। पंत का 18 जुलाई को दूसरा टेस्ट किया जाएगा। हालांकि, पंत में कोई लक्षण नहीं हैं। उनके अलावा दूसरे खिलाड़ी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट 10 जुलाई को निगेटिव आ चुकी है। टीम इंडिया को 20 जुलाई से काउंटी-XI के खिलाफ डरहम में ही 3 दिन का प्रैक्टिस मैच भी खेलना है। 8 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव आए थे पंत BCCI के एक अधिकारी ने भास्कर को बताया कि ऋषभ पंत 10 जुलाई से पहले कोरोना पॉजिटिव आए थे। पंत 29 जून को यूरो कप के राउंड ऑफ 16 (इंग्लैंड vs जर्मनी) का मैच देखने पहुंचे थे। पंत के अलावा हनुमा विहारी और जसप्रीत बुमराह भी मैच देखने पहुंचे थे। अब सवाल उठ रहे हैं कि पंत की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के इतने दिन बाद भी मैनेजमेंट ने सख्त कदम क्यों नहीं उठाए। पंत के पॉजिटिव आने के बाद टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री 11 जुलाई को विम्बलडन फाइनल देखने पहुंचे थे। बाकी खिलाड़ी भी परिवार के साथ घूमते दिखे थे। किसी को रोका नहीं गया और न ही कोई सुरक्षात्मक कदम उठाए गए। सभी खिलाड़ियों को कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड का पहला डोज ही लगा है। सभी खिलाड़ियों को दूसरा डोज इंग्लैंड में ही लगना है। इनमें से कुछ को दूसरा डोज लग चुका है। लंदन के आसपास फैमिली के साथ छुट्टी मना रहे थे खिलाड़ी कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ी फैमिली के साथ ही इंग्लैंड पहुंचे हैं। 23 जून को साउथैम्पटन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के बाद वे फैमिली के साथ छुट्टी मना रहे थे। BCCI अधिकारी के मुताबिक, भारतीय टीम के ज्यादातर खिलाड़ी लंदन के आस-पास ही रहे। कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड के अलग-अलग हिस्सों में भी घूमने पहुंचे थे। इंग्लैंड के भी 3 खिलाड़ी पॉजिटिव वनडे सीरीज से ठीक 2 दिन पहले यानी, 6 जुलाई को इंग्लैंड के 3 खिलाड़ी समेत 7 लोग पॉजिटिव आए थे। इसके बाद सभी को आइसोलेट किया गया और पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में पूरी नई टीम उतारी गई थी। हालांकि, सभी खिलाड़ी अब ठीक हैं। इसके बाद BCCI ने कहा था कि इंडियन टीम मैनेजमेंट कोरोना को लेकर इंग्लिश टीम में बनी स्थिति से अवगत है। अगर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) हमें अपने कार्यक्रम में बदलाव करने को कहता है, या कोई नया प्रोटोकोल देता है तो हम उसका पालन करेंगे। फिलहाल पहले से तय कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 4 अगस्त से शुरू होगी 5 टेस्ट मैचों की सीरीज टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त-सितंबर में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला मैच 4 अगस्त से नॉटिंघम में शुरू होगा। भारत को इससे पहले इंग्लैंड में लगातार तीन टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है।

इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो एक पोस्ट के लिए 11.9 करोड़ रुपए लेते हैं, विराट कोहली 5 करोड़

लंदन. पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर एडवर्टाइजिंग से सबसे ज्यादा कमाने वाले सेलिब्रिटीज में टॉप पर हैं। सोशल मीडिया मार्केटिंग फर्म हॉपर HQ (HopprHQ.com) के मुताबिक रोनाल्डो अपने अकाउंट पर एक पोस्ट के 11.9 करोड़ रुपए (1.6 मिलियन डॉलर) करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। वहीं, भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली इस मामले में 19वें नंबर पर हैं। विराट एक पोस्ट से 5.07 करोड़ रुपए कमाते हैं। हॉपर HQ फर्म इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों का आकलन करने के लिए एवरेज इंगेजमेंट, सेलिब्रिटीज कितनी जल्दी पोस्ट करते हैं और उनके फॉलोअर्स की संख्या जैसी बातों को ध्यान में रखती है। रोनाल्डो के आसपास कोई भी प्लेयर नहीं हॉपर HQ की रिपोर्ट के मुताबिक 5 बार के बैलॉन’डि ओर विजेता रोनाल्डो के आसपास कोई भी प्लेयर नहीं है। इस मामले में हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन दूसरे नंबर पर हैं। जॉनसन एक पोस्ट का 11.3 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। वहीं, पॉप स्टार एरियाना ग्रैंड इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वे एक पोस्ट के एडवर्टाइमेंट से करीब 11.2 करोड़ रुपए लेती हैं। विराट कोहली अकेले भारतीय प्लेयर ओवरऑल स्पोर्ट्स की बात करें, तो रोनाल्डो के बाद मेसी का नंबर आता है। वे एड के एक पोस्ट से करीब 8.6 करोड़ रुपए कमाते हैं। भारत के विराट कोहली 395 सेलिब्रिटी की लिस्ट में अकेले भारतीय खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में ज्यादातर फुटबॉल स्टार्स का नाम है। इसमें डेविड बेकहम, रोनाल्डिन्हो, इब्राहिमोविच, गैरेथ बेल और मोहम्मद सालाह जैसे खिलाड़ी हैं। हॉपर HQ की लिस्ट में 6 भारतीय इस लिस्ट में सिर्फ 6 भारतीयों को जगह मिली। विराट के अलावा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, इन्फ्लुएंसर कृतिका खुराना और आशना श्रॉफ, फोटोग्राफर और ट्रैवलर वरुण आदित्य और फूड ब्लॉगर और साउथ के सुपरस्टार वैंकटेश की बेटी आश्रिथा दग्गुबती शामिल हैं। आश्रिथा हालांकि, स्पेन में रहती हैं। खिलाड़ियों को इतना पैसा क्यों मिल रहा? अब हम आपको बताते हैं कि ऐसा क्या है कि बस एक पोस्ट से इन सेलिब्रिटीज की इतनी कमाई हो जाती है? दरअसल इंस्टा या सोशल मीडिया पर कुछ भी लिखना सेलिब्रिटीज के लिए वक्त काटने का जरिया ही नहीं है, बल्कि इससे उनकी बड़ी कमाई भी होती है। यानी वह जो भी लिखते हैं या पहनते हैं या जैसे भी दिखते हैं, उसके पीछे पूरी प्लानिंग होती है। यह उनकी कमाई से जुड़ी होती है। इंस्टा पोस्ट से फॉलोअर्स पर असर पड़ता है सेलिब्रिटीज की इंस्टा पोस्ट का सीधे उनके फॉलोअर्स पर असर होता है। उदाहरण के तौर पर विराट को ही लें। इंस्टा पर उनके 12.5 करोड़ फॉलोअर्स हैं। अब अगर वे किसी भी प्रोडक्ट का प्रचार करते हैं, तो यह सीधे उनके करोड़ों फॉलोअर्स के पास पहुंच जाएगा। सेलिब्रिटी इन्फ्लुएंसर का काम करते हैं यह एक तरह का विज्ञापन है, जिसमें किसी प्रोडक्ट को खरीदने या पसंद करवाने के लिए सेलिब्रिटी इन्फ्लुएंसर का काम करते हैं। इसे इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग कहते हैं। इसमें सेलिब्रिटी को पोस्ट करने के पैसे मिलते हैं। इंस्टाग्राम इसके लिए सेलिब्रिटी को पैसे नहीं देता है, बल्कि वह ब्रांड देता है, जिसे वह प्रमोट कर रहे होते हैं। कुछ खास हो रहा है तो वह विज्ञापन है इंस्टा पर प्रमोशन के इतने पैसे मिलने के पीछे एक बड़ी वजह है इसका नैचुरल लगना। उदाहरण के तौर पर टीवी पर एडवर्टाइजमेंट देखने वाले लोग समझ जाते हैं कि यह एक एड है। वैसे ही इंस्टा पोस्ट में खिलाड़ी एक पूरी स्क्रिप्ट और अच्छे प्लानिंग के साथ उसे पोस्ट करते हैं। ऐसा लगता है मानो, वह खुद उस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, अगर सेलिब्रिटी किसी खास ब्रांड के कपड़े पहनता है या कोई खास जूते पहने है या कोई जूस पी रहा है, तो यह भी एड का हिस्सा ही होता है। लोग सेलिब्रिटी के ब्रांड की तरफ खिंचते हैं लोग समझ जाते हैं कि यह ब्रांड इस सेलिब्रिटी का फेवरेट है। साथ ही उनके मन में उस ब्रांड को लेकर इच्छा भी जगती है। साथ ही उसे वह खरीदने भी जाते हैं। इससे उस ब्रांड और प्रोडक्ट का प्रचार हो जाता है। आम लोग भी इंस्टा पोस्ट से पैसे कमा सकते हैं इसके लिए सबसे पहले फॉलोअर्स बढ़ाने की जरूरत होती है। जब फॉलोअर्स बढ़ेंगे, तभी ब्रांड्स पार्टनरशिप करेंगे। दरअसल एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स होने पर ब्रांड में पार्टनरशिप मिल जाती है। इससे ये तय होता है कि आपकी बात कितनों पर असर डालेगी। इसके बाद अपना पसंदीदा फील्ड चुनें। जैसे- स्पोर्ट्स, ब्यूटी, फैशन, क्रिएटिविटी, मोटिवेशनल, स्प्रिरीचुअल या कुछ और। इसके बाद बारी आती है आपके कंटेंट और कौन उसे प्रमोट कर सकता है इसकी। यह बिजनेस प्लानिंग की तरह है। इसके अलावा सही हैशटैग का यूज करें, ताकि ज्यादातर लोग आपके करीब पहुंच सकें। बहुत से और प्रॉपर हैशटैग हों, तो लोगों के उस हैशटैग को डालने पर पोस्ट की पहुंच बढ़ेगी। फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बेहतर पिक्चर या कंटेंट महत्वपूर्ण है। अगर आपकी दी गई तस्वीर अच्छी है तो आपकी लिस्ट में फॉलोअर्स बढ़ने लगेंगे।

IND vs AUS: टेस्ट टीम में शामिल हुए नटराजन, चोटिल उमेश यादव की जगह मिला मौका

नई दिल्ली। तेज गेंदबाज उमेश यादव की जगह टी. नटराजन को टीम में शामिल किया गया है. तीसरा टेस्ट 7 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा. 33 साल के अनुभवी पेसर उमेश यादव बाकी दो टेस्ट नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई ने कहा कि उमेश यादव बाकी दो टेस्ट मैचों से पहले पूरी तरह उबर नहीं पाएंगे. उमेश और मोहम्मद शमी बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब की प्रक्रिया से गुजरेंगे. मोहम्मद शमी भी चोटिल होने से बाहर हैं. बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया गया था. शमी को पहले टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान दाहिने हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया था. 29 साल के ‘यॉर्करमैन’ नटराजन ने मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा. उन्होंने एक वनडे और तीन टी20 मैचों में शानदार प्रदर्शन कर कुल 8 विकेट झटके. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नटराजन तमिलनाडु के लिए प्रथम श्रेणी के 20 मैच खेल चुके हैं और अब टेस्ट टीम में चयन के लिए उपलब्ध होंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. रोहित शर्मा अपनी क्वारनटीन अवधि पूरी कर मेलबर्न में भारतीय टीम से जुड़ चके हैं. उन्होंने गुरुवार को अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया. उन्हें उपकप्तान बनाया गया है. मेलबर्न टेस्ट में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में चेतेश्वर पुजारा ने उपकप्तान थे. उधर, उमेश यादव शुक्रवार को पिता बने. उनके घर नन्ही परी आई है. बीसीसीआई ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है. बीसीसीआई ने लिखा- हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही मैदान पर उतरेंगे.

शर्मनाक हार के बाद बल्लेबाजों पर भड़के कोहली, कहा- जीत का जज्बा ही नहीं दिखाया

मेलबोर्न। शर्मनाक प्रदर्शन से बेहद आहत भारतीय कप्तान विराट कोहली ने माना कि उनके पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले डे नाइट टेस्ट मैच में मनोबल तोड़ने वाली हार को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है. कोहली ने अपनी टीम के न्यूनतम स्कोर के लिए बल्लेबाजों को दोष दिया, जिन्होंने किसी तरह का जज्बा नहीं दिखाया. भारतीय टीम दूसरी पारी में अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर आउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट मैच आठ विकेट से जीतकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई. कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करना बहुत मुश्किल है. हमारे पास 60 रन के करीब बढ़त थी और इसके बाद हमारी पारी बिखर गई.’ कोहली ने कहा, ‘आप दो दिन तक कड़ी मेहनत करके खुद को अच्छी स्थिति में रखते हो और एक अचानक एक घंटे में स्थिति बदल जाती है और फिर जीत असंभव बन जाती है.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें आज थोड़ा जज्बा दिखाना चाहिए था. अपने इरादे जतलाने चाहिए थे. उन्होंने (ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों) पहली पारी में भी इन्हीं क्षेत्रों में गेंदबाजी की थी लेकिन तब हमारी मानसिकता रन बनाने की थी.’ कोहली ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने कुछ अच्छी गेंदें की, लेकिन उन्होंने पहली पारी की तुलना में कुछ खास नया नहीं किया. उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि यह मानसिकता थी. यह स्पष्ट था. ऐसा लग रहा था कि रन बनाना बहुत मुश्किल है और गेंदबाजों का आत्मविश्वास बढ़ गया. यह जज्बे की कमी और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सही क्षेत्र में गेंद करने का संयोजन था.’ कोहली अब अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट जाएंगे. उनकी जगह बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों में अजिंक्य रहाणे टीम की अगुवाई करेंगे. कोहली ने कहा, ‘निश्चित तौर पर आप टीम के प्रति प्रतिबद्ध होना चाहते हैं. बेहतर परिणाम वास्तव में अच्छा होता, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि खिलाड़ी बॉक्सिंग डे टेस्ट में मजबूत वापसी करेंगे.’ दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं था कि भारतीय पारी इस तरह से बिखर जाएगी. पेन को मैन आफ द मैच चुना गया. पेन ने कहा, ‘वास्तव में मैंने ऐसा नहीं सोचा था. मैंने सुबह मीडिया से कहा था कि दोनों टीमों के पास ऐसा आक्रमण है जो जल्दी विकेट निकाल सकता है. ऐसी उम्मीद नहीं थी कि उनकी पारी इतनी जल्दी समाप्त हो जाएगी.’ पेन ने कहा, ‘जब हमारे गेंदबाज अपनी रणनीति पर काम करते हैं और विकेट से मदद मिलती है तो ऐसा हो सकता है.’ ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में अपनी नाबाद 73 रन की पारी के बारे में पेन ने कहा, ‘टीम के लिए उनके स्कोर के करीब पहुंचना बेहद महत्वपूर्ण था. पांच विकेट 79 रन के स्कोर कुछ और विकेट गंवाने पर भारत का पलड़ा भारी हो जाता.’ पेन ने कहा, ‘श्रेय हमारे गेंदबाजों को जाता है. उन्होंने जिस तरह से गेंदबाजी की वह शानदार था, लेकिन हमारी बल्लेबाजी उम्मीद के अनुरूप नहीं रही.’

IND vs AUS : डे नाइट टेस्ट में भारत मजबूत, अश्विन ने उड़ाई कंगारुओं की नींद

एडिलेड। एडिलेड में खेले जा रहे डे नाइट टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कस किया है. ऑस्ट्रेलिया को दूसरे दिन पहली पारी में 191 रन पर समेटने के बाद दूसरी पारी में भारत का स्कोर 9 रन 1 विकेट के नुकसान पर है. भारत को कुल 62 रन की बढ़त मिल गई है. पहली पारी में भारत ने 244 रन बनाए थे. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर मयंक अग्रवाल पांच और ‘नाइट वॉचमैन’ के तौर पर आए जसप्रीत बुमराह खाता खोले बिना क्रीज पर थे. इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 191 रन पर आउट करके दूसरे दिन शुक्रवार को 53 रन की बढ़त ले ली थी. ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मार्नस लाबुशेन (47) और टिम पेन (नाबाद 73) को छोड़कर कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका. टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में 4 कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया. इसके अलावा उमेश यादव ने 3 और जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट झटके. एडिलेड टेस्ट में अश्विन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा साबित हो रहे हैं. अश्विन ने उड़ाई कंगारुओं की नींद अश्विन ने सबसे पहले स्टीव स्मिथ (1) फिर ट्रेविस हेड (7) उसके बाद डेब्यू कर रहे कैमरन ग्रीन (11) को भी पवेलियन भेज दिया. इसके बाद अश्विन ने नाथन लियोन (10) को भी आउट कर दिया. दिन के पहले सत्र में बुमराह ने मैथ्यू वेड (8) और जो बर्न्‍स (8) को आउट किया. वेड 14 के कुल स्कोर और बर्न्‍स 29 के कुल स्कोर पर आउट हुए. मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने किसी तरह पहले सत्र में ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका नहीं लगने दिया. मोहम्मद शमी की गेंद पर हालांकि बुमराह ने लाबुशेन को जीवनदान दिया. दूसरा सत्र अश्विन के नाम रहा. अश्विन ने पहले स्मिथ को स्लिप पर अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराया. स्मिथ 29 गेंदों पर एक रन बना पाए. फिर अश्विन ने ट्रेविस हेड (7) को अपनी ही गेंद पर कैच किया. डेब्यू कर रहे कैमरन ग्रीन (11) से ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़ी उम्मीद लगाए बैठी थी. अश्विन की एक छोटी गेंद पर उन्होंने पुल शॉट खेला और कोहली ने शॉर्ट मिडविकेट पर उनका शानदार कैच लपका. यहां ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 65 रनों पर चार विकेट हो गया. उमेश ने दिलाया बड़ा ब्रेकथ्रू दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने कोई और विकेट नहीं खोया. तीसरे सत्र में उमेश ने लाबुशेन को तीन रनों से अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया. 119 गेंदों पर लाबुशैन ने 47 रन बनाए. कप्तान टिम पेन हालांकि यहां अंत तक खड़े रहे और 99 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 73 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्हीं के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 111 रनों से 192 रनों तक का सफर तय किया. इस दौरान पैट कमिंस (0) को उमेश ने आउट किया. मिशेल स्टार्क (15) रन बनाकर रन आउट हुए. नाथन लियोन (10) को अश्विन ने कोहली के हाथों कैच कराया. उमेश ने जोश हेजलवुड (8) को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया. अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी भारत को सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ से निराशा हाथ लगी. चार रन बनाकर शॉ सात के कुल स्कोर पर पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए. मयंक (5) और नाइट वॉचमैन जसप्रीत (0) दिन का खेल खत्म होने पर नाबाद लौटे. भारत ने अपने बचे हुए 4 विकेट सिर्फ 11 रनों पर गंवा दिए इससे पहले भारत ने पहली पारी में 244 रन बनाए थे. दूसरे दिन भारत को अपने पुछल्ले बल्लेबाजों से उम्मीद थी कि वे 300 रन के पार पहुचाएंगे, लेकिन भारत ने अपने बचे हुए 4 विकेट सिर्फ 11 रनों पर गंवा दिए. गुलाबी गेंद के सामने भारतीय बल्लेबाज बेबस नजर आए. भारत ने दूसरे दिन अपना पहला विकेट रविचंद्रन अश्विन (15) के रूप में खोया. दिन की तीसरी ही गेंद पर पैट कमिंस की गेंद पर वह टिम पेन को कैच दे बैठे. फिर मिशेल स्टार्क ने ऋद्धिमान साहा (9) को आउट किया.

धोनी के फार्म की सब्‍ज‍ियां मार्केट में उतरीं, सस्‍ते दामों में बिके ऑर्गेनिक टमाटर और गोभी

रांची। क्रिकेट में शानदार पारी खेलने के बाद अब महेंद्र सिंह धोनी एक मंझे हुए खिलाड़ी के तरह ही फार्म बिज़नेस में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत कर रहे हैं. धोनी के फार्म में उगाई गई ऑर्गेनिक सब्जी अब मार्केट में बिक रही है और ग्राहकों को पसंद भी आ रही हैंं. मार्केट शेयरिंग के लिए धोनी मंझे बिजनेसमैन के तरह पेनेट्रैटिंग प्राइस पर भरोसा करते दिख रहे हैं. पेनेट्रैटिंग प्राइस का मतलब है शुरुडेली मार्केट में राजधानी रांची का होलसेल सब्जी मार्केट है. यहां फल मंडी से थोड़ा से आगे ये धोनी का कियोस्क है जिसमें उनके फार्म में उगाई गईं सब्जियों की बिक्री हो रही है.आत में कि‍सी भी प्रॉडक्‍ट को बाजार भाव से सस्‍ता बेचना. ऑर्गेनिक होते हुए भी उनके फार्म के गोभी और दूसरी सब्जियां बाजार की सब्जियों से सस्ती हैं. गोभी सिर्फ 10 रुपये प्रति किलो जबकि टमाटर सिर्फ 30 रुपये किलो बिक रहा है. होलसेल मात्रा में लेने पर ये और सस्ता मिलेगा. लिहाज़ा मार्केट में सब्जियों का रिस्पांस अच्छा है. दुकानदार अरशद आलम ने बताया कि सब्जियां ऑर्गेनिक हैं तो भी ग्राहक को भा रही हैं. बड़ी बात ये है कि बाजार से यहां की सब्जियां सस्ती भी हैं. धोनी का टैग और सब्जियां को ब्रांड धोनी खास भी बना रही है. ये हम नहीं, खुद ग्राहक कह रहे हैं. जल्द ही बाजार में मटर, स्ट्रॉबेरी और कड़कनाथ अंडा भी धोनी के फार्म से उपलब्ध करवाया जाएगा. पूरे फार्म से लेकर बाजार के आउटलेट पर खुद धोनी ही नज़र रख रहे हैं.

IND vs AUS डे-नाइट टेस्ट :पहले दिन टीम इंडिया का स्कोर 233/6

एडिलेड। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में खेले जा रहे 4 टेस्ट की सीरीज के पहले मैच का पहला दिन खत्म हो गया। इस डे-नाइट टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहले दिन 6 विकेट गंवाकर 233 बनाए। कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट करियर की अपनी 23वीं फिफ्टी लगाई। ऋद्धिमान साहा (9) और रविचंद्रन अश्विन (15) नाबाद हैं। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें.. कोहली ने 180 बॉल पर सबसे ज्यादा 74 रन की पारी खेली। उन्होंने एडिलेड में अपने टेस्ट करियर के 500 रन भी पूरे कर लिए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। कोहली का यह एडिलेड में चौथा टेस्ट है। उन्होंने अब तक 7 पारियों में 505 रन बनाए। इस दौरान 3 शतक और एक अर्धशतक भी जड़ा। कोहली के बाद राहुल द्रविड़ ने 4 टेस्ट की 8 पारियों में 401 रन बनाए हैं। पृथ्वी शॉ मैच की दूसरी बॉल पर आउट मैच में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 32 रन पर ही दो विकेट गंवा दिेए। ओपनर पृथ्वी शॉ मैच की दूसरी बॉल पर ही बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। मिचेल स्टार्क ने उन्हें बोल्ड किया। इसके बाद मयंक अग्रवाल भी 17 रन बनाकर चलते बने। तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। पुजारा ने 18 रन बनाने के लिए 100 बॉल खेली तीसरा विकेट 100 रन पर गिरा। चेतेश्वर पुजारा 160 बॉल पर 43 रन बनाकर आउट हुए। नाथन लियोन की बॉल पर मार्नस लाबुशाने ने उनका कैच लिया। पुजारा ने कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 191 बॉल पर 68 रन की पार्टनरशिप की। पुजारा ने शुरुआती 18 रन बनाने के लिए 100 बॉल खेली थीं। कोहली और रहाणे के बीच 88 रन की पार्टनरशिप कप्तान विराट कोहली चौथे विकेट के तौर पर आउट हुए। उन्होंने रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिए 168 बॉल पर 88 रन की जरूरी पार्टनरशिप की। पांचवां विकेट अजिंक्य रहाणे का गिरा। वे 92 बॉल पर 42 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल स्टार्क ने उन्हें LBW किया। इसके बाद हनुमा विहारी 16 रन बनाकर जोश हेजलवुड की बॉल पर LBW हुए। कोहली को मिला जीवनदान भारतीय पारी के 36वें ओवर में कोहली आउट होने से बच गए। दरअसल, स्पिनर नाथन लियोन की बॉल कोहली के ग्लव्ज में लगकर विकेटकीपर टिम पेन के हाथों में चली गई थी। पेन और शॉर्ट लेग पर खड़े मैथ्यू वेड ने अपील की, जिसे अंपायर ने नकार दिया। वेड ने डिसिजन रिव्यू सिस्टम (DRS) लेने की बात कही, लेकिन कप्तान पेन ने मना कर दिया। हालांकि, बिग स्क्रीन पर जब रिव्यू दिखाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कोहली का कैच छूटा मैच के 27वें ओवर में पैट कमिंस की बॉल पर कोहली का कैच छूटा। कमिंस की बॉल कोहली के बैट और पैड में लगकर शॉर्ट लेग पर खड़े मैथ्यू वेड के पास गई। हालांकि गेंद उनके पास पहुंचने से पहले ही ड्रॉप हो गई। कोहली उस वक्त 5 रन बनाकर खेल रहे थे। कोहली का रिकॉर्ड भारतीय कप्तान कोहली के लिए टेस्ट में अब तक टॉस जीतना लकी रहा है। कोहली ने 2015 के बाद से अब तक जितनी बार भी टेस्ट में टॉस जीता है, तब भारत मैच हारा नहीं है। कोहली ने 2015 में टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली थी। तब से अब तक 25 मैच (मौजूदा एडिलेड टेस्ट को छोड़कर) में टॉस जीता है। इस दौरान उन्होंने 21 टेस्ट जीते और 4 ड्रॉ खेले।

क्रिकेट : नटराजन की फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी, छोटे से गांव से बड़ा सफर

नई दिल्ली। किस्मत कभी भी, कहीं भी पलट सकती है। अगर मंजिल तक पहुंचने का जुनून हो और खुद को साबित करने की ललक हो, तो किसी भी सपने को पूरा किया जा सकता है। सितंबर से पहले तक पूरी दुनिया टी. नटराजन के नाम से अंजान थी, लेकिन अब यह नाम पूरे विश्व क्रिकेट में चर्चा का विषय बना हुआ है। यही नहीं, अब वे आने वाले टी-20 विश्व कप में टीम में जगह बनाने वाले सबसे बड़े दावेदार बन गए हैं। इसकी शुरुआत हुई नटराजन के यूएई में हुए आइपीएल के शानदार सफर से। आइपीएल का शानदार प्रदर्शन उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए फ्लाइट में जगह दिला गया, लेकिन किस्मत तब बदली जब टीम में शामिल वरुण चक्रवर्ती चोटिल हुए और नेट गेंदबाज के तौर पर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे नटराजन को टी-20 टीम में शामिल कर लिया गया। वहीं, नवदीप सैनी को कमर में चोट की शिकायत के बाद उन्हें वनडे टीम में भी शामिल कर लिया गया था। इसके बाद जो हुआ वह पूरी दुनिया ने देखा। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए नटराजन ने आइपीएल में 60 से अधिक यॉर्कर गेंदें फेंकी थी। उन्होंने अपनी रफ्तार, डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी और सटीक लाइन लेंथ से सबको चौंकाया। नटराजन ने आइपीएल 2020 का पहला शिकार जहां विराट कोहली को बनाया, वहीं खतरनाक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को अपनी यॉर्कर गेंद से बोल्ड कर खूब वाहवाही लूटी। छोटे से गांव से बड़ा सफर : तमिलनाडु के चिन्नापामपट्टी गांव से निकलकर यूएई होते हुए ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया का हिस्सा बनने तक का नटराजन का सफर किसी खूबसूरत सपने के पूरा होने जैसा है। आइपीएल 2020 से पहले उन्होंने शायद ही सोचा होगा कि वे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे। या यूं कहें कि उन्हें टी-20 लीग में भी खेलने की कम ही उम्मीद रही होगी, लेकिन यूएई में खेले गए आइपीएल ने इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के भाग्य बदल दिए। मां बेचती हैं सड़क किनारे चिकन नटराजन के मेंटर जयप्रकाश ने कहा था कि इस तेज गेंदबाज की मां ने बेटे की उपलब्धि के बाद भी सड़क किनारे चिकन बेचना नहीं छोड़ा। नटराजन भी इसके लिए उन्हें नहीं मना पाए। जयप्रकाश ने इसके पीछे का कारण बताते हुए उनकी मां के हवाले से कहा कि जब उनकी र्आिथक स्थिति अच्छी नहीं थी तब उनके इस काम से परिवार को बहुत मदद मिली थी। उधर, नटराजन ने अपने माता-पिता के लिए घर बनाया। बहनों की पढ़ाई की व्यवस्था की, तमिलनाडु के सेलम जिले के अपने गांव चिन्नापामपट्टी में अकादमी शुरू की और अपने साथियों को खेल नहीं छोड़ने के लिए प्रेरित किया। यह सब उन्होंने तमिलनाडु की गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारियों को संभालते हुए किया। एक्शन बदलकर मिली सफलता नटराजन ने 2015 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया लेकिन संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए उन पर रोक लग गई, हालांकि इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और पूर्व क्रिकेटरों की मदद से नए एक्शन के साथ वा पसी की। यहां से उन्होंने तमिलनाडु प्रीमियर 2016 में शानदार प्रदर्शन किया और नजरों में आए। फिर वे आइपीएल से जुड़े। उन्हें 2018 में सनराइजर्स ने चुना था लेकिन उन्हें इस बार अपना पहला मैच खेलने को मिला और उसके बाद वे टीम के अहम सदस्य बन गए। इतनी ज्यादा उम्मीद नहीं थी वनडे मैच में पदार्पण के बाद नटराजन ने कहा था कि मुझे इतनी ज्यादा उम्मीदें नहीं थी। मैं तो बस अपना काम करना चाहता था। वैसे मैं यहां एक नेट गेंदबाज के तौर पर आया था और कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से मुझे खेलने का मौका मिला। मैं तो बस इस मौके का फायदा उठाना चाहता था। अब जबकि मैं आइपीएल से ही अच्छी फॉर्म में चल रहा था तो यह हो गया। यहां पर लोगों ने भी मुझे काफी उत्साहित किया और मेरा समर्थन किया। मुझे अच्छा करने के लिए आत्मविश्वास मिला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे करियर का आगाज करने वाले नटराजन ने दो विकेट हासिल किए थे। इसके बाद तीन टी-20 मुकाबले में इस गेंदबाज ने छह विकेट चटकाए। 30 रन देकर और तीन विकेट लेकर उन्होंने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। टी-20 सीरीज के दौरान उन्होंने 6. 91 की इकोनॉमी से रन दिए, जिसकी सभी ने तारीफ की। मैच जीतने में भी यह बहुत सहायक साबित हुई। गेंदबाजी देख मैकग्रा भी हुए कायल दूसरे टी-20 मैच में कमेंट्री करते हुए ग्लेन मैक्ग्रा भी नटराजन की गेंदबाजी के कायल दिखे। उन्होंने कहा था कि मैं नटराजन से बहुत प्रभावित हूं। वह निश्चित रूप से भारत के लिए इस दौरे की तलाश में थे। आशा करता हूं कि वह इसे जारी रखेंगे। सिडनी में नटराजन के बेहतरीन प्रदर्शन के दौरान ग्लेन मैकग्रा ने उनको लेकर यह टिप्पणी की थी। आइपीएल कप्तान का भी सीना चौड़ा :आइपीएल में नटराजन की टीम (सनराइजर्स हैदराबाद) के कप्तान डेविड वार्नर ने भी उनकी जमकर तारीफ की थी। वार्नर ने कहा था कि जीत, हार और ड्रॉ हम मैदान के अंदर और बाहर एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। मैं इस लड़के के लिए किसी दूसरे से कम खुश नहीं हूं। वह सही में एक अच्छा लड़का है, जो इस खेल से बहुत प्यार करता है। एक नेट गेंदबाज से भारत के लिए वनडे और टी-20 में पदार्पण करना शानदार उपलब्धि है। बहुत अच्छे दोस्त।

मैन ऑफ द सीरीज चुने गए हार्दिक पंड्या ने ट्रॉफी और राशि नटराजन को सौंपी, जानते हो क्यों ?

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में टीम इंडिया को 12 रन से हरा दिया। हालांकि, भारतीय टीम सीरीज 2-1 से जीत चुकी है। इसी के साथ हार्दिक पंड्या को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। लेकिन उन्होंने अपनी यह ट्रॉफी अपने करियर की पहली टी-20 सीरीज खेल रहे तेज गेंदबाज टी नटराजन को सौंप दी। पंड्या ने सोशल मीडिया पर नटराजन के साथ ट्रॉफी सौंपते हुए एक फोटो भी शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘‘नटराजन, इस सीरीज में आपका प्रदर्शन शानदार रहा। आपने टीम को मुश्किल हालात में जीत दिलाई। डेब्यू सीरीज में आपने कड़ी मेहनत की और अपना टैलेंट दिखाया। मेरी ओर से आप ही इस मैन ऑफ द सीरीज के असली हकदार हो भाई।’’ नटराजन ने टीम इंडिया को मैच जिताया दूसरा टी-20 जिताने के बाद पंड्या को मैन ऑफ द मैच दिया गया था। तब पंड्या ने कहा था कि भारत ने ये मैच नटराजन की वजह से जीता है और उन्हें ही ट्रॉफी मिलनी चाहिए। पंड्या ने कहा, ‘‘नटराजन ने मैच में शानदार बॉलिंग की। उनकी बॉलिंग की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने 10 से 15 रन कम बनाए और हमें 10 से कम रन रेट का टारगेट मिला। जिसे हमने आसानी से चेज कर लिया। टारगेट चेज करना बेहद आसान है। मैं स्कोरकार्ड देखकर खेलना पसंद करता हूं। इससे आपको पता चलता है कि आपको किस तरह के शॉट्स खेलने हैं।’’ नटराजन ने सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लिए तेज गेंदबाज टी नटराजन ने सीरीज में 3 मैच खेले, जिसमें उन्होंने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। उन्होंने सीरीज के पहले और अपने डेब्यू टी-20 मैच में 3 विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। वहीं, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने सीरीज के 3 मैच में 78 रन बनाए। उन्होंने दूसरे टी-20 में 42 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई थी। हालांकि कमर की चोट के कारण वे सीरीज में बॉलिंग नहीं कर सके। टीम इंडिया ने 2-1 सीरीज जीती तीन टी-20 की सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में 11 रन और दूसरे टी-20 में 6 विकेट से हराया था। टीम ने तभी सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया था। हालांकि, आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के 187 रन के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम 174 रन ही बना सकी और मैच गंवा दिया।

T 20 वर्ल्ड कप के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं नटराजन, कप्तान कोहली क्या बोले नट्टू के बारे में

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में डेब्यू करते ही टी नटराजन इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो गए हैं. तीन मैचों की सीरीज में नटराजन ने ना सिर्फ 6 विकेट लिए बल्कि वह भारत के सबसे किफायती गेंदबाज भी साबित हुए. नटराजन के इस शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान विराट कोहली उनके मुरीद हो गए हैं और उन्हें अगले साल होने वाले ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के लिए बेहद ही अहम खिलाड़ी बताया है. कोहली ने कहा, ”नटराजन के बारे में बात करने की सबसे ज्यादा जरूरत है. मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को हमने ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में आराम देने का फैसला किया. लेकिन नटराजन ने इन दिग्गज गेंदबाजों की अनुपस्थिति में अच्छी जिम्मेदारी निभायी और दबाव की परिस्थितियों में शानदार गेंदबाजी की.” वर्ल्ड कप में अहम साबित होंगे नटराजन विराट कोहली ने नटराजन को काफी मेहनत करने वाला खिलाड़ी बताया है. उन्होंने कहा, ”यह बेजोड़ है क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शुरुआती मैचों में खेल रहा है. वह बेहद धैर्यवान, विनम्र और कड़ी मेहनत करने वाला खिलाड़ी लग रहा है. वह जानता है कि वह क्या कर रहा है.” भारत को अगले साल अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप की मेजबानी करनी है. कोहली ने कहा, ”मुझे विश्वास है कि वह अपने खेल पर कड़ी मेहनत करना जारी रखेगा और बेहतर गेंदबाज बनता जाएगा क्योंकि बायें हाथ का तेज गेंदबाज किसी भी टीम के लिये महत्वपूर्ण होता है. अगर वह इस तरह से गेंदबाजी करना जारी रखता है तो अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले यह हमारे लिये बहुत अच्छी बात होगी.” टीम इंडिया लिमिटिड ओवर सीरीज में अपने सबसे अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा के बिना ही मेजबान पर उतरी थी. इसके बावजूद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात देकर वनडे सीरीज की हार का बदला लिया. 17 दिसंबर से टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

Ind vs Aus 1st T20I: भारत ने जीता पहला मुकाबला, ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से दी पटखनी

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मैदान पर खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 20 ओवर में केेएल राहुल के अर्धशतक और जडेजा की तेज 44 रन की पारी के दम पर 7 विकेट खोकर 161 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 162 रन का टारगेट मिला था, लेकिन ये टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन ही बना पाई और उसे 11 रन से हार मिली। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। ऑस्ट्रेलिया की पारी भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत काफी अच्छी रही और उन्होंने शॉर्ट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। फिंच का विकेट 35 रन पर चहल ने लिया जिन्हें जडेजा की जगह मैच में शामिल किया गया। स्मिथ को भी चहल ने 12 रन पर कैच आउट करवा दिया। ग्लेन मैक्सवेल को नटराजन ने दो रन पर आउट कर दिया। टी नटराजन ने शॉर्ट को 34 रन पर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट करवा दिया। मैथ्यू वेड 7 रन बनाकर चहल का शिकार बने तो वहीं हेनरिक्स 30 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर आउट हो गए। स्टार्क एक रन बनाकर आउट हुए जबकि स्वैपसन 12 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से चहल व नटराजन ने तीन-तीन जबकि दीपक चाहर ने एक विकेट लिए। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को खराब शुरुआत मिली। 6 गेंदों में एक रन बनाकर शिखर धवन क्लीन बोल्ड हो गए। उनको मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। इसके बाद केएल राहुल और कप्तान विराट कोहली के बीच एक साझेदारी हुई, लेकिन कोहली 9 गेंदों में 9 रन बनाकर मिचेल स्वेप्सन के शिकार बने। तीसरा विकेट संजू सैमसन के तौर पर गिरा जो 15 गेंदों में 23 रन बनाकर हेनरिक्स की गेंद पर स्वेप्सन के हाथों कैच आउट हुए। भारत के लिए केएल राहुल ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 37 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का अपनी पारी के दौरान जड़ा। भारत को चौथा झटका मनीष पांडे के रूप में लगा जो 8 गेंदों में 2 रन बनाकर एडम जैम्पा की गेंद पर जोश हेजलवुड के हाथों कैच आउट हुए। केएल राहुल के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा जो 40 गेंदों में 51 रन बनाकर हेनरिक्स की गेंद पर एबॉट के हाथों कैच आउट हुए। हार्दिक पांड्या 15 गेंदों में 16 रन बनाकर हेनरिक्स की गेंद पर स्मिथ के हाथों कैच आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर 7 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने नाबाद 44 रन की पारी खेली। टी नटराजन का डेब्यू 2 दिसंबर को वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले टी नटराजन को 4 दिसंबर को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी डेब्यू करने का मौका मिला । वनडे मैच से पहले आइपीएल में यॉर्कर किंग बने टी नटराजन को प्रदर्शन के आधार पर ही टीम में जगह मिली। जसप्रीत बुमराह को टेस्ट सीरीज से पहले आराम दिया गया।

ND vs AUS मैच के दौरानभारतीय लड़के ने ऑस्ट्रेलिया की लड़की को प्रपोज किया, रिंग पहनी

सिडनी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे दूसरे वनडे के दौरान एक रोचक घटना कैमरे में कैद हो गई। टारगेट चेज करने उतरी टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। फैंस अपनी टीम से काफी निराश नजर आ रहे थे। लेकिन, मैदान के बाहर एक भारतीय युवा ने सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में भारतीय युवक की तरफ से ऑस्ट्रेलियाई लड़की को प्रपोज करने पर लड़की ने हां कहा। लड़की ने युवक को गले लगाकर प्रपोजल स्वीकार कर लिया। इसके बाद वह रिंग पहनते हुए दिखाई देती है। वहां मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर दोनों को बधाई दी। मैदान में लगी बड़ी स्क्रीन पर इस अनोखे प्रपोजल को देखकर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ताली बजाकर खुशी जताते नजर आए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि क्या यह आज का सबसे मुश्किल खेल था। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए। एक यूजर ने कहा कि मैच के दौरान एक अच्छा मोमेंट। तो एक ने लिखा कि यहां तो मैच भारत ने ही जीता। भारतीय पारी के 20वें ओवर की घटना मैदान में प्रपोज करने का यह वाकया भारतीय पारी के 20वें ओवर में कैमरे में कैद हुआ। उस वक्त टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 126 रन था। कप्तान विराट कोहली

बैटिंग से धमाल मचाने वाले हार्दिक पांड्या बोलिंग न कर पाने से हैं दुखी, क्या है आगे की रणनीति

नई दिल्ली। इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने शुक्रवार को कहा कि वह तभी गेंदबाजी करेंगे, जब समय सही होगा. साथ ही उन्होंने टीम से बहु- प्रतिभा वाले अन्य खिलाड़ियों को तराशने का आग्रह किया, सिडनी में शुरुआती वनडे में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के दौरान उनकी गेंदबाजी की काफी कमी महसूस की गई. यह हरफनमौला खिलाड़ी पीठ की सर्जरी के बाद अभी तक गेंदबाजी का भार संभालने के लिए तैयार नहीं है, जिससे टीम का संतुलन प्रभावित हो रहा है और यह बात खुद कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार की. पंड्या ने शुक्रवार को टीम को मिली 66 रनों की हार के दौरान 76 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली. उन्होंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैं अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहा हूं. मैं गेंदबाजी करूंगा, जब सही समय होगा.’ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 374 रन बनाए. पंड्या ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि जब वह मैच की परिस्थितियों में गेंदबाजी करना शुरू करें तो वह बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जरूरी रफ्तार हासिल कर पाएं. पंड्या ने कहा, ‘जब आप 375 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हो तो हर किसी को जज्बे के साथ खेलना चाहिए. इसके अलावा कोई कुछ नहीं कर सकता. आप ज्यादा योजना नहीं बना सकते.’ उन्होंने कहा कि भारत को हरफनमौला विकल्पों के बारे में विचार करना चाहिए क्योंकि छठा गेंदबाजी विकल्प वनडे टीम के संतुलन के लिए जरूरी है. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि शायद हमें किसी को ढूंढना होगा जो भारत के लिए खेल चुका हो और उन्हें तराशना चाहिए और उन्हें खिलाने का तरीका ढूंढना होगा.’ पंड्या ने कहा, ‘जब आप पांच गेंदबाजों के साथ उतरते हो तो यह हमेशा मुश्किल होगा क्योंकि अगर किसी का दिन अच्छा नहीं होगा तो उसकी भूमिका को भरने के लिए आपके पास कोई नहीं होगा.’ उन्होंने कहा, ‘चोट से ज्यादा यह छठे गेंदबाजी की भूमिका के बारे में है. अगर किसी का दिन अच्छा नहीं है तो इससे अन्य गेंदबाजों को मदद मिलेगी.’ उपलब्ध विकल्पों के बारे में पूछने पर उन्होंने चयनकर्ताओं से अपने बड़े भाई क्रुणाल को देखने का आग्रह किया, जो स्पिन ऑलराउंडर हैं. उन्होंने कहा, ‘आप अन्य के नाम ले सकते हैं. या फिर हमें पंड्या परिवार में ही देखना चाहिए.’ हार्दिक पंड्या ने नेट पर गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी गेंदबाजी में 100 प्रतिशत होना चाहता हूं. मैं उस रफ्तार से गेंदबाजी करना चाहता हूं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए जरूरी हो.’ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए 10 महीने बचे हैं और पंड्या ने संकेत दिया कि वह लंबे लक्ष्य और बड़े टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए गेंदबाजी शुरू करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘हम आगे के बारे में सोच रहे हैं. हम टी20 विश्व कप और अन्य महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के बारे में सोच रहे हैं, जहां मेरी गेंदबाजी ज्यादा अहम होगी.’

पश्चिम बंगाल में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली’ होंगे बीजेपी का चेहरा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 8 माह का वक्त बाकी है, विधानसभा चुनाव के लिए सियासी जमीन अभी से तैयार होने लगी है. बीजेपी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर दांव खेल सकती है. सौरव गांगुली को बंगाल में बीजेपी का चेहरा बनाया जा सकता है. काफी वक्त से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली राजनीति में आ सकते हैं. फिलहाल गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष हैं. सौरव गांगुली इंडियन क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. ‘दादा’ के नाम से जाने जाने वाले पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली पश्चिम बंगाल में बहुत लोकप्रिय हैं और उन्हें पसंद करने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है. वे बंगाल में एक यूथ आइकन के तौर पर जाने जाते हैं और वहां उनकी लोकप्रियता सीएम ममता बनर्जी से कम नहीं आंकी जाती. वहीं 2019 लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व प्रदर्शन करके ममता बनर्जी की अगुआई वाली तृणमूल कांग्रेस को झटका देने वाली बीजेपी को भी मौजूदा वक्त में बंगाल में किसी ऐसे चेहरे की जरुरत है जो पॉपुलर्टी के मामले में ममता बनर्जी को बराबर टक्कर दे सके. ऐसे में सौरव से बेहतर फेस और कोई हो ही नहीं सकता. बीजेपी ने आम चुनावों में भी सौरव गांगुली पर दांव लगाने का प्लान बनाया था. उस समय सौरव गांगुली के बीजेपी की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें लगी थीं, लेकिन तब गांगुली ने खुद बयान देकर ऐसी अटकलों पर विराम लगा दिया था. अब विधानसभा चुनाव आने के बाद फिर से इन खबरों को हवा मिलने लगी है. वैसे भारतीय जनता पार्टी हमेशा चाहती थी कि सौरव गांगुली एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं, लेकिन सौरव कई दूसरी भूमिकाओं में व्यस्त रहे. बीजेपी का मानना है कि सौरव गांगुली की ओर से कोई भी भूमिका पार्टी की मदद करेगी. हालांकि, खुद गांगुली की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सौरव गांगुली फिलहाल चुनाव लड़ने के मूड में नहीं है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दादा ने बीजेपी नेतृत्व को बता दिया है कि वह ना तो राजनीति में उतरना चाहते हैं और ना ही विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि सौरव गांगुली ने पिछले महीने बीजेपी के सामने यह साफ कर दिया था कि वह एक्टिव पॉलिटिक्स में शामिल नहीं होना चाहते और बीसीसीआई चीफ के तौर पर अपने रोल से ही खुश हैं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet