LATEST NEWS

उपार्जन संबंधी अनियमितताओं पर, देर रात निगरानी पर निकला अमला, धान चोरी पकड़ी.

Late-night surveillance was initiated on irregularities related to procurement, leading to the apprehension of rice thieves उपार्जन संबंधी अनियमितताओं पर, देर रात निगरानी पर निकला अमला बालाघाट। कलेक्टर ड़ॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में धान उपार्जन सम्बन्धी सूचना के आधार पर जांच कर धान चोरी का खुलासा किया गया है। खाद्य निरीक्षक श्री सुनील किरार ने बताया कि बुधवार देर शाम को धान परिवहन में चोरी की सूचना सामने आयी थी। सूचना के आधार पर एसडीएम वारासिवनी सुश्री कामिनी ठाकुर के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य और मंडी अमले ने मौका स्थल पर पहुँच कर जाँच की। जांच में पाया गया कि विपणन संघ बालाघाट से अनुबंधित परिवहनकर्ता कामाख्या इंटरप्राइजेज द्वारा वारासिवनी सेक्टर एवं मेसर्स राजेश अग्रवाल द्वारा सेक्टर किरनापुर, लांजी का शासकीय धान परिवहन का कार्य किया जाता है। परिवहनकर्ताओं द्वारा शासकीय धान के परिवहन में अनियमितता पायी गई। मौके पर प्रकरण तैयार किया गया। इस जांच के बाद 14 बोरी धान को उपार्जन केंद्र प्रभारी खापा की अभिरक्षा में दिया गया। परिवहन के दौरान सड़क के किनारे फेंक जाते थे जांच के दौरान सूचना के आधार पर दल ने मौके पर सड़क के किनारे झाड़ियो एवं खेतो में खरीफ उपार्जन वर्ष 2023- 24 के स्टेंसिल लगे धान से भरे बारदाने पाये। बारदानो में नीले रंग के धागे से सिलाई एवं उपार्जन केन्द्रों की पर्चिया लगी पायी गयी, जिसमे 2 बोरिया उपार्जन केंद्र बोरगांव किन्ही (किरनापुर), 6 बोरिया उपार्जन केंद्र गर्रा (वारासिवनी), 6 बोरिया उपार्जन केंद्र मिरिया (लांजी) की पायी गयी। मौके पर उपार्जन केन्द्रों से संपर्क करने पर पाया गया कि उपार्जन केन्द्र बोरगांव ( किन्ही ), मिरिया, गर्रा की धान परिवहन की मैपिंग खापा कैप से की गयी थी। उपार्जन केन्द्रों से धान लोड कर ट्रक खापा कैप गये थे। इसी तरह यहां भी ऐसे ही काम पाया गया बोरगांव, किन्ही व गर्रा की तरह ही ठीक ऐसा ही मामला मेहंदीवाडा स्थित लक्ष्मी राइस उद्योग की जांच पर पाया गया जिसमें राइस मिल के परिसर में खाली धान के लगभग 175 बारदाने रखे पाये गये। मौके पर बारदानो की जांच करने पर खाली बारदानो में खरीफ उपार्जन वर्ष 2023-24 के स्टेंसिल लगे, नीले रंग के धागे की सिलाई के अवशेष एवं उपार्जन केन्द्र बहेगाँव (लालबर्रा) की पर्चिया लगी पायी गयी। जांच में पाया गया कि लक्ष्मी राइस उद्योग के द्वारा कस्टम राइस मिलिंग हेतु खरीफ उपार्जन वर्ष 2023-24 में उपार्जन केंद्र पिंडकेपार एवं झालीवाडा की धान का उठाव कर मिलिंग करने के लिए विपणन संघ बालाघाट से अनुबंध किया गया था। जिसके अनुसार मिलिंग कर चावल जमा कर दिया गया है, मौके पर लक्ष्मी राइस उद्योग संचालक से उपार्जन केन्द्र बहेगाँव (लालबर्रा) की पर्चियॉ व खाली बारदानो के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब नही दिया गया। मौके पर बारदानो को अभिरक्षा में लेकर प्रकरण तैयार किया गया। वहीं उपार्जन केंद्र बिनोरा, किरनापुर, बडगांव एवं वारा का निरिक्षण करने पर पाया गया कि किसानो द्वारा स्वयं बारदानो में धान भरी जा रही थी। किसानो द्वारा मौके पर बताया गया कि उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त संख्या में हम्मालो की व्यवस्था उपार्जन केन्द्रों द्वारा नही की गयी है मौके पर बारदानो में लगी पर्चियों में किसान कोड अंकित नही पाया गया। इस अनियमितताओ के कारण मौके पर पंचनामा बनकर केंद्र प्रभारियो के विरूद्ध प्रकरण तैयार किया गया, और तुरंत ही सर्वेयर को निर्देशित किया गया कि वे किसानो से एफएक्यू धान की खरीदी करे एवं गुणवत्ता युक्त धान के संबंध में किसानो को अवगत कराये। उपार्जन केंद्र प्रभारी एवं वेअरहाउस को निर्देशित किया गया कि किसानो से खरीदी के पश्चात हैंडलिंग चालान, स्वीकृति पत्रक समय सीमा में बनाये जाये जिससे किसानो को भुगतान किया जा सके। जांच दल में ये थे शामिल एसडीएम ठाकुर द्वारा गठित संयुक्त जांच दल में नायब तहसीलदार वारासिवनी श्रीमती मंजुलता महोबिया, थाना प्रभारी वारासिवनी श्री शंकरलाल चौहान, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी वारासिवनी श्री सुनील किरार, मंडी उपनिरीक्षक एवं श्री मनोज पटले द्वारा मेहंदीवाडा से खापा मार्ग में जांच की गयी।

कलेक्‍टर ने कंट्रोल रूम से जिले के नाकों पर रखी नजर.

Collector kept an eye on the checkpoints of the district from the control room. बालाघाट। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के आदेश पर कंजई (लालबर्रा), रजेगांव (किरनापुर), नहलेसरा (कटंगी), गुडरू (लामता), सालेटेकरी (बिरसा), नाटाबारिया व खैरलांजी (परसवाड़ा), रिसेवाड़ा व कुलपा (लांजी), खैरी व मोवाड़ (खैरलांजी) पर उपार्जन चेकपोस्ट सीसीटीवी से लैस स्थापित की गई। वही सीमावर्ती चेकपोस्ट पर कड़ी निगरानी की जा रही है। जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन में अवैध तरीके से धान बेचने या जिले से बाहर लेजाने में कोई कामयाब न हो इसके लिये जिला मुंख्यालय कंट्रोल रूम में सतत निगरानी की जा रही है। इस कडी में आज कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने कलेक्टरर कार्यालय में स्थालपित कंट्रोल रूम में पहुच कर आज निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीइओ श्री रणदा, एएसआई मंडी मनोज एवं अनिल लिल्हाटरे उपस्थित रहे। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने जिले के सीमावर्ती बैरीयर में लगे सीसीटीवी कैमरों से चैकपोस्ट की निगरानी की साथ ही जानकारी ली। उन्होने निर्देशित किया सोसायटी नोडल से प्रतिदिन चैकपोस्ट की जानकारी ली जाऐ जिसमें नाकों से कितने ट्रक पास हो रहे है कितने बाहर जा रहे है और कितनो में मंड़ी शुल्का जमा किया। साथ ही सभी ट्रकों की जांच कि जाये । श्री मिश्रा ने निर्देशित करते हुए कहा नोडल से यह भी जानकारी लें सोसायटी अंतर्गत आने वाले बडे किसानो का सत्यापन की डेली रिपोर्ट प्रस्तुत करे। मंडी में धान उपार्जन, धान उठाव व मिलर्स की मेंपींग के साथ उनके ट्रको की जानकारी ली जाऐ प्रतिदिन कितने ट्रकों से टोटल कितने धान का उठाव किया गया। प्रतिदिन सोसायटी में कितने ट्रक लगाये गये उनकी जानकारी प्रस्तूत करें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित किया की रात्री में नाकों का सत्यापन कर जप्त गाडियों की जानकारी लें वही नाकों से निकासी ट्रकों की जानकारी ली।

7 लाख क्विंटल से अधिक खरीदा गया धान निगरानी और जांच के लिये पहुंच रहे अधिकारी।

More than 7 lakh quintals of rice have been purchased, and officials are arriving for inspection and monitoring. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Balaghat.बालाघाट। समर्थन मुल्य पर धान उपार्जन का कार्य अब‍ तेज गति से होने लगा है। जिले में बनाये गए कुल 185 उपार्जन केंद्रो में खरीदी लगातार बढ़ने लगी है। धान उपार्जन के लिये जिले 1 लाख 17 हजार 596 किसानों ने पंजीयन कराया है। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा खरीदी केंद्रो की निगरानी और निरीक्षण के लिये तहसीलदारों व नोडल अधिकारियों को लगातार निर्देशित कर रहे है। मंगलवार को कटंगी तहसीलदार छवि पंत ने बनेरा और घुनाड़ी उपार्जन केंद्रो का निरीक्षण कर आवश्यीक व्यवस्थाएं देखी । उन्होंने जानकारी देते हुये बताया कि मुख्य रूप से धान की नमी बारदानों की संख्या तथा धान परिवहन का उठाव आदि की जानकारी ली गई। साथ ही किसानों द्वारा लाये जा रहे धान की नमी की भी जांच की जा रही है। उपार्जन के संबंध में सहकारिता विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को 5394 किसानों ने स्लॉट बुकिंग कराया है जबकि मंगलवार को ही 4554 किसानों से 185 केंद्रो पर 2 लाख 17 हजार 582 क्विंटल धान खरीदा गया है। 1 दिसम्बर से आज दिनांक तक जिले के 15877 किसानों से 7 लाख 30 हजार 999 क्विंटल धान खरीदा गया है। जिले में अब तक कुल 45632 किसानों ने स्लॉट बुक करवाया है।

केन्द्रीय विद्यालयों में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. विद्यालय संगठन के स्थापना की 60 वीं वर्षगांठ।

The 60th anniversary of the establishment of the Kendriya Vidyalaya organization was celebrated with enthusiasm in central schools. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Balaghat.बालाघाट। केन्द्रीय विद्यालय बालाघाट और मलाजखंड में विद्यालय संगठन के स्थापना की 60 वी वर्षगाँठ हर्षोल्‍लास के साथ मनायी गई। अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गए। प्राथमिक और माध्यमिक विभाग के छात्र-छात्राओं ने केन्द्रीय विद्यालय पर आधारित समूह गान प्रस्तुत किया। वहीं संभाग स्‍तर पर प्रथम स्‍थान प्राप्‍त कर चुके छात्र मोक्ष जैतवार ने एकल अभिनय के माध्यम से शहीद चंद्रशेखर आज़ाद पर केन्द्रित लघु नाटिका प्रस्तुत किया। विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका सुश्री मधुलिका रुथ डोलारे ने अपने उद्बोधन में बताया कि वर्ष 1963 में 15 दिसंबर को ही केन्द्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना हुई थी, वर्तमान में देश में लगभग 1256 केन्द्रीय विद्यालय संचालित हैं जिसमे लगभग 50 हज़ार शिक्षक कार्यरत हैं। इनके आलावा 3 केन्द्रीय विद्यालय विदेशों में भी संचालित हैं जो कि मॉस्को, काठमांडू और तेहरान में हैं। इसके पश्चात संस्था के प्राचार्य श्री पंकज कुमार जैन द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए सर्टिफिकेट और मैडल प्रदान किये गए जिसमे फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता के लिए धान्या कावडे प्रथम, तृप्ति डोरस द्वितीय, वृष्टि मरावी तथा यामिनी ठाकुर तृतीय, फिट इंडिया के अंतर्गत ही आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता के लिए देव जैन प्रथम, सानवी जैसवाल द्वितीय, खुशी पुंडे और सरन्या गोइलकर तृतीय शामिल रहे। मतदाता जागरूकता अभियान में वाल पेंटिंग प्रतियोगिता में सहभागिता के लिये प्रिया घोरमारे और गरिमा धुर्वे को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। साथ ही नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस 2023 में क्षेत्रीय स्तर पर भाग लेने वाले विद्यार्थियों के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्राओं मनस्वी गौतम और सुहानी चौधरी को भी प्रमाणपत्र वितरित किये गए। हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भाग लेने वाले बच्चों क्षितिज पवार, अहद खान और अन्वेष लिल्हारे को भी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया इनमे से अन्वेष लिल्हारे का प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ है। अंत में प्राचार्य श्री पंकज कुमार जैन द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए केन्द्रीय विद्यालय संगठन के योगदान पर प्रकाश डालते हुए बच्चों और शिक्षकों को सतत अपने कर्तव्य निर्वहन के लिए शपथ दिलवाई गयी तथा केन्द्रीय विद्यालय संगठन का ध्‍वजारोहण किया गया। केंद्रीय विद्यालय मलाजखंड में भी मनाया स्‍थापना दिवस केन्द्रीय विद्यालय मलाजखंड में केन्द्रीय विद्यालय संगठन के 60वें स्थापना दिवस पर खेलकूद उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। केन्द्रीय विद्यालय गीत भारत का स्वर्णिम गौरव केन्द्रीय विद्यालय लाएगा की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। विद्यालय में खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार वितरित किया गया। मुख्य अतिथि श्री केवी ने अपने उद्बोधन में कहा कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन एक कल्पवृक्ष है जिसकी हम शाखाएँ है। उन्‍होंने अपना सर्वोत्तम योगदान देने के लिए सभी को प्रेरित किया और विद्यालय के छात्रों को जीवन में अनुशासन एवं जिम्मेदारियों का महत्त्व समझाते हुए लक्ष्य निर्धारण कर उसे प्राप्त करने के प्रति मार्गदर्शित भी किया। सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

किसानों का सत्यापन और बारदानों की वितरण प्रक्रिया सुधार योग्य- कलेक्टर ड़ॉ. मिश्रा।

Verification of farmers and improvement in the distribution process of fertilizers are commendable,” said Collector Dr. Mishra. हट्टा खरीदी केंद्र प्रभारी को हटाने के निर्देश और प्रबंधक को होगा नोटिस जारीInstructions have been given to remove the purchasing center in-charge, and a notice will be issued to the manager. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Balaghat.बालाघाट। कलेक्टर ड़ॉ. गिरीश कुमार मिश्रा शुक्रवार को उपार्जन समितियों द्वारा धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने लिंगा, हट्टा, सिवनी कला और रजेगांव के खरीदी केंद्रों पर पहुँचे। निरीक्षण में उन्होंने किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं के अलावा उपार्जन के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया पर फोकस किया। लिंगा सहित अन्य खरीदी केंद्रों पर किसान मेहतर भावे व अन्य किसानों से धान खरीदी के सम्बंध में आवश्यक प्रतिक्रिया भी ली। उपार्जन प्रकिया में शामिल केंद्र प्रभारी, प्रबंधक, नोडल अधिकारी तथा सर्वेयरों द्वारा संधारित किये जाने वाली पंजियो का अवलोकन करते हुए बारदानों और किसानों का मिलान भी किया। आवश्यक व्यवस्थाओं तथा प्रक्रिया के निरीक्षण के दौरान सहकारिता विभाग के सीईओ श्री आरसी पटले और कृषि विभाग के उपसंचालक श्री राजेश कुमार खोबरागड़े भी मौजूद रहे। निरीक्षण की शुरुआत लिंगा के खरीदी केंद्र से की इसके बाद हट्टा, सिवनी कला और फिर रजेगांव पहुँचे। हट्टा केंद्र पर किसानों द्वारा धान विक्रय क्षमता के साथ पंजीयन कराया गया। मगर केंद्र द्वारा बारदानों के वितरण प्रक्रिया में खामी देखी गई।कलेक्टर ड़ॉ. मिश्रा ने केंद्र प्रभारी सुंदरलाल लिल्हारे को खरीदी प्रक्रिया से हटाने और प्रबंधक ओपी मांडले को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सिवनी कला और रजेगांव खरीदी केंद्र पर रिकॉर्ड संधारण समुचित ढंग से पाए जाने पर सराहना भी की। धान उपार्जन और बारदानों का कराया सत्यापनहट्टा खरीदी केंद्र पर निर्धारित क्षमता से अधिक बारदानों के वितरण पाए जाने पर कलेक्टर ड़ॉ. मिश्रा ने सीईओ श्री आरसी पटले और कृषि उपसंचालक से सत्यापन भी कराया गया। सत्यापन में किसानों द्वारा धान तो बेंचा गया लेकिन उन्हें ज्यादा मात्रा में बारदाने देना पाया गया। किसानों ने बताया कि कुछ बारदाने खराब है इसलिए ज्‍यादा संख्‍या में प्राप्‍त किए गए। इसके अलावा जिन किसानों को बारदाने दिए गए उनसे विधिवत पावती नहीं लेना भी देखा। इसके वेरिफिकेशन के लिए सीईओ पटले कार्य करेंगे। खामियों को दूर करने के सभी को निर्देशलिंगा और हट्टा केंद्र पर आंशिक खामी पाए जाने पर कलेक्टर ड़ॉ. मिश्रा ने तुरंत सभी केंद्रों पर इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश सभी केंद्रों के लिए जारी किए है। इसमें मुख्य रूप से पंजीयन क्षमता और रकबे के अनुसार बारदाने वितरित किये जायेंगे। साथ ही बारदानों वितरण का सत्यापन सहकारिता विभाग द्वारा किया जाएगा। सेम्पल पंजीयन, बारदानों के वितरण और किसानों की पंजी के संधारण में सुधार और 200 क्विंटल से अधिक पंजीयन कराने वाले किसानो का सत्यापन घर और खेत पर ही करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा किसानों के कोड़ के साथ स्टैकिंग, तोल कांटो के प्रमाण पत्र, मिलर्स मैपिंग के सम्बंध निर्देशित किया गया। सिवनी कला और रजेगांव के प्रबंधकों की सराहनाकलेक्टर ड़ॉ. मिश्रा ने सिवनी कला और रजेगांव के खरीदी केंद्रों पर सभी पंजी का समुचित रूप से संधारण आये जाने पर प्रबंधकों की सराहना की। उनके द्वारा उसी दिन धान बोरो की स्टैकिंग भी समय पर करना पाया गया। इसके साथ ही एफएक्यू की पंजी में किसान वार लाये गए धान के एफएक्यू की भी जानकारी रखी गई। 184 केंद्रों पर अब तक 3 लाख 22 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदा गयाजिला सहकारी केंद्रीय बैंक सीईओ श्री आरसी पटले द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक जिले में 7220 किसानों से 3 लाख 22 हजार 317.81 क्विंटल धान खरीदा गया है। जिले में कुल 184 खरीदी केंद्र स्थापित किये गए है। वही जिले में 117596 किसानों ने पंजीयन कराया है। जबकि 28692 किसानों ने स्लॉट बुकिंग कराया गया है। अब तक खरीदी के अनुसार 703619779. 23 रुपये की राशि का धान खरीदा जा चुका है।

आधुनिक सड़क फिर भी समस्या जस की तस, अस्त व्यस्त तरीके से लगाई जा रही दुकाने, प्रशासन मौन।

Modern roads still face issues like potholes, and shops are being arbitrarily placed in a haphazard manner, but the administration remains silent. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Balaghat.लालबर्रा/बालाघाट – नगर मुख्यालय का सबसे ज्यादा आवागमन करने वाला तहसील, जनपद, अस्पताल, कॉलेज, स्कूल पहंच मार्ग को तत्कालिन विधायक गौरीशंकर बिसेन द्वारा मेडिकल चौक से भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल तक विभिन्न योजनाओं से आध्ुनिक सी.सी. सड़क का निर्माण करवाया ताकि मरीजो, स्कूल-कॉलेज छात्र-छात्राओं, कृषको एवं ग्रामीणजनो को आवाजाही में कोई समस्या उत्पन्न ना हो लेकिन इस मार्ग पर लगने वाले गुपचुप, पानी-पुरी, भेल, चायनिज, चाय-पान ठेलो के संचालको द्वारा अस्त-व्यस्त तरीके से दुकाने लगाई जा रही है, जिससे समस्या जस के तस बनी हुई है। विदित हो कि इन फुटकर दुकानदारो द्वारा सड़क की दोनो एवं बीच में दुकाने लगाने से यातायात प्रभावित होता ही है, साथ ही दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है, अतः स्थानीय प्रशासन से मांग है, कि इन्हे सड़क की दोनो ओर दुकाने लगाने की अनुमति प्रदान की जाये ताकि मुख्यालय की सुंदरता पर गृहण एवं किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। इनका कहना है- फूट वे पर लगवाई जाये दुकाने-देवेशक्षेत्रिय जनपद सदस्य देवेश विक्की गौतम ने बताया कि इस मार्ग पर सबसे ज्यादा आवाजाही रहती है, वही चौपाटी की भांति छोटे दुकानदार भाईयों द्वारा सड़क के दोनो ओर एवं बीचो बीच दुकाने लगाई जा रही है, जिससे यातायात तो प्रभावित हो ही रहा है, साथ ही दुर्घटना का भी अंदेशा है, अतः दुकानदारो से अपील है, कि वे अपनी दुकाने सड़क के दोनो ओर फूट वे पर लगाये।

राइस मिल में सत्यापन और चैक पोस्ट की निगरानी जैसे कार्यो में जुटा अमला.

Implementation of processes such as verification at the rice mill and monitoring of check posts. Special Correspondent Sahara Samachaar, Balaghat. बालाघाट। इन दिनों जिला प्रशासन द्वारा समर्थन मूल्य पर उपार्जन कार्यो को लेकर संजीदगी से कार्य किये जा रहे है। कलेक्टर ड़ॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा लगातार समीक्षा बैठकों में दिए गए निर्देशों का असर फील्ड में भी दिखाई देने लगा है। राजस्व अधिकारियों के अलावा सम्बंधित विभागों का अमला खरीदी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में सक्रिय है। मंगलवार को कटंगी अनुभाग अंतर्गत सावंगी, नांदलेसरा, टेकारी, बोथवा, चिकमारा, मानेगांव, कटंगी केंद्रों में धान खरीदी कार्य तहसीलदार छवि पंत की निगरानी में प्रारम्भ कराया गया। वही उपार्जन के लिए दिए अन्य निर्देशों के पालन संलग्न है। कई खरीदी केंद्रों पर बड़ी संख्या में किसानों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में श्रीगणेश किया गया। वारासिवनी एसडीएम कामिनी ठाकुर ने अश्विन राइस मिल खैरलांजी में धान का भौतिक सत्यापन जैसी गतिविधियों के द्वारा निरीक्षण किया। वही तहसीलदार वंदना कुशराम ने धान के एफएक्यू की जानकारी प्राप्त करते हुए निरीक्षण किया। इस तरह राजस्व विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपार्जन कार्यो की निगरानी में सक्रिय है।

बालाघाट में गौरीशंकर को कड़ी टक्कर दे रही अनुभा.

Anubha is giving tough competition to Gaurishankar in Balaghat. कांग्रेस के बागी के कारण समीकरण उलझे, बेटी मौसम की जगह बिसेन को लड़ना पड़ा चुनाव Due to the rebellion within the Congress, the coalition got entangled, and instead of facing the monsoon, Bisen had to contend with the daughter in the election. Udit Narayan भोपाल। प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता गौरीशंकर बिसेन इस बार बालाघाट में उलझ गए हैं। उन्हें टक्कर दे रही हैं कांग्रेस की अनुभा मुंजारे। अनुभा अब तक निर्दलीय अथवा किसी तीसरे दल की ओर से चुनाव लड़ती रही हैं। हर बार उन्हें अच्छे वोट मिलते रहे हैं। 2018 में वे निर्दलीय मैदान में थी और लगभग 46 हजार वोट लेकर दूसरे स्थान पर थीं। कांग्रेस के विश्वेश्वर भगत तीसरे स्थान पर थे। बालाघाट में कांग्रेस दो चुनाव तभी जीती जब गौरीशंकर बिसेन मैदान में नहीं थे, लेकिन इस बार सीट फंसी दिख रही है। कांग्रेस के बागी विशाल बिसेन के कारण समीकरण उलझे दिख रहे हैं। ऐसे में किसी भी विश्लेषक के लिए यह कह पाना कठिन है कि जीत का ऊंट किस करवट बैठेगा। प्रचार के अंतिम दिन पहुंचे कमलनाथ-स्मृति भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंकी हैं। प्रचार समाप्ति से पहले अंतिम दिन भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बालाघाट पहुंचे। स्मृति ने भाजपा के गौरीशंकर बिसेन को जिताने की अपील की तो कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है इसलिए अनुभा को वोट देकर आप भी इसमें सहभागी बने। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा जबकि कांग्रेस की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे क्षेत्र में आकर पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांग चुके हैं। बेटी मौसम को पीछे कर आगे आए बिसेन लगभग 71 की उम्र पूरी कर चुके गौरीशंकर बिसेन इस बार चुनाव लड़ने के मूड में नहीं थे। वे अपनी बेटी मौसम के लिए टिकट मांग रहे थे और उन्हें टिकट मिल भी गया था। कांग्रेस ने अनुभा मुंजारे को प्रत्याशी घोषित किया तो मौसम स्थिति बदल गई। भाजपा द्वारा कराए गए एक सर्वे में वे अनुभा के मुकाबले कमजोर दिखीं। इसलिए अंतिम समय में बेटी मौसम की बीमारी का बहाना बना कर गौरीशंकर बिसेन खुद मैदान में उतर गए। मौसम ने चुनाव के लिए नामांकन तक दाखिल नहीं किया। भाजपा ने बाद में गौरीशंकर को ही अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। यह चुनाव उनके लिए भी पहले जैसा आसान नहीं दिख रहा है। अनुभा मुंजारे का क्षेत्र में दबदबा कम नहीं अनुभा मुंजारे का क्षेत्र में कम दबदबा नहीं है। वे 2003 से लगातार विधानसभा का चुनाव लड़ रही हैं। 2003 में वे जनता पार्टी के टिकट पर पहला चुनाव लड़ीं और 15 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए। वे 2008 में 28 हजार से ज्यादा, 2013 में लगभग 70 हजार और 2018 में लगभग 46 हजार वोट लेने में सफल रही हैं। बालाघाट में अनुभा दो बार नगर पालिका अध्यक्ष रही हैं। इस बार कांग्रेस में आकर वे भाजपा के बिसेन को कड़ी टक्कर दे रही हैं। कांग्रेस के बागी विशाल बिसेन भाजपा प्रत्याशी गौरीशंकर बिसेन के भतीजे हैं। वे जीत-हार के समीकरण प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें ज्यादा समर्थन नहीं मिल रहा है। जातीय समीकरणों में बराबरी पर भाजपा-कांग्रेस बालाघाट में जातीय समीकरणों के लिहाज से भी भाजपा के गौरीशंकर बिसेन और कांग्रेस की अनुभा मुंजारे लगभग बराबरी पर हैं। क्षेत्र में पवार और लोधी मतदाताओं की बहुतायत है। पवार समाज के लगभग 45 हजार मतदाता भाजपा के बिसेन के साथ दिखाई पड़ते हैं तो लीधी समाज के लगभग 40 हजार मतदाताओं का रुझान अनुभा की तरफ दिखता है। बता दें, बिसेन पवार जबकि अनुभा लोधी समाज से ही हैं। इसके अलावा मुस्लिम और दलित- आदिवासी मतदाता का झुकाव अनुभा की ओर देखता है तो अन्य जातियों पर बिसेन का असर है। दोनों दलों के अपने परंपरागत वोटर तो हैं ही। भाजपा के मिजाज वाली है बालाघाट सीट बालाघाट सीट के चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो यह भाजपा के मिजाज वाली सीट है। खासकर यह सीट भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर बिसेन का पर्याय है। वे यहां से सात चुनाव जीत चुके हैं। बिसेन दो बार लोकसभा का चुनाव भी जीते हैं। 1998 के आम चुनाव और 2004 के उप चुनाव में यहां से कांग्रेस के अशोक सिंह सारस्वत जीते लेकिन तब उनके सामने गौरीशंकर बिसेन मैदान में नहीं थे। 1998 में अशोक सिंह के सामने भाजपा से गौरीशंकर बिसेन की पत्नी रेखा बिसने मैदान में थीं और कांग्रेस के अशोक सिंह से लगभग 20 हजार वोटों के अंतर से चुनाव हार गई थीं। 2004 में अशोक सिंह के सामने भाजपा के कैलाश अग्रवाल थे। इस तरह पत्नी को अपवाद के तौर पर छोड़ दें तो गौरीशंकर बिसेन बालाघाट से अब तक विधानसभा का एक भी चुनाव नहीं हारे।

पुलिस ने किया अलग अलग स्थानों से दो सौ अवैध शराब जब्त।

Balaghaat; Excise; Sahara Samachaar;

Police seized two hundred illegal liquor bottles from different locations. शरद धानेश्वरबालाघाट। आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए बालाघाट पुलिस द्वारा आचार संहिता के उपरांत अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है जिसके अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटंगी श्री माणिकमणी कुमावत के निर्देशन में दिनांक 8.11.2023 को थाना प्रभारी तिरोड़ी गेहलोत सेमलिया एवं थाना प्रभारी कटंगी निरीक्षक जयंत मर्सकोले की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम सावरे में दबिश देकर कुल छः आरोपियों के कब्जे से 137 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार धारा 34 (2) से आबकारी अधिनियम के दो प्रकरण एवं धारा 34 (1) आबकारी अधिनियम के चार प्रकरण पंजीबद्ध किया गए हैं तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वारासिवनी श्री अभिषेक चौधरी के निर्देशन में दिनांक 7.11.2023 को थाना प्रभारी लालबर्रा उप निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा के नेतृत्व में थाना टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का अपराध पंजीयन किया गया है।

पुलिस द्वारा वाहन चैंकिंग के दौरान जब्त किए एक लाख चालीस हजार चार सौ पचास रुपए।

MP Police; Balaghat; Serach Operation; Sahara Samachaar;

During a vehicle check by the police, one lakh forty-five thousand four hundred fifty rupees were confiscated. शरद धानेश्वरबालाघाट, पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए एवं आदर्श आचार संहिता के पालन में जिला बालाघाट में कुल 15 अंतर्राज्यीय बॉर्डर नाका एवं 9 अंतर्जिला बॉर्डर नाका पर SST/FST द्वारा निरंतर रूप से सघन चेकिंग की जा रही है इसी क्रम में 6/11/2023 दिन सोमवार को थाना चागोंटोला की टीम एवं FST परसवाड़ा के द्वारा वाहन चैंकिंग के दौरान क्रमांक MP 22LO 0949 के चालक से 1,40,450(एक लाख चालीस हजार चार सौ पचास रुपए) नगद पाए जाने पर FST परसवाड़ा द्वारा विधिवत नगदी जप्त का कार्रवाई की गई है वही अभी तक बालाघाट पुलिस द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात 47,72,327 रुपए नगद जब्त किए गए हैं।

लोकायुक्त पुलिस ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहायक प्रबंधक को 3500 कि रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।

Lokayukt; Balaghat; Crime; Sahara Samachaar;

Lokayukta police arrested the Assistant Manager of the State Rural Livelihood Mission for taking a bribe of 3500 rupees. शरद धानेश्वरलालबर्रा। लोकायुक्त पुलिस द्वारा रिश्वत खोरों पर धड़पकड़ कार्यवाही समय समय पर कि जा रही हैं ताकि रिश्वत लेने वालों पर लगाम लग सके लेकिन इतनी कार्यवाही होने के बाद भी रिश्वत खोर रिश्वत लेने में पीछे नहीं हट रहे हैं जिससे उनके हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं, जानकारी अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शीतला माता स्वयं सहायता समूह बड़ी पनबिहरी (लालबर्रा) की महिलाओं के द्वारा चुनाव में कार्य कर रहे अधिकारियों के द्वारा चाय नाश्ता व भोजन करवाया गया था जिसका बिल 57हजार रूपए हुआ था उक्त राशि पास कराने के बदले राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के विकासखंड प्रबंधक नरेंद्र कुमार सोनवाने के द्वारा शीतला माता स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से चार हजार रुपए की मांग कि गई थी लेकिन फिर 3500 रूपए में देने कि बात हुई वहीं महिला समूह के द्वारा 12 अक्टूबर को लोकायुक्त जबलपुर को इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई गई थी शिकायत के आधार पर लोकायुक्त पुलिस कि टीम के द्वारा 2/11/2023 दिन गुरुवार को दोपहर 2 बजे के आस-पास लालबर्रा में स्थित राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यलय में आकर सहायक प्रबंधक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिए जैसे उक्त प्रकरण की जानकारी काम कर रहे अधिनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों को लगी सब हैरान रह गए कार्यलय में सन्नाटा सा छा गया था सभी एक दूसरे को देख रहे थे रिश्वत वाली जानकारी आग की तरह लालबर्रा के शासकीय कार्यालयों में फैली प्रेस को जानकारी देते हुए रेखा प्रजापति निरीक्षक ने बताया कि उक्त कार्यरत समूह की महिलाओं के द्वारा कार्यालय में आकर सहायक प्रबंधक कि रिश्वत मांगे जाने कि शिकायत दर्ज करवाई गई थी शिकायत के आधार पर आज हम लोग कार्यालय पहुंचे जहां पर सहायक प्रबंधक के पद पर पदस्थ नरेंद्र कुमार सोनवाने को 3500 सौ रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया जिसमें उनका हाथ धुलवाने पर हाथ से गुलाबी रंग निकल गया वहीं सहायक प्रबंधक के द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह से शुरू में चार हजार रुपए की मांग कि गई थी लेकिन बाद में 3500 रूपए में वह माने थे सहित अन्य और बातें उनके द्वारा जानकारी देते हुए बताई गई वहीं जब आवेदक महिला सदस्यों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से साफ मना कर दिए वहीं उक्त कार्यवाही दौरान प्रमुख रूप से रेखा प्रजापति निरीक्षक,स्वनिल दास निरीक्षक लोकायुक्त,शिशीर पाण्डे उप निरीक्षक लोकायुक्त,विजय विष्ट आरक्षक, अमित मण्डल आरक्षक,पंकज तिवारी व जीत सिंह आरक्षक मौजूद रहे हैं।

थाने के सामने जांच के दौरान एफएसटी टीम ने पकड़ी 10 लाख से अधिक राशि।

Balaghat; MP Police; Sahara Samachaar;

During the investigation in front of the police station, the FST team seized an amount exceeding 10 lakhs. Manish Trivediबालाघाट। विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत जिले की विभिन्‍न विधानसभाओं में एफएसटी व एसएसटी दलों द्वारा लगातार निगरानी और जांच की जा रही है। इसी के अंतर्गत किरनापुर एफएसटी दल द्वारा बुधवार को वाहन एमपी-20-सीजे-5059 से नगद 10 लाख 40 हजार रुपये की राशि जब्‍त की गई। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन मालिक श्री नारायण वीरूमल छुटानी से यह राशि प्राप्‍त की गई। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 10 लाख से अधिक की राशि पाये जाने बिना दस्‍तावेजों के पाये जाने पर आयकर विभाग को प्रस्‍तुत की जाती है। उसी अनुरूप कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस द्वारा 130 लीटर अवैध शराब जप्त….।

Balaghat; MP Police; Liquor;

Police Seize 130 Liters of Illicit Liquor Manish Trivediबालाघाट। पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर के सक्रिय मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध निरन्तर अभियान चला कर कार्यवाही की जा रही है। रविवार को नगर पुलिस अधीक्षक श्री अंजुल अयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक प्रकाश वास्कले की टीम द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 5 आरोपीगण के कब्जे से लगभग 60 लीटर अंग्रेजी शराब एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) वारासिवनी श्री अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी खैरलांजी निरीक्षक जेआर बरडे की टीम द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 01 आरोपी के कब्जे से 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्चीन शराब जब्त कर दोनो मामलो के आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के अपराध पंजीबद्ध करने में सफलता हासिल की है। इस तरह दो कार्यवाहियों में पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 130 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त की गई है। आचार संहिता के दौरान बालाघाट पुलिस द्वारा अब तक कुल 4734 लीटर अवैध शराब जप्त की गई है।

बालाघाट पुलिस द्वारा 60 लीटर अवैध शराब जब्त।

Balaghaat; Balaghat Police; MP Police; Crime; Sahara Samachaar;

60 liters of illicit liquor seized by the Balaghat police Manish Trivedi बालाघाट। आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए बालाघाट पुलिस द्वारा निरंतर सतर्कता भारती जा रही है आचार संहिता के बाद से बालाघाट पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है जिसके अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (बैहर) श्री अरविंद शाह के नेतृत्व में दिनांक 28/10/2023 को थाना प्रभारी रुपझर कार्यवाहक निरीक्षक वीरेंद्र वरकडे एवं चौकी प्रभारी उकवा उप निरीक्षक अंबर सिंह सिकरवार की टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी गण रवी शंकर पिता पहल सिंह धुर्वे निवासी ग्राम कोन्दूल एवं स्वरूप सिंह पिता पहल सिंह धुर्वे निवासी कोन्दूल चौकी उकवा थाना रुपझर के कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त कर आरोपी गण को गिरफ्तार कर 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीकृत करने में सफलता हासिल की है ।

पुलिस ने पांच किलो सात सौ ग्राम गांजा के साथ पकड़ कर युवक को किया गिरफतार।

MP Police; #Balaghaat; Crime;

Police arrested a youth with five kilograms and seven hundred grams of Ganja. बालाघाट संवाददाता बालाघाट, अधीक्षक बालाघाट श्री समीर सौरभ के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाघाट विजय डाबर के सक्रिय मार्गदर्शन में बालाघाट पुलिस द्वारा निरंतर नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है जिसके अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग कटंगी श्री माणकमणि कुमावत के नेतृत्व में दिनांक 24/10/2023 को थाना तिरोड़ी की टीम द्वारा कुड़वा डैम के पास कुड़वा नाका तिरोड़ी से मुखबिर सूचना पर आरोपी शाहिद अख्तर पिता अब्दुल कादिर, आयु 41 वर्ष निवासी इस्माइल पूरा नया गोदाम कामठी थाना कामठी जिला नागपुर महाराष्ट्र के कब्जे से 5 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गंजा जब्त कर मौके पर वैधानिक कार्यवाही कर धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet