LATEST NEWS

होली पर इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य

 हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर बडे़ उमंग और उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाया जाएगा. इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा. इस साल होली का त्योहार ज्योतिष के लिहाज से भी बड़ा विशेष मानी जा रही है. इस होली पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. वहीं इस बार होली पर गजकेसरी राजयोग भी बनेगा. गुरू और चंद्रमा बनाते हैं गजकेसरी राजयोग गजकेसरी राजयोग को ज्योतिष शास्त्र के शक्तिशाली राजयोगों में से एक माना जाता है. गजकेसरी राजयोग गुरू बृहस्पति और मन के कारक चंद्रमा बनाते हैं. जब इन दोनों ग्रहों की युति होती है, तब ये योग बनता है. इस बार होली पर चंद्रमा वृष राशि में गोचर करेंगे. यहां गुरू बृहस्पति पहले से ही गोचर कर रहे हैं. ऐसे में इन दोनों की वृष राशि में युति बनेगी और उससे जगकेसरी राजयोग बनेगा. इस गजकेसरी राजयोग से कुछ राशि वालों की किस्मत चमक सकती और अपार धन लाभ हो सकता है. तो चलिए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में. मिथुन राशि मिथुन राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत शुभ साबित हो सकता है. ये राजयोग मिथुन राशि के 12वें भाव में बनेगा. इस समय मिथुन राशि वाले धन की बचत करने में कामयाब हो सकते हैं. नौकरीपेशा जातकोंं के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है. संपत्ति के लेन-देन में लाभ हो सकता है. सिंह राशि सिंह राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग लाभ देने वाला साबित हो सकता है. ये राजयोग सिंह राशि के 10वें भाव में बनेगा. इस समय सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार सकती है. कारोबारी जातकों के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है. कारोबार में लाभ हो सकता है. कारोबार को विस्तार देने की योजना पर काम कर सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है. बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है. मकर राशि मकर राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत अनुकूल साबित होता सकता है. ये राजयोग मकर राशि के 5वें भाव में बनेगा. इस समय सिंह राशि वालों को अचानक धन का लाभ हो सकता है. आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार हो सकता है. संपत्ति में निवेश कर सकते हैं.

होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक, जानें क्या करें और क्या नहीं

देश भर में फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है, लेकिन होली से एक दिन पहले होलिका दहन की जाती है. होलिका दैत्यराज हिरण्यकश्यप की बहन थी. होलिका भगवान विष्णु के परम भक्त प्रहलाद को लेकर आग्नि में बैठी थी, ताकि प्रहलाद अग्नि में जल जाए, लेकिन राक्षसी होलिका ही अग्नि में जल गई. होलिका दहन में लोग राक्षसी होलिका को जलाने का जश्न मनाने के लिए आग जलाते हैं. होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. होलिका दहन होली के एक दिन पहले होता है, इसलिए इसको छोटी होली भी कहा जाता है. हिंदू धर्म शास्त्रों में इस दिन लिए कुछ विशेष नियम बताए गए हैं, जिनका पालन अवश्य करना चाहिए. ऐसे में आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि इस साल होलिका दहन कब है. साथ ही जानते हैं कि इस दिन क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए. कब है होलिका दहन? हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर हो जाएगी. वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा. होलिका दहन का मुहूर्त 13 मार्च को रात्रि 11 बजकर 26 मिनट से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. ऐसे में होलिका दहन के लिए कुल 1 घंटे 4 मिनट का समय मिलेगा. होली 14 मार्च को खेली जाएगी. होलिका दहन के दिन सबसे पहले सुबह के समय होलिका के पूजन का विधान है. यह पूजा हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करें. इस दिन व्रत या उपवास भी रखा जा सकता है. इस दिन घर की उत्तर दिशा में घी का दीपक जलाएं. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है. इस दिन सुबह होलिका की पूजा में सरसों, तिल, 11 गोबर के उपले, अक्षत, चीनी और गेहूं के दाने और गेहूं का उपयोग करें. पूजा करने के बाद होलिका की 7 बार परिक्रमा करें. फिर जल दें. इसके बाद दान करें. इस दिन दान करना शुभ होता है. होलिका दहन के दिन क्या न करें? हो​लिका दहन के दिन भूल से भी किसी को उधार नहीं दें. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जो भी इस दिन उधार देता है उसके घर में आने वाली बरकत रुक जाती है. होलिका दहन की पूजा करते समय काले और सफेद रंग के वस्त्र धारण न करें. पूजा के समय इन रंगों को पहनना अशुभ बताया गया है. होलिका दहन की पूजा में महिलाएं भूलकर भी बाल नहीं बांधें. खुले बालों से होलिका की पूजा करें. होलिका दहन की रात को सड़क पर पड़ी चीज को हाथ या पैर लगाएं. इस दिन टोटके का खतरा ज्यादा होता है. नवविवाहिता ससुराल में पहली होली पर होलिका दहन की आग न देखे. ये अशुभ माना गया है.

साल का पहला ग्रहण 14 मार्च को, भारत में दिखेगा या नहीं ? राशियों पर कैसा असर? जानें डेट टाइम और डिटेल्स

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों की तरह ग्रहण का बड़ा महत्व माना जाता है। खास करके धार्मिक दृष्टि से ग्रहण को महत्वपूर्ण माना गया है। साल 2025 का पहला चन्द्र ग्रहण 14 मार्च 2025 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा।इस दिन होलिका दहन भी होगा। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण सुबह 09 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 29 मिनट तक चलेगा। यह पूर्ण चन्द्र ग्रहण होगा लेकिन भारत में नहीं दिखाई देंगे, इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा। 14 मार्च को साल का पहला ग्रहण, भारत में दिखेगा या नहीं ? राशियों पर कैसा असर? जानें डेट टाइम और डिटेल्स भारत को छोड़कर इन देशों में दिखेगा चन्द्र ग्रहण यह ग्रहण भारत को छोड़कर  ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश भाग यूरोप अफ्रीका के अधिकांश भाग, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत अटलांटिक आर्कटिक महासागर, पूर्वी एशिया और अंटार्कटिका में दिखाई देगा, ऐसे में सूतककाल ग्रहण के 12 घंटे पहले से शुरू हो जाएगा। कब लगता है चन्द्र ग्रहण?     चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच आ जाती है, इस दौरान चांद धरती की छाया से पूरी तरह से छुप जाता है।     पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक दूसरे के बिल्कुल सीध में होते हैं। इस दौरान जब हम धरती से चांद देखते हैं तो वह हमें काला नजर आता है और इसे चंद्रग्रहण कहा जाता है। राशियों पर कैसा रहेगा असर?     सिंह राशि के लिए 2025 का पहला चंद्र ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है । इस अवधि में संभलकर रहने की जरूरत है।     मकर राशि वालों को भी सावधान रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य ,करियर और व्यवसाय के लिए अनुकूल नहीं है। मीन राशि पर भी नकारात्मक रहेगा। परिवार को लेकर चिंतित हो सकते है।     मिथुन, वृषभ, कर्क और कुंभ के लिए ग्रहण अच्छा फल देना वाला साबित हो सकता है। ग्रहण में क्या करें और क्या नहीं?     ग्रहण के सूतक काल में पूजा पाठ बंद कर देना चाहिए।     सूर्य ग्रहण के अवधि के दौरान घर के पूजा वाले स्थान को पर्दे से ढक दें।     भूलकर भी देवी-देवताओं की पूजा न करें। सूर्य ग्रहण के दौरान खाना-पीना बिल्कुल न खाएं।     खाद्य पदार्थों में तुलसी के पत्ते डालकर रख दें।     ग्रहण की समाप्ति के बाद घर और पूजा स्थल को गंगाजल का छिड़काव करके शुद्ध किया जाता है।     गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें घर से     बाहर नहीं निकलना चाहिए और न ही ग्रहण देखना चाहिए।

12 मार्च 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत

मेष राशि- आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। व्यापार में विस्तार होगा। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने में देरी हो सकती है। यात्रा के योग बनेंगे। ऑफिस में टीम के साथ मिलकर किए गए कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। योग व मेडिटेशन से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वृषभ राशि- खर्चों पर नियंत्रण रखें। बेकार की चीजों पर पैसे खर्च न करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। प्रॉपर्टी को बेचने से धन लाभ होगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। योग व मेडिटेशन से मन को शांति मिलेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करें। वह आपके प्रयासों की तारीफ कर सकते हैं। मिथुन राशि- कार्यस्थल पर व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन में छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखें। परिजनों के साथ टाइम स्पेंड करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। योग व मेडिटेशन से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रॉपर्टी की खरीदारी में देरी आएगी। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। क्रोध से बचें। कर्क राशि- जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। स्टॉक मार्केट में निवेश करने से धन लाभ होगा, लेकिन बिना सोचे-समझे निवेश न करें। रियल एस्टेट में निवेश करने से धन लाभ होगा, लेकिन निवेश से जुड़े डिसीजन के लिए थोड़ा टाइम लें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। सिंह राशि- आर्थिक स्थिरता आएगी। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। तनाव से बचें। प्रोफेशनल लाइफ में कामयाबी हासिल करने के लिए सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। रोजाना योग व एक्सरसाइज करें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। आपकी ओवर ऑल हेल्थ अच्छी रहेगी। लव लाइफ में सुहाने पलों को एंजॉय करेंगे। कन्या राशि- आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बच्चों का ख्याल रखें। परिजनों के साथ रिश्ते मजबूत बनाने की कोशिश करें। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। आज आपकी रोमांटिक लाइफ शानदार रहेगी। तुला राशि- आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। यात्रा के योग बनेंगे। घर में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ऑफिस में कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऊर्जावान बने रहेंगे। लव लाइफ में खुशियों का माहौल रहेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। वृश्चिक राशि- भाई-बहन संग रिश्ते मधुर होंगे। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। रिस्की बिजनेस की शुरुआत न करें। किसी शांतिपूर्ण जगह पर घूमने जा सकते हैं। पुरानी प्रॉपर्टी बेचने का निर्णय ले सकते हैं। इससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। व्यापार में तरक्की करेंगे। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। धनु राशि- जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यों में देरी करने से बचें। प्रॉपर्टी की खरीदारी के योग बनेंगे। धन-संपदा में वृद्धि होगी। रोजाना योग व मेडिटेशन करें। इससे मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन को शांति मिलेगी। मकर राशि- सिंह राशि-नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। मेडिटेशन से मन शांत रहेगा। आज प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने से बचना चाहिए। सुखद यात्रा के योग बन सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। कुंभ राशि- आर्थिक लाभ से धन-दौलत में वृद्धि होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में प्रेम और लगाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। कार्यस्थल पर तरक्की के नए मौके मिलते रहेंगे। योग व मेडिटेशन से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लाइफ पार्टनर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जिससे आपको कई सरप्राइज मिलेंगे। मीन राशि- आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। ऑफिस में शानदार परफॉर्मेंस रहेगी। पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर धन लाभ हो सकता है। प्रियजन के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इससे आपके मन को शांति मिलेगी।  

11 मार्च मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि- अपने करियर गोल्स को लेकर महत्वकांक्षी नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विदेश याात्रा के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों को सुलझाने की आवश्यकता होगी। प्रोफेशनल लाइफ में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। वृषभ राशि- परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। मौसम में परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लव लाइफ में रोमांटिक मोड़ आएंगे। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। मिथुन राशि- रियल एस्टेट में निवेश करना लाभकारी साबित होगा, लेकिन बिना सोचे-समझे निवेश न करें। बिजनेसमेन को व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए मौके मिलेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। क्रोध से बचें। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को शांत दिमाग से सुलझाएं। कर्क राशि- नई प्रॉपर्टी खरीदने या विरासत में संपत्ति मिलने की संभावनाएं हैं। व्यापार में तरक्की करेंगे। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी डाइट लें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। सिंह राशि- आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जीवन में नए सरप्राइज मिलेंगे। बच्चों के बढ़ते डिमांड से काफी चैलेंजिंग दिन रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात करें। इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। कन्या राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप घर मरम्मत कराने के लिए पैसे खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए और समय बर्बाद करने से बचना चाहिए। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। फिजिकली फिट रहने के लिए थोड़ा अधिक प्रयास करें। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। तुला राशि- आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की सलाह मांगे। शांत रहें और चुनौतियों को डिप्लोमेटिक तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। परिजनों के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बच्चों की उपलब्धियों से पेरेंट्स गर्व महसूस करेंगे। वृश्चिक राशि- कार्यस्थल पर तरक्की के कई मौके मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। रिलेशनशिप में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। धनु राशि- आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के नए मौकों की तलाश करें। जीवन में नए बदलावों के संकेत हैं। प्रोफेशनल लाइफ में अपार सफलता मिलेगी। आपके सभी सपने साकार होंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। रिश्तों में खटास आ सकता है। मकर राशि- निवेश से जुड़े डिसीजन होशियारी से लें। आपको विरासत में पैतृक संपत्ति मिल सकती है। कुछ जातक अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंताएं बढ़ेंगी। प्रॉपर्टी में निवेश करना उचित रहेगा। कुंभ राशि- आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए विवाद से बचें। आपको रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा प्रयास करना चाहिए। प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मीन राशि- आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव आएंगे। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। कानूनी विवादों से बचें। यात्रा के योग बनेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म के कार्यों से मन को शांति मिलेगी।

10 मार्च से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

मेष राशि- आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। भविष्य से जुड़े फैसले सावधानी से लें। व्यापारिक स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। आज कुछ जातकों को अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात से चेहरे पर मुस्कान आएगी। वृषभ राशि- पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बिजनेसमेन को सोच-समझकर इनवेस्ट करना चाहिए। पारिवारिक जीवन की समस्याओं को ज्यादा बढ़ने दें। बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालें। आज परिवार के किसी सदस्य को आर्थिक मदद की जरुरत पड़ सकती है। मिथुन राशि– आज का दिन खास रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्यों को टाइम पर पूरा करने की कोशिश करें। लॉन्ग टर्म प्लान पर फोकस करें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। जरुरी कार्यों में दोस्त आपकी मदद कर सकते हैं। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बुद्धिमानी और समझदारी से रुके हुए कार्य को पूरा कर लेंगे। कर्क राशि- आज का दिन शुभ रहेगा। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों के साथ आशीर्वाद से करियर में अपार सफलता मिलेगी। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। सिंह राशि- आज आपको कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे,लेकिन बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। प्रॉपर्टी के लेन-देन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को बहुत संभालकर रखें। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की सलाह लें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कन्या राशि- कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी कार्यों को पूरा करें। प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को खूब मेहनत करना चाहिए। व्यापार में मुनाफा होगा। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। धन-संपत्ति को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। कानूनी मामलों से दूरी बनाएं। तुला राशि- सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको पारिवारिक जीवन में कुछ मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाना होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। आज कोई करीबी दोस्त आपसे आर्थिक मांग सकता है। वृश्चिक राशि- सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको पारिवारिक जीवन में कुछ मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाना होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। आज कोई करीबी दोस्त आपसे आर्थिक मांग सकता है। धनु राशि- घर के किसी सदस्य के विवाह में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। धन का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। कुछ जातकों को ससुराल पक्ष में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी संग बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालें। मकर राशि- लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। परिजनों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकता है,लेकिन पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। कार्यस्थल पर कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें। आर्थिक मामलों में लापरवाही बरतें। कुंभ राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। घर में मेहमानों के आगमन से सकारात्मक माहौल रहेगा। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। मीन राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन संभव है। सिंगल जातकों के लिए लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। आप फैमिली के साथ कहीं घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।

नरसिंह द्वादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से करें पूजा

हिंदू धर्म में नरसिंह द्वादशी का विशेष महत्व है. इस दिन भगवान विष्णु के साथ उनके नरसिंह अवतार की भी पूजा की जाती है. पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन क्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए दैत्यराज हिरण्यकशिपु का वध किया था. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा और व्रत का पालन करने से व्यक्ति को जीवन के समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. नरसिंह द्वादशी शुभ मुहूर्त     ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 4 बजकर 59 मिनट से लेकर 5 बजकर 48 मिनट तक.     अभिजित मुहूर्त- दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से लेकर 3 बजकर 17 मिनट तक     विजय मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से लेकर 12 बजकर 55 मिनट तक     गोधूलि मुहूर्त- शाम 6 बजकर 24 मिनट से लेकर 6 बजकर 49 मिनट तक. नरसिंह द्वादशी पूजा विधि नरसिंह द्वादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत्त हों जाएं और साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद सूर्य निकलने पर अर्ध्य देकर व्रत का संकल्प लें। पूजा घर की अच्छे से सफाई करने के बाद गंगाजल का छिड़काव करें। अब चौकी पर पीले रंग का वस्त्र बिछाकर भगवान नरसिम्हा की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें। इसके बाद पूजा के दौरान नरसिंह भगवान को फल, फूल, धूप-दीप, पंचमेवा, नारियल, अक्षत और पीतांबर अर्पित करें। अंत में नरसिम्हा भगवान की आरती करें और पूजा के समय शंख नाद जरूर करें। नरसिंह द्वादशी मंत्र जाप नरसिंह द्वादशी के दिन पूजा के दौरान इन खास मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए. मान्यता है कि इससे व्यक्ति को भगवान नरसिंह की कृपा प्राप्त होती है. आपत्ति निवारक नरसिंह मंत्र ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्। नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्यु मृत्युं नमाम्यहम्॥ नरसिंह गायत्री मंत्र ॐ वज्रनखाय विद्महे तीक्ष्ण दंष्ट्राय धीमहि | तन्नो नरसिंह प्रचोदयात || संपत्ति बाधा नाशक नरसिंह मंत्र ॐ नृम मलोल नरसिंहाय पूरय-पूरय, ऋण मोचक नरसिंह मंत्र ॐ क्रोध नरसिंहाय नृम नम: नरसिंह द्वादशी पारण नियम नरसिंह द्वादशी के दिन पारण करने के लिए सुबह उठकर पवित्र स्नान करें. उसके बाद मंदिर व घर को साफ करें. फिर पूरे नियमानुसार पूजा संपन्न होने के बाद पूजा का प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण करें. नरसिंह द्वादशी का महत्व मान्यताओं के अनुसार, भगवान नरसिंह भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए एक खंभे को चीर कर प्रकट हुए थे. भगवान नरसिंह आधे मनुष्य और आधे शेर के रूप में प्रकट हुए थे. भगवान नरसिंह भगवान विष्णु के रौद्र रूप अवतार भी माने जाते हैं. नरसिंह द्वादशी का व्रत करने वालों को संसार के सारे सुख प्राप्त होते हैं. इस दिन पूजा और व्रत करने से मोक्ष की प्राप्ति भी होती है.

आज 9 मार्च इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा जबरदस्त धन लाभ, जानिए अपना आज का राशिफल

मेष राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आत्मसंयत रहें। बेकार के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। वृषभ राशि- मन अशांत हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संयत रहें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय मे वृद्धि होगी। मिथुन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पर नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा। कर्क राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी। माता-पिता से कारोबार के लिए धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार के लिए यात्रा से लाभ के अवसर मिलेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय के साधन बढ़ेंगे। कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पर, धैर्यशीलता बनाए रखें। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना बन रही है। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। तुला राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिवार की सेहत का ध्यान भी रखें। वृश्चिक राशि- आत्मसंयत रहें। बेकार के क्रोध से बचें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। धनु राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनओं को वश में रखें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है। आय बढ़ेगी। कुंभ राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मीन राशि- आशा-निराशा के मनोभाव हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। नौकरी में तरक्की के साथ विदेश जा सकते हैं। सम्मान की प्राप्ति होगी।

क्या आप जानते है ऋषि के श्राप के कारण होलिका बनी राक्षसी

होली हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है. फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर हर साल होली का त्योहार मनाया जाता है, लेकिन होली से ठीक एक दिन पहले होलिका का दहन किया जाता है. होलिका दैत्यराज हिरण्यकश्यप की बहन थी. उसे ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्त था कि अग्नि उसे नहीं जलाएगी, लेकिन जब वो भगवान विष्णु के परम भक्त प्रहलाद को लेकर अग्नि पर बैठी तो खुद जलकर भस्म हो गई. होलिका दहन में लोग राक्षसी होलिका को जलाने की खुशियां मनाने के लिए आग जलाते हैं. होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. हालांकि होलिका के राक्षसी होने के बाद भी उसका पूजन किया जाता है. क्या आप जानते हैं कि होलिका एक देवी थी. आइए विस्तार से जानते हैं कि देवी होलिका राक्षसी कैसे बन गई. इस साल कब है होलिका दहन? हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर हो रही है. वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा. ऐसे में होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा. होलिका दहन का मुहूर्त 13 मार्च को रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. ऐसे में होलिका दहन के लिए कुल 1 घंटे 4 मिनट का समय होगा. वहीं होली 14 मार्च को खेली जाएगी. पौराणिक कथाओं के अनुसार, पूर्व जन्म में होलिका एक देवी थी. राक्षस कुल में उसका जन्म ऋषि से श्राप पाने के कारण हुआ था. होलिका राक्षस कुल में जन्म लेकर ऋषि द्वारा उसे मिले श्राप को ही भुगत रही थी. आग में दहन होने के बाद ही वो ऋषि के श्राप से मुक्त हुई थी. आग में जलने से होलिका शुद्ध हो गई थी. यही कारण है कि होलिका के राक्षसी होने के बाद भी होलिका दहन के दिन उसकी पूजा की जाती है. अपने पुत्र को मारना चाहता था हिरण्यकश्यप दरअसल, दैत्यराज हिरण्यकश्यप के राज्य में भगवान विष्णु की पूजा वर्जित थी, लेकिन हिरण्यकश्यप के पुत्र प्रहलाद भगवान विष्णु का परम भक्त थे. हिरण्यकश्यप को प्रहलाद द्वारा की जाने वाली भगवान विष्णु की पूजा अच्छी नहीं लगती थी. इसके चलते उसने अपने पुत्र को मारने के कई प्रयास किए. अंत में उसने अपनी बहन होलिका से कहा कि वो प्रहलाद को अग्नि पर लेकर बैठ जाए, लेकिन नारायण की कृपा से प्रहलाद बच गए और होलिका जल गई.

8 मार्च को वृषभ राशि वाले जोश में करियर का फैसला न लें, मां लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा

मेष आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। डाइट में थोड़े बदला लाएं। शैक्षिक कार्यों के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। लव लाइफ में रोमांचक मोड़ आएंगे। वृषभ प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए उत्तम दिन है। व्यापार में मुनाफा होगा। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। सेल्फकेयर पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों को समझदारी से सुलझाएं। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। मिथुन लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। करियर में खूब तरक्की करेंगे। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। प्रॉपर्टी खरीदने से जुड़े डिसीजन होशियारी से लें। रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है। कर्क आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस बेहतर होगी। ओवरथिंकिंग से बचें। सकारात्मक रहें। आत्मसंयत रहें और शैक्षिक कार्यों पर फोकस करें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। सिंह आय के विभिन्न स्त्रोतों से धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। यात्रा करने से बचें। शैक्षिक कार्यों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल होंगी। प्रेमी का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। कन्या आज जल्दबाजी में लिए गए एक्शन से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धन का प्रबंधन करना सीखें क्योंकि धन-दौलत में वृद्धि के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे। अपने डाइट में हरी सब्जियां और फल शामिल करें। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। तुला धन बचत करें। निवेश के नए विकल्पों पर नजर रखें। विचारों में अलगाव होने के कारण आपको नेगेटिव फील हो सकता है। नियमित एक्सरसाइज करें। इससे आप फिजिकली और मेंटली फिट रहेंगे। अनहेल्दी फूड अवॉइड करें। नई स्किल सीखें। लंबे समय से रिलेशनशिप में रहने वाले कपल्स लव लाइफ को बेहतर बनाने का प्लान बना सकते हैं। वृश्चिक आय के विभिन्न स्त्रोतों से धन लाभ होगा। परिजनों से वैचारिक मतभेद संभव है। यात्रा के योग बनेंगे। फिजिकली फीट रहेंगे और मन सकारात्मक रहेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए मौके मिलेंगे। लव लाइफ में नए सरप्राइज मिलेंगे। धनु आय के अतिरिक्त स्त्रोतों की तलाश करें। वाद-विवाद से बचें। बिजनेसमेन को व्यापार में मुनाफा होगा। बिजनेस पार्टनरशिप के नए मौके मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप फिट और एक्टिव महसूस करेंगे। शैक्षिक कार्यों में खूब मेहनत करें। इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी। सिंगल जातकों की आज किसी दिलचस्प से मुलाकात हो सकती है। मकर निवेश से जुड़े फैसले होशियारी से लें। स्टॉक्स, शेयर्स और प्रॉपर्टी इनवेस्ट के बारे में पहले अच्छे से रिसर्च करें। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करें। अपने फिजिकल हेल्थ पर ध्यान दें। इससे आपके ओवर ऑल हेल्थ में सुधार आएगा। व्यापार में विस्तार होगा। लव लाइफ में साथी की प्राथमिकताएं दूसरी होने के कारण आपको दूरियां महसूस हो सकती हैं। कुंभ आर्थिक मामलों में सावधानी से फैसले लें। बेकार के खर्चों से बचें। प्रोफेशनल लाइफ की चुनौतियों से ज्यादा परेशान न हों। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। करियर में खूब तरक्की करेंगे। लव लाइफ में सरप्राइज मिल सकते हैं। मीन राशि कर्ज से मुक्ति मिलेगी। जॉब इंटरव्यू के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। अपने फिटनेस गोल्स पर फोकस करें। प्रियजन के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे मन को शांति मिलेगी। यात्रा के दौरान पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है। प्रॉपर्टी को लेकर कानूनी विवाद हो सकते हैं।

शनि देव के प्रकोप को नहीं झेलना चाहते तो भी न करें ये काम

हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवता का होता है. शनिवार का दिन भगवान सूर्य के पुत्र शनि देव का माना जाता है. शनि देव कर्मफल दाता और न्याय के देवता कहे गए हैं. शनि देव कर्म प्रधान ग्रह हैं. व्यक्ति जैसे कर्म करता है शनि देव उसको वैसा ही फल प्रदान करते हैं. अगर व्यक्ति मेहनत करता है, गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करता है, तो शनिदेव उसपर प्रसन्न होते हैं. वहीं अगर अगर व्यक्ति धर्म के अनुसार, आचरण नहीं करता और नियमों को तोड़ता है, तो शनि देव उसको दंडित भी करते हैं. आइए अब जानते हैं कि वो कौनसे काम हैं, जिन्हें अगर शनिवार के दिन कर दिया जाता है, तो शनि देव नाराज हो जाते हैं, जिससे व्यक्ति के जीवन की मुश्किलें बढ़ जाती हैं. डाढ़ी बाल और नाखून न काटें हिंदू धर्म शास्त्रों में शनिवार के दिन डाढ़ी बाल और नाखून काटना वर्जित किया है. मान्यता है कि इस दिन डाढ़ी बाल और नाखून काटने शनि देव नाराज होते हैं. जो भी व्यक्ति शनिवार के दिन ये काम करता है उसको शनि देव कष्ट देते हैं. बेटी को ससुराल न भेजें मान्यता है कि शनिवार के दिन अपनी बेटी को ससुराल नहीं भेजना चाहिए. कहा जाता है कि बेटी को शनिवार के दिन ससुराल भेजने पर उसका वैवाहित जीवन अच्छा नहीं रहता और अलगाव होता है. तेल और काली उड़द की दाल न खरीदें शनिवार के दिन तेल और काली उड़द की दाल खरीदने से बचना चाहिए. माना जाता है कि जो शनिवार के दिन तेल और काली उड़द की दाल खरीदता है उससे शनि देव नाराज होते हैं. हालांकि इस दिन तेल और काली उड़द का दान अवश्य करना चाहिए. मांस मदिरा के सेवन की मनाही शनिवार के दिन भूलकर भी मांस-मंदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए. जो लोग भी शनिवार के दिन ऐसा करते हैं उनपर शनि देव बहुत क्रोधित होते हैं और पीड़ा देते हैं. गरीबों को न सताएं शनि देव न्याय प्रिय हैं. इसलिए शनिवार के दिन गरीब और बेबस लोगों को सताना नहीं चाहिए. जो लोग ऐसा करते हैं उन्हें शनि देव के भारी प्रकोप का सामना करना पड़ता है. उनके जीवन में कई तरह की परेशानियां आ जाती हैं. नमक न खरीदें शनिवार के दिन नमक खरीदने से बचना चाहिए. माना जाता है कि जो लोग शनिवार के दिन नमक खरीदते हैं उनके साथ कोई न कोई अशुभ घटना हो जाती है. शनिवार के दिन नमक खरीदने वालों से शनि देव नाराज हो जाते हैं. ऐसा करने वाले शनि देव की टेढ़ी दृष्टि का प्रकोप झेलते हैं. लोहा न खरीदें शनि देव को लोहे की धातु पसंद है, लेकिन शनिवार के दिन लोहा खरीदने और बेचने की मनाही है. यही नहीं इस दिन लोहा घर भी नहीं लाना चाहिए. ऐसा करने से शनि देव नाराज होते हैं.

शुक्रवार 07 मार्च 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

मेष राशि- अपनी लव लाइफ में संतुष्ट रहें। आरोप लगाने से बचें और पूरे दिन शांत रहें। अपनी हेल्थ को प्राथमिकता देने से आप पाएंगे कि चीजें स्वाभाविक रूप से सही होने लगती हैं। सेल्फ-लव पर फोकस करने वाला दिन है। वृषभ राशि- आज अवसरों को खुले दिल से अपनाना जरूरी है। गलतफहमी के चलते अन-बन हो सकती है। काम का बहुत ज्यादा प्रेशर न लें। मुश्किलें आती-जाती रहती हैं। लव के मामले में सितारे आपके साथ हैं। मिथुन राशि- आज सकारात्मक ऊर्जा आपके चारों ओर है, जो विकास को बढ़ावा देती है। आज का दिन रिलेशन में बैलेंस खोजने पर फोकस करता है। अपने विचारों और इरादों को क्लियर करें। खर्च बढ़ सकते हैं। कर्क राशि- आज इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों से निपटने के लिए अलर्ट रहना आवश्यक है। आज के ग्रहों की स्थिति विकास को बढ़ावा देता है, जो पर्सनल और प्रोफेशनल क्षेत्रों में काम के साथ इच्छाओं को बैलेंस करने की चुनौती देता है। सिंह राशि- आज नए अवसर खुद ही आपके सामने आएंगे, जिससे महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। परिवर्तन को स्वीकार करें। दिन क्रिएटिव रहेगा। विकास के अवसरों की ओर इशारा कर रहा है। बस तनाव लेने से बचें। कन्या राशि- आज हंसी साझा करने और नई यादें बनाने से आपके बंधन मजबूत होंगे। ऑफिस में दूसरों के साथ असहमति या टकराव होना स्वाभाविक है, प्रोडक्टिविटी बनाए रखना आवश्यक है। तुला राशि- कार्य अक्सर शब्दों के मुकाबले ज्यादा जोर से बोलते हैं। दूसरों के व्यवहार को देखकर, सतर्क रहकर, आप धोखे से खुद को बचा सकते हैं। आज नई चुनौतियों को खुली बांहों के साथ स्वीकार करें। वृश्चिक राशि- परिवार हमारे दिल में एक विशेष स्थान रखता है, और उन परंपराओं और यादों को संजोना महत्वपूर्ण है जो हमें एक साथ बांधती हैं। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करने के लिए आज समय निकालें। धनु राशि- आज बाधाओं का डटकर मुकाबला करने और विपरीत परिस्थितियों में डटे रहने से, आप पहले से कहीं अधिक मजबूत और सफल होकर उभरेंगे। शब्दों के बजाय लोगों के कार्यों पर ध्यान दें। मकर राशि- आज स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें और अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। पर्सनल और प्रोफेशनल ग्रोथ को बढ़ावा देने वाला क्रिएटिव दिन आपका इंतजार कर रहा है। कुंभ राशि- आज सकारात्मक रहें। आज का दिन परिवर्तनकारी अवसर लेकर आता है। बदलावों को अपनाएं और खुलकर बात करें। प्रेम और करियर की संभावनाएं उज्ज्वल होंगी। धन को बुद्धिमानी से मैनेज करें। मीन राशि- जीवन में कभी-कभी हमें उन लोगों या सिचूऐशन को छोड़ देना चाहिए, जो अब हमारे लिए उपयोगी नहीं हैं, भले ही यह मुश्किल हो। भरोसा रखें कि समय घाव को भर देगा और आपको बेहतर चीजों की ओर आगे ले जाएगा।

कल से शुरू होने जा रहा होलाष्टक, इन नियमों का करें पालन

हिन्दू धर्म में होलाष्टक होली से पहले के 8 दिनों की अवधि होती है, जिसे बहुत ही अशुभ माना जाता है. इस साल होलाष्टक 7 मार्च से शुरू हो रहे हैं. इस दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे शादी, मुंडन, गृह प्रवेश आदि नहीं किए जाते हैं. होलाष्टक के दौरान ग्रहों की स्थिति कमजोर हो जाती है, जिससे जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं. इसलिए, इस दौरान कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है. इन नियमों के पालन करने से लोगों की जिंदगी में हमेशा खुशहाली बनी रहती है. होलाष्टक का शाब्दिक अर्थ है ‘होली से पहले के आठ दिन’. यह अवधि फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से लेकर फाल्गुन पूर्णिमा तक चलती है. शास्त्रों के अनुसार, होलाष्टक के दौरान ग्रहों की स्थिति कमजोर हो जाती है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है. होलाष्टक के दौरान भगवान विष्णु, भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा करने से ग्रहों की शांति होती है और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है. होलाष्टक के दौरान दान-पुण्य करने से भी ग्रहों की शांति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. होलाष्टक में न करें ये काम     होलाष्टक के दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे शादी, मुंडन, गृह प्रवेश, नामकरण आदि नहीं करना चाहिए.     होलाष्टक के दौरान नया व्यवसाय शुरू करना भी अशुभ माना जाता है.     होलाष्टक के दौरान लंबी यात्रा करने से बचना चाहिए और नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए और सकारात्मक रहना चाहिए.     होलाष्टक के दौरान क्रोध नहीं करना चाहिए और शांत रहना चाहिए. साथ ही इस समय किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए. होलाष्टक में करें ये काम     होलाष्टक के दौरान भगवान की पूजा करनी चाहिए और मंत्रों का जाप करना चाहिए.     होलाष्टक के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों को दान करना शुभ माना जाता है.     होलाष्टक के दौरान पितरों का तर्पण करना भी शुभ माना जाता है.     होलाष्टक के दौरान सकारात्मक रहना चाहिए और नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए.     होलाष्टक के समय धार्मिक पुस्तकों का पाठ करना चाहिए.     होलाष्टक के दौरान तुलसी की पूजा करनी चाहिए. ग्रहों की शांति के लिए ये चीजें करें दान     सूर्य: सूर्य को मजबूत करने के लिए गुड़, गेहूं, तांबा, माणिक और लाल वस्त्र का दान करें.     चंद्रमा: चंद्रमा को मजबूत करने के लिए दूध, दही, चावल, चांदी, मोती और सफेद वस्त्र का दान करें.     मंगल: मंगल को मजबूत करने के लिए मसूर दाल, गुड़, लाल वस्त्र, मूंगा और तांबे के बर्तन का दान करें.     बुध: बुध को मजबूत करने के लिए हरी सब्जियां, हरा वस्त्र, पन्ना, मूंग दाल और कांसे के बर्तन का दान करें.     गुरु: गुरु को मजबूत करने के लिए चने की दाल, हल्दी, पीला वस्त्र, पुखराज और सोने का दान करें.     शुक्र: शुक्र को मजबूत करने के लिए चावल, चीनी, सफेद वस्त्र, हीरा और चांदी का दान करें.     शनि: शनि को मजबूत करने के लिए काले तिल, उड़द दाल, काला वस्त्र, नीलम और लोहे के बर्तन का दान करें.     राहु: राहु को मजबूत करने के लिए काले तिल, उड़द दाल, नीला वस्त्र और गोमेद का दान करें.     केतु: केतु को मजबूत करने के लिए काले तिल, उड़द दाल, भूरा वस्त्र और लहसुनिया का दान करें. होलाष्टक के दौरान इन नियमों का पालन करने से ग्रहों की शांति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

होलाष्टक पर क्यों नहीं करते हैं गृह प्रवेश?

होली की शुरूआत होलाष्टक से हो जाती है. होलाष्टक के दौरान गृह प्रवेश या अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं, जानें इसे ना करने के पीछे क्या वजह है. साल 2025 में होलाष्टक 7 मार्च से लग जाएगा. होलाष्टक का अर्थ है होली और अष्टक यानि होली के आठ दिन. यह फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से पूर्णिमा तिथि तक होलाष्टक रहता है. वास्तु के अनुसार इस दौरान गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए. होलाष्टक के दौरान 8 ग्रह अशुभ फल देते हैं. इस समय ग्रहों की स्थिति शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं मानी जाती है. होलाष्टक के दौरान घर बनाना, गृह प्रवेश करना जैसे शुभ कार्य वर्जित है. वास्तु के अनुसार भी इस कार्य को इन दिनों में करना शुभ नहीं माना जाता. अगर इस दौरान आप गृह प्रवेश करते हैं तो शुभ कार्यों पर इसका बुरा असर पड़ता है. इसीलिए इस दौरान शुभ काम नहीं करना चाहिए, अन्यथा उनमें बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं. इसीलिए होलाष्टक के दौरान गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्यों पर रोक लगाई गई है और वास्तु के अनुसार भी इनको शुभ नहीं माना जाता है.

मथुरा की होली, राधारानी मंदिर में कब होगी होली?

मथुरा, बरसाना और नंदगांव की होली पूरे देश में प्रसिद्ध है. यहां न सिर्फ रंग बल्कि, फूल, लड्‌डू, छड़ी और लठ्‌ठ से भी होली खेली जाती है. बांके बिहारी मंदिर में रंगोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. मथुरा के बरसाने में बंसा श्रीराधारानी मंदिर में 7 मार्च 2025 को लड्‌डूमार होली खेली जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लड्डूमार होली के दिन लोगों पर लड्डू फेंके जाते हैं और जिसके लड्डू लगते हैं वो अत्यंत सौभाग्यशाली होते हैं. मथुरा और वृंदावन में 10 मार्च 2025 को फूलों की होली खेली जाएगी. इस दिन रंगभरी एकादशी भी है. रंगभरी एकादशी से काशी में भी रंगोत्सव शुरू हो जाता है. ब्रज में होलिका दहन 13 मार्च 2025 को किया जाएगा. वहीं 14 मार्च को मथुरा, गोकुल, बरसाना, नंदगाव सहित पूरे भारत में रंगों से होली खेली जाएगी. ब्रज में होली का उत्सव 22 मार्च तक चलेगा. ब्रज में होली की शुरुआत बसंत पंचमी से हो जाती है, जो 40 दिन तक चलती है. बसंत पंचमी के दिन वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में सुबह श्रृंगार आरती के बाद भगवान के गालों पर गुलाल लगया जाता है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet