LATEST NEWS

हमारे लिए अच्छी संस्कृति, जीवन मूल्य और परंपराएं सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन चरित्र गीता में समाहित है और गीता सदैव हमारी प्रेरणा रही है, यही कारण है कि आज दुनिया की लाखों सभ्यताएं नष्ट भ्रष्ट हो गई परंतु हमारी हस्ती आज भी कायम है। हमने हमेशा आध्यात्म को सर माथे रखा। हमारे लिए अच्छी संस्कृति, जीवन मूल्य और परंपराएं सर्वोपरि हैं। प्रदेश में जिन स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े उन्हें मथुरा, वृंदावन की तरह ही विकसित किया जाएगा। प्रदेश भर में आज से 12 तारीख तक गीता उत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें गीता के माहात्म्य और शिक्षाओं को घर-घर पहुंचाया जाएगा। गीता, गंगा और गौ माता हमारी भाग्य विधाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को शाजापुर में नवीन बस स्टैंड के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 22 करोड़ 43 लाख 37 हजार रूपये लागत के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 27 करोड़ 58 लाख 64 हजार रूपये लागत के 11 कार्यों का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित रचना पाठ में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन एक आदर्श साहित्यकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और राजनेता थे। उनके ही कारण शाजापुर में रेलवे लाइन आई। मैं उनकी दृण इच्छा शक्ति और रचनाधर्मिता को नमन करता हूं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी भी महान कवि थे। कवियों और साहित्यकारों का समाज के उत्थान में बहुमूल्य योगदान है। यदि महर्षि वाल्मीकि नहीं होते तो भगवान श्रीराम के और यदि वेदव्यास न होते तो भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के विविध आयामों को जन-जन तक कौन पहुंचाता। मैं मालवा के महान कवि महाकवि कालिदास और घटखर्पर को भी नमन करता हूं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौ-माता हमारे लिए अत्यंत पूजनीय है। पूरे प्रदेश में गौशालाएं बनाई जा रही हैं और जनता को घर-घर गाय पालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिस घर में गए पलती है वह घर गोकुल ही तो है। किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी और बिजली के साथ ही दुग्ध उत्पादन के लिए प्रेरित किया जा रहा है, सरकार दुग्ध खरीदी पर बोनस देगी। वर्तमान में प्रदेश में पूरे देश का 9% दुग्ध उत्पादन होता है, सरकार इसे 20% तक पहुंचाने के लिए प्रयत्नशील है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश में सिंचाई का रकबा तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आधुनिक भारत का भगीरथ बताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का देश की नदियों को जोड़ने का स्वप्न अब साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 1 लाख करोड़ रुपए की लागत की केन-बेतवा लिंक परियोजना को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मंजूरी दी है। इसी माह लगभग 70 हजार करोड़ की लागत की पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना का भूमि-पूजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। इस परियोजना से मालवा क्षेत्र की पुरानी कहावत “मालव देश गहन गंभीर, डगडग रोटी, पग पग नीर” फिर से चरितार्थ होने वाली है। शाजापुर में मेडिकल और शुजालपुर में आयुर्वेदिक कॉलेज भी खुलेगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शाजापुर क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 में मध्यप्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज हुआ करते थे, अब 30 मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं, 8 निर्माण अधीन है तथा 14 के टेंडर होने वाले हैं। इनमें शाजापुर का मेडिकल कॉलेज भी है। उन्होंने शुजालपुर में आयुर्वेदिक कॉलेज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शाजापुर में आलू-प्याज मंडी बनाई जाएगी तथा पुरानी बाईपास को फोरलेन करने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। मक्सी को तहसील बनाने की घोषणा पर भी कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि लगभग 7 करोड रुपए की लागत के बस स्टैंड का आज शाजापुर में लोकार्पण किया गया है, यहां निजी बसों के अलावा भविष्य में राज्य परिवहन निगम की बसें भी आएगी। दो सरपंचों को पंचायत का प्रगति पत्रक सौंपा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले की ग्राम पंचायत खोरियाएमा सरपंच श्रीमती अनिता पाटीदार एवं सुन्दरसी सरपंच श्री देवीसिंह छावड़ी को ग्राम पंचायत का प्रगति पत्रक सौंपा। उल्लेखनीय है कि शाजापुर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की पहल पर ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, कृषि एवं उद्यानिकी, राजस्व, स्कूल शिक्षा के संबंध में हुए कार्यों की जानकारी का संकलन किया गया है। यह पंचायत प्रगति पत्रक ग्राम पंचायतों में महत्वपूर्ण योजनाओं के लक्ष्य एवं प्रगति की संख्यात्मक जानकारी को प्रदर्शित करता है, इससे योजनाओं के मूल्यांकन में आसानी होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बस स्टैंड के लोकार्पण समारोह में हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया। इस अवसर पर सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी और विधायक श्री अरूण भीमावद ने संबोधित किया। साहित्य अकादमी के निदेशक श्री विकास दुबे ने बालकृष्ण शर्मा नवीन का जीवन परिचय दिया। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्र-संस्करण एवं शाजापुर जिले के प्रभारी श्री नारायण सिंह कुशवाह, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार सहित विधायक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।  

एसीएस श्री मंडलोई ने लिया लोड डिस्पैच सेंटर की कार्यप्रणाली का जायज़ा

भोपाल अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री नीरज मंडलोई ने म.प्र. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्यालय जबलपुर में नयागांव स्थित लोड डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। श्री मंडलोई ने निरीक्षण के दौरान स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर की साइबर सिक्योरिटी के संबंध में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि इस संबंध में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की साइबर सिक्योरिटी संबंधित प्रक्रियाओं को राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा, अन्य प्रदेशों के लोड डिस्पैच सेंटरों को अनुपालन करने की सलाह दी गई है। श्री मंडलोई ने स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर जबलपुर में अत्याधुनिक तकनीक के उपकरणों की सहायता से प्रदेश की विद्युत प्रणाली के रियल टाइम मॉनिटरिंग, समूचे प्रदेश एवं ग्रिड के सब-स्टशेनों से आने वाले डेटा, ग्रिड अनुशासन, एक्स्ट्रा हाई टेंशन सब-स्टेशनों के लोड पैटर्न, एनर्जी अकाउंटिंग, ओपन एक्सेस आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए। डिजास्टर मैनेजमेंट की तैयारी जानी अपर मुख्य सचिव श्री मंडलोई ने प्रदेश में बिजली संकट की स्थिति में स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के डिजास्टर मैनेजमेंट संबंधित तैयारी की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि लोड डिस्पेच सेंटर में समय-समय पर मॉक ड्रिल और आई लैंडिंग स्कीम से सिस्टम की विश्वसनीयता और विपरीत परिस्थितियों से निपटने के इंतजामों का परीक्षण किया जाता है। श्री मंडलोई ने लोड डिस्पेच सेंटर में मध्यप्रदेश में बिजली व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जाने वाली पॉवर शिड्यूलिंग, विद्युत उत्पादन गृहों से समन्वय, मध्यप्रदेश की 400 के.व्ही. की ट्रांसमिशन लाइनों में पॉवर फ्लो, रिन्यूअल इनर्जी का उत्पादन जैसे अनेक अन्य तकनीकी विषयों की जानकारी ली। उन्होंने वन-नेशन-वन ग्रिड की अवधारणा को भी समझा और प्रदेश में सोलर एनर्जी के बढ़ते उत्पादन को ग्रिड के साथ इंटीग्रेट करने की चुनौतियों पर भी चर्चा की। श्री मंडलोई ने देश के सर्वश्रेष्ठ लोड डिस्पेच सेंटर्स में से एक मध्यप्रदेश के लोड़ डिस्पेच सेंटर की विश्व स्तरीय व्यवस्थाओं और उसकी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि इतने कॉम्पलेक्स सिस्टम को 24X7 सटीकता से चलाना एक बड़ा चुनौतीपूर्ण टास्क है। निरीक्षण के समय श्री मंडलोई के साथ मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी, स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के मुख्य अभियंता श्री प्रदीप सचान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

उमंग कार्यक्रम प्रदेश के 9306 विद्यालयों में संचालित

भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश के 9 हजार 306 विद्यालयों में हेल्थ एण्ड वेलनेस कार्यक्रम संचालित कर रहा है। यह कार्यक्रम समग्र शिक्षा अभियान, माध्यमिक शिक्षा और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संयुक्त रूप से मिलकर उमंग कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं। उमंग कार्यक्रम का उद्देश्य हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र और छात्राओं में बेहतर जीवन कौशल विकसित करना है। उमंग कार्यक्रम के मॉड्यूल में मुख्य रूप से स्वास्थ्य, पोषण, जेण्डर, हिंसा, कम उम्र में विवाह, यौन उत्पीड़न और शोषण, घरेलू हिंसा, साइबर सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों को शामिल किया गया है। उमंग कार्यक्रम से 21 लाख छात्र-छात्राएँ लाभान्वित हो रहे हैं। उमंग कार्यक्रम के जरिये स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों में लड़कियों और महिलाओं के प्रति सम्मान विकसित करने के उद्देश्य से यूएनएफपीए के सहयोग से 10 पोस्टर निर्मित किये गये हैं। यह पोस्टर्स लड़कों में नारी के प्रति सम्मान की भावना पैदा करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। उमंग कार्यक्रम की प्रदेश में प्रशंसा भी हुई है और इसे पुरस्कृत भी किया गया है। प्रशिक्षण मार्गदर्शिका उमंग कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के बाद विभाग ने प्रशिक्षण मार्गदर्शिका पुस्तक “उज्जवल’’ तैयार की है। इसके माध्यम से स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की सोच में सकारात्मक बदलाव के लिये ठोस प्रयास किये जा रहे हैं। छात्रों को पुरुषत्व के सही मायनों के बारे में बताया जा रहा है। इस मार्गदर्शिका का परीक्षण प्रदेश के डिण्डोरी, बैतूल, गुना एवं भोपाल जिलों में कक्षा-9 से 12वीं के विद्यार्थियों के साथ किया गया है।

दो बूंद हर बार, पोलियों पर जीत बरकरार, मुख्यमंत्री ने बच्चों को दवा पिलाकर शुरू किया अभियान

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पल्स पोलियो के प्रति जागरूकता ही बचाव का पहला कदम है। भारत पोलियो मुक्त देशों में से एक है परन्तु पोलियो मुक्त बने रहने के लिए पोलियो की दो बूंद का उपयोग अवश्य करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में पल्स पोलियो के राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चें जुड़वा बहनें अर्निका और अनाया राय, कनिष्का, नियति, अर्थ और समर्थ को दवा पिलाई। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य श्री संदीप यादव, डब्ल्यू.एच.ओ. के प्रतिनिधि सहित गणमान्य उपस्थित थे। 38 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 3 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान 8 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक आयोजित किया जाएगा। इस अवधि में 38 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान की सार्थकता तभी है जब कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रह जाए। उच्चतम रिहायशी इलाकों से ईंट भट्टे, क्रेशर, निर्माण स्थल, घुमक्कड़ आबादी और झुग्गी बस्तियों में भी पोलियो की दवा पिलाने के लिए मोबाइल टीमें घर-घर, गली-गली जाकर अपने लक्ष्य को पूरा करेंगी। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि सजग माता-पिता होने का परिचय दें और अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क पल्स पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार की भावना से प्रदेश के 16 जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर विश्व स्तरीय विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा के प्रति प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त करता हूँ। पोलियो लाइलाज, बचाव जरूरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पोलियो लाइलाज बीमारी है, जो बच्चों में दिव्यांगता का प्रमुख कारण है। बच्चों को “डबल सुरक्षा” सुनिश्चित करने के लिए दो बूंद जिन्दगी की खुराक हर बार पिलाई जाना जरुरी है। पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत वर्ष 1995 से हुई थी, जिसका उद्देश्य भारत को सतत पोलियो मुक्त बनाए रखना है। परन्तु कुछ सीमावर्ती देशों में पोलियो के पॉजिटिव प्रकऱण सामने आए है। इन्हें देखते हुए हमें पोलियो के विरुद्ध गंभीरता से लड़ना होगा। हमने अधिक संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर, योजनाबद्ध रूप से पल्स पोलियो अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि भिंड, भोपाल, छिंदवाड़ा, दतिया, ग्वालियर, इन्दौर, कटनी, खरगौन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, सतना, श्योपुर, टीकमगढ़ और विदिशा में अभियान का अतिरिक्त चरण आयोजित किया गया हैं।  

दो दिन भी नहीं चली सड़कों पर लगायी गयी पैचिंग, एक दिन बाद ही उखड़ने लगी सड़के

सिंगरौली नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक ४१ में बीते दिनों अम्बेडकर चौक से लेकर इंडस्ट्रियल बेल्ट तक सड़क में हुये गड्ढों को भरने के लिए पैचिंग लगायी गयी परन्तु वह पैचिंग एक दिन के बाद ही उखड़ने लगी। नगर निगम के ठेकेदार ने सड़के को तो कागज में दुरूस्त कर दिया परन्तु मौके पर देखने पर पता चलता है कि सड़क की हालत फिर से खस्ता हो गयी। पैचिंग के एक दिन बाद ही सड़क से गिट्टी निकलने लगी, दो चार दिन यही हाल रहा तो पैचिंग का नामोनिशान ही मिट जायेगा। वैसे तो नगर निगम के सभी वार्डों में कुछ इसी तरह की पैचिंग की जा रही है परन्तु वार्ड ४१ में ठेकेदार की मनमानी का आलम यह है कि एक दिन भी पैचिंग नहीं चल पा रही है। लोगों का कहना है कि पूर्व में जिस तरह बिना कार्य कराये नगर निगम द्वारा पैसे आहरित कर लिये जाते थे उसी तरह यहां भी कर देना चाहिए, जब नगर निगम को पैसे ही खाने हैं तो दिखावे के लिए सड़क पर एक दिन के लिए पैचिंग क्यों करायी जा रही है। वार्ड ४१ पार्षद श्रीमती गौरी अर्जुनदास गुप्ता के प्रतिनिधि अर्जुन दास ने इस संबंध में बताया कि जिस तरह से नगर निगम के ठेकेदार द्वारा घटिया किस्म की पैचिंग की जा रही है वह असहनीय है। उन्होने नगर निगम प्रशासन से मांग किया है कि पैचिंग की जांच कराकर गुणवत्ता का ध्यान रखते हुये पुन: सही से सड़कों को दुरूस्त किया जाये जिससे सड़के कुछ दिनों तक तो चल सकें।  

33 वर्षीय गुमशुदा महिला को कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा दस्तयाब कर परिजनो के किया सुपुर्द

अनूपपुर दिनांक 06.11.24 को रामप्रसाद गोड़ निवासी अकुआ द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी 33 वर्षीय पत्नी दिनांक 02.11.24 को घर से निकलने के बाद लापता हो गई है और नही मिल रही है जिस पर थाना कोतवाली में गुम इंसान रिपोर्ट क्रमांक 143/24 पंजीबद्ध किया जाकर तलाश की जा रही थी।        शनिवार को सहायक उपनिरीक्षक सतानंद कोल एवं आरक्षक अमित यादव के द्वारा उक्त गुमशुदा महिला शान्ति गोड़ को ग्राम पिपरिया से दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया है। परिवारजन ने पुलिस को आभार व्यक्त किया है।

अब मध्यप्रदेश में शादी से पहले पंडित जी को देना होगा वर-वधु के जन्म प्रमाण-पत्र, वरना हो जाएगी कार्रवाई

जबलपुर सुप्रीम कोर्ट ने बाल विवाह रोकथान को लेकर आवश्यक परामर्श जारी किए हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर में जिला अदालत जज डीपी सूत्रकार ने भी निर्देश जारी किए हैं। नगर निगम और जबलपुर क्षेत्राधिकार को लेकर जारी एडवायजरी में निर्देशित किया है कि विवाह कराने से पूर्व पुरोहित को वर-वधु के जन्म प्रमाण-पत्र की जांच करनी होगी। यही नहीं विवाह समारोह के लिए बुकिंग से पूर्व मैरिज गार्डन व होटल संचालकों को भी ऐसा ही करना होगा। यदि ऐसा नहीं किया गया तो बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अपराध दर्ज किया जाएगा। वर की आयु 21 और वधू की आयु 18 साल से कम न हो एडवायजरी में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने जो परामर्श जारी किया था, उसे गंभीरता से लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने प्रदेश के सभी मजिस्ट्रेटों को परामर्श की प्रति देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने आदेशित किया था। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 की धारा-13 के अंतर्गत यह निर्देश जारी किए जाते हैं कि जबलपुर नगर निगम के क्षेत्राधिकार में विवाह संपन्न कराने वाले मैरिज गार्डन, होटल व पंडित वर-वधु के जन्म प्रमाण-पत्र की जांच करें। वर की आयु 21 वर्ष और वधू की आयु 18 वर्ष से कम होने पर विवाह संपन्न न कराएं। एडवाइजरी का उल्लंघन होने पर बाल विवाह अनुष्ठान कराने का अपराध स्वत: संज्ञान के आधार पर दर्ज किया जाएगा, जो अजमानती होगा। इसकी धारा 10 के तहत दो वर्ष के कारावास और एक लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। एडवाइजरी तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में नगर निगम को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पत्नी को धमकाकर पीटने वाले पति को तीन वर्ष का सश्रम कारावास अपराध से जुड़े एक अन्य मामले में डिंडौरी जिले के शहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम बटौंधा तिराहा निवासी पति को अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए धमकाने के मामले में तीन वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। मीडिया सेल प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि वर्ष 2020 पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति विकास जैन पिता प्रदीप जैन उम्र 40 वर्ष निवासी बटौंधा तिराहा शहपुरा के विरूद्ध मामला दर्ज हुआ था। आरोपित द्वारा अपनी पत्नी पर चरित्र संदेह करते हुए गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश अजा अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम द्वारा आरोपित विकास जैन को यह सजा सनाई है। बताया गया कि पीड़िता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहानी देवरी में स्टाफ नर्स के पद पर पदस्थ है। उसके पति द्वारा एक जून 2020 को विवाद किया गया था। इसकी शिकायत के बाद से ही यह मामला लंबित था।

मुख्‍यमंत्री ने कहा- कृषकों को विद्युत के लिए आत्‍मनिर्भर बनाने के उद्देश्‍य से सोलर पंप लगाने के लिए प्रोत्‍साहित किया जा रहा

भोपाल रीजनल इण्डस्ट्रियल कॉन्क्लेव नर्मदापुरम में मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अगले 5 साल में राज्‍य सरकार का बजट दोगुना करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। उद्यमियों को प्रोत्‍साहित करने के साथ-साथ हमारी व्‍यवस्‍थाओं के बलबूते पर आईटी, टूरिज्‍म, खनन, उर्जा सहित सभी सेक्‍टर में गतिविधियों के विस्‍तार की हर संभव कोशिश होगी। कृषकों को विद्युत के लिए आत्‍मनिर्भर बनाने के उद्देश्‍य से सोलर पंप लगाने के लिए प्रोत्‍साहित किया जा रहा है। प्रदेश में 52 निजी विश्‍वविद्यालय संचालित हैं। इस प्रकार सभी क्षेत्रों को समन्‍वित प्रयास से हमारा लक्ष्य है कि मध्‍यप्रदेश देश का श्रेष्‍ठतम राज्‍य बने और देश-दुनिया से निवेशक तथा उद्योग समूह हमारे प्रदेश में आकर अपनी गतिविधियों को विस्‍तार दे। इससे प्रदेश के विकास को और अधिक गति मिलेगी। विकास के लक्ष्‍य को लेकर चल रहे हैं सीएम ने कहा- यह कॉन्‍क्‍लेव प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए राज्‍य शासन की प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति है। हम प्रदेश के संतुलित और सामान्‍य विकास के लक्ष्‍य को लेकर चल रहे हैं। इसी उद्देश्य से प्रदेश में संभाग स्तर पर इंडस्‍ट्रीयल कॉन्‍क्‍लेव का क्रम आरंभ किया गया। औद्योगिक विकास के इन क्षेत्रीय समागमों में मुख्‍यमंत्री, मुख्‍य सचिव सहित राज्‍य शासन के प्रमुख अधिकारियों की सहभागिता हमारी प्रतिबद्धता, पार‍दर्शिता और जो कहा उसे तय समय-सीमा में कर दिखाने की भावना का परिचायक है। क्षेत्रीय कॉन्‍क्‍लेव के माध्‍यम से औद्योगिक विकास की प्रक्रिया में प्रदेश के जन-जन को शामिल किया जा रहा है। उद्योग समूह और निवेशक भारत तथा मध्‍यप्रदेश की विकास यात्रा में सहभागी होनें के लिए आमंत्रित हैं। कॉन्क्लेव की थीम नए क्षितिज-नई संभावनाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ‘नए क्षितिज-नई संभावनाएं’ थीम पर आयोजित नर्मदापुरम में 6वें रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कॉन्‍क्‍लेव का दीप प्रज्‍ज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेश की 82 औद्योगिक ईकाइयों का किया गया भूमि-पूजन और लोकार्पण मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि नर्मदापुरम की इंडस्‍ट्रीयल कॉन्‍क्‍लेव में सभी सेक्‍टर मिला कर 31 हजार 800 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्‍ताव प्राप्‍त हुए है। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने एमएसएमई प्रोत्‍साहन योजना के अंतर्गत 1200 से अधिक इकाइयों को प्रोत्‍साहन स्‍वरूप 367 करोड़ रूपए की वित्‍तीय सहायता राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्‍थल से प्रदेश की 82 इकाइयों का वर्चुअली भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। कुल 2585 करोड़ रुपए निवेश की इन इकाइयों से लगभग 5800 व्‍याक्तियों को रोजगार प्राप्‍त होगा। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में 98 इकाइयों को 163 एकड भूमि के लिए आशय पत्र/आवंटन आदेश जारी किये। कुल 911 करोड़ के निवेश से लगने वाली इन इकाइयों से 4 हजार रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने आद्योगिक क्षेत्र माना (बुधनी) में अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण भी किया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिती में देश की असीम पर्यटन संभावनाओं को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए मध्‍यप्रदेश पर्यटन विभाग और फिक्‍की के बीच समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान हुआ। क्षेत्रीय कॉन्‍क्‍लेव से प्रदेश के युवाओं, किसानों और महिलाओं के जीवन स्‍तर में आएगा बदलाव मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के युवाओं, किसानों, महिलाओं के जीवन स्‍तर में बदलाव की दिशा में रीजनल इंडस्‍ट्री कॉन्‍क्‍लेव महत्‍वपूर्ण कदम है। आज हुए कॉन्‍क्‍लेव में कई औद्योगिक इकाइयों के भूमि-पूजन और लोकार्पण संपन्‍न हुए।नर्मदापुरम में हुए इस आयोजन से संपूर्ण प्रदेश जुड़ा, एमएसएमई के लिए उद्यमियों के खातों में सहायता राशि जारी की गई, इसी प्रकार उद्योग समूहों को भी प्रोत्‍साहन प्रदान किये गये। यह इस बात का परिचायक है कि राज्‍य सरकार औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्‍साहन देने के लिए कृत-संकल्पित हैं।

अलग-अलग आकार की खून नसें होती है, जो जुड़ने में परेशानी पैदा करती, अब एम्स भोपाल में निजात हुई नै तकनीक, जिसे जुड़ सकेंग नसे

भोपाल अगर किसी मरीज का पैर जल जाता है, उसकी हड्डी तक की मांस काली पड़ जाती है। उस हड्डी को ढकने के लिए शरीर के किसी अन्य हिस्से से मांस लगाया जाता है। मांस जीवित रहे इसलिए खून की नस को भी काटा जाता है। और पैर ही हड्डी पर लगाया जाता है। इस प्रक्रिया में कई बार अलग-अलग आकार की खून नसें होती है, जो जुड़ने में परेशानी पैदा करती हैं। क्योंकि वह नसें छोटी-बड़ी होती हैं, जो जुड़ने में परेशानी पैदा करती हैं, ऐसे स्थिति से निपटने के लिए एम्स भोपाल के डॉ. गौरव चतुर्वेदी ने नवाचार किया है। नसों से खून बहने की समस्या दूर होगी इन्होंने खून की नसों पर टांके लगाने की नई तकनीक विकसित की है, जिसे इंटरप्टेड हॉरिजोंटल माइक्रोमैट्रेस शटरिंग नाम दिया है। इसकी मदद से किसी भी छोटी-बड़ी खून की नसों को आसानी के साथ जोड़ा जा सकेगा। इससे सर्जरी के बाद नसों से खून बहने की समस्या को दूर किया जा सकेगा। दरअसल, प्लास्टिक सर्जरी में शरीर के किसी एक हिस्से से त्वचा और ऊतक लेकर दूसरे हिस्से में लगाने होते हैं। हर हिस्से की रक्त वाहिकाओं का आकार अलग-अलग होता है। उन्हें जोड़ने में होने वाली परेशानी से यह तकनीक मुक्ति दिलाती है। देशभर में प्रचलित हुआ नवाचार डॉ. गौरव का यह नवाचार देशभर में भी प्रचलित हुआ है। हाल ही में डॉ. गौरव को माइक्रोसर्जिकल स्यूचरिंग तकनीकों पर उनके अग्रणी कार्य के लिए प्रतिष्ठित यंग रिसर्चर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नेशनल बायोमेडिकल रिसर्च प्रतियोगिता के दौरान प्रदान किया गया, जिसे एम्स, नई दिल्ली ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सहयोग से सोसाइटी ऑफ यंग बॉयोमेडिकल साइंसेज इंडिया के तत्वावधान में आयोजित किया था। इस आयोजन में देशभर के शोधकर्ताओं ने अपनी उन्नत खोजों को प्रस्तुत किया था। एम्स भोपाल के बर्न्स और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. गौरव चतुर्वेदी बताया कि वर्तमान में ऑपरेशन के दौरान दो खून की नसों को जोड़ने पर परेशानी आती है। कई बार नसें ही फट जाती हैं। लीक होने लगती है। वैसे तो इस पर बहुत सारे शोध चल रहे हैं लेकिन मैंने अपने नवाचार की मदद से 30 सफल आपरेशन किए हैं। जिसमें सभी मरीज स्वस्थ्य हैं। इस नवाचार को पूरा करने में मुझे दो साल का समय लग गया है।

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा आपरेशन प्रहार में बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्तः दो आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को नशे के लिए प्रयुक्त होने वाली अवैध शराब के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जो कोतवाली पुलिस को ग्राम लखनपुर से कुछ आपराधिक तत्वो द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बेचनें हेतु स्मलिंग किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई। इसी क्रम में शनिवार की दोपहर में मुखबिर की सूचना पर टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, प्रधान आरक्षक शेख रसीद महेन्द्र राठौर, आरक्षक कपिल सोलंकी, पूर्णानन्द मिश्रा की टीम द्वारा आरोपी सोनू सिहं उर्फ सोनू वादी पिता गुनी परस्ते उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम लखनपुर एवं नाम रामजी धुर्वे (वादी) पिता रामअवतार धुर्वे (वादी) उम्र 20 वर्ष निवासी सकोला थाना चचाई जिला अनूपपुर को बिना नम्बर की काले रंग की टीवीएस अपाचे मोटर सायकल में तेल के पीपों (डब्बे) में भरकर ले जाते हुए कुल 60 लीटर कच्ची महुआ देशी शराब जप्त की जाकर आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 515/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया है।

IPS अधिकारियों को भाया ज्योतिष का शौक, भविष्य को जानने की इच्छा ही मनुष्य को कर्म की ओर प्रेरित करती है: ऋषि कुमार शुक्ला

भोपाल मध्य प्रदेश के कई पुलिस अधिकारियों में इन दिनों ज्योतिष के अध्ययन का शौक लगा है। सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर ऋषि कुमार शुक्ला हों या डीजी पुलिस रहे एसएस लाल। डायरेक्टर स्पोर्ट्स के पद से सेवानिवृत्त हुए आईपीएस अधिकारी शैलेंद्र श्रीवास्तव को भी ज्योतिष खूब पसंद है। सितंबर में एडीजी (अजाक) के पद से सेवानिवृत्त हुए राजेश गुप्ता का भी बचपन से ज्योतिष का शौक पुलिस सेवा में आने के बाद भी कम होने की जगह बढ़ता ही गया। ऋषि कुमार शुक्ला तो ज्योतिष में शोध को बढ़ाने में लगे हैं। उनका कहना है, ज्योतिष भविष्य बताने के नाम पर डराने और उपाय बताने का विषय नहीं है। एसएस लाल ने ज्योतिष पर पुस्तकें भी लिखी हैं। कई आईएएस अधिकारियों को भी इसी तरह का शौक रहा है। इनमें डीएस माथुर, जेएस माथुर का नाम शामिल हैं। ऋषि कुमार शुक्ला बोले- ज्योतिष में कई भ्रांतियां फैली ऋषि कुमार शुक्ला बताते हैं, ‘काल को समझने का प्रयास, तो समस्त मानवीय तलाशों में सबसे ऊपर रहा है। भविष्य को जानने की इच्छा ही मनुष्य को कर्म की ओर प्रेरित करती है। भविष्य को कैसे सुधारा जाए, इसमें पूरा विज्ञान लगा है।’ उनके मुताबिक, ‘ज्योतिष में आज कई भ्रांतियां फैली हैं। किसे क्या समस्या हो सकती है, उसके उपाय क्या होंगे? यह सब ज्योतिष में चल रहा है। इन भ्रांतियों को कैसे दूर करें। कैसे शोध कर सही दिशा में पहुंचें।’ ‘ज्योतिष की सही विवेचना हो। यही प्रयास हमारा है। इसके लिए हमने एक संस्था भी बनाई है। मेरे परिवार में पीढ़ियों से ज्योतिष और आयुर्वेद को माना जाता रहा है। मेरी भी रुचि शुरू से ही रही। लगभग 25 वर्ष पहले खोजबीन की तो जिज्ञासा और बढ़ गई।’ ज्योतिष के प्रति जिज्ञासा के साथ बढ़ी सीखने की ललक ज्योतिष में रुचि को लेकर सेवानिवृत्त डीजीपी एसएस लाल बताते हैं, ‘कुछ जिज्ञासा होती है बचपन से। कोई संगति मिल जाती है तो उसमें आगे बढ़ जाते हैं। आईआईटी कानपुर में जब इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था, तो वह कुछ विद्यार्थी हाथ देखकर भविष्य बताते थे। हमें भी जिज्ञासा हुई।’ ‘सेवा में आने पर मैं भिंड में एएसपी था। वहां, हिंदी के प्राध्यापक डॉ. एसएस शर्मा ने मेरे विवाह और ट्रांसफर को लेकर जो संभावना जताई, वह सही निकली। इसके बाद मैंने उनसे सीखना प्रारंभ किया। राकेश साहनी के साथ बिजली विभाग में काम किया। वह भी इस विषय को लेकर जिज्ञासु थे। मैंने भी ज्योतिष शास्त्र को लेकर दो पुस्तकें भी लिखी हैं।  

1500 वर्गफीट से अधिक के रहवासी संघ परिसर, औद्योगिक इकाई परिसर में कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की व्यवस्था की जाएगी

इंदौर इंदौर शहर की सभी औद्योगिक व रहवासी क्षेत्र तथा अस्पताल परिसरों में सीसीटीवी कैमरों के सर्विलांस से निगरानी व सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर ने रहवासी संघ, विभिन्न व्यापारी संगठनों, औद्योगिक इकाई, मार्केट संघ एवं अस्पताल प्रबंधकों की संयुक्त बैठक बुलाई। कैमरों के जरिए सतत निगरानी रखेंगे बैठक में निर्णय लिया गया कि 1500 वर्गफीट से अधिक के रहवासी संघ परिसर, औद्योगिक इकाई परिसर, 50 से अधिक लोगों की आवाजाही वाले स्थानों पर कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। जिस प्रकार इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है, उसी प्रकार सुरक्षा के स्तर पर भी शहर को नंबर वन बनाना है। बैठक में निगम आयुक्त, स्मार्ट सिटी सीईओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। अस्पताल प्रबंधन की थाना प्रभारियों के साथ होगी बैठक बैठक में कलेक्टर ने सभी अस्पताल प्रबंधकों के साथ संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारियों की बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर ने पालदा, पोलो ग्राउंड औद्योगिक इकाई संगठनों के प्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना और निराकरण संबंधित आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। कॉलोनियों में कैमरे लगाकर स्वच्छता के साथ विमानों की करेंगे पुख्ता सुरक्षा इंदौर एयरपोर्ट पर एक साल पहले तक विमान से पक्षी टकराने के 23 मामले सामने आए थे। इस बार अब तक महज नौ मामले ही आए। इन घटनाओं को रोकने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन के साथ नगर निगम व अन्य एजेंसियों ने भी प्रयास किए। इस पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन के साथ प्रशासन व निगम कठोर कदम उठाएगा। एयरपोर्ट के आसपास खुले में कचरा फेंकने से पक्षी आकर्षित होते हैं। ऐसे में अब नगर निगम एयरपोर्ट क्षेत्र के आसपास की कॉलोनियों में रहवासियों के माध्यम से खुले में कचरा फेंकने वालों की निगरानी करेगा। इससे कॉलोनियों की स्वच्छता के साथ विमानों व पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर विमानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं आसपास कई कॉलोनियां विकसित होने के साथ पेड़ और धार्मिक स्थल भी हैं। ऐसे में यहां पर खुले में कचरा और खाने की सामग्री फेंकने से पक्षी आकर्षित होते हैं। यह पक्षी अक्सर विमानों से टकरा जाते हैं। गत वर्ष एयरपोर्ट पर 23 पक्षी टकराने की घटनाएं होने के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने एयरपोर्ट के अंदर घास काटने के साथ ही खुले चैंबरों को भी बंद कराया। साइन बोर्ड लगाकर बांटे पर्चे एयरपोर्ट क्षेत्र में पक्षियों की आवाजाही कम करने के लिए बिजासन क्षेत्र के साथ चंदन नगर, फिरदौस नगर सहित सात कॉलोनियों में पर्चे बांटे गए। लोगों को जागरूक करने के लिए बिजासन क्षेत्र में साइन बोर्ड लगाए गए। वहीं नैनोद ग्राम पंचायत को पत्र लिखकर नियमित सफाई करवाई गई। बिजासन पर भोजन भंडारे के बाद वेस्ट को तुरंत हटाया गया।

खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में नृत्य प्रस्तुति की गई

खजुराहो दसवें खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव के तीसरे दिन जहां मंच के माध्यम से दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर द्वारा जनजातीय प्रस्तुतियां, मयूर नृत्य,  तथा बुंदेलखंड अंचल का बधाई और नोरता एवं स्कूली बच्चों के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया साथ गर्विता जैन (उज्जैन), अभिलाष पटेल और ग्रुप के द्वारा जहां नृत्य प्रस्तुति की गई तो वही प्रसिद्ध श्याम जादूगर ने भी अपनी जादू की छठा मंच पर बिखेरी , बप्पी लहरी गुरुकुल संगीत महाविद्यालय द्वारा भी प्रस्तुतियां दी गई तो वही फिल्मी दुनिया से पधारे कलाकारों ने अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति प्रदान कर उपस्थित भारी जन समुदाय को रोमांचित किया । खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में जहां सायं कालीन संस्कृतिक प्रस्तुतियां मंच के माध्यम से होती हैं तो वहीं सुबह 10:30 बजे से मास्टर क्लास के माध्यम से नवोदित कलाकारों को जाने-माने टीवी सीरियल एवं फिल्म कलाकार अनंग देसाई एवं चित्रा देसाई जी के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया, इस अवसर पर खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव के सक्रिय सदस्य एवं अभिनेता राकेश साहू विशेष तौर पर यहां उपस्थित रहे । वहीं दोपहर में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से अनंग देसाई ने कहा कि खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव अन्य फिल्म महोत्सव के कंपैरिजन में काफी सफलतम दिशा की ओर जा रहा है , आपने आयोजन समिति के प्रमुख व सिने अभिनेता राजा बुंदेला की तारीफ करते हुए कहा कि निश्चित रूप से वह लगातार प्रयासरत हैं कि खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव एक नए मुकाम में पहुंचे, वहीं उन्होंने कहा कि खजुराहो जैसे महत्वपूर्ण स्थल में अगर फिल्म सिटी का निर्माण होता है तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी इससे न सिर्फ यहां कुछ शूंटिंग्स प्रारंभ होगी बल्कि क्षेत्रीय भाषा बुंदेली फिल्मों का भी काफी विकास और विस्तार होगा । वही टपड़ा टॉकीज के माध्यम से अवतार टपरा टॉकीज में वरनाली राय शुक्ला की फिल्म जून प्रदर्शित हुई तथा फिल्म मेकर्स के साथ काफी लंबा डिस्कशन भी फिल्म समाप्ति के बाद हुआ जिसमें अनंग देसाई और चित्रा  देसाई के अतिरिक्त श्री राम बुंदेला, राकेश साहू तथा जगमोहन जोशी तथा बड़ी संख्या में फिल्म प्रेमी दर्शक भी उपस्थित रहे  । प्रतिदिन की भांति आज भी मंच के माध्यम से विभिन्न विभूतियों का सम्मान किया गया जिसमें अभिनेता अनंग देसाई,लेखिका चित्रा देसाई, विजय बहादुर सिंह (पूर्व विधायक एवं मंत्री), सुचिता तिर्की ( ifs पन्ना टाइगर रिजर्व), मरीने बोर्जे, सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी, बरनाली राय शुक्ला ,भरत कुमार सोनी (एडवोकेट एंड एडवाइजर) तथा समाजसेवी प्रताप सिंह का मंच के माध्यम से सॉल, श्रीपाल एवं प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का सफल संचालन रंजीत राय जबलपुर के द्वारा हुआ ।  

जिला चिकित्सालय में समय पर चिकित्सकों की उपस्थिति अनिवार्य-जिपं. सीईओ

अनूपपुर एसडीएम अनूपपुर के द्वारा शनिवार 7 दिसम्बर 2024 को जिला चिकित्सालय अनूपपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति परिलक्षित नही होने पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निर्धारित समय पर चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने चिकित्सकों की बैठक लेकर चिकित्सकों की उपस्थिति की समीक्षा की। अनुपस्थित चिकित्सकों के विरुद्ध कार्यवाही के संबंध में जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन को निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि समय पर उपस्थित नही होने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध विधिसंगत कार्यवाही की जाए। उन्होंने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं के सुधार के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम अनूपपुर श्री महिपाल सिंह गुर्जर, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, सिविल सर्जन डॉ. श्रीमती एस.बी. अवधिया तथा जिला चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सक उपस्थित थे।

कलेक्टर ने राजस्व महा अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण

शहडोल कलेक्टर डॉ.केदार सिंह ने आज राजस्व महा अभियान 3.0 के तहत जैतपुर तहसील अन्तर्गत उप तहसील चन्नौडी के ग्राम पंचायत चन्नौडी में चलाये गये कैम्प का आकस्मिक निरीक्षण कर कैम्प में आर०ओ०आर०, किसान पंजीयन, नक्शा तरमीम सहित अन्य कार्यों का अवलोकन किया तथा अपने समक्ष किसानों के आधार लिंकिंग कार्य भी  करवाया। साथ ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शहडोल डॉ. केदार सिंह  ने  विधानसभा क्षेत्र जैतपुर 85 का ईपी० रेशियो अन्य राज्यों की अपेक्षा कम होने पर मतदान केन्द्रों के बी.एल.ओ. की बैठक नगरपालिका धनपुरी के सभागार में ली। बैठक में कलेक्टर ने बी.एल.ओ. को निर्देश दिए कि घर-घर जाकर मतदाता सूची का मिलान करें । उन्होंने मतदान केन्द्र की जनसंख्या व मतदाता की संख्या का सत्यापन करने के एवं राज्य के ईपी रेशियो के गैप को पूरा करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य अधिकारी व बी.एल.ओ. उपस्थित थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet