LATEST NEWS

सीएम मान और केजरीवाल ने जताया शोक, लुधियाना से आप विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से संदिग्ध मौत

लुधियाना. आम आदमी पार्टी के हलका लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत गोगी के सिर में गोली लगी है। गोली कैसे चली और किसने चलाई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। गोली चलने की आवाज आते ही उनके पारिवारिक सदस्य और उनकी सुरक्षा में तैनात मुलाजिम कमरे में पहुंचे और उन्हें डीएमसी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना डिवीजन आठ के साथ-साथ चौकी घुमारमंडी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात विधायक की मौत की खबर सुनते ही कई लोग उनके घर व अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार शाम को वह शहर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।

सीरिया की मस्जिद में मची थी भगदड़, अमेरिकी अदालत ने रूडी गिउलिआनी को झूठ फैलाने पर ठहराया दोषी

वाशिंगटन। अमेरिकी राजनीतिज्ञ और बर्खास्त वकील रूडी गिउलिआनी की मुश्किले बढ़ती जा रही है। जहां शुक्रवार को अदालत की अवमानना का दोषी पाया गया। यह फैसला जॉर्जिया के दो पूर्व चुनाव कार्यकर्ताओं, वांड्रिया शे मॉस और उनकी मां रूबी फ्रीमैन के बारे में झूठ फैलाने के मामले में आया। अदालत की जूरी ने गिउलिआनी को इन महिलाओं के खिलाफ 148 मिलियन डॉलर का मानहानि का फैसला सुनाया। मामले में वाशिंगटन के डीसी के यूएस डिस्ट्रिक्ट जज बेरिल हॉवेल ने यह पाया कि गिउलिआनी ने अदालत के आदेशों का उल्लंघन किया, जो महिलाओं के खिलाफ झूठी बातें फैलाने से रोकते थे। जज ने गिउलिआनी को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने भविष्य में ऐसा किया, तो उन्हें जेल भी हो सकता है। गिउलिआनी पर मानहानी का मुकदमा मॉस और फ्रीमैन ने 2020 के चुनाव के दौरान गिउलिआनी पर चुनाव धोखाधड़ी का झूठा आरोप लगाने के लिए मानहानि का मुकदमा दायर किया था। गिउलिआनी के झूठे आरोपों के कारण इन महिलाओं को नस्लवादी धमकियों और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। बता दें कि सुनवाई के शुरू होने से पहले, गिउलिआनी ने सोशल मीडिया पर जज की आलोचना की और उन्हें पक्षपाती बताया, साथ ही इस कार्यवाही को “समय की बर्बादी” भी कहा। सीरिया में दमिश्क की मस्जिद में भगदड़ से 4 लोगों की मौत दमिश्क में ऐतिहासिक उमय्यद मस्जिद में शुक्रवार को भगदड़ मचने से चार लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में बच्चों को फ्रैक्चर, गंभीर चोटें और बेहोशी जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ा। दमिश्क के गवर्नर माहेर मारवान ने बताया कि अधिकारी घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीरिया के नए शासकों ने 8 दिसंबर को दमिश्क पर कब्जा कर लिया। इसी के राष्ट्रपति बशर अल-असद का 13 साल से अधिक का शासन समाप्त हो गया। एक लंबे चले गृह युद्ध के बाद उन्हें भागने के लिए मजबूर होना पड़ा और उनके परिवार के दशकों लंबे शासन का अंत हो गया। वेनेजुएला में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने ली तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने शुक्रवार को तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली। हालांकि, उनके प्रतिद्वंद्वी के हालिया चुनाव जीतने के विश्वसनीय सबूत हैं। मादुरो ने सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से नियंत्रित नेशनल असेंबली के समक्ष पद की शपथ ली। एक दिन पहले राजनीतिक विपक्ष की सबसे प्रमुख नेता ने बताया था कि उन्हें राज्य सुरक्षा बलों ने कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था। सरकार ने तुरंत आरोप का खंडन किया, लेकिन इस दावे ने फिर से वेनेजुएला के लंबे समय से चल रहे राजनीतिक संकट की ओर वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। यह संकट तब और गहरा गया, जब सत्तारूढ़ पार्टी के प्रति निष्ठावान चुनाव अधिकारियों ने 28 जुलाई को मतदान समाप्त होने के कुछ घंटों बाद मादुरो को विजेता घोषित कर दिया था, लेकिन पिछले राष्ट्रपति चुनावों की तरह उन्हें कितना मत मिला उसकी संख्या नहीं बताई। इस बीच विपक्ष ने दावा किया कि उसने 80 प्रतिशत से अधिक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से मतों की गणना एकत्र किए और पता चला कि गोंजालेज को मादुरो से दोगुने वोट मिले हैं। फिलहाल, वेनेजुएला और विदेशों में मादुरो के बढ़ते दमनकारी शासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। चीन में स्कूली छात्र की मौत से गुस्साए लोग पुलिस से भिड़े चीन में जहां सरकार की सख्ती के चलते विरोध-प्रदर्शनों को होने ही नहीं दिया जाता, वहीं उत्तर-पश्चिमी शानक्सी प्रांत में एक स्कूल के बाहर प्रदर्शनकारियों व पुलिस में भिड़ंत हो गई। प्रदर्शनकारी छात्र डांग (17) की मौत से गुस्साए थे। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आने से पूरा मामला उजागर हुआ। पुलिस ने जैसे ही प्रदर्शनकारियों को रोका, लोगों का एक समूह पुलिस से भिड़ गया। पुलिस का दावा था कि छात्र की मौत इमारत से गिरने के चलते हुए जबकि परिजनों ने कहा, पुलिस फुटेज व साक्ष्य छिपा रही है। राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को ओवल ऑफिस से देंगे विदाई भाषण राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को ओवल ऑफिस से अपना विदाई भाषण देंगे, जो उनके शपथ ग्रहण से पांच दिन पहले होगा। यह भाषण 8 बजे पूर्वी समय पर होगा और यह बिडेन का अमेरिकियों और दुनिया से बात करने का आखिरी बड़ा मौका होगा, जब वह 20 जनवरी को पद छोड़ने से पहले राष्ट्र को संबोधित करेंगे। बाइडन के प्रसे सचिव ने दी जानकारी बाइडन के प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने शुक्रवार को कहा कि बाइडन अपने 50 साल के सार्वजनिक सेवा करियर पर विचार करेंगे और इसके साथ ही भविष्य के बारे में कुछ विचार साझा करेंगे। उनका भाषण देश के सामने अमेरिका के नेतृत्व की दिशा और वैश्विक मुद्दों पर आधारित होगा। उत्तरी बेनिन में उग्रवादियों के हमले से बेनिन सेना को भारी नुकसान उत्तरी बेनिन में उग्रवादियों के हमले से बेनिन की सेना को भारी नुकसान होने की खबर सामने आ रही है। मामले में अधिकारियों ने बताया कि इस हफ्ते बेनिन के उत्तर में एक सैन्य चौकी पर हुए हमले में उग्रवादियों ने सशस्त्र बलों को बड़ा नुकसान पहुंचाया। इस हमले से पश्चिम अफ्रीका के तटीय देशों में जिहादी गतिविधियों के फैलने की चिंता बढ़ गई है।

सरकारी खर्च पर प्रतिबंध का दिया हवाला, बांगलादेश नहीं होगा IMD के 150 साल के जश्न में शामिल

नई दिल्ली/बांगलादेश। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी स्थापना के 150वें वर्ष का जश्न मनाएगा। ऐसे में, भारत ने पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत अन्य पड़ोसी देशों को ‘अविभाजित भारत’ सेमिनार में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। हालांकि, अब जानकारी सामने आ रही है कि बांग्लादेश से कोई अधिकारी इस सेमिनार में भाग नहीं लेगा। उसने सरकारी खर्च पर गैर-जरूरी विदेश यात्रा पर प्रतिबंध का हवाला दिया है। बांगलादेश मौसम विभाग (बीएमडी) के कार्यवाहक निदेशक मोमिनुल इस्लाम ने कहा कि उन्हें भारतीय मौसम विभाग से 150वीं वर्षगांठ समारोह का आमंत्रण करीब एक महीने पहले मिला था। उन्होंने कहा कि हमारे बीच अच्छे रिश्ते हैं और हम उनके साथ लगातार सहयोग करते हैं। हालांकि, हम इस समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं क्योंकि सरकार द्वारा वित्तपोषित अनावश्यक विदेशी यात्राओं को सीमित करने का दायित्व है। पिछले साल हुई थी मुलाकात इस्लाम ने बताया कि नियमित रूप से दोनों एजेंसियों के बीच संपर्क रहता है। हाल ही में हम 20 दिसंबर 2024 को एक बैठक के दौरान भारतीय मौसम विज्ञानी से मिले थे। आईएमडी ने कई पड़ोसी देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान, म्यांमार, भूटान, नेपाल, श्रीलंका और मालदीव के साथ-साथ मध्य पूर्व और दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों को भी इस समारोह में आमंत्रित किया था। आईएमडी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, पाकिस्तान ने अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है। वह कार्यक्रम में भाग लेगा। 1875 में हुई भारत मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना भारत मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना 15 जनवरी, 1875 को हुई थी। हालांकि इसके पहले भी ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी मौसम विभाग की स्थापना की गई थी। कोलकाता मौसम विज्ञान विभाग 1785 में शुरू हुआ था। मद्रास (आधुनिक चेन्नई) 1796 में और बॉम्बे (आधुनिक मुंबई) में 1826 में मौसम विभाग की स्थापना हुई थी। IMD की जिम्मेदारी भारत मौसम विज्ञान विभाग की जिम्मेदारी आम जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए मौसम और जलवायु संबंधित डेटा, जानकारी व पूर्वानुमान को आम लोगों और संबंधित एजेंसियों के साथ नियमित तौर पर जानकारी साझा करना है। एक तरह से कहें तो इस संस्था का राष्ट्र के विकास में अमूल्य योगदान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के प्रभाग भारत मौसम विज्ञान विभाग के काम का दायरा काफी विस्तृत है। बेहतर कार्य संचालन और समन्वय के लिए के लिए इसे कई प्रभागों में बांटा गया है। सभी प्रभागों की अपनी-अपनी जिम्मेदारी है। इन प्रभागों के अलावा किसी बड़े आयोजन या मौसम संबंधी बदलाव या समस्याओं को ध्यान में रखकर विशेष प्रभागों को स्थापित किया जाता है।

लॉस एंजेलिस आग: राष्ट्रपति ट्रंप ने डेल्टा स्मेल्ट मछली को ठहराया जिम्मेदार

लॉस एंजेलिस अमेरिका के कैलिफॉर्निया स्थित लॉस एंजेलिस में लगी आग लगातार फैलती जा रही है। आग की वजह से 11 लोगों की जान चली गई है, जबकि लाखों लोग बेघर हो गए हैं। यहां तक की कई हॉलीवुड हस्तियों के घर भी जलकर खाक हो गए हैं। कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग की वजह और इसके फैलने के तरीके के बारे में अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं, लेकिन कई लोग अग्निशमन विभाग में विविधता, समानता और समावेश (DEI) को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इसको लेकर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और बिल एकमैन ने भी पोस्ट किया है। इस बीच, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जंगल में लगी आग के लिए डेल्टा स्मेल्ट नामक एक छोटी मछली को जिम्मेदार ठहराया है। DEI का मतलब है लोगों की मौतः मस्क मस्क ने कई वीडियो पोस्ट किए हैं, जिनमें उन्होंने अग्निशमन विभाग की DEI पहल को जंगल में लगी आग के फैलने का कारण बताया। मस्क ने विभाग के काम करने के तरीके की भी आलोचना की और कहा कि DEI का मतलब है लोगों की मौत। ट्रंप ने डेल्टा स्मेल्ट को बताया जिम्मेदार अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल हैंडल पर डेल्टा स्मेल्ट मछली को लेकर गवर्नर गेविन न्यूजॉम पर हमला बोला। ट्रंप ने कहा कि स्मेल्ट नामक एक बेकार मछली को कम पानी देकर बचाने के लिए कैलिफोर्निया के लोगों की परवाह नहीं की गई और आज सभी इसका अंजाम देख रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि ये आपदा खुद लाई गई है। उन्होंने कहा कि इस बेकार गवर्नर से मैं मांग करता हूं कि कैलिफोर्निया में साफ और ताजा पानी बहने दें। आज फायर हाइड्रेंट के लिए पानी नहीं है और न ही अग्निशमन विमानों के लिए। ट्रंप ने क्यों कहा ऐसा? दरअसल, ट्रंप और कई विशेषज्ञों का दावा है कि सैक्रामेंटो-सैन जोकिन डेल्टा में लुप्त हो रही डेल्टा स्मेल्ट फिश को बचाने के लिए जो नियम बनाए गए हैं उससे पानी पंप करने की क्षमताओं पर बैन लगाया गया है। ट्रंप का कहना है कि इससे अग्निशामकों की पानी तक पहुंच की समस्या हो गई है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को भी उच्च मांग के कारण तीन पानी की टंकियां और कुछ हाइड्रेंट अस्थायी रूप से सूख गए थे। जिससे आग पर काबू पाने में मुश्किल आ रही है।

अमित शाह आज नई दिल्ली में ड्रग तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे

नई दिल्ली केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में ड्रग तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य ड्रग तस्करी की बढ़ती समस्या और राष्ट्रीय सुरक्षा पर इसके प्रभाव, विशेष रूप से उत्तर क्षेत्र के आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों, से निपटने पर ध्यान केंद्रित करना है। गृह मंत्री, ड्रग विनष्टीकरण पखवाड़े का शुभारंभ, NCB के भोपाल जोनल यूनिट के नए कार्यालय परिसर का उद्घाटन और MANAS-2 हेल्पलाइन के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विस्तार की शुरुआत करेंगे। सम्मेलन में राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन ‘MANAS’ पोर्टल से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के साथ रीयल-टाइम जानकारी साझा करने,  ड्रग तस्करी के खिलाफ राज्यों की प्रगति और नार्कोटिक्स समन्वय तंत्र (NCORD) की प्रभावशीलता पर चर्चा की जाएगी। साथ ही राज्य फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं (SFSLs) की कार्यक्षमता को मजबूत करने और उनकी प्रभावशीलता बढ़ाने, ड्रग तस्करी के खिलाफ प्रयासों को मजबूत करने के लिए NIDAAN डेटाबेस के उपयोग, PIT-NDPS अधिनियम के प्रावधानों के कार्यान्वयन, ड्रग से संबंधित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए विशेष NDPS अदालतों की स्थापना और ड्रग तस्करी तथा इनके दुरुपयोग से निपटने के लिए सभी एजेंसियों के बीच Whole of Govt. approach पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 11 से 25 जनवरी 2025 तक चलने वाले ड्रग विनष्टीकरण पखवाड़े के दौरान ₹2411 करोड़ मूल्य के 44,792 किलोग्राम मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने ड्रग तस्करी के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ अपनाई है जिससे ड्रग के खतरे को कम किया जा सके। गृह मंत्रालय संस्थागत ढांचे को मजबूत करने, सभी नार्को एजेंसियों के बीच समन्वय और व्यापक जनजागरूकता अभियान की 3 सूत्रीय रणनीति पर चल 2047 तक मोदी जी के नशामुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। सम्मेलन में आठ प्रतिभागी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के राज्यपाल, उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न केन्द्रीय मंत्रालयों, विभागों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

गणतंत्र दिवस समारोह: रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय ने ‘वीर गाथा’ की संयुक्त पहल की, 1.76 करोड़ छात्र बने हिस्सा

नई दिल्ली गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय ने ‘वीर गाथा’ की संयुक्त पहल की है। इसके चौथे संस्करण में इस वर्ष, लगभग 2.31 लाख स्कूलों के लगभग 1.76 करोड़ छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया है। इसके तहत राष्ट्रीय स्तर पर सौ (100) विजेताओं का चयन किया जाना है। इन्हें विशेष अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित किया जाएगा। ‘प्रोजेक्ट वीर गाथा’ को 2021 में भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में लॉन्च किया गया था। इस परियोजना का उद्देश्य वीरता पुरस्कार विजेताओं के बहादुरी भरे कार्यों और इन नायकों की जीवन से जुड़ी कहानियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह पहल छात्रों में देशभक्ति और नागरिक मूल्यों को स्थापित करने में मदद करती है। शीर्ष 100 प्रविष्टियों को ‘सुपर-100’ विजेताओं के रूप में चुना गया। इन विजेताओं को नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक विजेता को 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार और विशेष अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखने का अवसर मिलेगा। 100 राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं के अतिरिक्त, राज्य स्तर पर आठ विजेताओं और जिला स्तर पर चार विजेताओं का चयन किया जाएगा। उन्हें प्राधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं को चार श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा, जिनमें से प्रत्येक से 25 विजेता होने हैं। 5 सितंबर 2024 को लॉन्च किए गए प्रोजेक्ट ‘वीर गाथा 4.0’ में निबंध और पैराग्राफ लेखन के लिए कई प्रेरक विषय प्रस्तुत किए गए। छात्रों को अपने चुने हुए रोल मॉडल के बारे में, विशेष रूप से वीरता पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए लिखने का अवसर मिला। उन्हें रानी लक्ष्मीबाई जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के प्रेरक जीवन, 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी विद्रोह की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। स्कूल स्तर की गतिविधियां 31 अक्टूबर 2024 को समाप्त हो गईं। राज्य और जिला स्तर पर मूल्यांकन के बाद राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन के लिए लगभग 4,029 प्रविष्टियां भेजी गईं, जहां वीरगाथा के संस्करण 1 से संस्करण 4 तक प्रोजेक्ट की यात्रा प्रेरणादायक रही है, जिसने पूरे देश में प्रतियोगिता की पहुंच का विस्तार किया है।  

हिमाचल प्रदेश में आज और कल बारिश-बर्फबारी, शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी, बादल एक बार फिर बरसने को तैयार

शिमला हिमाचल प्रदेश में बादल एक बार फिर बरसने को तैयार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य भर में आज और कल बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 11 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में अंधड़ और बिजली गिरने की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 12 जनवरी को कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस सीजन की चौथी बर्फबारी होगी। इससे तापमान में भारी गिरावट होगी और शीतलहर का कहर और तेज होगा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर जमेगी बर्फ की चादर राजधानी शिमला से सटे पर्यटन स्थलों कुफरी, नारकंडा और अन्य ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में इस सीजन में पहले भी बर्फबारी हो चुकी है। बीते पांच और छह जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद इन इलाकों में बर्फ की मोटी चादर जमी थी। अब 11 व 12 जनवरी की बर्फबारी से इन इलाकों में सैलानियों को फिर बर्फ़बारी का नज़ारा देखने को मिलेगा। 13 से 16 जनवरी तक साफ रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार 13 जनवरी से राज्य में मौसम साफ रहेगा। चार दिन यानी 16 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। इसके बावजूद बारिश और बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड और शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मैदानी इलाकों में कोहरे का कहर राज्य के मैदानी इलाकों में कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना और मंडी में शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी 50 मीटर तक कम हो गई है। कांगड़ा जिला के देहरा गोपीपुर, बिलासपुर और ऊना में कोहरे का असर सबसे ज्यादा है। इस कारण सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को सात जगह पारा शून्य से नीचे राज्य भर में ठंड का कहर जारी है। शुक्रवार को सात जगह न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ताबो में सबसे अधिक ठंड पड़ी जहां पारा -11.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसके अलावा कुकुमसेरी में -10.2 डिग्री, समधो में -7.6 डिग्री, कल्पा में -1.6 डिग्री, भुंतर में -0.6 डिग्री, बजुआरा व सियोबाग में -0.3 डिग्री, मनाली में 0.2 डिग्री, सुंदरनगर में 1.5 डिग्री और शिमला में 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन राज्य के मैदानी इलाकों में भी ठंड का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। ऊना, हमीरपुर, बरठीं और मंडी में ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित है। सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है। शिमला और मनाली में धूप खिलने से सुहावना हुआ मौसम शुक्रवार को शिमला और मनाली जैसे पर्यटन स्थलों पर सुबह खिली धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया। हालांकि ठंड का असर यहां भी बरकरार है। शिमला और मनाली में आने वाले पर्यटक दिन के समय धूप का आनंद ले रहे हैं।  

अमेरिकी कंपनी ‘टी स्पेसमोबाइल’ के संचार उपग्रह को प्रक्षेपित करेगा इसरो

नई दिल्ली भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का एलवीएम3 रॉकेट मार्च में अमेरिकी कंपनी ‘टी स्पेसमोबाइल’ के संचार उपग्रह को प्रक्षेपित करेगा, जो स्मार्टफोन पर अंतरिक्ष आधारित सेलुलर ब्रॉडबैंड नेटवर्क सेवाएं प्रदान करने की योजना बना रहा है। यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘मार्च के लिए निर्धारित वाणिज्यिक एलवीएम3-एम5 मिशन, अमेरिका की ‘टी स्पेसमोबाइल’ के साथ अनुबंध के तहत ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 उपग्रहों को तैनात करेगा।’’ यह बयान विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अंतरिक्ष विभाग के कामकाज की समीक्षा के बाद आया है, जिसमें इसरो के निवर्तमान अध्यक्ष एस सोमनाथ, उनके उत्तराधिकारी वी नारायणन और भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (आईएन-स्पेस) के अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका शामिल थे। नारायणन 14 जनवरी को सोमनाथ का स्थान लेंगे। उन्होंने बैठक के दौरान इसरो के वैश्विक विस्तार के लिए एक रणनीतिक खाका तैयार किया। बयान में कहा गया है कि नासा-इसरो का संयुक्त उपग्रह – निसार – और नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-02 फरवरी में जीएसएलवी रॉकेट के दो अलग-अलग मिशनों के जरिए प्रक्षेपित किए जाएंगे। ‘गगनयान’ के तहत पहले ‘मानवरहित’ कक्षीय मिशन समेत महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के साथ, भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण प्रयास अभूतपूर्व उपलब्धियों के लिए तैयार हैं। इसरो ने तकनीकी कौशल और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रदर्शित करने वाले महत्वपूर्ण मिशनों की योजना बनाई है, जिसमें गगनयान के मानवरहित कक्षीय परीक्षण मिशन का प्रक्षेपण भी शामिल है। बयान में कहा गया है, ‘‘यह महत्वपूर्ण प्रयास भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम का मार्ग प्रशस्त करेगा, जिसका लक्ष्य चालक दल की सुरक्षा और पुनर्प्राप्ति के लिए प्रणालियों का परीक्षण तथा उन्हें मान्य करना है।’’ इसके अलावा, आने वाले महीनों में दो जीएसएलवी मिशन, एलवीएम3 का वाणिज्यिक प्रक्षेपण और निसार (एनआईएसएआर) उपग्रह पर बहुप्रतीक्षित इसरो-नासा सहयोग निर्धारित है। सिंह ने नवाचार को बढ़ावा देने में इसरो की प्रगति की सराहना की। उन्होंने देश की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को बढ़ावा देने में सार्वजनिक-निजी सहयोग के महत्व पर बल दिया।  

आईएमडी के 150 साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए ‘अविभाजित भारत’ से मेहमानों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली सरकार ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए अविभाजित भारत का हिस्सा रहे पाकिस्तान समेत सभी देशों के अधिकारियों को आमंत्रित किया है। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, म्यांमा, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, श्रीलंका और नेपाल के अधिकारियों को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। पश्चिम एशिया और दक्षिण-पश्चिम एशिया के प्रतिनिधि भी अतिथि सूची में हैं। आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया ‘‘हम चाहते थे कि आईएमडी की स्थापना के समय अविभाजित भारत का हिस्सा रहे सभी देशों के अधिकारी समारोह का हिस्सा बनें।’’ पाकिस्तान ने अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है, लेकिन आईएमडी को अभी भी बांग्लादेश की प्रतिक्रिया का इंतजार है। समारोह को यादगार बनाने के लिए वित्त मंत्रालय ने 150 रुपये के विशेष स्मारक सिक्के को मंजूरी दी है। मैराथन से लेकर प्रदर्शनियों, कार्यशालाओं से लेकर ओलंपियाड तक, विभिन्न उत्सव भारत के मौसम की तरह ही जीवंत होने की उम्मीद है। पहली बार, आईएमडी गणतंत्र दिवस परेड में अपनी खुद की झांकी प्रदर्शित करेगा। ब्रिटिश काल के दौरान 1875 में स्थापित आईएमडी के 15 जनवरी को 150 वर्ष पूरे हो जाएंगे। इसकी स्थापना 1864 में कलकत्ता में आए चक्रवात और 1866 और 1871 में मानसून की लगातार विफलता के बाद हुई थी। कभी एक सामान्य ढांचे के रूप में शुरू हुआ यह संस्थान आज मौसम पूर्वानुमान, संचार और वैज्ञानिक नवाचार का केंद्र बन गया है। टेलीग्राम के दौर में, आईएमडी पुराने तरीके से मौसम की चेतावनी भेजता था। बाद में, यह एक तकनीकी कौशल युक्त प्रमुख संस्थान बन गया, जिसने वैश्विक डेटा आदान-प्रदान के लिए भारत का पहला संदेश-स्विचिंग कंप्यूटर और मौसम विज्ञान अनुसंधान के लिए सबसे शुरुआती इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटरों में से एक पेश किया। भारत ने चौबीसों घंटे मौसम की निगरानी और चक्रवात संबंधी सतर्कता के लिए अपना स्वयं का भूस्थिर उपग्रह, आईएनएसएटी प्रक्षेपति करने वाला पहला विकासशील देश बनकर इतिहास भी रच दिया।  

फरवरी माह में आरएसएस के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत करेंगे बंगाल दौरा, 10 दिनों की रहेगी यात्रा

कोलकाता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत अगले महीने 10 दिनों के लिए पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। यह यात्रा नौ फरवरी से शुरू होकर 16 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान वे संघ के अन्य शीर्ष पदाधिकारियों के साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। भागवत के साथ आरएसएस के सहकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले सहित आठ वरिष्ठ पदाधिकारी भी होंगे। यह पहली बार है जब इतने बड़े स्तर पर आरएसएस के शीर्ष नेता एक साथ बंगाल का दौरा करेंगे, जिससे आगामी विधानसभा चुनावों से पहले संघ की राज्य में बढ़ती सक्रियता स्पष्ट होती है। मुख्य रूप से उनके दौरे को तीन हिस्से में बांटा गया है – दक्षिणी बंगाल (9-11 फरवरी): यात्रा के पहले तीन दिनों में दक्षिण बंगाल के जिलों में संघ की गतिविधियों पर फोकस रहेगा। बर्दवान सत्र (11-16 फरवरी): इसके बाद भागवत और अन्य पदाधिकारी पूर्व बर्दवान जिले में मध्य बंगाल के जिलों में संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगे। इसमें जनजातीय बहुल इलाकों में विशेष ध्यान दिया जाएगा। सार्वजनिक रैली (16 फरवरी): दौरे का समापन बर्दवान में एक सार्वजनिक रैली के साथ होगा। हालांकि, आरएसएस ने इस दौरे को एक नियमित संगठनात्मक यात्रा बताया है, लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञ इसे काफी महत्वपूर्ण मान रहे हैं। पड़ोसी बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा और इसका पश्चिम बंगाल पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए यह दौरा और भी प्रासंगिक है।  

लॉस एंजिल्स काउंटी में पिछले कुछ दिनों से आग ने हाहाकार मचा रखा है, फिर भी दिल्ली की ‘जहरीली हवा’ से कई गुना बेहतर है AQI

वाशिंगटन अमेरिका के लॉस एंजिल्स काउंटी में पिछले कुछ दिनों से आग ने हाहाकार मचा रखा है. शहर का आधा हिस्सा तो आग की चपेट में आ गया है. इस आग से 10 हजार से ज्यादा घर जलकर खाक हो चुके हैं. विनाशकारी आग ने  पैसिफिक पैलिसेड और मालिबू के 19,000 एकड़ से भी ज्यादा क्षेत्रों को तबाह कर के रख दिया है, लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि इस भयानक आग के बावजूद भी लॉस एंजिल्स की हवा राजधानी दिल्ली की तुलना में काफी साफ है. हैरानी वाली बात तो है कि इतनी भयानक आग लगने के बाद भी अमेरिकी शहर में शुक्रवार (10 जनवरी, 2025) को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 154 दर्ज किया गया, जो राजधानी दिल्ली के AQI से कई गुना बेहतर है. इस समय राजधानी का AQI 372 दर्ज किया गया है, जो कि बहुत खराब श्रेणी में गिना जा रहा है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम दिनों में अमेरिकी शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स अच्छी श्रेणी में बना रहता है. दिल्ली की तुलना में साफ है LA अमेरिकी AQI को देखने के बाद राजधानी में खराब होती वायु गुणवत्ता परेशान करने वाली है. दिल्ली में इतनी खराब हवा लोगों के लिए रोजाना संघर्ष बन गई है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक यूजर ने लॉस एंजिल्स और दिल्ली के AQI की तुलना की और लिखा कि आधा एलए जल रहा है, लेकिन हवा अभी भी दिल्ली की तुलना में साफ है. हालांकि, एक एक्स यूजर ने ये भी लिखा कि हरियाणा और पंजाब के लोग पराली जलाते हैं और उसका धुआं हवा के जरिए दिल्ली की ओर आता है. दिल्ली में हवा ने तबाही मचाई हुई है, लेकिन इसे अब झुठलाया नहीं जा सकता कि दिल्ली की हवा लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है. कैसे गिनी जाती है हवा की गुणवत्ता एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) की बात करें तो शून्य से 50 के बीच AQI ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है. कितना हुआ नुकसान, कोई अंदाजा नहीं लॉस एंजिल्स में नुकसान की बात करें तो यहां पर कम से कम पांच चर्च, लाइब्रेरी, बैंक, दुकानें और लोगों के कारोबार, सब कुछ जल कर राख हो चुका है. आग रुकने का नाम ही नहीं ले रही है इसलिए ये जानकारी साफ नहीं है कि कितने स्ट्रक्चर जले हैं.

क्या जल्द रुक सकता है रूस-यूक्रेन युद्ध ?, पुतिन और ट्रंप बना रहे बैठक की योजना

मॉस्को रूस ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत के माध्यम से समस्याओं को हल करने की इच्छा का स्वागत किया है। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि 20 जनवरी को ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच बैठक की योजना बनाने में प्रगति हो सकती है। इससे पहले ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि उनके और पुतिन के बीच बैठक की योजना बनाई जा रही है, लेकिन उन्होंने कोई समयसीमा नहीं बताई। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि व्हाइट हाउस में ट्रंप की वापसी रूस यूक्रेन युद्ध को कूटनीतिक समाधान तक पहुंचा सकती है। हालांकि इससे कीव में यह डर भी पैदा हो गया है कि जल्दबाजी में हुए किसी भी शांति समझौते के लिए यूक्रेन को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान बार-बार कहा कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध को 24 घंटे के भीतर समाप्त कर सकते हैं। हालांकि अब वह और उनके सलाहकार पदभार ग्रहण करने के कुछ महीनों के भीतर इस मुद्दे को सुलझाने की बात कर हैं। पेसकोव ने कहा कि पुतिन ने ट्रंप सहित अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ बातचीत करने की अपनी इच्छा बार-बार जाहिर की है। उन्होंने कहा, “इसके लिए किसी शर्त की जरूरत नहीं है, (केवल) बातचीत के माध्यम से मौजूदा समस्याओं को हल करने की आपसी इच्छा और राजनीतिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता है।” उन्होंने कहा, “हम देखते हैं कि ट्रंप ने भी बातचीत के जरिए समस्याओं को हल करने के लिए अपनी तत्परता दिखाई है और हम इसका स्वागत करते हैं।” पेस्कोव के मुताबिक अभी तक बैठक के लिए कोई विशेष योजना नहीं है, लेकिन रूस इस धारणा पर काम कर रहा है कि दोनों पक्ष इसके लिए तैयार हैं। जाहिर है, ट्रंप के ओवल ऑफिस में प्रवेश करने के बाद, कुछ हलचल होगी। ट्रंप ने गुरुवार को कहा, “राष्ट्रपति पुतिन मिलना चाहते हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से भी यह कहा है और हमें इस युद्ध को खत्म करना है। यह एक खूनी गड़बड़ है।”

जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.3 और पहलगाम में 10 डिग्री तक पहुंचा

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी है और शुक्रवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.3 और पहलगाम में माइनस 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी है और रात में आसमान साफ रहने के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। शुक्रवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में माइनस 8.1 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस, कटरा शहर में 6.1 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 3 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 4.9 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में शून्य डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक 10 जनवरी को शाम/रात में बादल छाए रहने के साथ मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। 11 जनवरी को जम्मू के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के साथ आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और जम्मू संभाग तथा कश्मीर संभाग के कुछ ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होगी। 12 से 14 जनवरी को मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा। 15 से 16 जनवरी को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी होगी। विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर शीतलहर चलेगी। स्थानीय तौर पर ‘चिल्लई कलां’ के नाम से जानी जाने वाली 40 दिनों की भीषण सर्दी की अवधि 21 दिसंबर से शुरू हुई और 30 जनवरी को समाप्त होगी। घाटी में झीलों, नदियों, तालाबों और कुओं सहित अधिकांश जल निकाय आंशिक रूप से जम गए हैं। सुबह के कोहरे और ठंड ने घाटी में पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही को बहुत सीमित कर दिया है। फिरन नामक एक ढीला ट्वीड ओवरगारमेंट और कांगडी नामक विलो विकर टोकरी में बुना हुआ मिट्टी का अग्निपात्र, लंबी सर्दियों के महीनों के दौरान घाटी में देखी जाने वाली दो पसंदीदा चीजें हैं। ऑफिस जाने वालों के लिए इसके डिज़ाइन के अनुरूप, दर्जी ने अलग-अलग डिज़ाइन और स्टाइल के फिरन बनाए हैं। नतीजतन सर्दियों के महीनों में पिछले कुछ सालों में पूरे देश में फेरन एक फैशनेबल परिधान बन गया है।  

गुजरात के के एक गांव का 7 वर्षीय बालक एचएमपीवी पॉजिटिव आया गया, अब तक ये तीसरा केस

अहमदाबाद गुजरात के साबरकांठा जिले की प्रांतिज तहसील के एक गांव का 7 वर्षीय बालक ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) पॉजिटिव आया है। बालक में वायरस के लक्षण को देखते हुए उसे प्रांतिज के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां संदिग्ध केस को देखकर अहमदाबाद और गांधीनगर के स्वास्थ्य विभाग ने सैम्पल लेकर जांच की गई थी। सैम्पल पॉजिटव आने की जानकारी मिली है। फिलहाल बालक प्रांतिज के बेबीकेयर हॉस्पिटल में वेंटीलेटर पर है। गुजरात में एचएमपीवी के अब तक 3 केस आ चुके हैं। इनमें दो बच्चे हैं, जबकि एक वृद्ध व्यक्ति शामिल है। हालांकि एक बच्चे को हॉस्पिटल से छु‌ट्टी दी जा चुकी है। गुजरात में पहला केस 6 जनवरी को पता चला था और दो माह के बच्चे काे अहमदाबाद के चांदखेड़ा स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल बच्चे को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। गुजरात में दूसरा केस अहमदाबाद के वस्त्रापुर से सामने आया। यहां 80 साल के वृद्ध में एचएमपीवी वायरस पॉजिटिव आने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीसरा केस साबरकांठा जिले की प्रांतिज तहसील अंतर्गत एक ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिक परिवार के 7 वर्षीय बच्चे का है। बच्चे काे तीन दिन पूर्व सर्दी, बुखार और श्वास लेने में तकलीफ के चलते जिले के हिम्मतनगर के बेबीकेयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बच्चे की एक्सरे रिपोर्ट की, जिसमें न्यूमोनिया के लक्षण पाए गए। बाद में सैम्पल काे निजी लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजा गया। गुरुवार काे आई जांच रिपोर्ट में बच्चे में एचएमपीवी पॉजिटिव की पुष्टि हुई। इस रिपाेर्ट की जिला स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी गई। जिसके बाद साबरकांठा जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी हॉस्पिटल पहुंचकर बच्चे का सैम्पल लिया और उसे गांधीनगर और अहमदाबाद लैब भेजा। वहां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बेबीकेयर हॉस्पिटल की मेडिकल ऑफिसर डॉ स्मृति मेहता ने बताया कि तीन दिन से बच्चा अस्पताल में भर्ती है। वर्तमान में बच्चा आईसीयू के वेंटीलेटर पर है। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार उसका इलाज किया जा रहा है। बच्चे की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है।  

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्तमान में बन रहे वंदे भारत ट्रेन के शयन श्रेणी के डिब्बे और रसोई यान के निर्माण का निरीक्षण किया

चेन्नई रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को यहां सवारी डिब्बा कारखाना (इंटिग्रल कोच फक्ट्री) में ‘वंदे भारत 2.0’ (वंदे भारत स्लीपर) ट्रेन के निर्माण का निरीक्षण किया। मंत्री ने महाप्रबंधक यू सुबा राव के साथ आईसीएफ के फर्निशिंग डिवीजन, वर्तमान में बन रहे वंदे भारत ट्रेन के शयन श्रेणी के डिब्बे और रसोई यान के निर्माण का निरीक्षण किया। ‘वंदे भारत 2.0’ ट्रेन 30 प्रतिशत तक बिजली बचाने में सक्षम होगी और टक्कर रोधी प्रणाली ‘कवच’ सहित उन्नत सुविधाओं से लैस होगी। यह अधिकतम 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम और हल्की होगी, जिसका वजन पहले के 430 टन के बजाय 392 टन होगा। ‘वंदे भारत 2.0’ में अग्निशमन सुविधाएं और बाढ़रोधी तंत्र भी होंगे। सवारी डिब्बा कारखाना (आईसीएफ यानी इंटिग्रल कोच फक्ट्री) 1955 में स्थापित किया गया था जो देश की सबसे पुरानी उत्पादन इकाइयों में से एक है। लगभग 511 एकड़ में फैले कारखाने में 9,300 से अधिक कर्मचारी हैं जो प्रति वर्ष 2,500 से अधिक डिब्बों का उत्पादन करने में जुटे हुए हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet