LATEST NEWS

पुरी में जगन्नाथ मंदिर के ऊपर ड्रोन देखे जाने से मचा हड़कंप, आधे घंटे तक मंडराता रहा, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं हुई उत्पन्न

पुरी पुरी में जगन्नाथ मंदिर के ऊपर रविवार तड़के एक ड्रोन देखे जाने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। ड्रोन तड़के करीब 4:10 बजे मंदिर के ऊपर देखा गया और यह करीब आधे घंटे तक मंडराता रहा, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं उत्पन्न हो गईं, क्योंकि यह क्षेत्र उड़ान निषिद्ध क्षेत्र है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई हैं। कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने चिंता जताते हुए कहा, ‘‘मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ाना गैरकानूनी है और स्वीकार्य नहीं है। सुरक्षा का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने कहा, ‘‘पुरी एसपी (पुलिस अधीक्षक) ने टीम गठित करके घटना की जांच शुरू कर दी है। मुझे उम्मीद है कि संबंधित व्यक्ति की पहचान कर ली जाएगी और ड्रोन जब्त कर लिया जाएगा।” हरिचंदन ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार मंदिर परिसर के चारों ओर स्थित चार निगरानी टावरों पर चौबीसों घंटे पुलिस कर्मियों को तैनात करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, ‘‘संदेह है कि किसी व्लॉगर ने मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ाया होगा। हालांकि, इसके पीछे गलत इरादा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।”  

मथुरा दत्त जोशी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भाजपा में हुए शामिल

देहरादून उत्तराखंड में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि जोशी पार्टी हाईकमान द्वारा पिथौरागढ़ में महापौर सीट के लिए उनकी पत्नी को टिकट नहीं दिए जाने के बाद से नाखुश थे। भाजपा में शामिल होने वाले अन्य नेताओं में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक और दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहे जगत सिंह खाती शामिल हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शनिवार को यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में नेताओं का सत्तारूढ़ दल में स्वागत किया। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं को मेहनती और योग्य व्यक्ति करार देते हुए धामी ने भरोसा जताया कि भाजपा को निकाय चुनाव में उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में योग्य और अच्छे लोगों की कोई कद्र नहीं है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं ने कहा कि कांग्रेस समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान नहीं दे रही है। जोशी ने कहा कि वह भाजपा में इसलिए शामिल हुए क्योंकि कांग्रेस में ईमानदार कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कांग्रेस में पूरी ईमानदारी के साथ काम किया लेकिन पार्टी में इस सब की कोई कद्र नहीं है। इसलिए मैंने भाजपा की सदस्यता ले ली है। मैं जीवन भर पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा करता रहूंगा।’’ उत्तराखंड में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव 23 जनवरी को होने हैं।  

मुंबई एनसीबी की कार्रवाई, अवैध रूप से इस्तेमाल की जाने वाली फार्मास्युटिकल दवाओं के 74,000 कैप्सूल जब्त किए

मुंबई मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एनसीबी ने 2,44,400 सिगरेट के साथ अवैध रूप से इस्तेमाल की जाने वाली फार्मास्युटिकल दवाओं के 74,000 कैप्सूल जब्त किए हैं। एनसीबी ने इसे लेकर आधिकारिक बयान जारी किया। बताया गया कि 74,000 कैप्सूल (29.6 किलोग्राम) का अवैध रूप से इस्तेमाल होना था। यह खेप लंदन के लिए भेजी गई थी। जब्त की गई वस्तुओं को गलत तरीके से घोषित किया गया और गैर-संदिग्ध खाद्य पदार्थों के बीच छुपाया गया था। दरअसल, कुछ दिन पहले एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के बारे में इनपुट प्राप्त हुआ था, जो अवैध डायवर्जन के माध्यम से भारत से फार्मास्युटिकल दवाओं की खरीद में शामिल है और इसे विदेशों में स्थित ग्राहकों तक पहुंचाता है। प्रारंभिक जांच के दौरान यह पाया गया कि परिवहन उद्देश्य के लिए एयर कार्गो का दुरुपयोग किया जा रहा था। इसके बाद मुंबई एनसीबी ने मामले में आगे जांच की, जिसके आधार पर लॉजिस्टिक्स कंपनियों से संबंधित दो कंटेनर, एड्रेस इंडिया और सेठ इंडस्ट्रियल एस्टेट तथा यूडीएक्स वर्ल्डवाइड आईएमटीएल कूरियर एंड लॉजिस्टिक्स की पहचान की गई। एनसीबी ने तुरंत ही मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचकर एयर कार्गो टर्मिनल के दोनों कंटेनरों को रोक दिया। एनसीबी की टीम ने कंटेनरों की तलाशी ली। इस दौरान एड्रेस इंडिया के कंटेनर से फार्मास्युटिकल दवाओं के 74,000 कैप्सूल (29.6 किलोग्राम) और 40,000 सिगरेट बरामद की गई। इसके अलावा यूडीएक्स वर्ल्डवाइड के दूसरे कंटेनर की तलाशी के दौरान कई ब्रांडों की कुल 2,04,400 सिगरेट बरामद की गई है। जब्त सामान को गैर-संदिग्ध खाद्य पदार्थों से भरे अन्य बैगों के बीच छुपाया गया था। सभी सामान को एनसीबी ने जब्त कर लिया है और अवैध रूप से इस्तेमाल की जाने वाली फार्मास्युटिकल दवाओं को कस्टम को सौंप दिया है।  

रामबन जिले के बनिहाल कस्बे तक 4-लेन बाईपास का काम सफलतापूर्वक पूरा हुआ : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

जम्मू केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल कस्बे तक 4-लेन बाईपास का काम सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। श्री गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया,“जम्मू-कश्मीर में हमने 224.44 करोड़ रुपये की लागत से बनिहाल कस्बे तक 4-लेन, 2.35 किलोमीटर लंबे बाईपास का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।” उन्होंने कहा,“एनएच-44 के रामबन-बनिहाल सेक्शन पर रणनीतिक रूप से स्थित इस बाईपास में 1,513 मीटर लंबे चार पुल और तीन पुलिया हैं, जो सड़क किनारे के बाजारों और दुकानों के कारण होने वाली लगातार रुकावटों को प्रभावी ढंग से दूर करते हैं।” केंद्रीय मंत्री ने आगे पोस्ट किया,“शुरुआत में 2-लेन ट्रैफ़िक जारी किया जाएगा और जंक्शन विकास के बाद 15 दिनों के भीतर 4-लेन ट्रैफ़िक जारी किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा निर्बाध यातायात प्रवाह सुनिश्चित करता है, जिससे कश्मीर घाटी के रास्ते में पर्यटकों और रक्षा वाहनों दोनों के लिए यात्रा का समय और भीड़भाड़ काफी कम हो जाती है। श्री गडकरी ने एक पोस्ट में कहा,“क्षेत्रीय संपर्क में सुधार के अलावा, यह बाईपास राष्ट्रीय सुरक्षा रसद को मजबूत करता है और क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाता है।”  

चक्रवात फेंगल को घोषित किया गंभीर प्राकृतिक आपदा, सरकार ने जान गंवाने वालों के परिवारों को मुआवजा देने की घोषणा की

चेन्नई मिलनाडु सरकार ने चक्रवात फेंगल को आधिकारिक तौर पर गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित कर दिया है। राज्य सरकार ने चक्रवात के कारण जान गंवाने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। सबसे अधिक प्रभावित जिलों विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची और कुड्डालोर के निवासियों को तत्काल वित्तीय सहायता के रूप में 2,000-2,000 रुपये मिलेंगे। इसके अतिरिक्त राज्य ने चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्वास और बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार से 6,000 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय पैकेज का अनुरोध किया है। तमिलनाडु सरकार द्वारा घोषित राहत उपायों में विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची और कुड्डालोर जिलों में उन राशन कार्ड धारकों के लिए 2,000 रुपये की वित्तीय सहायता शामिल है, जिनकी आजीविका बाधित हो गई है। फसल क्षतिपूर्ति में 33 प्रतिशत या उससे अधिक क्षतिग्रस्त सिंचित फसलों (धान सहित) के लिए 17,000 रुपये प्रति हेक्टेयर, 33 प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त बारहमासी फसलों और पेड़ों के लिए 22,500 रुपये प्रति हेक्टेयर तथा 33 प्रतिशत या उससे अधिक क्षतिग्रस्त वर्षा आधारित फसलों के लिए 8,500 रुपये प्रति हेक्टेयर का मुआवजा शामिल है। राज्य सरकार ने प्रत्येक भैंस या गाय के नुकसान के लिए 37,500 रुपये, प्रत्येक बकरी या भेड़ के नुकसान के लिए 4,000 रुपये तथा प्रत्येक मुर्गी के नुकसान के लिए 100 रुपये का मुआवजा निर्धारित किया है। बाढ़ से क्षतिग्रस्त मिट्टी की झोपड़ियों के लिए मुआवजे के रूप में 10,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में चक्रवात से हुई व्यापक तबाही पर प्रकाश डाला, इसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चलीं। उल्लेखनीय है कि चक्रवात फेंगल के बाद हुई बारिश में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2,11,139 हेक्टेयर कृषि और बागवानी भूमि जलमग्न हो गई। चक्रवात ने 1,649 किलोमीटर लंबे विद्युत कंडक्टर, 23,664 बिजली के खंभे और 997 ट्रांसफार्मर नष्ट कर दिए। इसके अलावा 9,576 किलोमीटर लंबी सड़कें, 1,847 पुलिया और 417 टैंक भी क्षतिग्रस्त हो गए। विल्लुपुरम, तिरुवन्नामलाई और कल्लाकुरिची जिलों में एक ही दिन में 50 सेमी से अधिक वर्षा हुई, जो पूरे मौसम के औसत के बराबर है, जिसके कारण भयंकर बाढ़ आ गई। चक्रवात से 69 लाख परिवार प्रभावित हुए तथा 1.5 करोड़ व्यक्ति विस्थापित हुए। राज्य सरकार के प्रारंभिक आकलन के अनुसार अस्थायी बहाली प्रयासों के लिए 2,475 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री स्टालिन ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से 2,000 करोड़ रुपये की अंतरिम राहत और केंद्रीय मूल्यांकन टीम के निष्कर्षों के आधार पर अतिरिक्त वित्तीय सहायता की मांग की है।  

पीएम मोदी ने रोहिणी के जापानी पार्क में भाजपा की ‘परिवर्तन रैली’ को संबोधित किया, कहा- बंद नहीं करेगी मुफ्त वाली स्कीमें

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले पीएम मोदी ने 12 हजार करोड़ से अधिक की सौगात राजधानी को दी है। ‘नमो भारत’ नेटवर्क के विस्तार और नई मेट्रो लाइन के उद्घाटन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने रोहिणी के जापानी पार्क में भाजपा की ‘परिवर्तन रैली’ को संबोधित किया। पीएम मोदी ने एक तरफ जहां ‘आप’ सरकार पर जोरदार प्रहार किया तो दूसरी तरफ यह वादा भी कर दिया कि दिल्ली में भाजपा की सरकार मौजूदा स्कीमों को बंद नहीं करेगी। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की पार्टी की ओर से किए जा रहे इस प्रचार को झूठा करार दिया कि भाजपा की सरकार बनी तो मुफ्त बिजली-पानी जैसी स्कीमें बंद हो जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहिणी की रैली में विस्तार से बताया कि भाजपा दिल्ली को किस तरह विकसित करना चाहती है। पीएम ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार को एक बार फिर ‘आपदा’ करार देते हुए तीखे हमले किए। पीएम ने कहा कि गर्मी में पानी के लिए मारामारी, बरसात में जलभराव की परेशानी, सर्दी में प्रदूषण से सांस लेना मुश्किल। दिल्ली के लिए इन लोगों ने हर मौसम आपदाकाल बना दिया है। दिल्लीवालों की ऊर्जा सालभर आपदा से ही निपटने में लग रही है। इसलिए दिल्ली में आपदा हटेगी तो ही सुशासन का डबल इंजन आएगा। शीशमहल पर बड़ा अटैक पीएम मोदी ने एक बार फिर कथित शीशमहल का जिक्र करते हुए नाम लिए बिना अरविंद केजरीवाल पर प्रहार किया। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली पर आपदा लाने वाले झूठा आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार काम नहीं करने देती। केंद्र सरकार उन्हें पैसे नहीं देती। ये कितने बड़े झूठे हैं इसका उदाहरण इनका शीशमहल है। आज ही एक बड़े अखबार ने सीएजी रिपोर्ट के आधार पर शीशमहल पर हुए खर्च का खुलासा किया है। आपको यह जानकर पीड़ा होगी, पूरे देश के लोग चौंक जाएंगे, जब दिल्ली के लोग कोरोना से जूझ रहे थे, जब दिल्ली के लोग ऑक्सीजन और दवा के लिए भटक रहे थे तब इन लोगों का फोकस अपना शीशमहल बनवाने में था। इन्होंने शीशमहल का भारीभरकम बजट बनाया, आज अखबार ने खुलासा किया है कि कैसे इस शीशमहल पर बजट से भी तीन गुना से ज्यादा पैसे खर्च किए गए। यही इनकी सच्चाई है।’ भाजपा बंद नहीं करेगी योजनाएं: पीएम मोदी अरविंद केजरीवाल अभी लगभग हर सभा में कहते हैं कि भाजपा जीत गई तो मुफ्त वाली सारी स्कीमें बंद कर देगी। पीएम मोदी ने इसे झूठ करार देते हुए कहा कि हर के डर से ऐसा कहा जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिया कि इन योजनाओं को बंद नहीं किया जाएगा। पीएम ने कहा, ‘आपदा वालों ने दिल्ली चुनाव में अपनी हार सामने देखकर बौखला गए हैं। झूठ फैला रहे हैं। ये दिल्लीवालों को डरा रहे हैं कि बीजेपी आएगी तो ये बंद हो जाएगा, वो बंद हो जाएगा। लेकिन मैं दिल्लीवालों को विश्वास दिलाने आया हूं भाजपा सरकार में जनहित की कोई योजना बंद तो नहीं होगी, लेकिन जो उसमें बेईमानों का ठेका है उनको बाहर निकाला जाएगा। पिछले 10 साल में राज्य सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों पर चली है, इन योजनाओं में आपदा वालों ने जनता का पैसा लूटा है उन्हें भी भाजपा सरकार के द्वारा पूरी ईमानदारी के साथ, आपदावालों को भगाकर ईमानदार लोगों को बिठाकर कल्याण के काम आगे बढ़ाए जाएंगे। केंद्र सरकार की जो योजनाएं इन आपदावालों ने रोक रखी है, ऐसी सभी योजना का लाभ भी भाजपा की डबल योजना वाली सरकार मे मिलेगा।’ महिलाओं पर क्या बोले पीएम मोदी पीएम मोदी ने महिला वोटर्स को साधते हुए बताया कि उनकी सरकार आधी आबादी के लिए क्या क्या कर रही है। उन्होंने इशारों में संकेत दिया कि भाजपा दिल्ली में भी लाडली बहना जैसी योजना का वादा कर सकती है। उन्होंने कहा,’भाजपा की नीतियां, महिलाओं के लिए करोड़ों शौचालय का निर्माण हो, उज्ज्वला गैस कनेक्शन देना हो, करोडों घरों की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर हो, सुकन्या समृद्धि योजना हो, गर्भवती महिलाओं के खाते में मदद भेजना हो, महिलाओं के हित में केंद्र सरकार अनेकों योजना चला रही है। भाजपा की अनेक सरकारें भी माताओं-बहनों के लिए विशेष योजनाएं चला रही हैं। दिल्ली के 75 लाख जरूरतमंदों को मुफ्त राशन भाजपा सरकार देगी। दिल्ली में बनने वाली सरकार सुनिश्चित करेगी कि माताओं-बहनों के लिए घर चालना आसान हो।’

मालदा जिला पुलिस ने दुलाल सरकार के हत्याकांड के मास्टरमाइंडों को पता लगाने दो-दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा

मालदा पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्षद दुलाल सरकार की हत्या के दो आरोपियों पर दो-दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। मालदा जिला पुलिस ने दुलाल सरकार के हत्याकांड के मास्टरमाइंडों में से एक रेलवे बैरक कॉलोनी निवासी कृष्णा रजक उर्फ रोहन (30) और बबलू यादव (31) का पता बताने के लिए दो-दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखेगी। बता दें कि मालदा इंग्लिश बाजार नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष और कारोबारी दुलाल सरकार (61) की दो जनवरी को चार बाइक सवार हमलावरों ने उनके घर के करीब स्थित उनकी फैक्ट्री के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने शनिवार को बताया था कि दुलाल सरकार की हत्या के सिलसिले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों की पहचान बिहार के कटिहार जिले के निवासी समीर अख्तर, मोहम्मद अब्दुल गनी और मालदा निवासी टिंकू घोष, अभिजीत घोष और अमित राजा के रूप में की है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार पुलिस हत्याकांड की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा रही है। इस मामले का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए, क्योंकि पुलिस अपना काम कर रही है। दुलाल सरकार की हत्या के बाद सीएम ममता बनर्जी ने नबन्ना में राज्य प्रशासनिक बैठक को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने दुलाल सरकार की हत्या के लिए मालदा पुलिस अधीक्षक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया था। सीएम ने कहा था कि यह त्योहारों का मौसम है और बदमाश इसका फायदा उठा रहे हैं। दुलाल की हत्या पुलिस अधीक्षक की लापरवाही के कारण हुई। कुछ समय पहले दुलाल की सुरक्षा हटा ली गई थी। इससे पहले भी उन पर हमला हुआ था। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।  

मुंबई में घाटकोपर पुलिस ने 13 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया, ये सभी बांग्लादेशी नालासोपारा में रह रहे थे

मुंबई देश के अलग-अलग हिस्सों में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में मुंबई में घाटकोपर पुलिस ने 13 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी बांग्लादेशी नालासोपारा में रह रहे थे। पुलिस ने शुरुआत में एक बांग्लादेशी को पहले गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान 13 और बांग्लादेशी मिले हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी नागरिक नालासोपारा में अवैध रूप से रह रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिन पहले बांग्लादेश के एक नागरिक ने भिवंडी में 500 रुपये देकर फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया था। इसके बाद वह भारतीय होने का दावा करते हुए पुणे में बस गया। चार रोहिंग्याओं के साथ वह जुलाई में म्यांमार से बांग्लादेश आया था। इसके बाद बांग्लादेश से सीधे पुणे के देहुर रोड इलाके में गांधीनगर आ गया। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की एटीएस को जानकारी मिली कि ये चारों लोग इलाके में अवैध रूप से रह रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने इन चारों के खिलाफ कार्रवाई की। लेकिन उनमें से एक एम. खान ने पुणे में 80 हजार रुपये में एक जगह खरीदी और उस जगह पर घर बनाकर अपना जीवन शुरू किया। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की। गौरतलब है कि फर्जी पासपोर्ट गिरोह के मास्टरमाइंड मनोज गुप्ता को कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह दस साल से अधिक समय से टूर-ट्रैवल व्यवसाय की आड़ में पासपोर्ट धोखाधड़ी का कारोबार चला रहा था। वह अब तक 100 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिकों को जाली भारतीय पासपोर्ट के जरिए विदेश भेज चुका है।  

भारत चीन और अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क वाला देश बन गया

नई दिल्ली जब भी दुनिया में मेट्रो ट्रेन की बात होती है, भारत की मेट्रो का भी नाम उसमें प्रमुख रूप से शामिल होता है। दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश में मेट्रो रेल नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। भारत में मेट्रो रेल नेटवर्क बढ़कर 1000 किमी का हो गया है। इतने बड़े नेटवर्क के साथ भारत चीन और अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क वाला देश बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के एक्सटेंशन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वह यूपी के साहिबाबाद और दिल्ली के न्यू अशोक नगर के बीच बने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे हिस्से का भी उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही दिल्ली के लोग भी नमो भारत ट्रेन में सफर कर मात्र 35 से 40 मिनट में मेरठ पहुंच सकेंगे। दिल्ली में मेट्रो 2002 में शुरू हुई थी। हालांकि भारत में मेट्रो ट्रेन की शुरुआत 1984 में हो गई थी। कोलकाता में पहली मेट्रो ट्रेन चली थी। कितने राज्यों में चलती है मेट्रो? मेट्रो ट्रेन अब सिर्फ दिल्ली और कोलकाता तक ही सीमित नहीं है। देश के कई राज्यों में इसका विस्तार हो गया है। मेट्रो ट्रेन अब देश के 11 राज्यों के 23 शहरों में चलती है। साल 2014 में यह ट्रेन मात्र 5 राज्यों और 5 शहरों में चलती थी। अभी मेट्रो ट्रेन का नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में इसे चलाने की तैयारी है। कितना बड़ा हो गया नेटवर्क? भारत मेट्रो रेल नेटवर्क 1000 किलोमीटर का हो गया है। इतने बड़े नेटवर्क के साथ भारत का स्थान चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर है। साल 2014 में मेट्रो रेल नेटवर्क मात्र 248 किलोमीटर का था। ऐसे में पिछले 10 वर्षों में मेट्रो नेटवर्क में 3 गुना वृद्धि हुई है। पिछले साल एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि अगले दो-तीन साल में भारत मेट्रो नेटवर्क के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़कर दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क होगा। कितने यात्री करते हैं सफर? देशभर में मेट्रो से आज रोजाना करीब एक करोड़ यात्री सफर करते हैं। पिछले 10 वर्षों में यात्रियों की संख्या में ढाई गुना वृद्धि हुई है। यह संख्या और तेजी से बढ़ती जा रही है। देशभर में मेट्रो में सफर करने वालों में सबसे ज्यादा संख्या दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की है। दिल्ली में रोजाना औसतन करीब 75 लाख यात्री सफर करते हैं। देश के दूसरे राज्यों में मेट्रो में कम ही यात्री सफर करते हैं। सिर्फ दिल्ली मेट्रो ही फायदे में! इस समय देश के कई हिस्सों में मेट्रो ट्रेन चल रही है। सबसे ज्यादा फायदे में दिल्ली मेट्रो है। देश के कई शहरों में मेट्रो ट्रेन घाटे में चल रही है। उन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी नहीं है। वहीं बात अगर नमो भारत ट्रेन की करें तो इसे भी अभी भरपूर यात्री नहीं मिल रहे हैं। इस ट्रेन में रोजाना औसतन 10 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। दिल्ली मेट्रो की तुलना करें तो अभी सालभर में जितने यात्री नमो भारत में सफर कर रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा यात्री दिल्ली मेट्रो में एक दिन में सफर कर लेते हैं। दिल्ली से कनेक्ट होने के बाद उम्मीद है कि नमो भारत में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।

हमास के वीडियो पर नेतन्याहू से बोला परिवार, अब यह सोचकर फैसला लिया जाए कि उनके अपने बच्चों को बंधक बनाया गया है

इजराइल हमास के लड़ाकों ने बंधक बनाई गई एक और लड़की का वीडियो जारी किया है। इसे देखने के बाद 19 वर्षीय लिरी अलबाग के परिवार ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, इजरायली राजनेताओं और विश्व नेताओं से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि अब यह सोचकर फैसला लिया जाए कि उनके अपने बच्चों को बंधक बनाया गया है। परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘हम प्रधानमंत्री, विश्व नेताओं और सभी निर्णय निर्माताओं से अपील कर रहे हैं। अब यह यह मानकर फैसला लेना होगा जैसे कि ये आपके अपने बच्चे हों।’ 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के लड़ाकों ने लिरी अलबाग का अपहरण कर लिया गया था। वह उस वक्त 18 साल की थी जब उसे 6 अन्य महिला सैनिकों के साथ गाजा सीमा पर नाहल ओज बेस से पकड़ा गया। इनमें से 5 अभी भी उनकी कैद में हैं। हमास की सशस्त्र शाखा एजेदीन अल-कसम ब्रिगेड नाम से जानी जाती है। उसने इजरायली बंधक का शनिवार को एक वीडियो जारी किया। साढ़े तीन मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग में अल्बाग ने हिब्रू भाषा में इजरायली सरकार से अपनी रिहाई की अपील कर रही है। यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 251 लोगों को बना लिया था बंधक हमास और उसके सहयोगी इस्लामिक जिहाद ने गाजा में बीते 15 महीने की लड़ाई के दौरान इजरायली बंधकों के कई वीडियो जारी किए हैं। मालूम हो कि हमास के लड़ाकों ने 2023 के हमले के दौरान 251 लोगों को बंधक बनाया था, जिनमें से 96 गाजा में रह गए। इजरायली सेना का कहना है कि उनमें से 34 लोग मार दिए गए हैं। गाजा में लगभग 15 महीने से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए हमास और इजरायल के बीच वार्ता ने हाल के हफ्तों में गति पकड़ी है। हालांकि, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बाधाएं पैदा करने और समझौतों से पीछे हटने का आरोप लगाया है। युद्धविराम में देरी करने और बंधकों की रिहाई में देरी करने के भी आरोप लगे हैं।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दर्दनाक हादसा, खाई में बोलेरे गिरने से चार की मौत

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। इस बोलेरो में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव टीम वहां पर पहुंच गई और रेस्क्यू अभियान शुरू हो गया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस मामले को लेकर किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर से बात की है। पुलिस ने यहां बताया कि पद्दार से मासु गांव की ओर जा रहा एक वाहन खाई में गिर गया। उन्होंने कहाकि दुर्घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई है और दो लापता हैं। उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतकों की पहचान गढ़, पद्दार, किश्तवाड़ के रहने वाले राज कुमार, मुकेश कुमार, हकीकत सिंह और सतीश कुमार के रूप में हुई है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया कि अभी यह जानकर दुख हुआ कि वाहन में यात्रा कर रहे चार यात्रियों को मौके पर ही मृत पाया गया है। चालक सहित दो अन्य व्यक्तियों का अभी तक पता नहीं चला है। शोक संतप्त परिवार को मेरी हार्दिक संवेदनाएं। इससे पहले शनिवार को बांदीपुरा जिले में एक वाहन के खाई में गिरने से सेना के चार जवान मारे गए। इस हादसे में एक जवान घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव दल वहां पर पहुंच गया। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, हादसे की वजह जानने के लिए जांच हो रही है।

गुजरात के पोरबंदर कोस्ट गार्ड एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा सामने आया, इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

पोरबंदर गुजरात के पोरबंदर कोस्ट गार्ड एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा सामने आया है। यहां हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पोरबंदर के कोस्ट गार्ड एयर एन्क्लेव में हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहा था। उड़ान भरने के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण वो क्रैश हो गया। उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में दो पायलट के साथ तीन न्य लोग सवार थे। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। दो अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, वहां उनका इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। कोस्ट गार्ड का हेलीकॉप्टर एएलएच ध्रुव दो पायलट और तीन अन्य लोगों के साथ सवार थे। यह हेलीकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण के लिए रविवार को उड़ान भर रहा था।

भारतीय चीन में बढ़ते श्वसन रोगों को देखते हुए निगरानी बढ़ाई, WHO को ताजा जानकारी देने के लिए कहा

नई दिल्ली भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय चीन में बढ़ते सांस की बीमारियों के मामलों पर नजर रखे हुए है। चीन में क्या हो रहा है,इसकी जानकारी के लिए WHO से भी संपर्क किया गया है।  को स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इस बैठक में WHO,आपदा प्रबंधन, रोग निगरानी कार्यक्रम,राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र,भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और AIIMS दिल्ली सहित कई अस्पतालों के विशेषज्ञ शामिल हुए। विशेषज्ञों ने बताया कि फ्लू के मौसम में सांस की बीमारियों का बढ़ना सामान्य है। रिपोर्ट्स के अनुसार,इस बार इन्फ्लुएंजा वायरस,RSV और HMPV के कारण मामले बढ़ रहे हैं। ये वायरस भारत समेत दुनिया भर में फैले हुए हैं। घबराने की जरूत नहीं हाल ही में,सोशल मीडिया पर चीन के अस्पतालों में मरीजों की भीड़ के वीडियो वायरल हुए थे। कुछ लोगों का दावा था कि यह संकट ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के कारण हुआ है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ.अतुल गोयल ने शुक्रवार को कहा कि चीन में HMPV वायरस की खबरें चल रही हैं, जो गंभीर है। HMPV एक सामान्य सांस संबंधी वायरस है जो सर्दी जैसे लक्षण पैदा करता है। कुछ लोगों को,खासकर बुजुर्गों और शिशुओं को,फ्लू जैसे लक्षण हो सकते हैं। लेकिन यह कुछ गंभीर या चिंताजनक नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सर्दियों में सांस के संक्रमण के मामले बढ़ जाते हैं। डॉ. गोयल ने कहा कि हमारे अस्पताल इस तरह की वृद्धि से निपटने के लिए तैयार हैं। हमारे पास पर्याप्त बिस्तर और ऑक्सीजन की आपूर्ति है।” उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक देश में सांस के संक्रमण के मामलों में कोई खास वृद्धि नहीं हुई है। कोविड से कितना अलग है एचएमपीवी वायरस कोविड-19 और अन्य श्वसन वायरस की तरह HMPV भी खांसने, छींकने और संक्रमित लोगों के निकट संपर्क से उत्पन्न बूंदों या एरोसोल के माध्यम से फैलता है। बुखार,सांस फूलना,नाक बंद होना,खांसी,गले में खराश और सिरदर्द इसके सामान्य लक्षण हैं। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि कुछ मरीजों को इस संक्रमण के कारण ब्रोंकाइटिस और निमोनिया हो सकता है। HMPV के खिलाफ कोई टीका या प्रभावी दवा नहीं है, और इलाज ज्यादातर लक्षणों को प्रबंधित करने के लिए होता है। भारत सरकार की पूरी नजर चीन में सांस की बीमारियों के बढ़ते मामलों की खबरों के बाद, भारत सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने WHO से स्थिति पर लगातार अपडेट देने का अनुरोध किया है।  को विशेषज्ञों की एक बैठक में चीन की स्थिति और भारत में तैयारी की जरूरत पर विचार-विमर्श किया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि फ्लू के मौसम में सांस की बीमारियों में वृद्धि असामान्य नहीं है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि मौजूदा उछाल इन्फ्लुएंजा वायरस, RSV और HMPV के कारण है, जो इस मौसम में पाए जाने वाले सामान्य रोगजनक हैं। ये वायरस पहले से ही भारत समेत दुनिया भर में फैले हुए हैं। सरकार सभी उपलब्ध माध्यमों से स्थिति पर नजर रख रही है और WHO से चीन की स्थिति के बारे में समय पर अपडेट साझा करने का अनुरोध किया गया है।  

पीएम नरेंद्र मोदी ने न्यू अशोक नगर से ‘नमो भारत कॉरिडोर’ का किया उद्घाटन, रैपिड रेल में किया सफर

नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी ने न्यू अशोक नगर से ‘नमो भारत कॉरिडोर’ का उद्घाटन किया. इससे पहले पीएम मोदी ने ‘नमो भारत’ ट्रेन से सफर कर साहिबाबाद RRTS स्टेशन से न्यू अशोक नगर पहुंचे. पीएम मोदी 13 किमी लंबे दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक के सेक्शन का उद्घाटन किया. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली मेट्रो फेज-IV का पहले ओपनिंग सेक्शन 2.8 किमी लंबे जनकपुरी से कृष्णा पार्क खंड का भी उद्घाटन किया है. इस परियोजना को 1200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. इससे पश्चिमी दिल्ली के इलाके जैसे कृष्णा पार्क, विकासपुरी और जनकपुरी के लोगों को फायदा होगा. रैपिड रेल में स्कूली बच्चों ने पीएम को सुनाई कविता रैपिड रेल में सफर के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्कूली बच्चों ने कविता सुनाई. एक स्कूली छात्रा का कविता सुन कर पीएम मोदी मंत्रमुग्ध हो गए साथ ही स्कूली बच्चों ने मेट्रो ट्रेन की पेंटिग प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की. 4,600 करोड़ रुपये की लागत से 13 किमी लंबे दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ ‘नमो भारत’ कॉरिडोर के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक का निर्माण किया गया है. इस अब दिल्ली से मेरठ तक का सफर सिर्फ 40 मिनट में तय किया जा सकेगा. साथ ही यह दिल्ली की पहली नमो भारत कनेक्टिविटी है. नमो भारत ट्रेनों को लेकर अन्य फेजों पर भी काम जारी है. न्यू अशोक नगर से सराय काले खां और मेरठ साउथ से मोदीपुरम में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-गाजियाबाद और मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के काम पूरा होने के बाद ये कॉरिडोर कुल 82 किलोमीटर का हो जाएगा.

महाकुंभ मेला-2025 के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने स्‍पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया

नई दिल्ली महाकुंभ मेला-2025 के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने कुछ स्‍पेशल ट्रेनों (Maha Kumbh Special Trains) को चलाने का ऐलान किया है. यह ट्रेनें महाकुंभ मेला में शामिल होने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत देंगी. इन ट्रेनों का किराया आम ट्रेनों के किराये से अलग होगा. पश्चिमी रेलवे द्वारा साबरमती-लखनऊ, भावनगर टर्मिनस-लखनऊ और मुंबई सेंट्रल-लखनऊ के बीच विशेष किराये पर तीन वन-वे स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है. ट्रेन संख्या 09469 साबरमती-लखनऊ वन-वे स्पेशल ट्रेन संख्या 09469 साबरमती–लखनऊ स्पेशल 6 जनवरी को साबरमती से 11.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11.00 बजे लखनऊ पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा कानपुर सेंट्रल और उन्नाव स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे. ट्रेन संख्‍या 09235 भावनगर टर्मिनस-लखनऊ वन-वे स्पेशल ट्रेन संख्‍या 09235 भावनगर टर्मिनस- लखनऊ स्पेशल 8 जनवरी को भावनगर टर्मिनस से 20:20 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को 04:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में भावनगर परा, ढोला, बोटाद, सुरेंद्रनगर गेट, विरमगाम, चांदलोडिया, कलोल, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल और उन्नाव स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे. ट्रेन संख्या 09011 मुंबई सेंट्रल-लखनऊ वन-वे स्पेशल ट्रेन संख्या 09011 मुंबई सेंट्रल-लखनऊ स्पेशल 6 जनवरी को मुंबई सेंट्रल से 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, उधना, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे. ट्रेन संख्या 09469, 09235 एवं 09011 की बुकिंग 5 जनवरी से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी. यात्रियों के लिए ट्रेनों के संबंध में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर उपलब्ध करवायी गई है.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet