LATEST NEWS

सिवनी में दर्दनाक हादसा, पलटी एंबुलेंस, चार लोगों की मौत, पांच लोग घायल

सिवनी मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एंबुलेंस पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हैं। हादसे के बाद से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा धूमा पुलिस थाना क्षेत्र में जबलपुर-नागपुर राजमार्ग पर हुआ है। एंबुलेंस आंध्र प्रदेश के कुरनूल से बिहार के पश्चिमी चंपारण जा रही थी। एक पैदल यात्री को टक्कर मारने के बाद एंबुलेंस खंभे से टकराकर पलट गई। इन लोगों ने गंवाई अपनी जान एसडीओपी अपूर्व भलावी ने बताया कि, “एंबुलेंस आंध्र प्रदेश के कुरनूल से अनीश शाह (18) नाम के एक घायल व्यक्ति को बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित उसके पैतृक गांव ले जा रही थी। एंबुलेंस में दो चालक और उसके छह रिश्तेदार सवार थे। रास्ते में एंबुलेंस ने पैदल यात्री रंगलाल कुलस्ते को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में प्रतिमा शाह (35), प्रिंस शाह (4), मुकेश शाह (36) और सुनील शाह (40) की जान गई है।  

विद्यार्थियों के लिए राज्य स्तरीय स्नेह समावेशी भारत क्विज, 396 विजेताओं को मिलेंगे 2,43,500 रुपए के पुरस्कार

भोपाल विश्व दिव्यांगजन दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के बीच दिव्यांगजनों के प्रति जागरूकता और समावेशन बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय स्नेह समावेशी भारत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। लायंस की स्थायी परियोजना संस्था स्नेह के संस्थापक डॉ. पंकज मारू ने बताया कि प्रतियोगिता 25 नवंबर से शुरू होकर 2 दिसंबर तक ऑनलाइन चलेगी। मध्यप्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र इसमें निःशुल्क पंजीयन करवा कर शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार संरचना प्रतियोगिता में संभाग और राज्य स्तर पर विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। संभाग स्तर पर प्रथम पुरस्कार ₹1,000, द्वितीय पुरस्कार (दो विजेता) ₹500, तृतीय पुरस्कार (तीन विजेता) ₹300 रूपये है। राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार ₹10 हजार, द्वितीय पुरस्कार (दो विजेता) ₹5 हजार और तृतीय पुरस्कार (तीन विजेता) को ₹3 हजार रूपये है। राज्यभर के कुल 396 विजेताओं को 2 लाख 43 हजार 500 रूपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता के नियम और सुविधाएं प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को 300 सेकंड में 15 बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर देना होगा। उन्हें फिफ्टी-फिफ्टी और प्रश्न परिवर्तन जैसी लाइफलाइन भी दी जाएगी। कम समय में उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को बोनस अंक दिए जाएंगे। प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए http://snehnagda.org/quiz पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। सामाजिक न्याय विभाग का सहयोग आयुक्त सामाजिक न्याय डॉ. आर.आर. भोंसले ने बताया कि यह पहल दिव्यांगजनों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने और छात्रों में समावेशी सोच को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।  

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सफल विदेश यात्रा पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दी बधाई

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की और उनके सफल ब्रिटेन एवं जर्मनी दौरे के लिए बधाई दी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह दौरा प्रदेश में निवेश आकर्षित करने और मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए भूमि, बिजली और कर संबंधी सुविधाएं दी हैं। मेडिकल डिवाइस पार्क, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स और उद्योग हब विकसित किए हैं। हर क्षेत्र के विकास के लिए वहां की विशेषताओं और क्षमता का पूरा उपयोग करने की रणनीति बनाई है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विश्वास जताया कि यह यात्रा मध्यप्रदेश में निवेश का नया युग शुरू करेगी। यह प्रदेश की अद्वितीय विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित होगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश समग्र विकास के मार्ग पर तेजी से अग्रसर है। प्रदेश में क्षेत्रीय क्षमताओं और संसाधनों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए ठोस योजनाएं बनाई जा रही हैं। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार ने उद्योग-अनुकूल नीतियां लागू की हैं और व्यापार सुगमता (ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस) को प्राथमिकता दी है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यह यात्रा इस बात का प्रमाण है कि मध्यप्रदेश आज निवेश के लिए सबसे आकर्षक गंतव्य बन चुका है। हमने न केवल निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बनाया है, बल्कि प्रत्येक निवेश प्रस्ताव को रोजगार के नए अवसरों में तब्दील करने का लक्ष्य रखा है। यह प्रदेश की प्रगति को नया आयाम देगा और युवाओं के लिए नए रोजगार सृजित करेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस यात्रा के दौरान ब्रिटेन और जर्मनी के विभिन्न निवेशकों और औद्योगिक संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें हुईं। निवेशकों ने मध्यप्रदेश की प्रगतिशील नीतियों, सुदृढ़ बुनियादी ढांचे और उद्योगों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की सराहना की।  

एड्स से बचाव के प्रति जागरूकता जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व एड्स दिवस पर कहा है कि एड्स से बचाव के प्रति जागरूकता ही समाज को उत्तम स्वास्थ्य का वरदान प्रदान कर सकती है। विश्व एड्स दिवस संदेश देता है कि संयम, अनुशासन और रोग के प्रति सतर्कता से अमूल्य जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है।  

प्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा, अब शुरू हुई कड़ाके की ठंड

भोपाल मध्य प्रदेश के नौगांव शहर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह मैदानी इलाके के किसी शहर में दर्ज सबसे कम तापमान है। वहीं हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। प्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। शनिवार को दिन का सबसे कम 23.2 डिग्री सेल्सियस रायसेन में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 260 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में तूफान फेंगल मौजूद है। कुछ इलाकों में छा सकते हैं आंशिक बादल पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि तूफान फेंगल के शनिवार रात को महाबलीपुरम के तट के आसपास टकराने की संभावना है। इसके प्रभाव से हवाओं के साथ कुछ नमी आने की वजह से प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल आ सकते हैं। इससे न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। इन शहरों में 10 डिग्री से नीचे रहा पारा शहर- न्यूनतम तापमान नौगांव- 8.0 राजगढ़- 8.2 उमरिया- 8.4 मंडला- 8.6 बैतूल- 8.8 खजुराहो- 9.2 रीवा- 9.2 ग्वालियर- 9.4 टीकमगढ़- 9.4 जबलपुर- 9.5 धार- 9.5 (नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में) 10 दिन से आठ से 10 डिग्री के बीच झूल रहा है पारा भोपाल कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हालात यह हैं कि पिछले 10 दिनों से शहर में रात का तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच झूल रहा है। दिन में भी सर्द हवाएं सिहरन बढ़ा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को दिन का तापमान 24 डिग्रीसेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस इस सीजन का दिन का सबसे कम तापमान है। ठंड के मौसम में ह्रदय रोगी रहें सावधान, जांच कराते रहें स्वास्थ्य विभाग ने ट्रिपल सी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी जारी की है। सबसे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया था। ट्रिपल सी का अर्थ चेक, कॉल और कंप्रेस है। पहले चेक यानी बेहोश मरीज की गर्दन के पास से ही पल्स चेक करें। इसके साथ उसकी सांस की जांच करके तत्काल एंबुलेंस को काल करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिखा है कि जीवन पर्यंत कर्तव्य के वाक्य को चरितार्थ करते हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान, विषम परिस्थितियों में देश की सीमाओं की सुरक्षा को समर्पित हैं। “साहस, शौर्य, सजगता एवं समर्पण के साथ मातृभूमि की रक्षा के लिए जिन जवानों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।”  

राज्यपाल श्री पटेल से बिहार के राज्यपाल श्री आर्लेकर ने की सौजन्य भेंट

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से बिहार के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में में आज शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों प्रदेशों के राज्यपालों ने परस्पर विकास के विभिन्न विषयों पर अनौपचारिक चर्चा की। राज्यपाल श्री पटेल ने बिहार के राज्यपाल श्री आर्लेकर का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। राज्यपाल श्री पटेल का बिहार के राज्यपाल श्री आर्लेकर ने अंग वस्त्र एवं स्मृति प्रतीक भेंटकर अभिनंदन किया।  

कोतवाली पुलिस द्वारा चेक बाउंस मामले में दो वर्षों से फरार वांरटी गिरफ्तार

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी के निर्देशन में जिले के सभी थानों को चेक बाउंस के मामलों में फरार वांरटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में कोतवाली थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक सतानंद कोल, आरक्षक पूर्णानन्द मिश्रा एवं गिरीश चौहान की टीम ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए दो वर्षों से फरार गिरफ्तारी वांरटी गणेश उर्फ बबलू राठौर पिता सेमाली राठौर, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम पसला को रविवार सुबह गिरफ्तार किया। गणेश राठौर के खिलाफ माननीय न्यायालय श्रीमती पारूल जैन, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, अनूपपुर द्वारा प्रकरण क्रमांक 1276/22 के तहत धारा 138, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (NIA) में गिरफ्तारी वांरट जारी किया गया था।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय मंत्री नड्डा ने सपत्नीक श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

उज्जैन. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान दोपहर श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर सपत्नीक श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन व पूजन-अभिषेक किया। पूजन अभिषेक पं. राजेश पुजारी ,  राम पुजारी व  आकाश पुजारी द्वारा सम्पन्न कराया गया ।  प्रशान्त पुजारी,  ओम पुजारी व  रमन त्रिवेदी , पुजारी प्रदीप गुरु भी पूजन में उपस्थित थे। दर्शन पूजन पश्चात केंद्रीय मंत्री नड्डा व मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सपत्नीक नंदीमंडपम्  में ध्यान व पूजन किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर की ओर से  मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्री नड्डा को स्मृति चिन्ह, दुपट्टा व प्रसाद भेटकर सम्मान किया । मंदिर समिति की ओर से कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा मुख्यमंत्री डॉ यादव एवं सांसद वी डी शर्मा को स्मृति चिन्ह ,दुपट्टा व प्रसाद भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ,राज्य सभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज  ,सांसद वी.डी.शर्मा, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, डॉ चिंतामणि मालवीय,महापौर मुकेश टटवाल,नगर निगम सभापति कलावती यादव, जनप्रतिनिधि विवेक जोशी,संभागायुक्त संजय गुप्ता, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा , प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ आदि मौजूद थे।

भोपाल एयरपोर्ट पर सांसद आलोक शर्मा का भव्य स्वागत, जनता के मसीहा के रूप में सराहना

भोपाल भोपाल एयरपोर्ट पर आज का दिन एक ऐतिहासिक पल बन गया जब आदरणीय श्री आलोक शर्मा, सांसद, का समाजसेवी अनिल अग्रवाल और स्थानीय नागरिकों ने भव्य स्वागत किया। श्री शर्मा का आगमन जैसे ही हुआ, पूरा एयरपोर्ट “आलोक शर्मा जिंदाबाद” और “जनता के सच्चे सेवक” जैसे नारों से गूंज उठा। जनता के मसीहा श्री आलोक शर्मा को भोपाल की जनता एक मसीहा के रूप में देखती है। अपनी ईमानदारी, कार्यकुशलता और सटीक निर्णय लेने की क्षमता के लिए प्रसिद्ध श्री शर्मा ने हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी है। चाहे वह रोजगार के मुद्दे हों, शिक्षा की गुणवत्ता का सुधार हो या शहर को भूमाफियाओं और गुंडागर्दी से मुक्त करने की बात हो—श्री शर्मा ने हर चुनौती को गंभीरता से लिया है। भूमाफियाओं और गुंडागर्दी पर रोक का संकल्प इस अवसर पर श्री शर्मा ने मीडिया और उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए भोपाल में बढ़ती भूमाफिया गतिविधियों और गुंडागर्दी पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा, “मेरे लिए जनता का सुख और सुरक्षा सर्वोपरि है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भूमाफियाओं और गुंडों पर ऐसी सख्त कार्रवाई होगी कि भोपाल का हर नागरिक सुरक्षित महसूस करेगा।” शानदार उपलब्धियां और जनहित के कार्य अपने कार्यकाल के दौरान श्री आलोक शर्मा ने कई जनहित के कार्य किए हैं। उनके प्रयासों से भोपाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में व्यापक सुधार हुआ है। यही कारण है कि आज उन्हें हर वर्ग का समर्थन प्राप्त है। समाजसेवी अनिल अग्रवाल का समर्थन समाजसेवी अनिल अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा, “आलोक शर्मा जी केवल सांसद नहीं, बल्कि जनता के सच्चे सेवक हैं। उनके नेतृत्व में भोपाल में विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। उनकी कार्यशैली ने जनता का दिल जीत लिया है।” जनता का अटूट विश्वास भोपाल की जनता को श्री आलोक शर्मा पर अटूट विश्वास है। उनके आगमन पर उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि वे केवल एक नेता नहीं, बल्कि हर दिल की धड़कन हैं। उनके कुशल नेतृत्व से भोपाल को एक सुरक्षित और विकसित शहर बनाने की उम्मीद है।

एड्स से प्रभावित लोगों के खिलाफ भेदभाव को खत्म करने जैसे विषयों पर संबोधित जगत प्रकाश नड्डा ने किया

इंदौर विश्व एड्स दिवस पर मध्य प्रदेश में पहली बार आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा रविवार को इंदौर पहुंचे। खंडवा रोड स्थित डीएवीवी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस वर्ष की थीम ‘अधिकार का मार्ग अपनाएं : मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार’ के अनुरूप एड्स जागरूकता, उपचार के लिए अधिकार, एड्स से प्रभावित लोगों के खिलाफ भेदभाव को खत्म करने जैसे विषयों पर संबोधित किया। कार्यक्रम में एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नाको के एड्स दिवस से जुड़े थीम गीत को भी लांच किया गया। इसके पहले केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।   इंदौर में एड्स के मरीजों के लिए काम कर रही सामाजिक संस्थाएं एड्स के मरीजों के लिए शहर में प्रशासन के साथ ही सामाजिक संस्थाएं भी काम कर रही हैं। संस्था पवित्र आत्मा सेविका संघ विश्वास और समग्र हर सप्ताह हजारों मरीजों को एकजुट करती है। उन्हें बीमारी से लड़ने के लिए प्रेरणा दी जाती है। इससे मरीजों में एड्स से लड़ाई लड़ने का हौसला आता है। संस्था इन मरीजों की नियमित दवाइयां, मेडिटेशन, योगा आदि करवाती है। इससे हजारों परिवार में खुशियां आ चुकी हैं। ऐसे प्रयासों से कई संक्रमित स्वस्थ बच्चों को जन्म दे चुके हैं। इससे नए मरीजों की संख्या भी कम हो रही है। वर्ष 2003 से उक्त संस्था में 8415 मरीज रजिस्टर्ड हैं। यह गांव-गांव जाकर शिविर आयोजित करती है। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज आदि स्थानों पर जाकर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती है। एड्स पॉजिटिव माता-पिता दे रहे स्वस्थ बच्चे को जन्म एमवायएच में संचालित एआरटी सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक ठाकुर ने बताया कि जागरूकता के कारण अब एड्स पाजिटिव माता-पिता एड्स निगेटिव बच्चे को जन्म दे रहे हैं। वहीं यदि माता-पिता में से कोई एक पॉजिटिव है तो वह भी स्वस्थ बच्चे को जन्म दे रहे हैं। मरीज यदि नियमित उपचार लेता है तो वायरल लोड नगण्य हो जाता है। जागरूकता के कारण निगेटिव नवजात को जन्म देने की संख्या हर वर्ष बढ़ रही है। सेंटर में अभी पांच हजार से अधिक मरीज रजिस्टर्ड हैं। एड्स के मरीजों की संख्या का प्रतिशत हर वर्ष कम हो रहा है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी सभी बूथों का डिजिटलाइजेशन करने पर बधाई

भोपाल. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने मध्यप्रदेश पार्टी संगठन को सभी बूथों का डिजिटलाइजेशन करने की उपलब्धि हासिल करने पर बधाई प्रेषित की है। नड्डा ने साेशल मीडिया के जरिए लिखा है, “संगठन पर्व के अंतर्गत भाजपा मप्र संगठन ने सदस्यता अभियान में बूथ समिति निर्माण के साथ एक सौ प्रतिशत बूथों का डिजिटलाइजेशन कर नई उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में संचालित यह अभियान मंडल, जिला और राष्ट्रीय स्तर तक नए आयाम स्थापित कर रहा है। निश्चित रूप से संगठन पर्व हमारे कोटिश: कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ‘विकसित भारत’ निर्माण के संकल्प की सिद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। विभिन्न नवाचारों के जरिए संगठन के रचनात्मक कार्यों को धरातल पर उतारकर हमारे संगठन ने आदर्श स्थापित किए हैं। इस उपलब्धि के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के सभी बूथ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूँ।” नड्डा की टिप्पणी के परिप्रेक्ष्य में डॉ यादव ने लिखा है, “धन्यवाद माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और आपके कुशल नेतृत्व में भाजपा मप्र ने संगठन पर्व के अंतर्गत एक सौ प्रतिशत बूथों का डिजिटलाइजेशन कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता हमारे सभी बूथ कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी पूरी निष्ठा से कार्यरत रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा जी और भाजपा, मध्यप्रदेश के पूरे संगठन को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!” प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने नड्डा की टिप्पणी के संदर्भ में कहा है, “प्रदेश के संगठन एवं बूथ कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन व आपके कुशल नेतृत्व में भाजपा मप्र के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर संगठन को और सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि में चौकी देरी का किया औचक निरीक्षण

टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई  ने हम होंगे कामयाब जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस चौकी देरी में ग्रामीणों की बैठक ली गयी। जहां अधिक संख्या में रहवासी और चौकी पुलिस स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम में आमजन को टीकमगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान सहित नशा मुक्ति, सडक सुरक्षा नियम पालन, साइवर सुरक्षा, घरेलु हिंसा, बच्चों के अपराधों संबंधी अभियानों की जानकारी से कराया अवगत। पुलिस कप्तान टीकमगढ़ द्वारा चौकी देरी का रात्रि मे औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें चौकी परिसर में स्थापित प्रभारी कक्ष, मालखाना, परिसर के कमरे, शिकायते, पेंडिंग अपराध एवं आमजन हेतु पेय जल, बैठने की व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया एवं चौकी प्रभारी को निर्देशित किया। साथ ही परिसर में पुलिस अधीक्षक द्वारा  चौकी स्टाप, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं आम जनता के बीच जनसंवाद किया गया। उक्त कार्यक्रम में  एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम, थाना प्रभारी खरगापुर मनोज द्विवेदी, चौकी प्रभारी देरी चन्दन शाक्य सहित समस्त पुलिस स्टॉप उपस्थित रहे। विशेष तौर पर नशे से दूरी बनाकर रहने की बात कही गयी और कहां अवैध कारोबार मे भी रोक की बात कही एवं लोगो की समस्या सुनी उपस्थित लोगों को साइबर क्राइम जिसमें डिजिटल अरेस्ट, फाइनेंशियल फ्रॉड, ओटीपी फ्रॉड, आदि के बारे में बताते हुए क्या सुरक्षा उपाय किए जा सकते हैं के बारे में विस्तार से बताया गया।  पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन को टीकमगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान की जानकारी देते हुए। साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों से अवगत कराया एवं नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने, महिलाओं का सम्मान करने के लिए कहा गया। एवं घरेलू हिंसा के दुष्प्रभावों का बच्चों के बढ़ते अपराध से  भी अवगत कराया गया। क्षेत्रवासियों द्वारा पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई  का धन्यवाद किया एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र वासियों को निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को रोकने मैं पुलिस का सहयोग करने की एवं टीकमगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में सहभागिता करने की आमजन युवाओं से अपील की है।

सिवनी मालवा: अज्ञात कारणों से मकान में लगी भीषण आग

नर्मदापुरम. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा के जेल रोड पर अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई। जब घर में आग लगी उस वक्त घर के सभी लोग परिवार की ही शादी में गए हुए थे। जब घर से धुआं निकलता दिखाई दिया तो आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। आग की लपटें इतनी तेज थी की बराबर में बने मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी फायर बिग्रेड को सूचना दी। आग इतनी तेजी से बढ़ रही थी की जब तक फायर बिग्रेड पहुंची तब तक घर के ऊपर का अधिकांश हिस्सा आग की चपेट में आ गया था। आसपास के लोगों ने पानी के टेंकर से आग बुझाने का प्रयास किया परन्तु आग नहीं बुझ पाई। मिली जानकारी के मुताबिक राजू दुर्गा प्रसाद राठौड़ के परिवार में शादी थी और घर के सभी लोग शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए गए थे तभी अचानक घर में आग लग गई। आग से कितना नुकसान हुआ है ये तो आग बुझने के बाद ही पता चल पाएगा। आग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी लेकिन परिवार के लोग शादी में व्यस्त होने के कारण समय पर घर में नहीं थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग के कारण घर का सामान जलकर राख हो गया और संपत्ति का बड़ा नुकसान हुआ। इस घटना के बाद, स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

भू-माफियाओं की साजिशों के खिलाफ अनिल अग्रवाल का संघर्ष: न्याय की प्रतीक्षा में एक मिसाल

  भोपाल न्याय और अधिकारों के लिए अपनी ज़मीन पर वर्षों से लड़ाई लड़ रहे अनिल अग्रवाल की कहानी भू-माफियाओं, फर्जी दस्तावेजों और प्रशासनिक उदासीनता का एक गंभीर उदाहरण है। उनकी ज़मीन पर अवैध कब्जे की साजिश न केवल उनकी व्यक्तिगत संपत्ति को छीनने की कोशिश थी, बल्कि यह प्रशासनिक तंत्र की कमजोरियों और भ्रष्टाचार को भी उजागर करती है। भूमाफिया साजिश: फर्जी दस्तावेज और सत्ता का दुरुपयोग भू-माफियाओं ने फर्जी दस्तावेज बनाकर अनिल अग्रवाल की ज़मीन पर कब्जा करने की योजना बनाई। इस साजिश में स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों की मिलीभगत होने की आशंका है। रजिस्ट्री कार्यालय के जरिए फर्जी नामांतरण कराकर ज़मीन को अलग-अलग लोगों के नाम पर बेचने की कोशिश की गई। प्रश्न उठता है: जब यह मामला सामने आया तो सहकारिता विभाग और प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं की? कानूनी लड़ाई: अनिल का संघर्ष अनिल अग्रवाल ने इस अन्याय को चुनौती देते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने फर्जी दस्तावेजों और भू-माफियाओं की साजिश के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश किए हैं। न्याय की प्रक्रिया धीमी है, लेकिन अनिल का विश्वास अडिग है। वह कहते हैं, “चाहे जितना भी समय लगे, सच्चाई की जीत होगी।” समाज और दोस्तों का सहारा अनिल अग्रवाल का संघर्ष अकेले का नहीं है। उनके दोस्तों और गाँववालों ने इस लड़ाई में उनका भरपूर साथ दिया है। समाज का यह सहयोग न केवल उनकी ताकत बना, बल्कि भू-माफियाओं को यह संदेश भी दिया कि उनकी साजिशें यहां काम नहीं आएंगी। प्रशासनिक उदासीनता पर गंभीर सवाल यह मामला केवल अनिल अग्रवाल की व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, बल्कि प्रशासनिक तंत्र और सहकारिता विभाग की निष्क्रियता पर भी सवाल खड़े करता है।    •   सहकारिता विभाग की भूमिका: पंचसेवा गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष रहते हुए अशोक गोयल ने समिति की ज़मीन को सदस्यों को आवंटित करने के बजाय, निजी व्यक्तियों को बेच दिया। विभाग ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की?    •   फर्जी रजिस्ट्री: रजिस्ट्री कार्यालय ने फर्जी दस्तावेजों को कैसे मंजूरी दी? क्या इसमें विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत नहीं है?    •   प्रभावी कानून का अभाव: भू-माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर प्रशासन ने अब तक कोई कदम क्यों नहीं उठाया? अनिल का विश्वास और उम्मीद हर मुश्किल के बावजूद, अनिल अग्रवाल का भगवान और न्याय प्रणाली पर भरोसा बरकरार है। उनका कहना है, “मैं जानता हूं कि सच्चाई की जीत होगी। भू-माफियाओं की साजिशें ज्यादा समय तक टिक नहीं सकतीं।” संदेश और प्रेरणा अनिल अग्रवाल की कहानी उन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है, जो अपने अधिकारों और संपत्ति के लिए लड़ रहे हैं। यह संघर्ष सिर्फ एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि साहस, सच्चाई और दृढ़ विश्वास के साथ हर बाधा को पार किया जा सकता है। “जो पर्वत को छोड़कर निकलता है, वही नदी बनता है। जो आग में तपता है, वही सोना बनता है।” मामले का व्यापक प्रभाव यह मामला सहकारी समितियों में व्याप्त भ्रष्टाचार, भू-माफियाओं के नेटवर्क और प्रशासनिक तंत्र की कमजोरियों को उजागर करता है।    •   यह प्रशासनिक सुधारों और भू-माफियाओं के खिलाफ कठोर कानूनों की मांग को बल देता है।    •   यह समाज में जागरूकता बढ़ाने और आम नागरिकों को अपने अधिकारों के लिए खड़ा होने की प्रेरणा देता है। सरकार और प्रशासन से सवाल     1.    फर्जी रजिस्ट्री और नामांतरण में शामिल रजिस्ट्री कार्यालय के अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?     2.    अशोक गोयल जैसे समिति अध्यक्षों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है, जिन्होंने सदस्यों की जमीनें बेचीं?     3.    सहकारिता विभाग ने इस मामले को गंभीरता से क्यों नहीं लिया? क्या यह विभागीय मिलीभगत का मामला है?     4.    भू-माफियाओं की अवैध संपत्तियों की जांच और जब्ती के लिए क्या कदम उठाए गए हैं? अंतिम संदेश: न्याय की प्रतीक्षा में एक मिसाल अनिल अग्रवाल का संघर्ष इस बात का प्रमाण है कि जब तक सत्य और साहस का साथ है, कोई भी ताकत आपको रोक नहीं सकती। उनका विश्वास यह सिखाता है कि अन्याय के खिलाफ खड़े रहना ही सबसे बड़ी जीत है। “सच्चाई के साथ खड़े रहो। इंसाफ मिलेगा। जमीन भी मिलेगी और हक भी।” अनिल अग्रवाल की कहानी हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है जो न्याय के लिए संघर्ष कर रहा है। यह बताती है कि सच्चाई की राह मुश्किल हो सकती है, लेकिन अंत में जीत उसी की होती है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live